बुधवार, 3 जून 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल ४ मई 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 03 जून 2020*


⛅ *दिन - बुधवार* 


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - उत्तरायण*


⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*


⛅ *मास - ज्येष्ठ*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - द्वादशी सुबह 09:05 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*


⛅ *नक्षत्र - स्वाती रात्रि 08:43 तक तत्पश्चात विशाखा*


⛅ *योग - वरीयान् सुबह 06:22 तक तत्पश्चात परिघ*


⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:25 से दोपहर 02:05 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 05:57*


⛅ *सूर्यास्त - 19:15* 


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत*


 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


💥 *स्कंद पुराण के अनुसार द्वादशी के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞कई बार होता है जब बनता काम बिगड़ता है या काम में अनेक रुकावटें आती हैं। जिससे हमारा काम रुक जाता है। काम में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए काली मिर्च का टोटका अपनाने से आपके काम में आने वाले विघ्न दूर होंगे। आइए आपको बताते हैं विघ्न दूर करने के कुछ सरल उपाय आप जब भी घर से बाहर काम करने के लिए जाएं तो एक काली मिर्च मुख्य दरवाजे के बाहर रखें और उस पर पैर देकर जाएं। ध्यान रहे काली मिर्च पर पैर रखने के बाद फौरन घर ना आएं इससे असर उल्टा होगा और आपका बनता काम बिगड़ जाएगा।


 


🌷 *सद्गति के लिए* 🌷


🙏🏻 *जिस किसी के घर में किसी की मृत्यु हो, तो वो चाहे विदेश में रहते हो तो उसकी हड्डियां हरिद्वार भेज न पाएँ लेकिन, आंवले के रस में उसकी हड्डियां धो लें, और वहीं किसी नदी में डाल दे तो दुबारा उस मृतक आत्मा का जन्म नहीं होगा, उसकी सद्गति होगी, ऐसा पुराणों में लिखा है ।*


 


🌷 *खाँसी में तुरंत लाभ हेतु* 🌷


😫 *१) कच्ची हल्दी का रस पियें |(मात्र:बच्चों के लिए पाँव से आधा तथा बड़ों के लिए १ चम्मच)*


😫 *२) अदरक का छोटा – सा टुकड़ा चूसें |*


😫 *३) २ – ३ काली मिर्च चूसें अथवा काली मिर्च चबाकर गुनगुना पानी पियें |*


😫 *४) अत्यधिक खाँसी में एक-एक चम्मच अदरक व नागरबेल (पान के पत्ते) के गुनगुने रस में थोडा सा पुराना गुड या शहद मिलाकर पीना उत्तम हैं 


 


गौ माता कि सेवा परिक्रमा करने से सभी तीर्थो के पुण्यों का लाभ मिलता है । 


जिस व्यक्ति के भाग्य की रेखा सोई हुई हो तो वो व्यक्ति अपनी हथेली में गुड़ को रखकर गौ माता को जीभ से चटाये गौ माता की जीभ हथेली पर रखे गुड़ को चाटने से व्यक्ति की सोई हुई भाग्य रेखा खुल जाती है ।


🌷 *कर्जे के भार से बचें* 🌷


👉🏻 *उबटन वाला स्नान* 👈🏻


1⃣ *१ गेहूँ*


2⃣ *२ चावल ( जो ज्वार खाते हों वो ज्वार और जो चावल खाते हों वो चावल ले सकते हैं )*


3⃣ *३ मूँग*


4⃣ *४ चना*


5⃣ *५ उड़द*


6⃣ *६ जौं*


7⃣ *७ तिल कर्जे के भार से छुड़ाने में बड़ा काम करेगा | सप्तधान उबटन का स्नान रोज करो | बहुत मदद मिलेगी .... गृह पीड़ा दूर होगी बहुत फायदा होगा |*


 


🌞 *~* *पंचक*


*10 जून मध्यरात्रि बाद 3.40. से*


*15 जून मध्यरात्रि बाद 3.18 बजे तक!*


 


*एकादशी:*


*जून 2, मंगलवार, निर्जला एकादशी, ज्येष्ठा, शुक्ला एकादशी*


*शुरू – 14:57, जून 01.*


*खत्म – 12:04, जून 02.*


 


*प्रदोष व्रत जून 3, 2020, बुधवार,*


*ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:05 AM, जून 03 और समाप्ति- 06:06 AM, जून 04.*


 


*प्रदोष व्रत जून 18, 2020, गुरुवार*


*आषाढ़, कृष्ण त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:39 AM, जून 18 और समाप्ति- 11:01 AM, जून 19.*


 


 *अमावस्या:*


*21 जून 2020 रविवार, को आषाढ़ अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 20 जून सुबह 11 बजकर 52 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 21 जून सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।* 


 


 *पूर्णमासी:*


*5. जून 3:15 AM से*


*6. जून 12:42 AM तक*


*(व्रत पूर्णमासी, 5. जून 2020.)*


 


मेष - 


आज का दिन मिल-जुलकर काम करने के लिए बहुत भाग्यशाली है। आपको पार्टनरशिप के ऑफर मिल सकते हैं। इन्हें आप आपसी सहमति और कागजी खानापूर्ति के बाद शुरू कर सकते हैं। लोग आपसे जुड़ने के लिए काफी उत्साह दिखाएंगे। किसी भी परिस्थिति में अपने परिजनों या प्रियजनों की अनदेखी ना करें, ये आपके संबंधों की मधुरता के लिए काफी आवश्यक है।


 


वृष - 


आज आपको सितारों का पूरा साथ मिल सकता है। करियर में कुछ महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। कुछ लोग आपको अपनी सफलता का श्रेय भी देंगे और आपकी कार्यशैली की प्रशंसा भी करेंगे। कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। अगर कोई बड़ा प्रस्ताव आपको मिल रहा है तो बिना देर किए इसे अपना लें। इससे आपके भविष्य की कई आशंकाओं का समाधान हो सकता है। आपको अपने लोगों के करियर में भी मदद करनी पड़ सकती हैं।


 


मिथुन - 


आज आप अपने व्यवसाय और करियर के भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। परिस्थितियों में तेजी से बदलाव आ सकता है या आप अपने आसपास की चीजों में काफी परिवर्तन होता महसूस करेंगे। अगर आपको किसी तरह का कन्फ्यूजन हो, तो आप अपने किसी खास मित्र या सलाहकार से इस पर चर्चा कर सकते हैं। ये आपके लिए काफी लाभप्रद रह सकता है, ऐसा कार्ड्स का संकेत है।


 


कर्क - 


आज आपको अपनी टीम या साथियों से काम में काफी मदद मिल सकती है। किसी मामले में आपको उलझन हो सकती है, जिसे सुलझाने में लगभग पूरा दिन लग सकता है। आपको कुछ लोगों से सावधान रहना होगा। आज कुछ लोग आपकी बातों का गलत अर्थ लगा सकते हैं, इससे विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको वाहन चलाने और खेल के मैदान में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए, एक छोटी चोट लगने की आशंका है।


 


सिंह -


आज आप परिस्थितिवश कुछ नाराज या गुस्सैल रह सकते हैं। आपका व्यवहार कुछ लोगों को आहत कर सकता है। कुछ लोगों की बातें आपको चुभ सकती हैं या किसी व्यक्ति के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। किसी भी मामले में आपको गुस्से में या जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए। चीजों को सही होने के लिए आप उन्हें समय दें। इससे आपको कुछ चीजों का समाधान स्वतः मिल सकता है।


 


कन्या - 


आज का दिन आपके लिए धातुओं में निवेश करने के लिए अच्छा नहीं है। शेयर या प्रॉपर्टी में इंवेस्टमेंट के लिए सही समय है। आपको अपने आसपास के लोगों या कुछ परिचितों से इसके बारे में संकेत मिल सकता है। आज आपको धन लाभ के अवसर भी काफी अच्छे मिल सकते हैं। इस दिन का उपयोग आपको अपनी पूंजी बढ़ाने या पूंजी को सुरक्षित करने में बिताने की सलाह कार्ड्स दे रहे हैं।


 


तुला - 


आज का दिन आपके लिए अपनी कुछ इच्छाएं पूरी करने का है। आप वो काम आज शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए लंबे समय से प्लानिंग कर रहे थे। कुछ लोगों को बिजनेस में कई तरह से लाभ मिल सकता है। आज कई चीजों को एक साथ आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है। वो लोग जो लंबे समय से एक रिश्ते में हैं, वे अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं। समय आपके अनुकूल है।


 


वृश्चिक - 


आज का दिन आपके लिए थोड़ा गलत फैसलों वाला हो सकता है। कुछ जरूरी मामलों में जल्दबाजी आपके लिए घातक हो सकती है। महत्वपूर्ण फैसलों को आज लेने से बचें। जल्दबाजी आपके काम को बिगाड़ सकती है या मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना कम हो सकती है। आपको किसी मामले में कोई तकनीकी समस्या को सुलझाने में मेहनत करनी पड़ सकती है। ये आपके काम के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकता है।


 


धनु -


आज का दिन अपनी रचनात्मकता का पूरा इस्तेमाल करने का है। आपका काम काफी सराहा जा सकता है। कुछ लोगों को अपने क्रिएटिव आइडिया के लिए कोई अवार्ड या रिवार्ड भी मिल सकता है। आज आपकी क्रिएटिविटी को सितारों का साथ मिल सकता है। इससे आपको लोगों को इम्प्रेस करने में काफी मदद मिल सकती है। आज का दिन किसी छोटी यात्रा का भी है। परिवार या मित्रों के साथ आप भविष्य में कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं।


 


मकर - 


आज का दिन आपके लिए कुछ खास लोगों से मदद मिलने का हो सकता है। नौकरी या व्यवसाय में तरक्की के योग बन रहे हैं। आपको सबकी बातें सुनने की आदत डालनी होगी। ये आपके भविष्य के लिए अच्छा होगा। कुछ लोगों की सलाह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती हैं। अपने काम में आज इस बात को शामिल रखेंगे तो कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं, साथ ही आपको सरलता से कुछ मामलों में समाधान मिल सकता है।


 


कुंभ - 


आज आपको अपनी मेहनत से ही मनचाहे परिणाम प्राप्त करने होंगे। आज परिस्थितियां आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहेंगी। आपको सितारों का साथ कम मिलेगा। कुछ मामलों में आपको निराशा भी मिल सकती है। आपको अन्य कामों को साइडलाइन करते हुए अपने मूल काम पर फोकस करना पड़ सकता है। आपकी सकारात्मक सोच और प्रयासों का आपको पूरा परिणाम मिलेगा। किसी भी मामले में पीछे ना रहें, ये कार्ड्स की सलाह है।


 


मीन -


आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ के कुछ बेहतरीन मौके लेकर आ सकता है। अगर आप बिजनेस में हैं तो समय अनुकूल है।। कोई बहुत समय से अटका हुआ ऑफर आज स्वीकृत हो सकता है, या किसी पुरानी योजना पर काम शुरू हो सकता है। किसी परिचित या मित्र की मदद से आपको बिजनेस का बड़ा मौका मिल सकता है। कुल मिलाकर दिन आपके फेवर का है, कार्ड्स की सलाह है कि आप इस दिन को जाया ना करें। मौके का पूरा लाभ लें।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 4 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 


 


शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30


 


शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9, 


 


 


शुभ वर्ष : 2028 , 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052  


 


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 


 


 


शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।


दिल्ली जा रहे हैं तो सात दिन रहना होगा qwaranteen

नई दिल्ली. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली में अब सरकार ने बाहर से आने वाले घरेलू यात्रियों के लिए नियमों में बदलाव कर दिया है. सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अब राजधानी में जो भी बिना घरेलू यात्री आएगा उसमें कोरोना के लक्षण न होने की स्थिति में भी उसे 7 दिन के लिए होम क्वारंटाइन में रहना होगा. इस नियम का पालन सख्ती से करने के आदेश दिए गए हैं. साथ ही इसके लिए जिलों के डीएम को यह सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं कि ऐसे यात्री हर हाल में 7 दिनों तक होम क्वारेंटाइन में ही रहें. ये आदेश सभी घरेलू यात्री जो कि हवाई, रेल या बस यात्रा कर के राजधानी में पहुंच रहे हैं उन पर लागू होगा.


दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके

टीआर ब्यूरों l


नोएडा lएक बार फिर भूकंप से दहला एनसीआर रात 10:42 पर महसूस किए गए भूकंप के झटके भूकंप की तीव्रता 3.2 रही


 नोएडा भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है l लोग घरों से निकल आए l


भाजपा नेता संजय अग्रवाल के भाई ने गोली मारकर आत्महत्या की

टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर l वरिष्ठ भाजपा नेता संजय अग्रवाल के भाई अजय अग्रवाल ने आज देर शाम अपने निज निवास स्थान पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली l


सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दक्षिण सिविल लाइन स्थित होटल गैलेक्सी के सामने निवास करने वाले ट्रांसपोर्ट अजय अग्रवाल में देर शाम अज्ञात कारणों के चलते अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली l घटना सूचना मिलने पर विधायक उमेश मलिक सहित भाजपा के तमाम बड़े नेता उनके निवास स्थान पर पहुंचे l इस दुःखद घटना पर तमाम लोगों ने गहरा दुख जतायाl अजय हँसमुख इंसान थे l राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार  कपिल देव अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और हादसे पर दुख जताया l


मुंबई में तूफान ने ऐसे मचाई तबाही

टीआर ब्यूरों l


मुम्बई l चक्रवाती तूफान निसर्ग अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन मुंबई समेत महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में तूफान ने काफी नुकसान कर दिया है. मुंबई में तूफान की तबाही की कई तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि तूफान ने किस कदर मायानगरी पर कहर बरपाया है. 


अभी तक इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है कि तूफान से कितना नुकसान हुआ है. मुंबई में निसर्ग तूफान अलीबाग के तट से टकराया था. अभी मुंबई में तेज बारिश हो रही है और अभी बारिश के जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है. देर रात तक इसमें और तेजी देखी जा सकती है.


समुद्री तट से निसर्ग तूफान के टकराने के बाद रत्नागिरी इलाके में समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगीं. वहीं मुंबई में कारों पर पेड़ गिरने की भी कई तस्वीरें सामने आई हैं. तूफान की गति का अंदाजा लगाया जा सकता है कि काफी गहरे पेड़ भी उखड़ गए. जानकारी के मुताबिक तूफान की गति 100 किमी प्रति घंटे तक मापी गई है.


हाइवे पर हिरन को अजगर ने जकड़ा तो...

देहरादून। मोहन्ड के पास हाई वे पर दिखा ये नजारा। 


नवीनीकरण कार्य पुलिस लाईन एवं डायल-112 कार्यालय का एसएसपी ने किया निरीक्षण 

टीआर ब्यूरों l


 मुज़फ्फरनगर l एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जनपद में किये जा रहे निम्न नवीनीकरण कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 


मनोरंजन गृह- जनपद की पुलिस लाइन में स्थित मनोजरंज गृह का निरीक्षण किया गया तथा खराब हो चुके उपकरणों को बदलने एवं अन्य कमियों को दूर करने हेतु निर्देश निर्गत किये गये है।


भोजनालय- जनपद की पुलिस लाइन में स्थित भोजनालय के नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण कर भोजनालय की साफ-सफाई,भोजन की शुद्धता को देखा गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।


व्यायामशाला- जनपद की पुलिस लाइन में स्थित व्यायामशाला/जिम का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्दश दिये गये। डायल-112 कार्यालय में चल रहे नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया तथा पीआरवी कंट्रोल के रेस्पोंस टाईम को कम करने तथा तत्काल सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रभारी डायल-112 को निर्देशित किया गया ।


पाकिस्तान के मन्त्री की कोरोना से मौत

नई दिल्ली. पाकिस्तान में मंगलवार को सिंध के मानव संसाधन मंत्री गुलाम मुर्तजा बलोच की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी है. मंगलवार को भी दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी बनी रही और कुल 1,10,000 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं. इसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर अब 64,74,000 से भी ज्यादा हो गयी है. बीते 24 घंटे में संक्रमण से दुनिया भर में 4500 से ज्यादा मौतें हुईं हैं और कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर अब 3,81,700 से भी ज्यादा हो गया है. ब्राजील. अमेरिका , रूस भारत पाकिस्तान और पेरू में सबसे ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं.


शैली बैसला को मिले सम्मान

मुजफ्फरनगर । देश ही नहीं पूरे विश्व में चल रही कोरोनावायरस वैश्विक महामारी बीमारी में दिल्ली पुलिस में तैनात कांस्टेबल शैली बैंसला ड्यूटी के दौरान बीमारी से जूझते हुए शहीद हो गई। जिसे दिल्ली सरकार द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान तक नहीं दिया गया। जिसकी समस्त गुर्जर समाज घोर निंदा करता है। गुर्जर सद्भावना सभा के पदाधिकारियों ने दिल्ली उप राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम जानसठ को दिया


जिला पंचायत सदस्य रूबी सिंह ने दिल्ली सरकार से मांग करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस में तैनात कांस्टेबल शैली बैसला कोरोना योद्धा की हकदार है। दिल्ली सरकार को मृतक शैली बैंसला के परिजनों को उचित मुआवजा एवं एक नौकरी भी देनी चाहिए। इसी कड़ी में गुर्जर सद्भावना सभा के पदाधिकारियों ने दिल्ली उपराज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम की गैरमौजूदगी में स्टेनो को देते हुए बताया कि दिल्ली सरकार के खिलाफ गुर्जर समाज में रोष बना हुआ है। उन्होंने बताया कि शैली बैसला एक गरीब पृष्ठभूमि के परिवार से ताल्लुक रखती थी। 2 मई को ड्यूटी के दौरान ही उसे बुखार आया और बुखार के दौरान ही अपना फर्ज निभाते हुए बराबर ड्यूटी करती रही बाद में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। चा उसकी मौत हो गई। दिल्ली सरकार की किसी जनप्रतिनिधि ने बीमारी से जूझते हुए दम तोड़ने वाली महिला कांस्टेबल के घर जाकर परिजनों को सांत्वना देना भी मुनासिब नहीं समझा जिसको लेकर समाज के लोगों में रोष बना हुआ है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से दिल्ली सरकार से शैली बैंसला को कोरोना योद्धा सम्मान दिलाए जाने की पुरजोर मांग की है। इस दौरान गुर्जर महासभा के दारा सिंह, मास्टर मदन पाल सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।


बैन्ड वाले बोले हमारी क्या खता है

मेरठ. किसी के घर में शादी-ब्याह होता है तो सभी के चेहरे पर खुशियां दिखाई देती हैं. शादी-ब्याह को लेकर बैंड बाजे वाले भी खुश होते हैं क्योंकि इससे उनकी रोजी-रोटी चलती है. लेकिन लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से बैंड बाजा वालों को बहुत दिनों से यह खुशी नसीब नहीं हुई है. अब अनलॉक 1 का दौर शुरू हो गया है. नौ जून से बारातघर नई गाइडलाइन के साथ खोले जा सकते हैं.


शादी-ब्याह में पहले से ही गाइडलाइन जारी है कि 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते. ऐसे में बैंड-बाजे से जुड़े लोग परेशान हैं. उन्हें चिंता है कि 50 लोगों की सीमा के कारण लोग अपने घरवालों को बुलाएंगे या फिर उनकी टीम को बुलाएंगे. मेरठ के बैंड-बाजा, बग्घी, लाइट वाले सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि शादी-ब्याह के दौरान 11 आदमी, एक घोड़ी और पांच शहनाई वादकों की भी अनुमति उन्हें दी जाए.


साल का दूसरा चंद्र ग्रहण शुक्रवार को

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 5 जून 2020 को लगने वाला है. इससे पहले जनवरी में साल का पहला चंद्रग्रहण पड़ा था. हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि पर चंद्रग्रहण लगेगा. यह चंद्रग्रहण उपछाया ग्रहण होगा. ग्रहण 5 जून की रात 11 बजकर 15 मिनट से लगना आरंभ हो जाएगा जो अगले दिन रात के 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा. ग्रहण के समय चंद्रमा वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा. जब भी चंद्रग्रहण लगता है तो उससे पहले चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया में प्रवेश करता है. चंद्रग्रहण की प्रकिया में इसे penumbra कहा जाता है. उपछाया में पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं पड़ता इसमें चंद्रमा सिर्फ धुंधला सा दिखाई पड़ता है इस कारण से इसे चंद्र मालिन्य भी कहते हैं. इस वजह से इस खगोलीय घटना को चंद्रग्रहण की जगह उपछाया चंद्रग्रहण कहते हैं


 


चंद्र ग्रहण का समय शुरू – 5 जून को रात को 11.15 


परमग्रास चन्द्र ग्रहण – 6 जून को दिन के 12.54 बजे


उपछाया चंद्र ग्रहण से अन्तिम स्पर्श – 2.34 बजे


 


चंद्र ग्रहण का कुल समय – 3 घंटे और 18 मिनट


 


सूतक का मतलब है ऐसा समय जब प्रकृति ज्यादा संवेदनशील होती है , ऐसे में किसी अनहोनी के होने की संभावना ज्यादा होती है. सूतक चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण दोनों के समय लगता है. ऐसे समय में सावधान रहना चाहिए और ईश्वर का ध्यान करना चाहिए. सूतक काल में हमें कुछ खास बातों का ध्यान रखाना चाहिए. किसी बच्चे के जन्म लेने के बाद भी उस घर के सदस्यों को सूतक की स्थिति में बिताने होते हैं. सूतक काल में किसी भी तरह का कोई शुभ काम नहीं किया जाता. यहां तक की कई मंदिरों के कपाट भी सूतक के दौरान बंद कर दिये जाते हैं. 05 जून को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण सूतक काल का प्रभाव कम रहेगा.


 इन कामों को भूलकर भी ना करें


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दिन बहुत से काम करना मना है. यदि कोई व्यक्ति उन नियमों को तोड़ता है, तो उससे उसका जीवन प्रभावित होता. आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के दिन क्या करें और क्या न करें.


 


- धार्मिक शास्त्रों के अनुसार ग्रहण काल में भगवान की मूर्ति स्पर्श नहीं करनी चाहिए.


- चंद्र ग्रहण के समय पति-पत्नी को संभोग नहीं करना चाहिए.


- सूतक काल ग्रहण लगने पहले ही शुरू हो जाता है. इस समय खाने पीने की मनाही होती है.


- सूतक काल के समय शुभ काम और पूजा पाठ नहीं की जाती है. भगवान की मूर्ति को स्पर्श करने की भी मनाही होती है.


- ग्रहण के दौरान बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए. इसके अलावा न तो कुछ खाना चाहिए और न ही खाना बनाना चाहिए.


गर्भवती महिलाएं रखें ख्याल


गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के समय विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसी महिलाओं को चंद्र ग्रहण नहीं देखना चाहिए. चंद्र ग्रहण देखने से शिशु पर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं. गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय कैंची, चाकू आदि से कोई वस्तु नहीं काटनी चाहिए.


शाहीन बाग में फिर धरने की कोशिश विफल

टीआर ब्यूरों l


नई दिल्ली l कोरोना संकट के बीच दिल्ली में एक बार फिर से बड़े स्तर पर सीएए और एनआरसी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू हो सकते हैं. दिल्ली पुलिस को ऐसा अलर्ट मिला है. लेकिन दिल्ली पुलिस अलर्ट मिलने के बाद जब तक कोई कदम उठाती, शाहीन बाग की कुछ महिलाएं फिर से सीएए-एनआरसी के खिलाफ धरना शुरू करने पहुंच गईं. पुलिस को सूचना मिली तो वो भी मौके पर आ गई.


थोड़ी देर बाद ही महिलाओं को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया. वहीं इस अलर्ट के मिलते ही दिल्ली के सभी जिलों के डीसीपी को कहा गया है कि अपने-अपने जिले में कानून व्यवस्था के इंतजामों को लेकर सजग रहें और फोर्स को तैनात रखें. इसी के चलते पैरामिलिट्री फोर्स की कुछ कंपनियों को दिल्ली के कुछ थानों में रुकवाया गया है.


दिल्ली पुलिस को जो अलर्ट मिला है उसके मुताबिक नॉर्थ दिल्ली के कुछ इलाकों में सीएए-एनआरसी के खिलाफ फिर से धरना-प्रदर्शन शुरू हो सकते हैं. वहीं साउथ ईस्ट ज़़िले के शाहीन बाग और आसपास के कुछ संवेनशील इलाको में भी फोर्स तैनात की गई है. यहां बुधवार की दोपहर कुछ महिलाएं सीएए के खिलाफ धरना शुरू करने पहुंची थीं. दिल्ली के और दूसरे इलाकों में भी प्रदर्शनकारी जमा हो सकते हैं यह सूचना भी पुलिस को मिली है. कोरोना महामारी के बीच दिल्ली की कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए दिल्ली समेत पैरामिलिट्री फोर्स की कुछ कंपनियों को अलर्ट पर रखते हुए दिल्ली के कुछ थानों में तैनात किया गया है.


धरना-प्रदर्शन के बाद ही दिल्ली में भड़के थे दंगे


धरना-प्रदर्शन के बाद ही दिल्ली के जाफराबाद समेत कई इलाकों में दंगा भड़का था. इन्हीं दंगों की चार्जशीट बीते तीन दिनों से कोर्ट में फाइल की जा रही है. आप के निष्कासित पार्षद ताहिर हुसैन और फारुख फैज़ल को दंगों का मास्टर माइंड बताया जा रहा है. फैज़ल पर आरोप है कि दंगा भड़काने में उसकी अहम भूमिका रही है.


नगर पंचायत सिसौली में नामित सभासदों को दिलाई शपथ

टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर l बुढ़ाना विधानसभा के नगर पंचायत सिसौली में नामित सभासदों सहदेव योगेश बाल्मीकि व राजेश कश्यप को शपथ ग्रहण कराईl इस दौरान क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत उप जिलाधिकारी बुढ़ाना नगर पंचायत अध्यक्ष  नीरु देवी ओमेन्द्र मुखिया बलराम प्रधान कृष्णपाल प्रधान बिट्टू रजनीश राजबीर आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे।


श्री गणपति धाम मंदिर में जनता रसोई का समापन

टीआर ब्यूरों l


 


मुजफ्फरनगर l श्री गणपति धाम मंदिर में आज जनता रसोई का विधिवत समापन सिद्धिविनायक भगवान श्री गणेश , मां अन्नपूर्णा एवं भगवान श्री खाटू श्याम जी की पूजा अर्चना के साथ उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा किया गया l इस दौरान अग्रवाल ने श्री गणपति धाम मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक भीम कंसल एवं उनकी पूरी टीम की जन हितेषी कार्यों के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की गौरतलब है कि लोक डाउन अवधि के दौरान श्री गणपति धाम मंदिर ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद लोगों की हर प्रकार से मदद की गई l रोजाना कई सौ परिवारों को प्रसाद रूप में भोजन का वितरण जिला प्रशासन के माध्यम से कराया गया l


.. जनता रसोई के समापन अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त  आलोक कुमार, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, मंदिर ट्रस्ट से जुड़े समाज सेवी भीम कंसल ,अध्यक्ष अशोक गर्ग, सोम प्रकाश कुछल, विनोद राठी ,चाचा जेपी गोयल, रजत राठी, मणि भूषण आदि भी मौजूद रहे 


 कंसल ने बताया कि मंदिर परिवार की ओर से जन हितैषी कार्य आगे भी जारी रहेंगे l ? गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने हेतु मंदिर ट्रस्ट द्वारा अलग से रसोई का प्रबंध किया गया था जहां भोजन की क्वालिटी पर विशेष जोर दिया गया समय-समय पर प्रभारी सचिव के साथ-साथ मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर यहां की उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं को दृष्टिगत रख मंदिर परिवार की प्रशंसा भी की थीl


राज्यमंत्री कपिलदेव ने सुनी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समस्या

टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर l राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनपद बाराबंकी के कार्यकर्ताओं की समस्या सुनी l 


सदर विधायक व प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने आज अपने आवास पर ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जानकारियां दी व उनसे कई मुद्दों पर भी चर्चा की।आपको बतादे की जनपद बाराबंकी, के भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ता, वहां के उद्यमियों, व्यपारियो, शिक्षाविदों,व समाजसेवियों से मोदी सरकार 2 की उपलब्धियो और कोरोना महामारी से निपटने के लिए संघर्ष, साथ ही 20 लाख करोड़ के पैकेज पर करीब 150 लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की।और उन की समस्याएं सुनते हुए राजमंत्री स्वतंत्रत प्रभार कपिल देव अग्रवाल ,ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर बाराबंकी की जनता को संकल्प दिलाया। कि वो स्वदेसी वस्तुओ का ही इस्तेमाल करे।


मेरठ में 8 जून के बाद होगा बाजार खोलने पर विचार

 टीआर ब्यूरों l


मेरठ l शहर के बाजार खोलने को लेकर कमिश्नर अनीता सी मेश्राम ने कहा है कि आठ जून तक यथास्थिति रखी जाए। आठ जून के बाद कंटेनमेंट जोन के बाहर प्लानिंग के साथ शहर को खोलने का आदेश जारी किया जाए। अधिकारियों ने इस बात पर चिंता जताई कि दो दिन में 25 कोरोना संक्रमित आना गंभीर स्थिति है। ऐसे में सोच विचार कर फैसला करना होगा।


 


मेरठ शहर में अनलॉक-1 को लेकर कमिश्नर ने आईजी प्रवीण कुमार के साथ डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी अजय साहनी, एडीएम सिटी अजय कुमार तिवारी, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह आदि के साथ समीक्षा की। डीएम ने बैठक में जानकारी दी कि मेरठ नगर निगम के 90 और कैंट के आठ वार्ड हैं। इनमें से 40 वार्ड कंटेनमेंट जोन में हैं। चार वार्ड कंटेनमेंट जोन से बाहर हैं। अन्य अधिकारियों ने भी कहा कि फिलहाल स्थिति अच्छी नहीं है। इस स्थिति में कमिश्नर ने सभी की राय लेने के बाद कहा कि आठ जून तक यथास्थिति रखी जाए। वर्तमान व्यवस्था तब तक लागू रहेगी।


 


कमिश्नर ने कहा कि आठ जून के बाद योजनाबद्ध तरीके से बाजार, प्रतिष्ठान खोलने के लिए जिला प्रशासन आदेश जारी करें। उन्होंने यह भी कहा कि आठ जून के बाद ही शासन के आदेश के तहत मॉल, बाजार, धार्मिक स्थल आदि को व्यवस्थित ढंग से खोला जाए। उन्होंने डीएम, एएसपी को पूर्ण तैयारी और आम लोगों की सहूलियत के साथ प्लानिंग करने को कहा। बैठक में कमिश्नर, आईजी, डीएम, एसएसपी, एडीएम सिटी, एसपी के साथ अपर आयुक्त उदयीराम, अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यान आदि भी मौजूद रहे। 


6 माह की फीस माफी को एडीएम प्रशासन को सोंपा ज्ञापन

टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर l 6 माह की स्कूल कॉलेज की फीस माफ की जाए कोविड-19 की महामारी में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से बंद हो गई ऐसी परिस्थितियों में फीस देना असंभव हो गया है 


 जागरूक अभिभावक मंच के द्वारा फीस माफी का ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को दिया गया मंच के अध्यक्ष राहुल गोयल, श्रवण गुप्ता, आजम शमशी एडवोकेट, मास्टर नजर खान, पवन बंसल, अंकुर जैन,ठाकुर कंवरपाल, नवीन ठेकेदार, नरेश संकल्प, मोहम्मद खालिद, प्रदीप सिंघल, संजय गर्ग, सतीश मोहन, राजकुमार भाटिया आदि रहे


जिले में 3 नए कोरोंना पॉजिटिव

टीआर ब्यूरों l 


मुजफ्फरनगर l जिले में आज तीन नए कोरोना पॉजिटिव और पाए गएl जिसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव के संख्या 51 हो गई है जिसकी जानकारी जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने ट्वीट कर दी


69000 शिक्षक भर्ती : हाई कोर्ट की लखनऊ बैंच ने लगाई रोक, यूजीसी करेगी निस्तारण

टीआर ब्यूरों l


लखनऊ l 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने लगाई रोक. विवादित प्रश्नों पर आपत्तियों को एक सप्ताह के भीतर राज्य सरकार के समक्ष प्रस्तुत करें अभ्यर्थी. आपत्तियों को सरकार यूजीसी को प्रेषित करेगी. यूजीसी आपत्तियों का निस्तारण करेगी. मामले की अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी. हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर माला के विवाद पर आज सुनाया फैसला 8 मई के बाद की जितनी भी प्रक्रिया हुई उस पर दिया स्टे. 8 मई के बाद से सरकार द्वारा कराई गई सभी प्रक्रिया पर रोक. उत्तरमाला, संशोधित उत्तरमाला, परिणाम, जिला विकल्प, जिला आवंटन, कॉउंसलिंग प्रक्रिया समेत सभी प्रक्रिया शून्य घोषित.


सड़क दुर्घटना में पति घायल पत्नी की उपचार के दौरान मौत

टीआर ब्यूरों l


सहारनपुर l रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पम्प के सामने तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी l बाइक सवार पति पत्नी घायल हो गए l जिसकी सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 को दी l मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को रामपुर मनिहारन स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया l जहां से उन्हें जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया l जहां दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई l


एक आईपीएस सहित 3 पीपीएस का स्थानांतरण

टीआर ब्यूरों l


लखनऊ l 3 पीपीएस एक आईपीएस अधिकारी का स्थानांतरण किया गया है अपर पुलिस महानिदेशक कार्मिक दीपेश जुनेजा ने एक विज्ञप्ति जारी करके बताया कि एक आईपीएस सहित 3 पीपीएस का स्थानांतरण कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए किया गया है


एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई पर लगा यौन शोषण का आरोप

टीआर ब्यूरों l


मुंंबईl बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. नवाज की पत्नी ने तलाक के लिए नोटिस दिया हुआ है, वहीं अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने एक्टर के भाई और अपने चाचा पर यौन उत्‍पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है. जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने दिल्ली के जामिया नगर पुलिस स्‍टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. मामला उस वक्त का है, जब वो 9 साल की थीं. इस खबर के बाद एक बार फिर से नवाजुद्दीन और उनके परिवार के चर्चे तेज हो चले हैं.


ईटाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने बताया, 'ये मामला सालों पुराना है. उस वक्‍त मैं 9 साल की थी. मैं जब दो साल की थी, तब मेरे पैरंट्स का तलाक हो गया. पापा ने दूसरी शादी की और मैं अपने सौतेली मां के साथ रहने लगी. तब मैं बच्ची थी, मुझे कोई समझ नहीं थी. मेरे साथ हिंसा भी हुई, लेकिन जब बड़ी हुई तो एहसास हुआ कि मेरे अंकल (चाचा) ने मेरे साथ गलत किया, उनका हर टच गलत था.'


नवाजुद्दीन की भतीजी ने बताया कि मैंने कोर्ट मैरेज की, लेकिन शादी के बाद भी मुझे और मेरे ससुरालवालों को परेशान किया जा रहा है. इसमें मेरे पापा और बड़े पापा (नवाजुद्दीन) शामिल हैं, उन्‍होंने मेरे ससुरालवालों पर झूठे केस किए हैं. अगर वे उस समय सख्‍ती दिखाते तो यह सबकुछ न होता.


निसर्ग चक्रवात : महाराष्ट्र और गुजरात के तटों पर आज टकराएगा 


टीआर ब्यूरों l 


नई दिल्ली l निसर्ग चक्रवात के बुधवार आज को तट से टकराने के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र्र और गुजरात ने आपदा से मुकाबले के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दलों को तैनात कर दिया है और जिन क्षेत्रों के चक्रवात से प्रभावित होने की आशंका है वहां से लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। कोविड-19 महामारी के संकट से पहले से जूझ रहे दोनों पश्चिमी राज्यों ने चक्रवात से मुकाबले के लिए कमर कस ली है जो आज को मुंबई के पास तट से टकराने वाला है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर उन्हें केंद्र द्वारा हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बताया कि अगले 12 घंटे में निसर्ग चक्रवात के “गंभीर चक्रवाती तूफान” का रूप लेने की प्रबल आशंका है और यह बुधवार आज दोपहर को महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तट को पार कर जाएगा। मुंबई के मौसम विज्ञान विभाग के उप महानिदेशक के एस होसलिकर ने ट्वीट कर बताया कि चक्रवाती तूफान उत्तरी महाराष्ट्र और हरिहरेश्वर और दमन के बीच अलीबाग के पास दक्षिण गुजरात के तट को तीन जून को पार करेगा और हवा की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।


चक्रवात निसर्ग: बचाव कार्यों के लिए तीनों सेनाओं को तैयार रहने के निर्देश


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि चक्रवाती तूफान को देखते हुए लोगों को बचाकर निकालने के वास्ते राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 10 दलों को राज्य के तटवर्ती क्षेत्रों में तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्विटर पर एक चित्र के माध्यम से कहा गया, “एनडीआरएफ के 16 दलों में से 10 को चक्रवात के दौरान बचाव अभियान के लिए तैनात किया गया है और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की छह इकाइयों को रिजर्व रखा गया है।” 


मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से यह भी कहा गया कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए राहत और पुनर्वास कार्य के दौरान एहतियाती उपाय किए जाएंगे। आगामी तूफान को देखते हुए सरकार की ओर से की गई तैयारियों के बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि मुंबई के अतिरिक्त ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुगिरि जिले में चेतावनी जारी की गई है। इसी बीच ठाकरे के कार्यालय ने बताया कि कच्चे घरों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।


'निसर्ग' तूफान का महाराष्ट्र-गुजरात पर संकट, पीएम मोदी ने उद्धव-रूपाणी से बात कर दिया हरसंभव मदद का भरोसा


कार्यालय ने कहा, “मुंबई महानगर क्षेत्र की झुग्गियों और विशेषकर निचले स्थानों में रहने वाले लोगों को वहां से चले जाने का निर्देश दिया गया है।” कार्यालय ने कहा कि जो अस्पताल कोविड-19 के मरीजों के लिए नहीं हैं उन्हें किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है। राज्य सरकार बिजली कटने से रोकने के लिए भी कदम उठा रही है और पालघर और रायगढ़ जिले में रासायनिक उद्योगों और नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र के लिए भी एहतियात बरत रही है।


मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने कहा कि चक्रवात को देखते हुए बांद्रा कुर्ला परिसर में स्थित उसके कोविड केंद्र के लगभग 150 मरीजों को एहतियात के तौर पर अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। एमएमआरडीए ने ट्वीट में कहा, “निसर्ग चक्रवात का खतरा मुंबई पर है। हालांकि कोविड-19 अस्पताल 80-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं झेल सकता है, लेकिन जीवन दांव पर है इसलिए एहतियात के तौर पर लगभग 150 मरीजों को बृहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा स्थानांतरित किया जा रहा है।”


Cyclone Nisarga: महाराष्ट्र और गुजरात में आने वाले चक्रवाती तूफान का इस तरह से नाम पड़ा निसर्ग


एमआरडीए ने 1008 बिस्तरों का एक केंद्र स्थापित किया है जहां लगभग 150 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिमी नौसैनिक कमान ने अपने दलों को अलर्ट पर रखा है और वे चक्रवात का सामना करने के लिए तैयार हैं। अधिकारी ने कहा कि नौसेना ने बचाव अभियान के लिए प्रशिक्षित अपने दलों को मुंबई में तैनात किया है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ आने की संभावना है उनकी टोह ले ली गई है और सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार की व्यवस्था करवार नौसैनिक क्षेत्र, गोवा नौसैनिक क्षेत्र और गुजरात दमन और दीव नौसैनिक क्षेत्र के लिए की गई है।


एक अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अलीबाग, मुरुड, श्रीवर्धन, महासला और नागांव रेवास क्षेत्रों का दौरा किया जो चक्रवात से प्रभावित हो सकते हैं। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल पारस्कर ने कहा, “हमने मछुआरों की कालोनियों और अस्थायी घरों से 3,500 लोगों को निकाल कर स्कूल और सरकारी भवनों जैसे सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।” उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की कम से कम चार टीमों को अलीबाग, श्रीवर्धन और अन्य स्थानों पर किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैनात कर दिया गया है। 


गुजरात के तटीय इलाकों से 78 हजार लोगों को निकालने की कवायद


गुजरात में प्रशासन ने चार तटीय जिलों से 78,000 लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार (2 जून) को यह जानकारी दी। राहत आयुक्त हर्षद पटेल ने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा कि एनडीआरएफ के 13 और एसडीआरएफ के छह दलों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि वलसाड, सूरत, नवसारी और भरुच जिले में रहने वाले 78,971 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।


चक्रवात के गुजरात के तट से टकराने की संभावना नहीं


पटेल ने कहा, “कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए बचाव दलों को पीपीई किट दी गई है और आश्रय के स्थान पर सामाजिक दूरी और मास्क जैसे एहतियाती उपाय बरतने को कहा गया है।” समुद्र तट के किनारे रहने वालों के लिए एक राहत भरी खबर में आईएमडी ने कहा कि चक्रवात के गुजरात के तट से टकराने की संभावना नहीं है। हालांकि इसका प्रभाव तेज हवाओं और भारी बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है। गुजरात मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जयंत सरकार ने यह जानकारी दी।


मुंबई के करीब अलीबाग में तट से टकराएगा निसर्ग चक्रवाती तूफान, भारी बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ का भी खतरा 


उन्होंने कहा, “वर्तमान अनुमान के अनुसार चक्रवात मुंबई के निकट अलीबाग पर टकराएगा। हालांकि चक्रवात दक्षिण गुजरात को पार नहीं करेगा, इसका प्रभाव तेज हवाओं और भारी बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है।” कोलंबिया विश्वविद्यालय में वातावरण विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एडम सोबेल के अनुसार मुंबई में 1891 के बाद कोई बड़ा चक्रवाती तूफान नहीं आया है। मुंबई में 2005 में भयंकर बाढ़ आई थी और उसके बाद 2017 और 2019 में भी शहर जलमग्न हो गया था, लेकिन इसका कारण चक्रवात नहीं था। आईएमडी के मुताबिक बुधवार (3 जून) को मुंबई के निचले स्थानों में रहने वालों को भारी बारिश, तेज हवाएं, समुद्र में ऊंची उठती लहरें और तूफान का सामना करना पड़ सकता है।


 


तीनों सेनाओं को तैयार रहने के निर्देश :-


केंद्र सरकार ने चक्रवात निसर्ग के दौरान आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तीनों सेनाओं को अलर्ट पर रखा है। नियंत्रण कक्ष से थलसेना, वायुसेना, नौसेना, कोस्ट गार्ड, आईएमडी और एनडीआरएफ दलों में तालमेल सुनिश्चित किया गया है। नौसेना की पश्चिमी कमान (डब्ल्यूएनसी) ने जानकारी दी कि बाढ़ और अन्य आपातकालीन स्थितियों के लिए उसकी पांच टीम पूरी तरह से तैयार हैं। यह दल मानसून के दौरान भी काम करेगा।


चक्रवात ''निसर्ग'' के पहुंचने से पहले मुंबई में बारिश


महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले स्थित अलीबाग में चक्रवात ''निसर्ग'' के पहुंचने की आशंका से पहले ही मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार शाम से ही बारिश शुरू हो गई जोकि रात होने तक और तेज हो गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुंबई के उप महानिदेशक (मौसम विज्ञान) केएस होसालीकर ने ट्वीट किया, ''दो जून रात साढ़े दस बजे का मौसम अपडेट। मुंबई और इसके आसपास शाम से बारिश जारी। अब यह तेज हो गई है।'' मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले


24 घंटे में महानगर के अधिकतर हिस्सों में मध्यम बारिश जबकि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।


मंगलवार, 2 जून 2020

जिलाधिकारी ने ली आवश्यक बैठक

टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर l जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने ली जिला पंचायत सभागार में मीटिंग 


कोरोना/अनलॉक 1 के दृष्टिगत ली गई मीटिंग 


जिसमे ज़ोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ सीडीओ आलोक यादव व एसपी सिटी सतपाल अंतिल एसपी ट्रैफिक भी रहे मौजूद


 बैठक में दिए- गए आवश्यक दिशा-निर्दे


विद्युत बिल को लेकर भाकीयू किसान सेना ने की बैठक

टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर lभाकीयू किसान सेना की एक मीटिंग भाकीयू किसान सेना के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी सगीर त्यागी के आवास पर संपन्न हुई और इस मीटिंग में खास मुद्दा बिजली के बिल को लेकर चर्चा में रहा जिसके लिए राष्ट्रीय संगठन प्रभारी सगीर त्यागी जी ने सरकार से मांग की कि वह सभी उपभोक्ताओं का 3 महीना का बिल माफ करें और उन्होंने कहा कि आज हमारे देश का किसान बेहाल है कहीं लोग डॉन की वजह से तो कहीं ओला वृद्धि की वजह से और कहीं महंगाई की वजह से उन्होंने कहा कि सरकार किसान की इन समस्याओं को लेकर आर्थिक मदद करें और किसान का संपूर्ण कर्ज माफ करें और इस मीटिंग में किसान सेना संगठन का विस्तार भी किया गया जिसमें कुछ ब्लॉक अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष भी बनाए गए और इस मीटिंग में खासतौर से उपस्थित रहे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलजार अहमद मंडल अध्यक्ष इसरार त्यागी जिला प्रभारी  त्यागी  इरफान नेताजी युवा मंडल अध्यक्ष सोनू भाई उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल सलाम भाई योगेंद्र राठी जी जिला अध्यक्ष पंकज ग्रेट जी आदेश ओम जी शहजाद भाई भूरा भाई के अलावा और भी किसान सेना के पदाधिकारी गण मौजूद रहे


पुलिस मुख्यालय तक पहुंचा कोरोना, जीआरपी का दफ्तर दो दिन के लिए सील

टीआर ब्यूरों l 


लखनऊ । एडीजी के स्टाफ अफसर के सरकारी ड्राइवर के कोरोना संक्रमित होने पर पुलिस मुख्यालय में स्थित जीआरपी मुख्यालय को दो दिन के लिये बंद कर दिया गया है। साथ ही यहां के कर्मचारियों को सात दिन बाद यानी अगले सोमवार को आने के लिये कहा गया है। जीआरपी में अब तक 32 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।


एडीजी रेलवे संजय सिंघल के स्टाफ अफसर रफीक अहमद और उनके सहयोगी कर्मचारियों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है। जबकि ड्राइवर को इलाज के लिये भर्ती करा दिया गया है। हालांकि विभाग के एक अफसर ने कहा कि कोरोना से संक्रमित ड्राइवर पिछले चार दिनों से कार्यालय नहीं आ रहा था, लेकिन एहतियात के तौर पर कार्यालय बंद किया जा रहा है। इस दौरान कार्यालय का सेनेटाइजेशन कराया जाएगा। जीआरपी मुख्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक जरूरत पड़ने पर अधिकारियों व कर्मचारियों को बुलाया जाएगा। साफ-सफाई व सेनेटाइजेशन के बाद मुख्यालय में स्थित एडीजी रेलवे के कार्यालय और कंट्रोल रूम को सबसे पहले खोला जाएगा।


जिला प्रशासन और नगर पालिका ने चिपकाए कोरोंना से जागरूकता के पोस्टर l

टीआर ब्यूरों l


मुजफ्फरनगर  l शहरी क्षेत्र में बाजार खुलने पर जिला प्रशासन व नगरपालिका ईओ विनयमणि त्रिपाठी द्वारा बाजारों में दुकानदारों ओर ग्राहकों के लिए कोरोना वायरस को लेकर जन जागरूकता अभियान चला गया और दुकानदारों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया गया बाजारों में दुकानों पर ईओ नगरपालिका विनयमणि त्रिपाठी व कर्मचारियों द्वारा जागरूक करने के लिए पोस्टर चिपकाए गए l


शामली में 1 और कोरोंना ओर पॉजिटिव मिला

टीआर ब्यूरों l


शामली। जनपद में आज एक ओर कोरोना मरीज मिलने के बाद कुल मरीजों की संख्या बढकर 10 हो गई है। आज कोरोना पॉजिटिव पाया गया मरीज जनपद के झिंझाना क्षेत्र का ट्रक ड्राईवर बताया जा रहा है।


जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि जनपद में आज एक ओर कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में कोरोना मरीजो की संख्या 10 हो गई है। आज कोरोना पॉजिटिव पाया गया मरीज ट्रक चालक है और थाना झिंझाना क्षेत्र का निवासी है। मरीज को कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।


व्हाटस एप से प्लान की दिल्ली हिंसा

नई दिल्ली। 25 फरवरी को भड़की हिंसा के आधार पर केस दर्ज किया गया. जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नजदीक 66 फुटा रोड पर भड़की हिंसा में हत्या और दंगे को लेकर मामला दर्ज हुआ था. हिंसा के दौरान फायरिंग में अमन नाम के एक शख्स की मौत हो गई थी. घटनास्थल से 35 खाली कारतूस बरामद किए गए थे.


दिल्ली के जाफराबाद दंगों की चार्जशीट में अहम खुलासा हुआ है. जांच में पता चला है कि हिंसा के आरोपी वॉट्सएप ग्रुप से एक दूसरे से जुड़े थे. क्राइम ब्रांच की जांच में आरोपियों के पास से वॉट्सएप चैट भी मिले हैं. चैट में लिखा गया था कि "दंगों के दौरान महिलाएं क्या करें. जांच में पता चला है कि जाफराबाद में लोगों को प्लान के तहत दंगे के लिए उकसाया गया.


जाफराबाद हिंसा मामले में 15 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई है. इसमें शामिल 15 आरोपियों में से कुछ आरोपियों के खिलाफ साल 2016 में हुई हिंसा में शामिल होने की एफआईआर भी दर्ज है. इस मामले में पिंजड़ा तोड़ ग्रुप की भी जांच चल रही है. जाफराबाद हिंसा में 26 फरवरी को आईपीसी की अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी. इसमें एक मामला पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट का भी है जिसमें हिंसा के दौरान बड़े पैमाने पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था.


जिले में 11 नए कोरोना पॉजिटिव और पाए गए, 17 हुए सही

टीआर ब्यूरोंl


मुजफ्फरनगर- शहर में आज 11 और कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप है। इससे पहले सुबह ही 3 पहले मिले थे। ये जो 11 मिले है ये शहर के खालापार से मिले है, अभी आई 144 में 11 पॉजिटिव और बाकी नेगेटिव आई है। आज कुल १४४ रिपोर्ट मिली। यह सभी पहले संकमित आई महिला के सम्पर्क वाले हैं। आपको पता ही है कि अभी कुछ दिन पहले रामपुरम में विकास भवन के बाबू की माता जी कोरोना संक्रमित मिली थी जिनकी बाद में मेरठ में मौत भी हो गयी थी ,उनके पुत्र समेत कई अन्य परिजन भी संक्रमित पाए गए थे | जिसके बाद विकास भवन में भी सेम्पल लिए गए थे लेकिन वे सभी कल नेगेटिव आये थे लेकिन आज आई 144 रिपोर्ट में महिला के संपर्क में आये 11 लोग और संक्रमित निकल गए है। इस बीच 17 लोगों के स्वस्थ होने के बाद कुल संक्रमित 48 रह गये हैं।


मोदी ने देश को नयी दिशा दी :कपिल देव

मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद बाराबंकी व रामपुर के भाजपा पदाधिकारियों, समाजसेवियों, उद्यमियों, व्यापारियों, किसानों, युवाओं के साथ जूम ऐप के माध्यम से मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं कोविड-19 से संघर्ष और समाधान पर विस्तृत चर्चा की।


राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनपद बाराबंकी व रामपुर के पदाधिकारियों, समाजसेवियों, उद्यमियों, व्यापारियों, किसानों, युवाओं को संबोधित किया और उन्हें केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।


कपिल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरगामी नेतृत्व में हमारा देश कोरोना को काफी हद तक नियंत्रित करने में सफल रहा है। साथ ही उन्होंने पार्टी के द्वारा चलाये गये राहत कार्यों जैसे भोजन वितरण, दवाईयों की उपलब्धता, राशन सामग्री, मास्क व सैनिटाईजर वितरण आदि के बारे में जानकारी देते हुए इस पुनीत कार्य में जुटे कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों को सराहा।


कोविड-19 संकट को अवसर में बदलने के लिए और देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित 20 लाख करोड रूपये के आत्मनिर्भर भारत पैकेज में एसएमएसई और पावर सेक्टर, स्वास्थ्य, प्रवासी श्रमिक, गरीब कल्याण, कृषि, पशुपालन, टैक्स छूट आदि विषयों पर चर्चा करते हुए कपिल देव ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा देशहित लिया गया यह अहम निर्णय बेहद प्रशंसनीय है।


कपिल देव ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय श्री नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री के रूप में मिले जिनके नेतृत्व में उनके कार्यकाल का दूसरा वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री श्री अमित शाह की दूरदृष्टि और वृहद सोच का ही परिणाम है कि देशवासियों की प्रबल इच्छाओं और आकांक्षाओं का सपना पूरा हुआ, जैसे तीन तलाक की समाप्ति के लिए कानून बनाना, धारा 370 व 35ए को हटाना, लद्दाख को अलग केन्द्र शासित राज्य बनाना, अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ कराना, नागरिकता संशोधन कानून सीएए बनाना, ये सभी उपलब्धियाँ इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखी जायेंगी। इस वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में लगभग 150-150 लोग उपस्थित रहे।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिया

मुजफ्फरनगर । शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के नेतृत्व में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी के निर्देशानुसार एक ज्ञापन माननीय महामहिम राष्ट्रपति जी को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। जिसमें शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी की तत्काल रिहाई की मांग की साथ ही साथ प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक पंकज मलिक समेत प्रदेश के 90 विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पर सरकार की द्वेषपूर्ण नीतियों द्वारा लगाए गए झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग की गई।


शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना की शुरुआत से ही कांग्रेस मानवता की रक्षा करने का कार्य कर रही है। कांग्रेस पार्टी अपने स्तर से एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका को निभाते हुए पीड़ित लोगों की हरसंभव मदद कर रही है जैसे श्रमिकों को खाना,राशन और उन्हें घर भेजने की प्रक्रिया हो और चाहे सांझी रसोई के माध्यम से गरीब परिवारों को खाना खिलाने की सफल व्यवस्था हो। हर स्तर पर हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। श्रमिकों को उनके उनके घर बसों द्वारा भेजने की प्रक्रिया को जिस प्रकार प्रदेश सरकार ने ठुकराया और दुर्भावना पूर्वक तुच्छ राजनीति का प्रर्दशन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत 90 पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के विरुद्ध झूठे मुकदमे लगाने और माननीय प्रदेश अध्यक्ष को पिछले बारह दिनों से हिरासत में रखा हुआ है यह उनकी द्वेषपूर्ण राजनीति का ही प्रमाण है। शहर कांग्रेस कमेटी संयुक्त रुप से यह मांग करती है कि प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी को तत्काल रिहा करे और हमारे सभी 90 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से फर्जी मुकदमे वापस ले।अगर ऐसा नहीं हुआ तो शहर कांग्रेस कमेटी उग्र प्रदर्शन करने को प्रतिबद्ध है। इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव गुफरान काजमी, अहसन जमीर, धीरज महेश्वरी, सगीर मलिक, राहुल भारद्वाज, प्रहलाद कौशिक, काजी सुल्तान, राजेन्द्र पाल, सन्नी बत्रा, अनिल कुमार सोनी, अजय जैन, गीता काकरान,अनिता ठाकुर,शारदा देवी,सचिन कुमार, सलीम अहमद सभासद,मंयक गोयल, मुस्तकीम, दिलशाद सभासद, रिजवान मैम्बर,आदि मौजूद रहे


जमीयत नेता के भाई की हादसे में मौत

मुजफ्फरनगर। मौलाना मेहरबान अली (पूर्व महासचिव, जमीयत उलेमा, ज़िला मुजफ्फरनगर ) के बड़े भाई कारी अब्दुल रऊफ का आज सुबह एक दुर्घटना में दुःखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने क्षेत्र में सदमे की लहर दौड गई। देश में सामाजिक दूरी के कारण सीमित संख्या में लोगों की उपस्थिति में उन्हें दोपहर 12 बजे दफनाया गया।


मौलाना मेहरबान अली के बड़े बेटे उर्दू पत्रकार कलीम त्यागी ने एक प्रेस नोट में मीडिया को सूचित किया। जिसमें बताया कि कारी साहिब सुबह जंगल में अपने खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


कलीम त्यागी ने बताया कि वह लगभग 82 साल के थे। उन्हें कुरान से बेहद प्यार था। उन्होंने हमेशा कुरान को सुनने और सुनाने की अपनी आदत को बनाए रखा। मदरसा महमूदियाह सरवट से हफ़ज़ा मुकम्मल करने के बाद, उन्होंने दारुल उलूम देवबंद से तालीम हासिल की और कुछ वर्षों तक उन्होंने शिक्षण कार्य और इमामत की। बाद में उन्होंने अपने गांव बरला में खेती की।


वें एक धार्मिक प्रवत्ति के व्यक्ति थे, देशप्रेम उनमें कूट कूट कर भरा हुआ था। वे जमीयत उलेमा के सदस्य थे और अपने भाई मौलाना मेहरबान अली साहब को प्रोत्साहित करते थे। वे जमीयत उलेमा के कार्यक्रमों और सम्मेलनों में बड़े उत्साह से शामिल होते थे।


उनके उनके दुखद निधन पर जमीअत उलेमा ज़िला मुज़फ्फर नगर से मौलाना नज़र मुहम्मद, मौलाना कासिम कासमी, हाजी शाहिद त्यागी, मुहम्मद इकराम कस्सार, मौलाना ताहिर क़ासमी, मुरसलीन प्रधान, मौलाना मुकर्रम क़ासमी, फ़य्याज़ मलिक, कारी अब्दुल सलाम, मौलाना अब्दुल वली, कारी नफीस अहमद, मौलाना जमील अहमद, मुफ्ती अबु जंदल, मुफ्ती बिन यामीन, मुफ्ती ऐनुद्दीन कासमी, हाफिज मुहम्मद फुरकान असदी, मौलाना मूसा कासमी, मौलाना एहसान कासमी, बदर खान, शमीम कस्सार, गुलफाम अहमद, हाजी औसाफ़ अहमद, डॉ0 सलीम सलमानी, कारी सलीम मेहरबान, वसीम अकरम, मुहम्मद उमर, मदीना ट्रस्ट से तौहीद त्यागी, पैग़ाम ए इंसानियत से हाजी आसिफ राही, सेकुलर फ्रंट से गोहर सिद्दीकी, शाही इमाम ईदगाह मौलाना ज़ाकिर हुसैन, हर्फ़ज़ार लिटरेरी सोसाइटी अलीगढ़ से डॉ0 मुजीब शहजर, शाहिद गाजी, मास्टर अफजाल, हाजी अब्दुल वाजिद, मास्टर शाहिद खान, खलीक-उल-इस्लाम गाँव से भूषण त्यागी, प्रधान अरविंद त्यागी, वाजिद त्यागी, अब्दुल रब, शाहनवाज़ आदि ने शोक संदेश भेजे और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की।


मौलाना रब्बान अली ने नमाज़े जनाज़ा पढ़ाई। उनके परिवार में एक बेटा और तीन बेटियां हैं।


शैली बंसल को कोरोना योद्धा की तरह सम्मान दिलाने की मांग


खतौलीै। उपराज्यपाल  नई दिल्ली को उपजिलाधिकारी खतौली जनपद मुजफ्फरनगर के माध्यम से गुर्जर सदभावना सभा खतौली यूनिट जनपद मुजफ्फरनगर आपसे अनुरोध करती है कि आई सी एम आर के दिशा निर्देशानुसार कोरोना महामारी में तैनात फ्रंट लाइन कोरोना वारियर काॅन्स्टेबल शैली बंसल को कोरोना यो(ा की तरह सम्मान एवं पीड़ित परिवार को अन्य सहायता दिलाने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम कुलेसरा की गरीब पृष्ठभूमि की महिला कांस्टेबल शैली बंसल पूर्वी दिल्ली स्थित नंदनगरी थाने में कोरोना महामारी के दौरान ड्यूटी पर तैनात थी, 2 मई 2020 को ड्यूटी के दौरान इन्हें बुखार आया तथा कोरोना के लक्षणों के साथ इनका स्वास्थ्य खराब हो गया ,जिसके कारण दिनांक 24 मई 2020 को नोएडा स्थित जे पी अस्पताल में 23 वर्ष की अल्पायु में इनकी मृत्यु हो गई । शैली बंसल के साथ ही 3 अन्य काॅन्स्टेबल और भर्ती हुए थे जिनकी रिपोर्ट में कोरोना पोजिटिव आया है । अस्पताल से हुई वार्ता अनुसार  हाॅस्पिटल ने माना है कि उन्हें साथ वालों  अथवा पुलिस थाने द्वारा  वस्तुस्थिति से अवगत नही कराया गया, इसलिए हमने इसे कोरोना से जोड़कर नही देखा। 
गुर्जर सदभावना सभा खतौली यूनिट जनपद मुजफ्फरनगर आपसे अनुरोध करती है कि आई सी एम आर के दिशा निर्देशानुसार कोरोना महामारी में तैनात फ्रंट लाइन कोरोना वारियर काॅन्स्टेबल शैली बंसल को कोरोना यो(ा की तरह सम्मान एवं पीड़ित परिवार को अन्य सहायता दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें।
 गुर्जर सद्भावना सभा की ओर से ज्ञापन देने वालों में चैधरी रामपाल सिंह, राजबीर सिंह एडवोकेट, सचिन खारी, सचिन पटेल, शशि छोकर, पाइलेट राणा, सोनू प्रधान पाल तथा मोहित नागर शामिल हैं।


असम में तीन जगह भूस्खलन, 20 की मौत

 
गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां भूस्खलन की चपेट में आए बीस से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घटनाएं दक्षिणी असम के बाराक वैली में मंगलवार सुबह हुई है। इस हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  फिलहाल बचाव दलों को घटनास्थल वाली जगहों पर भेज दिया गया है। आपको बता दें कि असम के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। इससे 21 जिलों के कुल 9 लाख लोग प्रभावित हैं। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बाढ़ का हालात हैं। कई जगह संपर्क नहीं हो पा रहा क्योंकि रास्ते बंद हो गए हैं। बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं।


मुंबई पर चक्रवाती तूफान से तबाही का खतरा 


 नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच एक और आफत देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बेहद करीब है। पूर्वमध्य अरब सागर में डिप्रेशन तीव्र हो गया है और अलगे 12 घंटे में यह चक्रवाती तूफान निसर्ग में परिवर्तित होने वाला है। इससे गंभीर चक्रवाती तूफान, भारी बारिश और समुद्र में ऊंची लहरे उठने की चेतावनी जारी की गई है। निचले इलाकों में बाढ़ आने की भी संभावना है। निसर्ग 3 जून को दोपहर में दक्षिण मुंबई से 94 किलोमीटर दूसर रायगढ़ के अलीबाग में तट से टकराएगा। उस समय हवा की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।  
इंडियन मेट्रोलाॅजिकल डिपार्टमेंट में साइक्लोन्स की इंचार्ज सुनिता देवी ने कहा, श्श्लैंडफाॅल का स्थान अलीबाग के बेहद नजदीक हो सकती है। लेकिन मुंबई में भी बहुत नुकसान की आशंका है। अभी दबाव का क्षेत्र पणजी गोवा से 280 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिणपूर्व, दक्षिण-दक्षिण पश्चिम मुंबई महाराष्ट्र से 490 किलोमीटर और दक्षिण-दक्षिणपश्चिम सूरत गुजरात से 710 किलोमीटर दूर है। यह चक्रवात उत्तरी महाराष्ट्र और साथ सटे दक्षिण गुजरात तट से हरिहरेश्वर रायगढ़, महाराष्ट्र और दमन से 3 जून को दोपहर में टकराएगा। तूफान से समुद्र में 1-2 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं और मुंबई के निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है। थाणे और रायगढ़ जिले में 0.5-1 मीटर ऊंची लहरे उठ सकती हैं और रत्नागिरी जिले के निचले इलाकों में पानी भर सकता है।


दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के दफ्तर  के 13 कर्मचारी संक्रमित


नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी राजधानी दिल्ली में तेजी से पैर पसार रही है। उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय के 13 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है।
इससे पहले दिल्ली सचिवालय भवन में दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के कार्यालय को कोविड-19 के मामले सामने आने के बाद संक्रमण मुक्त करने के लिए बंद कर दिया गया है। सचिवालय भवन के तीसरी मंजिल पर स्थित विभाग के दफ्तर को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है। वहां काम करने वाले लोगों को अगले एक सप्ताह तक घरों से काम करने के लिये कहा गया है। विभाग में कार्यरत चार लोग बीते सप्ताह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद पूरे खंड को संक्रमण मुक्त करने के लिए बंद कर दिया गया था। 
वहीं, पश्चिमी दिल्ली के मोतीनगर थाने में तैनात 20 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि थाने में संक्रमण का पहला मामला करीब दस दिन पहले सामने आया था, जिसके बाद अन्य कर्मियों को अपने घरों में क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया था।


शिक्षिका का पति व बच्चे भी मिले कोरोना पाॅजिटिव


मुजफ्फरनगर। बीते दिनों दाल मंडी में कोरोना पाॅजिटिव पाई गई व्यापाारी परिवार की महिला के परिवार में तीन और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। इनमें उसका पति और दो बच्चे शामिल हैं। महिला व उसके परिजनों के पाॅजिटिव मिलने के बाद अब जिले में कुल सक्रिय कोरोना पाॅजिटिव की तादाद 54 हो गई है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने आज ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। इस तरह कुल पाॅजिटिव की तादद 54 हो गई है। आज परिजनों की रिपोर्ट पाजिटिव मिली।


महिला के परिवार के करीब 11 सदस्यों समेत प्रथम संपर्क के 15 सदस्यों को प्रशासन ने उनके घर से हटाकर इंस्टीटयूशनल क्वारंटाइन सैंटर में भेज दिया था।यह अभी महादेव होटल में रखे गए थे। अभी तक यह स्पस्ट नही हुआ कि महिला किस  स्थान से कोरोना संक्रमित हुई।  प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए यह बड़ी चिंता का कारण हैं क्योंकि महिला की ट्रैवल्स हिस्ट्री भी ऐसी नही हैं कि वह कोरोना संक्रमित हो। इसी को लेकर अधिक सतर्कता करती जा रही है।
 दाल मंडी निवासी नगर के एक डिग्री काॅलेज में कार्यरत शिक्षिका के बाद उसके परिजनों के भी कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।  महिला और उसके परिवार के अन्य सदस्य को लगातार खांसी व बुखार बना हुआ था। यह कोरोना का लक्षण होता है। उसने सबसे पहले चैधरी चरण सिंह मार्किट में वरिष्ठ फिजीशियन डा.एमएल गर्ग को दिखाया। हालांकि वह करीब दस दिन पूर्व उन्हें दिखाने गई थी। महिला के खांसी बुखार के लक्षण देखकर उन्होंने कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी थी। इसके बाद महिला ने भगत सिंह रोड पर डा. अरूण अरोरा से भी अपने पुत्र के बुखार का उपचार कराया। इसके बाद वह अपने पुत्र को दिखाने के लिए सदर बाजार में डा. हेमंत कुमार के यहां भी गई। बताया जाता है कि उसे तीन दिन से तो तेज बुखार था इसलिए चिकित्सकों ने उसका कोरोना टेस्ट कराया। उसके कोरोना पाॅजिटिव आने से हडकंप मच गया।  इसके बाद उक्त तीनो नर्सिंग होम को क्वारंटाइन करने के साथ उक्त परिवार मंे काम करनेवाली महिला के परिजनों को क्वारंटाइन करने के साथ दाल मंडी के अनेक व्यापारियों सैंपिल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। अग्रवाल मार्किट में भी उक्त महिला एक मोबाइल की दुकान पर   मोबाइल खरीदने गई थी। मोबाइल की दुकान को भी फिलहाल सील किया गया है।


मुजफ्फरनगर जिले में कवाल गांव के छह और पॉजिटव मिले। कवाल में 15 लोग पहले पॉजिटिव मिल चुके हैं। 


जीएसटी में व्यापरियों को मिलेगी बड़ी राहत

नई दिल्ली. 3 महीने के बाद होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में कारोबारियों को राहत देने लिए बड़ा ऐलान हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2020 तक फाइल नहीं किए गए रिटर्न की लेट फीस पर जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक में चर्चा होगी. सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम की तरफ से यह जानकारी दी गई है. आपको बता दें कि  कोविड-19 महामारी आउटब्रेक के बाद जीएसटी काउंसिल की यह पहली बैठक होगी. जीएसटी काउंसिल की बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री अध्यक्षता करेंगी. साथ ही अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ​प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. 25 मार्च को देशभर में लॉकडाउन लगने के बाद से ही टैक्स कलेक्शन में भारी कमी आई है.


कारोबारियों को मिल सकती है बड़ी राहत- जीएसटी की व्यवस्था जुलाई 2017 में लागू हुई थी. कई व्यापारियों ने तब से जीएसटीआर 3बी रिटर्न फाइल नहीं किया है.


ऐसे में उन्हें लेट फीस चुकानी पड़ेगी. ये लोग कफी समय से लेट फीस से माफी की मांग कर रहे हैं. सीबीआईसी ने सोमवार शाम इस मसले पर ट्वीट किया है.


आज का पंचांग और राशिफल 2 जून 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 02 जून 2020*


⛅ *दिन - मंगलवार* 


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - उत्तरायण*


⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*


⛅ *मास - ज्येष्ठ*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - एकादशी दोपहर 12:04 तक तत्पश्चात द्वादशी*


⛅ *नक्षत्र - चित्रा रात्रि 10:55 तक तत्पश्चात स्वाती*


⛅ *योग - व्यतिपात सुबह 09:53 तक तत्पश्चात वरीयान्*


⛅ *राहुकाल - शाम 03:45 से शाम 05:25 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 05:57*


⛅ *सूर्यास्त - 19:15* 


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - निर्जला-भीम एकादशी*


 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है lराम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*


💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*


💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*


💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं 


💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*इस व्रत की मान्यता है कि निर्जला एकादशी का व्रत जो भी रखता है उसे 24 एकादशी के व्रतों के बराबर पुण्य मिलता है. इस व्रत को पूर्ण करने भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है. जीवन में चल रही बाधाओं से मुक्ति मिलती. रोग दूर होते हैं. घर में सुख समृद्धि बनी रहती है. लक्ष्मी का वास होता है


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *निर्जला एकादशी* 🌷


➡ *01 जून 2020 सोमवार को दोपहर 02:58 से 02 जून मंगलवार को दोपहर 12:04 तक एकादशी है ।*निर्जला एकादशी के दिन पीपल के पेड़ में जल अर्पण करना चाहिए। पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।


💥 *विशेष - 02 जून मंगलवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*


🙏🏻 *निर्जला एकादशी व्रत से अधिक मास सहित २६ एकादशियों के व्रत का फल प्राप्त होता है । इस दिन किया गया स्नान, दान जप, होम आदि अक्षय होता है ।*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


एकादशी के दिन सांय के समय तुलसी के पौधे के सामने गाय के घी का दीपक जलाकर और ऊँ वासुदेवाय नम: मंत्र बोलते हुुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें । इस उपाय से घर के सदस्यों के मध्य प्रेम, सुख-शांति बनी रहती है उस परिवार पर किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं आता है।


🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷


🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 03 जून, बुधवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*


 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*


🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*


🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*


🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*


🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*


🙏🏻 *- भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।*


एकादशी के दिन प्रांत: भगवान विष्णु की पूजा करते समय कुछ पैसे विष्णु भगवान की मूर्ति या तस्वीर के सामने रख दें। फिर पूजन करने के बाद यह पैसे अपने पर्स में रख लें। अब हर एकादशी को पूजन के समय यह सिक्के भी पर्स से निकाल कर पूजा में रखा करें और पूजन के बाद फिर से अपनी जेब में रख लें । इस उपाय को करने से कभी भी पैसों की तंगी नहीं रहती है


 👉🏻 *ये उपाय करें*


*बुधवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*


 


📖 ** 🌞


🙏🏻🌷🍀🌹🌻🌸🌺💐🍁🙏🏻मेष - पॉजिटिव - अपने जीवन में चीज़ों को विकसित करने और बेहतर बनाने के लिए तैयार रहें। आपके कामों, कर्मों, पुरस्कार, प्रतिष्ठा और ​​शक्ति के लिए आपको पहचान मिलेगी। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी।


नेगेटिव - निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने के लिहाज़ से अच्छा दिन नहीं है। छोटी छोटी प्रशंसाओं से बाहर निकले और जो आप चाहते हैं व जिसके आप लायक हैं, वो काम करने से न पीछे न हटें। आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे- लेकिन काम का बोझ आपमें खीज पैदा करेगा।


लव - आपको अपने जीवनसाथी से लाभ मिलने की संभावना है। आप दोनों के बीच प्यार और समर्थन की भावना में बढ़ोतरी होगी। कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमाग़ी कसरत करें।


व्यवसाय - व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है।


स्वास्थ्य - भौतिक सुख के साधनों को जुटाने की इच्छा रहेगी। किन्तु सेहत पर ध्यान दें।


भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 4


 


वृष - पॉजिटिव - आध्यात्मिक, बौद्धिक और नैतिक रूप से विकास के लिए यह समय परिपक्व है। पिछले समय आपके जीवन में कई उतार चढ़ाव आये किन्तु यह समय उससे बिलकुल विपरीत है। याद रखें, भगवान सबको उतना देता है जितना वो हैंडल कर सके, अगर आपको अधिक चाहिए तो कठिन कामों के लिए तैयार रहें।


नेगेटिव - हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। यह आपको और आपके परिवार को ख़ुशी और दिली सुकून देगा। देंगे। याद रखें, अहंकार आपको लंबे समय तक परेशान करेगा।


लव - परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।


व्यवसाय - इस समय आपको अपनी कही बातों का पूरी तरह से पालन करने की ज़रूरत है ताकि आप विश्वास और प्रतिबद्धता पर खरे उतरें। आपके लिए क्या अच्छा है आप अच्छे से जानते हैं इसलिए अपनी सूझबूझ का प्रयोग कर के आगे बढ़ें।


स्वास्थ्य - सूझबूझ के साथ से चलने में फायदा रहेगा। नहीं तो सेहत कमजोर एवं पीड़ाओं से युक्त रहेगी। क्योंकि लग्नेश का पाप ग्रही संबंध बना हुआ रहेगा।


भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 2


 


मिथुन - पॉजिटिव - आपकी दृष्टि अभी व्यावहारिक है; आप जानते हैं कि किस प्रकार के परिणाम वास्तविक हैं और आप अपने प्रयासों से अच्छे परिणाम पाने की उम्मीद करते हैं। आप चाहे या नहीं किन्तु आपको मिलने वाली पहचान के साथ आप पर ज़िम्मेदारी भी आने वाली है।


नेगेटिव - अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुल बिगाड़ सकता है। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा।


लव - इस दौरान आप अपने पार्टनर के बहुत करीब आएँगे और उनकी परवाह करेंगे। इस समय आपको आपके प्रियजनों से अच्छा समर्थन और लाभ मिलने की संभावना है।


व्यवसाय - अपने अहंकार की वजह से आपको करियर या व्यक्तिगत लाभ के मामलों में हानि हो सकती है। इस समय सावधानी और संयम के साथ काम करें।


स्वास्थ्य - इस दौरान आपको कंधे एवं कान के दर्द और जुकाम जैसी स्थिति उभर सकती है।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2


 


कर्क - पॉजिटिव - पहचान, पुरस्कार, शक्ति और प्रतिष्ठा, यहां तक ​​कि आपकी संपत्ति,जायदाद और अन्य सामान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। यह समय वास्तव में उदार है, और आप पूरी तरह से इसके लायक हैं। अधिक लोगों से सम्पर्क की भी संभावना है।


नेगेटिव - सकारात्मक सोच के ज़रिए इस समस्या से निजात पाएँ। मामलों को सुलझाने की कोशिश में योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। आज अपने जीवनसाथी का वह रुख़ देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है।


लव - "शुक्र" की स्थिति बहुत मजबूत रहेगी, जिसकी वजह से आप अपने संबंधों में बहुत रोमांटिक और कामुक होंगे, और जीवनसाथी के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे।


व्यवसाय - आप अपने क्षितिज का विस्तार करना चाहते हैं। आपके आसपास के लोग आपके दृष्टिकोण की प्रशंसा करेंगे और आपको आपका लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करेंगे।


स्वास्थ्य - सेहत को और बलवान बनाने तथा अपनी कार्य क्षमताओं को बढ़ाने के लिये पहले से अधिक मेहनत करते हुये रहेंगे।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6


 


सिंह - पॉजिटिव - आपकी नज़रें व्यावहारिक है, और आप अपने प्रयासों के अच्छे परिणाम देखना चाहते हैं। आप चाहे या नहीं किन्तु अभी आपको बहुत पहचान मिलने वाली है किंतु इसके साथ जिम्मेदारी भी आएगी। जो आपको ठीक लगे वो करें और इस बात को ध्यान में रहें कि इस समय आप सबसे अधिक चर्चा में रहेंगे।


नेगेटिव - अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। यह इस बात को समझने का सही वक़्त है कि चिंता की आदत ने आपके सोचने की क्षमता को ख़त्म कर दिया है। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं।


लव - कुल मिलाकर यह समय आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए बेहतरीन रहने वाला है। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है।


व्यवसाय - आप विभिन्न तरीकों से लोगों से सम्पर्क करेंगे जैसे फ़ोन कॉल, ईमेल, इंटरनेट आदि। यह समय है अपने सपनों को पूरा करने का इसलिए इस समय अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें।


स्वास्थ्य - सांस एवं पेट की पीड़ाओं की स्थिति हो सकती है। उचित उपचार लें।


भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 9


 


कन्या - पॉजिटिव - आपके बदले हुए दृष्टिकोण से ही जीवन में सफलता, खुशी और संतुष्टि आएगी। आप अच्छे से जानते हैं कि आपको जीवन में क्या करना है। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी।


नेगेटिव - अपने सहकर्मियों, अधीनस्थों और बॉस के साथ अच्छे सम्बन्ध बनाने की ज़रूरत है। कार्य प्रणाली को चुनौती देने के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। आत्म-मूल्यांकन के साथ साथ ईमानदारी और निष्पक्षता से काम करना इस समय की मांग है।


लव - अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है। प्रेम संबंधों को मजबूती देने के लिए अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएँ|


व्यवसाय - अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास करने की ज़रूरत है तो कड़ी मेहनत के लिए तैयार रहें। याद रखे, भविष्य में आप जिस फसल को काटना चाहते हैं उस बीज को ही अभी बोयें।


स्वास्थ्य - आप अधिक पराक्रम से युक्त रहेंगे। और मन उत्साह एवं स्फूर्ति से भरा हुआ रहेगा।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 4


 


तुला - पॉजिटिव - अभी आप अपनी जरूरतों और इच्छाओं को कम करना और उनकी पूर्ती के बारे में सोच विचार करना चाहते हैं। शारीरिक, भावनात्मक और वित्तीय रूप से शांति से गुजारना चाहते हैं। व्यक्तिगत जीवन और कार्यस्थल पर दूसरों के साथ मिलकर प्रयास करने के लिए यह समय सबसे बढ़िया हैं।


नेगेटिव - अपने अच्छे के लिए दूसरों की मदद करना न भूलें, भले ही वो आपके विचारों से सहमत न हों। अगर आपके विचार किसी समस्या को हल कर सकते हैं तो उन्हें शेयर करें किन्तु अधिक विवरण की जगह संक्षेप में इसे सुलझाएं।


लव - आपको परामर्श दिया जा रहा है कि किसी भी प्रकार के तनाव को अपने रिश्तों में टिकने न दें और बहुत जल्दी उसे दूर कर दें| अकारण शक करके परेशानी न बढाएं|


व्यवसाय - अगर आप दुनिया को अपने बिज़नेस और इंडस्ट्री के बारे में बताना चाहते हैं तो सोशल मीडिया का सहारा लें। जल्दी अमीर होने या पैसे बनाने की योजनाओं से बचे।


स्वास्थ्य - शारीरिक बल को और अच्छा बनाने के लिये प्रयासरत बने हुये रहेंगे।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9


 


वृश्चिक - पॉजिटिव - पिछले महीने आपके रिश्तों में होने वाली जटिलताओं को दूर करने के लिए एक बहुत ही अच्छा समय है। आप अपनी सीमाओं को लेकर जागरूक होंगे -- चाहे वो शारीरिक, भावनात्मक या वित्तीय हो। माली सुधार की वजह से ज़रूरी ख़रीदारी करना आसान रहेगा।


नेगेटिव - अभी अनावश्यक जोखिम न लें और अपने साथी के लिए भी समय निकालें। दूसरे लोगों की समस्याओं को समाधान करने का प्रयास करने की जगह अपने जीवन को बेहतर बनाने के बारे में सोचें। कभी कभी थोड़ा स्वार्थी होने से भविष्य में सकारात्मक नतीजे मिलते हैं।


लव - यह समय अपने प्रेम सम्बन्ध को विवाह में बदलने के लिए उपयुक्त है| नए प्रेमियों के लिए भी यह समय बहुत ही अच्छा है| आपके आकर्षण में वृद्धि होगी| प्रेमी युगल बहुत प्रसन्न रहेंगे|


व्यवसाय - अपने फैसलों को वापस न लें और सावधानी से आगे बढ़ें। आप अच्छे से जानते हैं कि आपके लिए क्या अच्छा है और यह समय अपने ज्ञान को एक्शन में परिवर्तित करने का है।


स्वास्थ्य - मंगल तथा गुरू का सुख भावगत गोचर आपको कई तरह की कठिनाइयों में डाल सकता है। जिससे आपको सेहत में पीड़ाओं की स्थिति रहेगी।


भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 8


 


धनु - पॉजिटिव - आप अपने सामाजिक एवं राजनैति जीवन में एक बड़ी लकीर खीचनें में तत्पर रहेंगे। कुछ ही लोग ऐसे इंसान के आकर्षण से बच सकते हैं, जिसके पास इतनी प्यारी मुस्कान हो। जब आप लोगों के साथ होंगे, तो आपकी महक फूलों की तरह चारों ओर फैलेगी।


नेगेटिव - विवेक का प्रयोग करते हुये रहें। अन्यथा गुस्सा आपके काम को खराब कर सकता है। बुध तथा शुक्र भी गोचर आपको वैवाहिक जीवन में परेशानियों की स्थिति को दे सकता है। सावधानी की जरूरत बनी हुई रहेगी। नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी।


लव - आप अपने साथी की भावनाओं का पूरी तरह ध्यान रखेंगे| कुछ नए मित्र बनने के संकेत मिल रहे हैं| आप किसी विपरीत लिंगी की ओर आकर्षित हो सकते हैं|


व्यवसाय - आपको किसी धन एवं सम्पत्ति का लाभ रहेगा। जो आपके लिये शुभ संकेत रहेगा। अभी किये गए परिवर्तन और निर्णय, भौतिक या अन्य रूप से लंबे समय तक फायदेमंद साबित हो सकते हैं।


स्वास्थ्य - आज सुख भाव में सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा होगा।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2


 


मकर - पॉजिटिव - आपके मित्र और परिवार अक्सर आपको स्वयं की आलोचना करने के लिए मना किया करते हैं, लेकिन अभी आपके सितारों का अलग ही कहना है, अपने मूल्यांकन के लिए यह एक उत्कृष्ट समय है। कम बोलना और लो प्रोफाइल रखना अभी अच्छा विचार हो सकता है।


नेगेटिव - इस समय आपको प्रतिद्वंद्विता या अन्य लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। लोगों की प्रतिक्रियाएं आपको विचलित करेंगी। दुनिया की या उन समस्याओं को हल करने के लिए अभी समय सही नहीं है जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं है।


लव - प्रेम संबंधों में सुधार लायेगा| जो लोग किसी प्रेम सम्बन्ध में हैं उन्हें बहस से बचने की सलाह दी जा रही है| किसी की ओर से प्रेम प्रस्ताव आ सकता है|


व्यवसाय - पैसे और खर्च आपके लिए चिंता का विषय हो सकते हैं। समझदारी से आगे बढ़ें और हो सके तो लोगों की सलाह ले लें। यह समय दृढ रहने और आपके पास क्या है व आप क्या चाहते हैं, इसमें विश्वास करने का है।


स्वास्थ्य - सेहत के लिये राहू का गोचर आपकी परेशानियों को बढ़ाने वाला रहेगा।


भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 9


 


कुंभ - पॉजिटिव - निजी संबंधों में मधुरता की स्थिति होगी। अपने प्रदर्शन में सुधार करके, आप उन लोगों के प्रदर्शन पर भी अप्रत्यक्ष प्रभाव डालेंगे जिनके साथ आप काम करते हैं। दोस्तों का साथ आपको हर चिंता से मुक्त कर सकता है। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा।


नेगेटिव - प्रवास मामलों मे परेशानी की स्थिति होगी। अपने आप को तनाव से बचाएं और जब भी ज़रूरत महसूस हो अपने लिए समय निकालें। जीवन में स्वयं का आकलन बेहद ज़रूरी है और यह संतुष्टि और सफलता का एकमात्र, निश्चित तरीका है।


लव - भावनाओं को अपने रिश्ते के ऊपर हावी न होने दें अन्यथा कोई कठिनाई आ सकती है| अपने रिश्ते को मज़बूत बनाने के लिए अपने प्रेमी को भेंट देना शुभ रहेगा|


व्यवसाय - जल्दबाज़ी में लिए निर्णय का परिणाम खतरनाक हो सकता है। अपनी संपत्ति, किराया, निवेश,नकदी, लेनदेन और अपनी सभी संपत्तियों का मूल्यांकन करें। इन पहलुओं पर आपको ध्यान देना चाहिए।


स्वास्थ्य - आप को स्वास्थ्य के क्षेत्रों में कठिनाइयां आ रही है। उसने पार-पाने में सक्षम बने हुये रहेंगे।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3


 


मीन - पॉजिटिव - अपने बारे में जानने के लिए इस समय अतिउत्तम है। आपके ज़हन में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए ख़ुशी के पलों को लाएगा। दफ़्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी।


नेगेटिव - चुनौती या टकराव इस समय आपके हित में नहीं है, यह आपको अनावश्यक तनाव और उपेक्षा ही प्रदान करेगा। आपको अपने अंतरंग और व्यक्तिगत हर पहलू की जाँच करनी चाहिए और अगर इनमे सुधार की ज़रूरत हो, तो इस ओर सकारात्मक कार्रवाई करें।


लव - प्रेम विवाह के लिए यह समय अत्यंत उत्तम है| जो लोग किसी साथी की खोज में हैं उनकी इच्छा पूरी होगी| अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बनते दिख रहे हैं|


व्यवसाय - वित्तीय मामले आपका ध्यान आकर्षित करेंगे और संपत्ति खरीदने, निवेश और नकदी के लेनदेन की भी संभावना है। इन सबसे आपको लाभ होगा किंतु जल्दबाज़ी में कोई भी काम करने से बचें।


स्वास्थ्य - सेहत के लिये आपको अपने सधे हुये कदमों से आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी।


भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 7


 


जिनका आज जन्म दिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।


 


आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं। 


 


 


शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   


 


शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


 


  


शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036


 


ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव 


 


शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी


सोमवार, 1 जून 2020

अब महाराष्ट्र और गुजरात पर महा तूफान का खतरा

अहमदाबाद/मुंबई. पश्चिम बंगाल में 'अम्फान' तूफान के कोहराम के बाद अब गुजरात के समुद्र तट पर 'हिका' चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके कारण 3 जून को महाराष्ट्र और गुजरात के समुद्री तट से चक्रवाती तूफान टकरा सकता है.


यह तूफान गुजरात के द्वारका ओखा और मोरबी से टकराता हुआ, कच्छ की ओर जा सकता है., संभावना जताई जा रही है कि अन्य तूफानों के तरह यह भी कच्छ के कंडला और आसपास के इलाकों में भारी नुकसान पहुंचा सकता है.


आज का पंचांग तथा राशिफल एक जून 2020


 🕉~ *आज का पंचांग * ~ 🕉🌞


                     *।। श्री हरि : ।।*


⛅ *दिनांक - 01 जून 2020*


⛅ *दिन - सोमवार* 


⛅ *विक्रम संवत - 2077*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - उत्तरायण*


⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*


⛅ *मास - ज्येष्ठ*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - दोपहर 02:57 तक दशमी*


⛅ *नक्षत्र - रात्रि 01:03 तक हस्त*


⛅ *योग - दोपहर 01:18 तक सिद्धि*


⛅ *राहुकाल - सुबह 07:25 से 09:05* 


⛅ *सूर्योदय - 05:57*


⛅ *सूर्यास्त - 19:14* 


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - गंगा दशहरा समाप्त*


 💥 *विशेष -* 


 


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷


➡ *01 जून 2020 सोमवार को दोपहर 02:58 से 02 जून मंगलवार को दोपहर 12:04 तक एकादशी है ।*


💥 *विशेष - 02 जून मंगलवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*


🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*


🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*


🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*


🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं, इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*


🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*


🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*


🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ, भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है, एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*


 


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷


🙏🏻 *एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें, अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*


 


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷


🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के जो दिन चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...ऐसा डोंगरे जी महाराज के भागवत में डोंगरे जी महाराज ने कहा*


 


🌷 *व्यतिपात योग* 🌷


🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*


🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*


🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*


💥 *विशेष ~ व्यतिपात योग - 01 जून 2020 सोमवार को दोपहर 01:19 से 02 जून सुबह 09:53 तक व्यतीपात योग है।*


🙏🏻 *- 


अगर जमीन हो और उस पे मकान बनाने में किसी भी तरह की अड़चन आ रही हो तो नीम की लकड़ी का मकान बनवा के मंदिर में दान करे तथा अगर अधूरा मकान हैं तो उसमें एक गणेश जी की मूर्ति रख के रोज़ पूजन करे और गुड़ का प्रसाद बाटे।


जल्द ही सारी अड़चने दूर होंगी और अपने घर का सपना पूरा होगा ।


🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏🌞 *~* *पंचक*


*10 जून मध्यरात्रि बाद 3.40. से*


*15 जून मध्यरात्रि बाद 3.18 बजे तक!*


 


*एकादशी:*


*जून 2, मंगलवार, निर्जला एकादशी, ज्येष्ठा, शुक्ला एकादशी*


*शुरू – 14:57, जून 01.*


*खत्म – 12:04, जून 02.*


 


*प्रदोष व्रत जून 3, 2020, बुधवार,*


*ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:05 AM, जून 03 और समाप्ति- 06:06 AM, जून 04.*


 


*प्रदोष व्रत जून 18, 2020, गुरुवार*


*आषाढ़, कृष्ण त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:39 AM, जून 18 और समाप्ति- 11:01 AM, जून 19.*


 


 *अमावस्या:*


*21 जून 2020 रविवार, को आषाढ़ अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 20 जून सुबह 11 बजकर 52 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 21 जून सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।* 


 


 *पूर्णमासी:*


*5. जून 3:15 AM से*


*6. जून 12:42 AM तक*


*(व्रत पूर्णमासी, 5. जून 2020.)*


 


साफ़्ताहिक राशिफल


 


मेष


इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। कार्य योजनाओं के प्रति विचार विमर्श होगा। नए अनुबन्ध करने के लिए अभी समय उपयुक्त है। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। मस्तिष्क को थोड़ा आराम देने की कोशिश करें। व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी वालों के लिए तरक्की का समय है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आने के संकेत हैं।


 


वृष 


इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी गलतफहमी दूर हो सकती है। प्रबल इच्छा शक्ति में वृद्धि होगी। अपने लोगों के द्वारा सहयोग व सानिध्य मिलेगा। आॉफिस वाले लोग अपनी महिला कर्मचारी से सावधानी बरतें वरना बेवजह बदनामी हो सकती है। रुके हुए पैसे मिलने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इस समय आप बीमारी की समस्या से ग्रसित हो सकते है। नौकरी के क्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अपने प्रिय की गैरमौजूदगी में आप खुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे। 


 


 


मिथुन


इस राशि के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। पिता का सहयोग आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा। इस समय जातक को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। दूसरे का हित ध्यान में रखकर ही अपना कार्य बनाएं। मान सम्मान की प्राप्ति इस समय आपको मिल सकती है। आर्थिक सुधारों के लिए किए गए प्रयास सफल होते दिखेंगे। पेट की समस्या से जूझ रहे लोगों को कुछ आराम मिलेगा। नया व्यवसाय प्रारम्भ करने से पहले अपने बड़ों से सलाह अवश्य लें। नौकरी करने वाले अपने बॉस से मेल जोल बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में असंतोष का माहौल रहेगा। अपने प्रिय की नाराजगी के बावजूद अपना प्यार जाहिर करते रहें।


 


 


कर्क 


इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। संगीत, नृत्य और बागबानी जैसे अपने शौकों के लिए भी समय निकालें। किसी की व्यर्थ बातों से क्रोध आ सकता है। पारिवारिक दिक्कतों का सामना करना पडे़गा। आर्थिक पक्ष-धन के मामले में आपकी स्थिति में मामूली सुधार आएगी यह समय आपके स्वास्थ्य के लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापारी वर्ग इस समय नये कार्यो में निवेश न ही करें तो अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले इस समय लेटलतीफी से बचें। वैवाहिक सुखों का सबसे सामान्य समय गुजरेगा प्रेमीजन इस समय एकांत का लाभ उठाएंगे।


 


 


सिंह 


आपके लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। विद्यार्थियों को नए अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के आरंभ में आपको आमदनी के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार के लिए यह समय सामान्य नहीं है। नौकरी करने वालो के लिए थोड़ी राहत महसूस होगी। वैवाहिक सम्बन्धो में मनमुटाव हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आएगी। बाहरी चीजों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप ख़ुद को हमेशा प्यार की ख़ुमारी में महसूस करते हैं। पेट के रोगियों को ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है।


 


कन्या 


इस राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। किसी विपरीत लिंग के सहयोग से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके घर किसी खास मित्र के आने से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेंगे और सुकून देंगे। इस समय आपको आमदनी के नए अवसर प्राप्त होंगे। अपनी सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। व्यापार के लिए यह समय अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों को थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।


 


 


तुला 


इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जाएगा। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। आप दुनिया में ख़ुद को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस कराएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस समय रक्तचाप के रोग से पीड़ित लोगों को राहत मिल सकती है। नौकरी करने वालों के लिए अपने सहयोगियों से सम्बन्ध मधुर रखने होंगे। इस समय कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक स्थिति में अनुकूलता आएगी। यह प्रेम में आनंदित होने का समय है।


 


 


वृश्चिक 


आपके लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। व्यापारिक सन्दर्भ में आपको महसूस हो सकता है कि आप अपना दिन बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए अपने दिन की योजना बेहतर तरीके से बनाएं। व्यवसाय में इस समय सामान्य स्थिति बनी रहेगी। नौकरी में बॉस से सम्बन्ध अच्छा रखें। इस समय आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे लेकिन अपव्यय आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख्याल रखते हैं। उनके साथ सामान्य वक्त बिताएं और शिकायत करने का मौका न दें। दाम्पत्य जीवन में आपसी असहयोग का माहौल रहेगा। प्रेम-प्रसंगों में प्रगति होती रहेगी। आपका शारीरिक स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है।


 


 


धनु 


इस राशि वालों के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है। राजनैतिक लोगों के साथ उठने-बैठने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। परिवार में शुभ समाचार मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। निर्धन व्यक्तियों के प्रति दया के भाव उत्पन्न होंगे। यह सप्ताह आपके आमदनी के लिहाज से ठीक ठाक रहेगा। व्यापारियों लिए समय अच्छा नहीं रहेगा। नौकरी करने वाले लोग सहयोगियों से न उलझे नहीं तो हानि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। प्रेम-सम्बन्ध के सन्दर्भ में इस सप्ताह जिन्दगी बहुत जटिल रहेगी। बीपी की समस्या वाले सावधान रहें।


 


मकर 


इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहने वाला है। माताओं को सेहत को लेकर थोड़ी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। यात्रा आपको थकान, संक्रमण, तनाव देगी इसलिए कोशिश करें बेवजह की यात्रा न करें। अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचें। गुप्त शत्रु आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं। तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर हो जायेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की में बाधा उत्पन्न होगी। व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वैवाहिक जीवन में नोक झोक हो सकती है। प्रणय सम्बन्धो में संवाद बनाए रखें। पेट के रोगी अपना खास ख्याल रखें।


 


 


कुंभ 


इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सामाजिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। भाषा का प्रयोग बड़ी सावधानी से करें। निजी सम्बन्धों में थोड़ी मजबूती आएगी। रोजाना के कार्य करने में असमर्थता महसूस होगी। हर किसी पर विश्वास न करें। सप्ताह के प्रारम्भ में आमदनी अच्छी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर बन रहे है। व्यापार में जैसे तैसे काम चलता रहेगा। वैवाहिक जीवन में खटपट बनी रह सकती है। प्रेम करने वालों के लिए समय रोमांस भरा रहेगा। स्वास्थ्य-खानपान अच्छा रखें वरना स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।


 


मीन 


इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। सप्ताह के अंत में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मधुमेह के रोगी इस समय ज्यादा ध्यान दें। नौकरी पेशा लोगो को तरक्की में बाधा उत्पन्न होगी। व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। शादीशुदा जिंदगी में असमंजस का माहौल होगा। प्रेम में उदासीनता न दिखाएं नहीं तो नुकसान उठाना पड़ेगा।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है।


 


आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। 


 


 


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28   


 


शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 8 2 


 


  


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  


 


ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी


करंट से बंदर की मौत पर बंदरों ने किया रास्ता जाम

मुजफ्फरनगर l खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव लाडपुर में आज साथियों के साथ उछलकूद मजा रहे बंदर की बिजली के करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।


साथी की मौत हो जाने से गुस्साए अन्य बंदरों ने बाद में जमकर उत्पात मचाया। बंदरों में सा।थी की मौत का इस कदर आक्रोश था कि बंदरो ने जानसठ रोड पर कब्जा जमाते हुए घंटों तक किसी को भी सडक मार्ग से गुजरने नहीं दिया। सडक के दोनों ओर राहगीरों का जमावड़ा लगा रहा। बाद में भाकियू के ग्राम अध्यक्ष अश्वनी राजपूत,उपाध्यक्ष अजय राजपूत उपाध्यक्ष व सदस्य सुमित राजपूत बन्दर को दफनाया।


भोपा के पास महिला दो बच्चों के साथ नहर में kudi बचाने के लिए कूदने वाला युवक भी डूबा

मुजफ्फरनगर l भोपा के पास महिला 2 बच्चों को लेकर नहर में कूद गई l महिला को बचाने के लिए कूदा युवक भी नहर में समा गया l


क्षेत्राधिकारी भोपा राम मोहन शर्मा और थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार मौके पर पहुंचे हैं l गोताखोरों की मदद से चारों को नहर में ढूंढा जा रहा है। थाना भोपा क्षेत्र के नया गांव झाल की घटना के बाद पुलिस मौके पर है l


भोपा थाना क्षेत्र में गांव नगला बुजुर्ग की झाल के निकट बाइक पर ननद के लड़के शाहिद के साथ सरवट से तेवड़ा जा रही महिला जैनब (25 वर्ष) ने अपने दो मासूम बच्चियों इसरा (3 वर्ष) व मिशवा (2 वर्ष) के साथ गंगनहर में छलांग लगा दी। महिला व उसकी बच्चियों को बचाने के लिए बाइक चला रहा शाहिद (18 वर्ष) भी पुल से गंगनहर में कूद गया। देखते ही देखते चारों नहर के गहरे पानी में समा गए। 


शिक्षक भर्ती : याचिका पर फैसला बुधवार को

लखनऊ l सहायक शिक्षक के 69 हजार पदों पर भर्ती मामले में अंतरिम राहत के बिन्दु पर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपना आदेश सुरक्षित कर लिया है। बुधवार को न्यायालय अपना आदेश सुनाएगी। रिषभ मिश्रा व अन्य समेत कई याचिकाओं पर न्यायमूर्ति आलोक माथुर की एकल सदस्यीय पीठ ने सोमवार को सुनवाई की।


सोमवार को राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने पक्ष रखा। विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग पांच घंटे चली सुनवाई के पश्चात न्यायालय ने विवादित प्रश्नों को विशेषज्ञ समिति के समक्ष भेजने व चयन प्रक्रिया रोकने के बिन्दु पर आदेश सुरक्षित कर लिया। उल्लेखनीय है कि याचियों ने 8 मई 2020 को जारी उत्तर कुंजी में चार उत्तरों को लेकर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि आपत्ति के सम्बंध में सक्षम अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर उन्होंने कोर्ट में याचिका दाखिल की हैl


चयनित शिक्षकों को करानी होगी स्वास्थ जांच

प्रयागराज l 69000 शिक्षक भर्ती की मेरिट में नाम आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में चयनित शिक्षकों को मेडिकल प्रमाण पत्र के लिए पांच तरह की जांच करानी होगी। फिट होने का प्रमाण पत्र मिलने के बाद उन्हें ज्वाइन कराया जाएगा। यह प्रमाण पत्र स्वास्थ विभाग की ओर से जारी किया जाएगा। 


69 हजार शिक्षक भर्ती में चयनित होने वाले शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद सीएमओ कार्यालय से मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाना होगा। यह प्रमाण पत्र तभी जारी होगा जब चयनित शिक्षक सभी जांचों में सामान्य पाए जाएंगे। इसके लिए चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद मेडिकल बोर्ड में प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना होगा। वहां से उन्हें जांच के लिए कॉल्विन अस्पताल भेजा जाएगा। यहां सभी जांच होगी।


इसमें उन्हें टीएलसी, डीएलसी, ईएसआर व हीमोग्लोबिन की जांच करानी होगी। इसके अलावा सभी चयनित शिक्षकों की आंखों की जांच भी होगी। रिपोर्ट मिलने के बाद उसे सीएमओ कार्यालय स्थित मेडिकल बोर्ड में जमा करना पड़ेगा। इसके बाद उन्हें प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। 


महिला शिक्षकों को लगानी होगी प्रेग्नेंसी टेस्ट रिपोर्ट 


चयनित महिला शिक्षकों को उक्त जांचों के अलावा प्रेग्नेंसी टेस्ट भी कराना होगा। ये जांच भी कॉल्विन अस्पताल में ही होगी। अगर महिला गर्भवती होगी तो मेडिकल प्रमाण पत्र में इसका भी उल्लेख किया जाएगा। 


सिर्फ 12 रुपये लगेगी फीस


मेडिकल प्रमाण पत्र के लिए चयनित शिक्षकों को सिर्फ 12 रुपये फीस जमा करनी होगी। यह फीस भी सीएमओ कार्यालय स्थित मेडिकल बोर्ड विभाग में आवेदन करते समय लगेगी। इसी फीस पर प्रमाण पत्र जारी होगा। 


किसानों को कर्ज पर बड़ा एलान

नई दिल्ली. किसान क्रेडिट कार्ड पर देश के 7 करोड़ किसानोंं को मोदी सरकार ने बड़ी राहत दी है. खेती-किसानी के लोन पर अब 31 अगस्त तक सिर्फ 4 फीसदी ब्याज लगेगा. इस बात की जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दी है. वो मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी दे रहे थे. तोमर ने कहा कि कई जगहों पर खरीद अभी चल रही है. लॉकडाउन को भी देखते हुए इसे बढ़ाया गया है.


बता दें कि इसकी तारीख दूसरी बार आगे बढ़ाई गई है. वरना 31 मार्च के बाद जो लोग किसान क्रेडिट कार्ड पर लिया गया लोन वापस करते उन्हें कम से कम 7 फीसदी का ब्याज देना पड़ता. लॉकडाउन को देखते हुए इसे 31 मार्च से बढ़ाकर पहले 31 मई किया गया था. सोमवार को इसे बढ़ाकर पूरे अगस्त तक की मोहलत दे दी गई. कई दिन पहले ही 31 अगस्त तक इसकी तारीख बढ़ने की संभावना जता दी गई थी.


इससे क्या होगा- इसका मतलब साफ है कि किसान केसीसी कार्ड के ब्याज को सिर्फ 4 प्रतिशत प्रति वर्ष के पुराने रेट पर ही भुगतान कर सकते हैं. कोरोना वायरस लॉकडाउन में किसानों को राहत देने के लिए यह निर्णय लिया गया है.


खेती-किसानी के लिए केसीसी पर लिए गए तीन लाख रुपये तक के लोन की ब्याजदर वैसे तो 9 फीसदी है. लेकिन सरकार इसमें 2 परसेंट की सब्सिडी देती है.


इस तरह यह 7 फीसदी पड़ता है. लेकिन समय पर लौटा देने पर 3 फीसदी और छूट मिल जाती है. इस तरह इसकी दर ईमानदार किसानों के लिए मात्र 4 फीसदी रह जाती है.


जिले में मिले 6 नए कोरोंना पॉजिटिव

टीआर ब्यूरों l मुजफ्फरनगर 


 जिले में6 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया यह कोरोंना पॉजिटिव कवाल स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में  क्वॉरेंटाइन जिसके बाद जिले में वर्णों की संख्या 51 हो गई हैl सभी कवाल के निवासी हैं जो तमिलनाडु से आए थे l


मुज़फ्फरनगर में आज 6 और कोरोना पॉजिटिव मिले है जिसके बाद संख्या बढ कर 51 हो गयी है | आज 241 सैम्पलों कि रिपोर्ट आयी है जिसमे 6 रिपोर्ट कोरोना पोजेटिव आई है आज जो पोजेटिव मिले है ये सभी प्रवासी है और तमिलनाडू से आये है | सभी कवाल से है और ककरौली के किसान इंटर कॉलेज में क्वॉर्टन में है | आज थोड़ी राहत भरी एक खबर ये आयी है कि विकास भवन से लिए गए सभी 94 सेम्पल नेगेटिव आये है |कर्मचारियों के हंगामे के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने के लिए विकास भवन पहुंची। टीम ने तीन अधिकारियों समेत 97 कर्मचारियों के सैम्पल लिए और जांच के लिए भेज दिए थे। सोमवार को सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। विकास भवन में शेष रह गए कर्मचारियों की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को भी विकास भवन पहुंची। टीम ने करीब 48 कर्मचारियों के सैम्पल लिए है। इससे पहले विकास भवन को सेनिटाइज कर यहां पर विभागीय कार्यालयों में काम शुरू हो गया था।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...