मुजफ्फरनगर। नई मंडी आर्य समाज में 92 वां तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव वेद की ज्योति जलती रहे, ओम का झंडा ऊंचा रहे के उदघोष के साथ प्रारंभ हुआ। राजस्थान के सवाई माधोपुर से आये आचार्य सोमदेव ने कहा कि भारत की माताएं वीर और देशभक्त पुत्र-पुत्रियों की जननी है।
दयानंद मार्ग स्थित नई मंडी आर्य समाज के भवन में आयोजित वार्षिकोत्सव में प्रवचन करते हुए आचार्य सोमदेव ने कहा कि परिवार में नारी के अनुशासन, संयम, सदाचरण, साहस और योग्यता का संतान तथा समाज में विशेष प्रभाव होता है। श्री राम, श्री कृष्ण, ऋषि दयानंद, भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद, लक्ष्मी बाई जैसे वीर, चरित्रवान महान व्यक्तित्व भारत धरा की माताओं ने पैदा किये। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि माता ही बच्चों की प्रथम गुरु और देवता होती है। सनातन संस्कृति में नारी को शक्ति स्वरूपा मानकर पूजा गया है। महर्षि दयानंद ने वेदों के प्रमाण से स्त्रियों को वेद पढ़ने,यज्ञ करने एवं विधा ग्रहण करने का अधिकार दिलाया। सभा अध्यक्षा शकुंतला आर्या ने कहा कि संतान के निर्माण में माता की भूमिका सबसे अहम है। वेदपाठी संगीता आर्या का उत्कृष्ट वैदिक प्रचारार्थ सेवाओं के लिए आचार्य गुरुदत्त आर्य ने शाल और सम्मान राशि भेंट कर अभिनंदन किया। खुशी आर्या तथा कोलकत्ता के भजनोपदेशक कैलाश कर्मठ ने प्रेरक भजन सुनाए। यज्ञमान अंकित और शिक्षिका नेहा रही। आंनद पाल सिंह आर्य, आर.पी. शर्मा, सुरेंद्र सिंह आर्य, मंगत सिंह, योगेश्वर दयाल, आनंद स्वरूप, मुकेश आर्य, सतीश आर्य, मंजू आर्या, प्रियंका आर्या, राकेश आर्या आदि मौजूद रही। संचालन आर.पी.शर्मा ने किया।
रविवार, 8 मार्च 2020
नई मंडी में आर्य समाज के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ वेदपाठी संगीता आर्या को आचार्य गुरुदत्त आर्य ने किया सम्मानित
Featured Post
मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें