सोमवार, 1 जून 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल एक जून 2020


 🕉~ *आज का पंचांग * ~ 🕉🌞


                     *।। श्री हरि : ।।*


⛅ *दिनांक - 01 जून 2020*


⛅ *दिन - सोमवार* 


⛅ *विक्रम संवत - 2077*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - उत्तरायण*


⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*


⛅ *मास - ज्येष्ठ*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - दोपहर 02:57 तक दशमी*


⛅ *नक्षत्र - रात्रि 01:03 तक हस्त*


⛅ *योग - दोपहर 01:18 तक सिद्धि*


⛅ *राहुकाल - सुबह 07:25 से 09:05* 


⛅ *सूर्योदय - 05:57*


⛅ *सूर्यास्त - 19:14* 


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - गंगा दशहरा समाप्त*


 💥 *विशेष -* 


 


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷


➡ *01 जून 2020 सोमवार को दोपहर 02:58 से 02 जून मंगलवार को दोपहर 12:04 तक एकादशी है ।*


💥 *विशेष - 02 जून मंगलवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*


🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*


🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*


🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*


🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं, इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*


🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*


🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*


🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ, भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है, एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*


 


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷


🙏🏻 *एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें, अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*


 


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷


🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के जो दिन चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...ऐसा डोंगरे जी महाराज के भागवत में डोंगरे जी महाराज ने कहा*


 


🌷 *व्यतिपात योग* 🌷


🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*


🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*


🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*


💥 *विशेष ~ व्यतिपात योग - 01 जून 2020 सोमवार को दोपहर 01:19 से 02 जून सुबह 09:53 तक व्यतीपात योग है।*


🙏🏻 *- 


अगर जमीन हो और उस पे मकान बनाने में किसी भी तरह की अड़चन आ रही हो तो नीम की लकड़ी का मकान बनवा के मंदिर में दान करे तथा अगर अधूरा मकान हैं तो उसमें एक गणेश जी की मूर्ति रख के रोज़ पूजन करे और गुड़ का प्रसाद बाटे।


जल्द ही सारी अड़चने दूर होंगी और अपने घर का सपना पूरा होगा ।


🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏🌞 *~* *पंचक*


*10 जून मध्यरात्रि बाद 3.40. से*


*15 जून मध्यरात्रि बाद 3.18 बजे तक!*


 


*एकादशी:*


*जून 2, मंगलवार, निर्जला एकादशी, ज्येष्ठा, शुक्ला एकादशी*


*शुरू – 14:57, जून 01.*


*खत्म – 12:04, जून 02.*


 


*प्रदोष व्रत जून 3, 2020, बुधवार,*


*ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:05 AM, जून 03 और समाप्ति- 06:06 AM, जून 04.*


 


*प्रदोष व्रत जून 18, 2020, गुरुवार*


*आषाढ़, कृष्ण त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:39 AM, जून 18 और समाप्ति- 11:01 AM, जून 19.*


 


 *अमावस्या:*


*21 जून 2020 रविवार, को आषाढ़ अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 20 जून सुबह 11 बजकर 52 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 21 जून सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।* 


 


 *पूर्णमासी:*


*5. जून 3:15 AM से*


*6. जून 12:42 AM तक*


*(व्रत पूर्णमासी, 5. जून 2020.)*


 


साफ़्ताहिक राशिफल


 


मेष


इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। कार्य योजनाओं के प्रति विचार विमर्श होगा। नए अनुबन्ध करने के लिए अभी समय उपयुक्त है। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। मस्तिष्क को थोड़ा आराम देने की कोशिश करें। व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी वालों के लिए तरक्की का समय है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आने के संकेत हैं।


 


वृष 


इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी गलतफहमी दूर हो सकती है। प्रबल इच्छा शक्ति में वृद्धि होगी। अपने लोगों के द्वारा सहयोग व सानिध्य मिलेगा। आॉफिस वाले लोग अपनी महिला कर्मचारी से सावधानी बरतें वरना बेवजह बदनामी हो सकती है। रुके हुए पैसे मिलने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इस समय आप बीमारी की समस्या से ग्रसित हो सकते है। नौकरी के क्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अपने प्रिय की गैरमौजूदगी में आप खुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे। 


 


 


मिथुन


इस राशि के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। पिता का सहयोग आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा। इस समय जातक को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। दूसरे का हित ध्यान में रखकर ही अपना कार्य बनाएं। मान सम्मान की प्राप्ति इस समय आपको मिल सकती है। आर्थिक सुधारों के लिए किए गए प्रयास सफल होते दिखेंगे। पेट की समस्या से जूझ रहे लोगों को कुछ आराम मिलेगा। नया व्यवसाय प्रारम्भ करने से पहले अपने बड़ों से सलाह अवश्य लें। नौकरी करने वाले अपने बॉस से मेल जोल बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में असंतोष का माहौल रहेगा। अपने प्रिय की नाराजगी के बावजूद अपना प्यार जाहिर करते रहें।


 


 


कर्क 


इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। संगीत, नृत्य और बागबानी जैसे अपने शौकों के लिए भी समय निकालें। किसी की व्यर्थ बातों से क्रोध आ सकता है। पारिवारिक दिक्कतों का सामना करना पडे़गा। आर्थिक पक्ष-धन के मामले में आपकी स्थिति में मामूली सुधार आएगी यह समय आपके स्वास्थ्य के लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापारी वर्ग इस समय नये कार्यो में निवेश न ही करें तो अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले इस समय लेटलतीफी से बचें। वैवाहिक सुखों का सबसे सामान्य समय गुजरेगा प्रेमीजन इस समय एकांत का लाभ उठाएंगे।


 


 


सिंह 


आपके लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। विद्यार्थियों को नए अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के आरंभ में आपको आमदनी के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार के लिए यह समय सामान्य नहीं है। नौकरी करने वालो के लिए थोड़ी राहत महसूस होगी। वैवाहिक सम्बन्धो में मनमुटाव हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आएगी। बाहरी चीजों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप ख़ुद को हमेशा प्यार की ख़ुमारी में महसूस करते हैं। पेट के रोगियों को ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है।


 


कन्या 


इस राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। किसी विपरीत लिंग के सहयोग से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके घर किसी खास मित्र के आने से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेंगे और सुकून देंगे। इस समय आपको आमदनी के नए अवसर प्राप्त होंगे। अपनी सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। व्यापार के लिए यह समय अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों को थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।


 


 


तुला 


इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जाएगा। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। आप दुनिया में ख़ुद को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस कराएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस समय रक्तचाप के रोग से पीड़ित लोगों को राहत मिल सकती है। नौकरी करने वालों के लिए अपने सहयोगियों से सम्बन्ध मधुर रखने होंगे। इस समय कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक स्थिति में अनुकूलता आएगी। यह प्रेम में आनंदित होने का समय है।


 


 


वृश्चिक 


आपके लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। व्यापारिक सन्दर्भ में आपको महसूस हो सकता है कि आप अपना दिन बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए अपने दिन की योजना बेहतर तरीके से बनाएं। व्यवसाय में इस समय सामान्य स्थिति बनी रहेगी। नौकरी में बॉस से सम्बन्ध अच्छा रखें। इस समय आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे लेकिन अपव्यय आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख्याल रखते हैं। उनके साथ सामान्य वक्त बिताएं और शिकायत करने का मौका न दें। दाम्पत्य जीवन में आपसी असहयोग का माहौल रहेगा। प्रेम-प्रसंगों में प्रगति होती रहेगी। आपका शारीरिक स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है।


 


 


धनु 


इस राशि वालों के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है। राजनैतिक लोगों के साथ उठने-बैठने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। परिवार में शुभ समाचार मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। निर्धन व्यक्तियों के प्रति दया के भाव उत्पन्न होंगे। यह सप्ताह आपके आमदनी के लिहाज से ठीक ठाक रहेगा। व्यापारियों लिए समय अच्छा नहीं रहेगा। नौकरी करने वाले लोग सहयोगियों से न उलझे नहीं तो हानि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। प्रेम-सम्बन्ध के सन्दर्भ में इस सप्ताह जिन्दगी बहुत जटिल रहेगी। बीपी की समस्या वाले सावधान रहें।


 


मकर 


इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहने वाला है। माताओं को सेहत को लेकर थोड़ी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। यात्रा आपको थकान, संक्रमण, तनाव देगी इसलिए कोशिश करें बेवजह की यात्रा न करें। अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचें। गुप्त शत्रु आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं। तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर हो जायेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की में बाधा उत्पन्न होगी। व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वैवाहिक जीवन में नोक झोक हो सकती है। प्रणय सम्बन्धो में संवाद बनाए रखें। पेट के रोगी अपना खास ख्याल रखें।


 


 


कुंभ 


इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सामाजिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। भाषा का प्रयोग बड़ी सावधानी से करें। निजी सम्बन्धों में थोड़ी मजबूती आएगी। रोजाना के कार्य करने में असमर्थता महसूस होगी। हर किसी पर विश्वास न करें। सप्ताह के प्रारम्भ में आमदनी अच्छी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर बन रहे है। व्यापार में जैसे तैसे काम चलता रहेगा। वैवाहिक जीवन में खटपट बनी रह सकती है। प्रेम करने वालों के लिए समय रोमांस भरा रहेगा। स्वास्थ्य-खानपान अच्छा रखें वरना स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।


 


मीन 


इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। सप्ताह के अंत में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मधुमेह के रोगी इस समय ज्यादा ध्यान दें। नौकरी पेशा लोगो को तरक्की में बाधा उत्पन्न होगी। व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। शादीशुदा जिंदगी में असमंजस का माहौल होगा। प्रेम में उदासीनता न दिखाएं नहीं तो नुकसान उठाना पड़ेगा।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है।


 


आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। 


 


 


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28   


 


शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 8 2 


 


  


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  


 


ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...