मंगलवार, 30 जून 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 30 जून 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 30 जून 2020*


⛅ *दिन - मंगलवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - वर्षा*


⛅ *मास - आषाढ़*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - दशमी रात्रि 07:49 तक तत्पश्चात एकादशी*


⛅ *नक्षत्र - स्वाती 01 जुलाई प्रातः 04:04 तक तत्पश्चात विशाखा*


⛅ *योग - शिव दोपहर 02:16 तक तत्पश्चात सिद्ध*


⛅ *राहुकाल - शाम 03:52 से शाम 05:32 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 06:01*


⛅ *सूर्यास्त - 19:23* 


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - 


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *चतुर्मास विशेष* 🌷


➡ *आषाढ़ शुक्ल एकादशी (01 जुलाई, बुधवार) से कार्तिक शुक्ल एकादशी (26 नवम्बर, गुरुवार) तक भगवान विष्णु गुरुतत्व में गुरु जहाँ विश्रांति पाते हैं, ऐसे आत्मदेव में भगवान विष्णु ४ महीने समाधिस्त रहेंगे | इन दिनों में शादी विवाह वर्जित है, सकाम कर्म वर्जित है|*


✅ *ये करना* 


🙏🏻 *जलाशयों में स्नान करना तिल और जौं को पीसकर मिक्सी में रख दिया थोड़ा तिल जौं मिलाकर बाल्टी में बेलपत्र डाल सको तो डालो उसका स्नान करने से पापनाशक स्नान होगा प्रसन्नतादायक स्नान होगा तन के दोष मन के दोष मिटने लगेंगे | अगर “ॐ नमःशिवाय” ५ बार मन में जप करके फिर लोटा सिर पे डाला पानी का, तो पित्त की बीमारी,कंठ का सूखना ये तो कम हो जायेगा, चिडचिडा स्वभाव भी कम हो जायेगा और स्वभाव में जलीय अंश रस आने लगेगा | भगवान नारायण शेष शैय्या पर शयन करते हैं इसलिए ४ महीने सभी जलाशयों में तीर्थत्व का प्रभाव आ जाता है |*


🙏🏻 *गद्दे हटा कर सादे बिस्तर पर शयन करें संत दर्शन और संत के जो वचन वाले जो सत्शास्त्र हैं, सत्संग सुने संतों की सेवा करें ये ४ महीने दुर्लभ हैं |*


🙏🏻 *स्टील के बर्तन में भोजन करने की अपेक्षा पलाश के पत्तों पर भोजन करें तो वो भोजनपापनाशक पुण्यदायी होता है, ब्रह्मभाव को प्राप्त कराने वाला होता है |*


🙏🏻 *चतुर्मास में ये ४ महीनों में दोनों पक्षों की एकादशी का व्रत करना चाहिये |१५ दिन में १दिन उपवास १४ दिन का खाया हुआ जो तुम्हारा अन्न है वो ओज में बदल जायेगा ओज,तेज और बुद्धि को बलवान बनायेगा १ दिन उपवास एकादशी का |*


🙏🏻 *चतुर्मास में भगवान विष्णु के आगे पुरुष सूक्त का पाठ करने वाले की बुद्धि का विकास होता है और सुबह या जब समय मिले भूमध्य में ओंकार का ध्यान करने से बुद्धि का विकास होता है |*


🙏🏻 *दान, दया और इन्द्रिय संयम ये उत्तम धर्म करने वाले को उत्तम लोकों की प्राप्ति होती है|*


🍏 *आंवला-मिश्री जल से स्नान महान पुण्य प्रदान करता है |*


❌ *ये न करना* 


💰 *इन ४ महीनो में पराया धन हड़प करना, परस्त्री से समागम करना, निंदा करना, ब्रह्मचर्य तोड़ना तो मानो हाथ में आया हुआ अमृत कलश ढोल दिया निंदा न करें , ब्रह्मचर्य का पालन करें , परधन परस्त्री पर बुरी नज़र न करें |*


🍶 *ताम्बे के बर्तन में भोजन नहीं करना चाहिये पानी नहीं पीना चाहिये |*


🕵🏻‍♀ *चतुर्मास में काला और नीला वस्त्र पहनने से स्वास्थ्य हानि और पुण्य नाश होता है |*


🙏🏻 *परनिंदा महा पापं शास्त्र वचन :- “परनिंदा महा पापं परनिंदा महा भयं परनिंदा महा दुखंतस्या पातकम न परम”*


🙏🏻 *ये स्कन्द पुराण का श्लोक है परनिंदा महा पाप है, परनिंदा महा भय है, परनिंदा महा दुःख है तस्यापातकम न परम उससे बड़ा कोई पाप नही | इस चतुर्मास में पक्का व्रत ले लो कि हम किसी की निंदा न करेंगे |*


😖 *असत्य भाषण का त्याग कर दें, क्रोध का त्याग कर दें,*


🍧 *बाजारू चीजें जो आइस्क्रीम है, पेप्सी, कोका- कोला है अथवा शहद आदि है उन चीजों का त्याग कर दें चतुर्मास में, ब्रह्मचर्य पालन करे।


         🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *देवशयनी एकादशी* 🌷


➡ *30 जून 2020 मंगलवार को रात्रि 07:50 से 01 जुलाई बुधवार को 05:29 तक एकादशी है ।*


💥 *विशेष - 01 जुलाई बुधवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*


🙏🏻 *देवशयनी एकादशी का व्रत महान पुण्यमय, स्वर्ग एवं मोक्ष प्रदान करनेवाले, सब पापों को हरनेवाला है ।*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *चातुर्मास्य व्रत की महिमा* 🌷


➡ *गतांक से आगे........*


🙏🏻 *चतुर्मास में विशेष रूप से जल की शुद्धि होती है। उस समय तीर्थ और नदी आदि में स्नान करने का विशेष महत्त्व है। नदियों के संगम में स्नान के पश्चात् पितरों एवं देवताओं का तर्पण करके जप, होम आदि करने से अनंत फल की प्राप्ति होती है। ग्रहण के समय को छोड़कर रात को और संध्याकाल में स्नान न करें । गर्म जल से भी स्नान नहीं करना चाहिए। गर्म जल का त्याग कर देने से पुष्कर तीर्थ में स्नान करने का फल मिलता है।*


🙏🏻 *जो मनुष्य जल में तिल और आँवले का मिश्रण अथवा बिल्वपत्र डालकर ॐ नमः शिवाय का चार-पाँच बार जप करके उस जल से स्नान करता है, उसे नित्य महान पुण्य प्राप्त होता है। बिल्वपत्र से वायु प्रकोप दूर होता है और स्वास्थ्य की रक्षा होती है।*


🙏🏻 *चतुर्मास में जीव-दया विशेष धर्म है। प्राणियों से द्रोह करना कभी भी धर्म नहीं माना गया है। इसलिए मनुष्यों को सर्वथा प्रयत्न करके प्राणियों के प्रति दया करनी चाहिए। जिस धर्म में दया नहीं है वह दूषित माना गया है। सब प्राणियों के प्रति आत्मभाव रखकर सबके ऊपर दया करना सनातन धर्म है, जो सब पुरुषों के द्वारा सदा सेवन करने योग्य है।*


🙏🏻 *सब धर्मों में दान-धर्म की विद्वान लोग सदा प्रशंसा करते हैं। चतुर्मास में अन्न, जल, गौ का दान, प्रतिदिन वेदपाठ और हवन – ये सब महान फल देने वाले हैं।*


🙏🏻 *सतकर्म , सत्कथा, सत्पुरुषों की सेवा, संतों के दर्शन, भगवान विष्णु का पूजन आदि सत्कर्मों में संलग्न रहना और दान में अनुराग होना – ये सब बातें चतुर्मास में दुर्लभ बतायी गयी है। चतुर्मास में दूध, दही, घी एवं मट्ठे का दान महाफल देने वाला होता है। जो चतुर्मास में भगवान की प्रीति के लिए विद्या, गौ व भूमि का दान करता है, वह अपने पूर्वजों का उद्धार कर देता है। विशेषतः चतुर्मास में अग्नि में आहूति, भगवद् भक्त एवं पवित्र ब्राह्मणों को दान और गौओं की भलीभाँति सेवा, पूजा करनी चाहिए।*


🙏🏻 *पितृकर्म (श्राद्ध) में सिला हुआ वस्त्र नहीं पहनना चाहिए। जिसने असत्य भाषण, क्रोध तथा पर्व के अवसर पर मैथुन का त्याग कर दिया है, वह अश्वमेघ यज्ञ का फल पाता है। असत्य भाषण के त्याग से मोक्ष का दरवाजा खुल जाता है। किसी पदार्थ को उपयोग में लाने से पहले उसमें से कुछ भाग सत्पात्र ब्राह्मण को दान करना चाहिए। जो धन सत्पात्र ब्राह्मण को दिया जाता है, वह अक्षय होता है। इसी प्रकार जिसने कुछ उपयोगी वस्तुओं को चतुर्मास में त्यागने का नियम लिया हो, उसे भी वे वस्तुएँ सत्पात्र ब्राह्मण को दान करनी चाहिए। ऐसा करने से वह त्याग सफल होता है।*


🙏🏻 *चतुर्मास में जो स्नान, दान, जप, होम, स्वाध्याय और देवपूजन किया जाता है, वह सब अक्षय हो जाता है। जो एक अथवा दोनों समय पुराण सुनता है, वह पापों से मुक्त होकर भगवान विष्णु के धाम को जाता है। जो भगवान के शयन करने पर विशेषतः उनके नाम का कीर्तन और जप करता है, उसे कोटि गुना फल मिलता है।*


🙏🏻 *देवशयनी एकादशी के बाद प्रतिज्ञा करना कि ”हे भगवान ! मैं आपकी प्रसन्नता के लिए अमुक सत्कर्म करूँगा।” और उसका पालन करना इसी को व्रत कहते हैं। यह व्रत अधिक गुणों वाला होता है। अग्निहोत्र, भक्ति, धर्मविषयक श्रद्धा, उत्तम बुद्धि, सत्संग, सत्यभाषण, हृदय में दया, सरलता एवं कोमलता, मधुर वाणी, उत्तम चरित्र में अनुराग, वेदपाठ, चोरी का त्याग, अहिंसा, लज्जा, क्षमा, मन एवं इन्द्रियों का संयम, लोभ, क्रोध और मोह का अभाव, वैदिक कर्मों का उत्तम ज्ञान तथा भगवान को अपने चित्त का समर्पण – इन नियमों को मनुष्य अंगीकार करे और व्रत का यत्नपूर्वक पालन करे।*


➡ *समाप्त........*


 


 


        🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🙏🏻🌷🍀🌼🌹🌻🌸🌺💐🙏🏻पंचक


8 जुलाई 


दोपहर 12.31 से 13 जुलाई प्रातः 11.15 बजे तक


4 अगस्त


 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक


 


एकादशी


बुधवार, 01 जुलाई देवशयनी एकादशी


गुरुवार, 16 जुलाई कामिका एकादशी


गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा एकादशी


 


प्रदोष


गुरुवार, 02 जुलै प्रदोष व्रत (शुक्ल)


शनिवार, 18 जुलै शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


अमावस्या


20 जुलाई 2020 - सोमवार - श्रावण अमावस्या (हरियाली, सोमवती अमावस्या)


 


पूर्णिमा


आषाढ़ पूर्णिमा तिथि- 5 जुलाई- दिन रविवार


 


मेष 


आज आपके उपर गणेशजी के आशीर्वाद रहेंगा, इसलिए दिन भर मानसिकरुप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। साथ में प्रवास का और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना अधिक है। फिर भी अपने विचारों और आवेश को अंकुश में रखिएगा। विदेशी व्यापार से जुडे़ हुए लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा। गणेशजी की सलाह है कि बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार अपनाइएगा।


वृषभ 


आज दिनभर आनंद मन पर छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थितरुप से आप आगे बढा पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। अपूर्ण कार्यो को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग अच्छा मिलेगा। मायके से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है। मानसिकरुप से भी आप आनंदित रह पाएंगे। आप का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।


 


मिथुन 


आज का दिन मध्यम रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी की सलाह है। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी। जिसके कारण मन में उद्वेग बना रहेगा। पेट में अजीर्णता रहने के कारण स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। खर्च की भी मात्रा आज कुछ अधिक रहेगी। फिर भी विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। संभव हो तो वाद-विवाद टालिएगा, जिससे कि किसी के साथ मनमुटाव के प्रसंग उपस्थित न हो। अपमान अथवा मानभंग की स्थिति से संभलिएगा।


कर्क 


आज आप संभलकर चलिएगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज कष्ट का अनुभव होगा। छाती में पीडा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति होगी। घर में सदस्यों के साथ उग्र चर्चा या वाद-विवाद हो जाने से भी मन में दुख बना रहेगा। धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। सामाजिकरुप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखिएगा। अनिद्रा आपको सताएगी।


 


सिंह 


कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आप के मन में प्रसन्नता छाई रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधो में मीठास भी बनी रहेगी। मित्रो और स्नेहीजनो के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। आज के दिन आप का आरोग्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिकरुप से भी आपको लाभ होगा। मानसिक रुप से उद्वेगरहित रहेंगे। भाग्यवृद्धि होने के भी संकेत है। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है।


कन्या 


आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। फिर भी वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी। आर्थिक कार्य भी आज सुखपूर्वक संपन्न होंगे। नकारात्मक विचारो से आप दूर रहिएगा। मित्रो और स्नेहीजनों से भेंट होगी। छोटा प्रवास हो सकता है।


 


तुला 


आपके प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा ऐसे गणेशजी के आशीर्वाद हैं। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेगें। शारीरिक तथा मानसिक रुप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वस्त्राभूषण और आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा। वैचारिकरुप से दृढता रहेगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा।


वृश्चिक 


गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन के अंदर चिंता की भावना रहेगी। दुर्घटना से बचे। कुटुंबीजनों और सगे- सम्बंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन होगा। कोर्ट- कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। हरेक विषय में संयमित व्यवहार अनर्थ होने से बचा लेंगे।


 


धनु 


आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ आप पारिवारिक जीवन में भी सुख- संतोष की भावना अनुभव करेंगे। गणेशजी की कृपा से आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा। मनपसंद पात्र के साथ सुखद क्षण बितेगा। मित्रों के साथ रमणीय स्थानों में पर्यटन का आयोजन होगा। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बनेंगे। पत्नी तथा पुत्र द्वारा लाभ प्राप्ति की संभावना है।


मकर 


व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार हेतु भागदौड़ और वसूली हेतु प्रवास से लाभ होने की संभावना रहेगी। उच्च पदाधिकारी खुश होने से पदोन्नति के संयोग खड़े होंगे। सरकार, मित्र तथा सम्बंधियों से लाभ होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद अनुभव होगा। संतान की प्रगति आपमें संतोष की भावना का एहसास कराएगी।


 


कुंभ 


गणेशजी कहते हैं कि शारीरिक से रुप से अस्वस्थ रहने पर भी मानसिक स्वस्थता बनाए रखें। आज काम करने का उत्साह कम रहेगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहना पड़ेगा। मौज-शौक तथा घूमने- फिरने के पीछे धन खर्च होगा। संतान के सम्बंध में चिंता रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में न उतरें। विदेश से समाचार मिलेंगे।


मीन 


आज गणेशजी आपके आकस्मिक धनलाभ का योग देखते हैं। मानसिक तथा शारीरिक श्रम के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सर्दी, सांस की तकलीफ, खाँसी औऱ पेट दर्द जोर पकड़ेंगे। खर्च में वृद्धि होगी। जलाशय से दूर रहने में सुरक्षा है। विरासत सम्बंधी लाभ होंगे। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखें। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक विचार आपके कष्ट को कम करेंगे।


 


जिनका आज जन्मदिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।


 


आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30


 


शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9, 


 


 


शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,    


 


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 


 


शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है।


 


दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे


सोमवार, 29 जून 2020

शहर की दो बड़ी हस्तियों के निधन पर शोक

मुजफ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की एक शोक सभा सचिव संजय जिंदल काका के प्रतिष्ठान नई मंडी पर हुई।


 बैठक में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (आईवीएफ) के अध्यक्ष राहुल गोयल ने कहा कि हमारे जनपद के समाजसेवी व दानवीर बीरबल दास जिंदल उद्योगपति का स्वर्गवास हो जाने पर वैश्य समाज को भारी दुख है। उनके बेटे अजय जिंदल व परिवार के सदस्यों को दुख सहन करने की ईश्वर शक्ति प्रदान करें। शहर के धर्म कार्यों के साथ सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देने वाले राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के पिता रमेश चंद्र अग्रवाल के आकस्मिक निधन हो जाने पर वैश्य समाज की बहुत बड़ी क्षति हुई है, जो आने वाले कई वर्षों तक भी भुलाई नहीं जा सकेगी। पवन बंसल संगठन मंत्री ने कहा हमारे नगर से वैश्य समाज के दोनों महापुरुषों का ईश्वर के घर चले जाने पर हर वर्ग के व्यक्ति को भारी दुख और कष्ट है। शोक सभा में दो मिनट का मौन रख कर गायत्री मंत्र के द्वारा श्रद्धांजलि प्रदान की गई। सभा में अध्यक्ष राहुल गोयल, शिशु कांत गर्ग एड. महासचिव, पवन बंसल, श्रवण गुप्ता, संजय काका, डॉ.दीपक गोयल, जोगिंदर एड., संदीप जैन, सुशील संगल, अतुल तायल, शलभ गुप्ता, नरेश संगल, अशोक गर्ग, गौरव गुप्ता एड., डॉ. विकास गर्ग, प्रवीण राजवंशी, अतुल गोयल, अंकित अग्रवाल, अंकुर जैन, सुरेश चंद गोयल सर्राफ, रजनीकांत गर्ग, नवीन गुप्ता ठेकेदार आदि रहे।


कोरोना संक्रमित प्रमुख चिकित्सक की दुखद मौत

नई दिल्‍ली. एलएनजेपी अस्पताल के आइसीयू के इंचार्ज और सीनियर कंसलटेंट डॉ.असीम गुप्ता की कोरोना से मौत हो गई. एनैस्थिसिया के डॉक्‍टर गुप्‍ता पिछले दो हफ्ते से साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थे और रविवार सुबह वह कोरोना से जंग हार गए. वे संक्रमित मरीजों के इलाज के दौरान पॉजिटिव पाए गए थे. यही नहीं, डॉक्‍टर गुप्‍ता की मौत के बाद उनके परिवार और चिकित्सक वर्ग में भी शोक की लहर दौड़ गई है.


आपको बता दें कि डॉक्‍टर असीम गुप्‍ता की पत्‍नी भी डॉक्‍टर हैं और वो भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गईं थीं, लेकिन वह ठीक होकर घर लौट गईं. जबकि कोरोना वायरस की महामारी से सैकड़ों मरीजों को ठीक करने वाले डॉक्‍टर गुप्‍ता को बचाया नहीं जा सका.


संतोष शर्मा बनी इनर व्हील चेयरपर्सन


 मुजफ्फरनगर। प्रसिद्ध समाजसेविका संतोष शर्मा बनी इनर व्हील  District 310 की आज चेयरमैन बनी ।  आज उन्होंने डिजिटल विधि से मोरादाबाद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ये पदभार ग्रहण किया । इस 310 डिस्ट्रिक्ट में 60 inner wheel महिला क्लब आते है । 
श्रीमती संतोष शर्मा जी प्रयत्न संस्था मुज़फ्फरनगर की भी वरिष्ठ सदस्या है । आज 4 बजे कार्यक्रम के बाद जनपद के इनर व्हील clubs में खुशी की लहर दौड़ गयी । प्रयत्न परिवार ने भी उनको बधाई दी ।


विश्वविद्यालयों की शेष परीक्षाएं हुई रद्द

टीआर ब्यूरो l


लखनऊ। कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में इस वर्ष राज्य विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं नहीं होंगी। सभी विद्यार्थियों को प्रोन्नत किया जाएगा। परीक्षाओं के आयोजन को लेकर मेरठ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तनेजा की अध्यक्षता में गठित समिति ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट सौंपी दी है।


सरकार ने परीक्षाएं नहीं कराने के समिति के सुझाव को सैद्धांतिक रूप से मान लिया है, लेकिन सभी विश्वविद्यालयों के लिए एक समान प्रोन्नति का फॉर्मूला तय करने को कहा है। प्रदेश में 18 राज्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के 48 लाख से अधिक विद्यार्थियों पर इसका असर होगा।  


उच्च शिक्षा विभाग ने कोरोना संकट के दौरान विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं के आयोजन के लिए मेरठ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके तनेजा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की थी। 


समिति ने अपनी रिपोर्ट उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को सौंप दी, और इस साल विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं नहीं कराने, सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही प्रोन्नत किए जाने का सुझाव दिया।


कल करेंगे प्रधानमंत्री देश को संबोधित, जाने क्या होगा उद्देश्य

 नई दिल्ली l कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 4:00 बजे देश को संबोधित करेंगे उक्त जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी किए गए एक पत्र में दी गईl  कल अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को कोरोना एवं चाइना के साथ चल रहे उठापटक वाले रिश्तो के बारे में जानकारी दे सकते हैं


सहारनपुर सांसद परिवार के 3 सदस्यों सहित 13 पॉजिटिव

 


टीआर ब्यूरो l



सहारनपुर l सांसद हाजी फजलुर्रहमान के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद अब उनके परिजन भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग मिली रिपोर्ट में 13 नये केस सामने आए हैं। जिसमें सांसद के परिवार के तीन सदस्य और घरेलू नौकरानी कोरोना संक्रमित मिली। इसके साथ ही नानौता के व्यापारी नेता के पांच परिजन भी कोरोना की चपेट में आए हैं। हाल ही में विदेश से लौटे एक युवक की जांच रिपोर्ट में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। जबकि, एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।


अब जिले में कोराना के मरीजों की संख्या 389 तक पहुंच गई है। जिसमें से 314 ठीक हो चुके हैं। 75 एक्टिव केस बचे हैं। जिले में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। बीते शुक्रवार को बसपा सांसद, उनके पुत्र और भतीजे की जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद परिजनों के भी सैंपल लेकर जांच कराई गई थी। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली जांच रिपोर्ट में 13 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।


इनमें से चार मरीज सांसद के परिवार के सदस्य हैं। जिसमें उनकी भाभी, भतीजा और पुत्रवधु कोरोना संक्रमित मिली हैं। जबकि घर में काम करने वाली एक महिला कमीर् भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही तीन दिन पहले नानौता में एक व्यापारी नेता की जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद परिजनों की जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट में व्यापारी नेता के पिता, पुत्र और 10 साल की बेटी समेत पांच लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं।


रामपुर मनिहारन में एक युवक की जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। हाल ही में किर्गिस्तान से लौटा एक युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। जबकि सब्जी मंडी देवबंद, पुवांरका गांव का सरकड़ी सेख में भी कोरोना के मरीज समाने आए हैं। सभी को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है। साथ ही नजदीक रहे लोगों को चिन्हित कर कोरोना की जांच कराई जा रही है।


वहीं, सोमवार को एक मरीज ने कोरोना को मात दी है। जिसे कोविड हॉस्पिटल से छुट्टी दी गई है। सोमवार की जांच रिपोर्ट के बाद अब जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 389 हो गई है। जिनमें से 314 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब जिले में एक्टिव केस 75 बचे हैं।


अनलॉक 2 क्या खुलेगा क्या नहीं

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने अनलॉक-2.0 की गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार कंटेनमेंट जोन के अलावा निम्न कार्यों को छोड़कर सभी कार्यों की मंजूरी दे दी गई है.


- सभी जगहों पर 31 जुलाई 2020 तक स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे. ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग जारी रहेगी और इसे बढ़ावा दिया जाएगा.


- सभी तरह की अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा पर प्रतिबंध जारी रहेगा.


-मेट्रे सेवाएं बंद रहेंगी.


-सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थियेटर, बार, ऑडिटोरियम, एसेंबली हॉल और ऐसी सभी जगहें बंद रहेंगी.


-सभी तरह के सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन पूरी तरह से बंद रहेंगे.


सरकार की ओर से बताया गया है कि इन सभी गतिविधियों को शुरू करने के संबंध में अलग से गाइडलाइन जारी की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर मानक संचालन प्रक्रिया भी जारी की जाएगी जिससे कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित की जा सके.


घरेलू उड़ानों और यात्री ट्रेनों को सीमित मात्रा में अनुमति दी गई है. उनकी तादाद भी जांच परख कर बढ़ाई जाएगी.


केंद्र सरकार ने चाइना के 59 एप्प किए भारत में पूर्णता प्रतिबंधित

टीआर ब्यूरो l


नई दिल्ली lगलवान हुई सैन्य हिंसा के बाद आर्थिक मोर्चे पर भी सरकार ने सख्ती दिखाई है। भारत सरकार ने 59 मोबाइल एप को प्रतिबंधित कर दिया है। इसमें टिकटॉक, यूसी ब्राउसर और अन्य चाइनीज एप शामिल हैं।


भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने सरकार से कहा था कि या तो चीन से जुड़े 52 मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक कर दिया जाए या लोगों को इनका इस्तेमाल ना करने की सलाह दी जाए, क्योंकि इनका इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं है। ये ऐप बड़े पैमाने पर डेटा को भारत से बाहर भेज रहे हैं। 


सुरक्षा एजेंसियों ने सरकार को जो लिस्ट भेजी थी उसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप जूम, टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, एक्सएंडर, शेयर इट और क्लीन मास्टर जैसे एप शामिल थीं।  


इस साल अप्रैल महीने में गृह मंत्रालय ने जूम के इस्तेमाल को लेकर एक अडवाइजरी जारी की थी। मंत्रालय ने यह अडवाइजरी नेशनल साइबर सिक्यॉरिटी एजेंसी कंप्यूटर इमर्जेंसी रेस्पॉन्स टीम इंडिया के प्रस्ताव पर जारी की थी। भारत पहला देश नहीं है जिसने सरकार में जूम एप के इस्तेमाल पर रोक लगाई।


इससे पहले ताइवान ने भी सरकारी एजेंसियों को जूम एप के इस्तेमाल से रोक दिया। जर्मनी और अमेरिका भी ऐसा ही कर चुके हैं। कंपनी ने गृह मंत्रालय की एडवाइजरी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह यूजर्स की सिक्यॉरिटी को लेकर गंभीर है।


 


सिक्यॉरिटी से समझौता करने वाले मोबाइल एप्स पर कार्रवाई की मांग उठती रही है। वीडियो शेयरिंग एप के स्वामित्व वाली चाइनीज इंटरनेट कंपनी बाइट डांस जैसी कंपनियां इससे इनकार करती रही थी। लेकिन अधिकारियों का कहना था कि चाइनीज डिवेलपर्स की ओर से तैयार या चाइनीज लिंक्स वाले एप भले ही वह एंड्रॉयड के लिए हों या आईओस के लिए, इनका इस्तेमाल स्पाइवेयर या अन्य नुकसान पहुंचाने वाले वेयर के रूप में हो सकता है।


ऐसी खबरें थी कि सिक्यॉरिटी एजेंसियों ने सुरक्षाकर्मियों को इन चीनी एप्स का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी थी क्योंकि इससे उनकी डेटा सिक्यॉरिटी को खतरा है।


जिले में 3 नए कोरोना पॉजिटिव

 मुजफ्फरनगर l जिले में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया  जिनमें एक कुटेसरा, एक लददावाला और एक बागोवाली का निवासी बताया गया है। 


कहरः कोरोना से शामली के दो और डाॅक्टर की बेटी समेत पांच की मौत


मेरठ। कोरोना संक्रमण से सोमवार को डाॅक्टर की बेटी समेत पांच कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की मौत हो गई। मेरठ में अब तक 69 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
 कंकरखेड़ा निवासी डाॅ सुरेश अरोड़ा की बेटी मनीषा की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई थी। सोमवार सुबह उपचार के दौरान मनीषा ने दम तोड़ दिया। वहीं मेरठ जनपद में सोमवार को कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें एक की मौत सुभारती में हुई, जबकि चार लोगों की मौत मेडिकल कॉलेज में हुई है। बताया गया कि मेडिकल में एक मेरठ, दो शामली, एक गाज़ियाबाद के व्यक्ति की मौत हुई। वहीं सुभारती में मेरठ के कंकरखेड़ा की एक महिला की मौत हुई है।


वहीं इससे पहले रविवार को जानी में तैनात एक इंस्पेक्टर समेत कोरोना के 20 नए मरीज मिले थे। इनमें बेगमबाग के 78 वर्षीय गारमेंट कारोबारी समेत मोरीपाड़ा व थापरनगर की दो गर्भवती महिलाएं भी संक्रमित हैं। सदभावना पार्क मंगलपांडे नगर के एक पेंशनर भी हैं। हापुड़ के नुआन हाजीपुर निवासी 35 वर्षीय की रविवार को मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में मौत हो गई। नोडल अधिकारी डॉ. टीवीएस आर्य ने बताया कि 21 जून को उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। जली कोठी, मवाना, सरधना देहात, ढबाई नगर, पुलिस स्ट्रीट, शास्त्री नगर ई ब्लॉक से भी कोरोना के मरीज मिले हैं। यह मरीज 18 साल से लेकर 78 साल तक के हैं। आठ मरीजों की उम्र 60 साल से ज्यादा है। सात महिलाएं और 13 पुरुष हैं। आठ नए केस हैं, बाकी पुराने मरीज के संपर्क वाले हैं।


सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मेरठ में कोरोना संक्रमितों की संख्या 955 हो गई है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 69 है। रैपिड एंटीजन किट से अब तक 144 टेस्ट हो चुके हैं, जिनमें से छह लोग पॉजिटिव आए हैं। रविवार को इस किट के जरिए पांच लोग पॉजिटिव मिले। एक की पुष्टि बृहस्पतिवार को हुई थी।


कानपुर संरक्षण गृह की नौ और बालिकाएं कोरोना पॉजिटिव

कानपुर. कानपुर के राजकीय बालिका संरक्षण गृह में सोमवार को 9 और लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. इससे पहले बालिका गृह की 57 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव मिली थीं. अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 66 हो गया है. हालांकि कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती राजकीय बाल गृह बालिका की कई लड़कियों के सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजे गए थे. बालिकाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. सभी बालिकाओं को अलग अलग जगहों पर क्‍वारंटाइन किया गया था.


हाइवे पर व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

मुज़फ्फरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा के सम्बंध में जिलाधिकारी महोदया ने बैठक ली। 


मुजफ्फरनगर के लोकवाणी सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा के सम्बंध में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ले रही है बैठक,बैठक में सड़क दुर्घटना में हो रही बढ़ोतरी को लेकर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने नेशनल हाईवे 58 के एनएचएआई अधिकारियों को मीटिंग में बुलाकर सड़क सुरक्षा को दिशा निर्देश दि,ए वही हाइवे पर डिवाइडर , रोशनी, प्रतीक चिन्ह दिशा सूचक आदि लगाने को दिए दिशा निर्देश। बैठक में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे,एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार,एसपी ट्रैफिक रामअभिलाष त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा अधिकारी रामसागर पति त्रिपाठी ,ईओ विन्यमणि त्रिपाठी सहित कई अधिकारी मौजूद।।


ठेकेदारों का धरना समाप्त

मुजफ्फरनगर । नगरपालिका में चल रहा ठेकेदारों के धरना राज्यमन्त्री कपिलदेव अग्रवाल की सर्वसम्मति से एसडीएम व ईओ ने समाप्त करा दिया। भुगतान शुरू हो गया। 



  •  जनपद मुजफ्फरनगर के नगरपालिका प्रांगण में 6 दिन से लगातार चल रहे ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के धरने को आज प्रभारी एसडीएम अजय अम्बष्ट व नगर पालिका ईओ विनय मणि त्रिपाठी ने ठेकेदारों के बाकी पड़े पेमेंट का भुगतान आज से शुरू करने पर समापन कराया। वहीं धरने पर मौजूद ठेकेदारों ने एसडीएम अजय अम्बसत्व नगर पालिका ईओ विनयमणि त्रिपाठी का शुक्रिया अदा किया ठेकेदार आदेश त्यागी ने बताया कि आज राज्य मंत्री कौशल विकास कपिल देव अग्रवाल का एक प्रतिनिधिमंडल हमारे पास आया था और हमारी सभी मांगों को राज्यमन्त्री ने संज्ञान लिया है और मांगे मानने के बाद हमारा धरना समाप्त कराया जिसे हम स्वीकार करते है जिससे हम धरना समाप्त करने के लिए तैयार हो गए हैं।


एक और वाहन चोर गिरोह दबोचा


मुजफ्फरनगर। वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। शाहपुर पुलिस ने मुठभेड के बाद वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी के 12 वाहन बरामद किये हैं। मुठभेड के बाद एक बदमाश मौके से फरार हो गया। 
एसपी देहात नेपाल सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकारांे को जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह बीती रात्रि एसआई अजयपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल संजीव त्यागी, सतीश, सुभाषचंद, कां. रजनेश, राजीव कुमार, नरेंद्र पंवार व नकुल के साथ एक सूचना के आधार पर बाईपास स्थित नया गांव मीरांपुर पुलिस चैकी के निकट पहुंचे। वहां पर पुलिस ने मौजूद बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से चार बदमाशों फैज पुत्र वहाब निवासी कुंगरपट्टी सुजडू, जिशान पुत्र लियाकत निवासी मौहल्ला कस्सावान, राजीव पुत्र खालिद निवासी माडल टाउन सरकुलर रोड, व आसिफ पुत्र मतीन निवासी दीन मौहम्मद सुजडू को गिरफ्तार कर लिया जबकि आशु पुत्र फैजान निवासी मौहल्ला दीन मौहम्मद सुजडू मौके से फरार हो गया। एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 12 मोटरसाईकिले, 2 तमंचे व कारतूस बरामद हुए है।


बरामदगी का विवरण


1- 01 मो0सा0 बुलेट बिना नम्बर प्लेट सिल्वर रंग  


2- 01 मो0सा0 बुलेट नम्बर DL 8S CJ-9527   


3- 01 मो0सा0 पल्सर नम्बर HR 05 AC- 0719 


4. 01 मो0सा0 TVS नम्बर PB 15B -6884 


5- 01 मो0सा0 हीरो होण्डा स्पेलेण्डर नम्बर UP 15 A- 4824 


6. 01 मो0सा0 हीरो होण्डा स्पेलेण्डर नम्बर UP 15 Z- 5132 


7- 01 मो0सा0 KTM बिना नम्बर प्लेट 


8. 01 मो0सा0 स्पेलेण्डर प्लस नम्बर UP 12 BA- 7834 


9. 01 मो0सा0 पल्सर नम्बर UP 12 N- 2786 


10. 01 मो0सा0 हीरो होण्डा CD डीलक्स नम्बर DL 5 SV- 5210 


11. 01 मो0सा0 बजाज डिस्कवर नम्बर UP 12 M- 2359


12- 01 मो0सा0 बजाज Kawasaki नम्बर UP 25 M- 1437  


 गिरफ्तार आसिफ व फरार अभियुक्त आशु मोटर साइकिलों को दिल्ली व आसपास के जनपदों से चोरी करके लाते थे तथा अभियुक्त फैज और राजिक उनका रजिस्ट्रेशन नम्बर, इन्जन नम्बर व चैचिस नम्बर बदलकर बेचने का काम करते थे. अभियुक्त जीशान न बिकने वाली मोटर साइकिलों को काटकर कबाड़ी में बेचने का काम करता था I


ठेकेदार के पाॅजिटिव मिलने के बाद जाट काॅलोनी की गली सील


मुजफ्फरनगर। गत दिवस जाट काॅलोनी में ठेकेदार के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद आज इलाके को सील कर दिया गया है। बताया गया है कि कल पाॅजिटिव पाया गया व्यक्ति ठेकेदार है और वह अपने शिक्षक काॅलोनी में रहने वाले कोरोना संक्रमित रिश्तेदार का पता लेने के लिए गया था। बीती रात वह कोरोना संक्रमित पाया गया। उसके मकान में रह रहे पुलिसकर्मी के परिवार को भी क्वारंटाइन किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज इस मामले पर कार्यवाही करते हुए गली सील कर दी।


गैंगवार की गोली से घायल कुख्यात परमवीर तुगाना की इलाज के दौरान मृत्यु


मेरठ । पचास हजार के ईनामी  चर्चित परमवीर तुगाना की सोमवार को गुरुग्राम में उपचार के दौरान मोत हो गई। 
छपरौली क्षेत्र के कूरड़ी गांव में गत 22 जून की देर शाम तुगाना को बदमाशों ने गोलियां बरसाकर उस समय घायल कर दिया था, जब वह अपने एक मित्र के मकान के बाहर बने चबूतरे पर बैठा हुआ था। इस हमले में परमवीर को पांच गोलियां लगीं थी। परमवीर पर हमले के मामले में कुख्यात टीकरी निवासी सुनील राठी के ममेरे भाई सहित छह नामजद समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। लगभग एज सप्ताह से परमवीर का गुरुग्राम के मेदान्ता अस्पताल में उपचार चल रहा था। दो दिन पहले ही उसके पैर में इंस्फेक्शन होने से उसका घुटने के नीचे से पैर भी काटना पड़ा था। पुलिस ने बताया कि उसके शरीर में इंस्फेक्शन बढ़ता ही जा रहा था जो पूरे शरीर में फैल गया था, जिसकी वजह से उसकी मृत्यु हो गई। मृतक  परमवीर की मां वीरमति छपरौली ब्लॉक की प्रमुख रही हैं। भाई और भाभी गांव के प्रधान रहे। परमवीर तुगाना जेल से छूटने के बाद अब जिला पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा था। परमवीर बागपत जिला पंचायत के वार्ड-6 और उसका भाई कृष्णवीर प्रधान वार्ड-7 से चुनाव की तैयारी कर रहा था।


क्रांति सेना ने जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय का घेराव किया


मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं  ने विभिन्न मुद्दों को लेकर आज कूकड़ा मंडी स्थित जिला पूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन कर घेराव किया।
जिलापूर्ति अधिकारी विभाग द्वारा बढ़ती जा रही अनियमिताओ को बंद करने की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विभागीय अधिकारियों ने अपनी भ्रष्ट कार्यशैली को ने सुधारा तो पार्टी कार्यकर्ता भ्रष्टाचारियों को स्वयं ही सबक सिखाएंगे। इस दौरान क्रांति सेना नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ने आरोप लगाया कि लोग डाउन की अवधि में विभाग द्वारा बनाई गए अधिकांश राशन कार्ड एक विशेष वर्ग के हैं इसके अलावा कुछ पेट्रोल पंपों द्वारा मिलावटी पेट्रोल -डीजल की बिक्री व कम देने की प्रक्रिया जोरों पर है  एवं गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को कम वजन के घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति कराई जा रही है। उपभोक्ताओं की शिकायत को विभागीय अधिकारी अनसुना कर रहे हैं। सैनी  ने कहा कि अभी शांतिपूर्ण तरीके से विभागीय अधिकारियों को समझाया जा रहा है लेकिन यदि विभाग के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो क्रांति सेना अपना क्रांतिकारी तरीके का प्रयोग करेगी । इस दौरान उपस्थित रहेध् नगर महासचिव आशीष मिश्रा, कमलदीप, नगर उपाध्यक्ष अखिलेश पूरी, मंगत राम, संगठन मंत्री जोनी पंडित, सचिन प्रजापति ,मीडिया प्रभारी प्रदीप कोरी , नगर सचिव बाबू राम कश्यप, बसंत कश्यप ,  ग्राम प्रमुख रविन्दर सैनी, ललित रुहेला, क्षेत्र अध्यक्ष उज्ज्वल पंडित, दाता राम कश्यप, प्रभात रावत , जंगी वाल्मीकी आदि उपस्थित रहे।


कोरोना से डॉक्टर की बेटी समेत दो की मौत


मेरठ। कोरोना संक्रमण से सोमवार को डॉक्टर की बेटी समेत दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। मेरठ में अब तक 69 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
 कंकरखेड़ा निवासी डॉ सुरेश अरोड़ा की बेटी मनीषा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। सोमवार सुबह उपचार के दौरान मनीषा ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर, मेरठ के धंजू गांव निवासी कोरोना पॉजिटिव टाटा मैजिक चालक 50 वर्षीय कृष्णपाल की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें डायलिसिस के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच के दौरान उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके परिजनों के सैंपल लिए हैं। उधर, कृष्णपाल की मौत का पता लगते ही गांव में हड़कंप की स्थिति है।


टिकटॉक स्टार शिवानी की गला दबाकर हत्या



सोनीपत।   टिकटॉक स्टार शिवानी की गला दबाकर हत्या कर दी गई।  शिवानी की लाश उसके ब्यूटी पॉर्लर में मिली। घटना का खुलासा 2 दिन बाद हुआ। हत्या का आरोप कुंडली के ही रहने वाले आरिफ पर लगा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस घटना की छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि रविवार को शिवानी की बहन के दोस्त ने ब्यूटी पॉर्लर में रखें बेड खोला तो उसका शव मिला। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि शिवानी खोबियान कुंडली में टच एंड फेयर नाम से सैलून चलाती थीं। टिकटॉक पर उनके एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। पुलिस ने बताया कि मर्डर का शक यही रहने वाले आरिफ नामक युवक पर जताया जा रहा है। घटना के बाद से ही वो गायब है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरिफ 26 जून को शिवानी के ब्यूटी पॉर्लर आया था। शिवानी ने यह बात अपनी बहन श्वेता को बताई थी। जब शिवानी देर रात तक घर नहीं लौटी, तो श्वेता ने उसे वॉट्सऐप मैसेज किया। बहन को रिप्लाई मिला कि वो हरिद्वार में है और 3-4 दिन बाद लौटेगी। माना जा रहा है कि हत्यारा शिवानी का फोन ले गया था और उसने ही श्वेता को रिप्लाई किया। 
घटना के दो दिन बाद श्वेता के दोस्त नीरज ने ब्यूटी पॉर्लर खोला, तो अंदर शिवानी की लाश पड़ी थी। ब्यूटी पॉर्लर के अंदर से बदबू आ रही थी और अलमारी खुली पड़ी थी। इसके बाद शिवानी के पिता विनोद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पिता ने बताया कि ये लोग पहले प्याऊ मनियारी में रहते थे। आरिफ तीन साल से शिवानी को परेशान कर रहा था। इसके बाद वे मकान बदलकर कुंडली में आ गए। शिवानी ने आरिफ की शिकायत पुलिस में की थी। शिवानी की मौत के 2 दिन बाद उसके टिक टॉक अकाउंट से एक वीडियो अपलोड किया गया था।


भुगतान के लिए अब जन प्रतिनिधियों के आवास पर धरना देंगे ठेकेदार


मुजफ्फरनगर। नगरपालिका से भुगतान की मांग को लेकर ठेकेदारों का  अनिश्चितकालीन धरना आज छठे दिन भी जारी रहा। ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि भुगतान ना होने पर वे जनप्रतिनिधियों के आवास पर धरना देगे।
जनपद मुजफ्फरनगर में नगर पालिका के कार्यों को करने पर आज तक नगर पालिका ठेकेदारों का भुगतान नहीं हुआ है। इसी क्रम में आज दर्जनों नगरपालिका ठेकेदार भुगतान न होने के कारण नगरपालिका के खिलाफ नगरपालिका प्रांगण स्थित मैदान में धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इससे हड़कंप मच गया। वई नगरपालिका ठेकेदार के अध्यक्ष आदेश त्यागी ने बताया कि कई सालों से हम लोगों का भुगतान रुका हुआ है जिसमें हमने गड्ढा मुक्त सड़क आदि कई कार्य नगर पालिका के किए थे, लेकिन वही आज तक हमारा कोई भी भुगतान नहीं हुआ। इससे हम लोग भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। हमें अपने मजदूरों को तनख्वाह भी नहीं दे पा रहे हैं।  काम धंधा चैपट हो गया है जिससे हम लोग आज सभी ठेकेदार नगरपालिका के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं और जब तक हमारा बकाया भुगतान नगरपालिका से नहीं होगा हम अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेंगे। आज धरने का छठा दिन है मगर ठेकेदारों के धरने का कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा है। वही आज ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि अगर हमारा भुगतान नही हुआ तो अब हर जनप्रतिनिधि के आवासों पर एक एक दिन धरना दिया जाएगा।


भाकियू किसान सेना ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन 


 मुजफ्फरनगर । भाकियू किसान सेना निम्नलिखित मांगो को लेकर शीघ्र निस्तारण के लिए निम्नलिखित मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जिसमें बताया कि 1- यह कि भारत मे पैट्रोल व डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क मे बेतहाश वृद्धि होने के कारण जहां भारत आज कोरोना जैसी माहामारी के कारण आर्थिक तंगी से गुजर रहा है वहां उत्पाद शुल्क मे इतनी वृद्धि किया जाना किसान व मजदूर को जीते जी फांसी लगाने के समान है । इसलिये भाकियू किसान सेना मांग करती है कि उत्पाद शुल्क मे कमी करते हुए पैट्रोल व डीजल के दाम शीघ्र कम किये जाये । 2- यह कि जब भी वाहन खरीदा जाता है उसपर रोड टैक्स जमा करा लिया जाता है । उसके बाद भी देश मे जगह जगह टोल टैक्स लगाकर रोड टैक्स वाहन स्वामीयों से वसूला जा रहा है । जो सरकार द्वारा वसूली का एक नाजायज व अनोखा तरीका है जिसकी हम घोर निन्दा करते है । टोल टैक्स पर वाहन की निकलने की मांग करते है वही ज्ञापन देने वालो में दर्जनों बीकेयू किसान सेना के कार्यकर्ता मोजूद रहे ।


शिक्षकों ने मानदेय उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया

मुजफ्फरनगर । माध्यमिक वित्तविहीन विद्यालयो में कार्यरत शिक्षको / शिक्षणेत्तर कर्मचारियो को मानदेय उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में शिक्षकों ने  कचहरी प्रांगण स्थित डीएम कार्यालय पर आज एसडीएम अजय अम्बष्ट को  ज्ञापन दिया ओर बताया कि उ 0 प्र 0 की माध्यमिक शिक्षा में क्रमशः सहायता प्राप्त एवं राजकीय लगभग 6000 विद्यालय है , जबकि वित्तविहीन लगभग 22000 विद्यालय संचालित है । जिनमें कार्यरत लगभग 3,50,000 शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी माध्यमिक शिक्षा के लगभग 87 % विद्यार्थियो को शिक्षित करने का काम करते है । ये शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपने विद्यालय में जमा होने वाले शुल्क से वेतन के रूप में बहुत ही कम पारिश्रमिक एवं व्यक्तिगत कोचिंग कराकर अपना एवं अपने परिवार का भरण - पोषण बड़ी मुश्किल से कर पाते है । महोदया , पिछले लगभग 6 माह से विद्यालयो के विभिन्न कारणो जैसे सर्दी का प्रकोप , कोविड -19 के कारण लॉकडाऊन इत्यादि से विद्यालय बन्द होने के कारण विद्यालयो को फीस प्राप्त नही हुई । जिसके कारण विगत मार्च माह से किसी भी प्रकार का भरण - पोषण का इन्तजाम नहीं हो पा रहा है और अभी भी यह स्थिति भविष्य के गर्त में है । ऐसे में ये वित्तविहीन शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिवार सहित ऐसी भीषण आपदा से गुजर रहे है , जिसकी कल्पना नही की जा सकती । परन्तु इस दौरान भी बोर्ड परीक्षा के परिणाम , बोर्ड परीक्षा का कार्य एवं ऑनलाईन कक्षाओं के संचालन में इन वित्तविहीन विद्यालयों की भूमिका समाज एवं छात्रहित में अग्रणी रही है । यह खुशी की बात है कि सरकार द्वारा समस्त समस्याग्रस्त लोगो को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जा रही है । इस भीषण स्थिति में उक्त संगठन के द्वारा कई बार यह समस्या आपके संज्ञान में लाने के बावजूद इन्हें कोई आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हुई है । जिसके कारण वित्तविहीन शिक्षक समाज भूखमरी की कगार पर पहुँच गया है , जो खेद का विषय है ज्ञापन देने में समस्त कार्यकर्ता मोजूद रहे।


लोकदल छात्र सभा ने परीक्षाओं को स्थगित करने के संबंध में ज्ञापन दिया

मुजफ्फरनगर । कोरोना महामारी के दृष्टिगत विश्वविद्यालयों की प्रस्तावित परीक्षाओं को स्थगित करने के संबंध में लोकदल छात्र सभा ने ज्ञापन दिया। 
कचहरी प्रांगण स्थित डीएम कार्यालय पर लोकदल छात्र सभा ने दिया अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया ओर बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण पूरे देश में मानव जीवन संकट में है । कोरोना महामारी के कारण सभी व्यक्ति बाहर निकलने से भयभीत है वह केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घर से बाहर निकलते हैं । विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं को लेकर छात्रों और अभिभावकों में डर का माहौल है अतः कुछ बिन्दुओ पर हम आपका ध्यान आकृष्ट कराना चाहते है का खतरा बढ़ जाता है । 1- परीक्षाओं में किसी भी प्रकार से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन संभव नहीं है जिससे संक्रमण फैलने 2- प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में विभिन्न जिलों से छात्र पढ़ते हैं जो शहर के जा चुके हैं और दोबारा उनके ठहरने का कोई इंतजाम छात्रों के पास नहीं है । विभिन्न मोहल्लों में किराए के मकानों में रहते हैं स लोक डाउन के बाद सभी छात्र अपने घरों को 3- कोरोनावायरस के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्र कंटोनमेंट के रूप में घोषित किए गए हैं । -बाहर से आने वाले छात्रों को आवास की विषम परिस्थिति जूझना पड़ सकता है । कोरोना संक्रामक बीमारी है बाहर से आने वाले विद्यार्थी इस अदृश्य बीमारी का वाहक हो सकता 6- परीक्षा को लेकर आने वाली खबरों से छात्र और अभिभावक डरे हुए हैं । शिक्षक और कर्मचारी परीक्षा को लेकर भयभीत है । .7- कई विश्वविद्यालयों में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में शिक्षकों के कोरोनावायरस पाए जाने के कारण मूल्यांकन कार्य स्थगित करना पड़ा । विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों को प्रोन्नत किए जाने का निर्णय ले जा चुका है । 8- मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्णय के क्रम में कई - परीक्षा के संबंध में कोई भी फैसला लेने से पहले छात्र अभिभावक और शिक्षकों के पक्ष की भी सुनवाई हो और और इन सभी पक्षों के संगठनों से बातचीत की जाए । अतः आपसे निवेदन है कि सभी परीक्षाएं निरस्त की जाए और छात्रों को पूर्व में हो चुकी परीक्षा के परिणाम के आधार पर आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट किया जाए । आशा है आप छात्रों शिक्षकों एवं जन समुदाय के जीवन को ध्यान में रखते हुए परीक्षाओं को निरस्त कर जन भावना के अनुरूप निर्णय लेने की कृपा करेंगे ज्ञापन देने में लोकदल के युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


किसान एवं मजदूरो की समस्याओं से प्रधानमंत्री जी को खुला पत्र

मुजफ्फरनगर । डीएम कार्यालय पर आज सरदार वीएम सिंह की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पैट्रोल डीजल के दामो एवं बिजली के बिलों में वृद्धि तथा किसान एवं मजदूरो की समस्याओं से प्रधानमंत्री जी को खुला पत्र हम भारत के किसान - मजदूर के सामने उत्पन्न गम्भीर समस्याओं और उनका हल निकालने में आपकी सरकार की लगातार विफलता पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुये आपसे आग्रह करते हैं कि निम्न समस्याओं को हल करने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाए जाये । 1.पैट्रोल एवं डीजल के दामों में हो रही वृद्धि को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाये जाए । 2. लॉकडाउन के समय के तीन माह मार्च से मई तक के बिल माफ किये जाये । 3. महगाई के अनुरूप फसलों के दाम निर्धारित किए जाये । 4. प्रदेश के गन्ना किसानों को कृषि यंत्र उपलब्ध कराये जाये तथा यह सुनिश्चित किया जाये कि ये सभी पात्र किसानों को आसानी से उपलब्ध हो सके । 5. दो लाख करोड की धनराशि जो सरकार द्वारा किसानों को प्राप्त होनी थी वो अतिशीघ्र प्रदान की जाये आदि मुद्दों को लेकर ज्ञापन दिया।


कराची में बड़ा आतंकी हमला, छह मरे

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के कराची स्टॉक एक्सचेंज पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला और फायरिंग कर दी. हमले को अंजाम देने वाले चारों आतंकियों को मार गिराया गया है जबकि 2 नागरिक भी मारे गए हैं. इस घटना में 6 लोग घायल हो गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी स्टॉक एक्सचेंज पर कब्ज़ा करना चाहते थे.


डॉन के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे इन आतंकियों ने स्टॉक एक्सचेंज के गेट से अन्दर जाने की कोशिश की और गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. अन्दर घुसने के लिए इन्होने गेट पर ही ग्रेनेड के लिए एक धमाका भी किया. इस ग्रेनेड की चपेट में आकर 2 आम नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गयी है. पुलिस ने बताया कि गेट पर ही 3 आतंकियों को मार दिया गया जबकि एक आतंकी को परिसर में घुसने के बाद मार दिया गया है. करीब छह घायलों को सिविल हॉस्पिटल कराची में एडमिट कराया गया है.


पेट्रोल - डीजल के मूल्यों में बढ़ोत्तरी को लेकर एसडीएम को कांग्रेसियों ने सोंपा ज्ञापन 

 


टीआर ब्यूरो


मुजफ्फरनगर l कचहरी प्रांगण स्थित डीएम कार्यालय पर लॉकडाऊन के पिछले तीन माह के दौरान पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद तुल्क और कीमतों में बार - बार की गई अनुचित बढ़ोत्तरी ने भारत के नागरिकों को असीम पीड़ा व रेशानियां दी हैं । जहां एक तरफ देश स्वास्थ्य व आर्थिक महामारी से लड़ रहा है , वहीं दूसरी ओर दी सरकार पेट्रोल व डीजल की कीमतों और उस पर लगने वाले उत्पाद शुल्क को बार - बार ढ़ाकर इस मुश्किल वक्त में मुनाफाखोरी कर रही है । मोदी सरकार द्वारा भारत के नागरिकों से की जा रही जबरन वसूली एकदम स्पष्ट परिलक्षित रही है । हम आपके ध्यान में निम्नलिखित अकाट्य व अखंडनीय तथ्य ला रहे हैं : मई , 2014 में ( जब भाजपा ने सत्ता संभाली थी ) , पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 9.20 रु . प्रति लीटर एवं डीजल पर 3.46 रु . प्रति लीटर था । पिछले छ : सालों में केंद्र की भाजपा सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 23.78 रु . प्रति लीटर एवं डीजल पर 28.37 रु . प्रति लीटर की अतिरिक्त बढ़ोत्तरी कर दी है । चौंकाने वाली बात है कि पिछले छः सालों में भाजपा सरकार द्वारा डीजल के उत्पाद शुल्क में 820 प्रतिशत तथा पेट्रोल के उत्पाद शुल्क में 258 प्रतिशत की वृद्धि की गई । नेवल पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में बार - बार वृद्धि करके मोदी सरकार ने छले छः सालों में 18,00,000 करोड़ रु . कमा लिए तीन माह पहले लॉकडाऊन लगाए जाने के बाद पेट्रोल व डीजल पर उत्पाद शुल्क को बार - बार डाकर तो मुनाफाखोरी और जबरन वसूली की सभी हदें पार कर दी गई । र्च , 2020 को पेट्रोल व डीजल के मूल्य में 3 रु . प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई । 5 मई , 2020 मोदी सरकार ने डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में 13 रु . प्रति लीटर और पेट्रोल प ने वाले उत्पाद शुल्क में 10 रु . प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की । 7 जून , 2020 से लेकर 24 जून • तक निष्ठुर मोदी सरकार ने 18 दिनों तक पेट्रोल व डीजल के मूल्य लगातार बढ़ से डीजल का मूल्य 10.48 रु . प्रति लीटर एवं पेट्रोल का मूल्य 8.50 रु . प्रति लीटर आदि मांगो को लेकर कोंग्रेस कार्यकर्ताओ ने ज्ञापन दिया


तीन आतंकी मुठभेड़ में मार गिराये

जम्मू ।  एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। एनकाउंटर में हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी मसूद ढेर हो गया है। इस एनकाउंटर के बाद जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की तरफ से बताया गया है कि डोडा जिला अब पूरी तरह से आतंकवादियों से मुक्‍त हो गया है। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के डायरेक्‍टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) दिलबाग सिंह की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है। 


अनंतनाग के कुलचोहर इलाके में जारी एनकाउंटर जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना का संयुक्त अभियान है।  जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के खुलचोहर इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ लोकल आरआर यूनिट ने तीन आतंकियों को मार गिराया, जिसमें से दो आतंकियों की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के तौर पर हुई है, जबकि हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर मसूद भी इस एनकाउंटर में मारा गया। जम्मू कश्मीर के डीसीपी के मुताबिक इसके साथ ही डोडा जिला आतंकियों से एक बार फिर से मुक्त हो गया है। आपको बता दें कि इससे पहले ही जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकी मार गिराया था। खूफिया जानकारी के बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की और अवंतीपोरा के त्राल इलाके में स्थित चेवा उल्लार में एक आतंकी को मार गिराया, वहीं उसी दिन सुबह बारामूला जिले के सोपोर इलाके में 2 आतंकी ढेर कर दिए थे।गौररतलब है कि जम्मू-कश्मीर में इस महीने 15 एनकाउंटर में अब तक 46 आतंकी मारे जा चुके हैं। वहीं सेना आतंकियों की मदद करने वालों तक पहुंचने में जुटी है। 


24 घंटे में 5.50 लाख के करीब पहुँचे कोरोंना के मरीज़

टीआर ब्यूरो l


नई दिल्ली l देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा साढ़े पांच लाख के करीब पहुंच गया है. सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 5 लाख 48 हजार 318 है, जिसमें 16 हजार 475 लोगों की मौत हो चुकी है. अब तक 3 लाख 21 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 2 लाख 10 हजार है.


आज का पंचांग तथा राशिफल 29 जून 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 29 जून 2020*


⛅ *दिन - सोमवार* 


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - वर्षा*


⛅ *मास - आषाढ़*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - नवमी रात्रि 10:12 तक तत्पश्चात दशमी*


⛅ *नक्षत्र - हस्त सुबह 07:14 तक तत्पश्चात चित्रा*


⛅ *योग - परिघ शाम 05:15 तक तत्पश्चात शिव*


⛅ *राहुकाल - सुबह 07:29 से सुबह 09:09 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 06:01*


⛅ *सूर्यास्त - 19:23* 


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - भडली नवमी*


 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *चातुर्मास्य व्रत की महिमा* 🌷


 


➡ *01 जुलाई 2020 बुधवार से 26 नवम्बर 2020 गुरुवार तक चातुर्मास है।*


🙏🏻 *आषाढ़ के शुक्ल पक्ष में एकादशी के दिन उपवास करके मनुष्य भक्तिपूर्वक चातुर्मास्य व्रत प्रारंभ करे। एक हजार अश्वमेघ यज्ञ करके मनुष्य जिस फल को पाता है, वही चातुर्मास्य व्रत के अनुष्ठान से प्राप्त कर लेता है।*


🙏🏻 *इन चार महीनों में ब्रह्मचर्य का पालन, त्याग, पत्तल पर भोजन, उपवास, मौन, जप, ध्यान, स्नान, दान, पुण्य आदि विशेष लाभप्रद होते हैं।*


🙏🏻 *व्रतों में सबसे उत्तम व्रत है – ब्रह्मचर्य का पालन। ब्रह्मचर्य तपस्या का सार है और महान फल देने वाला है। ब्रह्मचर्य से बढ़कर धर्म का उत्तम साधन दूसरा नहीं है। विशेषतः चतुर्मास में यह व्रत संसार में अधिक गुणकारक है।*


🙏🏻 *मनुष्य सदा प्रिय वस्तु की इच्छा करता है। जो चतुर्मास में अपने प्रिय भोगों का श्रद्धा एवं प्रयत्नपूर्वक त्याग करता है, उसकी त्यागी हुई वे वस्तुएँ उसे अक्षय रूप में प्राप्त होती हैं। चतुर्मास में गुड़ का त्याग करने से मनुष्य को मधुरता की प्राप्ति होती है। ताम्बूल का त्याग करने से मनुष्य भोग-सामग्री से सम्पन्न होता है और उसका कंठ सुरीला होता है। दही छोड़ने वाले मनुष्य को गोलोक मिलता है। नमक छोड़ने वाले के सभी पूर्तकर्म (परोपकार एवं धर्म सम्बन्धी कार्य) सफल होते हैं। जो मौनव्रत धारण करता है उसकी आज्ञा का कोई उल्लंघन नहीं करता।*


🙏🏻 *चतुर्मास में काले एवं नीले रंग के वस्त्र त्याग देने चाहिए। नीले वस्त्र को देखने से जो दोष लगता है उसकी शुद्धि भगवान सूर्यनारायण के दर्शन से होती है। कुसुम्भ (लाल) रंग व केसर का भी त्याग कर देना चाहिए।*


🙏🏻 *आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को श्रीहरि के योगनिद्रा में प्रवृत्त हो जाने पर मनुष्य चार मास अर्थात् कार्तिक की पूर्णिमा तक भूमि पर शयन करें । ऐसा करने वाला मनुष्य बहुत से धन से युक्त होता और विमान प्राप्त करता है, बिना माँगे स्वतः प्राप्त हुए अन्न का भोजन करने से बावली और कुआँ बनवाने का फल प्राप्त होता है। जो भगवान जनार्दन के शयन करने पर शहद का सेवन करता है, उसे महान पाप लगता है। चतुर्मास में अनार, नींबू, नारियल तथा मिर्च, उड़द और चने का भी त्याग करें । जो प्राणियों की हिंसा त्याग कर द्रोह छोड़ देता है, वह भी पूर्वोक्त पुण्य का भागी होता है।*


🙏🏻 *चातुर्मास्य में परनिंदा का विशेष रूप से त्याग करें । परनिंदा को सुनने वाला भी पापी होता है।*


*परनिंदा महापापं परनिंदा महाभयं।*


*परनिंदा महद् दुःखं न तस्याः पातकं परम्।।*


🙏🏻 *‘परनिंदा महान पाप है, परनिंदा महान भय है, परनिंदा महान दुःख है और पर निंदा से बढ़कर दूसरा कोई पातक नहीं है।’*


🌷 *(स्कं. पु. ब्रा. चा. मा. 4.25)*


🙏🏻 *चतुर्मास में ताँबे के पात्र में भोजन विशेष रूप से त्याज्य है। काँसे के बर्तनों का त्याग करके मनुष्य अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करे। अगर कोई धातुपात्रों का भी त्याग करके पलाशपत्र, मदारपत्र या वटपत्र की पत्तल में भोजन करे तो इसका अनुपम फल बताया गया है। अन्य किसी प्रकार का पात्र न मिलने पर मिट्टी का पात्र ही उत्तम है अथवा स्वयं ही पलाश के पत्ते लाकर उनकी पत्तल बनाये और उससे भोजन-पात्र का कार्य ले। पलाश के पत्तों से बनी पत्तल में किया गया भोजन चन्द्रायण व्रत एवं एकादशी व्रत के समान पुण्य प्रदान करने वाला माना गया है।*


🙏🏻 *प्रतिदिन एक समय भोजन करने वाला पुरुष अग्निष्टोम यज्ञ के फल का भागी होता है। पंचगव्य सेवन करने वाले मनुष्य को चन्द्रायण व्रत का फल मिलता है। यदि धीर पुरुष चतुर्मास में नित्य परिमित अन्न का भोजन करता है तो उसके सब पातकों का नाश हो जाता है और वह वैकुण्ठ धाम को पाता है। चतुर्मास में केवल एक ही अन्न का भोजन करने वाला मनुष्य रोगी नहीं होता।*


🙏🏻 *जो मनुष्य चतुर्मास में केवल दूध पीकर अथवा फल खाकर रहता है, उसके सहस्रों पाप तत्काल विलीन हो जाते हैं।*


🙏🏻 *पंद्रह दिन में एक दिन संपूर्ण उपवास करने से शरीर के दोष जल जाते हैं और चौदह दिनों में तैयार हुए भोजन का रस ओज में बदल जाता है। इसलिए एकादशी के उपवास की महिमा है। वैसे तो गृहस्थ को महीने में केवल शुक्लपक्ष की एकादशी रखनी चाहिए, किंतु चतुर्मास की तो दोनों पक्षों की एकादशियाँ रखनी चाहिए।*


🙏🏻 *जो बात करते हुए भोजन करता है, उसके वार्तालाप से अन्न अशुद्ध हो जाता है। वह केवल पाप का भोजन करता है। जो मौन होकर भोजन करता है, वह कभी दुःख में नहीं पड़ता। मौन होकर भोजन करने वाले राक्षस भी स्वर्गलोक में चले गये हैं। यदि पके हुए अन्न में कीड़े-मकोड़े पड़ जायें तो वह अशुद्ध हो जाता है। यदि मानव उस अपवित्र अन्न को खा ले तो वह दोष का भागी होता है। जो नरश्रेष्ठ प्रतिदिन ‘ॐ प्राणाय स्वाहा, ॐ अपानाय स्वाहा, ॐ व्यानाय स्वाहा, ॐ उदानाय स्वाहा, ॐ समानाय स्वाहा’ – इस प्रकार प्राणवायु को पाँच आहुतियाँ देकर मौन हो भोजन करता है, उसके पाँच पातक निश्चय ही नष्ट हो जाते हैं।*


🙏🏻 *चतुर्मास में जैसे भगवान विष्णु आराधनीय हैं, वैसे ही ब्राह्मण भी। भाद्रपद मास आने पर उनकी महापूजा होती है। जो चतुर्मास में भगवान विष्णु के आगे खड़ा होकर ‘पुरुष सूक्त’ का पाठ करता है, उसकी बुद्धि बढ़ती है।*


🙏🏻 *चतुर्मास सब गुणों से युक्त समय है। इसमें धर्मयुक्त श्रद्धा से शुभ कर्मों का अनुष्ठान करना चाहिए।*


🌷 *सत्संगे द्विजभक्तिश्च गुरुदेवाग्नितर्पणम्।*


*गोप्रदानं वेदपाठः सत्क्रिया सत्यभाषणम्।।*


*गोभक्तिर्दानभक्तिश्च सदा धर्मस्य साधनम्।*


🙏🏻 *‘सत्संग, भक्ति, गुरु, देवता और अग्नि का तर्पण, गोदान, वेदपाठ, सत्कर्म, सत्यभाषण, गोभक्ति और दान में प्रीति – ये सब सदा धर्म के साधन हैं।’*


🙏🏻 *देवशयनी एकादशी से देवउठी एकादशी तक उक्त धर्मों का साधन एवं नियम महान फल देने वाला है। चतुर्मास में भगवान नारायण योगनिद्रा में शयन करते हैं, इसलिए चार मास शादी-विवाह और सकाम यज्ञ नहीं होते। ये मास तपस्या करने के हैं।*


🙏🏻 *चतुर्मास में योगाभ्यास करने वाला मनुष्य ब्रह्मपद को प्राप्त होता है। ‘नमो नारायणाय’ का जप करने से सौ गुने फल की प्राप्ति होती है। यदि मनुष्य चतुर्मास में भक्तिपूर्वक योग के अभ्यास में तत्पर न हुआ तो निःसंदेह उसके हाथ से अमृत का कलश गिर गया। जो मनुष्य नियम, व्रत अथवा जप के बिना चौमासा बिताता है वह मूर्ख है।*


🙏🏻 *बुद्धिमान मनुष्य को सदैव मन को संयम में रखने का प्रयत्न करना चाहिए। मन के भलीभाँति वश में होने से ही पूर्णतः ज्ञान की प्राप्ति होती है।*


🌷 *सत्यमेकं परो धर्मः सत्यमेकं परं तपः।*


*सत्यमेकं परं ज्ञानं सत्ये धर्मः प्रतिष्ठितः।।*


*धर्ममूलमहिंसा च मनसा तां च चिन्तयन्।*


*कर्मणा च तथा वाचा तत एतां समाचरेत्।।*


🙏🏻 *‘एकमात्र सत्य ही परम धर्म है। एक सत्य ही परम तप है। केवल सत्य ही परम ज्ञान है और सत्य में ही धर्म की प्रतिष्ठा है। अहिंसा धर्म का मूल है। इसलिए उस अहिंसा को मन, वाणी और क्रिया के द्वारा आचरण में लाना चाहिए।’*


🌷 *(स्कं. पु. ब्रा. 2.18-19)* 🌷


➡ *शेष कल........*


        🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🙏🏻🌷🍀🌼🌹🌻🌸🌺💐🙏🏻पंचक


8 जुलाई 


दोपहर 12.31 से 13 जुलाई प्रातः 11.15 बजे तक


4 अगस्त


 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक


 


एकादशी


बुधवार, 01 जुलाई देवशयनी एकादशी


गुरुवार, 16 जुलाई कामिका एकादशी


गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा एकादशी


 


प्रदोष


गुरुवार, 02 जुलै प्रदोष व्रत (शुक्ल)


शनिवार, 18 जुलै शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


अमावस्या


20 जुलाई 2020 - सोमवार - श्रावण अमावस्या (हरियाली, सोमवती अमावस्या)


 


पूर्णिमा


आषाढ़ पूर्णिमा तिथि- 5 जुलाई- दिन रविवार


 


मेष - 


आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। उसका जल्द ही हल मिलेगा। आपका आज काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है, इसका उपयोग अपना काम करने में करें। अपने व्यापार या व्यवसाय के बारे में गंभीरता से विचार करें। मन से किसी भी प्रकार के भय को मिटा दें। आप जैसा चाहते हैं आपके जीवन में वैसे बदलाव जल्द ही आयेंगे।


 


वृष -


आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। प्रोफेशनल तौर पर आज कुछ परेशानी हो सकती है, परन्तु निजी जीवन में आपकी भावनात्मकता के कारण आप किसी बड़े तनाव से बच सकते हैं। आज अपने आप के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें और अपनी देखभाल करें। जितना समय आप अपने आप को देंगे उतना ही शांत महसूस करेंगे।


 


मिथुन 


अपने आप की तुलना औरों से न करें। यह या तो आपमें अहं की वृद्धि करेगा या आत्मविश्वास की कमी क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति अपने आपमें अद्वितीय होता है। अपनी तुलना औरों से करेंगे तो आज आपका फोकस खराब होगा और इसका असर आपके काम और निजी ज़िन्दगी पर पड़ेगा। अपने कौशल को पहचान कर, उसका उपयोग करें, उसे बढ़ाएं और अपनी कमियों को जानकार उन्हें दूर करने का प्रयास करें।


 


कर्क - 


मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा फिर भी मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है। थोड़ा समय मेडिटेशन में बिताएं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी और अध्यात्मिक प्रगति के लिए भी यह एक अच्छा कदम है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। कम्पटीशन परीक्षा के लिए थोड़ी और मेहनत की ज़रुरत है।


 


सिंह - 


आज पुराने रुके हुए काम बनेंगे, कुछ समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। यह सब अपने आप सहजता से हो जाएगा। आप अपने धर्म को निभाएं, अपनी जिम्मेदारियों पर फोकस बनाएं रखें। रचनात्मक विचारों को वास्तविकता में ढालने का प्रयास करें, इससे कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और निजी जीवन में भी संतुष्टि रहेगी।


 


कन्या - 


मन में दुविधाएं बनी रहेंगी जो आपको परेशान कर सकती हैं। किसी और की बातों को इतना महत्त्व न दें की आप अपने मन की शान्ति भंग करलें। यदि कोई परेशानी है तो उसे किसी से शेयर करें, अपने मन में ही रखेंगे तो कोई लाभ नहीं होगा बल्कि परेशानी और बढ़ती जाएगी। नंगे पैर घास पर चलें, इससे स्वास्थ लाभ तो होगा ही साथ में मन में शान्ति और स्थिरता का भाव भी आएगा। ब्लड स्टोन नामक क्रिस्टल से लाभ होगा।


 


तुला - 


आज का दिन कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। इससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें।


 


वृश्चिक - 


आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का हल जल्द ही मिलेगा। जीवन में उन्नति करना चाहते हैं और लक्ष्य भी बनाएं हुए हैं, परन्तु प्रयास की कमी है जिस कारण आपको कई बार निराश होना पड़ा है। यह दिन आपके लिए कई बदलाव ला रहा है। इसका पूरा फायदा उठाने के लिए आज से ही अपने प्रयास में कोई कमी न होने दें।


 


धनु -


आज के दिन आप में से कुछ लोग खुद को साबित करने की कोशिश में थकावट महसूस करेंगे। आपके आसपास के लोग जलन महसूस करेंगे। पूर्व में की गई योजनाओं पर ध्यान केंद्रित रखें। कुछ भी परिवर्तन होने की स्थिति में योजनाओं की बारीरियों पर पूरी तरह नजर रखें। आपको कुछ सफलता मिल सकती है।


 


मकर -


आपके लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आप जो पाना चाहते हैं उसकी ओर तेजी से बढ़ेंगे। योजनाओं में गति आएगी और पुराने अटके काम भी पूरे हो सकते हैं। कुछ नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आज के दिन आपको थोड़ा आराम करने और एकांत में रहने पर भी जोर देना चाहिए।


 


कुंभ - 


आपके पास अपार संभावनाएं हैं। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, जीत आपकी ही होगी। आज कई ऐसे अवसर आपके सामने आ सकते हैं जिनका आप बेहतर तरीके से दोहन कर पाएंगे। किसी भी मामले में आपको आज परिस्थितियों से अपनी पकड़ को ढीली नहीं होने देना चाहिए।


 


मीन - 


आज लोगों से मिलना-जुलना लगा रहेगा जिस कारण कार्य क्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। इन सब में अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। आप भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कोई और। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं।


 


दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   


 


शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


 


  


शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036


 


ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


 


शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


 


लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें।


 


व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।


रविवार, 28 जून 2020

गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री शंकर सिंह वाघेला कोरोना पॉजिटिव

अहमदाबाद. गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री शंकर सिंह वाघेला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. वाघेला की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अभी वह होम क्‍वारंटाइन हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि वाघेला में कोरोना वायरस के हल्‍के लक्षण हैं. उन्‍हें स्‍वयं निर्णय लेना है कि वह अस्‍पताल में भर्ती होना चाहते हैं या होम क्‍वारंटाइन में रहना चाहते हैं.


अपहृत बिल्डर का सुराग नहीं तितावी के पास लावारिस खडी मिली कार

मुजफ्फरनगर । गाजियाबाद का अपहृत बिल्डर लापता है। देर रात राजनगर एक्सटेंशन के पास अज्ञात बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। बिल्डर अपनी इनोवा कार से जा रहा था। शनिवार को अपह्रत बिल्डर की कार लावारिस हालत में तितावी क्षेत्र में खड़ी मिली।सूचना पर गाजियाबाद पुलिस मौके पर आ गयी। घटनास्थल पर एक अन्य गाड़ी के टायरों के निशान भी मिले हैं।


गाजियाबाद के पटेल नगर कॉलोनी निवासी बिल्डर विक्रम त्यागी का शुक्रवार देर रात आठ बजे राजनगर एक्सटेंशन के पास अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। गाजियाबाद पुलिस इस मामले को रात भर दवाई बैठी रही। गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। शनिवार को गाजियाबाद के बिल्डर की गाड़ी तितावी थाना क्षेत्र में पानीपत खटीमा मार्ग स्थित एक होटल के पीछे लावारिस हालत में खड़ी मिली। गाड़ी के लावारिस मिलने की सूचना पर तितावी पुलिस मौके पर पहुंची। गाड़ी लॉक होने पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। देर रात जानकारी हुई की गाड़ी गाजियाबाद से अपहृत हुए बिल्डर की है। गाड़ी के अंदर खून पड़ा मिला । अपह्रत बिल्डर की गाड़ी बरामद होने की सूचना मिलते ही गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने की पुलिस व सीओ अवनीश कुमार मौके पर आ गए। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की गई। आसपास के क्षेत्रों में तितावी पुलिस ने अपह्रत बिल्डर की तलाश में घंटों कॉम्बिंग की। काफी प्रयास के बाद में कोई सफलता न मिलने के बाद गाजियाबाद पुलिस बिल्डर की गाड़ी को लेकर वापस लौट गई है। गाड़ी से मिले खून के निशान को लेकर बिल्डर के साथ अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।


आज का पंचांग तथा राशिफल 28 जून 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 28 जून 2020*


⛅ *दिन - रविवार* 


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - वर्षा*


⛅ *मास - आषाढ़*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - अष्टमी रात्रि 12:35 तक तत्पश्चात नवमी*


⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी सुबह 08:46 तक तत्पश्चात हस्त*


⛅ *योग - वरीयान् रात्रि 08:14 तक तत्पश्चात परिघ*


⛅ *राहुकाल - शाम 05:32 से शाम 07:13 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 06:01*


⛅ *सूर्यास्त - 19:23* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


💥 *अष्टमी तिथि और रविवार के दिन ब्रह्मचर्य पालन करें तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*


💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*


💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* ऐसे लोगो के घर मे बरक्कत नही होती और धन का आगमन ऐसे घरों में भी नहीं होता है, जहां पति-पत्नी में टकराव हो। अर्थात पति-पत्नी में परस्पर प्रेम भावना का अभाव होगा तो लक्ष्मी पहले ही वहां से दूर हो जाएंगी। महिलाओं का सम्मान और उनका आदर नहीं करने पर लक्ष्मी रूठ जाती हैं। जिन घरों में पुरुष मेहनत बहुत करते हैं, लेकिन घर की महिलाओं को सताते हैं या उनका अपमान करते हैं, उनसे कटूतापूर्ण व्यवहार करते हैं, वहां लक्ष्मी का आगमन बिल्कुल नहीं होता है। इसके साथ ही लक्ष्मी का वास उन घरों में भी नहीं होता है, जहां आपसी कड़ुवाहट होती है।


पति से अनबन आप दो इलायची लीजिए और एक अपने तकिए के नीचे और एक अपने पति के तकिए के नीचे रख ले सुबह उठकर दोनो इलाइची को कूट के चाय में ड़ालकर अपने पति को दीजिए ऐसे करके देखे प्रेम जरूर बढेगा


या आप अपने साड़ी के पल्ले में सात लौंग बाध लीजिए और शानिवार वाले दिन उसे कूट दीजिए कूटकर लौंग को अपने घर के आटे के साथ मिला लीजिए और उस आटे की अपने पति को खिलाए इससे भी प्रेम बढ़ता है।


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 


🌷 *कर्ज से संबंधित समस्या के लिए*🌷


👦🏻 *कई बार पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए लोगों को कर्ज लेना पड़ता है। गलत दिन या नक्षत्र में लिया गया पैसा आसानी से नहीं चुकता। ऐसी स्थिति में कर्ज पर ब्याज बढ़ता रहता है। कई बार स्थिति काफी परेशानी वाली हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसी स्थिति में हर बुधवार को ऋणहर्ता गणपति स्त्रोत का पाठ करने से आपकी इस समस्या का निदान हो सकता है।*


➡ *भगवान गणेशजी का ध्यान करें*


*ॐ सिन्दूर-वर्णं द्वि-भुजं गणेशं लम्बोदरं पद्म-दले निविष्टम्।*


*ब्रह्मादि-देवैः परि-सेव्यमानं सिद्धैर्युतं तं प्रणामि देवम्।।*


🌷 *।।मूल-पाठ।।*


*सृष्ट्यादौ ब्रह्मणा सम्यक् पूजित: फल-सिद्धए।*


*सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे।।1*


*त्रिपुरस्य वधात् पूर्वं शम्भुना सम्यगर्चित:।*


*सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे।।2*


*हिरण्य-कश्यप्वादीनां वधार्थे विष्णुनार्चित:।*


*सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे।।3*


*महिषस्य वधे देव्या गण-नाथ: प्रपुजित:।*


*सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे।।4*


*तारकस्य वधात् पूर्वं कुमारेण प्रपूजित:।*


*सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे।।5*


*भास्करेण गणेशो हि पूजितश्छवि-सिद्धए।*


*सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे।।6*


*शशिना कान्ति-वृद्धयर्थं पूजितो गण-नायक:।*


*सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे।।7*


*पालनाय च तपसां विश्वामित्रेण पूजित:।*


*सदैव पार्वती-पुत्र: ऋण-नाशं करोतु मे।।8*


*इदं त्वृण-हर-स्तोत्रं तीव्र-दारिद्र्य-नाशनं,*


*एक-वारं पठेन्नित्यं वर्षमेकं सामहित:।*


*दारिद्र्यं दारुणं त्यक्त्वा कुबेर-समतां व्रजेत्।।*


👉🏻 *कैसे करें ऋणहर्ता गणपति स्त्रोत का पाठ*


➡ *- हर बुधवार सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद भगवान श्रीगणेश की पूजा करें।*


➡ *- भगवान श्रीगणेश को दूर्वा चढ़ाएं और लड्डुओं का भोग लगाएं।*


➡ *- इसके बाद शुद्ध घी का दीपक जलाकर ऋणहर्ता गणपति स्त्रोत का मन ही मन पाठ करें।*


➡ *- इस तरह ऋणहर्ता गणपति स्त्रोत का पाठ करने से आपकी कर्ज से संबंधित समस्याएं दूर हो सकती हैं।*


पंचक


8 जुलाई 


दोपहर 12.31 से 13 जुलाई प्रातः 11.15 बजे तक


4 अगस्त


 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक


 


एकादशी


बुधवार, 01 जुलाई देवशयनी एकादशी


गुरुवार, 16 जुलाई कामिका एकादशी


गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा एकादशी


 


प्रदोष


गुरुवार, 02 जुलै प्रदोष व्रत (शुक्ल)


शनिवार, 18 जुलै शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


अमावस्या


20 जुलाई 2020 - सोमवार - श्रावण अमावस्या (हरियाली, सोमवती अमावस्या)


 


पूर्णिमा


आषाढ़ पूर्णिमा तिथि- 5 जुलाई- दिन रविवार


मेष 


पॉजिटिव - आपकी योग्यता और क्षमता का भरपूर सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। भूमि या वाहन की खरीदारी संबंधी कोई ऋण लेने की योजना बन सकती है। परंतु वह ऋण आपकी समृद्धि में वृद्धि का कारण ही बनेगा।


नेगेटिव - सामाजिक क्षेत्र में आपके अपयश के कुछ योग बन रहे हैं अतः थोड़ी दूरी बनाकर ही रखें तथा दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। टैक्स संबंधी कार्य के पेपर भी आज पूरे करें।


व्यापार - व्यापार व कामकाज को लेकर की गई कोई नजदीकी यात्रा आपके उत्तम भविष्य का रास्ता खोल देगी। इसलिए अपने काम को पूरी-पूरी गंभीरता से अंजाम दें।


लव - पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम प्रसंग में पड़कर अपने करियर के साथ कोई समझौता ना करें।


 


स्वास्थ्य - मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। खानपान, व्यायाम तथा दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें।


 


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 7


 


वृष 


पॉजिटिव - किसी सामाजिक मामले में आपका सहयोग आपके मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। आपकी योग्यता व प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।


नेगेटिव - परंतु जल्दबाजी और अति आत्मविश्वास से बचें। इससे बना बनाया खेल बिगड़ सकता है। साथ ही अपने क्रोध व आवेश पर भी काबू रखें क्योंकि इससे आपकी पारिवारिक सुख-शांति भी प्रभावित हो सकती है।


व्यवसाय - आजीविका संबंधी नई-नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। मेहनत ज्यादा रहेगी पर उसके परिणाम भी आपको उचित मिलेंगे। कार्य विस्तार की योजना कार्य रूप में परिणित होगी।


लव - पारिवारिक सुख शांति बनाए रखने के लिए आपका सहयोग अति आवश्यक है। किसी संतान का जिद्दी स्वभाव आपको चिंता में डाल सकता है।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। घर के बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी हो सकती है इसलिए मेडिकल चेकअप आदि करवा लें।


 


भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 1


 


मिथुन


पॉजिटिव - व्यवसाय और संपत्ति से संबंधित चल रहे कोई वाद-विवाद किसी की मध्यस्थता से सुलझ सकते हैं। सबके साथ मृदुभाषी व उदारवादी दृष्टिकोण रखें इससे दूसरों पर आपका पॉजिटिव प्रभाव पड़ेगा।


नेगेटिव - फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। अकस्मात कुछ ऐसा खर्चा आ सकता है कि जिसकी आपने अपेक्षा ही नहीं की होगी। संतान के वैवाहिक जीवन से संबंधित कोई चिंता उत्पन्न हो सकती हैं।


व्यवसाय - व्यवसाय व कारोबार में एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रखें। आपकी कोई व्यवसायिक सूचनाएं लीक हो सकती हैं। आप परिचित तथा नकारात्मक लोगों से आज दूरी ही बनाकर रखें।


लव - दांपत्य संबंधों में कोई तनाव की स्थिति बन सकती है। समय रहते उन मतभेदों और गलतफहमियों को सुलझा लें नहीं तो इसका असर पारिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा।


स्वास्थ्य - पाचन तंत्र तथा शारीरिक थकान संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। योग, व्यायाम आदि जैसी चीजों पर ध्यान दें।


 


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9


 


कर्क 


पॉजिटिव - भूमि संबंधी निवेश करने के उत्तम योग बन रहे हैं। इसके लिए आज पूरी प्लानिंग करें। विद्यार्थियों का लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त होना उन्हें उन्नति प्रदान करेगा।


नेगेटिव - किसी रिश्तेदार के साथ कोई अनहोनी हो सकती है तथा आप किसी अपरिचित व अजनबी व्यक्ति को पैसा उधार ना दें। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें।


व्यापार - व्यापार में विस्तार की जो योजना काफी समय से चल रही थी आज उस योजना को क्रियान्वित करने का समय आ गया है। परंतु फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। क्योंकि अभी धन लाभ की ज्यादा आशा नहीं है।


लव - किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से पति-पत्नी में कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है तथा प्रेम प्रसंग बदनामी का कारण बन सकते हैं।


स्वास्थ्य - मधुमेह तथा रक्तचाप संबंधी बीमारी हो तो नियमित जांच करवाएं। साथ ही तंबाकू, शराब, मांस आदि के सेवन से परहेज करें।


 


भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 3


 


सिंह 


पॉजिटिव - आपके कुछ समय से रुके हुए, अटके हुए काम आज अल्प प्रयास से ही पूरे हो सकते हैं इसलिए अपना पूरा ध्यान काम पर ही केंद्रित रखें। किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।


नेगेटिव - फिजूलखर्ची में कटौती करके एक संतुलित व टिकाऊ बजट बनाना अति आवश्यक है साथ ही रूपए पैसे के मामले में किसी दूसरे पर विश्वास ना करें। कोई गोपनीय बात भी उजागर हो सकती है।


व्यवसाय - व्यवसायिक क्षेत्र में आपके कर्मचारी आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। उनकी गतिविधियों व कार्यकलापों पर पूरी नजर रखें। परंतु क्रोध पर भी नियंत्रण रखना आवश्यक है।


लव - व्यावसायिक भागदौड़ की वजह से दांपत्य जीवन पर आप ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु फिर भी जीवन साथी का सकारात्मक सहयोग आपको मिलेगा।


स्वास्थ्य - बुरी आदतों व बुरी संगत से दूरी बनाकर रखें। साथ ही नशे आदि की चीजों का सेवन आपके स्वास्थ्य में गिरावट का कारण बन सकता है।


 


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6


 


कन्या 


पॉजिटिव - कन्या राशि के लोग व्यवहार कुशल होते हैं। अपनी योग्यता का इस्तेमाल अपनी गतिविधियों में करें, सफलता मिलेगी। साथ ही राजनीतिक व महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क फायदेमंद साबित होंगे।


नेगेटिव - भाइयों व रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी बंटवारे को लेकर कोई कहासुनी हो सकती है परंतु किसी की मध्यस्थता से सुलह भी हो जाएगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें।


व्यवसाय - सरकारी कर्मचारी अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें, जल्दी ही कोई पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय में अपना पूरा ध्यान अपने काम पर ही केंद्रित रखें। अफवाहों से बचें।


लव - आप अपनी व्यस्तता के कारण अपने जीवनसाथी को समय नहीं दे पा रहे हैं। परंतु जीवन साथी का आपको और आपके परिवार को पूरा सहयोग रहेगा।


स्वास्थ्य - स्वभाव में क्रोध और चिड़चिड़ाहट जैसी स्थिति रहेगी जिसका कारण आजकल की नकारात्मक परिस्थितियां हैं अतः पॉजिटिव बने रहें।


 


भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 5


 


तुला 


पॉजिटिव - अपने कार्यों की पूर्ति के लिए आप जिस वक्त का इंतजार कर रहे थे वह इंतजार अब खत्म होने वाला है। आप अपने अंदर फिर से ऊर्जा एकत्रित करके आत्मविश्वास बढ़ाएं तथा अपने विचारों को क्रियान्वित प्रारूप दे।


नेगेटिव - मित्रों या पड़ोसियों से संबंध खराब होने के आसार लग रहे हैं जिसकी वजह बीती हुई कुछ पुरानी नकारात्मक बातों का उठना हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने आक्रामक स्वभाव से बचे और दिमाग को शांत रखें।


व्यवसाय - व्यवसायिक गतिविधियों में किसी नए काम को आज ना करें तो बेहतर होगा इसलिए स्थगित ही कर दें। नौकरी पेशा व्यक्ति अपना काम ध्यान से करें, कोई मानहानि जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। अपने सीनियर के साथ संबंध खराब ना करें।


लव - जीवनसाथी की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा परंतु यी भी ध्यान रखें किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आपसी मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वायरल बुखार जैसी दिक्कत हो सकती है। आयुर्वेदिक उपचार लेना उचित रहेगा।


 


भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 2


 


वृश्चिक 


पॉजिटिव - लेखन आदि से जुड़े व्यक्तियों को अपने किसी लेख के कारण सम्मानित होने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को भी किसी प्रोजेक्ट के पूरा होने से उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं अतः अपनी योग्यताओं पर पूरा विश्वास रखें।


नेगेटिव - किसी वस्तु के चोरी होने या खोने की संभावना है इसलिए अपने सामान का विशेष ध्यान रखें। इस समय वर्तमान में जो चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। किसी नये काम को शुरू ना करें, नुकसान हो सकता है।


व्यवसाय - व्यवसायिक स्थल पर कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं परंतु ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है। यह सब तात्कालिक ही है। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर आजकल काम का बोझ बढ़ सकता है परंतु धैर्य बनाकर ही रखना होगा।


लव - घर-परिवार संबंधी कोई भी निर्णय जीवन साथी के साथ मिलकर लें। उनका भावनात्मक सहयोग आपको संबल प्रदान करेगा।


स्वास्थ्य - आप मन और शरीर से बहुत थके हुए हैं इसलिए आपको आराम की आवश्यकता है अतः काम से कुछ समय अपने लिए भी निकालें।


 


भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 8


 


धनु 


पॉजिटिव - आज आप रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ समय अपने ऊपर व्यतीत करने की सोच रहे हैं। जी हां आप आत्ममंथन करें और खुद की दबी हुई क्षमताओं के बारे में सोचें और उन्हें जागृत करें।


नेगेटिव - परिजनों के कार्यों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। सबको अपने मन मुताबिक कार्य करने दें। आपकी ज्यादा टोका-टाकी से सबको परेशानी महसूस होगी।


व्यवसाय - आर्थिक निवेश के मामलों पर अपना ध्यान केंद्रित रखे।ं व्यवसायिक गतिविधियों में अपने सहयोगियों के किसी भी प्रकार के निर्णय को सर्वोपरि रखें। किसी प्रतिद्वंदी को परास्त करने की आपकी योजना सफल रहेगी।


लव - कभी-कभी आपके शंकालु विचारों की वजह से जीवन साथी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। अपने स्वभाव को चेक करते रहें और संबंधों को मधुर बनाकर रखें।


स्वास्थ्य - नकारात्मक विचारों का असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा जिसकी वजह से आप थकान और मनोबल में कमी महसूस करेंगे।


 


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 4


 


मकर 


पॉजिटिव - कोई रुकी हुई पेमेंट आ जाने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा कुछ समय से आप जिन कार्यों को करने की योजना बना रहे थे आज उनको अंजाम देने का उचित समय है। आपका कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपको बहुत ही सकारात्मक उपलब्धि देगा।


नेगेटिव - ध्यान रखें कि मामा पक्ष से किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आपकी स्पष्टवादिता और जिद्दी स्वभाव की वजह से कहीं-कहीं आप मात खा जाते हैं। अपनी इस नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मकता में बदले तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे।


व्यवसाय - किसी कंपनी के प्रोडक्ट का अधिक मात्रा में बिकना मुनाफा देगा तथा कंपनी की तरफ से कोई पारितोषिक भी मिलेगा। जिससे मित्रों व सहयोगियों के बीच मान-सम्मान बढ़ेगा।


लव - लेकिन घर में किसी समस्या को लेकर टेंशन का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां लाने के लिए आपको अपने व्यवहार में थोड़ी कोमलता रखना जरूरी है।


स्वास्थ्य - अधिक थकान की वजह से नसों में खिंचाव जैसी समस्या रहेगी और शरीर के किसी हिस्से में दर्द रह सकता है। व्यायाम जरूर करें।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 3


 


कुंभ 


पॉजिटिव - आज आप व्यवहारिक रूप से जो निर्णय लेने जा रहे हैं उनमें आपको उत्तम रिजल्ट प्राप्त होंगे। बस अपने ऊपर विश्वास रखने की जरूरत है। शेयर मार्केट और रिस्क वाले कामों में लाभ होने की संभावना है।


नेगेटिव - किसी व्यक्ति द्वारा कोई गलतफहमी उत्पन्न करने से परेशानियां आएंगी। अफवाहों पर ध्यान ना दें। किसी पड़ोसी के साथ भी कहासुनी हो सकती है तथा आपका गुस्सा आपके लिए ही नुकसानदायक होगा।


व्यवसाय - अपने संपर्क सूत्रों को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाएं। व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय आप स्वयं ही लें। मार्केटिंग के कार्यों में और अधिक समय व्यतीत करें। नेटवर्किंग आपको नए अनुबंध लेने में मदद करेगा।


लव - किसी विपरीत लिंगी या मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी और मन में प्रफुलता रहेगी। पारिवारिक वातावरण भी सुखद बना रहेगा।


स्वास्थ्य - जुखाम, खांसी जैसी मौसमी बीमारी का असर हो सकता है परंतु चिंता ना करें। कोई गंभीर समस्या नहीं होगी।


 


भाग्यशाली रंग: मेहरून, भाग्यशाली अंक: 6


 


मीन 


पॉजिटिव - आज धन के निवेश संबंधी कुछ योजनाएं सफल होंगी और अगर कोई पॉलिसी पूरी हो गई है तो उन पैसों को प्रॉपर्टी वगैरह में लगाने का उत्तम समय है।


नेगेटिव - परंतु कोई भी महत्वपूर्ण लेने से पहले उस पर दोबारा विचार-विमर्श जरूर कर लें। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है।


व्यवसाय - व्यवसायिक मामलों में तो कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों को आज स्थगित कर दें तथा वर्तमान में जो कार्य चल रहे हैं उन्हीं पर अपना ध्यान केंद्रित रखें क्योंकि नए कार्यों में दिक्कत आने की संभावना प्रतीत हो रही है।


लव - परिवार में नकारात्मक वातावरण को ठीक रखना आपका दायित्व है। आपका जीवन साथी बच्चों के लिए परवाह करना उन्हें सुरक्षा प्रदान करेगा।


स्वास्थ्य - गैस व बदहजमी की वजह से छाती में जलन और दर्द जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। पानी अधिक मात्रा में लें।


 


भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 9


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।


 


आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।  


 


 


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  


 


शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 


 


  


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  


 


ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।


मुजफ्फरनगर में अब 1 जुलाई से नहीं खुलेंगे स्कूल

टीआर ब्यूरो


मुज़फ्फरनगर l जिले में एक जुलाई से स्कूल खोलने का फैसला वापस ले लिया गया है,अब एक जुलाई से स्कूल नहीं खोले जायेंगे | आपको याद ही होगा कि कल जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र सिंह ने एक जुलाई से स्कूल-कॉलेज खोलने के आदेश जारी किये थे ,इन आदेशों में छात्रों को पढाई के लिए तो नहीं आना था लेकिन नए प्रवेश या फीस आदि जमा करने के लिए आना था, बाकी पूरे स्टाफ को आना था। कोरोना से संक्रमण के चलते इस आदेश का सभी तरफ विरोध हो गया जिसके बाद आज जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपना आदेश वापस ले लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने आज एक नया पत्र जारी करके बताया कि एक जुलाई से स्कूल-कॉलेज खोलने का आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाता है ,अब एक जुलाई से स्कूल-कॉलेज नहीं खुलेंगे।


दीप्ति पराशर ने संगीत विषय में 94 % अंक प्राप्त कर किया जिले का नाम रोशन

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l शनिवार को घोषित हुए हाई स्कूल इंटर के रिजल्ट में इंटर की व्यक्तिगत परीक्षा संगीत के विषय में मुजफ्फरनगर के संगम विहार निवासी दीप्ति पाराशर ने 94% अंकों के साथ उत्तरण की है उनके पति राजेश पराशर ने बताया कि सन 2000 में बीकॉम तथा सन 2002 में एमकॉम करने के बाद दीप्ति पराशर को संगीत से लगाव हुआ है l जिसके चलते उन्होंने व्यक्तिगत रूप से एक विषय संगीत में अपनी परीक्षा दी जिसके बाद शनिवार को आए रिजल्ट में उन्होंने संगीत विषय में उपलब्धता प्राप्ति की l


 दीप्ति पराशर ने अपने संगीत की इंटरमीडिएट की शिक्षा की कोचिंग कला कुंज संगीत केंद्र में उस्ताद अशोक बैजू के सानिध्य में प्राप्त की परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद उनके परिवार सहित कोचिंग इंस्टिट्यूट में भी खुशी का माहौल बना हुआ है


T. R. PRIME : स्कूलों की फीस का फच्चर, कौन क्या बोला

टीआर प्राइम l



मुजफ्फरनगर l लॉक डाउन काल में यूं तो तमाम वर्ग प्रभावित हुए हैं l लेकिन सबसे ज्यादा चिंता शिक्षा जगत को लेकर है l स्कूलों पर ताले हैं l फीस को लेकर अभिभावक चिंतित हैं l आज टी आर न्यूज ने इसी को the लेकर पड़ताल की l जानिए क्या कहते हैं अभिभावक और स्कूल संचालक l


इस कार्यक्रम के प्रायोजक है 



देखे वीडियो :-


शहर में आठ कोरोना पॉजिटिव मामले मिले

मुजफ्फरनगर । शहर में आज 8 पॉजिटिव मिले हैं जिनमें छह पंचमुखी एक टीचर कॉलोनी एक पटेल नगर पाए गएl अब जनपद में कुल पॉजिटिव एक्टिव केस की संख्या 53 हो गई है l


गोलियों से गूंज उठा चरथावल का जंगल


 मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुरा से कुटेसरा जाने वाले रोड पर गौतस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी वांछित गौतस्कर घायल हो गया जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने काम्बिंग के दौरान दबौच लिया।पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया पुलिस ने मौके से एक जिंदा गाय,तमंचा,कारतूस,खोखा कारतूस व गौकशी के3 उपकरण बरामद किए है।


 प्राप्त जानकारी के मुताबिक चरथावल पुलिस को सूचना मिली कि चरथावल थानाक्षेत्र के के ग्राम सैदपुरा से कुटेसरा जाने वाले रोड पर ईख के खेत में कुछ लोग गौकशी कर रहे है ।सूचना मिलने पर चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व एसआई राजकुमार,एसआई सुरेन्द्र राव,कांस्टेबल राहुल त्यागी आदि पुलिस टीम के साथ छापेमारी की पुलिस को देखते ही गौतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग ने एक गौतस्कर घायल हो गया।जबकि उसका साथी जंगल मे रास्ते फरार हो गया घायल गौतस्कर ने अपना नाम वाजिद पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम निरधना थाना चरथावल बताया घायल बदमाश को सीएचसी चरथावल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उधर पुलिस द्वारा जंगल की गयी काम्बिंग के दौरान फरार दूसरे साथी मुरसलीन उर्फ़ पम्पा पुत्र मुकीम निवासी ग्राम निरधना थाना चरथावल को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने मौके से 2 तमंचा,3 खोखा व 8 जिन्दा कारतूस 315 बोर,एक जिंदा गाय व गौकशी के उपकरण बरामद किए है।


मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कपिल देव अग्रवाल के पिता को दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर l उ० प्र० सरकार में स्वत्रंत प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के पिता रमेश चन्द अग्रवाल जी के आकिस्म निधन पर उनको श्रद्धाजलि व शोक संवेदना देने के लिऐ उनके निवास गांधीनगर में पहुंचे भाजपा नेता व सरकार के वरिष्ठ मंत्री


भूपेन्द्र चौधरी पचायती राज मंत्री,संजीव बालियान केद्रीय मंत्री,विजय कश्यप राजस्व मंत्री,मुरादाबाद विधायक हितेश गुप्ता,सहारनपुर रामपुर विधायक देवेन्द्र निम,शामली विधायक तेजेन्द्र निर्वाल,बुढाना विधायक उमेश मलिक,जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,सहकारी बैक चैयरमैन सत्यपाल सिंह,शाहपुर चैयरमैन प्रमेश सैनी,जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग,विजेन्द्र पाल,जितेन्द्र कुच्छल,जगदीश पांचाल,सुखदर्शन बेदी,डा० वीरपाल निर्वाल,सभासद मनोज वर्मा,राजीव शर्मा,विपुल भटनागर,विशाल गर्ग,प्रवीण शर्मा


श्रीकांत कपासिया ने किया गांव का नाम रोशन

मुजफ्फरनगर l ग्रामीण आंचल के छात्र श्रीकांत कपासिया द्वारा क्षेत्र में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर रालोद के प्रदेश प्रवक्ता ने गांव पहुंचकर छात्र को बधाई दी तथा उत्साह वर्धन किया।


 ग्रामीण प्रतिभा खोज के लिए गांव कासमपुर खोला बेहद लोकप्रिय है। यूपी बोर्ड में जनपद में चौथा स्थान प्राप्त करने वाला छात्र श्रीकांत कपासिया भी इस गांव का ही है। श्रीकांत के पिता किसान है। इटरमीडिएट में श्रीकांत ने मीरापुर क्षेत्र में सर्वाधिक 84.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए साथ ही हाईस्कूल के छात्र सुधांशु ने गांव में सर्वाधिक अंक 82.16 प्रतिशत प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया है। रविवार को *रालोद के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी* ने गांव कासमपुर खोला पहुंचकर विजेता छात्र श्रीकांत व सुधांशु का माल्यापर्ण किया तथा शुभकामनाऐं दी। इस मौके पर अभिषेक चौधरी ने कहा कि ग्रामीण आंचल के बच्चों में प्रतिभा की कमी नही हैं। यदि इन्हे सही मार्गदर्शन व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तो ये बहुत आगे जा सकते हैं। छात्र श्रीकांत ने बताया कि वह बीटेक कर आईईएस बनना चाहता है। बता दें कि इस गांव के अधिकांश युवक सरकारी नौकरी कर रहे हैं तथा गांव के युवाओं को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए युवा जाग्रति मंच बनाकर गांव में लाईब्रेरी की स्थापना कर चुके हैं। छात्र सुधांशु ने बताया कि गांव में लाईब्रेरी बनने से उनकी पढाई की राह आसान हो गई हैं। दोनो छात्रों ने जीत का श्रेय अपने माता पिता व गुरूजनों को दिया है। इस मौके पर मदनपाल सिंह, मनोज, भवंर सिंह, मंगल सिंह, रोहिल कुमार, राजबीर सिंह, टीनू शर्मा, कृष्ण, जयविन्द्र, रजनीश व हैप्पी आदि मौजूद रहे।


15 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शामली में सनसनी इनमें सभासद और पुलिस कर्मी भी

शामली l जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि आज 15 नये कोरोना पॉजिटिव बाकी रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त आज 08 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया इस प्रकार जनपद में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव की सख्यां 34 हो गई है।इनमें एक सभासद तथा उनके परिजन भी शामिल है। इसके अलावा 4 पुलिसकर्मियों के भी कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना है, मगर इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने 15 मरीज मिलने की पुष्टि करते हुए कहा है कि यदि इन मरीजों से संबंधित क्षेत्रों को अब तक सील नहीं किया गया है, तो उन्हे सील करने की कार्यवाही की जाएगी।


जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि जिले में आज 15 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिनमें एक सभासद एवं उनके परिवार के लोग भी शामिल है। उन्होनें बताया कि आज मिले लगभग सभी मरीज पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क के ही है। जनपद में आज 8 मरीज ठीक भी हो गए हैं, जिसके बाद अब जनपद में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 34 हो गई है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा है कि यदि इन मरीजों से संबंधित क्षेत्रों को अब तक सील नहीं किया गया है, तो उन्हे सील करने की कार्यवाही की जाएगी। आज जो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें चार पुलिसकर्मी व उनके परिजन भी शामिल बताए जा रहे हैं, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पा रही है।


इधर मुजफ्फरनगर में आज 18 कोरोना पॉजिटिव को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई ।मुज़फ्फरनगर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज से आज 18 संक्रमित लोगों को उपचार के बाद ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। 


मास्क लगाओ अभियान के तहत एडीएम प्रशासन व सिटी मजिस्ट्रेट ने किया जागरूक

टीआर ब्यूरो l


मुज़फ्फरनगर l शहर में मास्क लगाओ अभियान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा चलाया जा रहा है इस दौरान आज एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल सिंह एवं शहर कोतवाल अनिल कपरवान अपनी टीम के साथ बाजार में लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक करते हुए नजर आए तथा कुछ दुकानदारों को मांस ना लगाने पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार सिंह ने डांट भी लगाई बोला कि इस महामारी के चलते बाजार के सभी दुकानदारों  से  यह आग्रह किया गया था कि सभी दुकानदार मुंह पर मास्क वह दुकान के फ्रंट पर सैनिटाइज की बोतल अवश्य रखेंगे


अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार में 24 घंटे रुकने की अनुमति

हरिद्वार l गंगा में अस्थि विसर्जन के लिए आने वाले लोगोंके लिए राहत की खबर है। गंगा सभा के पदाधिकारियों और अस्थि विसर्जन के लिए बाहर से आने वाले लोगों की असुविधा को देखते हुए डीएम ने आज से नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत, अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार आने वाले लोग अगर चाहेंगे तो अधिकतम 24 घंटे तक यहां प्रवास कर सकेंगे।


इस बार पित्र पक्ष के एक माह बाद शुरू होंगे नवरात्र

 


हर साल हम सब श्राद्ध के अगले दिन से नवरात्रि की पूजा शुरू हो जाती है। और कलश स्थापना से लेकर प्रथम देवी की अर्चना शुरू हो जाती है। लेकिन इस साल ऐसा नहीं हो रहा है। इस बार श्राद्ध समाप्त होते ही अधिकमास लग जाएगा। अधिकमास लगने से नवरात्रि 20-25 दिन आगे खिसक जाएंगे। इस साल दो महीने अधिकमास लग रहे हैं।


दरअसल लीप वर्ष होने के कारण ऐसा हो रहा है। इसलिए इस बार चातुर्मास जो हमेशा चार महीने का होता है, इस बार पांच महीने का होगा। ज्योतिष की मानें तो 160 साल बाद लीप ईयर और अधिकमास दोनों ही एक साल में हो रहे हैं। चतुर्मास लगने से विवाह, मुंडन, कर्ण छेदन जैसे मांगलिक कार्य नहीं होंगे। इस काल में पूजन पाठ व्रत उपवास और साधना का विशेष महत्व होता है। । इस दौरान देव सो जाते हैं। देवउठनी एकादशी के बाद ही देव जागते हैं। 


इस साल 17 सितंबर 2020 को श्राद्ध खत्म होंगे। इसके अगले दिन अधिकमास शुरू हो जाएगा, जो 16 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद 17 अक्टूबर से नवरात्रि व्रत रखें जाएंगे। इसके बाद 25 नवंबर को देवउठनी एकादशी होगी। जिसके साथ ही चातुर्मास समाप्त होंगे। इसके बाद ही शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन आदि शुरू होंगे।


 


विष्णु भगवान के निद्रा में जाने से इस काल को देवशयन काल माना गया है। चतुर्मास में नकारात्मक विचार उत्पन्न होते हैं। इस मास में दुर्घटना, आत्महत्या आदि जैसी घटनाओं की अधिकता होती है। दुर्घटनाओं से बचने के लिए मनीषियों ने चतुर्मास में एक ही स्थान पर गुरु यानी ईश्वर की पूजा करने को महत्व दिया है। इससे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।


ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु चार माह के लिए क्षीरसागर में योग निद्रा पर निवास करते हैं। इस दौरान ब्रह्मांड की सकारात्मक शक्तियों को बल पहुंचाने के लिए व्रत पूजन और अनुष्ठान का भारतीय संस्कृत में अत्याधिक महत्व है। सनातन धर्म में सबसे ज्यादा त्यौहार और उल्लास का समय भी यही है। चतुर्मास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा होती है।


🙏🙏🙏🙏


भामा शाह जो बन गये दान और देश प्रेम की मिसाल

28 जून/जन्म-दिवस


*अनुपम दानी : भामाशाह*


 


दान की चर्चा होते ही भामाशाह का नाम स्वयं ही मुँह पर आ जाता है। देश रक्षा के लिए महाराणा प्रताप के चरणों में अपनी सब जमा पूँजी अर्पित करने वाले दानवीर भामाशाह का जन्म अलवर (राजस्थान) में 28 जून, 1547 को हुआ था। उनके पिता श्री भारमल्ल तथा माता श्रीमती कर्पूरदेवी थीं। श्री भारमल्ल राणा साँगा के समय रणथम्भौर के किलेदार थे। अपने पिता की तरह भामाशाह भी राणा परिवार के लिए समर्पित थे।


एक समय ऐसा आया जब अकबर से लड़ते हुए राणा प्रताप को अपनी प्राणप्रिय मातृभूमि का त्याग करना पड़ा। वे अपने परिवार सहित जंगलों में रह रहे थे। महलों में रहने और सोने चाँदी के बरतनों में स्वादिष्ट भोजन करने वाले महाराणा के परिवार को अपार कष्ट उठाने पड़ रहे थे। राणा को बस एक ही चिन्ता थी कि किस प्रकार फिर से सेना जुटाएँ,जिससे अपने देश को मुगल आक्रमणकारियों से चंगुल से मुक्त करा सकंे।


इस समय राणा के सम्मुख सबसे बड़ी समस्या धन की थी। उनके साथ जो विश्वस्त सैनिक थे, उन्हें भी काफी समय से वेतन नहीं मिला था। कुछ लोगों ने राणा को आत्मसमर्पण करने की सलाह दी; पर राणा जैसे देशभक्त एवं स्वाभिमानी को यह स्वीकार नहीं था। भामाशाह को जब राणा प्रताप के इन कष्टों का पता लगा, तो उनका मन भर आया। उनके पास स्वयं का तथा पुरखों का कमाया हुआ अपार धन था। उन्होंने यह सब राणा के चरणों में अर्पित कर दिया। इतिहासकारों के अनुसार उन्होंने 25 लाख रु. तथा 20,000 अशर्फी राणा को दीं। राणा ने आँखों में आँसू भरकर भामाशाह को गले से लगा लिया।


राणा की पत्नी महारानी अजवान्दे ने भामाशाह को पत्र लिखकर इस सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। इस पर भामाशाह रानी जी के सम्मुख उपस्थित हो गये और नम्रता से कहा कि मैंने तो अपना कर्त्तव्य निभाया है। यह सब धन मैंने देश से ही कमाया है। यदि यह देश की रक्षा में लग जाये, तो यह मेरा और मेरे परिवार का अहोभाग्य ही होगा। महारानी यह सुनकर क्या कहतीं, उन्होंने भामाशाह के त्याग के सम्मुख सिर झुका दिया।


उधर जब अकबर को यह घटना पता लगी, तो वह भड़क गया। वह सोच रहा था कि सेना के अभाव में राणा प्रताप उसके सामने झुक जायेंगे; पर इस धन से राणा को नयी शक्ति मिल गयी। अकबर ने क्रोधित होकर भामाशाह को पकड़ लाने को कहा। अकबर को उसके कई साथियों ने समझाया कि एक व्यापारी पर हमला करना उसे शोभा नहीं देता। इस पर उसने भामाशाह को कहलवाया कि वह उसके दरबार में मनचाहा पद ले ले और राणा प्रताप को छोड़ दे; पर दानवीर भामाशाह ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। इतना ही नहीं उन्होंने अकबर से युद्ध की तैयारी भी कर ली। यह समाचार मिलने पर अकबर ने अपना विचार बदल दिया।


भामाशाह से प्राप्त धन के सहयोग से राणा प्रताप ने नयी सेना बनाकर अपने क्षेत्र को मुक्त करा लिया। भामाशाह जीवन भर राणा की सेवा में लगे रहे। महाराणा के देहान्त के बाद उन्होंने उनके पुत्र अमरसिंह के राजतिलक में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी। इतना ही नहीं, जब उनका अन्त समय निकट आया, तो उन्होंने अपने पुत्र को आदेश दिया कि वह अमरसिंह के साथ सदा वैसा ही व्यवहार करे, जैसा उन्होंने राणा प्रताप के साथ किया है।


 


सिरफिरे प्रेमी ने युवती व उसके पिता को गोली से भूना

मेरठ। शनिवार देर रात टीपीनगर की शिवपुरम कॉलोनी में  युवक ने अपने मौसेरे भाई के साथ मिलकर युवती, उसके पिता और भाई पर गोलियां बरसा दीं। युवती की मौके पर मौत हो गई, उसके पिता ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। वहीं, भाई की हालत भी गंभीर है।


शहर के शिवपुरम कॉलोनी निवासी आंचल की दो दिन बाद शादी थी। रात में घर पर गीत-संगीत चल रहा था। मोहल्ले में अपनी मौसी के घर रहने वाला सागर नामक युवक आंचल से एकतरफा प्यार करता था। सागर ने मौसेरे भाई अंकित के साथ मिलकर देर रात करीब 12 बजे आंचल के घर पर हमला कर दिया। हथियारों से लैस सागर ने सबसे पहले आंचल के सीने में गोली मार दी। इसके बाद तमंचा लोड कर एक और गोली उसे मारी।


बीच-बचाव में आए आंचल के पिता राजकुमार और भाई रमन को भी आरोपियों ने गोलियां मारी और हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आंचल की मौत हो चुकी थी। राजकुमार और रमन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में राजकुमार की मौत हो गई। रमन की हालत गंभीर है।


Featured Post

मुजफ्फरनगर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा का किया संजय मिश्रा ने किया भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा का भव्य स्वागत कृष्ण गोपाल मित्तल के आवास पर किया गया। इस अवसर पर क...