शुक्रवार, 29 जनवरी 2021

राकेश टिकैत से मिलने गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे जयंत चौधरी

 गाजीपुर l


गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली की सीमाओं पर हलचल तेज हो गई है। गाजीपुर बॉर्डर पर गुरुवार शाम से शुरू हुई हलचल आज भी बनी हुई है। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो महीने से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर चल रहे आंदोलन के बीच गुरुवार को गाजीपुर बॉर्डर पर कई घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस ने गुरुवार रात प्रदर्शनकारी किसानों को हटाने की कोशिश की, मगर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत प्रदर्शन जारी रखने पर अड़े रहे। इधर, शुक्रवार सुबह रालोद नेता जयंत चौधरी किसानों के समर्थन में यूपी गेट पहुंचे हैं, जहां राकेश टिकैत भी उनके साथ हैं। राकेश टिकैत ने कहा कि वह भारत सरकार से बात करेंगे और इस प्रदर्शन स्थल से नहीं हटेंगे। खबर है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी गाजीपुर बॉर्डर जा रहे हैं। आज मुजफ्फरनगर में सुबह पंचायत भी बुलाई गई है

फिर गाजीपुर में विरोध के स्वर हुए तेज, गैर भाजपा दल एकजुट


 गाजीपुर । राकेश टिकैत के आंसू प्रशासन पर भारी पड़ रहे हैं। धरने को जबरन हटाने का इरादा वापस ले लिया गया और बडी संख्या में किसानों का जमावड़ा गाजीपुर बॉर्डर पर फिर शुरू हो गया है। 

किसानों के गुस्सा होने के बाद पुलिस को पीछे हटना पड़ा। देर रात पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स जिन गाड़ियों से वहां पहुंची थी, उन्हीं गाड़ियों से उन्हें वापस लौटना पड़ा। बता दें कि शाम से ही गाजीपुर बॉर्डर पर तनाव सा माहौल था। ऐसा लग रहा था कि कल की रात कुछ भी हो सकता था। मगर आसपास के इलाकों से किसानों के कूच करने की खबर ने आंदोलन को बल दिया और पुलिस को पीछे हटना पड़ा। आंदोलन स्थल पर किसानों का आना लगातार जारी है। बिजली फिर चालू हो गई है और दिल्ली सरकार पानी के टैंकर आदि की व्यवस्था कर रही है। 

टिकैत के दांव में भाजपा फंस गई है और लंबे समय से आंदोलन कर रहे किसानों को एक बार फिर से कांग्रेस, आरएलडी समेत कई दलों के नेताओं का समर्थन मिला। टिकैत के रोते हुए वीडियो को देखने के बाद आरएलडी मुखिया चौधरी अजित सिंह भी साथ आ गए। उन्होंने  टिकैत और भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से बात की। रात में करीब पौने आठ बजे के बाद जयंत चौधरी ने ट्वीट करके जानकारी दी। जयंत चौधरी ने कहा कि चिंता मत करो, किसान के लिए जीवन मरण का प्रश्न है। सबको एक होना है, साथ रहना है। यह संदेश चौधरी साहब ने दिया है। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार शाम ट्विटर पर कहा कि यह साइड चुनने का साइड चुनने का समय है। मेरा फैसला साफ है। मैं लोकतंत्र के साथ हूं, मैं किसानों और उनके शांतिपूर्ण आंदोलन के साथ हूं।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 29 जनवरी 2021

 विज्ञापन 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 29 जनवरी 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - पौष)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - प्रतिपदा रात्रि 11:41 तक तत्पश्चात द्वितीया*

⛅ *नक्षत्र - अश्लेशा 30 जनवरी प्रातः 03:21 तक तत्पश्चात मघा*

⛅ *योग - आयुष्मान् शाम 05:28 तक तत्पश्चात सौभाग्य*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:28 से दोपहर 12:22 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:17* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:25* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *माघ में तिलदान* 🌷

👉🏻 *28 जनवरी से लेकर 27 फरवरी तक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार माघ मास दिनांक 12 फरवरी से) माघ महिना रहेगा |*

🙏🏻 *माघ में तिलों का दान जरूर जरूर करना चाहिए। विशेषतः तिलों से भरकर ताम्बे का पात्र दान देना चाहिए।*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार "तिलदानं बलार्थं हि सदा मृत्युजयं विदुः" तिलदान बलवर्धक एवं मृत्यु का निवारक होता हैं |*

🙏🏻 *महाभारत अनुशासनपर्व में वर्णित तिलदान का महत्व*

🌷 *पितॄणां प्रथमं भोज्यं तिलाः सृष्टाः स्वयंभुवा। तिलदानेन वै तस्मात्पितृपक्षः प्रमोदते।।*

*माघमासे तिलान्यस्तु ब्राह्मणेभ्यः प्रयच्छति।* *सर्वसत्वसमाकीर्णं नरकं स न पश्यति।।*

*सर्वसत्रैश्च यजते यस्तिलैर्यजते पितॄन्। न चाकामेन दातव्यं तिलैः श्राद्धं कदाचन।।*

*महर्षेः कश्यपस्यैते गात्रेभ्यः प्रसृतास्तिलाः। ततो दिव्यं गता भावं प्रदानेषु तिलाः प्रभो।।*

*पौष्टिका रूपदाश्चैव तथा पापविनाशनाः।* *तस्मात्सर्वप्रदानेभ्यस्तिलदानं विशिष्यते।।*

*आपस्तम्बश्च मेधावी शङ्खश्च लिखितस्तथा। महर्षिर्गौतमश्चापि तिलदानैर्दिवं गताः।।*

*तिलहोमरता विप्राः सर्वे संयतमैथुनाः। समा गव्येन हविषा प्रवृत्तिषु च संस्थिताः।।*

*सर्वेषामिति दानानां तिलदानं विशिष्यते। अक्षयं सर्वदानानां तिलदानमिहोच्यते।।*

*उच्छिन्ने तु पुरा हव्ये कुशिकर्षिः परन्तपः। तिलैरग्नित्रयं हुत्वा प्राप्तवान्गतिमुत्तमाम्।।*

🙏🏻 *ब्रह्माजी ने जो तिल उत्पन्न किये हैं, वे पितरों के सर्वश्रेष्ठ खाद्य पदार्थ हैं। इसलिये तिल दान करने से पितरों को बड़ी प्रसन्नता होती है । जो माघ मास में ब्राह्माणों को तिल दान करता है, वह समस्त जन्तुओं से भरे हुए नरक का दर्शन नहीं करता। जो तिलों के द्वारा पितरों का पूजन करता है, वह मानो सम्पूर्ण यज्ञों का अनुष्ठान कर लेता है। तिल-श्राद्ध कभी निष्काम पुरूष को नहीं करना चाहिये । प्रभो। यह तिल महर्षि कश्‍यप के अंगों से प्रकट होकर विस्तार को प्राप्त हुए है; इसलिये दान के निमित्त इनमें दिव्यता आ गयी है। तिल पौष्टिक पदार्थ है। वे सुन्दर रूप देने वाले और पाप नाशक हैं इसलिये तिल-दान सब दानों से बढ़कर है। परम बुद्विमान महर्षि आपस्तम्ब, शंख, लिखित तथा गौतम- ये तिलों का दान करके दिव्य लोक को प्राप्त हुए हैं। वे सभी ब्राह्माण स्त्री-समागम से दूर रहकर तिलों का हवन किया करते थे, तिल गौर घृत के समान हवी के योग्य माने गये हैं इसलिये यज्ञों में गृहित होते हैं एवं हर एक कर्मों में उनकी आवश्‍यकता है । अतः तिल दान सब दानों से वढ़कर है। तिल दान यहां सब दानों में अक्षय फल देने वाला बताया जाता है।पूर्व काल में परंतप राजर्षि कुशिक हविष्य समाप्त हो जाने पर तिलों से ही हवन करके तीनों अग्नियों को तृप्त किया था; इससे उन्हें उत्तम गति प्राप्त हुई।*

🙏🏻 *ब्रह्मवैवर्तपुराण, प्रकृतिखण्ड, अध्याय 27 तथा देवीभागवतपुराण, स्कन्ध 09, अध्यायः 30 के अनुसार* 

🌷 *तिलदानं ब्राह्मणाय यः करोति च भारते । तिलप्रमाणवर्षं च मोदते विष्णुमन्दिरे ।।*

*ततः स्वयोनिं संप्राप्य चिरजीवी भवेत्सुखी। ताम्रपात्रस्थदानेन द्विगुणं च फलं लभेत्।।*

🙏🏻 *जो भारतवर्ष में ब्राह्मण को तिलदान करता है, वह तिल के बराबर वर्षों तक विष्णुधाम में सम्मान पाता है। उसके बाद उत्तम योनि में जन्म पाकर चिरजीवी हो सुख भोगता है। ताँबे के पात्र में तिल रखकर दान करने से दुगना फल मिलता है।*


पंचक आरम्भ

फरवरी 12, 2021, शुक्रवार को 02:11 am


पंचक अंत

फरवरी 16, 2021, मंगलवार को 08:57 pm


षटतिला एकादशी रविवार, 07 फरवरी 2021

जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021


09 फरवरी- भौम प्रदोष व्रत

24 फरवरी- प्रदोष व्रत


माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार

माघ अमावस्या 11 फरवरी 2021, गुरुवार


मेष 

आज के दिन भाई बहनों के विचार से लाभ की स्थिति बनती हुई दिख रही है। कोई शुभ संदेश आने से परिवार में उत्साह बढ़ जाएगा और मित्र भी इसमे आपको सहयोग प्राप्त करेंगे। आज के दिन आपको वाहन से संबंधित कोई परेशानी उठानी पड़ सकती है। घर में आज किसी शुभ कार्य पर चर्चा हो सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिख रही है आपकी संपत्ति में इजाफा होगा और छात्रों को अपने उज्जवल भविष्य के लिए नए-नए अफसर मिलेंगे। आज आप व्यस्त रहने के बाद भी परिवार के लिए समय निकालेंगे, जिसमें आप को दांपत्य जीवन का पूर्ण सहयोग मिलेगा

वृष 

आज के दिन आप किसी पराक्रम के कार्य और उन्नति उन्नती की योजनाएंगे, जिसने आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए कार्य करेंगे, जिसमें माता का सहयोग मिलेगा और अटके हुए कार्य पूरे होंगे, जो लोग व्यापार करते हैं, उनको आज उत्तम लाभ प्राप्त होगा। यदि उनकी कोई पुरानी इच्छा है, तो वह भी आज पूरी होगी। आज आपका संपत्ति या पारिवारिक विवाद निपट जाएगा। आर्थिक स्थिति आज आपके पक्ष में है और निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है

मिथुन 

आप आज घर के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, लेकिन आपको संतान की ओर से परेशानी हो सकती है। बाहर के खान पीन से परहेज रखें, नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आपकी लव लाइफ मधुरता से आगे बढ़ेगी और आपको कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। पारिवारिक संपत्ति का विकास होगा, जो लोग राजनीति में काम करते हैं। उनको आर्थिक तौर पर बढ़िया लाभ होगा

कर्क 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आप कार्यक्षेत्र में अधिक उत्साह दिखाएंगे, तो आपके कार्य बिगड़ सकते हैं। अपनी योग्यता को बनाए रखने के लिए आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव की जरूरत पड़ेगी। आज के दिन आपको कोई शुभ समाचार आएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको अपने भाई बहनों की मदद से किसी पुरानी समस्या का अंत मिलेगा, लेकिन बेवजह की खर्चों से बचे रहें। यदि आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो अभी समय शुभ नहीं है।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए ना ज्यादा अच्छा रहेगा और ना ही ज्यादा खराब। आपकी पारिवारिक परेशानियां एक बार फिर सामने आ सकती हैं, लेकिन आपको धैर्य रखना है, तभी आप इन सभी परेशानियों से निजात पा लेंगे। आज आपको आर्थिक लेनदेन से सावधानी बरतनी है। राजनीति से संबंधित जो भी जातक हैं। उनके प्रभाव के क्षेत्र में वृद्धि होती हुई दिख रही है और नए कार्य की भी रूपरेखा बनेगी। आपके पारिवारिक बिजनेस में फिर से पिताजी के मार्गदर्शन से विस्तार होगा।

कन्या

आज का दिन जो लोग विदेश से संबंधित कार्य करने वाले हैं, उनके लिए शुभ समाचार आएगा। आपकी लव लाइफ में आज आप के सम्मान की वृद्धि होगी। समझदारी से काम करेंगे, तो आपके व्यापार में भी लाभ होगा और निवेश करने से भी धन संपदा बढ़ती जाएगी। एक दिन आपको व्यापार के कारण दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे आप अपने अधूरे कार्यों को खत्म कर पाएंगे और अपने अटके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे।

तुला 

आज के दिन आप परिवार में सुख और शांति को बनाए रखने के लिए कुछ खर्चा कर सकते हैं, जिसमें आपका जीवन साथी सहयोग देगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष के संबंधों से कुछ कड़वाहट मिल सकती है। यदि आप नया व्यापार करना चाहते हैं, तो आपको भाग्य का साथ मिलेगा और लाभ की स्थितियां पैदा होंगी। आज के दिन आपको किसी भी तरह के संक्रमण से सावधान रहना होगा।

वृश्चिक 

आज के दिन आज सुबह से ही आपको अच्छे समाचारों का आना लगा रहेगा। आप आज वही कार्य करें, जिसके पूरे होने की उम्मीद हो। अच्छा भोजन करने से आपका स्वास्थ्य वृद्धि की ओर रहेगा। आज के दिन आपके मित्र और बंधुओं के कारण आपके घर में किसी तरह का झगड़ा होने की स्थिति पैदा हो सकती है। आज अपने पारिवारिक जीवन में सावधानी से रहे, आप क्रोध से आज आपका रिश्ता टूटने की कगार पर ला सकते है। आपको धन को बढ़ाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शाम के समय विवाह नामकरण या अन्य मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।

धनु

आपके कार्यक्षेत्र में आज आपकी पावर रहेगी और एक के बाद एक मामले सुलझते से चले जाएंगे। आपकी धार्मिक कार्यक्रमों में रुचि बढ़ेगी और किसी महान व्यक्ति के दर्शन भी हो सकते हैं। आंखों के कष्ट के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह संबंधी शुभ समाचार मिलेगा और छुपे हुए शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे। आज के दिन छात्रों को किसी सम्मानित व्यक्ति से कोई उपहार मिलना लाभप्रद रहेगा।

मकर 

आज के दिन शादीशुदा जीवन में एक नई शुरुआत होगी, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आज आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती चली जाएगी। आज आपके दांपत्य सुख में वृद्धि होगी और संतान को उन्नति की ओर बढ़ते देख आपका मन प्रसन्नचित होगा। आज आपको पड़ोसियों से कुछ परेशानी हो सकती है। आपके जटिल कार्य भी आज बड़े अधिकारियों की मदद से पूरे हो जाएंगे। 

कुंभ 

आज आपको पिता के सहयोग से अच्छे लाभ की आशा है और आपकी किसी महान व्यक्ति से महान मुलाकात हो सकती है।आपकी मेहनत से किए गए कार्य आज आपको सफलता दिलाएंगे, लेकिन कुछ लोग आपकी उस सफलता से आहत होंगे। आज आपके शादीशुदा जीवन में विवाद की आशंका है, इसलिए व्यर्थ में तर्क वितर्क में समय और धन दोनों की हानि हो सकती है।

मीन 

आज आप संतान के साथ अपने कुछ जरूरी कार्यों पर विचार विमर्श करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप जरूरी कामों पर पक्ष और विपक्ष दोनों का सहयोग ले सकते हैं, जिससे किसी महत्वकांक्षी योजना की शुरुआत होगी। आज के दिन आपका अपनी माताजी से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें और किसी से भी पैसे का लेनदेन ना करें। आपके जीवनसाथी से आज रिश्ते में मजबूती आएगी। व्यापार में कार्य का भार बढ़ सकता है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  




  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी

मौसम का मिजाज


 मुजफ्फरनगर । आज का तापमान 

15.6

6.0

100%

गुरुवार, 28 जनवरी 2021

चिकित्सकों ने की राकेश टिकैत के स्वास्थ्य की जांच


गाजीपुर । राकेश टिकैत का स्वास्थ्य जांचने पहुंचे डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। 

मंच पर भाषण के दौरान राकेश टिकैत ने अनशन का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था- गाँव से पानी आएगा वही पियूँगा। तब से मंच पर राकेश टिकैत बैठे हैं, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम राकेश टिकैत के स्वास्थ्य का जायज़ा लेने पहुंची। 

भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान ससम्मान दिल्ली से वापस जाएगा अपमान लेकर नहीं। पुलिस-प्रशासन हमें हटाना चाहे तो हटा दे। उन्होंने कहा डॉक्टरों की टीम आई है और मेरी जांच की है। मेरी तबीयत ठीक है। 

इस बीच खबर है कि राकेश टिकैत के समर्थक किसानों ने चण्डीगढ़ का रास्ता जाम कर दिया है।

आखिर राकेश टिकैत का इरादा क्या था?

 


नई दिल्ली। ट्रैक्टर रैली में राकेश टिकैत की मंशा को लेकर उठ रहे सवाल इसलिए भी गंभीर किस्म के हैं क्योंकि राकेश टिकैत ने गाजीपुर बॉर्डर से लाल किले की तरफ जाने के लिए किसानों को ना केवल प्रेरित किया बल्कि उनका नेतृत्व भी किया। टिकैत के नेतृत्व में ट्रैक्टर सवार किसानों का मार्च गाजीपुर बॉर्डर से दिल्ली की तरफ बढ़ने लगे तो दिल्ली पुलिस की दो महिला कर्मियों ने उन्हें रोका। वो ट्रैक्टर के आगे खड़ी हो गईं। किसानों ने बैरिकेड तोड़कर दूसरी तरफ बढ़ने की कोशिश की तो इंस्पेक्टर पुष्पलता और पुलिस कर्मी सुमन कुशवाहा ट्रैक्टर के बोनट पर लटक गईं। ये सब राकेश टिकैत की मौजूदगी में हो रहा था। इंस्पेक्टर पुष्पलता गाजीपुर अंडरपास पर तैनात थीं। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर परेड शुरू होने का तय समय 12 बजे का था, लेकिन 9.30 बजे ही रैली शुरू कर दी ई। किसान अंडरपास के उल्टे तरफ आनंद विहार की तरफ जा रहे लोगों में कुछ वापस आए और अंडरपास में लगै बैरिकेड तोड़ने लगे। पुष्पलता ने एबीपी न्यूज से कहा, “राकेश टिकैत हमारे पास दो-तीन बार आए। वो हमारे मुंह पर तो किसानों से ट्रैक्टर बंद करने को कहते थे, लेकिन इशारा आगे बढ़ने का करते थे।” बहरहाल, गाजीपुर बॉर्डर पर टिकैत की कार्रवाई और फिर अब दिए विवादित बयान पर अन्य किसान नेताओं से भी सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या वो भी यही सोचते हैं कि पुलिस को उपद्रवियों पर गोली चलानी चाहिए थी? दरअसल, बुधवार को जब संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग के दौरान राकेश टिकैत ने यह बात कही तो सारे प्रमुख किसान नेता वहीं मौजूद थे। टिकैत ने तब कहा, “वो एक घटना घटी है। उसमें पुलिस-प्रशासन दोषी रहा है। उनको लालकिले तक रास्ता मुहैया कराया है, यह पूरे देश ने देखा है। कोई लालकिले के ऊपर चला जाए और पुलिस की एक भी गोली नहीं चले, ये षडयंत्र है पूर्ण रूप से। किसान संगठन को बदनाम करने की साजिश थी।” टिकैत के इस बयान पर किसान नेता शिवकुमार कक्काजी ने प्राइवेट न्यूज चैनल एबीपी न्यूज से कहा कि वो नहीं मानते कि प्रदर्शनकारियों पर गोली चलानी चाहिए थी। हालांकि, उन्होंने राकेश टिकैत के सुर-में-सुर मिलाते हुए सरकार की ओर से साजिश होने की बात जरूर कही।

माता शाकुंभरी जयंती पर भंडारा संपन्न


मुजफ्फरनगर । गतवर्षों की भांति इस वर्ष भी हमारी कुल देवी माता रानी शाकम्भरी देवी जी की जयन्ती के शुभ अवसर पर माता रानी शाकम्भरी देवी जन्मोत्सव बड़ी घूम धाम से चन्द्रकिरण गर्ग,पंकज जिन्दल,गुरुजी के सान्धिय में प्राचीन देवी मन्दिर नदी घाट मौ० गऊशाला में मनाई गई 

वृहस्पतिवार 28 जनवरी  प्रातः काल माता रानी का चोला चढ़ाकर मंगला आरती की गई  पश्चात पूजा अर्चना व हवन का कार्यक्रम पंडित गजेन्द्र प्रसाद सैमवाल व पंडित भूषण प्रसाद,महेश प्रसाद द्वारा किया गया जिसमें मुख्य यजमान विनय गर्ग,शशी गर्ग,संजय गर्ग,मितिका गर्ग,मुकुल गर्ग,शलभ गर्ग,शिप्रा गर्ग, रहे

तत्पश्चात *108 कन्या पूजन* कर माता रानी को भोग प्रसाद अर्पण किया गया जिसके बाद *विशाल भण्डारा* का आयोजन किया गया जिसमे हजारो नर नारीयो द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया जिसमें प्रमुख रुप से उ०प्र० सरकार में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,पालिकाघ्यक्ष अंजू अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,क्रान्ति सेना से ललित मोहन शर्मा बार संघ महामंत्री अरुण शर्मा,कुलदीप गोयल,अजय टण्डन,सभासद विजेन्द्र पाल,प्रेमी छाबडा,मनोज वर्मा,विवेक चुघ,विपुल भटनागर,रोहित तायल,प्रवीण पीटर,अमित बोबी भाजपा नेता योगेश मित्तल,राजीव गर्ग,संजय अग्रवाल,विपिन चौहान,श्रीमोहन तायल,सुनील सिधंल,सुनील तायल,विशाल गर्ग,सुषमा पुण्डिर,रेनू गर्ग,एकता गुप्ता,वैभव त्यागी,रोहताश पाल,सुनील दर्शन,संजय मित्तल,विशाल गर्ग सपा नेता चन्दन चौहान,निधिश गर्ग,सचिन अग्रवाल सहित अनेको गणमान्य नागरिक शामिल रहे

कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल गर्ग,सुनील गर्ग,प्रवीण गर्ग,संयम,वैभव,शिवंम,अविरल,रजत,मोहित गोयल,सुरेन्द्र सैनी,राकेश सैनी शिब्बू पाल,आशीष गोयल,गोपाल अग्रवाल,विकास अग्रवाल,पियूष जिन्दल आदि रहे। 

11 खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया


मुजफ्फरनगर । आदर्श खेलगांव के एक साल पूरे होने पर 11 खेल प्रतिभाओं को किया गया पुरस्कृत

आज मुजफ्फरनगर स्थित बहादरपुर खेड़ी विरान गांव में श्री राम गु्रप आॅफ कालेजेज, आई0एम0टी गाजियाबाद एवं “स्पोटर्सः ए वे आफ लाइफ“, द्वारा संयुक्त रूप से बहादरपुर और खेडी विरान को आदर्श खेल गांव बनाने के लिए एक वर्ष पूर्व 16 जनवरी 2020 को शुरू हुई इस पहल का एक साल पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि “स्पोटर्सः ए वे आफ लाइफ“, गाजियाबाद और खेल शोध केंद्र आईएमटी गाजियाबाद के अध्यक्ष डा कनिष्क पांडेय रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अमन दुबे (जनसंपर्क अधिकारी) और शुधांशु हेड, आईटीसेल, स्पोटर्स ए वे आफ लाइफ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम गु्रप आफ कालेजेज के संस्थापक चेयरमैन एवं स्पोटर्सः ए वे आफ लाईफ के संरक्षक डा0 सुभाष चंद्र कुलश्रेष्ठ ने की। कार्यक्रम के दौरान 11 प्रतिभाशाली खेल प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रधान को भी सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा0 कनिष्क पांडेय ने आदर्श खेल गांव की अवधारणा पर बोलते हुए कहा कि 16 जनवरी 2020 को शुरू हुई इस पहल के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर हम सभी गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। उन्होेंने कहा कि कोरोना प्रभावित इस वर्ष में हमने आॅनलाइन वेबिनार के माघ्यम से खेल जागरूकता अभियान के विषय में गंभीर मंथन तो किया ही साथ ही गांव के बच्चों के साथ खेल से संबंधित आॅनलाइन क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि हमारे इस अभियान का मूल उद्देश्य खेल संस्कृति को विकसित करना तथा युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ खेलों के माध्यम से उनके आदर्श व्यक्तित्व का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि खेलों के माघ्यम से व्यक्ति में जहां निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है वहीं नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि हम इस अभियान के माध्यम से खेल प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें बेहतर से बेहतर खेल संसाधन एवं मंच प्रदान करने का प्रयास करंेगे। उन्होंने आगे कहा कि खेलों की मनुष्य के व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही खेलों के माध्यम से बच्चों में नैतिक मूल्यांे एवं अनुशासन का भाव विकसित होता है तथा बड़ों का आदर सम्मान करने जैसे गुण भी विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना का दूसरा उद्देश्य यह है कि खेलों के माध्यम से गांव का हर बच्चा खिलाडी बनने के साथ-साथ अच्छा नागरिक बने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्ती भूमिका निभाए।

  इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज़ के चेयरमैन एवं स्पोटर्स: ए वे आॅफ लाइफ के संरक्षक डा0 सुभाष चंद्र कुलश्रेष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि बहादुरपुर और खेड़ी विरान को आदर्श गांव बनाने की दिशा में कार्य करते हुए श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज़ की तरफ से गांव के बच्चों को विश्व स्तरीय खेल संसाधनों एवं सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्प है। उन्होंने कहा कि स्पोटर्स कल्चर को प्रोत्साहित करने से गांव के बच्चों में जहां खेल के प्रति रूझान बढेगा साथ ही व्यक्तित्व में भी विकास होगा। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से व्यक्ति को मानसिक संतोष एवं नव ऊर्जा प्राप्त होती है। जिंदगी की भाग-दौड़ एवं व्यस्त जीवन शैली को खेलों के माध्यम से संतुलित कर जीवन में लक्ष्य प्राप्ति को सुगम बनाया जा सकता है। 

इस अवसर पर श्रीराम गल्र्स काॅलेज के गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्षा डाॅ0 श्वेता राठी व प्रवक्ता सोफिया अंसारी ने खिलाड़ियों के पोषक आहार से संबंधित विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा आने वाले दिनों में इस विषय पर एक सर्वे का आयोजन किये जाने की योजना बनाई गई है। जिसमें एम0एस0सी फूड एण्ड न्यूट्रीशियन की छात्राओं द्वारा व्यक्तिगत रूप से गांव के प्रत्येक बच्चे एवं खिलाड़ी का पोषक आहार स्तर का विश्लेषण कर उनके लिए डाइट चार्ट से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किया जाएगा। जिससे खिलाडियों को सही शारीरिक विकास एवं ऊर्जा प्राप्त कर खेलोें में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इसके साथ ही बायोसाइंस विभाग के प्रवक्ता एवं एन0एस0एस के महाविद्यालय संयोजक ने कहा कि हमारी आगामी योजना को ध्यान में रखते हुए हमारे एन0एस0एस के विद्यार्थी गांव में घर-घर जाकर युवाओं को खेलों से जुड़ने का आहवान करने के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्यों के प्रति प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन कपिल धीमान ने किया। इस अवसर पर श्रीराम काॅलेज काॅर्डिनेटर डा0 प्रेरणा मित्तल, शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता भूपेंद्र कुमार, सरिता रानी, अलिना सिद्दिीकी और मोनिका आदि उपस्थित रहे।

चौ अजित सिंह ने की चौ नरेश टिकैत से वार्ता


 मुजफ्फरनगर । रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने  भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष, चौधरी नरेश टिकैत से वार्ता की। चौधरी अजित सिंह ने उन्हें कहा कि आज किसान के लिए जीवन मरण का प्रश्न है। इस लड़ाई में सब को एक होकर लड़ना है, चिंता मत करो, मैं साथ हूँ।

-पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने अभी घोषणा की वह किसानों की इस लड़ाई में चौधरी राकेश टिकैत व किसानों के साथ है।

गाजीपुर में भाकियू के मंच के पास संदिग्ध युवक पकड़ा


गाजीपुर । राकेश टिकैत ने मंच के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। 

राकेश टिकैत ने मंच के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। उनका आरोपी है कि यह आदमी मंच पर चढ़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने इसे भाजपा का बताया है। 

राकेश टिकैत ने इस व्यक्ति को थप्पड़ भी मारा। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई है और पूछताछ कर रही है। पकड़े गए शख्स ने अपना नाम देवेंद्र बताया है। उसने बताया कि वह अक्षरधाम दिल्ली का रहने वाला है। वो हर एक आंदोलन में पहुंचता है। उसने बताया कि उसे किसानों ने घसीट कर पीटा और उसका मोबाइल छीन लिया।  

नरेश टिकैत का कल महापंचायत का ऐलान

 मुजफ्फरनगर । गाजीपुर बॉर्डर पर हो रही किसान आंदोलन को लेकर गहमागहमी के बीच आज भारतीय किसान यूनियन के मुखिया नरेश टिकैत द्वारा मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में महापंचायत का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि आगे की रणनीति कल महापंचायत के बाद ही बनाई जाएगी। इसमें उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में किसानों से पहुंचने की अपील की है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान कल उत्तर प्रदेश की सड़क पर टेंट लगा दें और अभी  नजदीक के किसान गाज़ीपुर बॉर्डर पहुँचे।

नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की इज्ज़त को मिट्टी में मिलाने का प्रयास कर रही है। किसानों अब आपको जबाब देना है।


राकेश टिकैत ने किया अनशन का ऐलान

 गाजीपुर l भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने प्रशासन से बातचीत के बाद घोषणा की है कि मैं अनशन करूंगा l  गाजियाबाद प्रशासन ने धरना स्थल से खाने पीने की सभी व्यवस्थाओं को तितर-बितर कर दिया है राकेश टिकैत ने कहा है कि मैं अब अपने गांव से ही पानी पियूंगा l


अधिकारियों से बातचीत के बाद रो पड़े राकेश टिकैत

 गाजीपुर l प्रशासनिक अधिकारियों के बातचीत करने के बाद


भावुक होकर रोते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि किसान को मारने की कोशिश की जा रही है। मैं किसान को बर्बाद नहीं होने दूंगा।

किसानों के धरने के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर जुटे स्थानीय लोग, पुलिस से धरनास्थल खाली कराने की अपील कर नारेबाजी कर रहे हैं लोग। 

दिल्ली पुलिस बताया कि 26 जनवरी की हिंसा के संबंध में दिल्ली के कई थानों में 33 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उनमें से नौ को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर कर दिया गया है। इस मामले में किसान नेताओं सहित 44 लोगों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।

नरेश टिकैत ने सिसौली में किया धरना उठाने का ऐलान



मुजफ्फरनगर । उहापोह और तनाव के बीच सिसौली पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरने को खत्म करने का ऐलान कर दिया है। हालांकि अभी भी बार्डर पर किसान जमा हैं। वहां अभी भी अनिश्चितता का माहौल है। 

शासन की सख्ती के बाद इससे पूर्व गाजियाबाद प्रशासन ने गाजीपुर बॉर्डर में आंदोलन कर रहे किसानों और उनके नेताओं को सख्त आदेंश दिया तुरंत प्रदर्शन आंदोलन खत्म कर रास्ता खाली करें। प्रशासन आज ही रात तक हर हाल में बॉर्डर खाली करवाएगा।

गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की परेड में हुई हिंसा के बाद पुलिस एक के बाद एक कार्रवाई कर रही है। किसान नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और फिर नोटिस जारी करके जवाब मांगने के बाद अब धरनास्थल खाली कराने के आदेश दिए गए हैं। अटकलें थीं कि भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत जल्द सरेंडर कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। राकेश टिकैत ने गुरुवार को किसान आंदोलन के लिए बनाए गए मंच से कहा कि जिसने भी लाल किले से झंडा फहराया है, उस पर सुप्रीम कोर्ट जांच करे। इस मामले में जांच करने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाए। राकेश टिकैत के परिवार वाले भी मिलने के लिए उनके पास पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए राकेश टिकैत ने आगे कहा कि अगर पुलिस ने नोटिस चिपका दिया तो क्या हो गया, मैं कानून को मानने वाला व्यक्ति हूं। टिकैत ने कहा कि हमारा आंदोलन जारी रहने वाला है, खत्म नहीं होगा। लाल किले की घटना के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उनकी कॉल डिटेल निकाली जाए।

गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के बाद पुलिस ने बॉर्डर पर सख्ती कर दी है। किसानों के धरना स्थल से लगभग 1 किलोमीटर पहले बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया है। टिकरी बॉर्डर मेट्रो स्टेशन के नीचे बैरिकेडिंग लगा दी गई है। आम जनता को भी इस मेट्रो स्टेशन का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। टिकरी बॉर्डर पर पुलिस फोर्स के अलावा कल रात से अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियों को भी तैनात कर दिया गया है।

माना जा रहा है कि आज ही धरनास्थल खाली कराया जा सकता है। हालात का जायजा लेने के लिए जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय सहित प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। धरनास्थल को खाली कराने की जिला प्रशासन के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है।

सरेंडर के बयान से पलटे राकेश टिकैत, जबरदस्ती की तो यूपी जाम करेंगे : राजू अहलावत





मुजफ्फरनगर/गाजीपुर। जनपद में सभी थानों पर धरना प्रदर्शन के आह्वान पर मंडल महासचिव राजू अहलावत ने कहा है कि अगर किसानों को गाजीपुर से जबरन हटाने का प्रयास किया गया तो हमें कुछ और सोचना पड़ेगा। पूरे यूपी की सडकें जाम कर दी जाएंगी। इस बीच राकेश टिकैत सरेंडर के अपने बयान से पलट गये हैं और उन्होंने कहा कि वे सरेंडर नहीं करेंगे। 

राजू अहलावत ने कहा कि हाईकमान का आदेश था कि दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे संयुक्त किसान मोर्चा के धरने को उठाने का प्रयास किया जाएगा, अलर्ट रहो। अगर सरकार कोई गलत हरकत करती है तो अपने लोगों को लेकर सड़क पर उतर जाओ। दिल्ली में लाल किले पर जो शर्मनाक घटना हुई है वह किसानों को बदनाम करने के लिए कराई गई है। जिसने झंडा लगाया उसकी जांच हो कि वह किस का आदमी है किस पार्टी का स्टार प्रचारक है। 

दिल्ली पुलिस द्वारा दिए गए रूट पर न चलना और समय से पहले निकलना हमारा फैलियर था। सिर्फ पुलिस ही नहीं किसान भी घायल हुए हैं। थानों पर प्रदर्शन की जानकारी मुझे नहीं है, ना ही हाईकमान को है, संगठन में कहीं ना कहीं मिस हैंडलिंग है। थोड़ी देर में हम बोल देंगे सभी उठ जाएंगे, लेकिन यूपी सरकार को हमने भी वोट दी है, कहीं ऐसा ना हो हमें कुछ और सोचना पड़े। 

अगर गाजीपुर बॉर्डर पर हमारे किसानों और नेताओं को उठाने का जबरन प्रयास किया गया तो पूरे उत्तर प्रदेश के हाईवे जाम रहेंगे।

दूसरी ओर गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली और यूपी की पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर मौजूद किसानों से आज सड़क खाली करने को कहा है। बॉर्डर खाली कराने के लिए दिल्ली और यूपी की पुलिस संयुक्त ऑपरेशन कर सकती है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने सीनियर अफसरों के साथ मीटिंग की है। पुलिस के पहुंचने के साथ ही गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों की वॉटर सप्लाई काट दी गई है। पुलिस ने यहां लगाए गए पोर्टेबल टॉयलेट भी हटाने शुरू कर दिए हैं। यूपी रोडवेज की दर्जनों बसें भी यहां लाकर खड़ी कर दी गई हैं। ताकि गिरफ्तारी की जरूरत पड़ने पर किसानों को अन्यत्र ले जाया जा सके। फोर्स के मूवमेंट के बाद किसानों की संख्या भी कम होने लगी है।

बड़ी खबर :सरेंडर करेंगे राकेश टिकैत

 गाजियाबाद l किसान आंदोलन को देखते हुए सख्त हुई योगी सरकार ने गाजीपुर बोर्डर को खाली करने के आदेश जारी कर दिया है l


जिसको देखते हुए गाजियाबाद डीएम ने किसानों को गाजीपुर बॉर्डर खाली करने के लिए आज शाम तक का अल्टीमेटम दिया है l इसी दौर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सरेंडर करने के लिए तैयार हो गए हैं l

बताया जा रहा है कि सरकार के दबाव में आकर किसान आंदोलन जल्दी खत्म हो जाएगा l मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों एवं एसएसपी को जहां जहां किसान प्रदर्शन कर रहे हैं उनको तत्काल रुप से खाली कराने के आदेश दे दिए हैं l

ब्वायज हॉस्टल में थी युवती, मचा बवाल तो हुआ ये


मेरठ। शहर के एक ब्वायज हॉस्टल के कमरे में दूसरे धर्म के युवक के साथ युवती के होने की सूचना पर हंगामा किया गया। कालोनीवासियों ने हॉस्टल में हंगामा करते हुए कमरे का ताला तोड़कर युवती को बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया। इस बीच युवक फरार हो गया। 

बताया गया है कि थाना नौचंदी थाना क्षेत्र के रामबाग कालोनी में एक ब्वायज हास्टल है। आसपास के लोगों का कहना है कि इस हास्टल में आए दिन युवतियों का आना-जाना लगा रहता है। ब्वॉयज हॉस्टल में युवती की सूचना पर दोपहर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस पहुंची तो आरोपी युवक कमरा बाहर से बंद कर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने ताला तोड़ा तो युवती अंदर कमरे से बरामद की गई। युवती को फिलहाल पुलिस ने परिजनों के हवाले किया है।

रामबाग कॉलोनी गली-2 में बसेरा ब्वॉयज हॉस्टल है। इस हॉस्टल के मालिक जैदी फार्म निवासी शाहनवाज है। इसी के अंदर खतौली निवासी फैसल ने एक कमरा लिया हुआ है। फैसल यूनिवर्सिटी का छात्र बताया गया है। स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने पुलिस को सूचना दी और बताया कि हॉस्टल में एक युवती को रखा हुआ है। इसी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान फैसल अपने कमरे का ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरों की तलाशी ली गई। फैसल के कमरे की भी ताला तोड़कर तलाशी ली गई तो उसके अंदर एक युवती मिली। पूछताछ में युवती ने बताया कि कंकरखेड़ा की रहने वाली है।

बताया कि वह किसी काम से यहां आई थी और इसी दौरान हंगामा हो गया। पुलिस बरामद युवती को थाने ले आई और परिजनों को सूचना दी। दूसरी ओर हिंदू संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि यहां पर आए दिन युवतियां लाई जाती हैं और इन्हें प्रेम जाल में फंसाया जा रहा है। इस बात को लेकर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल फैसल फरार है। हालांकि युवती के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं है।

वीडियो : गाजीपुर बॉर्डर बना पुलिस छावनी


 नई दिल्ली। ट्रैक्टर रैली में हिंसा को लेकर एक ओर जहां पुलिस का एक्शन दिख रहा है, वहीं किसान संगठन इससे पल्ला झाड़ आंदोलन को तेज करने की कोशिशों में जुट गए हैं। दूसरी ओर गाजीपुर बॉर्डर पर भारी पुलिस बल की तैनाती के चलते अब पुलिस भी आर पार के मूड में है। गाजीपुर में भीड़ अब छंट चुकी है। 

भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच यूपी गेट पर अब मंच सजने लगा है। किसान संगठनों ने यूपी गेट पर सजधज कर प्रदर्शनकारी किसानों का मंच तैयार है, जहां से संचालन होगा और आगे की रणनीति पर बातें होंगी। 

हालांकि दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद अब यूपी गेट यानी गाजीपुर बॉर्डर पर हलचल भी कम देखने को मिल रही है। गुरुवार की सुबह अन्य दिनों की तुलना में बेहद कम हलचल देखने को मिली। इतना ही नहीं, पानी के टैंकर, दमकल और मोबाइल टॉयलेट सुबह बेहद कम कर दिए गए हैं। जिस एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शनकारियों की चहलकदमी हुआ करती थी, वहां सन्नाटा सा दिखा। माना जा रहा है कि प्रदर्शनकारी किसानों में जोश भरने के इरादे से मंच तैयार किए गए हैं, ताकि वहां से भाषणों के जरिए उन्हें कृषि कानूनों के खिलाफ मांग पर डटे रहने को प्रेरित किया जाए। लेकिन दिल्ली हिंसा को देखते हुए पुलिस अब और अधिक छूट देने के मूड में दिख नहीं रही है, जिसके संकेत आज मिल गए हैं। गाज़ीपुर बॉर्डर पर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

किसान नेताओं के पासपोर्ट जब्त


नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने हिंसा की घटनाओं पर सख्ती बरतने के साथ सभी किसान नेताओं और संगठनों के पदाधिकारियों के पास पोर्ट जब्त करने के आदेश गृह मंत्रालय ने जारी किए हैं। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घायलों को देखने पहुंचे। गाजीपुर धरनास्थल छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इस बीच दिल्ली क्राइम ब्रांच की पांच टीम जनपद मुजफ्फरनगर में पहुंची हैं।

दिल्ली हिंसा मामले पर लक्खा सदाना और दीप सिंहख सिद्धू पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं । लाल किले और सेंट्रल दिल्ली में हिंसा भड़काने का आरोप ह। लक्खा पर पंजाब में पहले से दर्ज 20 से ज़्यादा केस दर्ज हैं। 

योगेंद यादव व राकेश टिकैत सहित दर्जनों किसान नेताओं को दिल्ली पुलिस ने परेड समझौता तोड़ने सहित कई दूसरे मामलों को लेकर नोटिस जारी किया गया है।

किसान संगठनों के धरने प्रदर्शन को देखते हुए थानों की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

 मुजफ्फरनगर l किसान संगठनों 


द्वारा जनपद के सभी थानों में धरना प्रदर्शन के ऐलान के बाद जिला पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है l

जनपद के सभी थानों में बैरिकेडिंग के साथ सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है l भोपा थाना, खतौली थाना शहर


कोतवाली सहित जनपद के सभी थानों में बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को सुधार किया गया है l

सरकारी और ठेका नहीं अब इस नाम से जानी जाएंगी यूपी में शराब की दुकानें

 लखनऊ l उत्तर प्रदेश में शराब, बीयर और भांग की दुकानों के साइनबोर्ड से 'सरकारी' और 'ठेका' शब्द को पूर्ण रूप से हटा दिया गया है । सरकारी अमले द्वारा यह कार्रवाई बुधवार को की गयी। आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंत्रालय से आए आदेश के अनुपालन के क्रम में यह कार्रवाई की गयी है। 


अब इन मयखानों के साइन बोर्ड पर देसी मदिरालय या अंग्रेजी शराब की दुकान, बीयर शॉप आदि ही लिखा जाएगा। बताते चलें कि चूंकि शराब, बीयर व भांग की दुकानों के लाइसेंस प्रदेश सरकार ही जारी करती है इसलिए अब तक इन दुकानों सरकारी लाइसेंसी शराब/बीयर की दुकान, सरकारी भांग का ठेका आदि शब्द लिखे जाते थे। मगर प्रदेश सरकार को यह शब्द रास नहीं आए इसलिए इन्हें हटाए जाने के आदेश दिये गये।

घर में शराब या बीयर रखने के लिए अब लाइसेंस की होगी जरूरत 

उत्तर प्रदेश में अब घर में बार का इंतजाम रखने वाले शौकीनों को आबकारी विभाग से लाइसेंस लेना होगा। उ.प्र.सरकार की वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जारी नयी आबकारी नीति में यह प्रावधान किया गया है। इसके तहत व्यक्तिगत प्रयोग के लिए होम लाइसेंस लेना होगा। 

व्यक्तिगत प्रयोग के लिए निर्धारित फुटकर सीमा 16 लीटर से अधिक शराब या बीयर अपने पास रखने के लिए अब वैयक्तिक होम लाइसेंस लेना होगा। निजी प्रयोग के लिए व्यक्तियों को निर्धारित फुटकर सीमा 16 लीटर से अधिक मदिरा क्रय, परिवहन एवं निजी कब्जे में निर्धारित शर्तों के अधीन रखने के लिए हर साल 12,000 रूपये की लाइसेंस फीस एवं जमानत राशि 51,000 रुपये जमा करनी होगी। बताते चलें कि प्रदेश की इस नयी आबकारी नीति को बीती 8 जनवरी को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दी गयी थी। 

भूकंप से फिर हिली दिल्ली


नई दिल्ली। भूकंप के झटके से एक बार फिर राजधानी दिल्ली की धरती हिली है। गुरुवार सुबह पश्चिमी दिल्‍ली के इलाके में यह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी दिल्‍ली के इलाके में सुबह 9:17 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। भूकंप का मुख्य केंद्र जमीन से 15 किलोमीटर नीचे था।  अब तक इस भूकंप के झटके से किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

किसान आंदोलन को लेकर योगी का एक्शन, खत्म कराया धरना, पुलिस ने फटकारी लाठियां


 बागपत l दिल्ली की घटना के बाद बागपत में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 दिन से चल रहे धरने को जबरन खत्म करा दिया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक साइड पर बैठे सैकड़ों किसानों से मौके से खदेड़ते हुए टैंट तक उखाड़ फेंक दिए और लाठियां भी फटकारी। मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

बड़ौत में कृषि कानूनों के विरोध में करीब 40 दिन पूर्व खाप चौधरी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में धरने की शुरुआत हुई थी। बाद में सुरेन्द्र सिंह धरने से अलग-थलग हो गए थे। सुरेन्द्र सिंह के हटने के बाद दूसरे खापों के चौधरियों ने बेमियादी धरने का नेतृत्व संभाला। धीरे-धीरे कई किसान संगठनों के साथ खाप चौधरी सुरेन्द्र सिंह दुबारा से धरनास्थल पर लौट आए। गत दिवस गणतंत्र दिवस पर बड़ौत धरनास्थल से सैकड़ों किसान ट्रैक्टर रैली में गए थे। दिल्ली की घटना के बाद बुधवार दोपहर तक अधिकांश किसान दिल्ली से अपने-अपने गांव और बेमियादी धरनास्थल पर लौट आए थे

बुधवार को पूरे दिन एडीएम अमित कुमार सिंह एवं एएसपी मनीष मिश्र ने धरनारत किसानों के साथ धरना समाप्त करने के लिए वार्ता की, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अडिग रहे। पुलिस प्रशासनिक अफसर रात 11 बजे भारी पुलिस फोर्स के साथ धरनास्थल पर पहुंचे और किसानों को खदेड़ते हुए धरना खत्म करा दिया। मौके पर एसपी अभिषेक सिंह, एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ आलोक सिंह आदि मौजूद थे। मामले में एसपी अभिषेक सिंह कुछ भी बोलने से बच रहे थे।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 28 जनवरी 2021

 विज्ञापन 



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 28 जनवरी 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - पौष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - पूर्णिमा रात्रि 12:45 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

⛅ *नक्षत्र - पुष्य 29 जनवरी प्रातः 03:51 तक तत्पश्चात अश्लेशा*

⛅ *योग - प्रीति रात्रि 07:25 तक तत्पश्चात आयुष्मान्*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:15 से शाम 03:39 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:18* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:25* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - व्रत पूर्णिमा, पौषी पूर्णिमा, माघ स्नान प्रारंभ, गुरुपुष्पामृत योग (सूर्योदय से 29 जनवरी प्रातः 03:51 तक)*

 💥 *विशेष - पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *सर्वफलप्रदायक माघ मास व्रत* 🌷 

👉🏻 *28 जनवरी से लेकर 27 फरवरी तक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार माघ मास दिनांक 12 फरवरी से) माघ महिना रहेगा |*

🙏🏻 *पुण्यदायी स्नान सुधारे स्वभाव*

*माघ मास में प्रात:स्नान (ब्राम्हमुहूर्त में स्नान) सब कुछ देता है | आयुष्य लम्बा करता है, अकाल मृत्यु से रक्षा करता है, आरोग्य, रूप, बल, सौभाग्य व सदाचरण देता है | जो बच्चे सदाचरण के मार्ग से हट गये हैं उनको भी पुचकारके, इनाम देकर भी प्रात:स्नान कराओ तो उन्हें समझाने से, मारने-पीटने से या और कुछ करने से वे उतना नहीं सुधर सकते हैं, घर से निकाल देने से भी इतना नहीं सुधरेंगे जितना माघ मास में सुबह का स्नान करने से वे सुधरेंगे |*

🙏🏻 *तो माघ स्नान से सदाचार, संतानवृद्धि, सत्संग, सत्य आचरण उदारभाव आदि का प्राकट्य होता है | व्यक्ति की सुंदरता माने समझ उत्तम गुणों से सम्पन्न हो जाती है | उसकी दरिद्रता और पाप दूर हो जाते हैं | दुर्भाग्य का कीचड़ सूख जाता है | माघ मास में सत्संग-प्रात:स्नान जिसने किया, उसके लिए नरक का डर सदा के लिए खत्म हो जाता है | मरने के बाद वह नरक में नहीं जायेगा | माघ मास के प्रात:स्नान से वृत्तियाँ निर्मल होती हैं, विचार ऊँचे होते हैं | समस्त पापों से मुक्ति होती है | ईश्वरप्राप्ति नहीं करनी हो तब भी माघ मास का सत्संग और पुण्यस्नान स्वर्गलोक तो सहज में ही तुम्हारा पक्का करा देता है | माघ मास का पुण्यस्नान यत्नपूर्वक करना चाहिए |*

🙏🏻 *यत्नपूर्वक माघ मास के प्रात:स्नान से विद्या निर्मल होती है | मलिन विद्या क्या है ? पढ़-लिखके दूसरों को ठगो, दारु पियो, क्लबों में जाओ, बॉयफ्रेंड – गर्लफ्रेंड करो – यह मलिन विद्या है | लेकिन निर्मल विद्या होगी तो इस पापाचरण में रूचि नहीं होगी | माघ के प्रात:स्नान से निर्मल विद्या व कीर्ति मिलती है | ‘अक्षय धन’ की प्राप्ति होती है | रूपये – पैसे तो छोड़के मरना पड़ता है | दूसरा होता है ‘अक्षय धन’, जो धन कभी नष्ट न हो उसकी भी प्राप्ति होती है | समस्त पापों से मुक्ति और इन्द्रलोक अर्थात स्वर्गलोक की प्राप्ति सहज में हो जाती है |*

🙏🏻 *‘पद्म पुराण’ में भगवान राम के गुरुदेव वसिष्ठजी कहते हैं कि ‘वैशाख में जलदान. अन्नदान उत्तम माना जाता है और कार्तिक में तपस्या, पूजा लेकिन माघ में जप, होम और दान उत्तम माना गया है |’

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞पंचक आरम्भ

फरवरी 12, 2021, शुक्रवार को 02:11 am


पंचक अंत

फरवरी 16, 2021, मंगलवार को 08:57 pm

मेष 

आजकल आप परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं, तो समय अच्छा नहीं है। जीवन साथी से बात करना आपको नुकसान दे सकता है। आज आपके कार्य स्थान का माहौल सुधरा होगा। आपके अधिकारी और साथी कर्मचारी आपको सहयोग देंगे, अगर  आप कोई नया काम करते हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज के दिन आपके शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वह अपनी बुद्धि के कारण सफल नहीं होंगे। आज किसी जान पहचान वाले व्यक्ति की मदद से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी

वृष 

आज का दिन आपका दूसरों के भरोसे बैठकर काम करने का नहीं है, अगर ऐसा करोगे, तो आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए अपने काम को अपने  स्वयं करें। दूसरों के भरोसे ना छोड़े। व्यापार के लिए की जाने वाली यात्राएं लाभदायक रहेगी। आपके व्यापार में आज अच्छा लाभ दिख रहा है, लेकिन अगर किसी को पैसे का लेनदेन करना है, तो वह सोच समझ कर करें। छात्रों को आज अच्छा ज्ञान और अच्छा अनुभव प्राप्त होगा। आपके पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और संतान को उन्नति की ओर कार्य करते देख मन प्रसन्न होगा

मिथुन

आज आपके पारिवारिक जीवन और बिजनेस में आपके पिता सहयोग देंगे और आज आपके काम में कुछ लोग पंगा कर सकते हैं, लेकिन आपको उन पर ध्यान नहीं देना है और अपने कार्य को पूरा करना है। आज का दिन आपका पारिवारिक जीवन के लिए शांतिपूर्ण रहेगा। आज जीवनसाथी के कार्य में उन्नति से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी और आज आपकी संतान जिस बिज़नेस में बिज़नेस में निवेश करेंगी, उससे स्थितियां उसमें स्थितिया लाभदायक रहेंगी। यदि आज आप कोई निर्णय लेना चाहते हैं, तो अपने जीवनसाथी और उसके जान पहचान वालों से सलाह अवश्य ले अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कर्क 

सामाजिक कार्य करने पर आपकी ख्याति में विस्तार होगा। परिवार में छोटे सदस्य के आ जाने से पारिवारिक वातावरण खुशमय रहेगा। व्यस्तता के बीच लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे। ईमानदारी से कार्य करेंगे तो आपको कई मौके मिलेंगे, जिससे आपको फायदा होगा। भविष्य के लिए कुछ बचत कर पाएंगे लेकिन कुछ निवेश लाभप्रद रहेंगे। भाई-बहन के सहयोग से बिजनस में वृद्धि होगी और उनके विचार सकारात्मक माहौल बनाएंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और सभी कार्य पूर्ण होंगे।

सिंह 

आपने अपने कार्य क्षेत्र में अब तक, जो भी प्रयास किए हैं अब वह रंग लाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाएंगे। आप अपने साथी कर्मचारियों के प्रति उदारता पूर्ण व्यवहार रखेंगे और उनकी गलतियों को भी क्षमा करने के लिए तैयार रहेंगे। यदि आप जीवन के लिए आज कोई निर्णय लेना चाहते हैं, तो आपके पिता आपका मार्गदर्शन करेंगे। अपने जीवनसाथी की सभी इच्छाओं का सम्मान करें, जिससे आपका रिश्ता मजबूती से आगे बढ़ेगा, जो भी इस समय विदेश से संबंधित कार्य कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ रहे रहेगा।

कन्या 

मित्रों और प्रियजनों के प्रति आप चिंतित होंगे। आज का दिन आपको अपने बारे में ज्यादा सोचना है। कामकाज की स्थिति अनुकूल हो रही है। रोजगार के क्षेत्र में पद व गरिमा में वृद्धि होगी। छात्रों को मनचाहे क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आएंगे। पारिवारिक वातावरण काफी आनंददायक रहेगा लेकिन फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण रखें और दिखावे से बचें। व्यवसाय के क्षेत्र में आपके द्वारा की गई पहल सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी। 

तुला 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको अपने कार्य में दूसरों के भरोसे नहीं रहना है। कभी-कभी अपनी अपनी शर्तों पर भी काम करना चाहिए, जो भी छात्र विदेश से कोई पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छे समाचार लेकर आएगा। आज आपकी लव लाइफ आपको मानसिक शांति देगी। घर परिवार में यदि कोई समस्या है, तो उसको धैर्य रखकर सुलझाने में आप कामयाब रहेंगे। यदि आज आपने कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनाया है, तो आज सही समय नहीं है, जो लोग राजकीय सेवा करते हैं, उनके दायित्व में आज वृद्धि होगी।

वृश्चिक 

आज का दिन रोजगार से जुड़े जातकों के लिए शुभ समाचार लेकर आएगा और उनके पिता के आशीर्वाद से आज उनको भविष्य में उज्जवल बनाने के माग की प्राप्ति होगी। नए मित्र बनेंगे, जिनके साथ से आमदनी से जुड़े नए स्रोतों के बारे में पता चलेगा। आज आपके भावों और दिल से जुड़े हुए कुछ प्रसन्न सामने आएंगे और वह आपकी उदारता पर भी भारी पड़ सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य आज आपका पूरा समर्थन देंगे और आपके कार्यक्षेत्र में भी आज अधिकारी वर्ग आप को समर्थन देगा, जिससे आपके प्रोजेक्ट पूरे होंगे।

धनु 

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज काफी समय बाद आपको कोई अच्छी सूचना मिल सकती है और आपका कोई जरूरी काम बनने से लाभदायक अफसरों की प्राप्ति होगी। आगे का समय भी उत्साह पूर्वक कटेगा। यदि आपका और कोई रुका हुआ धन है, तो वह आपको मिल जाएगा। कार्य का बोझ अधिक होगा, लेकिन लक्ष्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न होता रहेगा। आप जो भी प्रयास करेंगे, जीवनसाथी उस में पूर्ण सहयोग देंगे और परिवार की स्थितियां आपके पक्ष में आनी शुरू हो जाएंगी।

मकर

आज कई प्रकार की उलझनों में आप ग्रस्त रहेंगे। एक ओर अपने प्रेमी या प्रियजन के लिए कोई वस्तु या उपहार खरीदने की जल्दीबाजी रहेगी। दूसरी ओर आपके कार्यक्षेत्र में भी काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। संतान संबंधित समस्या का अंत होने से मन से भारी बोझ हल्का होगा। राजकीय क्षेत्र में आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। कोर्ट-कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। पिता का सहयोग विषम परिस्थितियों से लड़ने में सहयोग करेगा।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपने जो निर्णय लिए हैं, वह आज सही साबित होंगे और आप अपनी मेहनत और ज्ञान के बल पर सभी समस्याओं से मुक्त हो जाएंगे, लेकिन आपके पिता के साथ आपके संबंधों में थोड़ा तनाव आ सकता है। आपका पारिवारिक जीवन भी थोड़ा तनाव से ग्रस्त रहेगा और आपको कहीं अपने ऊपर लगे झूठे आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लव लाइफ से आपको सहयोग मिलेगा और सुख की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अधिक मेहनत करने का रहेगा।

मीन 

आज आपके माता पिता का आपको आशीर्वाद मिलेगा और वह अच्छे जीवन के लिए आपको मार्गदर्शन भी करेंगे, जिससे आप भविष्य में सही और सटीक निर्णय ले पाएंगे। अपने जीवन साथी के नए बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी, जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। रोजगार के क्षेत्र में आपको महिला से के सहयोग से लाभ होगा। आपको सरकार की योजनाओं से भी काफी लाभ मिलेगा और किसी नए स्त्रोत से भी आय में वृद्धि होगी। आपकी संतान कार्यक्षेत्र में उन्नति करेगी और उनको देख आपका मन प्रसन्न होगा

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपका मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।  

आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। 

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  




 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 

  

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  


 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा

बुधवार, 27 जनवरी 2021

आईएएस अधिकारी पर रेप और धोखाधड़ी से शादी करने का मुकदमा दर्ज


अलीगढ़ । गुजरात कैडर के आईएएस गौरव दहिया पर अलीगढ़ के अतरौली थाने में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अतरौली की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि आईएएस ने खुद को तलाकशुदा बताकर शादी की थी। 

अतरौली के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती दिल्ली में रहने लगी थी। तीन वर्ष पहले उसके फेसबुक अकाउंट पर शादी का प्रस्ताव आया और बात करने के लिए गुजरात बुलाया गया। युवती का कहना है कि आईएएस अधिकारी निवासी बिहाइंड गार्डन सेक्टर 9 गांधी नगर गुजरात की ओर से आये प्रस्ताव को ठुकरा नहीं सकी और वहां पहुंच गयी तो पता चला कि शादी करने वाला अधिकारी पहले से ही शादीशुदा है।

युवती के अनुसार आईएएस अधिकारी ने उसे बताया कि उसके पत्नी से संबध अच्छे नहीं है और तलाक होने वाला है। युवती ने कहा कि कुछ जीवन की परेशानियां हैं उनको दूर करने के बाद शादी के बारे में सोचा जाएगा। आरोप है कि आईएएस अधिकारी ने एक होटल में कोल्डड्रिंक मंगाई। इसमें कुछ नशीला पदार्थ डाल दिया जिसे पीकर वह बेहोश हो गयी। इसी दौरान अधिकारी ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद अधिकारी ने फिर शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद अधिकारी दुर्व्यवहार करने लगा। अश्लील वीडियो बनाकर दिखाई और धमकी दी कि विरोध पर रिश्तेदारों में दिखा देगा। इससे वह डर गयी और शांत रही।

किसानों का संसद मार्च स्थगित


नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा ने 1 फरवरी के लिए प्रस्तावित संसद मार्च को स्थगित कर दिया है। 

सिंघु बॉर्डर पर बुधवार शाम संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फैसले की जानकारी दी। हालांकि, किसान संगठनों ने यह भी कहा कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। भारतीय किसान यूनियन के नेता बलबीर एस राजेवाल ने कहा कि दिल्ली में मंगलवार को हुई हिंसा की वजह से प्रस्तावित मार्च को स्थगित कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा, ''शहीदी दिवस पर हम देशभर में रैली करेंगे। हम एक दिन का व्रत भी रखेंगे। 1 फरवरी को प्रस्तावित संसद मार्च कल हुई हिंसा की वजह से स्थगित कर दी गई है।'' गौरतलब है कि 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश किया जाएगा। बीकेयू (आर) के चीफ राजेवाल ने यह भी आरोप लगाया कि किसानों के प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए यह केंद्र सरकार की साजिश है।

किसानों का नहीं रहा आंदोलन, इसमें अराजक तत्व घुसे: संजीव बालियान


मुजफ्फरनगर । सांसद व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने 26 जनवरी को दिल्ली में हुए ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा पर विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए किसान नेताओं पर भी जमकर भड़ास निकाली। आज रामपुर तिराहा पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि अब यह आंदोलन किसानों का नहीं रहा है। इसमें अराजक तत्व घुस गए हैं। किसान नेताओं को भी समझना चाहिए कि अब आंदोलन उनके हाथ में नहीं रहा। उन्होंने विपक्ष के खिलाफ बोलते हुए कहा कि ऐसे लोग किसानों को भड़काने का काम कर रहे हैं, जिन्हें जनता ने चुनाव में पूरी तरह से नकार दिया है और आज किसानों को सरकार के खिलाफ भड़का रहे हैं। लोकतंत्र में ऐसा नहीं चलता। वह मैदान में आए चुनाव लड़े सांसद और विधायक बने। अपना खुद कानून बनाए। सरकार किसानों के साथ खड़ी है और जो किसान का हित होगा सरकार उसी पर काम करेगी। उन्होंने दिल्ली आंदोलन में शामिल किसानों से भी अपील की है कि अब बहुत हो चुका है अब वह वापस आ जाए, क्योंकि अब यह आंदोलन किसानों का नहीं रहा। उन्होंने मुजफ्फरनगर के किसानों से भी अपील की है कि अब वह भी अपने घर वापस आ जाए। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर की धरती पर बड़े से बड़े आंदोलन हुए हैं। चौधरी चरण सिंह से लेकर किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत तक किसान नेताओं ने बहुत बड़े बड़े आंदोलन की है, मगर कभी किसान आंदोलनों पर उंगली नहीं उठी। जो अराजकता दिल्ली में हुई है उसमें कार्यवाही होगी और होनी भी चाहिए जो लोग उसमें शामिल है उन्हें सजा जरूर मिलेगी। लाल किले पर झंडा फहराने वाले दीप सिद्धू के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 2 माह पहले सांसद सनी देओल मना कर चुके थे कि दीप सिद्धू से उनका कोई संबंध नहीं है केवल चुनाव के दौरान प्रचार में साथ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में है जो भी कानून बनाएगी, वह किसानों के हित में होंगे। भाकियू नेता चौधरी राकेश टिकैत के बक्कल उतारने वाले बयान पर मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि ऐसे बयान को मीडिया में सनसनी के लिए दिए जाते है।

राकेश टिकैत सहित 37 पर कसा दिल्ली पुलिस का शिकंजा

नई दिल्ली। हिंसक घटनाओं के बाद दिल्ली पुलिस ने इन 37 किसान नेताओं पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने इन नेताओं के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र, डकैती, डकैती के दौरान घातक हथियार का प्रयोग और हत्या का प्रयास जैसी 13 गंभीर धाराएं लगाई हैं।

एफआईआर में शामिल नाम:

1. डॉक्टर दर्शन पाल, बीकेयू क्रांतिकारी दर्शनपाल ग्रुप

2. कुलवंत सिंह संधू, जम्हूरी किसान सभा पंजाब

3. बूटा सिंह बुर्जगिल, भारतीय किसान सभा, धकोंडा

4. निर्भय सिंह धुड़ीके, कीर्ति किसान यूनियन, धुड़ीके ग्रुप

5. रुल्दू सिंह, पंजाब किसान यनियन, रुल्दू ग्रुप

6. इंदरजीत सिंह, किसान संघर्ष कमेटी, कोट बुद्धा ग्रुप

7. हरजिंदर सिंह टांडा, आजाद किसान संघर्ष कमेटी

8. गुरबख्श सिंह, जय किसान आंदोलन

9. सतनाम सिंह पन्नू, किसान मजदूर संघर्ष समिति, पिड्डी ग्रुप

10. कंवलप्रीत सिंह पन्नू, किसान संघर्ष कमेटी पंजाब

11. जोगिंदर सिंह उग्राहा, भारतीय किसान यूनियन उग्राहां

12. सुरजीत सिंह फूल, भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी

13. जगजीत सिंह डालेवाल, भारतीय किसान यूनियन, सिद्धूपुर

14. हरमीत सिंह कड़ियां, बीकेयू, कड़ियां

15. बलबीर सिंह राजेवाल, भारतीय किसान यूनियन राजेवाल

16. सतनाम सिंह साहनी, भारतीय किसान यूनियन, दोआबा

17. बोघ सिंह मानसा, भारतीय किसान यूनियन मानसा

18. बलविंदर सिंह औलख, माझा किसान कमेटी

19. सतनाम सिंह बेहरू, इंडियन फार्मर एसोसिएशन

20. बूटा सिंह शादीपुर, भारतीय किसान मंच

21. बलदेव सिंह सिरसा, लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसायटी

22. जगबीर सिंह जाड़ा, दोआबा किसान समिति

23. मुकेश चंद्रा, दोआबा किसान संघर्ष कमेटी

24. सुखपाल सिंह डफ्फर, गन्ना संघर्ष कमेटी

25. हरपाल सिंह सांघा, आजाद किसान कमेटी दोआब

26. कृपाल सिंह नाथूवाला, किसान बचाओ मोर्चा

27. हरिंदर सिंह लाखोवाल, भारतीय किसान यूनियन लाखोवाल

28. प्रेम सिंह भंगू, कुलहिंद किसन फेडरेशन

29. गुरनाम सिंह चडूनी, भारतीय किसान यूनियन चडूनी

30. राकेश टिकैत


, भारतीय किसान यूनियन

31. कविता कुमगुटी, महिला किसान अधिकार मंच

32. रिषिपाल अंबावाटा, भारतीय किसान यूनियन अंबावाटा

33. वीएम सिंह, ऑल इंडिया किसान संघर्ष कोऑर्डिनेशन कमेटी

34. मेधा पाटेकर, नर्मदा बचाओ

35. योगेंद्र यादव, स्वराज इंडिया

36. अवीक साहा, जन किसान आंदोलन, स्वराज इंडिया

37. प्रेम सिंह गहलोत, ऑल इंडिया किसान सभा।

स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत किया


मुजफ्फरनगर । रामपुर तिराहे 151 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भाजपा के लिए पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह  के साथ मंत्री, पूर्व सांसद, विधायकों  द्वारा स्थापित किया गया। स्वतंत्र देव सिंह को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता राहुल गोयल, विजय वर्मा, राजकुमार सिद्धार्थ, श्रवण गुप्ता आदि ने स्वागत किया। 

3382 लाभार्थियों को योगी ने दिए 18.17 करोड़

मुजफ्फरनगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के द्वारा 3382 लाभार्थियों को मुजफ्फरनगर में 18 करोड़ 17 लाख रुपए सिंगल क्लिक के द्वारा उनके खातों में भेजे गये। 

भारत सरकार  तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे व्यक्ति जिनके पास भारतवर्ष में कहीं भी पक्का मकान न हो ऐसे व्यक्तियों के लिए भारत सरकार ने सबके लिए आवास मिशन  17 जून  2015 से लागू करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी  संचालित की गई जिसके अंतर्गत तीन किस्तों में ढाई लाख रुपए लाभार्थी के खाते में सीधे हस्तांतरित किए जाते हैं सरकार की मंशा के अनुसार योजना से जनपद मुजफ्फरनगर की नगर निकायों  के इच्छुक पात्र लाभार्थियों को भेजी गई। सफलतापूर्वक लाभान्वित किया जा रहा है। 



आज दिनांक 27 जनवरी 2021 को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सिंगल  क्लिक द्वारा धनराशि कुल 3 लाख 42हजार 322 लाभार्थियों को रुपए 2409 करोड़ रुपए उनके खाते में सीधे हस्तांतरित की  गई तथा 5 जनपदों के लाभार्थियों से सीधे संवाद भी किया गया। जनपद मुजफ्फरनगर की  10 नगर निकायों के 13752 पात्र लाभार्थियों में से 11971 लाभार्थियों की प्रथम किस्त के रूप मैं रुपए 50,000 तथा 10733 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त के रूप में 150000 तथा 7190 लाभार्थियों को तृतीय किस्त के रूप में 50,000 रुपए  दिए जा चुके हैं आज सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से 1535 लाभार्थियों की प्रथम किस्त के रूप में  50 हज़ार 126 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त के रूप में 1 लाख 50 हजार तथा 1721 लाभार्थियों को तृतीय किस्त के रूप में 50 हजार इस प्रकार कुल 3382 लाभार्थियों के खाते में ₹18र करोड़  17 लाख रुपए पात्र लाभार्थियों के सीधे खातों में हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समस्त नगर निकायों के कार्यालय में एलईडी के माध्यम से कराया गया जहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 50- 50 लाभार्थी संबंधित अधिशासी अधिकारियों के साथ सभासद भी उपस्थित रहे।  डीएम कार्यालय स्थित एनआईसी में कार्यक्रम में उपस्थित 15 लाभार्थियों को जिला अधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार द्वारा प्रमाण पत्र तथा चाबी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला अधिकारी  सेल्वा कुमारी जे,अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सिंह, संदीप कुमार परियोजना अधिकारी,अमित अत्रे प्रबंधक आदि उपस्थित रहे। वही उपस्थित लाभार्थियों ने सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह और परियोजना अधिकारी संदीप कुमार का आभार जताकर आशिर्वाद दिया लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी नजर आई।

संजय मित्तल के नेतृत्व में मंडी समिति के अधिकारियों से मिला व्यापरियों का प्रतिनिधिमंडल

 मुजफ्फरनगर l


दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल मंडी समिति की डिप्टी डायरेक्टर रिंकी जायसवाल व मंडी सचिव आरके सिंह से मिला जिसमें गुड खांडसारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल सचिव श्याम सिंह सैनी विवेक गर्ग भारत कुमार मिले जिसमें मंडी समिति द्वारा 6 आर 9 आर व गेट पास ऑनलाइन बनवाने के लिए व्यापारियों के ऊपर दबाव डाला जा रहा है एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल वमंत्री श्याम सिंह सैनी ने कहा कि हमें ऑनलाइन गेट पास बनवाने में कोई दिक्कत नहीं है मगर आपके कंप्यूटर की प्रोग्रामिंग में कुछ टेक्निकल दिक्कत है उनको दूर कर दे हम बनवा लेंगे इस पर वार्ता के दौरान कुछ समस्याओं का निदान मौके पर हुआ डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कुछ समस्या है जो लखनऊ स्तर से हैं वह एक-दो दिन में उनका भी निदान होने उम्मीद है उन्होंने व्यापारीयो को यह भी आश्वस्त किया कि अगर भविष्य में कोई समस्या आती है तो उसके लिए हम लोग हैं उसका निदान भी कराएंगे जिन लोगों के पास कंप्यूटर वगैरह नहीं है वह मंडी समिति परिसर में आ करके अपना 9 आर व गेट पासकटवा सकते हैं व्यापारियों ने भी उन को ऑनलाइन करने का भरोसा दिलाया

ब्वाय फ्रेंड नहीं तो कॉलेज में प्रवेश नहीं


चेन्नई।
 
कट्टनकुलथुर स्थित एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमआईएसटी) का एक सर्कुलर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कॉलेज के लेटरपैड पर जारी इस सर्कुलर में कहा गया है कि सिंगल गर्ल्स को कॉलेज कैंपस में आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। छात्राओं के लिए ब्वायफ्रेंड बनाना अनिवार्य है। मामले की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस से शिकायत की है। उनका आरोप है कि यह कॉलेज को बदनाम करने की साजिश है।


यह है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, एसआरएस इंस्टीट्यूट के लेटरपैड पर जारी सर्कुलर तमिलनाडु में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि यह सर्कुलर 22 जनवरी का है, जिस पर रजिस्ट्रार एन सेतुरमन के अलावा कुलपति और अध्यक्ष के भी हस्ताक्षर हैं, जिससे यह सर्कुलर असली लग रहा है।इस सर्कुलर में कहा गया कि कॉलेज छात्र-छात्राओं के बीच मुहब्बत बढ़ाना चाहता है। ऐसे में अब कॉलेज कैंपस में किसी भी ऐसी लड़की को नहीं आने दिया जाएगा, जिसका प्रेमी नहीं होगा। देखते ही देखते यह सर्कुलर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस से की मामले की शिकायत मामले की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कॉलेज प्रबंधन ने बैठक की, जिसके बाद चेंगलपट्टू, कांचीपुरम और चेन्नई पुलिस से मामले की शिकायत की गई। संस्थान ने कहा है कि जांच के दौरान जिन छात्रों का नाम सर्कुलर वायरल करने में शामिल पाया जाएगा, उन्हें तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया जाएगा।

संस्थान ने जारी की नई सूचना इस मामले में संस्थान की ओर से एक नोटिस जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि संस्थान के रजिस्ट्रार के नाम पर कई फर्जी सर्कुलर फैलाए जा रहे हैं। इस मामले में दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। अगर कोई छात्र इसमें संलिप्त मिलता है तो उसे संस्थान से निष्कासित कर दिया जाएगा। इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की गई है।

अब एक फरवरी को सांकेतिक होगा किसानों का संसद मार्च


नई दिल्ली। हिंसा के बाद जहां कई संगठनों ने आंदोलन से पैर खींच लिए हैं वहीं किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि एक फरवरी को बड़ी तादाद में किसान संसद मार्च नहीं करेंगे। चुनिंदा प्रतिनिधि अपनी मांगों का ज्ञापन लेकर पैदल मार्च करते हुए संसद तक जाएंगे।

भाकियू भानु व किसान नेता वीएम सिंह ने आंदोलन से नाम वापस ले लिया है और साथ ही राकेश टिकैत व अन्य किसान नेताओं पर कई आरोप लगाए हैं। वीएम सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने भड़काया उन पर सख्त कार्रवाई हो। वीएम सिंह ने कहा कि, सरकार की भी गलती है जब कोई 11 बजे की जगह 8 बजे निकल रहा है तो सरकार क्या कर रही थी। जब सरकार को पता था कि लाल किले पर झंडा फहराने वाले को कुछ संगठनों ने करोड़ों रुपये देने की बात की थी तो सरकार क्या कर रही थी। वीएम सिंह आगे बोले, हिंदुस्तान का झंडा, गरिमा, मर्यादा सबकी है। उस मर्यादा को अगर भंग किया है, भंग करने वाले गलत हैं और जिन्होंने भंग करने दिया वो भी गलत हैं। आईटीओ में एक साथी शहीद भी हो गया। जो लेकर गया या जिसने उकसाया उसके खिलाफ पूरी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने राकेश टिकैत पर आरोप लगाते हुए कहा कि टिकैत अलग रास्ते से जाना चाहते थे।



पं श्रीभगवान शर्मा ने निकाली विशाल तिरंगा बाइक रैली


मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज रामपुर तिराहा पर 151 फुट के तिरंगा झंडा का उद्घाटन किया। वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्रीभगवान शर्मा ने सैंकड़ों वाहनों के काफिले के साथ तिरंगा बाइक रैली निकाली, जिसका शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने झंडी दिखाकर रवाना किया। पंडित श्री भगवान शर्मा ने रामपुर तिराहा पर पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत किया। ग्राम पंचायत सरवट क्षेत्र के मौहल्ला बचन सिंह कालोनी की गली नंबर 8 स्थित पंडित श्री भगवान शर्मा के आवास से आज सुबह तिरंगा बाइक रैली रवाना हुई, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर व रोहिल वाल्मीकि ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर तिरंगा बाइक रैली को रवाना किया। तिरंगा बाइक रैली में 500 मोटरसाइकिल व 50 गाडियों का काफिला बचन सिंह कालोनी से रवाना होकर आदर्श कालोनी, देवपुरम, पचैंडा रोड, अंकित विहार, लालबाग, शिवनगर, सुभाषनगर पहुंचा, शिव शनि मंदिर सुभाषनगर पर पंडित श्री भगवान शर्मा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया, जिसमें मुख्य रुप से पं. सुभाषचंद शर्मा, के के शर्मा, उमेश कौशिक, राहुल शर्मा, अमित मैंबर आदि शामिल रहे। तिरंगा बाइक रैली का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तिरंगा बाइक रैली में मा. सोहनबीर सिंह, समेंद्र शर्मा, हरपाल शर्मा, मा. श्याम लाल शर्मा, मुकेश अंबेडकर, सेठपाल उपाध्याय, मा. नीरज त्यागी, ऋष शर्मा, कर्मवीर त्यागी, रोमित शर्मा, अनिकेत शर्मा, राहुल शर्मा, तनु पंडित, राहुल त्यागी, सचिन त्यागी, विक्की, रामपाल धीमान, दीपक धीमान, कार्तिक, अनिल शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, चंद्रमोहन शर्मा, श्रीमती कमलेश शर्मा, रूबी शर्मा, कन्हैया शर्मा, अंकित शर्मा रमेश ठाकुर आदि शामिल रहे। सुभाषनगर से तिरंगा बाइक रैली भोपा रोड से होते हुए बाइपास से रामपुर तिराहा पर पहुंची, जहां पर तिरंगा झंडा का सम्मान करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे मुजफ्फरनगर 151 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण व  ध्वजारोहण किया। 

कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला,  केंद्रीयमंत्री संजीव बालियान, स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक,विधायक विक्रम सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल सहित डीएम सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेता व भारी जनमानस मौजूद रहे।

देवर घर से बाहर गया और महिला की हत्या हो गई


मेरठ। बुधवार की सुबह जानी थाना क्षेत्र में घर में अकेली महिला की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। कातिल इतना बेरहम था कि चाकू टूटने तक महिला पर वार करता रहा। घटना के बाद जहां पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। वहीं, हत्या के पीछे किसी भीख मांगने वाले पर शक जताया जा रहा है।

दरअसल, कलंजरी गांव का रहने वाला राजू राजस्थान में ठेकेदारी का काम करता है। इन दिनों राजू अपने काम से राजस्थान गया हुआ है। बताया जाता है बुधवार की सुबह राजू के बच्चे आशु और शैली अपने स्कूल चले गए। इस दौरान राजू की पत्नी कुमुद और उसका देवर दीपक घर पर अकेले थे। कुछ देर बाद दीपक भी किसी काम से घर से बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद जब दीपक वापस लौटा, तो कुमुद के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था।दीपक ने भीतर जाकर देखा तो फर्श पर खून से लथपथ उसकी भाभी कुमुद की लाश पड़ी थी। कुमुद की हत्या बेरहमी के साथ चाकू से गोदकर की गई थी। टूटा हुआ आधा चाकू भी फर्श पर ही पड़ा था। वहीं, घर में सेफ और अन्य चीजों का सामान बिखरा हुआ था।

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच के दौरान सामने आया है कि दीपक के घर से जाने के कुछ देर बाद एक भीख मांगने वाला व्यक्ति घर में दाखिल हुआ था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। एसपी देहात केशव मिश्रा ने घटना के जल्द खुलासे का दावा किया है। 

जिले में मिले कोरोना के छह नये मामले


 मुजफ्फरनगर । जिले में आज कोरोनावायरस के छह नये मामले पाए गए हैं। इनमें तीन शहरी क्षेत्र में मिले हैं ।

नवाजुद्दीन के भाई ने किया शाहपुर में ध्वजारोहण

मुजफ्फरनगर ।



गणतंत्र दिवस पर शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में फिल्म स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के मंझले भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। यहां पर पहुंचे शाहपुर पुलिस चौकी प्रभारी जयवीर सिंह ने गणतंत्र परेड में भाग लिया और कालेज के संस्थापक स्वर्गीय डॉक्टर राजपाल गुप्ता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद दोनों अतिथियों फैजुद्दीन सिद्दीकी और जयबीर सिंह ने संयुक्त रूप से इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। यहां पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ अधिवक्ता रोहिताश कर्णवाल भी शामिल हुए। यहां पर शाहपुर कन्या इंटर कालेज के प्रबंधक अरविंद गुप्ता ने दोनों मुख्य अतिथियों फैजुद्दीन सिद्दीकी और जयवीर सिंह के साथ साथ अति विशिष्ट अतिथि एडवोकेट रोहिताश कर्णवाल का कालेज के समस्त स्टाफ से फूल मालाओं से भव्य स्वागत कराया। कालेज प्रधानाचार्या श्रीमती उषा अस्थाना ने सभी को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सरस्वती वन्दना को छात्रा सदफ, स्वागत गान को छात्रा सदफ, नरगिस व बुशरा ने और स्पीच शहरीन और अवनी ने दी। एक्शन सोंग सलोनी, खुशी, बुशरा, सानिया, सानिया सैफी और तानिया ने प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का मन मोह लिया। छात्रा बुशरा ने संदेशे आते हैं, रहनुमा ने मेरी शान तिरंगा और नरगिस ने ऐ मेरे वतन के लोगों को अपने मधुर कंठ से गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। छात्रा नरगिस, बुशरा व रहनुमा ने भी देशभक्ति गीत को अपनी सुरीली आवाज में गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर यहां सभी टीचर्स श्रीमती रिंकी रानी, श्रीमती आदेश, श्रीमती शिवानी व श्रीमती अंजलि, राज एकेडमी से श्रीमती ज्योति शर्मा, टीचर श्रीमती रीता, कुमारी मुस्कान, फिरोज कुरैशी व शाहिद रहमानी आदि रहे। अंत में कालेज अध्यक्ष अजय भार्गव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

दिल्ली हिंसा : राकेश टिकैत सहित चार प्रमुख किसान नेता पर मुकदमा दर्ज

 नई


दिल्ली l कल ट्रैक्टर रैली के नाम पर दिल्ली में हुई हिंसा को देखते हुए दिल्ली पुलिस द्वारा 4 किसान नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज करा दी है l इनमे प्रमुखता के साथ योगेंद्र यादव, राकेश टिकैत, दर्शनपाल और गुरनाम चढूनी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...