
🌞 ~ *आज का न्पचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 16 जून 2020*
⛅ *दिन - मंगलवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*
⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - एकादशी पूर्ण रात्रि तक*
⛅ *नक्षत्र - अश्विनी पूर्ण रात्रि तक*
⛅ *योग - शोभन दोपहर 01:43 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*
⛅ *राहुकाल - शाम 03:49 से शाम 05:30 तक*
⛅ *सूर्योदय - 05:58*
⛅ *सूर्यास्त - 19:20*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - एकादशी वृद्धि तिथि*
💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है lराम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*
💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*
💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*
💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*
💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *योगिनी एकादशी* 🌷
➡ *16 जून 2020 मंगलवार को प्रातः 05:41 से 17 जून बुधवार को सुबह 07:50 तक एकादशी है ।*
💥 *विशेष - 17 जून बुधवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*
🙏🏻 *योगिनी एकादशी (महापापों को शांत कर महान पुण्य देनेवाला तथा 88000 ब्राह्मणों को भोजन कराने का फल देनेवाला व्रत)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
यदि दुकान की बिक्री में वृद्धि नहीं हो रही हो, तो प्रत्येक शनिवार को प्रातःकाल दुकान के मंदिर में कोई भी नमकीन चीज चढ़ाएं और सूर्यास्त के बाद इसे काले कुत्ते को खिला दें। यह उपाय सात शनिवार लगातार करें, दुकान की बिक्री में वृद्धि होगी
🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷
⏰ *घड़ी*
*खराब घड़ी घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। यदि घड़ी सही नहीं होगी परिवार के सदस्य कार्य पूर्ण करने में बाधाओं का सामना करेंगे और काम निश्चित समय में पूर्ण नहीं हो पाएगा।*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *आपत्तिनिवारण के लिए ‘शिवसूत्र’ मंत्र* 🌷
🙏🏻 *जिस समय आपत्तियाँ आ धमकें, उस समय भगवन शिव के डमरू से प्राप्त १४ सूत्रों को अर्थात् ‘शिवसूत्र’ मंत्र को एक श्वास में बोलने का अभ्यास करके इसका एक माला (१०८ बार) जप प्रतिदिन करें| कैसा भी कठिन कार्य हो, इससे शीघ्र सिद्धि प्राप्ति होती है| ‘शिवसूत्र’ मंत्र इस प्रकार है-*
🌷 *‘अइउण, ॠलृक्, एओड़्, ऐऔच्, हयवरट्, लण्, ञमड़णनम्, झभञ्, घढधश्, जबगडदश्, खफछठथ, चटतव्, कपय्, शषसर्, हल्|’*
➡ *इसी मंत्र के अन्य प्रयोग निम्नानुसार है-*
👉🏻 *१. बिच्छू के काटने पर इन सूत्रों से झाड़ने पर विष उतर जाता है|*
👉🏻 *२. जिस व्यक्ति में प्रेत का प्रवेश आया हो, उस पर उपरोक्त सूत्रों से अभिमंत्रित जल के छीटें मारने से प्रवेश छूट जाता है तथा इन्हीं सूत्रों को भोजपत्र पर लिख कर गले मे बाँधने से अथवा बाजू पर बाँधने से प्रेतबाधा दूर हो जाती है|*
👉🏻 *३. ज्वर, तिजारी (ठंड लगकर तीसरे दिन आनेवाला ज्वर), चौथिया (हर चौथे दिन आनेवाला ज्वर) आदि में इन सूत्रों द्वारा झाड़ने-फूँकने से ज्वर उतर जाता है| अथवा इन्हें पीपल के एक बड़े पत्ते पर लिखकर गले या हाथ पर बाँधने से भी ज्वर उतर जाते हैं|*
👉🏻 *४. मिर्गी(अपस्मार) होने पर भी इन सूत्रों से झाड़ना चाहिए तथा अभिमंत्रित जल प्रतिदिन पिलाना चाहिए|*
🙏🏻🌺🙏
🌞 *~* *पंचक*
*10 जून मध्यरात्रि बाद 3.40. से*
*15 जून मध्यरात्रि बाद 3.18 बजे तक!*
*एकादशी:*
*जून 2, मंगलवार, निर्जला एकादशी, ज्येष्ठा, शुक्ला एकादशी*
*शुरू – 14:57, जून 01.*
*खत्म – 12:04, जून 02.*
*प्रदोष व्रत जून 3, 2020, बुधवार,*
*ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी*
*आरंभ- 09:05 AM, जून 03 और समाप्ति- 06:06 AM, जून 04.*
*प्रदोष व्रत जून 18, 2020, गुरुवार*
*आषाढ़, कृष्ण त्रयोदशी*
*आरंभ- 09:39 AM, जून 18 और समाप्ति- 11:01 AM, जून 19.*
*अमावस्या:*
*21 जून 2020 रविवार, को आषाढ़ अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 20 जून सुबह 11 बजकर 52 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 21 जून सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।*
*पूर्णमासी:*
*5. जून 3:15 AM से*
*6. जून 12:42 AM तक*
*(व्रत पूर्णमासी, 5. जून 2020.)*
मेष
आज के दिन आपके मन में तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है। मन में बहुत से विचार चल रहे हैं किन्तु उन्हें लागू नहीं कर पा रहे हैं जिस कारण दुविधा हो सकती है। दूसरों पर भरोसा करना सीखें। परफेक्शन पर इतना ध्यान न दें की उससे आपके स्वास्थ्य, मन की शान्ति और रिश्तों पर भी नकारात्मक असर हो। सकारात्मक दृष्टिकोण रखने का प्रयास करें।
वृष
आज अगर किसी के लिए मन में कड़वाहट हो तो उसे माफ़ ज़रूर करें। इससे आपकी सेहत बेहतर होगी और आपके कर्म अच्छे होंगे। व्यर्थ चिंता न करें। परिस्थिति जल्द ही अनुकूल ही जाएगी। परिस्थिति के प्रति अनासक्ति का भाव रखें, इससे आपको लाभ होगा। नकारात्मक सोच से बचें और नकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तियों से भी दूर रहें। किसी भी स्थिति में निर्णय लेने से पहले थोड़ा इंतज़ार करलें तो अच्छा रहेगा।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए अपनी योजनाओं पर दोगुनी शक्ति लगाकर काम करने का है। अगर आप थोड़ी भी टालमटोल करेंगे तो, अवसर हाथ से निकल सकते हैं। आज मन और मस्तिष्क में एक नई ऊर्जा बनी रहेगी, इसे उचित दिशा में लगायें तो सफलता मिलेगी। जो भी अपने जीवन में चाहते हैं उसके लिए यूनिवर्स या ईश्वर को धन्यवाद दें और चमत्कार देखें। आज आपको कई अवसर ऐसे मिल सकते हैं जिनसे जीवन में उन्नति हो सकती है।
कर्क
आज आप किसी बात को लेकर परेशान रह सकते है। लेकिन, उसका ज्यादा तनाव ना लें, जल्द ही हल मिलेगा। आपका आज काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है, इसका उपयोग अपना काम करने में करें। अपने व्यापार या व्यवसाय के बारे में गंभीरता से विचार करें। मन से किसी भी प्रकार के भय को मिटा दें। आप जैसा चाहते हैं आपके जीवन में वैसे बदलाव जल्द ही आयेंगे।
सिंह
आज का दिन आपके लिए अपनी क्रिएटिविटी का पूरा उपयोग करने का है। इस ऊर्जा को उचित दिशा प्रदान करेंगे तो लाभ होगा। इसके साथ साथ आज यह भी आवश्यक है की आप प्रयास करने के साथ प्रयास को फलित होने का भी मौका दें। धैर्य और संयम से काम लें। धन लाभ के योग हैं। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। केवल अपने व्यवहार में संयम बनाएं रखें।
कन्या
आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का हल जल्द ही मिलेगा। जीवन में उन्नति करना चाहते हैं और लक्ष्य भी बनाएं हुए हैं, परन्तु प्रयास की कमी है जिस कारण आपको कई बार निराश होना पड़ा है। यह दिन आपके लिए कई बदलाव ला रहा है। इसका पूरा फायदा उठाने के लिए आज से ही अपने प्रयास में कोई कमी न होने दें।
तुला
आज के दिन आप अपना काम में फोकस बनाए रखें। अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। कुछ लोग आपको गलत सलाह देने या रास्ते से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। कुछ परिस्थितियां आपको डरा भी सकती हैं। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, जितना उसके लिए परेशान होंगे उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।
वृश्चिक
आज का दिन कुछ चुनौतियों और परेशानियों से भरा रह सकता है। किसी बात की चिंता करने की बजाय उसका हल निकालने का प्रयास करें। सब कुछ जानते बूझते हुए चुप न रहें नहीं तो इससे आपका और आपके प्रियजनों का नुकसान हो सकता है। आज निजी जीवन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह अवश्य करें। आज अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें।
धनु
आज आपको जीवन में सबकुछ सकारात्मक रह सकता है। सही समय पर आपके पास आपकी ज़रुरत के संसाधन प्राप्त हो जाते हैं। कमी केवल इस विचार में है की जीवन में आप जो पान चाहते हैं उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी और कमी हो सकती है। इस विचार को छोड़कर यदि मेहनत करेंगे तो सफलता जल्द ही प्राप्त होगी। अपने विचारों को कमी की बजाय सम्पन्नता पर फोकस रखें।
मकर
आज की परिस्थितियां कुछ हद तक आपके विपरीत रह सकती हैं। असंतोष और परेशानी बनी रह सकती है। परिस्थिति में बदलाव हो रहा है, इसके साथ अपने आप को भी बदलने का प्रयास करें नहीं तो आपके अड़ियल स्वभाव के कारण आप अपना नुकसान कर सकते हैं। रिश्तों में भी दूसरों का नजरिया देखने का प्रयास करें तभी कोई मसला हल होगा। प्रेमी या प्रेमिका से आज किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।
कुंभ
आज के दिन आपको अपने जीवन के लक्ष्य को लेकर मन में कुछ कन्फ्यूजन बना रह सकता है। आप में भरपूर योग्यता होते हुए भी आप अपना कौशल पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे जिससे मन में असंतोष की भावना होती है। यदि आपके कुछ सपने हैं तो उन्हें पूरा करने के लिए आज कोई कदम अवश्य उठाएं, चाहे वह कितना ही छोटा हो। इससे आपकी ऊर्जा को उचित दिशा मिलेगी।
मीन
आज का दिन आपके लिए लिए मिलाजुला असर देने वाला रहेगा। दिन की शुरुआत आज किसी नुकसान के साथ हो सकती है लेकिन फिर लाभ वाली स्थिति बनेगी। आज धन संबंधी कोई बुरी खबर मिल सकती है। किसी प्रकार का कोई नुकसान हो सकता है, सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें और यदि कोई उधार लिया हुआ है तो उसे जल्द से जल्द उतारने का प्रयास करें। आज किसी प्रकार का दान अवश करें।
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2023
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।