शुक्रवार, 22 अक्तूबर 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 22 अक्टूबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 22 अक्टूबर 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अश्विन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - द्वितीया रात्रि 12:29 तक तत्पश्चात तृतीया*

⛅ *नक्षत्र - भरणी शाम 06:56 तक तत्पश्चात कृत्तिका*

⛅ *योग - सिद्धि रात्रि 09:40 तक तत्पश्चात व्यतिपात*

⛅ *राहुकाल - सुबह 10:56 से दोपहर 12:23 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:37* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:07*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - स्वामी रामतीर्थ जयंती (दि.अ.)*

💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *व्यतिपात योग* 🌷

🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*

🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*

🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*

💥 *विशेष ~ 22 अक्टूबर 2021 शुक्रवार रात्रि 09:41 से 23 अक्टूबर, शनिवार को रात्रि 10:33 तक व्यतीपात योग है।*

🙏🏻 

   🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *हेमन्त ऋतुचर्या* 🌷

➡ *23 अक्टूबर 2021 शनिवार से हेमन्त ऋतु प्रारंभ।*

➡ *शीतकाल आदानकाल और विसर्गकाल दोनों का सन्धिकाल होने से इनके गुणों का लाभ लिया जा सकता है क्योंकि विसर्गकाल की पोषक शक्ति हेमन्त ऋतु हमारा साथ देती है। साथ ही शिशिर ऋतु में आदानकाल शुरु होता जाता है लेकिन सूर्य की किरणें एकदम से इतनी प्रखर भी नहीं होती कि रस सुखाकर हमारा शोषण कर सकें। अपितु आदानकाल का प्रारम्भ होने से सूर्य की हल्की और प्रारम्भिक किरणें सुहावनी लगती हैं।*

➡ *शीतकाल में मनुष्य को प्राकृतिक रूप से ही उत्तम बल प्राप्त होता है। प्राकृतिक रूप से बलवान बने मनुष्यों की जठराग्नि ठंडी के कारण शरीर के छिद्रों के संकुचित हो जाने से जठर में सुरक्षित रहती है जिसके फलस्वरूप अधिक प्रबल हो जाती है। यह प्रबल हुई जठराग्नि ठंड के कारण उत्पन्न वायु से और अधिक भड़क उठती है। इस भभकती अग्नि को यदि आहाररूपी ईंधन कम पड़े तो वह शरीर की धातुओं को जला देती है। अतः शीत ऋतु में खारे, खट्टे मीठे पदार्थ खाने-पीने चाहिए। इस ऋतु में शरीर को बलवान बनाने के लिए पौष्टिक, शक्तिवर्धक और गुणकारी व्यंजनों का सेवन करना चाहिए।*

➡ *इस ऋतु में घी, तेल, गेहूँ, उड़द, गन्ना, दूध, सोंठ, पीपर, आँवले, वगैरह में से बने स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजनों का सेवन करना चाहिए। यदि इस ऋतु में जठराग्नि के अनुसार आहार न लिया जाये तो वायु के प्रकोपजन्य रोगों के होने की संभावना रहती है। जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी न हो उन्हें रात्रि को भिगोये हुए देशी चने सुबह में नाश्ते के रूप में खूब चबा-चबाकर खाना चाहिए। जो शारीरिक परिश्रम अधिक करते हैं उन्हें केले, आँवले का मुरब्बा, तिल, गुड़, नारियल, खजूर आदि का सेवन करना अत्यधिक लाभदायक है।*

➡ *एक बात विशेष ध्यान में रखने जैसी है कि इस ऋतु में रात लंबी और ठंडी होती है। अतः केवल इसी ऋतु में आयुर्वेद के ग्रंथों में सुबह नाश्ता करने के लिए कहा गया है, अन्य ऋतुओं में नहीं।*

➡ *अधिक जहरीली (अंग्रेजी) दवाओं के सेवन से जिनका शरीर दुर्बल हो गया हो उनके लिए भी विभिन्न औषधि प्रयोग जैसे कि अभयामल की रसायन, वर्धमान पिप्पली प्रयोग, भल्लातक रसायन, शिलाजित रसायन, त्रिफला रसायन, चित्रक रसायन, लहसुन के प्रयोग वैद्य से पूछ कर किये जा सकते हैं।*

➡ *जिन्हें कब्जियत की तकलीफ हो उन्हें सुबह खाली पेट हरड़े एवं गुड़ अथवा यष्टिमधु एवं त्रिफला का सेवन करना चाहिए। यदि शरीर में पित्त हो तो पहले एक चुटकी चूर्ण एवं मिश्री लेकर उसे निगद लें । सुदर्शन चूर्ण अथवा गोली थोड़े दिन खायें।*

➡ *विहारः आहार के साथ विहार एवं रहन-सहन में भी सावधानी रखना आवश्यक है। इस ऋतु में शरीर को बलवान बनाने के लिए तेल की मालिश करनी चाहिए। चने के आटे, लेप अथवा आँवले के उबटन का प्रयोग लाभकारी है। कसरत करना अर्थात् दंड-बैठक लगाना, कुश्ती करना, दौड़ना, तैरना आदि एवं प्राणायाम और योगासनों का अभ्यास करना चाहिए। सूर्य नमस्कार, सूर्यस्नान एवं धूप का सेवन इस ऋतु में लाभदायक है। शरीर पर अगर का लेप करें। सामान्य गर्म पानी से स्नान करें किन्तु सिर पर गर्म पानी न डालें। कितनी भी ठंडी क्यों न हो सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लेना चाहिए। रात्रि में सोने से हमारे शरीर में जो अत्यधिक गर्मी उत्पन्न होती है वह स्नान करने से बाहर निकल जाती है जिससे शरीर में स्फूर्ति का संचार होता है।*

➡ *सुबह देर तक सोने से यही हानि होती है कि शरीर की बढ़ी हुई गर्मी सिर, आँखों, पेट, पित्ताशय, मूत्राशय, मलाशय, शुक्राशय आदि अंगों पर अपना खराब असर करती है जिससे अलग-अलग प्रकार के रोग उत्पन्न होते हैं। इस प्रकार सुबह जल्दी उठकर स्नान करने से इन अवयवों को रोगों से बचाकर स्वस्थ रखा जा सकता है।*

➡ *गर्म-ऊनी वस्त्र पर्याप्त मात्रा में पहनना, अत्यधिक ठंड से बचने हेतु रात्रि को गर्म कंबल ओढ़ना, रजाई आदि का उपयोग करना, गर्म कमरे में सोना, अलाव तापना लाभदायक है।*

➡ *अपथ्यः इस ऋतु में अत्यधिक ठंड सहना, ठंडा पानी, ठंडी हवा, भूख सहना, उपवास करना, रूक्ष, कड़वे, कसैले, ठंडे एवं बासी पदार्थों का सेवन, दिवस की निद्रा, चित्त को काम, क्रोध, ईर्ष्या, द्वेष से व्याकुल रखना हानिकारक है।*


📖 

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक 

15 अक्टूबर रात्रि 9.14 बजे से 20 अक्टूबर दोपहर 2.03 बजे तक

12 नवंबर रात्रि 2.51 बजे से 16 नवंबर रात्रि 8.14 बजे तक

9 दिसंबर प्रात: 10.10 बजे से 14 दिसंबर रात्रि 2.04 बजे तक


नवंबर 2021: एकादशी व्रत


01 नवंबर: रमा एकादशी


14 नवंबर: देवुत्थान एकादशी

30 नवंबर: उत्पन्ना एकादशी


दिसंबर 2021: एकादशी व्रत


14 दिसंबर: मोक्षदा एकादशी


30 दिसंबर: सफला एकादशी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप कुछ धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको आगे चलकर लाभ भी अवश्य मिलेगा, अगर आप किसी व्यापार को करते हैं, तो आप उसमें आज कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं, जिसके कारण आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने हंसमुख स्वभाव के कारण उन्हें मनाने में कामयाब रहेंगे। यदि आपको कोई सेहत से संबंधित समस्या है, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो वह भविष्य में किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण आप चिड़चिड़ा सा महसूस करेंगे, लेकिन ऐसे समय में भी आपको ध्यान रखना होगा व धैर्य और शांति से काम लेना होगा। यदि आज आपको कोई भला बुरा कहे, तो वह भी आपको शांत रहकर सुनना होगा, लेकिन यदि आज आप किसी नए निवेश को करने की सोचेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ दे सकता है। यदि आज कोई दुखद की स्थिति उत्पन्न होगी, तो उसमें आपके पड़ोसी भी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे, इसलिए आज आप उसी कार्य को करने की पहले कोशिश करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने संबंधियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन वह बातचीत से हल हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको विशेष सम्मान प्राप्त होने के योग बनते दिख रहे हैं, लेकिन आपको आज किसी भी फैसले को जल्दबाजी में नहीं लेना है, नहीं तो वह आपके लिए भविष्य में कोई बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको दूसरों की कमियों को ढूंढने से पहले अपने अंदर झांकना होगा, तभी आप अपने अंदर के अवगुणों को समाप्त कर पाएंगे। आज आप सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आप अपने व्यापार के लिए अपनी बुद्धि से किसी नई खोज को करेंगे, तो यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी, लेकिन विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन परिश्रम करना होगा, तभी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति करवा सकता है, जिसके कारण आपके परिवार के सदस्यों में भी प्रसन्नता रहेगी। यदि परिवार में कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से सुलझ जायेगा, लेकिन आज आपकी माताजी की कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसके कारण आपको भागदौड़ भी अधिक करनी पड़ेगी। सायंकाल के समय आपके घर कुछ अतिथि आगमन कर सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा।

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में आज आपके शत्रु अधिकारियों से आपकी प्रशंसा सुनकर आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वह इसमें सफल नहीं होंगे, लेकिन फिर भी आपको सतर्क रहना होगा। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप उसका समाधान किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से खोजने में सफल रहेंगे। यदि आपका धन कहीं लंबे समय से फंसा हुआ था, तो वह भी आज आपको प्राप्त हो सकता है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपको अपने किसी परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। नौकरी कर रहे जातकों के अधिकारों में आज वृद्धि होगी, जिसके कारण उनको वेतन वृद्धि जैसे शुभ सूचना भी प्राप्त हो सकती है। परिवार में आज कोई शुभ समाचार आपको सुनने को मिलेगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो वह भी आपको भरपूर लाभ दे सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपनी शान शौकत की चीजों की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु आपसे नाराज हो सकते हैं, लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे, इसलिए आपको उनके बारे में नहीं सोचना है। सायंकाल के समय आपको कोई ऐसी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका उत्साह और बढ़ेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज के दिन आप अपने कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन कर सकते हैं, जिसमें आपके साथी कर्मचारी भी आपके साथ मेहनत करते नजर आएंगे, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को सायंकाल तक कुछ लाभ के अवसर दिखाई देंगे, लेकिन उन्हें पहचानना होगा, तभी वह उनसे लाभ हासिल कर सकेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार व्यक्तियों से मुलाकात होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आज यदि आप अपने धन को किसी शेयर को खरीदने में लगाएंगे, तो वह आपको लाभ दे सकता है, लेकिन आज आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। आज सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त होगी, जो आपके लिए लाभ का सौदा लेकर आएगी।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आप भविष्य की नवीन योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको अपने पिताजी व जीवनसाथी के सलाह व सहयोग की आवश्यकता होगी। बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज आपको कार्य में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। रात्रि का समय आज आप अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने किसी सीनियर्स की मदद से प्रमोशन मिल सकता है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज आपका मन किसी परेशानी के कारण परेशान रहेगा, जिसकी वजह से आप अपनी पत्नी व संतान पर गुस्सा निकाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि ऐसा आपने किया तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आज कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है, क्योंकि वही आपको सम्मान दिलवाएगी। रात्रि का समय आज आप अपने किसी मित्र से मिलने जुलने जा सकते हैं


दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।




 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1



 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57


 

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060


 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा


 

कैसा रहेगा यह वर्ष

 


यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...