शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021

श्रीमोहन तायल ने छात्रा छात्राओं को पढाया स्वच्छता का पाठ


मुजफ्फरनगर। स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश सह संयोजक श्रीमोहन तायल ने सदर विधानसभा क्षेत्र के गांधी कॉलोनी स्थित "श्री कृष्ण जानकी सरस्वती शिशु मंदिर" में मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विद्यालय के छात्र छात्राओं को स्वच्छता अभियान के तहत जागरूक किया साथ ही मौसमी बीमारी डेंगू वायरल मलेरिया आदि से सुरक्षित रहने के उपाय बताते जानकारी दी ।

 कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक अनिल धमीजा का भी मार्गदर्शन मिला। इससे पूर्व विद्यालय के बच्चों के द्वारा मां सरस्वती वंदना का गायन बड़ा ही कर्णप्रिय रहा। यह कार्यक्रम एंटी करप्शन संस्था के द्वारा आयोजित किया गया एवं विशेष संकलन  राजू रहेजा और  विकास आहूजा का रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से  विश्वदीप गोयल, राजीव रहेजा, अमित धीमान, आशुतोष कुमार उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गुरुवार विशेष : पंचाग एवँ राशिफल

 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 21 अगस्त 2025* 🌤️ *दिन - गुरूवार* 🌤️ *विक्रम संवत 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)* 🌤️ *शक...