मंगलवार, 6 जुलाई 2021

किसे होगा धनलाभ, किसके हाथ लगेगी निराशा, आज का पंचांग एवँ राशिफल 06 जुलाई 2021




🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 06 जुलाई 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - ज्येष्ठ)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - द्वादशी 07 जुलाई रात्रि 01:02 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका शाम 03:21 तक तत्पश्चात रोहिणी*

⛅ *योग - शूल दोपहर 02:37 तक तत्पश्चात गण्ड*

⛅ *राहुकाल - शाम 04:04 से शाम 05:44 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:03* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:23* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाना मना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷

🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 07 जुलाई, बुधवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*

 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*

🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*

🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*

🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।*

 👉🏻 *ये उपाय करें*

*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि* 🌷

👉🏻 *08 जुलाई 2021 गुरुवार को मासिक शिवरात्रि है।*

🙏🏻 *हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी*

🌷 *1).ॐ शिवाय नम:*

🌷 *2).ॐ सर्वात्मने नम:* 

🌷 *3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*

🌷 *4).ॐ हराय नम:*

🌷 *5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*

🌷 *6).ॐ श्रीकंठाय नम:*

🌷 *7).ॐ सद्योजाताय नम:*

🌷 *8).ॐ वामदेवाय नम:* 

🌷 *9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:* 

🌷 *10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*

🌷 *11).ॐ ईशानाय नम:*

🌷 *12).ॐ अनंतधर्माय नम:*

🌷 *13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*

🌷 *14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*

🌷 *15).ॐ प्रधानाय नम:* 

🌷 *16).ॐ व्योमात्मने नम:* 

🌷 *17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*

 🙏🏻 *आर्थिक परेशानी से बचने हेतु* 🙏🏻

👉🏻 *हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।*

👉🏻 *और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।*

🙏🏻 *प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।*

🙏🏻 *-*


📖 **

📒 **

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏पंचक आरम्भ

जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm

पंचक अंत

जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm

एकादशी

 

 5 जुलाई- योगिनी एकादशी

 

 20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी

प्रदोष

जुलाई 2021: प्रदोष व्रत


07 जुलाई: प्रदोष व्रत


21 जुलाई: प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार

श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार


अमावस्या


जुलाई, 2021 में अमावस्या तीथि 09 जुलाई, सुबह 5:16 बजे - 10 जुलाई, 6:46 बजे

अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको दूसरों की मदद करने में आनंद आएगा, लेकिन आपको ध्यान देना होगा, कहीं वह आपकी मदद को आपका स्वार्थ ना समझ लें। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, जिसके कारण आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपको उनके क्रोध से बचना होगा। सामाजिक व धार्मिक क्षेत्रों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य होगा। संतान के किसी फैसले से आज आपको निराशा हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप धर्म-कर्म के कार्यों में बढ चढकर हिस्सा लेंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। परिवार में आज कुछ सदस्य आपसे फरमाइशें कर सकते हैं और आप उनको पूरा करने की भी पूरी कोशिश करेंगे। रात्रि का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यदि आपका आपके परिवार के किसी सदस्य से कोई विवाद चल रहा है, तो वह आप समाप्त हो सकता है

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य भरा रह सकता है। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं, जिससे देखकर जीवन साथी आपसे प्रसन्न नजर आएंगे। आज आपको अपने पिताजी के आशीर्वाद व अधिकारियों को कृपा से बहुमूल्य वस्तु व संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसके अभिलाषा आप लंबे समय से कर रहे थे। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अधिकतम सफलता प्राप्त होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति मिल सकती है। सायंकाल के समय आज किसी प्रिय एवं महान पुरुषों के दर्शन से आप का मनोबल बढ़ेगा।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज अकस्मात आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन आने से आपको लाभ होगा, जिसके कारण आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को भी पूरा करेंगे, जिसमें संतुष्टि होगी। व्यवसाय में यदि नई योजनाएं बनाई हैं, तो उनको आज गति मिल सकती है। यदि आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो शीघ्रता से ना लें क्योंकि शीघ्रता से लिया गया निर्णय भविष्य में आपको परेशानी दे सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा के लिए जा सकते हैं।



सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को आज अत्यधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण वह अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपकी माताजी नाराज हो सकती हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने बच्चों के भविष्य से जुड़े कुछ फैसलों को अपने जीवन साथी की मदद से सुलझाएंगे।



कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय व अपनी नौकरी में अपने प्रतिद्वंद्वियों का सिर दर्द बने रहेंगे, जिसके कारण वह आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव होगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी कोर्स के लिए आवेदन किया है, तो उसमें आज दाखिला मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग पाकर आज आप किसी जरूरी निर्णय को ले सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा।




तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में जुड़े लोगों को आज कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। व्यापार में भी आज आपको आय के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे। भागदौड़ अधिक रहने के कारण आज आपके स्वास्थ्य पर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की आज अपने जीवनसाथी से कोई बहसबाजी हो सकती है, लेकिन आपको अपने जीवन साथी की बात को सुनना व समझना होगा।



वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपनी नौकरी में वाणी पर संयम बनाए रखना होगा, नहीं तो आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपके किसी सहयोगी से आपकी बहस बाजी होगी, तो उसे अनदेखा करें। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आप अपने परिजनों के साथ भेंट व बातचीत में व्यतीत करेंगे।



धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन यदि आज आप कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ देगा, चाहे वह निर्णय निजी या व्यवसाय के लिए भी लिया है यदि आपका संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। आज किसी रिश्तेदार को रुपये पैसे का लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। आज आप अपनी गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।



मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप अपने सभी कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। यदि आपने आज कुछ कार्यों को करने का मन बनाया है, तो सबसे पहले उन्हें ही पूरा करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को आज यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया हुआ है, तो उसमें सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होगी, जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों की सभी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। यदि आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वाहन के प्रयोग से सावधानी बरतें क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।



कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रह सकता है। कोई शारीरिक कष्ट आज आपको परेशान कर सकता है। आज यदि किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का का समय है, तो उसके सभी वैज्ञानिक पहलुओं को गंभीरता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ परिवार के कुछ अहम मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज वैवाहिक जीवन में आनंद बढेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं, जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकते हैं। आज आपको अपने व्यापार के लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ पास व दूर की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो सुरक्षा के खास ध्यान रखें। विद्यार्थियों को मानसिक भार से छुटकारा मिल सकता है। बिजनेस में बढ़ती होगी, प्रोग्रेस से आज आपके मन में प्रसन्नता रहेगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभाशीष

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष


दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।


आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  



 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24 

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78 


  

शुभ वर्ष : 2022, 2026   

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

सोमवार, 5 जुलाई 2021

मोदी सरकार में जल्द शामिल होंगे कुछ नये मंत्री

 


नई दिल्ली। काफी दिनों से अधर में पड़े मोदी कैबिनेट के विस्तार पर जल्द ही मुहर लग सकती है। बताया जा रहा है कि मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए लगातार प्रयास जारी है। एक से अतिरिक्त मंत्रालय का पदभार संभाल रहे मंत्रियों को राहत दी जा सकती है। 

सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, सांसद  ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे चेहरे मोदी कैबिनेट के विस्तार में शामिल हो सकते हैं। वही 2022 में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब सहित कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी सहयोगी दल के सांसदों को मोदी कैबिनेट विस्तार में जगह दी जा सकती है। अधिकारिक सूत्रों के 7 जुलाई या उसके दो-तीन दिन बाद मोदी के कैबिनेट विस्तार पर मुहर लग सकती है।

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


मुजफ्फरनगर । खतौली के पास दहौड गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मेरठ के बडला कैथवाडा गांव निवासी सोमपाल की लड़की शीतल की शादी 25 फरवरी 2015 को दहौड़ गांव निवासी विशाल पुत्र विक्रम के साथ हुई थी। बताया गया है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले शीतल को अतिरिक्त दहेज की खातिर परेशान कर रहे थे। पिछले दिनों से ससुराल वालों ने गाड़ी की मांग की हुई थी।आरोप है कि दहेज न मिलने पर ससुराल वालों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद चुपचाप अंतिम संस्कार करने का प्रयास कर ही रहे थे कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने घटना की सूचना दी। लड़की के परिजनों ने कोतवाली में सास, ससुर ,पति व उसके दो भाइयों के विरूद्व दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर लड़के पक्ष के लोगों का कहना है कि विशाल शराब का आदी था, जिसके चलते आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। सोमवार को भी दपंति में विवाद हो गया। जिसके चलते विवाहिता कमरे में चली गई। काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर पति ने अन्दर देखा तो पत्नी पंखे से लटकी हुई थी। लोगों की मदद से पत्नी को पंखे से उतार कर नगर में एक प्राइवेट चिकित्सक के पास उपचार के लिए लेकर गएं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजन महिला को लेकर घर वापस लौट रहे थे। महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। बताया गया है कि दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम पर भिजवा दिया है। एसआई पवन कुमार ने बताया कि महिला के गले पर रस्सी के निशान थे, जबकि परिजनों का कहना था कि मुंह पर तकिया रखकर महिला की हत्या की गई है। मामला संदिग्ध जान पड रहा है। हालकि महिला के परिजनों की दी गई तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सब इंस्पेक्टर ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी


नोएडा। दादरी क्षेत्र की एनटीपीसी प्लांट में सोमवार को कथित तौर पर सीआईएसफ के एक सब इंस्पेक्टर ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से मिले एक सुसाइड नोट के मुताबिक सब इंस्पेक्टर ने पत्नी से विवाद के चलते यह कदम उठाया है।

एडिशनल डीसीपी विशाल पाण्डेय ने बताया कि सीआईएसफ के सब इंस्पेक्टर सुजीत कुमार (30 वर्ष) की ड्यूटी एनटीपीसी की सुरक्षा में लगी हुई थी। परिसर में सुजीत कुमार पत्नी वर्षा (23 वर्ष) के साथ रह रहे थे। उन्होंने बताया कि दंपति की मौत की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। इसके बाद जारचा पुलिस मौके पर पहुंची।

भाकियू के समर्थन में गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे गैर भाजपाई वाल्मीकि


गाजीपुर बॉर्डर/मुजफ्फरनगर। गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन के समर्थन में आयोजित वाल्मीकि पंचायत में एकजुट होकर भाकियू का साथ देने का वायदा करते हुए शपथ दिलाई गई।जिसमे वाल्मीकि क्रान्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक गंभीर ने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर विगत दिनों जो वाल्मीकि समाज को लेकर जो हंगामा हुआ, वो अमित वाल्मीकि नही अमित भाजपाई था।

किसान एकता मोर्चा के बैनर तले गाजीपुर बॉर्डर पर आयोजित वाल्मीकि पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा नेता अमित वाल्मीकि को भेजना भाजपा की एक सोची समझी साजिश थी ताकि वाल्मीकि समाज और धरणारत किसानों के बीच एक खाई पैदा की जा सके। और उनके बीच वेमनस्य हो जाए।

वाल्मीकि क्रान्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक गंभीर ने हजारों लोगों की भीड़ को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब हाथरस में समाज की बेटी के साथ बलात्कार के बाद हत्या करके रातोरात उसकी लाश को जला दिया था उस वक्त ये वाल्मीकि समाज के नेता कहां थे और क्या कर रहे थे? मुजफ्फरनगर के गौरव और वर्ल्ड फेमस भाकियू नेता चौधरी राकेश टिकैत ने हमेशा से ही वाल्मीकि समाज का सम्मान किया है।

पंचायत में मनोज सौदाई एडवोकेट, श्री पाल पाहीवाल, नरेश नंदन वाल्मीकि, सोनू सरवट, सतपाल गहरा, अश्वनी टांक, संजय रामपुरी, लवी गोयल, राजू प्रधान, रजनीश गम्भीर, मिक्की मचल, विक्की बेनीवाल, सरलु सिंह, पी के सुधा, सुधीर कुमार पारचा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चन्द बेनीवाल, राकेश टांक, सागर सौदाई, मनीषआदि मौजूद रहे।

मंच पर मौजूद वाल्मीकि क्रान्ति दल के पदाधिकारियों को चौधरी राकेश टिकैत ने साफा पहनाकर सम्मानित भी किया।

भाजपा सभासद हुए चेयरमैन अंजू अग्रवाल के पक्ष में लामबंद


 मुजफ्फरनगर । भाजपा सभासद दल के नेता प्रेमी छाबड़ा एवं उप नेता विपुल भटनागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी सभासद नगर विकास मैं पार्टी की चेयरमैन अंजू अग्रवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं ।

आज भाजपा सभासद दल के नेता प्रेमी छाबड़ा एवं उप नेता विपुल भटनागर ने एक बैठक की बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी सभासद दल के नेता प्रेमी छाबड़ा ने कहा 6 जुलाई 2021 11:00 बजे होने वाली बोर्ड मीटिंग में पार्टी के सभी सभासद नगर विकास के लिए बनाए गए एजेंडे के साथ हैं। जैसे कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं की भाजपा सभासद बोर्ड मीटिंग का बहिष्कार करेंगे वह सरासर गलत है। भारतीय जनता पार्टी का सदैव कहना रहा है विकास किया है विकास करेंगेे। दो या तीन लोग जो बोर्ड मीटिंग का विरोध कर रहे हैं वह उनका निजी विरोध है। पार्टी का उससे कोई मतलब नहीं है। इस मीटिंग में प्रेमी छाबड़ा, विपुल भटनागर,  प्रियांशु जैन,  संजय सक्सेना पति सभासद, लक्ष्मण, नवनीत कुछल, विकास गुप्ता, भीष्म सिंह पवन चौधरी विवेक चुग , मोहित मलिक इंजीनियर राजू त्यागी सुषमा पुंडीर, सुरेश चाचा आदि मौजूद रहे। 


एसडीएम सदर की छापेमारी के दौरान, बायोडीजल पम्प सील

 


मुजफ्फरनगर । उप जिलाधिकारी सदर, ने बताया कि ग्राम सुवाहेडी विकास खण्ड पुरकाजी मे स्थित बायोडीजल पम्प के संबंध मे मिलावटी तेल की बिक्री एवं अवैध  तरीके से संचालन के संबंध मे प्राप्त शिकायत के दृष्टिगत श्री इन्द्र देव शर्मा, नायब तहसीलदार सदर एवं श्री अनुज कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक, तहसील सदर के द्वारा उक्त बायोडीजल पम्प पर छापेमारी संबंधी कार्यवाही की गयी। इस संबंध मे मौके पर उपस्थित इमराना पुत्र दिलशाद द्वारा बायोडीजल पम्प के संबंध मे कोई भी अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत नही किया जा सका। जिसके दृष्टिगत ग्राम सुवाहेडी मे स्थित बायो डीजल पम्प को मौके पर सील किया गया। अभिलेखीय साक्ष्यो एवं अन्य कार्यवाही संबंधी जांच जारी है।

ब्लॉक प्रमुख चुनाव कार्यक्रम तय

 लखनऊ । ब्लॉक प्रमुख चुनाव कार्यक्रम तय 8 में नामांकन 9 में नाम वापसी 10 में मतदान व रिजल्ट घोषित किया जाएगा


 

पालिका बोर्ड की मंगलवार की बैठक का होगा विरोध


मुजफ्फरनगर । सफाई कर्मियों ने नगर पालिका परिषद् के सभासदों को अवगत कराया है कि दिनांक 6 जुलाई 2021 को होने वाली बोर्ड मीटिंग का सफाई कर्मचारी संघ विरोध करता है क्योंकि जनवरी फरवरी व मार्च 2021 में बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी सफाई कर्मचारी संघ की मांगो को बोर्ड प्रस्ताव में नही रखा गया है। जैसा कि समझौता वार्ता में 250 सफाई कर्मचारी ठेके पर व 200 नये हाथ रेहड़े सफाई कर्मचारियों को देने की सहमति बनी थी जिस पर कोई भी बात बोर्ड मीटिंग में रखने हेतू एजेन्डें में नही है। अत: सफाई कर्मचारी संघ सफाई कर्मचारी हित की कोई भी बात बोर्ड मीटिंग  में न रखे जाने का बोर्ड मीटिंग का पुरजोर विरोध करता है। अध्यक्ष चमन लाल ढिंगान व महामंत्री अरविंद कुमार उर्फ सोनू मचल तथा कार्यकारिणी के समस्त सदस्य मौजूद रहे।

दूसरी ओर चेयरमैन विरोधी गुट भी इसके खिलाफ तैयारी कर रहा है। 

गुटबाजी खत्म कर रालोद को मजबूत बनाएंगे प्रभात तोमर



मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल  के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने पद भार ग्रहण करने के साथ आज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी  चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि वे चौधरी चरण सिंह, चौधरी  अजित सिंह की नीतियों पर चलते हुए जयंत चौधरी  के नेतृत्व में रालोद को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी  गुर्जर, युवा नेता पराग चौधरी, हंसराज जावला, अश्वनी खरब ओर भगत सिंह संग रहे। ज्ञात रहे कि जिला पंचायत चुनाव में पराजय के बाद अजित राठी के स्थान पर प्रभात तोमर को जिलाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया है। रालोद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने निवर्तमान जिलाध्यक्षअजित राठी ओर प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी गुर्जर के घर जाकर मुलाकात की और और कहा कि पार्टी को बिना किसी गुटबाज़ी के आगे बढ़ाएंगे और पार्टी के हर कार्यकर्ता का सम्मान रखा जायेगा।

लाल बहादुर शास्त्री के कार्पोरेटर पोते रालोद में शामिल


नई दिल्ली। आज राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की उपस्थिति में भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के पौत्र विनम्र शास्त्री राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए। विनम्र शास्त्री कई वर्षों से लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष है। अपनी अध्यक्षता में इन्होंने किसान, जवान व समाज के गरीब वर्गों के उत्थान के लिए सकारात्मक कार्य किए है।  संस्था की 21 सलाम मुहिम के तहत इन्होंने परमवीर चक्र विजेताओं के यश और वीरता की कहानियां घर घर पहुंचाई है। विनम्र शास्त्री, श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए किसान, जवान व गरीब तबके के उत्थान हेतु आज सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर रहे हैं। अपने सामाजिक कार्यों के साथ विनम्र शास्त्री ने पिछले कई वर्षों से भारतीय कॉरपोरेट जगत में कई कंपनियों को स्थापित करने का भी काम किया है। विनम्र शास्त्री ने कई कंपनियों के नेतृत्व वाले महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाह किया है।

इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि " लाल बहादुर शास्त्री जी और चौधरी चरण सिंह जी को आज भी ग्रामीण भारत में आदर्श के रूप में देखा जाता है।

  दोनों परिवारों ने पहले भी साथ मिलकर राजनीतिक यात्रा तय की है। मेरे विनम्र शास्त्री जी और उनके परिवार के साथ बहुत पुराने करीबी रिश्ते रहे है। मुझे खुशी है कि आज विनम्र शास्त्री जी अपनी राजनीतिक पारी को आगे बढ़ाने राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हुए है।अर्थव्यवस्था से जुड़े नीतिगत सुझाव व राजनीतिक रणनीति के निर्माण में विनम्र शास्त्री जी अपना विशेष योगदान राष्ट्रीय लोकदल को देंगे"

अब खांसी- जुकाम और सर्दी से भी सतर्क रहने की जरूरत : डा. अग्रवाल


मुजफ्फरनगर। कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की एक नसीहत दी है। बीते डेढ़ साल से कोरोना नए-नए स्वरूपों के साथ ज्यादा संक्रामक हो रहा है और इसके लक्षण भी बदलते जा रहे हैं। कोरोना से उभरे लोग डेल्टा स्वरूप के शुरुआती लक्षणों से अलग अनुभव कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मामूली सर्दी-जुकाम वाले मरीजों को सतर्क रहने की आवश्यकता है वह भी अब कोरोना का लक्षण हो सकता है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया अक्सर देखा जाता है कि सभी इंसान विभिन्न प्रतिरक्षा तंत्र के कारण आपस में अलग-अलग हैं, जिसके कारण एक ही वायरस इंसानों में कई तरीकों से नए-नए संकेत और लक्षण पैदा कर सकता है। उनका कहना है, वायरस से होने वाली बीमारी दो अहम कारकों पर निर्भर करती है। पहला, वायरस के अपनी प्रतिकृतियां बनाने की गति और प्रसार का माध्यम। दूसरा, म्यूटेशन के कारण वायरल कारकों का बदलना। दोनों की कारणों में प्रत्येक व्यक्ति में कोरोना के भी अलग-अलग लक्षण देखने को मिल सकते है।

डेल्टा स्वरूप में बदल रहे हैं लक्षण

अभी तक कोरोना के सामान्य लक्षणों में बदलाव के संकेत मिले हैं। बुखार और खांसी हमेशा से कोरोना के सबसे सामान्य लक्षण रहे हैं। सिर और गले में दर्द भी पारंपरिक रूप से कुछ लोगों में दिख रहा था। लेकिन नाक बहना शुरुआती मामलों में अलग ही था। वहीं,सूंघने की क्षमता खोना बीते साल से ही प्रमुख लक्षण रहा लेकिन कोरोना के नए स्वरूप में देखा गया है कि वह अब नौंवे स्थान पर चला गया है।

मामूली सर्दी-जुकाम हो सकता है कोरोना का लक्षण

डॉ. एसके अग्रवाल का कहना है, हमें डेल्टा के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने की जरूरत है। हालांकि अभी तक मुजफ्फरनगर में डेल्टा स्वरूप का कोई भी मरीज नहीं मिला है लेकिन अभी तक सामने आए आंकड़े बताते हैं कि जिसे हम मामूली सर्दी-जुकाम (बहती नाक और गले में दर्द) मान रहे हैं, वह कोरोना का लक्षण भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में मरीज को घबराना नहीं है केवल सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोरोना प्रोटोकॉल के पालन, समय पर दवा व उचित इलाज से कोरोना के इस स्वरूप को भी मात दी जा सकती है।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह 7 जुलाई को आयेगी


मुजफ्फरनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह 7 जुलाई को जनपद में आयेगी। उन्होने बताया कि उ0प्र0 राज्य महिला आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद में महिलाओं की चिकित्सीय स्थिति की जमीनी जानकारी लिये जाने, महिलाओं को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन एवं कोविड काल में गर्भवती महिलाआें तथा अन्य गम्भीर रोगों से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराये जा रहे उपचार व्यवस्था का अनुश्रवण करने तथा कोविड से बचाव हेतु टीकाकरण की वस्तुस्थिति की जानकारी हेतु जिला  चिकित्सालय एव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रां का निरीक्षण किया जायेगा।

महिला आयोग की सदस्य मिलेंगी कोविड से अनाथ हुए बच्चों और परिवारों से 
सर्वसाधारणा को सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की  उपाध्यक्ष  सुषमा सिंह द्वारा दिनांक 07.07.2021 बुधवार को जनपद में महिलाओं की चिकित्सीय स्थिति की जमीनी जानकारी लिए जाने, महिलाओं को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन एवं कोविड काल में गर्भवती महिलाओं तथा अन्य गम्भीर बीमारी से पीडित महिलाओं को उपलब्ध कराये जा रहे उपचार व्यवस्था का अनुश्रवण करने तथा कोविड-19 से बचाव हेतु टीकाकरण की वस्तुस्थिति की जानकारी हेतु जिला चिकित्सालय एवं जनपद में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण/भ्रमण किया जायेगा। उपाध्यक्ष  द्वारा कोविड-19 से प्रभावित परिवारों से भी मिलेंगी, जिनके पिता या माता/पिता दोनों की कोविड-19 से मृत्यु हुई हो, उन्हे उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जोडा गया, उसकी जानकारी भी करेंगी और सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को जोडने का कार्य प्राथमिकता से करेंगी। भ्रमण कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित किसी वरिष्ठ यथासम्भव महिला चिकित्सक उपस्थित रहेगें।

व्यापारियों ने ने ज्ञापन देकर गिनाई शहर की समस्याएं, चेयरमैन पर लगाए आरोप


मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा नगर की मुख्य समस्याओं तथा नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध में एक ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एव नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में  जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के आदेशानुसार सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह को सौंपा गया जिसमें उनको नगर की मुख्य समस्याओं से अवगत कराया गया

ज्ञापन में कहा गया है कि लगभग 40 लाख कीमत का कोबक्टर जिला अस्पताल के सामने मुख्य सड़क पर अतिक्रमण कर रहा है तथा आज तक किसी भी उपयोग में नहीं लिया गया है। अंडरग्राउंड डस्टबिन शहर के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए थे वह सब कूड़े से भरे पड़े हैं व कूड़ा सड़कों पर बाहर बिखरा रहता है। गोल्डन ट्रायंगल कंपनी को लगभग 82 लाख की पेमेंट वाहन घोटाले के तहत की गई जो कि जांच का विषय है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए जो पैसा नगरपालिका को दिया गया,लगभग सत्तर लाख के करीब आया वह पैसा नगर पालिका चेयरमैन ने अपने प्रचार प्रसार में लगा दिया यह भी जांच का विषय है

उनका कहना है कि हाउ टैक्स वाटर टैक्स में वृद्धि के बाद भी आम जनता को इसका कोई प्रत्यक्ष लाभ नहीं मिल पा रहा है सफाई कर्मियों की संख्या बहुत कम है,जनसंख्या के हिसाब से इनकी संख्या बढ़ाई जाए। नगर में सफाई का ठेका प्राइवेट कंपनियों को ना देकर नए सफाई कर्मी की नियुक्ति कर सफाई कार्य कराया जाए। नगर पालिका ठेकेदारों का रुका हुआ भुगतान कराया जाए ताकि निर्माणाधीन कार्य शीघ्र पूरा हो सके। जिला प्रशासन नगर पालिका किरायेदारों की समस्या प्रशासनिक स्तर से हल करने का प्रयास करें क्योकि दुकानदार राजस्व सही माध्यम से सरकार तक पहुंचाना चाहता है, भ्रष्टाचारियों के माध्यम से नहीं।  नगर पालिका के बड़े-बड़े दावों के बावजूद नगर की सड़कें बेहाल हैं। जगह-जगह गहरे गड्ढे रोज दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं बरसात आने से पहले इन्हें भरवाया जाए तथा नावेल्टी चैराहे को खोल कर आमजन को हो रही समस्याओं से राहत दिलाई जाए।

व्यापारी नेताओं ने आरोप लगाया है कि नगर की प्रथम नागरिक होने के बावजूद भी नगर पालिका अध्यक्ष का व्यवहार नगर की जनता के साथ लगातार उपेक्षा एवं गलत देखने को मिलता है इसी को लेकर पूर्व में एक आडियो भी पालिकाध्यक्ष का वायरल हो चुका है नगर पालिका ईओ सही काम करना चाहते हैं लेकिन चेयरमैन के दबाव के कारण काम मे विघ्न उत्पन्न होता है। इस अवसर पर संगठन के सरदार बलविंदर सिंह,  प्रवीण जैन, पवन वर्मा, भूरा कुरेशी, विजय कुच्छल, उदित किंगर, अखिलेश शर्मा, सुनील वर्मा, शिवकुमार सिंघल उपस्थित रहे।

अब 10 जुलाई को ब्लाक प्रमुख चुनाव कराने की तैयारी

 


मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने के बाद सरकार ने अब ब्लाक  प्रमुख चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है। 10 जुलाई को जिला पंचायतों में एक साथ शपथ व पहली बैठक होगी। इसके तहत 8 जुलाई को नामांकन, 9 में नाम वापसी और 10 में मतदान व रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद अब ब्लाक प्रमुख चुनाव की सरगर्मियों ने जोर पकड़ लिया है।  9 ब्लाकों में चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। इस बार ब्लाक प्रमुख के दावेदारों में भाजपा की लिस्ट काफी लंबी है। ऐसे में जिन्हें टिकट नहीं मिला वो बागी भी हो सकते हैं। माना जा रहा है कि ब्लाक प्रमुखों के चुनाव सरकार 15 जुलाई से पहले संपन्न करा सकती है। पंचायतीराज विभाग ने चुनाव की तिथि तय कर ली है इसकेा मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाा के पास भेजा गया है। चुनाव तिथि पर निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा के बार किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव व पौधरोपण अभियान के मद्देनजर मुख्यमंत्री अभी काफी व्यस्त हैं। ब्लाक प्रमुख चुनाव तिथि पर विचार-विमर्श कर आज सोमवार को कोई अहम घोषणा की जा सकती है। सरकार जिला पंचायत अध्यक्ष में शानदार सफलता के बाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव भी जल्द से जल्द कराना चाहती है।

 जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव होने के बाद 10 जुलाई को एक साथ शपथ व पहली बैठक हो सकती है। इस संबंध में जल्दी ही आदेश जारी करने की तैयारी है। प्रदेश में जिला पंचायतों का बढ़ा हुआ कार्यकाल 13 जुलाई को पूरा हो रहा है। इसके पहले जिला पंचायतों का गठन व पहली बैठक आवश्यक है। सूत्रों ने बताया कि सरकार 10 जुलाई को एक साथ सभी जिला पंचायतों में सदस्यों के शपथ ग्रहण व पहली बैठक का कार्यक्रम तय करने पर विचार कर रही है। हालांकि तिथि पर अंतिम निर्णय उच्च स्तर पर होना है। उच्च स्तर पर प्रस्ताव पर मुहर लगते ही जिला पंचायतों के गठन, शपथ व पहली बैठक का आदेश जारी कर दिया जाएगा।

अंजू अग्रवाल के किया वीरपाल निर्वाल का सम्मान


मुजफ्फरनगर । नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमती अंजू अग्रवाल ने आज वरिष्ठ भाजपा नेता और नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमान वीरपाल निर्वाल के भोपा स्थित निवास पर जाकर उन्हें जिला पंचायत चुनाव में शानदार जीत पर शुभकामनाएं दी। आज डॉ निर्वाल के जन्मदिन की उनको शुभकामनाएं दी।

साथ में भाजपा के जिला मंत्री वैभव त्यागी , जिला भाजपा मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा , व्यवसायी अभिषेक अग्रवाल और सौरभ मित्तल आदि मौजूद रहे।


पंकज मलिक के आवास पर युवाओं ने कांग्रेस को आगे बढ़ाने का संकल्प


मुजफ्फरनगर। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रांत पंवार  के नेतृत्व में पूर्व विधायक पंकज मलिक के आवास पर आकर  सैकड़ों की जनसंख्या में युवाओं ने कांग्रेस पार्टी मै आस्था जताते हुए पद ग्रहण किया। इस मौके पर अक्षय सैनी को जिला मंत्री  और अंशुल अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।  राहुल भारद्वाज ने सेवादल जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में सभी युवाओं को कांग्रेस ज्वाइन कराई। पूर्व विधायक पंकज मलिक ने कहा कि कांग्रेस सभी का मान सम्मान रखेगा सभी के हितों का ध्यान रखेगी और कांग्रेस ही  आपको उज्जवल भविष्य देगी। अब समय आ गया है इस सरकार से हमें बेरोजगारी पर बात करने का और इन बच्चों को उज्जवल भविष्य बनाने का।

युवा जिलाध्यक्ष विक्रांत पवार ने कहा कि अगर सरकार बढ़ती बेरोजगारी पर ध्यान नहीं देगी तो जिले के अंदर युवा धरना देंगे और बेरोजगारी पर प्रदर्शन करेंगे। बहुत जल्दी हम  सरकार को जगाने के लिए जिले के अंदर प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में अक्षय सैनी, ऋषि गर्ग, रोहित कश्यप, अंशुल अग्रवाल, उस्मान, हिमांशु, सौरभ, विनीत, अनुज, गुलाब, सूरज कश्यप, बेबी कश्यप, अहमद त्यागी, चीनू पंडित, अनस त्यागी, आमिर सैफी, अंकुश कश्यप, कपिल कश्यप, तनुज कश्यप, अश्वनी, सौरभ, शाहरुख त्यागी और  हुसैन त्यागी आदि सैकड़ों युवा शामिल रहे।

जाटों ने फूंका अबू आजमी का पुतला, बक्कल उधेडने की चेतावनी


मुजफ्फरनगर । आज गांव पीनना में जाटों के द्वारा अबू आजमी का विरोध किया गया। सुमित मलिक ने कहा अबू आजमी ने जाट बिरादरी को नीचा दिखाने का काम किया यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गंदी मानसिकता के लोगों का समाज में कोई अस्तित्व नहीं होता। गांव पीनना में जाट बिरादरी के नौजवानों ने अपना विरोध पुतला फूंक कर विरोध किया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि ऐसी गंदी मानसिकता के लोग अपनी जुबान पर लगाम रखें अन्यथा उसके जवाब देने से पीछे युवा पीढ़ी नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि छिछोरी मानसिकता वाले अबू आजमी अपनी गंदी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने जाटों का इतिहास नहीं पढ़ा जाटों के द्वारा बड़े-बड़े युद्ध लड़े गए जाटों का इतिहास आज भी सबके दिल और दिमाग में छाया हुआ है। जाट बिरादरी का नाम अगर किसी ने अपने मुंह से गंदी जुबान से कुछ कहने की कोशिश करी तो उसका इलाज कर दिया जाएगा। उसकी बक्कल तार दी जाएगी गोला लाठी  देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

सुमित मलिक, विनोद मलिक, ओमपाल सिहँ, कुलदीप पवाँर, राकेश मलिक, सचिनपवाँर, राजीव भूरा, उपेन्द्र पवाँर, गौरवपवाँर, मनीष पवाँर  गौरव मलिक, देविन्दर, बिजेन्द्र शौरभ, अकुंरमलिक, अमित मलिक, सुरेश आदि मौजूद थे।

आज है योगिनी एकादशी : जानिए कथा और फल


 *योगिनी एकादशी व्रत कथा*

हर माह एकादशी आती है. लेकिन योगिनी एकादशी का खास महत्‍व बताया गया है. आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी कहा जाता है. शास्त्रों के अनुसार, योगिनी एकादशी का व्रत करने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य प्राप्‍त होता है. इस बार योगिनी एकादशी 5 जुलाई को है. इस अवसर पर विशेष पूजा और उपाय करें.

*व्रत करने की विधि* ज्योतिषियों के मुताबिक इस दिन व्रत करना चाहिए. इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. उपवास में एक समय फलाहारी कर सकते हैं. स्‍नान कर भगवान विष्‍णु की आराधना करें. ये मंत्र कहें- मम सकल पापक्षयपूर्वक कुष्ठादिरोग निवृत्तिकामनया योगिन्येकादशीव्रतमहं करिष्ये. भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान कराएं. स्नान के बाद उनके चरणामृत को अपने और परिवार के सभी सदस्यों पर छिड़के. संभव हो तो विष्णु सहस्त्रनाम का जप एवं उनकी कथा सुनें या कहें.

*योगिनी एकादशी की व्रत कथा* धर्म शास्त्रों के अनुसार यह कथा भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को सुनाई थी. स्वर्ग की अलकापुरी नामक नगरी में कुबेर नाम का राजा था. वह शिव भक्त था. हेम नाम का माली पूजन के लिए उसके यहां फूल लाता था. हेम की विशालाक्षी नाम की सुंदर स्त्री थी. एक दिन वह मानसरोवर से पुष्प तो ले आया लेकिन कामासक्त होने के कारण वह अपनी स्त्री से हास्य-विनोद तथा रमण करने लगा.

पूजा में विलंब देख राजा कुबेर ने सेवकों को माली के न आने का कारण जानने के लिए भेजा. तब सेवकों ने पूरी बात आकर राजा को सच-सच बता दी. यह सुनकर कुबेर बहुत क्रोधित हुआ और उसने माली को श्राप दे दिया कि तू स्त्री का वियोग सहेगा और मृत्युलोक(पृथ्वी) में जाकर कोढ़ी बनेगा.

कुबेर के श्राप से हेम माली का स्वर्ग से पतन हो गया और वह उसी क्षण पृथ्वी पर गिर गया. भूतल पर आते ही उसके शरीर में कोढ़ हो गया. उसकी स्त्री भी उसी समय गायब हो गई.

मृत्युलोक में बहुत समय तक हेम माली दु:ख भोगता रहा लेकिन उसको पिछले जन्म की स्मृति का ज्ञान रहा. एक दिन वह मार्कण्डेय ऋषि के आश्रम में पहुंच गया. उसे देखकर मार्कण्डेय ऋषि बोले- तुमने ऐसा कौन-सा पाप किया है, जिसके प्रभाव से तुम्हारी यह हालत हो गई. हेम माली ने पूरी बात उन्हें बता दी.

उसकी व्यथा सुनकर ऋषि ने उसे योगिनी एकादशी का व्रत करने के लिए कहा. हेम माली ने विधिपूर्वक योगिनी एकादशी का व्रत किया. इस व्रत के प्रभाव से वह अपने पुराने स्वरूप में आकर अपनी स्त्री के साथ सुखपूर्वक रहने लगा.

*संजीव शंकर अध्यक्ष महामृत्युंजय सेवा मिशन*

आज का पंचांग और राशिफल 5 जुलाई 2021 : जानिए किसके लिए क्या लाया है सोमवार

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 05 जुलाई 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - ज्येष्ठ)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - एकादशी रात्रि 10:30 तक तत्पश्चात द्वादशी*

⛅ *नक्षत्र - भरणी दोपहर 12:12 तक तत्पश्चात कृत्तिका*

⛅ *योग - धृति दोपहर 01:30 तक तत्पश्चात शूल*

⛅ *राहुकाल - सुबह 07:42 से सुबह 09:23 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:03* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:23* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - योगिनी एकादशी*

 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞९८९७६०७२७५


🌷 *योगिनी एकादशी* 🌷

➡ *04 जुलाई 2021 रविवार को शाम 07:56 से 05 जुलाई, सोमवार को रात्रि 10:30 तक एकादशी है ।*

💥 *विशेष - 05 जुलाई, सोमवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *योगिनी एकादशी (महापापों को शांत कर महान पुण्य देनेवाला तथा 88000 ब्राह्मणों को भोजन कराने का फल देनेवाला व्रत)*

🙏🏻 *

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


        🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷

⏰ *घड़ी*

*खराब घड़ी घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। यदि घड़ी सही नहीं होगी परिवार के सदस्य कार्य पूर्ण करने में बाधाओं का सामना करेंगे और काम निश्चित  समय में पूर्ण नहीं हो पाएगा।*


📖 *

           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक आरम्भ

जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm

पंचक अंत

जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm

एकादशी

 

 5 जुलाई- योगिनी एकादशी

 

 20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी

प्रदोष

जुलाई 2021: प्रदोष व्रत


07 जुलाई: प्रदोष व्रत


21 जुलाई: प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार

श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार


अमावस्या


जुलाई, 2021 में अमावस्या तीथि 09 जुलाई, सुबह 5:16 बजे - 10 जुलाई, 6:46 बजे

अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि वाला रहेगा, लेकिन आपको अपने व्यापार व नौकरी में अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिल पाएगी। आज यदि आप अपने परिजनों की जिद पूरी करने की कोशिश करेंगे, तो आपको उसमें अतिरिक्त खर्चा करना पड़ सकता है। सेहत में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज आप अपने घरेलू कार्य को पूरा करने के लिए कुछ समय निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि आज आपके स्वभाव में आलस आता है तो आपको उसे दूर करना होगा नहीं तो वह आपके बनते हुए काम में को बिगाड़ सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा, बीते कल की अपेक्षा आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको जल्दबाजी में अपने नौकरी में कोई भी कार्य नहीं करना है, नहीं तो वह आपकी पदोन्नति में बाधा बन सकता है। आज घर व बाहर के लोग स्वार्थ सिद्धि के लिए आपसे मीठा व्यवहार करेंगे, लेकिन आपको उनकी चाल को समझना होगा। सायंकाल का समय आज आपको अपने किसी परिजन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय भविष्य की योजनाओं पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने कार्य व्यवसाय में अधिक की उम्मीद रखेंगे, लेकिन इसमें आपके हाथ निराशा ही लगेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है, इसलिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपको भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद विवाद हो सकता है, लेकिन आपको अपने व्यवहार में संयम व धैर्य को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्तो में दरार डाल सकता है। आज आपको अपनी संतान को किसी कोर्स में दाखिला देने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रह सकता है। नौकरी कर रहे जातक आज अपने अधिकारियों के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं, जिसके कारण उनको कुछ मानसिक तनाव भी रहेगा। यदि साझेदारी में कोई व्यापार हो रहा है, तो उसमें आप को नुकसान हो सकता है, लेकिन आपको निराश होकर कोई गलत कदम नहीं उठाना है क्योंकि प्रलोभन में पढ़कर आपको हानि हो सकती हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज के दिन परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी नजर आएंगी, लेकिन यदि आप किसी कार्य को करने में लापरवाही कर देंगे, तो वह आपको नुकसान दिलवा सकती है। व्यवसाय में भी आज आपको धन व्यय की भरपूर संभावना है, लेकिन आपको लेटलतीफी से बचना होगा, नहीं तो आप के मुनाफे में कमी आ सकती है। आज आपको अपने व्यवसाय की अधिकता होने के कारण भागदौड करनी पड़ सकती है। सायंकाल का समय आज आपके घर परिवार में किसी प्रियजन का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा और भविष्य में आपको उत्तम लाभ प्रदान करेगी। आज आपको अपनी रचनात्मक सोच को पूरा करने के लिए दिन भर मेहनत में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम पर बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज यदि आप अपने बिजनेस में किसी नई योजना को लांच करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शांतिप्रिय रहेगा, लेकिन पारिवारिक सदस्य आपकी इच्छा पूर्ति में अवश्य ही बंधक बनेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। आज आपके परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। घर में सुख के साधनों पर आपको कुछ खर्चा भी करना पड़ेगा। आज यदि आप अपने घर के किसी सदस्य को किए हुए  वादे को पूरा करने मे टालमटोल करेंगे, तो उससे परिवार में अशांति फैल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका ध्यान ज्यादा मनोरंजन की ओर आकर्षित होगा, जिसके कारण आप अपनी व्यवस्था के कुछ जरूरी कार्य को भी टालने की कोशिश करेंगे, लेकिन यदि ऐसा किया, तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। आज आप भविष्य की कुछ योजनाओं में भी निवेश करने का मन बनाएंगे, जिसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उस में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आज आपको अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्य की बातों को मानना होगा, नहीं तो आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए होगा। घर के वरिष्ठ व्यक्ति आज आपके व्यापार की समस्याओं को सुनेंगे और आपके सहयोग के लिए आगे आएंगे, इससे आपको परेशानी से थोड़ी निजात मिल सकती है। धर्म-कर्म के कार्य में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमे कुछ धन भी व्यय होगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन विचलित हो सकता है। यदि आज व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके व्यवसाय में आपके कुछ निर्णय गलत साबित हो सकते हैं, इसलिए आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर उन्हें समझाना होगा। आज आपको कोई पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए आपको तेज मसाले वाला भोजन खाने से परहेज रखना होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आज आपको अपने घर परिवार में किसी की बात बुरी लगती है, तो वह भी आज आपको चुप रहकर सुनी होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आपको अपने आस-पड़ोस की मामूली बातों को अनदेखा करना होगा, नहीं तो अकारण ही आपका विवाद गहरा हो सकता है। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों की उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। कोर्ट कचहरी व सरकारी कार्यों में आज आपको रुकावटें आ सकती हैं। सामाजिक कार्यों में भी आजा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलतादायक रहेगा। व्यवसाय में यदि आज कोई भी काम निश्चित समय पर नहीं होगा, तो भी धन लाभ कहीं ना कहीं से अचानक से अवश्य होगा। आज आप घर में सुख सुविधा बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्य की आवश्यकता होगी। आज आप स्वभाव से चंचल रहेंगे, लेकिन अन्य लोगों के ऊपर उसका अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आपके स्वास्थ्य में आपको शारीरिक कमजोरी का अनुभव हो सकता है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक बधाई और शुभ आशीष


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा

रविवार, 4 जुलाई 2021

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत


मुजफ्फरनगर । अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। 

पुलिस के अनुसार भोपा निवासी सब्जी विक्रेता आबिद  किसी काम से मुजफ्फरनगर आया था। देर शाम वह बाइक पर सवार होकर भोपा लौट रहा था। जैसे ही वह भोपा रोड़ पर बिंदल फैक्ट्री के पास पहुंचा तो तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आबिद गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढाना मोड पर एक युवक की बाइक स्लिप हो गयी। बाइक सवार युवक सडक पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

इस ज़िले के अफसरों ने रिश्वत और सरकारी खजाने से खरीदवाया 1.6 लाख की कीमत का मोबाईल

 



लखनऊ । प्रदेश के सभी जिलों में रिश्वतखोरी इस वक़्त अपने चरम पर है। कहीं कर्मचारी तो कहीं जिले के बड़े अफसर रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। संघ परिवार से जुड़े एक व्यापारी ने अफसरों पर तमाम आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री आवास पर आत्महत्या की चेतावनी दी है। 

मामला दरअसल जनपद शामली का बताया जा रहा है जहाँ पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं में चल रहा कथित रिश्वत और लेनदेन का प्रकरण प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक आम हो गया है । आर एस एस से जुड़े एक व्यापारी ने एक एडीएम पर लाखों रुपये की उगाही करने और शिकायत पर एनकाउंटर की आशंका जताते हुए तमाम आरोप लगाए हैं। उसने डीएम, एडीएम, तहसीलदार और सीओ तक को इस रिश्वत कांड में सहयोगी बताया है। 

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और एक्टिविस्ट डा.नूतन ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बताया है कि उनकी जानकारी के अनुसार शामली के एक अधिकारी ने वर्ष 2020 को एक कीमती मोबाइल फोन सेमसंग ग्लैक्सी एस20 अल्ट्रा जिसकी कीमत करीब एक लाख 6 हजार रुपये का खरीदवाया और जिसका इस्तेमाल वहां की डीएम के पति वर्तमान में कर रहे हैं। पत्र में उन्होंने यह भी कहा कि इस मोबाइल फोन का 56 हजार रुपये का भुगतान शामली निवासी दीपक बंसल ने अपने करेंट अकाउंट से किया है शेष 48 हजार रुपये का भुगतान दिनांक 30 मई 2020 को शामली की सरकारी ट्रेजरी से किया गया है। अमिताभ और नूतन ने कहा कि यदि यह आरोप सही हैं तो अत्यंत गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि एक ही फोन के लिए निजी व्यक्ति तथा सरकार द्वारा आंशिक भुगतान भी पूरी तरह अनुचित और आपत्तिजनक माना जाना चाहिए । उनके द्वारा पत्र के साथ शामली ट्रेजरी की रसीद भी संलग्न कर प्रेषित की गई है। अमिताभ और नूतन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उक्त तथ्यों की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए आरोप साबित होने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि शामली के दीपक बंसल उर्फ पोचू की लखनऊ के के एक सोशल मीडिया पोर्टल पर हुई बातचीत की वीडियो पिछले दो-तीन दिनों से आम व्यवसायी, ठेली, पटरी, कामगार, भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर जनपद के राजनीतिक मंचों पर खासी चर्चा का विषय बनी हुई है। रविवार को भाजपा से संबंधित एक व्हाट्स ऐप ग्रुप पर कई कार्यकर्ताओं ने कुछ दस्तावेज और फोटोग्राफ पोस्ट किए हैं। इनमें किसी अधिकारी की ऑडियो रिकार्डिंग भी शामिल हैं, जो किसी को आकर कांट्रेक्ट लेने के लिए कहती हुई बतायी जाती हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इन दस्तावेजों और ऑडियो क्लिप को गंभीर मामला बताते हुए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की छवि को धूमिल कर रहे अफसरों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग भी की है। इस समबन्ध में शामली डीएम से उनका पक्ष भी जानने का प्रयास किया गया लेकिन सम्पर्क नहीं हो पाया।

श्रीश कुमार चुने गए यूपी बार कौंसिल के अध्यक्ष


प्रयागराज। बरेली के श्रीश कुमार मेहरोत्रा यूपी बार कौंसिल के अध्यक्ष चुने गए हैं। 

यहां बार कौंसिल भवन में सम्पन्न वार्षिक चुनाव में अंकज मिश्र एवं प्रदीप कुमार सिंह बराबर वोट पाकर छह-छह माह के लिए उपाध्यक्ष बनाए गए। निर्वाचन अधिकारी शिवकिशोर गौड़ के अनुसार अध्यक्ष के लिए श्रीश मेहरोत्रा के अलावा इमरान माबूद खान, मधुसूदन त्रिपाठी व प्रशांत सिंह अटल ने नामांकन किया था। बाद में इमरान माबूद खान व प्रशांत सिंह अटल ने नाम वापस ले लिया। उसके बाद मतदान में कौंसिल के 25 सदस्यों व महाधिवक्ता ने वोट डाले। प्रथम चरण में श्रीश मेहरोत्रा को 14 व मधुसूदन त्रिपाठी को 12 वोट मिले। इस प्रकार श्रीश मेहरोत्रा को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।

भारत में इस्लाम खतरे में नहीं : मोहन भागवत


नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस ) प्रमुख मोहन भागवत ने आज कहा कि लिंचिंग करने वाले हिंदुत्व विरोधी हैं। राजनीति को एकता खत्म करने का हथियार बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोगों का डीएनए और पुरखे एक हैं, भले ही वे किसी भी धर्म के हों। मुसलमानों को इन बातों से नहीं डरना चाहिए कि भारत में इस्लाम खतरे में है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग कहते हैं कि मुसलमान इस देश में नहीं रह सकते, वे हिंदू नहीं हैं।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता भ्रामक है क्योंकि वे अलग-अलग नहीं, बल्कि एक हैं। पूजा करने के तरीके के आधार पर लोगों में भेद नहीं किया जा सकता। वह राष्ट्रीय मुस्लिम मंच द्वारा गाजियाबाद में 'हिन्दुस्तानी प्रथम, हिन्दुस्तान प्रथम' विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। मोहन भागवत ने कहा कि ऐसे कुछ काम हैं, जो राजनीति नहीं कर सकती है। राजनीति लोगों को एक नहीं कर सकती है, राजनीति लोगों को एक करने का उपकरण नहीं बन सकती है, लेकिन एकता खत्म करने का हथियार बन सकती है। उन्होंने कहा कि देश में एकता के बिना विकास संभव नहीं। एकता का आधार राष्ट्रवाद और पूर्वजों की महिमा होनी चाहिए। आरएसएस प्रमुख ने लिंचिंग (पीटकर मार डालने) की घटनाओं में शामिल लोगों पर हमला बोलते हुए कहा कि वे हिन्दुत्व के खिलाफ हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि लोगों के खिलाफ लिंचिंग के कुछ झूठे मामले दर्ज किए गए हैं। भागवत ने कहा कि भय के इस चक्र में न फंसें कि भारत में इस्लाम खतरे में है।

बीत गया जून, जानिए कब आएगा मानसून


नई दिल्ली। वेस्ट यूपी और दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी से बेहाल लोगों को अब भी मानसून का इंतजार है। अब 11 जुलाई को मानसून के आने की संभावना जताई जा रही है। 

हल्की बारिश के बावजूद दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान में अभी भी मानसून का आगमन नहीं हुआ है। यह पूछे जाने पर कि मानसून के दिल्ली सहित शेष हिस्सों में कब तक पहुंचने की उम्मीद है, राजीवन ने कहा कि यह 11 जुलाई के आसपास पहुंच सकता है। अपने पूर्वानुमान में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि इस महीने (जुलाई में) पूरे देश में अच्छी बारिश होगी। 

हालांकि, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों, दक्षिण प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम या सामान्य बारिश होने के अनुमान हैं। इसमें कहा गया है कि वैदर सिस्टम की कमी की वजह से 7 जुलाई तक मानसून की प्रगति के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। जुलाई के पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि प्रथम सप्ताह में अच्छी बारिश होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन महीने के दूसरे हफ्ते के दूसरे हिस्से से इसके जोर पकड़ने की संभावना है। इसके बाद अच्छी बारिश की आशा है।

सिचाई विभाग के अभियन्ताओं द्वारा यमुना नहर में किया गया वृक्षारोपण

 



 सहारनपुर। सिचाई विभाग के अभियन्ताओं द्वारा हथनीकुंड बैराज के समीप खाली पुरानी यमुना नहर में वृक्षारोपण किया गया।

सहायक अभियंता विकास त्यागी ने बताया कि बरसाती काल मे वृक्षारोपण करना बहुत ही अच्छा माना जाता है और हमारे जीवन मे वृक्षो का महत्व बहुत अधिक होता ये ऐसा हमने कोरोना की दूसरी लहर में देखा भी है की आक्सीजन की कितनी अधिक आवश्यकता लोगो को पड़ी, यह अभी पूर्ण माह जारी रहेगा। सहायक अभियंता विकास त्यागी ने बताया हमारा लक्ष्य है अधिक से अधिक यमुना के किनारों पर जहाँ भी जगह भरपूर हो वहां वृक्ष लगाए जाएं, साथ ही इन वृक्षो के बड़े होने तक इनकी देख रेख की व्यवस्था भी करवाई जा रही। जिससे भविष्य में इन पेड़ों से भरपूर ऑक्सिजन प्राप्त की जा सके व छाया भी मिलती है। उन्होंने कहा कि हम आगामी वर्षा काल तक वृक्षो को लगाने का अभियान जारी रखे है। सिचाई विभाग के सभी अभियंता व कर्मचारी इस अभियान में पूर्ण सहयोग करेगे।

वृक्षारोपण लगाने वालों में कालूराम जे ई, के.के.सैनी,तरुण भोला आदि कर्मचारी रहे।

रिपोर्ट। रमन गुप्ता/सुधीर गुप्ता

कोतवाली देहात पुलिस ने गैंगस्टर की लाखों रूपए की अचल सम्पत्ति की कुर्क

 



सहारनपुर। कोतवाली देहात पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से अवैध सम्पत्ति अर्जित करने वाले एक शातिर गैंगस्टर की साढ़े बारह लाख रूपए की अचल सम्पत्ति कुर्क कर ली। 

 एसएसपी की आख्या के

अनुसार कोतवाली देहात पुलिस में आकिल पुत्र शकील निवासी शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात के खिलाफ धारा-2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी आकिल द्वारा आर्थिक लाभ के लिए निरंतर गिरोहबंद रूप से गौकशी आदि आपराधिक क्रियाकलापों के माध्यम से अवैध धन अर्जित किया गया था तथा एक अचल सम्पत्ति प्लाट भी खरीदा गया था। आज कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी आकिल द्वारा आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से अर्जित किए

गए धन से खरीदा गया साढ़े बारह लाख रूपए की अचल सम्पत्ति को जिलाधिकारी केआदेशों के अनुपालन में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए कुर्क कर लिया। यह प्लॉट आकिल ने अपनी पत्नी के नाम से खरीदा था। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आपराधिक क्रियाकलापों के माध्यम से अर्जित धन व सम्पत्ति को जब्त करने का अभियान जारी रहेगा।

रिपोर्ट। रमन गुप्ता/सुधीर गुप्ता

ट्रस्ट का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना : सैम छेत्री

 


सहारनपुर । नुमाइश कैम्प स्थित राधा स्वामी कालोनी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दून एकता शक्ति ट्रस्ट के द्वारा ऑफिस का शुभारंभ दून एकता शक्ति ट्रस्ट के ट्रस्टी व किंग ऑफ देहरादून सैम छेत्री के द्वारा रिबन काट कर किया गया।

  ट्रस्ट के ट्रस्टी सैम छेत्री ने बताया की उत्तराखंड राज्य के देहरादून से दून एकता शक्ति ट्रस्ट के द्वारा अनेकों सामाजिक कार्य ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा किए गए है। जिसमें आपार सफलता प्राप्त करने के बाद अब सहारनपुर के राधा स्वामी कालोनी में विजय सैनी के आवास पर दून एकता शक्ति ट्रस्ट के कार्यलय का शुभारंभ किया गया, ताकि देहरादून की तर्ज़ पर सहारनपुर में भी ट्रस्ट के साथियों के द्वारा समाज की सेवा की जाए। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के द्वारा महिलाओं को प्रोत्साहित कर आत्मनिर्भर बनाने का विशेष अभियान चलाना हैं। ट्रस्ट द्वारा नियुक्त सहारनपुर की टीम लीडर नीलम चाणक्य व विजय सैनी मिलजुल कर टीम के साथ अनेकों कार्यों में अपना योगदान देंगे। वहीं दून एकता शक्ति ट्रस्ट के कार्यों को जन जन तक पहुंचने का काम करेंगे। विजय सैनी ने बताया की पिछले कई महीनों से ट्रस्ट के द्वारा अनेकों सामाजिक कार्य सहारनपुर के अलग अलग स्थानों पर किए गए हैं। जिसमें कोरोना काल में मास्क व सेनेटाइजर वितरित करने का कार्य हो या फिर नेहरु मार्केट के गवर्मेंट हॉस्पिटल में कोरोना वेक्सिन स्थल पर सोशल डिस्टेंस बनाने व लोगों को वेक्सिन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाना।

 कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रेजिडेंट राहुल चंद, कोषाध्यक्ष मोनिका बीना छेत्री, सेकेट्री पायल थापा, विजय सैनी, नीलम चाणक्य, संध्या शर्मा, ब्यूटिशन टीचर आशा सब्बरवाल, आशा देवी अशोक वर्मा, मंजू देवी, पारुल चावला, नेहा बहोत आदि रहे।

रिपोर्ट। रमन गुप्ता/सुधीर गुप्ता

सपा व्यापार सभा का कुनबा बढ़ा, कई युवा सपा व्यापार सभा में शामिल

 




सहारनपुर। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री नगर विधायक संजय गर्ग के चकरौता रोड कैंप कार्यलय पर सरदार जतिंदर बीर सिंह ,सरदार मनकीरत सिंह दुआ , सरदार मनी खुराना ,सरदार हर्षदीप सिंह, सरदार करण दीप सिंह, सरदार मनप्रीत सिंह , सरदार तरवीदर सिंह, सरदार तरनजीत सिंह वैभव ठकराल, सरदार गुरप्रीत सिंह , लक्षय आनंद , ऋषभ मेहरा , सरदार मनदीप सिंह सहित अन्य लोगो सिख समाज के युवा वर्ग के दर्जनों साथियों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव में विश्वास जताते हुये समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 


नगर विधायक संजय गर्ग ने फूल मालाएं व समाजवादी पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया। विधायक संजय गर्ग ने कहा समाजवादी पार्टी ने सभी समाज के लोगों सम्मान देने का कार्य किया है। समाजवादी पार्टी सर्व धर्म की पार्टी है पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

इस अवसर पर पार्षद अभिषेक ( टिंकू अरोड़ा ), महानगर अध्यक्ष आजम शाह , हरपाल सिंह वर्मा अखिल प्रसाद ,अशोक गुप्ता ,नवीन सिंघल ,विपिन जैन ,आयुष, सतपाल गौतम,सुनील कुमार अग्रवाल, सुरीन कुमार अग्रवाल आदि साथी मौजूद रहे।

रिपोर्ट। सुधीर गुप्ता/रमन गुप्ता

आठ जुलाई को राजमार्गों पर प्रदर्शन और संसद पर प्रदर्शन करेंगे किसान


नई दिल्ली. मानसून सत्र के दौरान लगभग 200 किसानों का एक समूह हर दिन संसद के सामने केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध  करेगा. आठ जुलाई को देश भर में राजमार्गों पर प्रदर्शन का भी ऐलान किया गया है. 

आज सिंघू बार्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद किसान आंदोलन के नेताओं ने आने वाले दिनों में अपने संघर्ष को तेज करने के लिए कई फैसलों की घोषणा की. मोर्चे ने फैसला लिया है कि वो मानसून सत्र में किसानों के आंदोलन के समर्थन हासिल करने के लिए जुलाई 17 तारीख को देश के सभी विपक्षी दलों को एक चेतावनी पत्र भेजेगा.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान नेता गुरनाम सिंह चारुनी ने कहा कि हम विपक्षी सांसदों से भी कहेंगे की वो सदन के अंदर हर दिन इस मुद्दे को उठाए, जबकि कानून के विरोध में हम बाहर बैठेंगे. उन्होंने कहा कि हम विपक्ष से कहेंगे की वो केंद्र को वॉक आउट करने का लाभ ना दें. हम सेशन को तबतक नहीं रुकने देंगे जबतक सरकार इस मुद्दे को संबोधित नहीं करती है.

पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ 8 जुलाई को देशव्यापी विरोध का भी आह्वान किया.उन्होंने लोगों से अपील की है कि 8 जुलाई को राज्य और नेशनल हाईवेज पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने अपने वाहन पार्क करें. साथ ही उन्होंने कहा कि इस बात का ख्याल रखा जाए कि इससे ट्रैफिक जाम ना हो. उन्होंने अपने विरोध प्रदर्शन में एलपीजी सिलेंडर लाने की भी मांग की है. वहीं पंजाब यूनियनों द्वारा यह भी घोषणा की गई कि राज्य में बिजली की आपूर्ति के संबंध में स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है, इसलिए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के ‘मोती महल’ के घेराव के पूर्व घोषित कार्यक्रम को अभी स्थगित कर दिया गया है.

मुजफ्फरनगर में सम्मान की लडाई को लेकर भाजपा में कलह

 


 

अभिषेक वालिया 

 निदेशक 

मुजफ्फरनगर। हाल ही में हुए जिला पंचायत चुनाव के बाद भाजपा में भी अंदरूनी कलह और नाराजगी लगातार सामने आ रही है। 

भाजपा में जिला कार्यकारिणी, समस्त मंडलों एवं सेक्टर व बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ता जिला कमेटी व जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते नाराज नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी के कई दिग्गज नेता भी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा की जा रही अनदेखी से नाराज हैं। कई कार्यकर्ताओं का तो यह भी कहना है कि जिला कार्यकारिणी एवं जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते हमारी सरकार होते हुए भी किसी भी विभाग में हमारी समस्या पर कार्रवाई नहीं होती है। कई कार्यकर्ताओं का तो यह भी कहना है कि हम अगर समस्या लेकर अपने चुने हुए जनप्रतिनिधियों के पास जाते हैं तो उनके द्वारा कार्रवाई करने पर हीला हवाली की जाती है। जब कार्रवाई नहीं होती है तो हमें भी जनता के सामने जरा सा मुंह लेकर रह जाना पड़ता है। भाजपा में यह गुटबाजी काफी समय से चली आ रही है। कभी कोई गुट हावी तो कभी कोई गुट हावी, जिस तरीके से भाजपा में आंतरिक कलह व गुटबाजी बढ़ती जा रही है, कहीं इसका नुकसान भाजपा को आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भुगतना ना पड़ जाए । ऐसी स्थिति में पार्टी के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सामंजस्य बनाकर एकजुट होकर पार्टी का कार्य करना होगा तथा पार्टी के हर कार्यकर्ता को सहयोग करने के साथ ही उनके मान-सम्मान में किसी भी तरह की कोई भी कमी ना होने पाए इसका भी ध्यान पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को रखना होगा।

मेरठ जोन में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

मेरठ। आईजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल द्वारा समस्त जोन के पुलिस आरक्षी के तबादले किए गए हैं




ज्यादा से ज्यादा वोट बनवाओ, भाजपा को हराओ: प्रमोद त्यागी


मुजफरनगर। समाजवादी पार्टी की मासिक मीटिंग में अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने सपा पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेताओ ने पुलिस प्रशासन को गुंडागर्दी के बल पर अपने वर्कर की तरह इस्तेमाल करते हुए जिला पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को बंधक बनाकर जबरिया जीत हासिल की है इसका परिणाम भाजपा को 2022 विधानसभा चुनाव में करारी हार से  चुकाना होगा।

प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि सपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर नई वोट बनवाने व भाजपा के इशारे पर सपा समर्थको की वोट कटवाने की साजिश पर जगरुक् रहे साजिशन बड़ी संख्या में वोट से खिलवाड़ की सूचना पर साजिश में शामिल अधिकारी कर्मचारी को बख्शा नही जाएगा।

सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओ से एकजुट होकर हर बूथ  पर सभी पात्र लोगो की शतप्रतिशत वोट बनवाने व भाजपा की साजिश से वोट की सुरक्षा पर ध्यान देने व जनहित के मुद्दों पर सँघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

पूर्व सपा प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाकत अली व सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल भाटी ने भाजपा सरकार को हर जनहित के मुद्दे पर विफल बताते हुए जनता के हितों की पैरोकार सपा की सरकार लाने को सक्रिय रहने पर बल दिया।

सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने संचालन करते हुए कहा कि जिला पंचायत चुनाव में कायर लोगो को चुनाव जिताने का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा है जो लोग भाजपा को हराने  के नाम पर वोट लेकर जीते वही लोग भाजपा को चुनाव जिताने में प्रमुख भूमिका निभाकर जनता से विशवास घात करते  नजर आए जो उन्के नैतिक पतन का उदाहरण है।

सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल व सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल ने भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई घटते रोजगार खत्म होती नोकरियो व चिकित्सा शिक्षा की बदहाल व्यवस्था पर का जवाब देने के लिए सपा सरकार के रूप में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।

मीटिंग को मुख्यरुप से  पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती,उमेश त्यागी,गौरव जैन,सतीश गुर्जर,सतबीर त्यागी,नासिर राणा,गुलज़ार सिंह प्रधान,डॉ इसरार अल्वी,फ़िरोज अंसारी,मा अल्ताफ,हिमांशु शर्मा,तन्नू कुरेशी,रोहन त्यागी,ईशान अग्रवाल,जोगेंद्र सैनी,सावन कुमार एडवोकेट,विनोद शर्मा,इमरोज पायलट,रजनीश शर्मा आदि ने सम्बोधित किया।

सुशील शर्मा,तरुण गोयल एडवोकेट,बृजेश कुमार,हाजी गुफरान, डॉ नूरहसन सलमानी,ऐश मोहम्मद मेवाती,अरशद मलिक,शिवम त्यागी,सलमान त्यागी,वीरेंद्र तेजियांन,नवेद रंगरेज,जावेद सोल्जर,हाजी शराफत,शानू तेवड़ा,विपिन चौधरी एडवोकेट,जुलफू खान,शगुनपाल,रमेशचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में दो महिलाओं की हत्या


मुजफ्फरनगर । जिले में दो महिलाओं की हत्या कर दी गई।

भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम नंगला बुजुर्ग निवासी युसूफ पुत्र आबाद ने ककरौली थाने पर लिखित तहरीर देते हुए बताया है कि उसने अपनी लगभग 28 वर्षीय बेटी शाइस्ता की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व ग्राम व थाना ककरौली निवासी साजिद पुत्र अहसान के साथ की थी। यूसुफ का आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज के रूप में मायके से 200000 रूपये लाने की मांग कर रहे थे। जिसके चलते ससुराल वाले उसकी बेटी शाइस्ता का उत्पीड़न भी करते थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी ना होने पर ससुराल वालों ने 2 जुलाई को शाइस्ता को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। जिसके सेवन से उसकी हालत बिगड़ गई। शाइस्ता को प्रारंभिक इलाज के लिए मुजफ्फरनगर के हर्ष हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे इवान हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान 3 जुलाई को शाइस्ता की मौत हो गई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पति साजिद, ससुर अहसान, सास रुखसाना, देवर मुदस्सिर व खुशनसीब के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। एक अन्य घटना में बुढाना क्षेत्र के बसी खुर्द निवासी रामकिशन की पत्नी सुमन उर्फ बबली ने फांसी लगा ली,जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरनगर के मौहल्ला सिविल लाइन निवासी सुमन उर्फ बब्ली का विवाह कुछ वर्ष पूर्व हुआ था। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि पति-पत्नी के कलह चल रहा था। इस बीच सुमन के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सुमन के पति रामकिशन,सास ओमो व ससुर राजेन्द्र आदि के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच की जा रही है।

कपिल देव अग्रवाल ने मंजूर कराई 15.77 करोड़ की सड़कें


मुज़फ्फरनगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भेंट कर मंत्री कपिल देव ने जनपद में 15.77 करोड़ की सड़क कराई स्वीकृत।

जनपद मुजफ्फरनगर में दिल्ली नीतिपास मार्ग (मुजफ्फरनगर शहरी प्रभाग) के कि0मी0 1 (गुप्ता् रिसोर्ट से वहलना चौक) एवं कि0मी0 9 से कि0मी0 11.600 तक मार्ग चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, आर0सी0सी0 नाला एवं बाक्सर कल्वेर्ट का निर्माण कार्य लम्बे समय से प्रस्तावित था।

नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव ने जनपद के 15.77 करोड़ रूपये की लागत वाले मुख्य मार्ग (गुप्ता् रिसोर्ट से वहलना चौक) मार्ग चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, आर0सी0सी0 नाला एवं बाक्सर कल्वेर्ट का निर्माण कार्य की स्वीकृत कराई हैं। इस लागत के सापेक्ष 03.94 करोड़ रूपये की धनराशि अवमुक्त की गयी हैं इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग के द्वारा किया जायेगा। इस मार्ग पर अनेक बडे उद्योग होने के कारण व्यवसायिक वाहनों के आवागमन में भी भारी असुविधा होती है, इसलिए इसका चौड़ीकरण कराये जाने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र एवं क्षेत्रवासियों का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है।

अपने गाँधी नगर स्थित आवास से जानकारी देते हुए कपिल देव ने बताया कि सड़क निर्माण की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा स्वीकृति दी गई है। निविदा की प्रक्रिया पूर्ण होते ही सड़क के चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि योगी सरकार ने सभी सडको/मार्गो को मुख्य सड़क से जोड़कर आवागमन की सुविधा बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर चला रखा है। आने वाले समय में एक भी गांव सड़क से वंचित नहीं रहेगा।

मंत्री कपिल देव का कहना है कि प्रत्येक क्षेत्र में विकास को भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। सड़कों के निर्माण से जनपदवासियों को आवागमन में सुविधा होगी और हादसों पर भी नियंत्रण होगा। क्षेत्रवासियों की मांग के अनुरूप विकास कार्य कराने मेरी प्राथमिकताओं में सम्मिलित हैं।

जिले में मिले तीन कोरोना पाजिटिव


 मुज़फ्फरनगर । जिले में आज तीन कोरोना पाजिटिव मिले हैं। 6 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब 52 एक्टिव पॉजिटिव केस बचे हैं।


जिला पंचायत चुनाव में हार के बाद रालोद में भूचाल, प्रभात तोमर को मुजफ्फरनगर जिले की कमान

 



मुजफ्फरनगर । जिला पंचायत चुनाव हारने के बाद राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय स्तर के संगठन में भूचाल सा आ गया है l 2022 की तैयारियों को लेकर पार्टी हाईकमान द्वारा वर्तमान के जिलाध्यक्ष अजीत राठी को जिला पंचायत चुनाव में हार के तुरंत बाद ही पार्टी अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह प्रभात तोमर को पार्टी का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।

राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान को चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने दी बधाई


मुजफ्फरनगर । पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के आवास जाकर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर राज्य मंत्री द्वारा इस सीट को जिताने में की गई मेहनत के लिए उन्हें बुके देकर सम्मानित किया। 

आज पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा A2Z स्थित मंत्री संजीव बालियान के आवास जाकर उन्हें शुभकामनाएं दी और नगर विकास के कई मुद्दों पर अहम चर्चा की। मंत्री द्वारा पालिका अध्यक्ष को आश्वासन दिया गया की वह तीन-चार दिन में जब दोबारा शहर में आएंगे तो उन्हें अपने साथ ले जाकर कई जगह का भ्रमण करेंगे इसके अलावा भी अनेक मुद्दों पर दोनों जनप्रतिनिधियों में वार्ता हुई। इस अवसर पर सभासद पवन चौधरी,  स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी व एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।

राकेश टिकैत ने लगाई दौड जानिए क्यों


गाज़ीपुर। किसान संयुक्त मोर्चा ने फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की याद में किसान मजदूर मैराथन का आयोजन किया। भारतीय किसान यूनियन प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया, मिल्खा सिंह बड़े खिलाड़ी थे इसलिए उनके याद में आज हम दौड़ लगा रहे हैं। इस दौड़ से उनके परिवार को एक मैसेज जाएगा कि आज भी उन्हें याद किया जाता है।

अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नहीं देना होगा टेस्ट


नई दिल्ली. अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ड्राइविंग टेस्ट देने की जरूरत नहीं होगी. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में 1 जुलाई से बड़ा बदलाव किया है. जिसके बाद आपको आरटीओ जाकर ड्राइविंग टेस्ट देने की जरूरत नहीं होगी. आपको बता दें कि अभी तक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ड्राइविंग टेस्ट देना अनिवार्य था, लेकिन 1 जुलाई से बदले गए नियमों के बाद अब ऐसा नहीं करना होगा. आइए जानते हैं अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मान्यता प्राप्त ड्राइविंग सेंटर से लेनी होगी ट्रेनिंग - MORTH के नियम के अनुसार अगर आपने मान्यता प्राप्त ड्राइविंग सेंटर से ट्रेनिंग ली है तो आपको ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आरटीओ जाकर टेस्ट देने की जरूरत नहीं होगी. वहीं सरकार ने हाल ही में राज्यवार ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर को मान्यता देना शुरू कर दिया है, जहां आप आसानी से टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर चलाना सीख सकते हैं.

कितने दिन लेनी होगी ट्रेनिंग - नए नियम के अनुसार आपको ड्राइविंग सेंटर्स पर हल्के मोटर व्हीकल कोर्स के लिए 4 सप्ताह में 29 घंटे ड्राइविंग करनी होगी. इसके साथ ही 28 दिनों में आपको ड्राइविंग सीखनी भी होगी. अगर ड्राइविंग सेंटर्स आपको पास कर देते हैं तो फिर आपको ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कोई और टेस्ट नहीं देना होगा. इसके अलावा हेवी मोटर व्हीकल यानी भारी वाहन की ड्राइविंग सीखने की अवधि 6 सप्ताह में 38 घंटे की है. इसमें भी थ्योरी और प्रैक्टिकल शामिल हैं. इसके अलावा ड्राइवरों को अन्य सड़क सबंधित जरूरी नियमों के साथ ही नैतिक और विनम्र व्यवहार के बारे में कुछ बुनियादी पहलू भी सिखाए जाएंगे.

महिला से ऐसे ठग लिए 3.38 लाख रुपये


मुजफ्फरनगर । बैंक अधिकारी बताकर अज्ञात व्यक्ति ने महिला के खाते से 3.38 लाख रुपये की शापिंग कर ली। 

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरनगर निवासी सोनिया ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि कई दिन पूर्व उसके पास एक युवक का फोन आया। युवक ने अपने को बैंक अधिकारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड के संबंध में जानकारी कर ली। आरोप है कि उसने धोखाधडी करते हुए क्रेडिट कार्ड से 3.38 लाख की शॉपिंग कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।

डीएम सेल्वा कुमारी जे ने 25 लाख पौधरोपण अभियान का किया शुभारंभ


मुजफ्फरनगर । जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने 2500000 वृक्षारोपण अभियान का नुमाइश कैंप से शुभारंभ किया। 

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज जनपद में 2500000 वृक्षारोपण के लक्ष्य के साथ वन महोत्सव अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सबसे पहले नुमाइश कैंप स्थित मैदान में पीपल का पेड़ लगाया और अपने हाथों से मिट्टी और पानी देकर उस पेड़ को जनता को समर्पित किया। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है इनसे ऑक्सीजन मिलती है और मेरी जनता से अपील है कि वह लोग एक पेड़ जरूर लगाएं और अपने बच्चों के भविष्य के लिए उस पेड़ को बच्चों समर्पित करें। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश भर में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश अनुसार करोड़ों पेड़ लगाए जा रहे हैं। इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए जनपद मुजफ्फरनगरमें भी 2500000 पेड़ लगाने का टारगेट है और यह हम अपना टारगेट पूरा कर लेंगे वृक्षारोपण करने में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के साथ सीडीओ आलोक यादव,सिटी मजिस्ट्रेट  अभिषेक कुमार सिंह,डीएफओ सूरज कुमार,फॉरेस्ट रेंजर कुलदीप सिंह व ईओ नगरपालिका हेमराज सिंह मौजूद रहे।

संजीव बालियान के आवास पर जीत का जश्न, सहारनपुर के निर्वाचित अध्यक्ष भी पहुंचे



मुजफ्फरनगर । जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर 30 वोटों से भारतीय जनता पार्टी की जीत पर जहां भोपा में वीरपाल निर्वाल के आवास पर जश्न मनाया जा रहा है वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के आवास पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

चुनाव में संजीव बालियान की ताकत के आगे विपक्ष मैदान छोड़कर गायब हो गया। इस जीत की खुशी मनाने के लिए लगातार मुजफ्फरनगर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों में जश्न का माहौल है। देर रात तक केंद्रीय मंत्री व सांसद जीत के चाणक्य डॉक्टर संजीव बालियान के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं व जिला पंचायत सदस्यों का जश्न का माहौल चलता रहा। सभी ने मंत्री संजीव बालियान को मिठाई खिलाकर फूल मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और जीत की बधाई व शुभकामनाएं दी।

कल देर रात सहारनपुर के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी जीत की खुशी की मिठाई खिलाने केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ संजीव बालियान के आवास पर पहुंचे और उनका फूल माला पहना कर मिठाई खिलाकर जबरदस्त स्वागत किया मांगेराम चौधरी ने बताया कि सहारनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की अहम भूमिका रही है और मे ईनका शुक्रगुजार हूं और साथ ही पूरी पार्टी का शुक्रगुजार हूं कि मुझे इतने बड़ी जिम्मेदारी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के रूप में मिली और मैं उसका तहे दिल से विकास के कार्य करता हुआ निभाऊंगा मांगेराम चौधरी ने बताया कि मंत्री संजीव बालियान मेरे आदर्श है और आज मुझे बड़ी खुशी हो रही है इनका स्वागत करते हुए जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मांगेराम चौधरी के साथ दर्जनों जिला पंचायत सदस्य व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...