सोमवार, 20 दिसंबर 2021

चलती ट्रेन में डॉक्टर की हत्या, तीन को उम्रकैद और जुर्माना


मुजफ्फरनगर । चलती ट्रेन में लूट का विरोध करने पर हत्या के मामले में 3 आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। उन पर 18,18 हज़ार रुपये जुर्माना लगाया गया है। दो को लूट में दस वर्ष की सज़ा व 8,8 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया है। 

2015 में शामली के पास गत 31 अक्टूबर 2015 को सहारनपुर से दिल्ली जा रही ट्रेन में लूटपाट करने व एक यात्री की हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों इरफान,समीर उर्फ पहलवान वृ रिज़वान को उम्र कैद व 18,18 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया है। जबकि लूट के आरोप में दो आरोपियों वाकिफ व आसिफ को दस वर्ष की सज़ा व 8,8 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया है। मामले की सुनवाई ए डी जे 11 शाकिर हसन की कोर्ट में हुई अभियोजन की ओर से ए डी जी सी नीरज कांत मालिक ने 8 गवाह पेश कर पैरवी की। 

अभियोजन की कहानी के अनुसार गत 31 अक्टूबर 2015 को सहारनपुर से वाया शामली दिल्ली जा रही ट्रेन में आठ लोगों ने लूटपाट की। विरोध किए जाने पर देहरादून निवासी एक डॉक्टर नारायण की गोली मारकर हत्या कर लूट का सामान लेकर फरार हो गए थे। रेलवे पुलिस शामली ने मामला दर्ज कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया और लूट का माल बरामद किया था।

पूरे जनपद में लहराएगा सपा का झंडा-प्रमोद त्यागी

 


मुजफ्फरनगर। प्सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 25 दिसम्बर तक सभी सक्रिय कार्यकर्ता अपने घरों व वाहनो पर सपा का झंडा लगा रहे हैं।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सिसौली में नगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी राजपाल बालियान सभासद के आवास पर पहुंचकर सपा का झंडा फहराया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगो व सपा कार्यकर्ताओं ने सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सन्दीप धनगर,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूरहसन सलमानी,जिला उपाध्यक्ष आशीष त्यागी का जोरदार स्वागत किया गया।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने इस अवसर पर कहा कि सपा की लाल टोपी व सपा का झंडा जनता के लिए संघर्ष व विकास के इरादे की पहचान है।जनता अब भाजपा के झूठे फर्जी मुद्दों को समझ चुकी है प्रदेश में विकास केवल समाजवादी पार्टी सरकार ही कराने में सक्षम है।उन्होंने आह्वान किया कि किसान,मजदूर, युवाओ,छात्रों के हितों के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाये।

इगलास मेंआयोजित होने वाली रैली को लेकर हुई बैठक


मुजफ्फरनगर । राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर इगलास मेंआयोजित होने वाली रैली को लेकर एक बैठक हुई जिसमें राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी एवम अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  गौहर अब्बास मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष नीलम शर्मा आदि मौजूद रही। 

मुजफ्फरनगर पहुंची जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत

 



मुजफ्फरनगर। गंगा बैराज पर पहुंची जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा नेता राहुल वर्मा, अचिन्त मित्तल, वैभव त्यागी, डॉक्टर पुरुषोत्तम, नवीन सैनी आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।

योगी राज में भाकियू तोमर के कार्यकर्ता का गुंडाराज

 मुजफ्फरनगर। किसान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र में दबंगता एवं गुंडागर्दी का माहौल पैदा किया जा रहा है। अभी 2 दिन पूर्व भारतीय किसान यूनियन के एक कार्यकर्ता द्वारा गाड़ी हटाने के लिए कहने पर हिंदू-मुस्लिम कराने की धमकी दी गई थी। वहीं दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन तोमर के प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा जिला बदर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर अपराधी को पुलिस के कब्जे से छुड़ाने की कोशिश की गई। 

आपको बता दें कि भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सीकरी मे जिला बदर चल रहे युवक को गिरफ्तार करने गई। पुलिस पर भारतीय किसान यूनियन तोमर के प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा हमला कर जिला बदर अपराधी को छुड़ाने की कोशिश की, वहीं दूसरी ओर किसान संगठन के पदाधिकारी ने दबंगता दिखाते हुए पुलिस से गांव में हिंदू मुस्लिम का झगड़ा कराने की खुली चेतावनी भी दी। जिसका वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पुलिस के साथ बदतमीजी करने वाले अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिला बदर अपराधी को पकड़ने गई थी उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।


आज का पंचांग एवँ राशिफल20 दिसम्बर 2021


 *आज का हिन्दू पंचांग

⛅ *दिनांक - 20 दिसम्बर 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - पौस (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार मार्गशीर्ष मास)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - प्रतिपदा दोपहर 12:36 तक तत्पश्चात द्वितीया*

⛅ *नक्षत्र - आर्द्रा शाम 07:46 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*

⛅ *योग - शुक्ल सुबह 10:59 तक तत्पश्चात ब्रह्म*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:32 से सुबह 09:54 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:12*

⛅ *सूर्यास्त - 18:00*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *उम्र बढाने हेतु* 🌷

🙏🏻 *स्कन्द पुराण में आया है कि भोजन करते समय ५ अंग धोकर जो भोजन करता है उसकी उम्र १०० साल की होती है ... उसकी आयु बढ़ती है ५ अंग ...२ हाथ ....२ पैर... और मुंह धोकर भोजन करने बैठें ।*

🙏🏻 *- 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *तुलसी महिमा* 🌷

➡ *25 दिसम्बर 2021 को तुलसी पूजन दिवस है ।*

🌿 *· तुलसी के निकट जिस मंत्र-स्तोत्र आदि का जप-पाठ किया जाता है, वह सब अनंत गुना फल देनेवाला होता है |* 

🌿 *· प्रेत, पिशाच, ब्रह्मराक्षस, भूत, दैत्य आदि सब तुलसी के पौधे से दूर भागते है |*

🌿 *· ब्रह्महत्या आदि ताप तथा पाप और बुरे विचार से उत्पन्न होनेवाले रोग तुलसी के सामीप्य एवं सेवन से नष्ट हो जाते हैं |*

🌿 *तुलसी का पूजन, रोपण व धारण पाप को जलाता है और स्वर्ग एवं मोक्ष प्रदायक है |*

🌿 *· श्राद्ध और यज्ञ आदि कार्यों में तुलसी का एक पत्ता भी महान पुण्य देनेवाला है |*

🌿 *· जो चोटी में तुलसी स्थापित करके प्राणों का परित्याग करता है, वह पापराशि से मुक्त हो जाता है |*

🌿 *तुलसी के नाम-उच्चारण से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं तथा अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है |*

🌿 *· तुलसी ग्रहण करके मनुष्य पातकों से मुक्त हो जाता है |*

🌿 *· तुलसी पत्ते से टपकता हुआ जल जो अपने सिर पर धारण करता है, उसे गंगास्नान और १० गोदान का फल प्राप्त होता है |*

🙏🏻 *

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *घर में सुख-शांति के लिए

🌿 *घर में सुख-शांति, कामधंधे में स्थिति चाहिये तो पर्वों के दिनों में तुलसी के १०८ परिक्रमा करें |*

🙏🏻 *- 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *तुलसी मंत्र* 🌷

🌿 *तुलसी माता पर जल चढ़ाते हुए इस मंत्र को बोलें*

*महाप्रसाद जननी सर्वसौभाग्यवर्धिनी*

*आधि व्याधि जरा मुक्तं तुलसी त्वाम् नमोस्तुते*

👉🏻 *इस मंत्र का अर्थ है*

🌿 *हे भक्ति का प्रसाद देने वाली माँ! सौभाग्य बढ़ाने वाली, मन के दुःख, और शरीर के रोग दूर करने वाली तुलसी माता को हम प्रणाम करते है |*

🙏🏻 *- 

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏


💥जनवरी  में पंचक का आरंभ

5  जनवरी 2022, बुधवार को 07:55 PM बजे


पंचक का समापन

10  जनवरी 2022, सोमवार को 08:50 AM बजे- राज पंचक


एकादशी

13 जनवरी 2022, गुरुवार पौष पुत्रदा एकादशी

वैकुंठ एकादशी शुरू - 16:49, जनवरी 12

समाप्त - 19:32, जनवरी 13

28 जनवरी 2022, शुक्रवार माघ, कृष्ण एकादशी

षटतिला एकादशी शुरू - 02:16, 28 जनवरी

समाप्त - 23:35, 29 जनवरी


प्रदोष

शनिवार पौष, शुक्ल त्रयोदशी

शनि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 10:19 अपराह्न, जनवरी 14

समाप्त - 00:57 पूर्वाह्न, जनवरी 16

30 जनवरी 2022, रविवार माघ, कृष्ण त्रयोदशी

रवि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 08:37 अपराह्न, 29 जनवरी

समाप्त - 05:28 अपराह्न, 30 जनवरी


अमावस्या

02 जनवरी, 2022

( रविवार ) पौष अमावस्या


पूर्णिमा

पौष पूर्णिमा व्रत

17 जनवरी , 2022 (सोमवार) प्रारम्भ - 03:18 सुबह, जनवरी 17

समाप्त - 05:17 सुबह, जनवरी 18


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाये

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।



 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज के दिन आपको आपकी वाणी की मधुरता मान-सम्मान दिलवाएगी, जिस कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन फिर भी आपको किसी से बातचीत करते समय शब्दों को तोलकर बोलना बेहतर होगा। आज आपको अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है, लेकिन आज आपको अपने व्यापार के लिए यदि किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाए। आज आपकी कार्यकुशलता से आप अपने काफी मसले आसानी से हल कर लेंगे, लेकिन आज आपको कुछ सरकारी योजनाओं का लाभ  मिलता दिख रहा है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा, लेकिन आज आप मानसिक शांति अथवा योग का सहारा लेकर काफी परेशानियों से मुक्त हो सके, लेकिन नौकरी के जातकों का यदि कोई कार्य अधूरा पड़ा है, तो उसे पूरा करने में आज आपको काफी मेहनत लगेगी और आज आपको किसी से मदद लेनी पड़ सकती है, लेकिन छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को आज यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह भी कर सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट के कारण परेशानी होगी।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए काफी खर्चा भरा रहेगा। आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो भविष्य में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। यदि आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की सोच रहे हैं, तो उसमें भी आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आप अपना कर्जा को उतारने में काफी हद तक सफल रहेंगे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। कार्य क्षेत्र में भी लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरा होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा, लेकिन आज आपको अपने भाई बहनों से बातचीत करते समय अपने क्रोधी स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाना होगा, नहीं तो आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। व्यापार कर रहे लोगो को आज लाभ के नए नए अवसर मिलते रहेंगे, जिनसे लाभ अवश्य होगा। अपने किसी परिजन के सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के घर जन्मदिन, नामकरण, मंगलिक उत्सव आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने पिताजी से कुछ भविष्य की योजना पर विचार विमर्श करना पड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यापार की कुछ योजनाओं के लिए किसी बैंक संस्था आदि से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आज प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातकों को कुछ कैरियर में कोई नया ऑफर मिल सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतिक्षा कर थे, इसलिए आपके लिए नौकरी बदलना बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप किसी परिजन के घर पूजा पाठ आदि किसी मे सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहेगा। आज आपको आपके व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आज आपके पिताजी की सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसके कारण आप अपने बिजनेस की ओर कम ध्यान देंगे, लेकिन आपको अपने यदि किसी जरूरी कार्य को करना हो, तो उसे आगे के लिए नहीं टालना है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विभाग के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा तुरंत मंजूरी दी जा सकती है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपको अपने किसी परिजन की व्यवहार से मन थोड़ा दुखी होगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, लेकिन आज यदि आपका कोई कानूनी मुकदमा चल रहा था, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। परिवार में आज आपको कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे पूरा करने में आप व्यस्त रहेंगे। भाई व बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप उसे समाप्त करके परिजन से मदद ले सकते हैं। 


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज के दिन आप अपने वैवाहिक जीवन में संतुलन बिठाने के प्रयास करने में व्यस्त रहेंगे। आज यदि आपके अपने जीवनसाथी से कोई कहासुनी भी हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा। यदि जीवन साथी नाराज हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। आज व्यापार में आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और व्यस्तता के कारण आपकी माता जी भी आपसे नाराज हो सकती हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा।

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार मे आ रही हर समस्याओं का आप आगे बढ़ कर सामना करेंगे, लेकिन आपको आज ध्यान देना होगा कि आपकी इस आदत को लोग आपका समर्थन ना समझे, इसलिए आपको कुछ मामलों में तो तोलमोल कर ही बोलना बेहतर होगा। आज आपको कुछ पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, इसलिए बाहर के खान पान से परहेज रखें। जीवनसाथी की तरक्की देख आज आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि यदि उनको अपनी शिक्षा में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, तो वह आज आप अपने गुरुजनों अथवा सीनियर्स की मदद से समाप्त करने में सफल रहेंगे व अपने धन का भी सदुपयोग अच्छे से कर पाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज अपने साथी के व्यवहार के कारण कुछ तनाव पनप सकता है। राजनीतिक दिशा में जो लोग कार्यरत हैं,तो उनको आज किसी भी कार्य को करने से पहले किसी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो उनके राजनीतिक छवि खराब हो सकती हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपको अपने पितरों व माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नई संपत्ति अथवा नए वाहन की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आज आप अपने पिताजी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, इसलिए यदि उन्हें कोई कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आप अपने किसी व्यापार की डील के आगे बढ़ जाने से थोड़ा परेशान होंगे, लेकिन भविष्य में आपको इससे भी बेहतर अवसर हाथ लगेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ रचनात्मक कार्य करने का प्रयास करते नजर आएंगे। आज सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को भी कुछ उत्तम अवसर हाथ लगेंगे, जिससे उनके सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज आपको अपने किसी परिजन से मनमुटाव होने पर भी भला बुरा नहीं बोलना है, नहीं तो आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आप अपनी संतान के भविष्य के लिए कुछ धन का निवेश करने की योजनाएं बनाएंगे, जिसमें आपको अपने जीवन साथी की सलाह की आवश्यकता होगी

जिले में मिले संक्रमितों के सैंपल भेजे दिल्ली, सम्पर्क में आए लोगों की आज आ सकती है रिपोर्ट


 मुजफ्फरनगर । नगर के गांधी कालोनी के गली नंबर 14 व खतौली के कढली गांव से मिले पांच-पांच कोरोना संक्रमितों के सैंपल कोरोना वेरिएंट का पता लगाने के लिए दिल्ली के राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान में भेज दिए गए हैं। इसके अलावा कुछ संपर्क सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। हालांकि अन्य कांटेक्ट सैंपल की जांच सोमवार की देर सायं तक मिलने की उम्मीद है।नगर में गांधी कालोनी मौहल्ले में कोरोना ने दूसरी लहर में काफी कहर बरपाया था। गांधी कालोनी के कई लोगों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई थी। अब कई माह बाद फिर से गांधी कालोनी में पांच कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप है। इसी तरह से खतौली के कढली गांव में भी पांच लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस संबंध में स्वास्थ विभाग ने अपनी ओर से पूरी सतर्कता दिखाते हुए तुरत फुरत सौ से अधिक सैंपल कांटेक्ट के लेकर जांच को भेज दिए। सीएमओ कार्यालय के अनुसार कुछ जांच रिपोर्ट रविवार को मिली लेकिन सभी निगेटिव रही हैं। बची हुई जांच रिपोर्ट के सोमवार तक मिलने की संभावना है। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि कोरोना संक्रमण का आंकडा बढता है या नही। हालांकि जिन लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है उनको किसी तरह से जाहिरा तौर पर लक्षण नहीं दिख रहे हैं। जानकारी मिली है कि खतौली में जिन्हें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनमें से चार ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा रखी हैं।



रविवार, 19 दिसंबर 2021

प्रदर्शनी में मुजफ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा किया गया संगीत संध्या का आयोजन

 


मुजफ्फरनगर । नगर में चल रही जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में मुजफ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा संगीत संध्या का आयोजन किया गया। 

 जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी मुजफ्फरनगर में मुजफ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में संगीत संध्या का आयोजन किया गया, इसमें मुख्य रूप से नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार एवं समाजवादी पार्टी के नेता राकेश शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। गायक वसीम अहमद एवं प्रकृति बैंड द्वारा संगीत संध्या में चार चांद लगाए गए। मुजफ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन के के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, महामंत्री अनिरुद्ध कुमार दीपक, विजेंद्र शर्मा, आशीष अग्रवाल, पवन सिंघल, कमलजीत सिंह, अमित शर्मा, हर्ष भाटिया शुभम भारद्वाज, पवन सिंघल, सुबोध अग्रवाल, प्रदीप अरोरा, अरविंद गर्ग, शक्ति सलूजा, मनीष आनंद, सहित कई केमिस्ट बंधुओं एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

भोपा रोड से जानसठ रोड तक बनेगा बड़ा नाला


मुजफ्फरनगर । मंत्री कपिल देव ने बताया कि श्मशान घाट नई मंडी से जानसठ रोड तक के बडे नाले का शीघ्र निर्माण शुरू किया जाएगा। इसके  लिए शासन ने 22 करोड रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

विधानसभा मुजफ्फरनगर सदर के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र भोपा रोड निकट श्मशान घाट से कूकडा रोड होते हुए जानसठ रोड तक नाले के निर्माण की स्वीकृति की जानकारी देते हुए सदर विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि लगभग 22 करोड रूपये की लागत से बनने वाले इस नाले के निर्माण को लेकर वे लंबे समय से प्रयास कर रहे थे।

कपिल देव ने बताया कि क्षेत्रवासियों द्वारा इस नाले का निर्माण कराये जाने की लगातार मांग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि यह नाला कच्चा होने के कारण यह गंदगी से अटा पडा है जिससे क्षेत्रवासियों को दुर्गंधयुक्त जीवन यापन करना पड रहा है तथा इससे गंभीर बीमारियाँ फैलने का भय भी बना रहता है।

मंत्री कपिल देव ने कहा कि इस नाले के निर्माण से क्षेत्रवासियों को नारकीय जीवन से मुक्ति के साथ साथ इस पर पड़ने वाले विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी को दुर्गंध से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि नाला पक्का हो जाने से दोनों ओर की साइड पटरियों की क्षति नही होगीं।

विदित रहे, इससे पूर्व भी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी के माध्यम से इस नाले के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। वर्तमान में इस नाले में सुचारू रूप से जल निकासी नहीं हो पा रही है तथा वर्षा के समय में तो स्थिति और भी खराब हो जाती है।

कपिल देव ने बताया कि उनके द्वारा प्रस्तावित इस नाले की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने इस कार्य की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन का आभार व्यक्त किया है।

वकील सोमवार को रखेंगे नो वर्क


मुजफ्फरनगर । जिला बार संघ के चुनाव कार्यक्रम में अधिक व्यस्त रहने के कारण जिला बार संघ मुजफ्फरनगर के अधिवक्ता गण दिनांक 20 दिसंबर 2021 दिन सोमवार को बेल एवं इंजंक्शन छोड़कर अन्य समस्त न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। 

 मुख्य चुनाव अधिकारी, जिला बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर ने यह जानकारी दी ।

मुजफ्फरनगर में अभी डीएसओ दफ्तर से और हो सकती है गिरफ्तारी


सहारनपुर । तेल चोरी प्रकरण में डीएसओ के गिरफ्तार होने के बाद खलबली मची हुई है। पुलिस अब अन्य कर्मचारियों की संलिप्ता की जांच कर रही है। सूत्रों का दावा है कि इस मामले में कई अन्य नाम भी सामने आए हैं। जिनकी गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है।इंडियन ऑयल कंपनी की पाइप लाइन से तेल चोरी करने वाले गैंग का खुलासा होने के बाद से ही पुलिस एक्शन में है। इस प्रकरण में पुलिस डीएसओ मुजफ्फरनगर बीके शुक्ला, तीन पेट्रोल पंप संचालकों समेत 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसके बाद से ही डीएसओ कार्यालय मुजफ्फरनगर में खलबली मची हुई है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि इस प्ररकरण कुछ अन्य कर्मचारियों की संलिप्ता होने की बात भी सामने आ रही है। जिनके खिलाफ सबूत खंगाले जा रहे है।

तेल चोरी प्रकरण में 14 अभियुक्त तेल जा चुके हैं। जबकि, इस मामले मे अभी 12 से अधिक लोगों नाम भी प्रकाश में आए हैं। जिनकी जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद संबंधित की गिरफ्तारी की जाएगी।

नई मंडी मंडल में जन विश्वास यात्रा की व्यवस्था एवं यात्रा में दायित्व के बारे में दी जानकारी


मुजफ्फरनगर । नई मण्डी मण्डल की एक बैठक का आयोजन शाकुम्भरी मार्बल्स, टाईल्स एण्ड ग्रेनाईट हाऊस शांति नगर भोपा रोड़ पर नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में सदर विधानसभा विस्तारक आशीष सिंह ने युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों को मुज़फ्फरनगर में दिनाँक 20-12-2021 को आयोजित होने वाली "जन विश्वास यात्रा" की व्यवस्था एवं यात्रा में दायित्व के बारे में जानकारी दी व आगामी अन्य कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तारपूर्वक समझाया। इसके अतिरिक्त संगठन द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों जैसे सदस्यता अभियान, 1 बूथ 20 यूथ की प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा भूपेन्द्र प्रजापति, मण्डल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा डॉ० जगपाल, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा नवनीत गुप्ता, कूकड़ा मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रशान्त गौतम, नई मण्डी मण्डल महामंत्री शुभम भारद्वाज, मण्डल उपाध्यक्ष अर्ष सिंघल, शिवांशु भारद्वाज, पारस कश्यप,मण्डल मंत्री नमन राजवंश, कोषाध्यक्ष मनीष तायल, मीडिया प्रभारी आयुष गोयल, सह मीडिया प्रभारी कुनाल मित्तल, कार्यालय प्रभारी अमृत बालियान, कार्यकारिणी सदस्य रजनीश पाण्डेय, अनुज पाल उपस्थित रहे।

संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का भंडारे के साथ हुआा समापन

 


मुजफ्फरनगर। नई मंडी के कूकडा के शिवनगर की गली नंबर-2 में संगीतमय श्रीमदभगवद्गीता कथा का आज भंडारे के साथ समापन हो गया। कथा व्यास बिजेन्द्र मिश्रा ने श्रद्धालुओं को कई दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया।

 रविवार को कथा के अंतिम दिन सवेरे हवन का आयोजन किया गया जिसमें मौजूद यजमानों ने अपनी आहूति दी। भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत के जयकारे लगाते हुए कहा कि एक सप्ताह तक कथा का जो आनन्द उन्हें मिला है वह उन्होंने आत्मसात कर लिया है। सवेरे हवन के उपरान्त विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कन्याओं को भोग प्रसाद एवं दक्षिणा देने के उपरान्त भंडारा शुरू किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्र(ालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा व्यास पंडित बिजेनद्र मिश्रा जी ने भंडारे के उपरान्त सभी को अपना आशीर्वाद दिया और भविष्य में इस तरह की कथाआंें का आयोजन कराने संकल्प लोगों को दिलाया।ै

  इस दौरान मनीष चैधरी ने सभी को कथा के सुंदर आयोजन पर बधाई दी तथा कहा कि श्रीमद्भागवत से ही जीवन का उ(ार संभव है। इस दौरान आचार्य अनूप मिश्रा, अवधेश जैन, दीपक, कथा आयोजक रविंद्र जैन, केपी चैधरी, सुरेंद्र मित्तल, मनीष चैधरी उर्फ गोलू, रवी मित्तल, रविंद्र जैन, आरपी दीक्षित, अरविंद व दीपक गर्ग आदि उपस्थित रहे।

श्री सालासर बालाजी धाम के सेवादारों द्वारा हेलीकॉप्टर दुर्घटना में अमर शहीदों के नाम पूर्णिमा पर निकाली गई मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा



मुजफ्फरनगर।  पावन धाम "श्री सालासर बालाजी धाम" के सेवादारों द्वारा कार्तिक पूर्णिमा पर प्रातः साढ़े सात बजे से शामली रोड स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण ( हनुमान चौक ) से "तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीदों की आत्मा की शांति हेतु" "मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा" का आयोजन श्री सालासर बालाजी धाम तक किया गया। 

उक्त जानकारी देते हुए श्री सालासर बालाजी धाम के सेवादार राजीव बंसल ने बताया कि सेवादारों द्वारा प्रत्येक माह की पूर्णिमा पर मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा का आयोजन होता रहता है। आज भी कार्तिक पूर्णिमा के शुभावसर पर सेवादारों द्वारा देश के शहीदों की आत्मा की शांति हेतु व मनोकामना पूर्ति हेतु ध्वजा यात्रा श्री हनुमान चालीसा पाठ कर पैदल चलकर निकाली गई जो हनुमान चौक से शुरू होकर भगतसिंह रोड,शिव चौक , झांसी रानी, टाउन हॉल रोड, श्री बालाजी चौक , मालवीय चौक, गांधी कॉलोनी रेलवे पुल से पचैंण्डां रोड होते हुए श्री सालासर बालाजी धाम पहुंची। श्री सालासर बालाजी धाम पर ध्वजा यात्रा का स्वागत श्रीमती एवं श्री अनिल प्रकाश जी द्वारा किया गया। मनोकामना पूर्ण ध्वजायात्रा में श्री बालाजी धाम के मुख्य सेवादार नीरज बंसल ,राजीव बंसल, आशुतोष गर्ग, हिमांशु गर्ग, विपुल गर्ग, डा०कमल गुप्ता, पवन गोयल,अजय मित्तल, पवन गोयल, दिनेश कुमार, तथा नितांत सहरावत, आशीष जी महालक्ष्मी, अतुल जैन, राजीव वर्मा, अंकित बंसल वीभू ,दीपांशु शर्मा , अभी शर्मा, मयूर जैन, कार्तिक गोयल, अभिषेक राठी, शिवम शर्मा, गौरव गोयल एड०, आयुष गोयल,हर्षित तायल, अर्पित अरोरा, राहुल शर्मा,शिवम शर्मा, सागर गर्ग, सिद्धार्थ शर्मा, संस्कार वर्मा, प्रदीप गोयल, प्रांजल मित्तल आदि सभी सेवादारों द्वारा अपनी अपनी ध्वज पताका श्री हनुमान चालीसा पाठ व जयकारे संग श्री सालासर बालाजी महाराज को अर्पित कर श्री बालाजी महाराज की जय, वन्दे मातरम्-वीर शहीद अमर रहे-भारतीय सेना जिन्दाबाद के जयघोष के बाद प्रसाद ग्रहण किया ।

जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए सुभाष चौहान ने चरथावल विधानसभा में किया जनसम्पर्क


मुजफ्फरनगर ।भारतीय जनता पार्टी के सह संयोजक एवं नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग एवं जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने 20 दिसंबर दिन सोमवार मैं जन विश्वास यात्रा को पूर्णतया सफल बनाने के लिए चरथावल विधानसभा के कई गांवों में जनसंपर्क किया। सुभाष चौहान ने आज चरथावल विधानसभा के कई गांवों में घूम कर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी क्षेत्र की सम्मानित जनता को अवगत कराया। सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों को जन विश्वास यात्रा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया ।

आज के इस जनसंपर्क अभियान में सुभाष चौहान के साथ मंडल प्रभारी अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र शर्मा ग्राम प्रधान नगला पिथौरा राम अवतार सिंह ,ग्राम प्रधान गुर्जर हेडी शेखर पुंडीर,ठाकुर राहुल सिंह, डॉ सोमपाल सिंह, सतीश सिंह, कृष्णपाल बाबू जी, भूरा सिंह, विकास सिंह, अमर सिंह, मोहित राणा, विक्रान्त राणा, विक्की राणा, अशोक सिंह, शेरपाल सिंह,भोपाल सिंह, अरुण प्रताप सिंह, राजकुमार राणा आदि शामिल रहे।

सपा-रालोद की गठबंधन रैली होगी ऐतिहासिक: शाहिद सिद्दीकी

 


मुजफ्फरनगर। प्रभात तोमर जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रीय लोकदल पार्टी कार्यालय सर्कुलर रोड पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसका संचालन सतबीर वर्मा और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने की । आज की बैठक के मुख्य अतिथि रालोद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद शाहिद सिद्धकी जी रहे । बैठक में मुख्य रूप से किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की १२० वीं जयंती पर २३ दिसम्बर को इगलास अलीगढ़ में होने वाली रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ संयुक्त परिवर्तन संदेश रैली के बारे में विस्तार से चर्चा की गई बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद शाहिद सिद्धकी जी ने कहा यूपी की वर्तमानसरकार में बैठे सत्तासीन जिन्ना का जिन्न चिराग से फिर से निकालकर लेकर आये है क्योंकि इनके पास विकास, शिक्षा, चिकित्सा,रोजगार का मुद्दा नही है इसलिए ये फिर से माहौल खराब करने के लिए प्रयासरत हैं । इनके पास हिंदू-मुस्लिम से अलग कोई मुद्दा नहीं है आने वाले विधानसभा चुनाव में किसान,युवा,नारीशक्ति इस विधानसभा चुनाव में इस जुमलेबाज सरकार को मुंह तोड़ जवाब देने का काम करेगा, उत्तर प्रदेश आज गरीबी में नंबर एक है हम लोगो को आने वाली गठबंधन सरकार में गरीबी को दूर करना है और आने वाली सरकार गठबंधन की सरकार बनाने का काम करना है । आज की बैठक में आप अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गौहर इकबाल ने अपने विचार रखते हुए कहा आने वाली सरकार राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन की सरकार होगी जो किसानों और युवाओं के हितों में काम करेगी व एक करोड़ रोजगार युवाओ को देने का काम करेगी ।

आज की बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद शाहिद सिद्धकी, रमा नागर,पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान ,विनोद मलिक , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गोहर इकबाल,नौशाद खान ,गर्विता पुनिया,कमल गौतम, बालेंद्र मौर्य,अनुपमा चौधरी, पायल माहेश्वरी, नीलम शर्मा, यशपाल प्रमुख,सोमपाल बालियान, राजू आढ़ती,सुरेंद्र सहरावत,इरशाद जाट,वेदपाल ,डॉ मोनिका,रविन्द्र सिंह, हँसराज जावला, आशुतोष शर्मा,सुधीर भारतीय, अजित राठी, विदित मलिक, अंकित सहरावत,उदयवीर सिंह,राजेश्वर त्यागी, देवेंद्र मलिक,शक्ति मलिक,सरदार मेजर सिंह, गौरव बालियान, नितिन बालियान, विनोद,संजीव प्रधान,सकुल सहरावत,रोहित,सतपाल प्रधान जी,ओमकार बालियान, माधोराम शास्त्री,सादाब अली,नसीम राणा,वसीम त्यागी,पंकज राठी,अमित ठाकरान,योगेश गुर्जर, नुकुल अलाहवत,रामछैल दरोगा जी आदि सैकड़ो रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे ।

लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव आयोजित

 


मुजफ्फरनगर। लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि लघु उद्योग भारती लक्ष्मीनगर द्वारा आज आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे भोपा रोड स्थित वृन्दावन गार्डन से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमंे मुख्य अतिथि के रूप मे लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन दादू जी सपत्नीक उपस्थित रहे। उन्होने कार्यक्रम मे अपने सम्बोधन मे कहा कि आज लघु उद्योग भारती की जरूरत क्यों है। इस सम्बन्ध मे उन्होने उपस्थित श्रोताओं को बताया कि आप सरकार द्वारा लघु उद्योगों को बढावा इसलिए दिया जारहा है जिससे लोग काम देने वाले बने काम ढूंढने वाले नही। इससे देश की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ होगी व बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध होगा साथ ही सरकार द्वारा बेरोजगारो को रोजगार दिए जाने के कवाये को भी पूरा करेगी। कार्यक्रम मे विशिष्ठ अतिथि के रूप मे राष्ट्रीय स्वयंसेवी संघ के विभाग कार्यवाह प्रमोद जी उपस्थित रहे तथा जिला व्यवस्था प्रमुख कुलदीप जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा कुश पुरी,नगरपालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश जैन गर्ग डुपलैक्स ने की। कार्यक्रम में नरेन्द्र गोयल दुर्गा इस्पात,अंकित संगल रामा इलैक्ट्राड, आशुतोष कुच्छल बाबा बार एण्ड एंगिल, हर्षवर्द्धन गुप्ता,देवराज, अनुपम गुप्ता सम्भाग प्रभारी लघु उद्योग भारती का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम मे शामली के जिलाध्यक्ष अंकित संगल भी उपस्थित रहे। इन सभी के सहयोग से कार्यक्रम मे देशभक्ति से परिपूर्ण गायन व जैन कन्या इण्टर कॉलेज की छोटी-छोटी बच्चियों द्वारा मनमोहक नृत्य नाटिकाए प्रस्तुत की। कार्यक्रम मे मुजफ्फरनगर के बडे उद्योगपति राकेश बिन्दल बिन्दल डुपलैक्स, रघुराज गर्ग सिद्धबली पेपर मिल, संजीव जैन,सिल्वर टन पल्प एण्ड पेपर्स, अंकुर गर्ग,दीपक सिरेमिक्स, दिनेश जी मैग्मा इन्डस्ट्री व कई अन्य सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।

विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान मे बजरंग दल द्वारा आयोजित शौर्य संचलन का समाजसेवी आलोक स्वरूप ने किया शुभारंभ

 


मुजफ्फरनगर। रोडवेज बस स्टैण्ड के समीप स्थित एस.डी.इण्टर कॉलेज के मैदान से विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान मे बजरंग दल द्वारा शौर्य संचलन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे प्रमुख उद्यमी कुंवर आलोक स्वरूप का कार्यक्रम मे पहंुचने पर बजरंग दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। नगर के एसडी इंटर कॉलेज के मैदान से भारत माता की जय एवं वन्देमातरम के उदघोष के साथ बडी भारी संख्या मे बजरंग दल के कार्यकर्ता पंक्तिबद्ध होकर भारी संख्या मे एस.डी.इंटर कॉलेज के मैदान से रोडवेज के सामने, प्रकाश चौक से होते हुए नगर के विभिन्न बाजारो एवं मार्गो से निकले। इस दौरान सभी कार्यकर्ता भारत माता की जय एवं वन्देमातरम का जयघोष करते नजर आए। इस दौरान विहिप कार्यकर्ताओं का मार्ग मे जगह-जगह स्वागत किया गया। पथ संचलन के दौरान भारी संख्या मे पुलिसबल मौजूद रहा। पथ संचलन के दौरान पुलिस द्वारा टैªफिक व्यवस्था बनवाई गई ताकि मार्ग मे कहीं भी जाम की स्थिती ना बने। इस दौरान स्वामी यशवीर महाराज, पीयूष राणा, पुनीत पुंडीर, ठा. भूपेंद्र सिंह पुंडीर एडवोकेट, सोनीर सिंह, विकास अग्रवाल, विक्रम खटीक, मनीष बंसल, अर्पित त्यागी, नितिन तायल, पंकज दीप सहित आरएसएस व बजरंग दल के अनेक पदधिकारी कार्यकर्ता तथा भाजपा नेता मौजूद रहे।

जन विश्वास यात्रा से भाजपा का चुनावी शंखनाद

 


मुजफ्फरनगर। भाजपा के जनपद प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया ने बताया कि सोमवार २० दिसंबर को जन विश्वास यात्रा को भाजपा की मुजफ्फरनगर इकाई बिजनौर बैराज से रिसीव करेगी और उसके बाद यह जन विश्वास यात्रा जिले के सभी ६ विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में सत्येंद्र सिसोदिया ने बताया कि कुल ३५ पॉइंट पर जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान छोटी-छोटी जनसभाएं और नुक्कड़ सभाएं भी की जाएंगी। जन विश्वास यात्रा रात्रि विश्राम सदर विधानसभा क्षेत्र में करेगी। इस पूरे कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के तीन मंत्री भूपेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, धर्म सिंह सैनी मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त होस्ट के रूप में उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी मौजूद रहेंगे। इस जन विश्वास यात्रा का संयोजक अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम को बनाया गया है। पत्रकारों को बताया गया कि योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की दृष्टि से उत्तर प्रदेश में ६ यात्राएं शुरू की गई हैं। जिनमें पहली यात्रा बिजनौर जनपद में आज से शुरू हो गई है। इसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया। सत्येंद्र सिसोदिया ने बताया की भाजपा शासन में किसी को भ्रष्टाचार करने की छूट नहीं दी जाएगी और तत्परता से उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के सुधीर खटीक, विकास कुमार एवं सुषमा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 48 घंटे में शुरू हो जाएगा टोल प्लाजा

 


मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 21 दिसंबर से टोल चालू हो जाएगा। अगले 48 घंटे में सभी टोल प्लाजा पर टोल दरें फीड कर दी जाएंगी।

मेरठ से दिल्ली जाने पर चार पहिया वाहन को 140 रुपये देने होंगे। मोदीनगर (भोजपुर) के लिए 20 रुपये टोल तय किया गया है। वहीं, बड़े व भारी वाहनों के लिए 300 से 900 रुपये का भुगतान करना होगा।

एनएचएआई ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को टोल दरों की अधिसूचना जारी कर दी है। दिल्ली से मेरठ के बीच सभी सात टोल प्लाजा के बीच की दरें तय कर दी गई हैं। मेरठ में काशी टोल प्लाजा, मोदीनगर में भोजपुर और उससे आगे रसूलपुर, डासना, डूडाहेड़ा, इंदिरापुरम व सराय काले खां में टोल वसूली होगी। मेरठ से दिल्ली के लिए हल्के वाणिज्यिक वाहन, बस, ट्रक, मल्टी एक्सल वाहन और बड़े वाणिज्यिक वाहनों के लिए अलग-अलग टोल दरें निर्धारित की गई हैं।


मेरठ से दिल्ली के बीच टोल दरें

वाहन दिल्ली सराय काले खां इंदिरापुरम डूडाहेड़ा डासना रसूलपुर भोजपुर (मोदीनगर)

हल्के चार पहिया वाहन 40 95 75 60 45 20

हल्के वाणिज्यिक वाहन 225 150 120 100 75 35

बस, ट्रक 470 320 255 210 155 75

एक्सल वाहन 515 345 275 230 170 80

बड़े एक्सल वाहन 740 500 400 330 245 115

बड़े वाणिज्यिक वाहन 900 610 485 400 300 140

मेरठ पहुँचा ओमिक्रॉन महिला निकली पॉजिटिव


मेरठ । जिले में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका के मलावी से लौटी महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि से हड़कंप मचा हुआ है। ओमिक्रॉन संकट को देखते हुए मेरठ जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जीनोम सिक्वेसिंग के लिए महिला का सैंपल दिल्ली भेजा गया है। संपर्क में आने वाले 21 अन्य लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, आनन फानन में डीएम के. बालाजी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक की। विदेश से आने वालों की निगरानी और सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अफ्रीका से शहर की एक पॉश कॉलोनी में अपने माता-पिता के घर लौटी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 12 दिसंबर को महिला एयरपोर्ट से सीधे मेरठ पहुंची। उसका घर नोएडा में है। एयरपोर्ट से सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला की सैंपलिंग की। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।  

विदेश से लौटने पर नहीं दी जानकारी 

सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि महिला के परिवार वालों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना नहीं दी और न ही कोरोना की जांच कराई। विभाग अब जानकारी छिपाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। 

आज का पंचांग एवँ राशिफल 19दिसम्बर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 19 दिसम्बर 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - मार्ग शीर्ष मास*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - पूर्णिमा सुबह 10:05 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

⛅ *नक्षत्र - मृगशिरा शाम 04:53 तक तत्पश्चात आर्द्रा*

⛅ *योग - शुभ सुबह 10:10 तक तत्पश्चात शुक्ल*

⛅ *राहुकाल - शाम 04:40 से शाम 06:01 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:11*

⛅ *सूर्यास्त - 18:00*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *बिल्ली रास्ता काट जाये तो* 🌷

🐈 *बिल्ली रास्ता काट जाये तो अपशकुन मत मानो ....राहु का वाहन है बिल्ली.... बिल्ली रास्ता काट जाये तो राहु देवता आ रहे हैं पीछे-पीछे मेरी मदद करने के लिए ...मेरा मनोबल बढाने के लिए एक बार मन में बोल दो " ॐ रहवये नमः " ...


              🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷

🏡 *गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है ।घर-दुकान या मंदिर में या उत्तर-पूर्व दिशा में गाय की तस्वीर लगाने से दुर्भाग्य खत्म होता है ।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 


🌷 *कर्पूर मिश्रित जल* 🌷

👉🏻 *गो चंदन अगरबत्ती गाय के घी में डुबो के जला देते तो भी गाय के गोबर के कंडे जैसा परिणाम देगा …. कभी मै उस में कपूर भी रख देता…. कभी कभी कर्पूर मिश्रित जल कमरे में छिटक देना भी हितकारी माना जाता है ….कपूर पानी में डाल के वो पानी कमरे में छिटक दे…..*

🙏🏻 *


📖 *)*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏जनवरी  में पंचक का आरंभ

5  जनवरी 2022, बुधवार को 07:55 PM बजे


पंचक का समापन

10  जनवरी 2022, सोमवार को 08:50 AM बजे- राज पंचक


एकादशी

13 जनवरी 2022, गुरुवार पौष पुत्रदा एकादशी

वैकुंठ एकादशी शुरू - 16:49, जनवरी 12

समाप्त - 19:32, जनवरी 13

28 जनवरी 2022, शुक्रवार माघ, कृष्ण एकादशी

षटतिला एकादशी शुरू - 02:16, 28 जनवरी

समाप्त - 23:35, 29 जनवरी


प्रदोष

शनिवार पौष, शुक्ल त्रयोदशी

शनि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 10:19 अपराह्न, जनवरी 14

समाप्त - 00:57 पूर्वाह्न, जनवरी 16

30 जनवरी 2022, रविवार माघ, कृष्ण त्रयोदशी

रवि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 08:37 अपराह्न, 29 जनवरी

समाप्त - 05:28 अपराह्न, 30 जनवरी


अमावस्या

02 जनवरी, 2022

( रविवार ) पौष अमावस्या


पूर्णिमा

पौष पूर्णिमा व्रत

17 जनवरी , 2022 (सोमवार) प्रारम्भ - 03:18 सुबह, जनवरी 17

समाप्त - 05:17 सुबह, जनवरी 18



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभ आशिष

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82



शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों से आपकी सराहना होगी। दांपत्य जीवन में भी आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार के साथ ही सामाजिक स्तर पर बातचीत के दौरान भी आज आपको अपनी वाणी की मधुरता के कारण मान सम्मान मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आज मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण थोड़ी निराशा होगी, लेकिन आप अपने दैनिक खर्चा आसानी से निकालने में कामयाब रहेंगे

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा, क्योंकि वह आज आपको कोई ऐसी सलाह भी दे सकते हैं, जो आपके लिए नुकसानदायक होगी, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपके मित्र के रूप में भी हो सकते हैं, इसलिए आज आपको उन्हें पहचानना होगा और उनकी बातों को नजरअंदाज करना होगा। यदि आज आपने किसी संपत्ति का सौदा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा, इसलिए कुछ समय के लिए रूक जाए। आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपनी संतान से संबंधित कोई फैसला ले सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है। आज आपके कैरियर में आपको कोई ऐसा अवसर मिल सकता है, जो आपको चरम पर पहुंचाएगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को भी आज कुछ और बेहतर ऑफर हाथ लग सकते हैं, जिसके कारण पुराने को छोड़कर दूसरे की ओर बढ़ सकते हैं, लेकिन आज आपके कुछ एैसे खर्च भी होंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आज आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप किसी परेशानी में आ सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपनी संतान के शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं व सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आज कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा, जिसके कारण सायंकाल के समय में थकान का अनुभव होगा व अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। आज आपको अपनी बहन के विवाह की चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप अपने मित्र से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिसमें दान पुण्य कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे या उसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। आज आप अपने किसी मित्र की तबीयत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन आज यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है, इसलिए आज धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतें। किसी से सलाह मशवरा अवश्य करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आपने उसमें लापरवाही बरती, तो वह भविष्य में आपके लिए कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है, इसलिए यदि आज आपको पेट से संबंधित कोई समस्या है, तो परामर्श अवश्य लें और लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, इसलिए आज आप अपने खाने-पीने से परहेज रखें। आज आपको अपने माता-पिता के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसके अभिलाषा आप लंबे समय से कर रहे थे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन में कुछ उथल पुथल लेकर आएगा, इसलिए आज आपको उसमें सामंजस्य बिठाने की पूरी कोशिश करनी होगी, नहीं तो यह विवाद कानूनी भी हो सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आपको अपने किसी सहयोगी से भी काम मिल सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों की कोई ऐसी डील फाइनल होगी, जिसकी वह लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जिसके कारण उनको धन लाभ भी अधिक होगा व उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कोई कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि आपको अपने कारोबारी सदस्य से ही विश्वासघात मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपका कहीं रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, जिसके कारण आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में भी कामयाब रहेंगे, इसलिए आज आपको अपने भाइयों से सलाह मशवरा करके ही व्यापार की धन की लेनदेन की समस्या को सुलझाना होगा। यदि परिवार में कोई विवाह योग्य सदस्य है, तो आज उनके लिए कोई अच्छा अवसर आ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके कारोबार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण परेशानी भरा रहेगा। यदि विद्यार्थी हैं, जो किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उसमें कुछ परेशानियां हो सकती हैं। यदि आपने आज किसी डील को फाइनल करने के बारे में सोच रहे हैं तो वह आगे के लिए टल सकती हैं, लेकिन भविष्य में आपके लिए भरपूर लाभ लेकर आएगी। सरकारी क्षेत्रों का भी आज आपको लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें भी आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे और आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों के लिए उत्तम में रहने वाला है, क्योंकि जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं या किसी नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं, उनका यह सपना पूरा होगा, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करने में सफल रहेंगे। यदि आपने किसी को उधर दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। आज आप अपने घर की साफ सफाई पर भी ध्यान देंगे, लेकिन आपको अपने धन को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने परिचित से होगी, जिससे आपके गिले-शिकवे भी दूर होंगे और आपका दिन बेहतर होगा, लेकिन आज आपको अपने किसी परिवार के सदस्य के कठोर व्यवहार के कारण कुछ परेशानियां हो सकती हैं। यदि आज आप परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधित निर्णय हो, तो उसमें अपने पिताजी से सलाह मशवरा करें, नहीं तो आपको अपने परिवार के सदस्यों से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।आज आपको आपकी वाणी सम्मान दिलवाएगी, इसलिए आपको उसकी मधुरता को बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपनी मधुर वाणी से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से व्यस्तता बनी रहेंगी। आज यदि आपके माताजी को कोई स्वास्थ्य संबंधित कष्ट चल रहा था, तो वह समाप्त होगा, जिसके कारण संतान को आज कोई उपहार गिफ्ट दे सकते हैं। यदि आप किसी व्यापार को शुरू करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

💥

शनिवार, 18 दिसंबर 2021

मुजफ्फरनगर में बीटेक की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता


मुज़फ्फरनगर । श्री राम कालेज में बीटेक सेकंड ईयर में पढ़ने वाली छात्रा अनु सैनी  15 ,12 2021 को श्री राम कॉलेज के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई है। किसी भी व्यक्ति को इस छात्रा के बारे में कोई जानकारी मिले तो छात्रा के पिता के मोबाइल नंबर पर जानकारी दें गायब छात्रा जनपद मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के जड़ौदा गांव की रहने वाली है जिसके पिता का मोबाइल नंबर 6396950784 है किसी भी व्यक्ति को इस लड़की के बारे में कोई भी सूचना मिले तो संपर्क करें। 

बार एसोसिएशन चुनाव में रोमांचक मुकाबले के आसार



मुज़फ्फरनगर।  इस बार डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नाम वापसी के साथ ही मुख्य प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव में इस बार शुक्रवार को शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान नामांकन हुए थे। अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक नौ नामांकन हुए थे जबकि महासचिव पद पर 13 अधिवक्ताओं ने दावेदारी की थी। शनिवार को नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष व महासचिव पद पर अब तीन-तीन उम्मीदवार ही   मुकाबले मे रह गये हैं । उम्मीदवारो के भाग्य का फैसला अब 22 दिसम्बर को मतदान में होगा। मतगणना 23 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से होगी। आज नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर प्रेमदत्त, मौहम्मद वसी अंसारी व वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार शर्मा के बीच मुकाबला होगा।

महासचिव पद पर अनुराग सिंह, ब्रजबन्धु, सुरेन्द्र कुमार मलिक के बीच मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एकल पद के लिये कोई नामांकन वापस नही हुआ इस पद पर देवेन्द्र दत्त, निश्चल त्यागी, यशपाल सिंह बालियान के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष के एकल पद पर दीपक  कुमार, श्रीमति राजेश कुमारी, श्रीमति शशि प्रभा व श्रवण कुमार सोम भी मुकाबले मे डटे हुए है। उपाध्यक्ष पद दो (15 वर्ष से अधिकद्) के लिये अखिलेश कुमार, धर्म सिंह, पंकज शर्मा, भूपेन्द्र सिंह बालियान, महेश पालीवॉल, विनय कुमार व उपाध्यक्ष पद दो (10 वर्ष से अधिकद्) अरूण धारीवाल, अमित कुमार सैनी, ताहिर अली, सनसबीर बालियान व साजिद अली के बीच मुकाबला होगा।

सहसचिव के तीन पदों के लिये अब्दुल हक, अमित मैनी,अजय कुमार शर्मा, कमल कृष्ण गुप्ता, पंकज कुमार पाल, शौकीन, सुनीता देवी रावत के बीच मुकाबला होगा जबकि कुलदीपक ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

वरिष्ठ सदस्य के छः पदो पर अमित कुमार जैन, अनुराग, अरविन्द्र कुमार शर्मा, उदयपाल, नरेन्द्र सिंह कश्यप, नुसरत आरा, ब्रजवीर सिंह, मौ अहतेशाम, रमेश चन्द्र, राजीव कुमार जैन, रविन्द्र सिंह मोघा, सौ सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुदेश कुमार, हसीन हैदर जैदी समेत 15 अधिवक्ताओं के बीच मुकाबला होगा किसी ने भी अपना नामांकन वापस नही लिया है। कनिष्ठ सदस्य के छः पदो पर 13 अधिवक्ताओ अवनीश कुमार, अंजली सैनी, कुलदीप सिंह, नईम चौधरी, मोहिनी, मौहम्मदइ तहमूर, मौहम्मद आसिफ खान, रूबिना अंजुम, शालू, सचिन कुमार, सलमा प्रवीन, सौरभ कुमार, सरफराज अहमद के बीच मुकाबला होगा।

वायरल मोदी-योगी डांस व गीत आप भी वीडियो देखिए

 


मुजफ्फरनगर । यूपी में चुनावी रंग चढने के बाद नये नये प्रयोग हो रहे हैं। ऐसे में गांव के महिला संगीत का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने ढोल नगाड़े पर किया डांस


मुजफ्फरनगर । चेयरमैन अंजू अग्रवाल द्वारा शहर वासियों को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी गई। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आपके द्वारा मुझे दिए गए एक एक  वोट का जब तक कर्ज नहीं उतार देती मैं चैन से नहीं बैठूंगी। 

आज श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा वार्ड संख्या 13 जीटी रोड पशु चिकित्सालय में लगभग 15 वर्षों पूर्व  निर्मित कराए गए ओवरहेड टैंक जो एक भी दिन जनता के उपयोग में नहीं आया तथा सरकारी धन का दुरुपयोग ही था ऐसे मैं वह निश प्रयोज्य खड़ा हुआ था उसे माइक्रो आधुनिक विधि से ठीक कराए जाने का शिलान्यास किया गया इसके ठीक होने से आसपास के क्षेत्रों में पानी का प्रेशर और अच्छा होगा । इसके अलावा श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा मोहल्ला रामपुरी वार्ड संख्या 16 श्रीमती उमा देवी पत्नी श्री भीष्म सिंह के वार्ड में बाड़े वाली सड़क एवं सहायक गलियां तथा कुष्ठ आश्रम के बराबर में सड़क एवं सहायक गलियों के सीसी निर्माण एवं सीसी नालियों कार्य हेतु शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जनता द्वारा श्रीमती अंजू अग्रवाल जिंदाबाद के नारों के साथ साथ ढोल नगाड़ों पर खूब नाचे तत्पश्चात  अध्यक्ष द्वारा वार्ड संख्या पांच  दिलशाद के वार्ड में पालिका के बरात घर के बगल में वाटर कूलर अधिष्ठापन का शिलान्यास करते हुए कार्य प्रारंभ कराया गया। 

 इसके बाद श्रीमती अंजू अग्रवाल जी के द्वारा कच्ची सड़क *गायावाली पुलिया से अहिल्याबाई चौक तक निर्मित होने वाले आरसीसी नाले का शिलान्यास करते हुए कार्य को तेजी से प्रारंभ कराया गया संबंधित ठेकेदारों एवं अवर अभियंता निर्माण को मौके पर ही निर्देश दिए गए कि गुणवत्ता में कोई कंप्रोमाइज नहीं किया जाएगा और वह स्वयं भी समय-समय पर कार्य का निरीक्षण करेंगे। इस प्रकार  पालिका अध्यक्ष द्वारा लगभग एक करोड़ के विकास कार्यों का आज शिलान्यास करते हुए कार्यस्थल पर प्रारंभ करा दिए गए जगह जगह पर  अध्यक्ष का स्थानीय नागरिकों के द्वारा ढोल नगाड़ों बजाते हुए तथा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।  बाद में अध्यक्ष द्वारा मोहल्ला रामपुरी में विश्वकर्मा धर्मशाला में चल रही भागवत कथा मै उपस्थित होकर गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया कार्यक्रमों में क्षेत्रीय  सभासद गण के द्वारा नारियल तोड़ते हुए कार्य की शुरुआत कराई गई । अध्यक्ष के साथ प्रथक प्रथक स्थानों पर  अरविंद धनकर श्रीमती उमा देवी श्री भीष्म सिंह श्री मनीष कुमार श्री सरफराज आलम श्री दिलशाद मुन्ना श्री अमित बॉबी श्री हनी पाल माननीय सभासद गण के अलावा श्री सुनील कुमार जलकल अभियंता श्री धर्मवीर सिंह अवर अभियंता जल श्री कपिल कुमार अवर अभियंता श्री अशोक धींगरा श्री मनोज बालियान  रजत अग्रवाल लिपिक गन के अतिरिक्त स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी तथा इसके बिट्टू एवं क्षेत्रीय नागरिक गण मौजूद रहे। 

अमृतसर में युवक द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की कोशिश पीट-पीटकर हत्या

 




अमृतसर। स्वर्ण मंदिर में शनिवार को गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने की कोशिश की गई। लोगों की भीड़ ने बेअदबी की कोशिश करने वाले व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या कर दी। श्री दरबार साहिब में शनिवार की शाम रहरास साहिब का पाठ हो रहा था। इस दौरान एक लगभग 22 वर्ष के युवक ने सच्चखंड के अंदर माथा टेकने वाले स्थान पर लगी रेलिंग को फांद कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के नजदीक पहुंच गया था जिसे सेवकों ने तुरंत पकड़ लिया।सेवक दोषी व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले करने के लिए ले जा रहे थे तभी लोगों की भीड़ ने उस पर हमला कर दरबार साहिब परिसर में ही उसकी हत्या कर दी। काफी देर तक व्यक्ति का शव दरबार साहिब परिसर में ही पड़ा था। इसके बाद शव को पुलिस को सौंप दिया गया है। इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि भीड़ ने शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। फिलहाल शव को सिविल अस्पताल ले जाया गया हैं। पुलिस ने कहा कि शख्स के पास से कोई भी डॉक्यूमेंट या फिर पहचान पत्र नहीं मिला है।

मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि युवक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने रखी तलवार को भी उठाने का प्रयास किया था। हालांकि, समय रहते सचखंड में मौजूद सेवादारों ने युवक को पकड़कर बाहर ले आया और गोल्डन टेंपल में तैनात एसजीपीसी की टास्क फोर्स के हवाले कर दिया।

गाड़ी हटाने के लिए कहने पर भाकियू कार्यकर्ता ने कोतवाल के सामने दी हिन्दू मुस्लिम कराने की धमकी

 मुज़फ्फरनगर।गाड़ी हटाने को लेकर पुलिस के साथ भाकियू कार्यकर्ता की बहस हुई ।

भोपा थाने का है मामला भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक संगठन मंत्री ने पुलिस को हिंदू-मुस्लिम कराने की चेतावनी देते हुए। कोतवाल को हिंदू-मुस्लिम कराने की भारतीय किसान यूनियन का पदाधिकारी धमकी देते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है और कोतवाल भोपा आराम से बैठे हुए सुन रहे हैं। इस कार्यकर्ता का हिंदू-मुस्लिम कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक संगठन मंत्री अफसर कुरैशी ने दी हिन्दू मुस्लिम की चेतावनी खुले रूप से चेतावनी दे रहा है


चर्चित बहावड़ी ग्राम प्रधान हत्याकांड में 5आरोपियों को उम्र कैद

 


मुज़फ्फरनगर। गत 25 जनवरी 2011 को थाना फुगाना के ग्राम बहावड़ी व कबरोत के बीच कार से घर लौट रहे बहावड़ी के ग्राम प्रधान बृजेन्द्र की गोली मारकर हत्या व कई को घायल करने के सनसनीखेज मामले में आरोपी बृजपाल ,चरण सिंह ,सोरेन ,नरेश ,व विवेक को उम्रकैद व 14,14 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया है। जबकि सबूत के अभाव में तीन आरोपियों बसंत ,बनती ,व सुमित को बरी कर दिया है। मामले की सुनवाई विशेष अदालत एससी/एसटी के जज जमशेद अली की अदालत में हुई अभियोजन की ओर से विशेष अधिवक्ता यशपाल सिंह व बचाव पक्ष की ओर से वकार अहमद ने पैरवी की।

अभियोजन की कहानी के अनुसार गत 25 जनवरी 2011 को बहावड़ी के ग्राम परधान बृजेन्द्र की गोली मारकर हत्या व कई को घायल कर दिया था। जब ग्राम प्रधान कार में घर लोट रहे थे। घटना के संबंध में देवेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी । बाद में वादी देवेंद्र की भी कोर्ट परिसर मुज़फ्फरनगर में गोली मारकर हत्या कर दी थी । जब मामले की सुनवाई के चलते पैरोकारी में वह कोर्ट के बाहर बैठा था। इस हत्याकांड का मामला अलग चल रहा है।

प्रदेश में हो रही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर ईडी की छापेमारी के विरोध में धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन



 मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेताओं के यहां तो रही ईडी द्वारा छापेमारी की कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई द्वारा प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। 

मुजफ्फरनगर के समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के नेताओं के ऊपर हो रही ईडी द्वारा छापेमारी की कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मतदाताओं के रूख एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मिल रहे जनता के व्यापक समर्थन को देखकर डर गई है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार अपनी सत्ता का दुरुपयोग करते हुए सपा नेताओं पर फर्जी मुकदमे, उत्पीड़न, ईडी सहित अन्य सरकारी विभागों के द्वारा की जा रही छापेमारी के जरिए अलोकतांत्रिक रूप से 2022 के विधानसभा चुनाव को प्रभावित करना चाहती है। समाजवादी पार्टी के नेताओं के हो रहे उत्पीड़न को लेकर राष्ट्रपति से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पूर्व मंत्री उमा किरण, पूर्व मंत्री महेश बंसल, अलीम सिद्दीकी, गौरव जैन, जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सदर विधानसभा से राकेश शर्मा, मीडिया प्रभारी साजिद हस, न टीटू पाल, नगर महामंत्री शलभ गुप्ता, अब्दुल्ला राणा, शौकत अंसारी सूर्य प्रताप राणा, विजय बाटा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नगर पालिका सफाई कर्मियों ने चेयरमैन के घर का किया घेराव, हुई झड़प

 


मुजफ्फरनगर । नगरपालिका सफाईकर्मियों ने आज अपने वेतन की मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल के आवास पर हंगामा और घेराव किया।

पालिका अध्यक्ष के आवास पर सफाई कर्मियों के हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची तो पुलिस के साथ भी उनकी झडपें हुईं। हंगामे के बाद वहां हडकंप मचा रहा।

 जनपद में नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल के आवास पर महिला सफाई कर्मचारियों ने वेतन ना मिलने पर जोरदार प्रदर्शन किया। सिटी नगर पालिका की कर्मचारी प्रदर्शनकारी महिलाओं नें आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें कई माह से वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते सैकड़ों महिला सफाई कर्मचारी ठंड में प्रदर्शन करने को मजबूर है।

इस भाजपा नेता की माता जी के निधन पर भाजपा में शोक


मुजफ्फरनगर । वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव गर्ग की माताजी  का आज शनिवार सुबह स्वर्गवास हो गया है। 

तमाम भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने इस पर दुख जताते हुए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करते हुए अपने श्री चरणों में स्थान दे व परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उनका निवास एसडी पब्लिक स्कूल के पीछे वाले गेट के सामने पटेल नगर में है। भाजपा नेता जोगेंद्र वर्मा ने उनके निधन पर शोक जताया है। 

आज का पंचांग एवँ राशिफल 18 दिसम्बर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 18 दिसम्बर 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - मार्ग शीर्ष मास*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - चतुर्दशी सुबह 07:24 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*

⛅ *नक्षत्र - रोहिणी दोपहर 01:49 तक तत्पश्चात मृगशिरा*

⛅ *योग - साध्य सुबह 09:13 तक तत्पश्चात शुभ*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:53 से सुबह 11:14*

⛅ *सूर्योदय - 07:11*

⛅ *सूर्यास्त - 17:59*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - व्रत पूर्णिमा, श्री दत्तात्रेय जयंती*

💥 *विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कर्ज से मुक्ति* 🌷

🙏🏻 *कर्ज से शीघ्र मुक्ति पाने के लिए हर बुधवार के दिन वट वृक्ष के मूल में घी का दीप जला कर रख दें | इससे कर्जे से शीघ्र मुक्ति मिलेगी | और बुधवार के दिन खाने में मूँग या मूँग की दाल लें|*

 🙏🏻 *

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कारोबार में बरकत पाने के लिए* 🌷


🙏🏻 *जिनकी अपनी दुकान है, फैक्ट्री या कारोबार है वे लोग रोज नही तो हर बुधवार को गौ माता को हरा चारा खिलायें तो उन्हें लाभ होगा ओर गौ सेवा भी होगी ।*

            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शारीरिक कमजोरी* 🌷

💪🏻 *10 ग्राम काले तिल चबा लो, और ठंडा पानी पियो; 2 घंटे तक कुछ खाओ पियो नहीं l इससे शरीर की कमजोरी मिटकर शरीर मजबूत होगा l दांत व मसूड़े मज़बूत होंगे, मस्तक मज़बूत होगा ।*

💥 *विशेष - रात को तिल की चीजे नहीं खानी चाहिए ।*

🙏🏻 *


📖 )*

            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸💐🍁🙏🏻


💥 *जनवरी  में पंचक का आरंभ

5  जनवरी 2022, बुधवार को 07:55 PM बजे


पंचक का समापन

10  जनवरी 2022, सोमवार को 08:50 AM बजे- राज पंचक


एकादशी

13 जनवरी 2022, गुरुवार पौष पुत्रदा एकादशी

वैकुंठ एकादशी शुरू - 16:49, जनवरी 12

समाप्त - 19:32, जनवरी 13

28 जनवरी 2022, शुक्रवार माघ, कृष्ण एकादशी

षटतिला एकादशी शुरू - 02:16, 28 जनवरी

समाप्त - 23:35, 29 जनवरी


प्रदोष

शनिवार पौष, शुक्ल त्रयोदशी

शनि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 10:19 अपराह्न, जनवरी 14

समाप्त - 00:57 पूर्वाह्न, जनवरी 16

30 जनवरी 2022, रविवार माघ, कृष्ण त्रयोदशी

रवि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 08:37 अपराह्न, 29 जनवरी

समाप्त - 05:28 अपराह्न, 30 जनवरी


अमावस्या

02 जनवरी, 2022

( रविवार ) पौष अमावस्या


पूर्णिमा

पौष पूर्णिमा व्रत

17 जनवरी , 2022 (सोमवार) प्रारम्भ - 03:18 सुबह, जनवरी 17

समाप्त - 05:17 सुबह, जनवरी 18


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज आपको अपने व्यापार में शालीनता देखने को मिलेगी, जिसके कारण आप अपनी मीठी मीठी बातों से अपने जीवनसाथी अथवा अपने परिवार के सदस्यों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आज आप कार्य क्षेत्र में भी कुछ परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, तो भविष्य में वह आपके लिए लाभदायक साबित होंगे, लेकिन आज आपकी किसी नई संपत्ति की इच्छा पर विराम लग सकता है, उसमे कुछ विलंब होगा। संतान को साथ आज आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे, लेकिन आपको उसमें वाहन सावधानी पूर्वक चलाना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आपको अपने खर्चो का एक बजट बनाकर चलना होगा, तभी आप अपने धन का सही उपयोग कर सकेंगे। यदि आज आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाए क्योंकि उसे उतार पाना मुश्किल होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा मंजूरी दी जा सकती है। विद्यार्थियों को आज यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह कर सकते है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती के लिए होगा। आज यदि आप अपने धन को शेयर बाजार आदि जैसी जगहों का निवेश करेंगे, तो आपको भविष्य में दोगुना होकर मिलेगा, लेकिन आज आपको अपने भाई बहनों से सलाह लेकर ही निवेश करने में फायदा होगा। व्यापार में भी आज आपको लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपके परिवार के वाद विवाद होने के कारण थोड़ा परेशान रहेगे, लेकिन सायंकाल तक आपके पिताजी की मदद से वह समाप्त हो जाएगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके करियर में मनचाही सफलता दिलाने वाला रहेगा, जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं, उनको भी आज कुछ बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, जिसके कारण आपकै इस चिंता से मुक्ति मिलेगी व अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन जो लोग किसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको आज कोई ऑफर मिल सकता है, लेकिन अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर होगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आज आप अपने किसी बिजनेस पार्टनर की मदद से समस्याओं का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आपका अपने किसी परिजन की बात को सुनकर मन दुखी होगा। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आपको व्यापार संबंधी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि आपको कोई कष्ट हो, तो उसके लिए डॉक्टरी सलाह अवश्य लें, नहीं तो भविष्य में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है और अपने खान-पान पर नियंत्रण बरतें व योग और व्यायाम करके भी शारीरिक कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं। आज नौकरी कर रहे जातकों को कार्यालय में उनकी मनपसंद कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी और उसे पाकर आप सायंकाल तक अपने कार्य को समाप्त करने में सफल रहेगे। जीवनसाथी को आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, फिर भी साले व बहनोई को आज कुछ धन उधार दिया, तो आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। सायंकाल के समय आज आपको कुछ मौसमी बीमारी अपनी चपेट में ले सकती हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों भरा रहेगा, क्योंकि आज आपके शत्रु आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपने परास्त करके आगे बढ़ने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो आपके व्यापार की गति पर विराम लगा सकते है और नौकरी करे जातकों भी आज अपने कार्य क्षेत्र में लोगों से काम से काम रखेंगे, तो यह आपके लिए अच्छा होगा। यदि आपने किसी की बात मानकर किसी कार्य को किया, तो वह आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आपको अपने गुरुजनों का भरपूर साथ मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, जो लोग आज अपने साथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर गए है, वह उनके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसके कारण प्रसंता बनी रहेगी। आज आपको अपने परिवार के किसी भी सदस्य से समय पर मदद न मिलने के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन फिर भी आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे। यदि आपके ऊपर कुछ कर्ज था, तो आज आप सुधारने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। संतान को आज अच्छे सामाजिक कार्य करते देख आपके मन में प्रसन्नता होगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आज आप अपने माता-पिता व जीवनसाथी से किसी नए वाहन को खरीदने पर विचार विमर्श कर सकते हैं, जिसके लिए आपको मंजूरी भी मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आपको अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक होगी। आज आप अपनी ससुराल में किसी जन्मदिन आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिन प्रयासों को करेंगे, उनमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा व आज यदि आपको अपने परिवार अथवा घर व्यवसाय आदि में किसी भी निर्णय को लेना पड़े,तो जल्दबाजी में बिल्कुल ना ले, नहीं तो भविष्य में वह आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है यदि आवेश में आकर लेगे, तो वह भी आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आज आपकी अपने जीवनसाथी से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। सायंकाल के समय आज आपनी संतान कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामाजिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। समाज में आज आपको मान सम्मान प्राप्त होगा, लेकिन नौकरीपेशा लोगों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण वह थोड़ा परेशान रहेंगे व किसी से उधार भी लेंगे, लेकिन आज आपको वह भी आसानी से मिल जाएगा। आज अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए किसी परिजन से मदद मांग सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपनी संतान की शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं।


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72



 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।

गांधी कॉलोनी के 5 सहित मिले 10 कोरोना पॉजिटिव

 


मुजफ्फरनगर । जिले में कई माह बाद कोरोना के दस संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है। इनम पांच नगर के मोहल्ला गांधी कॉलोनी के रहने वाले हैं जबकि पांच अन्य कढली गांव के रहने वाले हैं। खतौली क्षेत्र के गांव कढली निवासी इन व्यक्तियों की हैदराबाद में ट्रैवल हिस्ट्री है। उन्होंने अपनी जांच कराने को कोरोना का सैंपल बाहर दिया था। जांच में इसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उधर, गांधी कॉलोनी निवासी तीन लोगों ने कोरोना के लक्षण देखकर जांच प्राइवेट लैब में सैंपल देकर कराई। जबकि दो परिजनों ने सरकारी लैब में सैंपल भेजे। इन सभी पांचों को कोरोना की पुष्टि हुई है।मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के गांव कढली निवासी दो व्यक्तियों और उनकी पत्नियों के अलावा एक बच्चे को भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें एक दंपति हैदराबाद से आया तो दूसरा दिल्ली से आया है। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री निकालकर स्वास्थ्य विभाग जांच करने में जुट गया है। उधर, कढली गांव में शिविर लगाकर स्वास्थ्य विभाग ने कांटैक्ट ट्रेसिंग में कुल 48 लोगों के सैंपल लिए हैं। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने कढली गांव के लोगों को कोरोना संक्रमित पाए जाने की पुष्टि की है। उनके हैदराबाद से यहां आने और इसके कई अन्य स्थानों पर भी घूमने के बारे में जानकारी मिली है। बताया जाता है कि इस व्यक्ति में ओमीक्रॉन नहीं बल्कि कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। दूसरी ओर नगर के मोहल्ला गांधी कॉलोनी में पांच लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से तीन ने कोरोना लक्षण देखकर प्राइवेट लैब में अपने सैंपल देकर जांच को भेजे थे। इसके बाद दो अन्य लोगों ने कोरोना संक्रमण के लक्षण देखकर सरकारी अस्पताल में जाकर अपने सैंपल दिए। सभी पांचों को शुक्रवार देर सायं आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिले में एक साथ दस मामले आने से हड़कंप मच गया है। पिछले कई माह से मुजफ्फरनगर में कोरोना का कोई संक्रमित नहीं मिला था। अब एकसाथ दो स्थानों पर दस संक्रमित मिलने और अन्य लोगों में भी कोरोना के लक्षण होने की आशंका से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि गांधी कॉलोनी में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम कांटैक्ट ट्रेसिग कर सैंपल लेने का अभियान चलाएगी।

शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021

सालासर बालाजी धाम से 19 को निकलेगी मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा


मुजफ्फरनगर । श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर के सेवादारों द्वारा 19 दिसंबर को मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। 

श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर के सेवादार राजीव बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह की पूर्णिमा पर मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा निकाली जाती है। इस बार भी 19 दिसंबर दिन रविवार को प्रातः 7 बजे से हनुमान मंदिर चौक शामली रोड से पैदल चलकर श्री सालासर बालाजी धाम में श्री बालाजी महाराज को अर्पित की जाएगी मनोकामना पूर्ण ध्वजाएं। पूर्णिमा पर श्री सालासर बालाजी महाराज को ध्वजा चढ़ाने का विशेष महत्व है। राजीव बंसल ने कहा कि सभी श्रद्धालु गण ध्वजा चढ़ाने के लिए सादर आमंत्रित हैं।

इसलिए गिरफ्तार हुए डीएसओ बृजेश शुक्ला


सहारनपुर । मुजफ्फरनगर के डीएसओ बृजेश शुक्ला पर आरोप है कि वह अपने चालक श्रीराम कनौजिया के द्वारा बायोडीजल पंप चलाने वाले संचालकों से हर महीने रिश्वत लेते थे। इसी आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि डीएसओ मुजफ्फरनगर के चालक श्रीराम कनौजिया पहले ही जेल जा चुके हैं।

सरसावा थाना पुलिस और एसओजी सहारनपुर ने संयुक्त रुप से इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड कंपनी की पाइप लाइन काटकर पेट्रोल और डीजल चोरी करने वाले आठ लोगों को हाल ही में गिरफ्तार किया था। यह सभी लोग सरसावा और गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में बिछाई गई पाइप लाइन को काटकर पेट्रोल और डीजल चोरी करके मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर बेचते थे। पुलिस ने इस पेट्रोल पंप के मालिक को भी गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आठ लोगों लोगों ने बताया था कि वह डीएसओ विभाग के कई कर्मचारियों को हर महीने रिश्वत देते हैं। जिसमें सहारनपुर पुलिस के सामने डीएसओ के चालक श्रीराम कनौजिया के खिलाफ सबूत मिले थे। सहारनपुर एसओजी ने श्रीराम कनौजिया को चार दिन पहले गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। शुक्रवार की देर रात एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि उनकी जांच में सामने आया है कि मुजफ्फरनगर के डीएसओ बृजेश कुमार शुक्ला अपने चालक श्रीराम कनौजिया के द्वारा कई पेट्रोल पंपों से हर महीने रिश्वत लेते थे। जिसमें भोपा, मीरापुर, छपार, पुरकाजी आदि स्थानो पर स्थित बायोडीजल पेट्रोल पंप शामिल है। सुबूत मिलने के बाद मुजफ्फरनगर डीएसओ बृजेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया उन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

मुजफ्फरनगर और शामली की निजी बसें सीएनजी में बदलेंगी


सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम. ने प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जनपद मुजफ्फरनगर और शामली में निजी बस मार्गों पर चलने वाले डीजल वाहनों को दो महीने में सीएनजी वाहनों में बदलने के आदेश दिए हैं, साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली और पुरकाजी कसबे में सीएनजी से चलने वाले वाले ऑटो टेंपो के परमिट दिए जाने के आदेश दिए हैं, ताकि वहां के लोगों को रोजगार मिले और यात्रियों को सुलभ यात्रा का लाभ मिल सके।

संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संभाग क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कई बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त लोकेश एम. ने संभाग के एनसीआर क्षेत्र के तहत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर एवं शामली के निजी बस मार्गों पर संचालित डीजल वाहनों को सीएनजी वाहनों से प्रतिस्थापित करने के लिए दो महीने का समय दिया है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं वाहन जनित प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए ई-रिक्शा संचालन को प्रोत्साहित करने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान विभिन्न मार्गो पर परमिट हस्तांतरण के मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई। संभाग के मुजफ्फरनगर-सहारनपुर मार्ग समेत विभिन्न निजी मार्गों पर नौ परमिट भी स्वीकृत किए गए। बैठक में मुजफ्फरनगर के कसबा खतौली और पुरकाजी में सीएनजी से चलने वाले ऑटो टेंपो चलाने के लिए नए केंद्र निर्धारित किए गए। अब इन दोनों कस्बों में सीएनजी से चलने वाले ऑटो टेंपो के परमिट जारी किए जाएंगे। बैठक में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, उप परिवहन आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र राजीव श्रीवास्तव, सचिव आरटीओ देवमणि भारतीय, आरटीओ (ई) राधेश्याम आदि मौजूद रहे।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...