सोमवार, 20 दिसंबर 2021

पूरे जनपद में लहराएगा सपा का झंडा-प्रमोद त्यागी

 


मुजफ्फरनगर। प्सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 25 दिसम्बर तक सभी सक्रिय कार्यकर्ता अपने घरों व वाहनो पर सपा का झंडा लगा रहे हैं।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सिसौली में नगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी राजपाल बालियान सभासद के आवास पर पहुंचकर सपा का झंडा फहराया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगो व सपा कार्यकर्ताओं ने सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सन्दीप धनगर,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूरहसन सलमानी,जिला उपाध्यक्ष आशीष त्यागी का जोरदार स्वागत किया गया।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने इस अवसर पर कहा कि सपा की लाल टोपी व सपा का झंडा जनता के लिए संघर्ष व विकास के इरादे की पहचान है।जनता अब भाजपा के झूठे फर्जी मुद्दों को समझ चुकी है प्रदेश में विकास केवल समाजवादी पार्टी सरकार ही कराने में सक्षम है।उन्होंने आह्वान किया कि किसान,मजदूर, युवाओ,छात्रों के हितों के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाये।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

जीएसटी चोरी का हब बन चुके मुजफ्फरनगर में फिर 50.87 लाख रुपये रुपये की फैक्ट्री से वसूली

मुजफ्फरनगर। जीएसटी चोरी का हब बन चुके मुजफ्फरनगर में वाणिज्य कर विभाग ने बुढ़ाना में एक रीसाइक्लिंग फ़र्म पर छापा मारा। फ़र्म द्वारा की गई ग...