शुक्रवार, 6 मार्च 2020

होली का त्यौहार भाईचारे का उत्सव हैः अंजू अग्रवाल


 मुजफ्फरनगर। शहर में होली की धूम नजर आने लगी है। होलीकोत्सव से पहले ही जनपद में अलग अलग आयोजन के साथ होली की मस्ती दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में महिला हितकारी परिषद् की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल रहीं। 
शुक्रवार को जिला महिला हितकारी परिषद द्वारा होली मिलन कार्यक्रम परिषद् द्वारा संचालित स्कूल में आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल उपस्थित रही। मां सरस्वती विग्रह के समक्ष मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम शुरू किया गया। उसके बाद बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर नृत्य कर पालिकाध्यक्ष का मन मोह लिया। पालिकाध्यक्ष ने भी तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने सम्बोधन में पालिकाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहने चाहिए, इनसे सामाजिक जोड़ पैदा होता है और प्रतिभाओं को भी अवसर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि भारत त्यौहोरों और पर्वों का देश है। हमारे देश में जितनी विविधता है, वह दुनिया में कहीं नहीं मिलती है। यहां सभी धर्मों और समुदाय के लोगों को अपने पर्वों के लिए पूरी आजादी है। भारतीय संस्कृति अदभुत है। सभी त्यौहार सामाजिक सद्भाव पैदा करते हैं। होली का त्यौहार आपसी भाईचारे का उत्सव है। किसी से कोई गिला शिकवा भी अगर हो एक दफा गले मिलते ही सब दूर हो जाता है। यही होली की खासियत होती है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर के विकास में सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जहां भी मेरी कोई आवश्यकता होगी मैं पूरी तरहसे समर्पित रहूंगी। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ ही महिलाओं ने भी होली के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया और फूलों की होली खेली गयी। महिलाओं ने अतिथि पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...