टीआर ब्यूरो l
मुजफ्फरनगर l सिसौली में होली चौक पर अपने समर्थकों के साथ भौराकलां पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा के नेता नितिन बालियान को भौराकलां पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ पहुंचकर घेराबंदी करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व रविवार की देर सायं गिरफ्तार भाजपा कार्यकर्ता उसके भाई व अन्य व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने अपहरण समेत पुलिस से धक्कामुक्की व सरकारी कार्य में बाधा डालने की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। सीजेएम कोर्ट में पेशी के बाद भाजपा नेता को फिलहाल न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उधर गिरफ्तार भाजपा नेता ने अपनी गिरफ्तारी के लिए भाजपा विधायक उमेश मलिक पर सीधा आरोप लगाया है। विधायक ने इस मामले में आरोपों को खारिज किया और कहा कि इससे उनका लेना देना नही हैं।
आम तोड़ने पर एक व्यक्ति को बंधक बनाने व पुलिस से धक्कामुक्की का आरोप सिसौली निवासी जगमेहर पुत्र भोपाल सिंह के पेड़ से गिरे आम को गांव के हरबीर कश्यप द्वारा चुग लिया गया। इसकी जानकारी जगमेहर को को हुई तो वह हरबीर के घर पहुंच गए और पेड़ से आम तोड़ने का आरोप लगाया। इसके बाद जगमेहर व भाजपा नेता नितिन बालियान हरबीर कश्यप को उसके घर से अपने घर फैसले के लिए ले गए। उधर हरबीर के पुत्र ने अपने पिता को ले जाते देखकर डायर 112 व भौराकलां थानाध्यक्ष को फोन से सूचना दी। सूचना मिलने पर भौराकलां थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना जगमेहर के मकान पर फोर्स लेकर पहुंचे और हरबीर कश्यप के बारे में जानकारी की। हरबीर उन्हें वहीं मिला। भौराकलां थानाध्यक्ष हरबीर को मुक्त कराकर अपने साथ ले जाना चाहते थे लेकिन जगमेहर व नितिन बालियान ने हरबीर को नही ले जाने दिया। पुलिस को देखकर दोनों पक्षों ने फैसला कर लिया जिसमें हरबीर से भूलवश आम लेने की बात लिखाते हुए दोनों पक्षों में आपस में फैसला होने की बात का उल्लेख किया गया तथा किसी पक्ष द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नही किए जाने की बात भी लिखी गई। भौराकलां पुलिस से धक्कामुक्की कीसिसौली। फैसले के बाद भी भौराकलां पुलिस को हरबीर को नही ले जाने दिया गया। जब भौराकलां थानाध्यक्ष हरबीर को कब्जे में लेकर पूछताछ करने का प्रयास करने लगे तो वहां पर उपस्थित भाजपा नेता समेत आठ दस लोगों ने पुलिस से धक्कामुक्की कर दी। इसके बाद मामला बढता देखकर जगमेहर ने हरबीर को छोड दिया। इसके बाद भौराकलां थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना ने अपनी ओर से जगमेहर पुत्र भौपाल के साथ ही भाजपा नेता नितिन बालियान व उसके भाई सचिन के खिलाफ नामजद व 8-10 अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 364, 452, 506, 504, 332, 353, 147, 342, 188 और आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की धारा 7, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 56, महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया।
आधी रात में दबिश, सुबह धरने से गिरफ्तारी पर गर्माई राजनीति सिसौली। भौराकलां पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ रात में भाजपा नेता नितिन बालियान के यहां दबिश दी। हालांकि वह अपने घर पर नही मिले। पर दबिश से राजनीति गर्मा गई। भाजपा नेता नितिन बालियान से सूचना पाकर भाजपा के एक सक्रिय जिला स्तरीय पदाधिकारी ने रात में ही एसएसपी अभिषेक यादव से बात की और भाजपा नेता के घर पर दबिश विरोध जताया। उधर इस मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान तक भी रात में ही खबर पहुंची। हालांकि उन्होंने इसमें कोई हस्तक्षेप नही किया। जबकि क्षेत्रीय भाजपा विधायक उमेश मलिक का फोन ही रात में नो रिप्लाई रहा। पुलिस ने रात में भाजपा नेता की तलाश की लेकिन वह नही मिले। इसके बाद नामजद किए गए भाजपा नेता नितिन बालियान ने सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक उमेश मलिक पर ही अपने घर दबिश दिलाने का आरोप लगाया। उन्होंने सुबह नामजद जगमेहर व अन्य समर्थकों के साथ सिसौली में होली चौक पर भोराकलां पुलिस के खिलाफ धरना देना शुरू कर दिया। इसकी खबर लगते ही भौराकलां पुलिस आसपास के थानों की पुलिस के साथ वहां पहुंची और धरने के बीच से ही भाजपा नेता नितिन बालियान को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें दोपहर बाद सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। भाजपा विधायक ने कहा उनका इस मामले से कोई मतलब नहीकोर्ट में पेशी से पूर्व भी भाजपा नेता नितिन बालियान ने विधायक उमेश मलिक के इशारे पर उनकी गिरफ्तारी किए जाने का आरोप लगाया। इससे पूर्व सिसौली में गन्ना किसान ओमपाल की आत्महत्या के बाद उसके गन्ने की मिल में आपूर्ति नही होने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता नितिन मलिक ने ही भौराकलां पुलिस का शव उठाने का विरोध किया था। उस समय भी उनकी भौराकलां थानाध्यक्ष से गर्मागर्मी हुई थी। इस मामले को उसी प्रकरण से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल पुलिस में उस व्यक्ति ने कोई रिपोर्ट दर्ज नही कराई जिसे बंधक बनाने का आरोप है।
थानाध्यक्ष ने इस मामले में अपनी ओर से ही रिपोर्ट दर्ज की और दोनों पक्षों के फैसले को नही माना। पुलिस ने अपनी एफआईआर में उल्लेख किया कि उन्होंने हरबीर से जबदस्ती फैसला कराया है। जबकि उक्त व्यक्ति ने ऐसा कोई आरोप नही लगाया। हालांकि भाजपा विधायक उमेश मलिक ने सिसौली में नितिन बालियान की गिरफ्तारी से अपने को अलग करते हुए कहा कि उनका इससे कोई मतलब नही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि नितिन बालियान भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता है। नितिन बालियान सिसौली चेयरमैन पद का चुनाव भी लड़ चुका है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें