बुधवार, 11 मार्च 2020

आज का पंचाग


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 11 मार्च 2020*
⛅ *दिन - बुधवार* 
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - चैत्र (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - फाल्गुन)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - द्वितीया शाम 03:33 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
⛅ *नक्षत्र - हस्त रात्रि 07:00 तक तत्पश्चात चित्रा*
⛅ *योग - गण्ड सुबह 08:12 तक तत्पश्चात वृद्धि*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:37 से दोपहर 02:05 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:52*
⛅ *सूर्यास्त - 18:45* 
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - 
 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चैत्र मास* 🌷
🙏🏻 *होली के तुरंत बाद चैत्र मास का प्रारंभ हो जाता है। चैत्र हिन्दू धर्म का प्रथम महीना है।* 
👉🏻 *चित्रा नक्षत्रयुक्त पूर्णिमा होने के कारण इसका नाम चैत्र पड़ा (चित्रानक्षत्रयुक्ता पौर्णमासी यत्र सः)।*  
➡ *इस वर्ष 10 मार्च 2020 (उत्तर भारत हिन्दू पञ्चाङ्ग के अनुसार) चैत्र का आरम्भ हो रहा है। चैत्र मास को मधु मास के नाम से जाना जाता है।* 
👉🏻 *इस मास में बसंत ऋतु का यौवन पृथ्वी पर देखने को मिलता है।*
👉🏻 *चैत्र में रोहिणी और अश्विनी शून्य नक्षत्र हैं इनमें कार्य करने से धन का नाश होता है।*
🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार*
*“चैत्रं तु नियतो मासमेकभक्तेन यः क्षिपेत्। सुवर्णमणिमुक्ताढ्ये कुले महति जायते।।”*
➡ *जो नियम पूर्वक रहकर चैत्रमास को एक समय भोजन करते बिताता है, वह सुवर्ण, मणि और मोतियों से सम्पन्न महान कुल में जन्म लेता है ।*
👉🏻 *चैत्र में गुड़ खाना मना बताया गया है। चैत्र माह में नीम के पत्ते खाने से रक्त शुद्ध हो जाता है मलेरिया नहीं होता है।*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार चैत्र में गौ का दान करने से कायिक, वाचिक तथा मानसिक पापों का निवारण होता है .*
👉🏻 *देव प्रतिष्ठा के लिये चैत्र मास शुभ है।* 
➡ *चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नववर्ष का शुभारम्भ होता है। हिन्दू नववर्ष के चैत्र मास से ही शुरू होने के पीछे पौराणिक मान्यता है कि भगवान ब्रह्मदेव ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना शुरू की थी।*
*ताकि सृष्टि निरंतर प्रकाश की ओर बढ़े।* 
*चैत्रमासि जगद् ब्रह्मा स सर्वा प्रथमेऽवानि ।*
*शुक्ल पक्षे समग्रं तत - तदा सूर्योदय सति ।। (ब्रह्मपुराण)*
🙏🏻 *नारद पुराण में भी कहा गया है की चैत्रमास के शुक्लपक्ष में प्रथमदिं सूर्योदय काल में ब्रह्माजी ने सम्पूर्ण जगत की सृष्टि की थी।*
*चैत्रे मासि जगद्ब्रह्मा ससज प्रथमेऽहनि ।।*
*शुक्लपक्षे समग्रं वै तदा सूर्योदये सति ।।*
🙏🏻 *इसलिए खास है चैत्र*
*चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को रेवती नक्षत्र में विष्कुम्भ योग में दिन के समय भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था। “कृते च प्रभवे चैत्रे प्रतिपच्छुक्लपक्षगा ।* *रेवत्यां योग-विष्कुम्भे दिवा द्वादश-नाड़िका: ।।* *मत्स्यरूपकुमार्यांच अवतीर्णो हरि: स्वयम् ।।”*
🙏🏻 *चैत्र शुक्ल तृतीया तथा चैत्र पूर्णिमा मन्वादि तिथियाँ हैं। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है।*
➡ *भविष्यपुराण में चैत्र शुक्ल  से विशेष सरस्वती व्रत का विधान वर्णित है ।*
➡ *चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तक नवरात्र मनाये जाते हैं जिसमें व्रत रखने के साथ माँ जगतजननी की पूजा का विशेष विधान है।*
➡ *चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाती है।*
➡ *युगों में प्रथम सत्ययुग का प्रारम्भ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से माना जाता है।*
➡ *मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को हुआ था।*
➡ *युगाब्द (युधिष्ठिर संवत) का आरम्भ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को माना जाता है।*
➡ *उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य द्वारा विक्रमी संवत् का प्रारम्भ भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को किया गया था।*
👉🏻 *चैत्र मास में ऋतु परिवर्तन होता है और हमारे आयुर्वेदाचार्यों ने इस मास को स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना है।*
🌷 *पारिभद्रस्य पत्राणि कोमलानि विशेषत:। सुपुष्पाणि समानीय चूर्णंकृत्वा विधानत: ।*
*मरीचिं लवणं हिंगु जीरणेण संयुतम्। अजमोदयुतं कुत्वा भक्षयेद्रोगशान्तये ।*
➡ *नीम के कोमल पत्ते, पुष्प, काली मिर्च, नमक, हींग, जीरा मिश्री और अजवाइन मिलाकर चूर्ण बनाकर चैत्र में सेवन करने से संपूर्ण वर्ष रोग से मुक्त रहते हैं।*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक 2020


21 मार्च प्रातः 6.20 से 26 मार्च सायं 7.15 बजे तक


एकादशी
19 मार्च


प्रदोष
      7  मार्च
  21  मार्च


अमावस्या
24 मार्च


मेष - पॉजिटिव - स्थिति में परिवर्तन होगा और आप को सुकून देने वाली कुछ सुदूर की यात्राएं होंगी। आप किसी को परेशानी में देखकर उसकी सहायता करने का प्रयास करेंगे और सद्भाव तथा शांति कायम करने का प्रयास करें। आपके जीवन का एक अच्छा और महत्वपूर्ण समय साबित होगा।


नेगेटिव - काम को लेकर उच्च अधिकारियों का दबाव रहेगा, जिससे तनाव का सामना करना पड़ सकता है। रुपये के लेन-देन से बचें। कार्यक्षेत्र में कार्यभार की अधिकता से दिन भागदौड़ में बीतेगा और थकान का अनुभव होगा। अनावश्यक व्यय की अधिकता रहेगी।


लव - कुछ ऐसा जिससे आपके साथी को खुशी मिले और आप उन्हें रिझा सकें। किसी खास के सामने अपने प्यार का इज़हार करना चाहते हैं उनकी प्रेम की अर्जी स्वीकार की जा सकती है।


व्यवसाय - व्यावसायिक गतिविधियां सफल रहेंगी और कारोबार से संबंधित कार्यों में धन लाभ के योग बनेंगे। हालांकि, भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा।


स्वास्थ्य - पिछले काफी समय से जो परेशानियां चली आ रही थी उन परिस्थितियों से आप बाहर निकलेंगे और जीवन के नए अध्याय का श्री गणेश करेंगे।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: पांच
वृषभ - पॉजिटिव - आप समाज सेवा के कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। समय काफी अच्छा रहेगा और आप अपनी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मुकाम प्राप्त करेंगे और अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। आपका मन सहज रूप से धर्म के प्रति झुकाव महसूस करेगा।


नेगेटिव - क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिजनों से अनबन हो सकती है। वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा किसी परिजन से अनबन हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मन में नकारात्मक विचार न आने दें।


लव - रोमांटिक लाइफ में काफी पॉजिटिव रिसपोंस मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। अपने पार्टनर से भी आपको पॉजिटिव एनर्जी मिलेगी। अपे रिश्ते को और बेहतर बनाने के लिये नविन उपहार का ही इस्तेमाल करें।


व्यवसाय - कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पदोन्नति भी मिल सकती है। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन होगा। पुराना अटका पैसा वापस मिलने की संभावना रहेगी।


स्वास्थ्य - दुखों से मुक्ति मिलेगी और जीवन चक्र में सुखों की प्राप्ति होगी।


भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: एक


मिथुन - पॉजिटिव - आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक आकर्षक और सुंदर पर्यटक स्थल की यात्रा करेंगे। आप अपने कलेवर में वापस आ जाएंगे और स्वयं को अग्रणी बनाने का प्रयास करेंगे। जो लोग प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं उनके लिए है यह समय उपलब्धियों से भरा रह सकता है।


नेगेटिव - मेहनत के बिना कुछ भी आसान नहीं होगा इसलिए कमर कस कर मेहनत करने के लिए तैयार हो जाएं। स्वजनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। काम की अधिकता से थकान का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी।


लव - जीवन में नये प्रेम की शुरुआत हो सकती है। उनके लिये प्रेम का यह दिन अनुकूल परिणाम लेकर आ सकता है। साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने के लिये कुछ नया करने की जरुरत है।


व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आय वृद्धि के योग रहेंगे। व्यवसाय-धंधा अच्छा चलेगा। कार्यस्थल पर मित्रों और सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा।


स्वास्थ्य - आपको मानसिक रूप से कुछ परेशानियाँ समय-समय पर देती रहेंगी।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: सात


कर्क - पॉजिटिव - आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रह सकता है। परिवार के लोगों और मित्रों के साथ समय बिताने का काफी मौका मिलेगा जिससे आपके रिश्ते में घनिष्ठता बढ़ेगी। आपके रिश्ते आपके भाई बहनों के साथ काफी बेहतर रहेंगे और आप के रिश्तो में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी।


नेगेटिव - क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। व्यर्थ वाद-विवाद तथा तकरार में उतरने से भी बचना होगा। धन-व्यय की अधिकता रहेगी। अनावश्यक खर्च से बचने की आवश्यकता है। यात्रा पर जाने से बचें।


लव - आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि आपके रिश्ते में किसी बात को लेकर ग़लतफ़हमी पैदा हो सकती है इसलिए अपने रिश्ते को जीवित और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए किसी भी ग़लतफ़हमी को पैदा होने से पहले ही समाप्त कर दें।


व्यवसाय - सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियों से लाभ होगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और सहकर्मियों के सहयोग से सभी कार्यों में सफलता मिलेगा। कार्यभार की अधिकता से मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं।


स्वास्थ्य - कुछ समस्याएं अचानक से आपके सामने आएँगी जिनका आपको कोई मूल कारण नजर नहीं आएगा।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: दो
सिंह - पॉजिटिव - बृहस्पति और शनि की स्थिति आप को सामाजिक तौर पर सम्मानित व्यक्ति के रूप में प्रतिष्ठित करेगी और आपका नाम होगा। आप परिजनों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाएंगे अथवा धर्म-कर्म के कार्य में लगेंगे। आप ऐसा भी कोई कार्य करेंगे जिसमें समाज का हित हो।


नेगेटिव - दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। आपके रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है या फिर काम के सिलसिले में आप इतने व्यस्त हो जाएंगे या इतने दूर जा सकते हैं कि जीवन साथी से आपके संबंधों पर उसका असर पड़ सकता है।


लव - जो लोग पिछले दो तीन सालों से प्रेम में असफल हो रहे थे उनके लिये यह दिन पॉजिटिव रहने के आसार हैं। प्यार के मामले में आपके लिये यह अच्छा समय है।


व्यवसाय - व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम का बोझ अधिक रहेगा और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे।


स्वास्थ्य - अपनी आंतरिक शक्ति के बलबूते आप आरोग्य कि चुनौतियों से पार पा लेंगे।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: छ


कन्या - पॉजिटिव - आपके प्रयासों से आपके जीवनसाथी को लाभ मिलेगा जो अंततः आपका लाभ होगा अतः प्रत्येक कार्य में अपने जीवन साथी की सहायता करें और उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। आपका वैवाहिक जीवन ख़ुशियों से भरा हुआ रहे।


नेगेटिव - सार्वजनिक स्थलों पर सावधानी बरतें। कारोबार में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि, अनावश्य धनखर्च की अधिकता रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, वरना विवाद होने की संभावना रहेगी।


लव - यदि आपने अभी तक किसी को अपना दिल नहीं दिया है तो किसी खास से वह मुलाकात हो सकती है जिन्हें आप अपना दिल दे बैठें। क्षमतानुसार उपहार में दे सकते हैं।


व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और अपने परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन में धन व्यय होगा।


स्वास्थ्य - आप अपनी मानसिक और शारीरिक क्षमता में वृद्धि महसूस करेंगे।


भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: छ


तुला - पॉजिटिव - स्थितियां पक्ष में ही रहेंगी। आपको धन संबंधी मामलों में कोई समस्या नहीं होगी और शनि की शुभता आपको पारिवारिक सुख का आनंद देगी। आपके पारिवारिक जीवन के लिए समय अनुकूल रहेगा और इस दौरान आपसी संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।


नेगेटिव - कामकाज की अधिकता रहने से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यता विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कड़ी मेहनत से काम सफल होंगे।


लव - आपका प्रेमजीवन और भी संघर्षमय हो सकता है। अंजाने में हुई गलतियों को ईमानदारी से स्वीकार करें और अपने अंहकार को त्याग कर एक नई शुरुआत करने का प्रयास करें सफलता मिल सकती है।


व्यवसाय - व्यापार-धंधे में लाभ की स्थिति रहेगी। कारोबार विस्तार को लेकर व्यवस्थित रूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा।


स्वास्थ्य -आरोग्य के लिए आप योग अभ्यास तथा प्राणायाम का सहारा लेंगे।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: एक
वृश्चिक - पॉजिटिव - परिवार में कोई उत्सव अथवा फंक्शन होने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा किसी नए सदस्य के आगमन से भी आपके परिवार में ख़ुशियों की बरसात होगी। आपसी समझ विकसित होगी और सभी एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखेंगे जिससे आपका पारिवारिक जीवन खिला-खिला रहेगा।


नेगेटिव - सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अनुपयोगी वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है।


लव - प्रेमजीवन में आपके लिये परिस्थितियां थोड़ी मुश्किल बना रहे हैं। लेकिन मेहनत और धीरज के साथ जो काम होता है उसकी सफलता का आनंद भी अलग होता है।


व्यवसाय - व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से मन चिंतित हो सकता है। वाणी की मधुरता से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे।


स्वास्थ्य - आप मानसिक और शारीरिक रूप से काफी हद तक ठीक रहेंगे।


भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: सात


धनु - पॉजिटिव - कुछ समय के लिए हो सकता है कि आपको अपने परिवार से दूर रहना पड़े। लेकिन ऐसी संभावना अवश्य है कि आप इस दौरान अच्छे और सुख पूर्ण पारिवारिक जीवन का आनंद लेंगे। आपके वैवाहिक जीवन के काफी मधुर रहने की संभावना है।


नेगेटिव - कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन भागदौड़ की अधिकता रहने से अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे। संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। प्रोफेशनल मामले में किसी काम पर नियंत्रण बनाए रखें। पढ़ाई से ब्रेक लेकर कोई नया स्किल सीखने का प्रयास करेंगे।


लव - विवाहित जातकों का रोमांटिक जीवन काफी अच्छा रहने के आसार हैं। लेकिन सूर्य के प्रभाव से अस्त शुक्र के चलते अविवाहित प्रेमी जातको के लिये समय थोड़ा संघर्ष वाला रह सकता है।


व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, जिससे सभी कार्य सफल होंगे। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। वाणी की मधुरता से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे।


स्वास्थ्य - आपकी ऊर्जा शक्ति में वृद्धि होगी तथा आप चुस्त दुरुस्त रहेंगे।


भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: तीन


मकर - पॉजिटिव - आपका दांपत्य जीवन अपने श्रेष्ठ रूप में आपके सामने आएगा और आप दोनों एक अच्छे वैवाहिक जीवन का अनुभव करेंगे तथा एक दूसरों के साथ उत्तम दांपत्य सुख का आनंद लेंगे। एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव जागेगा और परस्पर एक दूसरे की भावनाओं को समझते हुए पति पत्नी के रूप में आप जीवन की गति को आगे बढ़ाएंगे।


नेगेटिव - कुछ व्यवधान लेकर आएगा और आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है, लेकिन धन अधिक खर्च होगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं।


लव - लंबे समय से रोमांस कर रहे जातकों को अपने संबंध नीरस महसूस हो सकते हैं। अपने पार्टनर की इच्छाओं, अपेक्षाओं पर खरा उतरकर व उनकी भावनाओं की कद्र करके ही आप अपने प्यार को रिझा सकते हैं।


व्यवसाय - व्यापार-धंधे में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, जिससे मन व्यथित हो सकता है, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी।


स्वास्थ्य - छोटी-मोटी समस्याओं जैसे कि पेट संबंधित परेशानिया हो सकती है।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: पांच
कुंभ - पॉजिटिव - वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं दूर होंगी और आप एक-दूसरे को अधिक समय देंगे तथा समझने का प्रयास करेंगे जिससे आपका आपसी तालमेल बेहतर होगा। कामकाज के उद्देश्य से प्रवास पर जा सकते हैं। व्यापार विस्तार की नई योजना बना सकते हैं।


नेगेटिव - आपको सतर्कता से रहना होगा और किसी भी झगड़े में ना पड़ें। आपको अपने जीवन साथी का आदर करना चाहिए। प्रोफेशनल स्तर पर अतिरिक्त काम का बोझ बढ़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे मानसिक एवं शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं।


लव - रोमांटिक लाइफ में एंटर करने वालों के लिये यह समय पॉजिटिव संकेत कर रहा है। इस समय आप अपने सपनों के साथी के साथ मुलाकात कर अपने दिल की बात उन्हें कह सकते हैं।


व्यवसाय - सगे-संबंधियों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन और वेतन वृद्धि के योग हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति के नए द्वार खुलेंगे।


स्वास्थ्य - आंतों में संक्रमण आदि हो सकता है।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: छ


मीन - पॉजिटिव - परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और पूरा दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। परिजनों से निकटता का अनुभव करेंगे। उनका सहयोग भी मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और परिजनों के साथ किसी रमणीय पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।


नेगेटिव - व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन भागदौड़ और कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगा। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।


लव - काफी समय से किसी के प्यार में खोये हैं वे अपने साथी के साथ कहीं घूमने की योजना बनायें तो पिछली बातों पर मिट्टी डालकर अपने संबंधों में नई जान डालने में कामयाब हो सकते हैं।


व्यवसाय - व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी। सभी कार्य निर्धारित रूप से योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। सहकर्मियों की मदद से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।


स्वास्थ्य - आप की खाने की आदत हो सकती है इसलिए अपनी दैनिक दिनचर्या का सख़्ती से पालन करें।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: दो


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 11  को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं।


दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 


 
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  
  
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं।


सोमवार, 9 मार्च 2020

ढोल की थाप पर थिरकी होली

मुजफ्फरनगर।  शहर में होली का उल्लास लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा। सुबह  जहां लोगों ने रंगों से होली खेली तो शाम को होलिका दहन कर जश्न मनाया।  शाम के समय  शहर में कई स्थानों पर होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के बाद हर जगह जश्न का माहौल नजर आया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग झूमते नजर आए। डीजे पर भी लोग जमकर थिरके। वहीं, कई जगह लोगों ने खड़ी-बैठकी होली खेली। पारंपरिक वेशभूषा पहनकर महिलाओं व पुरुषों ने सामूहिक नृत्य किया।  इससे पहले दिनभर रंगों का उल्लास रहा। दोपहर 1.30 बजे के बाद से शाम तक होलिका की पूजा-अर्चना चलती रही। सरवट प्रधान ऊषा शर्मा व पंडित श्रीभगवान शर्मा ने पूजन के साथ होली मिलन में सभी को शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं ने होलिका की परिक्रमा की और उसमें पकवान, अनाज अर्पित किया। मुहूर्त पर ही होलिका दहन किया गया और लोगों ने सुख-शांति की कामना की। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।


पंचांग  10 मार्च 2020 

पंचांग  10 मार्च 2020 
तिथि  प्रतिपदा  19:24 तक
नक्षत्र  उत्तर फाल्गुनी  21:59 तक 
पक्ष      कृष्ण
वार  मंगलवार   
योग   शुला  12:32 तक
सूर्योदय  06:40   
सूर्यास्त  18:22   
चन्द्रमा   कन्या राशि में    
राहुकाल   दोपहर  15:27 − 16:55
विक्रमी संवत्    2076   
शक सम्वत  1941   
मास  फाल्गुन   
शुभ मुहूर्त  अभिजीत  12:08 − 12:54


10 मार्च राशिफल 
मेष राशि
नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावनाएं बन रही हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। 
वृष राशि
आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। 
मिथुन राशि
पठन-पाठन में रूचि बढ़ेगी, लेकिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। बाह्य सुख में वृद्धि होगी। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। 
कर्क राशि
मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगें। बातचीत में संयत रहें। संचित धन में कमी आ सकती है। बाह्य सुख का विस्तार होगा।  
सिंह राशि
आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेगें, परन्तु क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
कन्या राशि
मन अशान्त रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।
तुला राशि
धैर्यशीलता में कमी आयेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। सन्तान का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि
दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।
धनु राशि
आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। 
मकर राशि
आत्मविश्वास में कमी आएगी। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी।
कुंभ राशि
आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
मीन राशि 
मन अशान्त रहना। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा में कठिनाइयां आ सकती है। 


महिला से बात करने के विरोध में युवक को गोली मारी

मुजफ्फरनगर।  थाना छपार क्षेत्र में घर के बाहर खड़े युवक को दबंगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया।
बताया गया है कि महिला से फोन पर बात करने के विरोध को लेकर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को गोलीमारकर घायल कर दिया।  गोली मारने के बाद हमलावर मौके से हुए फरार हो गए। 45 वर्षीय अब्बास त्यागी कंधे से होकर गोली आर पार निकल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीरता के चलते इलाज के लिए कराया भर्ती कराया।  


Happy holi from success academy

हैप्पी होली


पूर्व मंत्री उमकिरण और युवा नेता विक्रात की और से होली की शुभकामनाएं

पूर्व मंत्री उमा किरण की ओर से होली की शुभकामनाएं 3


होली मनती रही लूट होती रही

मुज़फ्फरनगर । होली मिलन चलता रहा और लुटेरे व्यापारी को लूट ले गये।


वारदात कर बदमाश भोपा रोड की तरफ फरार हो गए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। नई मंडी निवासी किराना व्यापारी प्रवीण कुमार बंसल की नवीन मंडी स्थल में किराना की थोक की दुकान है। सोमवार को दोपहर के समय व्यापारी व उसका बेटा शांतनु दुकान पर बैठे हुए थे। गेट नम्बर 5 के बाहर बाइक खडी करने के दो बदमाश हेलमेट लगाकर किराना व्यापारी की दुकान में घुस गए। बदमाशों ने दुकान में घुसते ही पिस्टल निकालकर व्यापारी को आंतकित कर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने गल्ले में रखी लाखों की नकदी लूट ली। उसके बाद बदमाशों ने व्यापारी की जेब से भी नकदी निकलवायी। बदमाश पिस्टल हवा में लहराते हुए फरार हो गए। वारदात के दौरान कुछ कई कर्मचारी मौजूद थे। वहीं दुकान पर खरीदारी करने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी हुई थी। वारदात के समय किसी ने भी साहस दिखाने की हिम्मत नहीं की। बदमाश गेट नम्बर पांच से बाहर आए और बाइक पर बैठकर फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हडकम्प मच गया। आनन फानन में नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची तो वहां होली मिलन में मौजूद मंत्री कपिल देव अग्रवाल वहां पहुंच गये।  पुलिस पर भडके मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पूूलिस को जमकर लताड़ लगाई।


चन्दन के टीके के साथ मनाई होली

मुजफ्फरनगर । प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के सभी सदस्यों द्वारा विजय वर्मा जिलाध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर होली मिलन का कार्यक्रम बहुत ही सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाया गया जिसमें सभी सदस्यों ने किसी भी तरह का रंग एवं गुलाल का प्रयोग नहीं किया बल्कि चंदन के टीके लगा कर एक दूसरे को बधाई दी एवं गले मिले इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विजय वर्मा एवं राहुल गोयल ने सभी सदस्यों को बताया की प्रधानमंत्री द्वारा यह अपील की गई है हिंदुस्तान के सभी नागरिक होली को कम से कम बनाएं एवं कम से कम रंग एवं पानी का प्रयोग करें उन्होंने कहा कि आज कोरोना वायरस हिंदुस्तान में भी प्रवेश कर चुका है इसलिए हमें इस वायरस से लड़ना है डरना नहीं सभी सदस्यों ने प्रण लिया की हम सभी अपने परिवार के सदस्य द्वारा एवं अपने सगे संबंधी द्वारा कम से कम रंगो का प्रयोग करेंगे एवं कम से कम पानी का इस्तेमाल करेंगे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज पवार बीजेपी किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष ने की सभी लोगों ने अपने विचार प्रकट किए एवं एक दूसरे पर चंदन का टीका लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी और बाद में जलपान के साथ इसका समापन किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय वर्मा जिलाध्यक्ष राहुल गोयल मंडल अध्यक्ष जोगिंदर गोयल सचिव अमित महेंद्रु उपाध्यक्ष श्रवण कुमार कोषाध्यक्ष मनोज पवार विकास आहूजा इरफान राजीव सक्सेना आदि लोग उपस्थित थे।


उमेश धीमान की ओर से हैपपी होली

उमेश धीमान की ओर से होली की शुभकामनाएं 


फेडरेशन ने खेली फूलों की होली

मुजफ्फरनगर । फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर इंडस्ट्री द्वारा आज होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्कपिल देव अग्रवाल मौजूद रहे पालिका अध्यक्ष द्वारा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कपिल देव अग्रवाल जी को टोपी पहना दी गई और फिर बाद में एक गीत भी गाया उपस्थित लोगों द्वारा फूलों की वर्षा कर एक दूसरे पर होली खेली गई । इस अवसर पर इंजीनियर श्री अशोक अग्रवाल जी समाजसेवी भीमसेन कंसल अशोक बाटला आदि लोग शामिल रहे।


होली मंगलमय हो -सचिन सिंघल

होली मंंगलमय हो:सचिन सिंघल जिलामंत्री भा ज पा मुजफ्फरनगर ।


सतीश बालिया न की ओर से होली शुभ हो

होली की शुभकामनाएं सतीश बलियान की ओर से


मदन संस की ओर से होली की शुभकामनाएं

होली की शुभ कामनाएं


मूलचंद स्वीटस की होली की शुभकामनाएं


मीडिया मार्केटिंग इनिसेटीव


Holi की शुभकामनाएं

🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊
*"रंगों" का "त्यौहार" है होली,* 
  *"पिचकारी" की "फुहार" है होली...* 
*"प्यार" भरी "मनुहार" है होली,* 
  *"खुशियाँ" भी "हजार" है होली...* 
*"भाँग" का "खुमार" है होली,* 
  *"चटपटी" इक "चटकार" है होली...* 
*"अपनों" में "प्रेम अपार" है होली,*
  *तो "दुश्मन" से भी "प्यार" है होली।*


*आपको व आपके परिवार को*
   *मेरी व मेरे परिवार की और से*
*होली की हार्दिक बधाई व*
   *अनन्त शुभकामनाएं*
🔴🟠🟡🟢🔵🟣⚫⚪🟤


रविवार, 8 मार्च 2020

9 मार्च 2020 का पंचांग

9 मार्च 2020 का पंचांग     
तिथि पूर्णिमा 23:17 तक
नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 25:05 तक 
पक्ष  शुक्ल  
वार  सोमवार   
योग   धृति  16:53 तक
सूर्योदय  06:42   
सूर्यास्त  18:21   
चन्द्रमा   सिंह राशि में    
राहुकाल   सुबह  08:08 − 09:36
विक्रमी संवत्    2076   
शक सम्वत  1941   
मास  फाल्गुन   
शुभ मुहूर्त  अभिजीत  12:08 − 12:55
ग्रहों की स्थिति-मेष राशि में शुक्र हैं। मिथुन राशि में राहु हैं। सिंह राशि में चंद्रमा हैं। धनु राशि में मंगल, केतु और गुरु हैं। मकर राशि में शनि हैं। सूर्य और बुध कुंभ राशि में चल रहे हैं।
राशिफल-
मेष-
सकारात्मक-कुल मिलाकर सब अच्छा होगा।
नकारात्मक-भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-मन से परेशान हो सकते हैं।
उपाय-ताम्र पात्र की बनी हुई वस्तु को अपने पास रखें। सूर्यदेव को प्रणाम करें।


वृषभ-
सकारात्मक-धैर्य से काम लेंगे। परिस्थितियों से उबर जाएंगे।
नकारात्मक-घर की स्थिति थोड़ी तू-तू, मैं-मैं वाली हो सकती है। थोड़ा खर दिख रहा है घर में। न उलझें घरेलू चीजों में।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक चल रहा है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव को प्रणाम करें। कोई ताम्रपात्र दान करें।


मिथुन-
सकारात्मक-किसी भी प्रकार का कोई व्यापार-शुरू करना चाहते हैं तो करें। अनुकूल समय है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-सफेद वस्तु का दान करें। शिवालय में भगवान शिव का दर्शन करें।


कर्क-
सकारात्मक-कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। धनार्जन का समय है।
नकारात्मक-बस आपको निवेश पर रोक लगानी है। वाणी पर नियंत्रण रखना है।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-बिल्कुल ठीक है। कोई समस्या नहीं है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-किसी गरीब को कोई भी लाल वस्तु दान करें।


सिंह-
सकारात्मक-नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-नए अवसर मिल रहे हैं।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-कोई सफेद तरल पदार्थ दान करें। खाद्य पदार्थ दान करें तरल सफेद।


कन्या-
सकारात्मक-धैर्य से काम लेंगे।
नकारात्मक-खर्च से परेशान रहेंगे।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।  
व्यवसाय-ठीक ठाक स्थिति है।
सेहत-नेत्र विकार हो सकता है। सिर में दर्द हो सकता है।
उपाय-भगवान सूर्य को प्रणाम करें। ताम्रपात्र की कोई वस्तु दान करें।


तुला-
सकारात्मक-आर्थिक योजनाएं फलीभूत हो रही हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति हो रही है।
नकारात्मक-क्रोध न करें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति दिखाई दे रही है।
व्यवसाय-बहुत अच्छा समय चल रहा है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-शनिदेव को प्रणाम करें। कोई नीली वस्तु अर्पित करें।


वृश्चिक-
सकारात्मक-कोर्ट-कचहरी में विजय मिल सकती है। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिल सकता है।
नकारात्मक-मानसिक विचलन के शिकार होने से बचें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-भगवान सूर्य को आराध्य मानकर उनकी पूजा करें।


धनु-
सकारात्मक-कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। बस सचेत रहने की की जरूरत है।
नकारात्मक-आज का दिन थोड़ा जोखिम भरा है। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक पहलुओं पर बचकर पार करें।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-मध्यम स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करें। उन्हें प्रणाम करें।


मकर-
सकारात्मक-धैर्य से काम लेंगे।
नकारात्मक-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में आ सकते हैं। शासन सत्ता से पंगा न लें।
प्रेम-ठीक ठाक स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छा चल रहा है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-मां काली को प्रणाम करें। सब ठीक रहेगा।


कुंभ-
सकारात्मक-नई बातें, नए व्यवसाय, नया अवसर, शादी-ब्याह, नए प्रेम की शुरुआत। कुल मिलाकर कुछ सकारात्मक नयापन होगा। यह अच्छा है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-नवप्रेम की शुरुआत हो सकती है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव को प्रणाम करें। किसी गरीब को तामपात्र दान करें।


मीन-
सकारात्मक-राह के रोड़े हट जाएंगे। शत्रुओं का शमन हो जाएगा। आप आगे बढ़ेंगे।
नकारात्मक-क्रोध न करें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है। नए अवसर दिख रहे हैं।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-भगवान शिव को प्रणाम करें। कोई लाल वस्तु पास रखें।


व्यापारियों ने खेली फूलों की होली

मुजफ्फरनगर । पश्चिम उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार (रजिo) मुजफ्फरनगर की खादर वाला इकाई द्वारा आज फूलों के संग होली के रंग (होली मिलन) कार्यक्रम प्रेम पुरी जैन औषधालय   मे आयोजित किया गया ! कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील गर्ग एवं संचालन नगर महामंत्री सरदार सतनाम सिँह हँसपाल द्वारा सम्पन्न किया गया !  
           इस अवसर पर हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सभी धर्मो के व्यापारियों ने फूलों की होली खेली एवं चन्दन का तिलक लगवाकर होली की शुभकामनायें एक दूसरे को दी ! कार्यक्रम मे प्रदेश मंत्री दीपक वर्मा, जिला अध्यक्ष गोपाल मित्तल एवं नगर महामंत्री सरदार सतनाम सिँह हँसपाल आदि व्यापारियो को इकाई के पदाधिकारियों द्वारा बुके एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रमोद टांक , विपिन काका , राकेश गुप्ता , डाo नितिन जैन नगर कोषाध्यक्ष , कन्हैयालाल , अशफाक अली , इकाई रूड़की रोड अध्यक्ष सन्दीप मित्तल , नसीर अली , राजू बिजली वाले, मनीष टेंट , सुनील गर्ग , डाo महेश गौतम , रविन्दर जैन , आदि व्यापारी उपस्थित रहे ।


अनुबंधित बसों को रात्रि के समय शहर के बीच से  संचालित किये जाने को निर्देशित किया


मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से लखनऊ आने-जाने के लिए स्कैनिया बस चलाने और दिल्ली-देहरादून मार्ग पर अनुबंधित बसों को रात्रि के समय शहर के बीच से होकर संचालित किये जाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देशित किया है।
पूर्व में मुजफ्फरनगर से लखनऊ आने-जाने के लिए यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर स्कैनिया/एसी बसों को चलाया गया था किंतु कारणवश उनका संचालन बंद कर दिया गया है। ट्रेन से यात्रा करना भी सुविधाजनक नहीं है क्योंकि मुजफ्फरनगर से होकर लखनऊ को जाने वाली एकमात्र ट्रेन नौचंदी एक्सप्रेस, जो फिलहाल 21 अप्रैल तक रद्द कर दी गई है, में भी एक ही एसी कोच है। प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने राज्य सडक परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सहारनपुर को संबोधित पत्र में यात्रियों के आवागमन में सुविधा के दृष्टिगत मुजफ्फरनगर डिपो को आबंटित नई एसी बसों में से एक बस प्रतिदिन संचालित किये जाने की अपेक्षा की है।
इसके साथ ही मंत्री कपिल देव ने क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखकर दिल्ली-देहरादून मार्ग पर अनुबंधित बसों का संचालन रात्रि के समय शहर के बीच, शिव चौक से होकर कराये जाने के निर्देश दिये हैं ताकि शहरवासियों को असुविधा ना हो।


यज्ञ-हवन व भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन

मुजफ्फरनगर । मौहल्ला बचन सिंह कॉलोनी की गली नंबर-2 में श्रीमद् भागवत कथा का समापन हो गया है।  कथा व्यास अमृत देव जी महाराज के  सानिध्य में आज प्रातः यज्ञ-हवन हुआ। इसके पश्चात भंडारा हुआ, बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।  वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्रीभगवान शर्मा व सरवट ग्राम प्रधान श्रीमती उषा शर्मा ने हवन पूजन के बाद आरती उतारी और फिर प्रसाद वितरित किया । हवन में राजकुमार तायल, श्रीपाल भगतजी, अशोक शर्मा,  सुमन शर्मा, महेशदत्त शर्मा, मुदित शर्मा, अनुराधा शर्मा, कमल राणा, पंडित रामचन्द्र मिश्रा,  सोहनवीर सिंह, सुरेश शर्मा, ऋषभ शर्मा, श्याम लाल, सोमेंद्र शर्मा, सुमन गोयल, रूबी कश्यप, रमेश ठाकुर,  नीलम चौधरी, राकेश गुप्ता, शिव कुमार, कमलेश शर्मा, चंद्रकिरण, चंद्रवीर  सिंह, श्यामलाल धीमान, महेशपाल,योगराज सिंह, सुखबीरी, ब्रिजेश गोयल,  गजराज सिंह, पलटू सिंह, कोमल, कमलेश, गुड्डी  समेत बड़ी संख्या में मौहल्लावासियों ने भी आहुति दी। इसके पश्चात भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया गया।


उद्योग व्यापार मंडल द्वारा होली मिलन मनाया गया

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की उद्योग व्यापार मंडल की इकाई नई मंडी उद्योग व्यापार मंडल द्वारा पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया समारोह की अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल द्वारा की गई समारोह के मुख्य अतिथि श्री सोमांश प्रकाश जी पूर्व विधायक सरदार सुख दर्शन सिंह बेदी जी सदस्य अल्पसंख्यक आयोग श्री भीमसेन कंसल जी प्रसिद्ध समाजसेवी श्री गौरव स्वरूप जी वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी श्री मनमोहन जैन जी चेयरमैन मोनिका पाइप ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया सर्वप्रथम कलाकारों द्वारा गणेश वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमें नई मंडी सहित शहर के भारी संख्या में व्यापारियों ने होली मिलन का आनंद लिया कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण की झांकी पर नृत्य वह मोर मोरनी का नृत्य दिखाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया  समारोह में इस बार गुलाल का प्रयोग नहीं किया गया उसकी जगह चंदन से वह फूलों से होली खेली गई श्री भीमसेन कंसल ने कहा कि हम जब छोटे थे तब मार्केट में चाहे साइकिल वाला हो चाहे स्कूटर वाला हो चाहे ट्रक वाला हूं उसको रोक करके चंदा लिया करते थे उस चंदे से सभी लोग अपने अपने मोहल्ले में होली लगाया करते थे उस समय आपस में बहुत बड़ा भाईचारा था आज आपस में प्रेम भाईचारा खत्म होता जा रहा है आज होली के शुभ अवसर पर मेरा सभी को यही संदेश है कि सभी को आपस में प्रेम भाव जगाने की आवश्यकता है श्री गौरव स्वरूप ने भी सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा एक गीत सुना कर सभी को बधाई दी सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी सोमांश प्रकाश मनमोहन जैन जी ने भी सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और यह संदेश दिया क्योंकि देश में कोरोना वायरस फैल रहा है इससे सभी को अपना अपना बचाव करना है तत्पश्चात कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री संजय मित्तल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया है धन्यवाद दिया तत्पश्चात सभी ने गरम गरम भोजन का रसास्वादन किया इस समारोह में मुख्य रूप से इंद्रसेन बिंदल मुदित जैन अमित राय जैन राजेंद्र सिंघल अनुराग जयपाल शर्मा नीरज बंसल विवेक गर्ग संजीव बकरा सचिन गोयल प्रमोद त्यागी नवनीत गोयल सतपाल जैन कुलदीप चावला सुभाष मित्तल दीपक जैन दिनेश बंसल अभिषेक कुछल देवेंद्र जैन सुशील गर्ग आलोक गर्ग संजय बंसल ज्यादा संजय बंसल संजय बंसल के बाद आगे राहुल सिंगर अनिल गर्ग भारत भूषण राकेश अग्रवाल आदि का आदि का सहयोग रहा होली मिलन समारोह में हजारों व्यापारियों ने भाग लिया


सांस्कृतिक संध्या में गाये होली गीत, झूमे श्रोता

मुजफ्फरनगर।  संगीत सरिता म्यूजिक सेन्टर गांधी काॅलोनी द्वारा आयोजित  वसंतोत्सव एक सांस्कृतिक संध्या में युवा कलाकारों ने गीत-संगीत से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सौहार्द का संदेश दिया। शुभारंभ पंडित ओमकार नाथ मिश्र, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,  जिला पंचायत अध्यक्ष आँचल तोमर, नगर पालिका अध्यक्ष अंजु अग्रवाल, उधमी सतीश गोयल, वरिष्ठ अधिवक्ता एन.के.अरोरा, संजीव शर्मा, राकेश राठी, विजय शर्मा डाॅ.आर.के.सिंह ने संयुक्त रूप से माँ शारदा के चित्र सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया। पंडित दिलीप मिश्रा ने सरस्वती वन्दना एवं निधि रानी ने वन्दे मातरम् की प्रस्तुति दी। कलाकार प्रियंका गर्ग, पारूल गर्ग, सुगंधा, विमला देवी, सिमरन कश्यप, रमन, स्वस्ति बंसल, प्रणव दिक्षित, सक्षम अग्रवाल, श्रीश गर्ग, श्रेयांश नचिकेता, आद्विक गोयल, दिव्यांशु रावत, पलविन्दर सिंह, विकास कुमार, वंशिक धीमान, नरेन्द्र शर्मा, जयकुमार, कार्तिक गुप्ता, पारस वर्मा, निशान्त कुमार, संदीप भारद्वाज, आजाद सिंह, सौरभ मित्तल, मंगेश त्यागी आदि ने सुरों की छटा बिखेरी। शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति में नीलेश मिश्र एवं विशेष मिश्र ने राग यमन में ख्याल एवं तराना तथा देवांश मलिक ने राग वृन्दावनी सांरग सुनाकर भाव विभोर कर दिया। विद्यार्थियों के होली गीत ‘होरी खेलें नन्दलाल’ पर श्रोता झूम उठे। समूह गान  ‘चलकर के चाँद पर हम तारों को तोड लायें' से श्रोताओं में देशभक्ति की अलख जगाई। ग्रेटर नोएडा से आये टी.जे.जाॅन के नेतृत्व में ‘स्पार्क दा मलोडी मेकर्स’ ने अपनी विशेष छाप छोडी। इस मौके पर आयुष बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. सुभाष चन्द्र शर्मा एवं प्रयाग राज से आये आर्टिस्ट इन्द्रजीत बोस को सम्मानित किया गया। डाॅ. एम.के.तनेजा, सुनील पंवार, प्रवीण शर्मा, धर्मपाल कपूर, प्रतीम सिंह चन्देल, परमकीर्ति शरण, प्रवेन्द्र दहिया, प्रमोद कुमार शर्मा , विरेन्द्र कुमार सैनी, प्रज्ञेष गौतम, राकेश शर्मा , हरेन्द्र शर्मा, जसबीर सिंह आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन स्वदेश कौशिक ने किया।


नई मंडी में आर्य समाज के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ वेदपाठी संगीता आर्या को आचार्य गुरुदत्त आर्य ने किया सम्मानित


मुजफ्फरनगर। नई मंडी आर्य समाज में 92 वां तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव वेद की ज्योति जलती रहे, ओम का झंडा ऊंचा रहे के उदघोष के साथ प्रारंभ हुआ। राजस्थान के सवाई माधोपुर से आये आचार्य सोमदेव ने कहा कि भारत की माताएं वीर और देशभक्त पुत्र-पुत्रियों की जननी है। 
दयानंद मार्ग स्थित नई मंडी आर्य समाज के भवन में आयोजित वार्षिकोत्सव में प्रवचन करते हुए आचार्य सोमदेव ने कहा कि परिवार में नारी के अनुशासन, संयम, सदाचरण, साहस और योग्यता का संतान तथा समाज में विशेष प्रभाव होता है। श्री राम, श्री कृष्ण, ऋषि दयानंद, भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद,  लक्ष्मी बाई जैसे वीर, चरित्रवान महान व्यक्तित्व भारत धरा की माताओं ने पैदा किये। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि माता ही बच्चों की प्रथम गुरु और देवता होती है। सनातन संस्कृति में नारी को शक्ति स्वरूपा मानकर पूजा गया है। महर्षि दयानंद ने वेदों के प्रमाण से स्त्रियों को वेद पढ़ने,यज्ञ करने एवं विधा ग्रहण करने का अधिकार दिलाया। सभा अध्यक्षा शकुंतला आर्या ने कहा कि संतान के निर्माण में माता की भूमिका सबसे अहम है। वेदपाठी संगीता आर्या का उत्कृष्ट वैदिक प्रचारार्थ सेवाओं के लिए आचार्य गुरुदत्त आर्य ने शाल और सम्मान राशि भेंट कर अभिनंदन किया। खुशी आर्या तथा कोलकत्ता के भजनोपदेशक  कैलाश कर्मठ ने प्रेरक भजन सुनाए। यज्ञमान अंकित और शिक्षिका नेहा रही। आंनद पाल सिंह आर्य, आर.पी. शर्मा, सुरेंद्र सिंह आर्य, मंगत सिंह, योगेश्वर दयाल, आनंद स्वरूप, मुकेश आर्य, सतीश आर्य, मंजू आर्या, प्रियंका आर्या, राकेश आर्या आदि मौजूद रही। संचालन आर.पी.शर्मा ने किया।


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर घरेलू हिंसा के विरुद्ध अभियान का शुभारम्भ


मुजफ्फरनगर । पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश  द्वारा घरेलू हिंसा से पीडित महिलाओं की मदद के लिए चलाये गये अभियान  के क्रम में आज  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अभिषेक  महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में जनपद के समस्त PRV स्टाफ को ब्रीफ किया गया।
इस अभियान में *महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा की शिकायत पर भी यूपी-112 त्वरित रिस्पांस करेगी तथा तत्काल मौके पर पहुंचेगी*। 112 पर कॉल करके पीड़ित महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। इसमें महिलाओं द्वारा रजिस्ट्रेशन के बाद महिला युक्त PRV संबंधित महिला के घर जाकर विस्तृत जानकारी लेगी। इसके साथ ही आगामी होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु भी समस्त PRV स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।


महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान सोसाइटी ने महिलाओं का सम्मान किया

 मुज़फ्फरनगर। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान सोसाइटी रजिस्टर्ड ने आज महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का सम्मान किया इसमें मुख्य रूप से चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल जी श्रीमती  शशि गोयल जी रुबीना गुप्ता जी अमिता गुप्ता जी अर्चना गोयल जी दीप्ति अपर्णा पूनम अग्रवाल रीता गोयल आदि अनेक महिलाओं को सम्मान किया गया इस प्रोग्राम को प्रदेश अध्यक्ष राजीव गोयल,  प्रदेश महामंत्री आलोक अग्रवाल,  प्रदेश संयोजक अखिलेश जिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विपिन गोयल,  प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव बंसल,  प्रदेश सचिव श्री रमेश चंद जी,  श्री रवीश सिंघल,  अनुराग, पंकज गुप्ता, श्री सुरेंद्र मित्तल, राधेश्याम सिंघल जी, प्रदेश संरक्षक श्री हर्षवर्धन जी, प्रतीक,  शिवांशु आदि अनेक गणमान्य लोगों ने सहयोग दिया । 


सान्या बिंदल बनी प्रयत्न वुमन ऑफ the year 2020


मुजफ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रयत्न संस्था द्वारा श्री राम कॉलेज में आयोजित हुआ।

प्रयत्न संस्था के *प्रयत्न महिला शक्ति बोर्ड*  द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रयत्न संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष समर्थ प्रकाश ने दुनिया की आधी आबादी को बधाई दी और उन्होंने बारी-बारी से महिलाओं की आवश्यकताओं पर बल दिया एवं साथ ही आज की महिलाएं किस तरह समाज के लिए कार्य कर रही हैं और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंतरराष्ट्रीय जगत में परचम लहरा रही हैं आज के कार्यक्रम में 50 महिलाओं के करीब शक्तियों ने *सारे जहां से अच्छा* सामूहिक गीत गायन प्रस्तुत किया. 

इस गायन का खास आकर्षण सभी शक्तियों द्वारा पीत वर्ण की साड़ी पहनना रहा.   आज विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट कार्यप के लिए प्रयत्न woman of the year award 2020 दिए गए । इस वर्ष प्रयत्न वुमन ऑफ दा ईयर 2020 श्रीमती सान्या बिंदल ( बिंदल पेपर ग्रुप)  को मिला जो एक सामाजिक संस्था fly high चला रही है और गरीब बच्चो को मुफ्त ट्यूशन पढवाती है । बिंदल ग्रुप की बहुरानी के इस कार्य ने उन्हें ये सम्मान दिलवाया । Promising Young Woman का अवार्ड सुश्री अनुराधा वर्मा को उनके बेसिक शिक्षा विभाग में किये कार्य के लिए दिया गया । शिक्षा छेत्र में डॉ प्रेरणा मित्तल  को अवार्ड मिला । स्वास्थ्य छेत्र में सोनिया लूथरा को अवार्ड मिला । सरकारी नौकरी में उत्कृष्ट कार्य के लिए मीरा शर्मा जो diet में trainer है सम्मानित किया गया । helping hands नाम का अवार्ड इनर व्हील महिला क्लब की सपना सिंघल को मिला ।

इन के अलावा वरिष्ठ समाजसेविका बीना शर्मा जी को विशेष सम्मान दिया गया ।उन्हें Pride of muzaffarnagar से नवाजा गया और शाल भेट किया ।

सविता वर्मा ग़ज़ल को साहित्य ,गुंजन अरोरा को सोशल मीडिया के लिए, रुचि शर्मा प्रिंसीपल हेज़ल मून स्कूल बिजनोर ,समृद्धि त्यागी , मधु अग्रवाल ,आकांशा शर्मा , उषा रानी शिक्षिका को भी आवार्ड दिए गए । ग्रुप सांग के लिए साधना मेहता , रमा नागर , रश्मि मिश्रा को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राम कॉलेज के चेयरमैन डॉ sc कुलश्रेष्ठा एवं बिंदल पेपर के श्री राकेश बिंदल रहे । कार्यक्रम में dr रिंकू गोयल ,रीना अग्रवाल ,असद फारूकी , डॉ विवेक कुमार, मुकेश अरोरा , बिलकिस चौधरी, मेजर हिमांशु , कुश पूरी , अंकुर बिंदल , यशिका चौहान, dav degree की प्रिंसिपल शशि शर्मा , आदि मुख्य रूप से रहे । कार्यक्रम के director प्रयत्न अध्यक्ष समर्थ प्रकाश ने सभी का आभार किया।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए चलाया  जन जागरण अभियान

  मुज़फ्फरनगर। रविवार को हिन्दू संघर्ष समिति के द्वारा कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव से बचने के लिए शिव चौक पर मास्क, सैनेटाइजर के साथ टेम्पलेट जिस पर कोरोना वायरस से बचाव के सुझाव छपवाकर जन हित में बंटवाकर एक जन जागरण अभियान चलाया गया । हिन्दू संघर्ष समिति की ओर से समिति के संयोजक नरेन्द्र पंवार ( साधू ), सुभाष चौहान,मनीष चौधरी,अमित गुप्ता,अरुण प्रताप सिंह,प्रमोद मलिक,पं ब्रजबिहारी अत्री,पं रामानुज दुबे,चमनलाल कुक्की,बागेश अग्रवाल,देशराज चौहान,पवन मित्तल,मनोज पाटिल,हरीश पालीवाल,संजय् मिस्रा,सतन्देर एडवोकेट,अतुल त्यागी,अनुज चौधरी,विककी चावला,मनोज कंसल,राजीव धीमान,अनुज गुर्जर,नाथीराम धीमान,अनुज विश्वकर्मा,वैभव यादव,बनटी चौधरी,जितेन्द्र गोस्वामी,शैकी शर्मा,अखिलेश पुरी,संजय वाल्मीकि,शिवेश दत्त शर्मा,सीताराम त्यागी,मनीष कुमार घोलू,मोनू हरेराम,बिजेनदर धीमान,अंजेश गुर्जर,अभिषेक गर्ग,अनिल त्यागी,गिरीश पाहुजा,सतीश मलिक,अनमोल छाबड़ा,हेमनत ग्रोवर ,सुनील सिंघल,संदीप कौशिक,आशुतोष खन्ना उपस्थित रहे । 


गणपति धाम मंदिर में पत्रकारों संग मनाया होली मिलन समारोह

मुजफ्फरनगर। श्री गणपति धाम मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उद्योगपति भीमसैन कंसल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। डिस्ट्रिक्ट पे्रस क्लब के अध्यक्ष रविन्द्र चैधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी सद्भाव बढ़ता है उन्होंने उद्योगपति भीमसैन कंसल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इतने सफल आयोजन करना एक अच्छा कार्य है। वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज ने कहा कि भीमसैन कंसल पत्रकारों को साथ इकट्ठा बैठाकर जो आयोजन करते है भविष्य में भी वे इसी तरह का आयोजन करते रहे। भीमसैन कंसल ने कहा कि प्रभु की कृपा से होली के अवसर पर हम सबको एक साथ बैठकर होली मिलन करने का जो कार्य किया है इसके लिए मीडिया के सभी साथी बधाई के पात्र है। उनके आगमन से ही यह आयोजन प्रतिवर्ष ऊंचाईयों को छू रहा है कार्यक्रम के दौरान पत्रकार रिषीराज राही, वशिष्ठ भारद्वाज, संजीव चैधरी गोल्डी, लोकेश भारद्वाज, संदीप वत्स पंडित जी, भगत सिंह वर्मा, श्यामाचरण पंवार, संजय अग्रवाल, सतपाल, अमित पाल, तरूण पाल, अमित पुंडीर आदि ने भी होली से संबंधित अपनी गुदगुदिया छोडी। रिषीराज राही द्वारा प्रस्तुत कविता ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। कार्यक्रम में कैलाशचंद ज्ञानी, गणपति धाम मंदिर के प्रधान अशोक अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। 


पश्चिमी उत्तर प्रदेश का विकास छोटा राज्य बनने पर ही  सम्भव

मुजफ्फरनगर। अलग से प्रदेश बनाए बिना पश्चिमी उत्तर प्रदेश का विकास संभव नही है अतः जल्द से जल्द प्रथक प्रदेश निर्माण होना चाहिए। गुर्जर छात्रावास, रामपुर तिराहा पर आयोजित होली मिलन समारोह एवं मीडिया से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पंवार ने उक्त उदगार व्यक्त किए। प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पंवार ने कहा कि वे संगठन की और से अलग से प्रदेश के गठन की मांग करते है क्योंकि प्रथक प्रदेश बनने पर ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश का विकास संभव है। प्रदेश अध्यक्ष डा.सतेन्द्र सिह ने बताया कि संसार का सबसे मंहगा न्याय हमारे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मिलताहै। संगठन के महासचिव अजय शर्मा ने बताया कि 15 यूनिवर्सिटियांे मे से मात्र 3 यूनिवर्सिटि ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे हैं। साथ ही 30 मैडिकल कालेज मे से मात्र 3 मैडिकल काॅलेज ही हम पश्चिमी उत्तर प्रदेश वालो को दिए गए हैं। प्रेसवार्ता के दौरान संगठन सचिव हाजी वरीश अहमद ने बताया कि हमारे पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे ना तो एन.आई.टी.,है ना आई.आई.टी और ना ही एम्स है। शिक्षक विजय वर्मा ने बताया कि आज जनसंख्या के मामले मे उत्तर प्रदेश संसार के पांचवे बडे देश के बराबर है। इतने बडे प्रदेश मे कानून एवं प्रशासन व्यवस्था करना लगभग असंभव है।    राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पंवार ने कहा कि पंजाब से अलग हुए हरियाणा,हिमाचल प्रदेश हो या महाराष्ट्र से अलग हुआ गुजरात राज्य हो आज से विकसित राज्यो मे शुमार है। प्रदेश अध्यक्ष डा.सतेन्द्र सिह ने कहा कि जब एक करोड की जनसंख्या का उत्तराखण्ड और ढाई करोड की जनसंख्या का हरियाणा बन सकता है तो 25 करोड की जनसंख्या को विभाजित करके आठ करोड की जनसंख्या का उत्तम प्रेदश क्यांे नही बन सकता। प्रेसवार्ता के दौरान राजवीर सिह मुण्डेट,अजय पंवार,डा.सतेन्द्र सिह,सुरेश राठी, रामपाल सिह, राजेन्द्र सिह,संजीव मासूम  आदि मौजूद रहे।  


शनिवार, 7 मार्च 2020

पंचांग 8 मार्च 2020  

पंचांग 8 मार्च 2020     
तिथि चतुर्दशी 
27:03 तक
नक्षत्र आश्लेषा 06:49 तक 
पक्ष शुक्ल
 
वार रविवार  
योग  सुकर्माण 21:06 तक
सूर्योदय 06:42  
सूर्यास्त 18:21  
चन्द्रमा  कर्क राशि में   
राहुकाल   शाम 16:54 − 18:21
विक्रमी संवत्   2076  
शक सम्वत 1941  
मास फाल्गुन  
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:08 − 12:55
ग्रहों की स्थिति-शुक्र मेष राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा सिंह राशि के हो चुके हैं। वृश्चिक में कोई ग्रह नहीं हैं। धनु में मंगल, केतु और गुरु हैं। मकर राशि में शनि हैं। सूर्य और बुध कुंभ राशि में गोचर में हैं।
राशिफल-
मेष-
सकारात्मक-स्थिति अच्छी होती जा रही है। किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं है। संतान पक्ष से अच्छा है।
नकारात्मक-अकारण चिंतित न रहें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव को जल दें।


वृषभ-
सकारात्मक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घरेलू सुख बढ़चढ़कर मिलेगा।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-कोई भी ताम्रपात्र की बनी वस्तु किसी गरीब को दान कर दें।
मिथुन-
सकारात्मक-आप द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा।
नकारात्मक-दूसरों पर अत्यधिक भरोसा न करें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-लाभ की स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव को जल दें।
कर्क-
सकारात्मक-रुपए-पैसे का आगमन होता रहेगा।
नकारात्मक-सोच समझकर बोलें। कम बोलें। कुटुम्बीजनों से न उलझें। निवेश अभी न करें।
प्रेम-स्थिति अच्छी हो रही है।
व्यवसाय-अच्छे चल रहे हैं। नई योजनाएं बनेंगी।
सेहत-ठीक चल रहे हैं।
उपाय-लाल या रानी रंग की कोई वस्तु पास रखें।
सिंह-
सकारात्मक-नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं। हर दृष्टि से बहुत अच्छा समय है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-ताम्रपात्र की कोई वस्तु अपने पास रखें। सूर्यदेव को जल दें।
कन्या-
सकारात्मक-धैर्य से काम लेंगे।
नकारात्मक-खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। अज्ञात भय सताएगा।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक चल रहे हैं।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-मसूर की दाल दान करें।
तुला-
सकारात्मक-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे।
नकारात्मक-क्रोध न करें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-पहले से बेहतर चल रहे हैं।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव को जल दें।
वृश्चिक-
सकारात्मक-अच्छी स्थिति है। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे।
नकारात्मक-अनावश्यक चिंतित न रहें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-लाभ होते जा रहा है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव की अराधना करना अच्छा रहेगा।
धनु-
सकारात्मक-भाग्यवश कोई काम सुलझेगा। जीवन में आप आगे बढ़ेंगे। भाग्य साथ देगा। मंदिरों की यात्रा करेंगे।
नकारात्मक-नकारात्मक सोच से बचें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-कोई भी लाल रंग की वस्तु अपने पास रखना अच्छा रहेगा।
मकर-
सकारात्मक-निर्णय लेने की क्षमता बनी रहेगी।
नकारात्मक-आज के दिन थोड़ा बचकर चलें। कोई नया काम शुरू न करें। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक चल रहा है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव की अराधना करें। कोई रिस्क न लें।
कुंभ-
सकारात्मक-जीवन में तरक्की करेंगे।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी।
व्यवसाय-नौकरी में लाभ होगा। व्यापार अच्छा चलता रहेगा।
सेहत-अच्छी है।
उपाय-गणेशजी की वंदना करें। तामपात्र की बनी वस्तु किसी को दान करें।
मीन-
सकारात्मक-विरोधी परास्त होंगे। चली आ रही परेशानी दूर होगी।
नकारात्मक-अति आत्मविश्वास से बचें।
प्रेम-अच्छी स्थिति होगी।
व्यवसाय-तरक्की कर रहे हैं। बाधाएं पार कर जाएंगे।
सेहत-अच्छी होगी।
उपाय-बुजुर्गों की सेवा करें। अपने से बड़ों को प्रणाम करें।


हंसी के ठहाकों तथा व्यंग्य बाणों के बीच सजी मूर्ख महफिल


मुजफ्फरनगर। हंसी ठ_ों और चुंटीले व्यंग्य बाणों के साथ आज होली की हास्य पत्रिका अमर अंधेरा का विमोचन किया गया। केंद्रीय पशुपालन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री डॉ.संजीव बालियान व प्रदेश के कौशल विकास राज्यमत्री कपिल देव अग्रवाल ने होली को मस्ती और प्रेम का पर्व बताते हुए सभी लोगों से मिलकर शांतिपूर्वक पर्व को मनाने की अपील की है। पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
मधुबन रेस्टोरेंट पर आज होली की हास्य पत्रिका अमर अंधेरा के विमोचन पर मूर्ख मंडली का आयोजन हुआ। चुंटीले व्यंग्य बाणों के साथ इस मौके पर तमाम वक्ताओं ने चुटकुले सुनाते हुए हंसी के फव्वारों के बीच होली मनाई। पत्रिका का विमोचन  केंद्रीय पशुपालन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री डॉ.संजीव बालियान,  प्रदेश के कौशल विकास राज्यमत्री कपिल देव अग्रवाल, सपा नेता गौरव स्वरूप तथा पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश ने किया।  इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक संतोष शर्मा व बीबी गर्ग ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर पंडित विष्णु शर्मा, अशोक अग्रवाल, विश्वरतन, जिला बार संघ के अध्यक्ष नासिर हुसैन, प्रदीप शर्मा, सुनील सिंघल, श्रीमोहन तायल, अरविंद भारद्वाज, नेमपाल प्रजापति, प्रदीप मलिक, अनिल लोहिया, आशु गुप्ता, विकल्प जैन, विनय अरोरा आदि ने विचार रखे। संचालन ऋषिराज राही ने किया।


कपिलदेव ने लिया महराज का आशीर्वाद


मुजफ्फरनगर । मौहल्ला बचन सिंह कॉलोनी की गली नंबर-2 में श्रीमद् भागवत कथा  के   अंतिम दिन कथा व्यास अमृत देव जी महाराज ने श्रीमद् भागवत में श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन 
 का प्रसंग सुनाया। कथा सुनाते हुए महाराजश्री ने कहा कि  भगवान श्री कृष्ण के बचपन के घनिष्ठ मित्र सुदामा उनसे मिलने द्वारिकाधीश की नगरी द्वारिका में पहुंच जाते हैं। महल में द्वारपाल से संदेश भिजवाते हैं, तो कृष्ण जी नंगे पैर दौडे हुए द्वार पर आते हैं और सुदामा की हालत देखकर उन्हें गले लगा कर रोने लगते हैं ।इसके बाद एक मुट्ठी चावल खाकर भावविभोर हो गए। आज की कथा के दौरान अनेक भजन भी सुनाए गए। कथा में सुदामा की गरीबी के बारे में सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। आज की कथा के मुख्य यजमान उत्तरप्रदेश सरकार के मन्त्री कपिलदेव अग्रवाल ने महाराजश्री का आशीर्वाद लिया। वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्री भगवान शर्मा ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल का माला पहनाकर स्वागत किया। सरवट ग्राम प्रधान श्रीमती उषा शर्मा ने कथा व्यास को फटका पहनाया। आज की कथा में राजकुमार तायल, श्रीपाल भगतजी, अशोक शर्मा,  सुमन शर्मा, महेशदत्त शर्मा, मुदित शर्मा, अनुराधा शर्मा, कमल राणा,
 पंडित रामचन्द्र मिश्रा,  सोहनवीर
सिंह, सुरेश शर्मा, ऋषभ शर्मा, श्याम लाल, सोमेंद्र शर्मा, सुमन गोयल, रूबी कश्यप, रमेश ठाकुर,  नीलम चौधरी, राकेश गुप्ता, शिव कुमार, कमलेश शर्मा,चंद्रकिरण,चंद्रवीर  श्याम लाल धीमान,महेश पाल,योगराज सिंह, सुखबीरी, ब्रिजेश गोयल, गजराज सिंह, पलटू सिंह, कोमल, कमलेश, गुडडी  समेत बड़ी संख्या में मोहल्ला वासी भी मौजूद रहे।


होली मिलन के उपलक्ष में कविता पाठ


मुजफ्फरनगर। स्थानीय एस0 डी0 कालेज आॅफ इन्जिनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी में संस्कार भारती (सृजन), मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में होली मिलन के उपलक्ष में कविता पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महेन्द्र आचार्य जी ने की। विशिष्ट अतिथि डा0 ए0 कीर्तिवधर््ान जी व   बी0बी0 चैरसिया, पुलिस अधीक्षक (यातायात), मुजफ्फरनगर रहे। संस्कार भारती (सृजन), मुजफ्फरनगर के संरक्षक प्रो0 (डा0) एस0 एन0 चैहान  ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होने कहा कि होली भारत का पुरातन त्यौहार है ईश्वर में आस्था और उसकी जीत का उत्सव है। पुराण पुरूष भक्त प्रहलाद की ईश्वर में अटूट विश्वास एवं विजय का प्रतीक है होली। ईष्या न करें। सद्भाव से रहे। कार्यक्रम में 24 कवियों ने अपना-अपना कविता पाठ किया। 
प्रो0 (डा0) एस0 एन0 चैहान जी की कविता ‘‘आओ सखी मनायें होली, तन सुन्दर मन तेरा भोली। मन में है जो आस, प्रभु होली पर भर दे झोली।।’’ ने खूब तालियाँ बटोरी। डा0 ए0 कीर्तिवधर््ान जी की कविता ‘‘इन्द्रधनुष के रंगो जैसा मुझको रंग दो। होली के रंगो को सतरंगी कर दो। व श्रीमति प्रतिभा त्रिपाठी जी की कविता ‘‘फूल गंेदा से खेरूँगी होरी-होरी ओ रे पिया गंेदा से खेरूँगी होरी। न रंगियो मोहे कर बरजोरी।’’ ने सभी का मन मोह लिया। श्रीमति रूपा चैधरी जी ने अपनी कविता ‘‘वहाँ हाउडी मोदी गूँजे, यहाँ नमस्ते ट्रम्प। स्वागत में उछले मोदी जी, ट्रम्प लगावे जम्प’’ द्वारा सभी का खूब मनोरंजन किया। 
श्रीमति सुशीला जोशी जी ने अपनी कविता ‘‘होली के रंग हजार, होली किस रंग खेलूँ मैं’’ में होली के त्यौहार का बहुत संुदर वर्णन किया। श्रीमति इंदु राठी जी की कविता ‘‘होली होली सब करें मरम न जाने कोई, क्या होली क्या ना इुई अब मै बतलाऊ तोय’’ में होली के त्यौहार को प्रेम और सदभाव से मनाने की झलक देखने को मिली। श्री राजेश दुलारा जी की कविता ने भी सभी श्रोताओं को प्रभावित किया। डा0 प्रगति शर्मा ने भी अपनी कविता ‘‘प्रकृति और होली’’ से समां बाँधा। इस अवसर पर गोपाल सिंह जी ने हास्य कविता सुनाकर सभी को खूब हँसाया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति प्रतिभा त्रिपाठी जी ने किया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य  डा0 ए0के0 गौतम जी ने इस अवसर एक अति सुन्दर गीत सुनाया। कविता पाठ के बाद सभी ने होली के उत्सव का आनन्द लिया। स्वास्थ्य के लिये हानिकारक रंगों और गुलाल से सभी ने परहेज किया। केवल फूलों से होली खेली गई। 


कृत्रिम गर्भाधान से गायो में 90 से 95 प्रतिशत मादा नवजात की उत्पत्ति होगी-बालियान

मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय राज्यमंत्री डा0 संजीव कुमार बालियान, ने आज विकास भवन मंे मादा गोवंशीय पशुओं में उन्नत नस्ल की केवल मादा संतति उत्पन्न कराने हेतु वर्गीकृत वीर्य (सैक्सड सीमन) से कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम योजना का शुभारम्भ कर पशुपालन विभाग की समस्त गाडियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री ने विकास भवन के सभागार में बैठक करते हुए कहा कि वर्गीकृत वीर्य (सैक्सड सीमन) से गोवंश में कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से उच्च उत्पादन क्षमता की मादा संतति(बछिया) उत्पन्न करने के उद्देश्य से यह योजना आरम्भ की गयी है। उन्होने कहा कि वर्गीकृत वीर्य के कृत्रिम गर्भाधान से गायो में 90 से 95 प्रतिशत मादा नवजात की उत्पत्ति होगी। उन्होने कहा कि इस योजना में स्वदेशी नस्ल की हरियाणा प्रजाति (ब्रीड) का सीमन जनपद स्तर पर प्राप्त हो गया है शेष साहीवाल, थारपारकर, गिर आदि का सीमन भी शीघ्र ही प्राप्त हो जायेगा। 
मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री को अवगत कराया कि जनपद को वर्गीकृत वीर्य से कृत्रिम गर्भाधान करने के लिए 4860 का लक्ष्य निर्गत किया गया है जिसमें 405 कृ0ग0 प्रतिमाह किया जाना निर्धारित किया गया है। मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री जी ने कहा कि वर्गीकृत वीर्य से कृत्रिम गर्भाधान किये जाने वाले गोवंशीय पशुओ में टैंिगंग किया जाना अनिवार्य है। वर्गीकृत वीर्य से पशु में कृत्रिम गर्भाधान कराने का शुल्क 300 रूपये प्रति कृत्रिम गर्भाधान निर्धारित है। उन्होने कहा कि वर्गीकृत वीर्य से कृत्रिम गर्भाधान कराने से निराश्रित/बेसहारा गोवंश से निजात मिलेगी तथा उच्च उत्पादन क्षमता सीमन के प्रयोग से किसानों की आय में वृद्धि होगी। जैसा मा0 प्रधानमंत्री जी का 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने का लक्ष्य है। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना अन्तर्गत जैनेटिक अपग्रेडेशन योजना में जनपद को 300 ग्राम सभाओं का चयन समस्त विकास खण्डों की सहभागिता करते हुए किया गया है। इस योजना में उच्च गुणवत्ता युक्त सीमन से चयनित 300 ग्रामों में लक्ष्य 20000 कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होने कहा कि इस योजना में साहीवाल, हरियाणा, एच0एफच0एफ0 जर्सी, मुर्रा ब्रीड 4800 से 5000 लीटर उत्पादकता वाले साॅड का सीमन उपलब्ध है।
मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री जी ने कहा कि इस योजना से उच्च उत्पादन क्षमता के नर/मादा वत्स उत्पन्न होगे। रोग प्रतिरोधक क्षमता वाली स्वदेशी (भारतीय) नस्लों का विकास एवं संख्यात्मक वृद्धि होगी, पशुपालकों के द्वार पर ही पशुओ के उच्च गुणवत्ता वाले सीमन से कृत्रिम गर्भाधान कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली बछिया के उत्पन्न होने से किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय पशु रोग नियन्त्रण कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा 11 सितम्बर 2019 को पं0 दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्व विद्यालय एवं गो अनुसंधान केन्द्र मथुरा में की गयी थी। इस योजना में सघन टीकाकरण अभियान चलाकर खुरपका-मुहंॅपका एवं बुर्सल्लोसिस बीमारी से देश को मुक्त कराया जायेगा। बुर्सल्लोसिस एक जुनोटिक बीमारी है जो पशुओ में मनुष्यों में भी फैलती है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए जनपद की 498 ग्राम सभाओ में एक वैक्सीनेटर एवं एक सहायक का चयन किया जा रहा है। जिससे इस योजना में 996 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। वैक्सीनेटर को पशुओं में टीकाकरण करने के लिए 3 रूपये प्रति पशु की दर से तथा सहायक को टैंिगंग करने केे लिए 2.50 रूपये प्रति पशु की दर से विभाग द्वारा भुगतान किया जायेगा।
केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत जनपद के समस्त गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं में टैंिगंग की जायेगी। पशुओं में किये गये टैंिगंग तथा अन्य कार्यकलाप की सूचना इनाफ पोर्टल पर अपलोड की जायेगी। इस सूचना में पशु स्वामी तथा पशु का पूर्ण ब्यौरा अंकित किया जायेगा। जिससे पशुओ की खरीद फरोख्त, पशुओं का ट्रांसपोर्ट, पशुओ का बीमा, पशु में बीमारी की स्थिति एवं उसका उपचार तथा बांझपन चिकित्सा आदि का विवरण अंकित किया जायेगा। इनाफ पोर्टल पर पशु की सूचना अपलोड वाले पशु स्वामी को विभागीय योजनाओं में प्राथमिकता दी जायेगी। सभी कृषक/पशुपालक राजकीय योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त करने हेतु अपने गोवंशीय एवं महिषपवंशीय पशुआंे में शत-प्रतिशत टैंिगंग कराये ताकि राजकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशसन अमित सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 दिनेश कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।


होली मिलन के उपलक्ष में कविता पाठ


मुजफ्फरनगर।  स्थानीय एस0 डी0 कालेज आॅफ इन्जिनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी में संस्कार भारती (सृजन), मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में होली मिलन के उपलक्ष में कविता पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महेन्द्र आचार्य जी ने की। विशिष्ट अतिथि डा0 ए0 कीर्तिवधर््ान जी व श्री बी0बी0 चैरसिया जी, पुलिस अधीक्षक (यातायात), मुजफ्फरनगर रहे। संस्कार भारती (सृजन), मुजफ्फरनगर के संरक्षक प्रो0 (डा0) एस0 एन0 चैहान जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होने कहा कि होली भारत का पुरातन त्यौहार है ईश्वर में आस्था और उसकी जीत का उत्सव है। पुराण पुरूष भक्त प्रहलाद की ईश्वर में अटूट विश्वास एवं विजय का प्रतीक है होली। ईष्या न करें। सद्भाव से रहे। कार्यक्रम में 24 कवियों ने अपना-अपना कविता पाठ किया। 
प्रो0 (डा0) एस0 एन0 चैहान जी की कविता ‘‘आओ सखी मनायें होली, तन सुन्दर मन तेरा भोली। मन में है जो आस, प्रभु होली पर भर दे झोली।।’’ ने खूब तालियाँ बटोरी। 
डा0 ए0 कीर्तिवधर््ान जी की कविता ‘‘इन्द्रधनुष के रंगो जैसा मुझको रंग दो। होली के रंगो को सतरंगी कर दो। व श्रीमति प्रतिभा त्रिपाठी जी की कविता ‘‘फूल गंेदा से खेरूँगी होरी-होरी ओ रे पिया गंेदा से खेरूँगी होरी। न रंगियो मोहे कर बरजोरी।’’ ने सभी का मन मोह लिया। श्रीमति रूपा चैधरी जी ने अपनी कविता ‘‘वहाँ हाउडी मोदी गूँजे, यहाँ नमस्ते ट्रम्प। स्वागत में उछले मोदी जी, ट्रम्प लगावे जम्प’’ द्वारा सभी का खूब मनोरंजन किया। 
श्रीमति सुशीला जोशी जी ने अपनी कविता ‘‘होली के रंग हजार, होली किस रंग खेलूँ मैं’’ में होली के त्यौहार का बहुत संुदर वर्णन किया। श्रीमति इंदु राठी जी की कविता ‘‘होली होली सब करें मरम न जाने कोई, क्या होली क्या ना इुई अब मै बतलाऊ तोय’’ में होली के त्यौहार को प्रेम और सदभाव से मनाने की झलक देखने को मिली। श्री राजेश दुलारा जी की कविता ने भी सभी श्रोताओं को प्रभावित किया। डा0 प्रगति शर्मा ने भी अपनी कविता ‘‘प्रकृति और होली’’ से समां बाँधा। इस अवसर पर गोपाल सिंह जी ने हास्य कविता सुनाकर सभी को खूब हँसाया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति प्रतिभा त्रिपाठी जी ने किया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य  डा0 ए0के0 गौतम जी ने इस अवसर एक अति सुन्दर गीत सुनाया। कविता पाठ के बाद सभी ने होली के उत्सव का आनन्द लिया। स्वास्थ्य के लिये हानिकारक रंगों और गुलाल से सभी ने परहेज किया। केवल फूलों से होली खेली गई। 


बचपन प्ले स्कूल मंे रंगो के त्यौहार होली का आयोजन


मुजफ्फरनगर।  नई मंडी स्थित बचपन प्ले स्कूल मे होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम सभी नन्हे मुन्ने बच्चो एवं अध्यापिकाओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की श्शुभकामनाएंे दी। उसके पश्चात् सभी बच्चो को होली के त्यौहार का महत्व बताया गया। होली का त्यौहार धार्मिक सद्भाव और सामाजिक भाईचार को प्रतीक है। यह एक रंग बिरंगा मस्ती भरा पर्व है। इस दिन सभी लोग अपने पुराने गिले शिकवे भूल कर गले लगते हैं और गुलाल लगाते हंै। नन्हे मुन्हे बच्चो ने भी एक दूसरे को रंग लगाया और आपस मे गले मिलकर सामाजिक सद्भाव का परिचय दिया। बच्चो के रंग लगे चेहरे ऐसे लग रहे थे जैसे रंग बिरंगे फूल खिले हो। स्कूल की अध्यापिकाओं ने बच्चो को होली दहन की कहानी सुनाई और प्रहलाद की कठिन परिक्षाओं के बारे मे बताया और उन्हें बुराई पर अच्छाई की जीत होने की शिक्षा दी। इस प्रकार की अच्छी शिक्षा देने वाली कहानियां बच्चो के मन पर सकरात्मक प्रभाव डालती है और अच्छे विचारो के लिये प्रोत्साहित करती है। स्कूल के डायरेक्टर अंचित जैन ने बच्चो को बताया कि यह रंगो का त्यौहार है लेकिन आजकल अच्छी क्वालिटी के रंगो का प्रयोग नही होता और त्वचा को नुकसान पहुचाने वाले रंग खेले जाते हैं। बच्चो को  सावधानी रखनी चाहिए, अपने बडो की निगरानी मे ही होली खेलनी चाहिए। बचपन मे इस त्यौहार को मनाने के लिए रसायन मुक्त हर्बल रंगो का उपयोग किया गया। कार्यक्रम मे गुरबानी, अर्थव, अनायशा, अदिरा, आरव, अरनव, आदित्री आदि बच्चो ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन सभी अध्यापिकाओं ने मिलकर संयुक्त रुप से किया।


शुक्रवार, 6 मार्च 2020

भारत विकास परिषद विराट ने मनाई होली


मुजफ्फरनगर।  आज अर्पण बैंकट हाल में भारत विकास परिषद विराट के सदशयो व सदश्याओ ने जमकर होली हुड़दंग मचाया ।
अध्य्क्ष सुशील संगल ने सभी का आभार जताया, सचिव संजय कर्णवाल ने सभी का स्वागत किया और कोषाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने सभी को फूलों की होली खिलाई ।  रजत जयन्ती चेयरमैन अवनीश मोहन तायल ने सभी सदस्याओ को अपने पर्सनल स्कूटर के बीमा कराने पर विशेष छूट देने की घोषणा होली के अवसर पर की ।  चेयरमैन सुमीत गर्ग ने महिलाओं के साथ जमकर होली खेली । पारुल सिंघल, शालिनी अग्रवाल, डोली गोयल, पिर्या गर्ग, पिर्यान्का गुप्ता ने  लोकेश गुप्ता, नवीन सिंघल, अनुराग अग्रवाल,  कुलदीप गोयल व सुमीत गर्ग ने बहुत गजब का होली नृत्य प्रस्तुत किया । मधु गोयल, गुंजन गर्ग व सुमन गुप्ता ने होली गीत पर सबको नचाया ।  महिला संयोजिका पति श्री नवीन सिंघल ने महिला गीत पर बहुत ही सुंदर नृत्य करके सदन की वाह वाही लूटी । हौली स्पेशल तंबोला में गिफ्टों की बौछार हुई और लगबग 10 परिवारों ने गिफ्ट जीते । कपिल मित्तल व राजेश मित्तल ने सबको कार्टून बनाकर वाहवाही लूटी ।
 अंकुर गर्ग, मनोज गर्ग, अशोक कुमार, आकाश गुप्ता,अमित गुप्ता, अशोक अग्रवाल, नगरपालिका चेयरमैन अंजुला अग्रवाल, पूनम तायल, चमन लाल सिंघल, अलका सिंघल, सीमा मित्तल, कुश पुरी, उमेश गोयल, दीपा अग्रवाल, मनोज गर्ग, शरद जैन, सुमन गुप्ता, निष्काम गर्ग, विनीता अरोरा, रितू गर्ग, मधुबाला, रेखा गोयल, पवन कुमार गोयल, रानी गोयल, प्रमोद अरोरा, राधेश्याम गर्ग, संजय संगल, विपिन कुच्छल, अपर्णा कुच्छल, प्रियंका संगल, नीलम जैन, अलका कर्णवाल, लष्मी संगल, श्वेता गोयल, संगीता मित्तल, राधा गर्ग, नरेंद्र कुमार गर्ग, ममता गर्ग, जय प्रकाश गर्ग व राम कुमार तायल ने राधा कृष्ण बने स्वरूपों के साथ फूलों की होली खेली व होली खेलकर एक दूसरे को होली की बधाई दी । आगामी वर्ष 20-21 की कमान  अध्य्क्ष  विनीत प्रकाश गोयल, सचिव अजय गर्ग व कोषाध्यक्ष  लोकेश गुप्ता को सोपी गई, जिसका सभी ने स्वागत किया ।


आज का पंचांग 7 मार्च 2020

पंचांग 7 मार्च 2020 का     
तिथि 
द्वादशी
09:26 तक
नक्षत्र पुष्य 09:00 तक 
पक्ष शुक्ल
 
वार शनिवार  
योग  अतिगंदा 25:01 तक
सूर्योदय 06:44  
सूर्यास्त 18:20  
चन्द्रमा  सिंह राशि में   
राहुकाल  सुबह 09:37 − 11:05
विक्रमी संवत्   2076  
शक सम्वत 1941  
मास फाल्गुन  
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:09 − 12:55
राशिफल-
मेष-
सकारात्मक-मानसिक, शारीरिक, वैचारिक और व्यवसायिक, हर दृष्टि से बहुत अच्छा समय है। आगे बढ़ें और जीवन को संवारें।
नकारात्मक-अकारण चिंतित न रहें।
प्रेम-जीवन में प्रेम करीब आएगा। जीवनसाथी और क्लोज आएंगे।
व्यवसाय-अच्छा समय है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-मां काली का दर्शन करें।


वृषभ-
सकारात्मक-कोई दिक्कत नहीं होने वाली है।
नकारात्मक-उर्जा का ह्रास होगा। थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
प्रेम-ठीक रहेगा।
व्यवसाय-चलता रहेगा।
सेहत-मानसिक और शारीरिक परेशानी बनी रहेगी।
उपाय-काली जी की वंदना करें। कोई सफेद वस्तु पास रखें।
मिथुन-
सकारात्मक-आर्थिक योजनाएं फलीभूत होंगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। शादी तय हो सकती है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-गणेश जी की वंदना करें। सफेद वस्तु पास रखें।
कर्क-
सकारात्मक-जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। जीवन में तरक्की कर रहे हैं।
नकारात्मक-क्रोध पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करें।
सिंह-
सकारात्मक-शुभता बनी रहेगी।
नकारात्मक-खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। मन व्यथित रहेगा।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-सफेद वस्तुओं का दान करें।
कन्या-
सकारात्मक-शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जीवन में तरक्की करेंगे।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-आर्थिक योजनाएं फलीभूत होंगी। तरक्की करेंगे।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-ऊं नम: शिवाय का जाप करें।
तुला-
सकारात्मक-उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। जीवन में तरक्की करते हुए दिख रहे हैं आप।
नकारात्मक-मन व्यथित हो सकता है।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-ऊं नम: शिवाय का जाप करें। कोई भी सफेद वस्तु पास रखें।
वृश्चिक-
सकारात्मक-भाग्यवश कोई काम बनेगा। राह के रोड़े हट जाएंगे। जीवन में तरक्की करेंगे।
नकारात्मक-क्रोध पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-भगवान शिव का दर्शन करें। उन्हें कुछ सफेद वस्तु अर्पित करें।
धनु-
सकारात्मक-प्रतिकूल परिस्थितियों से उबर जाएंगे।
नकारात्मक-अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं। बचकर पार करें। किसी प्रकार का कोई जोखिम न लें।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक चलेगा।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-भगवान शिव के मंदिर में दूधिया जल लेकर अभिषेक करें।
मकर-
सकारात्मक-शादी तय हो सकती है। व्यापार और नौकरी के नए अवसर मिलेंगे।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-प्रेमी-पे्रमिका की मुलाकात हो सकती है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-मां काली की वंदना करें।
कुंभ-
सकारात्मक-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कोई वित्तीय योजना फलीभूत होगी।
नकारात्मक-अकारण चिंतित रह सकते हैं।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति रहेगी।
सेहत-मध्यम स्थिति है। कोई रिस्क न लें।
उपाय-गणेश जी की वंदना करें। हरी वस्तु पास रखें।
मीन-
सकारात्मक-लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय है। कुछ सीखना चाहते हैं, प्रवेश कराना चाहते हैं तो करा लें। विद्यार्थियों, लेखकों के लिए अच्छा समय है।
नकारात्मक-किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-भगवान शिव की शरण में जाएं। उन्हें श्रद्धापूर्वक प्रणाम करें।


विद्युत लाईन में लगी आग बिजली आपूर्ति ठप

मुज़फ्फरनगर। भोपा रोड पर देर रात 33000 की विद्युत लाइन में आग लगी । विधुत लाइन में आग लगने से हो सकता था बड़ा हादसा। समय  रहते फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुँच कर लाइन में लगी आग बुुझाई। 


बिजली आपूर्ति ठप हो गई । किसी व्यक्ति द्वारा दी गई आग लगी होने की सूचना दी तो दमकल गााडी नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड पहुँची ।


होली : खतरनाक रासायनिक रंगों का दुष्प्रभाव


  रंगों और खुशियों का त्योहार होली अक्सर कई परिवारों के लिए बेरंगा और दुखदायी हो जाता है। वजह है खतरनाक रासायनिक रंगों का दुष्प्रभाव। जहां लोगों में इस त्योहार को लेकर उत्साह है वहीं एक चिंता यह भी है कि कहीं खतरनाक रंग इस त्योहार की खुशियों के रंग में भंग ना डाल दें। जहां पुराने समय में होली और रंगों का संबंध सीधे प्रकृति से था, सादगी और समन्वय से था, आज इस त्योहार में अक्सर रंग में भंग होता देखा जा सकता है, वजहें अनेक हैं लेकिन रासायनिक घातक रंगों के दुष्प्रभावों के चलते सेहत की दुर्दशा जायज़ है। इसी विषय को ध्यान में रखकर पाँच बड़े सवाल और उनके जवाब इस लेख में दे रहा हूं। आपके कोई और भी सवाल हो तो “गाँव कनेक्शन” के फेसबुक पेज पर आप अपने “हर्बल आचार्य” से पूछ सकते हैं। 
रासायनिक रंग हमारे शरीर पर त्वचा रोग, एलर्जी पैदा करते हैं वहीं दूसरी तरफ आंखों में खुजली, लालपन, अंधत्व के अलावा कई दर्दनाक परिणाम देते हैं और इन रंगों की धुलाई होने पर ये नालियों से बहते हुए बड़े नालों और नदियों तक प्रवेश कर जाते है और प्रदूषण के कारक बनते हैं। रसायनों से तैयार रंग जैसे काला, किडनी को प्रभावित करता है, हरा रंग आंखों में एलर्जी और कई बार नेत्रहीनता तक ले आता है, वहीं बैंगनी रासायनिक रंग अस्थमा और एलर्जी को जन्म देता है, सिल्वर रंग कैंसरकारक है तो लाल भी त्वचा पर कैंसर जैसे भयावह रोगों को जन्म देता है। । रसायनों से तैयार रंग जैसे काला, किडनी को प्रभावित करता है, हरा रंग आंखों में एलर्जी और कई बार नेत्रहीनता तक ले आता है, वहीं बैंगनी रासायनिक रंग अस्थमा और एलर्जी को जन्म देता है, सिल्वर रंग कैंसरकारक है तो लाल भी त्वचा पर कैंसर जैसे भयावह रोगों को जन्म देता है।  रंग खेलते समय आंखों में रंग जाना आम बात है लेकिन ये उतना ही घातक भी हो सकता है। रंग कृत्रिम या रसायन आधारित होंगे तो लेने के देने भी पड़ सकते हैं। बतौर प्राथमिक उपचार सर्वप्रथम आंखों को साफ पानी से धोया जाए और ये ध्यान रखा जाए कि आंखों को मसला ना जाए। आंखों की साफ धुलाई होने के बाद आंखों में दो-दो बूंद गुलाबजल की डालकर आंखों को बंद करके लेटा जाए। यदि असर ज्यादा गहरा नहीं है तो कुछ देर में आराम मिल जाएगा। तेज जलन या लगातार आंखों से पानी टपकने की दशा में तुरंत अपने चिकित्सक से संपर्क करें।  होली बेशक मनायी जानी चाहिए लेकिन रंग प्राकृतिक हों और आपकी सेहत पर इनका दुष्प्रभाव ना हो तो रंग में भंग होने के बजाए असली होली का मजा लिया जा सकेगा। हमारे किचन में ही उपलब्ध अनेक वनस्पतियों का उपयोग कर कई तरह के प्राकृतिक रंगों को बनाया जा सकता है। हरे सूखे रंग को तैयार करने के लिए हिना या मेहंदी का सूखा चूर्ण लिया जाए और इतनी ही मात्रा में कोई भी आटा मिला लिया जाए। सूखी मेहंदी चेहरे पर अपना रंग नहीं छोड़ती और इसके क्षणिक हरे रंग को आसानी से धोकर साफ किया जा सकता है। गुलाबी रंग तैयार करने के लिए एक बीट रूट या चुकन्दर लीजिए, बारीक बारीक टुकड़े करके एक लीटर पानी में डालकर पूरी एक रात के लिए रख दीजिए और सुबह गुलाबी रंग तैयार हो जाएगा। गुड़हल के खूब सारे ताजे लाल फूलों को एकत्र कर लें और छांव में सुखा लें और बाद में इन्हें कुचलकर इनका पावडर तैयार कर लें और इस तरह तैयार हो जाएगा सूखा लाल रंग। यह लाल रंग बालों के लिए एक जबरदस्त कंडिशनर होता है साथ ही गुड़हल बालों के असमय पकने को रोकता है और बालों का रंग काला भी करता है। इसी तरह पीला सूखा रंग तैयार करने के लिए हल्दी एक चम्मच और बेसन (2 चम्मच) को मिलाकर सूखा पीला रंग तैयार किया जाता है, ये पीला रंग ना सिर्फ आपकी होली रंगनुमा करेगा बल्कि चेहरा और संपूर्ण शरीर कांतिमय बनाने में मदद भी करेगा। बेसन की उपलब्धता ना होने पर गेहूं, चावल या मक्के के आटा का उपयोग किया जा सकता है।  इस दौर में संक्रामक  रोग सावधानी और साफ सफाई बरतने पर काफी हद तक संक्रमित होने से रोका जा सकता है। होली के दौरान आप साधारण फ्लू, सर्दी, छींक या हल्के बुखार से पीड़ित हैं तो होली खेलने से तौबा करें। ज्यादा देर तक गीला रहना नुकसानदायक है क्योंकि इस मौसम में शरीर का कफ ढीला होना शुरु हो जाता है और संक्रमण होने की संभावनाएं ज्यादा होती है। कोशिश करें हर्बल पाउडर से गुलाल तैयार करके सूखी होली खेलने की सलाह बच्चों को दें। 


अब चलेंगी धकाधक रेलगाडियां


मुजफ्फरनगर। दिल्ली सहारनपुर रेल खण्ड पर चल रहे डबल लाइन निर्माण कार्य का तीसरा चरण लगभग पूर्ण कर लिया गया है। इस कार्य को तकनीकी दृष्टिकोण से जांचने के लिए शुक्रवार को चीफ कमिश्नर रेलवे सेफ्टी ने निरीक्षण किया और इंजीनियरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके साथ ही चीफ कमिश्नर देवबंद तक तैयार हुए डबल ट्रैक को हरी झण्डी देकर वापस रवाना हो गये। अब देवबंद तक नाॅन स्टाॅप सफर का मजा रेलयात्रियों को मिल पायेगा। 
नए ट्रैक पर 100 से 140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन को चलाकर उक्त ट्रायल करने के बाद इसे ओके करार दिया। इस बीच आज देर रात तक टै्रक के परीक्षण का कार्य चलते रात नौ बजे तक तमाम रेलगाडिय़ां जहां तहां फंसी रहीं। इनमें शालीमार, जनशताब्दी, योगा एक्सप्रेस तथा पैसेंजर आदि गाडिय़ां शामिल हैं। रात में करीब नौ बजे इन गाडिय़ों को निकालने का काम शुरू हुआ। तब तक यात्री जहां तहां खड़ी इन गाडिय़ों में फंसे रहे। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर से देवबंद रेल लाइन पर दोहरीकरण का कार्य पूर्ण होने के बाद सुरक्षा मानकों का परीक्षण करने के लिए दिल्ली से चीफ कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीसीआरएस) शैलेश पाठक यहां पर पहुंचे।  उन्होंने मुजफ्फरनगर स्टेशन पर पहुंचकर यहां से रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य की तकनीकी जांच प्रारम्भ की। सुबह करीब सवा दस बजे सीसीआरएस शैलेश पाठक दिल्ली से यहां पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा मानकों पर जांच पड़ताल शुरू की। मुजफ्फरनगर से देवबंद तक हाईस्पीड ट्रेन के साथ ट्रायल करते हुए नये रेलवे ट्रैक की क्षमता, सुरक्षा का परीक्षण किया। यहां उन्होंने ट्रेक को हरी झण्डी दी। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गये। स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी ने बताया कि आज सीसीआरएस शैलेश पाठक ने मुजफ्फरनगर से देवबंद के बीच तैयार नये रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अब देवबंद तक का सफर राहत देगा। दोनों ट्रैक शुरू होने के कारण यहां से रेलगाड़ियां नाॅन स्टाॅप दौड़ेगी।


जयकारों के साथ निकाली गई खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार द्वारा आयोजित 2 दिवसीय श्री खाटू श्याम बाबा के फाल्गुन मेले में प्रातः 9 बजे विशाल ध्वजा ( निशान ) यात्रा , मुजफ्फरनगर के हृदय स्थली शिव चौक से रानी झांसी रोड, टाउन हॉल, भोपा पुल , गौशाला रोड, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार व मंडी डाकघर होते हुए मंदिर प्रांगण में संपूर्ण हुई। बाबा की ध्वजा यात्रा में सर्वप्रथम भगवान शिव के समक्ष सैकड़ो निशानों का प्रेमियो द्वारा पूजन कर सैकड़ों प्रेमियो ने रंग गुलाल खेलते व बाबा के भजनों पर नाचते झूमते हुए नगर के वातावरण को खाटूमय कर दिया। बाबा का निशान उठाने वाले प्रेमियो में भीम सेन कंसल , अशोक गर्ग प्रधान , जे पी गोयल, सोम प्रकाश कुचल, अनिल गोयल, अमरीश सिंघल, बिजेन्दर रानो, अतुल गर्ग, शशांक राणा, नीरज गोयल, नवीन गर्ग, अग्रिम सिंघल, शुभम तायल,विकास अग्रवाल, अंकित तायल, अमन गोयल, दीपक शर्मा, नवनीत गुप्ता, अंकुर कुमार, राहुल जी, हरशूल सिंधी, रक्षित शर्मा, सम्मलित हुए। 


मदर्स प्राइड स्कूल मे होली का त्यौहार धूम धाम से मनाया


मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड स्कूल मे होली का त्यौहार धूम धाम से मनाया गया। सभी बच्चो ने फूलो से होली खेली एक दूसरे के ऊपर फूल डाल होली का त्यौहार मनाया और एक दूसरे को बधाई दी इसके साथ ही साथ गुंजिया , चाट आदि का भी खूब लुफ्त उठाया। रंगारंग कार्यक्रम मे अद्भुत छठा बिखेरी होली गीतों पर बच्चो ने नृत्य , पंजाबी भंगड़ा और नटखट कृष्णा नाटिका प्रस्तुत की होली का उत्सव भरपूर उलास, उमंग और मस्ती भरे वातावरण मे मनाया गया। स्कूल की डायरेक्ट डॉ रिंकू एस गोयल जी ने बताया होली बसंत ऋतु मे मनाया जाने वाला भारतीय त्यौहार है। यह अत्यंत प्राचीन पर्व है और साल के फागुन महीने मे मनाया जाता है। इस दिन सभी बड़े और युवा रंगों से खेलते है । होली रंगों का त्यौहार है जिसे हर साल फागुन के महीने मे हिन्दू धर्म के लोग बड़ी धूमधाम से मनाते है। उत्साह से भरे ये त्यौहार हमारे लिए एक दूसरे के प्रति स्नेह और निकटता लाती है । इसमें लोग आपस मे मिलते है , गले लगते है और एक दूसरे को रंग लगाते है। 
इस कार्यकम मे प्रिया,गरिमा, अभिका, विधि, महक, सोनम, शगुफ्ता, दिव्या, शिल्पी, ऐश आदि ने सहयोग किया।


आज का पंचांग

 



🌞 ~ आज का पंचांग ~ 🌞
⛅ दिनांक 06 मार्च 2020
⛅ दिन - शुक्रवार 
⛅ विक्रम संवत - 2076
⛅ शक संवत - 1941
⛅ अयन - उत्तरायण
⛅ ऋतु - वसंत
⛅ मास - फाल्गुन
⛅ पक्ष - शुक्ल 
⛅ तिथि - एकादशी दोपहर 11:47 तक तत्पश्चात द्वादशी
⛅ नक्षत्र - पुनर्वसु सुबह 10:39 तक तत्पश्चात पुष्यई
⛅ योग - सौभाग्य सुबह 07:32 तक तत्पश्चात शोभन
⛅ राहुकाल - दोपहर 11:11 से दोपहर 12:38 तक 
⛅ सूर्योदय - 06:56
⛅ सूर्यास्त - 18:43 
⛅ दिशाशूल - पश्चिम दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण - आमलकी एकादशी
 💥 विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है lराम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।
💥 आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l
💥 एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।
💥 एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।
💥 जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।
               🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 
🌷 आर्थिक तकलीफ़ हो तो 🌷
💰 किसी को आर्थिक तकलीफ़ हो तो होली की पूनम के दिन एक समय ही खाना खायें, एक वक़्त उपवास करें अथवा तो नमक बिना का भोजन करें होली की रात को खीर बनायें और चंद्रमा को भोग लगाकर उसे लें; दिया दिखा दें चंद्रमा को; एक लोटे में जल लेकर उसमें चावल, शक्कर, कुमकुम, फूल, आदि डाल दें और चंद्रमा को ये मंत्र बोलते हुए अर्घ्य दें;
🌷 दधीशंख: तुषाराभम् क्षीरोरदार्णव संनिभम्
नमामि शशिनं सोमं शम्भोर्मुकुटभूषणम्
🌙 हे चंद्र देव! भगवान शिवजी ने आपको अपने बालों में धारण किया है, आपको मेरा प्रणाम है।
➡ *अगर पूरा मंत्र याद न रहे तो “ॐ सोमाय नमः , ॐ सोमाय नमः” , इस मंत्र का जप कर सकते हैं।
               🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞
🌷 होली के दिन पूजा विशेष 🌷
🔥 होली के दिन हनुमान जी के पूजा का विशेष विधान है, हो सके तो करना | पूजा का मतलब यह जरूरी नहीं की हनुमान जी के आगे दिया जलायें तब ही वे प्रसन्न होंगे | "श्रीगुरु चरण सरोज रज, निज मनु मुकुर सुधारि बरनउ रघुवर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि", " मनोजवं मारुततुल्य वेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं | वातात्मजं वानरयूथ मुख्यं श्री राम दूतं शरणं प्रपद्ये || " ऐसी प्रार्थना कर दी, वे राजी हो जायेंगे | होली के दिन एक बार जरूर कर लें, बहुत लाभ होगा |
🔥 होली के दिन शास्त्रों में लक्ष्मी माता की पूजा का भी विधान बताया गया है | वह कपूर का दिया जलाकर करें | थोड़ा सा ही कपूर जलायें | होली का पर्व दरिद्रता का नाश करनेवाला पर्व है |
🙏🏻 * 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻
एकादशी
19 मार्च


प्रदोष
      7  मार्च
  21  मार्च


अमावस्या
24 मार्च


पूर्णमासी
 9मार्च


बुरी से बुरी नज़र ;टोना टोटका आदि का अगर अंदेशा हो तो;
एक सुर्ख लाल कपड़ा ले रात को सर से पैर के नाखून तक पूरा शरीर पोछ के एक एक चम्मच 5तरह के दाल और पांच फूल बांध के सिरहाने रख  के सो जाएं।सुबह उठ के सबसे पहले अपने बाए पैर के नाखून से सर के ऊपर घूमा के सात बार का उतारा करके किसी चौराहे पे रख दे।धयान दे कि रख के पीछे नही मुड़ के देखना है।
ऐसा करे बुरा से बुरा टोना टोटका या नज़र गायब हो जाएगी।


मेष - पॉजिटिव - परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में समय व्यतीत करेंगे। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है।


नेगेटिव - मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। मन अशांत रहेगा। कार्यों में व्यवधान उत्पन हो सकता है। बाहर की यात्रा भी प्रभावित हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए किए गए प्रयासों में भी समस्या उत्पन्न हो सकती है।


लव - प्रेम संबंधों को लेकर स्थितियां अनुकूल रहेंगी। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो उसका साथ आपको मिल सकता है। आपके प्रेमीजन से आपके कामकाज के क्षेत्रों में भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। जिससे आपकी अच्छी उन्नति हो सकती है।


व्यवसाय - कामकाज के क्षेत्रों से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। इसलिए आप साहस भरे कदमों के साथ आगे बढ़े और कोई कार्य को सफल बनाने की कोशिश करें। वह सफल हो सकता है और आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकते हैं।


स्वास्थ्य - आपको काम के बीच से आराम के लिए समय निकालना होगा अन्यथा बीमार पड़ सकते हैं।


भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: सात
वृष- पॉजिटिव - आज आपको अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। नए दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आमदनी में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढे़गी। कार्य में गतिशीलता बनी रहेगी।


नेगेटिव - किसी तरह के अनावश्यक यात्राओं से बचने का प्रयास करना बेहतर हो सकता है। इस दिन कोई महत्वपूर्ण निर्णय को अंजाम देना नुकसान दायक हो सकता है। किसी भी तरह के नए कार्यों का विस्तार या शुभारंभ करना परेशानियां उत्पन्न कर सकता है।


लव - एक दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं मिलते जुलते हैं तो इस समय प्रपोज करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी उपहार के साथ आप प्रपोज कर सकते हैं। कहीं घूमने का उद्देश्य भी पूरा हो सकता है।


व्यवसाय - नौकरी पेशा लोगों को तरक्की मिलने वाली है। व्यापार एवं व्यवसाय में वृद्धि होगी। आज आर्थिक सम्बन्धों से संबंधित महत्वपूर्ण फैसलों को कुछ समय के लिए टाल दें।


स्वास्थ्य - सेहत कमजोर हो सकती है।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: दो


मिथुन - पॉजिटिव - कलात्मक और रचनात्मक कामों में आप बहुत हद तक सफल हो जाएंगे। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। भाई-बहनों का जीवन भी सुखद रहेगा। वे कार्य क्षेत्र में उन्नति का अनुभव करेंगे। आज आपको मान-सम्मान मिल सकता है। कारोबारियों के लिए उत्तम दिन है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।


नेगेटिव - आपके बनते हुए कार्यों में विघ्न बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। तनावपूर्ण स्थिति रहेगी परंतु प्रयास सफल हो सकता है। अनावश्यक यात्राओं की वजह से खर्चों का बोझ बढ़ सकता है तथा मानसिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।


लव - एक दूसरे के प्रति सहानुभूति उत्पन्न होगी तथा आपसी तालमेल से किसी भी कार्य को सफल बना सकते हैं। प्रेमीजन आपसे मधुर संबंध बनाए रखने के साथ साथ एक दूसरे को प्यार करते हुए अपने कामकाज में भी सफल हो सकते हैं।


व्यवसाय - भाग्य आपका अच्छा साथ दे सकता है। आप फैशन से संबंधित डिजाइन डेकोरेशन फाइनेंस कपड़े से संबंधित कोई व्यवसाय आपके लिए बेहतर फलदायक हो सकता है।


स्वास्थ्य - रक्त विकार होने के योग हैं।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: छ


कर्क - पॉजिटिव - नौकरी पेशा लोगो को तरक्की मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात हो सकती है। किसी छोटी यात्रा पर जाना पड सकता है। घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। परिवारजनों और मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक रुप से सफलता मिलेगी।


नेगेटिव - किसी तरह की गुप्त चिंता एवं शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। सोची समझी रणनीति के तहत किए गए कार्यों से कोई नुकसान नहीं हो सकता। जल्दबाजी में किए गए कार्य हमेशा आपके लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न करते हैं। इसलिए आप ऐसे कार्यों को समय के अनुसार स्थिरता और गंभीरता पूर्वक करने का प्रयास करें।


लव - एक दूसरे के ऊपर भरोसा करना बहुत आवश्यक है। जिससे आपकी विचारधारा मिलता-जुलता रहे और एक दूसरे को प्यार करते रहें। अन्यथा किसी तरह की समस्या उत्पन्न हो सकती है।


व्यवसाय - किसी तरह का प्रॉपर्टी इत्यादि में निवेश करना चाहते हैं या किसी कंपनी में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। उसके लिए कंपनी का बायोडाटा और उसके बारे में जानकारी आवश्यक है।


स्वास्थ्य - थकान आपको कुछ परेशानियां दे सकती है। क्योंकि इस दौरान आपकी मानसिक स्थिति कुछ डांवांडोल रहेगी।


भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: दो
सिंह - पॉजिटिव - आज आपको संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। आज कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा।


नेगेटिव - आज के दिन मिल सकती है आपको कोई बड़ी खुश खबरी लेकिन किसी भी व्यक्ति के साथ वाद-विवाद से दुरी बनाये रखे । नए कार्य की शुरुआत आज ना करें। किसी बच्चे या बूढ़े का स्वास्थ आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकता है।


लव - यदि इस समय आप अपने प्रेमीजन को प्रपोज करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। इसके लिए आपको अवसर प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं।


व्यवसाय - समय के अनुसार आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सकते है। साहस और उत्साह से किया गया कार्य सफल होने की संभावना पाई जाती है। बाहर से संबंधित कामकाज के क्षेत्रों से अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है।


स्वास्थ्य - आप शारीरिक और मानसिक रूप से ठीक महसूस करेंगे।


भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: नौ


कन्या - पॉजिटिव - विदेश यात्रा के योग हैं। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके मित्रों की मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे। सरकारी नौकरी का योग बन रहा है। आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक से बीतने का योग्य है। पारिवारिक जीवन में आनंद बना रहेगा। लोकहित का कार्य कर पाएंगे।


नेगेटिव - आज सोच-समझकर फैसला लें। किसी भी झगडे से बचे, अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो आपके लिए काफ़ी फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। बिज़नेस में सोच समझ कर लगाये पैसे वरना उठाना पड़ेगा भरी नुक्सान।


लव - किसी अन्य व्यक्ति की वजह से एक दूसरे से मतभेद उत्पन्न होने की संभावना हो सकती है। कोई घनिष्ठ संबंध बनाए रखने का प्रयास न करें। सामान्य स्थिति बनाए रखने की कोशिश करें।


व्यवसाय - यदि किसी तरह के चल अचल संपत्ति प्राप्ति के लिए प्रयास किया जाता है तो वह सफल होने की संभावना पाई जाती है। आर्थिक लाभ के दृष्टि से किसी कार्य योजनाओं को विस्तार देना या किसी नए कार्य का शुभारंभ करना भी फलदायक हो सकता है।


स्वास्थ्य - शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: एक


तुला - पॉजिटिव - दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। धन लाभ हो सकता है। व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहा है। निर्णय लेने के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा हैǀ किसी पुराने मित्र से मिलने का दिन है। आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।


नेगेटिव - आज आपका जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। धन हानि हो सकती है। कोशिश करना चाहिए कि माता के साथ संबंध अच्छे हो क्योंकि हमारे जीवन में माता पिता का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। पारिवारिक जीवन में तनाव होने के कारण कामकाज में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।


लव - प्रेम संबंधों को लेकर स्थितिया प्रतिकूल रहेंगे। किसी न किसी बातों को लेकर प्रेमीजन में आपसी तनाव का माहौल हो सकता है। एक दूसरे से अलग होने की भी संभावना हो सकती है।


व्यवसाय - व्यावसायिक दृष्टि से अच्छी उन्नति समय समय पर प्राप्त होती रहेंगी। यदि किसी तरह का आर्थिक लाभ के दृष्टि से धन इन्वेस्टमेंट करने का सोच है तो वह सफल हो सकता है।


स्वास्थ्य - शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहने का योग्य है।


भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: छ
वृश्चिक - पॉजिटिव - संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। आध्यात्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पारिवार का साथ व सुख मिलेगा । व्यवसाय में उच्च अधिकारियों की ओर से आर्थिक लाभ होगा। धन प्राप्ति हो सकती है।


नेगेटिव - आज के दिन सोच समझकर फैसले लेǀ पारिवारिक कारणों से धन खर्च हो सकता है। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आज आपकी मुलाक़ात उनसे होगी जो मुखौटे लगाये रखते हैं ǀउन्हें पहचानने की कोशिश करेंǀ पिता के साथ मधुर संबंध बनाए रखने का प्रयास सफल हो सकता है।


लव - यदि सूझ बूझ कर आपसी विचारधारा को ठीक न किया जाए तो अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी न किसी बात पर कहा सुनी होने से विवाद उत्पन्न हो सकता है।


व्यवसाय - आर्थिक लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के संपर्क में आने से कुछ सोचे हुए कार्यो को पूरा किया जा सकता है। आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है।


भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: नौ


धनु - पॉजिटिव - घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मिलने का योग है। अपनी नौकरी के क्षेत्र मैं बदलाव लाने का ये उपयुक्त समय है।बिजनेस सम्बन्धी किसी मीटिंग में आपके मनमुताबिक मोड़ आने की सम्भावना है ǀ


नेगेटिव - मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। आपको अपने घर के माहौल में कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। आज के दिन गणेशजी संभलकर कदम उठाने की सलाह देते हैं।


लव - यदि आप अपने प्रेमीजन को प्रपोज करना चाहते हैं या किसी तरह का मन की बात शेयर करना चाहते हैं तो आपको इंतजार करना चाहिए। कहीं घूमने फिरने का उद्देश्य स्थगित करना चाहिए।


व्यवसाय - आप जिस किसी कार्य को लगन और मेहनत के साथ करेंगे। उसमें आपको अच्छी कामयाबी प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। जिससे आपको अच्छी कामयाबी प्राप्त हो।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि भाग्य आपको कुछ अधिक परिश्रम करवाएगा जिसके कारण आप थकान का अनुभव करेंगे।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: दो


मकर - पॉजिटिव - नौकरी के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है । दोस्तों से मुलाकात लाभकारी साबित होगी। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में जाने के योग हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है।


नेगेटिव - विवादों से दूर रहे। ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि समय सब ठीक कर देगा। वक़्त का तकाज़ा यह है कि शांति से परेशानी का सामना किया जाए। आज आपको वाणी और व्यवहार को संयम में रखना पड़ेगा। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी।


लव - आपके प्रेमी जीवन के लिहाज से यह समय अच्छा कहा जा सकता है और आप जहां चाहे प्रेमी के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप दोनों काफी सारा समय साथ बिताएंगे और आने वाले समय को रोमांटिक बनाने की काफी सारी प्लानिंग भी आप कर सकते हैं।


व्यवसाय - आर्थिक स्थितियां अच्छी हो सकती हैं। आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए किए गए कार्यों में सफलता भी प्राप्त हो सकती है।


स्वास्थ्य - आप अपने खाने-पीने की आदतों के प्रति सजग रहेंगे और यही जीवन शैली आपको उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करेगी।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: एक
कुंभ - पॉजिटिव - राजकीय मामलों में गति आ सकती है। परिश्रम से आपको लाभ मिल सकता है। यात्रा के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी के लिए आज अच्छा योग्य बन रहा है। अटके हुए पैसे मिल सकते है। नौकरी मिलने के योग हैं। महिला मित्रों से लाभ मिलेगा।


नेगेटिव - कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। निराश न हो और मेहनत करते रहे। इन नाकामियों को तरक़्क़ी का आधार बनाएँ। आज के दिन आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय जरूर ले।


लव - समय से पूर्व कोई प्लानिंग ना करें और उसे समय पर छोड़ दें। ज्यादा मजेदार है कि आप सब अचानक से करें और प्रेमी को चौंका दे। इससे संबंधों में एक बार फिर से गर्माहट देखी जा सकती है।


व्यवसाय - नौकरी प्राप्ति के लिए कोई तैयारी चल रही है तो वह भी सफल हो सकती है। कामकाज के क्षेत्रों से अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है।


स्वास्थ्य -आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए संजीवनी का कार्य करेगा और पुराने समय से चली आ रही कोई पुरानी बीमारी अथवा शारीरिक समस्या भी दूर हो जाएगी जिससे आप स्वयं को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: आठ


मीन - पॉजिटिव - संतान की ओर से सुखद समाचार मिलने की वजह से मन प्रसन्न रह सकता है। आज के दिन आपके व्यवहार में विनम्रता आ सकती है। दूसरों के साथ आप सहयोगात्मक रवैया अपना सकते हैं। इस समय आपको अतिरिक्त आय की प्राप्ति हो सकती है।


नेगेटिव - जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन होने की संभावना है। घर परिवार में सबके साथ मधुर संबंध बने और सबके साथ आपसी सामंजस्य बेहतर हो इसके लिए प्रयास करना चाहिए। घर की स्थिति अच्छी होने से आप किसी भी कार्य को अच्छे तरीके से कर सकते हैं।


लव - समय मिला-जुला कहा जा सकता है। प्रेमी जीवन तो बढ़िया ही कहा जाएगा लेकिन आपके प्रेम संबंधों को लेकर कुछ मित्र कानाफूसी कर सकते हैं जिससे आपका क्रोध बढ़ सकता है।


व्यवसाय - किसी भी कार्य को पूरी जांच पड़ताल के बाद ही स्वीकार करने की इच्छाएं रहती हैं। प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क हो सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टि से आकस्मिक धन लाभ हो सकते हैं।


स्वास्थ्य - शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रह पाएंगे।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: तीन


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।


आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है
शुभ दिनांक : 6, 15, 24 
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
  
शुभ वर्ष :  2022, 2026   
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
 
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
 
जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा


होली का त्यौहार भाईचारे का उत्सव हैः अंजू अग्रवाल


 मुजफ्फरनगर। शहर में होली की धूम नजर आने लगी है। होलीकोत्सव से पहले ही जनपद में अलग अलग आयोजन के साथ होली की मस्ती दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में महिला हितकारी परिषद् की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल रहीं। 
शुक्रवार को जिला महिला हितकारी परिषद द्वारा होली मिलन कार्यक्रम परिषद् द्वारा संचालित स्कूल में आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल उपस्थित रही। मां सरस्वती विग्रह के समक्ष मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम शुरू किया गया। उसके बाद बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर नृत्य कर पालिकाध्यक्ष का मन मोह लिया। पालिकाध्यक्ष ने भी तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने सम्बोधन में पालिकाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहने चाहिए, इनसे सामाजिक जोड़ पैदा होता है और प्रतिभाओं को भी अवसर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि भारत त्यौहोरों और पर्वों का देश है। हमारे देश में जितनी विविधता है, वह दुनिया में कहीं नहीं मिलती है। यहां सभी धर्मों और समुदाय के लोगों को अपने पर्वों के लिए पूरी आजादी है। भारतीय संस्कृति अदभुत है। सभी त्यौहार सामाजिक सद्भाव पैदा करते हैं। होली का त्यौहार आपसी भाईचारे का उत्सव है। किसी से कोई गिला शिकवा भी अगर हो एक दफा गले मिलते ही सब दूर हो जाता है। यही होली की खासियत होती है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर के विकास में सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जहां भी मेरी कोई आवश्यकता होगी मैं पूरी तरहसे समर्पित रहूंगी। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ ही महिलाओं ने भी होली के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया और फूलों की होली खेली गयी। महिलाओं ने अतिथि पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।


Featured Post

नोएडा में 18 युवक युवतियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कर रहे थे ये काम

नोएडा। पुलिस ने शहर के सेक्टर-65 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का शुक्रवार को पर्दाफाश कर सरगना समेत 18 युवक युवतियों को गिरफ्तार किया। आरोपी क...