सोमवार, 6 सितंबर 2021

तुला राशि में शुक्र : किसे करेंगे मालामाल


जीवन में सुख, धन, वाहन, प्रेम का प्रतीक शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी ग्रह है। मीन इसकी उच्च राशि है तो कन्या नीच राशि है। 6 सितंबर को शुक्र अपनी ही राशि तुला में प्रवेश कर चुका है और 2 अक्टूबर तक इसी राशि में मौजूद रहेगा। जानिए शुक्र का यह परिवर्तन तमाम राशियों को प्रभावित करेगा। जानिए अपनी राशि पर प्रभाव। 

मेष:  आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे। पदोन्नति की संभावनाएं दिख रही हैं। बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापार में आपको लाभ प्राप्त होगा। धन का निवेश करने के लिए समय अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। शादीशुदा लाइफ आपकी अच्छी रहेगी। शादी के आपको अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

वृषभ: आपको अपने प्रयासों का अच्छा फल प्राप्त हो सकेगा। नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन में वृद्धि होने के प्रबल आसार रहेंगे। करियर के लिहाज से समय काफी अच्छा है। आर्थिक रूप से आप खुद को सक्षम महसूस करेंगे। फालतू पैसा खर्च करने से बचें। विवाहित जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तर्क-वितर्क से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन:  लव लाइफ अच्छी रहेगी। आपके प्रयास अच्छे होंगे जो आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे। नौकरी में बदलाव करने के लिए समय अच्छा है। आर्थिक मामलों में इस दौरान आपको सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से समय काफी अच्छा रहने वाला है।

कर्क:  वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों के साथ आपका किसी न किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। इस दौरान आपको कड़ी मेहनत से ही सफलता प्राप्त होगी। यह गोचर प्यार और रोमांस के लिए बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ इस दौरान आपके रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

सिंह:  आपको सहयोगियों और अधीनस्थों का पूरा सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। नए दोस्त बन सकते हैं। विवाहित जातकों के जीवन के लिए ये गोचर काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या: धन लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना रहेगी। आप धन निवेश करने में सक्षम होंगे। आर्थिक रूप से यह अवधि आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की जमकर तारीफ होगी।

तुला: पेशेवर जीवन में आपको सफलता मिलेगी। इस अवधि में लाभ कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लव लाइफ के लिए ये गोचर शानदार रहेगा।

वृश्चिक: खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। बाहर का खाना खाने से बचें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

धनु: कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। वरिष्ठों से अच्छे प्रदर्शन के लिए आपको पुरस्कार मिल सकता है। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने के आसार रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से ये समय अच्छा रहेगा।

मकर: आपको करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने प्रयासों में सफलता हासिल होगी। लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कोई करीबी रिश्ता खराब हो सकता है। यदि नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं तो ये समय इस काम के लिए अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है। प्रेम जीवन में भी आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।


कुंभ: आपको आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। विभिन्न स्रोतों के माध्यम से आपको अपनी आय बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी पेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से काम की सराहना और वाहवाही मिल सकती है। व्यापार में आपको धन लाभ होने के आसार रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।

मीन:  जल्दबाजी से बचें। काम की जिम्मेदारियां कार्यक्षेत्र में बढ़ सकती हैं। सिंगल जातकों को इस दौरान अपना साथी मिल सकता है। स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...