शनिवार, 7 मार्च 2020

बचपन प्ले स्कूल मंे रंगो के त्यौहार होली का आयोजन


मुजफ्फरनगर।  नई मंडी स्थित बचपन प्ले स्कूल मे होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम सभी नन्हे मुन्ने बच्चो एवं अध्यापिकाओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की श्शुभकामनाएंे दी। उसके पश्चात् सभी बच्चो को होली के त्यौहार का महत्व बताया गया। होली का त्यौहार धार्मिक सद्भाव और सामाजिक भाईचार को प्रतीक है। यह एक रंग बिरंगा मस्ती भरा पर्व है। इस दिन सभी लोग अपने पुराने गिले शिकवे भूल कर गले लगते हैं और गुलाल लगाते हंै। नन्हे मुन्हे बच्चो ने भी एक दूसरे को रंग लगाया और आपस मे गले मिलकर सामाजिक सद्भाव का परिचय दिया। बच्चो के रंग लगे चेहरे ऐसे लग रहे थे जैसे रंग बिरंगे फूल खिले हो। स्कूल की अध्यापिकाओं ने बच्चो को होली दहन की कहानी सुनाई और प्रहलाद की कठिन परिक्षाओं के बारे मे बताया और उन्हें बुराई पर अच्छाई की जीत होने की शिक्षा दी। इस प्रकार की अच्छी शिक्षा देने वाली कहानियां बच्चो के मन पर सकरात्मक प्रभाव डालती है और अच्छे विचारो के लिये प्रोत्साहित करती है। स्कूल के डायरेक्टर अंचित जैन ने बच्चो को बताया कि यह रंगो का त्यौहार है लेकिन आजकल अच्छी क्वालिटी के रंगो का प्रयोग नही होता और त्वचा को नुकसान पहुचाने वाले रंग खेले जाते हैं। बच्चो को  सावधानी रखनी चाहिए, अपने बडो की निगरानी मे ही होली खेलनी चाहिए। बचपन मे इस त्यौहार को मनाने के लिए रसायन मुक्त हर्बल रंगो का उपयोग किया गया। कार्यक्रम मे गुरबानी, अर्थव, अनायशा, अदिरा, आरव, अरनव, आदित्री आदि बच्चो ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन सभी अध्यापिकाओं ने मिलकर संयुक्त रुप से किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...