मुजफ्फरनगर। स्थानीय एस0 डी0 कालेज आॅफ इन्जिनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी में संस्कार भारती (सृजन), मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में होली मिलन के उपलक्ष में कविता पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महेन्द्र आचार्य जी ने की। विशिष्ट अतिथि डा0 ए0 कीर्तिवधर््ान जी व श्री बी0बी0 चैरसिया जी, पुलिस अधीक्षक (यातायात), मुजफ्फरनगर रहे। संस्कार भारती (सृजन), मुजफ्फरनगर के संरक्षक प्रो0 (डा0) एस0 एन0 चैहान जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होने कहा कि होली भारत का पुरातन त्यौहार है ईश्वर में आस्था और उसकी जीत का उत्सव है। पुराण पुरूष भक्त प्रहलाद की ईश्वर में अटूट विश्वास एवं विजय का प्रतीक है होली। ईष्या न करें। सद्भाव से रहे। कार्यक्रम में 24 कवियों ने अपना-अपना कविता पाठ किया।
प्रो0 (डा0) एस0 एन0 चैहान जी की कविता ‘‘आओ सखी मनायें होली, तन सुन्दर मन तेरा भोली। मन में है जो आस, प्रभु होली पर भर दे झोली।।’’ ने खूब तालियाँ बटोरी।
डा0 ए0 कीर्तिवधर््ान जी की कविता ‘‘इन्द्रधनुष के रंगो जैसा मुझको रंग दो। होली के रंगो को सतरंगी कर दो। व श्रीमति प्रतिभा त्रिपाठी जी की कविता ‘‘फूल गंेदा से खेरूँगी होरी-होरी ओ रे पिया गंेदा से खेरूँगी होरी। न रंगियो मोहे कर बरजोरी।’’ ने सभी का मन मोह लिया। श्रीमति रूपा चैधरी जी ने अपनी कविता ‘‘वहाँ हाउडी मोदी गूँजे, यहाँ नमस्ते ट्रम्प। स्वागत में उछले मोदी जी, ट्रम्प लगावे जम्प’’ द्वारा सभी का खूब मनोरंजन किया।
श्रीमति सुशीला जोशी जी ने अपनी कविता ‘‘होली के रंग हजार, होली किस रंग खेलूँ मैं’’ में होली के त्यौहार का बहुत संुदर वर्णन किया। श्रीमति इंदु राठी जी की कविता ‘‘होली होली सब करें मरम न जाने कोई, क्या होली क्या ना इुई अब मै बतलाऊ तोय’’ में होली के त्यौहार को प्रेम और सदभाव से मनाने की झलक देखने को मिली। श्री राजेश दुलारा जी की कविता ने भी सभी श्रोताओं को प्रभावित किया। डा0 प्रगति शर्मा ने भी अपनी कविता ‘‘प्रकृति और होली’’ से समां बाँधा। इस अवसर पर गोपाल सिंह जी ने हास्य कविता सुनाकर सभी को खूब हँसाया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति प्रतिभा त्रिपाठी जी ने किया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डा0 ए0के0 गौतम जी ने इस अवसर एक अति सुन्दर गीत सुनाया। कविता पाठ के बाद सभी ने होली के उत्सव का आनन्द लिया। स्वास्थ्य के लिये हानिकारक रंगों और गुलाल से सभी ने परहेज किया। केवल फूलों से होली खेली गई।
शनिवार, 7 मार्च 2020
होली मिलन के उपलक्ष में कविता पाठ
Featured Post
मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें