शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021

महंगाई के विरोध में आज भारत बंद का आह्वान

विज्ञापन 


नई दिल्ली । पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, जीएसटी और ईवे बिल समेत कई मुद्दों पर आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। देशभर के व्यापारी, ट्रेड यूनियनों और


ट्रांसपोर्टर्स आज हड़ताल पर हैं। भारत बंद को 40,000 ट्रेडर्स एसोसिएशंस ने अपना समर्थन देने की बात कही है। इसके अलावा कृषि कानूनों विरोध करने वाले कई कृषि संगठनों ने भी आज के इस भारत बंद को समर्थन देने के फैसला किया है। ट्रांसपोर्टरों के शीर्ष संगठन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने कहा कि डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसके अलावा कर की उच्च दरें, ई-वे बिल से संबंधित कई बातों और वाहनों को कबाड़ करने की मौजूदा नीति आदि के विरोध में यह बंद है।

मुजफ्फरनगर की बेटी की मेरठ में मौत का रहस्य गहराया

 मेरठ । मोदीपुरम में सीएस (कंपनी सेक्रेट्री) की छात्रा वर्तिका की मौत का राज गहरा गया है। पोस्टमार्टम न कराकर पुलिस ने मौत की गुत्थी उलझा दी है। बृहस्पतिवार को इस मामले की जांच कराई गई तो कई और राज खुल गए। छात्रा सुपरटेक स्पोर्ट्स कॉलोनी में पहले भी आती रही है। छात्रा की मौत कैसे हुई, अब यह बात पीड़ित परिवार भी जानना चाहता है। इन सबके बीच सवाल यही उठ रहा है कि किसके दबाव में शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।

मुजफ्फरनगर जिले के पचेंडा के रहने वाले जितेंद्र परिवार के साथ पल्लवपुरम फेज वन के विजेता अपार्टमेंट में रह रहे हैं। बुधवार को उनकी बेटी वर्तिका की सुपरटेक स्पार्ट्स सिटी कालोनी की निर्माणाधीन बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी।युवती ने आत्महत्या की या हत्या, अभी यह स्थिति स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के पुलिस से शव देने की मांग की थी। इस पर पुलिस ने वर्तिका के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।

गुरुवार को परिजनों ने पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद परिजन सुपरटेक कॉलोनी पहुंचे और यहां मौजूद पबरसा निवासी गार्ड रविंद्र से युवती के कॉलोनी में आने को लेकर पूछताछ की। परिजन घटनास्थल पर भी पहुंचे। गार्ड ने बताया कि युवती को उसने काफी रोकने का प्रयास किया, मगर वह नहीं रुकी और बिल्डिंग पर चढ़ गई। युवती इससे पहले भी कई बार कॉलोनी में आ चुकी है। बुधवार को वह रिश्तेदार से मिलने की बात कहते हुए कॉलोनी के अंदर जबरन घुस गई। गार्ड ने बताया कि कुछ देर बाद ही शोर सुनाई दिया। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो युवती का शव नीचे पड़ा हुआ था।

सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी कॉलोनी में हाइटेक सुरक्षा के दावे किए जाते हैं। मुख्य द्वार पर गार्ड तैनात हैं। यहां एंट्री करने वाले को पहले गार्ड के पास रजिस्टर में एंट्री करानी होती है। निर्माणधीन बिल्डिंग तक पहुंचने के लिए दूसरा छोटा गेट पार करना होता है। युवती दो-दो गेट को पार करके निर्माणाधीन बिल्डिंग तक पहुंच गई, मगर गार्ड उसे रोक नहीं पाए। एक युवती के जबरन दो गेट पार करके पहुंचना भी सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है। सीसीटीवी कैमरे भी गेट पर लगे हुए हैं।

पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि वर्तिका पढ़ने में होशियार थी। उसने बैंक में जॉब के लिए अप्लाई किया था। इसमें वह असफल हो गई। वह जॉब से पहले शादी नहीं करना चाहती थी। इसके बावजूद परिजनों ने उसका रिश्ता कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में कर दिया था। दो दिन पहले वर्तिका ने रिश्ता तोड़ दिया। रिश्ता टूटने के बाद तनाव किस बात का था।

अभी तक सवाल उठ रहे थे कि घर से तीन किलोमीटर दूर स्थल को ही वर्तिका ने क्यों चुना। यह बात बृहस्पतिवार सुबह स्पष्ट हो गई कि वर्तिका यहां अपने किसी परिचित से मिलने के लिए आती रहती थी। गार्ड से जानकारी देने के लिए वर्तिका के परिजन बृहस्पतिवार सुबह वहां पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक गार्ड रविंद्र ने बताया कि वर्तिका पहले भी कॉलोनी में आई थी। बुधवार जब वह पहुंची तो उसने रिश्तेदार से मिलने की बात कहकर कॉलोनी में गई। आखिर कौन रिश्तेदार था, जिससे वर्तिका मिलने गई थी। यह जांच का विषय है। पुलिस ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है, जिससे वर्तिका की मौत की गुत्थी हमेशा के लिए उल


झ गई।

खण्डन : मास्क को ले कर चल रही एक ख़बर का पुलिस हेड क्वार्टर से हुआ खण्डन

 लखनऊ l कल से चल रही है एक खबर जिसमें 30 दिन के लिए पुलिस द्वारा बिना मास्क के लिए चेकिंग चलाने की बात कही गई है l जब टीआर न्यूज इंडिया की टीम ने इसकी जांच पड़ताल की तो उच्च अधिकारियों द्वारा ट्वीट कर इस खबर का पूर्ण रूप से खण्डन किया गया है l



आज का पंचांग एवँ राशिफल 26 फरवरी 2021

विज्ञापन 



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 26 फरवरी 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - माघ*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - चतुर्दशी शाम 03:49 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*

⛅ *नक्षत्र - अश्लेशा दोपहर 12:35 तक तत्पश्चात मघा*

⛅ *योग - अतिगण्ड रात्रि 10:36 तक तत्पश्चात सुकर्मा*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:24 से दोपहर 12:52 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 07:02* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:40* 

(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे जिलेवार अंतर संभव है)

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - व्रत पूर्णिमा*

 💥 *विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *माघी पूर्णिमा* 🌷

🙏🏻 *ऐसे तो माघ की प्रत्येक तिथि पुण्यपर्व है, तथापि उनमें भी माघी पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्त्व है । इस दिन स्नानादि से निवृत्त होकर भगवत्पूजन, श्राद्ध तथा दान करने का विशेष फल है । माघी पूर्णिमा के दिन तिल, सूती कपडे, कम्बल, रत्न, पगडी, जूते आदि का अपने वैभव के अनुसार दान करके मनुष्य स्वर्गलोक में सुखी होता है । ‘मत्स्य पुराण के अनुसार इस दिन जो व्यक्ति ‘ब्रह्मवैवर्त पुराण का दान करता है, उसे ब्रह्मलोक की प्राप्ति होती है । (मत्स्यपुराण ५३ । ३५)*

💥 *विशेष - 27 फरवरी 2021 शनिवार को माघी पूर्णिमा है।*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *माघी पूर्णिमा* 🌷

🙏🏻 *धर्म शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि को विशेष फलदाई माना गया है। उन सभी पूर्णिमाओं में माघी पूर्णिमा (इस बार 27 फरवरी, शनिवार) का महत्व कहीं अधिक है। पुराणों के अनुसार, इस दिन विशेष उपाय करने से धन की देवी मां लक्ष्मी शीघ्र ही प्रसन्न हो जाती हैं। और भी कई उपाय इस दिन करने से शुभ फल मिलते हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-*

➡ *1. माघी पूर्णिमा माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विशेष तिथि मानी गई है। इस पूर्णिमा की रात लगभग 12 बजे महालक्ष्मी की भगवान विष्णु सहित पूजा करें एवं रात को ही घर के मुख्य दरवाजे पर घी का दीपक लगाएं। इस उपाय से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर उस घर में निवास करती हैं।*

➡ *2. माघी पूर्णिमा की सुबह पास के किसी लक्ष्मी मंदिर में जाएं और 11 गुलाब के फूल अर्पित करें। इससे माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा भी आपको प्राप्त होगी और अचानक धन लाभ के योग भी बनेंगे।*

➡ *3. माघी पूर्णिमा की सुबह पूरे विधि-विधान से माता सरस्वती की भी पूजा की जाती है। इस दिन माता सरस्वती को सफेद फूल चढ़ाएं व खीर का भोग लगाएं। विद्या, बुद्धि देने वाली यह देवी इस उपाय से विशेष प्रसन्न होती हैं।*

➡ *4. पितरों के तर्पण के लिए भी यह दिन उत्तम माना गया है। इस दिन पितरों के निमित्त जलदान, अन्नदान, भूमिदान, वस्त्र एवं भोजन पदार्थ दान करने से उन्हें तृप्ति होती है। जोड़े सहित ब्राह्मणों को भोजन कराने से अनन्त फल की प्राप्ति होती है।*

➡ *5. वैसे तो सभी पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की पूजा होती है किंतु माघ मास की पूर्णिमा पर इसका महत्व बढ़कर बताया गया है। शाम को भगवान सत्यनारायण की पूजा कर, धूप दीप नैवेद्य अर्पण करें। भगवान सत्यनारायण की कथा सुनें।*

➡ *6. माघी पूर्णिमा पर दान का भी विशेष महत्व है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन जरूरतमंदों को तिल, कंबल, कपास, गुड़, घी, मोदक, जूते, फल, अन्न आदि का दान करना चाहिए।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *माघी पूर्णिमा* 🌷

🙏🏻 *(27 फरवरी, शनिवार) माघ मास की पूर्णिमा है। धर्म ग्रंथों में इसे माघी पूर्णिमा कहा गया है। इस पूर्णिमा पर संयम से रहना, सुबह स्नान करना एवं व्रत, दान करना आदि नियम बताए गए हैं। इस समय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इसलिए इस समय व्रत करने से शरीर रोगग्रस्त नहीं होता एवं आगे आने वाले समय के लिए सकारात्मकता प्राप्त होती है।*

🙏🏻 *माघी पूर्णिमा की सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें। फिर पितरों का श्राद्ध कर निशक्तजनों को भोजन, वस्त्र, तिल, कंबल, कपास, गुड़, घी, जूते, फल, अन्न आदि का दान करें। इस दिन सोने एवं चांदी का दान भी किया जाता है। गौ दान का विशेष फल प्राप्त होता है।*

🙏🏻 *इसी दिन संयमपूर्वक आचरण कर व्रत करें। इस दिन ज्यादा जोर से बोलना या किसी पर क्रोध नहीं करना चाहिए। गृह क्लेश से बचना चाहिए। गरीबों एवं जरुरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपके द्वारा या आपके मन, वचन या कर्म के माध्यम से किसी का अपमान न हो। इस प्रकार संयमपूर्वक व्रत करने से व्रती को पुण्य फल प्राप्त होते हैं।*

11 मार्च प्रात: 9.19 बजे से 16 मार्च प्रात: 4.45 बजे तक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक


जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021

विजया एकादशी मंगलवार, 09 मार्च 2021

आमलकी एकादशी गुरुवार, 25 मार्च 2021


24 फरवरी: प्रदोष व्रत


10 मार्च: प्रदोष व्रत


26 मार्च: प्रदोष व्रत


माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार

फाल्गुन पूर्णिमा 28 मार्च, रविवार


फाल्गुनी अमावस्या- शनिवार, 13 मार्च 2021.


मेष

आज का दिन आपको किसी भी धार्मिक वाद विवाद से उलझने के लिए शुभ नहीं है। आपको आज अपनी वाणी पर भी संयम रखना होगा। आपने जो भी व्यवसाय शुरू किया है, उसमें आज आपको सफलता मिलेगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि काम की अधिकता के चलते आप अपने परिवार की अपेक्षा ना करें। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी और आपके भाई की सलाह उन्नति का कारण बनेगी। संतान को अपने भविष्य के लिए कार्य करते देख आज आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी और भाई की सलाह उन्नति का कारण बनेगी

वृष 

विद्यार्थियों को आज अपने ज्ञान के अनुभव से नए नए अवसरों की प्राप्ति होगी, जिसके लिए उन्हें अपने गुरुजनों का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। इसके साथ-साथ परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम आज सार्थक सिध्द होगा। यदि आप कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन उत्तम है और आपकी सामाजिक चुनोतियो का भी आज विकास होगा। आपके प्रेम जीवन के लिए समय अनुकूल नहीं है। उसमें व्यस्तता के कारण कुछ समय के लिए दूरियां आ सकती है। आपकी आर्थिक स्थिती उन्नत होगी, लेकिन आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा।

मिथुन 

जो भी विवाह योग्य जातक हैं, आज उनके लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्यों के मन में खुशी की भावना होगी। आपके व्यापार में सकारात्मक बदलाव करने से लाभ की स्थितियां उत्पन्न होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है। यदि आपका कोई कार्य बहुत लंबे समय से रुका हुआ हैं, तो वह आज पूरा होंगा। कार्यक्षेत्र में आपके जीवन साथी की सलाह आज मददगार साबित होगी। आपको अपने भाइयों व मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होने से धन व ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

कर्क

व्यवसाय करने वाले लोगों की योजनाओं को आज बल मिलेगा, लेकिन उन्हें धन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपके पारिवारिक रिश्ते आज मजबूत होंगे, लेकिन आपको अपने परिवार के खर्चे पर भी ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सफलतापूर्वक चुनौतियों का सामना करेंगे और अपनी वाणी पर संयम रखें, तो आपको भरपूर सफलता मिलती दिख रही है। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और बाहर के खाने-पीने से परहेज रखें।

सिंह 

आज शाम के समय आपको वाहन के प्रयोग से सावधानी रखनी होगी। आपके व्यवसाय में आज किसी मनचाहे समाचार की प्राप्ति होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। यदि पारिवारिक संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा और आपके मित्रो व भाइयों की सहायता से आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण आज आपको तनाव मिल सकता है। आज आपको किसी से भी लेनदेन करने से बचना होगा। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलता दिख रहा है और गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को भविष्य के लिए कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे उनके भविष्य की योजनाएं सुदृढ़ होंगी।

कन्या 

विद्यार्थी अपने भविष्य के लिए आवश्यक कौशलों का चुनाव करेंगे, जिससे उनका भविष्य उज्जवल होगा। आर्थिक स्थिति की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे और वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी, इससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं,जिसमें पिता का मार्गदर्शन भी आपको समय समय पर मिलता रहेगा। भाई बहनों से संबंधों में सुधार आएगा और प्रेम जीवन में आज कोई उपहार प्राप्त होगा। आज आपको अपने और अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और बाहार के खाने पीने पर संयम बरतना होगा। आपका जीवन साथी आपके सभी प्रयासों में आप का पूर्ण रुप से सहयोग करेगा। जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज कोई कुशल अवसर मिलेगे।

तुला 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और सामाजिक कार्यों करने से आपकी प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी, लेकिन संतान के विवाह की चिंता जो आपको सता रही थी, वह आज समाप्त होती दिख रही है। व्यापार में किसी वृद्ध व्यक्ति का समर्थन आपको सभी समस्याओं से मुक्ति दिलाएगा। नई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए समय उत्तम है। इसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति है भी उत्तम बनी हुई है। कार्य के क्षेत्र में सकारात्मक सोच से आज नई ऊर्जा का संचार होगा, जिसमें अधिकारी वर्ग से भी आपको प्रशंसा सुनने को मिलेगी। आपके दांपत्य जीवन में आज आपको सुखद अनुभूति होगी।

वृश्चिक 

यदि आप रोजगार के क्षेत्र में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए समय उपयुक्त नहीं है। इसमें भाग्य आपका साथ नहीं देगा, इसलिए ऐसा कतई ना करें। लव लाइफ में आज नई ताजी का अनुभव होगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज किसी महिला मित्र के कारण आपको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों और परिजनों के कारण आज आपको अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। यदि आपको कोई पुराना कर्जी चल रहा है, तो उससे आपको मुक्ति मिलेगी, लेकिन आवश्यक लेनदेन करने से आज आपको बचना होगा। परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे और उनकी समस्याओं को सुलझाने में भी सहायक होंगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी शुभ कार्य की चर्चा पर विचार कर सकते हैं।

धनु 

आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में गुप्त शत्रुओं व ईषालु शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भविष्य की नींव मजबूत बनाने के लिए किए गए प्रयासों पर परिवार के साथ विचार विमर्श होगा। इससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। व्यावसायिक मामलों के अनुभव व्यक्तियों के लिए सहायक होगे। आपके पारिवारिक बिजनेस में आज जीवनसाथी की सलाह आपको सफलता देगी और आप इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। सायंकाल के समय किसी भी तरह के झगड़े हुए वाद विवाद से बचना होगा, नहीं तो कोई कानूनी विवाद हो सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति आज सावधानी बरते हैं और खाने पीने पर संयम रखें।

मकर 

आपके प्रेम जीवन में आज आपको कोई उपहार मिल सकता है। दूसरों से सहयोग लेने से आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार के लिए की गई यात्रा सुखद व लाभप्रद होगी, लेकिन आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार की समस्याओं को खत्म करने के लिए आज वरिष्ठ सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। पराक्रम के बल पर आपके अटके हुए कार्य आज पूरे होंगे। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपके किसी सहयोगी के कारण आपको विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

कुंभ

राजनीति की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे और शासन सत्ता का सहयोग भी आज आपको मिलेगा। माता-पिता की सेवा का अवसर आज आपको प्राप्त होगा। लव लाइफ में नई ताजगी आयेगी। पारिवारिक जीवन में आज असमंजस की स्थिति बनेगी और चर्चा से मतभेद भी दूर होंगे। किसी अभिन्न मित्र से मेल मिलाप की संभावना बनती दिख रही है, जिनके साथ हुए आप निकटम दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं। संतान को अच्छे कार्य करते देख आज आपके मन में प्रसन्नता का भाव उठेगा। यदि आपका जीवन साथी किन्हीं कारणों से नाराज है, तो आज आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। यदि आपके कुछ कार्य बहुत समय से अधूरे हैं, तो उनका पूरा करने के लिए आज उत्तम समय है। विद्यार्थियों को एकता बनाए रखनी होगी, तभी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आपको आज कोई पैतृक संपत्ति मिलने के भी भरपूर योग बन रहे हैं। यदि कोई मामला कोर्ट व कचहरी में चल रहा है, तो उसमें भी आज आपको भरपूर सफलता मिलेगी, लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन पुराने झगड़े का झंझट से आज आपको मुक्ति मिलेगी, जिससे आप चैन की सांस लेंगे और आप अपने आप को स्वतंत्र महसूस करेंगे


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भु त शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।  

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26 

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 



  

शुभ वर्ष :2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   


 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी    

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021

गाजीपुर बॉर्डर पर विशाल टेंट में चलेगा अब धरना


गाजीपुर । तीनों कृषि कानूनों  को वापस करने की मांग को लेकर आंदोलित किसानों ने अब दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर धरने में आने वाले किसानों को गर्मी से बचाने के लिए बड़े टैंट का इंतजाम कर लिया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नए कृषि कानूनों को किसानों के लिए बेहद आवश्यक बताया है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय देश की जीडीपी में कृषि का हिस्सा लगभग आधा हुआ करता था जो अब बहुत कम हो गया है, जबकि दूसरे क्षेत्र कृषि से बहुत आगे निकल गए। इसका सबसे बड़ा कारण रहा कि दूसरे क्षेत्रों में समय-समय पर बदलाव किए गए, उनके लिए नए-नए कानून बनाए गए और उनके लिए निजी पूंजी का रास्ता साफ किया गया। लेकिन कृषि में समय के साथ कोई बदलाव नहीं किया गया, जिसके कारण यह दूसरे क्षेत्रों से पिछड़ गया। उन्होंने उलटे किसानों से ही पूछ डाला कि अगर सरकार किसानों की स्थिति बदलने की कोशिश कर रही है तो क्या ऐसी स्थिति में इस तरह के किसान आंदोलन होने चाहिए?

गर्मी बढने के साथ में किसानों का धरना स्थल पर बैठना थोड़ा मुश्किल हो गया था. इसके चलते अब संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों की सुविधा के लिए टेंट लगाकर छांव की व्यवस्था कर दी है। टेंट लगने के बाद आज धरना स्थल पर किसानों की तादाद भी काफी नजर आई। मोर्चा का कहना है कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर संचालित संयुक्त किसान धरने पर मंच के आगे टेंट लग कर तैयार हो गया है. इसके बाद मंच के सामने किसानों की मौजूदगी भी बढ़ गई है। 

धरने पर किसानों की मौजूदगी कम नजर आने के बारे में किसान नेताओं का कहना है कि किसान आंदोलन स्थल से कहीं नहीं चले गए थे। धूप तेज होने के कारण आंदोलनकारी छांव में इधर उधर चले जाते थे। जैसे ही अब मंच के सामने टेंट लगाकर छांव की व्यवस्था हो गई है, फिर आंदोलनकारियों की संख्या मंच के सामने नजर आने लगी है। किसान नेताओं का कहना है कि किसान ने टेंट लगाकर धूप की चुनौती का सामना करने का जुगाड़ ठीक उसी तरीके से कर लिया है जैसे वह अपने खेत में आमतौर पर करता रहता है। भारतीय किसान यूनियन  के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत  ने कहा है कि किसान अपने खेत पर भी नजर रखें और आंदोलन पर भी। नंबर-बारी से आंदोलन स्थल पर आएं और उसी क्रम में अपने खेत का काम भी देखते रहे हैं.। आंदोलन स्थल पर जब संख्या बढाने की जरूरत होगी, बता दिया जाएगा।

उधर पूसा किसान मेले में किसानों को संबोधित करते हुए नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज देश के 86 फीसदी किसानों के पास दो हेक्टेयर से भी कम भूमि है। इनमें कोई बड़ा निवेश नहीं हो पाता। इससे इन किसानों को कोई फायदा नहीं पहुंचता है। लिहाजा उनकी खेती कर्ज में डूबती जाती है और घाटे का सौदा बनी रहती है। इस स्थिति से निराश किसानों के बेटे खेती छोड़ रहे हैं और शहरों में जाकर नौकरी की तलाश कर रहे हैं। लेकिन अगर उनकी खेती को ही लाभ का सौदा बना दिया जाता, तो यह पलायन रुक सकता है। नए कृषि कानूनों के सहारे सरकार यही करने की कोशिश कर रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ऐसा मॉडल खड़ा करना चाहती है, जहां किसान अपनी मर्जी से अपनी फसल कहीं भी बेच सकें, मंडी के अंदर या बाहर अपनी सुविधा के अनुसार फसलों की कीमत प्राप्त कर सकें। इसमें कहीं भी भूमि का समझौता नहीं किया जा सकता। लेकिन इसके बाद भी किसानों को भड़काने की कोशिश की जा रही है।


शहर कोतवाली क्षेत्र में युवक को चाकू मारकर किया गम्भीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार

 मुजफ्फरनगर । मामूली विवाद में युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया पुलिस ने तत्परता से युवक का चिकित्सा परीक्षण कराकर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की। 

 पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के बाग जानकीदास ने मामूली विवाद में एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया l इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो शामली बस स्टैंड चौकी प्रभारी एसएसआई राकेश शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में पड़े युवक को जिला चिकित्सालय प्राथमिक चिकित्सा हेतु भिजवाया l हमलावर को मौके से गिरफ्तार कर शामली बस स्टैंड चौकी पर बैठा लिया l बताया जा रहा है कि हमलावर युवक को छुड़ाने के लिए लोगों का तांता लग गया है l

उधोगपति व वरिष्ठ सपा नेता गौरव स्वरूप ने किया हॉकी के खेल का शुभारंभ


 मुजफ्फरनगर । डीएवी पीजी कॉलेज आर्य समाज रोड पर प्रदीप तोमर मेमोरियल एक दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता गौरव स्वरूप और प्रधानाचार्य डी ए वी पी जी कॉलेज प्रधानाचार्य शशि शर्मा रहे । डीएवी कॉलेज के मैदान में आयोजित प्रथम प्रदीप तोमर मैमोरियल हाकी टूर्नामेंट का फाइनल चरथावल ने सहारनपुर को हराकर जीत लिया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

डीएवी कॉलेज में टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरुप ने दिवंगत हाकी खिलाड़ी प्रदीप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि हाकी में जिले का स्वर्णिम इतिहास है। हाकी टूर्नामेंट के आयोजन से युवा प्रतिभाओं को नए अवसर मिलेंगे। खिलाड़ियों से अतिथि ने परिचय लिया।

पहले मैच में चरथावल टीम ने मेरठ को शिकस्त दी। दूसरे मैच में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और डीएवी कॉलेज पर जीत दर्ज की। तीसरे मैच में बच्चू भाई क्लब मुजफरनगर की टीम चरथावल से हार गई। फाइनल मैच में चरथावल टीम ने सहारनपुर टीम को 2-1 से पराजित कर टूर्नामेंट जीत लिया। हाकी कोच विजय, सत्यकाम तोमर, यशपाल सिंह, अश्वनी कुमार शर्मा, विजय बाटा, अजय जैमिनी, आंनद पाल सिंह आर्य, जे.एस.तोमर, संदीप तोमर, आदि का सहयोग रहा।


विशिष्ट अतिथि महानगर महामंत्री समाजवादी पार्टी शलभ गुप्ता एड ,महानगर उपाध्यक्ष जनार्दन विश्वकर्मा रहे। सर्वप्रथम आयोजको द्वारा मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप और प्रिंसिपल शशि शर्मा का बुके भेट कर स्वागत किया गया विशिष्ट अतिथि शलभ गुप्ता एड ओर जनार्दन विश्वकर्मा का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

5 टीमो मेरठ ,सहारनपुर, चरथावल ,डी ए वी कालेज टीम,बच्चू जी क्लब ने भाग लिए मुख्य अतिथि गन ऑर विशिष्ट अतिथि गण द्वारा परिचय लिया गया और गेम शुरू किया गया।

गौरव स्वरूप ने कहां की मानव जीवन के लिए खेल बहुत जरूरी है खेल जीवन के लिए एक औषधि के समान है जो इन्सान को स्वस्थ भी रखता है ऑर इन्सान को जीवन मै आगे बढ़ने को प्रेरित करता है मै इन खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। शलभ गुप्ता एड और जनार्दन विश्वकर्मा ने कहां की आज 5 टीम खेल रही है सभी को शुभकामनाए देते है और इस सुंदर आयोजन के आयोजकों को बहुत बहुत बधाई की इन्होंने इस प्रकार का कार्य का मुजफ्फरनगर मै पुन आयोजन किया।

कार्यकर्म मै यशपाल सिंह,विजय बाटा,अजय जेमिनी ,ईश्वर चंद पालीवाल,संदीप तोमर,पंकज त्यागी,विजय कुमार न्यू मंडी आदि मौजूद रहे। 





टैगोर जैसा दिखने के लिए दाढ़ी बढा रहे मोदी : नरेश टिकैत


नई दिल्ली । भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत का कहना है कि किसान आंदोलन जाटों का आंदोलन है। टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री की दाढ़ी प बंगाल चुनाव तक सुरक्षित रहेगी। इसके पीछे राज है। पीएम ने ये दाढ़ी बंगाल चुनाव के लिए रखी है। वे वहां चुनाव में अपना रूप वे टैगोर की तरह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। नरेश टिकैत ने गुरुवार को श्रीरामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि रामलला से केंद्र सरकार की सद्बुद्धि के लिए कामना की है, जिससे किसानों को उनका अधिकार मिल सके। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीरामलला हमारे पूर्वज हैं। कहा कि हमें आंदोलन से उठने का रास्ता नहीं मिल रहा है। सरकार ईमानदारी से बात करे, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हों और कानून में कुछ संशोधन करें तभी बात बनेगी।

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को “पिंजरे में बंद तोता” कहा और कहा कि अगर उन्हें किसानों के साथ बात करने की आजादी दी जाए तो किसानों के मुद्दों को हल किया जा सकता है। उन्होंने भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर तीन नए कृषि कानूनों को लेकर “जिद्दी” होने का आरोप लगाया। मालूम हो कि किसान यूनियनें इन्हें रद्द कराना चाहती हैं।टिकैत ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसान भी अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। टिकैत ने कहा,“सरकार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एक ‘ पिंजरे का तोता ’ बना दिया है। अगर उन्हें किसानों से बात करने की आजादी दी जाती है, तो मैं गारंटी दे सकता हूं कि कोई फैसला होगा और भाजपा की प्रतिष्ठा भी बरकरार रहेगी। ”

उन्होंने कहा कि किसान रक्षा मंत्री का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा है। टिकैत ने बाराबंकी में किसानों की “महापंचायत” को संबोधित किया और मीडिया से भी बात की। टिकैत ने दावा किया कि केंद्र कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। सरकार जिद्दी है और किसानों की बात सुनने के लिए तैयार नहीं है। सरकार को अपना रवैया बदलना चाहिए।

नरेश टिकैत ने कहा कि अगर पीएम कानूनों को रद्द करने के लिए तैयार नहीं हैं, तो हम भी पीछे नहीं हटेंगे। किसान बर्बाद हो जाते हैं और उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर उन पर भी पड़ा है। अगर यह सरकार लंबे समय तक चलती है तो किसानों को कृषि छोड़नी होगी।

बीकेयू नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल का रास्ता बाराबंकी से होकर जाता है और अगर यहां के किसानों को नए कानूनों के असर के बारे में बताया जाता है, तो वे उस क्षेत्र के किसानों को इसके बारे में बता पाएंगे। यह सरकार किसानों को बदनाम कर रही है। उन्हें आतंकवादी और खालिस्तानी बता रही है और हम इस पर चुप नहीं रह सकते।

सनी लियोन की कार के चक्कर में गया जेल


मुंबई। पुलिस ने एक बिजनेस मैन को गिरफ्तार किया है जो पिछले काफी लंबे समय से अपनी गाड़ी पर सनी के कार का नंबर यूज कर रहा था। 

बताया गया है कि बार-बार सनी के घर ई चालान आने लगे तो उनके पति डेनियल ने इसकी शिकायत पुलिस से की। उसके बाद छानबीन में इस बात का खुलासा हुआ। बीते साल सितंबर में सनी लियोनी के पति को कई बार ट्रैफिक नियमों का पालन ना करने के चलते ई चालान जारी हुआ। जिसके बाद सनी लियोनी ने जवाब में कहा कि जिस समय के लिए उन्हें ई चालान दिया है उस वक्त तो वो वहां थी भी नहीं। जिसके बाद उनकी टीम ने जुहू पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करा दी। इस मामले की जांच चल रही थी कि सनी लियोन के ड्राइवर ने फोन पर बताया कि उनकी गाड़ी जैसी हूबहू कार वर्सोवा इलाके में एक अस्पताल के पास खड़ी है जिसका नंबर भी सनी की गाड़ी का है। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी में बैठे शख्स से कागज दिखाने को कहा था तो उसने कबूल किया कि वह जिस गाड़ी का नंबर इस्तेमाल कर रहा है वह उसकी गाड़ी का नहीं है। लकी नम्बर होने का दावा करने वाले बिजनेस मैन के खिलाफ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में कल से बिना मास्क के घर बाहर निकले तो जाना होगा 10 घंटे के लिए अस्थाई कारावास में


 लखनऊ l कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कल से 30 दिनों तक प्रदेश के हर जिले एवं ग्राम में पुलिस द्वारा चेकिंग चलाया जाएगा l जिसमें बिना मास्क के पकड़े जाने पर 10 घंटे का अस्थाई कारावास के साथ ही चालान भी किया जाएगा यह जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जनहित में जारी की गई l

पर्यावरण संरक्षण के लिए शुकतीर्थ से शुरू हुई गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा



शुकतीर्थ । पौराणिक नगरी शुकतीर्थ से पर्यावरण संरक्षण के लिए आज अनूठी पहल हुई। जल, जंगल, जमीन, जानवर और जन को बचाने के लिए जन-जन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक और प्रेरित करने को गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा समिति, प्रान्त मेरठ के निर्देशन में 867.5 किमी लंबी 21 दिवसीय गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का आज भव्य शुभारंभ किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दस जिलों में गंगा और यमुना के किनारे बसे कस्बों और गांवों से गुजरने वाली इस यात्रा के दौरान विशेष रूप से जन-जन को पेड़ लगाओ, पानी बचाओ और पालिथीन हटाओ का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस यात्रा के साथ ही शिक्षण संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों और नारी शक्ति आदि के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पर्यावरण संरक्षण का महत्व और संदेश पहुंचाया जाएगा और इस पुनीत कार्य में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। यात्रा का समापन 17 मार्च 2021 को नरौरा में होगा।

शुकतीर्थ से यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व गंगा घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया और इसके पश्चात् नगर में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा के समापन पर हवन-यज्ञ आयोजित किया गया। हवन आचार्य बृज किशोरी तिवारी ने संपन्न कराया। बाद में उपस्थित विशाल जनसमूह ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए शपथ ली। इसी के साथ 21 दिवसीय गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा प्रारंभ हो गई। यात्रा मुजफ्फरनगर जनपद के विभिन्न कस्बों और गांवों से होते हुए बीआईटी भगवन्तपुरम पहुंची। इस दौरान सभी प्रमुख स्थानों पर संकल्प सभाओं का आयोजन किया गया। संकल्प सभाओं में आम लोगों ने प्रकृति संरक्षण के लिए विशेष रूप से शपथ ली कि वह खुद पर्यारवरण को संरक्षित रखेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। सभी ने यह भी शपथ ली कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाला कोई भी कार्य नहीं करेंगे। शुकतीर्थ से भगवन्तपुरम् तक मार्ग में विभिन्न स्थानों पर आम लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए गंगा, यमुना, भारत माता का जयघोष किया।  

गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा के शुभारंभ पर प्रमुख संत-महात्मा, नारी शक्ति, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल आर्य, राष्ट्रीय सह संयोजक राकेश जैन मेरठ प्रांत के संयोजक रामअवतार, यात्रा के सह प्रमुख बिजेन्द्र शर्मा , यात्रा आयोजन समिति के प्रमुख डा. संजय गुप्ता, यात्रा संचालन समिति के प्रमुख मयंक अग्रवाल, गंगा मंदिर शुक्रताल से पंडित धर्मेंद्र शर्मा, पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे स्वयंसेवी, समाज के सभी वर्गों के लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।           

बिजनौर बैराज पर गंगा आरती का भव्य आयोजन

बीआईटी भगवन्तपुरम् से गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा शाम के समय बिजनौर बैराज पर पहुंची। बैराज पर गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया। गंगा आरती में यात्रा के साथ चल रहे संत समाज के लोगों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और गंगा माता के संरक्षण का संकल्प व्यक्त किया। इससे पूर्व भगवंतपुरम् से बिजनौर की सीमा में पहुंचने पर गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा का रात्रि पड़ाव बिजनौर में रहा। कल सुबह बिजनौर से यह यात्रा विदुर कुटी की ओर प्रस्थान करेगी। प्रस्थान से पूर्व गंगा सफाई अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा कलश यात्रा, हवन-यज्ञ और संकल्प सभा भी आयोजित की जाएगी।    

पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज से आगे आने का आह्वान

शुकतीर्थ/बिजनौर। गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा के दौरान आयोजित सभाओं में वक्ताओं ने आम लोगों से आह्वान किया कि पर्यावरण के साथ जन-जीवन और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। हमें अगली पीढ़ियों के लिए अभी से स्वच्छ हवा, स्वच्छ जल आदि के विषय में विचार करना होगा अन्यथा बहुत देर हो जाएगी और जीवन के अस्तित्व को बचा पाना मुश्किल हो जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को आज से ही प्रयास करना है और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना है। पर्यावरण संरक्षण का कार्य अकेले सरकार नहीं कर सकती। इसके लिए आम जनमानस को आगे आना ही होगा। 

वक्ताओं ने चिंता जताई कि वर्तमान समय में पृथ्वी पर केवल 20 प्रतिशत पेड़ बचे हैं, जबकि स्वच्छ पर्यावरण के लिए धरा पर 30 प्रतिशत पेड़ होने चाहिए। इस कमी को हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पूरा करना है। वहीं, अगर पेयजल की बात करें तो पृथ्वी पर पेयजल केवल एक प्रतिशत है। ऐसे में यदि अभी से पेयजल का संरक्षण नहीं किया गया तो पेयजल की विकराल समस्या खड़ी हो सकती है। बिना पेयजल के हम अपने अस्तित्व की कल्पना भी नहीं कर सकते। दूसरी ओर समाज के लिए आज पालीथीन बड़ी समस्या बनी हुई है। पालीथीन में रखे गए खाद्य पदार्थ कैंसर का कारण बन रहे हैं। पालीथीन अगर जड़ों में पहुंच जाए तो पेड़ बेकार हो जाता है। पालिथीन खाकर पशु मर रहे हैं। ऐसे में पालिथीन से हर हाल में निजात पाने का संकल्प लेना जरूरी है। हम सभी को मिलकर सिंगल यूज का प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह से बंद करना होगा। 

यात्रा के दौरान सभाओं को संत समाज के साथ विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल आर्य और राष्ट्रीय सहसंयोजक राकेश जैन ने संबोधित किया



कोरोना को लेकर यूपी में भी अलर्ट, दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को किया जायेंगा क्वारंटाइन

 लखनऊ l महाराष्ट्र, केरल व मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में दोबारा कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के बाद यूपी भी अलर्ट हो गया है। यहां दोबारा कोरोना संक्रमण बढ़ने से रोकने के लिए फिर से सख्ती होगी। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कोरोना को लेकर ढिलाई बिल्कुल भी न बरतने की हिदायत दी है।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जैसे मार्च 2020 में संक्रमण फैलने पर बचाव के उपाय और सख्ती की जा रही थी, वैसे ही कठोर कदम फिर से उठाए जाएं। दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों को 14 दिन क्वारंटाइन करने के नियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा। मोहल्ला व ग्राम निगरानी कमेटियों को फिर से अलर्ट कर दिया गया है। वह बाहर से आने वालों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को देंगे। स्वास्थ्य विभाग पहले ही प्रदेश में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मिल रहे मरीजों में से 10 फीसद के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजने का फैसला कर चुका है। नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए सैंपल राजधानी स्थित किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) भेजे जाएंगे। केजीएमयू की माइक्रोबॉयोलॉजी लैब इसके लिए तैयारी कर चुकी है। वहीं जरूरत पड़ने पर इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बॉयोलॉजी (आइजीआइबी) को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजे जाएंगे। मास्क लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ सख्ती भी बरती जाएगी।

टेस्टिंग और कांटेक्ट ट्रेसिंग पर फोकस: स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि टेस्टिंग व कांटेक्ट ट्रेसिंग पर लगातार जोर दिया जा रहा है और अधिकतम 1.3 लाख टेस्ट रोज किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया जाएगा। प्रदेश में अब तक तीन करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट और 15.3 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।


अस्पताल भी हुए सतर्क, लेवल वन होंगे शुरू: कोरोना संक्रमण के लगातार घटने के कारण प्रदेश में लेवल वन के अस्पताल बंद कर दिए गए थे। अब लेवल टू व लेवल थ्री के अस्पतालों में ही करीब 18 हजार बेड हैं। पहले सितंबर 2020 में सर्वाधिक 68,235 केस होने पर लेवल वन से लेकर लेवल थ्री तक के अस्पतालों में 1.5 लाख बेड की व्यवस्था की गई थी। हलांकि एक्टिव केस अब केवल 2190 हैं, लेकिन फिर भी जरूरत के अनुसार कोरोना के कम गंभीर मरीजों के लिए सीमित दायरे में लेवल वन की सुविधा शुरू होगी।

पालिका इंटर कॉलेज में पुराने भवन का शुरू हुआ पुनर्निर्माण

 मुज़फ्फरनगर l पालिका द्वारा संचालित नगर पालिका इंटर कॉलेज में


विद्यालय के गेट पर पुराने भवन को तोड़कर अंकन 53 लाख रुपए की लागत से नया भवन निर्मित कराया जा रहा है l निर्मित कराए जा रहे भवन के प्रथम तल पर आज पालिका के सहायक अभियंता निर्माण ओंकार सिंह एवं  कपिल कुमार अवर अभियंता निर्माण की देखरेख में सरिया बंधवाते लेंटर डालने का कार्य  अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष  एवं प्रबंधक कॉलेज के निर्देशानुसार किया गया l

कृष्णगोपाल मित्तल के नेतृत्व में नगरपालिका के सिकमी व्यापारियों ने दी गिरफ्तारी

 मुजफ्फरनगर । नगर पालिका मार्केट एसोसिएशन संबंध उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के सभी 17 मार्केट के 509 दुकानों के सैकड़ो व्यापारी द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में नगर पालिका चेयरमैन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नई मंडी थाने पर थानाध्यक्ष अनिल कपरवान एवं सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह के समक्ष गिरफ्तारी दी गई। बाद में इन व्यापारियों को रिहा किया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ वार्ता हुई सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा आश्वासन दिया गया की नगर पालिका मार्केट के व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण करते हुए सोमवार से रसीदें कटनी शुरू हो जाएंगी। इस आश्वासन के उपरांत प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा घोषणा की गई कि सभी व्यापारी अपने बाजार खोले,उनके द्वारा कहा गया कि व्यापारी नगर पालिका में किराया जमा करना चाहता है लेकिन चेयरमैन की हटधर्मिता के कारण किराया जमा नहीं हो पा रहा था जो सोमवार से शुरू हो जाएगा, हमारा कोई भी व्यापारी डिफाल्टर नहीं है। इसके साथ ही कल की घटना पर चेयरमैन के विरुद्ध तहरीर दी गई जो कि कल शहर कोतवाली में भी दे दी गई थी। 

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से ये भी ज्ञात हुआ कि नगर पालिका चेयरमैन द्वारा हमें सपा समर्थित एव सपा के नेता बताया गया इससे प्रतीत होता है कि नगरपालिका चेयरमैन अभी भी पुरानी मानसिकता से कार्य कर रही हैं या फिर इनके दिमाग का संतुलन बिगड़ गया है इनको बता दें कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल राष्ट्रीय कार्यसमिति भाजपा के पदाधिकारी है,प्रदेश अध्यक्ष एव विधायक नितिन अग्रवाल वं प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला प्रदेश कार्यसमिति भाजपा में पदाधिकारी हैं और उनके साथ पूरे प्रदेश के संगठन के पदाधिकारी एवं व्यापारी भाजपा में समाहित है एवं भाजपा के वोटर हैं प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा नरेश अग्रवाल के नेतृत्व में लखनऊ में एवं मुजफ्फरनगर में भी 700 व्यापारियों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेतागणों की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए थे,चेयरमैन शहर की जिम्मेदार नागरिक है इस की तरह की अनर्गल बाते करने से पहले सोचना चाहिए। 

जेल भरो आंदोलन में प्रमुख रूप से सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा, प्रवीण जैन,सुनील वर्मा,भूरा कुरेशी, ज्ञानी गुरबचन सिंह,संजीव संगम, शिशु कांत गर्ग,भानु प्रताप,विरेंदर अरोरा,राजेंद्र अरोरा,किशन लाल नारंग,प्रतीक अरोरा,जयेन्द्र प्रकाश, सुशील कुमार,ओमवीर सिंह,प्रदीप गुप्ता,चांद,निसार अहमद,मोहब्बत त्यागी,सतीश अरोरा,महेंद्र नाथ, हरबंस लाल,इम्तियाज खान,विजय टोनी,अर्चित गुप्ता,अमन आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।


जनपद के खतौली में मिला एक कोरोना पॉजिटिव मिला

 मुजफ्फरनगर । आज खतौली से एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जबकि एक व्यक्ति को डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या चार रह गई है।



डाकघर बैंक खाताधारकों को घर जाकर करेगा भुगतान

 मुजफ्फरनगर। वीरसिहं प्रवर अधीक्षक डाकघर मुजफ्फरनगर ने कहा है कि भुगतान बैकों मे भीड लगाने की आवशयकतान नहीं’है। बैक खाता धारकों को राशि का भुगतान जनपद के डाकघरों द्वारा आईपीपीबी के माध्यम से किया जाना है। जिस व्यक्ति मजदूर, किसान, व्यापारी का किसी भी बैंक में खाता है।और वह उनके खाते में आईपीपीबी के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन, किसान सहायता राशि ,जनधनयोजना के खातों मे सरकार दवारा भेजी जाने वाली सहायता राशि, का भुगतान लेना चाहता है और वह व्यक्ति बैक जाने में असमर्थ है ,चलने फिरने से लाचार है अपाहिज है बीमार है बैक उसके घर से दूर है और वह अपने बैक खाते से धनराशि का भुगतान लेना चाहता है और उसका खाता आधार से लिंक है नजदीकी उपडाकघर, शाखाडाकघर को फोन करके अथवा अपने घर ,ग्राम के नजदीकी शाखाडाकपाल से अवकाश के दिन भी समपर्क करके ।म्च्ै (आधार इनेबिलड पेटेंट सिसटम),मोबाइल, व्ज्च् और आधार नं की सहायता से पोस्टमैन के माध्यम से घर बैठे किसी भी बैंक की न्यूनतम 100 अधिकतम 10,000 रुपये तक की धनराशि डाकघर से निःशुलक रुपये प्राप्त कर सकता है। इसके लिए खाताधारक का डाकघर में खाता होना जरुरी नहीं है और नही अपने बैक का खाता नंबर याद रखने की आवश्यकता है केवल अपने बैंक का नाम याद होना चाहिए। और केवल आधार कार्ड अपडेट और 100 रु से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैक का खाता खुलवा सकते है जिसके माध्यम से घर बैठे अपने सुकनया, आर डी, पी पी एफ, खाते मे धन राशि जमा कर सकते है ।इसके अलावा घर बैठे टीवी, मोबाइल , रिचार्ज कर सकते है, टेलीफोन,गैस,पानी बिजली के बिल का भुगतान, कर सकते है बीमा कि प्रीमियम कि भुगतान कर सकते है अपने किसी दोस्त, परिवार के सदस्य के बैंक खाते मे पैसा भेज सकते है। अधिक जानकारी के लिए आज ही नजदीकी डाकघर से समपर्क करें।


केंद्र सरकार कर रही है आधे दामों में पेट्रोल और डीजल देने की तैयारी

 नई दिल्ली l केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने पर विचार कर रही है। अगर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के सुझावों पर अगर जीएसटी परिषद अमल करती है तो देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आधी हो जाएगी। दो दिन पहले उन्होंने कहा था कि उनका मंत्रालय जीएसटी परिषद से पेट्रोलियम उत्पादों को अपने दायरे में शामिल करने का लगातार अनुरोध कर रहा है, क्योंकि इससे लोगों को फायदा होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी कुछ ऐसे ही संकेत दे चुकी हैं। पेट्रोल की कीमत पहले ही राजस्थान और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर 100 रुपये से अधिक हो गयी है। पेट्रोल-डीजल के महंगे होने के सबसे बड़ा कारण टैक्स ही है। केंद्र सरकार उत्पाद शुल्क और राज्य वैट वसूलते हैं। अभी केंद्र व राज्य सरकारें उत्पाद शुल्क व वैट के नाम पर 100 फीसद से ज्यादा टैक्स वसूल रही हैं। इन दोनों की दरें इतनी ज्यादा है कि 35 रुपये का पेट्रोल राज्यों में 90 से 100 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच रहा है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 91 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है और डीजल 81 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया। इस पर केंद्र ने क्रमशः 32.98 रुपए लीटर और 31.83 रुपए लीटर का उत्पाद शुल्क लगाया है। 



जीएसटी के दायरे में आने के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट पर ये होगा असर

जीएसटी की उच्च दर पर भी पेट्रोल-डीजल को रखा जाए तो मौजूदा कीमतें घटकर आधी रह सकती हैं। 

यदि जीएसटी परिषद ने कम स्लैब का विकल्प चुना, तो कीमतों में कमी आ सकती है।

भारत में चार प्राथमिक जीएसटी दर हैं - 5 फीसद, 12 फीसद, 18 फीसद और 28 फीसद

अगर पेट्रोल को 5 फीसद जीएसटी वाले स्लैब में रखा जाए तो यह पूरे देश में 37.57 रुपये लीटर हो जाएगा और डीजल का रेट घटकर 38.03 रुपये रह जाएगा।

अगर 12 फीसद स्लैब में ईंधन को रखा गया तो पेट्रोल की कीमत होगी 40 फीसद और डीजल मिलेगा 40.56 रुपये।

अगर 18 फीसद जीएसटी वाले स्लैब में पेट्रोल आया तो कीमत होगी 42.22 रुपये और डीजल होगा 42.73 रुपये।

वहीं अगर 28 फीसद वाले स्लैब में ईंधन को रखा गया तो पेट्रोल 45.79 रुपये रह जाएगा और डीजल होगा 46.36 रुपये।

राज्य पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने को तैयार नहीं हैं। 1 जुलाई, 2017 को जीएसटी लागू किया गया था। उस समय राज्यों की उच्च निर्भरता के कारण पेट्रोल और डीजल को इससे बाहर रखा गया था। जीएसटी में पेट्रोलियम उत्पादों को शामिल किया जाता है, तो देश भर में ईंधन की एक समान कीमत होगी। बता दें फरवरी में अब तक पेट्रोल की कीमतें 4.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की दरें 4.84 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुकी हैं। इसी तरह 2021 में अब तक पेट्रोल 7.22 रुपये और डीजल 7.45 रुपये महंगा हो चुका है।

मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा ,चार अन्य फरार

 मुजफ्फरनगर l जनपद की पुलिस द्वारा एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में अन्तर्राज्यीय शराब माफियाओ पर शिकंजा कसा गया l मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश के दौरान 4 अन्तर्राज्यीय शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया है l

बताया गया है कि पकड़े गए आरोपी अवैध शराब फैक्ट्रियों में ब्रांडेड शराब कंपनियों ढक्कन, रेफर और ब्रांडेड बोतल की सप्लाई करते थे l



यूपी उत्तराखंड राजस्थान दिल्ली में आरोपियों द्वारा शराब का अवैध कारोबार करते थे l गैंग का सरगना चमन चढ़ा डेढ़ साल बाद पुलिस का शिकंजा कसा गया है l अंग्रेजी व देशी ब्रांडेड के नाम से जहरीली अवैध शराब बनाई जा रही थी l अवैध शराब के कारोबारियों से 20 लाख रुपए का अवैध समान बरामद किया गया है l जनता की जान से खिलवाड़ करने के लिए अवैध शराब तैयार होने के बाद करोड़ों की कीमत में मार्केट में बेची जाती l मुजफ्फरनगर की क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी सफलता मिली l पुलिस ने चमनलाल निवासी दिल्ली,गोविंदराम निवासी दिल्ली,सतेंद्र निवासी मथुरा,चरनपाल निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया है l जबकि दिनेश खटवा निवासी दिल्ली,जगदीश निवासी दिल्ली, किशोरीलाल निवासी दिल्ली,व दिनेश कर्णवाल निवासी छपार मुजफ्फरनगर फरार होने की दशा में पुलिस द्वारा वांछित दर्शाया गया है l एसएसपी अभिषेक यादव ने टीम को की 25 हजार रुपए से पुरस्कृत करने घोषणा की है

भ्रष्टाचार के खिलाफ मास्टर विजय सिंह के धरने की रजत जयंती

 

मुजफ्फरनगर। भ्रष्टाचार व भू माफियाओं के विरुद्ध मास्टर विजय सिंह का धरने आज 25 वर्ष पूरे कर दुनिया का सबसे लंबा धरना (अहिंसात्मक सत्याग्रह ) बन गया है ।



यह धरना 26 फरवरी 1996 से जिलाधिकारी कार्यालय मुजफ्फरनगर से प्रारंभ हुआ था, जिसकी आज 26 फरवरी 2021 को रजत जयंती मन रही है। 25 साल के अंतराल में वर्तमान सरकार वे पूर्व सरकारे कई जांच करा चुकी है जांच रिपोर्टों में मास्टर विजय सिंह के आरोप सही पाए गए । 8 अक्टूबर 2019 को मास्टर विजय सिंह ने जनपद शामली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में ज्ञापन दिया था। जिस पर योगी ने अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे तथा इनके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह वह रक्षा मंत्री राजनाथ को भी ज्ञापन प्रेषित किए थे जिन पर जिलाधिकारी शामली ने उप जिला अधिकारी ऊन के द्वारा जांच की गई । एक बार फिर जांच रिपोर्टों में मास्टर विजय सिंह के आरोप सही पाए गए । बकौल मास्टर विजय सिंह भू माफिया जिस पार्टी की भी सरकार सत्ता में आती है उसी में चले जाते हैं फल स्वरूप राजनीतिक दबाव व भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी के कारण अधिकारी कार्रवाई नहीं कर पाते जांच रिपोर्ट ठंडे बस्ते में पड़ी रहती है । गौरतलब है कि मास्टर विजय सिंह ने अपने गांव चैसाना की 4 हजार बीघा सार्वजनिक भूमि व अन्य सम्पत्ति (अनुमानित कीमत 600 करोड़ रूपये ) पर शोध कर जनहित में घोटाला खोला है तथा जनपद शामली व मुजफ्फरनगर की छह लाख बीघे सार्वजनिक भूमि (तालाब, वन, ग्राम सभा तथा अन्य भूमि) को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग कर रहे हैं। दुखद यह है कि दबंगों व भूमाफियाओं ने गांव, टाउन एरिया व नगर पालिका में सार्वजनिक भूमियों पर अवैध कब्जा कर रखा है जिसे मुक्त कराने के लिए मास्टर विजय सिंह आन्दोलन चला रहे हैं। विभिन्न जांचों में मास्टर विजय सिंह के आरोप भी सही पाये गये जिसमें 300 बीघा भूमि प्रशासन द्वारा भूमाफियाओं के अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई। 3200 बीघा भूमि पर जाँच रिपोर्टांे में घोटाला साबित हो चुका है तथा 136 मुकदमे भी राजस्व अभिलेखों में हेरा-फेरी के दर्ज हुए तथा 81 हजार रुपये दण्ड स्वरूप राजकोष में जमा हुए। राजनीतिक हस्तक्षेप व भ्रष्टाचार के कारण भूमाफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई जिसकी वजह से मास्टर विजय सिंह पिछले 25 सालों से जद्दोजहद कर रहे हैं।

 18 सितम्बर, 2019 को जिलाधिकारी ने राजनीतिक दबाव मंे मास्टर जी के धरने को समाप्त कराने के लिए दबाव बनाया। जिस कारण मास्टर विजय सिंह ने कचहरी छोड़कर अपना धरना शिव चैक पर स्थानान्तिरत कर दिया था। मास्टर जी के विरुद्ध कचहरी में अन्डरवियर सुखाने का मुकदमा भी दर्ज किया गया था। जिसके विरुद्ध सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में व्यापक निंदा हुई थी है। बाद में प्रशासन की किरकिरी होने के उपरान्त पुलिस ने यह मुकदमा निरस्त कर दिया था।केन्द्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान व राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मास्टर विजय सिंह के धरने पर आकर मास्टर विजय सिंह का समर्थन किया था तथा राज्यमंत्री विजय कश्यण को भूमि घोटाले प्रकरण पर निर्णय लेने के लिए कहा था। 

 यह 25 सालों का धरना देश व दुनिया का एकल व्यक्ति का सबसे लम्बा धरना घोषित हो चुका है जिसे लिम्का बुक आफ रिकार्डस, इंडिया बुक आफ रिकार्डस, एशिया बुक आफ रिकार्डस, मीरा सैल्स आफ द वर्ल्ड रिकार्डस, यूनिक रिकार्ड आफ दी वर्ल्डस ने सबसे लम्बा सत्याग्रह दर्ज किया है। मास्टर विजय सिंह शिव चैक पर 24 घंटे गर्मी, सर्दी, बरसात में महात्मा गांधी के सत्याग्रह से प्रेरित होकर धरनारत हैं।

कोरोना काल के बाद 1 मार्च से यूपी के हाई कोर्ट शुरू होगा पूर्व की भाँति काम

 प्रयागराज l


इलाहाबाद हाईकोर्ट 1 मार्च से से लॉकडाउन से पूर्व की स्थिति में कामकाज शुरू कर दिया जाएगा, सभी काउंटर खोल दिये जायेंगे और सभी कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

किसान आंदोलन के बीच बड़ी खबर :भाकियू नेता धर्मेन्द्र मलिक ने दिया कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा

 मुजफ्फरनगर। किसान आंदोलन के बीच भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र मलिक ने कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। 

मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में अपना इस्तीफा देते हुए कहा है कि मैं आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा भेज रहा हूँ कि आपके द्वारा किसान हितों के लिए 10 नवम्बर 2017 को आपकी अध्यक्षता में कृषक समृद्धि आयोग का गठन किया गया था। इस आयोग का उद्देश्य किसानों की समस्याओं की जानकारी कर समाधान करना था। आयोग में गैर सरकारी सदस्य एवं किसान संगठन के प्रतिनिधि के तौर पर मुझे भी नामित किया गया था। बडे दुःख का विषय है कि लगभग साढे तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद भी आयोग की एक भी बैठक का आयोजन नहीं किया गया है। आज देशभर में हाल में ही लाये गये तीन कृषि कानूनों को लेकर भारत सरकार और किसानों के बीच गतिरोध चल रहा है। पिछले तीन माह से किसानों ने भारी सर्दी में अपना समय सड़कों पर बिता दिया, लेकिन भारत सरकार आज तक कोई समाधान नहीं निकाल पायी।

मलिक ने कहा कि ऐसे गम्भीर विषय पर भी कृषक समृद्धि आयोग की तरफ से भारत सरकार को कोई सुझाव नहीं भेजे गये और न ही हम इस विषय पर उत्तर प्रदेश के किसानों की राय संवाद के माध्यम से नहीं जान पाए। आयोग का गठन जिस उद्देश्य को लेकर किया गया था, आयोग वह उद्देश्य पूरे नहीं कर पाया है। धर्मेद्र मलिक ने लिखा कि कृषक समृद्धि आयोग से सदस्य के रूप में मैं अपना त्यागपत्र देता हूँ। मेरा त्यागपत्र स्वीकार किया जाए। उन्होंने सरकार से आशा जताई है कि उत्तर प्रदेश सरकार भी भारत सरकार को तीन कृषि कानूनों पर किसानों की चिंताओं से अवगत करायेगी


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : इस बार पोलिंग पार्टी के रवाना होने से पहले ही खाते में पहुंच जाएगा मानदेय

 लखनऊ l प्रदेश में इस बार होने जा रहे त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में लगभग 13 लाख 40 हजार कार्मिक तैनात किए जाएंगे। चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने वाले कार्मिकों को टीए-डीए के नाम से पारिश्रमिक दिया जाता है। ट्रेनिंग और मतदान / मतगणना ड्यूटी दोनों में ही पीठासीन अधिकारी को 350 रुपये प्रतिदिन, मतदान अधिकारी को 250 रुपये प्रतिदिन और चतुर्थ श्रेणी कार्मिक को 150 रुपये प्रतिदिन की दर से यह भुगतान किया जाता है। प्रदेश में पहली बार पोलिंग पार्टी रवाना होने से पहले ही यह राशि संबंधित कार्मिक के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।



राज्य निर्वाचन आयोग के अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि चूंकि इस बार एक जिले में एक ही बार में पूरा चुनाव करवाया जाएगा, इसलिए जिले में अगर समुचित संख्या में कार्मिक नहीं मिले तो उस मंडल के अन्य जिलों से कार्मिक मंगवाए जाएंगे। ऐसे कार्मिक अपने जिले में मतदान होने पर वहां भी लगाए जाए सकते हैं। इस हिसाब से इन कार्मिकों को इस बार डबल चुनाव ड्यूटी भी करनी पड़ सकती है।

 उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी के दौरान किसी आतकंवादी घटना, बूथ कैप्चरिंग-दंगा फसाद होने पर कार्मिक की मौत होने या उसकी अपंगता पर सरकार की ओर से मुआवजा भी दिया जाता है। वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव में ट्रेनिंग, मतदान या मतगणना के दौरान किसी असामयिक दुर्घटना में मृत्यु की दशा में दस लाख रुपये, ड्यूटी के दौरान असामयिक दुर्घटना जैसे आतकंवादी हिंसा / असामाजिक तत्वों द्वारा हत्या, बारूदी सुरंग-बम विस्फोट, हथियारों से आक्रमण की दशा में कार्मिक की मौत होने पर 20 लाख रुपये का मुआवाजा दिया जाता है।

 इसी तरह उपरोक्त कारणों से घटित दुर्घटना में किसी कार्मिक की स्थाई दिव्यांगता आती है यानि पूरी आंख, हाथ, पैर आदि को पूरा नुकसान पहंचता है तो 10 लाख और किसी अन्य कारण से घटित दुर्घटना में किसी अंग की दिव्यांग्यता यानि पूरी आंख, हाथ, पैर आदि की दिव्यांगता होने पर पांच लाख रुपये का मुआवजा दिये जाने का प्रावधान किया गया था। इस बार के पंचायत चुनाव के लिए यह मुआवाजा राशि जल्द ही तय की जाएगी।

मेरठ में लड़की ने परिवार को पिलाई नशे की कॉफी, प्रेमी मिलने पहुंचा, पड़ोसियों ने की धुनाई

 मेरठ l रोशनी कॉलोनी में प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर मामा और उनके परिवार के चार सदस्यों को कॉफी में नशे की गोलियां मिलाकर पिला दी। प्रेमी को मो़हल्ले के लोगों ने पकड़ लिया। नशे की गोलियों की वजह से प्रेमिका के रिश्तेदारों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। फिलहाल, सभी की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया है। 



फतेहउल्लापुर रोड स्थित रोशनी कॉलोनी निवासी सलाउद्दीन का पावरलूम का काम है। सलाउद्दीन की पत्नी शायमा की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी। ऐसे में सलाउद्दीन ने अपनी बहन की बेटी को चार दिन पहले घर बुला लिया। इसी किशोरी का ढबाईनगर निवासी युवक सुहैल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। किशोरी को उसके प्रेमी ने एक दिन पहले नशे की कुछ गोलियां दी थीं। कहा था कि इस दवा को कॉफी या दूध में मिलाकर परिवार को पिला देने से सभी बेहोश हो जाएंगे। किशोरी ने सलाउद्दीन, उनकी पत्नी शायमा और दो बच्चों अकसा व आहद को कॉफी में दवा मिलाकर पिला दी। इसके बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी। दोपहर के समय किशोरी से मिलने के लिए सुहैल घर पर आया तो आसपास के लोगों को शक हुआ। लोगों ने सुहैल को दबोच लिया। पता चला घर के बाकी सदस्य बेहोशी की हालत में हैं और बच्चों को उल्टी हो रही है। 

पुलिस को बुलाकर सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद, आरोपी सुहैल की निशानदेही पर संबंधित दवा देने वाले आरोपी के यहां भी पुलिस ने दबिश दी। फिलहाल पुलिस सुहैल और उसकी प्रेमिका से पूछताछ कर रही है। अरविंद चौरसिया, सीओ कोतवाली ने बताया कि किशोरी ने परिवार के सभी सदस्यों को बेहोशी या नशे की दवा दी थी। उपचार के लिए दंपति और दोनों बच्चों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। पूछताछ की जा रही है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज फिर इजाफा

 नई दिल्ली l


पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच आज आम आदमी को एक और बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 769 रुपये से बढ़कर 794 रुपये हो गई है। यह दाम आज 25 फरवरी 2021 से लागू हो गए हैं। इस महीने गैस सिलेंडर की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है. बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में आज 25 रुपये तक का इजाफा किया गया है।3 महीने में 200 रुपये तक हुआ महंगा 

एक दिसंबर को गैस सिलेंडर 594 रुपये से बढ़कर 644 रुपये हुए थे। इसके बाद 1 जनवरी को फिर से 50 रुपये बढ़ाए गए और सिलेंडर 694 रुपये हो गया। 4 फरवरी को की गई बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत बढ़कर 719 रुपये हो गई है। 15 फरवरी को 769 रुपये हुई और 25 फरवरी को 25 रुपये दाम बढ़ने से इसकी कीमत 769 रुपये से 794 रुपये पर आ गई। 

गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का शुक्रतीर्थ से शुभारंभ

 मुजफ्फरनगर l गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का शुक्रतीर्थ शुभारंभ हुआ l गंगा मार्ग को शुकतीर्थ से नरोरा किया गया है l वही यमुना मार्ग को हथिनी कुंड से नरोरा तक निहित किए गए हैं l आज 25 फरवरी 2021 से शुभारंभ होगा 17 मार्च 2021 तक चलेगी l

प्रकृति के संरक्षण हेतु तथा सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर्यावरण संरक्षक गतिविधि के अंतर्गत गंगा च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का प्रारंभ शुकतीर्थ से होगा ! 

लक्ष्मी नगर जिले में देवस्थली शुक्र तीर्थ से कलश यात्रा, हवन तथा संकल्प सभा के पश्चात गंगा घाट पर यात्रा का प्रारंभ होगा तथा मार्ग में मोरना , चोरावाला बेहडा सादात, कड़ी दरियापुर गंगदासपुर काशिमपुर खोला तथा देवल इत्यादि स्थानों पर पर्यावरण जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा सांय काल यात्रा बिजनौर जिले के अंतर्गत गंगा घाट बैराज पर रात्रि मे गंगा घाट पर आरती आयोजित की जाएगी l शुक्रतीर्थ में आज होने वाली गंगा यात्रा भाजपा के मंडल प्रभारी पंडित धर्मेंद्र शर्मा द्वारा किया जाएगा

2-3 मार्च तक साफ हो जाएगी आरक्षण की स्थिति



लखनऊ । उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत के आरक्षण की स्थिति अब 2 और 3 मार्च तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. 

आरक्षण के शासनादेश में कहा गया था कि सबसे पहले ST, फिर SC, इसके बाद OBC के लिए सीटें आरक्षित की जाएंगी. इनका आरक्षण पूरा करने के बाद जो सीटें बच जाएंगी उनमें से एक तिहाई सामान्य महिला के लिए आरक्षित की जाएंगी. इसके बाद जो सीटें बचेंगी वो जनरल कैटेगरी में आ जाएंगी. पंचायत में 49 फीसदी सीटें रिजर्व हैं. 1 फीसदी एसटी, 21 फीसदी एससी, 27 फीसदी ओबीसी के लिए आरक्षित हैं. बची 51 फीसदी सीटें सामान्य की हैं. सभी कैटेगरी की एक तिहाई सीटें महिलाओं को दी जाती हैं. उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के लिए सभी जिलों में आरक्षण की सूची के लिए 15 मार्च का इंतजार नहीं करना होगा. 2 और 3 मार्च को 2 दिनों के अंदर पूरे प्रदेश के आरक्षण की स्थिति सभी पदों के लिए स्पष्ट हो जाएगी. पहली लिस्ट जिला प्रशासन घोषित कर देगा

विज्ञापन 


आरक्षण की व्यवस्था में जो सबसे पहला नियम देखा जाएगा वह ये है कि अगर कोई पंचायत साल 1995, 2000, 2005, 2010 और 2015 में रिजर्व कैटेगरी में रही होगी तो उसके इस बार जनरल होनी की संभावना है. साथ ही अगर कोई सीट जनरल में रही होगी तो अबकी बार वो रिजर्व हो जाएगी. अब रिजर्व का मतलब ये है कि चाहे वो एससी में या फिर ओबीसी में रिजर्व रही हो. मसलन अगर पिछले चुनाव में कोई सीट ST के लिए रिजर्व रही होगी तो उसे इस बार इससे बाहर रखा जाएगा. इसी तरह कोई सीट अगर SC और OBC के लिए भी रिजर्व रही होगी तो इस साल उसे इस कैटेगरी से बाहर रखा जाएगा.

आज का पंचांग एवँ राशिफल 25 फरवरी 2021

 विज्ञापन 



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 25 फरवरी 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - माघ*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - त्रयोदशी शाम 05:18 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*

⛅ *नक्षत्र - पुष्य दोपहर 01:17 तक तत्पश्चात अश्लेशा*

⛅ *योग - शोभन 26 फरवरी रात्रि 01:08 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:19 से शाम 03:47 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 07:03* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:40* 

(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे जिलेवार अंतर संभव है)

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - गुरुपुष्पामृत योग (सूर्योदय से दोपहर 01:17 तक)*

 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाना मना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *पुष्य नक्षत्र योग* 🌷

➡ *25 फरवरी 2021 गुरुवार को सूर्योदय से दोपहर 01:17 तक गुरुपुष्यामृत योग है ।*

🙏🏻 *१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –*

*ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |...... ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *गुरुपुष्यामृत योग* 🌷

🙏🏻 *‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |*

🙏🏻 *इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *माघ मास के महत्त्वपूर्ण 3 दिन* 🌷

🙏🏻 *पूरे माघ मास के पुण्यो की प्राप्ति सिर्फ तीन दिन में !*

👉🏻 *~ माघ मास में त्रयोदशी से पूनम तक के तीन दिन (25, 26 और 27 फरवरी 2021) गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को अत्यंत पुण्यदायी तिथियाँ हैं~*

🙏🏻 *माघ मास में सभी दिन अगर कोई स्नान ना कर पाए तो त्रयोदशी, चौदस और पूनम ये तीन दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व स्नान कर लेने से पूरे माघ मास के स्नान के पुण्यो की प्राप्ति होती है l*

🙏🏻 *सकाम भावना से माघ महीने का स्नान करने वाले को मनोवांछित फल प्राप्त होता है लेकिन निष्काम भाव से कुछ नही चाहिए खाली भागवत प्रसन्नता, भागवत प्राप्ति के लिए माघ का स्नान करता है, तो उसको भगवत प्राप्ति में भी बहुत-बहुत आसानी होती है |*

🙏🏻 *‘पद्म पुराण’ के उत्तर खण्ड में माघ मास के माहात्म्य का वर्णन करते हुए कहा गया है कि व्रत, दान व तपस्या से भी भगवान श्रीहरि को उतनी प्रसन्नता नहीं होती, जितनी माघ मास में ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नानमात्र से होती है।*

🙏🏻 *इन तीन दिन विष्णु सहस्रनाम पाठ और गीता का पाठ भी अत्यंत प्रभावशाली और पुण्यदायी है l*

🙏🏻 *माघ मास का इतना प्रभाव है की सभी जल गंगा जल के तीर्थ पर्व के समान हैं |*

🙏🏻 *पुष्कर, कुरुक्षेत्र, काशी, प्रयाग में 10 वर्ष पवित्र शौच, संतोष आदि नियम पालने से जो फल मिलता है माघ मास में 3 दिन स्नान करने से वो मिल जाता है, खाली ३ दिन | माघ मास प्रात:स्नान सब कुछ देता है | आयु, आरोग्य, रूप, बल, सौभाग्य, सदाचरण देता है |*

💥 *अतः माघ मास की त्रयोदश ( 25 फरवरी, गुरुवार ) चौदस ( 26 फरवरी, शुक्रवार ) पूर्णिमा (27 फरवरी, शनिवार ) को सूर्योदय से पूर्व स्नान ,विष्णु सहस्रनाम और श्रीमद भागवत गीता का पाठ विशेषतः करें और लाभ लें l*

11 मार्च प्रात: 9.19 बजे से 16 मार्च प्रात: 4.45 बजे तक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक


जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021

विजया एकादशी मंगलवार, 09 मार्च 2021

आमलकी एकादशी गुरुवार, 25 मार्च 2021


24 फरवरी: प्रदोष व्रत


10 मार्च: प्रदोष व्रत


26 मार्च: प्रदोष व्रत


माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार

फाल्गुन पूर्णिमा 28 मार्च, रविवार


फाल्गुनी अमावस्या- शनिवार, 13 मार्च 2021.


मेष 

आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में किसी से ज्यादा अपेक्षाएं व उम्मीदें नहीं रखनी होंगी। आपको स्वयं ही मेहनत करनी होगी। आपके व्यक्तित्व में नए आकर्षण का संचार होगा। हालांकि व्यवसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त आपको अच्छी सोच और समझदारी से काम लेना होगा, तभी सफलता मिलती दिख रही है। आपके पारिवारिक रिश्तो में आज नई ताजगी आएगी और परिवार में कोई शुभ कार्य भी होगा। आज आप सहजता से कुछ मुद्दों पर कार्य करेंगे, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का आज आपको भरपूर साथ मिलता दिख रहा है। घर में सजावट के लिए भी कुछ सामान खरीद सकते हैं।

वृष 

आज आपके माता पिता का आशीर्वाद आपके कार्यक्षेत्र में आपका मार्गदर्शन करेगा, जिससे आपके सभी कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। आर्थिक मामलों में भी आज भाग्य आपका भरपूर साथ देगा और आप के कारोबार का भी आज विस्तार होगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग आज प्रशस्त होंगे। प्रेम जीवन में आज आपको कोई उपहार मिल सकता है और साथ में कहीं घूमने भी जा सकते हैं। यदि कोई पुराना कर्जा है, तो उससे आज आपको मुक्ति मिलेगी और आपका अटका हुआ धन भी आज आपको प्राप्त होगा। परिवार में आज खुशनुमा माहौल रहेगा। आपके भाई बहन भी आपको भरपूर स्नेह देगे

मिथुन 

आज आपको अपने प्रेम जीवन में कुछ गलतफहमी के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। निजी संबंधों के मामले में आपको आज मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि से आज दूर रहें और अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आज अधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह उन्हें प्राप्त कर सकेंगे। आपको अपनी जिंदगी के कुछ अनुभवों से सबक लेकर आगे बढ़ना होगा। संतान की ओर से आज कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा।

कर्क 

कार्यक्षेत्र में आज युवाओं को प्रोत्साहित करने में सफल रहेंगे। आज आप अपनी संतान के कैरियर से संबंधित कोई फैसला ले सकते हैं, जिससे उनका भविष्य मजबूत होगा। अपनी व्यापार संबंधित योजना बनाने के लिए आज आपको विशेषज्ञों की सलाह की जरूरत पड़ेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज आप जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपकी आय में भी वृद्धि होती दिख रही है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे

सिंह 

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है, जिसमें आप खुलकर खरीदारी भी कर सकते करेंगे।आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी अच्छी तरह निभाएंगे। परिवार के सदस्य व बच्चे भी आज आपसे कुछ फरमाइशे कर सकते हैं, जिन्हें आप खुशी-खुशी पूरा करेंगे, जो जातक विवाह योग्य हैं। आज उनके लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आपके कार्य क्षेत्र में आज आपको ईमानदारी से कार्य करना होगा और अपने आलस्य को दूर भगा कर सफलता प्राप्त करनी होगी, जिसमें भाग्य आपका भरपूर साथ देगा।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को अपने भविष्य संबंधित फैसले लेने के लिए अपने गुरुजनो व परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके व्यवसाय में तेजी से बदलाव होंगे और नए नए अवसर भी आपके सामने आएंगे। कामयाबी पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत और हर संभव प्रयास करना होगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना पाएंगे। अपने प्रेम जीवन को खुलकर अभिव्यक्त करने का वक्त आ गया है, जिससे आपका जीवन साथी आप पर भरपुर विश्वास कर सके, जो लोग रोजगार के क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं, उनके प्रयास असफल साबित होंगे। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। यदि कोई वाद-विवाद हो जाता है, तो उसमें दूसरे को माफ करना होगा।

तुला 

आज आपको अनावश्यक लेनदेन से बचना होगा क्योंकि इसमें भाग्य आपका साथ नहीं देगा। धैर्य से आप सभी समस्याओं को खत्म कर देंगे। अपने कार्यों पर फोकस रखें अन्यथा आपको कार्य क्षेत्र में झूठे आरोपों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें। जैसे ही आप अपनी व्यवसायिक परियोजना को पूरा लेंते है, वैसे ही आप हल्का व तनाव रहित महसूस करेंगे। आपके जीवन में एक नया दौर शुरू होने वाला है। आप नए-नए अफसरों का सामना अवसरों का सामना करने के लिए तैयार रहें, जिससे आपका भविष्य मजबूत होगा। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान के प्रति थोड़ी चिंतित नजर आएंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक 

यदि आप आज किसी कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए समय उत्तम है। आपके कार्य के क्षेत्र में आपके साथियों का समर्थन आपको सभी समस्याओं से मुक्ति दिलाएगा। आपके प्रेम जीवन में प्रेम की प्रगाढ़ता के कारण आपका मूड आज खुशनुमा बना रहेगा और आप अपने प्रिय मित्रों के साथ भी कुछ आनंददायक पल व्यतीत करने की सोचेंगे। निजी व व्यवसायिक मामलों में आज आपको ऊर्जावान होकर अपने साहस का परिचय लोगों को देना होगा। आप अपने कार्य में कुछ असंभव कार्यों से रूबरू होंगे, लेकिन आप उनका समाधान निकाल कर ही दम लेंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ भी होता हुआ दिख रहा है। आज आप अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें क्योंकि आपको पेट से संबंधित कोई परेशानी होने की संभावना है।

धनु 

यदि आपके परिवार में कोई तनाव चल रहा है, तो आज आपको इससे बचना होगा और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपके पुराने मित्रों से आज आपकी भेंट होगी, जिससे आप अपने जीवन में प्रसन्नता महसूस करेंगे। अपने निजी जीवन में आप फिलहाल किसी से कोई भी वादा ना करें क्योंकि उसके पूरे होने की संभावना कम है। आपके कैरियर में कुछ बदलाव होने के योग हैं, जिसके लिए आप की नए लोगों से मुलाकात होगी और कार्यों में भी आपको सफलता मिलेगी। आपके कार्य क्षेत्र में भी माहौल सकारात्मक बनेगा और आपके सहयोगी भी आपके प्रोजेक्ट को पूरा करने में आपकी मदद करेंगे। आज आप अपने भाई की सलाह से कार्य करेंगे, जिसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी।

मकर 

आज संतान को उन्नति करते देख आपका मन प्रसन्न चित्त हो उठेगा। आपके परिवार के कुछ अटके हुए कार्य आपके भाई वह बहन के सहयोग से आज पूरे होंगे, लेकिन आपको बाहर के खाने से परहेज करना होगा, नहीं तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपके जीवनसाथी की सलाह आपके पारिवारिक बिजनेस के लिए कारागार साबित होगी, जिससे परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा, जिससे आपका मन भी खुश होगा। साथियों को भी नए ज्ञान और अवसर प्राप्त करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी असमंजस की स्थिति बदलेगी और आप पुराने तौर-तरीकों में सुधार लाएंगे।

कुंभ 

जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन जातकों के कार्य में आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को आज आपको समझने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी खुश नजर आएगा। आप अतीत और भविष्य की योजनाओं में ना पडे वर्तमान में ही रहे और हर पल का आनंद उठाएं। सचेत रहकर कार्य करेंगे, तो आपको मेरे पास एक सुनहरा अवसर मिल सकता है। इससे आपका बिजनेस चरम पर होगा। आज आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ किसी मंदिर में तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन 

आज आपको संतान के भविष्य की कुछ चिंता सता सकती है। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। आर्थिक स्थिति के लिए किए गए आपके प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। आज किसी परिचित व्यक्ति के माध्यम से आपको अपने व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। अपनी माता जी की सेहत का आजाद भरपुर ध्यान रखना होगा। आज कुछ ऐसे खर्चे आपके सामने आएंगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, लेकिन फिर भी आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही खर्चा करना है, नहीं तो वह डगमगा सकती है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25 

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 



  

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं

बुधवार, 24 फ़रवरी 2021

मुजफ्फरनगर की बेटी बनी पीसीएस तो मिली बधाईयाँ





मुजफ्फरनगर । चरथावल की बेटी के पीसीएस अधिकारी बनने पर परिवार और गाँव मे खुशी का माहौल है। 

जनपद के एक छोटे से गांव महाबलीपुर की किसान स्वर्गीय वेदपाल सिंह की बेटी रितु चौधरी यूपीपीएससी 2019 के बैच की डिप्टी कलेक्टर चुनी गई हैं। रितु चौधरी ने 2019 यूपीपीएससी के एग्जाम में परीक्षा पास कर 34 वी रैंक हासिल की और अपने गांव के साथ-साथ जनपद मुजफ्फरनगर का भी नाम रोशन किया। रितु चौधरी की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही माध्यमिक स्कूल से शुरू हुई और मुजफ्फरनगर के चरथावल ब्लॉक स्थित इंटर कॉलेज व महाराजा अग्रसेन स्नातक महाविद्यालय से खत्म हुई। वहाँ उन्होंने ग्रेजुएशन पास कर एमबीए में एडमिशन लिया और देहरादून में जॉब भी की रितु चौधरी इसी से संतुष्ट नहीं हो पाई और उन्होंने पीसीएस कि तैयारियां शुरू की। उन्होंने अपने दम पर और काबिलियत पर और परिवार वालों के आशीर्वाद से मेहनत करके यूपीपीएससी 2019 की सिविल सर्विस में 34 वी रेंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित होकर गांव का नाम रोशन कर दिया। रितु चौधरी अपनी इतनी बड़ी सफलता का पूरा श्रेय अपने मां बाप भाइयों और भाभी सहित परिजनों को देती हैं और बताती हैं कि आज में जो यह मुकाम हासिल कर पाई हूं इन सबके आशीर्वाद और साथ से कर पाई हूं। गांव में  खुशी का माहौल है। ग्राम प्रधान भी अपने गांव की बेटी की तारीफ करते नहीं थकते और परिवार में उनकी हमउम्र भाभी मां बहन मौसी और भाई भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। वे बात करते हुए भावुक हो जाते हैं। जब से रितु के प्रशासनिक पद पर चयन होने की सूचना मुजफ्फरनगर प्रशासनिक अधिकारियों को मिली है तभी से उनके घर पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों का शुभकामनाएं देने का ताता लगा हुआ है। इसी कड़ी में सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह व सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने भी उनके घर पहुंच कर उन्हें फूलों का बुके देकर उनका स्वागत और उन्हें सम्मानित किया। रितु चौधरी के परिवार में इस वक्त उनकी मां शर्मिला दो भाई भगत सिंह व रविंद्र कुमार भाभी नीतू रानी वह एक बहन पारुल और उनके भतीजे और भतीजी वाणी वर्णित ऋषि हैं। घर पर गांव वालों के परिवारों का आना-जाना लगातार उन्हें सम्मानित करने के लिए लगा हुआ है। रितु चौधरी चाहती है कि जल्द ही उनकी तैनाती हो और वे देश की सेवा करें। रितु चौधरी ने बताया कि मैं चाहती हूं देश सेवा के साथ-साथ महिलाओं और युवतियां के लिए मिशन शक्ति के अंतर्गत सेवा और काम करती रहूं। युवतियों के लिए संदेश दिया कि युवतियां अपना टारगेट पूरा कर पढ़ाई करें और कुछ बनकर देश की सेवा करें ना कि केवल घर में ही रहें।

पीनना बाईपास पर गंभीर अवस्था में मिले युवक युवती



मुजफ्फरनगर । पीनना बाईपास पर गम्भीर अवस्था में घायल पड़े युवक व युवती को पीआरवी स्टाफ ने जल्द अस्पताल पहुंचाकर  उपचार दिलाया। 

शहर कोतवाली क्षेत्र के पीनना बाईपास पर घायल अवस्था मे युवक व युवती के पड़े होने की सूचना मिलते ही तत्काल पीआरवी मौके पर पहुंची तथा पीआरवी स्टाफ हेंड कांस्टेबल अजीमुद्दीन खान,कांस्टेबल विनीत व मनोज कुमार के द्वारा तत्काल अस्पताल पहुँचाकर उन्हें उपचार दिलाया। जानकारी करने पर पता चला घायल युवक श्रीकांत पुत्र विनोद  व कविता पुत्र मांगेराम निवासी अक़बरगढ़ थाना चरथावल के रहने वाले हैं। पीआरवी स्टाफ द्वारा घायल के परिजनों के सूचना दे दी गयी वही बुढाना चौकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

राजनाथ सिंह को नरेश टिकैत ने कहा पिंजरे में बंद तोता

 


नई दिल्‍ली। सरकार पर भाकियू के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को 'पिंजरे में बंद तोता' बताया है। उन्‍होंने कहा कि किसानों के मुद्दों को हल किया जा सकता है, अगर उन्हें उनके साथ बात करने की स्वतंत्रता दी जाए। 

नरेश सिंह टिकैत ने कहा कि सरकार अपनी जिद छोड़े क्योंकि जनता को परेशान करने से कुछ हासिल नहीं होगा। जनता ही उसकी जान है। उन्होंने कृषि कानूनों को समाप्त करने की मांग के सवाल पर कहा कि यह मेरी मांग नहीं मेरा हक है। कृषि सुधार कानूनों के नाम पर किसानों को बर्बाद करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों के इतने ही हितैषी होते तो तीन माह से आंदोलन न चल रहा होता। सवा दौ सौ किसान शहीद न होते। उन्होंने कहा कि किसानों को खालिस्तानी, पाकिस्तानी आतंकवादी बताकर प्रधानमंत्री अपनी गरिमा न खोएं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री जी अच्छे राजा व शासक की तरह बात करें, हम बातचीत से पीछे नहीं हैं । उन्होंने मीडिया पर भी एकतरफा रिपोर्टिंग के आरोप लगाए और कहा कि ये नहीं किया जाना चाहिए।

62 साल के सांसद ने 14 साल की लड़की से शादी की

 


इस्लामाबाद। इमरान खान की विपक्षी कट्टरपंथी पार्टी जमीयत उलेमा ए इस्लाम के 62 साल के सांसद मौलाना सलाहउद्दीन अयूबी ने एक 14 साल की लड़की से साथ निकाह किया है। जिसके बाद से संसद से लेकर सड़कों तक बवाल जारी है। सत्तारूढ़ इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ ने इसे लेकर बवाल काटा हुआ है। वहीं, विपक्षी पार्टियों के गठबंधन बैकफुट पर दिखाई दे रहा है। दरअसल पाकिस्तान के विपक्षी पार्टियों के गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट पीडीएम की कमान जमीयत उलेमा ए इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान के हाथ में है।

बलूचिस्तान के चित्राल से सांसद मौलाना सलाहउद्दीन अयूबी के इस शादी का यह मामला थोड़ा पुराना है। एक एनजीओ की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची के स्कूल ने उसका बर्थ सर्टिफिकेट को सार्वजनिक किया था। जिसमें उसकी जन्म की तारीख 28 अक्तूबर 2006 बताई गई है। इसके बाद एक स्थानीय एनजीओ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

आर आई का तबादला


मुजफ्फरनगर। पुलिस प्रतिसार निरीक्षक अब्दुल रईस खां का आर आई के पद पर ही शाहजहांपुर ट्रांसफर हो गया है। मुजफ्फरनगर के प्रतिसार निरीक्षक पद पर मोहम्मद नदीम को भेजा गया है। 

बिजली का तार टूटकर गिरने से तीन बाइक सवार युवकों की मौत


बलिया। एक दर्दनाक हादसे में सड़क से गुजरते वक्त हाइटेंशन तार के अचानक बाइक सवार तीन युवकों पर टूटकर गिर जाने से तीनों युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद नाराज लोग तीनों शवों के साथ वे घटनास्थल पर ही बैठ गए। उनका कहना था कि जब तक बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा व कार्रवाई नहीं होगी, शव उठाने नहीं दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि बैरिया थानाक्षेत्र के दलजीत टोला निवासी 21 वर्षीय सोनू गुप्त, 18 वर्षीय छोटू सिंह और 21 वर्षीय अनुज सिंह बैरिया गए थे। अनुज के चचेरे भाई नैतिक का जन्मदिन था, लिहाजा तीनों केक लेकर एक ही बाइक से दोपहर बाद गांव लौट रहे थे। इसी बीच बैरिया-जयप्रकाशनगर मार्ग पर शोभाछपरा गांव के पास अचानक उपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर उनके उपर गिर गया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों के शोर मचाने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...