मंगलवार, 10 नवंबर 2020

आज का पंचांग एवँ राशिफल 10 नवम्बर 2020


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 10 नवम्बर 2020*


⛅ *दिन - मंगलवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - अश्विन)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - दशमी 11 नवम्बर प्रातः 03:22 तक तत्पश्चात एकादशी*


⛅ *नक्षत्र - मघा सुबह 07:56 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*


⛅ *योग - इन्द्र रात्रि 10:45 तक तत्पश्चात वैधृति*


⛅ *राहुकाल - शाम 03:11 से शाम 04:35 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:47* 


⛅ *सूर्यास्त - 17:57* 


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - 


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞धनतेरस पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा खरीदते समय ध्यान रखें कि मां खड़ी हुई मुद्रा में न हो। इस तरह की प्रतिमा से घर में धन नहीं रुकता है। हमेशा मां लक्ष्मी की आसन पर बैठी हई प्रतिमा खरीदना शुभ रहता है। लक्ष्मी जी की ज्यादातर प्रतिमाओं में उनके हाथे से धन वर्षा होती है। लेकिन ध्यान रखें की लक्ष्मी जी के हाथ से सिक्के भूमि पर न गिर रहे हों। ऐसी प्रतिमा खरीदना चाहिए जिसमें सिक्के किसी पात्र में गिर रहे हो। इससे घर में धन-धान्य भरा रहता है


 


दिवाली के दिन मां महालक्ष्मी और गणेश जी का पूजन तो किया ही जाता है। लेकिन ध्यान रखें कि इनके साथ ही घर के कुलदेवी-देवता का पूजन भी पूरे विधि-विधान के साथ करना चाहिए। कौड़ियां मां महालक्ष्मी की प्रिय हैं इसलिए पूजा में पीले रंग की कौड़िया रखना न भूलें। पूजा के बाद इन कौड़ियों को किसी लाल या पीले रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। माना जाता है कि धन प्राप्ति के लिए यह बहुत ही अचूक उपाय है। अगर आपका धन कहीं पर अटका हुआ है तो वह मिलने के भी शीघ्र योग बनते हैं।


हल्दी को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा में कुछ हल्दी की गांठे अवश्य रखें। पूजा संपन्न होने के बाद उन गांठों को किसी कपड़े में लपेटकर धन स्थान पर रख दें। इससे घर में बरकत आएगी


शनिदेव की वक्र दृष्टि के कारण भी व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इसी कारण परेशान हैं तो दिवाली का समय आपके लिए बहुत उत्तम रहेगा। अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है इसलिए अगले दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नानादि करने के पश्चात पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें और देर रात्रि के समय दीपक भी अवश्य प्रज्वलित करें। लेकिन दीपक जलाने के बाद चुपचाप बिना पीछे मुड़े वापस आ जाएं। इससे आपकी शनि संबंधित सभी परेशानियों का अंत हो जाएगा।


 


🌷 *रमा एकादशी* 🌷


➡ *11 नवम्बर 2020 बुधवार को प्रातः 03:22 से रात्रि 12:40 तक एकादशी है ।*


💥 *विशेष - 11 नवम्बर, बुधवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*


🙏🏻 *रमा एकादशी ( यह व्रत बड़े – बड़े पापों को हरनेवाला, चिन्तामणि तथा कामधेनु के समान सब मनोरथों को पूर्ण करनेवाला है |*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *गोवत्स द्वादशी* 🌷


🙏🏻 *कार्तिक मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार अश्विन मास) की द्वादशी को गोवत्स द्वादशी कहते हैं । इस दिन यानी 12 नवम्बर 2020 गुरुवार को दूध देने वाली गाय को उसके बछड़े सहित स्नान कराकर वस्त्र ओढाना चाहिये, गले में पुष्पमाला पहनाना , सींग मढ़ना, चन्दन का तिलक करना तथा ताम्बे के पात्र में सुगन्ध, अक्षत, पुष्प, तिल, और जल का मिश्रण बनाकर निम्न मंत्र से गौ के चरणों का प्रक्षालन करना चाहिये ।*


🌷 *क्षीरोदार्णवसम्भूते सुरासुरनमस्कृते ।*


*सर्वदेवमये मातर्गृहाणार्घ्य नमो नमः ॥*


🙏🏻 *(समुद्र मंथन के समय क्षीरसागर से उत्पन्न देवताओं तथा दानवों द्वारा नमस्कृत, सर्वदेवस्वरूपिणी माता तुम्हे बार बार नमस्कार है।)*


🐄 *पूजा के बाद गौ को उड़द के बड़े खिलाकर यह प्रार्थना करनी चाहिए-*


🌷 *“सुरभि त्वं जगन्मातर्देवी विष्णुपदे स्थिता ।*


*सर्वदेवमये ग्रासं मया दत्तमिमं ग्रस ॥*


*ततः सर्वमये देवि*                  


   *मातर्ममाभिलाषितं सफलं कुरू नन्दिनी ॥“*


🙏🏻 *(हे जगदम्बे ! हे स्वर्गवसिनी देवी ! हे सर्वदेवमयि ! मेरे द्वारा अर्पित इस ग्रास का भक्षण करो । हे समस्त देवताओं द्वारा अलंकृत माता ! नन्दिनी ! मेरा मनोरथ पूर्ण करो।) इसके बाद रात्रि में इष्ट , ब्राम्हण , गौ तथा अपने घर के वृद्धजनों की आरती उतारनी चाहिए।*


 


📖 🌺🙏पंचक


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


रमा एकादशी- 11 नवंबर दिन बुधवार


 


 देवुत्थान एकादशी- 25 नवंबर दिन बुधवार


 


उत्पन्ना एकादशी- 11 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


मोक्षदा एकादशी- 25 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


प्रदोष


 


शुक्रवार, 13 नवंबर - प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


शुक्रवार, 27 नवंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


शनिवार, 12 दिसंबर - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


रविवार, 27 दिसंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


 


अमावस्या


 


रविवार, 15 नवंबर कार्तिक अमावस्या


सोमवार, 14 दिसंबर मार्गशीर्ष अमावस्या


 


पूर्णिमा


सोमवार, 30 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा व्रत


बुधवार, 30 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


मेष 


आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहेगा। अपने रोमांटिक अंदाज से अपने प्रिय को खुशी देंगे और भविष्य के सपने देखेंगे। आपके ऑफिस में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, जिससे मन नौकरी बदलने की दिशा में प्रयास कर सकता है। व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होने की प्रबल संभावना बनेगी। हालांकि दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रहने की स्थिति बनेगी। कार्य में सफलता अर्जित करने के लिए भाग्य का साथ मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मिलेगी, जिस के मार्गदर्शन से आज आप कोई बड़ा काम कर पाएंगे।


वृष 


पारिवारिक जीवन में सुख बढ़ने का समय होगा और त्योहार के मौसम में सभी के दिल में खुशी होगी। परिवार के लोगों का सहयोग काम में भी आपको मदद देगा, जिससे कार्य क्षेत्र में स्थितियां बेहतर बनेंगी। अपने साथ काम करने वालों से अच्छा व्यवहार ही आपकी प्रशंसा का कारण बनेगा। दांपत्य जीवन में चले आ रहे, तनाव से मुक्ति मिलेगी, लेकिन जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है, लेकिन आकस्मिक धन लाभ संभव है।


मिथुन 


आज का दिन आपको बिजी रखेगा और मन में कई सारे काम एक साथ पूरा करने की इच्छा शक्ति होगी। जीवनसाथी से रिश्ते बेहतर बनेंगे, लेकिन स्वास्थ्य उनका और आपका दोनों का कमजोर हो सकता है। कठिन चुनौतियों को आप आसानी से हल कर पाने में सफल होंगे, जिससे कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में बेहतर काम के चलते आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। दोस्तों और अपने प्रिय जनों के साथ आनंददायक यात्रा की कोशिश करेगे, जिसमें सफलता मिलेगी। पैसों का लेनदेन करने के लिए दिन अच्छा है।


कर्क 


बढ़ते हुए खर्चों पर अब कमी नजर आने लगेगी और इनकम बढ़ेगी। धन संचय करने में सफलता मिलेगी और परिवार वालों के हित के लिए भी कुछ धन देंगे, जिससे परिवार में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा। आपके ऑफिस में कुछ बाधाएं आएगी राह रोकेंगी, लेकिन अपनी तेज बुद्धि और कार्य के चलते ही चलते आप उनको भी जीत लेंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन में भी आज सुखी पल बिताने को मिलेंगे। हालांकि दांपत्य जीवन में जीवन साथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।


सिंह 


दिल से मजबूत होंगे और बड़े काम हाथ में लेंगे, जो भविष्य में आपको फायदा देंगे। शादीशुदा जीवन में आज का दिन काफी अच्छा बीतेगा और एक दूसरे को समझने में आसानी होगी, जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें भी आज अच्छे परिणाम मिलेंगे और अपने प्रिय व्यक्ति के साथ वक्त बिताने के अवसर मिलेंगे। खर्चे थोड़े से बढ़ेंगे, लेकिन आपको उन पर ध्यान देने आवश्यकता नहीं होगी। व्यापार के सिलसिले में उत्तम धन लाभ होगा और आज का दिन कोई नई डील साइन करने के लिए बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन कोई बड़ी सौगात ला सकता है।


कन्या 


आज अपने परिवार के जरूरी मसलों पर ध्यान देंगे। संतान से सुख की प्राप्ति होगी और आपको कुछ नया सीखने में आसानी होगी। प्रेम जीवन में आपके लिए अच्छा दिन रहेगा और अपने प्रिय से खूबसूरत बातें करेंगे और उन्हें प्रभावित करने में सफल रहेंगे। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे, आमदनी में कमी होगी, लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने ऑफिस में अलग ही पहचान बना पाएंगे और आपकी स्थिति काफी मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन लाभदायक रहेगा और शॉपिंग करने जा सकते हैं, लेकिन सावधानी से जाएं।


तुला 


आज के दिन पैसों की आवक होने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आप अपने काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार के लोग आपको खुशी देगे और आपको किसी यात्रा पर जाने से भी अच्छा अनुभव मिलेगा। प्रेम जीवन में आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे और आप अपने प्रिय के साथ कुछ बेहतर पल बिताएंगे, जिसमें आप और आपका प्रिय होगा, जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे है उन्हे को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है।


वृश्चिक 


आज आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। भाग्य का भी आपको सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य में सफलता मिलेगी और आपके रुके हुए काम बनेंगे। परिवार के लोगों का व्यवहार आपको मजबूती देगा। रिश्तो में प्रेम बढ़ेगा और अपनेपन मे भी वृद्धि को प्राप्त होगी। धन संचय करने में सफलता मिलेगी। परिवार के छोटो का सुख भी आपको प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में दिक्कतें हो सकती हैं और जो लोग शादीशुदा जीवन जी रहे हैं उन्हें दांपत्य जीवन में तनाव मिल सकता है। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर सीधी बात करना जरूरी होगा।


धनु 


कामों में सफलता मिलने से मन में हर्ष की भावना रहेगी और आप अच्छी सेहत का आनंद लेंगे। आपके खर्चे थोड़े बढ़ेंगे, लेकिन इनकम भी बढ़ेगी। परिवार के लोगों से अच्छा व्यवहार करना ही आपके लिए आवश्यक होगा। वरना परेशानी आएंगी। अच्छा भोजन करेंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपको दुखी कर सकती है। प्रेम जीवन में आज धूप छांव के स्थिति रहेगी, जो लोग शादीशुदा जीवन जी रहे हैं उन्हें आज तनाव से मुक्ति मिलेगी और जीवन साथी के साथ त्योहार की तैयारियों में लगेंगे।


मकर 


आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि सेहत की वजह से आपके खर्चे भी काफी होंगे और आप मानसिक रूप से भी तनावग्रस्त महसूस करेंगे। आपके ऑफिस में आपका काम लोगों को पसंद आएगा और आपके बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी इनकम बढ़ेगी, लेकिन कोई नया निवेश करने से आपको बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन काफी बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में ठहराव आएगा और स्थितियां अनुकूल बनेगी, लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय से कुछ बातें कहने में संकोच करेंगे।


कुंभ 


आज बहुत बढ़िया मूड में रहेंगे। ऑफिस में बहुत मेहनत करेंगे। उसका अच्छा लाभ भी मिलेगा। उनकी इनकम बढ़ेगी और आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। पुरानी अटकी हुई योजनाएं पूरी होंगी। दांपत्य जीवन में आपको प्रेम और सुख मिलेगा और आपके अंतरंग संबंधों में वृद्धि होगी। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें अपने प्रियतम को प्रपोज करने के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और आप मजबूती से अपने कार्य में आगे बढ़ेंगे। आज किसी खास दोस्त से अचानक से मुलाकात हो सकती है।


मीन 


आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। आपके ऑफिस में आपको काफी ध्यान से काम करना होगा क्योंकि आपके विरोधी आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन आपको भाग्य का साथ भी मिलेगा, जिससे आपके कई काम बनेंगे और आपके काम में मजबूती आएगी। परिवार का वातावरण थोड़ा सा कमजोर रह सकता है और घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य पीड़ित रहेगा। खर्चों में अधिकता होगी, लेकिन आप उनसे खुश रहेंगे क्योंकि वह आप अपने सुख सुविधाओं पर करेंगे, स्वास्थ्य बेहतर बनेगा और तनाव से मुक्ति पाने के लिए आपको खुद ही प्रयास करने पड़ेंगे।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक एक होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है।


 


आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  


 


शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 


 


  


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  


 


ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।


सोमवार, 9 नवंबर 2020

बडौत में युवक को सरेआम गोली से भूना

बड़ौत । कोतवाली क्षेत्र के बावली गांव में शिवम उर्फ फोड़ू 25 की बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। पुरानी की रंजिश में वारदात अंजाम दी गई।


पुलिस के मुताबिक सोमवार को शिवम गांव में ही दुकान से सामान खरीदने गया था। इस बीच बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलावरों ने उस पर गोली चला दी, जिसमें शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हमलावर वारदात को अंजाम देकर तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। सीओ बड़ौत आलोक कुमार, कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्या की वजह झगड़े की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सीओ बड़ौत का कहना है कि जांच की जा रही है।


कडी सुरक्षा में होगी आठ बजे से वोटों की गिनती


लखनऊ । किसकी दिवाली होगी रंगीन ये वोटों की गिनती के बाद तय होगा। 


प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी सात सीटों पर सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। शाम तक इनके परिणाम घोषित हो जाएंगे।  नौगांवा सादात में 14, बुलंदशहर में 18, फिरोजाबाद के टूंडला में 10, उन्नाव के बांगरमऊ में 10, कानपुर देहात के घाटमपुर में 6, देवरिया में 14 और जौनपुर के मल्हनी में 16 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। 


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतगणना हॉल में अधिकतम सात टेबल लगाए गए हैं। 


प्राइमरी और जूहा स्कूल खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ


मुजफ्फरनगर । सभी सरकारी प्राइमरी तथा उच्च प्राइमरी स्कूलों को खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए गाइडलाइन तैयार कराई जा रही है। कक्षा 6 से 8 तक की क्लास 19 नवंबर से शुरू कराने की योजना है। एक दिसंबर से कक्षा एक से पांच तक के स्कूल खोले जाने की योजना है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण लखनऊ के निदेशक डॉ सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने प्रदेश के सभी डीएम व बीएसए से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है, ताकि शासन स्तर से शासनादेश जारी किया जा सके।


यूपी के इन शहरों में होंगे पटाखे बैन


लखनऊ । एनजीटी की सख्ती के बाद राज्य सरकार प्रदेश के 15 शहरों में पटाखों की बिक्री और उसके इस्तेमाल पर रोक लगाने जा रही है। इनमें एनसीआर, आगरा, प्रयागराज, अनपरा, बरेली, फिरोजाबाद, गजरौला, गाजियाबाद, झांसी, कानपुर, खुर्जा, लखनऊ, मुरादाबाद, नोएडा, रायबरेली व वाराणसी शामिल हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि एनजीटी के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है। आदेश जल्द जारी कर दिए जाएंगे।


अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आगरा अजय तिवारी ने बताया कि एनजीटी के आदेश के अनुपालन में कोई पटाखा फोड़ने की अनुमति नहीं होगी। सभी पुलिस स्टेशनों को आदेश के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए कहा गया है।


आगरा के डीएम प्रभुनाथ सिंह ने कहा कि हम सरकारी आदेशों का इंतजार कर रहे हैं, जब तक आदेश नहीं आता हैं तब तक पटाखा दुकान के लिए कोई नया लाइसेंस जारी नहीं किया रहा है।


अपहरण और दुष्कर्म में दो आरोपियों को सजा

मुज़फ्फरनगर। गत 4 जुलाई 2014 को शामली बस स्टैंड से 16 वर्षीय बालिका का अपहरण के बाद बलात्कार के मामले में मुख्य आरोपी हिमाचल उर्फ विशाल को दस वर्ष की सज़ा व 20 हज़ार रुपये का जुर्माना जबकि दूसरे आरोपी अद्वितीय को अपहरण के आरोप में तीन वर्ष की सज़ा व 5 हज़ार का जुर्माना किया गया है। 


मामले की सुनवाई अपर न्यायाधीश पोक्सो प्रथम आरती फौजदार की कोर्ट में चली अभियोजन की ओर से विशेष अभियोजक पोक्सो दिनेश शर्मा व एडीजीसी रेणु शर्मा ने पैरवी की। अभियोजन कहानी के अनुसार गत 4 जुलाई 2014 को शामली बस स्टैंड पर कैराना के लिए बस में पीडिता को कैराना के लिए बैठाया था लेकिन वह नही पहुंची। उसका अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने घटना के एक सप्ताह के बाद मुख्य आरोपी हिमाचल को गिरफ्तार कर उसके पास से पीड़िता को बरामद किया था।


हत्यारे को उम्रकैद और जुर्माना, मां सुबूतों के अभाव में बरी

मुजफ्फरनगर। शामली के लिलोंन में 12 वर्षीय हर्षित हत्या कांड में आरोपी सुमित को उम्रकैद व


20 हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। सह आरोपी शकुंतला को सुबूत के अभाव में बरी किया गया है।


गत 8 अक्टूबर 2013 को शामली के ग्राम लिलोंन में जमानत देने से इनकार किए जाने की रंजीश को लेकर पथराव व फायरिंग में 12 वर्षीय हर्षित की हत्या के मामले में आरोपी सुमित को उम्रकैद व 20 हज़ार का जुर्माना किया गया है। मामले की सुनवाई अपर जिला स्तर न्यायधीश 10 बलराज सिंह की कोर्ट में हुई अभियोजन की ओर से ऐ डी जी सी वीरेन्द्र कुमार नागर ने पैरवी की ओर दस गवाह पेश किए। 


अभियोजन के अनुसार गत 8 अक्टूबर 2013 को ग्राम लिलोंन में एक मामले में कोर्ट में जमानत देने से इनकार किए जाने पर रंजिश को लेकर घर पर पथराव व फायरिंग में छत पर खड़े 12 वर्षीय हर्षित की घायल होने से मौत हो गई थी। घटना के संबन्द में पुलिस ने आरोपी सुमित व उसकी माँ शकुंतला को नामजद किया था । म्रतक के पिता अंजुल कुमार ने मामला दर्ज कराया था। लेकिन घोर रंजिश के चलते वादी अंजुल कुमार अपने बयान कोर्ट में पूरे नही कर सका और उसकी हत्या कर दी गई। कीरत में उसके चीफ के बयान ही दर्ज होपाए उसे जुरह नही हो सकी थी। 


वादी अंजुल कुमार हत्या कांड में अरोपी सुमित का भाई अमित नामजद हुवा था।


श्रीराम काॅलेज में आन लाइन परिचय कार्यक्रम संपन्न

मुजफ्फरनगर । आज श्रीराम काॅलेज आॅफ लाॅ, मुजफ्फरनगर में बी.ए.एल-एल.बी व बी.काॅम.एल-एल.बी पाँच वर्षीय पाठ्यक्रम के नवागन्तुक विद्यार्थियों के लिए आॅनलाइन परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विधि महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को नये शिक्षण सत्र के विषय में विस्तार से जानकारी देना था।


कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ रविन्द्र प्रताप सिंह, प्राचार्य द्वारा की गयी। कार्यक्रम का प्रारम्भ करते हुए विभाग की प्रवक्ता आँचल अग्रवाल ने कहा कि श्रीराम काॅलेज आॅफ लाॅ 15 वर्षो से उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर रहा है। हमारे नवागन्तुक विद्यार्थी 5 सालों तक महाविद्यालय का हिस्सा रहेंगे, उन्हें महाविद्यालय के नियमों और पाठ्यक्रम से परिचित कराने के लिए यह आॅनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय में छात्रों को सैद्धान्तिक ज्ञान के साथ-साथ प्रयोगात्मक तरीके से शिक्षा दी जाती है। यहां के पुरातन छात्र अच्छे पदों पर कार्य कर रहे है। वर्तमान विद्यार्थी भी विधि के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करके अच्छी सफलता अर्जित कर सकते हैं।


विभागाध्यक्षा पूनम ने विधि और वृत्तिक आचरण के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि एक अधिवक्ता के जीवन में नैतिक मूल्यों का बहुत महत्व है, बिना वृत्तिक आचरण के अधिवक्ता अपने व्यवसाय में सफलता नहीं प्राप्त कर सकता ।


विभाग के राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता प्रशान्त चैहान ने विधि तथा राजनीति के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। अग्रेजी विषय की प्रवक्ता राखी ढिलोर ने विधि के क्षेत्र में अग्रेजी विषय की प्रासांगिकता के बारे में बताया और कहा कि न्यायालयों में वर्तमान में अंग्रेजी विषय में ही न्यायिक कार्य किया जाने लगा हैं। प्रवक्ता सोनिया गौड ने समाज में कानून की भूमिका से विद्यार्थियों को परिचित कराया तथा कहा कि जीवन के हर एक पक्ष में विधि का महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। प्रवक्ता सबिया खान ने विधि एवं अर्थशास्त्र के सम्बन्धों के बारे में बताते हुए कहा कि विधि के सन्दर्भ में अर्थशास्त्र की प्रासांगिकता आज के विधि 5 वर्षीय कार्यक्रम में बहुत अधिक है।


चीफ प्रोक्टर संजीव कुमार ने महाविद्यालय के नियमों एवं अनुशासन की जानकारी देते हुए कहा कि अनुशासन, टाइम मेनेजमेंट तथा सकारात्मक विचारधारा से ही विद्यार्थी व्यक्तित्व को निखारने के साथ-साथ समाज में अपनी अलग पहचान बना सकता है।


सभी गुरूजनों ने विद्यार्थियों को आर्शीवचन दिया और जीवन में उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं जीवन में सफलता प्राप्ति के आवश्यक सुझााव दिये और कहा कि सभी को अपनी दिनचर्या को सही रखना चाहिए व अपने मन मे और विचारों में सकारात्मकता लानी चाहिए।


श्रीराम काॅलेज आॅफ लाॅ की विभागाध्यक्षा पूनम शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजन प्रवक्ता आंचल अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन मंे प्रवक्ता संजीव कुमार, प्रशान्त चैहान, सोनिया गौड, आंचल अग्रवाल, सबिया खान, राखी ढिलोर व त्रिलोक चन्द का योगदान रहा।


एसएसपी ने बाजारों का किया भ्रमण, दिए निर्देश


मुजफ्फरनगर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने जनपदीय पुलिस बल व आर आर एफ पुलिस बल के साथ नगरीय क्षेत्र के बाज़ारों, शिव चौक, हनुमान चौक व भीड़ भाड़ वाले/मुख्य स्थानों पर पैदल मार्च किया गया तथा जनपदीय पुलिस बल के साथ साथ आर आर एफ पुलिस बल को भी बाजारो में सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया है।


केवल ग्रीन पटाखे बेचने की अपील


मुजफ्फरनगर । पश्चिमी क्षेत्र आतिशबाजी विक्रेता वैलफेयर एसोसिएशन की एक मीटिंग जिला अध्यक्ष सचिन अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर हुई , जिसमें निर्णय लिया कि नेशनल गीन ट्रीब्यूनल ( NGT ) एवं सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के अनुसार तैयार किए गए व CSIR - NEERI- INDIA ( PESO NAGPUR) द्वारा तैयार पटाखे जोकि मार्केट में आ चुके है दीपावली पर उन्हीं की बिक्री की जाये व प्रदूषण रहित दिवाली मनाये । इस मौके पर महासचिव मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि विश्व में कोरोना महामारी के चलते दीपावली पर ग्रीन पटाखे ही छुड़ाए व बेचें । सुरक्षा की दृटि के अनुसार fire equipment , पानी की बाल्टी रेत बालू अपनी दुकान पर रखें । अग्निशमन विभाग के द्वारा दिये गये नियमों का पालन करें । सुरक्षित व प्रदूषण रहित दीपावली मनायें । इस बैठक में जिला अध्यक्ष सचिन अग्रवाल महासचिव मधुसूदन अग्रवाल कोषाध्यक्ष ललित गोयल , सुमित अग्रवाल , रविकान्त अग्रवाल , अरुण जैन , संदीप गर्ग , राजीव , गौरव आदि मुख्य व्यापारी मौजूद रहे।


आन लाइन कलश सज्जा में दिखी प्रतिभा


मुजफ्फरनगर । एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में हुआ बैस्ट आउट ऑफ दि वैस्ट से थाली व कलश सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन | एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर के बी0बी0ए0/बी०सी०ए० विभाग में संयुक्त रूप से एक आनलाईन कलश सज्जा तथा पूजा थाली की सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी ने आनलाईन किया। इस प्रतियोगिता में बी0बी0ए0/बी०सी०ए० व बी०एस०सी० (सी0एस0) के अधिकतर छात्र/छात्राओं ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में सभी छात्र/छात्राओं को अपनी कल्पना के अनुसार कलश व पूजा की थाली की सजावट करने की छूट दी गयी थी। जिसमें छात्र/छात्राओं ने अपनी-अपनी प्रतिभा के अनुसार अत्यन्त सुन्दर कार्य किया। कार्यक्रम की संयोजक डा० संगीता गुप्ता व श्रीमति चन्दना दीक्षित ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि कलश सुख-समृद्धि व ऐश्वर्य का प्रतीक व मंगल कामना की प्रतीक माना गया है, मान्यता है कि कलश में सभी ग्रह, नक्षत्रों एवं तीर्थो का निवास होता है, इसके अलावा ब्रह्म, विष्णु, रुद्र, सभी नदिया, सागर, सरोवर एवं तैतीस कोटि देवी-देवता विराजते है तथा इसी के साथ पूजी की थाली में रोली-चावल, दीपक, फल-फूल मिठाई आदि सहित अपने श्रद्धा के भावो को अपर्ण करने के लिये किया जाता है। प्रतियोगिता के निर्यायक मण्डल में बी0बी0ए0/बी०सी०ए० विभाग के प्रवक्ता दीपक गर्ग व श्वेता टॉक रहें। निर्यायक मण्डल ने छात्र/छात्राओं का प्रस्तुतीकरण कलश य थाली की आकर्षक सजावट व स्वच्छता के आधार पर विजेता छात्र/छात्राओं का निर्णय दिया। जिसमें प्रथम पुरस्कार इशिका (बी0बी0ए0-3 सेमेस्टर), द्वितीय वर्निका जैन (बी०सी०ए०-5 सेमेस्टर) एवं शैली त्यागी (बी०सी०ए०-5 सेमेस्टर) व इसके अलावा छात्र/छात्राओं को सान्तवना पुरस्कार भी दिये गये। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र/छात्राओं को प्रशंसनीय पत्र दिये गये। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डा संदीप मित्तल ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद देते हुए बताया कि त्यौहारों के समय इस प्रकार कि प्रतियोगिता कराने से छात्र/छात्राओं को कुछ अच्छा सीखने को मिलता है तथा इस तरह के प्रयास से भविष्य में उनकी कल्पनाशक्ति को भी बढ़ाता है। बी०बी०ए० विभागाध्यक्ष डा0 राजीव पाल सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक विषयों पर काम करने से छात्र/छात्राओं की मानसिक स्थिति को स्वस्थ रखता है व उनको तनाव मुक्त बनाता है। बी०सी०ए० विभागाध्यक्ष डा0 संजीव तायल ने बताया कि कॉलेज में इस तरह की प्रतियोगितायें आयोजित होने से छात्र/छात्राओं में रचनात्मकता बनी रहती है और वो अपनी संस्कृति को बेहतर रूप से अपनाते है व उससे जुड़े रहते है। डा0 आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर वी0बी0ए0/बी०सी०ए० विभाग के दीपक गर्ग, अक्षय जैन, अन्जर, प्राची, पूर्वी जैन, सोनिका रोबिन गर्ग, वैभव वत्स, प्रतीक गर्ग, नवनीत चौहान, मोहित गोयल, श्वेता, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, शंशाक, प्रशान्त गुप्ता, विनिता चौधरी, सतीश एवं उमेश मलिक आदि शिक्षकगण व स्टॉफ उपस्थिति रहें।


एसडी एफ एम के मंच पर चेयरमैन अंजू अग्रवाल पहुंची


मुजफ्फरनगर । आज पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल एवं प्रमुख उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल  द्वारा रेडियो एसडी 90,8 एफएम द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात बच्चों द्वारा बहुत ही अच्छी अच्छी परफॉर्मेंस प्रस्तुत की। पालिका अध्यक्ष ने भी तालियां बजाकर बच्चों का हर्षवर्धन किया। इस अवसर पर बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा यह बच्चे ही आने वाले कल का भविष्य है। पढ़ाई के साथ साथ संस्कृतिक कार्यक्रम भी समय-समय पर आयोजित होने चाहिए। ऐसे कार्यक्रम होने से बच्चों का कॉन्फिडेंट बहुत हाई होता है इस अवसर पर मनोज जैन अरविंद गर्ग सिद्धार्थ शर्मा एसके बिट्टू मौजूद रहे । मंच का संचालन शिखा एवं प्रगति द्वारा किया गया। 


सहारनपुर कमिश्नर बदले, राजामौली होंगे नये मंडलायुक्त

लखनऊ । सहारनपुर के मंडलायुक्त संजय कुमार को हटाकर वेटिंग में डाल दिया गया है। ए वी राजामौलि को सहारनपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।


2003  बैच के आईएएस अधिकारी राजामौलि 19 अक्तूबर को अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद से तैनाती की प्रतीक्षा में थे। वह पांच वर्ष की प्रतिनियुक्ति पूरी कर लौटे हैं।


संजय को हटाए जाने को लेकर कई कारण चर्चा में हैं। बताया जा रहा है एक पूर्व एमएलसी के प्रति सरकार के रुख से इतर नरमदिली हटने की तात्कालिक वजह बनी। वह जून 2019 में सहारनपुर के मंडलायुक्त बनाए गए थे।


जिले में 22 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

मुजफ्फरनगर l Date 09-11-2020


सैंपल रिपोर्ट प्राप्त-761


 


आज पॉजिटिव-- 22


02 Rtpcr


14 Rapid antigen test 


06 pvt lab


= 22


-------


आज ठीक/डिस्चार्ज -25


टोटल डिस्चार्ज- 5776


टोटल एक्टिव केस- 274


भैरव बाबा का अभिषेक किया


मुजफ्फरनगर ।  श्री गौरक्ष आराध्य दर्पण द्वारा कल भैरवाष्टमी के अवसर पर भैरव बाबा की कृपा प्राप्ति के उद्देश्य से श्री त्रिपुर बाला सुंदरी शक्ति पीठ नदी रोड पर काल भैरव भगवान का सुरा से अभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विद्वान पंडितों द्वारा भैरव बाबा का अभिषेक सम्पन्न कराया गया। 


श्री गौरक्ष आराध्य दर्पण द्वारा भैरव अष्टमी के महान अवसर व रविवार के अद्भुत संयोग में काल भैरव बाबा का सुरा से अभिषेक किया गया। यह अत्यंत प्राचीन एवं गुप्त विधान है। भोलेनाथ के अवतार काल भैरव जी का मदिरा से अभिषेक करने से वे बहुत ही जल्द प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा भक्तों पर बरसाते हैं। नदी रोड स्थित श्री त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में भगवान काल भैरव की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठित हैं। यहां इसी मंदिर में गुरू गोरखनाथ भगवान की कृपा से श्री गौरक्ष आराध्य दर्पण परिवार को काल भैरव जी का सुरा से अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री गौरक्ष आराध्यक्ष दर्पण के संस्थापक मनोज सैनी, पंकज अहलूवालिया व प्रवीण गर्ग के नेर्तत्व में काल भैरव बाबा का अभिषेक किया गया। अभिषेक मुख्य आचार्य पंडित कृष्ण दत्त शर्मा , पंडित शिवम शर्मा, पंडित मुनेंद्र शांडिल्य,सोनू शांडिल्य,अरुण भारद्वाज व सचिन शर्मा जी के द्वारा सायं 7 बजे शुरू हुआ अभिषेक रात्रि 9.30 बजे सम्पन्न हुआ। साधक प्रवीण महाराज ने बताया कि काल भैरव जी की पूजा-अर्चना से आमतौर पर लोग डरते हैं, क्योंकि इनके नाम के आगे काल हैं। उन्होंने बताया कि काल भैरव बाबा बहुत ही जल्द प्रसन्न होते हैं। वे भोलेनाथ के अवतार हैं। अगर वे काल हैं, तो सिर्फ दुष्ट आत्माओं के लिए। भूत, प्रेत, जिन्न, बेताल आदि सबकी काट मां महाकाली व भैरव बाबा की कृपा से ही हो सकती है। इसलिए किसी को भी काल भैरव से नहीं डरना चाहिए, वरन उनकी शरण में जाना चाहिए। उनका सुरा से अभिषेक करना चाहिए। यदि सुरा से अभिषेक न कर सकें, तो रविवार, बुधवार और गुरूवार को काल भैरव जी की पूजा करनी चाहिए। उन्हें पापड़, दही भल्ले, इमरती, मीठा पान का भोग लगाना चाहिए। इससे काल भैरव बहुत ही जल्द प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज सैनी, प्रवीण गर्ग, क्रांति सेना जिला उपाध्यक्ष अनुज चौधरी ,संजीव जैन एडवोकेट , राजेश कश्यप , नवनीत भारद्वाज, रोहन तायल, प्रफुल्ल भटनागर, दिनेश कश्यप, शैलेन्द्र शर्मा, विकास गोयल , डॉक्टर अभिषेक ओम , विवेक गोयल ,ऋषभ जैन ,आदि ने प्रतिभाग किया।


दुष्कर्म के दो आरोपियों को सजा


मुज़फ्फरनगर । मुज़फ्फरनगर कोर्ट के पोस्को विशेष न्यायाधीश आरती फौजदार ने 2014 में शामली जनपद में हुए बलात्कार के मामले में दो आरोपियों को को सुनाई सज़ा , मुख्य आरोपी हिमाचल को 10 वर्ष की सज़ा ओर 15 हजार का अर्थ दंड दूसरे आरोपी आदित्य को 3 वर्ष की सज़ा ओर 5 हजार का जुर्माना । दोनों आरिपियो ने 2014 में शामली निवासी 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया था। 


चिकन सेंटर और मिठाई की दुकान पर छापे मारे


मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर चिकन रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकान पर छापेमारी की। 


थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अस्पताल चौराहे पर स्थित ईट एंन जॉय चिकन रेस्टोरेंट्स पर आज सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार ने बड़ी छापेमारी की और फूड इंस्पेक्टर चमन लाल व टीम के साथ मिलकर मीट के सैंपल भरे गए ग्राहक की शिकायत पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एफसीसीआई के हेडक्वार्टर ने की बड़ी कार्रवाई शिकायत करता ने लगाया इंट एन जॉय चिकन रेस्टोरेंट पर बड़ा आरोप साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह की पैनी नजरो ने चिकन रेस्टोरेंट के बराबर नीलम स्वीट्स पर भी की छापेमारी कई मिठाइयों के सैंपल भरे गए वही छापेमारी से मार्केट में हड़कंप मच गया। 


सपा एमएलसी प्रत्याशी ने किया नामांकन दाखिल


मेरठ। सपा के स्नातक प्रत्याशी शमशाद अली ने मेरठ में कमिश्नर के समक्ष आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उन्होंने दावा किया कि तमाम धर्म निरपेक्ष ताकतों के साथ वे चुनाव जीतेंगे।
मेरठ सहारनपुर मंडल के सपा के स्नातक प्रत्याशी शमशाद अली ने आज मेरठ में कमिश्नर के समक्ष आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर मेरठ सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, गुलाम मौहम्मद, पूर्व मंत्री सरफराज खान, मुजफ्फरनगर से सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, लियाकत अली, पूर्व युवजन सभा जिला अध्यक्ष शमशेर मलिक, मौ.हारुन व सनव्वर खान तथा सहारनपुर के तमाम नेता भी  मौजूद रहे।


सडक सुरक्षा के प्रति जागरूक किया


मुजफ्फरनगर। ओम श्री साई एजुकेशन सोसायटी द्वारा सनातन धर्म इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस मुजफ्फरनगर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियम तथा कोविड-19 के बारे में जनता को जागरूक करना था।
 कार्यशाला में  मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा से संबंधित नियम,आपातकालीन स्थिति एक्शन प्लान, सड़क दुर्घटना से संबंधित बीमा योजनाओ ,कोविड - 19 महामारी से सुरक्षा संबंधित जानकारी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी। कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रिंसिपल सुधीर कुमार जी, शिक्षक गण तथा भूमिका, जितेश व ईशिका जुनेजा इत्यादि विद्यार्थियों का सहयोग रहा।
 कार्यशाला का संचालन संस्था अध्यक्ष ईश जुनेजा, यातायात पुलिस की ओर से  वीर अभिमन्यु  यातायात प्रभारी, मुजफ्फरनगर  व गुलशन चैधरी तथा चाइल्ड क्यू के अध्यक्ष मुकुल दुआ  द्वारा किया गया।


हाईकोर्ट ने अर्नब गोस्वामी को  जमानत देने से किया इनकार


 मुंबई । इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की आत्महत्या मामले में  रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी को जमानत देने से बाॅम्बे हाई कोर्ट ने इनकार कर दिया है। 
शनिवार को याचिकाओं पर दिनभर चली सुनवाई के बाद  न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की पीठ ने तत्काल कोई जमानत ना देते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। गोस्वामी और दो अन्य आरोपियों फिरोज शेख और नीतीश सारदा ने अपनी  अवैध गिरफ्तारी  को चुनौती देते हुए अंतरिम जमानत पर रिहा किए जाने की अपील की थी। कोर्ट के आॅर्डर से पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कोर्ट से अपील की है कि गिरफ्तारी और हिरासत के दौरान अर्नब से जिस तरह का व्यवहार महाराष्ट्र सरकार ने किया है उसका स्वतः संज्ञान लिया जाए। अर्नब के अलावा दो अन्य आरोपियों ने ने अंतरिम जमानत याचिका दायर की थी। 4 नवंबर को रायगढ़ पुलिस ने अर्नब को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को  अदालत ने कहा था कि इस मामले के लंबित रहने तक याचिकाकर्ताओं पर नियमित जमानत के लिए संबंधित निचली अदालत जाने पर रोक नहीं है। अदालत ने कहा था कि अगर ऐसी याचिकाएं दायर की जाती हैं तो सत्र अदालत याचिका दायर किये जाने के चार दिन के अंदर उन पर सुनवाई करके फैसला लें। 


कुश पुरी को झटका, दिनेश गोयल का एमएलसी उम्मीदवार के रूप में जोरदार स्वागत


मुजफ्फरनगर। मेरठ सहारनपुर मंडल के भाजपा प्रत्याशी के तौर पर कई माह से तैयारी में जुटे जिले के  पार्टी नेता कुशपुरी को उस समय बडा झटका लगा जब पार्टी ने दिनेश गोयल को उम्मीदवार घोषित कर दिया। पार्टी नेताओं ने दिनेश गोयल का स्वागत करते हुए साफ कह दिया कि अगर कोई अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव मैदान में आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मेरठ सहारनपुर मंडल के भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल का आज यहां पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत हुआ। इस मौके पर कई माह से तैयारी मंे जुटे पार्टी नेता कुश पुरी नजर नहीं आए। इससे पार्टी में अंदरूनी उठापटक सामने आती नजर आई। दिनेश गोयल ने कहा कि वे भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार भाजपा इस चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी है। उन्होंने कहा कि  साठ प्रतिशत तक मतदाता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा बनाए गए हैं।  उन्होंने कहा कि टिकट मांगना सबका अधिकार है, लेकिन पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। अगर कोई व्यक्ति अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ नामांकन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री विजय कश्यप,  बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, चुनाव जिला संयोजक श्रीमोहन तायल, जिला सह संयोजक सुधीर खटीक व पूर्व चेयरमैन डाॅ सुभाष शर्मा व यशपाल पंवार, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, पूर्व विधायक अशोक कंसल,  व्यापारी नेता अशोक बाठला,  सुखदर्शन सिंह बेदी, संजय अग्रवाल, प्रवीण शर्मा,  वीरपाल निर्वाल, डा देशबंधु तोमर, विपुल भटनागर सचिन सिंघल,  राजीव शर्मा, मनोज वर्मा,  सुषमा पुंडीर, बबीता गर्ग, सुशीला सिंगल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में एमएलसी स्नातक के बीजेपी प्रत्याशी दिनेश गोयल ने कार्यक्रम की शुरुआत देश की महान हस्तियों के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की।



रालोद ने कोरोना राहत के लिए सीएमओ को सौंपी सौ पीपीई किट

मुजफ्फरनगर। किसान ट्रस्ट के सौजन्य से रालोद नेता जयंत चैधरी जी के निर्देश पर कोरोना राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के तहत 100 पीपीई किट कोरोना योद्धाओं के लिए रालोद नेताओ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रवीण चोपड़ा को सुपुर्द की।
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चैधरी  के संदेश देते हुए रालोद नेताओ ने कहा कि जयंत जी कोरोना संक्रमण के फैलाव को लेकर बहुत चिंतित है और ऐसे में कोरोना यो(ाओं का काम काफी जोखिम भरा है। हम सभी का फर्ज बनता है कि उनकी सुरक्षा की आवश्यकताओं पूर्ति हेतु जो भी बन पड़े करना होगा।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रवीण चोपड़ा ने जयंत चैधरी की सह्रदयता से मदद के लिए हेल्थ वर्कर की ओर से उन्हें धन्यवाद किया और कोरोना से बचाव के हेतु  भी रालोद नेताओ से मास्क का प्रयोग और ेवबपंस कपेजंदबपदह के पालन के बारे जागरूकता फैलाने के आह्वान किया। 
इस अवसर पर रालोद जिलाध्यक्ष  अजित राठी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, सुधीर भारतीय, सार्थक लाटियान, आदेश तोमर, रमेश काकड़ा, रवि मन्फोडा आदि मौजूद रहे।


दीप पर्व विशेषः लक्ष्मी के हैं विविध रूप


दीपावली के दिन जो पूजा होती है उसे लक्ष्मी पूजन कहा जाता है। आज ज्यादातर लोग समझते हैं कि लक्ष्मी का अर्थ है धन की देवी।


ये लक्ष्मी शब्द का बहुत संकुचित अर्थ हो गया। वास्तव में इस शब्द का अर्थ बहुत विशाल है। लक्ष्मी शब्द की उत्पत्ति संस्कृत की लक्ष धातु से हुई है।


लक्ष का शाब्दिक अर्थ है ध्यान लगाना, ध्येय बनाना, ध्यानपूर्वक निरीक्षण करना इत्यादि। इसका अर्थ ये है कि जब हम एकाग्रचित्त होकर कोई कार्य या साधना करते हैं तो उसका जो फल प्राप्त होता है उसे लक्ष्मी कहते हैं।


हमारे प्राचीन ॠषियों का प्रत्येक कार्य तप, ध्यान इत्यादि का उद्देश्य हमेशा शुभ एवं आध्यात्मिक समृद्धि के लिए होता था। तब लक्ष्मी का अर्थ जीवन के चार आयामों धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष के समन्वय से जीवन को दिव्यता के मार्ग पर ले जाना था।


हमारी सबसे प्राचीन पुस्तक ॠग्वेद में भी लक्ष्मी देवी का उल्लेख आता है परंतु वहां लक्ष्मी का अर्थ धन की देवी नहीं, शुभता एवं सौभाग्य की देवी है। धन की उपयोगिता सीमित है।इस संसार में आप धन से सब कुछ नहीं प्राप्त कर सकते। न धन से आप माता-पिता खरीद सकते हैं, न दोस्त, न ज्ञान। ऐसा बहुत कुछ है जो धन से नहीं खरीदा जा सकता। परंतु सौभाग्य से आप जो चाहें वो प्राप्त कर सकते हैं।


अथर्ववेद में भी लक्ष्मी को शुभता, सौभाग्य, संपत्ति, समृद्धि, सफलता एवं सुख का समन्वय बताया गया है।


पुराणों में लक्ष्मी के आठ प्रकार बताए गए हैं ये हैं ....
आदिलक्ष्मी,
धान्यलक्ष्मी,
धैर्यलक्ष्मी,
गजलक्ष्मी,
संतानलक्ष्मी,
विजयलक्ष्मी,
विद्यालक्ष्मी,
एवं धनलक्ष्मी।


इससे स्पष्ट होता है कि लक्ष्मी का प्रभाव क्षेत्र केवल धन तक ही सीमित नहीं है। लक्ष्मी की उत्पत्ति समुद्र मंथन के समय मानी गई है। विभिन्न देवताओं की भिन्न-भिन्न शक्तियों का मूल स्त्रोत भी माता लक्ष्मी ही हैं।


पुराणों के अनुसार माता लक्ष्मी ने अग्निदेव को अन्न का वरदान दिया, वरूण देव को विशाल साम्राज्य का, सरस्वती को पोषण का, इन्द्र को बल का, बृहस्पति को पांडित्य का इत्यादि-इत्यादि।


 इससे सिद्ध होता है कि माता लक्ष्मी की कृपा जिसपर भी हो जाए उसे नाना प्रकार के ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। माता लक्ष्मी के हाथ में कमल है।शास्त्रों में कमल को ज्ञान, आत्म साक्षात्कार एवं मुक्ति का प्रतीक माना गया है।


हमारा दर्शन हमें जलकमलवत् रहने की शिक्षा देता है। इसका अर्थ है कि समस्त ऐश्वर्य के बीच रहते हुए भी मन को निर्लिप्त रखना। माता के दोनों ओर दो गज शक्ति का हैं। माता लक्ष्मी का वाहन उल्लू है जो अँधेरे में भली-भाँति देखने में सक्षम है।


इसका अर्थ है कि जब चहुँ ओर दुख का अँधकार छाया हो तो माता की कृपा से हम हमारी दृष्टि सम्यक रहती है एवं हम अपना मार्ग सरलता से ढूँढ सकते हैं।


माता लक्ष्मी के हाथ से हमेशा धनवर्षा होती रहती है जो इस बात की सूचक है कि हमें केवल धन का संग्रह ही करना है परंतु वंचितों को उनकी आवश्यकतानुसार दान भी करना है। माता लक्ष्मी ने भगवान् विष्णु को पति रूप में वरण किया है जो सर्वश्रेष्ठ हैं।


माता सदा उनके चरणों में रहती हैं। यह इस बात का द्योतक है कि धन आदि ऐश्वर्य सदा उत्तम पुरूषों के पास ही टिकता है। अधम पुरूषों को इसकी प्राप्ति नहीं होती


यदि संयोगवश प्राप्ति हो भी जाए तो वो टिकती नहीं है। कलियुग में लक्ष्मी का वास नारी में कहा गया है।


इसीलिए कन्या के जन्म पर कहा जाता है कि लक्ष्मी जी पधारी हैं ,परंतु विद्वानों का ये भी कहना है कि।यदि हम कन्या के अवतरण पर निराश हो जाते हैं तो लक्ष्मी उल्टे पाँव लौट जाती है। जिस घर में नारी का आदर होता है वहाँ।माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है एवं जहां नारी का अनादर होता है वहाँ से लक्ष्मी का पलायन हो जाता है।


माता लक्ष्मी की कृपादृष्टि हेतु समस्त नारी जाति का सम्मान करना अत्यावश्यक है। चूंकि माता लक्ष्मी समस्त प्रकार के ऐश्वर्य की प्रदात्री हैं इसलिए माता लक्ष्मी को केवल धन की देवी मानने की भूल न करें।


मदर डेयरी का खरीद कंेंद्र खोलने की मांग को लेकिर मंत्री डाॅ संजीव बालियान से मिले 


मुजफ्फरनगर। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान के साथ किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल केन्द्रीय मंत्री डाॅ संजीव बालियान से मिला और गुड़-शक्कर व खांडसारी का न्यूनतम बिक्री मूल्य तय कराने की मांग की। मंत्री ने मदर डेयरी का खरीद केंद्र जिले में खुलवाने पर भी प्रयास करने का आश्वासन दिया।
जनपद में मदर डेयरी का केले व् अन्य फल-सब्जियों का खरीद सेंटर खुलवाने के लिए  किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल  केन्द्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री  डाॅ संजीव बालियान से उनके मुजफ्फरनगर निवास पर मिला। इस प्रतिनिधि मंडल में पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान, राजीव चैधरी पीनना, पवन राठी, शौकेंद्र व् लोकेन्द्र शाहपुर, संदीप देशवाल सलाजुड्डी, हर्ष भारसी, रामबीर सिंह बामडोली, विपुल रहमतपुर, जुलकरन कासमपुर खेडी, सतीश त्यागी चैबली सहित अनेकों किसान थे।
 पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केन्द्रीय मंत्री डाॅ संजीव बालियान को बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के फल व सब्जी के उत्पादक किसान चाहते है कि यहाँ के किसान फल व सब्जी के क्षेत्र में आधुनिक खेती से जुड़ रहे है, इसलिए मदर डेयरी का एक सेंटर यहाँ स्थापित होना चाहिए। मदर डेयरी दूध व डेयरी प्राॅडक्ट्स के अलावा दिल्ली-एनसीआर में ‘सफल’ आउटलेट्स के जरिए ताजे फल व सब्जी की बिक्री करती है।  केन्द्रीय मंत्री डाॅ संजीव बालियान से वार्ता में अशोक बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गन्ने से बनने वाले उत्पाद गुड़-शक्कर व् खांडसारी का न्यूनतम बिक्री मूल्य ;एमएसपीद्ध तय करना चाहिए। ताकि गन्ना किसानों को कोल्हू व क्रेशर पर भी उचित मूल्य मिल सके।हमने केरल राज्य की तरह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्य फल- सब्जी का न्यूनतम बिक्री मूल्य तय करने की बात भी रखी।
केन्द्रीय मंत्री डाॅ संजीव बालियान ने कहा कि हम दिल्ली जाकर उपरोक्त सभी पर समुचित कार्यवाही करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उपरोक्त विषय किसान हित में है और हम अति शीघ्र मदर डेयरी का एक सेंटर जनपद मुजफ्फरनगर में खुलवाने के लिए उचित कदम उठायेंगे तथा गन्ने से बनने वाले उत्पाद गुड़-शक्कर व खांडसारी का न्यूनतम बिक्री मूल्य ;एमएसपीद्ध तय करने के लिए भी प्रधानमंत्री से सामने इस विषय को रखेंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्य फल व सब्जियों का न्यूनतम बिक्री मूल्य तय करने के विषय में कहा कि हम प्रदेश के मुख्य मंत्री से इस विषय में बात रखेंगे।


प्रधानी के दावेदार दबंग का धमकी का आॅडियो वायरल 


मुजफ्फरनगर । पंचायत चुनाव की धमक के साथ ग्रामीण इलाकों में दंबंगांे की हरकतें तेज हो गई हैं। शहर के निकट रथेडी गांव में एक दबंग द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति को धमकी दिए जाने के मामले को लेकर गांव में हडकंप मचा है। मामले की शिकायत हो चुकी है और इसकी आॅडियो भी वायरल हो रही है।
सूत्रों के अनुसार रथेडी गांव के निवासी रियासत द्वारा गांव के ही एक ठेकेदार को फोन पर धमकियां दी गई। बताया गया है कि उक्त व्यक्ति प्रधानी चुनाव लडने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में इस मामले को चुनावी रंजिश से जोडकर देखा जा रहा है। मामले को लेकर गांव में सनसनी है। इस धमकी का आॅडियो वायरल होने के साथ मामले की शिकायत पुलिस तक भी जा चुकी है। हालांकि धमकी देने वाला व्यक्ति अभी भी गांव में मौजूद है। ऐसे में ठेकेदार के परिवार ने उससे अपनी जान का खतरा बताया है।आॅडियो इस लिए नहीं इस समाचार के साथ जोडा गया है क्योंकि उसमें बोली गई भाषा बेहद आपत्ति जनक है।


अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल का स्वागत


मुजफ्फरनगर । अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा मीनाक्षी चैक स्थित कोल्ड स्टोरेज में नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कपिल देव अग्रवाल राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार उ.प्र. द्वारा की गई। कार्यक्रम के संयोजक सुरेन्द्र अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष व संचालन प्रदेश महामंत्री प्रमोद मित्तल ने किया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बंसल द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी है उसे पूरी लग्नता से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने अग्रवाल समाज का हृदय से आभार व्यक्त किया जो आज समाज द्वारा जगह-जगह सम्मानित किया जा रहा है। समाज महाराजा अग्रसेन के पदचिन्हों पर चलकर सर्व समाज की सेवा करना है। अग्रसेन की राजधानी अग्रोहा से एक रुपया एक ईट का जो प्रचलन था, वह केवल अग्रवाल के लिए नहीं बल्कि सर्व समाज के लिए था, जो आज भी कायम है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा अग्रवाल सम्मेलन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने बहुत ही कम समय में बहुत सुन्दर आयोजन किया है। आपने केन्द्र सरकार द्वारा लाईन में अन्तिम व्यक्ति की बात की है, जो प्रधानमंत्री ने किया है कि हम जो देश का सबसे गरीब व पिछड़ा व्यक्ति है, हम उसकी सेवा करना चाहते हैं। देश के अन्दर 80 करोड़ लोगों को राशन उपलब्ध कराना घर-घर में शौचालय, हर गरीब के घर गैस चूल्हा व गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराना, गरीबों को मकान दिलाना हमारी पार्टी किसान हित व्यापारी हित मजदूरों के हित में जो कार्य कराएं हैं, वे सब जनता के सामने हैं। कार्यक्रम में नरेश बंसल के साथ आये जगदीश प्रसाद मित्तल व अशोक कंसल पूर्व विधायक ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व अतिथियों को शाॅल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर जिला अध्यक्ष विनोद संगल, अंकुर गर्ग, मोहन तायल, राजीव गर्ग, संजय अग्रवाल, बीएम गुप्ता व अशोक बंसल, प्रसुन अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सतीश गोयल प्रसिद्ध उद्योगपति, सोहनबीर सिंह पूर्व सांसद, यशपाल पंवार पूर्व जिला अध्यक्ष डाॅ. सुरेश संगल पूर्व विधायक, सुनील तायल, बिजेन्द्र पाल, राहुल गोयल, शिशुकान्त गर्ग एडवोकेट, योगेश मित्तल पूर्व मंडल अध्यक्ष, राजेश पराशर, प्रवीन पीटर, प्रमी छाबड़ा, रोहित तायल, रामकुमार तायल, अजय अग्रवाल सीए वैभव त्यागी, शिवनारायन, लोकेश चन्द्रा पूर्व मुख्य अभियन्ता नवीन सिंघल महेश चंद बंसल, अजय गुप्ता महेश गर्ग सुनील गोयल, राजकुमार कालरा, कृकृष्ण कुमार बंसल आदि मौजूद रहे।


आज का पंचांग एवँ राशिफल 09 नवम्बर 2020

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 09 नवम्बर 2020*


⛅ *दिन - सोमवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - अश्विन)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - अष्टमी सुबह 06:50 तक तत्पश्चात नवमी*


⛅ *नक्षत्र - अश्लेशा सुबह 08:43 तक तत्पश्चात मघा*


⛅ *योग - ब्रह्म 10 नवम्बर रात्रि 01:33 तक तत्पश्चात इन्द्र*


⛅ *राहुकाल - सुबह 08:10 से सुबह 09:34 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:47* 


⛅ *सूर्यास्त - 17:57* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - नवमी वृद्धि तिथि*


 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


💥 *अष्टमी तिथि के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *धनतेरस के दिन दीपदान* 🌷


👉🏻 *पहले बताई विधि के अनुसार यमदीपदान करें।*


🔥 *निर्धनता दूर करने के लिए अपने पूजाघर में धनतेरस की शाम को अखंड दीपक जलाना चाहिए जो दीपावली की रात तक जरूर जलता रहे . अगर दीपक भैयादूज तक अखंड जलता रहे तो घर के सारे वास्तु दोष भी समाप्त हो जाते हैं.*


🔥 *घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। बत्ती में रुई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें साथ ही दिए में थोड़ी सी केसर भी डाल दें।*


🔥 *घर के तेल का दीपक प्रज्वलित करें तथा उसमें दो काली गुंजा डाल दें, गन्धादि से पूजन करके अपने घर के मुख्य द्वार पर अन्न की ढ़ेरी पर रख दें। साल भर आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी। स्मरण रहे वह दीप रातभर जलते रहना चाहिये, बुझना नहीं चाहिये ।*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


*दिवाली में करने योग्य* 🌷


➡ *१. दीपावली के दिन श्री राम अयोध्या आए थे, तो हमारे जीवन में भी श्री राम (ज्ञान), सीताजी (भक्ति) और लक्ष्मणजी (वैराग्य) आए |*


➡ *२. दीपावली के दिन रात भर घी का दिया जले सूर्योदय तक, तो बड़ा शुभ माना जाता है |*


➡ *३. दीपावली के दिन चांदी की कटोरी में अगर कपूर को जलायें, तो परिवार में तीनों तापों से रक्षा होती |*


➡ *४. हर अमावस्या को (और दिवाली को भी) पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाने से पितृ और देवता प्रसन्न होते हैं, और अच्छी आत्माएं घर में जन्म लेती हैं.*


➡ *५. नूतन वर्ष के दिन (दीपावली के अगले दिन ), गाय के खुर की मिट्टी से, अथवा तुलसीजी की मिट्टी से तिलक करें, सुख-शान्ति में बरकत होगी |*


➡ *६. दीपावली की शाम को अशोक वृक्ष के नीचे घी का दिया जलायें, तो बहुत शुभ माना जाता है 


 


|*पंचक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


 


रमा एकादशी- 11 नवंबर दिन बुधवार


 


 देवुत्थान एकादशी- 25 नवंबर दिन बुधवार


 


उत्पन्ना एकादशी- 11 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


मोक्षदा एकादशी- 25 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


प्रदोष


 


शुक्रवार, 13 नवंबर - प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


शुक्रवार, 27 नवंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


शनिवार, 12 दिसंबर - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


रविवार, 27 दिसंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


 


अमावस्या


 


रविवार, 15 नवंबर कार्तिक अमावस्या


सोमवार, 14 दिसंबर मार्गशीर्ष अमावस्या


 


 


पूर्णिमा


 


सोमवार, 30 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा व्रत


बुधवार, 30 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


🙏मेष


आमतौर पर सोमवार का दिन आप अध्ययन-मनन और धार्मिक प्रवचन सुनने में बिताना चाहते हैं। लेक‍ि‍न हो सकता है क‍ि आपके इस प्‍लान में थोड़ा ब्रेक लग जाए। लेक‍िन शाम तक आपको यह अवसर जरूर म‍िलेगा। पर‍िवारीजनों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। हो सकता है क‍िसी पुराने म‍ित्र से अचानक ही मुलाकात हो जाए। कार्यक्षेत्र में प्रयासों को सफलता म‍िलेगी।


 


वृषभ:


 


आमतौर पर आपका सोमवार का द‍िन काफी व्‍यस्‍त रहता है। लेक‍िन आज आपको काम से थोड़ी राहत म‍िलेगी। इस दौरान आप अपने अधूरे पड़े कार्यों को भी न‍िपटाने की कोश‍िश करेंगे। व्‍यवसाय में हैं तो आज का द‍िन काफी व्‍यस्‍त रहेगा। साझेदारी में कोई भी कार्य शुरू करने से पहले एक बार व‍िचार जरूर कर लें। 


 


मिथुन:


सोमवार का दिन आपके लिए एक नहीं बल्कि अनेक प्रकार के कार्यों को निपटाने का हो सकता है। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि क‍िसी भी कार्य में जल्‍दबाजी अच्‍छी नहीं होती। आप सोच-समझकर अपने कार्यों की एक ल‍िस्‍ट तैयार कर लें। देख लें कौन से काम पहले न‍िपटाने की जरूरत है और क‍िनके ल‍िए आज थोड़ा वक्‍त ले सकते हैं। आज ब‍िजनस संबंधी क‍िसी मीटिंग में भी जाना पड़ सकता है। इसलिए कोई भी कार्य पेंड‍िंग न छोड़ें। 


 


कर्क:


 


आज आपके पास एक नहीं बल्कि कई सारे काम होंगे। घर पर भी और कार्यक्षेत्र में भी। इसलिए जरूरत है क‍ि आप इन दोनों चीजों को बैलंस करके चलें। इससे आपके कार्यक्षेत्र और पर‍िवार दोनों में ही वाद-व‍िवाद की संभावनाएं न के बराबर हो जाएंगी। व्‍यवसाय में हैं तो आज के द‍िन क‍िसी अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने में सहयोग‍ियों की मदद म‍िलेगी।


 


सिंह:


आज हो सकता है क‍ि आपको अपने वाहन के मेंटिनेंस का जिम्मा उठाना पड़े। तो इस बारे में परेशान होने की बजाए शांत मन से कार्य करें। नौकरी के ल‍िए अगर प्रयासरत हैं तो आज मौके म‍िल सकते हैं। क‍िसी सेवा जॉब सेक्‍टर में हैं तो आज आपको कई तरह की द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ सकता है। पर‍िवार में आपका मान-सम्‍मान बढ़ेगा। 


 


कन्या:


सोमवार आपके ल‍िए काफी ब‍िजी रहता है। लेक‍िन इन सबके बीच अपने पार‍िवार‍िक दायित्‍वों की उपेक्षा करना अच्‍छी बात नहीं। ध्‍यान रखें क‍ि कैसी भी मुश्किल घड़ी हो पर‍िवार साथ हो तो सारी टेंशन पलभर में ही दूर हो जाती है। इसलिए पर‍िवारीजनों का पूरा ख्‍याल रखें। न‍िवेश संबंधी कार्यों की शुरुआत करने से पहले एक बार बड़े-बुजुर्गों या फिर क‍िसी जानकार की राय जरूर ले लें। 


 


तुला:


आज आप नौकरी की द‍िक्‍कतें दूर करने में सक्षम होंगे। लेक‍िन फिर भी द‍िन भर कुछ न कुछ लगा ही रहेगा। बेहतर होगा क‍ि परेशान होने के बजाए आप अपने कार्य पर फोकस करें। अन्‍यथा व‍िरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते ही रहेंगे। आज प्रियजनों को भी आपसे श‍िकायत होगी। कभी वह समय न देने के उलाहने देंगे तो कभी दायित्‍वों को न‍िभाने में देरी करने के ताने। लेक‍िन आप अगर समझदारी से काम लेंगे तो बात बन भी सकती है। 


 


वृश्चिक:


 


आपने हाल-फिलहाल नई नौकरी जॉइन की है। ऐसे में आपकी कार्य संबंधी टेंशन भी बढ़ जाएगी। हो सकता है क‍ि कुछ नए दायित्‍वों को न‍िभाने में आज आपको तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़े। खरीदारी का भी बोझ बढ़ेगा लेक‍िन समझदारी से खर्च करें। ताकि आने वाले समय में अगर रुपए-पैसों की जरूरत पड़े तो आपको क‍िसी से उधार लेने की नौबत न आए। ससुराल पक्ष से क‍िसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। 


 


धनु:


आज के दिन घर के रख-रखाव का सारा भार आपके कंधों पर आ सकता है। इसलिए ब‍िना क‍िसी स्‍ट्रेस के आप एक लि‍स्‍ट तैयार कर लें। उसके बाद एक-एक करके उन्‍हें पूरा करने का प्रयास करें। सौंदर्य संबंधी खर्चों में भी वृद्धि का योग है। भाई-बहन में एक-दूसरे के प्रत‍ि स्‍नेह बढ़ेगा और दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा। संतान संबंधी कोई सुखद समाचार म‍िल सकता है। 


 


 


मकर:


घर से काम करते हैं तो आज आपका पूरा द‍िन व्‍यस्‍त ही रहेगा। लेक‍िन कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपको इस दिन ड्यूटी पर ऑफिस में भी बुला सकते हैं। मन मारकर आप एक्स्ट्रा कार्य के लिए निकल सकते हैं। इसल‍िए वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें। ताकि क‍िसी भी तरह की अनहोनी से बच सकें। खाना बनाते समय क‍िचन में सावधानी बरतें। खानपान में भी संयम बरतें। शाम के समय क‍िसी धार्मिक आयोजन का ह‍िस्‍सा बन सकते हैं। 


 


कुंभ:


आज कार्यालय संबंधी कार्यों को लेकर मन में दुविधा हो सकती है। विदेश में रह रहे किसी स्‍नेहीजन का समाचार मिलेगा। व्‍यापार में हैं तो आज आपके व्यापार में वृद्धि होने के साथ ही व्यापार में किये गए सौदे लाभदायक साबित होंगे। आय के साधनों में वृद्धि होने का योग है। बुजुर्गों और दोस्‍तों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। किसी यात्रा का योग है। महिला वर्ग की तरफ से उपहार का योग बन रहा है। 


 


मीन:


सोमवार का द‍िन आपके भाग्य में वृद्धि कराएगा। साथ ही आपको आकस्मिक धन लाभ भी होगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के चल रहे प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक सदस्‍यों के बीच आज मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च के योग हैं। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। आपकी पदोन्‍नति का भी योग बन रहा है।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।


 


मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 9, 18, 27   


 


शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


 


 


शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045


 


ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी


रविवार, 8 नवंबर 2020

हाईवे पर पलटी कार, सगे भाईयों समेत चार की मौत


बागपत । देर रात दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर तेज गति के कारण अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हुई है, जबकि चालक घायल है। मृतक शामली में एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। कार चालक नशे की हालत में मिला है।


दक्षिणी दिल्ली के साकेत  थाना क्षेत्र निवासी सगे भाई धर्मेंद्र कुमार (40), कपिल (42) और प्रमोद कुमार (41), महरौली निवासी नरेश (41) कार चालक नरेश कुमार सैनी के साथ शामली में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर रमाला बस स्टैंड के पास तेज गति से दौड़ रही कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। रमाला थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। धर्मेंद्र कुमार, कपिल, प्रमोद और नरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक नरेश सैनी को चोट लगी है। पुलिस मृतकों के शव बड़ौत सीएचसी लेकर पहुंची। घायल चालक से पूछताछ की जा रही है।


देवबंद के पास कार में आग, बाल बाल बचा मुजफ्फरनगर का युवक

सहारनपुर । थाना देवबंद क्षेत्र में मुजफ्फरनगर सहारनपुर हाईवे पर साईं धाम के पास देर रात अचानक स्विफ्ट कार में आग लग गई ओर देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस व फायर सर्विस ने आग पर काबू पाया, मौका पाकर कार चालक कार से निकल गया जिससे कोई जन हानि नही हुई। कार चालक राजकुमार निवासी मुजफ्फरनगर  किसी कार्य से देहरादून से वापस आ रहा था।


कोरोना काल के दौरान सहारनपुर में हज यात्रा 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

सहारनपुर।हजयात्रा 2021 के लिए आवेदन शुरू हो गए है। हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया है। पिछले साल कोरोना के चलते 1500 हज को जाने वाले यात्रियों की यात्रा कैंसिल हो गई थी। वही हज कमेटी की ओर से 10 दिसंबर तक आवेदन लिए जाएंगे।


भारत समेत पूरे विश्व को कोरोना ने अपनी चपेट में ले रखा है। कोरोना वायरस चलते मुस्लिम जायरीनों का हज करने का सपने भी टूट गया था। सहारनपुर से 1500 लोगो ने हजयात्रा के लिए आवेदन किया था लेकिन कोरोना के चलते यात्रा पर नही जा सके थे। हज कमेटी ने इन यात्रियों का पैसा भी वापस कर दिया था। सऊदी अरब सरकार की ओर हजयात्रा की हरी झंडी मिलने के बाद अब हज कमेटी की ओर से 2021 में हजयात्रा के लिए आवेदन लेने शुरू कर दिए है। कमेटी की ओर से बकायदा हज के लिए शेडयूल भी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। सात नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए है। वही आवेदन के बाद जनवरी में हजयात्रियों के नामों पर मोहर लगेगी। हजयात्रियों का चयन लॉटरी के जरिए जनवरी में होगा। इस बार हजयात्रियों के बढ़ने की पूरी उम्मीद है।


हजयात्रा का शेड्यूल


-सात नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू


-10 दिसंबर तक लिए जाएंगे आवेदन


-जनवरी 2021 मे लॉटरी के जरिए होगा हजयात्रियों का चयन


-फरवरी में प्रशिक्षकों का होगा प्रशिक्षण


-26 जून को हजयात्रा के लिए पहली उड़ान


 


सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में नवजात शिशु का शव मिलने से फैली सनसनी

 


सहारनपुर। शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में मची अफरा तफरी क्षेत्रवासियों की सूचना पर पहुंची थाना कोतवाली देहात पुलिस शव को कब्जे में लेकर के जांच में जुटी हुई है लेकिन सोचने का विषय यह है कि आखिर इन गर्भ के हत्यारों के साथ कब निपटे गा कानून सख्ती से आखिर कब गर्व के हत्यारे होंगे सलाखों के पीछे आपको बता दें की गर्भ के हत्यारों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है कहीं ना कहीं आए दिन नवजात शिशु का सव कूड़ेदान में पड़ा मिलता है कई बार तो कुत्ते भी नवजात के शव को घसीटते नजर आए लेकिन फिर भी गर्भ के हत्यारे अभी तक के रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।


सहारनपुर में हो रहे विश्वविद्यालय के निर्माण में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी : अखिलेश सिंह

टीआर ब्यूरो सहारनपुर। डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि सीएम की घोषणाओं पर समय से कार्य न करने वाले विभागों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। स्टेट यूनिवसिर्टी के निमार्ण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरती जाए। सीएम की घोषणाओं वाले विकास कायोंर् प्राथमिकता के आधार पर कार्य को पूरा करें। समय पर कायों का पूरा नहीं किया गया तो संस्थाओं को काली सूची में डाला जायेंगा।


शनिवार को तहसील सदर सभागार में विकास कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा बैठक में डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि विकास के लिए की गयी घोषणाओं को समय से पूरा किया जाए। विधान सभा क्षेत्र रामपुर मनिहारान में राजकीय डिग्री कालेज की स्थापना के बारे में बताया गया कि कार्य शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय की स्थापना के संबंध में लोक निर्माण विभाग, प्रान्तीय खण्ड को निर्देश दिये कि कार्य में किसी प्रकार की ढिलायी न बरती जाये।


उन्होंने कहा कि श्री त्रिपुर बाला सुन्दरी देवी मन्दिर, देवबन्द के सौन्दर्यीकरण के संबंध में निर्देश दिये कि कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए तथा कार्य की प्रगति की रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह समिति का दी जाए विधानसभा क्षेत्र देवबन्द में ट्रांसमिशन सब स्टेशन का निर्माण में विद्युत विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि बाउण्ड्री वाल का कार्य शुरू कर दिया गया है। विधान सभा क्षेत्र देवबन्द में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना के संबंध में उप्र आवास एवं विकास परिषद द्वारा अवगत कराया गया कि तहसील देवबन्द में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण के लिए भूति स्थानान्तरण का मामला अभी शासन स्तर पर लम्बित है। विधान सभा क्षेत्र नकुड में पर्यटन स्थल के विकास की स्वीकृत लागत के सापेक्ष 44 लाख रूपये प्राप्त हुए है जिसमें से 30 लाख रूपये व्यय किये जा चुके है। कार्य शीघ्र पूर्ण करा लिया जायेगा। । बैठक में सीडीओ प्रणय सिंह, जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव मौजूद रहे।


दुर्घटना के 59 मामलों का लोक अदालत में निपटारा

मुजफ्फरनगर । अधिकरण के अध्यक्ष, पीठासीन अधिकारी मलखान सिंह की अध्यक्षता में उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ई - लोक अदालत का आयोजन किया गया । ई - लोक अदालत में पीठासीन अधिकारी मलखान सिंह द्वारा कुल 59 मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों का निस्तारण पक्षकारों के मध्य सुलहनामा के आधार पर करते हुए पीड़ित पक्षों को कुल 3 करोड़ 58 हजार रूपये की प्रतिकर धनराशि दिलाए जाने के निर्णय पारित किए गए हैं। इसके अतिरक्ति कुल 114 प्रकीर्ण वादों का भी निस्तारण इस ई - लोक अदालत में किया गया है। इस ई- लोक अदालत में सबसे मुख्य बात यही रही है कि वर्ष 1988 की दुर्घटना से सम्बन्धित सबसे पुराना वाद एम.ए.सी. संख्या 9 सन् 1996 रसीदन प्रति हरपाल सिंह भी निस्तारित हुआ। इस दौरान लोक अदालत को सफल बनाने के लिए दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कम्पनी के वरिष्ठ मण्डलीय प्रबन्धक ब्रिजेन्द्र कुमार, उप प्रबन्धक रमेश चन्द व सहायक हरपाल सिंह एवं यूनाईटेड इंडिया इंश्यारेंस कम्पनी के वरिष्ठ मण्डलीय प्रबन्धक आरपीएस चौहान एवं उप प्रबन्धक आदेश यादव उपस्थित रहे। इस दौरान मनोज कुमार पंवार, संजय कुमार घींगरा, ईशान जैन, सुगन्ध जैन, प्रमेन्द्र कुमार कुच्छल, चन्द्रवी सिंह, धर्मेन्द्र बालियान, प्रवीण कुमार अरोड़ा, संजय पालीवाल, राजेश कुमार, संजीव त्यागी, योगेश मलिक, संजीव कुमार, अंकुरेश गौड़, सानुज मलिक, गौरव मोहन पालीवाल, योगेन्द्र कुमार व ब्रजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। इस दौरान विनोद कुमार सक्सैना आशुलिपिक, विनोद कुमार अग्रवाल सहायक लेखाकार एवं भूपेश कुमार कनष्ठि सहायक आदि भी उपस्थित रहे।


नाजायज संबंधोंं के चलते हत्या, पति व पत्नी गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर । थाना खतौली क्षेत्र के बुआडा रोड पर अवैध संबंधों के कारण युवक की हत्या करके शव को छिपा देने वाले दम्पति को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि करीब चार महीने पूर्व पत्नी को नशीला बर्गर खिलाकर बेहोश कर दुकर्श्म करने के बाद वीडियो बनाकर रॉबिन उसको ब्लैकमेल कर रहा था। कई बार समझाने का प्रयास भी किया गया लेकिन जब नहीं माना तो हत्या करने को मजबूर होना पडा। 


गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम बन्टी ठाकुर पुत्र प्रताप सिंह निवासी मूलचन्द बिहार कस्बा व थाना खतौली और ज्योती पत्नी बन्टी ठाकुर निवासी मूलचन्द बिहार कस्बा व थाना खतौली हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कस्बा खतौली में बुआडा रोड निवासी 35 वर्षिय युवक रोबिन उर्फ गुड्डू पुत्र धर्मवीर कस्बे की एक हार्डवेयर की दुकान पर कार्य करता था। 5 नबम्बर को गुड्डू दुकान से वापस घर लौटते समय रास्ते से संगदिग्द परिस्थितियों में लापता हो गया था। गुड्डू के घर नही पहुचने पर उसके परिजनों ने उसे काफी तलाश किया था। मगर गुड्डू का कोई सुराग परिजनों को नही मिला था। लापता होने के बाद गुड्डू का मोबाइल भी बंद हो गया था। उधर परिजनों ने युवक के साथ कोई अनहोनी होने की आशंका व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस से युवक को बरामद करने की मांग की थी। वही शनिवार देर शाम नगर के बुआडा रेलवे फाटक के समीप राहगीरों ने कपड़े में बंधा एक शव देखा तो राहगीरों में सनसनी फैल गयी थी। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। मामले की सूचना पर मौके पर पहुचीं कोतवाली पुलिस ने शव को कपड़े से बाहर निकालकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया था। मगर शव का चेहरा श्रतिग्रस्त होने से पहचान नही हो सकी थी। युवक की गर्दन पर किसी धार धार हथियार से वार कर गला घोंटकर उसकी हत्या की गयी थी। घण्टो बाद पुलिस ने शव की पहचान लापता युवक गुड्डू पुत्र धर्मवीर के रूप में करने के बाद उसके परिजनों को मौके पर बुलाया तो परिजनों भी शव की पहचान लापता रोबिन उर्फ गुड्डू के रूप में की थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था। उधर परिजनों ने मोहल्ले के ही दम्पत्ति बंटी ठाकुर और उसकी पत्नी ज्योति ठाकुर के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी थीं। पुलिस ने तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस ने हत्यारोपी दम्पति को दाबिसे देकर हिरासत में ले लिया जिनसे पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो उन्होंने गुड्डू की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार मृतक युवक गुड्डू का बंटी से दोस्ताना था। इसलिये गुड्डू का बंटी के घर आना जाना लगा रहता था। इस दौरान गुड्डू के बंटी की पत्नी से अवैध संबंध बन गये। जिसका पता चलने पर बंटी ने गुड्डू को बहुत समझाया मगर गुड्डू नही माना और उसने बंटी के घर आना जाना बंद नही किया गुड्डू के नही मानने पर बंटी ने उसकी हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार बंटी में गुड्डू को अपने घर बुलाया और दोनो ने शराब का सेवन करने के बाद गुड्डू के नशे में होने पर बंटी और उसकी पत्नी ने गुड्डू का रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। दंपत्ति ने शव की पहचान नही हो सके इसके लिये मृतक के चेहरे और गर्दन पर धार धार से वार कर उसके चेहरे को श्रतिग्रस्त कर दिया था। हत्यारोपी दम्पत्ति ने घटना के बाद गुड्डू के शव को रस्सी से बांध कर शव को एक कपड़े में बांधकर सबूत मिटाने के लिये बुआडा रोड पर जंगल मे फेंक दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी दम्पत्ति से आलाकत्ल एक दांव, तीन रस्सी के टुकड़े, और मृतक की बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने दम्पत्ति से कड़ी पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया। 


उनकी निशानदेही पर 01 दांव (आला कत्ल), 03 रस्सी के टुकडे (हत्या में प्रयुक्त) व मृतक की मोटर साइकिल पैशन गिरफ्तार अभियुक्त बन्टी उपरोक्त ने बताया कि मृतक के उसकी पत्नी के साथ नाजायज समबन्ध थे, जिसके चलते उसने व उसकी पत्नी द्वारा मिलकर उसकी हत्या करने की घटना को अंजाम दिया गया।


ग्रैंड प्लाजा मॉल में लव जेहाद और आनर किलिंग का लफड़ा


मुजफ्फरनगर । हरियाणवी फिल्म या यूं कहिए देहाती फिल्म लफड़ा का आज टीम उत्तर कुमार ने मुजफ्फरनगर के अंदर जबरदस्त प्रमोशन किया।


विकास बालियान, प्रताप धामा, मोनू धनकड़, गायक राजू मलिक, सुपरस्टार राजेंद्र कश्यप उर्फ नोरंग रंगीले, शिवम बालियान, विजेंद्र सिंह, सचिन धनगर ने आज विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए दिवाली के बाद आने वाली लफड़ा फिल्म का प्रमोशन किया। फिल्म प्रमोशन के दौरान विभिन्न राजनेताओं के साथ, प्रिंट मीडिया-इलेक्ट्रॉनिक मीडिया-सोशल मीडिया, सामाजिक आदि कार्यक्रम में प्रतिभाग कर फिल्म के विषय में जानकारी दी। दिवाली के बाद धाकड़ वर्ल्ड चैनल पर प्रदर्शित होने वाली लफड़ा फिल्म का निर्माण हापुड़ और मुजफ्फरनगर के ग्रामीण अंचल में हुआ है। इस फिल्म में उत्तर कुमार पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन प्रताप धामा और विवेक शर्मा ने किया है। मोनू धनकड़ ने इस फिल्म में अपनी जिंदगी का अभी तक सबसे अलग हटके किरदार निभाया है। यह फिल्म ऑनर किलिंग, लव जिहाद इत्यादि के इर्द-गिर्द घूमती हुई फिल्म है। एडिटिंग हरिश्चंद्र की है और कैमरामैन पंकज तेजा है। फिल्म में गीतों को अपनी आवाज से राजू मलिक ने सजाया है। मेकअप मैन की भूमिका में मुस्तकीम लकी अली है। 



इस फिल्म में सुरजीत सिरोही प्रिंसिपल बने है तो राजीव सिरोही ने अपने किरदार में चार चांद लगाए है। विकास बालियान, आरजू ढिल्लों, संतोष जांगरा, प्रिया संधू, सपना चौधरी, जिया चौधरी, वर्षा उपाध्याय, रतनपाल चौधरी, अमित सहोता, राजू मलिक शिवांक बालियान, राजेंद्र कश्यप, बिजेंद्र आदि ने अभिनय किया है।


मुजफ्फरनगर में सुबह सवेरे प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने गुप्ता रिसोर्ट के पास लफड़ा फिल्म के पोस्टर को लॉन्च करते हुए फिल्म के विषय में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि देहाती फिल्म ग्रामीण अंचल, वहां के लोगों से जुड़ी हुई कहानियां सामने लाती हैं जिन्हें लोग बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने फिल्म की कामयाबी के लिए शुभकामनाएं दी।


ततपश्चात खतौली में सीता शरण कॉलेज में आयोजित चौधरी चरण सिंह क्रीडा प्रतियोगिता में टीम उत्तर कुमार का भरपूर स्वागत किया गया। लोगों ने वहां जमकर सेल्फी ली। वहां भी फिल्म का प्रमोशन किया गया, साथ ही प्रथम स्थान पर आने वाले काकड़ा के पारुल गोस्वामी को टीम उत्तर कुमार ने सम्मानित भी किया। अनुज सहरावत और साथियों ने फिल्म के प्रमोशन के लिए गई टीम उत्तर कुमार को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। बाद में विभिन्न समाचार पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक चैनल में फिल्म का प्रमोशन किया गया और पोस्टर का विमोचन भी हुआ।



देर शाम भोपा रोड स्थित एएसजी ग्रैंड प्लाजा में रेडियो एसडी 90.8 एफएम द्वारा आयोजित किए जा रहे दिवाली कार्यक्रम में टीम उत्तर कुमार को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया। माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि कर दीप प्रज्वलित किये गए। जहां राजू मलिक द्वारा गाए गीत से समा बांध दिया। वही सुपरस्टार राजेन्द्र उर्फ नोरंग की हास्य अदाकारी पर देर तक तालियां बजती रही। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने कई नृत्य, गीत प्रस्तुत किये। जिन्हें टीम उत्तरकुमार के हाथों पुरुस्कृत कराया गया। विकास बालियान ने चौकीदार फिल्म का डायलॉग सुनाया तो मोनू धनकड़ और प्रताप धामा ने भी अपने फिल्म के डायलॉग सुनाएं। रेडियो एसडी 90.8 एफएम डारेक्टर सिद्धार्थ शर्मा, मॉल के कार्यक्रम आयोजक अरविंद जैन, आरजे कबीर आदि उपस्थित रहे।


देर शाम टीम उत्तर कुमार केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डॉक्टर संजीव बालियान के आवास पर पहुंची, जहां डॉक्टर संजीव बालियान बड़ी आत्मीयता के साथ सभी से मिले। उन्होंने वहां फिल्म के पोस्टर को लांच किया साथ ही शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह फ़िल्म सफलता रिकॉर्ड तोड़ेगी।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में फ़िल्म सिटी बन रही है और इसमें देहाती सिनेमा के लिए भी बहुत कुछ होगा। उन्होंने कहा कि देहाती फिल्म धाकड़ छोरा उनके जेहन में आज तक बसी हुई है और वह आजकल भी देहाती फिल्म वक्त मिलते ही देखते हैं।फिल्म देखते हुए उन्हें पुराना समय याडी आता है।


उन्होंने हाल ही में रिलीज हुए गूंज उठा डंका गीत की जमकर सराहना करते हुए कहा कि टीम उत्तरकुमार राष्ट्रवाद को समर्पित टीम है। जो राष्ट्रीय मुद्दों को अक्सर अपनी फिल्मों, गीतों के माध्यम से उठाती है।


अवैध रूप से वीडियो व गाने डाउन लोड कर बेचने पर सात दुकानदार फंसे

मुजफ्फरनगर । शहर के सात दुकानदारों पर म्युजिक व वीडियो बगैर एनओसी के बेचने का कार्य मिलने पर उनके खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। सभी दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा में कार्रवाई की गयी है। मास्टर कॉपीराइट व वॉइस ऑफ हार्ट के हरियाणवी गानों की वीडियो बेची जा रही थी।


तीन दिन दिन पूर्व लखनऊ से आयी एक टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र में कई मोबाइल की दुकानों पर छापेमारी की थी। मास्टर कॉपीराइट के प्रतिनिधि रमेश कुमार निवासी जानकीपुरम लखनऊ व अन्य ने पुलिस टीम को साथ लेकर दुकानों पर छापेमारी की थी। प्रतिनिधि का कहना है कि उनकी संस्था व सहयोगी संस्था वॉइस ऑफ हार्ट के हरियाणवी गानों व वीडियो बगैर एनओसी के दुकानों पर डाउनलोडिंग कर बेचे जा रहे थे। इस संबंध में अक्स न्यू मोबाइल केयर डाउनलोडिंग सैंटर रुडकी रोड, गैराज मोबाइल सहारनपुर बस स्टैंड के पास, इरशाद खान चुगी चौराहा सुजडू , विकास मोबाइल गैलरी खालसा पट्टी, सलामत मोबाइल गैलरी सुजडू चंुगी, सिटी मोबाइल आलू मंडी चौराहा निकट शिवचौक, टैक्नो मोबाइल लोहिया बाजार पर छापेमारी के दौरान कॉपीराइट का मामला पाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी दुकान मालिकों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


दिवाली पर रोडवेज कर्मियों की बल्ले बल्ले


लखनऊ । दीपावली पर रोडवेज कर्मियों की बल्ले बल्ले रहेगी। यात्रियों को इस बार दीपावली पर दस दिनों तक बसों की सुविधा देने पर इनाम मिलेगा। रोडवेज यह इनाम अपने कर्मियों को प्रोत्साहन भत्ता के रूप में देगा। एमडी धीरज साहू ने प्रदेश भर के करीब 50 हजार कर्मियों को देने वाले प्रोत्साहन भत्ते की धनराशि तय कर दी है।


क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि प्रोत्साहन योजना 12 से 21 नवंबर के बीच लागू रहेगा। इस दौरान शर्तो के मुताबिक बस संचालन करने वाले संविदा व नियमित कर्मियों को प्रोत्साहन भत्ता दिए जाने की घोषणा की गई है। जिसमें हर प्रकार के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों को शामिल किया गया है। 


प्रोत्साहन भत्ता की तय की गई धनराशि इस प्रकार है


-संविदा चालक परिचालक दस दिन ड्यूटी करते है तो प्रति दिन 350 रुपये के आधार पर 3500 मिलेगा। 


-संविदा चालक परिचालक ज्यादा किमी. बस चलाते है तो उन्हें 400 प्रति दिन के हिसाब से 4000 मिलेगा। 


-संविदा चालक परिचालक तय किमी. से ज्यादा बस चलाते है तो 55 पैसे प्रति किमी. से अतिरिक्त भुगतान।


-दस दिन ड्यूटी करने वाले कार्यशाला कर्मियों को 1200 व नौ दिन की ड्यूटी पर 1000 रुपये मिलेगा। 


-10 हजार रुपये सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को मिलेगा। बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत करेंगे।


-पांच हजार रुपये प्रति बस स्टेशन पर तैनात किए गए कर्मियों और पर्यवेक्षक को दिया जाएगा।


तीन आतंकी मारे, अफसर समेत चार जवान शहीद

श्रीनगर । सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया। हालांकि, मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी सहित चार सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं। एक रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि रात के समय आतंकवादियों ने उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठियों को जवानों ने चुनौती दी और उनमें से तीन को मार गिराया।


उन्होंने कहा कि बहरहाल ऑपरेशन के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान, सेना के एक अधिकारी के अलावा तीन जवान शहीद हो गए। इस बीच, श्रीनगर में रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि रात के एक बजे के करीब बीएसएफ के गश्ती दल ने नियंत्रण रेखा से करीब 3.5 किलोमीटर दूर एंटी इनफिल्ट्रेशन ऑब्सटेकल सिस्टम (एलओसी बाड़) के पास संदिग्ध गतिविधियां देखीं।


इस्लामी आतंकवाद के खिलाफ किया प्रदर्शन


मुजफ्फरनगर। अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में इस्लामिक आतंकवाद एवं कट्टरवाद की शवयात्रा निकाल कर पुतले को शव को नाले में फेंका । आज प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत हिन्दू महासभा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस्लामिक आतंकवाद एवं कट्टरवाद की शवयात्रा निकालकर रोष व्यक्त किया । हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश कौशिक के निर्देश अनुसार पूरे प्रदेश में इस्लामिक आतंकवाद और कट्टरवाद की शवयात्रा निकाली गई क्योंकि आज पूरी दुनिया पर समाप्त होने का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि इस्लामिक आतंकवाद और कट्टरवाद दुनिया के लिए नासूर बन चुकी है । पाकिस्तान , टर्की सहित अनेक इस्लामिक देश दुनिया में आतंकवाद फैलाने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं । इन देशों की नीति केवल दुनिया को बर्बाद करना है । दुनिया का कोई भी धर्म हिंसा नहीं सिखाता लेकिन इस्लाम केवल हिंसा सिखाता है । जिला अध्यक्ष शशांक त्यागी एवं जिला प्रभारी सचिन कपूर जोगी ने संयुक्त बयान में कहा कि यदि इस्लामिक आतंकवाद को समाप्त करना है तो हमें भी अपने अंदर कट्टरवाद लाना होगा तथा पूरी दुनिया को एक होकर आतंकवाद को समाप्त करना होगा । आतंकियों का साथ देने वाले देशों का पूर्ण बहिष्कार कर उन पर आर्थिक प्रतिबन्ध लगाना होगा । इन देशों को सबक सिखाने के लिये इनसे सभी व्यापार बंद करने होंगे तथा जो मदरसे चल रहे हैं उन्हें बंद कर उनके स्कूल या अस्पताल बना देने चाहिए । इनकी हर गतिविधियों पर नजर रख कर आंतक फैलाने वालों को सीधी गोली मारने के आदेश सरकार को देने होंगे । शवयात्रा निकालने वालों में मुख्य रूप से सुरेन्द्र मित्तल , एडवोकेट विनोद शर्मा , शशांक त्यागी , सचिन कपूर जोगी , एडवोकेट नीलम , श्रेया सिंह , तुषार पाल , अनिकेत , अंकुर प्रजापति , अंकुर सिंह , सचिन चौरसिया , शुभम , अंकित, सुशील आदि मौजूद रहे।


दीपावली पर योगी सरकार ने दिया रोडवेज कर्मियों को तोहफा

 


लखनऊ l दीपावली पर रोडवेज कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों को इस बार दीपावली पर दस दिनों तक बसों की सुविधा देने पर इनाम मिलेगा। रोडवेज यह इनाम अपने कर्मियों को प्रोत्साहन भत्ता के रूप में देगा। एमडी धीरज साहू ने प्रदेश भर के करीब 50 हजार कर्मियों को देने वाले प्रोत्साहन भत्ते की धनराशि तय कर दी है।


क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि प्रोत्साहन योजना 12 से 21 नवंबर के बीच लागू रहेगा। इस दौरान शर्तो के मुताबिक बस संचालन करने वाले संविदा व नियमित कर्मियों को प्रोत्साहन भत्ता दिए जाने की घोषणा की गई है। जिसमें हर प्रकार के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों को शामिल किया गया है। 


प्रोत्साहन भत्ता की तय की गई धनराशि


-संविदा चालक परिचालक दस दिन ड्यूटी करते है तो प्रति दिन 350 रुपये के आधार पर 3500 मिलेगा। 


-संविदा चालक परिचालक ज्यादा किमी. बस चलाते है तो उन्हें 400 प्रति दिन के हिसाब से 4000 मिलेगा। 


-संविदा चालक परिचालक तय किमी. से ज्यादा बस चलाते है तो 55 पैसे प्रति किमी. से अतिरिक्त भुगतान।


-दस दिन ड्यूटी करने वाले कार्यशाला कर्मियों को 1200 व नौ दिन की ड्यूटी पर 1000 रुपये मिलेगा। 


-10 हजार रुपये सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को मिलेगा। बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत करेंगे।


-पांच हजार रुपये प्रति बस स्टेशन पर तैनात किए गए कर्मियों और पर्यवेक्षक को दिया जाएगा।


यूनियनों ने बकाए भत्ते की मांग की  


यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के महामंत्री तेज बहादुर शर्मा ने कर्मचारियों के देयक भुगतान में से 10 हजार रुपये भत्ते की मांग की गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि दीपावली पर कर्मियों को बकाया भत्ता दिए जाने की मांग एमडी को पत्र भेजकर किया गया है।   


योगी सरकार का आंगनबाड़ियों को दीपावली का तोहफा

लखनऊ l प्रदेश की योगी सरकार दिवाली पर प्रदेश के आंगनबाड़ी केन्‍द्रों से जुड़े लाभार्थियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। सरकार की ओर से लाभार्थियों को उच्‍च गुणवत्‍ता का पौष्टिक आहार उपलब्‍ध कराया जाएगा। अभी तक आंगनबाड़ी केन्‍द्रों से जुड़ी लाभार्थियों को कोटेदार के माध्‍यम से पुष्‍टाहार उपलब्‍ध कराया जाता था। अब सरकार की ओर से आंगनबाड़ी से जुड़ी गर्भवती महिलाओं, शिशुओं व बालिकाओं को दूध पाउडर, दही व घी भी दिया जाएगा।


 


राष्‍ट्रीय ग्रामीण आजीवि‍का मिशन से जुड़े स्‍वयं सेवी संस्‍थाओं की महिलाएं पुष्‍टाहार के यह पैकेट पैक करके आंगनबाड़ी केन्‍द्रों तक पहुंचाने का काम करेंगी। इससे स्‍वयं सेवी संस्‍थाओं से जुड़ी महिलाएं भी रोजगार मिलने से आत्‍मनिर्भर बनेंगी । यही नहीं, स्‍वयं सेवी समूह की महिलाएं पुष्‍टाहार की गुणवत्‍ता भी जांचेंगी।


 


उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1.89 लाख आंगनबाड़ी केन्‍द्र हैं। जहां पर 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों को शिक्षा देने के साथ, किशोर युवतियों, गर्भवती महिलाओं तथा शिशुओं की देखरेख करने वाली माताओं की आवश्यकताओं की पूर्ति कार्यकर्ता व सहायिकाओं के माध्‍यम से की जाती है। आंगनबाड़ी केन्‍द्रों पर लाभार्थियों को अब चावल, दाल व गेहूं के साथ दूध पाउडर, दही, घी भी उत्‍तर प्रदेश सरकार की ओर से दिया जाएगा। इससे प्रदेश भर के आंगनबाड़ी केन्‍द्रों से जुड़ी 1.64 करोड़ लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। लखनऊ में 2015 आंगनबाड़ी केन्‍द्र हैं। जहां पर 1.60 लाभार्थियों को कोटेदारों के माध्‍यम से राशन उपलब्‍ध कराया जाता था। सोमवार से राष्‍ट्रीय आजिवि‍का मिशन से जुड़ी स्‍वयं सहायता समूह की महिलाएं कोटेदार के यहां से राशन लेकर उसको पैक करेंगी। इसके अलावा वह दूध पाउडर, दही व घी के अलग पैकेट बनाएंगी। इन पैकेटों को वह आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लेकर जाकर सौपेंगी। जहां से कार्यकत्रियां उन पैकेटों को लाभार्थियों तक पहुंचाएंगी। इसमें राष्‍ट्रीय ग्रामीण अजिवि‍का मिशन व बाल विकास पुष्‍टाहार विभाग व खाद्य एवं रसद आपूर्ति विभाग बराबर की जिम्‍मेदारी निभाएंगे। लखनऊ में सोमवार से इस योजना की शुरुआत की जाएगी । दिवाली तक पुष्‍टाहार के पैकेट सभी लाभार्थियों तक पहुंचा दिए जाएंगे। राष्‍ट्रीय ग्रामीण अजिवि‍का मिशन के उपायुक्‍त स्‍वत: रोजगार सुख राज बंधु बताते हैं कि कंपनियों से जो पुष्‍टाहार मिलता था वह पहले कोटेदारों के माध्‍यम से सीधा आंगनबाड़ी केन्‍द्रों पर जाता था। अब स्‍वयं सहायता समूह की महिलाएं पुष्‍टाहार का पैक करके आंगनबाड़ी केन्‍द्रों तक पहुंचाएंगी। फरूर्खाबाद के 178 आंगनबाड़ी केन्‍द्रों पर 3 हजार के करीब लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।


दो लाख के पटाखों समेत नयी मंडी से एक गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर । नई मंडी पुलिस ने 2 लाख रूपये के अवैध पटाखों सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। 


थाना नई मंडी पुलिस द्वारा राजवंशी स्कूल के सामने वाले मकान में से भारी मात्रा में विस्फोटक व अवैध पटाखे रखने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। 


गिरफ्तारी अभियुक्त का नाम व पतासुनील पुत्र रामगोपाल निवासी राजवंशी स्कूल के सामने गांधी नगर थाना नई मण्डी है। उसके पास 295 विस्फोटक आतिशबाजी बरामद हुई जिसकी किमत लगभग 2 लाख रूपयें है।


जिले में मिले 34 नए कोरोंना पॉजिटिव मिले

मुजफ्फरनगर l Date 08-11-2020


सैंपल रिपोर्ट प्राप्त-1044


 


आज पॉजिटिव-- 34


06 Rtpcr


19 Rapid antigen test 


07 pvt lab


02 other distt


= 34


-------


आज ठीक/डिस्चार्ज -33


टोटल डिस्चार्ज- 5751


टोटल एक्टिव केस- 277


छपार में मिले युवती की शिनाख्त नहीं

मुजफ्फरनगर । थाना छपार क्षेत्र बामन दर्रा पुल के पास एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है, जिसकी उम्र करीब 22 वर्ष, कद 5 फुट 6 इंच, बाल काले व बॉय कट है, बदामी रंग का दुपट्टा, बदामी रंग की पजामी व बदामी रंग का कुर्ता जिस पर काले-लाल रंग की लाइन बनी है दोनों हाथों में पीली धातु की चूड़ियां पहने हुए हैं तथा मुंह पर काले रंग का मास्क पहने हैं उक्त अज्ञात महिला के शव के संबंध में यदि किसी को कोई सूचना मिलती हो तो थाना छपार को मोबाइल नंबर 94 5440 4079 पर दे सकते हैं।


पालिका बोर्ड के एजेंडे पर सभासद विपुल भटनागर के तीखे तेवर


मुजफ्फरनगर । वार्ड 32 के सभासद विपुल भटनागर द्वारा नगरपालिका बोर्ड बैठक में चर्चा हेतु अजेंडा में रखने के लिए जनहित के निम्न बिन्दु अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को भेजे गए थे। जिनमे शहर में विभिन्न स्थानो पर सड़के तो सही है पर कुछ गड्ढों की वजह से या थोड़ी सी नाली टूटने की वजह से पूरी सड़क टूटने की सम्भावना है अतः per sq feet के हिसाब से एक आम ठेका छोड़ दिया जाए जो सभासद की संतुति पर ठीक करा दिया जाए। 


ग्रहक़र व जलकर वर्तमान कर के सापेक्ष घरेलू 5-6 गुना व व्यावसायिक में 30 से 35 गुना हो गया है जिसे बोर्ड में चर्चा हेतु रख कर न्यायसंगत किया जाए। 


कोविड के समय व्यावसायिक प्रतिष्ठान व दुकान बंद रही अतः लॉक डाउन अवधि का टैक्स उन पर माफ़ किया जाना चाहिए। 


शासन की गाइड्लाइन के अनुसार कर्मचारियों की उपस्तिथी बाइओमेट्रिक मशीनो द्वारा हो।


आवारा पशु जैसे कुत्ते व बंदर के लिए एक बड़ा स्थान चिन्हित कर उन्हें वहाँ बड़े जाल में रखा जाए व देखभाल लिए वहाँ मंदिर की स्थापना हो। 


परंतु अधिकारियों कर्मचारियों की हटधर्मिता व तानाशाही रवैए के कारण इस बोर्ड बैठक में उक्त बिंदुओ को नहीं रखा गया। 


नगरपालिका एक प्राइवट लिमिटेड कम्पनी की तरह कार्य कर रही है जिसमें जनता तो छोड़ो सभासद तक जनभावनाओ को बोर्ड में चर्चा के लिए नहीं रख सकते .. मैं इसकी घोर निंदा करता हूँ। 


आम जनता को भी इसका विरोध करना चाहिए नहीं तो कई गुणे टैक्स देने के लिए तैयार रहना चाहिए।


अंजू अग्रवाल को आल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी ने किया सम्मानित


मुजफ्फरनगर । ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी दोबारा महिला सशक्तिकरण के लिए महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल जी पहुंची कमेटी द्वारा पालिका अध्यक्ष द्वारा कराए जा रहे शहर में विकास कार्य एवं कोरोना वायरस के समय पूरे शहर में घूम घूम कर हर गली मोहल्ले को सेनीटाइज करने एवं महिला सशक्तिकरण के रूप में पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है चाहे बात जमीन की हो चाहे चांद की हर जगह महिलाओं का बोलबाला है। जब से मैंने अपना कार्यकाल संभाला है महिला सुरक्षा मेरी प्राथमिकता रही है शहर के लगभग सभी गर्ल्स स्कूलों के बाहर सीसी कैमरे लगवाए गए हैं। इसके अलावा जहां पर भी जरूरत है वहां पर सीसी कैमरा पालिका द्वारा लगवाए गए हैं और उनका कंट्रोल रूम पुलिस लाइन में बनाया गया है क्योंकि मैं खुद एक महिला हूं मैं जानती हूं महिला सुरक्षा कितनी बड़ी चीज होती है। इस अवसर पर प्रमुख उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल, सभासद प्रेमी छाबड़ा, व्यापारी नेता विश्वदीप गोयल, बीना शर्मा, जर्नलिस्ट अंकुर दुआ, राजकुमार, देवेंद्र चौहान, सोनिया लूथरा आर्ट ऑफ लिविंग, पारुल कुमार इत्यादि एवं ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमिटी से जुड़े हुए लोग मौजूद रहे।


दिवाली पर सफाई अभियान में जुटी अंजू अग्रवाल


मुजफ्फरनगर । दीपावली के महापर्व से पूर्व नगर पालिका को क्लीन करने के लिए संकल्प के साथ पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल क्षेत्रीय माननीय सभासद गण एवं अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ लेकर दृढ़ संकल्पित भाव से प्रातः 7:00 बजे देवी अहिल्याबाई चौक पर सफाई मित्रों की उपस्थिति लेकर उन्हें वार्डों में भेजा गया वार्ड संख्या 1,33,5,8,3,18,42, मे युद्ध स्तर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस विशेष सफाई अभियान में पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के अतिरिक्त विजेंद्र पाल और मनोज वर्मा, अरविंद धनकर, आबिद अली, दिलशाद, लक्ष्मण, सफीक अहमद, सभासद गण तथा अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रविंद्र सिंह राठी, संजय पुंडीर एवं उमाकांत शर्मा सफाई निरीक्षक पूरन चंद पाल प्रभारी कार्यालय अधीक्षक स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, अशोक ढींगरा, रक्षित शर्मा लिपिक गण, प्रियेश कुमार सिंह आईटी ऑफिसर तथा सभी सफाई नायक एवं सफाई कर्मचारी सम्मिलित रहे। क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा इस विशेष अभियान की प्रशंसा की गई माननीय पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।



मुजफ्फरनगर में वायु प्रदूषण फैलाने के आरोप में के के डुप्लेक्स सहित कई फैक्ट्रियां सील

मुजफ्फरनगर l जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के दिशा निर्देश पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने नई मंडी थाना क्षेत्र जानसठ रोड स्थित के के डुप्लेक्स सहित कई फैक्ट्रियों को वायु प्रदूषण फैलाने के चलते सील कर दिया है l


बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से के के डुप्लेक्स सहित कई अन्य फैक्ट्रियां लगातार वायु प्रदूषण फैला रही थी l जिसकी शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय पर की गई थी l आज सुबह जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रदूषण विभाग को वायु प्रदूषण फैला रही फैक्ट्रियों को सील करने के आदेश जारी किए l जिसके बाद प्रदूषण विभाग ने अपनी आगे की कार्रवाई की lप्रदूषण विभाग ने मिल के प्रोडक्शन व बॉयलर को सील कर दिया। पेपर मिल में ईंधन के रूप में प्रतिबंधित पॉलीथिन व प्लास्टिक प्रयोग की जा रही थी। प्रदूषण विभाग ने औचक छापेमारी के दौरान मिली खामियों के बाद जिला प्रशासन की मौजूदगी में पेपर मिल का प्रोडक्शन व बॉयलर को सीज कर दिया।


02 दिन पूर्व भी प्रदूषण विभाग ने 06 कोल्हुओं पर लाखों रुपये का जुर्माना किया था। जनपद की सभी फैक्टरी को कड़ी चेतावनी दी कि बढ़ते प्रदूषण पर होगी कार्यवाही। थाना सिखेडा के जानसठ रोड के के डुप्लेक्स पेपर मिल पर छापेमारी की गई।


अवैध संबंधों में की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपी दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 


खतौली में बुआडा रोड पर लापता युवक का शव पड़ा मिला। बताया जाता है कि अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या उसके दोस्त ने ही की। युवक की निर्मम हत्या की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खतौली क्षेत्र के बुआड़ा मार्ग की घटना से सनसनी फैल गई। 


खतौली पुलिस द्वारा बताया गया कि उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना खतौली पर CN-488/20 US-302,201 IPC बनाम नामजद अभियुक्त पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर आलाकत्ल एक दाब बरामद किया गया है। अन्य कार्यवाही प्रचलित है।


यूपी में मैडिकल की फीस में इजाफा


लखनऊ । उत्तर प्रदेश में निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों की फीस तय कर दी गई है। पिछले सत्र की तुलना में फीस में 10 से 20 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। नीट यूजी-2020 के तहत प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए 24 मेडिकल कॉलेजों और 19 बीडीएस कॉलेजों की फीस निर्धारित की गई है। 


इन मेडिकल कॉलेजों की फीस 10.40 लाख से 12.72 लाख, जबकि बीडीएस की फीस 2.93 लाख से 3.65 लाख रुपये सालाना निर्धारित की गई है। तय फीस का शासनादेश जारी कर दिया गया है।


पाठ्यक्रम के अलावा शासन ने हॉस्टल, विविध शुल्क, सिक्योरिटी शुल्क भी तय किया है। मेडिकल कॉलेज एसी हॉस्टल के लिए 1.75 लाख रुपये, नॉन एसी के लिए 1.50 लाख रुपये सालाना ले सकेंगे।  इसके अलावा हॉस्पिटल, लाइब्रेरी, लैब व अन्य सिक्योरिटी के लिए एक मुश्त तीन लाख रुपये जमा कराने होंगे जो पाठ्यक्रम पूरा होने पर वापस मिलेंगे। विविध शुल्क के रूप में मेडिकल कॉलेज अधिकतम 80 हजार रुपये सलाना ले सकेंगे। 


Featured Post

जानलेवा हमले के दो आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा मौहल्ला आर्यपुरी भूड में जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के अभियोग का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त...