शनिवार, 21 अक्टूबर 2023

डीएम और एसएसपी ने सुनी समस्याएं


मुजफ्फरनगर। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा तहसील खतौली पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

 जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा तहसील खतौली मुजफ्फरनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।खतौली तहसील पर आयोजित उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी खतौली,  उपजिलाधिकारी खतौली सहित प्रशासन, पुलिस व राजस्व व अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दशलक्षण के प्रथम दिवस"उत्तम क्षमा" धर्म की पूजा

मुजफ्फरनगर। गुरुवार से शुरू हुए जैन धर्म के दशलक्षण पर्व के प्रथम दिन नगर के समस्त जैन मंदिरों में जैन श्रावक, श्राविकाओं ने "उत्तम क्ष...