रविवार, 4 जुलाई 2021

ट्रस्ट का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना : सैम छेत्री

 


सहारनपुर । नुमाइश कैम्प स्थित राधा स्वामी कालोनी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दून एकता शक्ति ट्रस्ट के द्वारा ऑफिस का शुभारंभ दून एकता शक्ति ट्रस्ट के ट्रस्टी व किंग ऑफ देहरादून सैम छेत्री के द्वारा रिबन काट कर किया गया।

  ट्रस्ट के ट्रस्टी सैम छेत्री ने बताया की उत्तराखंड राज्य के देहरादून से दून एकता शक्ति ट्रस्ट के द्वारा अनेकों सामाजिक कार्य ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा किए गए है। जिसमें आपार सफलता प्राप्त करने के बाद अब सहारनपुर के राधा स्वामी कालोनी में विजय सैनी के आवास पर दून एकता शक्ति ट्रस्ट के कार्यलय का शुभारंभ किया गया, ताकि देहरादून की तर्ज़ पर सहारनपुर में भी ट्रस्ट के साथियों के द्वारा समाज की सेवा की जाए। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के द्वारा महिलाओं को प्रोत्साहित कर आत्मनिर्भर बनाने का विशेष अभियान चलाना हैं। ट्रस्ट द्वारा नियुक्त सहारनपुर की टीम लीडर नीलम चाणक्य व विजय सैनी मिलजुल कर टीम के साथ अनेकों कार्यों में अपना योगदान देंगे। वहीं दून एकता शक्ति ट्रस्ट के कार्यों को जन जन तक पहुंचने का काम करेंगे। विजय सैनी ने बताया की पिछले कई महीनों से ट्रस्ट के द्वारा अनेकों सामाजिक कार्य सहारनपुर के अलग अलग स्थानों पर किए गए हैं। जिसमें कोरोना काल में मास्क व सेनेटाइजर वितरित करने का कार्य हो या फिर नेहरु मार्केट के गवर्मेंट हॉस्पिटल में कोरोना वेक्सिन स्थल पर सोशल डिस्टेंस बनाने व लोगों को वेक्सिन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाना।

 कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रेजिडेंट राहुल चंद, कोषाध्यक्ष मोनिका बीना छेत्री, सेकेट्री पायल थापा, विजय सैनी, नीलम चाणक्य, संध्या शर्मा, ब्यूटिशन टीचर आशा सब्बरवाल, आशा देवी अशोक वर्मा, मंजू देवी, पारुल चावला, नेहा बहोत आदि रहे।

रिपोर्ट। रमन गुप्ता/सुधीर गुप्ता

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...