गुरुवार, 1 जुलाई 2021

अखिलेश के शिक्षा गुरू को उम्मीद, एक दिन बनेंगे पीएम


इटावा. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्म दिन पर खास जश्न सपा समर्थक मना रहे हैं। उनके शैक्षिक गुरू अवध किशोर बाजपेई ने अपने शिष्य अखिलेश के 2022 मे फिर से मुख्यमंत्री बनने और आने वाले दिनों में देश का प्रधानमंत्री बनने की उम्मीद जताई है. 

इटावा के सिविल लाइन इलाके में रहने वाले अग्रेजी के प्रवक्ता पद से रिटायर अवध किशेार बाजपेई ने एक टीवी चैनल से बातचीत में भरोसा जताते हुए कहा कि उनका शिष्य अखिलेश 2022 मे एक बार फिर से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन को लेकर उनके जिले इटावा मे खासा जोश है. जगह-जगह बधाई देने से जुडे़ पोस्टर लगाए गए हैं. अवध किशोर बाजपेई इस नाम के बिना अखिलेश की कहानी नहीं सुनाई जा सकती है. इस शिक्षक ने अखिलेश की जिंदगी को अहम भूमिका निभाई है. बाजपेई भी ऐसे चंद ऐसे लोगों में हैं, जिन्हें अखिलेश सबसे अधिक पंसद करते हैं. इटावा शहर की सिविल लाइन में कचहरी रोड पर रहने वाले अवध किशोर बाजपेई कर्म क्षेत्र इंटर कालेज से रिटायर हैं.

बाजपेई बताते हैं कि वह अक्सर अखिलेश के चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ, जो धौलपुर जाकर उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी लिया करते थे. बाजपेई बताते है कि अखिलेश कक्षा सात के रहे होंगे वो शिवपाल और उनकी पत्नी धौलपुर छोड़ने के लिए गये तो अखिलेश ने ताजमहल देखने के इच्छा जताई थी. जिसकी तस्वीर आज भी सुरक्षित रखी हुई है. इसमें छोटे अखिलेश के साथ उसके चाचा शिवपाल यादव भी दिखाई दे रहे हैं. बाजपेई के पास अखिलेश यादव का वो अंर्तरदेशी पत्र आज भी यथावत रखा हुआ है, जो अखिलेश यादव ने धौलपुर से अपने शैक्षिक गुरू अवध किशोर बाजपेई को क्लास मे प्रमोशन के बाद लिखा था. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का धौलपुर राजस्थान से गहरा जुड़ाव रहा है. राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में 12वीं तक पढ़ाई के दौरान अखिलेश धौलपुर में ही रहे हैं.

भाजपा प्रेम के चलते सपा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी पार्टी से निष्कासित


लखनऊ। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी के भाजपा प्रेम के कारण राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्नाव की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी मालती रावत पार्टी से बाहर कर दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देश पर सपा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने मालती को पार्टी से बाहर करने संबंधी पत्र जारी किया। सूत्रों के अनुसार मालती रावत पर नाम वापसी के दिन भाजपा प्रदेश कार्यालय में रहने के कारण यह कार्रवाई की गई। उम्‍मीदवार को पार्टी निकालने  के बाद सपा ने जिला पंचायत अध्‍यक्ष चुनाव के बहिष्कार का भी निर्णय लिया है। गौरतलब है कि 51 सीटों वाली जिला पंचायत में सपा के समर्थन से सर्वाधिक 18 सदस्‍य जीते हैं। अब ये सदस्‍य पार्टी का फैसला आने के बाद अपने मत के बारे में निर्णय लेंगे। 

दूसरी ओर मालतीं ने कहा कि अब वह निर्दलीय उम्‍मीदवार हैं। मालती रावत कहा कि उन्‍हें इस कार्यवाही की जानकारी मिली है। उन्‍होंने कहा कि इसके बावजूद चुनाव को मैं पूरी सक्रियता से साथ लड़ूंगी। पार्टी से अब कोई लेना-देना नहीं लेकिन मैं निर्दलीय प्रत्‍याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हूं। इस सीट पर भाजपा से घोषित प्रत्याशी पूर्व एमएलसी स्व. अजीत सिंह की पत्नी शकुन सिंह हैं। उनके खिलाफ बगावत कर मैदान में उतरे प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह के दामाद अरुण सिंह भी चुनाव लड़ रहे हैं।

नहीं रहे शरद त्रिपाठी, पूर्व सांसद के निधन पर भाजपा में शोक


नई दिल्ली। संतकबीरनगर के पूर्व भारतीय जनता पार्टी सांसद शरद त्रिपाठी का गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह करीब 50 वर्ष के थे। उनके निधन पर कई भाजपा नेताओं ने शोक व्‍यक्‍त किया है।

बताया गया है कि शरद त्रिपाठी को लि‍वर सिरोसिस बीमारी के कारण कुछ दिन पहले मेदांता में भर्ती कराया गया था। पिछले दो-तीन दिन से उनकी हालात बिगड़ने पर सांसद डॉ.रमापति त्रिपाठी और पूरा परिवार गुरुग्राम चला गया था। जिला उपाध्यक्ष के मुताबिक बुधवार की रात 11 बजे शरद त्रिपाठी के निधन की सूचना यहां मिली। फिलहाल उनके रीड साहब धर्मशाला स्थित आवास पर परिवार का कोई सदस्य नहीं है लेकिन उनके समर्थक, शुभचिंतक और जानने वाले लगातार पहुंच रहे हैं।

आज का पंचांग और राशि फल: जानिए किसके लिए सफलता लाए सितारे


⛅ *दिनांक 01 जुलाई 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - ज्येष्ठ)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - सप्तमी दोपहर 02:01 तक तत्पश्चात अष्टमी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद 02 जुलाई रात्रि 03:49 तक तत्पश्चात रेवती*

⛅ *योग - सौभाग्य सुबह 10:47 तक तत्पश्चात शोभन*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:23 से शाम 04:04 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:01* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:23* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा  शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞 आज के दिन केले के वृक्ष की पूजा करें और जल चढ़ाने के बाद उसकी जड़ में एक सिक्का दबा दें इससे अत्यधिक धन लाभ होता है


🌷 *आर्थिक परेशानी रहती हो तो* 🌷

🙏🏻 *अथर्ववेद की गणेश उपनिषद के अनुसार दूर्वा ( जो गणेशजी की पूजा के काम में आता है ) उसे घी में डुबोयें .... और आहुति दें .... ये मंत्र बोलके आहुति डालें ... " ॐ गं गणपतये स्वाहा "*

🙏🏻

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷

🍝 *भोजन के बाद जूठी थाली लेकर अधिक देर तक न बैठें। न ही जूठे बर्तन देर तक सिंक में रखें।*

         🌞 *~  हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अशुद्ध आत्मा से बचने* 🌷

🐄 *गाय २४ घंटा सात्विक ओरा फेंकती | गोझरन व गोबर लेकर कभी स्नान कर लिया करो |गाय झरन जहाँ झारते वहां अशुद्ध आत्मा प्रवेश नहीं होते |*

🙏🏻 *- 


📖 *

📒 *

           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक आरम्भ

जून 28, 2021, सोमवार को 01:00 pm

पंचक अंत

जुलाई 3, 2021, शनिवार को 06:14 am

पंचक आरम्भ

जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm

पंचक अंत

जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm

एकादशी

21 जून- निर्जला एकादशी

 

 5 जुलाई- योगिनी एकादशी

 

 20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी

प्रदोष


22 जून: भौम प्रदोष


जुलाई 2021: प्रदोष व्रत


07 जुलाई: प्रदोष व्रत


21 जुलाई: प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

ज्येष्ठ पूर्णिमा जून 24, बृहस्पतिवार

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार

श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार


अमावस्या


जुलाई, 2021 में अमावस्या तीथि 09 जुलाई, सुबह 5:16 बजे - 10 जुलाई, 6:46 बजे

अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई नई खुशखबरी लेकर आएगा। यदि विद्यार्थियों ने इस समय कोई परीक्षा दी है, तो आज उसका परिणाम उन्हें प्राप्त हो सकता है अन्यथा घर और परिवार में कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आज यदि आपको अपने व्यापार के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत सोच विचार करें। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। आज आपको अक्समात धन की प्राप्ति होने से मन में प्रसन्नता रहेगी और आप कहीं अच्छा निवेश करने का भी मन बनाएंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको मेहनत करने के तुरंत लाभ की आशंका आशा नहीं रखनी है क्योंकि आज आपका किया गया परिश्रम आपको कुछ समय बाद ही फल देगा, इसीलिए आपको उसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है। घर परिवार में चल रही समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज घर का कोई सदस्य जिद पर अड़ सकता है और अपनी बात मनवा सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त होगी। यदि आज आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे भी पूरा करना पड़ सकता है। आज आप अपनी कुछ दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा कभी अपने व्यवसाय में आपको ऐसा लगेगा कि आप को लाभ मिल रहा है, लेकिन कुछ ही पल बाद आप उस से निराश हो सकते हैं। आज आपको नौकरी में भी अपने कार्य को ईमानदारी और मेहनत से पूरा करना होगा, नहीं तो आपके अधिकारियों से आपकी कहासुनी हो सकती है। आज आप अपने घर के जरूरी कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे और माता पिता के साथ कुछ महत्वपूर्ण चर्चाएं भी करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन व्यवसायी वर्ग के लिए नए कार्यों में निवेश करने के लिए दिन उत्तम रहेगा। यदि आज आपको निवेश करने का मौका मिले, तो खुलकर करें क्योंकि भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्य अपने कामों में मस्त रहेंगे। यदि आज आप किसी नई वस्तु की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं, तो उसमें आपको अपने जीवन साथी की सलाह की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में कड़ी मेहनत करके जुटना होगा तभी सफलता मिलती दिख रही है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपने किसी सरकारी विवाद को निपटाने के लिए कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय आपको कुछ थकान का अनुभव हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य भी आज आपको प्राप्त हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी सुख शांति में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आपका कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है, तो वह आज सुलझ सकता है, जिसमें आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपके कार्य करने की गति थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लायक धन कमाने में सफल रहेंगे, जिससे आपकी और आपके परिवार के सदस्यों की जरूरतें आसानी से पूरी हो जाएंगी। विद्यार्थियों को यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह आज कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने कार्यों की पूर्ति के लिए किसी व्यक्ति से मदद लेनी पड़ सकती है, लेकिन आपको भागदौड़ के बाद भी उतना फल नहीं मिलेगा, जितना अपने परिश्रम किया होगा, लेकिन आप अपने धन लाभ से संतुष्टि का अनुभव करेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों की समिति महत्वकांक्षी की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। बहन के विवाह में आ रही बाधा आज किसी परिजन के सहयोग से समाप्त होगी। आज सायंकाल का समय आप अपने माता पिता को कोई सरप्राइस दे सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज यदि आपके कार्य व्यवहार से जुड़े कुछ विवाद हैं, तो वह आज सुलझ सकते हैं। आज आप अपने व्यापार में कुछ नए प्रोजेक्ट्स को लॉन्च करेंगे, यह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक बिजनेस मे यदि आप थोड़ा सा जोखिम उठाएंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। व्यवस्था वर्ग को धन का निवेश करने से बचना होगा। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज यदि आप किसी भी निर्णय को लेंगे, तो उसमें आपका मन एकाग्र नहीं होगा, जिससे आपको परेशानी हो सकती है, लेकिन आपको अपने मन को एकाग्र करके ही निर्णय लेना होगा, तभी सफलता मिलती दिख रही है। आज आप यदि किसी की मदद के लिए आगे आएंगे, तो वह इसे आपका स्वार्थ भी समझ सकते हैं। आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह आप को नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज आपके व्यापार में आ रही बाधाओं से मन परेशान हो सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा और अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। सामाजिक कार्यों में भी आज आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आपकी किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिसमें आपको कोई विशेष सूचना प्राप्त हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपके पुराने कार्य में विलंब होगा, लेकिन धन के आमद होने से आप उसे भूल जाएंगे। आज आप अपने व्यापार में जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उन कार्य में आपको शीघ्र का ही सफलता प्राप्त होगी, जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी और आपके आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है, जिसके कारण घर परिवार के सदस्यों से आपका वाद विवाद हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी में मधुरता को बनाए रखनी होगी


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और शुभ आशीष


दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82



 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

बुधवार, 30 जून 2021

डीएम व एसएसपी से मिले नरेश टिकैत व सतेंद्र बालियान, निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग



मुजफ्फरनगर । गाजीपुर बॉर्डर पर हुए मामले और जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भकियू अध्यक्ष चौ नरेश टिकैत नेप आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव से मुलाकात कर पंचायत चुनाव निष्पक्ष ढंग से कराने की मांग की। 

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत आज डीएम व एसएसपी से मिले। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी सतेंद्र बालियान भी मीटिंग में उपस्थित रहे। 

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने जिला प्रशासन से की निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग करते हुए कहा कि चुनाव में सत्ताधारी पार्टी के षड्यंत्र से लोग नाराज हैं। चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं हो रही। 

एडीएम प्रशासन अमित कुमार भी वार्ता में उपस्थित रहे।

एक्सप्रेस वे से दिल्ली का सफर होगा महंगा, जानिए कब से लगेगा टोल

 


गाजियाबाद। दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेस वे पर सफर जल्द महंगा हो जाएगा। इससे गुजरने वाले वाहनों से अगले माह से टोल वसूला जाएगा। नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है. इस एक्‍सप्रेस-वे से रोजाना औसतन 52000 वाहन गुजर रहे हैं। इनमें से 91 फीसदी वाहनों पर फास्‍टैग लगा हुआ था। देश में पहली बार आटोमैटिक नंबर प्लेट रिकगनाइजेशन सिस्टम के जरिये टोल वसूला जाएगा। इसका ट्रायल भी पूरा हो गया है। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार जुलाई मध्‍य तक सड़क परिवहन मंत्रालय से अप्रूवल मिलने की संभावना है, जिसके बाद वाहनों से टोल लिया जाना लगेगा।

दिल्‍ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर निजामुद्दीन से मेरठ के बीच आठ स्थानों पर लगाए गए कैमरों के जरिये कंट्रोल रूम द्वारा वाहनों के नंबर प्लेट को स्कैन किया जा रहा है। एनएचएआइ द्वारा बनाए गए इस कंट्रोल रूम की विशेषता यह है कि वाहनों को बिना रोके फास्टैग के जरिये टोल टैक्स वसूला जाएगा। दिल्‍ली मेरठ एक्‍सप्रेस वे  पर प्रत्‍येक एंट्री और एग्जिट प्‍वाइंट पर कैमरे लगे हैं, जिसकी मदद से एक्‍सप्रेस वे से निकलने ही टोल चार्ज वाहन पर लगे फास्‍टैग अपने आप ही कट जाएगा. एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार एक्‍सप्रेस वे पर टोल करीब 2 रुपए प्रति किमी लिए जाने की संभावना है। जुलाई में मंत्रालय से स्‍वीकृति मिलने की संभावना है। इस तरह सारी प्रक्रिया शुरू होने में करीब दो सप्‍ताह का समय लग जाएगा। 15 जुलाई के आसपास टोल वसूलना शुरू हो सकता है।

अल्पसंख्यक युवाओं को सस्ते ब्याज पर मिलेगा कर्ज


मुजफ्फरनगर । राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एंव वित्त निगम टर्मलोन योजना के अन्तर्गत ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। 

मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने बताया कि अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम, सिख, इसाई, बौद्ध, पारसी एंव जैन) के बेराजगार युवक एंव युवतियों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एंव वित्त निगम टर्मलोन योजना के अन्तर्गत न्यूनतम रू0 1.00 लाख व अधिकतम रू0 20.00 तक की परियोजनाओं यथा एग्रीकल्चर एण्ड एलाईड, टेक्निकल ट्रेडस, स्माल बिजनेस, आर्टिजन एंव ट्रांसपोर्ट एण्ड सर्विस सेक्टर हेतु 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। इसी क्रम में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एंव वित्त निगम दिल्ली द्वारा संचालित ’नई रोशनी’, सीखों और कमाओं एंव कौशल से कुशलता’ के प्रशिक्षणार्थियों को ’’विरासत योजना’’ के अन्तर्गत दस्तकारों की नकदी जरूरतों और उपकरण/औजार/मशीनरी की खरीद के लिये रू0 10.00 लाख तक का ऋण, पुरूष दस्तकार को 5 प्रतिशत एंव महिला दस्तकार को 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जायेगा।

पात्रता की शर्ते

1-लाभार्थी अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम, सिख, इसाई, बौद्ध, पारसी एंव जैन) वर्ग का हो।

2-लाभार्थी उ0प्र0 का मूल निवासी हो। सम्बधित तहसील द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र।

3-लाभार्थी की पारिवरिक आय शहरी क्षेत्रों में रू0 1,20,000/-व ग्रामीण क्षेत्रों में रू0 98000/-वार्षिक से अधिक न हो । सम्बधित तहसील द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र

4-लाभार्थी का योजना के संचालन एंव राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एंव वित्त निगम के ऋण की वापसी हेतु आधार सीडेड बैंक एकाउन्ट होना आवश्यक है।

5-आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक हो।

6-निगम की मार्जिन मनी/टर्मलोन योजना में इससे पूर्व लाभ प्राप्त कर चुके व्यक्ति इसके पात्र नही होंगे।

7-शैक्षिक/तकनीकी योग्यता का प्रमाण पत्र।

8-रू0 10/- के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र।

  अतः इच्छुक युवक/युवतियां किसी भी कार्यदिवस में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी 309 तृतीय तल विकास भवन मुजफ्फरनगर के कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर समस्त औपचारिकताओं सहित अन्तिम तिथि 20 जुलाई 2021 तक जमा करा दें। अन्तिम तिथि के उपरान्त कोई आवेदन पत्र स्वीकार नही किया जायेगा।

जिले में गुरुवार को 35 स्थानों पर होगा टीकाकरण


मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में कल 1 जुलाई को 35 स्थानों पर कोरोना टीकाकरण किया जाएगा जिनमें से 16 स्थानों पर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से टीकाकरण होगा, एक सत्र वर्कप्लेस पर तथा पूरे जनपद में 18 स्थानों पर नागरिक टीकाकरण स्थल पर ही अपना रजिस्ट्रेशन करा कर टीकाकरण करवा सकते हैं। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बताया कि कल से मुजफ्फरनगर जनपद के नगरीय क्षेत्र में विशेष रुप से  क्लस्टर अभियान शुरू किया जाएगा जिसके अंतर्गत नगरीय क्षेत्र को चार भागों में विभाजित किया गया इसके प्रथम भाग में कल से टीकाकरण का कार्य आरंभ किया जाएगा जिसके अंतर्गत नई मंडी, पटेल नगर, लक्ष्मण विहार, जाट कॉलोनी, भरतिया कॉलोनी, अवध विहार, उत्तरी एवं दक्षिणी सिविल लाइन, आर्य पुरी, नुमाइश कैंप, शिक्षक कॉलोनी, केशव पुरी के पास का क्षेत्र लिया गया जिनमें पांच स्थानों पर वर्धमान धर्मशाला नई मंडी, जैन स्थानक डीएवी डिग्री कॉलेज के सामने आर्य समाज रोड, एसडी ग्रुप ऑफ कॉलेज मंडी समिति रोड, रामलीला मैदान पटेल नगर व पुरुषार्थी कन्या पाठशाला शिक्षक कॉलोनी नुमाइश कैंप में टीकाकरण कैंप लगाए जाएंगे जहां पर 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग अपना आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि लाकर अपना सीधा रजिस्ट्रेशन कराकर कोरोना का टीकाकरण करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा ऐसे नागरिक जो इन क्षेत्रों में निवास नहीं करते हैं अपना कोरोना का टीकाकरण ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से स्लॉट बुक करा कर करा सकते हैं।

जिले में सौ से कम हुए कोरोना के एक्टिव केस

मुज़फ्फरनगर । जिले में लंबे समय बाद एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 100 से नीचे आई है। आज कुल 3 पॉजीटिव केस मिले हैं। 16 ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। 


जनपद में अब कुल 97 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं।

मुकुल गोयल बने यूपी के सुपर कॉप, मुजफ्फरनगर में हर्ष की लहर


लखनऊ. फैसला हो गया. 1987 बैच के आईपीएस अफसर मुकुल गोयल यूपी के नए डीजीपी होंगे. गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है और मुकुल गोयल के नाम पर मुहर लगा दी है. मुजफ्फरनगर में उनके चयन पर खास खुशी है. 

अब तक मुकुल गोयल बीएसएफ में तैनात थे. यूपीएससी ने नासिर कमाल, मुकुल गोयल, डॉ आरपी सिंह के नाम का पैनल यूपी सरकार को भेजा था. मुकुल गोयल की मंगलवार देर शाम सीएम योगी से भी मुलाकात की ख़बर भी आई थी. मुकुल गोयल यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं. पहले उनका परिवार शामली के बनत में रहता था. गोयल आईआईटी नई दिल्ली से बीटेक हैं. आजमगढ़ के एसपी और वाराणसी,गोरखपुर, सहारनपुर , मेरठ के एसएसपी रह चुके हैं. कानपुर, आगरा, बरेली के डीआईजी रह चुके हैं. आईटीबीपी, बीएसएफ में आईजी भी रह चुके हैं. गोयल यूपी में एडीजी रेलवे, सीबीसीआईडी और अखिलेश यादव की सरकार में यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर भी रह चुके हैं.

राकेश टिकैत ने भाजपाईयों को दी बक्कल उधेडने की धमकी


गाजीपुर । बॉर्डर पर किसान आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प और भाजपा समर्थकों की गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद भकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक बार फिर भाजपा समर्थकों को बक्कल उधेडने की धमकी दी। उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया कि तोडफ़ोड़ करने वाले उनके आदमी थे।

भकियू नेता राकेश टिकैत भाजपा कार्यकर्ताओं पर खूब बरसे। इस झड़प के बाद राकेश टिकैत ने कहा कि वो वहां पर आ गए और अपने किसी नेता का स्वागत करना चाह रहे थे, ये कैसे हो सकता है। ये मंच संयुक्त मोर्चे का है, अगर मंच पर जाना है तो इसमें शामिल हो जाओ। आगे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सड़क पर मंच होने का मतलब ये नहीं है कि कोई भी मंच पर आ जाएगा। अगर आना ही है तो बीजेपी छोड़कर आ जाएं, जो कब्जा करने की कोशिश करेगा उनके बक्कल उधाड़ दिए जाएंगे।

*राकेश टिकैत ने कहा- ''हां, धमकी दे रहा हूं''* इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि हां, मैं धमकी दे रहा हूं. मंच पर कब्जा करने नहीं दिया जाएगा, पूरे प्रदेश में उन्हें कहीं आने नहीं दिया जाएगा। ये सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ है, उनकी (बीजेपी कार्यकर्ता) कोशिश थी कि वो मंच पर झंडा लगाएं और अपने नेता का स्वागत करें। साथ ही किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमारे लोगों ने किसी की गाड़ी पर पत्थर नहीं चलाए हैं, अगर कोई अब आया तो उसकी गाड़ी नहीं निकलने दी जाएगी। यहां पर गोला-लाठी का सामान तैयार है, जो भी भाजपा कार्यकर्ता मंच की तरफ आएगा उसपर एक्शन लिया जाएगा। आक्रोशित राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा वाले इस आंदोलन पर कब्जा करना चाह रहे हैं, तीन दिनों से अलग-अलग इलाकों में वो आ रहे हैं। पुलिस भी इनका साथ दे रही है। राकेश टिकैत ने कहा कि अगर ये रोज-रोज होगा तो उनका इलाज कर दिया जाएगा। हम इस बारे में मामला भी दर्ज करवाएंगे।

जिला अस्पताल में पवन गिरी के सेवानिवृत्त होने पर हुआ विदाई समारोह

  मुजफ्फरनगर । जिला अस्पताल में तैनात कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पवन गिरी का आज विदाई समारोह आयोजित किया गया विदाई समारोह में पवन गिरी को पगड़ी व फूल माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और उन्हें शुभकामनाओं सहित विदाई दी गई विदाई कार्यक्रम में सीएमएस डॉक्टर पंकज अग्रवाल डॉ पीके जैन चीफ फार्मेसिस्ट राय बाबू राजकुमार गिरी फार्मेसिस्ट अनिल संजीव लांबा शारदा व राजेश कर्णवाल आदि ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया



जिला चिकित्सालय में कार्यरत कर्मचारी नेता पवन गिरी जी के‌आज रिटायर होने पर उनके विदाई समारोह में सम्मानित करते वरिष्ठ कांग्रेस नेता अकील‌ राणा।


विपुल भटनागर बने आई आई ए के चेयरमैन


मुजफ्फरनगर। पालिका सभासद विपुल भटनागर को वर्ष 2021-22 के लिए 1 जुलाई 2021 से आई0आई0ए0 मुजफ्फरनगर चैप्टर का चेयरमैन मनोनित किया गया है। निर्वतमान चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने विपुल भटनागर  को शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर के उद्योगों की सम्मस्याओं को आप प्रमुखता से उठाएगे ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है ।निर्वतमान राष्ट्रीय महासचिव अश्वनी खण्डेलवाल ने भी शुभकामनायें दी व कहा कि आई0आई0ए0 सदैव उद्योगों के लिये समर्पित रहा है मुजफ्फरनगर के उद्यमियों को आपसे बहुत अपेक्षाऐं रहेगी मुझे उम्मीद है कि आप अपने कार्यकाल मे उस पर खरा उतरेगें। एन0सी0आर0 क्षेत्र के चेयरमैन कुश पुरी ने भी अपनी शुभकामनायें प्रेषित की व कहा कि मिलजुल कर उद्योगो की सम्मस्याओं  का निराकरण करने का प्रयास करेगे। विपुल भटनागर ने कहा कि मै, अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल  का आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होने मुझे मुजफ्फरनगर चैप्टर की जिम्मेदारी सौंपी है मै,उनके नेतृत्व मे मुजफ्फरनगर के समस्त उद्योगां की उन्नति व सम्मस्याओं  के निराकरण का पूर्ण प्रयास करूगां।

विपुल भटनागर ने नीरज केडिया को केन्द्रीय कार्यकरणी सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई दी व पंकज अग्रवाल को राष्ट्रीय कार्यकरणी मे स्थान मिलने पर शुभकामनायें दी। व नीरज केडिया ने कहा कि उद्योगों को सुगमता से चलाने के लिये कुछ नियमों मे बदलाव की आवश्यकता है यदि उद्योगों को उपयुक्त माहौल मिले तो मुजफ्फरनगर का उद्योग देश मे ही नही वरण विदेशों मे भी अपनी साख बनाने मे भी सक्षम है विपुल भटनागर ने कहा कि मुजफ्फरनगर के समस्त उद्योगो के सहयोग से व सभी को साथ लेकर समस्याओं के निराकरण का प्रयास करूगां व सभी का आभारी हुँ कि उन्होने मुझमे विश्वास व्यक्त किया है।

शाहपुर थाना क्षेत्र में पानी के विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मारी, मौत

 


मुजफ्फरनगर । ट्यूबवेल के विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मारी। अस्पताल में इलाज के दौरान चाचा की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कुटबा में ट्यूबवेल से पानी चलाने को चाचा भतीजे में विवाद हुआ। जिसमें गुस्साए भतीजे ने चाचा को गोली मार गोली मार दी। चाचा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चाचा की मौत हो गई। आरोपी भतीजा मौके से फरार हो गया। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

सपा वोटर कैम्प बनेंगे सपा सरकार बनाने में सहायक - राकेश शर्मा

 


मुजफ्फरनगर l सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि प्रत्येक पात्र की वोट बनवाने के उद्देश्य से ही सपा वोटर कैम्प की श्रंखला में आज ग्राम कुकड़ा में सपा नेता व पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा के नेतृत्व में ग्राम कुकड़ा में सपा वोटर कैम्प आयोजित किया जिसका उदघाटन सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट द्वारा किया गया।

वोटरों को जागरूक करने नई वोट बनाने के क्रम में सैकड़ो की तादाद में फार्म सपा कार्यकर्ताओं ने भरे।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि सपा वोटर कैम्प से वोटरों में अपनी वोट बनवाने के लिए उत्साह देखने को मिल रहा है यही इस वोटर कैम्प की सफलता को दर्शाता है।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सपा नेता राकेश शर्मा ने कहा कि सदर विधानसभा में सपा सरकार जाने के बाद से विकास का पहिया रुक गया है पूरी विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़के व असुविधाओं से नगर व ग्रामीण क्षेत्र पूरी तरह पिछड़ गया है। मेरा मकसद सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से में विकास व योजनाओं को पहुंचाना है जो सशक्त व जनता से संवाद रखने वाले जनप्रतिनिधि व सपा सरकार लाकर ही सम्भव है।सपा नेता राकेश शर्मा ने कहा कि सपा वोटर कैम्प के द्वारा प्रत्येक बूथ पर शतप्रतिशत वोट बनवाने तक वह अभियान जारी रखेंगे।

इस दौरान सपा नेता सोमपाल सिंह भाटी,सचिन अग्रवाल,साजिद हसन,अलीम सिद्दीकी,रेशु शर्मा,मेहरदीन प्रधान,सैदा हसन,डॉ इसरार अल्वी,इंतजार अंसारी,नवेद रंगरेज,फ़राज़ अंसारी सद्दाम अंसारी,जोनी अरोरा सहित अनेक सपा कार्यकर्ता समर्थक मौजूद रहे।

वरिष्ठ पत्रकार विकास कर्णवाल की सुपुत्री को उच्चतम अंक प्राप्त करने पर अल्ट्राटेक सीमेंट ने किया सम्मानित

 


मुजफ्फरनगर । देश की जानी-मानी सीमेंट कंपनी के भोपा मोरना क्षेत्र के अधिकृत विक्रेता व मुद्गल टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार विकास करणवाल की बिटिया सिद्धि करणवाल ने एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर से 12वीं कक्षा में 89.6%अंक प्राप्त किए थे कंपनी के टीएसएम राहुल माहेश्वरी व टीएसईअमित कुमार शर्मा ने सिद्धि करणवाल को एप्पल कंपनी का आईपैड व सर्टिफिकेट देकर आशीर्वाद दिया व उसके उज्जवल भविष्य की कामना की सिद्धि करनवाल ने अपनी इस सफलता के पीछे अपने पूरे परिवार का सहयोग बताया।

जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने संभाला जिला कारागार का कार्यभार




 मुजफ्फरनगर । जेल अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना के स्थानांतरण के बाद नए जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने संभाला कारागार मुजफ्फरनगर का कार्यभार जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा का यह दूसरे जनपद में दूसरी पोस्टिंग है जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि इससे पहले मैं 4 साल तक दूसरी जनपद में जेल अधीक्षक रहा हूं मुजफ्फरनगर का कार्यभार संभालने पर मेरी पहली प्राथमिकता सुरक्षा व्यवस्था कि रहेगी वई बंदियों कि उनकी रहने खाने पीने की व सुरक्षा व्यवस्था सही तरीके से सुनिश्चित की जाएगी कुछ नए बदलाव भी किए जाएंगे जिससे कानून व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो और सुद्रढ़ रहे वही सभी व्यवस्थाएं कारागार की समझी जा रही है कोई भी त्रुटि नजर आई तो उसको दूर किया जाएगा



झाडू छोड साईकिल पर सवार हुए रोहन त्यागी




मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने पत्रकारों को बताया कि आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रोहन त्यागी ने पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया है। रोहन त्यागी आप पार्टी से जिला पंचायत चुनाव भी लड़े थे।

गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा समर्थकों से मारपीट, गाडी तोडी

 


गाजियाबाद। कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर बीते सात महीने से प्रदर्शन के बीच बुधवार सुबह वहां मौजूद भाकियू समर्थकों ने भाजपा समर्थकों को पीट दिया और उनकी कार में तोडफोड की। घटना के बाद धरनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। 

गाजीपुर बार्डर पर आज सुबह प्रदर्शन कर रहे किसानों की भाजपा समर्थकों से हो गई। बुधवार सुबह बताया गया है कि भाजपा प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि दिल्ली से यूपी गेट जा रहे थे जहां उनका स्वागत किया जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान उन्हें कुछ किसानों ने काले झंडे दिखाए। जिसके बाद विवाद हो गया और किसानों द्वारा उनके काफिले की गाड़ियां तोड़ दी गईं। बताया गया है कि हमलावर तलवार लिए हुए थे। भाजपा समर्थकों ने उनसे तलवान छीन ली। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच की जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ी तोड़ी गई है। इस घटना के बाद गाजियाबाद एसएसपी कार्यालय पर भाजपाइयों ने जाम लगा दिया। किसानों द्वारा भाजपाइयों की गाड़ी में तोड़फोड़ करने के विरोध में भाजपा समर्थकों ने वहां जाम लगा दिया।

कश्मीर में जबरन धर्म परिवर्तन कराकर सिख युवतियों का निकाह कराने पर श्री गुरु सिंह सभा रजि0 मुजफ्फरनगर व समूह सिख जगत में रोष


मुजफ्फरनगर l पदाधिकारियों ने बताया कि आज दिनांक 30/06/ 2021 दिन बुधवार को श्री गुरु सिंह सभा मुजफ्फरनगर द्वारा एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें केंद्र सरकार से मांग की गई कि जम्मू कश्मीर में 18 वर्षीय 2  सिक्ख युवतियों की जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया गया यह बहुत निंदनीय घटना है  इससे जम्मू कश्मीर से लेकर दिल्ली तक के सभी सिक्खों में अधिक रोष है ज्ञापन में मांग की गई कि जल्द से जल्द मामले को संज्ञान में लेकर कड़ी कार्रवाई की जाए व कोई ऐसा सख्त कानून बनाया जाए जिससे कि इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लग सके श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बराड़ ने कहा कि सिख धर्म दूसरों की रक्षा के लिए बना है व इतिहास गवाह है कि आज तक  सिक्खों ने मजलूम युवतियों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति तक दी है इसलिए  इस तरह की निंदनीय व शर्मनाक घटना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी जल्द से जल्द इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जाए व कार्यवाही की जाए नहीं तो सिख समाज सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने में भी पीछे नहीं हटेगा ज्ञापन देने में मुख्य रूप से श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बराड़ महासचिव सरदार देवेंद्र सिंह नागपाल, सरदार अमरजीत सिंह सिडाना, सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, सरदार हरजीत सिंह गोराया, सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी ,सरदार जितेंद्र दीप सिंह सिडाना, सरदार हरप्रीत सिंह सन्नी, सरदार इकबाल सिंह नारंग, सरदार हरजीत सिंह चावला, सरदार महेंद्रजीत सिंह बेदी, सरदार वीरेंद्र सिंह हन्नी सेखो,  सरदार हरजिंदर सिंह, सरदार सुरेंद्र दीप सिंह सिडाना, सरदार जगप्रीत सिंह टिंकल, सरदार गुरविंदर सिंह भोपे वाले ,सरदार प्रभु दयाल सिंह,  रघुवीर सिंह सेवादार मुख्य रूप से उपस्थित रहे

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कोरोना से अपनी जान गवाने वाले लोगो के परिजनों को सरकार मुआवजा दे



नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के हक में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। केंद्र सरकार को निर्देश देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों के परिवारों को 6 सप्ताह के भीतर अनुग्रह राशि का भुगतान करने के लिए दिशानिर्देश तैयार करें। बुधवार को कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग वाली याचिका पर कोर्ट ने अपना सुप्रीम फैसला सुनाते हुए केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों के परिवारों को अनुग्रह राशि का भुगतान करने के लिए 6 सप्ताह के भीतर दिशा निर्देश तैयार करें। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर मरने वालों के परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए। हालांकि उच्चतम न्यायालय की ओर से राशि तय करने का अधिकार सरकार को दिया गया है। याचिका में कोरोना से जान गंवाने वालों को 400000 रूपये के मुआवजे की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि कोरोना से मरने वालों के परिजनों को ऐसी कोई अनुग्रह राशि नहीं दी जा सकती है। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि एनडीएमए के तहत राष्ट्रीय प्राधिकरण द्वारा यह राशि निर्धारित की जाएगी।

मानसून: यहां बरसेगा पर वेस्ट यूपी तरसेगा


नई दिल्ली। समय से पहले दौड़ी मानसून की गाड़ी फिलहाल थम गई है। अभी इसका पंचर जुडने में पांच दिन का वक्त लग सकता है। ऐसे में भीषण गर्मी से लोग बिलबिला रहे हैं। उन्हें कुछ दिन और पसीना बहाना पडेगा। 

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसूनी की उत्तरी सीमा बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर से होकर गुजर रही है। हवा के पैटर्न से पता चलता है कि राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पंजाब के बाकी हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए फिलहाल अगले पांच दिनों तक कोई अनुकूल स्थिति नहीं बन रही है। हालांकि, अगले पांच दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय भारत  के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 

अगले पांच दिनों में बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में तेज नमी वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद, नम पूर्वी हवाओं के तेज होने की संभावना है, जिससे 1 से 3 जुलाई तक उत्तरी बिहार, उत्तरी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हिमालयी तलहटी में बारिश बढ़ जाएगी, जिससे इन क्षेत्रों से निकलने वाली या बहने वाली नदियों में प्रवाह बढ़ जाएगा। 

1 से 3 जुलाई के दौरान उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश की हिमालयी तलहटी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 30 जून और 1 जुलाई को हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में मध्यम से तेज आंधी के साथ-साथ लगातार बिजली गिरने की भी संभावना है। 

माडल ने पंद्रहवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या की


गाजियाबाद। मुंबई की मॉडल प्रिया ने ग्रेनो वेस्ट की पैरामाउंट इमोसन्स सोसाइटी की 15वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बिसरख कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने बताया कि मॉडल कई दिनों से काम ना मिलने को लेकर परेशान चल रही थी। फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई भी शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है शिकायत मिलने पर बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सतेंदर बालियान को सौंपा प्रमाण पत्र, 28 के समर्थन का विपक्ष का दावा


मुज़फ्फरनगर। आज गांव गढ़ी  जैतपुर सिसौली के पास में सर्व समाज की एक पंचायत हुई। जिसमें कई गांव के लोगों ने भाग लिया। इसमें जिला पंचायत सदस्य अंकित बालियान ने अपना प्रमाण पत्र जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी सतेंदर बालियान को भरी पंचायत में सौंपा। इस मौके पर पूर्व सांसद अमीर आलम, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शामली प्रसन्न चौधरी, पूर्व मंत्री युवराज सिंह, जिला पंचायत सदस्य  विकास शर्मा, पवन प्रधान अटारी, संजीव मंडी आदि सैकड़ों  क्षेत्रवासी एवं किसान उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सतेंदर बालियान ने बताया कि विपक्ष चुनाव जीतेगा और हमारे पास पूर्ण बहुमत है। सत्ता पक्ष द्वारा जिला पंचायत मेंबरों को डराया धमकाया जा रहा है। फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं और सत्ता पक्ष फरेब की राजनीति कर रहे हैं।

भाजपा की बैठक में सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान




मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधामोहन सिंह व प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर का जनपद मुजफ्फरनगर आगमन पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व जिला प्रभारी डॉ० चन्द्रमोहन के नेतृत्व में खतौली मण्डल अध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय, पंकज भटनागर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र जैन, समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भंगेला चैकपोस्ट पर पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया तथा इसके पश्चात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह द्वारा खतौली सीएचसी पर पहुँचकर वैकसीन केन्द्र का निरीक्षण किया गया।

इसके पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गाडियों के काफिले के साथ गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचने पर  जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व पदाधिकारियो द्वारा पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया। वहा पर सहारनपुर मण्डल के तीनो जनपद के सहारनपुर शामली एवं मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सांसद एवं विधायको की एक बैठक ली।

सर्वप्रथम प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह , सह संगठन महामंत्री कर्मवीर  व क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने सहारनपुर जनपद की बैठक ली इस बैठक में सहारनपुर जिलाध्यक्ष डॉ० महेन्द्र सिंह सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, जिला प्रभारी सतपाल सिंह पाल,महापोर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ० धर्मसिंह सैनी, सांसद चौधरी प्रदीप सिंह, विधायक रामपुर मणिहारन देवेन्द्र निम देवबंद विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह, गंगोह विधायक तीरथ सिंह उपस्थित रहे।

तत्पश्चात जनपद शामली व मुजफ्फरनगर की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, सह संगठन महामंत्री कर्मवीर जी व क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर को पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया इस बैठक में मुख्य रूप से शामली जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर, जिला प्रभारी जसवंत सैनी, प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, विधायक शामली तेजेन्द्र निर्वाल, मुजफ्फरनगर केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ० संजीव बालियान, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, बुढाना विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल खतौली विधायक विक्रम सैनी, चेयरमैन नगर पालिका परिषद अंजु अग्रवाल उपस्थित रहे ।

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी ने बैठक में सिलसीले वार प्रदेश व केन्द्र सरकार के बारे में जनता में बनी धारणा के बारे में विस्तार से समीक्षा की और उन्होने सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियो को वैक्सीन के जागरूकता हेतु जनपद के विभिन्न स्थानो पर चल रहे वैक्सीनेशन कैम्पो में वैकसीनेशन कार्य के लिए जनजागरूकता अभियान चलाये तथा टीकाकरण अभियान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वैक्सिनेशन केन्द्र पर भाजपा के नेता और जनप्रतिनिधि पहुचकर लोगो का सहयोग और उन्हे जागरूक करें हमारा संकल्प हर बूथ को कोरोना मुक्त करने का होना चाहिए और 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिको को भारत सरकार द्वारा निशुक्ल टीका लगवाया जा रहा इसका सकारात्मक संदेश जनता के बीच जाना चाहिए।

उन्होंने सेवा ही संगठन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा कोविड काल में किये गये कार्यों की सराहना की और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पार्टी से जुड़े सभी लोगो की सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए माननीय राधामोहन सिंह जी ने डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस की स्मृति में 23 जून से 6 जुलाई तक वृक्षारोपण का कार्यक्रम बूथ स्तर पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर सम्पन्न किया जाये और वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए कहा कि स्वच्छ पर्यावरण ही पृथ्वी के असंख्य जीवो और मानव जाति को जीवन जीने योग्य वातावरण प्रदान करता है अतः हमे इसकी सुरक्षा एवं विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए और उन्होने सभी से आवहान किया कि पर्यावरण सुरक्षा हेतु अधिक से अधिक पौधे अवश्य लगाये। प्रदेश प्रभारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की कानून व्यवस्था के मुददे पर सराहना की एवं केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्यानकारी योजनाओ को जन-जन तक पहुँचाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर पिछड़ा आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, सुखदर्शन सिंह बेदी, सुधीर सैनी, जिला महामंत्री विजय सैनी, विनीत कात्यायन, रोहिल वाल्मिकी सुषमा पुण्डीर, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, नितिन मलिक, संजय गर्ग, राजीव सिंह गुर्जर, राकेश आडवाणी, शरद शर्मा, अमित चौधरी, जिला मंत्री राहुल वर्मा, वैभव त्यागी, सुनील दर्शन, रेणु गर्ग, साधना सिंघल, सुधीर खटीक, सचिन सिंघल, बोबिन्द्र सहरावत, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, विकास अग्रवाल, जिला संयोजक रक्षित नामदेव, सह संयोजक आईटी विभाग सचिन सैनी, उत्कर्ष त्यागी, ध्रुव विश्वकर्मा, गीता जैन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह गुर्जर, नई मण्डी अध्यक्ष राजेश पाराशर, मनोज पांचाल, रविकांत शर्मा, कोमल प्रसाद गौतम आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

जानिए किस राशि के जातक को होगा धन लाभ और किस जातक को मिलेगा यश और सम्मान, आज का पंचांग एवँ राशिफल



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 30 जून 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - ज्येष्ठ)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - षष्ठी दोपहर 01:18 तक तत्पश्चात सप्तमी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद 01 जुलाई रात्रि 02:03 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*

⛅ *योग - प्रीति सुबह 11:15 तक तत्पश्चात सौभाग्य*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:42 से दोपहर 02:23 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:01* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:23* 

सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में जिलेवार अंतर संभव है

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *घुटने के दर्द का इलाज* 🌷

➡ *१) १०० ग्राम तिल को मिक्सी में पीस लो और उसमें १० ग्राम सोंठ डालो | ५ – ७ ग्राम रोज फाँको |*

➡ *२) अरंडी के तेल में लहसुन ( ३ -४ कलियाँ ) टुकड़ा करके डाल के गर्म करो | लहसुन तल जाय तो उतारकर छान के रखो | घुटनों के दर्द में इस तेल से मालिश करो |*

     🙏🏻 **

         🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷

🗾 *दर्पण*

*टूटा हुआ दर्पण रखना वास्तु के अनुसार एक बड़ा दोष है। इस दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।*

         🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *यशप्राप्ति का अदभुत मंत्र* 🌷

🙏🏻 *कौसी कार्य की शुरवात करने से पहले – ‘नारायण ... नारायण ..., नारायण ..., नारायण ...’ इसी मंत्र का सभी नर - नारी में छूपी सर्वव्यापक परमात्मा के नामस्मरण या उच्चारण करनेवालों को यश अवश्य मिलता है |*

🙏🏻 *- 


📖 **

📒 *

           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक आरम्भ

जून 28, 2021, सोमवार को 01:00 pm

पंचक अंत

जुलाई 3, 2021, शनिवार को 06:14 am

पंचक आरम्भ

जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm

पंचक अंत

जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm

एकादशी

21 जून- निर्जला एकादशी

 

 5 जुलाई- योगिनी एकादशी

 

 20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी

प्रदोष


22 जून: भौम प्रदोष


जुलाई 2021: प्रदोष व्रत


07 जुलाई: प्रदोष व्रत


21 जुलाई: प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

ज्येष्ठ पूर्णिमा जून 24, बृहस्पतिवार

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार

श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार


अमावस्या


जुलाई, 2021 में अमावस्या तीथि 09 जुलाई, सुबह 5:16 बजे - 10 जुलाई, 6:46 बजे

अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सफलता दायक रहेगा। आज आप कुछ नई चीजों का अनुभव करेंगे, जो आपके व्यापार के लिए भी उत्तम रहेंगी और आपको लाभ देंगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप अपने कार्यों को छोड़कर दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। आज आपको अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने का प्रयास करना होगा, जिसमें आप काफी हद तक सफल भी रहेंगे। सायंकाल का समय आपको लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके मन में संतोष रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको आपके व्यापार में सुबह से ही लाभ के नए नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी, लेकिन आप आज आय की तुलना में व्यय अधिक करेंगे, जिसमें आपको संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो आपको भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज आप को संतान के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें। आज परिवार के वरिष्ठ सदस्य की सलाह से लिया गया फैसला आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की सभी जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे और जिन्हें पूरा करने की भी पूरी कोशिश करेंगे। आज आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक स्थल पर घुमाने लेकर जा सकते हैं। यदि आज आपके किसी मित्र को आपकी मदद की आवश्यकता हो, तो अवश्य करें। कार्य व्यवसाय में आज किसी भी प्रकार की जोर जबरदस्ती आपका नुकसान करा सकती है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप संतान के दायित्वो की पूर्ति भी कर सकते है। नौकरी में आज आपके ऊपर ज्यादा दबाव डालने पर अकेले काम करने की नौबत आ सकती है। दांपत्य जीवन जीवन सुख में रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको आपके किए गए कार्यों में सफलता दिलाने वाले रहेगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप वही कार्य करने की सोचें, जो आपको अधिक प्रिय हो। आर्थिक दृष्टिकोण से पहले दिनों की तुलना में दिन बेहतर रहेगा, इसके लिए आपको अपने भाई के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज आप अपने घर में रंगाई पुताई का काम भी करवा सकते हैं, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टिकोण से आपके लिए लाभदायक रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति आज आपकी रुचि बढी दिखेगी। धार्मिक कार्य में व्यापार चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि भविष्य के लिए किसी योजना में निवेश करना पड़े, तो आज खुलकर करें क्योंकि वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिलेगा। घर में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है, तो आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वह आपको परेशानी दे सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके व्यापार में कई दिनों से चली आ रही लेनदेन की समस्या समाप्त होगी। लंबे समय से रुका हुआ धन भी आज आपको अपने मित्र के सहयोग से प्राप्त हो सकता है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नए व्यवसाय को करने का यदि आप मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा, लेकिन आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमे गिरावट आ सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ अकेले समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप सामाजिक व राजनीतिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमें आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपके व्यापार में चली आ रही समस्या आज समाप्त होगी। आज आपके घर के सदस्यों की कामना पूर्ति में कुछ विलंब कर सकते हैं, जिससे वह आप से गुस्सा हो सकते हैं, लेकिन पूरे होने के बाद वे उत्साहित रहेंगे। 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप अपने लिए कुछ धन खर्च कर सकते हैं, जैसे आप अपने लिए नए कपड़े, लैपटॉप, मोबाइल इत्यादि खरीद सकते हैं। संतान आज आपकी मर्जी के विरोध कार्य करेगी, जिससे आपको थोड़ा कष्ट हो सकता है। नौकरी में आज आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। शासन में सत्ता का भी आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। परिजनों अथवा किसी नजदीकी से आज आपको उपहार मिल सकता है। आज धन के साथ आपके अन्य सुख के साधनों में भी वृद्धि होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करने की सोचेंगे, उसमें शुरुआत में रुकावट अवश्य आएगी, लेकिन बाद में वह काम पूरा होगा। यदि आपका कोई सरकारी कार्य अटका हुआ है, तो उसे और लंबे समय के लिए ना टालें, उसे पूरे करने की पूरी कोशिश करें। यदि आप किसी संपत्ति का क्रय-विक्रय करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को सावधानी से जांच ले, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके व्यक्तित्व में एक अलग सा निखार देखने को मिलेगा। आज आपको अपने घर व व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी पड़ेगी। यदि आज आपको किसी की कोई बात कड़वी लगती है, तो उसको भी आपको अपने मन में ही रखना होगा। नौकरी में भी आज आपसे कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपके मधुर स्वभाव के कारण वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में आज आपकी अपने सहयोगियों से कुछ गरमा गर्मी हो सकती है, जो आपकी पदोन्नति व आपकी वेतन वृद्धि में बाधा बन सकती है। व्यापार में धन लाभ कम होने से आज आपको कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने भाइयों के साथ किसी अहम मुद्दे पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आपके पिताजी को यदि कोई रोक परेशान कर रहा था, तो उसके कष्ट में आज वृद्धि हो सकती है। यदि आज आप नौकरी के साथ कोई पार्ट टाइम काम करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक बधाई और शुभ आशीष


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,



 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे

पांवधोई नदी में कूड़ा डालने वालों पर लगेगा 20 हजार का जुर्माना: नगर आयुक्त

 


सहारनपुर। पांवधोई नदी को कूड़े से मुक्त करने के लिए एक बार फिर बड़ा अभियान चलाया जाएगा। नदी में कूड़ा डालने वालों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी और अधिशासी अभियंता निर्माण को पांवधेाई नदी की सफाई और सौंदर्यकरण कराने के निर्देश दिए।

 नगर निगम में पांवधोई नदी समिति की बैठक हुई। बैठक में नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि पांवधोई सहारनपुर शहर की लाइफ लाइन है, उसे प्रदूषण मुक्त कर उसे उसके प्राचीन स्वरूप में लौटाना प्रशासन और निगम के साथ नागरिकों का भी नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि एनजीटी के आदेशों के अनुपालन में नदियों और जल स्त्रोतों को प्रदूषण मुक्त कर संरक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि सीवर समस्या के समाधान के लिए भी 38 एमएलडी का ट्रीट प्लांट लगवाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि जल्दी ही शहर के सभी बड़े मंदिरों से पुष्प-पत्ती नगर निगम की गाड़ी द्वारा एकत्रित कर गोशाला पहुंचायी जायेगी, जहां उससे अनेक उत्पाद बनाये जायेंगे।

नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थय अधिकारी को निर्देश दिए कि नदी में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव को नदी किनारों की टूटी पटरियों की मरम्मत कराने व टूटी जालिया ठीक कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदी क्षेत्रों से संबद्ध वार्डो के पार्षद निगरानी समितियों का नेतृत्व करें। पर्यावरण प्लानर उमर सैफ ने पांवधोई, ढमोला, नागादेयी के जल प्रदूषण को समाप्त करने के लिए नगर निगम द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।पांवधोई विकास समिति के कोषाध्यक्ष डा. एस के उपाध्याय ने निगरानी समितियों का पुनगर्ठन कर उन्हें सक्रिय करने तथा धोबीघाट क्षेत्र में निरंतर नदी की सफाई कार्य कराने व नालों को टैप करने पर बल दिया। समिति सदस्य डा.वीरेन्द्र आज़म ने नदी को प्रदूषण मुक्त करने व अतिक्रमण हटाने के अलावा नदी में पानी की व्यवस्था करने पर बल दिया। इसके अतिरिक्त पार्षद नंदकिशोर शर्मा व ज्योति अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा, पंकज बंसल, साध्वी कविता जमुनादास ने भी सुझाव दिए। बैठक में पार्षद मुकेश गक्खड़, पार्षद सुनील शर्मा, पार्षद अमित त्यागी, वीना बजाज व रंजीता चैधरी आदि भी मौजूद रहे।


हाऊस टैक्स: 31 जुलाई तक मिलेगी 20 फीसदी की टूट


सहारनपुर। हाऊस टैक्स जमा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम ने आनलाइन टैक्स जमा कराने वालों को 20 प्रतिशत छूट का समय एक महीना और बढ़ा दिया है। खिड़की पर नकद जमा करने वालों को भी पूर्व की तरह 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने छूट की सीमा एक महीने और बढ़ा दी है। 31 जुलाई तक तक आन लाइन हाऊस टैक्स जमा कराने वालों को 20 प्रतिशत तथा खिड़की पर नकद जमा करने पर 15 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

रिपोर्ट। रमन गुप्ता/सुधीर गुप्ता

सहारनपुर एसएसपी ने किए कई उपनिरीक्षकों के तबादले

 सहारनपुर । जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए देर रात एसएसपी ने बड़ी संख्या में उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए है।



मंगलवार, 29 जून 2021

मुजफ्फरनगर के मुकुल गोयल को यूपी पुलिस चीफ की कमान!


लखनऊ। यूपी पुलिस के अगले डीजीपी मुजफ्फरनगर निवासी मुकुल गोयल हो सकते हैं। उन्होंने आज लखनऊ पहुंच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उनके नाम की औपचारिक घोषणा बाकी है। 

डीजीपी के लिए तीन नामों का पैनल संघ लोकसेवा आयोग ने मंगलवार की शाम प्रदेश सरकार को भेज दिया। मुख्य सचिव आरके तिवारी व डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी की मौजूदगी में हुई बैठक में तीन नाम तय किए गए। इसमें मुख्य रूप से केंद्र में तैनात नासिर कमाल, बीएसएफ के एडीजी मुकुल गोयल और ईओडब्ल्यू के डीजी आरपी सिंह का नाम है। प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी बुधवार को रिटायर हो रहे हैं।

दिल्ली में मंगलवार की शाम हुई बैठक में यूपीएससी के सदस्य कमल सोनी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें केंद्रीय गृह मंत्रालय से बार्डर मैनेजमेंट के सचिव अजय कुमार के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बल के डीजी मौजूद रहे। बैठक में वर्ष 1986 बैच के नासिर कमाल, 1987 बैच के मुकुल गोयल और उन्हीं के बैच के आरपी सिंह के नामों पर सहमति बनी। वहीं नासिर कमाल के केंद्रीय  प्रतिनियुक्ति से लौटने की संभावना कम है। प्रदेश सरकार ने करीब दो दर्जन नामों की सूची प्रदेश सरकार के अधिकारियों को भेजी थी। 

सूत्रों के अनुसार, बैठक में तय नामों में से मुकुल गोयल को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वह मंगलवार की सुबह लखनऊ पहुंच गए और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। सूत्रों का दावा है कि देर शाम करीब 5 बजे के आसपास उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई। माना जा रहा है कि मुकुल गोयल ही डीजीपी बनाए जा सकते हैं।

इस खबर से मुजफ्फरनगर में खुशी की लहर है।उत्तर प्रदेश के नवयुक्त डी. जे. पी. बनने की संभावना पर मुकुल गोयल आईपीएस की माता श्रीमती हेमलता गोयल को मिठाई खिलाकर राहुल गोयल वरिष्ठ समाजसेवी, श्रीमती कुमुद गोयल, दीपिका गोयल, नमन गोयल, राकेश गोयल रोहित गोयल, अभिनव गर्ग राहुल गोयल ने बताया कि आज हमारे लिए बहुत बड़ी खुशी की दिन है कि हमारी बुआ जी के बेटे मुकुल गोयल  उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक बने जो जो हमारे परिवार के लिए बहुत खुशी की बात है ।

आपका अपना डिजिटल अखबार


इस वेब एड्रेस को अपनी स्क्रीन पर सेव करें और पाएं फटाफट खबरें। 

https://www.tanharahi.page

मुजफ्फरनगर के भट्टा मालिक की उत्तराखंड में हत्या


मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर के प्रमुख भट्टा व्यवसायी अजय मलिक की उत्तराखंड स्थित कुम्भरेडा भट्टे पर गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। उन्हें दो लोगों ने तीन गोलियां मारी। अजय मलिक के शामली मुजफ्फरनगर व उत्तराखंड में भट्टे हैं। वे मूलतः मुजफ्फरनगर के जाट कालोनी के निवासी थे और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय मलिक के भतीजे थे। अजय मलिक के मामा अजित चौधरी वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री भी हैं।पुलिस ने बताया कि अजय मलिक (45) निवासी सिविल लाइन मुजफ्फरनगर का मंगलौर के कुमराड़ा गांव में मलिक ब्रदर्स के नाम से ईंट भट्टा है। रोजाना की तरह वह मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे भट्टे पर पहुंचे और कार्यालय में जाकर बैठ गए। कुछ देर बाद एक बाइक से दो युवक भट्टे पर पहुंचे। बाइक खड़ी करने के बाद दोनों उनके ऑफिस में जा घुसे। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों ने अजय मलिक पर गोली चला दी। एक गोली उनके सिर और दूसरी सीने में जाकर लगी, जबकि एक गोली कुर्सी पर लगी। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि जांच में पता चला है कि अजय मलिक ने वर्ष 2014 में माजरा निवासी नाथीराम से 16 साल के लिए भट्टे की जमीन लीज पर ली थी, लेकिन नाथीराम का बेटा विपिन लीज का समय खत्म होने से पहले ही जमीन खाली करने का दबाव बना रहा था। इसे लेकर अजय मलिक और विपिन में विवाद चला आ रहा था। अभी तक की जांच में हत्या के पीछे विपिन का हाथ ही सामने आ रहा है। मृतक के बहनोई डॉ. प्रवीण सालार की तहरीर पर विपिन और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर विपिन की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

पुलिस ने बताया कि हत्यारे उनके परिचित हो सकते हैं। उन्हें मलिक के आने के समय की जानकारी थी। पुलिस ने ने भट्टे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ईंट भट्टे के मुंशी और काम करने वाले मजदूरों से पुलिस बाइक सवार बदमाशों के हुलिए और बाइक के बारे में जानकारी ले रही है। वहीं, पुलिस ने विपिन के घर पर दबिश दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस विपिन के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

सहारनपुर पुलिस ने 8 दिन में किया 8 लाख की लूट का ख़ुलासा, 8 लूटेरे गिरफ्तार

 




सहारनपुर। क्राइम ब्रांच व देवबन्द पुलिस की सयुक्त टीम को बड़ी क़ामयाबी मिली। सयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद अन्तर्राजिय गिरोह के 8 शातिर लूटेरों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने इनके कब्जे से लूट के 5 लाख 82 हजार रुपये नगद, अवैध पिस्टल, तमंचे, कारतूस व एक मोटरसाइकिल, ऑल्टो कार बरामद की है।


  एसएसपी डॉक्टर एस चन्नाप्पा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर उक्त गुडवर्क का अनावरण करते हुए बताया कि 21 जून को लालवाला रास्ते पर श्मशान घाट के निकट किसान सहकारी समिति लि० जड़ौदा जट के कैडर सचिव विनोद कुमार त्यागी के साथ 4 बदमाशों ने तमंचे दिखाकर व जान से मारने की धमकी देकर 8 लाख रुपये की धनराशि व रसीद बुक, खाद गोदामों की चाबियां, अन्य सामान लूट लिया था, जिंसके सम्बन्ध में क्राइम ब्रांच व पुलिस की सयुक्त टीम को ख़ुलासे के लिये लगाया गया था, सयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद अन्तर्राजिय गिरोह के 8 शातिर लूटेरों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने इनके कब्जे से लूट के 5 लाख 82 हजार रुपये नगद, अवैध पिस्टल, तमंचे, कारतूस व एक मोटरसाइकिल, ऑल्टो कार बरामद की है। दो लूटेरों अमित व विकास का लम्बा चौड़ा आपराधिक इतिहास भी है, सयुक्त पुलिस टीम ने 8 दिनों में उक्त 8 लाख की घटना का खुलासा किया है, पुलिस के अनुसार लूटेरों के नाम सिकन्दर पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम रनखंडी, काशी उर्फ आकाश पुत्र बीरबल निवासी सत्ती कॉलोनी ज़िला कैथल हरियाणा, करण पुत्र योगेंद्र निवासी रनखण्डी, करण पुत्र रमेश निवासी बेहड़ा थाना बड़गांव, विकास उर्फ राहुल पुत्र यशपाल निवासी ग्राम घड़ी पट्टी जहाज़ वाला ज़िला कैथल हरियाणा, विशाल पुत्र अशोक निवासी रनखंडी, आरिफ़ पुत्र जावेद निवासी हथछोया थाना झिंझाना जनपद शामली, अमित पुत्र गिरधारी निवासी आखेपुर थाना सरधना जनपद मेरठ बताए है। 

 खुलासा करने वाली टीम में स्वाट, अभिसूचनाविंग व सर्विलांस सहित देवबन्द पुलिस की सयुक्त टीम शामिल रही।

रिपोर्ट। रमन गुप्ता/सुधीर गुप्ता

शहर के इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बुधवार को रहेगी बाधित


मुजफ्फरनगर। शहर में लाइन शिफ्टिंग के चलते 30 जून को कुछ इलाकों में सुबह 5 बजे से दोपहर 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत नगरीय वितरण खंड-प्रथम अधिशासी अभियंता ओपी मिश्रा ने बताया कि 30 जून को सुबह 5 बजे से दोपहर 11 बजे तक लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाना है। जिसके चलते आनंदपुरी फीडर से संबधित जनकपुरी, इंद्रा कॉलोनी, रामपुरी, रुड़की रोड़ आदि क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।

विपक्ष का एक और प्यादा पहुंचा भाजपा के खेमे में, जिला पंचायत सदस्य जरीन ने केन्द्रीय मंत्री को सौंपा समर्थन पत्र


 मुजफ्फरनगर । समस्त विपक्ष जिसके लिए जिला प्रशासन से लड रहा था l उसी में आज अपना समर्थन अर्जुन पहलवान की उपस्थिति में केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान को सौंपा l

 समाजवादी पार्टी सहित तमाम विपक्ष वार्ड 41 की जिला पंचायत सदस्य जरीन के जाति प्रमाण पत्र को लेकर सुर्खियों में रहा है वहीं दूसरी ओर वार्ड 41 की जिला पंचायत सदस्या जरीन ने केन्द्रीय मन्त्री संजीव बालियान जी के द्वारा अपना समर्थन भाजपा प्रत्याशी को दे दिया।

शातिर अपराधी शाहरुख की अवैध सम्पत्ति गैंगेस्टर एक्ट के तहत जब्त

 


सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चन्नाप्पा एवं एसपी सिटी राजेश कुमार द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के तहत सम्पत्ति की जब्तीकरण हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में शातिर अपराधी व लूटेरा शाहरुख़ पुत्र जमील निवासी नहर पटरी ग्राम मानकपुर थाना कुतुबशेर जो लूट व चोरी का अपराध लगातार करते हुए आपराधिक क्रियाकलापों के माध्यम से अवैध धन अर्जित किया था, उक्त शातिर अपराधी शाहरुख़ की गैंगेस्टर एक्ट की धारा-14(1) के तहत एसपी सिटी राजेश कुमार के निर्देशन में अवैध रुप से अर्जित धनराशि से बेड, फ्रिज, इन्वेंटर, मोटरसाइकिल आदि(जिसकी कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये) को थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा कुर्क की मुनादी कराते हुए आज जब्त किया गया, ज़िलें में इस प्रकार की कार्यवाही से अपराधियों में भय का माहौल व्याप्त है, एसपी सिटी राजेश कुमार के कुशल निर्देशन में आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही अपरधियों के विरुद्ध की जाती रहेगी जो अपराध जगत से अवैध रुप से धन का अर्जन किये हुये है, ऐसे किसी भी अपराधी को बख्शा नही जाएगा।

रिपोर्ट। रमन गुप्ता/सुधीर गुप्ता

भारी हंगामे के बाद बागपत में रालोद प्रत्याशी का नामांकन बहाल


बागपत। बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में किसी महिला द्वारा रालोद प्रत्याशी बनकर पर्चा वापस लेने के मामले पर हंगामे के बाद प्रशासन को फैसला बदलना पड़ा। कई घंटे हंगामे के बीच जिला प्रशासन यह दावा कर रहा था कि रालोद की प्रत्याशी ममता किशोर ने अपना नामांकन वापिस ले लिया है और भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत गई है। लेकिन हंगामे के बाद जिला प्रशासन बैकफुट पर आ गया है और ममता जयकिशोर का पर्चा वैध घोषित कर दिया है। 

बागपत में जिला पंचायत की सीट इस वर्ष अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित है। इस जिले में अनुसूचित जाति की केवल दो महिलाएं ममता जय किशोर और बबली निर्वाचित थी। जिनमें से एक रालोद और दूसरी सपा में शामिल थी। भारतीय जनता पार्टी ने कोई जिला पंचायत की सदस्य ना जीतने के कारण बबली को भाजपा पार्टी में शामिल कराकर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। नामांकन के दिन बीजेपी ने सुबह चार बजे ममता जयकिशोर को भी भाजपा में शामिल करने की घोषणा कर दी। जिसके बाद भाजपा के निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना बन गई थी। लेकिन कुछ ही घंटों बाद ममता जयकिशोर ने रालोद में वापसी की घोषणा करते हुए अपना नामांकन दाखिल कर दिया था।

आज सुबह ममता के नाम वापसी की चर्चा फैल गई जबकि ममता ने फेसबुक लाइव कराकर बताया कि वो जयपुर राजस्थान के भरतपुर में अपने दोनों प्रस्तावकों और जिला पंचायत के 14 सदस्यों के साथ मौजूद है और उसके नाम से नामांकन वापसी की बात की जा रही है वो फर्जी है।

बागपत कलेक्ट्रेट पर रालोद प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी गुर्जर,कमल गौतम,पराग चौधरी, हंसराज जावला,आदित्य मलिक, अश्विनी चौधरी आदि भी मुजफ्फरनगर से पहुंचे।

कल पूरे जनपद में नहीं होगा कोरोना टीकाकरण

  


 मुजफ्फरनगर ।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में कल (आज) दिनांक 30 जून 2021 दिन बुधवार को पूरे जनपद में कहीं भी कोरोना का टीका नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को जनपद में सिर्फ नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जाता था लेकिन लॉकडाउन एवं कोरोना टीकाकरण की वजह से गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण नहीं हो पा रहा था इस वजह से कल बुधवार को पूरे जनपद में सिर्फ नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा


मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में 1 जुलाई 2021 से वृहद स्तर पर कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा जिसके लिए नगरीय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में क्लस्टर बनाए गए हैं जहां पर लोग अपनी सुविधानुसार अपने निकटतम टीकाकरण स्थल पर कोरोना टीका लगवा सकेंगे।


 *मुख्य चिकित्सा अधिकारी* *मुजफ्फरनगर*

चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन पर कार्यवाही, वसूला गया 01 लाख जुर्माना

 



मुजफ्फरनगर l वर्ष 2021 में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के दौरान थानाक्षेत्र नई मण्डी के गांव बागोवाली के रहने वाले सईद उर्फ रोशन पुत्र इस्लाम, जो ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी था, जिसके द्वारा दौराने चुनाव जनता के व्यक्तियों को अपने पक्ष में वोट डालने हेतु डराने,मारपीट करने तथा धमकी देने की सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा सईद उपरोक्त के विरुद्ध प्रथम दृष्टिया 107/116 CRPC की कार्यवाही की गयी तदउपरान्त सईद द्वारा उपरोक्त कृत्यों की पुनरावृत्ति पर नई मण्डी पुलिस द्वारा सईद उपरोक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग भी पंजीकृत किये गये तथा अभियुक्त पर 107/116(3) CRPC की कार्यवाही भी की गयी। 


सईद उपरोक्त द्वारा 107/116(3) CRPC की कार्यवाही के उल्लंघन पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध 122B CRPC की कार्यवाही करते हुए अभियुक्त पर 01 लाख का जुर्माना किया गया जिसमें आज दिनांक 29.06.2021 को अभियुक्त सईद उपरोक्त द्वारा धारा 122B CRPC का अनुपालन करते हुए जुर्माने की धनराशि 01 लाख रुपये जमा की गयी है। 

विकासखंड सदर में संचारी रोग से संबंधित ग्राम प्रधानों की बैठक

 


मुजफ्फरनगर l विकासखंड सदर में आज संचारी रोग से संबंधित ग्राम प्रधानों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें यूनिसेफ से उपस्थित संदीप पुंडीर डॉक्टर  महक सिंह सीएससी प्रभारी,खंड विकास अधिकारी डॉक्टर नेहा शर्मा तथा सहायक विकास अधिकारी प्रेम सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा द्वारा इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई इसके साथ साथ ही ग्राम प्रधानों को मुख्यमंत्री द्वारा नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को संदेश की प्रति भी उपलब्ध कराई गई

मुजफ्फरनगर में आज 2 पॉजीटिव केस मिले



 मुजफ्फरनगर। जनपद में आज कोरोना वायरस राहत की बड़ी खबर आई है। जनपद में आज कोरोना के सिर्फ 2 नए मरीज मिले हैं प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद में आज कोरोना वायरस के सिर्फ 2 नए मरीज सामने आए हैं जबकि 17 और मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में अब कोरोनावायरस एक्टिव केसों की संख्या 110 रह गई है जनपद में आज कोरोनावायरस से किसी व्यक्ति की मौत का समाचार नहीं है।

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियोें के साथ बैठक

 

मुजफ्फरनगर l सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  सलोनी रस्तोगी ने बताया कि राजीव शर्मा  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 10 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध मंे  शक्ति सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत के विश्राम कक्ष में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम जानसठ, खतौली, बुढाना एवं समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी बैठक का अयोजन किया गया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम जानसठ, खतौली, बुढाना एवं समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी से 10 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों को नियत कर निस्तारित कराने कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने की अपेक्षा की गई। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु प्रोसेस से तामीला प्राथमिकता से कराया जाना सुनिश्चत करें जिससे 10 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।

बागपत कलेक्ट्रेट पर रालोद का हाई वोल्ट हंगामा


 बागपत। राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी के नामांकन वापसी की सूचना के बाद रालोद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर बवाल शुरू कर दिया है। जयंत चौधरी के भी वहां पहुंचने की तैयारी है। हंगामे के बाद कलक्ट्रेट पर धीरे-धीरे कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगने लगा है। पूर्व विधायक वीरपाल राठी, राष्ट्रीय सचिव कुलदीप उज्ज्वल के नेतृत्व में रालोद नेताओं ने गेट फांदकर अंदर घुसने का प्रयास किया। सूचना है कि जयंत चौधरी भी दिल्ली से बागपत के लिए रवाना हो गए हैं। रालोद नेताओं का आरोप है कि प्रशासन ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए किसी महिला को ममता देवी का नामांकन वापस करा दिया। उनका कहना है कि ममता देवी अपने पति और अन्य रालोद नेताओं के साथ राजस्थान में हैं। फिलहाल बवाल की आशंका को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस के साथ पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने बताया कि कि आसपास के जिलों से भी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। 

गौरव स्वरूप ने किया सपा में शामिल होने वाले युवाओं का स्वागत


मुजफ्फरनगर । महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बड़ी संख्या में युवाओं के सपा में शामिल होने पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता गौरव स्वरूप और महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी के समक्ष शलभ गुप्ता एड एडवोकेट महानगर महामंत्री समाजवादी पार्टी तथा प्रबुद्ध सभा मुकेश वशिष्ठ के नेतृत्व में शशांक त्यागी ने हिंदू महासभा छोड़कर अपने सैकड़ों साथियों के  साथ समाजवादी पार्टी का दामन थामा ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव  के रीतियों नीतियों में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की।   गौरव स्वरूप और अलीम सिद्दीकी द्वारा सभी का स्वागत किया गया। शलभ गुप्ता एड द्वारा सबको माला पहनाकर अभिवादन किया गया। गौरव स्वरूप  ने कहा की  आज समाजवादी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अखिलेश यादव के विजन से युवा प्रभावित होकर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर रहे जिससे पार्टी को मजबूती मिल रही है।          महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी और महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता ने कहा की समाजवादी पार्टी सर्वधर्म पार्टी है जिसमे हर धर्म का सम्मान किया जाता है और जो हिन्दू मुस्लिम से उपर उठ कर समाज को जोड़ने का कार्य करती है । आज हर वर्ग परेशान है बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार हैं। अखिलेश यादव खुद युवा हैं वे युवाओं के दर्द को समझते हैं। उनकी समाज के लिए कुछ करने की इच्छा शक्ति से प्रभावित होकर आज युवा बड़ी संख्या मै समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे है जिसका सीधा फायदा 2022 मै पार्टी को पहुंचेगा।                         जनार्दन विश्वकर्मा और मुकेश वशिष्ठ आदि ने भी संबोधन किया।                                          शशांक त्यागी ने सभी का आभार जताया ओर कहां की वे राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव से बहुत प्रभावित है उनकी नीतियों रीतियों से प्रभावित होकर आज उन्होंने शलभ गुप्ता एडजीसी ऑर मुकेश वशिष्ठ के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ज्वाइन की है मुझे शीर्ष नेतृत्व आगे जो भी जिम्मेदारी देगा उसका मै और मेरे साथी गण पूर्ण निष्ठा से निभाएंगे। स्वागत समारोह का संचालन महामंत्री शलभ गुप्ता एड ने किया।                          समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने वालो में मुख्य रूप से सुशील कुमार,पंडित रामकिशन शर्मा, पीयूष, आशीष, रोहित, अखिल, अश्वनी, राहुल, वैभव, आदित्य, विजय, कपिल, अभ्य, मोहित, अनिकेत, निखिल, मुकुल, अंकित, राजीव, सनी, टीनू आदि सैकड़ों युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।                                          समारोह में उमर खान,फराज अंसारी, अमित शील,महक सिंह, महेश मित्तल एड, आशु गुप्ता, संदीप कुमार हाजी शफीक अहमद , सलीम अंसारी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...