शनिवार, 21 अक्टूबर 2023

डीएम और एसएसपी ने सुनी समस्याएं

मुजफ्फरनगर। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा तहसील खतौली पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

 जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा तहसील खतौली मुजफ्फरनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।खतौली तहसील पर आयोजित उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी खतौली,  उपजिलाधिकारी खतौली सहित प्रशासन, पुलिस व राजस्व व अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

मावे की चार गाड़ियां पकड़ी, सैंपल जांच के लिए भेजे

मुजफ्फरनगर । हरिद्वार व अन्य उत्तराखंड के अन्य स्थानों को भेजे जा रहे मावे से भरी 4 गाड़ियों पर सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सैंपलिंग की बड़ी कार्यवाही से मावा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। 

रामलीला टीला में मावे से भरी चार गाड़ियों पर खाद्य विभाग व सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने छापेमारी कर मावे के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिये। इलाके में नकली मावे के धंधे को लेकर आ रही सूचना पर आज खाद्य विभाग व सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने छापेमारी करते हुए चार गाड़ियों में रखे मावे को कब्जे में लेकर उनके सैंपल लिए गए। रामलीला टीला क्षेत्र पर रोजाना गाड़ियों से मावा हरिद्वार दूसरे जनपदों में सप्लाई किया जा रहा है। छापे की सूचना पर मावा  व्यापारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर दर्जनों मावा व्यापारी पहुंच गए।

शहीद पुलिसकर्मियों को एसएसपी संजीव सुमन ने दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों का स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

जनपद मुजफ्फरनगर में प्रत्येक वर्ष की भाँति पुलिस स्मृति दिवस जनपदीय पुलिस लाइन में मनाया गया। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम गार्द द्वारा विगत 01 वर्ष में कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को सलामी दी गयी तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आत्म बलिदान करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महोदय द्वारा आत्म बलिदान करने वाले पुलिस कर्मियों की शौर्य गाथा सुनाते हुए कहा कि कर्तव्य पालन में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीरों के पराक्रम से प्रदेश का सम्पूर्ण पुलिस बल गौरवान्वित है तथा उनके परिवार को आश्वस्त करता हूं कि उत्तर प्रदेश पुलिस सदैव उनके साथ है।

*विगत 01 वर्ष में कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले पुलिस कर्मियों के नाम-*

*1.* स्व0 सन्दीप सिंह, आरक्षी नागरिक पुलिस पीएनओ 182030316, जनपद प्रयागराज।

*2.* स्व0 राघवेन्द्र सिंह, आरक्षी नागरिक पुलिस पीएनओ 162730630, जनपद प्रयागराज।

*3.* स्व0 भेदजीत सिंह, आरक्षी नागरिक पुलिस पीएनओ 212371484, जनपद जालौन।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन महोदय सहित पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक देहात श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह, आईपीएस श्रीमती कल्पना सक्सेना व समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी व समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को याद कर उन्हें पुष्प चक्र व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि व शोक सलामी दी गयी। श्रद्धांजलि व शोक सलामी के पश्चात कर्तव्य पालन में आत्म बलिदान करने वाले वीर पुलिसकर्मियों की स्मृति में समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा 02 मिनट का मौन धारण किया गया।  इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित समस्त पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*रामपुरी रामलीला में भरत मिलाप व सीता हरण की लीलाओं का मंचन*

मुजफ्फरनगर। श्री रामलीला कमेटी रामपुरी मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में हो रहे श्री रामलीला मंचन में 20 अक्तूबर 2023 आठवें दिन के मंचन में भरत मिलाप और सीताहरण का बड़ा मनोहर चित्रण कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें प्रभु श्रीराम के वनवास का समाचार सुनकर भरत जी का कैकई को बहुत खरी खोटी सुनना और शत्रुघ्न जी द्वारा मंथरा को लात मारकर महल से बाहर निकाल देने की लीला का बड़ा अच्छा मंचन प्रस्तुत किया गया और वन पहुंचकर भरत जी द्वारा प्रभु श्रीराम जी से मिलकर उनकी चरण पादुका लेकर आने का बड़ा ही भाव विभोर कर देने वाला दृश्य प्रस्तुत किया गया और सरूपनखा का वन में आकर राम लखन से शादी का प्रस्ताव रखना लक्ष्मण द्वारा सरूप नखा की नाक काट लेना और सरूपनखा के कहने पर खर दूषण का वन में जाकर राम लखन से युद्ध करना और प्रभु श्री राम द्वारा खर - दूषण का वध करना उसके पश्चात रावण द्वारा मारीच को सोने के हिरण के रूप में भेजकर सीता जी का हरण करने का दृश्य प्रस्तुत किया गया श्री राम के अभिनय में शिवम त्यागी जानकी जी के अभिनय में श्याम त्यागी लक्ष्मण जी के अभिनय में रवी धीमान और भरत जी का अभिनय श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष के पुत्र शौर्य सिंह ने किया शत्रुघ्न का अभिनय आर्यन वर्मा ने किया , खर का अभिनय निखिल शर्मा ने और दूषण का अभिनय सक्षम त्यागी ने किया और रावण का बहुत सुंदर अभिनय अमरीश पांडे उर्फ चंचल पाण्डे के द्वारा प्रस्तुत किया गया, मंचन का शुभारंभ भाजपा नेता श्रीमोहन तायल  वार्ड 21 सभासद रजत धीमान विजय जोशी विपिन शर्मा मनोज लेमन के द्वारा सीता काटकर प्रभु श्री गणेश जी की आरती रामायण जी की आरती और प्रभु श्री राम की आरती कर शुभारंभ किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से चौधरी शक्ति सिंह अध्यक्ष श्री रामलीला कमेटी के साथ दिवाकर त्यागी कोषाध्यक्ष नीरज कौशिक महामंत्री प्रमोद पाल संरक्षक गगन जिंदल ज्ञानेंद्र तिवारी कपिल कौशिक मयंक शर्मा हर्ष शर्मा नवीन धीमान कार्तिक अभिषेक शर्मा रुपेश आदि के साथ-साथ रामपुरी की जनता उपस्थित रहे। 

शनिवार को इन राशियों पर होगी कृपा शनिदेव की

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️  *दिनांक - 21 अक्टूबर 2023*

🌤️ *दिन - शनिवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 

🌤️ *मास - आश्विन*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - सप्तमी रात्रि 09:53  तक तत्पश्चात अष्टमी*

🌤️ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा शाम 07:54 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*

🌤️ *योग - सुकर्मा रात्रि 12:37 तक  तत्पश्चात धृति*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 09:30 से सुबह 10:56 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:37*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:08*

👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - सरस्वती पूजन*

💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*

💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *काम धंधे में सफलता एवं राज योग के लिए*

🙏🏻 *अगर काम धंधा करते समय  सफलता नहीं मिलती हो या विघ्न आते हों तो शुक्ल पक्ष की अष्टमी हो.. बेल के कोमल कोमल पत्तों पर लाल चन्दन लगा कर माँ जगदम्बा को अर्पण करने से .... मंत्र बोले " ॐ ह्रीं नमः । ॐ श्रीं नमः । " और थोड़ी देर बैठ कर प्रार्थना और जप करने से राज योग बनता है गुरु मंत्र का जप और कभी कभी ये प्रयोग करें नवरात्रियों में तो खास करें | देवी भागवत में वेद व्यास जी ने बताया है।*

🙏🏻

           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *दुर्गाष्टमी* 🌷

➡ *22 अक्टूबर, रविवार को दुर्गाष्टमी है ।*

🙏🏻 *प्राचीन काल में दक्ष के यज्ञ का विध्वंश करने वाली महाभयानक भगवती भद्रकाली करोङों योगिनियों सहित अष्टमी तिथि को ही प्रकट हुई थीं।*

🌷 *नारदपुराण पूर्वार्ध अध्याय 117*

*आश्विने शुक्लपक्षे तु प्रोक्ता विप्र महाष्टमी ।। ११७-७६ ।।*

*तत्र दुर्गाचनं प्रोक्तं सव्रैरप्युपचारकैः ।।*

*उपवासं चैकभक्तं महाष्टम्यां विधाय तु ।। ११७-७७ ।।*

*सर्वतो विभवं प्राप्य मोदते देववच्चिरम् ।।*

🙏🏻 *आश्विन मास के शुक्लपक्ष में जो अष्टमी आती है, उसे महाष्टमी कहा गया है (महाष्टमी 23 अक्टूबर, सोमवार को है ) उसमें सभी प्रकार से दुर्गा के पूजन का विधान है। जो महाष्टमी को उपवास अथवा एकभुक्त व्रत करता है, वह सब ओर से वैभव पाकर देवता की भाँति चिरकाल तक आनंदमग्न रहता है।*

🌷 *भविष्यपुराण, उत्तरपर्व, अध्याय – २६*

*देव, दानव, राक्षस, गन्धर्व, नाग, यक्ष, किन्नर, नर आदि सभी अष्टमी तथा नवमी को उनकी पूजा-अर्चना करते हैं | आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी और नवमी को जगन्माता भगवती श्रीअम्बिका का पूजन करने से सभी शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो जाती है | यह तिथि पुण्य, पवित्रता, धर्म और सुख को देनेवाली है | इस दिन मुंडमालिनी चामुंडा का पूजन अवश्य करना चाहिये |*

🌷 *देवीभागवतपुराण पञ्चम स्कन्ध*

*अष्टम्याञ्च चतुर्दश्यां नवम्याञ्च विशेषतः ।*

*कर्तव्यं पूजनं देव्या ब्राह्मणानाञ्च भोजनम् ॥* 

*निर्धनो धनमाप्नोति रोगी रोगात्प्रमुच्यते ।*

*अपुत्रो लभते पुत्राञ्छुभांश्च वशवर्तिनः ॥*

*राज्यभ्रष्टो नृपो राज्यं प्राप्नोति सार्वभौमिकम् ।*

*शत्रुभिः पीडितो हन्ति रिपुं मायाप्रसादतः ॥*

*विद्यार्थी पूजनं यस्तु करोति नियतेन्द्रियः ।*

*अनवद्यां शुभा विद्यां विन्दते नात्र संशयः ॥*

🙏🏻 *अष्टमी, नवमी एवं चतुर्दशी को विशेष रूप से देवीपूजन करना चाहिए और इस अवसर पर ब्राह्मण भोजन भी कराना चाहिए। ऐसा करने से निर्धन को धन की प्राप्ति होती है, रोगी रोगमुक्त हो जाता है, पुत्रहीन व्यक्ति सुंदर और आज्ञाकारी पुत्रों को प्राप्त करता है और राज्यच्युत राज को सार्वभौम राज्य प्राप्त करता है। देवी महामाया की कृपा से शत्रुओं से पीड़ित मनुष्य अपने शत्रुओं का नाश कर देता है। जो विद्यार्थी इंद्रियों को वश में करके इस पूजन को करता है, वह शीघ्र ही पुण्यमयी उत्तम विद्या प्राप्त कर लेता है इसमें संदेह नहीं है।*

🌷 *नवरात्रि अष्टमी को महागौरी की पूजा सर्वविदित है*

🙏🏻 *अग्निपुराण के अध्याय 268 में आश्विन् शुक्ल अष्टमी को भद्रकाली की पूजा का विधान वर्णित है।*

🙏🏻 *स्कन्दपुराण माहेश्वरखण्ड कुमारिकाखण्ड में आश्विन् शुक्ल अष्टमी को वत्सेश्वरी देवी की पूजा का विधान बताया है।*

🙏🏻 *गरुड़पुराण अष्टमी तिथिमें दुर्गा और नवमी तिथिमें मातृका तथा दिशाएँ पूजित होनेपर अर्थ प्रदान करती है ।*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷

🙏🏻  *नवरात्र की अष्टमी यानी आठवें दिन माता दुर्गा को नारियल का भोग लगाएं । इससे घर में सुख समृद्धि आती है ।*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *मन की शांति मिलती है मां महागौरी की पूजा से* 🌷

*नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। आदिशक्ति श्री दुर्गा का अष्टम रूप श्री महागौरी हैं। मां महागौरी का रंग अत्यंत गोरा है, इसलिए इन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता है। नवरात्रि का आठवां दिन हमारे शरीर का सोम चक्रजागृत करने का दिन है। सोमचक्र  ललाट में स्थित होता है। श्री महागौरी की आराधना से सोमचक्र जागृत हो जाता है और इस चक्र से संबंधित सभी शक्तियां श्रद्धालु को प्राप्त हो जाती है। मां महागौरी के प्रसन्न होने पर भक्तों को सभी सुख स्वत: ही प्राप्त हो जाते हैं। साथ ही, इनकी भक्ति से हमें मन की शांति भी मिलती है।*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 04:23 बजे

पंचक समाप्त: शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 07:31 बजे

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें। आपको ऑफिस में कुछ नए अधिकार मिल सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकता है। आप वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें, नहीं तो समस्या सकती है। मित्रों का आपको भरपूर साथ मिलेगा। किसी परिजन की सेहत को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। आपका कोई काम आपके लिए सिर दर्द बन सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आप अपने घर के कुछ जरूरी सामान की खरीदारी करने के लिए अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मिलकर आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपकी कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। परिवार में चल रही कलह को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने धन का कुछ समय छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। किसी वाहन को खरीदने का सपना भी आपका पूरा होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको मान सम्मान मिलेगा। नौकरी व कारोबार में आप यदि किसी नए अवसर कि लंबे समय से इंतजार में थे, तो वह भी आपको मिलेगा, लेकिन आप  किसी काम को करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ नये संपर्कों से लाभ लेकर आएगा, जो लोग संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान थे, तो  उनकी वह चिंता दूर होगी। आप अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद में मिलकर प्रसन्न होंगे। आपकी कुछ प्रभावशाली  लोगों से आपकी मुलाकात होगी। सार्वजनिक बैठकों का भी  प्रयोजन कर सकते हैं। आप  अपना फैसला किसी पर ना डालें और किसी काम को पहल करने की आदत  आपको नुकसान दे सकती हैं। यदि आप अपने घर की मरम्मत आदि की योजना बना रहे थे, तो उसे आप शुरू कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके परिवार के किसी सदस्य से यदि किसी बात को लेकर खरी खोटी  सुनने को मिल सकती है। आप  यदि किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई फैसला ले, तो उसमें बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। नौकरी में आप टीमवर्क के जरिए काम करेंगे। आपको अपने जूनियर की कुछ गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। आपकी किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की इच्छा पूरी हो सकती हैं। किसी को धन उधार देने से पहले आप उसकी पूरी जांच पड़ताल करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोग आज किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। ऑनलाइन कम कर रहे लोगों को आज सावधान रहना होगा। आपके अंदर प्रेम बेचने की भावना बनी रहेगी आपको आज चटपट लाभ के अवसरों को भी हाथ से जाने नहीं देना है, तभी आप अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे।  माता-पिता के आशीर्वाद से आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आपकी कोई डील लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह  फाइनल हो सकती है, जो आपको अच्छा लाभ अवश्य देगी। आप अपने मित्रों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको सामाजिक कार्यक्रमों से जोड़ने का मौका मिलेगा। आप महिला मित्र से सावधानी बरतें, नहीं तो वह आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए  दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप जिस भी काम में कोशिश करेंगे, तो उसमें आपको पूरी सफलता अवश्य मिलेगी, जिससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। यदि आपने कोई जिम्मेदारी ली है, तो उसे पूरी अवश्य करें। किसी अनुभवी व्यक्ति से ली गई सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आप किसी काम में अपनी चलाने के कारण नुकसान में आ सकते हैं।  लोगों से बातचीत करते समय वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। यदि आपकी कोई पुरानी देनदारी थी, तो उससे आपको छुटकारा मिल सकता है। आप कड़ी मेहनत के बाद ही कोई काम करेंगे। जीवन साथी को लेकर आप किसी शॉपिंग पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपके घर किसी मेहमान का आगमन होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें साथी की किसी बात को लेकर बुरा लगेगा। आपको अपनी कुछ बातों को गुप्त रखना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप कोई बड़े निवेश की तैयारी कर सकते हैं। आपका कोई काम बहुत लंबे समय बाद पूरा होगा। किसी संपत्ति में आप बहुत ही सोच विचार कर पैसा लगाए, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। आप अपने घर की कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको अपने भाई व बहनों से यदि कोई सलाह मिले, तो उस पर अमल अवश्य करें।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपको वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है । राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोग अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप घर व बाहर लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप अपने विरोधियों को आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में किसी काम के लिए खरीखोटी सुननी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं से सावधान रहना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए लंबे समय से सोच विचार कर रहे थे, वह उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको कुछ पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आ सकता है

आज का पंचाग एवँ राशिफल

पारस जैन को झटका, हाजी लालू समर्थक खुश

मुजफ्फरनगर। खतौली नगर पालिका चेयरमैन हाजी शाहनवाज अली के विरुद्ध जनपद जिला कोर्ट में डाली गई चुनावी याचिका पर उच्च न्यायालय हाईकोर्ट ने सुनवाई पर रोक लगा दी है। इससे पूर्व चेयरमैन पारस जैन खेमे को करारा झटका लगा है। 

खतौली नगर पालिका के चेयरमैन हाजी शाहनवाज अली के विरुद्ध निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे कृष्णपाल सैनी व कांग्रेस नेता जमील अंसारी ने हाजी शाहनवाज अली पर मूल जाति छिपाकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाकर कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें विपक्षियों द्वारा चेयरमैन शाहनवाज अली पर सामान्य जाति होने के बावजूद पिछड़ा वर्ग से चुनाव लड़कर जीतने के आरोप लगाए गए थे।

मामले में चेयरमैन के जाति प्रमाण-पत्र की अधिकारियों द्वारा मंडलीय स्तर तक जांच पड़ताल की गई। इसके अलावा प्रतिवादी कृष्णपाल सैनी ने जिला कोर्ट में चुनावी याचिका दायर की थी। जिसमें हाजी शाहनवाज अली को पालिका के चेयरमैन पद से बर्खास्त करने की मांग की गई थी। इस याचिका पर 26 अक्टूबर को सुनवाई होनी थी। चेयरमैन शाहनवाज अली के अधिवक्ता अवध बिहारी लाल और अमित गुप्ता ने बताया, कि विपक्षियों द्वारा जिला कोर्ट में दायर की गई याचिका के विरुद्ध उच्च न्यायालय हाई कोर्ट की शरण ली गई थी। शुक्रवार को उच्च न्यायालय ने इस याचिका पर चल रही सुनवाई पर रोक लगा दी है। इसके पीछे कारण बताया की नगर पालिका चेयरमैन हाजी शाहनवाज अली 13 मई 2023 को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए थे। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया को लेकर याचिका दायर करने की तिथि 12 जून तक थी, मगर कृष्णपाल सैनी द्वारा याचिका एक जुलाई को कोर्ट में डाली गई।

इसे उच्च न्यायालय ने नियम विरुद्ध माना है। जिस कारण जिला कोर्ट में चल रही चेयरमैन प्रकरण की सुनवाई पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। अधिवक्ता अमित गुप्ता ने बताया, कि मामले में कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 18 नवंबर तारीख नियत की है।

श्रीराम कॉलेज में नवरात्रि के उपलक्ष में हुआ भव्य डांडिया

मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज के प्रांगण मे गृह विज्ञान विभाग द्वारा नवरात्रों के उपलक्ष्य मे दुर्गा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि समाज सेविका श्रीमति अनु अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे एस0डी0 इण्टर कॉलेज प्राचार्या डॉ0 सविता सिँह, समाजसेवी अनुराधा वर्मा, शशि शर्मा, फिल्म कलाकार दिव्याक्षी वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा रमानागर, श्रीराम कॉलेज की अध्यक्षा डा0 पूनम शर्मा तथा श्री राम कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 प्रेरणा मित्तल, महाविद्यालय प्रवेश समन्वयक नीतू सिंह, डीन होम साइंस डा0श्वेता सिंह, विभागाध्यक्षा बेसिक साइंस विभाग डा0 पूजा तोमर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ छात्राओं द्वारा गणेश वंदना एवं दुर्गा आरती की प्रस्तुति से किया गया। इस कार्यक्रम मे छात्राओं के द्वारा देवी के नौ अदभुत स्वरूपो को प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। एवं श्री राम कॉलेज के विभिन्न विभागो की छात्राओं ने भी बढ चढ कर नवदुर्गा उत्सव में हिस्सा लिया। जिसका उद्देष्य छात्राओं मे देश की संस्कृति एवं सांस्कृतिक भावनाओं को जागृत करना रहा। 

कार्यक्रम में छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक गीतो पर सुन्दर नृत्य करके अतिथियों का मन मोह लिया। चोगाडा चोगाडा तारा, बूम पडी, ढोलीडा ढोलीडा, नगाडा संग ढोल बाजेे गीत पर सामूहिक नृत्य सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।  

इस अवसर पर श्री राम कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 प्रेरणा मित्तल ने नवरात्रि के पावन उत्सव पर छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति साक्षात माता दुर्गा का ही स्वरूप है ऐसे कार्यक्रम जहां भक्तिमय वातावरण का निर्माण करते है वही लोगो को धार्मिक आस्था एवं संस्कृति से भी जोडते है। और अनेकता मे एकता का भी संदेश देते है। 

इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग विज्ञान की डीन डॉ0 श्वेता राठी ने कहा कि ग्रंथो मे भी कहा गया है कि जहां नारी की पूजा होती है। वहां देवता भी निवास करते है। और उन्होने साथ ही छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महिलाएं असंम्भव को संभव बना सकती है।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे गृह विज्ञान विभाग विज्ञान की डीन डॉ0 श्वेता राठी्, रूबी पोसवाल, ईषा अरोरा, अलीना सिद्दीकी, सोफिया अंसारी और पायल पंुडीर, काजल मावी, आयशा गौर, आदि उपस्थित रहे।

शिवचौक पर फूंका चीन का पुओ

मुजफ्फरनगर । भारत तिब्बत सहयोग मंच इकाई द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश के मार्गदर्शन एवं पंकज गोयल राष्ट्रीय महामंत्री के निर्देशानुसार 1962 में चीन द्वारा भारत पर विश्वास घात करके हमला करने के विरोध में शिव चौक पर पुतला दहन किया। 

वहाँ चीन के विरोध में जबरदस्त नारे बाजी के साथ नगर की ह्रदयस्थली शिव चौक पर अपार जनसमूह के सामने 20 अक्टूबर 1962 को चीन के आत्मघाती हमले के विरोध में पुतला दहन करके अपना आक्रोश और विरोध जताया और जिले की जनता से चीन के सामान का विरोध करने का आह्वान किया।

चौदह करोड़ रुपये से चौड़ी होगी ये सड़क

मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ.संजीव बालियान के प्रयास से चरथावल विधानसभा में स्थित बघरा से सैदपुर खुर्द-अमीरनगर व ग्राम खुसरोपुर होते हुए कस्बा चरथावल तक चौड़ीकरण किए जाने के लिए स्वीकृत कराया है। इस मार्ग की कुल लम्बाई लगभग 7.60 किमी है, जिसकी वर्तमान की चौडाई 3.0 मीटर से बढ़ाकर 5.50 मीटर की चौड़ाई में बनाया जायेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की ओर से की गई पहल पर चरथावल क्षेत्र की इस सड़क पर करीब 14 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने इस मार्ग के स्वीकृत कराये जाने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं जितिन प्रसाद कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि चरथावल विधान सभा क्षेत्र की जनता को मिलने वाला यह मार्ग विकास खंड बघरा से विकास खंड चरथावल को जहां सीधे जोड़ेगा।  मार्ग के चौड़ीकरण होकर बनने से बघरा के साथ ग्राम लडवा, तितावी, अमीरनगर, सैदपुर खुर्द, जफरपुर, खुसरोपुर और चरथावल क्षेत्र के अन्य दर्जनों ग्रामों के लोगों को आवागमन की दिशा में एक छोटा मार्ग सुलभ होगा।

शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023

नई दिल्ली में भारत-नीदरलैंड के व्यापारिक एवं सामरिक संबंधो पर आयोजित चर्चा मे एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया प्रतिभाग

 नई दिल्ली । मुज़फ्फरनगर जनपद के अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने भारत-नीदरलैंड एम्बेसी के अधिकारियों के साथ दिल्ली में आयोजित मीटिंग में प्रतिभाग किया।भारत-नीदरलैंड के बीच बेहतर अंतराष्ट्रीर्य संबंध का सबसे अच्छा उदाहरण वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की जनपद मुजफ्फरनगर मे स्थापना है - अपर जिलाधिकारी प्रशासन 

    आज दिल्ली में आयोजित भारत-नीदरलैंड एम्बेसी के अधिकारियों द्वारा भारत-नीदरलैंड के व्यापारिक एवं सामरिक संबंधो पर आयोजित चर्चा मे अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा प्रतिभाग किया गया। 

  दिल्ली मे आयोजित इस मीटिंग मे अपशिष्ट निस्तारण मुख्य बिन्दु था जिसके संबंध में नीदरलैंड की कम्पनी द्वारा देश-प्रदेश में लगाये जा रहे वेस्ट टू एनर्जी प्लांट पर विभिन्न स्टेकहोल्डर के साथ विस्तृत रुप से चर्चा की गयी जिसमें जनपद की ओर से अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने प्रतिनिधित्व करते हुए सभी को अवगत कराया गया कि नगर पालिका मु0नगर क्षेत्र में शासन की ओर से नामित जी0सी0 इन्टरनेशनल द्वारा लगाये जा रहे वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के 19.46 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध करा दी गयी है तथा शीघ्र ही प्लांट की भूमि तक अवरुद्व संपर्क मार्ग को दुरुस्त करा दिया जायेगा ताकि जल्द से जल्द कम्पनी अपना कार्य प्रारम्भ कर सकें। प्लांट के आरम्भ होने से जनपद वासियांे को जहॉ एक ओर कूडे के ढेर से मुक्ति मिलेगी वही भविष्य में बिजली की समस्या का भी समाधान हो सकेगा। इस प्लांट को जल्द से जल्द संचालित कराने हेतु जिला प्रशासन अपनी तरफ से समस्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण किये जाने मे मनोयोग से लगा। वेस्ट टू एनर्जी प्लांट भारत-नीदरलैंड के बीच बेहतर अंतराष्ट्रीर्य संबंध का सबसे अच्छा उदाहरण है। इस प्लांट के लगने से नागरिकों को बहुत सुविधाएं प्राप्त होगी वही अन्य समस्याओं का भी निदान होगा।

   नीदरलैंड की टीम द्वारा पूर्ण सहयोग हेतु जिला प्रशासन मुजफ्फरनगर को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं आगे भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा जताई जिस पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा सभी को पूर्ण सहयोग हेतु आश्वासन दिया गया।

पूर्व भाजपा विधायक उमेश मलिक जमानत पर रिहा

मुज़फ्फरनगर। गत 16 जनवरी 2022 को बढ़ाना में विधान सभा चुनाव में निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के मामले में पूर्व भाजपा विधायक उमेश मलिक विशेष अदालत एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। 

पीठासीन अधिकारी मयंक जायसवाल ने  गैरजमानती वारंट रिकॉल कर ज़मानत मंजूर कर ली है। अभियोजन  के अनुसार गत 16 जनवरी 2022 को बुढ़ाना में विधानसभा चुनाव के दौरान निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर  भीड़ जमा करने के आरोप में उमेश मलिक सहित 12 लोगों के विरुद्ध 188 269,270 आईपी सी व 127 अचार सहिंता का उलघन करने आदि में मामला दर्ज हुआ था। एम रहमान

नई मंडी पुल के नीचे सड़क का निर्माण जल्द, शिलान्यास किया

मुजफ्फरनगर । वार्ड 36 नई मंडी में नई मंडी कोतवाली से लेकर जानसठ फ्लाईओवर के नीचे से आईसीआई बैंक तक बहुत दिनों से पड़ी खराब सड़क केंद्रीय  राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, कपिल देव अग्रवाल जी  राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप एवं सभासद श्रीमती पारुल मित्तल के प्रयास  से आज इस सड़क का शुभारंभ निर्माण कार्य किया गया जल्द ही यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।

53 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । मेरठ पुलिस ने उत्तर प्रदेश बीज निगम में 53 लाख की धोखाधड़ी कर सात साल से फरार आरोपी लेखाधिकारी को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया। 

सूत्रों के मुताबिक मेरठ के श्रद्धापुरी में उत्तर प्रदेश बीज निगम की शाखा है। लगभग सात साल पूर्व सुनील कुमार निवासी मुजफ्फरनगर बीज निगम में लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत था। पुलिस के अनुसार बीज निगम में बीज खरीदने आए किसानों को फर्जी रसीद देकर बीज का सारा पैसा अपने खाते में डाल लेता था।

आरोपी ने सरकारी खाते में पैसे ना डालकर विभाग से लगभग 53 लाख की धोखाधड़ी की थी। मामले की जानकारी होने के बाद तत्कालीन अधिकारियों के होश उड़ गए। इसके बाद अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी ने मुकदमा दर्ज होने के बाद 16 लाख रुपए का भुगतान कर दिया था। इसके बाद आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी। लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लग पा रहा था। हाईवे चौकी प्रभारी मुन्नेश सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व आरोपी की लोकेशन सहारनपुर के आसपास मिली थी। जिसके बाद आरोपी के नंबर को सर्विलांस पर डाल दिया गया था। 

बुधवार को पुलिस ने आरोपी को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़कर पुलिस थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सात साल से अलग-अलग राज्यों में ठिकाने बनकर रह रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ASTRO : आज का पंचाग एवँ राशिफल

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️ *दिनांक - 20 अक्टूबर 2023*

🌤️ *दिन - शुक्रवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 

🌤️ *मास - आश्विन*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - षष्ठी रात्रि 11:24 तक तत्पश्चात सप्तमी*

🌤️ *नक्षत्र - मूल रात्रि 08:41 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*

🌤️ *योग - अतिगण्ड 21 अक्टूबर रात्रि 03:03 तक तत्पश्चात सुकर्मा*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 10:56 से दोपहर 12:23 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:37*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:09*

👉 *दिशाशूल- पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - सरस्वती आवाहन*

💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए* 🌷

 ➡️ *संसार में और भगवान् की प्राप्ति में सफल होने का सुंदर तरीका है |*

👉🏻 *1] अपनी योग्यता के अनुरूप परिश्रम में कोर-कसर न रखें |*

👉🏻 *2] अंदर में त्याग-भावना हो | परिश्रम का फल, सफलता का फल भोगने की लोलुपता का त्याग हो |*

👉🏻 *3] स्वभाव में स्नेह और सहानुभूति हो*

👉🏻 *4] लक्ष्यप्राप्ति के लिए तीव्र लगन हो*

👉🏻 *5] प्रफुल्लिता हो*

👉🏻 *6] निर्भयता हो*

👉🏻 *7] आत्मविश्वास हो तो व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में सफल हो जायेगा |*

🙏🏻 

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *नवरात्रि की सप्तमी तिथि यानी सातवें दिन माता दुर्गा को गुड़ का भोग लगाएं ।इससे हर मनोकामना पूरी हो सकती है।*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *शत्रुओं का नाश करती हैं मां कालरात्रि*

*महाशक्ति मां दुर्गा का सातवां स्वरूप हैं कालरात्रि। मां कालरात्रि काल का नाश करने वाली हैं, इसी वजह से इन्हें कालरात्रि कहा जाता है। मां कालरात्रि की आराधना के समय भक्त को अपने मन को भानु चक्र जो ललाट अर्थात सिर के मध्य स्थित करना चाहिए। इस आराधना के फलस्वरूप भानु चक्र की शक्तियां जागृत होती हैं। मां कालरात्रि की भक्ति से हमारे मन का हर प्रकार का भय नष्ट होता है। जीवन की हर समस्या को पल भर में हल करने की शक्ति प्राप्त होती है। शत्रुओं का नाश करने वाली मां कालरात्रि अपने भक्तों को हर परिस्थिति में विजय दिलाती हैं ।*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 04:23 बजे

पंचक समाप्त: शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 07:31 बजे

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। भगवान के प्रति आपकी आस्था और भक्ति बढ़ेगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर आप जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी बिजनेस की कुछ योजना लंबे समय से रुकी हुई थी, तो फिर से गति मिल सकती है। आपकी मनोरंजन के कार्यक्रमों में भी पूरी रुचि रहेगी। आप किसी जानकारी को लेकर अध्ययन और आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिजनों की सलाह पर आप आगे बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण विषयों को आपको धैर्य रखकर निपटना होगा। यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो आपसे कोई गलती हो सकती है। कारोबार में आप किसी प्रकार का भी कोई समझौता ना करें, नहीं तो आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। आपको बड़ों की बात सुननी और समझनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपके नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और किसी नए काम में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको कुछ मामलों में अभी पुरानी में ही टिके रहना होगा, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी से कोई बात कही, तो वह आपकी उस बात का पूरा मान रख सकता है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। साझेदारी में कोई काम ना करें। कामकाज में आप सबको साथ लेकर चलेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे उनके ऊपर काम का बोझ तो थोड़ा अधिक रहेगा, लेकिन उन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप सूझबूझ से किसी समस्या से आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। यदि कामों में कुछ अवरोध आ रहे हैं, तो आपको उन्हे धैर्य रखकर सुलझाना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है। आप किसी से बहकावे में ना आए। आप जिम्मेदारी से काम करके घर बाहर लोगों का दिल आसानी से जीत पाएंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके भावनात्मक मामले सकारात्मक रहेंगे और प्रेम- स्नेह की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपके अनुभवों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। विद्यार्थी अपने गुरुजनों से शिक्षा में आ रही किसी समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको बुद्धि विवेक से किसी मामले में आगे बढ़ना होगा। व्यक्तिगत प्रदर्शन आपके बेहतर रहेंगे, लेकिन लेनदेन से संबंधित कोई मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है, इसलिए किसी को धन उधार देने से बचें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धैर्य और विश्वास से काम लेने के लिए रहेगा। आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें। शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें और निजी मामलों में आप किसी के बहकावे में ना आए, नहीं तो वह आपका कोई बड़ा नुकसान करवा सकती है। आपने आवेश में आकर यदि कोई निर्णय लिया, तो इससे आपको बाद में समस्या होगी। पारिवारिक मामलों में आप सावधानी बरतें। आप किसी की बातों में ना आए। आप किसी मामले में हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको आवश्यक जानकारी जुटाना होगी। 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहने वाला है। आपके आलस्य के कारण आप किसी बड़ी डील को हाथ से गवां सकते हैं। आपको सभी के साथ तालमेल बनाए रखना होगा। भाई बंधुओं का आप पर पूरा सहयोग रहेगा और आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप कुछ किसी काम के लिए महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में सफल रहेंगे। आपकी साख सम्मान में वृद्धि होगी। यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संपदा में वृद्धि लेकर आने वाला है। कुछ नए लोगों से आपको मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा और आप अपने जीवन में आज कोई बड़ा बदलाव करने का विचार कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो लोग आपको धोखा दे सकते हैं। कला कौशल से आपके रहन-सहन पर फर्क पड़ेगा। आपके आकर्षण को देखकर लोग आपकी तारीफ करेंगे। आपको किसी भव्य आयोजन से जोड़ने का मौका मिल सकता है। संतान आपसे किसी वस्तु को खरीदने के लिए जिद कर सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल उत्सव जैसा रहेगा और सबके हित लाभ की मन में भावना रहेगी। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। यदि आप कोई जिम्मेदारी मिलेगी तो उसे समय रहते पूरी करेगी। आपकी कुछ स्वजनों से भेंट होगी। रक्त संबन्धीं रिश्तों में मजबूती आएगी। आपके कुछ नए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने घर को रेनोवेट कराने की पूरी योजना बना सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए दान धर्म के कार्यों में को करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आवश्यक कार्य को आप जल्द पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहना होगा। निवेश संबंधी गतिविधियों में आप पूरी सूची दिखाएंगे। अपनों के लिए किए गए काम के लिए आपको शाबाशी मिल सकती है। परिवार में कोई सदस्य आपसे धन संबंधित मदद मांग सकता है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और लाभ का प्रतिशत भी अधिक रहेगा। आर्थिक लक्ष्य पर आपको फोकस बनाएं रखना होगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आप छोटों की गलतियों को माफ करके आगे बढ़ेंगे। किसी काम मे उसके नियमों का पूरा पालन करें। प्रतिस्पर्धा में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको एक से अधिक से आय प्राप्त होती दिख रही है। आप अपने मामलों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपको कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। पैतृक संम्पति संबन्धित मामलों में आप सावधानी से कोई बात बोले, नहीं तो लोग आपकी किसी बात को पकड़कर लटक सकते हैं। नौकरी से संबंधित कोई सुझाव आपके पास आए, तो आप उसमें बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़े। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ किसी अन्य कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है

नवरात्र पर डांडिया और गरबा आयोजित

मुजफ्फरनगर । नवरात्रों में  मुजफ्फरनगर के सुरेंद्रनगर कॉलोनी में धमाल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा  माता का डांडिया गरबा बड़े धूमधाम से मनाया गया यह कार्यक्रम धमाल वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष डोली बंसल पत्नी महेश बंसल पूर्व मंत्री एवं साथ में सचिव नेहा जैन उपाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल कोषाध्यक्ष मिनी गोयल के द्वारा आयोजित कराया गया जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने प्रतिभाग किया प्रतिभा में जीतने वाली महिलाओं गिफ्ट वितरित किए गए सोसाइटी की अध्यक्ष डोली बंसल ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर सुरेंद्रनगर कॉलोनी में एवं शहर में जगह-जगह पर आयोजित कराते रहेंगे। 

सहारनपुर के सहायक आबकारी आयुक्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ। आय से अधिक संपत्ति जुटाने के दोषी पाए गए सहारनपुर के सहायक आबकारी आयुक्त निरंकार नाथ पांडेय के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

शासन ने पांडेय पर वर्ष 2020 में गोंडा व में तैनात रहने के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों की विजिलेंस जांच कराई थी। विजिलेंस ने निर्धारित अवधि की जांच की थी, जिसमें सामने आया कि लखनऊ में कानपुर रोड स्थित एलडीए कालोनी निवासी निरंकार नाथ पांडेय ने अपनी आय से समस्त वैध स्रोतों से कुल 94,28,605 रुपये कमाए और उन्होंने चल-अचल संपत्तियों और भरण-पोषण में 1,16,02,669 रुपये खर्च किए। वह वर्तमान में वह सहारनपुर में तैनात हैं। 

गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023

BREAKING NEWS : मुजफ्फरनगर में सपा को बड़ा झटका पार्टी का दबंग नेता भाजपा में शामिल

नई दिल्ली । समाजवादी पार्टी के दबंग व विद्रोही नेता सुमित खेड़ा को मंत्री संजीव बालियान ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई है ।

नई दिल्ली सपा नेता सुमित खेड़ा ने अपने साथियों के साथ जताई भाजपा में आस्था मिशन 2024 में करेंगे प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत सपा नेता सुमित खेड़ा दुर्गेश कुमार विनोद टांगरी विजय टांगरी आदि ने जताई भारतीय जनता पार्टी में आस्था 

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के समक्ष ली भाजपा की सदस्यता औपचारिक रूप से की घोषणा कुछ दिनों में भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी के समक्ष भी करेंगे पार्टी जॉइन मुख्य रूप से प्रवीण खेड़ा सतीश कुकरेजा वार्ड सभासद वार्ड नंबर 24 बॉबी मदन घड़ी वाले एडवोकेट इंद्रजीत सिंह सुनेजा आदि लोग साथ रहे मौजूद

MUZAFFARNAGAR : ब्रिटिशकालीन जिलाधिकारी कार्यालय का होगा जीर्णोद्धार , पब्लिक सहित अधिकारियों के लिए होगा सुख सुविधाओं से लैस

मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी स्थित डीएम कार्यालय के भवन का पुर्ननिर्माण होगा। हाल ही में सैंकडों वर्ष पुराने जिलाधिकारी कार्यालय की छत का एक हिस्सा नीचे आ गिरा था। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय के पुर्ननिर्माण की प्र्रक्रिया शुरु की गई है।कचहरी में ब्रिटिशकालीन डीएम और एडीएम वित्त एवं राजस्व कार्यालय को ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए 26 अक्टूबर को जर्जर बिल्डिंग की नीलमी होगी। ध्वस्तीकरण के बाद इसी स्थान पर दो मंजिला भवन बनाया जाएगा, जिसमें डीएम और एडीएम दफ्तर समेत विश्रामकक्ष और फरियादियों के बैठने का कक्ष बनाया जाएगा।

बता दें कि विगत 27 अगस्त को डीएम कार्यालय से सटे विश्राम कक्ष की छत गिर गई थी। विश्राम कक्ष में रखे सोफे समेत अन्य सामान मलबे में दब गया है। छत गिरने से डीएम कार्यालय, फरियादी कक्ष और एडीएम वित्त एवं राजस्व कार्यालय में दरार आ गई है, जिसके चलते अधिकारी कार्यालय में नहीं बैठ रहे हैं। तभी से डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी जिला पंचायत सभागार से सटे हाल में जनसमस्याएं सुन रहे हैं।डीएम और एडीएम कार्यालय करीब 190 साल पहले बनाया गया था। कई बार इस बिल्डिंग की मरम्मत की गई हैं। जर्जर बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण और मलबा उठान के लिए प्रशासन ने सूचना जारी की है। इसके तहत 26 अक्टूबर को कचहरी स्थित लोकवाणी कक्ष में भवन की नीलामी होगी। संबंधित ठेकेदार को भवन को तोड़ने और मलबा उठाने का समय निर्धारित किया जाएगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने बताया कि पूरी बिल्डिंग को नए सिरे से बनाया जाएगा। कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इस बार दो मंजिला बिल्डिंग बनाई जाएगी।

कचहरी स्थित डीएम कार्यालय को नए सिरे से बनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। कचहरी को शहर से बाहर ले जाने का प्रस्ताव भी बीते दिनों तैयार किया गया था, जिसे शासन को भेजा गया है। इसके लिए रामपुर तिराहा और कस्बा छपार के बीच जमीन भी तलाशी गई थी। इसी लोकेशन पर इलेक्ट्रानिक बस अड्डा और जीएसटी कार्यालय भी बनाया जाएगा।

MUZAFFARNAGAR : विजयदशमी से पूर्व हिंदू संगठनों ने की शस्त्र पूजा ,

 मुजफ्फरनगर । अखिल भारत हिंदू महासभा एवं अखिल भारत हिंदू एकता दल लक्ष्मी नगर द्वारा, विजयदशमी से पूर्व नवरात्रों के शुभ अवसर पर शस्त्र पूजन किया गया। 

अखिल भारत हिंदू महासभा एवं अखिल भारत हिंदू एकता दल जनपद लक्ष्मी नगर द्वारा विजयदशमी से पूर्व नवरात्रों के शुभ अवसर पर परंपरागत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शास्त्र और शस्त्र पूजा अर्चना पूर्ण विधि विधान पूजा पाठ पंडित पुरानचंद शास्त्री जी द्वारा करके की गई और भगवान श्री राम की मां आरती और भोग प्रसाद लगाकर इस पूजन कार्य को किया गया जिसमें सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से कहा कि जिस प्रकार पूरे संसार में इस समय अराजकता का माहौल है उसमें प्राचीन सभ्यता के अनुसार शास्त्र और शास्त्रों की आवश्यकता भी है इसी से शांति स्थापित हो सकती है यह कार्यक्रम नई मंडी राधाकृष्णन मंदिर में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ सतीश गुर्जर ओर ने किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय मिश्रा सतपाल सिंह मान सुनील ग्रोवर सुरेंद्र मित्तल सचिन शर्मा देव भारद्वाज अभिषेक गर्ग दीपक कश्यप राजकुमार गोयल समाजसेवी हर्ष तायल पंडित राम अनुज दुबे अमित सप्पल तथा इस पूजन कार्य में विशिष्ट सदस्य उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारी सुरक्षा संगठन के नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ,आशीष शर्मा, सौरभ राय छापर से दीपक कोषाध्यक्ष अंकित जालोतरा तेजपाल आशीष शर्मा नितिन शर्मा अभिषेक मित्तल आदि रहे/

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...