मंगलवार, 2 जून 2020

आज का पंचांग और राशिफल 2 जून 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 02 जून 2020*


⛅ *दिन - मंगलवार* 


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - उत्तरायण*


⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*


⛅ *मास - ज्येष्ठ*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - एकादशी दोपहर 12:04 तक तत्पश्चात द्वादशी*


⛅ *नक्षत्र - चित्रा रात्रि 10:55 तक तत्पश्चात स्वाती*


⛅ *योग - व्यतिपात सुबह 09:53 तक तत्पश्चात वरीयान्*


⛅ *राहुकाल - शाम 03:45 से शाम 05:25 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 05:57*


⛅ *सूर्यास्त - 19:15* 


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - निर्जला-भीम एकादशी*


 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है lराम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*


💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*


💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*


💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं 


💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*इस व्रत की मान्यता है कि निर्जला एकादशी का व्रत जो भी रखता है उसे 24 एकादशी के व्रतों के बराबर पुण्य मिलता है. इस व्रत को पूर्ण करने भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है. जीवन में चल रही बाधाओं से मुक्ति मिलती. रोग दूर होते हैं. घर में सुख समृद्धि बनी रहती है. लक्ष्मी का वास होता है


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *निर्जला एकादशी* 🌷


➡ *01 जून 2020 सोमवार को दोपहर 02:58 से 02 जून मंगलवार को दोपहर 12:04 तक एकादशी है ।*निर्जला एकादशी के दिन पीपल के पेड़ में जल अर्पण करना चाहिए। पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।


💥 *विशेष - 02 जून मंगलवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*


🙏🏻 *निर्जला एकादशी व्रत से अधिक मास सहित २६ एकादशियों के व्रत का फल प्राप्त होता है । इस दिन किया गया स्नान, दान जप, होम आदि अक्षय होता है ।*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


एकादशी के दिन सांय के समय तुलसी के पौधे के सामने गाय के घी का दीपक जलाकर और ऊँ वासुदेवाय नम: मंत्र बोलते हुुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें । इस उपाय से घर के सदस्यों के मध्य प्रेम, सुख-शांति बनी रहती है उस परिवार पर किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं आता है।


🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷


🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 03 जून, बुधवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*


 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*


🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*


🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*


🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*


🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*


🙏🏻 *- भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।*


एकादशी के दिन प्रांत: भगवान विष्णु की पूजा करते समय कुछ पैसे विष्णु भगवान की मूर्ति या तस्वीर के सामने रख दें। फिर पूजन करने के बाद यह पैसे अपने पर्स में रख लें। अब हर एकादशी को पूजन के समय यह सिक्के भी पर्स से निकाल कर पूजा में रखा करें और पूजन के बाद फिर से अपनी जेब में रख लें । इस उपाय को करने से कभी भी पैसों की तंगी नहीं रहती है


 👉🏻 *ये उपाय करें*


*बुधवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*


 


📖 ** 🌞


🙏🏻🌷🍀🌹🌻🌸🌺💐🍁🙏🏻मेष - पॉजिटिव - अपने जीवन में चीज़ों को विकसित करने और बेहतर बनाने के लिए तैयार रहें। आपके कामों, कर्मों, पुरस्कार, प्रतिष्ठा और ​​शक्ति के लिए आपको पहचान मिलेगी। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी।


नेगेटिव - निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने के लिहाज़ से अच्छा दिन नहीं है। छोटी छोटी प्रशंसाओं से बाहर निकले और जो आप चाहते हैं व जिसके आप लायक हैं, वो काम करने से न पीछे न हटें। आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे- लेकिन काम का बोझ आपमें खीज पैदा करेगा।


लव - आपको अपने जीवनसाथी से लाभ मिलने की संभावना है। आप दोनों के बीच प्यार और समर्थन की भावना में बढ़ोतरी होगी। कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमाग़ी कसरत करें।


व्यवसाय - व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है।


स्वास्थ्य - भौतिक सुख के साधनों को जुटाने की इच्छा रहेगी। किन्तु सेहत पर ध्यान दें।


भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 4


 


वृष - पॉजिटिव - आध्यात्मिक, बौद्धिक और नैतिक रूप से विकास के लिए यह समय परिपक्व है। पिछले समय आपके जीवन में कई उतार चढ़ाव आये किन्तु यह समय उससे बिलकुल विपरीत है। याद रखें, भगवान सबको उतना देता है जितना वो हैंडल कर सके, अगर आपको अधिक चाहिए तो कठिन कामों के लिए तैयार रहें।


नेगेटिव - हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। यह आपको और आपके परिवार को ख़ुशी और दिली सुकून देगा। देंगे। याद रखें, अहंकार आपको लंबे समय तक परेशान करेगा।


लव - परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।


व्यवसाय - इस समय आपको अपनी कही बातों का पूरी तरह से पालन करने की ज़रूरत है ताकि आप विश्वास और प्रतिबद्धता पर खरे उतरें। आपके लिए क्या अच्छा है आप अच्छे से जानते हैं इसलिए अपनी सूझबूझ का प्रयोग कर के आगे बढ़ें।


स्वास्थ्य - सूझबूझ के साथ से चलने में फायदा रहेगा। नहीं तो सेहत कमजोर एवं पीड़ाओं से युक्त रहेगी। क्योंकि लग्नेश का पाप ग्रही संबंध बना हुआ रहेगा।


भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 2


 


मिथुन - पॉजिटिव - आपकी दृष्टि अभी व्यावहारिक है; आप जानते हैं कि किस प्रकार के परिणाम वास्तविक हैं और आप अपने प्रयासों से अच्छे परिणाम पाने की उम्मीद करते हैं। आप चाहे या नहीं किन्तु आपको मिलने वाली पहचान के साथ आप पर ज़िम्मेदारी भी आने वाली है।


नेगेटिव - अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुल बिगाड़ सकता है। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा।


लव - इस दौरान आप अपने पार्टनर के बहुत करीब आएँगे और उनकी परवाह करेंगे। इस समय आपको आपके प्रियजनों से अच्छा समर्थन और लाभ मिलने की संभावना है।


व्यवसाय - अपने अहंकार की वजह से आपको करियर या व्यक्तिगत लाभ के मामलों में हानि हो सकती है। इस समय सावधानी और संयम के साथ काम करें।


स्वास्थ्य - इस दौरान आपको कंधे एवं कान के दर्द और जुकाम जैसी स्थिति उभर सकती है।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2


 


कर्क - पॉजिटिव - पहचान, पुरस्कार, शक्ति और प्रतिष्ठा, यहां तक ​​कि आपकी संपत्ति,जायदाद और अन्य सामान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। यह समय वास्तव में उदार है, और आप पूरी तरह से इसके लायक हैं। अधिक लोगों से सम्पर्क की भी संभावना है।


नेगेटिव - सकारात्मक सोच के ज़रिए इस समस्या से निजात पाएँ। मामलों को सुलझाने की कोशिश में योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। आज अपने जीवनसाथी का वह रुख़ देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है।


लव - "शुक्र" की स्थिति बहुत मजबूत रहेगी, जिसकी वजह से आप अपने संबंधों में बहुत रोमांटिक और कामुक होंगे, और जीवनसाथी के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे।


व्यवसाय - आप अपने क्षितिज का विस्तार करना चाहते हैं। आपके आसपास के लोग आपके दृष्टिकोण की प्रशंसा करेंगे और आपको आपका लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करेंगे।


स्वास्थ्य - सेहत को और बलवान बनाने तथा अपनी कार्य क्षमताओं को बढ़ाने के लिये पहले से अधिक मेहनत करते हुये रहेंगे।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6


 


सिंह - पॉजिटिव - आपकी नज़रें व्यावहारिक है, और आप अपने प्रयासों के अच्छे परिणाम देखना चाहते हैं। आप चाहे या नहीं किन्तु अभी आपको बहुत पहचान मिलने वाली है किंतु इसके साथ जिम्मेदारी भी आएगी। जो आपको ठीक लगे वो करें और इस बात को ध्यान में रहें कि इस समय आप सबसे अधिक चर्चा में रहेंगे।


नेगेटिव - अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। यह इस बात को समझने का सही वक़्त है कि चिंता की आदत ने आपके सोचने की क्षमता को ख़त्म कर दिया है। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं।


लव - कुल मिलाकर यह समय आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए बेहतरीन रहने वाला है। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है।


व्यवसाय - आप विभिन्न तरीकों से लोगों से सम्पर्क करेंगे जैसे फ़ोन कॉल, ईमेल, इंटरनेट आदि। यह समय है अपने सपनों को पूरा करने का इसलिए इस समय अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें।


स्वास्थ्य - सांस एवं पेट की पीड़ाओं की स्थिति हो सकती है। उचित उपचार लें।


भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 9


 


कन्या - पॉजिटिव - आपके बदले हुए दृष्टिकोण से ही जीवन में सफलता, खुशी और संतुष्टि आएगी। आप अच्छे से जानते हैं कि आपको जीवन में क्या करना है। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी।


नेगेटिव - अपने सहकर्मियों, अधीनस्थों और बॉस के साथ अच्छे सम्बन्ध बनाने की ज़रूरत है। कार्य प्रणाली को चुनौती देने के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। आत्म-मूल्यांकन के साथ साथ ईमानदारी और निष्पक्षता से काम करना इस समय की मांग है।


लव - अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है। प्रेम संबंधों को मजबूती देने के लिए अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएँ|


व्यवसाय - अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास करने की ज़रूरत है तो कड़ी मेहनत के लिए तैयार रहें। याद रखे, भविष्य में आप जिस फसल को काटना चाहते हैं उस बीज को ही अभी बोयें।


स्वास्थ्य - आप अधिक पराक्रम से युक्त रहेंगे। और मन उत्साह एवं स्फूर्ति से भरा हुआ रहेगा।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 4


 


तुला - पॉजिटिव - अभी आप अपनी जरूरतों और इच्छाओं को कम करना और उनकी पूर्ती के बारे में सोच विचार करना चाहते हैं। शारीरिक, भावनात्मक और वित्तीय रूप से शांति से गुजारना चाहते हैं। व्यक्तिगत जीवन और कार्यस्थल पर दूसरों के साथ मिलकर प्रयास करने के लिए यह समय सबसे बढ़िया हैं।


नेगेटिव - अपने अच्छे के लिए दूसरों की मदद करना न भूलें, भले ही वो आपके विचारों से सहमत न हों। अगर आपके विचार किसी समस्या को हल कर सकते हैं तो उन्हें शेयर करें किन्तु अधिक विवरण की जगह संक्षेप में इसे सुलझाएं।


लव - आपको परामर्श दिया जा रहा है कि किसी भी प्रकार के तनाव को अपने रिश्तों में टिकने न दें और बहुत जल्दी उसे दूर कर दें| अकारण शक करके परेशानी न बढाएं|


व्यवसाय - अगर आप दुनिया को अपने बिज़नेस और इंडस्ट्री के बारे में बताना चाहते हैं तो सोशल मीडिया का सहारा लें। जल्दी अमीर होने या पैसे बनाने की योजनाओं से बचे।


स्वास्थ्य - शारीरिक बल को और अच्छा बनाने के लिये प्रयासरत बने हुये रहेंगे।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9


 


वृश्चिक - पॉजिटिव - पिछले महीने आपके रिश्तों में होने वाली जटिलताओं को दूर करने के लिए एक बहुत ही अच्छा समय है। आप अपनी सीमाओं को लेकर जागरूक होंगे -- चाहे वो शारीरिक, भावनात्मक या वित्तीय हो। माली सुधार की वजह से ज़रूरी ख़रीदारी करना आसान रहेगा।


नेगेटिव - अभी अनावश्यक जोखिम न लें और अपने साथी के लिए भी समय निकालें। दूसरे लोगों की समस्याओं को समाधान करने का प्रयास करने की जगह अपने जीवन को बेहतर बनाने के बारे में सोचें। कभी कभी थोड़ा स्वार्थी होने से भविष्य में सकारात्मक नतीजे मिलते हैं।


लव - यह समय अपने प्रेम सम्बन्ध को विवाह में बदलने के लिए उपयुक्त है| नए प्रेमियों के लिए भी यह समय बहुत ही अच्छा है| आपके आकर्षण में वृद्धि होगी| प्रेमी युगल बहुत प्रसन्न रहेंगे|


व्यवसाय - अपने फैसलों को वापस न लें और सावधानी से आगे बढ़ें। आप अच्छे से जानते हैं कि आपके लिए क्या अच्छा है और यह समय अपने ज्ञान को एक्शन में परिवर्तित करने का है।


स्वास्थ्य - मंगल तथा गुरू का सुख भावगत गोचर आपको कई तरह की कठिनाइयों में डाल सकता है। जिससे आपको सेहत में पीड़ाओं की स्थिति रहेगी।


भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 8


 


धनु - पॉजिटिव - आप अपने सामाजिक एवं राजनैति जीवन में एक बड़ी लकीर खीचनें में तत्पर रहेंगे। कुछ ही लोग ऐसे इंसान के आकर्षण से बच सकते हैं, जिसके पास इतनी प्यारी मुस्कान हो। जब आप लोगों के साथ होंगे, तो आपकी महक फूलों की तरह चारों ओर फैलेगी।


नेगेटिव - विवेक का प्रयोग करते हुये रहें। अन्यथा गुस्सा आपके काम को खराब कर सकता है। बुध तथा शुक्र भी गोचर आपको वैवाहिक जीवन में परेशानियों की स्थिति को दे सकता है। सावधानी की जरूरत बनी हुई रहेगी। नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी।


लव - आप अपने साथी की भावनाओं का पूरी तरह ध्यान रखेंगे| कुछ नए मित्र बनने के संकेत मिल रहे हैं| आप किसी विपरीत लिंगी की ओर आकर्षित हो सकते हैं|


व्यवसाय - आपको किसी धन एवं सम्पत्ति का लाभ रहेगा। जो आपके लिये शुभ संकेत रहेगा। अभी किये गए परिवर्तन और निर्णय, भौतिक या अन्य रूप से लंबे समय तक फायदेमंद साबित हो सकते हैं।


स्वास्थ्य - आज सुख भाव में सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा होगा।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2


 


मकर - पॉजिटिव - आपके मित्र और परिवार अक्सर आपको स्वयं की आलोचना करने के लिए मना किया करते हैं, लेकिन अभी आपके सितारों का अलग ही कहना है, अपने मूल्यांकन के लिए यह एक उत्कृष्ट समय है। कम बोलना और लो प्रोफाइल रखना अभी अच्छा विचार हो सकता है।


नेगेटिव - इस समय आपको प्रतिद्वंद्विता या अन्य लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। लोगों की प्रतिक्रियाएं आपको विचलित करेंगी। दुनिया की या उन समस्याओं को हल करने के लिए अभी समय सही नहीं है जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं है।


लव - प्रेम संबंधों में सुधार लायेगा| जो लोग किसी प्रेम सम्बन्ध में हैं उन्हें बहस से बचने की सलाह दी जा रही है| किसी की ओर से प्रेम प्रस्ताव आ सकता है|


व्यवसाय - पैसे और खर्च आपके लिए चिंता का विषय हो सकते हैं। समझदारी से आगे बढ़ें और हो सके तो लोगों की सलाह ले लें। यह समय दृढ रहने और आपके पास क्या है व आप क्या चाहते हैं, इसमें विश्वास करने का है।


स्वास्थ्य - सेहत के लिये राहू का गोचर आपकी परेशानियों को बढ़ाने वाला रहेगा।


भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 9


 


कुंभ - पॉजिटिव - निजी संबंधों में मधुरता की स्थिति होगी। अपने प्रदर्शन में सुधार करके, आप उन लोगों के प्रदर्शन पर भी अप्रत्यक्ष प्रभाव डालेंगे जिनके साथ आप काम करते हैं। दोस्तों का साथ आपको हर चिंता से मुक्त कर सकता है। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा।


नेगेटिव - प्रवास मामलों मे परेशानी की स्थिति होगी। अपने आप को तनाव से बचाएं और जब भी ज़रूरत महसूस हो अपने लिए समय निकालें। जीवन में स्वयं का आकलन बेहद ज़रूरी है और यह संतुष्टि और सफलता का एकमात्र, निश्चित तरीका है।


लव - भावनाओं को अपने रिश्ते के ऊपर हावी न होने दें अन्यथा कोई कठिनाई आ सकती है| अपने रिश्ते को मज़बूत बनाने के लिए अपने प्रेमी को भेंट देना शुभ रहेगा|


व्यवसाय - जल्दबाज़ी में लिए निर्णय का परिणाम खतरनाक हो सकता है। अपनी संपत्ति, किराया, निवेश,नकदी, लेनदेन और अपनी सभी संपत्तियों का मूल्यांकन करें। इन पहलुओं पर आपको ध्यान देना चाहिए।


स्वास्थ्य - आप को स्वास्थ्य के क्षेत्रों में कठिनाइयां आ रही है। उसने पार-पाने में सक्षम बने हुये रहेंगे।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3


 


मीन - पॉजिटिव - अपने बारे में जानने के लिए इस समय अतिउत्तम है। आपके ज़हन में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए ख़ुशी के पलों को लाएगा। दफ़्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी।


नेगेटिव - चुनौती या टकराव इस समय आपके हित में नहीं है, यह आपको अनावश्यक तनाव और उपेक्षा ही प्रदान करेगा। आपको अपने अंतरंग और व्यक्तिगत हर पहलू की जाँच करनी चाहिए और अगर इनमे सुधार की ज़रूरत हो, तो इस ओर सकारात्मक कार्रवाई करें।


लव - प्रेम विवाह के लिए यह समय अत्यंत उत्तम है| जो लोग किसी साथी की खोज में हैं उनकी इच्छा पूरी होगी| अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बनते दिख रहे हैं|


व्यवसाय - वित्तीय मामले आपका ध्यान आकर्षित करेंगे और संपत्ति खरीदने, निवेश और नकदी के लेनदेन की भी संभावना है। इन सबसे आपको लाभ होगा किंतु जल्दबाज़ी में कोई भी काम करने से बचें।


स्वास्थ्य - सेहत के लिये आपको अपने सधे हुये कदमों से आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी।


भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 7


 


जिनका आज जन्म दिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।


 


आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं। 


 


 


शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   


 


शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


 


  


शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036


 


ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव 


 


शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...