मुज़फ्फरनगर। नायिका मेगा इवेंट के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह ने स्कूल की कई छात्राओं को 1 दिन की एडीएम प्रशासन बनाया। पुष्प भेंट कर स्वागत कर अपनी कुर्सी पर बैठा कर सम्मानित किया।
मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरकुलर रोड स्थित छोटू राम डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षकों सहित पुलिस का अपमान किया गया। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की साथ ही पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों को देख लेंगे तक की धमकी दी गई। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मामले को संभालने की कोशिश की परंतु गुस्से में आपे से बाहर हुए राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस के साथ भी जमकर बदतमीजी की गई यह सभी कार्य राष्ट्रीय लोक दल के सुधीर भारतीय के मौजूदगी में किए गए।
भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रताल में भजानंद जी महाराज पर जानलेवा हमले के साथ-साथ बदमाशों द्वारा आश्रम में जमकर लूटपाट की गई। जिसके बाद से शुक्रताल के साधुओं में इस मामले को लेकर रोष व्याप्त है। आपको बता दें कि साधुओं के साथ मारपीट का पिछले कुछ महीनों में यह चौथा मामला प्रकाश में आया है।
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 23 अक्टूबर 2021*
⛅ *दिन - शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अश्विन)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - तृतीया रात्रि 03:01 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका रात्रि 09:53 तक तत्पश्चात रोहिणी*
⛅ *योग - व्यतिपात रात्रि 10:33 तक तत्पश्चात वरीयान*
⛅ *राहुकाल - सुबह 09:30 से सुबह 10:56 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:38*
⛅ *सूर्यास्त - 18:07*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - हेमंत ऋतु प्रारंभ*
💥 *विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए* 🌷
👉 *24 अक्टूबर 2021 रविवार को संकष्ट चतुर्थी है (चन्द्रोदय रात्रि 08:39)*
🙏🏻 *शिव पुराण में आता हैं कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*
🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*
🌷 *ॐ सोमाय नमः ।*
🙏🏻 *-
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *कार्तिक में दीपदान* 🌷
➡ *20 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक कार्तिक मास है ।*
💥 *विशेष ~ गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अभी अश्विन मास है ।*
🙏🏻 *महापुण्यदायक तथा मोक्षदायक कार्तिक के मुख्य नियमों में सबसे प्रमुख नियम है दीपदान। दीपदान का अर्थ होता है आस्था के साथ दीपक प्रज्वलित करना। कार्तिक में प्रत्येक दिन दीपदान जरूर करना चाहिए।*
🙏🏻 **पुराणों में वर्णन मिलता है।*
🌷 *“हरिजागरणं प्रातःस्नानं तुलसिसेवनम् । उद्यापनं दीपदानं व्रतान्येतानि कार्तिके।।“ (पद्मपुराण, उत्तरखण्ड, अध्याय 115)*
🌷 *“स्नानं च दीपदानं च तुलसीवनपालनम् । भूमिशय्या ब्रह्मचर्य्यं तथा द्विदलवर्जनम् ।।*
*विष्णुसंकीर्तनं सत्यं पुराणश्रवणं तथा । कार्तिके मासि कुर्वंति जीवन्मुक्तास्त एव हि ।।” (स्कन्दपुराण, वैष्णवखण्ड, कार्तिकमासमाहात्म्यम, अध्याय 03)*
🙏🏻 *पद्मपुराण उत्तरखंड, अध्याय 121 में कार्तिक में दीपदान की तुलना अश्वमेघ यज्ञ से की है :*
🌷 *घृतेन दीपको यस्य तिलतैलेन वा पुनः। ज्वलते यस्य सेनानीरश्वमेधेन तस्य किम्।*
➡ *कार्तिक में घी अथवा तिल के तेल से जिसका दीपक जलता रहता है, उसे अश्वमेघ यज्ञ से क्या लेना है।*
🙏🏻 *अग्निपुराण के 200 वे अध्याय के अनुसार*
🌷 *दीपदानात्परं नास्ति न भूतं न भविष्यति*
➡ *दीपदान से बढ़कर न कोई व्रत है, न था और न होगा ही*
🙏🏻 *स्कंदपुराण, वैष्णवखण्ड के अनुसार*
🌷 *सूर्यग्रहे कुरुक्षेत्रे नर्मदायां शशिग्रहे ।। तुलादानस्य यत्पुण्यं तदत्र दीपदानतः ।।*
➡ *कुरुक्षेत्र में सूर्यग्रहण के समय और नर्मदा में चन्द्रग्रहण के समय अपने वजन के बराबर स्वर्ण के तुलादान करने का जो पुण्य है वह केवल दीपदान से मिल जाता है।*
🔥 *कार्तिक में दीपदान का एक मुख्य उद्देश्य पितरों का मार्ग प्रशस्त करना भी है।*
🌷 *"तुला संस्थे सहस्त्राशौ प्रदोषे भूतदर्शयोः*
*उल्का हस्ता नराः कुर्युः पितृणाम् मार्ग दर्शनम्।।"*
➡ *पितरों के निमित्त दीपदान जरूर करें।*
🙏🏻 *पद्मपुराण, उत्तरखंड, अध्याय 123 में महादेव कार्तिक में दीपदान का माहात्म्य सुनाते हुए अपने पुत्र कार्तिकेय से कहते हैं ।*
🌷 *शृणु दीपस्य माहात्म्यं कार्तिके शिखिवाहन। पितरश्चैव वांच्छंति सदा पितृगणैर्वृताः।।*
*भविष्यति कुलेऽस्माकं पितृभक्तः सुपुत्रकः। कार्तिके दीपदानेन यस्तोषयति केशवम्।।*
➡ *“मनुष्य के पितर अन्य पितृगणों के साथ सदा इस बात की अभिलाषा करते हैं कि क्या हमारे कुल में भी कोई ऐसा उत्तम पितृभक्त पुत्र उत्पन्न होगा, जो कार्तिक में दीपदान करके श्रीकेशव को संतुष्ट कर सके। ”*
👉🏻 *शेष कल.......*
📖
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक
15 अक्टूबर रात्रि 9.14 बजे से 20 अक्टूबर दोपहर 2.03 बजे तक
12 नवंबर रात्रि 2.51 बजे से 16 नवंबर रात्रि 8.14 बजे तक
9 दिसंबर प्रात: 10.10 बजे से 14 दिसंबर रात्रि 2.04 बजे तक
नवंबर 2021: एकादशी व्रत
01 नवंबर: रमा एकादशी
14 नवंबर: देवुत्थान एकादशी
30 नवंबर: उत्पन्ना एकादशी
दिसंबर 2021: एकादशी व्रत
14 दिसंबर: मोक्षदा एकादशी
30 दिसंबर: सफला एकादशी
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आप कुछ बदलाव करने की सोचेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिसमें वह कुछ शॉपिंग भी कर सकते हैं
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए माध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपनी नौकरी में आ रही अड़चनों को दूर करने में ही व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने और कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि ऐसा किया तो, आपका कोई जरूरी कार्य लंबे समय के लिए टल सकता है। यदि जमीन जायदाद से संबंधित कोई मामला लंबे समय से लटका हुआ था, तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। यदि आपके लंबे समय से आपकी कोई वस्तु अथवा कोई ज्वैलरी खोई हुई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न चित्त रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके ही किसी बिजनेस के निर्णय को लेना होगा, तभी आप उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आपके परिवार के सदस्य आपको कोई उपहार भी भेंट कर सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रंग बदलने जैसा रहेगा, कभी आपको ऐसा लगेगा कि आपका कोई कार्य बनने वाला है, लेकिन वह बनते बनते रह जाएगा, इसलिए आज का दिन आपके सामने गिरगिट के जैसे रंग बदलेगा। आज आपको किसी छोटे बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि किसी को कोई परेशानी हो, तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। व्यापार में आज आपको मुनाफे के सौदे आते रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानने की जरूरत होगी, तभी आप उनका लाभ उठा पाएंगे।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए संपत्ति प्राप्ति का दिन रहेगा। यदि आप किसी जमीन, मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने का सोच रहे हैं, तो निसंकोच करें, क्योंकि यह आपके लिए लाभदायक रहेगी। सायंकाल के समय कार्यक्षेत्र में आपका आपके कुछ शत्रुओं के कारण मूड खराब हो सकता है, लेकिन आपको उसमें भी अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज आप यदि किसी डील को फाइनल करें, तो ईमानदारी से करें, तभी वह आपको भरपूर लाभ दे सकेगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एनर्जी से भरा रहेगा। आज आप अपने सभी कार्यों को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन फिर भी कुछ ऐसे कार्य होंगे, जो आज रह जाएंगे, जिन्हें आपको कल पर डालना होगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसका परिणाम आ सकता है, जिसमें उन्हें सफलता हासिल होगी। यदि आपका अपने किसी भाई से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज सुलझ सकता है, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न नजर आएंगे।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा, जो लोग सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी, जिससे उनका मान सम्मान और बढ़ेगा। आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा, लेकिन आज आपको अपने साथी से किसी भी समझौते को करने से पहले सोचना होगा। आज आप अपने परिवार के लोगों के साथ अचानक कहीं घूमने फिरने का प्लान भी बना सकते हैं। यदि घर परिवार के सदस्यों में कोई कलह चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। ऑफिस में आज आपको अपने मन मुताबिक काम मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा और आप प्रसन्नता पूर्वक उस कार्य को सायंकाल तक करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का आज पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगेगा, लेकिन उन्हें यह सोचना होगा कि वह ध्यान लगाकर पढ़ाई करें। संतान पक्ष की ओर से भी आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के हाथ आज लाभ के कई अवसर आएंगे, लेकिन उन्हें अवसरों पहचानने की आवश्यकता होगी।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, तभी आप अपने सभी कामों को बनाने में सफल रहेंगे, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों पर असर डाल सकते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उनको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज आपने पहले कहीं निवेश किया था, तो आज आप उसका लाभ उठाएंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने की सोच सकते हैं।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी परीक्षा जैसा रहेगा, क्योंकि आज आप अपने बिजनेस की किसी नई योजना को लागू करेंगे, जिसके लिए मन में टेंशन रहेगी कि यह सफल होगी या नहीं, लेकिन आपको ऐसा नहीं सोचना है। छोटे व्यापारियों को धन लाभ कम होने पर भी वह अपने दैनिक खर्च निकालने में कामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। संतान को आज आप किसी नए कोर्स में दाखिला भी दिला सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी से भरा रहेगा। आज आप कुछ ऐसी समस्याओं के लिए परेशान रहेंगे, जो बेफिजूल की होंगी। राजनीतिक गतिविधियों से आज आपको लाभ मिलेगा। यदि आप किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई सलाह लेकर कार्य करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा हो, तो खानपान में सावधानी बरतें। आज आपने साझेदारी में यदि किसी व्यापार को करना हो, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आप भविष्य में आर्थिक संकट से जूझ सकते हैं। यदि आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं, क्योकि वह आपको वापस मिलना मुश्किल होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने दोस्तों के साथ घूमने फिरने व मनोरंजन के कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे।
23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
कैसा रहेगा यह वर्ष
वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि विभाग में नवनियुक्त प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी)के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम ऑडिटोरियम लोक भवन लखनऊ मे आयोजन किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत जनपद मुजफ्फरनगर के विकास भवन सभागार कक्ष में कृषि विभाग में नव नियुक्त प्राविधिक सहायक (ग्रुप सी )को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। उप निदेशक कृषि ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर हेतु कृषि विभाग मे 4 प्राविधिक सहायको की नियुक्त की गई जिसमें सभी लोगों ने जॉइनिंग कृषि विभाग में की गई, इसी कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्र भूषणसिंह जी ने नवनियुक्त को नियुक्ति पत्र वितरित किए, जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्राविधिक सहायको के जनपद में नियुक्त हो जाने पर कृषि विभाग में जो विभिन्न योजनाएं संचालित हैं उनमें प्रगति होगी तथा सभी को बधाई देते हुए कहा कि पूरी लगन व निष्ठा के साथ अपने कार्यों को करेंगे। वही मुख्य विकास अधिकारी श्री आलोक यादव ने भी सभी को बधाई दी तथा कहा कि अपने कार्य के प्रति सजग रहेंगे तथा जो दायित्व दिए जाएं उसे समय से पूर्ण अवश्य करेंगे। इस मौके पर विधायक उमेश मलिक विधायक श्री संगीत सोम, विधायक विक्रम सैनी, एवं जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल तथा ब्लॉक प्रमुख गणों के साथ जनपद के प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।
मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुड़की रोड पर कार और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद कार सवार से फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घायल युवक को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
मुज़फ्फरनगर । जिले के भोपा थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा निवासी 38 वर्षीय विपिन पुत्र स्व. यशपाल जनपद गाजियाबाद में यूपी पुलिस सहायता 112 पर कांस्टेबल के पद पर नियुक्त था और काफी समय से बीमारी से जूझ रहा था। परिजन कुछ समय पहले इलाज के लिए कांस्टेबल को दिल्ली अस्पताल में ले गये थे, जहां उनका इलाज चल रहा था।
शुक्रवार दोपहर कांस्टेबल जिंदगी से जंग हार गया। कांस्टेबल की मौत की सूचना पाते ही गांव में शोक हो गया। गाजियाबाद से आए गार्द ने सिपाही के पार्थिव शरीर को सलामी दी। उसके बाद परिजनों ने गांव के ही शमशान घाट पर कांस्टेबल का अंतिम संस्कार कर दिया। कांस्टेबल की मौत से माता कमला, पत्नी गुड्डन व 10 वर्षीय पुत्री वाणी, 8 वर्षीय पुत्र यश का रो-रोकर बुरा हाल है
ओर जिलाधिकारी सभी बैंको को निर्देश दिये दिनांक 27 अक्टूबर को नगर पंचायत व जनपद के सभी ब्लाॅको मे मेला मे स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओ का लाभ दे ऋण वितरण लाभार्थियो को प्रमाण पत्र दे ताकि लाभार्थी समय से ऋण लेकर अपना उद्योग या व्यवसाय का संचालन कर सकें। किसानों की आय दोगुनी करने के लिये कृषि एवं कृषि पर आधारित उद्योगों व व्यवसायों के लिये वरीयता से ऋण देकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाये।
जिलाधिकारी ने भारत सरकार वित्त मंत्रालय वित्तीय सेवायें विभाग द्वारा अर्थव्यवस्था को गति देने के उद्देश्य से जनपद मे क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम के अन्तर्गत विभिन्न सैक्टर मे विभिन्न सरकार प्रायोजित योजनाओ मे ऋण वितरण के लिए दिनांक 27.10.2021 को नगर पंचायत व ब्लाॅक मे मेले का आयोजन किया जाये सरकार की योजनाओ जैसे के्रडिट आउटरीच प्रोग्राम मे समस्त बैंको द्वारा सरकार प्रायोजित योजनाओ मे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैड-अप इंडिया, पीएम-स्वनिधि, ईमरजेंसी क्रेडिट, एग्रीकल्चर इनफ्रारट्रक्चर फंड, पीएमईजीपी, एनिमल हसबैंडरी, आत्मनिर्भर भारत योजनाएं ओर अन्य सरकार प्रायोजित योजनाएं आदि मे लाभार्थियो केा लाभ दिया जाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, एल डी एम व बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।
आवेदिका चुनमुन पुत्री श्री रामकिशन निवासी अमर कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति(साइबर ठग) द्वारा यू0पी0आई0 के माध्यम से आवेदिका के खाते से 2,00,000/- रुपये स्थान्तरित करा लिए है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए NPCI व अन्य बैंक को फ्राड से अवगत कराकर 2,00,000/- रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।
आवेदक दीपक कुमार पुत्र श्री नरेन्द्र सिंह निवासी कस्बा व थाना भोपा द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति(साइबर ठग) द्वारा फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर आवेदक के खाते से 52,181/- रुपये स्थान्तरित करा लिए है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्लिपकार्ट व अन्य बैंक को फ्राड से अवगत कराकर 32,990/- रूपये की धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।
एक अन्य मामले में सुशील कुमार पुत्र श्री हरपाल सिंह निवासी संगम कोठी के पास गांधी कालोनी, कूकडा थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा क्रेडिट कार्ड अधिकारी बनकर मनी रिक्वेस्ट के माध्यम से उनके खाते से 45,448/- रुपये स्थान्तरित करा लिए है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए PAYtm व अन्य बैंक को फ्राड से अवगत कराकर 45,448/- रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।
आवेदकों द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया।
मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 20-21 एवं सहायक वन संरक्षक क्षेत्रीय वन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 20-21 दिनांक 24 अक्टूबर 2021 रविवार को दो सत्रों में पूर्वाहन 9ः30 से 11ः30 तक एवं अप्रैल 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों के साथ-साथ जनपद मुजफ्फरनगर के 40 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु कलक्ट्रेट परिसर के जिला पंचायत सभागार*में एडीएम (प्रशासन) अमित सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत एडीएम अमित कुमार ने बताया कि परीक्षा तिथि से पूर्व प्राप्त होने वाले आवश्यक प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं मेरी उपस्थिति एवं जिला विद्यालय निरीक्षक व वरिष्ठ कोषाधिकारी जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संयुक्त रुप से कोषागार स्थित डबल लॉक में सुरक्षित रखे जाएंगे। प्रश्न पत्रों को परीक्षा वाले दिन प्रातः 6ः00 बजे कोषागार स्थित डबल लॉक से नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी की देखरेख में सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से लिस्ट परीक्षा केंद्र हेतु गोपनीय प्राप्त कर परीक्षा प्रारंभ होने से 01 घंटा 30 मिनट पूर्व अर्थात प्रथम पाली के लिए 8ः00 बजे तक एवं द्वितीय पाली के लिए अपहरण 1ः00 बजे तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए । उक्त बैठक के अंतर्गत स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया कि वह अपने केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने से 2 घंटा पूर्व अर्थात प्रथम पाली के लिए प्रातः 7ः30 बजे तक एवं द्वितीय पाली के लिए 12ः30 बजे तक प्रत्येक दशा में पहुंचना सुनिश्चित करें एवं संबंधित विद्यालय के प्राचार्य/प्रधानाचार्य उक्त परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक का कार्य करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक, सभी केंद्र अधीक्षक के साथ बैठक आहूत कर परीक्षा की तैयारी की समीक्षा करेंगे तथा केंद्र अधीक्षकों से विचार विमर्श कर आवश्यकता अनुसार पर्यवेक्षक की नियुक्ति बेसिक शिक्षा अधिकारी अथवा स्वःविवेक से कराना सुनिश्चित करेंगे। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जाएगी एवं सभी अधिकारी अपनी तैयारी परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व ही सुनिश्चित कर ले। उपरोक्त बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम, जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र सिंह, सीओ सिटी कुलदीप सिंह एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।
कवाल कांड के बाद तनाव के चलते एक व्यक्ति के घर में खड़ी कर फूंकने की घटना 27अगस्त 2013 को हुई थी। 27 अगस्त 2013 को ग्राम कवाल में सरफ़राज़ के घर मे खड़ी कर फूंकने गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आज आरोपी भाजपा विधायक विक्रम सैनी सहित 12 आरोपियों को सबूत के अभाव में बरी कर दिया है। मामले की सुनवाई विशेष अदालत एमपी /एम एल ए कोर्ट के ज़ज़ गोपाल उपाध्याय की कोर्ट में चली। बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता भारत वीर अहलावत ने पैरवी की। निर्णय के समय विधायक सहित सभी आरोपी कोर्ट में उपस्थित हुए। अभियोजन की कहानी के अनुसार गत 27अगस्त 2013 को ग्राम कवाल में तीन युवकों शाहनवाज ,सचिन व गौरव की हत्या को लेकर तनाव व्याप्त हो गया था। इसके चलते सरफ़राज़ के मकान में खड़ी कार में मिट्टी का तेल डाल कर आग के हवाले कर दिया गया था। घटना के संबंध में विधायक सहित 12 लोगों के विरुद्ध धारा 435 ,504 ,506, 427 आदि में मामला दर्ज हुवा था आरोपियों में एक विधायक शामिल होने की वजह से मामले की सुनवाई विशेष अदालत में हुई।
मुजफ्फरनगर । कार्तिक गंगा स्नान मेले के आयोजन को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस, पीडब्ल्यूडी, विद्युत, एमडीए, कृषि, वन, ड्रेनेज, स्वास्थ्य, पशुपालन, आबकारी आदि सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ निर्वाल ने कहा कि कोरोना के चलते पिछले दो सालों से मेले का आयोजन नही हो पाया था, लेकिन इस साल कार्तिक गंगा स्नान मेला पूरी भव्यता और धूमधाम से मनाया जाएगा। मेले में आने वाले श्रद्धालुयों की सुरक्षा और सुविधा के लिए ज़िला पंचायत मुजफ्फरनगर प्रतिबद्ध है। इस वर्ष गंगा स्नान मेला सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद व अन्य पारम्परिक आयोजनों से सुसज्जित होगा।
इस अवसर पर एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ जानसठ शकील अहमद, थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री, पं. विनोद शर्मा, मनोहरलाल शर्मा, विजय राठी, राजकुमार, प्रदीप निर्वाल आदि उपस्थित रहे।
मुजफ्फरनगर।जिले में स्वास्थ्य विभाग का टीबी रोगी खोज अभियान जोरों पर चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें टीबी मरीजों को खोजने और उनका पर्याप्त इलाज करने के लिए प्रयासरत हैं। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021 तक अभियान चलाया गया है जिसके लिए 18 टीमें जनपद में युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। जो जनपद के समस्त निजी चिकित्सकों, दवा विक्रेताओं और प्राइवेट लैब का टीबी की प्रतिमाह रिपोर्टिंग के लिए संवेदीकरण कर रही है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ लोकेश चंद्र गुप्ता द्वारा बताया गया कि जनपद को टीबी मुक्त करना हमारी प्राथमिकता है। जिसके लिए सदैव प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक अभियान चलाया गया है। जिसमें टीबी मरीजों की जानकारी इकट्टा करना उद्देश्य है। अभियान के तहत जनपद के सभी रजिस्टर्ड प्राइवेट डॉक्टर्स द्वारा यदि किसी टीबी के मरीज का इलाज शुरू किया जाता है तो इसकी जानकारी प्रति माह टीबी विभाग को देनी होगी, जिससे आने वाले समय में उस मरीज़ को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधायें दी जा सके। इसी प्रकार यदि जनपद के कोई दवा विक्रेता या प्राइवेट लैब कोई भी टीबी का मरीज़ खोजते है तो उन्हें भी प्रति माह मरीज़ों की जानकारी टीबी विभाग को देनी होगी। इसके संबंध में स्वास्थ्य विभाग की 18 टीमों को लगाया गया है जो प्रतिमाह जनपद के समस्त निजी चिकित्सकों, दावा विक्रेताओं और प्राइवेट लैबों से टीबी मरीजों की जानकारी इक्ट्ठा करके विभाग को सौंपी रही है। जिसपर विभाग की ओर से युद्ध स्तर पर कार्य जारी है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मरीजों को निशुल्क दवा दी जाती है और समय-समय पर उनकी काउंसलिंग भी की जाती है, जिससे इनके इलाज में किसी भी तरह की बाधा न आए और नियमित रूप से यह दवा का सेवन करते रहें। सरकार की ओर से टीबी के हर मरीज को इलाज के दौरान निक्षय पोषण योजना के तहत प्रतिमाह 500 रुपये दिये जाते हैं। यह धनराशि इलाज चलने तक उनके बैंक खाते में सीधे भेजी जाती है।
ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम स्थित गीता भवन की फार्मेसी से हटाए जाने से नाराज 11 कर्मचारी आश्रम परिसर में बने किओवरहेड टैंक पर चढ़ गए हैं। इनमें एक कर्मचारी का 10 वर्षीय पुत्र भी शामिल है। सूचना पर मौके पर पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम कर्मचारियों को मनाने का प्रयास कर रही है।
गीता भवन की फार्मेसी सिडकुल हरिद्वार हो गई थी। जिसके चलते फार्मेसी में तैनात 32 कर्मचारियों को निकाल दिया गया था। कर्मचारी पिछले दो साल से उनको वापस काम पर लेने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को मनोरंजन पासवान, ललित पासवान, राम उत्तम पासवान, मानवराय, कमल राय, प्रमोद यादव, भोला यादव, विजेंद्र कुमार, बहादुर पासवान, ललित पासवान यहां आश्रम स्थित ओवरहेड वाटर टैंक पर चढ गए।
मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन की सहारनपुर मंडल की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें नवीन राठी को मंडल अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया है। नीरज पहलवान मुजफ्फरनगर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक अनिल धमीजा का भी मार्गदर्शन मिला। इससे पूर्व विद्यालय के बच्चों के द्वारा मां सरस्वती वंदना का गायन बड़ा ही कर्णप्रिय रहा। यह कार्यक्रम एंटी करप्शन संस्था के द्वारा आयोजित किया गया एवं विशेष संकलन राजू रहेजा और विकास आहूजा का रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्वदीप गोयल, राजीव रहेजा, अमित धीमान, आशुतोष कुमार उपस्थित रहे।
स्नेहा का शव उसके पैतृक स्थान मुंगेर पहुंचा। परिवार वालों ने शव को पहचानने से इंकार कर दिया और जमकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने परिजनों को हिरासत में ले लिया और जबरन स्नेहा का दाह संस्कार कराया। स्नेहा के पिता विवेकानंद मंडल का कहना है कि उनकी बेटी की जान उसकी सुंदरता ने ले ली। पिता शक जाहिर कर रहे हैं कि पुलिस विभाग का ही कोई ताकतवार है, जिसे बचाने के लिए सीवान और मुंगेर दोनों जगहों की पुलिस लगी है। स्नेहा की मौत का पता 18 अक्टूबर को लगा और परिजनों को 20 अक्टूबर को शव दिया गया।
सीवान के एसपी नवीन झा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं मुंगेर के एसपी का कहना है कि स्नेहा के शव नहीं होने की बात सामने आई है, इसलिए उसका बॉडी सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया है। शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया गया है।
डॉक्टर संजीव गुप्ता आईजी कानून व्यवस्था, उपेंद्र अग्रवाल डीआईजी देवीपाटन रेंज, राकेश सिंह आईजी प्रयागराज रेंज, कवीन्द्र प्रताप सिंह आईजी अयोध्या रेंज, अनिल कुमार राय आईजी पीएसी सेंट्रल जोन लख़नऊ व राजेश मोदक को आईजी बस्ती रेंज बनाया गया है।
बचाव पक्ष के अधिवक्ता रामपाल ग्रेड ने बताया कि थाना फुगाना में दिलशाद अली ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि आठ सितंबर 2013 को गुस्साई भीड़ ने उसके घर पर हमला बोल दिया था। हमलावरों ने घर का दरवाजा तोड़कर उसके बुजुर्ग पिता अबुल हसन के सिर में गोली मार दी थी। जिसके बाद धारदार हथियार से उसकी गर्दन काट दी थी। हमलावर घर से छह लाख रुपये का ज़ेवर तथा सामान व दो भैंस, दो बकरियां लूटकर फरार हो गए थे। जाते समय हमलावरों ने उसके व पड़ौसी के घर में आग भी लगा दी थी। दिलशाद अली की तहरीर पर थाना फुगाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। दिलशाद ने गांव लांक के अजय पुत्र धर्मवीर, रविंद्र पुत्र इकबाल, विकास पुत्र ओमा, राहुल पुत्र भीम, सचिन पुत्र ओंकार, अमित पुत्र जयदीप, राजीव पुत्र जगबीर, जयपाल पुत्र बारू, अनुज पुत्र सोमपाल तथा सुधीर पुत्र चरण आदि 12 को नामजद किया था।
घटना के मुकदमे की विवेचना एसआईटी के इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने की थी। विवेचना के दौरान गांव निरपड़ा थाना दोघट जनपद बागपत निवासी कुलदीप व मोहित सहित गांव लांक निवासी सचिन पुत्र रणवीर, अरविंद पुत्र इंदर, राहुल उर्फ बिट्टू पुत्र विक्रम, प्रहलाद पुत्र चाही, प्रमोद पुत्र सतपाल तथा अनिल पुत्र दयानंद, अरविंद पुत्र रघुवीर के नाम प्रकाश में आए थे। अधिवक्ता रामपाल ग्रेड ने बताया कि घटना के मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या सात कमलापति ने की। सुनवाई के दौरान अधिकतर चश्मदीद गवाह पक्षद्रोही घोषित हुए। उनकी ओर से मजबूत पैरवी के चलते कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में सभी 20 आरोपियों को बरी कर दिया।
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 22 अक्टूबर 2021*
⛅ *दिन - शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद*
⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अश्विन)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - द्वितीया रात्रि 12:29 तक तत्पश्चात तृतीया*
⛅ *नक्षत्र - भरणी शाम 06:56 तक तत्पश्चात कृत्तिका*
⛅ *योग - सिद्धि रात्रि 09:40 तक तत्पश्चात व्यतिपात*
⛅ *राहुकाल - सुबह 10:56 से दोपहर 12:23 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:37*
⛅ *सूर्यास्त - 18:07*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - स्वामी रामतीर्थ जयंती (दि.अ.)*
💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *व्यतिपात योग* 🌷
🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*
🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*
🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*
💥 *विशेष ~ 22 अक्टूबर 2021 शुक्रवार रात्रि 09:41 से 23 अक्टूबर, शनिवार को रात्रि 10:33 तक व्यतीपात योग है।*
🙏🏻
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *हेमन्त ऋतुचर्या* 🌷
➡ *23 अक्टूबर 2021 शनिवार से हेमन्त ऋतु प्रारंभ।*
➡ *शीतकाल आदानकाल और विसर्गकाल दोनों का सन्धिकाल होने से इनके गुणों का लाभ लिया जा सकता है क्योंकि विसर्गकाल की पोषक शक्ति हेमन्त ऋतु हमारा साथ देती है। साथ ही शिशिर ऋतु में आदानकाल शुरु होता जाता है लेकिन सूर्य की किरणें एकदम से इतनी प्रखर भी नहीं होती कि रस सुखाकर हमारा शोषण कर सकें। अपितु आदानकाल का प्रारम्भ होने से सूर्य की हल्की और प्रारम्भिक किरणें सुहावनी लगती हैं।*
➡ *शीतकाल में मनुष्य को प्राकृतिक रूप से ही उत्तम बल प्राप्त होता है। प्राकृतिक रूप से बलवान बने मनुष्यों की जठराग्नि ठंडी के कारण शरीर के छिद्रों के संकुचित हो जाने से जठर में सुरक्षित रहती है जिसके फलस्वरूप अधिक प्रबल हो जाती है। यह प्रबल हुई जठराग्नि ठंड के कारण उत्पन्न वायु से और अधिक भड़क उठती है। इस भभकती अग्नि को यदि आहाररूपी ईंधन कम पड़े तो वह शरीर की धातुओं को जला देती है। अतः शीत ऋतु में खारे, खट्टे मीठे पदार्थ खाने-पीने चाहिए। इस ऋतु में शरीर को बलवान बनाने के लिए पौष्टिक, शक्तिवर्धक और गुणकारी व्यंजनों का सेवन करना चाहिए।*
➡ *इस ऋतु में घी, तेल, गेहूँ, उड़द, गन्ना, दूध, सोंठ, पीपर, आँवले, वगैरह में से बने स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजनों का सेवन करना चाहिए। यदि इस ऋतु में जठराग्नि के अनुसार आहार न लिया जाये तो वायु के प्रकोपजन्य रोगों के होने की संभावना रहती है। जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी न हो उन्हें रात्रि को भिगोये हुए देशी चने सुबह में नाश्ते के रूप में खूब चबा-चबाकर खाना चाहिए। जो शारीरिक परिश्रम अधिक करते हैं उन्हें केले, आँवले का मुरब्बा, तिल, गुड़, नारियल, खजूर आदि का सेवन करना अत्यधिक लाभदायक है।*
➡ *एक बात विशेष ध्यान में रखने जैसी है कि इस ऋतु में रात लंबी और ठंडी होती है। अतः केवल इसी ऋतु में आयुर्वेद के ग्रंथों में सुबह नाश्ता करने के लिए कहा गया है, अन्य ऋतुओं में नहीं।*
➡ *अधिक जहरीली (अंग्रेजी) दवाओं के सेवन से जिनका शरीर दुर्बल हो गया हो उनके लिए भी विभिन्न औषधि प्रयोग जैसे कि अभयामल की रसायन, वर्धमान पिप्पली प्रयोग, भल्लातक रसायन, शिलाजित रसायन, त्रिफला रसायन, चित्रक रसायन, लहसुन के प्रयोग वैद्य से पूछ कर किये जा सकते हैं।*
➡ *जिन्हें कब्जियत की तकलीफ हो उन्हें सुबह खाली पेट हरड़े एवं गुड़ अथवा यष्टिमधु एवं त्रिफला का सेवन करना चाहिए। यदि शरीर में पित्त हो तो पहले एक चुटकी चूर्ण एवं मिश्री लेकर उसे निगद लें । सुदर्शन चूर्ण अथवा गोली थोड़े दिन खायें।*
➡ *विहारः आहार के साथ विहार एवं रहन-सहन में भी सावधानी रखना आवश्यक है। इस ऋतु में शरीर को बलवान बनाने के लिए तेल की मालिश करनी चाहिए। चने के आटे, लेप अथवा आँवले के उबटन का प्रयोग लाभकारी है। कसरत करना अर्थात् दंड-बैठक लगाना, कुश्ती करना, दौड़ना, तैरना आदि एवं प्राणायाम और योगासनों का अभ्यास करना चाहिए। सूर्य नमस्कार, सूर्यस्नान एवं धूप का सेवन इस ऋतु में लाभदायक है। शरीर पर अगर का लेप करें। सामान्य गर्म पानी से स्नान करें किन्तु सिर पर गर्म पानी न डालें। कितनी भी ठंडी क्यों न हो सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लेना चाहिए। रात्रि में सोने से हमारे शरीर में जो अत्यधिक गर्मी उत्पन्न होती है वह स्नान करने से बाहर निकल जाती है जिससे शरीर में स्फूर्ति का संचार होता है।*
➡ *सुबह देर तक सोने से यही हानि होती है कि शरीर की बढ़ी हुई गर्मी सिर, आँखों, पेट, पित्ताशय, मूत्राशय, मलाशय, शुक्राशय आदि अंगों पर अपना खराब असर करती है जिससे अलग-अलग प्रकार के रोग उत्पन्न होते हैं। इस प्रकार सुबह जल्दी उठकर स्नान करने से इन अवयवों को रोगों से बचाकर स्वस्थ रखा जा सकता है।*
➡ *गर्म-ऊनी वस्त्र पर्याप्त मात्रा में पहनना, अत्यधिक ठंड से बचने हेतु रात्रि को गर्म कंबल ओढ़ना, रजाई आदि का उपयोग करना, गर्म कमरे में सोना, अलाव तापना लाभदायक है।*
➡ *अपथ्यः इस ऋतु में अत्यधिक ठंड सहना, ठंडा पानी, ठंडी हवा, भूख सहना, उपवास करना, रूक्ष, कड़वे, कसैले, ठंडे एवं बासी पदार्थों का सेवन, दिवस की निद्रा, चित्त को काम, क्रोध, ईर्ष्या, द्वेष से व्याकुल रखना हानिकारक है।*
📖
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक
15 अक्टूबर रात्रि 9.14 बजे से 20 अक्टूबर दोपहर 2.03 बजे तक
12 नवंबर रात्रि 2.51 बजे से 16 नवंबर रात्रि 8.14 बजे तक
9 दिसंबर प्रात: 10.10 बजे से 14 दिसंबर रात्रि 2.04 बजे तक
नवंबर 2021: एकादशी व्रत
01 नवंबर: रमा एकादशी
14 नवंबर: देवुत्थान एकादशी
30 नवंबर: उत्पन्ना एकादशी
दिसंबर 2021: एकादशी व्रत
14 दिसंबर: मोक्षदा एकादशी
30 दिसंबर: सफला एकादशी
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप कुछ धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको आगे चलकर लाभ भी अवश्य मिलेगा, अगर आप किसी व्यापार को करते हैं, तो आप उसमें आज कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं, जिसके कारण आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने हंसमुख स्वभाव के कारण उन्हें मनाने में कामयाब रहेंगे। यदि आपको कोई सेहत से संबंधित समस्या है, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो वह भविष्य में किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण आप चिड़चिड़ा सा महसूस करेंगे, लेकिन ऐसे समय में भी आपको ध्यान रखना होगा व धैर्य और शांति से काम लेना होगा। यदि आज आपको कोई भला बुरा कहे, तो वह भी आपको शांत रहकर सुनना होगा, लेकिन यदि आज आप किसी नए निवेश को करने की सोचेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ दे सकता है। यदि आज कोई दुखद की स्थिति उत्पन्न होगी, तो उसमें आपके पड़ोसी भी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे, इसलिए आज आप उसी कार्य को करने की पहले कोशिश करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने संबंधियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन वह बातचीत से हल हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको विशेष सम्मान प्राप्त होने के योग बनते दिख रहे हैं, लेकिन आपको आज किसी भी फैसले को जल्दबाजी में नहीं लेना है, नहीं तो वह आपके लिए भविष्य में कोई बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको दूसरों की कमियों को ढूंढने से पहले अपने अंदर झांकना होगा, तभी आप अपने अंदर के अवगुणों को समाप्त कर पाएंगे। आज आप सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आप अपने व्यापार के लिए अपनी बुद्धि से किसी नई खोज को करेंगे, तो यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी, लेकिन विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन परिश्रम करना होगा, तभी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपको किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति करवा सकता है, जिसके कारण आपके परिवार के सदस्यों में भी प्रसन्नता रहेगी। यदि परिवार में कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से सुलझ जायेगा, लेकिन आज आपकी माताजी की कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसके कारण आपको भागदौड़ भी अधिक करनी पड़ेगी। सायंकाल के समय आपके घर कुछ अतिथि आगमन कर सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में आज आपके शत्रु अधिकारियों से आपकी प्रशंसा सुनकर आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वह इसमें सफल नहीं होंगे, लेकिन फिर भी आपको सतर्क रहना होगा। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप उसका समाधान किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से खोजने में सफल रहेंगे। यदि आपका धन कहीं लंबे समय से फंसा हुआ था, तो वह भी आज आपको प्राप्त हो सकता है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको अपने किसी परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। नौकरी कर रहे जातकों के अधिकारों में आज वृद्धि होगी, जिसके कारण उनको वेतन वृद्धि जैसे शुभ सूचना भी प्राप्त हो सकती है। परिवार में आज कोई शुभ समाचार आपको सुनने को मिलेगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो वह भी आपको भरपूर लाभ दे सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपनी शान शौकत की चीजों की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु आपसे नाराज हो सकते हैं, लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे, इसलिए आपको उनके बारे में नहीं सोचना है। सायंकाल के समय आपको कोई ऐसी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका उत्साह और बढ़ेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज के दिन आप अपने कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन कर सकते हैं, जिसमें आपके साथी कर्मचारी भी आपके साथ मेहनत करते नजर आएंगे, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को सायंकाल तक कुछ लाभ के अवसर दिखाई देंगे, लेकिन उन्हें पहचानना होगा, तभी वह उनसे लाभ हासिल कर सकेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार व्यक्तियों से मुलाकात होगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आज यदि आप अपने धन को किसी शेयर को खरीदने में लगाएंगे, तो वह आपको लाभ दे सकता है, लेकिन आज आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। आज सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त होगी, जो आपके लिए लाभ का सौदा लेकर आएगी।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आप भविष्य की नवीन योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको अपने पिताजी व जीवनसाथी के सलाह व सहयोग की आवश्यकता होगी। बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज आपको कार्य में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। रात्रि का समय आज आप अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने किसी सीनियर्स की मदद से प्रमोशन मिल सकता है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपका मन किसी परेशानी के कारण परेशान रहेगा, जिसकी वजह से आप अपनी पत्नी व संतान पर गुस्सा निकाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि ऐसा आपने किया तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आज कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है, क्योंकि वही आपको सम्मान दिलवाएगी। रात्रि का समय आज आप अपने किसी मित्र से मिलने जुलने जा सकते हैं
दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।
उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी के नेतृत्व में कृषि विभाग के अधिकारियों ने विभागीय कर्मचारियों के साथ उर्वरक के नमूने लेने के लिए छापेमारी की है। जिसमें चार टीमें अलग-अलग तहसील पर गठित करते हुए संबंधित एसडीएम की देखरेख में छापेमारी प्रारंभ हुई। तहसील बुढ़ाना में जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया व संबंधीत एसडीएम ने उर्वरक के लिए छापेमारी की। तहसील सदर उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी तुलसी राम प्रजापति व कपिल कुमार एवं संबंधित एसडीएम, तहसील खतौली कृषि रक्षा अधिकारी यतेंद्र सिंह और तहसील जानसठ उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी ने संबंधित एसडीएम के साथ छापेमारी की। जिला कृषि अधिकारी द्वारा 06, भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा 04 और कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा 1 व उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी द्वारा 2 नमूने ग्रहित किये गए। इस प्रकार कुल 16 नमूने उर्वरक के लिए गए। जिन्हें जांच के लिए लेब में भेजा गया। वहीं 12 विक्रेताओं को चेतावनी निर्गत की गई।
मुजफ्फरनगर । आज हम बात करेंगे मीरापुर विधानसभा सीट पर किसकी दावेदारी किस पार्टी से ज्यादा मजबूत रहेगी। बात करें भाजपा की तो भारतीय जनता पार्टी में 2013 के दंगों के दौरान सक्रिय रहने वाले जोगेंद्र वर्मा जिन्होंने दंगे के दौरान अपने पिता को भी खोया साथ ही दंगे के आरोप में 21 दिन जेल में रहने के दौरान अपनी माता को भी खोया था। माता के अंतिम संस्कार के लिए मात्र ढाई घंटे के पैरोल पर 21 दिन की जेल काट रहे जोगेंद्र वर्मा जेल से बाहर आए। अपनी माता का अंतिम संस्कार कर वापस जेल चले गए, लगभग 20 वर्षों से यह परिवार लगातार समाज एवं क्षेत्र की सेवा कर रहा है। किसी भी जाति या किसी भी धर्म को भूलकर हमेशा सामाजिक सेवा को प्राथमिकता दी है। 2017 में भाजपा द्वारा जो टिकट अपने हेलीकॉप्टर प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना को दिया था उस टिकट के सच्चे हकदार थे जोगेंद्र वर्मा थे, परंतु पार्टी में सक्रियता ना होने के कारण वह इस टिकट से अछूते रह गए। मगर अब 2022 के चुनाव में मीरापुर विधानसभा सीट से अपनी पूरी सक्रियता दिखाते हुए जोगेंद्र वर्मा समाज एवं जनता चाहत में तगड़े टिकट के दावेदार माने जा रहे हैं। यहां पहले दावेदारी करने वाले वीरपाल निर्वाल जिला पंचायत अध्यक्ष बन चुके हैं।
वही बात करें समाजवादी पार्टी तो अपना जीवन समाज के उत्थान एवं राजनीति के लिए निछावर करने वाले बाबू नारायण सिंह के परिवार में बिजनौर से सांसद रहे स्वर्गीय संजय सिंह चौहान के पुत्र 2017 में खतौली विधान सभा से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले चंदन सिंह चौहान लगातार अपने क्षेत्र में जनता की सेवा कर रहे हैं। इसको देखते हुए पार्टी के आलाकमान ने भी गठबंधन होते हुए चंदन सिंह चौहान को टिकट देने की सहमति लगभग बना ली है। पार्टी नेत्रत्व उन्हें इसका इशारा कर चुका है। ऐसे में यहां दो ऊर्जावान युवाओं का दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है
प्रोबेशन विभाग के कार्यालय में करीब एक माह पूर्व रात्रि में अश्लील फोटो व अन्य साम्रगी से भरा लिफाफा फेंकने के मामले में बुधवार को पुलिस ने खालापार निवासी पूर्व सभासद असद जमां को गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पुलिस द्वारा लगाई गई विभिन्न धाराओं के साथ ही धारा 386 के न्यायिक कस्टडी रिमांड पर असद जमां के अधिवक्ता ने आपत्ति करते हुए कहा कि एफआईआर से यह आरोप नही बनता हैं। वादी की ओर से पैरवी करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान कुमार, धर्मेन्द्र बालियान, प्रवेश बालियान आदि ने कहा कि लिफाफे में कागजों व फोटो को डालने का आरोप असद जमां पर है। उस लिफापे में दस लाख रुपए देने का पत्र निकला है। बहस के बाद सीजेएम ने अन्य धाराओं के साथ आईपीसी की धारा 386 में भी न्यायिक कस्टडी रिमांड स्वीकृत किया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया है। सीजेएम ने पूर्व सभासद असद जमां की ओर से उसके अधिवक्ता द्वारा पेश किए गए जमानत प्रार्थनापत्र को भी खारिज कर दिया।
पूर्व सभासद असद जमां का नाम पुलिस की जांच में प्रकाश में आया था। थाना प्रभारी बिजेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि पूर्व सभासद के साथ घटना में शामिल एक महिला का नाम भी जांच में आ चुका है। पुलिस ने उक्त महिला को अपने मुकदमे में वांछित कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि महिला के कहने पर ही लिफाफा प्रोबेशन विभाग के कार्यालय में फेंका गया था । पुलिस महिला को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। उधर पूर्व सभासद की मोबाइल की जांच में पुलिस को कुछ चौकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं। उसकी कॉल डिटेल में किसी फोन पर घंटो बातचीत होने की बात सामने आई। इसकी भी जांच चल रही है।
शहर कोतवाली पुलिस की माने तो मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का डकैत लुटेरा प्रवृति का अपराधी है, जिस पर जनपद सहारनपुर, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर में चोरी, लूट, हत्या, हत्या का प्रयत्न, डकैती, आयुद्ध अधिनियम, गैंगस्टर आदि जैसी संगीन धाराओं में करीब 02 दर्जन अभियोग दर्ज हैं।
इस टूर्नामेंट में लगभग 110 पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह मैच जीत कर विजय वर्मा ने एक बार फिर मुजफ्फरनगर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
इस टूर्नामेंट मैं स्विट्जरलैंड, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, हरियाणा, पंजाब, उत्तरांचल, त्रिवेंद्रम, गुजरात आदि जगहों से खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रदेश सह संयोजक स्वच्छ भारत अभियान विभाग भाजपा और विधानसभा सदर के वरिष्ठ नेता श्रीमोहन तायल ने कहा कि जिस प्रकार महाराजा अग्रसेन जी ने एक रूपया और एक ईंट इकट्ठा करके वैश्य समाज ही नहीं अपितु उनके राज्य में आकर बसने वाले प्रत्येक नागरिक को रोजगार और घर एवं सुरक्षा मुहैया कराई , उसी प्रकार समाज के एक एक हीरे को इकट्ठा करके समाज को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है कहा कि हमारा समाज ही भारतवर्ष की रीढ़ के रूप में राष्ट्रभक्ति के साथ कार्य करता है एवं यह वैश्य समाज ही सरकार की आय में 80% योगदान देता है जिसके कारण हमारे देश की सभी व्यवस्थाएं एवं विकास कार्य होते हैं ऐसे भामाशाह समाज को बधाई देता हूं। इस दौरान राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा नेता प्रमोद मित्तल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
चुनाव आचार सहिंता के उल्लंघन के दो अलग अलग मामलों में बुढ़ाना के भाजपा विधायक कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने दो अलग मामलों में आज आरोप तय करमदिये और सबूत के लिए आगामी 9 नवंबर नियत कर दी। विशेष अदालत एमपी एमएलए कोर्ट के ज़ज़ गोपाल उपाध्याय ने थाना शाहपुर के धारा 123 ,127 व 171 जंपरतिनिधि एक्ट के तहत आरोप तय किए। वहीं एक दूसरे मामले में थाना सिविल लाइन के निषेधाज्ञा उल्लंघन के आरोप में धारा 188 आई पी सी के तहत आरोप तय किए हैं। गत 21 जनवरी 2017 को थाना शाहपुर पुलिस ने बिना स्वीकृति के पम्फलेट बाटने के मामले में धारा 123, 127 व 171 जनप्रतिनिधि कानून के तहत चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया था। इसमें उमेश मालिक व सतपाल को आरोपी बनाया था।
दूसरा मामला निषेधाज्ञा के उल्लंघन पर धारा 188 आई पीसी के तहत थाना सिविल लाइन ने दर्ज किया था। इसमें उमेश मालिक को आरोपी बनाया गया था। आरोप है कि सौ से 150 आदमियों की भीड़ लेकर महाबीर चौक पर जमा हुए थे।
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 21 अगस्त 2025* 🌤️ *दिन - गुरूवार* 🌤️ *विक्रम संवत 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)* 🌤️ *शक...