सोमवार, 9 मार्च 2020

ढोल की थाप पर थिरकी होली

मुजफ्फरनगर।  शहर में होली का उल्लास लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा। सुबह  जहां लोगों ने रंगों से होली खेली तो शाम को होलिका दहन कर जश्न मनाया।  शाम के समय  शहर में कई स्थानों पर होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के बाद हर जगह जश्न का माहौल नजर आया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग झूमते नजर आए। डीजे पर भी लोग जमकर थिरके। वहीं, कई जगह लोगों ने खड़ी-बैठकी होली खेली। पारंपरिक वेशभूषा पहनकर महिलाओं व पुरुषों ने सामूहिक नृत्य किया।  इससे पहले दिनभर रंगों का उल्लास रहा। दोपहर 1.30 बजे के बाद से शाम तक होलिका की पूजा-अर्चना चलती रही। सरवट प्रधान ऊषा शर्मा व पंडित श्रीभगवान शर्मा ने पूजन के साथ होली मिलन में सभी को शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं ने होलिका की परिक्रमा की और उसमें पकवान, अनाज अर्पित किया। मुहूर्त पर ही होलिका दहन किया गया और लोगों ने सुख-शांति की कामना की। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...