बुधवार, 8 सितंबर 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 08 सितंबर 2021

 


⛅ *दिनांक 08 सितम्बर 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास-भाद्रपद*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - द्वितीया 09 सितम्बर रात्रि 02:33 तक तत्पश्चात तृतीया*

⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी शाम 03:56 तक तत्पश्चात हस्त*

⛅ *योग - शुभ रात्रि 11:37 तक तत्पश्चात शुक्ल*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:36 से दोपहर 02:09 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:25* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:47*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - चंद्र दर्शन*

 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बेगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *हरितालिका तीज* 🌷

🙏🏻 *भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज का व्रत किया जाता है। इस बार ये व्रत 09 सितम्बर, गुरुवार को है। विधि-विधान से हरितालिका तीज का व्रत करने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है, वहीं विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य मिलता है। इस व्रत की विधि इस प्रकार है-*

🌷 *विधि*

*इस दिन महिलाएं निर्जल (बिना कुछ खाए-पिए) रहकर व्रत करती हैं। इस व्रत में बालूरेत से भगवान शंकर व माता पार्वती का मूर्ति बनाकर पूजन किया जाता है। घर को साफ-स्वच्छ कर तोरण-मंडप आदि से सजाएं। एक पवित्र चौकी पर शुद्ध मिट्टी में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग, रिद्धि-सिद्धि सहित गणेश, पार्वती एवं उनकी सखी की आकृति (प्रतिमा) बनाएं।*

🙏🏻 *प्रतिमाएं बनाते समय भगवान का स्मरण करें। देवताओं का आह्वान कर षोडशोपचार पूजन करें। व्रत का पूजन रात भर चलता है। महिलाएं जागरण करती हैं और कथा-पूजन के साथ कीर्तन करती हैं। प्रत्येक प्रहर में भगवान शिव को सभी प्रकार की वनस्पतियां जैसे बिल्व-पत्र, आम के पत्ते, चंपक के पत्ते एवं केवड़ा अर्पण किया जाता है। आरती और स्तोत्र द्वारा आराधना की जाती है।*

🌷 *भगवती-उमा की पूजा के लिए ये मंत्र बोलें-*

*ऊं उमायै नम:, ऊं पार्वत्यै नम:, ऊं जगद्धात्र्यै नम:, ऊं जगत्प्रतिष्ठयै नम:, ऊं शांतिरूपिण्यै नम:, ऊं शिवायै नम:*

🌷 *भगवान शिव की आराधना इन मंत्रों से करें-*

*ऊं हराय नम:, ऊं महेश्वराय नम:, ऊं शम्भवे नम:, ऊं शूलपाणये नम:, ऊं पिनाकवृषे नम:, ऊं शिवाय नम:, ऊं पशुपतये नम:, ऊं महादेवाय नम:*

 🙏🏻 *पूजा दूसरे दिन सुबह समाप्त होती है, तब महिलाएं अपना व्रत तोड़ती हैं और अन्न ग्रहण करती हैं।*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *ससुराल में कोई तकलीफ* 🌷

👩🏻 *किसी सुहागन बहन को ससुराल में कोई तकलीफ हो तो शुक्ल पक्ष की तृतीया को उपवास रखें …उपवास माने एक बार बिना नमक का भोजन कर के उपवास रखें ..भोजन में दाल चावल सब्जी रोटी नहीं खाएं , दूध रोटी खा लें ..शुक्ल पक्ष की तृतीया को..अमावस्या से पूनम तक की शुक्ल पक्ष में जो तृतीया आती है उसको ऐसा उपवास रखें …नमक बिना का भोजन(दूध रोटी) , एक बार खाएं बस……अगर किसी बहन से वो भी नहीं हो सकता पूरे साल का तो केवल*

➡ *माघ महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया,*

➡ *वैशाख शुक्ल तृतीया और भाद्रपद मास की शुक्ल तृतीया जरुर ऐसे ३ तृतीया का उपवास जरुर करें …नमक बिना करें ….जरुर लाभ होगा…*

👉🏻 *..ऐसा व्रत वशिष्ठ जी की पत्नी अरुंधती ने किया था…. ऐसा आहार नमक बिना का भोजन…. वशिष्ठ और अरुंधती का वैवाहिक जीवन इतना सुंदर था कि आज भी सप्त ऋषियों में से वशिष्ठ जी का तारा होता है , उनके साथ अरुंधती का तारा होता है…आज भी आकाश में रात को हम उनका दर्शन करते हैं …*

👉🏻 *..शास्त्रों के अनुसार शादी होती तो उनका दर्शन करते हैं ….. जो जानकार पंडित होता है वो बोलता है…शादी के समय वर-वधु को अरुंधती का तारा दिखाया जाता है और प्रार्थना करते हैं कि , “जैसा वशिष्ठ जी और अरुंधती का साथ रहा ऐसा हम दोनों पति पत्नी का साथ रहेगा..” ऐसा नियम है….*

🌙 *चन्द्रमा की पत्नी ने इस व्रत के द्वारा चन्द्रमा की २७ पत्नियों में से प्रधान हुई….चन्द्रमा की पत्नी ने तृतीया के व्रत के द्वारा ही वो स्थान प्राप्त किया था…तो अगर किसी सुहागन बहन को कोई तकलीफ है तो ये व्रत करें ….उस दिन गाय को चंदन से तिलक करें … कुम -कुम का तिलक ख़ुद को भी करें उत्तर दिशा में मुख करके …. उस दिन गाय को भी रोटी गुड़ खिलायें॥*

💥 *विशेष - 09 सितम्बर 2021 गुरुवार को भाद्रपद मास की शुक्ल तृतीया है ।*

🙏🏻 *

📖 *

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏


दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34



 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपके व्यापार में कोई नयी डील फाइनल होगी, जिसके लिए आप लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, जिसे देखकर आपके मन में प्रसन्नता होगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी प्रियजन के घर शादी व नामकरण आदि मंगल उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। यदि आप अपने किसी सरकारी कार्य को आज कुछ समय के लिए टालते हैं, तो इसमें आपको फायदा होगा। किसी सदस्य से आपको कोई खुशी की बात सुनने को मिल सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यापार में भी कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसके लिए आपको अपने भाई से सलाह भी लेनी पड़ सकती है। आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जाएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। यदि पारिवारिक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है, तो आज उसने फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों के ऑफिस में आज उनके मन के मुताबिक माहौल रहेगा। आज किसी उत्तम कार्य को करने से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप यदि किसी काम को आज करने की सोचेंगे, तो उसे पूरा करके ही चैन से बैठेंगे, नहीं तो उसमें तत्पर लगे रहेंगे। आज आपको अपने किसी शत्रु की आलोचना पर भी ध्यान नहीं देना है क्योंकि वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे और बिजनेस कर रहे लोगों के दिमाग में आज कुछ नई योजनाएं आएंगी, लेकिन उन्हें आपको आगे बढ़ाना होगा, तभी से सफल हो पाएंगे। आज आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने साथियों के सहयोग की आवश्यकता होगी। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं,तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के साथ की आवश्यकता होगी। यदि आपका कोई अधूरा कार्य पड़ा है, तो आज आप अपने किसी मित्र के साथ मिलकर उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज मान सम्मान प्राप्त होगा व उन्हें वेतन वृद्धि भी मिल सकती है। सायंकाल के समय आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन व्यस्तता के कारण भी आप अपने संतान को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। संतान की खुशी देखकर आपको प्रसन्नता होगी। धर्म व अध्यात्म के प्रति भी आज आपकी रुचि बढ़ी दिखेगी। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक मुनाफा हो सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आज आपके अधिकारी आपके कार्य में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन उन्हें वह इस कार्य में असफल रहेंगे। परिवार में आज किसी के विवाह के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज आपको थोडा सोच विचारकर चलना होगा। यदि आज आप अपने घर व व्यापार कहीं के लिए भी कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले, तो बहुत ही सोच विचार कर लें, नहीं तो भविष्य में यह आपके लिए कोई बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों का यदि आज कोई वाद विवाद होता है, तो उसमें पढ़ने से बचना होगा, नहीं तो उन्हें अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी, जिसमें आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज आपको भाग्य के भरोसे कुछ भी नहीं छोड़ना है। यदि कहीं निवेश करने का सोचा है, तो वह भी बहुत अधिक ना करें।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक का रहने वाला है। यदि आपके कार्य व्यवहार से जुड़े कुछ विवाद चल रहे हैं, तो वह भी आज सुलझ सकते हैं। यदि आपने संतान के भविष्य के लिए कहीं निवेश किया हुआ है, आज आपको वह कोई बडा लाभ दे सकता है। आज आपके पड़ोसी आपके लिए कोई वाद विवाद खड़ा कर सकते हैं, लेकिन आपको उसमें पड़ने से बचना होगा, क्योंकि वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। व्यापार मे आप अपने प्रोजेक्ट पर काम करेंगे, तो वह भी आपको लाभ ही देंगे। संतान को और से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए काफी सुकून देने वाला रहेगा। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। परिवार में यदि कोई कलह चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विभाग के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जा सकती हैं। व्यापार कर रहे लोगों को आज एक के बाद एक लाभ के सौदा हाथ आएंगे। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको सावधानी और सतर्कता के साथ बिताना होगा। यदि व्यापार के लिए आप कोई बड़ा जोखिम उठाने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे। सामाजिक कार्यों में भी आज बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, उसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप अपने लिए नए कपड़े, नया मोबाइल लैपटॉप खरीद सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। प्राइवेट नौकरी से जुड़े लोग किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उसमें आज उनको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की ओर ध्यान लगाने की आवश्यकता है,तभी सफलता पा सकेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको थोड़ा परेशानी देने वाला रहेगा। व्यापार मे आज आपको थोड़ा नुकसान हो सकता है। बिजनेस में मंदी के कारण आज आपको अपनी रुके हुए कार्य को पूरा करने का मौका मिलेगा। संतान के विवाह से संबंधित यदि कोई समस्या थी, तो आज आप उसका समाधान किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से निकालने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज आपका आपके जीवनसाथी से कोई वाद-विवाद भी हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। आज आपको जल्दबाजी में कोई भी कार्य नहीं करना है, नहीं तो आपका काम खराब हो सकता है और आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए काम को सोच समझकर ही करें और खाने के खान पान में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपको बुखार, पेट दर्द आदि समस्या हो सकती है। व्यवसाय में यदि आपका अपने पार्टनर से कोई विवाद था, तो वह भी आज समाप्त होगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से वह सब कुछ पा लेंगे, जो आप चाहते हैं, लेकिन आपको किसी के बहकावे में नहीं आना है। व्यापार में भी यदि आप आज किसी डील को फाइनल करें, तो अपनी बुद्धि विवेक से ही करें। परिवार के किसी सदस्य से आज आपकी कोई बहस बाजी हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्तो में दरार डाल सकती है। सायं काल के समय आज आप अपने किसी मित्र से मिलने के लिए उसके घर जा सकते हैं।

मंगलवार, 7 सितंबर 2021

बीएसए के निरीक्षण के दौरान काफी कम बच्चे मिले उपस्थित


मुजफ्फरनगर । बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा ब्लॉक खतौली के विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान काफी कम बच्चे स्कूल में मिले।

जिलाधिकारी  चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम द्वारा  कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खतौली का निरीक्षण किया गया जिसमें कार्यरत 12 स्टाफ के सापेक्ष 09 उपस्थित पाए गए । 2 अध्यापिकाये मैटरनिटी लीव पर एवं एक अध्यापिका आकस्मिक अवकाश पर थी विद्यालय में नामांकित 100 बालिकाओं के सापेक्ष मात्र 19 बालिकाएं उपस्थित थी विद्यालय में बालिकाओं के लिए समस्त सुविधाएं उपलब्ध है पाठ्य पुस्तके अभी उपलब्ध नहीं कराई गई हैं जिसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी खतौली को निर्देशित किया गया है कि तत्काल विद्यालय में 6 से 8 तक की समस्त पुस्तकें उपलब्ध कराएं। विद्यालय के कक्षा में शिक्षण चित्रण ‌ अध्यापिकाओ द्वारा किया गया है कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बाद प्राथमिक विद्यालय फैंसी नंबर 2 का भी निरीक्षण किया गया जिसमें  समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया। विद्यालय में नामांकित 125 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 85 छात्र छात्राएं उपस्थित मिले समस्त छात्र छात्राओं को कोविड-19 का पालन करते हुए बैठाया गया था विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू रूप से चलता हुआ पाया गया।

रियाद से मुजफ्फरनगर लाते समय नौ किलो सोने सहित नौ गिरफ्तार


 लखनऊ । रियाद से सोने की तस्करी कर मुजफ्फरनगर ले जाने की तैयारी की सूचना पर डीआरआई  डायरेक्टरेट आफ रिवेन्यू इंटेलिजेंस लखनऊ ने बड़ी कार्रवाई में साढ़े चार करोड़ रुपए कीमत का नौ किलो सोना पकड़ा है। एक टीम उस व्यक्ति की तलाश में मुजफ्फरनगर भेजी गई है जिसे यह सोना सौंपा जाना था। 

सूत्रों के अनुसार तस्कर ये सोना रियाद से आई अन्तरराष्ट्रीय उड़ान से लाया गया था। एयरपोर्ट पर कस्टमकर्मियों की मिलीभगत से उसे बिना किसी दिक्कत के बाहर निकाल ले गए। डीआरआई लखनऊ की टीम ने पीछा कर यात्रियों को आगरा एक्सप्रेस वे पर रोका। इस मामले में डीआरआई ने मुख्य हैंडलर और एयरपोर्ट कस्टम के एक हवलदार समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। अडर वियर में छुपा कर यह सोना लाया गया था। 

डीआरआई की टीम को सूचना मिली थी कि रियाद से आई उड़ान के दो यात्री सोने के तस्कर हैं। जब तक टीम लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचती दोनों यात्री वहां से निकल चुके थे। टीम ने पीछा किया और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेजी से जा रही दो एसयूवी गाड़ियों को रोका। इन वाहनों में सोना लेकर आने वाले यात्रियों के अलावा उसको लेने वाले ‘रिसीवर’ भी थे।

सोना लेकर ये लोग मुजफ्फरनगर की ओर बढ़ रहे थे। अपने कपड़ों के नीचे बेल्ट बनाकर इन यात्रियों ने 77 सोने के बिस्कुट छिपा रखे थे। पकड़े गए सोने का कुल वजन नौ किलोग्राम है। डीआरआई ने इतनी बड़ी मात्रा में सोने को एयरपोर्ट से बाहर निकालने में मदद करने वाले हवलदार को भी गिरफ्तार कर लिया है।

करनाल में टकराव की स्थिति, राकेश टिकैत गिरफ्तार



 करनाल । प्रशासन की अपील ठुकरा कर मिनी सचिवालय की ओर बढते किसान नेताओं राकेश टिकैत व अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। इसके बाद किसानों ने सडक पर धरना दे दिया। 

इससे पूर्व प्रशासन के साथ बैठक फेल होने के बाद किसान नेताओं ने अपने समर्थकों से कहा कि वे एकत्रित होकर मिनी सचिवालय की ओर शांतिपूर्ण मार्च करें। अनाज मंडी से सचिवालय की दूरी 5 किलोमीटर की है। इसके साथ ही नेताओं ने किसानों से अपील की है कि वे पुलिस के जवानों से न भिड़ें और जहां भी रोका जाए, वहां विरोध प्रदर्शन करें। हजारों की संख्या में किसान अपने संगठनों के झंडे लिए हुए सचिवालय की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं पुलिस ने रास्ते में कई जगह बैरिकेडिंग कर रखी है। आशंका है कि पुलिस के रोकने पर हिंसा की स्थिति पैदा हो सकती है। इसी के चलते प्रशासन ने 40 कंपनियों को सुरक्षा में तैनात कर रखा है ताकि स्थिति को कंट्रोल किया जा सके।

इससे पहले भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने प्रशासन से उस आईएएस अधिकारी को निलंबित करने की मांग की थी, जिसने कथित तौर पर आंदोलनकारियों के सिर फोड़ने का आदेश पुलिस को दिया था। मुजफ्फरनगर में महापंचायत के बाद यह दूसरा बड़ा आयोजन है, जिसमें राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव, बलबीर सिंह राजेवाल, दर्शन पाल और जोगिंदर सिंह उग्रहन जैसे सीनियर किसान नेता पहुंचे हैं।

नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन


मुजफ्फरनगर । जनपद स्तर पर राष्ट्रीय पोषण माह सितम्बर,2021 एवं नवनिर्मित आंगनबाडी केन्द्रों के उद्घाटन कार्यक्रम जिला पंचायत व नगर पालिका अध्यक्ष की मौजूदगी में हुआ। 

शासन द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारम्भ माह सितम्बर के प्रथम सप्ताह में किया जाना था जिसके अनुपालन में आज पूर्वान्ह 11ः30 बजे जनपद स्तर पर राष्ट्रीय पोषण माह सितम्बर,2021 एवं नवनिर्मित ऑगनबाडी केन्द्रो के उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा किया गया। सर्वप्रथम अतिथि वीरपाल सिंह निर्वाल व नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमति अंजू अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात पोषण गान एवं पोषण शपथ ली गयी। उक्त अवसर पर 5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गयी एवं 11 से 14 वर्ष की स्कूल न जाने वाली 5 किशोरी बालिकाओं को पोषण पोटली का वितरण किया गया। साथ ही 5 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सहजन के पौधे वितरित किये गए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पोषण रंगोली एवं पोषण तस्तरी का भी प्रदर्शन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी  आलोक कुमार यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन  अमित सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं प्रशासन आलोक कुमार तथा कन्वर्जेन्स विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बच्चों के आधार कार्ड बनवाने में तेजी लाने के लिए एडीएम आलोक कुमार ने दिए निर्देश


 मुजफ्फरनगर । आधार कार्ड समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा बच्चों के आधार कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए कहा है। 

मंडला आयुक्त लोकेश एम एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशों के क्रम में आज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार द्वारा आधार कार्ड की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी महोदय ने समस्त अधिकारियों को 0 से 5 वर्ष एवं 5 से 14 वर्ष की आयु के बालक एवं बालिकाओं के शत प्रतिशत आधार कार्ड बनाने हेतु निर्देशित किया। अपर जिलाधिकारी द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ब्लॉक वार बच्चों का विवरण प्रवर अधीक्षक डाकघर एवं जिला अग्रणी प्रबंधक को उपलब्ध कराया जाए जिससे कि बच्चों के आधार कार्ड के कार्य में तेजी लाई जा सके साथ ही अपर बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी को ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करते हुए बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के कार्य में प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने हेतु तथा अधिक से अधिक संख्या में आधार कार्ड बनाने हेतु निर्देशित किया। उक्त बैठक में प्रवर अधीक्षक डाकघर, प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अग्रणी प्रबंधक, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, अपर बेसिक शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।

व्यापार बंधु की बैठक में उठी समस्याओं के समाधान के आदेश दिए डीएम ने

मुज़फ्फरनगर। लोकवाणी सभागार में व्यापार बंधु एवं व्यापार कल्याण बोर्ड की बैठक आहूत की गई। इसमें व्यापारियों द्वारा रखी समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकवाणी सभागार में व्यापार बंधु एवं व्यापार कल्याण बोर्ड की बैठक जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गई। उक्त बैठक में जनपद के व्यापारी गणों ने प्रतिभाग करते हुए शहर की विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया। वरिष्ठ व्यापारी नेता राहुल गोयल ने  व्यापारियों की समस्या को बहुत बारीकी से अवगत कराया और बताया कि इस मंदी के दौर पर व्यापार ना होने की वजह से व्यापारी बहुत परेशान है। शिशु कांत गर्ग  अध्यक्ष नगर पालिका व्यापार मंडल ने जीएसटी संबंधित व्यापार में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल ने नगर पालिका की कई सारी समस्याओं से जिलाधिकारी को बताया। व्यापारी नेताओं ने ने भी अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने जल्द समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया व्यापारी बंधुओं ने मीनाक्षी चौक से शिव चौक, रुड़की रोड, होली एंजेल्स रोड पर गड्ढों की समस्या एवं पानी की निकासी की समस्या तथा मीनाक्षी चौक से रुड़की रोड उप केंद्र तक सड़क के किनारे आने वाले विद्युत खंभों एवं ट्रांसफार्मर को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरण करने हेतु निवेदन किया गया।  इसी के साथ व्यापारी बंधुओं द्वारा कोरोना कॉल में व्यापारियों को हुए नुकसान के दृष्टिगत स्कूल फीस में छूट प्रदान किये जाने हेतु निवेदन किया गया। उक्त बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को उनके निस्तारण हेतु आदेशित किया तथा अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर को सिटीजन चार्टर के बैनर लगवाए जाने तथा उसको फॉलो किए जाने हेतू भी निर्देशित किया। उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार एवं अन्य विभागीय अधिकारी गणों के साथ व्यापारी बंधु के सदस्य भी उपस्थित रहे उपस्थित रहे।


भारतीय स्टेट बैंक खाते से साइबर ठगों ने उठाए 53 हजार


मुजफ्फरनगर। साइबर अपराधियों ने भोपा के एक चिकित्सक के बैंक खाते से 63 हजार रुपये उडा दिए। 

बताया गया है कि भोपा निवासी डॉ विपुल वालिया का वहां भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। इस खाते से करीब 53 हजार रुपये गलत तरीके से निकाल लिए गए। उनका कहना है कि उनका खाता आधार स ेलिंक है। यह निकासी आधार के माध्यम से ही की गई है। एसएसपी तथा साइबर सैल व भोपा पुलिस को दी सूचना में बताया गया है ेिक साइबर ठग लगातार उनके खाते से रकम उडाते रहे। इस दौरान 22 अगस्त को दस हजार, 23 अगस्त को दस हजार व एक हजार, 24 अगस्त को दस हजार एक हजार, 25 अगस्त को दस हजार और एक हजार रुपये तथा 26 अगस्त को दस हजार रुपये की निकासी की गई। डॉ विपुल वालिया का कहना है कि उन्होंने इसे लेकर भारतीय स्टेट बैंक से संपर्क किया तो बताया गया कि बायोमैट्रिक तरीके से यह पैसा निकाला गया है। इसमें बैंेक कुछ नहीं कर सकता। इसके बाद उन्होंने एसएसपी, भोपा थानाध्यक्ष तथा साइबर सैल को दी शिकायत में कार्रवाई कर पैसा वापस दिलाने की मांग की है।

पिता और दो बेटों को कोर्ट ने सुनाई सजा



मुज़फ्फरनगर। घेर में घुस कर हमला कर दो लोगों को घायल करने के मामले में आरोपी अशोक व उसके दो बेटों को 5 वर्ष की सज़ा व 12-12 हज़ार के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

बताया गया है कि गत14 जनवरी 2016 को थाना मंसूरपुर के ग्राम नावला में घेर पर कब्ज़ा करने के इरादे से घर मे घुस कर घेरदार व लाठी से हमला करने के मामले में आरोपी अशोक उसके पुत्र अतु व अनुज को 5 वर्ष की सज़ा व 12-12 हज़ार का जुर्माना किया गया है। मामले की सुनवाई फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट 3 अनिल कुमार की कोर्ट में हुई। अभियोजन की ओर से एडीजीसी कमल कान्त ने पैरवी की। अभियोजन के अनुसार गत 14 जनवरी 2016 को ग्राम नावला में अपने घेर में बैठे वादी रघुवंश व उसके भाई सतपरकाश पर हमला कर घायल कर दिया ओर गालीगलौच की थी।

सीओ सदर बने कृष्ण कुमार, सीओ क्राइम के पद पर पहुंचे हेमंत कुमार

 


मुजफ्फरनगर।एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने के लिए सीओ सदर हेमंत कुमार को सीओ क्राइम बनाया गया है, वहीं दूसरी ओर जनपद में पधारे सहायक पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार को सीओ सदर की जिम्मेदारी सौपी है।

अवैध खनन पर कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्राली सीज

 


:मुजफ्फरनगर। खतौली के बुआड़ा कलां गांव और खुर्द में जेसीबी लगाकर खनन कर मिट्टी को प्लाटों में डाला जा रहा था। सोमवार को राजस्व विभाग की टीम ने अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर चालकों को पकड़कर पूछताछ की तो वह खनन के कागजात नहीं दिखा सके।मिट्टी लदी तीन ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किया गया है। एसडीएम ने तहसीलदार को जुर्माना तय करने के निर्देश दिए हैं। खतौली देहात में मुबसरा कमर पत्नी आमिर अहमद निवासी सेक्टर-11 शास्त्रीनगर, प्रदीप कुमार गोयल निवासी पनापुरी गढ़ रोड हापुड़, अफजाल निवासी मोहल्ला सराय तुलसीराम, जानसठ, मेहरबान, नादिर निवासी इस्लानगर खतौली के नाम 0.1740 है. भूमि दर्ज है। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि उक्त लोग भूमि पर मिट्टी का भराव कर रहे हैं। इसके लिए बुआड़ा कलां एवं खुर्द में जेसीबी लगाकर खनन किया जा रहा है। सोमवार को राजस्व टीम ने यहां जांच की तो खनन अवैध मिला है। मौके पर ट्रैक्टर चालक फरमान, नौमान व आकिल खनन आदि के संबंध में कोई पत्रावली नहीं दिखाई। ऐसे में राजस्व टीम ने तीनों ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर तहसील परिसर में खड़ा कराया है। एसडीएम ने बताया कि जांच के बाद तीनों ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया गया है, जहां भराव हो रहा था, वहां प्लाटिग के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा था, जिसकी जांच कराई जा रही है।

अब रात 11 बजे तक खुलेंगे सभी बाजार, आदेश जारी

 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए बाजारों व दुकानों के रात 11 बजे तक खुलने की अनुमति दी गई है। वहीं, रात्रिकालीन कर्फ्यू रात्रि 11 बजे से प्रातः 06 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

कहा गया है कि कई राज्यों में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है। लोग अनावश्यक सड़कों पर न घूमें। कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है।

फिर हरे हुए पुराने ज़ख़्म: दंगे के दौरान गंग नहर पर हमले में मारे गए सोहनवीर सिंह, अजयवीर सहित अन्य लोगों को श्रद्धांजलि

 


मुज़फ्फरनगर। सम्प्रदाय दंगे के दौरान गंग नहर पर हमले में मारे गए सोहनबीर सिंह व अजय वीर सहित अन्य मृतकों की आत्मा की शान्ति के लिये भोकरहेडी स्थित उनके आवास पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। वही दूसरी और ग्राम रहमतपुर निवासी अजय वीर की भी 2013 के दंगे के दौरान नहर पर हुए बवाल के दौरान मौत हो गई थी। इस मौके पर गणमान्यों ने दी यज्ञ में आहुति देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भोकरहेड़ी में स्थित भाजपा नेता जोगेन्द्र वर्मा के आवास पर आयोजित हवन यज्ञ में 7 सितम्बर 2013 के दंगे के दौरान नंगला मंदौड पंचायत से लौटते समय गंगनहर पर हमले में मारे गए उनके पिता सोहनवीर सिंह व रहमत पूर निवासी अजय वीर सहित अन्य मृतकों की आत्मा की शान्ति के लिये यज्ञ में आहुति दी गयी। दंगे के दौरान शहीद हुवे स्व.सोहनवीर सिंह की आठवीं पुण्य तिथि के अवसर पर उनके चित्र सम्मुख पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। 

इस दौरान मुख्य रूप से मोरना ब्लाक् प्रमुख अनिल राठी, सदर ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी, भाजपा नेता जोगेन्द्र वर्मा, बिजेन्द्र सिंह, योगेश कुमार, देवेन्द्र सहरावत, डा.वीरपाल सहरावत, पं.विनोद शर्मा, रामकुमार शर्मा, प्रधान प्रकाशवीर सिंह ककरोली, जयवीर सिंह, वेदवीर सिंह, काका शर्मा, बिजेन्द्र सिंह, नीशू मोरना आदि उपस्थित रहे ।

दिल्ली - मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में 5 की मौत, कई घायल


 गाजियाबाद। गाजियाबाद के मसूरी में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह हादसा कार और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत के बाद हुआ, जिसमें बच्चे व दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार यह हादसा हरिद्वार से गाजियाबाद आ रहे रास्ते की ओर हुआ है। कार में दो परिवार मौजूद थे जिनमें से चार की जान चली गई। बताया जा रहा है कि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सभी मृतक मकनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

आज यहां हो रहा वैक्सीनेशन

 मुजफ्फरनगर । नगर क्षेत्र में आज इन स्थानों पर वैक्सीनेशन कैंप लगाए गए हैं।




आज का पंचांग एवँ राशिफल 07 सितंबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 07 सितम्बर 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास-भाद्रपद*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - प्रतिपदा 08 सितम्बर प्रातः 04:37 तक तत्पश्चात द्वितीया*

⛅ *नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी शाम 05:05 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी* 

⛅ *योग - साध्य 08 सितम्बर रात्रि 02:21 तक तत्पश्चात शुभ*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:43 से शाम 05:16 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:24* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:48*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - मौन व्रत आरंभ श्री रामदेव पीर नवरात्रि प्रारंभ*

 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *सौ गुना फलदायी “शिवा चतुर्थी”* 🌷

 ➡ *10 सितम्बर, शुक्रवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है ।*

🙏🏻 *भविष्य पुराण के अनुसार ‘भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी का नाम ‘शिवा’ है | इस दिन किये गये स्नान, दान, उपवास, जप आदि सत्कर्म सौ गुना हो जाते हैं |*

👩🏼 *इस दिन जो स्री अपने सास-ससुर को गुड़ के तथा नमकीन पुए खिलाती है वह सौभाग्यवती होती है | पति की कामना करनेवाली कन्या को विशेषरूप से यह व्रत करना चाहिए |’*

🙏🏻 *

       🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *गणेश-कलंक चतुर्थी* 🌷 🙏🏻 *( ‘ॐ गं गणपतये नम:’ मंत्र का जप करने और गुड़मिश्रित जल से गणेशजी को स्नान कराने एवं दूर्वा व सिंदूर की आहुति देने से विघ्न-निवारण होता है तथा मेधाशक्ति बढ़ती है | )*

🙏🏻 *

         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन कलंक निवारण के उपाय*

➡ *इस वर्ष 10 सितम्बर, शुक्रवार को (चन्द्रास्त : रात्रि 09:20)*

🙏🏻 *भारतीय शास्त्रों में गणेश चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन निषेध माना गया है इस दिन चंद्र दर्शन करने से व्यक्ति को एक साल में मिथ्या कलंक लगता है। भगवान श्री कृष्ण को भी चंद्र दर्शन का मिथ्या कलंक लगने के प्रमाण हमारे शास्त्रों में विस्तार से वर्णित है।*

🌷 *भाद्रशुक्लचतुथ्र्यायो ज्ञानतोऽज्ञानतोऽपिवा।*

*अभिशापीभवेच्चन्द्रदर्शनाद्भृशदु:खभाग्॥*

🙏🏻 *अर्थातः जो जानबूझ कर अथवा अनजाने में ही भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को चंद्रमा का दर्शन करेगा, वह अभिशप्त होगा। उसे बहुत दुःख उठाना पडेगा।*

🙏🏻 *गणेश पुराण के अनुसार भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन चंद्रमा देख लेने पर कलंक अवश्य लगता है। ऐसा गणेश जी का वचन है।*

🙏🏻 *भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन न करें यदि भूल से चंद्र दर्शन हो जाये तो उसके निवारण के निमित्त श्रीमद्‌भागवत के १०वें स्कंध, ५६-५७वें अध्याय में उल्लेखित स्यमंतक मणि की चोरी कि कथा का श्रवण करना लाभकारक है। जिससेे चंद्रमा के दर्शन से होने वाले मिथ्या कलंक का ज्यादा खतरा नहीं होगा।*

🌷 *चंद्र-दर्शन दोष निवारण हेतु मंत्र* 🌷

🙏🏻 *यदि अनिच्छा से चंद्र-दर्शन हो जाये तो व्यक्ति को निम्न मंत्र से पवित्र किया हुआ जल ग्रहण करना चाहिये। मंत्र का २१, ५४ या १०८ बार जप करें । ऐसा करने से वह तत्काल शुद्ध हो निष्कलंक बना रहता है। मंत्र निम्न है।*

🌷 *सिंहः प्रसेनमवधीत्‌ , सिंहो जाम्बवता हतः।*

*सुकुमारक मा रोदीस्तव, ह्येष स्यमन्तकः ॥*

🙏🏻 *अर्थात: सुंदर सलोने कुमार! इस मणि के लिये सिंह ने प्रसेन को मारा है और जाम्बवान ने उस सिंह का संहार किया है, अतः तुम रोओ मत। अब इस स्यमंतक मणि पर तुम्हारा ही अधिकार है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, अध्यायः ७८)*

🙏🏻 *चौथ के चन्द्रदर्शन से कलंक लगता है | इस मंत्र-प्रयोग अथवा स्यमन्तक मणि कथा के वचन या श्रवण से उसका प्रभाव कम हो जाता है |*

🙏🏻 *– 


📖 *

          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत


17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी


प्रदोष


सितंबर 2021: प्रदोष व्रत


18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

 20 सितंबर सोमवार भाद्रपद


अमावस्या


07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम देने वाला रहेगा, लेकिन लंबे संघर्ष के बाद आज परेशानियों से आपको राहत मिलेगी। आज आपको अपने व्यापार के लिए लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वह आपके लिए काफी लाभदायक रहेगी। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम बिजनेस के लिए काम निकालना चाहते हैं, तो आज समय निकालने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। आज आपको अपने किसी भी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है, उसे मेहनत करके पूरा करना है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहेगा। आज आपके परिवार में किसी के विवाह पर चर्चा हो सकती है। आज आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे आपका धन खर्च बढ़ सकता है व आपको उनकी आवभगत में भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। आज आप अपने परिवार की सुख सुविधाएं बढ़ाने वाली चीजों पर भी धन खर्च करेंगे। आज घर में रंगाई व पुताई का कार्य भी करा सकते हैं। यदि आपकी समस्या है, तो आज घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से वह समाप्त होगी

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज संतान की उन्नति देखकर आप प्रसन्न होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज वेतन वृद्धि मिल कती है, जिससे प्रसन्न होकर परिवार के सदस्य आज आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योकि आज वह आपका बनता हुआ काम बिगाडने की कोशिश कर सकते है। यदि आपने किसी नौकरी के लिए आवेदन किया है, तो आज उन्हें सफलता मिल सकती है। आज धन के मामले में आपका भाग्य आपका साथ देगा, तभी आपके व्यापार में आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रह सकता है। आज आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सरकार सकती है। यदि किसी को कोई समस्या है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों का ट्रांसफर होने के बात चल सकती है, लेकिन इसमे आपको लाभ मिलेगा। यदि आपका कोई सरकारी कार्या लंबे समय से लंबित पड़ा है,तो आज उसे पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यापार की चिंता सता सकती है। यदि आपको लंबे समय से कारोबार की चिंता सता रही थी,तो उसके लिए आपको अपने पिताजी व भाई से सलाह मशवरा करना होगा। यदि जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट है, तो उसे नजरअंदाज ना करें। नौकरी व व्यवसाय में यदि आप सुधार चाहते हैं, तो आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी आप अपने सभी कार्य को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में जो बांधा थी, वह आज समाप्त होगी।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने पिछले रुके हुए कार्य को भी पूरा करना पड़ सकता है, जिसके लिए आपको बहुत-बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें क्योंकि मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपको खांसी, जुकाम जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आज यदि आपका आपकी माताजी से कोई वाद विवाद होता है, तो इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आज आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपने साहस व पराक्रम से उन्हें परास्त करने में सफल रहेंगे, लेकिन आपको अपने मन की दुर्बलता को निकालना होगा, तभी आप अपने कार्य को सफल कर पाएंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको भरपूर मात्रा में मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आप अपने जीवन साथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज आपको कोई मांगलिक समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपके मन में हर्ष होगा, लेकिन कार्य क्षेत्र में आज तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें, तभी आप अपने कार्य को बुद्धि व साहस से पूरा कर पाएंगे। यदि संतान की कोई समस्या है, तो उसमें आज आपको जीवन साथी के साथ मिलकर उसका समाधान खोजना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी प्रोजेक्ट को आज लांच करेंगे, तो वह भरपूर लाभ उठा सकते हैं। निराशाजनक विचारों को आजमाने मन में ना आने दें।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, वह आपको भरपूर लाभ देगा। यदि आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा, लेकिन आप अपनी संतान की आवश्यकता की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप अपने मित्रों के साथ समाजिक समारोह में सम्मिलित होंगे। आपको अपने रोजमर्रा के कार्यों में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि ऐसा किया, तो भविष्य में आपको कोई बड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामाजिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों को आज कुछ सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा, जिसमें उनके कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जिसका वह लाभ उठाएंगे और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आज आपको दिनभर शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों से आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की मदद के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है, जो लोग आयात व निर्यात का व्यापार करते हैं, उनके लिए आज दिन उतम रहेगा। धर्म के प्रति आपकी आज रुचि बढ़ी दिखेगी, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। संपत्ति संबंधित यदि कोई विवाद चल रहा है, तो उसमें अधिकारियों की कृपा से आज आपको सफलता मिल सकती है। आज आपको अपने किसी सरकारी कार्य को आगे के लिए टालना नही है, नहीं तो भविष्य में उसके पूरा होने में परेशान हो सकती है। यदि आपने नये व्यवसाय को करने का मन बनाया है, तो उसके लिए उत्तम रहेगा। आज आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल न ले क्योंकि उसे उतारना मुश्किल होगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज नौकरी का व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, वह शत्रु आपके मित्र भी हो सकते हैं, इसलिए आपको अपनी आंख व कान दोनों को खोलकर कार्य करना होगा। यदि आपने आपके ऊपर कोई कर्जा था, तो आज आप उसे उतारने में भी सफल रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के किसी व्यक्ति को उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि उन्हें कोई रोग है, तो उसके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टर परामर्श अवश्य लें।


दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34



 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

सोमवार, 6 सितंबर 2021

तुला राशि में शुक्र : किसे करेंगे मालामाल


जीवन में सुख, धन, वाहन, प्रेम का प्रतीक शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी ग्रह है। मीन इसकी उच्च राशि है तो कन्या नीच राशि है। 6 सितंबर को शुक्र अपनी ही राशि तुला में प्रवेश कर चुका है और 2 अक्टूबर तक इसी राशि में मौजूद रहेगा। जानिए शुक्र का यह परिवर्तन तमाम राशियों को प्रभावित करेगा। जानिए अपनी राशि पर प्रभाव। 

मेष:  आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे। पदोन्नति की संभावनाएं दिख रही हैं। बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापार में आपको लाभ प्राप्त होगा। धन का निवेश करने के लिए समय अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। शादीशुदा लाइफ आपकी अच्छी रहेगी। शादी के आपको अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

वृषभ: आपको अपने प्रयासों का अच्छा फल प्राप्त हो सकेगा। नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन में वृद्धि होने के प्रबल आसार रहेंगे। करियर के लिहाज से समय काफी अच्छा है। आर्थिक रूप से आप खुद को सक्षम महसूस करेंगे। फालतू पैसा खर्च करने से बचें। विवाहित जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तर्क-वितर्क से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन:  लव लाइफ अच्छी रहेगी। आपके प्रयास अच्छे होंगे जो आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे। नौकरी में बदलाव करने के लिए समय अच्छा है। आर्थिक मामलों में इस दौरान आपको सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से समय काफी अच्छा रहने वाला है।

कर्क:  वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों के साथ आपका किसी न किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। इस दौरान आपको कड़ी मेहनत से ही सफलता प्राप्त होगी। यह गोचर प्यार और रोमांस के लिए बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ इस दौरान आपके रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

सिंह:  आपको सहयोगियों और अधीनस्थों का पूरा सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। नए दोस्त बन सकते हैं। विवाहित जातकों के जीवन के लिए ये गोचर काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या: धन लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना रहेगी। आप धन निवेश करने में सक्षम होंगे। आर्थिक रूप से यह अवधि आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की जमकर तारीफ होगी।

तुला: पेशेवर जीवन में आपको सफलता मिलेगी। इस अवधि में लाभ कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लव लाइफ के लिए ये गोचर शानदार रहेगा।

वृश्चिक: खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। बाहर का खाना खाने से बचें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

धनु: कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। वरिष्ठों से अच्छे प्रदर्शन के लिए आपको पुरस्कार मिल सकता है। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने के आसार रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से ये समय अच्छा रहेगा।

मकर: आपको करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने प्रयासों में सफलता हासिल होगी। लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कोई करीबी रिश्ता खराब हो सकता है। यदि नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं तो ये समय इस काम के लिए अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है। प्रेम जीवन में भी आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।


कुंभ: आपको आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। विभिन्न स्रोतों के माध्यम से आपको अपनी आय बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी पेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से काम की सराहना और वाहवाही मिल सकती है। व्यापार में आपको धन लाभ होने के आसार रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।

मीन:  जल्दबाजी से बचें। काम की जिम्मेदारियां कार्यक्षेत्र में बढ़ सकती हैं। सिंगल जातकों को इस दौरान अपना साथी मिल सकता है। स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी हो सकती है।

व्यापारी से पचैंडा बाइपास पर 25 लाख की लूट


 मुजफ्फरनगर । शहर के पचैंडा बाइपास पर व्यापारी पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए 25 लाख रुपये लूट लिए। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने दस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला आपसी विवाद का बताया जाता है। 

पुलिस के अनुसार देवबंद थाना क्षेत्र की बाल्मिकी बस्ती निवासी जसवीर नागालैंड के दीमापुर में जानवर बेचने के लिए गया था। आरोप है कि वह नागालैंड से जानवर बेचकर लौट रहा था। सुबह लगभग साढ़े चार बजे दो गाड़ियों व कई बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने पचैंडा बाइपास पर जबदस्ती उसकी गाड़ी को रुकवा लिया। हमलावरों ने ड्राईवर से जबरदस्ती गाड़ी की खिड़की खुलवा ली। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल बाल बच गया। विरोध करने पर हमलावरों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। बीच बचाव करा रहे ज्ञानचंद, राहुल व मिथुन को गंभीर चोटें आयीं। हमलावरों ने जानवर बिक्री के 25 लाख रुपये व गाड़ी की चाबी छीन ली। हमलावर जान से मारने की धमकी देते फरार हो गए। पुलिस ने संजय, बंटी, रविन्द्र, काका, सावन, सचिन निवासीगण गांव नांगल भाट खेड़ी सहारनपुर, रिंकू, टिंकू निवासीगण रुपडी, गागलहेड़ी सहारनपुर, विश्वास निवासी चोली भगवानपुर व अर्जुन निवासी गांधीनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित का कहना है कि उसकी गाड़ी में पहले से संजय व विश्वास मौजूद थे। उन्होंने ही षडयंत्र रचकर उसके साथ वारदात करायी है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान का है कि दो पक्ष आपस में पार्टनर है। पचैंडा बाइपास पर उनके बीच विवाद हुआ था। मामला दर्ज कर लिया गया है।

सतेंद्र सिसौदिया भाजपा के नये जिला प्रभारी होंगे


 लखनऊ। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 से पहले यूपी बीजेपी ने सभी जिलों के जिला प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें मुजफ्फनगर में चंद्र मोहन सिंह की जगह सतेंद्र सिसौदिया को नया जिला प्रभारी बनाया गया है। 



अब राकेश टिकैत ने संजीव बालियान को दी ये सलाह


 मुजफ्फरनगर । भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने राजनीति में शामिल होने की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि संजीव बालियान को किसानों के पक्ष में होना चाहिए क्योंकि जनता ने उन्हें सत्ता में वोट दिया है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा में ऐसे नेता हैं जो किसानों का समर्थन कर रहे हैं। लोग जानते हैं कि कौन नेता हैं जो किसानों का समर्थन नहीं करते हैं, वे उसी के अनुसार प्रतिक्रिया देंगे। बालियान को वरुण गांधी और सत्य पाल मलिक के रूप में किसानों का समर्थन करना चाहिए। 

रविवार को बालियान ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि यह कहा जा सकता है कि किसानों का आंदोलन राजनीतिक रूप ले रहा है। सभी को राजनीति करने का अधिकार है। अगर वे (संयुक्त किसान मोर्चा) राजनीति में आना चाहते हैं तो हम उन्हें राजनीति करने का अधिकार देंगे। स्वागत है। टिकैत ने यह भी कहा कि सभी लोग जो सरकार का हिस्सा हैं और किसानों का समर्थन करते हैं, उन्हें आगे आना चाहिए और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए बातचीत शुरू करनी चाहिए।

महिलाओं से बदसलूकी पर कार्रवाई की मांग


मुजफ्फरनगर । साक्षी वेल्फेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष शालू सैनी के नेतृत्व में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम  ए डी एम  अधिकारी अमित कुमार को दिया गया। 

 इसमें कहा गया है कि 5 सितंबर 2021 को मुजफ्फरनगर में सँयुक्त किसान मोर्चा की एक विशाल  रैली  किसान बिल वापस लेने की मांग को लेकर हुई जिसमें  अनेक प्रदेशों के लोगो  ने हिस्सा लिया । हो सकता है इनकी मांग जायज हो और नही भी हो सकती पर लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है । परन्तु इस रैली में 2 महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया आजतक की पत्रकार चित्रा तिरपाठी व सामाजिक कार्यकर्ता पूनम पंडित के साथ वहाँ पर उपस्थित पुरूष कार्यकर्ताओ द्वारा जम कर बदसलूकी की गई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है ।महिलाओं का सम्मान करने वाले देश मे लाखो पुरुषों की भीड़ में इस तरह महिलाओं के अपमान को जायज नही ठहराया जा सकता ।  साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट इस ज्ञापन के माध्यम से मांग करती है कि उक्त दोनों महिलाओं से बदसलूकी करने वालो की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। 

इस मौके पर राजू सैनी साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट महासचिव मंगलेश कुमार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अमित सैनी स्नेहलता चौधरी निक्की त्यागी निर्दोष सुभम सैनी संदीप जिंदल अलका सैनी रहे।

बूथ अध्यक्षों की समिति का गठन व सत्यापन


मुजफ्फरनगर । सेवा ही संगठन है कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा बूथ अध्यक्षों व उनकी समिति का गठन व सत्यापन का कार्य चल रहा है। 
इसी क्रम में आज ज़िलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला जी के निर्देशानुसार आज नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर की अध्यक्षता में सेक्टर संयोजक सुरेश चंद जैन के निवास पर बूथ अध्यक्षों व उनकी समिति का गठन व सत्यापन किया गया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बूथ अध्यक्ष व उनकी समिति का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है। यदि बूथ मज़बूत होगा तो हम भाजपा की योजना का लाभ प्रत्येक घर तक पहुँचा सकेंगे। बैठक में महामंत्री डॉक्टर अशोक ,बूथ अध्यक्ष व सभासद विपुल भटनागर के साथ साथ बूथ अध्यक्ष विपिन सैनी विपिन पाल पंकज भाटिया कामेश शर्मा हरीशचंद पालिवाल राहुल जैन सुशील सिंघल आदि उपस्थित रहे। 

नोडल अधिकारी ने तमाम विभागों की समीक्षा में दिए दिशा-निर्देश


 मुजफ्फरनगर । शासन के निर्देशानुसार में जिला सभागार कक्ष में नोडल अधिकारी डा सरोज कुमार विशेष सचिव ए0पी0सी0 शाखा द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी लोग अपने अपने विभागों में अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करें एवं अपने कार्यालयो में समय से आकर फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण जल्द से जल्द करें। स्वास्थ्य विभाग को कडे शब्दों में निर्देशित किया है कि यह समय महामारी का है ऐसे समय में समय से डेंगू, मलेरिया, चिकन गुनिया जैसी अनेकों बिमारियो का खतरा बना हुआ है। ऐसे समय में एंटी लारवा टीम द्वारा जनपद के शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में फागिंग का कार्य कराते रहें। इस अभियान में विशेष रुप से स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा जिसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं अन्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह सभी जगह सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखें।

उन्होंने सभी जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि बरसात के इस मौसम में घर के बर्तनों, कूलर, पानी की टंकी, फ्रिज की पीछे की ट्रे, घरों के आसपास पड़े टायर, टूटे लोहे व प्लास्टिक के पात्रो में पानी ना इकट्ठा होने दें क्योंकि मच्छर इन्ही में पनपते हैं सप्ताह में एक बार इन्हें साफ अवश्य करें क्योंकि डेंगू का मच्छर दिन में काटता है इसलिए मच्छर के काटने से बचने के लिए जरूरी है कि हम पूरी बांह के कपड़े पहने और मच्छरदानी एवं अन्य उपायों का प्रयोग करें। नोडल अधिकारी ने पीडब्लूयडी के अधिकारियों को सडकों के निर्माण के कार्य की प्रगति के निर्देश दिये और उन्होंने नहरों में टेल तक पानी पहुचाने के निर्देश दिये। अधिशासी अभियन्ता विद्युत से जनपद मे उपलब्ध करायी गयी बिजली के बारे मे पूछा ओर आवश्यक निर्देश दिये ओर कहा की किसी भी सरकारी कार्यालय मे बिल बकाया नही रहना चाहिये सभी कार्यालय अध्यक्ष अपना बिल समय से जमा करें । इसी तरह राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, मत्स्य पालन हेतु तालाबों का आवंटन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, आई सी डी एस (पोषण अभियान), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना आदि बिन्दुओं की विस्तार से समीक्षा की जिसमें संबंधित अधिकारियों से पारदर्शी रूप से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना सहित अन्य किसान परक योजनाओं की अद्यतन प्रगति जानी। नोडल अधिकारी ने निराश्रित गोवंश की समीक्षा करते हुए गो-आश्रय स्थल, संरक्षित गोवंश व सहभागिता योजना से सुपुर्दगी कराए।

नोडल अधिकारी द्वारा सभी विभागो के विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग के लम्बित कार्यों में तेजी लायें, अगर किसी प्रकार की रूकावट है तो मुझे अवगत करायें ताकि उस कार्य को शासन स्तर पर अवगत करवा सकें। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आलोक कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी महावीर सिंह फौजदार, एवं समस्त अधिकारी उपस्थित रहें।

शहर के बाजारों को खोलने के लिए प्रशासन से भी बनी सहमति :संजय मित्तल

 


मुजफ्फरनगर । शहर में मंगलवार को होने वाली साप्ताहिक बंदी पर विराम लगाया गया है। 

5 सितंबर को शहर में आयोजित की गई पंचायत के दौरान प्रशासन की सहमति के बाद बाजार बंद किए गए थे। जिसके बाद कल मंगलवार को शहर के सभी बाजार खोले जाएंगे वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल ने बताया कि जिला प्रशासन से इस विषय में हुई वार्ता के बाद कल बाजार खोलने की पूर्णता सहमति बन गई है।

आशा कार्यकर्ता कल से घर घर दस्तक देंगी

 


मुजफ्फरनगर । जनपद में  आशाएं कल से घर घर जाकर दस्तक देंगी। विशेष संवेदीकरण एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान में आशाएं  बुखार, कोविड-19 के लक्षण, कोविड टीकाकरण, नियमित टीकाकरण आदि का सर्वे करेंगी। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए  बताया कि कल दिनांक 7 सितंबर 2021 से 16 सितंबर 2021 तक पूरे जनपद में विशेष संवेदीकरण एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाए जाएगा जिसके  अंतर्गत आशाएं घर घर जाकर बुखार एवं कोविड का सर्वे करेंगे, इसके साथ ही ऐसे लोगों को भी चिन्हित किया जाएगा जिनकी आयु 45 वर्ष से अधिक है और जिन्होंने अभी तक अपना कोविड टीकाकरण नहीं कराया है साथ ही आशाएं नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की भी सूची तैयार करेंगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि आशाएं घर घर जाकर नागरिकों को डेंगू, मलेरिया आदि वेक्टर जनित रोगो के लक्षणों एवं बचाव के विषय में लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करेंगे साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए क्या करें यह जानकारी भी देंगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद के सभी निवासियों से अपील करते हुए कहा कि विशेष संवेदीकरण एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान में आशाओं का सहयोग कर, सही सूचनाएं देकर अभियान को सफल बनाएं।

संजय यादव जीआरपी मुजफ्फरनगर थाना प्रभारी बने



मुज़फ़्फ़रनगर। पुलिस अधीक्षक रेलवे अर्पणा गुप्ता ने जीआरपी थाना प्रभारियांे के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर विजयकांत सत्यार्थी को मेरठ सिटी जीआरपी प्रभारी निरीक्षक बनाया है। संजय यादव थाना प्रभारी जीआरपी मुजफ्फरनगर बनाए गए है।ं

चौधरी जगबीर सिंह की पुण्यतिथि किसान बलिदान दिवस के रूप में मनाई



मुज़फ़्फ़रनगर। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के संस्थापक किसान नेता चौधरी जगबीर सिंह की 18 वी पुण्यतिथि पर जनपद के किसानों ने किसान बलिदान दिवस के रूप में मनाया।राष्ट्रीय किसान मोर्चा के संस्थापक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वoचौधरी जगबीर सिंह की 18वीं पुण्यतिथि पर शांति यज्ञ किया गया यगोपरांत पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह ने दक्षिण सिविल लाइन आवास पर पहुंचे जनपद के किसानों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज किसान नेता चौधरी जगबीर सिंह की पुण्यतिथि सर्व समाज के लोग किसान बलिदान दिवस के रूप में मना रहे हैं हम उनके बताए रास्ते पर चलकर किसानों व मज़दूरों की लड़ाई लड़ते रहेंगे और उन्होंने बताया कि किसान नेता चौधरी जगबीर सिंह ने किसानों की लड़ाई लड़ते-लड़ते अपने प्राणों की आहुति दी व हमेशा किसानों और मजदूरों की समस्या को उठाते रहे हैं ।शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जो मिशन उनके पिताजी द्वारा चला गया था उस मिशन को आगे बढ़ाएंगे वह किसान और मजदूरों के लिए संघर्ष करते रहेंगे शोक सभा में लेखराज सिंह राष्ट्रीय लोक दल जिला अध्यक्ष प्रभात तोमर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रसन चौधरी जिला पंचायत सदस्य अंकित बालियान जिला पंचायत सदस्य  ‘इरशाद चौधर्री , अरविंद बालियान,रमेश काकड़ा ,दल सिंह वर्मा ,अमरपाल प्रमुख ,चंद्रपाल सिंह मोहम्मदपुर राय सिंह, वैभव चौधरी इंद्रपाल सिंह ,सुरेंद्र चेयरमैन,साबिर प्रधान,बिजेनदर (पी आर औ)आदि सैकड़ों किसानों ने श्रद्धांजलि अर्पित की व घनश्याम जी ने यज्ञ संपन्न कराया ।

मंगलवारको खुलेगा शहर का बाजार

 मुजफ्फरनगर। किसान महापंचायत के कारण रविवार को बंद रहने के बाद कल 7 सितम्बर मंगलवार को बाज़ार खोलने को प्रशासन ने सहमति दे दी है। संयुक्त व्यापार मण्डल के साथ हुई प्रशासन की वार्ता के दौरान सहमति हुई। 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष अजय सिंघल ने यह जानकारी दी।


किसान महापंचायत पर बुढाना विधायक उमेश मलिक ने कसा तंज ... बाहर से लोग बुलाकर माहौल खराब करना था मकसद


 मुज़फ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की धरती पर हुई किसान महापंचायत को लेकर भारतीय जनता पार्टी से बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने एक बार फिर  तंज कसा है ।मुज़फ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए महापंचायत में आये लोगों के खिलाफ उन्होंने खुलकर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जन सूचनाओं के माध्यम से खबरें  आई है कि जनपद के किसानों ने इस पंचायत में हिस्सा नहीं लिया। कही ना कही विपक्षी राजनीतिक लोग पंचायत में उपस्थित रहे। आकलन ये है कि दूसरे प्रदेश से लोग ज्यादा आए। जिनमें पंजाब से सरदार लोगए हरियाणाए एमपी और राजस्थान से पहुंचे। 

उन्होंने कहा कि मुज़फ्फरनगर का किसान तो अपने खेतों में मौजूद रहा। बस दुःख इस बात का होता है कि जिन लोगों का बहिष्कार समाज से 2013 के दंगों के बाद हो गया थाए जिनकी हिम्मत समाज में खड़ा होकर बोलने की नहीं थीए जिन्होंने इस जनपद में आग लगाने का काम किया थाए जो लगातार साम्प्रदायिक ज़हर हम लोगो में घोलने का काम कर रहे थेए जिनका साहस लोगों के बीच जाने का नहीं पड़ रहा था वह यूनियन के माध्यम से पंचायत के मंच पर दिखाई दिए। वही राजनीतिक नंबरदार जिन्होंने इस जनपद में हत्याएं करवाई थीए जिन्होंने सचिन और गौरव की हत्या के बाद 7 मुजरिम छुड़वाए थे। ये वही नंबरदार है जिन्होंने जनपद से एसएसपी मंजिल सैनी और जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह को हटवाया था। केंद्र सरकार ने किसी तरह सेना को भेजकर जनपद की कानून व्यवस्था का कंट्रोल करवाया था। ये वही लोग है जिन्होंने हमारे 18 साल से लेकर 28 साल के युवकों पर फर्जी मुक़दमें लिखवाकर जेल भेजने का काम किया था। आज उन्हीं लोगों ने मंच से सम्बोधित किया। आज उन्ही लोगों का यूनियन के द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया गया। आज यूनियन का नेता उन्हीं लोगों को अपनी आन.बान और शान बता रहा है। गुलाम मोहम्मद जौला जैसे व्यक्ति जिसको समाज में खड़ा होकर बोलने का अधिकार भी नहीं मिलना चाहिए। ये बहुत निंदनीयए अशोभनीय और शर्मनाक है। भारतीय जनता पार्टी पर इस पंचायत से कोई फर्क नहीं पड़ताए जो भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े हैए उन्होंने इस पंचायत में हिस्सेदारी नहीं की। किसान खेतों में काम करते रहे। बाहर से लोग बुलाये गए लेकिन चिंता का विषय ये है कि बाहर से बुलाये लोग इस जनपद का माहौल ख़राब कर सकते थे। जिन लोगों ने 2013 का दंगा करवाया था उन लोगों को पंचायत में मंच मिला। वह दोबारा से इस जनपद का वातावरण ख़राब कर सकते है। उन्होंने कहा कि केवल इस पंचायत में सिख और मुस्लिम समाज के लोगों ने हिस्सेदारी की। 

उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत की मानसिकता  ये रही होगी कि जनपद में दोबारा से वातावरण खराब हो क्योंकि 2013 का दंगा इन्ही लोगों ने कराया था और पूरे देश में सन्देश गया था। जिस प्रकार सिसौली के अंदर मेरी गाड़ी तोड़ी गईए मुझे आज तक समझ नहीं आया कि ये क्या सन्देश देना चाहते थे। हम तो जनता के सेवक है कोई हमें मारेए हमारी गाड़ी तोड़ेए तो हमें कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। हम तो दुःख दर्द में हिस्सा लेंगे। लेकिन ऐसे लोग आज भी पंचायत के जरिये जनपद की सड़कों पर गुंडागर्दी कर रहे थे । लेकिन प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ खड़ा रहा और किसी प्रकार की बदतमीजी  नहीं होने दी गई।

महापंचायत में आई महिला व पुरुष लापता



मुजफ्फरनगर । किसान महापंचायत में आई एक महिला व एक पुरुष के गायब होने की सूचना पुलिस को देते हुए उन्हें तलाश करने की मांग की गई है। 

सिविल लाइन पुलिस को दी सूचना में कहा गया है कि मोना सिंह जनपद मुजफ्फरनगर की किसान मोर्चा की रैली में ग्वालियर से आए थे जो कहीं गायब हो गए। 

श्यामवीर राठी एड ने सीओ दी सूचना दी है कि एक गायब महिला महिला माया इटावा की रहने वाली हैं तथा सरदार मोना सिंह ग्वालियर के रहने वाले हैं। यह दोनों किसान रैली में आए थे लेकिन वहां से गुमशुदा हो गए। इनके आधार कार्ड और फोटो वह संपर्क भी पुलिस को दिए गये हैं।

सिपाही के हत्यारोपी व विक्की त्यागी के शार्प शूटर का शव बरामद

 



मुजफ्फरनगर। सिपाही के हत्यारोपी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। चरथावल क्षेत्र के चौकडा गांव में ईख के खेत में शव ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस के अनुसार सोनू त्यागी विक्की त्यागी गैंग का शॉप शूटर था। कुछ माह पूर्व  पुलिस ने लूट की योजना बनाते समय गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटकर  आया था। देर शाम  ईख के खेत मे शव बरामद किया गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम पर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाजपा नई मंडी मंडल की बूथ कमेटी ने किया बूथ को मजबूत करने के लिए मेरा बूथ सबसे मजबूत का आव्हान


मुजफ्फरनगर । संगठन के आदेशानुसार जिलाध्यक्ष  विजय शुक्ला के आह्वान पर आज दिनाँक 05-09-2021 को  सीमा शर्मा धर्मपत्नी स्व० श्सुनील शर्मा (सभासद वार्ड-25) के निवास अवध विहार पर नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर की अध्यक्षता में "शक्ति केन्द्र-अग्रसेन विहार", राजवंशी धर्मशाला व लक्ष्मण विहार के समस्त बूथों का बूथ सत्यापन का कार्य किया गया। नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष  राजेश पाराशर ने "मेरा बूथ सबसे मजबूत" का आह्वान करते हुए बताया कि पार्टी संगठन के आदेशानुसार हमें प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक बूथ कमेटी को मजबूत करना होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से मण्डल उपाध्यक्ष बशेश्वर दयाल, रामकिशन शर्मा, शक्ति केन्द्र संयोजक राकेश सिसौदिया, सभी सम्मानित बूथ अध्यक्ष संजय गुप्ता, मनीष त्यागी, महेश शर्मा, तेजपाल सैनी, जगपाल, नवीन सैनी, मण्डल सह मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा शुभम शर्मा, मण्डल मंत्री युवा मोर्चा अर्ष सिंघल व सागर सैनी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।




आज का पंचांग एवँ राशिफल 06 सितंबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 06 सितम्बर 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास-भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - चतुर्दशी सुबह 07:38 तक तत्पश्चात अमावस्या*

⛅ *नक्षत्र - मघा शाम 05:52 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*

⛅ *योग - शिव सुबह 06:55 तक तत्पश्चात सिद्ध*

⛅ *राहुकाल - सुबह 07:57 से सुबह 09:30 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:24* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:49*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - पिठोरी -दर्श- कुशग्राहिणी अमावस्या, शिव पार्थेश्वर पूजन समाप्त, शिव पूजन समाप्त, सोमवती अमावस्या (सुबह 7:39 से 7 सितंबर सुबह 6:22 तक) अहिल्याबाई होल्कर पुण्यतिथि (ति.अ.) अमावस्या क्षय तिथि*

 💥 *विशेष - चतुर्दशी और अमावस्या के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *सोमवती अमावस्याः दरिद्रता निवारण* 

🙏🏻 *सोमवती अमावस्या के पर्व में स्नान-दान का बड़ा महत्त्व है।*

😌 *इस दिन भी मौन रहकर स्नान करने से हजार गौदान का फल होता है।*

🌳 *इस दिन पीपल और भगवान विष्णु का पूजन तथा उनकी 108 प्रदक्षिणा करने का विधान है। 108 में से 8 प्रदक्षिणा पीपल के वृक्ष को कच्चा सूत लपेटते हुए की जाती है। प्रदक्षिणा करते समय 108 फल पृथक रखे जाते हैं। बाद में वे भगवान का भजन करने वाले ब्राह्मणों या ब्राह्मणियों में वितरित कर दिये जाते हैं। ऐसा करने से संतान चिरंजीवी होती है।*

🌿 *इस दिन तुलसी की 108 परिक्रमा करने से दरिद्रता मिटती है।*

🙏🏻 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷

🏡 *घर में हर अमावस्या अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।*

      🙏🏻 **

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अमावस्या* 🌷

🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है (विष्णु पुराण)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷

🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*

🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*

🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बनालें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*

🔥 *आहुति मंत्र* 🔥

🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*

🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*

🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*

🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*

🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*


 📖 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत


17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी


प्रदोष


सितंबर 2021: प्रदोष व्रत


18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

 20 सितंबर सोमवार भाद्रपद


अमावस्या


07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपके पारिवारिक बिजनेस के लिए आपको अपने जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी, उनका सहयोग व सानिध्य जी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया है, तो आज उसके परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा और आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपके बिजनेस का कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है जिसे देखकर आप खुश होंगे। आज आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिसमें आपकी कुछ नए मित्रों से मुलाकात भी होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार की सफलता देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के किए गए प्रयासों में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। माता पिता के सहयोग से किए गए कार्यों में आज आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। शासन व सत्ता का गठजोड़ भी आज आपको मिलता दिख रहा है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभल कर चलने वाला रहेगा। आज यदि आपने अपनी व्यापार मे किसी डील को फाइनल करने का सोचा है, तो बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो भविष्य मे यह आपको कोई भारी नुकसान भी करवा सकती है। नौकरी कर रह जातको को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आशातीत सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। आज आप अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप किसी संपत्ति की खरीदारी में लगे हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज आप अपनी संतान के दायित्वों की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे और उनकी तरक्की देखकर प्रसन्न होगे। सायंकाल के समय आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। सायंकाल के समय आज आपकी किसी अप्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसमें आपको कोई अहम जानकारी भी प्राप्त होगी।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने व्यापार में आमदनी के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे, लेकिन आज आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा क्योंकि यह आपको मान सम्मान दिलवाएगी। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपके नये शत्रु उत्पन्न होंगे। भाई की मदद से आज आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। साझेदारी में यदि किसी व्यापार किया हुआ है, तो आज उसमें भी लाभ मिलेगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। रोजगार और व्यापार में जारी प्रयासों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी, लेकिन आपको अपने आलस्य को दूर भगा कर मेहनत करनी होगी, अभी आप अपने व्यापार की प्रगति को आगे बढा पाएंगे। यदि कोई कानूनी मुकदमा चल रहा है, तो दोपहर बाद उसमें आपको जीत मिल सकती है। परिवार में यदि आपका अपने भाई व बहन से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह आज पिताजी के सहयोग से सुलझेगा और आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन मे नयी ऊर्जा का संचार होगा।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आप के चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। घर परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है, जिससे परिवार की खुशियां बढ़ेगी। यदि आपके व्यापार में लंबे समय से लेनदेन की समस्या चली आ रही थी, तो आज उस समस्या का समाधान खोजने में आप कामयाब रहेंगे। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ मे आने से भी आज आपको प्रसन्नता होगी, जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों की सभी महत्व कक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी प्रकार की उलझन लेकर आयेगा, लेकिन वह व्यर्थ की होगी। यदि आपके परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, लेकिन सायंकाल तक वह परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की मदद से समाप्त हो जाएगी। संतान को आज सामाजिक कार्य कर देख मन में प्रसन्नता होगी। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने माता-पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज आप जिस में कार्य को करेंगे, उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने का मन बनाया है, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। व्यापार कर रहे लोग यदि आज जोखिम उठाना चाहते हैं, तो दिल खोल कर उठाये क्योंकि भविष्य में वह इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अपने गुरुजनों की मदद से वह उनका समाधान भी निकालेंगे। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी कार्य करेंगे, वह आपको भरपूर लाभ देगा। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में आज आपको सफलता मिलेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ ऐसे प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में आज आप भाग लेंगे। संतान के किसी किए गए कार्य से आज आपको निराशा हो सकती है। जीवन साथी के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको किसी को भी धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी में आज आपके कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न होंगे लेकिन आप अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जो भी कार्य करेंगे, वह आपको सफलता अवश्य देगा। यदि आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं क्योंकि उसमें वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज का दिन आपका काफी व्यस्तता में बीतेगा, लेकिन फिर भी आप अपने परिवार के सदस्य के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। गृहस्थ जीवन में यदि कुछ समय से कोई अवरोध चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। आज आपकी 

 क्षेत्रों की यात्रा का प्रबल होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लेनदेन करने से आपको बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपको बाद मे पछताना पड़ सकता है। आज आपको अपनी संतान के विवाह की चिंता सता सकती है।


दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78



 

शुभ वर्ष : 2022, 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

रविवार, 5 सितंबर 2021

यूपी में प्राइवेट शिक्षकों का वेतन भी अब खाते में सीधा जाएगा


लखनऊ । प्राइवेट शिक्षकों को राहत देते हुए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने रविवार को शिक्षक दिवस के मौके पर घोषणा की कि सभी वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को वेतन का भुगतान अब उनके बैंक खाते में कराया जाएगा। प्रबंध तंत्र द्वारा उन्हें कम वेतन दिए जाने की शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 

डॉ. शर्मा गोमती नगर स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल के सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रदेश के दो शिक्षकों, वर्ष 2019 में राज्य अध्यापक पुरस्कार व मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार प्राप्त करने वाले 17 शिक्षकों तथा उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में चयनित जिले के 75 शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वित्त विहीन विद्यालयों में फीस से होने वाली आय का 80 फीसदी हिस्सा वेतन मद में व्यय किए जाने की व्यवस्था है।

अक्सर ऐसी शिकायतें मिलती हैं कि इन विद्यालयों के शिक्षकों को कम वेतन दिया जाता है और नियमित रूप से नहीं दिया जाता है। खाते में वेतन भुगतान की व्यवस्था होने से इस समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से मृत वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने पर भी विचार किया जा रहा है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

किसान नहीं दलाल हैं परेशान : योगी आदित्यनाथ


वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परेशानी किसानों को नहीं उनके नाम पर दलाली करने वालों को हो रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए आजादी के बाद पहली बार सबसे ज्यादा काम हुए हैं। केंद्र की तरफ से कृषि सिंचाई योजना हो या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि या खेती किसानी के क्षेत्र में तकनीक को बढ़ाने के तमाम काम हुए। जिन्हें यह काम पसंद नहीं वो लोग किसानों को मोहरा बनाकर गुमराह कर रहे हैं। आज किसान परेशान नहीं है। किसानों के नाम पर दलाली करने वाले लोग परेशान हैं। 

एक समाचार पत्र के आयोजन में सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले किसान आत्महत्या कर रहे थे लेकिन हमारी सरकार आने के बाद आत्महत्याएं बंद हैं। हमारी सरकार बनने के बाद आत्महत्या का कारण पता किया तो मालूम हुआ कि किसानों को लागत नहीं मिल रही है। क्रय केंद्र नहीं चल रहे हैं। सबसे पहले सरकार ने किसानों के कर्ज माफी का काम किया। पहली बार किसानों से सीधे क्रय करने और उनका दाम सीधे उनके एकाउंट में देने का काम किया गया।

राकेश टिकैत के आरोपों पर सीएम योगी ने कहा कि गन्ना किसानों का सबसे ज्यादा बकाया हम लोगों ने दिया। रमाला चीनी मिल बंद होने के कगार पर थी, हमारी सरकार ने नई लगवाई। सपा-बसपा ने बंद चीनी मिलों को बेच दिया था। हम लोगों ने बंद चीनी मिलों को चलाने का काम किया है। चीनी मिलें केवल गन्ना पेरने तक सीमित न रहें, उसका भी प्रयास किया। चीनी मिलों को एथनाल प्लांट लगाने की अनुमति दी। 2021-2022 तक की 84 फीसदी तक के गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया गया है। नया सीजन आने तक भी उनका मूल्य मिल जाएगा।  

मुलायम सिंह यादव का बिना नाम लिये सीएम योगी ने कहा कि धरती पुत्र आए और बेदखल हो गए। किसानों के लिए कुछ नहीं किया। बाण सागर परियोजना मोरारजी के समय से लटकी थी। आज पूरी होने जा रही है। हजारों किसानों को इसका लाभ होगा। अब्बा जान के सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री ने राममंदिर का शिलान्यास किया था। कुछ लोग उसके खिलाफ थे। लोग बोलते थे कि परिंदा पर नहीं मार सकता। कुछ लोग उस समय गोली चला रहे थे। उस समय वोट बैंक की जो राजनीति हुई, वह नहीं होती तो इतना खून खराबा नहीं होता। आपको मुस्लिम वोट चाहिए लेकिन अब्बा जान से परेशानी है। जनता को इनकी वास्तविकता का पता चल गया है। जो लोग राम कृष्ण को नकारते थे अब कहते हैं कि वह हमारे हैं।

पत्नी की पीट पीट कर हत्या कर दी

 


मुजफ्फरनगर। बुढाना के मोहल्ला करबला रोड पर पति द्वारा की गई पिटाई से पत्नी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक जनपद मेरठ के कस्बा सरधना निवासी नसीम की पुत्री खुशनुमा का विवाह करीब 8 वर्ष पूर्व बुढ़ाना के मोहल्ला करबला रोड निवासी वसीम पुत्र यासीन के साथ हुआ था। रविवार सुबह करीब 5 बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। जिसमें पत्नी खुशनुमा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया व आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। घटना के संबंध में पुलिस ने कोई तहरीर आने से इनकार किया है।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...