मंगलवार, 26 जनवरी 2021

ट्रैक्टर रैली में जमकर उत्पात और तोडफ़ोड़

 नई दिल्ली। पुलिस के साथ हुए वादे को तोड़ने के बाद दिल्ली में 3 ओर से ट्रैक्टर परेड में किसानों ने जमकर उत्पात किया। कई जगह तोड़फोड़ की गई। नोएडा मोड़ पर किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। 

ट्रैक्टर परेड की आड़ में किसानों ने दिल्ली में उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने तय शर्तों के अनुरूप गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न होने के बाद ट्रैक्टर परेड निकालने की इजाजत दी थी, लेकिन किसानों के अलग अलग जत्थे ने मंगलवार सुबह से ही दिल्ली में घुसने की कोशिश शुरू कर दी। पुलिस ने इन्हें सिंघू, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर रोकने और समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस कर्मियों से झड़प करते हुए किसान दिल्ली में घुसते चले गए। कई जगह पुलिस कर्मियो के साथ मारपीट की गई। मुकरबा चौक पर सबसे अधिक उत्पात मचाया गया। यहां टीयर गन लूट लिए गए। पुलिस के क्रेन पर कब्जा कर उसी से सड़कों पर बैरिकेड के रूप में इस्तेमाल की गई बसों और डंपर को हटा दिए गए। मुकरबा चौक पर मीडिया के कैमरे भी छीन लिए गए। कुछ कैमरा मैन को कैमरा ऑन करने से मना कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि संयुक्त किसान मोर्चा तय शर्तों के अनुरूप ही ट्रैक्टर परेड निकाल रही है, किन्तु पन्नू और तरण तरण गुट के किसान लगातार नियम तोड़ रहे हैं।


बैरिकेड्स तोड किसानों ने की दिल्ली में घुसने की कोशिश


नई दिल्ली। पुलिस के साथ तय हुई व्यवस्था के बावजूद किसानों ने गणतंत्र दिवस समारोह से पहले ही दिल्ली में घुसने की कोशिश में सुबह-सुबह सिंघु बॉर्डर पर बैरिकेट्स तोड़ दिए। वहीं, लोनी सीमा पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने रात में ही दिल्ली में घुसने की कोशिश की।

जय किसान आंदोलन (स्वराज अभियान) के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रैक्टर मार्च पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होने की संभावना है और इसके 10 से 12 घंटे तक चलने की उम्मीद है। कुछ ट्रैक्टर आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। संगरुर के किसान परिवार से संबंध रखने वाले कलाकार परमिंदर सिंह अपनी एक पेंटिंग के जरिये किसानों के साथ एकजुटता प्रकट करेंगे, इस तस्वीर में किसान के गले में काला सांप लिपटा हुआ दिखाई दे रहा है जो तीन कृषि कानूनों का प्रतिनिधित्व करता है। 

सिंघू बार्डर पर मौजूद स्वयंसेवक जरनैल सिंह ने कहा कि रैली में सबसे आगे हमारा सबसे पवित्र ग्रंथ होगा। हम प्रसाद बांटेंगे और श्रद्धालु दर्शन करेंगे। गुरु ग्रंथ साहिब वाले पवित्र वाहन के पीछे लोग पैदल चलेंगे और उनके पीछे ट्रैक्टर होंगे। गाजीपुर बॉर्डर पर भाकियू अध्यक्ष चौ नरेश टिकैत और प्रवक्ता चौ राकेश टिकैत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान जुटे हैं।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 26 जनवरी 2021

विज्ञापन 


 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 26 जनवरी 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - पौष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - त्रयोदशी 27 जनवरी रात्रि 01:11 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*

⛅ *नक्षत्र - आर्द्रा 27 जनवरी प्रातः 03:12 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*

⛅ *योग - वैधृति रात्रि 09:59 तक तत्पश्चात विष्कम्भ*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:38 से शाम 05:02 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:18* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:23* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - भौमप्रदोष व्रत, गणतंत्र दिवस, चतुर्दशी-आर्द्रा नक्षत्र योग (रात्रि 01:12 से प्रातः 03:12 तक अर्थात् 27 जनवरी 01:12 AM से 03:12 AM तक) (ॐकार का जप अक्षय फलदायी)*

 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाना मना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞




🌷 *माघ मास* 🌷

🙏🏻 *28 जनवरी से लेकर 27 फरवरी तक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार माघ मास दिनांक 12 फरवरी से) माघ महिना रहेगा | माघ स्नान से बढ़कर पवित्र पाप नाशक दूसरा कोई व्रत नही है | एकादशी के व्रत की महिमा है, गंगा स्नान की महिमा है, लेकिन माघ मास में सभी तिथियाँ पर्व हैं, सभी तिथियाँ पूनम हैं | और माघ मास में सूर्योदय से थोड़ी देर पहले स्नान करना पाप नाशक और आरोग्य प्रद और प्रभाव बढ़ाने वाला है | पाप नाशनी उर्जा मिलने से बुद्धि शुद्ध होती है, इरादे सुंदर होते हैं |*

🙏🏻 *पद्म पुराण में ब्रह्म ऋषि भृगु कहते हैं की तप परम ध्यानं त्रेता याम जन्म तथाह | द्वापरे व् कलो दानं | माघ सर्व युगे शुच ||*

🙏🏻 *सत युग में तपस्या से उत्तम पद की प्राप्ति होती है, त्रेता में ज्ञान, द्वापर में भगवत पूजा से और कलियुग में दान सर्वोपरी माना गया है | दानं केवलं कलियुगे || परन्तु माघ स्नान तो सभी युगों में श्रेष्ठ माना गया है |*

🙏🏻 *सतयुग में सत्य की प्रधानता थी, त्रेता में तप की, द्वापर में यज्ञकी, कलियुग में दान की लेकिन माघ मास में स्नान की चारो युग में बड़ी भारी महिमा है | सभी दिन माघ मास में स्नान कर सकें तो बहुत अच्छा नहीं तो ३ दिन तो लगातार करना चाहिए | बीच में तो करें लेकिन आखरी ३ दिन तो जरूर करना चाहिए | माघ मास का इतना प्रभाव है कि सभी जल गंगा जल के तीर्थ पर्व के समान हैं |*

 🙏🏻 *पुष्कर, कुरुक्षेत्र, काशी, प्रयाग में १० वर्ष पवित्र शौच, संतोष आदि नियम पालने से जो फल मिलता है माघ मास में ३ दिन स्नान करने से वो मिल जाता है, खाली ३ दिन | माघ मास प्रात: स्नान सब कुछ देता है | आयु, आरोग्य, रूप, बल, सौभाग्य, सदाचरण देता है |*

 🙏🏻 *जिनके बच्चे सदाचरण से गिर गए हैं उनको भी पुचकारके, इनाम देकर भी बच्चो को स्नान कराओ तो बच्चों को समझाने से, मारने-पीटने से या और कुछ करने से उतना नहीं सुधर सकते हैं, घर से निकाल देने से भी इतना नहीं सुधरेंगे जितना माघ मास के स्नान से |*

🙏🏻 *तो सदआचरण, संतान वृद्धि, सत्संग, सत्य और उदार भाव आदि का प्रादितय होता है | व्यक्ति की सुदंरता उत्तम गुण*

 *समझ, उतम गुण से सम्पन होती है | नर्क का डर उसके लिए सदा के लिए खत्म हो जाता है | मरने के बाद फिर वो नर्क में नही जायेगा |*

 🙏🏻 *दरिद्रता और पाप दूर हो जायेंगे | दुर्भाग्य का कीचड नाश हो जायेगा | यत्न पूर्वक माघ स्नान, माघ प्रात: स्नान से विद्या निर्मल होती है | मलिन विद्या क्या है ? कि पढ़-लिख के दूसरों को ठगों | दारू पियो, क्लबों में जाओ, बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड करो ये मलिन विद्या है | लेकिन निर्मल विद्या होगी तो ये पापाचरण में रूचि नही होगी |*

🙏🏻 *माघ प्रात: स्नान से विद्या निर्मल, कीर्ति बढ़ती है, आरोग्य और आयुष्य, अक्षय धन की प्राप्ति होती है | जो धन कभी नष्ट ना हो, वह अक्षय धन की भी प्राप्ति होती है | रुपये-पैसे तो छोड़के मरना पड़ता है, दूसरा अक्षय धन वो भी प्राप्त होता है | समस्त पापों से मुक्ति और इंद्र लोक की प्राप्ति सहज में हो जाती है अर्थात स्वर्ग लोक की प्राप्ति |*

 🙏🏻 *पद्म पुराण में वशिष्टजी भगवान कहते हैं, भगवान के गुरु, भगवान वशिष्टजी कहते हैं वैशाख में जल, अन्न दान उत्तम हैं | कार्तिक में तपस्या और पूजा, माघ में जप और होम दान उत्तम है |*

🙏🏻 *प्रिय वस्तु अर्थात रूचिकर वस्तु का त्याग करने से व्यक्ति वासनाओं की गुलामी के जंजाल को काटने का बल ले आता है | नियम पालन, पवित्र नियम पालने से अधर्म की जड़े कटती हैं | जो लोग तत्वज्ञान सुनते हैं लेकिन अधर्म करते रहते हैं तो तत्वज्ञान में रूचि नहीं होती, तत्वज्ञान उनको पचता नहीं है |* 

 🙏🏻 *मूर्ख हृदय न चेतिए यदपि गुरु मिले विरंची सम || ब्रह्माजी जैसा गुरु मिले लेकिन जिसको अधर्म में रूचि है वह फिर फिसल जाता है | मैं मिलियनर, बिलियनर, तिलियनर बनू | लेकिन वो सुसाईड करके मर गए कई मिलियनर, कई तिलियनर, बड़े-बड़े | तो बड़े धनाढ़्य थे, और उनकी बड़ी दुर्गति हुई | तो जिस वस्तु में आसक्ति है उस वस्तु को बल पूर्वक त्याग दे तो अधर्म की जड़े कटती हैं |*

 🙏🏻 *सकाम भावना से माघ महिने का स्नान करने वाले को मनोवांछित फल प्राप्त होता है लेकिन निष्काम भाव से कुछ नहीं चाहिए खाली भगवत प्रसन्नता, भगवत प्राप्ति के लिए माघ का स्नान करता है, तो उसको भगवत प्राप्ति में भी बहुत-बहुत आसानी होती है |*

 🙏🏻 *सामर्थ्य के अनुसार प्रति दिन हवन और १ बार भोजन करें माघ मास में | ३-३ बार खाना ये आध्यात्मिक जगत में और बच्चों के लिए ३-३ बार भोजन बुद्धि मोटी बना देगा | माघ मास में जरा नाश्ते से बच जाओ | २ टाईम भोजन करो | लिखा तो १ टाईम है लेकिन फिर भी २ टाईम कर सकते हैं |*

 🙏🏻 *माघ मास में पति-पत्नी के सम्पर्क से दूर रहने वाला व्यक्ति दीर्घ आयु वाला रहता है और सम्पर्क करने वाले की आयुष्य नाश होती है | भूमि पे शयन नहीं तो गद्दा हटाकर सादे बिस्तर पर, पलंग पर और समर्थ जितना हो धन में, विद्या में, जितना भी कमजोर हो, असमर्थ हो, उतना ही उसको बल पूर्वक माघ स्नान कर लेना चाहिए | तो धन में, बल में, विद्या में बढ़ेगा | माघ मास का स्नान असमर्थ को सामर्थ्य देता है, निर्धन को धन देता है, बीमार को आरोग्य देता है | पापी को पुण्य, निर्बल को बल देता है | माघ मास में तिल उबटन स्नान | मिक्सी में पिस जाते हैं थोडा पानी में घोल बनाकर शरीर को मलकर फिर तिल और जौ वो पुण्य स्नान है | उबटन स्नान, तर्पण, हवन और दान और भोजन, भोजन में भी थोडा तिल हो जाये | वो कष्ट निवारक है |*

 🙏🏻 *🍁🙏🏻

मेष 

आज चंद्र देव आपकी राशि से तीसरे भाव में रहेंगे, जो आपके साहस और पराक्रम को बढ़ाएंगे और ट्रैवलिंग में समय लगेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। आज कार्य क्षेत्र में कुछ व्यवधान आ सकते हैं, इसलिए सावधान रहकर अपने काम पर पूरा ध्यान जरूर बनाए रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोग अपने किसी रिश्तेदार या जान पहचान के व्यक्ति के कारण परेशानी में आ सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को भी अपने साथ काम करने वाले लोगों से कुछ तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन आप अपनी काबिलियत से मुश्किल परिस्थितियों को भी आसान बना पाने में कामयाब हो सकते हैं। आज कुछ ऐसी स्थितियों का निर्माण होगा, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में मददगार साबित होगी, लेकिन फिर भी किसी से भी पैसों का लेनदेन करने से आज बच कर रहे। निजी जीवन में दांपत्य सुख मिलेगा और जीवन साथी को समझने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में कुछ निराशा हो सकती है

वृष 

ग्रहों की चाल बता रही है कि आज खर्चों में ज्यादा समय बिताएंगे। शॉपिंग करने भी जा सकते हैं, लेकिन घरवालों के साथ ज्यादा वक्त बीतेगा। अच्छा खाना खाना पसंद करेंगे और कुछ नए पकवान बनवा सकते हैं। घरेलू खर्च पर ध्यान देंगे। रोजगार के मामले में आपकी कोई योग्यता बढ़ सकती है, जिसका आपको लाभ मिलेगा। इनका में बढ़ोतरी के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको कुछ नए आर्डर मिल सकते हैं। आज आपको अपने काम को और बढ़िया बनाने के लिए कुछ कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं। यह आपके लिए अच्छे ही होंगे। नौकरी पेशा लोगों को अपने प्रयासों के फलीभूत होने से खुशी मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोग आप को सपोर्ट कर सकते हैं, जिससे आपके ओके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। सेहत के प्रति सावधानी रखना जरूरी होगा। जुबान पर नियंत्रण रखें और अपने विरोधियों को मात देने में समय लगाएं

मिथुन 

आपकी राशि में चंद्रमा की गति होगी और अष्टम भाव में शनि और बृहस्पति विराजमान होंगे। आज मानसिक तनाव से बाहर निकल कर कुछ अच्छा सोचेंगे। विद्यार्थियों को आगे के बारे में कुछ विचार अभी से करने होंगे और एक सही नीति बनाकर पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। आज परिवार के छोटे सदस्यों से आपको सहयोग की प्राप्ति होगी और उनके साथ वक्त बिताना आपको खुशी देगा। निजी जीवन की बात करें, तो जीवन साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और उनको समझने का प्रयास करेंगे तथा उनकी मदद से कुछ नया काम करने में भी आपको लाभ होगा। प्रेम जीवन में आज आपका प्रिय आपको कोई गिफ्ट दे सकता है और आपको उनकी नजरों में अपनी इज्जत महसूस होगी। किसी कारण के पूरा होने से आपके स्वभाव और वर्चस्व में बढ़ोतरी होगी तथा अपने प्रिय लोगों के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। आज व्यावसायिक तौर पर भी दिन अनुकूल रहेगा

कर्क 

दशम भाव में मंगल और द्वादश भाव में चंद्रमा की स्थिति मानसिक तौर पर उथल पुथल से भरा बनाएगी। इसके बावजूद भी आप जिन कामों को हाथ में लेंगे। आज वह पूर्ण होंगे और आपको सफलता के साथ-साथ प्रशंसा भी प्राप्त होगी। शादीशुदा जीवन में आज सुख की प्राप्ति होगी और आज का दिन आपके लिए ऐसा अनुकूल रहेगा कि आपको धन पद और प्रतिष्ठा सभी की प्राप्ति होगी। आपको बेवजह के विवादों और दूसरों के कंट्रोवर्सी से दूर रहने की कोशिश करनी होगी। खुद को अकेला समझने की कोशिश ना करें बल्कि सबके साथ मिल कर रहे। इससे आपको लाभ होगा। पारिवारिक सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा और विद्यार्थियों को भी अपनी परीक्षा में किए गए परिश्रम का फल मिलेगा। आज का दिन कर्ज मुक्ति दिला सकता है। आज निवेश करने में सफलता मिलेगी और इसके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह भी ले सकते हैं।

सिंह 

राशि स्वामी सूर्य तथा चंद्रमा की उत्तम स्थिति आज आपको उत्तम धन लाभ प्रदान करेगी। विदेशी व्यापार से भी आज आपको सकारात्मक नतीजे मिलेंगे और आप के प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को एकाग्रता के साथ आगे बढ़ने से शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको नौकरी मिल सकती है। शादीशुदा लोगों को ससुराल पक्ष से कोई सम्मान या उपहार प्राप्त हो सकता है। आज आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। दोस्तों और मित्र जनों का सहयोग रहेगा और उनके साथ ट्रेवलिंग करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी भी आपके साथ ही खड़ा नजर आएगा।

कन्या 

बिजनेस में किए गए प्रयास सफल होंगे और कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कामों में हिस्सा लेने से आपको खुशी मिलेगी और कुछ सम्मान भी मिलेगा। किसी अच्छे मित्र का सहयोग आज आपको प्राप्त हो सकता है। कुछ खास मुद्दों पर परिवार के साथ विचार विमर्श करने का भी समय निकालेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहने की संभावना है, जबकि बेवजह के खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। आज घर से बाहर खान-पान पर ध्यान दें। नहीं तो बीमार पड़ सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में सफलता मिलेगी। भाई है भाई जैसे किसी व्यक्ति का आज आपको बड़ा मार्गदर्शन मिल सकता है। शिक्षार्थियों को अपने साथ पढ़ने वालों से प्रेरणा मिलेगी और आज पढ़ाई में मन लगेगा।

तुला 

चंद्रमा की नवम भाव में उपस्थिति होना कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठ अधिकारियों से कोई बड़ा लाभ दिलवा सकती है। यदि आप बिजनेस कर रहे हैं, तो आपको नए अवसरों की प्राप्ति होने की संभावना बनेगी और आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आप कभी पहले ना मिले हो, लेकिन उससे मुलाकात करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। यदि आप राजनीति के क्षेत्र में जुड़े हैं, तो आपके प्रयास सफल होंगे और आज आपको कोई पद मिल सकता है। आज शासन और प्रशासन की तरफ से आपको सहयोग मिलेगा और आपके पद व प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको आज अपनी इनकम और खर्चों में संतुलन बना कर रखना होगा। आज आपके रुके हुए काम बन सकते हैं, जिससे आपके पास धन आ सकता है।


वृश्चिक 

अपने मन में चल रही बातों को अपने खास लोगों से जाहिर जरूर करेंगे कि मन में बात रखने से आप बीमार हो सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों में और खासतौर से माता पिता का स्नेह प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने की संभावना रहेगी। निजी जीवन में शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त रहेगा, लेकिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ने से आप थोड़े चिंतित होंगे। आपके काम समय से पूरे हो, इसके लिए आपको शासन और प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने अटके हुए धन को प्राप्त करने के लिए आज का दिन अनुकूल है, फिजूल के खर्चे से दूरी बनाकर रखें नहीं तो स्थिति बिगड़ सकती है। पिता के सहयोग से बिजनेस में सफलता मिलेगी और नौकरी के क्षेत्र में आ रही समस्याओं से आज मुक्ति मिलेगी। आज कोई अमूल्य वस्तु चोरी हो सकती है या खो सकती है, इसलिए सावधान रहें।

धनु 

सप्तम भाव में चंद्रमा और आपकी राशि में शुक्र की उपस्थिति दिन को रोमांटिक बनाएगी। खासतौर से दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांच की बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी से निकटता का एहसास होगा। साझेदारी में किए जा रहे कामों में सफलता मिलेगी और चुनौतियों से बाहर निकलेंगे। आर्थिक रूप से किए जा रहे प्रयास सफल रहेंगे, लेकिन निवेश करने के लिए आज का दिन कमजोर है, इसलिए सावधानी बरतें। अपनी वाणी में सौम्यता और शालीनता बनाए रखेंगे, तो आज सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों को अपने ससुराल से लाभ होगा, लेकिन खानपान पर ध्यान रखें, जिससे कि स्वास्थ्य खराब ना हो जाए, प्रेम जीवन में आज का दिन खुशी से भरा रहेगा।


मकर 

आज चंद्रमा आप के छठे भाव में रहेगा, जिससे विरोधियों पर तो आप भारी पड़ेंगे, लेकिन बेवजह की चिंताएं आपको परेशान करेंगे, फिजूल के खर्चों से भी दूरी बनाना जरूरी होगा। विद्यार्थियों को आज मनचाहे परिणाम प्राप्त करने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और किसी नई योजना पर काम करने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी आएगी और पारिवारिक दायित्वों का निर्वाह करेंगे। आज काम का बोझ आपके सिर पर रहेगा। व्यवसाय की योजनाओं को बल मिलेगा, जिससे आपके बिजनेस में अच्छी स्थिति आएगी। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। धर्म कर्म से जुड़े मामलों में भी दिन व्यतीत होगा।

कुंभ 

चंद्र देव की उपस्थिति आपके पंचम भाव में होगी और एकादश भाव में शुक्र देव विराजमान होंगे, जिससे आज आपकी लव लाइफ सरपट दौड़ेगी। आज आपके रिश्ते में रोमांस भी होगा और प्यार भी होगा। एक दूसरे को गिफ्ट का आदान-प्रदान करेंगे। शादीशुदा लोगों को संतान से सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में भी खुशियां रहेंगी। बिजनेस कर रहे लोग आज नए काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास ही सफलता की सीढ़ी चलेंगे। कार्यस्थल पर किसी से भी झगड़ा करने से बचें और अपने काम से काम रखकर आगे बढ़े। जीवनसाथी की सहारा से कोई व्यवसायिक कार्य सफलता प्राप्त कर सकते है। भाई बहनों से संबंध सुधरेंगे।

मीन 

ग्रहों की चाल इशारा कर रही है कि आज विद्यार्थी भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे और इसलिए काफी मेहनत करेंगे। बिजनेस के क्षेत्र में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और छोटी-मोटी ट्रैवलिंग करनी पड़ सकती है, जो काम के सिलसिले में होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। कुछ राजनीतिक लोगों का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में वाहनों में कमी आएगी और नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। पारिवारिक जीवन वैसे तो सुखद रहेगा, लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य की बिगड़ती सेहत आपको परेशान कर सकती है। संक्रमण से दूरी बनाकर रखना जरूरी होगा। जीवन साथी से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं



26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भु त शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।  

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26 

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 




  

शुभ वर्ष :2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   


 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी    

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

सोमवार, 25 जनवरी 2021

पंचायत चुनाव, इस बार मुफ्त में नहीं मिलेगी वोटर लिस्ट


लखनऊ । इस बार पंचायत प्रत्याशियों, उनके समर्थकों, राजनीतिक दलों को जिले, विकाखंड और ग्राम पंचायतवार वोटर लिस्ट के प्रिंट आउट आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करके नहीं मिल सकेंगे। 

प्रत्याशियों, उनके समर्थकों व राजनीतिक दलों तथा अन्य जरूरतमंद लोगों को इस वोटर लिस्ट को आयोग में भुगतान करके खरीदना पड़ेगा। आयोग के सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायतवार मुफ्त में डाउनलोड करने का विकल्प आयोग की वेबसाइट पर था, मगर इस बार एसएमस क्रेडिट खरीद के लिए निर्णय नहीं हो सका, इसलिए आयोग की वेबसाइट पर इस बार यह विकल्प नहीं दिया जा सका है। आयोग की वेबसाइट पर ग्राम पंचायत सर्च करके डाउनलोड आप्शन देंगे तो मोबाइल नम्बर डालने पर ओटीपी आने पर ही डाउनलोड किया जा सकता था।

अश्विनी त्यागी को एम एल सी बनने पर बधाई दी


मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री एवं नवनियुक्त एमएलसी अश्वनी त्यागी को मेरठ उनके आवास पर शुभकामनाएं देने राहुल वर्मा व अचिंत मित्तल पहुंचे ।

 मित्तल ने बताया कि 27 जनवरी 2021 को  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहे पर 151 फुट के तिरंगे का शुभारंभ करेंगे उसके पश्चात गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। उसके पश्चात केशव मंडल की समीक्षा बैठक पार्टी कार्यालय गांधीनगर पर लेंगे।

26 जनवरी को दिल्ली में अंधेरा और आतंकी हमलों की साजिश


नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला है कि प्रतिबंधित संगठन दिल्ली में बिजली गुल करने की साजिश रच रहा है। पुलिस का कहना है कि दिल्ली में 26 जनवरी को खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस ने सोशल मीडिया पर बिजली गुल करने की धमकी दी है।

बताया जा रहा है कि डिस्कॉम, पावर ग्रिड और पावर सब-स्टेशन को निशाना बनाया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि ऐसा करने के लिए नौजवानों को भड़काया जा रहा है। खुफिया एजेंसिंयों की सिख फॉर जस्टिस संगठन पर नजर है।

आतंकी संगठन 26 जनवरी के मौके पर व उसके बाद दिल्ली, अयोध्या व बोधगया में आतंकी हमला करने की फिराक में हैं। रोंहिग्या घुसपैठियों का एक ग्रुप दिल्ली समेत इन जगहों पर फिदायनी हमला कर सकता है। देश के कई उग्रवादी संगठनों ने आतंकी संगठनों से हाथ मिला लिया है। ऐसे में आतंकी संगठन दिल्ली समेत देश में कहीं भी टारगेट किलिंग करवा सकते हैं।

ये आतंकी संगठन किसान आंदोलन का भी आड़ ले सकते हैं। इस बार आतंकी हमले के बहुत गंभीर इनपुट्स मिले हैं। आतंकी हमले के सीरियस इनपुट़्स मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ी हुई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली समेत कई राज्य सरकार व उनके पुलिस प्रमुखों के संपर्क में हैं। सुरक्षा तंत्र को अलर्ट कर दिया गया है।

सतयुग आने वाला है कहकर दो बेटियों का उच्च शिक्षित दंपत्ति ने किया कत्ल


अमरावती। जिले में एक उच्च शिक्षित दंपती ने अपनी दो बेटियों की कथित तौर पर इस उम्मीद में हत्या कर दी कि कलियुग समाप्त होकर सतयुग आने वाला है और दैवीय शक्ति से वे कुछ घंटों में फिर से जिंदा हो जाएंगी। पुलिस इस दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि लड़कियों के पिता ने रविवार रात बेटियों की हत्या के बाद खुद ही अपने एक सहकर्मी को फोन कर इसकी जानकारी दी थी। इससे सहमे सहकर्मी ने तुरंत पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और उन्होंने दंपती को बेहोशी की हालत में पाया। पुलिस को संदेह है कि परिवार कुछ समय से किसी रहस्यमय गतिविधियों में शामिल था। बेटी की हत्या से पहले उसका मुंडन भी किया गया। 

मदनपल्ली के डीएसपी रवि मनोहरचारी के अनुसार, लड़कियों की मां ने दोनों की हत्या की। एक बेटी की हत्या से पहले उसका मुंडन भी किया गया था। पिता वहां खड़ा सब देख रहा था और मां ने ही हत्याएं कीं। पहले छोटी बेटी को त्रिशूल से मारा गया और फिर बड़ी बेटी की डंबल से हत्या की गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दंपती ने खुद भी जान देने की योजना बनाई थी, लेकिन समय रहते पुलिस वहां पहुंच गई, जिससे वे खुदकुशी नहीं कर सके।

शहीदों की याद में 48 घंटे जलेगा दीप


मुजफ्फरनगर । देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी जान न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों की याद में आज राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर 'एक दीप प्रज्वलित किया, जो 48 घंटे तक लगातार जलता रहेगा। प्रमुख समाज सेवक मनीष चौधरी के आफिस के निकट आज  एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि रूडकी नगर निगम के मेयर गौरव गोयल ने दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर 8 पूर्व सैनिकों  को शाल ओढाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया है, जिनमें मुख्य रूप से नायब सूबेदार बृहमानंद ठाकुर, धर्मपाल सिंह, सूबेदार नायक सतपाल त्यागी, महीपाल सिंह, राजबीर सिंह, उदय सिंह, सुखबीर सिंह,  मेजर सूबेदार सिंह   शामिल रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि मेयर गौरव गोयल ने कार्यक्रम के आयोजक मनीष चौधरी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करना बेहद सराहनीय काम है। देश के आजादी के आंदोलन में शहीद हुए लोगों को याद रखने के साथ ही देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों को सम्मानित करने का कार्य करके मनीष चौधरी ने दिल को छू लिया है। समाज सेवक मनीष चौधरी ने मुख्य अतिथि मेयर गौरव गोयल का कार्यक्रम में पधारने पर आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिन्ह देकर व शाल ओढाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सार्थक गोयल, अनुज सिंह, ऩवीन रमोला, विनीत, शुभम चौधरी, सभासद विपुल भटनागर, सुनील तायल, युद्धवीर सिंह, पं. शेखर जोशी, के. पी. चौधरी, पं. बृजबिहारी अत्री, मौ. सलीम, रविश अंसारी, अतुल गर्ग, संजय मदान, विक्की चावला, नदीम अंसारी, नमन गर्ग, संजय विश्वकर्मा, आशीष तोमर, पवन मित्तल, ठाकुर अनूप सिंह एडवोकेट, अनुरुप सिंघल, कुणाल चौधरी लक्की, मनीष चौधरी उर्फ गोलू, प्रशांत ठाकुर, अनुज प्रधान, बंटी चौधरी, मिटूं चौधरी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। 

ट्रक से कुचल कर बाइक सवार की मौत, रास्ता जाम व हंगामा


खतौली । गन्ने से भरे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चा समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गएं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बुढाना मार्ग पर हंगामा कर जाम लगा दिया। उधर घटना के बाद ट्रक लेकर फरार हुआ ट्रक चालक को थाने के समीप कुछ लोगों ने पकड कर जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को छुडाकर हिरासत में लिया।

रतनपुरी के गांव मंडावली खादर निवासी 20 वर्षीय विकास पुत्र शिवकुमार गांव निवासी हिमांशु पुत्र ओमबीर व रअक्षित पुत्र मनोज के साथ बाइ से रतनपुरी सामान लेने आया था। सामान लेकर घर वापस लौटते समय बुढाना मार्ग पर गांव के मोड पर पहुंचते ही सामने से गन्ने से भरे ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों लोग सडक पर गिर गएं। सडक पर गिरते ही ट्रक विकास को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में विकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गएं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सडक पर पडे शव के अलावा दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल हुए लोगों की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। उधर घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड पडे। शव को मौके पर न देखकर आक्रोशित हुए ग्रामीणों ने हंगामा कर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने ओवर लोड गन्ने से भरे ट्रकों को बंद कराएं जाने की मांग के अलावा मृतक युवक के परिजनों को सरकार की ओर से आर्थिक साहयता कराएं जाने की मांग की। जाम की सूचना मिलते ही रतनपुरी इस्पेक्टर विंध्याचल तिवारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वो अपनी जिद पर अडे रहे। घंटो जाम के दौरान दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से मिले आश्वासन के बाद जाम खोला गया। वही दूसरी ओर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हुए चालक को ट्रक समेत कुछ युवकों ने रतनपुरी थाने के समीप पकड लिया। युवकों ने चालक की जमकर पिटाई की।

बुढ़ाना में लहराएगा 151 फुट ऊंचा तिरंगा


मुजफ्फरनगर । स्वच्छता में प्रदेश में अग्रणी रही बुढ़ाना नगर पंचायत में क्षेत्र के भाजपा विधायक उमेश मलिक के प्रयास से महावीर तिराहे पर 151 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लहराएगा।गणतंत्र समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान इस राष्ट्रीय ध्वज को प्रथम बार फहराकर इसका लोकार्पण करेंगे।

बुढ़ाना में गणतंत्र दिवस पर 151 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियों में विधायक उमेश मलिक जुटे हुए हैं। यह राष्ट्रीय ध्वज क्षेत्र के लोगों के मन में देशप्रेम की भावना भरेगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिन में 12 बजे केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान इसका लोकार्पण कर पहली बार इस राष्ट्रीय ध्वज को फहराएंगे। इसके बाद यह बुढ़ाना कस्बे के मुख्य मार्गो से प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत्र बनेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में भारी भीड़ के आने की संभावना भी जताई जा रही है। विधायक उमेश मलिक ने बताया कि यह कार्यक्रम गणतंत्र दिवस का रहेगा।

कपिल देव अग्रवाल लेंगे परेड की सलामी


मुजफ्फरनगर । गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल प्रातः 9:30 बजे पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेंगे ।

प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण भाजपा कार्यालय रुड़की रोड़, प्रातः 8:30 बजे ध्वजारोहण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण मुख्य भाजपा कार्यालय गांधीनगर के बाद प्रातः 9:30 बजे पुलिस लाईन परेड में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। 

विज्ञापन 

दोपहर 2:30 बजे सामाजिक क्षेत्र कार्य करने वाले समाजसेवियों का सम्मान समारोह और दोपहर 3:00 बजे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगरपालिका क्षेत्र में सेवा कर रहे सफाई नायकों का सम्मान नुमाइश मैदान में होगा।

पुलिसकर्मियों के आवास के लिए 2770 करोड़ स्वीकृत


मुजफ्फरनगर । मुख्यमंत्री की घोषणा पर प्रदेश में कुल 584 आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों हेतु 2770 करोड़ रूपये से अधिक धनराशि मंजूर की गई है। इसके अलावा भी प्रदेश में पुलिस विभाग के कुल 295 अन्य प्रस्तावित निर्माण कार्यों पर 1882 करोड़ से अधिक की धनराशि व्यय होगी। 

मुख्यमंत्री ने की पुलिस विभाग की विभिन्न इकाईयों द्वारा अब तक किये गये क्रिया-कलापों की गहन समीक्षा की।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश की कानून एवं व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाये जाने, अपराध स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण, विभिन्न स्थानों में तैनात पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उनके कार्य स्थल के निकट उपलब्ध कराये जाने के प्रयास तेज किये गये हैं। 

मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों एवं की गयी घोषणाओ में अब तक हुयी प्रगति की गत् दिवस उनके आवास पर सम्पन्न बैठक में पुलिस विभाग की विभिन्न इकाईयों द्वारा अब तक किये गये क्रिया-कलापों की गहन समीक्षा की गयी है। अग्नि दुघर्टनाआओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए नए फायर स्टेशन खोल जाने, विवेचना में वैज्ञानिक तथ्यों का अधिकाधिक समावेश किये जाने हेतु फोरेंसिक विश्वविद्यालय की स्थापना की दिशा में किये जाने वाले प्रयासों में और अधिक तेजी लाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। 

उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग के लिए बेहतर आवासीय एवं अनावासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री जी ने पुलिस कर्मियों को उनके कार्यस्थल पर बेहतर आवासीय सुविधाएं तथा उनके कार्य सम्पादन हेतु बेहतर कार्य संस्कृति के लिए उपयुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यो को भी प्राथमिकता से कराये जाने के निर्देश दिये हैं। 

अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुये बताया है कि प्रदेश की वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 243 आवासीय एवं अनावासीय निर्माण कार्य पूरा कर उन्हें सम्बन्धित इकाई को हस्तगत किया जा चुका है, जिसपर 1101 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि व्यय की गयी है। उन्होंने किये गये प्रमुख निर्माण कार्यों का ब्यौरा देते हुये बताया कि 141 थानों पर पुरूष व महिला बैरकों का निर्माण, 16 थानों पर आवासीय भवन, 08 अग्निशमन केन्द्र, 04 पुलिस अधीक्षक कार्यालय, 08 पुलिस लाइन्स बैरक आदि प्रमुख हैं। 

श्री अवस्थी ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा के परिपे्रक्ष्य में 584 निर्माण कार्य प्रचलित हैं, जिसके लिये 2770 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इस धनराशि से 317 थानों पर हाॅस्टल, 30 पी0ए0सी0 बैरक, 88 पुरूष /महिला हाॅस्टल, 35 ट्रांजिस्ट हाॅस्टल, 61 अग्निशमन केन्द्र तथा 53 थानों व चैकियों पर आवासीय एवं अनावासीय भवनों का निर्माण कार्य विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं से कराया जा रहा है। 

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि इसके अलावा मुख्यमंत्री जी की घोषणा के परिप्रेक्ष्य में 66 अग्निशमन केन्द्रों के अलावा 37 थानों के नये प्रशासनिक भवन एवं 37 थानों के नये आवासीय भवन, 1425 थानों पर हाॅस्टल/बैरक व विवेचना कक्ष, 68 पुलिस लाइन्स में ट्रांजिस्ट हाॅस्टल एवं महिला व पुलिस बैरक, 31 पी0ए0सी0 वाहिनियों में 200 जवानों की क्षमता युक्त 31 बैरक, 13 नई चैकियों के प्रशासनिक भवन, 11 नई चैकियों के आवासीय भवन के निर्माण कार्य प्रस्तावित है।

यह भी उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अलावा भी प्रदेश में कुल 295 अन्य निर्माण कार्य भी प्रस्तावित किये गये हैं, जिसपर 1882 करोड़ से अधिक की धनराशि व्यय होगी। इस धनराशि से प्रदेश में 23 थानों के प्रशासनिक भवन, 05 महिला थानों के प्रशासनिक भवन, 03 चैकियों के प्रशासनिक भवन, 01 पी0ए0सी0 वाहिनी, विधि विज्ञान विश्वविद्यालय, 22 अग्निशमन केन्द्र, 01 प्रशिक्षण संस्थान तथा 41 आवासीय व 185 अन्य अनावासीय भवनों का निर्माण किया जायेगा। 

श्री अवस्थी ने बताया कि शासन द्वारा पुलिस आवास निगम को और अधिक सुदृढ़ बनाये जाने के प्रयास किये गये हैं, जिसके फलस्वरूप घाटे में चल रहा यह निगम अब लाभ की ओर अग्रसर है।

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि प्रदेश में अग्निकाण्ड से होने वाली आपदाओं में जन-धन की हानि में कमी लाने हेतु तहसील स्तरों पर फायर स्टेशनों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी गयी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कुल तहसीलों की संख्या- 350 है, जिसमें से कुल तहसीलें जिनपर फायर स्टेशनों की स्वीकृति है उनकी कुल संख्या-280 है। उन्होंने बताया कि 66 नये फायर स्टेशन मुख्यमंत्री जी की घोषणा से आच्छादित हैं। इन 66 अग्निशमन केन्द्रों हेतु विभिन्न श्रेणी के कुल 1716 पदों का सृजन किया जा चुका है। 

अग्निशमन विभाग की ओर से जिन भवनों के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र की आवश्यकता होती है, उस व्यवस्था को तकनीकी से जोड़ा गया है। इसके लिए बनाये गये निवेश-मित्र पोर्टल को उच्चीकृत कर उसे पूर्णतः डिजिटलाइज्ड किया गया है, जिसमें एन0ओ0सी0 निर्गमन की समयबद्धता समाहित है। साथ ही यूजर को विभाग की सेवा के बार में फीडबैक की सुविधा देकर इस व्यवस्था में पारदर्शिता शत्-प्रतिशत सुनिश्चित कर दी गयी। इसके अलावा मा0 मुख्यमंत्री जी के डैशबोर्ड को ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से इन्टीग्रेट कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 75 जनपदों से अनापत्ति हेतु अब तक 16,575 आवेदन प्राप्त हुये हैं, जिनमें से 11,729 का अनुमोदन तथा 2,219 आवेदनों को निरस्त किया जा चुका है तथा शेष पर कार्यवाही चल रही है।  

पुलिस विवेचना की गुणवत्ता में वृद्धि एवं उसमें अधिकाधिक वैज्ञानिक तथ्यों का समावेश किये जाने हेतु फाॅरेंसिक सांइस के उपयोग को बढावा दिया गया है। व्यावहारिक विज्ञान प्रौद्योगकीय एवं प्रबन्धन के क्षेत्र में अभिनव शिक्षा प्रदान कर प्रशिक्षित जनशक्ति को तैयार किये जाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण अनुसंधान के लिए सेंटर आॅफ एक्सलेंस की स्थापना किये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत यू0पी0 स्टेट इंस्टीट्यूट आॅफ फारेंसिक सांइस की स्थापना लखनऊ मे की जा रही है, ताकि इससे मिली जनशक्ति आपराधिक मामलों की जाॅच एवं प्रौद्योगकीय में विशेषज्ञता प्राप्त किये हुये हो, जिससे अपराधियों को वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर अधिकाधिक सजा दिलाने में सफलता मिल सके। 

इस नये खुलने वाले फाॅरेंसिक विश्वविद्यालय हेतु थाना सरोजनीनगर के ग्राम पिपरसण्ड में जगह चिन्हित की गयी है तथा वित्त विभाग द्वारा 213 करोड़ रूपये की परियोजना को मंजूरी प्रदान की गयी है। इंस्टीट्यूट का साइट प्लान एवं ले-आउट प्लान अनुमोदित किया जा चुका है। राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (छथ्ैन्) से इसकी सम्बद्धता प्रस्तावित है तथा डा0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ से एम0ओ0यू0 भी प्रस्तावित हैं। 

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विगत 20 मार्च 2017 से 31 दिसम्बर 2020 के मध्य 10,114 अपराधी गिरफ्तार कर जेल भेजे गये हैं, जिनमें 9,232 अपराधी 25 हजार के इनामी, 791 अपराधी 25-50 हजार के इनामी तथा 91 अपराधी 50 हजार रूपये से अधिक के इनामी अपराधी हैं। गैंगेस्टर एक्ट में 12,032 अभियोग पंजीकृत कर 37,511 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गैंगेस्टर एक्ट में 9 अरब 33 करोड़ 33 लाख रूपये से अधिक मूल्य की चल/अचल सम्पत्तियों के जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इस अवधि में 525 अभियुक्तों के विरूद्ध रासुका के अन्तर्गत निरूद्ध किया गया है।

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में माफियाओं एवं गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी। इसके तहत 25 कुख्यात माफिया अपराधियों को चिन्हित कर उनके तथा उनके गिरोह के अपराधियों व सहयोगियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये लगभग 475 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की अवैध सम्पत्तियों पर सरकारी जमीन अवमुक्त कराने, ध्वस्तीकरण व उसके जब्तीकरण की कार्यवाही की जा चुकी है। 

 माफिया, उनके परिजनों व सहयोगियों के लगभग 150 शस्त्र लाइसेंसों के निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके अलावा 08 अन्य कुख्यात अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही कराते हुये 05 अपराधियों की 35 करोड़ से अधिक मूल्य की सम्पत्ति की जब्तीकरण, ध्वस्तीकरण व अवैध कब्जे से सरकारी जमीनों को अवमुक्त कराने की कार्यवाही की गयी है। गैंगेस्टर एक्ट के तहत सर्वाधिक कार्यवाही वर्ष 2020 में की गयी जिसके तहत कुल 926 प्रकरणों मंे 798. 79 करोड़ रूपये मूल्य की सम्पत्ति पर कार्यवाही की गई, जबकि वर्ष 2018 मंे यह आंकड़ा 82 प्रकरणों में 57.30 करोड़ रूपये था। 

महिलाओं एवं बालिकाओं को और अधिक बेहतर सुरक्षित परिवेश प्रदान करने तथा महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रदेश भर में एण्टी रोमियों स्क्वाड का गठन कर अब तक 39,36,919 स्थानों पर चेंकिग की कार्यवाही करते हुये 98,55,867 व्यक्तियों को चेक किया गया। कार्यवाही के फलस्वरूप 9,948 अभियोग पंजीकृत कर 14,958 व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है साथ ही 41,21,745 व्यक्तियों को भविष्य में गलती न करने की चेतावनी दी गयी है। 

जनसामान्य में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पुलिस द्वारा फुट पेट्रोलिंग कर 85,62,540 स्थानों पर चेंकिग की गयी। इस दौरान 2,58,88,858 संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया, जिसमें 14,12,941 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान 2,91,921 अभियोग पंजीकृत कर 4,36,469 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 

सीएए के विरोध प्रदर्शन में प्रदेश में कुल 510 पंजीकृत अभियोग 7304 व्यक्तियों के विरूद्ध पंजीकृत हुये। इनमें कुल 4578 अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुये कुल 312 अभियोगों में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। 

कोरोना संक्रमण के दौरान तत्परता एवं दृढ़ता से पुलिस द्वारा पूरी लगन एवं निष्ठा से विषम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद पूर्ण मनोयोग एवं संवेदनशीलता के साथ भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के साथ-साथ पुलिस द्वारा जिस समर्पण की भावना से जनता की सेवा की गई उससे पुलिस का मानवीय चेहरा भी सामने आया है।

लाॅकडाउन के दौरान नियमांे का उल्लघंन करने पर अब तक 2,39,687 अभियोग पंजीकृत किये गये। 3,75,217 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी, 64,85,715 वाहनों का चालान किया गया, 84,457 को सीज किया गया तथा 140 करोड़ 36 लाख, 65 हजार रूपये से अधिक शमन शुल्क वसूला गया। इस दौरान 66 पुलिस कार्मियों द्वारा अपने प्राणों का उत्सर्ग किया गया है। 

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विगत 26 दिसम्बर 2020 तक एसटीएफ द्वारा विशेष उल्लेखनीय कार्य किये गये। इस दौरान किये गये सराहनीय कार्यों की कुल संख्या 1216 रही। कुल 3237 कुख्यात व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की गयी, जिनमें 424 अपराधी इनामी 2036 अपराधी दुर्दान्त/संगठित अपराधकर्ता, 86 वन्य जीव अपराधी, 399 मादक पदार्थ तस्कर तथा 280 साइबर अपराधी थे। इन अपराधियों के कब्जे से 1191 अवैध शस्त्र भी बरामद किये गये। इन अपराधियों से 205 ट्रक/टैंकर, 373 चार पहिया वाहन, 258 दो पहिया वाहन बरामद कर सीज किये गये। 

वर्तमान सरकार द्वारा अपराध नियंत्रण की दिशा में भी सकारात्मक प्रयास किये गये हैं, जिसके फलस्वरूप वर्ष 2019 के सापेक्ष वर्ष 2020 में प्रमुख अपराध शीर्षकों के अन्तर्गत हत्या के अपराधों में 5.32 प्रतिशत, लूट में 36.48 प्रतिशत, डकैती में 19.81 प्रतिशत, बलवा में 4.19 प्रतिशत तथा फिरौती के लिए अपहरण में 6.06 प्रतिशत की कमी दर्ज हुयी है। 

इसी प्रकार महिला सम्बन्धी अपराधों यथा बलात्कार में 18.93 प्रतिशत, शीलभंग में 20.02 प्रतिशत, अपहरण में 26.47 प्रतिशत, पारिवारिक महिला उत्पीड़न में 13.41 प्र्रतिशत तथा दहेज मृत्यु के अपराधा में 7.96 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी। 

यूपी 112 परियोजना के तहत प्रदेश के सभी नागरिको को त्वरित आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने के लिये पुलिस फायर, एम्बुलेंस व आपदा बल को एकीकृत किया गया है। इसके माध्यम से प्रदेश स्तरीय पुलिस इमेरजेंसी सेवायें नागरिकों को 24 घंटे शुलभ करायी जा रही है। यूपी 112 द्वारा वर्ष 2020 में जहां 67,85,303 इवेंटस में पुलिस सहायता पहुचाई गई वही यह संख्या वर्ष 2019 में 55,87,002, वर्ष 2018 में 52,06,419 तथा वर्ष 2017 में 47,25,366 थी। यह भी उल्लेखनीय है आमजनमानस तक इस सेवा का दायरा बढ़ाकर जी0आर0पी0, यूपीएसआरटीसी, डब्लू सी डी (181) तथा 1090 की सेवाओं को भी इससे जोड़ा गया है।

 यूपी 112 द्वारा जहां एक ओर लाॅक डाउन के दौरान नियमों के अनुपालन की दिशा में सराहनीय प्रयास किये गये वहीं प्रदेश पुलिस का मानवीय चेहरा भी उभर कर सामने आया है। डायल 112 के माध्यम से लाॅक डाउन के दौरान वर्ष 2020 में पी0आर0वी0 पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा प्रदेश के कुल 6 लाख 40 हजार से अधिक जरूरतमंदों को मद्द पहुंचायी गई। लगभग 2,04,190 व्यक्तियों तक खाद्य सामग्री, 2434 लोगो तक जीवन रक्षक दवा तथा 29,781 व्यक्तियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में सहायता की गयी।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल व समाजसेवी कुशपुरी ने राम मंदिर के लिए सहयोग राशि दी



मुजफ्फरनगर । श्री राम मंदिर निधि संग्रह अभियान के अंतर्गत आज राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल द्वारा 1,11,111 रू की समर्पण राशि  अभियान प्रमुख कुश पुरी व विभाग प्रचारक कुलदीप को सौंपी गई। इसी क्रम में अभियान के जिला अध्यक्ष कुश पुरी वे उनके भाइयों लावण्या पुरी एवं हर्ष पुरी, पुरी परिवार की ओर से भी 1,11,111 रू की समर्पण राशि  विभाग प्रचारक कुलदीप जी को जिला सह कार्यवाह संजय लखन जी की उपस्थिति में  सौंपी।

विभाग प्रचारक ने इस समर्पण के लिए उनका आभार व्यक्त किया व इस अभियान में कुश पुरी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की उन्होंने कहा कि हमें समाज के हर वर्ग को इस अभियान से जोड़ना है जिससे कि समाज के हर वर्ग की आस्था व समर्पण राम जन्म भूमि से जुड़ सके।

इस दौरान जिला कार्यवाह बृजेश जी व सह कार्यवाह संजय लखान जी भी उपस्थित रहे।

नुमाइश मैदान में नहीं लगेगा पैंठ बाजार


मुजफ्फरनगर । 26 जनवरी(कल) को नुमाइश मैदान में मंगल पैंठ/बाजार नहीं लगेगा। 

मुजफ्फरनगर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि जनपद के नुमाइश ग्राउण्ड में 24 जनवरी से 26 जनवरी तक उ0प्र0 स्थापना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि नुमाईश ग्राउण्ड में उ0प्र0 स्थापना महोत्सव का आयोजन होने के कारण आगामी मंगलवार (कल) को मंगल बाजार स्थगित/प्रतिबंधित रहेगा।

गुड के व्यंजनों की गाइड बनेगी गुडमय



मुजफ्फरनगर । वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से डा अर्चना तिवारी,  मुख्य सचिव /अध्यक्ष, आकांक्षा समिति, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के द्वारा ‘‘गुड़मय’’ (स्वादिष्ट व्यंजन: गुड़ निर्मित स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की विधि) नामक पुस्तक का विमोचन सीधे लखनऊ से किया गया। पुस्तक विमोचन के समय लखनऊ में जनपद से तहसीलदार जानसठ अभिषेक एवं उप जिलाधिकारी लखनऊ श्रीमती ज्योत्सना उपस्थित थी। पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम एन0आई0सी0, मुजफ्फरनगर सीधा प्रसारित हुआ, मुजफ्फरनगर एन0आई0सी0 में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्रीमती सेल्वा कुमारी जे., मुख्य विकास अधिकारी  आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी  मौहम्मद मुशफेकीन एवं जिला सूचना अधिकारी  अनमोल त्यागी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभांरम्भ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)  अमित सिंह द्वारा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  डा0 अर्चना तिवारी, मैडम मुख्य सचिव/अध्यक्ष, आकांक्षा समिति, उत्तर प्रदेश, लखनऊ का स्वागत एवं उनके परिचय के साथ किया गया। डा0 अर्चना तिवारी खाद्य सुरक्षा, खाद्य मानक एवं पोषण के क्षेत्र में एक वैज्ञानिक, अनुसंधानकर्ता एवं वर्तमान में एक नीति निर्माता है, इनके द्वारा वर्ष 1999 में किंग जोर्ज मैडिकल युनिवर्सिटी, लखनऊ मैडिकल बायोकैमिट्री के क्षेत्र में डाक्ट्रेट की उपाधि प्राप्त की है। डा0 अर्चना तिवारी वर्तमान में फूड सेफ्टी एण्ड स्टैण्डर्ड आॅफ इण्डिया, भारत सरकार में वरिष्ठ कन्सलटेण्ट के रूप में कार्यरत है। डा0 अर्चना तिवारी महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्यरत आकांक्षा समिति की अध्यक्ष भी हैं। 

मुख्य अतिथि के स्वागत एवं परिचय के उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया। इसके उपरांत जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री मौहम्मद मुशफेकीन ने पुस्तक के विषय में एवं जनपद में संचालित मिशन शक्ति तथा एक जनपद एक उत्पाद योजना के संबंध में प्रजेन्टेशन प्रस्तुत की। प्रजेन्टेशन के द्वारा जनपद में हुए मिशन शक्ति के कार्यक्रमों एवं जनपद में गन्ना एवं गुड़ उत्पादन की स्थिति के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी के सफल निर्देशन में प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा एवं सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति प्रारम्भ किया गया है। इस अभियान के अन्तर्गत जनपद के सभी विभागों द्वारा शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को अधिक से अधिक लाभान्वित किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। महिलाओं के स्वयं सहायता समूह द्वारा स्कूल ड्रेस बनाने, राशन दुकान संचालित करने एवं आंगनबाडी पोषाहार वितरण संबंधी कार्य सफलतापूर्वक संचालित किये जा रहे हैं, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है। 

मुजफ्फरनगर गुड़ उत्पादन के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है। यहां देश की सबसे बडी गुड़ मण्डी भी स्थित है। गुड़ व्यवसाय से महिलाएं ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रूप से संबद्ध रही हैं। मिशन शक्ति के अन्तर्गज जनपद की महिलाओं को जिला प्रशासन द्वारा प्रेरित कर उनसे गुड़ निर्मित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाने की रेसिपी/विधियां आमंत्रित की गयी। 100 से अधिक महिलाओं द्वारा अपनी रेसिपी प्रस्तुत की गयी हैं, जिनमें से उत्कृष्ट 51 रेसिपी संकलित कर एक पुस्तिका तैयार की गयी है। जिसे गुड़ मय, स्वादिष्ट व्यंजन: गुड़ निर्मित स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की विधि  नाम दिया गया है। यह पुस्तक गुड़ निर्मित स्वादिष्ट व्यंजनों के जनपद एवं प्रदेश के बाहर न केवल प्रचार-प्रसार में सहायक होगी अपितु महिलाओं की आय में वृद्धि करेगी। 

इसके उपरांत मुख्य अतिथि डा0 अर्चना तिवारी  मुख्य सचिव महोदय द्वारा ”गुड़मय“ पुस्तक का आनलाईन माध्यम से विमोचन किया गया। पुस्तक के विमोचन के उपरांत पुस्तक में सम्मिलित की गयी गुड़ निर्मित स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के विधियां प्रस्तुत करने वाली महिलाओं से संवाद किया गया तथा संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महोदया द्वारा व्यंजन बनाने की विधियों एवं जनपद में गुड़ उत्पादन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी। संवाद कार्यक्रम में रेसिपी प्रस्तुत करने वाली महिलाओं द्वारा भी सहभागिता करते हुए मैडम को रोचक जानकारी उपलब्ध करायी। प्रतिभागी महिलाओं द्वारा मुख्य अतिथि को जनपद मुजफ्फरनगर आने का आमंत्रण भी दिया गया। 

इसके उपरांत मुख्य अतिथि डा0 अर्चना तिवारी द्वारा अपना संबोधन प्रस्तुत किया गया, जिसमें मैडम के द्वारा गुड़ निर्मित व्यंजनों के स्वास्थ्यवर्द्धक गुणों के बारे में बताया तथा जनपद मुजफ्फरनगर के गुड़ उत्पाद को और अधिक प्रसारित करने हेतु जिलाधिकारी को सुझाव दिया गया। कार्यक्रम के अंत में लखनऊ कार्यक्रम में स्थिति उप जिलाधिकारी श्रीमती ज्योत्सना के द्वारा मुख्य अतिथि डा0 अर्चना तिवारी जी को जनपद के जैविक गुड़ से निर्मित मोमेण्टो भेंट कर सम्मानित किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे. के द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन करने का आश्वाशन देते हुए मुख्य अतिथि महोदया का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

 कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन कार्यालय से संरक्षण अधिकारी श्रीमती नीना त्यागी, कनिष्ठ सहायक संजय कुमार यादव, आंकडा विषलेशक श्री सचिन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती पूजा देवी, कम्प्यूटर आपरेटर मौ आरिफ एवं वन स्टाॅप सेन्टर से सुश्री रजनी उपस्थित रही।

घटा कोरोना जिले में मिले कुल दो मामले

 मुजफ्फरनगर । जिले में आज कोरोनावायरस के सिर्फ दो मामले मिले हैं। इनमें एक शहर के खालापार और एक खतौली में मिला है ।


एक और बड़ी अभिनेत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली


मुंबई। 
कन्नड़ सिनेमा की अभिनेत्री और बिग बॉस कन्नड़ की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया आज अपने घर में मृत पाई गईं. बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर उनका शव फांसी पर लटका हुआ मिला. जयश्री रमैया पिछले काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं. बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के संध्या किरण आश्रम में उनका इलाज चल रहा था. जयश्री रमैया बिग बॉस सीजन 3 की प्रतियोगी थीं. जयश्री के इस तरह दुनिया से जाने के बाद कन्नड़ फिल्म उद्योग में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को जयश्री रमैया ने जब अपने परिवार और दोस्तों के फोन कॉल्स और मैसेज के जवाब नहीं दिए तो उनके दोस्तों ने आश्रम में संपर्क किया. जब आश्रम अथॉरिटी ने देखा तो पाया जयश्री का शव पंखे से लटका हुआ है, जिसके बाद आश्रम अथॉरिटी ने पुलिस को सूचना दी.
बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से काम नहीं मिलने की वजह से जयश्री रमैया काफी परेशान थीं, जिसका जिक्र उन्होंने कई बार अपने दोस्तों से भी किया था.

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर चित्रण प्रतियोगिता में दिखा हुनर



मुजफ्फरनगर । नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के उपलक्ष में चित्रण प्रतियोगिता का राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल एवं प्रमुख उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल द्वारा संयुक्त रुप से उद्घाटन किया। मुजफ्फरनगर के कमला नेहरू वाटिका में आज गणतंत्र दिवस एवं राष्ट्र गौरव नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वीं जयंती के उपलक्ष में चित्रण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  इस प्रतियोगिता में भारतीय प्रज्ञान परिषद एवं नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वाधान में डी ए वी डिग्री कॉलिज मुजफ्फरनगर , जैन कन्या डिग्री कॉलिज मुजफ्फरनगर, श्री कुंद कुंद डिग्री कॉलिज खतौली एवं एस डी कॉलिज ऑफ मैनेजमेंट के द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग सैकड़ों कलाकारों द्वारा 201 फ़ीट लंबे कैनवास पर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के महापुरुषों की चित्र आकृति को उकेरा गया।  इस चित्रण प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा की गई प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद मुजफ्फरनगर की जिला अधिकारी सेल्वा कुमारी जे उपस्थित रही।  प्रतियोगिता में लगभग 150 बालक और बालिकाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया कला प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका जैन कन्या डिग्री कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ निशा शर्मा एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर के कला प्रवक्ता डॉ पंकज कुमार वशिष्ठ के अलावा जनता इंटर कॉलेज गंगधारी खतौली के कला प्रवक्ता डॉ अमित कुमार वर्मा द्वारा निभाई गई। प्रतियोगीता संयोजक डॉ वेदपाल सिंह व डॉ निशा गुप्ता व सहसंयोजक के रूप में डॉ वंदना वर्मा , रजनीश गौतम , अमित कुमार के साथ डॉ ऋचा जैन रहे।  प्रतियोगिता के संरक्षिका  डी ए वी कॉलिज की प्राचार्या डॉ शशि शर्मा, के के जैन खतौली की प्राचार्या डॉ नीतू वशिष्ट , जैन कन्या पाठशाला की प्राचार्या डॉ सीमा जैन के साथ एस डी कॉलिज ऑफ कॉमर्स के प्राचार्य डॉ सचिन गोयल रहे। आयोजक मंडल में   अर्चना ,निधि, कुलदीप सैनी , नीरज मौर्य, गौरव शर्मा, रीमा शर्मा, विपाशा गर्ग , विन्शु मित्तल, ज्योति, अंकिता साहू, पंकज शर्मा ,गुंजन सिन्धी, नेहा गुप्ता, शशांक स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू एवं बच्चे मौजूद रहे।

पीटीआई के यौन शोषण और वीडियो वायरल करने की धमकी के कारण कई थी आरजू पंवार ने आत्महत्या


 बुलंदशहर। जिले के अनूपशहर कोतवाली में तैनात शामली जनपद की महिला एसआई आरजू पंवार की आत्महत्या के मामले में मृतका के भाई ने पीटीसी मुरादाबाद के पीटीआई पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

अनूपशहर कोतवाली में महिला दरोगा के शामली निवासी भाई ने एसएसपी को संबोधित शिकायती पत्र में बताया कि अनूपशहर कोतवाली में उसकी बहन एसआई के पद पर तैनात थी। वह 29 दिसंबर को छुट्टी पर घर आई थी, तब उसने बताया था कि पीटीसी मुरादाबाद में कार्यरत पीटीआई उमेश शर्मा से उसका गुरु-शिष्य का रिश्ता था। एक बार उमेश शर्मा बुलंदशहर आया था वहीं पर उसे भी बुलाया और चाय में नशे की गोलियां मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। वीडियो दिखाकर वह लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। महिला एसआई की शादी तय हो जाने के बाद उमेश ने उससे रिश्ता न करने की बात कह कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इसी बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। 

इसी तनाव के चलते उसकी बहन ने एक जनवरी की शाम अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद उसकी मां सदमे में आकर गंभीर रूप से बीमार हो गई, जिसके चलते वह घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका था। महिला एसआई के भाई ने आरोपी उमेश शर्मा के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

दहेज के लिए महिला की हत्या


 मुजफ्फरनगर । दहेज लोभियों की साजिश का शिकार एक और विवाहिता हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर निवासी नवविवाहिता शननो पत्नी सावेज की ससुरालियों ने दहेज की मांग पुरा ना होने पर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोग पिछले कई दिनों से विवाहिता पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर अत्याचार कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी ना होने पर उक्त के ससुराल पक्ष के लोगों ने गत रात्रि विवाहिता की हत्या कर दी। जिसको लेकर परिजनों ने ससुराल पहुंच कर हंगामा किया। 

मुजफ्फरनगर के किसानों ने बिजनौर के दो किसानों की हत्या की


बिजनौर। जमीन के विवाद को लेकर मंडावर थाना क्षेत्र में बीती रात मुजफ्फरनगर व बिजनौर के किसानों के बीच खूनी संघर्ष में दो किसानों की हत्या कर दी गई । आरोप है कि मंडावर थाना गंगा खादर क्षेत्र के गांव में भूमि संबंधी विवाद की पुरानी रंजिश एवं मुकदमेबाजी को लेकर मुजफ्फरनगर के पांच लोगों ने खेत में रखवाली कर रहे बिजनौर के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर एसपी बिजनौर भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के प्रयासों में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंडावर थाना क्षेत्र के गंगा खादर गांव सुल्तानपुर गैराबाद निवासी अजीज (80 वर्ष) पुत्र लतीफ और शान मोहम्मद (25 वर्ष) पुत्र लतीफ खान निवासी दाबकी खेड़ा उत्तराखंड खादर में अपने खेतों की रखवाली करते थे। आरोप है कि रविवार रात करीब 10ः30 बजे बूटा सिंह पुत्र तरना सिंह, तरना पुत्र कालाराम, प्रकाश पुत्र निहाल सिंह, दिलबाग पुत्र जसवंत सिंह और मंजीत पुत्र कुलवंत निवासी बढ़ीवाला थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर स्थित उनके पास खेतों पर आए। जमीनी विवाद की पुरानी रंजिश एवं मुकदमेबाजी को लेकर अजीज पुत्र लतीफ को गोली मार दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने की वजह से शान मोहम्मद को भी गोली मारकर हत्या कर डाली। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी अभी फरार है। आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बिजनौर गंगा खादर क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते पांच लोगों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। दुस्साहसिक ढंग से इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पहुंचे एसपी ने मृतकों के परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव बढ़ीवाला के रहने वाले पांच लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। जनपद बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर खैराबाद के रहने वाले शान और अजीज गंगा खादर क्षेत्र में खेती करते थे। गंगा खादर क्षेत्र की जमीन को लेकर अजीज और शान का मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी के बढ़ीवाला के रहने वाले बूटा सिंह, तरना, प्रकाश, दिलबाग और मनजीत से जमीनी रंजिश चली आ रही थी। रविवार रात गंगा खादर क्षेत्र में ही अजीज और शान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 25 जनवरी 2021

 विज्ञापन 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 25 जनवरी 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - पौष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - द्वादशी रात्रि 12:24 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

⛅ *नक्षत्र - मॄगशिरा 26 जनवरी रात्रि 01:56 तक तत्पश्चात आर्द्रा*

⛅ *योग - इन्द्र रात्रि 10:29 तक तत्पश्चात वैधृति*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:41 से सुबह 10:04 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:18* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:23* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाना मना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *प्रणव’ (ॐ) की महिमा (चतुर्दशी आर्द्रा नक्षत्र योग : 26 जनवरी 2021 रात्रि को 01:12 से प्रातः 03:12 तक अर्थात् 27 जनवरी 2021 01:12 AM से 03:12 AM तक)*

🙏🏻 *सूतजी ने ऋषियों से कहा : “महर्षियों ! ‘प्र’ नाम है प्रकृति से उत्पन्न संसाररूपी महासागर का | प्रणव इससे पार करने के लिए (नव) नाव है | इसलिए इस ॐकार को ‘प्रणव’ की संज्ञा देते हैं | ॐकार अपना जप करनेवाले साधकों से कहता है – ‘प्र –प्रपंच, न – नहीं है, व: - तुम लोगों के लिए |’ अत: इस भाव को लेकर भी ज्ञानी पुरुष ‘ॐ’ को ‘प्रणव’ नाम से जानते हैं | इसका दूसरा भाव है : ‘प्र – प्रकर्षेण, न – नयेत, व: -युष्मान मोक्षम इति वा प्रणव: | अर्थात यह तुम सब उपासकों को बलपूर्वक मोक्ष तक पहुँचा देगा|’ इस अभिप्राय से भी ऋषि-मुनि इसे ‘प्रणव’ कहते हैं | अपना जप करनेवाले योगियों के तथा अपने मंत्र की पूजा करनेवाले उपासको के समस्त कर्मो का नाश करके यह उन्हें दिव्य नूतन ज्ञान देता है, इसलिए भी इसका नाम प्रणव – प्र (कर्मक्षयपूर्वक) नव (नूतन ज्ञान देनेवाला) है |*

🙏🏻 *इस मायारहित महेश्वर को ही नव अर्थात नूतन कहते हैं | वे परमात्मा प्रधान रूप से नव अर्थात शुद्धस्वरुप है, इसलिए ‘प्रणव’ कहलाते हैं | प्रणव साधक को नव अर्थात नवीन (शिवस्वरूप) कर देता है, इसलिए भी विद्वान पुरुष इसे प्रणव के नाम से जानते हैं अथवा प्र – प्रमुख रूप से नव – दिव्य परमात्म – ज्ञान प्रकट करता है, इसलिए यह प्रणव है |*

🙏🏻 *यद्यपि जीवन्मुक्त के लिए किसी साधन की आवश्यकता नहीं है क्योंकि वह सिद्धरुप है, तथापि दूसरों की दृष्टि में जब तक उसका शरीर रहता है, उसके द्वारा प्रणव – जप की सहज साधना स्वत: होती रहती है | वह अपनी देह का विलय होने तक सूक्ष्म प्रणव मंत्र का जप और उसके अर्थभूत परमात्म-तत्त्व का अनुसंधान करता रहता है | जो अर्थ का अनुसंधान न करके केवल मंत्र का जप करता है, उसे निश्चय ही योग की प्राप्ति होती है | जिसने इस मंत्र का ३६ करोड़ जप कर लिया हो, उसे अवश्य ही योग प्राप्त हो जाता है | ‘अ’ शिव है, ‘उ’ शक्ति है और ‘मकार’ इन दोनों की एकता यह त्रितत्त्वरूप है, ऐसा समझकर ‘ह्रस्व प्रणव’ का जप करना चाहिए | जो अपने समस्त पापों का क्षय करना चाहते हैं, उनके लिए इस ह्रस्व प्रणव का जप अत्यंत आवश्यक है |*

🙏🏻 *वेद के आदि में और दोनों संध्याओं की उपासना के समय भी ॐकार का उच्चारण करना चाहिए | भगवान शिव ने भगवान ब्रम्हाजी और भगवान विष्णु से कहा : “मैंने पूर्वकाल में अपने स्वरूपभूत मंत्र का उपदेश किया है, जो ॐकार के रूप में प्रसिद्ध है | वह महामंगलकारी मंत्र है | सबसे पहले मेरे मुख से ॐकार ( ॐ ) प्रकट हुआ, जो मेरे स्वरूप का बोध करानेवाला है | ॐकार वाचक है और मैं वाच्य हूँ | यह मंत्र मेरा स्वरुप ही है | प्रतिदिन ॐकार का निरंतर स्मरण करने से मेरा ही सदा स्मरण होता है |*

🙏🏻 *मुनीश्वरो ! प्रतिदिन दस हजार प्रणवमंत्र का जप करें अथवा दोनों संध्याओं के समय एक-एक हजार प्रणव का जप किया करें | यह क्रम भी शिवप्रद की प्राप्ति करानेवाला है |*

🙏🏻 *‘ॐ’ इस मंत्र का प्रतिदिन मात्र एक हजार जप करने पर सम्पूर्ण मनोरथों की सिद्धि होती है |*

🙏🏻 *प्रणव के ‘अ’ , ‘उ’ और ‘म’ इन तीनों अक्षरों से जीव और ब्रम्ह की एकता का प्रतिपादन होता है – इस बात को जानकर प्रणव ( ॐ ) का जप करना चाहिए | जपकाल में यह भावना करनी चाहिए कि ‘हम तीनों लोकों की सृष्टि करनेवाले ब्रम्हा, पालन करनेवाले विष्णु तथा संहार करनेवाले रुद्र जो स्वयंप्रकाश चिन्मय हैं, उनकी उपसना करते हैं | यह ब्रम्हस्वरूप ॐकार हमारी कर्मेन्द्रियों और ज्ञानेन्द्रियों की वृत्तियों को, मन की वृत्तियों को तथा बुद्धि की वृत्तियों को सदा भोग और मोक्ष प्रदान करनेवाले धर्म एवं ज्ञान की ओर प्रेरित करें | प्रणव के इस अर्थ का बुद्धि के द्वारा चिंतन करता हुआ जो इसका जप करता है, वह निश्चय ही ब्रम्ह को प्राप्त कर लेता है | अथवा अर्थानुसंधान के बिना भी प्रणव का नित्य जप करना चाहिए |* 🙏🏻 *(‘शिव पुराण’ अंतर्गत विद्धेश्वर संहिता से संकलित)*

👉🏻 *भिन्न-भिन्न काल में ‘ॐ’ की महिमा*

➡ *आर्दा नक्षत्र से युक्त चतुर्दशी के योग में (दिनांक 26 जनवरी 2021 को रात्रि 01:12 से प्रातः 03:12 तक अर्थात् 27 जनवरी 2021 01:12 AM से 03:12 AM तक) प्रणव का जप किया जाय तो वह अक्षय फल देनेवाला होता है |*

पंचक

12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक


30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

जनवरी 2021: 

रविवार, 24 जनवरी 2021- पौष पुत्रदा एकादशी

रविवार, 07 फरवरी 2021- षटतिला एकादशी


प्रदोष व्रत

26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत


दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या- गुरुवार, 11 फरवरी 2021


मेष 

राजा चंद्र देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में आ जाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई के मामले में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और आपको अपनी संतान की ओर से थोड़ी निराशा हो सकती है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव रहेगा। आज आपका कोई छुपा हुआ शत्रु या विरोधी आपको परेशान कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी दिन बताएंगे, जिससे चिंताएं थोड़ी कम होंगी। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस में लाभ का योग बनेगा। 

वृष 

आपकी राशि से चंद्र देव का गबन हो जाएगा और मिथुन राशि में गोचर करेंगे तथा द्वादश भाव में मंगल स्थित रहेंगे, जिसकी वजह से कुछ खर्चे जरूर रहेंगे, लेकिन मानसिक तनाव खत्म होगा। दिन शांति के साथ व्यतीत होगा। आर्थिक तौर पर लाभ के योग बनेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में भी आपको आज लाभ मिल सकता है। जनसंपर्क का पूरा फायदा मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में कोई खुशखबरी मिल सकती है। कोई नया कांटेक्ट मिलने से आपके बिजनेस की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी खास मामले में आपके पिता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा तथा अपनी संतान से आपको सुखद समाचार मिलेंगे। शाम के समय कुछ गलत लोगों से मिलने के कारण कुछ समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए सावधानी रखें और निजी जीवन के लिए भी समय निकालें।

मिथुन 

आपकी राशि में चंद्र देव की उपस्थिति और अष्टम भाव में सूर्य, बृहस्पति, बुध और शनि की की युति होने के कारण आज का दिन संभल कर रहने का होगा। आपकी कोई खास वस्तु के खोने या चोरी हो जाने की संभावना बन सकती है। पारिवारिक जीवन में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम कराने की प्लानिंग करेंगे। आर्थिक तौर पर स्थिति मजबूत होगी और आपकी पारिवारिक संपत्ति में भी वृद्धि के स्पष्ट संकेत मिलते हैं। आपकी संतान को आज कोई अच्छी सफलता मिल सकती है। खासतौर से पढ़ाई के क्षेत्र में, जिससे मन में हर्ष की भावना रहेगी। बिजनेस में नए सौदे मिलने से लाभ की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों को आगे की प्लानिंग करने में समय लगेगा। उसके लिए आज से ही प्रयास करें। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। दांपत्य जीवन में स्थितियां नियंत्रण में रहेंगी और दिन सुखद जाएगा।

कर्क 

ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आज परिवार के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और पारिवारिक जनों के साथ किसी लंबी ट्रैवलिंग का प्लान बन सकता है। आज आप के खर्चे थोड़े ज्यादा रहेंगे, लेकिन दूसरी तरफ उत्तम धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। आज रोजगार के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी और आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। संतान को लेकर अपने सभी कर्तव्यों का पालन अच्छे से कर पाएंगे, जो लोग नया बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज लाभ होगा। अपने कार्य क्षेत्र में जो काम आपके हाथ में है, उनसे आप की साख मजबूत होगी और उन कार्यों में सफलता मिलेगी। शाम के समय धार्मिक क्रियाकलापों में समय बिताएंगे। जीवन साथी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।

सिंह

छठे भाव में चार ग्रहों की उपस्थिति और चंद्रमा का एकादश भाव में होना आर्थिक तौर पर थोड़ा कमजोर स्थिति का संकेत देता है।आज के दिन खर्चों में अधिकता रहेगी और सेहत में गिरावट आ सकती है। आपके विरोधियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन वे आपस में ही उलझ कर रह जाएंगे। यदि आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, तो नौकरी के सिलसिले में आज का दिन बहुत मजबूत रहेगा और आपको प्रशंसा मिलेगी। पारिवारिक जीवन में छोटे भाई बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और निजी जीवन में भी तो रोमांस बना रहेगा। प्रेम जीवन में अपने साथी को मिलने वाली किसी सफलता से आप हर्षित होंगे। आज अपनी प्यारी मीठी बातों से किसी सम्मान के हकदार बन सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज सफलता से भरा दिन रहेगा। आंखों में समस्या हो सकती है और व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी। बिजनेस में विदेशी माध्यमों से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

कन्या 

अष्टम भाव में मंगल दशम भाव में चंद्रमा और चतुर्थ भाव में शुक्र की उपस्थिति पारिवारिक जीवन में संतोष की स्थिति का निर्माण करेगी। किसी नई गाड़ी को खरीदने का विचार करेंगे। काम के सिलसिले में आप की पकड़ मजबूत रहेगी। अपनी बात करने की कला और कार्यकुशलता से अटके हुए काम भी बना पाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी तूती बोलेगी। आज आपके किसी दोस्त को आपकी जरूरत पड़ेगी और आप उनकी मदद करेंगे। रोजगार के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। संतान को लेकर चिंता थी, आज कुछ हद तक वह दूर हो जाएगी। कानूनी मामला में जीत की खबर मिल सकती है, जिससे पारिवारिक जीवन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी।

तुला

ग्रहों की चाल बता रही है कि आज बिजनेस के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे और नए अवसरों का फायदा मिलेगा। आप की गिनती में बढ़ोतरी होगी। आपके चारों ओर की स्थिति सुखद वातावरण का निर्माण करेगी। घर परिवार के सदस्यों में प्रेम की भावना रहेगी और कोई शुभ मांगलिक कार्य होने की संभावना रहेगी। लेनदेन की समस्या से मुक्ति मिलेगी। कोई कर्ज चुकाने में आज सफलता मिल सकती हैं। आज आपके हाथ में पैसा आ सकता है। निजी जीवन में भी जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा और किसी ट्रैवलिंग पर जाने की स्थिति बनेगी। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अनुकूल नहीं है। सरकारी मामलों में सफलता और आर्थिक लाभ संभव है।

वृश्चिक 

राशि से सप्तम भाव में चंद्रमा की उपस्थिति जो बाद में अष्टम भाव में चले जाएंगे। आपके लिए कुछ हद तक अच्छी स्थिति का निर्माण भी करेगी। जोखिम से भरे निवेशकों में आपको सफलता मिल सकती है और किसी तीर्थ स्थान की यात्रा करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और मन में शांति की भावना आएगी। शादीशुदा लोगों को ससुराल पक्ष से संबंधों में मधुरता का लाभ मिलेगा और जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।कोट कचहरी के मामले में आपको फायदा मिलेगा और रोजगार के क्षेत्र में समस्याओं से मुक्ति मिलने के योग बनेंगे। बिजनेस करने वालों को रामधनी के नए स्रोतों से धन लाभ होने के संकेत मिलते हैं। प्रेम जीवन में आपने जो अधिक अपेक्षाएं बना रखी है। वह आपको आज निराश कर सकती हैं, इसलिए सहृदय बने रहें और ज्यादा उम्मीदें ना पालें।

धनु 

आज का दिन ग्रह चाल के अनुरूप साझेदारी में किए जा रहे कामों में कुछ भी दिन पढ़ सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे, लेकिन प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपके काम की तारीफ होगी। यहां तक कि आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। आपको शासन और प्रशासन के लोगों से निकटता का लाभ मिल सकता है। आज ससुराल से कोई लाभ मिलने की संभावना बनेगी। यदि आप कोई पैतृक व्यवसाय करते हैं, तो उसमें आगे बढ़ने के लिए परिवार के लोगों से विचार-विमर्श करेंगे। शाम को समय कुछ सांस्कृतिक क्रियाकलापों में भाग लेने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी होगी और जीवन साथी से संबंध सुधरेंगे।

मकर 

चतुर्थ भाव में मंगल और राशि में सूर्य, बुध, बृहस्पति और शनि की युति बनी रहेगी और द्वादश भाव में शुक्र भी अपनी गति से गतिमान रहेंगे। आज आपको सामाजिक क्षेत्र में अपनी प्रतिष्ठा का एहसास होगा और आप अपने सभी पारिवारिक दायित्वों का भली प्रकार पालन करेंगे। इसके परिणाम स्वरूप पारिवारिक और आर्थिक मामलों में आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। रोजगार के मामले में चल रहे प्रयास कारगर रहेंगे और नौकरी मिलने की संभावना रहेगी। आप जहां जॉब करते हैं, वहां अपने साथ काम कर रहे लोगों का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा, जिससे आपकी स्थिति प्रबल होगी। यदि आप अभी तक अविवाहित हैं, तो आज आपको कोई खुशी से भरा समाचार मिलेगा। आज अपने माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और शाम के समय किसी से भी व्यर्थ के झगड़े में ना पड़े। आज घर में अतिथियों के आगमन के अच्छे संकेत बन रहे हैं। उनके आदर सत्कार में कोई कमी ना छोड़ें।

कुंभ

ग्रहों की चाल बता रही है कि आज विद्यार्थियों को शिक्षा के मामले में कुछ नया अवसर मिल सकता है, लेकिन अपने ऐसे दोस्त से सावधान रहें, जो आज आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है और विश्वासघात कर सकता है। इससे आपको मानसिक तनाव भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और भाई बहनों के साथ संबंधों में भी सुधार देखने को मिलेगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि इसकी वजह से प्रेम जीवन में तनाव बढ़ सकता है और दरार आ सकती है। आज कोई ऐसा समाचार मिल सकता है, जिसकी वजह से आपको अचानक से ट्रैवलिंग करनी पड़ेगी। आज नाना नानी का प्यार महसूस करने का मौका मिलेगा। आपके कैरियर में आज अच्छी तरक्की का दिन है। बिजनेस में भी सुधारात्मक स्थितियां बनी रहेंगी। विदेशों से कोई अच्छा समाचार मिलने की संभावना रहेगी। सेहत में गिरावट आ सकती है, इसे नजर अंदाज ना करें।

मीन 

राशि स्वामी की एकादश भाव में सूर्य शनि और बुध के साथ उपस्थिति तथा चंद्रमा का तीसरे भाव से होते हुए चौथे भाव में प्रवेश करना पारिवारिक जीवन में सुखद माहौल का निर्माण करेगा। आपकी माता जी से संबंधों में सुधार होगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवन साथी से छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचना चाहिए। विद्यार्थियों को भविष्य की नई-नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा और वह तैयारी करेंगे। आज के दिन किसी से भी पैसों का लेनदेन करने से बचे। खासतौर से अपने रिश्तेदारों से नहीं, तो इससे आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने अथवा दान पुण्य करने का सौभाग्य मिल सकता है, लेकिन यात्रा ज्यादा सुखद नहीं होगी, इसलिए सावधानी से जाएं। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन मजबूत रहेगा और बिजनेस में भी लाभ की अच्छी स्थिति का निर्माण हो रहा है। आज आप के सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25 

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 




  

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं

रविवार, 24 जनवरी 2021

जिले के तीन खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित


मुजफ्फरनगर । जिले में शाहपुर क्षेत्र के तीन प्रमुख गांवों के तीन खिलाडियों को लक्ष्मण पुरस्कार व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार मिलने पर शाहपुर क्षेत्र में विशेषकर तीनों खिलाड़ियों के गांवों में खुशी का माहौल है। इसी आयोजन में सीओ सिटी को लक्षष्म पुरस्कार दिया गया। 

शाहपुर क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी रोइंग खिलाड़ी पुनीत कुमार ने रोइंग (नौकायान) में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने जनपद का नाम रोशन किया और पदक जीत कर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पुनीत कुमार इस समय सेना में हवलदार है और पुणे में उसकी पोस्टिंग हैं। इस खिलाड़ी को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रविवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में लक्ष्मण पुरुस्कार से सम्मानित किए जाने पर गांव काकडा में खुशी का माहौल है। काकड़ा गांव पहले भी खेल के क्षेत्र में जिले का नाम प्रदेश व देश में रोशन कर चुका है। ग्रामीण पुनीत के परिवारजनों को बधाई देने के लिए पहुंचे। शाहपुर क्षेत्र के ही गांव सोरम निवासी पहलवान गौरव बालियान को भी लक्ष्मण पुरुस्कार मिलने पर गांव में खुशी की लहर है। गौरव बालियान के घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। शाहपुर क्षेत्र के ही गांव गोयला निवासी पैरा तीरंदाज खिलाड़ी ज्योति बालियान का चयन रानी लक्ष्मीबाई पुरुस्कार के लिए किया गया था। जिसके चलते कस्बे व देहात में खुशी की लहर दौड़ गई। वही खिलाड़ी एक प्रतियोगिता के लिए होने वाले ट्रायल के चलते लखनउ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नही हो सकी।

शहर के तीन शातिर जिला बदर


मुजफ्फरनगर । थाना कोतवाली नगर, जनपद मुजफ्फरनगर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा  लूट, चोरी, रंगदारी, पुलिस मुठभेड़, (N.S.A).गैंगेस्टर में संलिप्त हिस्ट्रीशीटर व टॉप-10 अभियुक्तों को जनपद से 06 माह के लिये जिलाबदर  किया गया है तथा अभियुक्तगण के विरुद्ध मुनादी कराकर जिला बदर के आदेश की तामील कराई गई।

जिआज लाबदर किये गए अभियुक्तगण 

1- अनुज त्यागी पुत्र रविंद्र त्यागी निवासी ग्राम बहेड़ी थाना कोतवाली नगर   मु0नगर।  

   ( *सदस्य संजीव जीवा गैंग व हिस्ट्रीशीटर H.S NO..-74A* )

2 - आशू जैन पुत्र नरेश जैन निवासी गली नम्बर 02 दक्षिणी कृष्णापुरी थाना कोतवाली नगर मु0नगर। ( *टॉप-10 व हिस्ट्रीशीटर H.S NO..-18A* )

3 -  अंकित गर्ग पुत्र सुधीर गर्ग निवासी गली नम्बर 02 दक्षिणी कृष्णापुरी थाना कोतवाली नगर मु0नगर। ( *हिस्ट्रीशीटर H.S NO..-77A* )

4 -   मुस्तकीम पुत्र मजीद निवासी कस्सावान मौहल्ला खालापार थाना कोतवाली नगर मु0नगर। 


यूपी में जीएसटी चोरी रोकने के लिए नयी व्यवस्था लागू


लखनऊ । उत्तर प्रदेश में जीएसटी चोरी रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब श्रेणियों में बांट कर ऑडिट कराया जाएगा, जिससे जीएसटी की चोरी को आसानी से पकड़ा जा सके। आयुक्त वाणिज्य कर अमृता सोनी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

राज्य सरकार जीएसटी चोरी रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसीलिए त्रिस्तरीय व्यवस्था लागू की गई है। ऑडिट के लिए तीन श्रेणियों में जोनों को बांटा गया है। श्रेणी-ए में गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद प्रथम व द्वितीय, कानपुर प्रथम व द्वितीय और लखनऊ प्रथम व द्वितीय रखा गया है। श्रेणी-बी में आगरा, अलीगढ़, बरेली, सहारनपुर, मुरादाबाद व मेरठ को रखा गया है। श्रेणी-सी में झांसी, गोरखपुर, अयोध्या, इटावा, वाराणसी प्रथम व द्वितीय और प्रयागराज को रखा गया है।

इसकी तरह करदाताओं को भी तीन श्रेणीओं में बांटा गया है। श्रेणी-ए में तीन श्रेणियां बनाई गई हैं। पहली श्रेणी में 40 करोड़, दूसरी में 15 से 40 करोड़ और तीसरी में 15 करोड़ तक के करदाताओं को रखा गया है। श्रेणी-बी में पहली में 25 करोड़, दूसरी में 10 से 15 करोड़ व तीसरी में 10 करोड़ तक के करदाताओं को रखा गया है। श्रेणी-सी में पहली में 15 करोड़, दूसरी में 5 से 15 करोड़ और तीसरी में पांच करोड़ तक के करदाताओं को रखा गया है। ऑडिट के दौरान वित्तीय वर्ष 2017-18 और 2018-19 के जीएसटी करदाताओं को शामिल किया जाएगा। श्रेणियों के आधार पर 12 बड़े करदाता, 18 मध्य करदाता और 30 छोटे करदाताओं को शामिल करते हुए जांच की जाएगी।

ट्रैक्टर रैली में गड़बड़ी फैलाने की साजिश की आशंका


नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी इंटेलिजेंस देपेंद्र पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रैक्टर रैली के दौरान होने वाली गड़बड़ी का खुलासा करते हुए कहा कि पाकिस्तान और कुछ असामाजिक तत्वों की इस दौरान गडबड़ी फैलाने की योजना के इनपुट मिले हैं। 

मीडिया से बात करते हुए स्पेशल सीपी देपेंद्र पाठक ने कहा कि खुफिया और विभिन्न अन्य एजेंसियों के माध्यम से इनपुट मिल रहे हैं कि कुछ अराजक तत्व ट्रैक्टर रैली में गड़बड़ी पैदा करना चाहते हैं। इसके अलावा अफवाह फैलाने के लिए पाकिस्तान से 308 ट्विटर हैंडल तैयार किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि किसानों से बातचीत के बाद ट्रैक्टर रैली की इजाजत दे दी गई है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे, ताकी गणतंत्र दिवस समारोह में कोई दिक्कत ना हो।

हालांकि भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि रैली शांति पूर्वक होगी। 

शहीद निशांत शर्मा की पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास


सहारनपुर। पाकिस्तानी फौज की गोलाबारी में शहीद जवान का नाम निशांत शर्मा का नम आंखों से अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी पत्नी ने भी आत्महत्या का प्रयास किया। 

जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी की ओर से की गई फायरिंग में सहारनपुर का सपूत नायक निशांत शर्मा देश पर शहीद हो गए। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग के दौरान गत 18 जनवरी को निशांत घायल हुए थे। उनका इलाज ऊधमपुर स्थित कमांड अस्तपताल में चल रहा था। वहां इलाज के दौरान रविवार सुबह निशांत ने अंतिम सांस ली। जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारी मोहर सिंह की ओर से जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा को निशांत की शहादत के बारे में जानकारी दी गई। इस घटना की सूचना जब निशांत के परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया।

शहर के मोहल्ला न्यू शारदानगर की गली नंबर 41 में रहने वाले 34 वर्षीय निशांत शर्मा 61 राष्ट्रीय रायफल जाट रेजिमेंट में थे और इन दिनों उनकी तैनाती राजौरी सेक्टर में लगी थी। निशांत के पिता जोगेंद्र शर्मा चीनी मिल से सेवानिवृत्त कर्मी हैं। वहीं छोटा भाई शुभम भी सैनिक है और इन दिनों मेरठ में तैनात है।शहीद के परिजनों ने बताया कि 18 जनवरी को पेट्रोलिंग के समय दुश्मन देश की तरफ से की गई फायरिंग और बमबारी के दौरान नायक निशांत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब से निशांत के ठीक होने का इंतजार किया जा रहा था, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका।निशांत के शहीद होने की सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी सोनम शर्मा ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। पति की मौत के सदमे से सोनम इतनी आहत हुई कि उसने अपना हाथ भी घायल कर लिया। उसे कमरे से निकाला गया और एंबुलेंस मंगवाकर अस्पताल ले जाया गया।

ड्रग विभाग के पोर्टल की खामियां हुई दूर


मुजफ्फरनगर । सुभाष चौहान के अथक प्रयास से उत्तर प्रदेश ड्रग विभाग के पोर्टल में मुख्य खामियों का निराकरण हो गया है। 

मुजफ्फरनगर जनपद एवं समस्त उत्तर प्रदेश के दवा व्यापारियों कि पोर्टल से संबंधित बहुत सारी खामियां थी जिससे उत्तर प्रदेश के समस्त दवा व्यापारियों को बहुत सारी समस्याओं से जूझना पड़ रहा था एवं दवा पोर्टल की खामियों के कारण काम नहीं हो पा रहा था ।जनपद मुजफ्फरनगर के अनेकों व्यापारियों ने और आसपास के जनपदों के संगठन के पदाधिकारियों ने सुभाष चौहान से कहा कि उत्तर प्रदेश के  दवा पोर्टल में सुधार की आवश्यकता है।

 इन्हीं समस्याओं को लेकर मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने नगर के दवा बाजार जिला परिषद मार्केट में 7 नवंबर को पोर्टल से संबंधित खामियों को लेकर एक मीटिंग का आयोजन किया जिसमें मुख्य मुद्दे निम्न वत थे--

1- फार्मासिस्ट आधारित होलसेल की ड्रग लाइसेंस में एक साल बाद एक्सपीरियंस के डॉक्यूमेंट अपलोड करने की पोर्टल में व्यवस्था की जाए।

2- गोदाम के लाइसेंस के रिनीवल  पोर्टल में व्यवस्था की जाए। 

3-जो रिटेल में लाइसेंस बने हैं अगर प्रोपराइटर ने डी फार्मा कर लिया है तो वह प्रोपराइटर स्वयं फार्मासिस्ट नहीं लग पा रहा है यह भी पोर्टल में व्यवस्था की जाए ।

4-फाइल डिलीट करने का अधिकार पहले की तरह मंडल जिला स्तर पर ही होना चाहिए जो कि अभी लखनऊ कर दिया गया है ।

5-फाइल में मॉडिफिकेशन का अधिकार मण्डल स्तर के अधिकारी को होना चाहिए।

 इन मुद्दों के लिए सुभाष चौहान के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय माननीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी से अवगत कराया गया ।

 संबंधित विभाग के माननीय मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी से सुभाष चौहान के नेतृत्व में सहारनपुर, शामली एवं मुजफ्फरनगर के दवा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के दवा पोर्टल से संबंधित  खामियों को लेकर मिला। उसके कुछ समय बाद भी कोई सुधार नहीं होने पर सुभाष चौहान ने माननीय मंत्री धर्म सिंह कपिल देव अग्रवाल जी से पुनः अनुरोध किया जिस पर मंत्री जी ने आश्वासन दिया कि अति शीघ्र ही दवा पोर्टल से संबंधित समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा बहुत ही खुशी की बात है की माननीय मंत्री जी के प्रयास से  दवा पोर्टल से संबंधित सभी पांचो खामियों का निवारण हो गया है जिससे व्यापारियों में खुशी की लहर है और सभी दवा व्यापारी माननीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी एवं माननीय मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी जी का आभार व्यक्त करते हैं और मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट  एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश केमिस्ट एसोसिएशन OCDUP के नेतृत्व में आगे भी दवा पोर्टल से या दवा व्यापारियों को कोई भी समस्या आएगी उसके निदान के लिए इसी प्रकार मजबूती के साथ मिलकर कार्य करते रहेंगेl

आभार व्यक्त करने वालों में सुभाष चौहान जिला अध्यक्ष ,संजय गुप्ता महामंत्री ,सतीश तायल कोषाध्यक्ष, संजीव वर्मा जिला उपाध्यक्ष ,कुलदीप शर्मा संगठन महामंत्री,सचिन त्यागी संगठन मंत्री, सुबोध जैन संघठन मंत्री, सुधीर कुमार त्यागी संगठन मंत्री, रामनिवास शर्मा अंशुल चौहान आदि दवा व्यापारी मौजूद रहे। 

शुकतीर्थ में आइएमए जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे


मुजफ्फरनगर । पौराणिक तीर्थ स्थली एवं श्रीमद भागवत उदगम पीठ शुकतीर्थ पहुंचे इंडियन मैडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सर्दी के प्रभाव के दृष्टिगत निराश्रितों एवं अनाथालय के दिव्यांग छात्रों को कम्बल वितरीत किए।आई.एम.ए.अध्यक्ष डा.एम.एल.गर्ग व आई.एम.ए.सचिव अनुज माहेश्वरी, मीडिया सचिव डॉ सुनील सिंघल आदि की मौजूदगी मे शुकतीर्थ स्थित अनाथालय के तत्वाधान में चल रहे जूनियर हाईस्कूल के दिव्यांग छात्रो को कम्बल वितरित किए। यहां विशेष तौर पर उल्लीखित है कि गांव शुकतीर्थ निवासी समाजसेवी विरेन्द्र राणा व उनकी धर्मपत्नि मीना राणा निस्वार्थ भाव से निराश्रित दििव्यांग बच्चों की सेवा में जुटे हैं। ग्रामीणों का कहना है राणा दम्पत्ति ने बिना किसी अन्य व्यक्ति या संस्था की सहायता के स्वयं के प्रयासों से अनाथालय आश्रम एवं छात्रो के निवास,शिक्षा आदि की व्यवस्था कर रहे है। आई.एम.ए. द्वारा जू.हा.स्कूल मे कम्बल वितरण के दौरान समाजसेवी विरेन्द्र राणा,मीना राणा,हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे। आई.एम.ए. की टीम द्वारा भरतपुर राजस्थान द्वारा संचालित अपना घर आश्रम नामक संस्था पर पहुंच कर वहां भी निराश्रितो को कम्बल वितरित किए। विदित हो कि अपना घर आश्रम संस्था द्वारा निराश्रितो को आश्रय दिया जाता है तथा परिजनों के विषय मे जानकारी मिलने पर उक्त व्यक्तियों को उनके परिजनो के पास भिजवाने तक की व्यवस्था की जाती है। कम्बल वितरण करने वालो मे आई.एम.ए. के अध्यक्ष डा.एम.एम.गर्ग,सचिव डा.अनुज माहेश्वरी,मीडिया सचिव डा.सुनील सिंघल,वरिष्ठ चिकित्सक डा.रमेश माहेश्वरी,डा.ललिता माहेश्वरी, किरण कुमार,संजय गर्ग आदि मौजूद रहे। इस दौरान 101 कम्बलो का वितरण किया गया।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...