मंगलवार, 16 जून 2020

लद्दाख में हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद, चीन के 43 सैनिक ढेर

टीआर ब्यूरो l



 


नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में गालवान घाटी में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिकों की शहीद हो गए हैं। सरकार के सूत्रों से हवाले इस बात की जानकारी दी है। हालांकि चीन की क्षति के बारे में सटीक संख्या की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि कहा है कि गया है कि चीन को भी नुकसान का सामना करना पड़ा है।


इससे पहले आज विदेश मंत्रालय ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प क्षेत्र में ''यथास्थिति" को एकतरफा तरीके से बदलने के चीनी पक्ष के प्रयास के कारण हुई। मंत्रालय ने कहा है कि पूर्व में शीर्ष स्तर पर जो सहमति बनी थी, अगर चीनी पक्ष ने गंभीरता से उसका पालन किया होता तो दोनों पक्षों की ओर जो हताहत हुए हैं उनसे बचा जा सकता था।


वहीं सूत्रों के हवाले से बताया है कि चीन के 43 सैनिकों को नुकसान पहुंचा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...