मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने पद भार ग्रहण करने के साथ आज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि वे चौधरी चरण सिंह, चौधरी अजित सिंह की नीतियों पर चलते हुए जयंत चौधरी के नेतृत्व में रालोद को मजबूत बनाने का काम करेंगे।
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी गुर्जर, युवा नेता पराग चौधरी, हंसराज जावला, अश्वनी खरब ओर भगत सिंह संग रहे। ज्ञात रहे कि जिला पंचायत चुनाव में पराजय के बाद अजित राठी के स्थान पर प्रभात तोमर को जिलाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया है। रालोद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने निवर्तमान जिलाध्यक्षअजित राठी ओर प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी गुर्जर के घर जाकर मुलाकात की और और कहा कि पार्टी को बिना किसी गुटबाज़ी के आगे बढ़ाएंगे और पार्टी के हर कार्यकर्ता का सम्मान रखा जायेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें