शनिवार, 3 जुलाई 2021

53 जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज जंग का मैदान तैयार


लखनऊ । उत्तरप्रदेश के 75 जिले में से 22 जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, वहीं 21 भाजपा और एक सपा के पास. उत्तरप्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है, ऐसे में पंचायत चुनाव परिणामों को सेमीफाइनल की तरह लिया जा रहा है. उत्तरप्रदेश के अधिकतर जिलों में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया है कि प्रदेश में 53 सीटों के लिए मतदान दोपहर 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक होगा.आइये जानते हैं उत्तरप्रदेश के 53 जिलों में किनके बीच है कांटे की टक्कर-

1- चंदौली : भारतीय जनता पार्टी दीनानाथ शर्मा और समाजवादी पार्टी के तेज नारायण यादव के बीच मुकाबला है.

2-. हापुड़ : भारतीय जनता पार्टी की रेखा नागर और समाजवादी पार्टी के रुचि यादव के बीच टक्कर है.

3.सुल्तानपुर: भाजपा की श्रीमती उषा सिंह और समाजवादी पार्टी के केशा यादव के बीच फाइट है.

4. मिर्जापुर : भारतीय जनता पार्टी की राजू कन्नौजिया और समाजवादी पार्टी की आशा देवी मैदान में हैं.

5. रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी की रंजना चौधरी और कांग्रेस की आरती सिंह हैं.

6. मथुरा : भारतीय जनता पार्टी की किशन चौधरी और राष्ट्रीय लोक दल के राजेंद्र सिंह सिकरवार मैदान में हैं.

7. फिरोजाबाद: समाजवादी पार्टी की श्रीमती रुचि यादव और भाजपा की हर्षिता सिंह किस्मत आजमा रहे हैं.

8. बिजनौर: समाजवादी पार्टी की ओर से विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार चरणजीत कौर और भारतीय जनता पार्टी के साकेन्द्र प्रताप चौधरी मैदान में हैं

9. हमीरपुर: भारतीय जनता पार्टी जयंती राजपूत और निषाद पार्टी से दुष्यंत सिंह मैदान में हैं.

10. मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त गठबंधन प्रत्यशी सतेंद्र बालियान और भारतीय जनता पार्टी के वीरपाल निर्वाल हैं.

11. सोनभद्र: समाजवादी पार्टी जय प्रकाश पांडेय उर्फ चेखुर पांडेय और अपना दल (एस) से राधिका पटेल मैदान में उतरी हैं.

12. बलिया: भारतीय जनता पार्टी से सुप्रिया चौधरी और समाजवादी पार्टी से नंद चौधरी प्रत्याशी हैं.

13. गाज़ीपुऱ: समाजवादी पार्टी से कुसुमलता यादव और भाजपा से सपना सिंह के बीच मुकाबला है.

14. उन्नाव: भारतीय जनता पार्टी से श्रीमती शकुन सिंह और भारतीय जनता पार्टी के बागी प्रत्याशी अरुण सिंह के बीच टक्कर है.

15. हरदोई: भारतीय जनता पार्टी से प्रेमावती, समाजवादी पार्टी से मुन्नी देवी गौतम मैदान में हैं.16.कुशीनगर: समाजवादी पार्टी से रीता यादव और भाजपा से सावित्री जायसवाल मैदान में हैं.

17. मैनपुरी : समाजवादी पार्टी से मनोज यादव और भाजपा से अर्चना भदौरिया

18. प्रतापगढ़: भाजपा से छमा सिंह, समाजवादी पार्टी से अमरावती पटेल और राजा भैया की जनसत्ता पार्टी से माधुरी पटेल के बीच मुकाबला है.

19. कन्नौज BG समाजवादी पार्टी से श्याम सिंह यादव और भाजपा से प्रिया शाक्य के बीच टक्कर है.

20. जालौन: भाजपा से घनश्याम अनुरागी और संयुक्त गठबंधन से उर्मिला अनुरागी.

21. महाराजगंज: समाजवादी पार्टी से दुर्गा यादव और भारतीय जनता पार्टी के रविकांत पटेल मैदान में हैं.

22.. संतकबीर नगर: समाजवादी पार्टी से बलराम यादव और भाजपा से कृष्णा चौरसिया मैदान में हैं.

23. लखीमपुर: भाजपा से ओमप्रकाश भार्गव और समाजवादी पार्टी से अंजली भार्गव चुनाव लड़ रहे हैं.

24. बदायूं: भारतीय जनता पार्टी से वर्षा यादव और समाजवादी पार्टी से सुनीता शाक्य मैदान में हैं.

25. प्रयागराज: समाजवादी पार्टी से मालती यादव और भाजपा से डाक्टर वीके सिंह मैदान में हैं.

26.अमेठी: भाजपा से राजेश अग्रहरि औरBG समाजवादी पार्टी से श्रीमती शीलम सिंह

27. भदोही: निर्दलीय अमित सिंह और निर्दलीय अनुरूद्ध त्रिपाठी मैदान में हैं.

28. बाराबंकी: भाजपा से राजरानी रावत और समाजवादी पार्टी से नेहा आनंद चुनाव लड़ रहे हैं.

29. फर्रुखाबाद:BG भाजपा से मोनिका यादव और समाजवादी पार्टी से सुबोध यादव मैदान में हैं.

30. संभल: भारतीय जनता पार्टी से अनामिका और समाजवादी पार्टी से प्रिया यादव किस्मत आजमा रही हैं.

31. बस्ती: भाजपा से संजय चौधरी और समाजवादी पार्टी से वीरेन्द्र कुमार चौधरी मैदान में हैं.

32. फतेहपुर: भारतीय जनता पार्टी BGसे अभय प्रताप उर्फ पप्पू सिंह और समाजवादी पार्टी से संगीता राज पासवान के बीच मुकाबला है.

33: शामली: समाजवादी पार्टी-आरएलडी गठबंधन से अंजलि देवी और भाजपा से मधु गुज्जर मैदान में हैं.

34. अलीगढ़: समाजवादी पार्टी से अर्चना यादव और भाजपा से श्रीमती विजय सिंह मैदान में हैं.

35. जौनपुर: अपना दल (एस) से रीता पटेल, समाजवादी पार्टी से निशी यादव, निर्दलीय श्रीकला सिंह और भाजपा की बागी नीलम सिंह हैं.

36. कासगंज: BGभारतीय जनता पार्टी से रत्नेश कश्यप और समाजवादी पार्टी से समर्थ यादव हैं.

37. आजमगढ़: समाजवादी पार्टी से विजय यादव और भारतीय जनता पार्टी से संजय निषाद मैदान में हैं.

38. सिद्धार्थनगर: समाजवादी पार्टी से पूजा यादव और भाजपा से शीतल सिंह किस्मत आजमा रहे हैं.

39. एटा: भाजपा प्रत्याशी विनीता यादव और BGसमाजवादी पार्टी प्रत्याशी रेखा यादव के बीच टक्कर है.

40. अयोध्या: समाजवादी पार्टी से इंदु सेन और भाजपा के रोली सिंह मैदान में हैं.

41. रामपुर: समाजवादी पार्टी से नसरीन जहां और भाजपा से ख्याली राम लोधी मैदान में हैं.

42. सीतापुर: भाजपा से श्रद्धा सागर, समाजवादी पार्टी से अनिता राजवंशी, निर्दलीय चंद्रप्रभा और निर्दलीय प्रीती रावत मैदान में हैं.

43. औरैया: भाजपा से कमल दोहरे और समाजवादी BGपार्टी से रवि त्यागी मैदान में हैं.

44. महोबा: भाजपा से जयप्रकाश अनुरागी और समाजवादी पार्टी से मृत्युंजय प्रताप सिंह मैदान में हैं.

45.फतेहपुर: भाजपा से अभय प्रताप सिंह और समाजवादी पार्टी से संगीत राज मैदान में हैं.

46. कानपुर: भाजपा से स्वप्निल वरुण और समाजवादी पार्टी से राजू दिवाकर मैदान में हैं.

47. कानपुर देहात: भाजपा से BGनीरज रानी सिंह और समाजवादी पार्टी से रामसिंह यादव में हैं.

48. अम्बेडकर नगर: भाजपा से श्याम सुंदर और समाजवादी पार्टी से अजीत यादव मैदान में हैं.

49. बरेली: भाजपा से रश्मि पटेल BGऔर समाजवादी पार्टी से विनीता गंगवार के बीच मुकाबला है.

50.कौशाम्बी BG भाजपा से कल्पना सोनकर और समाजवादी पार्टी से विजमा दिवाकर मैदान में हैं.

51.हाथरस: भाजपा से सीमा उपाध्याय और रालोद/समाजवादी पार्टी से शशि चौधरी के बीच फाइट है.

52.देवरिया: भाजपा से गिरीश चंद तिवारी और समाजवादी पार्टी से शैलजा यादव मैदान में हैं.

53. लखनऊ: भाजपा से आरती रावत और समाजवादी पार्टी से विजयलक्ष्मी मैदान में हैं.

आज शनिवार को भी बौछारें दे सकती हैं राहत


नयी दिल्ली। मानसून के पिछड़ने के बावजूद स्थानीय स्तर पर बने सिस्टम के चलते दोपहर बाद दिल्ली वेस्ट यूपी के इलाकों में घने बादल छाने के साथ ही तेज हवाएं चलने लगीं। थोड़ी देर में कहीं जोरदार और कहीं हल्की बारिश ने गर्मी से थोड़ा राहत दी। शनिवार को कई इलाकों में बादलों और बारिश के आसार हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के पालम इलाके में सबसे ज्यादा 26 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई। जबकि, सफदरजंग मौसम केन्द्र और लोधी रोड मौसम केन्द्र में पिछले चौबीस घंटों के दौरान 5.2 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी दिल्ली व आसपास के अलग-अलग इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान के 40 डिग्री से नीचे आने की संभावना है। लेकिन, रविवार से फिर गर्मी बढेगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला जाएगा। मानसूनी बारिश आठ जुलाई तक आने की संभावना है।

आज का पंचांग और राशिफल : जानिए क्या कह रहे हैं आपके सितारे

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 03 जुलाई 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - ज्येष्ठ)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - नवमी शाम 05:30 तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *नक्षत्र - रेवती सुबह 06:14 तक तत्पश्चात अश्विनी*

⛅ *योग - अतिगण्ड सुबह 11:29 तक तत्पश्चात सुकर्मा*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:22 से सुबह 11:03 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:02* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:23* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना मना है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *सद्गति के लिए* 🌷

🙏🏻 *जिस किसी के घर में किसी की मृत्यु हो, तो वो चाहे विदेश में रहते हो तो उसकी हड्डियां हरिद्वार भेज न पाएँ लेकिन, आंवले के रस में उसकी हड्डियां धो लें, और वहीं किसी नदी में डाल दे तो दुबारा उस मृतक आत्मा का जन्म नहीं होगा, उसकी सद्गति होगी, ऐसा पुराणों में लिखा है ।*

🙏🏻 *

         🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *खाँसी में तुरंत लाभ हेतु* 🌷

😫 *१) कच्ची हल्दी का रस पियें |(मात्र:बच्चों के लिए पाँव से आधा तथा बड़ों के लिए १ चम्मच)*

😫 *२) अदरक का छोटा – सा टुकड़ा चूसें |*

😫 *३) २ – ३ काली मिर्च चूसें अथवा काली मिर्च चबाकर गुनगुना पानी पियें |*

😫 *४) अत्यधिक खाँसी में एक-एक चम्मच अदरक व नागरबेल (पान के पत्ते) के गुनगुने रस में थोडा सा पुराना गुड या शहद मिलाकर पीना उत्तम हैं |*

🙏🏻 *

         🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कर्जे के भार से बचें* 🌷

👉🏻 *उबटन वाला स्नान* 👈🏻

1⃣ *१ गेहूँ*

2⃣ *२ चावल ( जो ज्वार खाते हों वो ज्वार और जो चावल खाते हों वो चावल ले सकते हैं )*

3⃣ *३ मूँग*

4⃣ *४ चना*

5⃣ *५ उड़द*

6⃣ *६ जौं*

7⃣ *७ तिल कर्जे के भार से छुड़ाने में बड़ा काम करेगा | सप्तधान उबटन का स्नान रोज करो | बहुत मदद मिलेगी .... गृह पीड़ा दूर होगी बहुत फायदा होगा |*

🙏🏻 


📖 *

              🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक आरम्भ

जून 28, 2021, सोमवार को 01:00 pm

पंचक अंत

जुलाई 3, 2021, शनिवार को 06:14 am

पंचक आरम्भ

जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm

पंचक अंत

जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm

एकादशी

21 जून- निर्जला एकादशी

 

 5 जुलाई- योगिनी एकादशी

 

 20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी

प्रदोष


22 जून: भौम प्रदोष


जुलाई 2021: प्रदोष व्रत


07 जुलाई: प्रदोष व्रत


21 जुलाई: प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

ज्येष्ठ पूर्णिमा जून 24, बृहस्पतिवार

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार

श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार


अमावस्या


जुलाई, 2021 में अमावस्या तीथि 09 जुलाई, सुबह 5:16 बजे - 10 जुलाई, 6:46 बजे

अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप किसी कार्य को करने में किसी से सहयोग नहीं मांगेंगे, तो वह भी आज आपको अपने आप ही मिल जाएगा और आपके कार्य पूरे होंगे, लेकिन आज यदि आप किसी को कोई सीख देंगे, तो वह सही की जगह गलत हो सकती है, इसलिए यदि ऐसा करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें। यदि आप अपने घरेलू कार्य को आगे के लिए टालेंगे, तो आपके परिजन आपसे नाराज हो सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने व्यापार में अपनी पुरानी गलतियों से कुछ सीख लेंगे। आज दोपहर के समय आपका अपने परिजनों व किसी परिचित को लेकर मनमुटाव हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते खराब कर सकते हैं। आज आपके घर परिवार के सदस्य आपके खर्चों में बढ़ोतरी कराएंगे, जो आपकी आमदनी से अधिक होगी, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। किसी घर परिवार के सदस्यों से आज आपकी अनबन हो सकती है, इसलिए आपको अपने स्वभाव में नरमी बनाए रखनी होगी, नहीं तो यह आपके रिश्ते में दरार डाल सकती है। आज पारिवारिक बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपके दिमाग में नई-नई योजनाएं आएंगी। आज आपको अपने व्यापार के लिए कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फल दायक रहेगा। आज आपकी घर परिवार में यदि आपके आवश्यकता हो, तो ही अपने विचार रखें अन्यथा आप को मानहानि हो सकती हैं। भाई बंधुओं से किसी पुराने विवाद को लेकर तीखी झड़प होने की आशंका है। आज आपको अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा। आज आपको आपके व्यापार में लाभ कम होगा, बस आपके दैनिक खर्चे ही आसानी से निकाल पाएंगे, लेकिन आपको अपने भविष्य की चिंता सता सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ जरूरी कार्य पर विचार विमर्श कर सकते हैं।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको धन के साथ-साथ मान-सम्मान भी दिलवाएगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार दिया हुआ है, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने का मन बनाएंगे, जिसमें काफी हद तक आपको सफलता भी प्राप्त होगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप सामाजिक कार्य में भी अधिक रुचि लेंगे। आज आप अपने आसपास के लोगों के खातिरदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आप की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। आज आपने जिस भी कार्य को करने का मन बनाया होगा, वह पूरा होगा और उसमें आपको उत्तम सफलता प्राप्त होगी। यदि आज आप किसी भूमि भवन आदि खरीदने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आपको आसानी से प्राप्त हो सकते हैं। साझेदारी में यदि कोई व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके अंदर एक नई चेतना जागृत करेगा, जिसके कारण आप अपने कार्य को पूरा करने के लिए उतावले रहेंगे। आज आप जो भी कार्य करे वह बहुत ही सोच समझ कर करें ,नहीं तो वह आपको परेशानी की दे सकता है। आज आपके घर व परिवार के सदस्य आपसे अपनी इच्छा पूर्ति कराने की जिद कर सकते हैं, जिसके कारण आपको कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा। आज आप धार्मिक व सामाजिक कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी तीर्थ स्थान पर यात्रा की योजना भी आज बना सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपनी सेहत के प्रति भी ध्यान देना होगा क्योंकि यदि आपको लंबे समय से कुछ तनाव चल रहा था, तो उसके कारण आज आपके शारीरिक कष्ट में वृद्धि हो सकती है। आपको सिर दर्द इत्यादि परेशान कर सकते हैं। सरकारी एवं संपत्ति संबंधित मामलों में आज आपकी कुछ उलझनें बढ़ सकती हैं। आज आपको किसी अपने रिश्तेदार के माध्यम से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका शांतिप्रिय रहेगा। आज धन संबंधित मामलों में आपकी छवि ईमानदार वाली रहेगी। आज कार्य के आरंभ में आपको ज्यादा काम देखकर घबराहट होगी, लेकिन थोड़ी परिश्रम से ही वह समाप्त होगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों व अपने सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी। आज आपको अपने किसी मित्र या परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता हैं। घरेलू वातावरण में भी आज कुछ छोटे-मोटे खर्च आपको परेशान कर सकते हैं।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभ के साथ-साथ खर्चे वाला भी रहेगा। आज आप जितना लाभ कमाएंगे, उससे ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन को बनाकर रखना होगा, नहीं तो आपको भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण में कुछ मानसिक तनाव भी हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज आप अपने घर अथवा व्यवसाय दोनों के कामों में आवश्यकता से ज्यादा दिमाग लगाएंगे, जिसका आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। ज्यादा समझदारी के कारण आप के लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। आज आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आपको किसी भी प्रकार के जोखिम वाले कार्यों को करने से बचना होगा। यदि आज किसी कार्य में जोखिम उठाया, तो वह भविष्य में आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह के प्रस्ताव को मंजूर करना पड़ सकता है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल फलदायक रहेगा। व्यवसाय में सफलता मिलने पर मन अनैतिक साधनों से कमाई की ओर आकर्षित होगा, लेकिन लेकिन इससे स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है। आज आपका अधिकांश समय प्रियजनों के कारण विचलित हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ भविष्य की योजनाओ पर विचार विमर्श भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य भी आज आपको प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए आज दिन कुछ चुनौती भरा रह सकता है


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और शुभ आशीष


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,



 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 

शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

शुक्रवार, 2 जुलाई 2021

राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर बवाल


मुजफ्फरनगर । थाना खतौली में आज सोशल मीडिया में फेसबुक वाल पर एक यूजर अखिलेश पंडित ने अपनी फेसबुक वॉल पर केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से सांसद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के संबंध में अपशब्द कहे जो बड़े ही निंदनीय है।  जिसे देखकर  कांग्रेस पार्टी के नेताओं में खलबली मच गई कांग्रेश पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसा बहुत बार हो चुका है अब बर्दाश्त के बाहर है जिला महामंत्री ब्रजभूषण शर्मा का कहना है यह बेहद आपत्तिजनक संसदीय गरिमा के प्रतिकूल अशोभनीय भाषा का प्रयोग करता है फेसबुक पर सोशल मीडिया पर चित्र पोस्ट करता है इसके अलावा फेसबुक वॉल पर अनेक चित्र और पोस्ट कर रखी हैं जिनसे हम सम्मानित व्यक्तियों के चरित्र हनन तथा समाज में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली सामग्री पोस्ट की जाती है  राहुल गांधी  के प्रति अशोभनीय वर्तमान पोस्ट से देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं तथा कांग्रेस जनों में रोष व्याप्त है आज कांग्रेश पार्टी के कार्यकर्ता थाना खतौली में पहुंचे और अखिलेश पंडित के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की एप्लीकेशन दी है वही थाना खतौली प्रभारी ने  ऐसी पोस्ट करने पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 

मुजफ्फरनगर के बागोवाली में एन आई ए का छापा, दो संदिग्ध दबोचे


मुजफ्फरनगर । कैराना के बाद मुजफ्फरनगर में भी एनआईए ने नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बागोवाली में दबिश देकर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
सूत्रों के अनुसार एनआईए ने पुरकाजी के गांव उदयावाली में भी दबिश दी, लेकिन यहां से कोई उनके हत्थे नहीं चढ़ा। सूत्रों की मानें तो यूपी में सक्रिय आतंकियों की धरपकड़ के लिए एनआइए ने यह छापेमारी की है। गुरुवार देर शाम एनआईए की टीम ने नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बागोवाली में दबिश देकर दो लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि नई मंडी पुलिस को छापेमारी की भनक तक नहीं लगी। इसके बाद टीम ने पुरकाजी थानाक्षेत्र के गांव उदयावाली में भी दबिश दी। बताया गया है कि यहां पर टीम को एक संदिग्ध महिला की लोकेशन मिल रही थी, लेकिन वह नहीं मिली । टीम दोनों संदिग्धों को लेकर दिल्ली रवाना हो गई। सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश में सक्रिय आतंकी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स के शूटरों और उसके साथ नशे की तस्करी में लगे लोगों की तलाश में यह छापे की कार्रवाई की गई है। छापेमारी के दौरान टीम ने नशीले पदार्थ समेत अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। टीम ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस अफसरों से जानकारी साझा नहीं की। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि एनआईए की टीम आयी थी। एनआईए ने स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी।

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया वन महोत्सव सप्ताह के दौरान वृक्षारोपण


 मुजफ्फरनगर । वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत वृक्ष रोपित कर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा और प्रदेश को हरा-भरा रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिवस पर प्रतिवर्ष कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगायें।

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वन महोत्सव सप्ताह (1 जुलाई से 7 जुलाई तक) को वृक्षारोपण जन आंदोलन के रूप में मनाने तथा इस दौरान 30 करोड वृक्ष लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी कडी में नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर के डी0ए0वी0 इंटर कॉलेज, जैन कन्या डिग्री कॉलेज, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आवास विकास कॉलोनी, एस.वी.एम. योग एण्ड हेल्थ साइंस कॉलेज आदि स्थानों पर वृक्षारोपण कर इस जन आंदोलन का शुभारंभ किया।

मंत्री कपिल देव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में एक सप्ताह के अंदर 30 करोड वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा है वहीं मुजफ्फरनगर में रोपित किये जाने वाले वृक्षों की संख्या 30 लाख होगी।

पेड-पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि महामारी के समय में, वन महोत्सव न केवल मदर नेचर का उत्सव बन जाता है, बल्कि मानव जीवन को नुकसान से बचाने का एक उत्सव भी बन जाता है। ऐसे में, हम सभी को इस जन आंदोलन का हिस्सा बनकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हैं तथा अन्य लोगों को भी पर्यावरण की रक्षा, संरक्षण और विकास के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र सिंह, डी ए वी इंटर कालेज के प्रबंधक अभिनव सुशील, प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव, जैन डिग्री कालेज के अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव रुपेश जैन, प्रधानाचार्य सीमा जैन, सिविल बार संघ के अध्यक्ष सुगंध जैन, आई टी आई प्रधानाचार्य मनोज दुबे, आवास विकास कालोनी के अध्यक्ष विकास बालियान, योगेश शर्मा, जिला वन अधिकारी सूरज कुमार आदि रहे।

उत्तराखंड में सियासी घमासान तीरथ सिंह रावत ने दिया इस्तीफा

 


देहरादून । उत्तराखंड सरकार में इसी साल 10 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली तीरथ सिंह रावत ने त्यागपत्र दे दिया है। उन्हें त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह सीएम बनाया गया था। अगर उनका इस्तीफा मंजूर होता है तो उत्तराखंड को फिर एक नया सीएम मिलेगा।तीन दिनों से दिल्ली में डेरा जमाए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को, पिछले 24 घंटों के भीतर दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी। मुलाकातों के इस दौर से प्रदेश में एक और नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें आरंभ हो गई। नड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर उनसे मुख्यमंत्री की लगभग आधे घंटे की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब रावत के भविष्य को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

खबर आ रही है कि तीरथ सिंह रावत ने ताजा राजीनितक हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश की है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि उनका इस्तीफा मंजूर हुआ है या नहीं।

विधायक उमेश मलिक ने ने किया बुढ़ाना विधानसभा में वृक्षारोपण



 मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के अंदर बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक एसडीएम अजय अम्बष्ट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वृक्षारोपण कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के अंदर कई जगहों पर वृक्षारोपण किया और क्षेत्र वासियों से अपील की कि सभी लोग वृक्षारोपण करें और जीवन बचाएं। 

हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों का शपथ समारोह के साक्षी बने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान व राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल

 


मुजफ्फरनगर। हिंदू हितों की रक्षा, राष्ट्र भक्ति, बहन बेटियों का सम्मान करते आज हिन्दू महासंघ का शपथ समारोह वाटिका रेस्टोरेंट ओमेगा होटल के सामने रेलवे रोड में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान व राज्य सरकार में मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. संजीव बालियान व कपिलदेव अग्रवाल को हिंदू एकता के प्रतीक पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर हिंदुत्व की रक्षा का भार सर्वसम्मति से सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतुल कुमार गर्ग टीटू ने की व संचालन संयोजक सुरेंद्र मित्तल ने किया। मंच पर प्रमुख समाजसेवी व हिंदू महासंघ के संरक्षक मनीष चौधरी, संयोजक बिट्टू सिखेडा शिवसेना, पवन सिंघल भारत रक्षा मंच, प्रवीण जैन हिंदू शक्ति संगठन, वरिष्ठ नेता संजय अग्रवाल, पं. बृज बिहारी अत्री आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मंत्री डा. संजीव बालियान ने हिन्दू महासंघ के गठन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 27 हिंदू संगठनों का एक प्लेटफार्म आना गौरव की बात है। उन्होंने हिंदू महासंघ को हिंदू एकता के लिए कार्य करने में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव ने कहा कि हिंदू हितों की लड़ाई लड़ने के लिए हिंदू महासंघ का गठन कर सराहनीय काम किया गया है। हिंदू महासंघ को इस संघर्ष में उनकी तरफ से हर संभव सहायता देने का वादा किया है। हिंदू महासंघ के संरक्षक व प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी को आगे के संघर्ष के लिए सभी संगठनों की ओर से एक तलवार भेंट की गई। सभी संगठनों द्वारा शपथ ग्रहण समारोह में एक स्वर में जयश्री राम का नारा लगाते हुए उदघोष किया। बहन बेटियाँ के सम्मान की सुरक्षा के लिए संघर्ष का बिगुल बजाया गया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि हिंदू हितों की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा और धरातल पर रहकर देशद्रोही को ललकारा जाएगा। इस मौके पर पंडित रामानुज दूबे, चमनलाल कुक्की, नवीन कश्यप, शालू सैनी, ओमप्रकाश मिश्रा, मनीष चौधरी गोलू, कशिश गोयल, कुलदीप गोस्वामी, जल सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।


सुभाष चौहान ने वैक्सीनेशन के लिए किया जागरूक


मुजफ्फरनगर । कैमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष एवं नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग सुभाष चौहान के नेतृत्व में मास्क एवं सैनिटाइजर का निशुल्क वितरण चरथावल कस्बे में किया । अध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा कि आज चरथावल क्षेत्र में लोगों को जागृत किया गया, क्षेत्रवासी लापरवाही बिल्कुल भी ना करें क्योंकि कोरोना महामारी नए नए रूपों में बदल बदल कर सामने आ रही है एवं आम जनमानस को क्षति पहुंचा रही है इसलिए वैक्सीनेशन अवश्य कराएं डॉ सुरेश त्यागी जी ने कहा यह देखा जा रहा है की आम जनमानस अत्यधिक लापरवाही बरत रहा है लॉकडाउन हटने के पश्चात बेपरवाह हो गया है जोकि किसी भी स्थिति में उचित नहीं है कोरोना का यह स्ट्रेन अत्यधिक घातक है इसलिए सावधानी बरतनी अति आवश्यक है। मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण चरथावल कस्बे में इसीलिए किया जा रहा है की लोगों को जागरूक किया जा सके लोगों को समझना चाहिए कि यह बीमारी स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक हैअपने आप में इसके घातक दुष्परिणाम है । चरथावल क्षेत्र के कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कश्यप ने कहा कोरोना की थर्ड वेव आने की पूरी पूरी संभावनाएं हैं, अतः सभी जनपद वासियों को जल्द से जल्द एवं अधिक से अधिक संख्या में कोरोना का टीका लगवा लेना चाहिए , क्योंकि पिछली दो कोरोना की लहर में यह देखने में आया है कि जिन्होंने कोरोना का एक टीका भी लगवा लिया था उनमें से कुछ लोग टीका लगवाने के बाद भी कोरोना की चपेट में आ गए लेकिन कोरोना वायरस उसको कोई भी क्षति नहीं पहुंचा पाया ।इसलिए हम सभी लोगों को सभी जनपद वासियों को जल्द से जल्द कोरोना का टीका लगवा कर अपने एवं अपने परिवार के लोगों को सुरक्षित रखना चाहिए साबुन से बार-बार हाथों को धोना चाहिए एवं अनावश्यक भीड़भाड़ वाले इलाके में ना जाएं। 

आज के इस मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के मुख्य पदाधिकारीगण में धर्मराज त्यागी,संजीव वर्मा,सतीश तायल, राजेश जुनेजा,सचिन त्यागी,विकास त्यागी,असगर भाई,निखिल कंसल, सतीश,इरशाद,आरिफ,तस्लीम,मानु त्यागी,जसवीर त्यागी,ला० सतीश गर्ग, अभिनव,राजू,उवेश,समीर,नजर अंसारी आदि दवा व्यापारी मौजूद रहे



रक्तदाता ने पौधरोपण कर मनाया जन्म दिन


मुजफ्फरनगर । गांधी कॉलोनी निवासी युवक इंद्रजीत धवन ने अपने जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर अनोखा संदेश दिया। 

यूं तो वृक्षारोपण कोई नई बात नहीं लेकिन जिस प्रकार इंद्रजीत ने गांधी कॉलोनी के बाजार में व्यापारियों को राजी करके बाजार में ही दुकानों के सामने वृक्षारोपण करवाया वह अपने आप में काफी सराहनीय कदम है। इंद्रजीत धवन पर्यावरण प्रेमी होने के साथ-साथ नियमित रूप से रक्तदान भी करते हैं अभी तक समर्पित युवा समिति एवं अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर इंद्रजीत 20 बार रक्तदान कर चुके है।इं द्रजीत ने बताया के जन्मदिन पर  वृक्षारोपण करने का सुझाव समर्पित युवा समिति के संस्थापक सदस्य श्री संजीव अरोड़ा जी ने दिया तो तुरंत ही आसपास के दुकानदारों से बात की ,वृक्षारोपण का लाभ बताने पर सभी ने तुरंत हामी भर दी व तुरंत वृक्षारोपण किया गया।  इस अवसर पर अशोक कुमार , आकुल कुमार , परमजीत सिंह , सोनू पाल, टोनी, धर्मपाल जी , महेंद्र मलिक , शुभम मालिक , विपिन कुमार आदि का सहयोग रहा

मिलावट करने वालों से सवा तीन लाख का जुर्माना वसूला


मुज़फ्फरनगर। खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई के बाद मिलावटखोरों से सवा तीन लाख रूपए का जुर्माना वसूल किया गया है। 

जनपद में लगातार खाद्य विभाग द्वारा प्रशासनिक अधिकारी के साथ मिलकर नकली खाद पदार्थों व सूचना के आधार पर पेय और खाद पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में आज जिला अभिहित अधिकारी चमन लाल ने बताया कि जनपद में कई स्थानों पर छापेमारी की गई है और 30 नमूने संग्रहित किये गए थे। विभिन्न खाद पदार्थों पनीर व दूध से संबंधित या दाल और नमकीन सभी के सैंपल को लैब पर जांच के लिए भेजा गया था। जून माह में 38 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जून माह में 23 मुकदमों को एडीएम कि कोर्ट से निस्तारण भी किया गया है। वही 328000 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया है। सावन माह में त्योहार शुरू होने वाले हैं इसी के चलते जहां भी जिस तरह की भी सूचना मिलती है तो तुरंत उस पर सेम्पलिंग कर छापेमारी की जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी तरह की भी खाद पदार्थ में कोई भी दुकानदार या फैक्ट्री मालिक मिलावट करता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

भाकियू और विपक्ष की ताकत का संजीव बालियान से


 मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मैदान तैयार है। कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को भाजपा और संयुक्त विपक्ष की सीधी टक्कर तय है । इसमें विपक्ष के साथ भाकियू की इज्ज़त भी दांव पर लगी है। दूसरी ओर यह चुनाव केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के रणकौशल की भी परीक्षा होगा। फिलहाल उनके भाई सतेंद्र बालियान का वीरपाल निर्वाल के साथ मुकाबला किसकी झोली भरेगा यह कल तय हो जाएगा ह

अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 की अधिसूचना के क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचन 2021 को सम्पन्न कराने हेतु मतदान कार्य 3 जुलाई को न्यायालय, जिला मजिस्ट्रेट कलैक्ट्रेट परिसर में पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे के बीच होगा तथा मतगणना का कार्य न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट कलेक्ट्रेट परिसर में तीन जुलाई को ही को अपरान्ह 3 बजे से प्रारम्भ होगी।सीधा मुकाबला 

उन्होने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमोदन के क्रम में मतदान एवं मतगणना कार्य में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु दिनांक 3 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से सांय 4 बजे तक कलैक्ट्रेट स्थित कार्यालयों एवं न्यायालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

3 जुलाई को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा आदेश जारी किया गया है कि 3 जुलाई को कलेक्ट्रेट सहित समस्त प्रकार के कार्यालयों में अवकाश रहेगा।

जिला पंचायत चुनाव के चलते कल कलेक्ट्रेट रहेगा बंद

 


सब लगाएं अपने जन्म दिन पर पेड: कपिल देव अग्रवाल


मुजफ्फरनगर। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत वृक्ष रोपित कर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा और प्रदेश को हरा-भरा रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिवस पर प्रतिवर्ष कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगायें।

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वन महोत्सव सप्ताह (1 जुलाई से 7 जुलाई तक) को वृक्षारोपण जन आंदोलन के रूप में मनाने तथा इस दौरान 30 करोड वृक्ष लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी कडी में नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर के डी0ए0वी0 इंटर कॉलेज, जैन कन्या डिग्री कॉलेज, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आवास विकास कॉलोनी, एस.वी.एम. योग एण्ड हेल्थ साइंस कॉलेज आदि स्थानों पर वृक्षारोपण कर इस जन आंदोलन का शुभारंभ किया।

मंत्री कपिल देव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में एक सप्ताह के अंदर 30 करोड वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा है वहीं मुजफ्फरनगर में रोपित किये जाने वाले वृक्षों की संख्या 30 लाख होगी।

पेड-पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि महामारी के समय में, वन महोत्सव न केवल मदर नेचर का उत्सव बन जाता है, बल्कि मानव जीवन को नुकसान से बचाने का एक उत्सव भी बन जाता है। ऐसे में, हम सभी को इस जन आंदोलन का हिस्सा बनकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हैं तथा अन्य लोगों को भी पर्यावरण की रक्षा, संरक्षण और विकास के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र सिंह, डी ए वी इंटर कालेज के प्रबंधक अभिनव सुशील, प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव, जैन डिग्री कालेज के अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव रुपेश जैन, प्रधानाचार्य सीमा जैन, सिविल बार संघ के अध्यक्ष सुगंध जैन, आई टी आई प्रधानाचार्य मनोज दुबे, आवास विकास कालोनी के अध्यक्ष विकास बालियान, योगेश शर्मा, जिला वन अधिकारी सूरज कुमार आदि रहे।

भाजपा छोड रालोद में शामिल हुए युवा


मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ो युवाओं ने भाजपा छोड़कर रालोद  सुप्रीमो जयंत चौधरी में आस्था व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ली।

इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी ने युवाओं को फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं के कंधों पर चौ चरण सिंह विचारधारा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है।

मौके पर रालोद नेता सुधीर भारतीय,युवा नेता गौरव बालियान, छात्र नेता सार्थक लाटियान,विकास मुखिया , कपिल सैदपुरा, आकाश धीमान , मुकुल सैनी , आर्यन, समीर ,काजी फ़ैज़, काजी शहीर आलम, अर्जित लाटियान,काजी वाजिद आदि उपस्थित रहे।

किसानों से मुकदमें वापस नहीं लिए तो सपा करेगी आंदोलन : प्रमोद त्यागी


मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनकारी किसानों पर हमले व फर्जी मुकदमो की सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने मुकदमे वापस ना लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों से सांठगांठ के चलते किसानों को बर्बाद करने के लिए काले कृषि कानून बनाये उक्त कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर सर्दी गर्मी बरसात झेलकर 7 माह से धरना दे रहे कई सौ किसान शहीद हो गए लेकिन किसान विरोधी भाजपा सरकार ने धरना समाप्ति के लिए वार्ता के बजाए उन पर हमलों का सहारा लिया है।

प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने धरनारत किसानों पर भाजपा नेता अमित वाल्मीकि व सैकडों भाजपा कार्यकर्ताओं के भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों पर हमले को आंदोलन को बदनाम करने की साजिश बताते हुए किसानों पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमों की कड़ी भर्त्सना की है।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमों को तत्काल वापस लेने हमलावर भाजपा नेता व भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल भेजने की मांग करते हुए कहा कि मांगे न मानने पर भाजपा सरकार के विरुद्ध सपा बड़ा आंदोलन करेगी।

एसएसपी अभिषेक यादव ने कई निरीक्षक और उपनिरीक्षक किए ईधर से उधर

 मुजफ्फरनगर । एसएसपी अभिषेक यादव ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए 22 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं।




इस बार भी रद्द रहेगी कावड यात्रा


देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने सावन माह में शुरू होने वाली कावड़ यात्रा को रद्द करने का आदेश जारी किया है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को लेकर सरकार ने कावड़ यात्रा रद्द की गई है। देश के कोने कोने से कावड़िये हरिद्वार आकर वहाँ से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को रवाना होते हैं। पिछले साल भी कावड़ यात्रा को रद्द किया गया था। इस बार भी कावड यात्रा नहीं होगी। 

आज का पंचांग और राशिफल : क्या बोले सितारे - किसके होंगे वारे न्यारे


 आज का पंचांग व राशिफल 

 2 जुलाई 2021 

शक संवत् 1943 आषाढ़, कृष्ण, अष्टमी, शुक्रवार विक्रम संवत् 2078। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 18 02 जुलाई 2021 ई॰।

सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।

*अष्टमी तिथि* अपराह्न 03 बजकर 29 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ।

*रेवती नक्षत्र* सूर्योदय से अगले दिन प्रातः 06 बजकर 14 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ,

*शोभन योग* पूर्वाह्न 10 बजकर 53 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। *कौलव करण* अपराह्न 03 बजकर 29 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ।

*चंद्रमा* दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

*सूर्योदय* सुबह 05 बजकर 27 मिनट पर।

*सूर्यास्त* शाम 7 बजकर 23 मिनट पर।

*अभिजीत मुहूर्त* दोपहर 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक।

*राहुकाल* सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक

*पंचक* पूरे दिन रहेगा।

*आज के उपाय*

आज श्रीलक्ष्‍मीजी को लाल पुष्प अर्पित करके सफेद मिष्ठान का भोग लगाएं।

आइए जानते हैं आज का भविष्यफल.


मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज दिन की व्यस्तता आपकी कड़ी परीक्षा लेने वाली होगी. आलस्य छोड़कर दिन के सबसे महत्वपूर्ण काम को त्रुटिहीन रखने के लिए फोकस में कमी न लाएं. परिश्रम का परिणाम जल्द और सकारात्मक मिलेगा. बॉस और वरिष्ठजनों से विनम्रता से बर्ताव करें. चमड़े, कॉटन या प्लास्टिक का कारोबार करने वालों को सतर्क रहना होगा. नुकसान हो सकता है. लेखन से जुड़े युवाओं के लिए समय बेहतर है. स्वास्थ्य में त्वचा रोग उभर सकते है. डॉक्टर से सलाह अवश्य लें. महामारी को देखते हुए अलर्ट रहें. परिवार में किसी से संबंध बिगड़ रहे हैं तो संबंधों को सुधारने का प्रयास करें. नए रिश्ते भी जुड़ने की संभावना है.


वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज के दिन एकाग्र रहें, सभी के साथ संयमित व्यवहार बनाए रखें. व्यापारी वर्ग को सजगता से काम करने की जरूरत होगी. मुनाफे के लिए ही काम करना ग्राहकों को खिन्न कर सकता है. होटल या रेस्टोरेंट मालिक हैं तो दिन अच्छा है. कारोबार बदलने का विचार चल रहा है तो थोड़ा ठहरना ही बेहतर होगा. अभिभावकों को अपने छोटे बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत है. इस समय नैतिक शिक्षा देना बेहतर भविष्य की नींव रखेगा. स्वास्थ्य में स्थितियां अनुकूल हैं. युवा वर्ग काम लटकाने या भूलने की आदत को ठीक करें. विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आने की संभावना है.


मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज के दिन पिछली चल रही परेशानियों का समाधान मिलेगा. किसी के साथ विवाद की स्थिति कटु शब्द बोलने के बजाय मौन रखना बेहतर होगा. ऑफिस में लटके सरकारी कामकाज अब आसानी से पूरे होंगे. आपके काम और व्यवहार से उच्च अधिकारी और सहकर्मी प्रसन्न रहेंगे. व्यवसाय में जोखिम उठाना नुकसानदेह हो सकता है. हेल्थ को देखते हुए थोड़ा गंभीरता दिखानी होगी, तो वहीं दूसरी ओर बीमार व्यक्तियों को दवा या दिनचर्या में लापरवाही नहीं रखनी चाहिए. ससुराल पक्ष से तालमेल बनाकर चलें, ध्यान रखें जीवनसाथी से मतभेद की संभावना है. घर में पूजा पाठ आदि की प्लानिंग कर सकते हैं.


कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज के दिन मां लक्ष्मी के स्मरण के साथ दिन की शुरुआत करें. नकारात्मकता और नकारात्मक प्रवृत्ति वालों से दूरी बनाएं. कामकाज के लिए दिमाग सक्रिय और सकारात्मक रखना होगा. कार्यस्थल की ऑफिशियल गुप्त बातों को किसी बाहरी व्यक्ति से साझा न करें. उन्हें जानकर कोई भी ब्लैकमेल कर सकता है. बड़े कारोबारियों को फुटकर उपभोक्ताओं से अच्छा लाभ मिलेगा. इसके लिए लेनदेन में थोड़ा उदार बनने से ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा. आज युवाओं और विद्यार्थियों को काम के प्रति फोकस रहकर परिश्रम बढ़ाने की जरूरत है. वाहन चलाते वक्त सचेत रहें, दुर्घटना की आशंका है. घर में मांगलिक कार्य पूरे होंगे. अपनों से उपहार मिल सकता है.


सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज के दिन मन की उथल-पुथल से खुद को शांत रखने का उपाय करें. नकारात्मक ग्रहों का दबाव लगातार बढ़ता दिख रहा है, फिर भी चिंता की जरूरत नहीं है. संभव हो तो ध्यान लगाएं. आनंद के साथ दिन व्यतीत करें. कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा का बेहतर मूल्यांकन होगा, लेकिन इसकी आड़ में परिश्रम और समर्पण से पीछे नहीं हटना है. कारोबारी बड़े क्लाइंट से तालमेल बढ़ाएं. स्वास्थ्य में एलर्जी, खुजली आदि परेशान कर सकती है. मौसम को देखते हुए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं. परिवार में किसी की बात दिल में चुभ सकती है, अधिक चिंतन और परेशान न हों.


कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज आत्मविश्वास और समयबद्धता से काम करने की जरूरत है. कार्यस्थल पर बॉस जिम्मेदारियां बढ़ा रहे हैं तो चिंतित ना हों. भविष्य में यह प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा. फाइनेंस संबंधी कारोबार करने वाले लोगों को मुनाफे की उम्मीद है. कला जगत से जुड़े लोगों के लिए भी दिन शुभ है. युवा संगति और आदतों के प्रति लापरवाही न दिखाएं. स्वास्थ्य में आंतों से संबंधित समस्या है तो अधिक मिर्च-मसाला या गरिष्ठ भोजन न करें. महामारी को देखते हुए बचाव के उपाय पूरे रखें. वाहन चलाते हुए सतर्कता रखें. घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. प्रेम संबंधों में गंभीर हैं तो बात बढ़ाने के लिए दिन अच्छा है.


Aaj Ka Nakshatra: मीन राशि में चंद्रमा, बन रहा है आज 'शोभन' योग, जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त


तुला राशिफल (Libra Horoscope)

सार्वजनिक गतिविधियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा. आपके प्रयास से बहुत लोग लाभप्रद होंगे. लोगों का विश्वास बढ़ने के साथ सम्मान भी बढ़ेगा. गायन में रुचि रखने वालों को अच्छे मौके लग सकते हैं. ऑफिस में किसी से अहंकार की भाषा में बातचीत न करें. व्यवहार संयमित और मृदुल रखना होगा. कारोबारी नए काम को लेकर नई डील से पहले सभी जरूरी तथ्यों की पड़ताल कर लें. रक्तचाप बढ़ने की समस्या तकलीफ बढ़ा सकती है. अपनों से संवादहीनता रिश्तों में दूरी पैदा कर सकती है, तो वहीं घर-परिवार में सुख शांति के लिए सभी के साथ सहयोग का व्यवहार अपनाएं.


वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज के दिन जल्दबाजी में कोई भी फैसला आपके लिए घातक साबित हो सकता है, तो वहीं मन की सोची सफलता नहीं मिलने पर कुंठित महसूस कर सकता है. किसी की सफलता से ईर्ष्या नहीं पालनी चाहिए. विरोधियों के प्रोपेगेंडा से बचें. खुद को भावुक बनाकर लोग आपके विश्वास के साथ खेल सकते हैं. ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ बहस या नोकझोंक न करें. उनके निर्देशों का पालन करते हुए बॉस से व्यवहार मृदुल रखना बेहतर रहेगा. व्यापारिक मामलों में भागदौड़ थकान हावी रहेगी. सेहत में स्थितियां अनुकूल हैं. काम का तनाव जरूर सुस्ती महसूस करवा सकता है. परिवार में सभी लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे.


धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज के दिन दूसरों की सुनने की जगह मन की सुनें और बिना किसी से प्रभावित हुए निर्णय लें. भ्रामक बातों पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है. स्वभाव में सौम्यता और थोड़ा फ्लैक्सिबिलिटी बनी रहे तो काम में आसानी होगी. सरकारी कामकाज में आ रही बाधाएं जल्द अनुकूल बनेंगी. ऑफिस में मल्टीपल टास्क करने पड़ सकते हैं. युवाओं की पढ़ाई में खर्च बढ़ने से तनाव रह सकता है. कारोबारी इलेक्ट्रॉनिक सामान का काम करते हैं तो सतर्क रहें. सेहत को लेकर क्रोध या चिड़चिड़ापन ठीक नहीं होगा. पारिवारिक मामलों में सभी की राय को महत्व दें. बड़े फैसलों पर सबकी राय लेना फायदेमंद होगा.


मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज के दिन मन में नकारात्मक विचार प्रभावी रहेंगे. मन विचलित महसूस हो तो पुरानी यादों को याद कर आत्मविश्वास से भरना सार्थक रहेगा. ऑफिस की ओर से यात्रा पर जाना पड़ सकता है. बॉस या उच्च अधिकारी कामकाज की समीक्षा कर सकते हैं, कोशिश करें कि काम में गलती न हो. बॉस के आदेशों की अवहेलना नुकसान करा सकती है. माइग्रेन के रोगियों को सतर्कता बरतनी होगी. अचानक सिर दर्द उठने की आशंका है. ससुराल पक्ष की ओर से पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण हो सकता है. दांपत्य जीवन में तालमेल बढ़ाकर स्थितियां बिगड़ने से बचाएं. पैतृक संपत्ति लाभ की दशा बन रही है.


कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज के दिन अचानक आए बड़े खर्चों के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहें. सुख सुविधाएं और विलासिता के सामान बढ़ेंगे. खरीदारी के दौरान जरूरत के सामान पर ही फोकस रखें. ऑफिस में तकनीकी का इस्तेमाल करें. किसी को ब्याज पर रकम उधार दे रहे हैं तो वापसी में अच्छा मुनाफा होगा. दवाइयों का कारोबार करने वालों को सजगता की जरूरत है. युवाओं को पैसे खर्च करने में सावधानी बरती चाहिए. स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत में डायबिटीज के मरीजों को दिनचर्या सुधारने की जरूरत है, तो वहीं मौसम देखते हुए बीपी मरीज सतर्कता रखें. परिवार या सगे-संबंधियों को लेकर दुखद समाचार मिलने की आशंका है.


मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज के दिन ऑफिशियल या पारिवारिक कारणों से मन व्यथित रह रहा है तो अब इसका स्वास्थ्य पर असर डल सकता है, तो वहीं दूसरी ओर मुश्किल में फंसा कोई व्यक्ति आपकी मदद चाह रहा है तो आगे बढ़कर मदद का प्रयास करें. ऑफिस में बिना बॉस की सहमति महत्वपूर्ण कदम न उठाएं. बिजनेस में दूध से संबंधित व्यापार करने वाले को अच्छा मुनाफा मिलेगा. युवा पढ़ाई या स्किल डेवलपमेंट तक तकनीकी का प्रयोग कर उपयोगिता बढ़ा सकते हैं. स्वास्थ्य में कब्ज की समस्या हो सकती है. पानी भी स्वच्छ उपयोग में लाएं. घर में छोटे सदस्यों की जरूरत का ध्यान रखना होगा.

सोनी इंडियन आइडल फेम मौ दानिश का चेयरमैन आवास पर स्वागत



मुज़फ्फरनगर । सोनी इंडियन आइडल के प्रतियोगी मशहूर सिंगर मोहम्मद दानिश चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल के आवास पहुंचे। वहां उन्हें सम्मानित किया गया। पालिका अध्यक्ष ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर मोहम्मद दानिश द्वारा अपनी बेहतरीन आवाज में गाना भी सुनाया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई और सभी से अपील की गई मुजफ्फरनगर के इस हीरो को सोनी लिव एप को डाउनलोड करके इंडियन आइडल का फिनाले जिताने मैं मदद करें। इस अवसर पर इंजीनियर अशोक अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, समाजसेवी गोहर सिद्दीकी, एसके बिट्टू एवं मोहम्मद दानिश के परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

अभी और आग बरसेगा सूरज, राहत के आसार नहीं


नई दिल्ली. भीषण गर्मी से बिलबिलाते लोगों को अभी राहत के आ आसार नहीं हैं। देश में करीब 50 से ज़्यादा शहरों में पारा 45 डिग्री से ऊपर चल रहा है. गर्मी से बेहाल दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मॉनसून के आने में एक हफ्ते तक की देरी हो सकती है. यानी आने वाले कई दिनों तक गर्मी से किसी भी तरह की राहत मिलने के कोई आसार नहीं है. देश के जिन हिस्सों में इस समय मानसून की बारिश होनी चाहिए थी. वहां पर लू चल रही है इसके पीछे मौसम चक्र में बदलाव दिख रहा है. 

राजधानी दिल्ली और आधे देश में आसमान से आग बरस रही है. धरती उबल रही है, गर्म हवाओं से लोगों के हलक सूख रहे हैं, मानसून के महीने में भी लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ रही है. पारा है कि 45 के पार पहुंच गया है. उत्तर भारत में गर्मी के कहर का अंदाजा कुछ शहरों के तापमान में साफ दिख रहा है.

मुकदमा दर्ज, भाकियू ने थानों का घेराव लिया वापस


मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन ने कहा कि किसानों का दबाव रंग लाया और गाजीपुर बॉर्डर पर हमला करने वाले दंगाइयों पर वह केस दर्ज कर लिया गया है। सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि थानों पर चल रहे धरने को समाप्त कर दिया जाए। भारतीय किसान यूनियन की ओर से भी पुलिस प्रशासन द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

भाकियू प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने यह जानकारी दी।

शहर के इन इलाकों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित


मुजफ्फरनगर । आज 2 जुलाई को 33, केवी अरेवा, 33 केवी सुरेंद्र नगर एवं 33 केवी नुमाइश कैंप की ३३के.वी.लाइनों के समीप आ रहे पेड़ों की छटाई की जायेगी जिस कारण उक्त 33 केवी नुमाइश कैम्प बिजलीघर के फीडर की सप्लाई सुबह 9 से 12 बजे तक बाधित रहेगी । नितिन अरोड़ा अवर अभियंता ने यह जानकारी दी। 

इसके अलावा सुजरु खालापार फीडर का शटडाउन सुबह 07:00 बजे से 11:00 बजे तक बंद रहेगा। खालसा पट्टी व शामली रोड फीडर आज सुबह 05:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बंद रहेगा। यह शटडाउन लाइन पर सुधारात्मक कार्य करने के लिए लिया जाना है। 

सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि पानी की व्यवस्था पहले कर लें। व संयम बनाये रखे। एसडीओ प्रणव चौधरी ने यह जानकारी दी।

गुरुवार, 1 जुलाई 2021

प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस बल को योगी आदित्यनाथ ने क्यों कहा अलर्ट पर रहने के लिए, क्या है कारण


 लखनऊ l सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन जुलाई को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए तमाम जिलों की पुलिस को सतर्क रहने आदेश दिया है। योगी ने कहा कि प्रदेश भर में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनावों को देखते हुए प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस बल अलर्ट मोड में रहे। चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले किसी भी अराजक तत्वों के साथ पूरी सख्ती की जाए।

आढ़तियों से दो करोड़ की ठगी कर व्यापारी फरार


मुजफ्फरनगर । आंध्र प्रदेश के आढ़तियों को खतौली का एक व्यापारी करीब दो करोड़ का चूना लगाकर फरार हो गया। उसे पकड़ने के लिए आंध्रप्रदेश के आढ़तियों ने जनपद में डेरा डाल रखा है। गुरुवार को आढ़तियों ने कोतवाल से आरोपी को पकड़ने की मांग की। 

बताया गया है कि ठगी के शिकार आध्र प्रदेश आनन्तपुर जिला ताडी पटरी तालुका के गांव रंगराजुगुनता के निवासी हैं। यहां आए राम मोहन रेड्डी ने बताया कि अपने क्षेत्र के किसानों से केले खरीद कर व्यापारियों को बेचने का काम करते हैं। पिछले करीब एक साल पूर्व खतौली निवासी युवक केले का व्यापार करने के लिए पहुंचा। कुछ दिन तक तो व्यापारी ने उसको केले की कीमत अदा की। करीब दस लाख उधार हो जाने पर व्यापारी से जब रुपयों की मांग की तो उसने कहा कि माल देगा तभी तो बकाये का भुगतान होगा।करीब एक साल में 35 लाख का उधार व्यापारी पर हो गया। अधिक रुपया उधार होने पर व्यापारी फर्म का नाम बदल कर दूसरे आढ़ती के पास पहुंच गया। उससे भी करीब 25 लाख का उधार कर लिया। ऐसे ही करीब सात-आठ आढ़तियों को करीब दो करोड़ का चूना लगाकर फरार हो गया। व्यापारी से जब फोन पर पैसे देने की बात करते है तो वह जान से मारने की धमकी देते है। कुछ दिन पूर्व व्यापारी को नोटिस भी भेजा। नोटिस के बाद व्यापारी से वार्ता हुई जिसमे उसने उधार की नगदी देने का वादा कर लिया। वादे के अनुसार जब नगदी वापस मांगी गई तो उसने फोन ही बंद कर लिया। व्यापारी के फर्म की जांच की तो पता चला कि वो नकली पाई गई। व्यापारी द्वारा दिए गए चैक के आधार पर उसका पता किया। आढ़ती के साथ नागेश्वर रेडडी,गैंग रेडडी, नारंग तालुका आदि मौजूद रहे। कोतवाल ने आढ़तियों को व्यापारी पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

सीए दिवस पर किया पौधरोपण

 


मुजफ्फरनगर। जिले की सीए शाखा में सीए दिवस का आयोजन जैसा कि अवगत हैं द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया को आज 1 जुलाई 2021 को 72 वर्ष पूरे हो गए हैं। इसकी 73 की वर्षगांठ आज बड़े उत्साह व उमंग के साथ पूरे हिंदुस्तान की सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट शाखाओं में व हेड ऑफिस में मनाया गया। इसी क्रम में आज मुजफ्फरनगर की सीए शाखा जो जानसठ रोड पर स्थित है उसमें भी सीए दिवस का आयोजन किया गया। इसलिए दिवस के आयोजन पर पहले झंडा फहरा कर सीए मोटो सांग व राष्टीय गान के साथ मनाया गया। उसके उपरांत ब्रांच में बहुत सारे पेड़ों का लगाकर मंचन किया गया। लगभग 100 से ज्यादा पेड़ मुजफ्फरनगर ब्रांच के द्वारा लगाए गए व सैकड़ों पेड़ मेंबर्स को व्रक्षारोपण के लिए वितरित किये। ब्रांच शाखा चेयरमैन सीए गौरव गर्ग ने बताया कि पेड़ पौधों के बगैर जीवन की संभावना सोचना अकल्पनीय हैं। इस मौके पर ब्रांच के ब्रांच सेक्रेटरी सीए निखिल अरोरा वाइस चेयरमैन नितिन अग्रवाल वह वह कोषाध्यक्ष व विद्यार्थियों के एसोसिएशन के चेयरमैन राजकुमार शर्मा व एग्जीक्यूटिव मेंबर सीए संजय सिंघल का महत्वपूर्ण योगदान रहा इस मौके पर मुजफ्फरनगर से आए प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट पास्ट चेयरमैन सीए अजय जैन,  सीए पवन गोयल, सीए राजकुमार शर्मा, सीए वी के छाबड़ा, सीए राधेश्याम गर्ग , सीए विपिन कुच्छल, सीए शीतल जैन के साथ सीए अंकित मित्तल, सी ए पंकज गोयल,  सी ए अरविन्द्र सिंह, सी ए विपिन संगल, सी ए अजय अग्रवाल, सी ए तरुण दत्त व अन्य सी ए भाई व सी ए विद्यार्थियों के द्वारा भी इस समारोह में हिस्सेदारी की।

इनरह्वील क्लब ने डाक्टरों को सम्मानित किया



मुजफ्फरनगर । इनर व्हील क्लब मुज़फ्फरनगर में आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस यानी नेशनल डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया। 

इनर व्हील क्लब मुज़फ्फरनगर में आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस यानी नेशनल डॉक्टर्स डे का आयोजन किया गया। पहला नेशनल डॉक्टर्स डे जुलाई 1991 में मनाया गया था। यह दिन डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर देता है, जो चौबीसों घंटे अपनी सेवा प्रदान करते हैं। नेशनल डॉक्टर्स डे का महत्व इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज इस महामारी में अपनी जान की परवाह किए बगैर डॉक्टर्स लोगों को नया जीवन देने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं इनर व्हील क्लब मुज़फ्फरनगर ने आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस यानी नेशनल डॉक्टर्स डे पर मुज़फ्फरनगर जिले के डॉक्टर्स को समानित किया जिसमे डॉ अनुभव सिंघल , डॉ गीतांजलि वर्मा, डॉ सुधीर लूथरा, डॉ वैकुण्ठ अग्रवाल शांति मदन हॉस्पिटल,डॉ गौरव कुमार निर्वाल निर्वाल हॉस्पिटल, डॉ अंचित गुप्ता इवान हॉस्पिटल, डॉ मंजू प्रभाकर और डॉ मनोज काबरा, डॉ शिशिर आदि उपस्थित रहे। कोरोना काल की वजह से सब डॉक्टर्स के क्लिनिक जा कर उन्हें समानित किया गया। इस मे इनर व्हील क्लब मुज़फ्फरनगर की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन 310 (2020-2021) श्रीमती संतोष शर्मा , प्रेजिडेंट डॉ रिंकू एस गोयल, सेक्रेट्री मीनाक्षी मित्तल और क्लब एडिटर पायल सिंघल जी रही। सभी ने समस्त डॉक्टर्स को कोरोना काल मे 24 घंटे अपने काम मे लगे रहने और सभी जनता की मदद के लियें समानित किया।

जाति तोड़ो समाज जोड़ो की हुंकार के साथ आज़ाद समाज पार्टी की साइकिल यात्रा शुरू

 


सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी कांशीराम के द्वारा मंडल कार्यालय पैरामाउंट ट्यूलिप दिल्ली रोड़ से जाति तोड़ो समाज जोड़ो के नारे के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद द्वारा साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया गया। उन्होंने जाति तोड़ो समाज जोड़ो के नारे की हुंकार के साथ दलितों पिछड़ों मुस्लिमों आदिवासियों व वंचितों को संगठित कर उनकी आवाज बुलंद करने के संकल्प के साथ इस यात्रा की शुरुआत की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि यह यात्रा पूरे उत्तर प्रदेश में 21 जुलाई तक चलाई जाएगी। वह अलग-अलग जिलों में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस साइकिल यात्रा में शामिल रहेंगे। टिंकू कपिल मीडिया प्रभारी ने बताया कि जिले में इस यात्रा को 21 दिन तक राजन गौतम की अगवाई में चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि साइकिल यात्रा के दौरान 6743 जातियों में बांटे गए बहुजन समाज को जोड़ने की मुहिम चलाई जाएगी। 

इस दौरान आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष करणवीर सिंह, कमल वालिया, मोहम्मद गाजी, पूर्व विधायक हाजी एहसान कुरेशी, पूर्व मंत्री विनोद तेजीयान, राकेश मौर्य, जिला प्रभारी प्रवीण गौतम, विजय गौतम, जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट अजय कुमार ,डॉक्टर बृजपाल सिंह, विधिक सलाहकार एडवोकेट संदीप कंबोज, मेहर दास गौतम, प्रधान मंसूर अली, रकम सिंह, जिला पंचायत सदस्य मंसूर अंसारी आदि रहे।

रिपोर्ट। रमन गुप्ता/सुधीर गुप्ता

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर आयोजित शिविर में 101 लोगों ने किया रक्तदान

 


सहारानपुर। नगर विधायक संजय गर्ग के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सपाईयों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के उज्जवल भविष्य और दीर्घायु होने की कामना हुए उनका जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। 

 इस अवसर पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 48 वें जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें 101 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। नगर विधायक संजय गर्ग ने कार्यकर्तायो से कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर विकासपुरुष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करे।

 इस दौरान आज़म शाह, वरिष्ठ पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा, प्रणव शर्मा, राहुल शर्मा, पार्षदसुशील सोनकर - शावेज़ सोनू त्यागी,वरदान घावरी,नागेंद्र राणा,अजय पटेल, काशिफ अल्वी आदि रहे। 

     रिपोर्ट। रमन गुप्ता/सुधीर गुप्ता

कैराना के आतंकी हैं रिटायर्ड फौजी के बेटे


शामली। कभी पाकिस्तान से तस्करी के गठरी कारोबार में बदनाम रहे कैराना का नाम अब आईएसआई से जुड रहा है। हैदराबाद से गिरफ्तार तश्कर-ए-तैयबा के आतंकी कैराना के मूल निवासी दोनों भाई इमरान खान उर्फ इमरान मलिक और नासिर खान कई वर्षों से हैदराबाद में रहकर कपड़ा बेचने का काम कर रहे थे। उनका पिता मूसा खान रिटायर फौजी है और कैराना में अपने घर पर अकेला रहता है। गुरुवार को वह घर पर नहीं मिला। किरायेदार ने बताया कि घुटने का ऑपरेशन कराने के लिए मुजफ्फरनगर गया हुआ है।

17 जून को बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर सिकंदराबाद से आए कपड़े के बंडल से धमाका हुआ था।तभी से यूपी बिहार तेलगाना की एटीएस टीम मामले की जांच कर रही थी। बाद में ब्लास्ट की जांच को एनआईए को सौंप दिया गया था। एनआईए ने प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी दी है कि हैदराबाद में दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।जिनके नाम इमरान खान और नासिर खान दोनों सगे भाई हैं और मूल रूप से जनपद शामली के कस्बा कैराना के मोहल्ला कस्थवाड़ा के रहने वाले हैं।साथ ही पकड़े गए दोनों आतंकवादियों के पिता मूसा खान भूतपूर्व सैनिक हैं।जो 1962 में भारत चीन के बीच हुए युद्ध में लड़ाई लड़ चुका है।गुरुवार को जब मीडिया ने कैराना कस्बे के मोहल्ला कस्थवाड़ा में पहुंचकर दोनों आतंकवादियों के घर जाकर देखा तो घर पर ताला लगा हुआ था। जिसके बाद आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि मीडिया द्वारा इमरान और नासिर की हैदराबाद में पकड़े जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।जो हैदराबाद में रहकर कपड़े का कारोबार करते हैं। 23 जून को भी मोहल्ला ऑल खुर्द एवं मोहल्ला बिसातयान निवासी कपिल एवं सलीम को एटीएस ने उठाकर ए एन आई को सौंप दिया था। जिस तरह बम धमाकों में कैराना से इतने लोग उठाए जा चुके हैं। एक बार फिर कैराना पर यह बदनुमा दाग लग गया है।

लायंस क्लब उन्नति ने लगाया वैक्सीनेशन कैंप



मुजफ्फरनगर । लायंस क्लब मुजफ्फरनगर उन्नत्ति ने विशाल मेगा वैक्सिनेशन कैम्प लगाया। 

लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर उन्नत्ति ने लायन अनिल कंसल कंसल व पीयूष अग्रवाल के चेयरमैन दोनों के नेतृत्व में लगाया विशाल मेगा वकिसिनेशन कैम्प जिसमें शहर के 18 साल के युवा से लेकर 90 साल तक के बुजर्ग ने वाक्सिनेशन लगवाकर कैम्प का लाभ लिया। कैम्प का उदघाटन लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉ गौरव गर्ग,व डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रजनीश गोयल बीजेपी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,सीएमओ डा.मुनेहित सिदकी, डा.गीतांजलि वर्मा ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलन कर किया।

   वर्धमान जैन भवन के ऐसी हाल व मनमोहन जैन की धर्मशाला नई मंडी में लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य सीए.लायन अजय अग्रवाल कैबिनेट सेकेट्री, व रीना अग्रवाल डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन अमित गर्ग जोनचेयरमैन के नेतृत्व मेंं अध्यक्ष अतुल ऐरन, सचिव मनीष बंसल, कोषाध्यक्ष अमित मित्तल, के सानिध्य मे इस विशाल कैम्प को देखकर विपुल भटनागर जी अचिंत मित्तल, रेनू गर्ग जी बीजेपी के व समस्त उपस्थित जन सम्मुह ने कैम्प की मुक्त कंठ से प्रशंसा की वैक्सीनेशन के लिए आने वाले प्रत्येक बच्चों व समस्त जन सम्मुह को फ्रूटी व कोल्डड्रिंक दी गयी इसकी सभी ने बहुत सराहना की।

   सुबह 9 बजे से ही हाल में भारी भीड़ होने लगी थी और शाम 4.30 तक भारी भीड़ रही व 450 वैक्सीन डोज लग चुकी थी, कैम्प में अनिल कंसल, सीए अजय अग्रवाल, मनीष बंसल, अतुल ऐरन, अमित मित्तल, लायन रीना अग्रवाल प्रतिभा बंसल,अमित गर्ग, आलोक गुप्ता, रेणु गुप्ता,तनुजा ऐरन आदि का विशेष योगदान रहा, कैम्प में मुख्यरूप से राजीव माहेश्वरी, आदित्य भरतिया, राहुल माहेश्वरी, पंकज अग्रवाल, हर्षवर्धन जैन, आरती अग्रवाल आदि शहर के  अनेकों गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, कैम्प में डॉक्टरों की हॉस्पिटल की टीम का भारी योगदान रहा।

 डॉक्टर डे पर डॉक्टर मनोज काबरा व डॉक्टर यश अग्रवाल को जीवन प्रकाश हॉस्पिटल में लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ गौरव गर्ग व डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रजनीश गोयल द्वारा उनके जीवन प्रकाश हॉस्पिटल में जाकर सम्मानित करते हुए साथ में डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेकेट्री अजय अग्रवाल सीए, डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल कंसल,जोन चैयरमेन अमित गर्ग, अध्यक्ष अतुल ऐरन, आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

रालोद ने भाकियू के सुर में मिलाया सुर

 


मुजफ्फरनगर । राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अजित राठी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि कल गाजीपुर बॉर्डर पर हुई घटना भाजपा की फूट डालो राज करो की नीति का परिणाम है। 

गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे शांतिपूर्ण किसान आंदोलन को जब सरकार किसी भी प्रकार से बदनाम करने के प्रयास में विफल रही तो समाज मे जातिगत विद्वेष पैदा करने का कुत्सित प्रयास किया गया और किसान आंदोलन को बदनाम करने के इस प्रयास की रालोद पार्टी कड़ी निंदा करती है। किसानों के साथ राष्ट्रीय लोकदल हरदम हर परिस्थिति में खड़ी है।

जिले में मिले पांच कोरोना पाजिटिव

मुजफ्फरनगर । जिले में आज पांच कोरोना पाजिटिव मिले। आज 13 लोगों को डिस्चार्ज किया गया । अब 89 एक्टिव पॉजिटिव केस बचे हैं।



बुके और माला लेकर सम्मान अभियान पर निकली अंजू अग्रवाल


मुजफ्फरनगर । चेयरमैन पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा प्रातः कमला नेहरू वाटिका में पालिका के सभासदगण और अधिकारियों व कर्मचारियों को साथ लेकर वृक्षारोपण किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में 5200 वृक्ष पालिका द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। वाटिका प्रभारी एवं वाटिका सुपरवाइजर को निर्देश दिए गए कि समय से उचित स्थानों पर लक्ष्य अनुरूप माननीय सभासदगण एवं नगरीय जनता का सहयोग लेते हुए वृक्षों को लगाते हुए इनकी देखभाल अवश्य रखें एवं वाटिका को भी सुव्यवस्थित बनाए रखें l

इसके बाद अंजू अग्रवाल के द्वारा वार्ड संख्या 11 के सभासद राहुल पवार को साथ लेकर मोहल्ला भर्तियां कॉलोनी मुकुल गोयल वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा डीजीपी बनाए जाने पर उनकी माताजी श्रीमती हेमलता गोयल को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया गया तथा बधाई दी। इस अवसर पर अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि मुकुल गोयल के द्वारा पुलिस विभाग के प्रदेश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने से पूरे मुजफ्फरनगर जनपद का नाम उनके द्वारा रोशन किया गया है l इसके लिए माता जी श्रीमती हेमलता गोयल जी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई l

तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा द्वारा वैक्सीन जागरूकता रैली की नगर पालिका परिसर से श्री विजय शुक्ला माननीय जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ पैदल यात्रा में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए पालिका अध्यक्ष  द्वारा कहा गया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी के कुशल निर्देशन में भयंकर कोरोना महामारी को रोकने हेतु जन जागरूकता वैक्सीन रैली का आयोजन आज कर रहे हैं तथा जनता से अपील की गई कि सभी कोरोना वैक्सीन को समय से जरूर लगवा ले, जिससे कोरोना जैसी भयंकर बीमारी से बचाव हो सके l

तत्पश्चात अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष द्वारा  सभासदगण के साथ विपुल भटनागर सभासद, उप नेता भाजपा सभासद दल के नई मंडी स्थित आवास पर पहुंच कर उन्हें आईआईए का चेयरमैन बनाए जाने पर पटका एवं माला पहनाकर तथा मानसरोवर का जल एवं स्टोन देकर  सम्मानित किया गया तथा कहा गया भटनागर मेरे पारिवारिक सदस्य हैं और एक डायनेमिक एंड क्रिएटिव लीडर है। आईआईए का चेयरमैन बनने पर इनके द्वारा पूरे बोर्ड का मान और सम्मान बढ़ाया है l मेरे पति इंजीनियर साहब आईआईए के संस्थापक चेयरमैन रहे हैं इसलिए मैं जानती हूं कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण पद है। इस जिम्मेदारी को विपुल भली-भांति निर्वहन करने में सक्षम है तथा बधाई दी गई। 

इसके बाद श्रीमती अंजू अग्रवाल जी के द्वारा इंटर इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर  कोरोना महामारी मैं  डॉक्टर महावीर फौजदार मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अपनी महत्वपूर्ण लीडरशिप में कराए गए कार्यों के लिए सीएमओ कार्यालय पहुंचकर पालिका अध्यक्ष द्वारा उन्हें एवं उनकी टीम के डॉक्टर्स डॉ एसके अग्रवाल डॉक्टर शरण सिंह डॉक्टर लोकेश गुप्ता डॉ वीके सिंह डॉ राजीव निगम एवं स्टेनो राकेश कुमार को सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा भी श्रीमती अंजू अग्रवाल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा गया की इस सम्मान से जहां एक और हमारा हौसला बढ़ता है वहीं दूसरी ओर हमें अपने कार्य के प्रति लग्न शीलता के साथ कार्य करने की प्रेरणा भी मिलती है l

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर पहुंच कर अंजू अग्रवाल के द्वारा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर ब्रिगेडियर जीएस मनचंदा सीएमएस डॉक्टर कीर्ति गिरी गोस्वामी डॉक्टर भारती माहेश्वरी को भी कोरोना काल में उनकी समर्पित,बेहतरीन सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित किया गया तथा पूरे स्टाफ को भी डॉक्टर्स डे पर बधाई दी गई l

तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा आई एम ए के अध्यक्ष डॉक्टर एम एल गर्ग के क्लीनिक पहुंचकर तथा जीवन प्रकाश नर्सिंग होम पर पहुंचकर डॉक्टर मनोज काबरा एवं डॉ विभोर जैन तथा उनकी टीम को भी करोना काल में जनता की की गई समर्पित सेवाओं के लिए डॉक्टर्स डे पर सम्मानित किया गया उनके द्वारा भी अपनी हौसला अफजाई के लिए माननीय अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित किया गया l इस अवसर पर विजय शुक्ला जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, इंजीनियर अशोक अग्रवाल, प्रेमी छाबड़ा ,  विपुल भटनागर, प्रवीण पीटर, राहुल पवार, पवन चौधरी, अरविंद धनगर, प्रियांशु जैन, अब्दुल सत्तार,मोहम्मद आबिद अली, श्रीमती सुषमा पुंडीर, नौशाद कुरेशी, संजय सक्सेना, मोहम्मद अनु कुरैशी, सभासदगण के अतिरिक्त डॉक्टर संजीव कुमार, डॉ अतुल कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी गण, वाटिका सुपरवाइजर राजेंद्र योगी स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एवं सोनू मचल महामंत्री, सफाई कर्मचारी यूनियन, एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।



इनरह्वील क्लब ने साक्षी को किया सम्मानित


मुजफ्फरनगर । साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी को इनरह्वील क्लब में क्रांतिवीर योद्धा का अवॉर्ड दिया गया। 

 कोरोना काल मे कोरोना से मृतकों के अंतिम संस्कार व अस्थि विसर्जन जैसे साहसी कार्यो के लिए इनरव्हिल क्लब द्वारा रोटरी भवन में एक भव्य कार्यक्रम में  ससम्मान कार्यक्रम का ऑनर बनाया गया व  क्रांतिवीर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

 मीडिया से खास बातचीत में क्रान्तिकारी शालू सैनी ने बताया कि कोरोनकाल  में जो परिजन किसी भी कारण वश अपने परिवार में किसी भी मृतक का अंतिम संस्कार नही कर पा रहे उनका अंतमि संस्कार अस्थि विसर्जन व मृतको की आत्मा की शांति के लिए शुकतीर्थ में हवन  व सभी कार्य धर्म के अनुसार साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा किये गए। आगे भी ये कार्य जारी रहेगा इनरहव्हिल क्लब में प्रसिडेंड श्रीमती संतोष शर्मा द्वारा क्रांतिवीर योद्धा का सम्मान देने पर साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की समस्त टीम ने धन्यवाद अदा  किया। 

पटेलनगर रामलीला मैदान पर वैक्सीनेशन के लिए उमड़े लोग


मुजफ्फरनगर । रामलीला मैदान पटेल नगर में सात  दिवसीय वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सतपाल पाल द्वारा किया गया।

आज आदर्श रामलीला पटेल नगर नई मंडी के कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का विधिवत उद्घाटन जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन व भाजपा सहारनपुर प्रभारी सतपाल पाल द्वारा किया गया। उनके साथ मीनू पेपर मिल के मालिक मनीष कपूर भी उपस्थित रहे। चेयरमैन सतपाल पाल ने कहा भारत सरकार का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द देश के प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन का लाभ पहुंचाया जाए और इस कार्य को बहुत तेजी के साथ अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने इस कैंप के आयोजकों को भी धन्यवाद दिया और बधाई देते हुए कहा कि सरकार की गाइडलाइन 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी कभी पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए। मुख्य अतिथियों का स्वागत व्यापारी नेता संजय मित्तल, अनिल ऐरन, विकल्प जैन, सुरेंद्र मंगल, जितेंद्र कुच्छल, प्रमोद कुमार ने किया।आयोजक विकल्प जैन ने बताया आज इस कैंप में 300 वैक्सीन प्रथम डोज व 200 द्वितीय डोज लगाई गई। यह कैंप 7 दिन चलेगा वैक्सीन लगवाने वालों में भारी उत्साह देखा गया। इस कैंप के आयोजन में उपरोक्त के अलावा अंशुल गुप्ता, मोंटी, विपिन जैन, रजनीश एलजी, शीतल जैन सीए, रमेश गोस्वामी, सीमा गोस्वामी, वंशिका जैन, नारायण एरन, अमित भारद्वाज, प्रवीण रिंकू आदि का सहयोग रहा।

वाल्मीकि समाज ने अमित वाल्मीकि पर हमले के विरोध में ज्ञापन दिया


मुजफ्फरनगर । बाल्मीकि समाज मे बीजेपी प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि पर गाजीपुर बॉर्डर पर हुए हमले को लेकर रोष, आरोपियों पर कार्यवाही को मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। 

गत दिवस भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि के काफिले पर भाकियू के लोगों द्वारा हमले को लेकर आज राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनु प्रिय मजदूर व रोहिल वाल्मीकि जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी तथा समस्त पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त वाल्मीकि समाज ने एक मांग पत्र मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ के लिए सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार को देकर विरोध प्रकट किया। विरोध प्रकट करने वालों में चमन लाल वाल्मीकि, सागर वाल्मीकि, सचिन चड्ढा, विपिन कुमार, डॉ प्रदीप, सुमित ऊंटवाल, नीरज ऊंटवाल, अमित बेनीवाल, योगेश एडवोकेट, पारस वाल्मीकि मीरापुर, नीरज सुधा, कमल भंवरिया, कपिल, व अन्य लोग उपस्थित रहे।

थानों पर धरना देकर भाकियू ने अपनी ताकत दिखाई


मुजफ्फरनगर । गाजीपुर में कल हुई भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले की घटना के बाद अपनी ताकत दिखाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस थानों पर धरना प्रदर्शन किया। 

चरथावल थाने पर धरना प्रदर्शन शुरू राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सदर तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में धरना दिया। विकास शर्मा ने कहा कि जब तक बीजेपी के गुंडों पर मुकदमे दर्ज नहीं होंगे तब तक धरना अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा। किसानों ने अपनी व्यवस्था  कर ली है। गाजीपुर बॉर्डर पर बीजेपी के गुंडों के द्वारा जो संयुक्त किसान मोर्चा के मंच को कब्जाने की कोशिश की गई है वह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।भाकियू नेताओं ने आरोप लगाया कि शासन प्रशासन  एक तरफ़ा  कार्रवाई कर रहे हैं। यह बिल्कुल गलत है और भारतीय किसान यूनियन इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी जब तक मुकदमे दर्ज नहीं होते तब तक धरना जारी रहेगा। मौके पर तहसील उपाध्यक्ष कुलदीप त्यागी, कृष्ण त्यागी, अभिषेक बंसल, गौरव त्यागी, निखिल कुमार, पप्पू ठाकुर, सुंदर कुमार, मनीष, बॉबी त्यागी, पवन त्यागी, बृजपाल त्यागी, ब्रजपाल राणा, दीपक त्यागी, अंकुश, ताजीम त्यागी, सीलु त्यागी, गौरव त्यागी आदि मौजूद रहे।

शहर कोतवाली में भी धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरने पर बैठे। भोरा कलां थाने पर धरने भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धीरज लाठियांन कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे।

सपा नेताओं ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का 48 वा जन्मदिन धूमधाम से मनाया

 


मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर आज मुज़फ्फरनगर के महावीर चौक पर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता का 48 वा जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर सभी सपा नेताओं ने केक काटकर अपने नेता को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का प्रण लिया। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व विधायक अनिल कुमार, महामंत्री जिया चौधरी, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी साजिद हसन, पूर्व मंत्री उमा किरण, राकेश शर्मा, हाजी लियाकत, विनय पाल, रविन्द्र गुप्ता, निधिशराज गर्ग, नासिर राणा, दीपक गम्भीर, संजीव शास्त्री, डॉ इसरार अल्वी, शिवम त्यागी, आशीष त्यागी आदि मौजूद रहे।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने जन्मदिन कार्यक्रम में सम्बोधन में कहा कि यूपी को सपा सरकार के दौरान  अखिलेश यादव ने शिक्षा,स्वास्थ्य, विकास कार्यो व विश्वस्तरीय योजनाओं से पूरे देश मे पहचान दी जिसको जनता आज भी याद करके 2022 में सपा सरकार  लाने को उत्सुक बैठी हैं।
पूर्व मंत्री उमा किरण व पूर्व प्रत्याशी मीरापुर   हाजी लियाकत अली ने भाजपा सरकार को प्रत्येक क्षेत्र में फ्लॉप बताते हुए प्रदेश की तरक्की के लिए अखिलेश यादव को ही एकमात्र विकल्प बताया।
पूर्व प्रत्याशी चरथावल मुकेश चौधरी व पूर्व विधायक अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा की नफरत की राजनीति व जनता के मुद्दों पर भाजपा की खामौशी,बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त होकर अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाना देखना चाहती है।
पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा व अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार एडवोकेट ने वोटर कैम्प व प्रत्येक बूथ पर पहुंच के माध्यम से जनता में जागरूकता व वोट बनवाने के उद्देश्य को पूरा करने का आह्वान किया।
संचालन करते हुए सपा जिला महासचिव जिया चौधरी व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने कहा कि 2022 में सपा सरकार लाने के लिए गांव गांव गली गली मेहनत करने की जरूरत है। 
सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर व व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आपसी मतभेद भुलाकर सपा सरकार बनाने व हाईकमान जिसको भी प्रत्याशी बनाये एकजुट होकर कामयाब करें।
मीटिंग के बाद सभी ने मिलकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटकर खुशी का इज़हार किया।
प्रोग्राम में विन्यपाल प्रमुख,अब्दुल्ला राणा,गौरव जैन, उमेश त्यागी, निधिशराज गर्ग, विक्रांत सिंह, नासिर राणा, असद पाशा, डॉ इसरार अल्वी, दीपक गम्भीर, डॉ नूरहसन सलमान, हिमांशु शर्मा,उमर खान,मोनु जैदी,संजीव शास्त्री, दीप्ती पाल,शिवम त्यागी, आमिर डीलर, रोहन त्यागी, टीटू मलिक, विनोद शर्मा, आशीष त्यागी, सावन कुमार एडवोकेट, दिलनवाज सलमानी,गौरव त्यागी,हसीब राणा,फरमान अली,तनिष्क चौधरी,शाहवर खान,सागर राठी आदि मौजूद रहे।

नवनियुक्त डीजीपी मुकुल गोयल की माता जी को अंजू अग्रवाल ने किया सम्मानित

 


मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त डीजीपी मुकुल गोयल की माता जी को सम्मानित करती नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल और उनके पति अशोक अग्रवाल।।

शराब ठेके पर विवाद के बाद युवक की हत्या


मुजफ्फरनगर।  भोपा में शराब के ठेके पर हुए विवाद के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के  गाँव बरूकी के निवासी मोहित पुत्र गंगाराम की निकटवर्ती गाँव गादला मे स्थित शराब ठेके पर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि वहां कुछ लोगों के साथ विवाद के बाद उसकी हत्या की गई। तीन व्यक्तियों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। बाद में पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताद के साथ मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। दूसरे आरोपियों की तलाश की जा रही है। बीती देर शाम हुई इस घटना की सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले में तहरीर दी है।

हादसे में महिला की मौत, पति गंभीर


मुज़फ्फरनगर। सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया। 

शाहपुर थाना क्षेत्र के सांझक में सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार दंपत्ति को कार में टक्कर लगने से साइकिल सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई, उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टर ने घायल पति को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने कार को हिरासत में लेकर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

रसोई गैस पर भी महंगाई का तडका, जानिए कितने बढे दाम


नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के बाद अब बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं।  आज यानी 1 जुलाई से  इंडेन के सिलेंडर भरवाने के लिए आपको 25 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। 

मई व जून में घरेलू सिलेंडर के दाम में काेई बदलाव नहीं किया गया था। अप्रैल में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की थी। आज अभी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर का दाम 834 रुपये है। दिल्ली में इस साल जनवरी में एलपीजी सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया। 15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपये कर दिए गए। मार्च में एलपीजी सिलेंडर के दाम को 819 रुपये कर दिया गया।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...