शुक्रवार, 2 जुलाई 2021

किसानों से मुकदमें वापस नहीं लिए तो सपा करेगी आंदोलन : प्रमोद त्यागी


मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनकारी किसानों पर हमले व फर्जी मुकदमो की सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने मुकदमे वापस ना लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों से सांठगांठ के चलते किसानों को बर्बाद करने के लिए काले कृषि कानून बनाये उक्त कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर सर्दी गर्मी बरसात झेलकर 7 माह से धरना दे रहे कई सौ किसान शहीद हो गए लेकिन किसान विरोधी भाजपा सरकार ने धरना समाप्ति के लिए वार्ता के बजाए उन पर हमलों का सहारा लिया है।

प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने धरनारत किसानों पर भाजपा नेता अमित वाल्मीकि व सैकडों भाजपा कार्यकर्ताओं के भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों पर हमले को आंदोलन को बदनाम करने की साजिश बताते हुए किसानों पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमों की कड़ी भर्त्सना की है।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमों को तत्काल वापस लेने हमलावर भाजपा नेता व भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल भेजने की मांग करते हुए कहा कि मांगे न मानने पर भाजपा सरकार के विरुद्ध सपा बड़ा आंदोलन करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...