बुधवार, 27 जनवरी 2021

किसानों का संसद मार्च स्थगित


नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा ने 1 फरवरी के लिए प्रस्तावित संसद मार्च को स्थगित कर दिया है। 

सिंघु बॉर्डर पर बुधवार शाम संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फैसले की जानकारी दी। हालांकि, किसान संगठनों ने यह भी कहा कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। भारतीय किसान यूनियन के नेता बलबीर एस राजेवाल ने कहा कि दिल्ली में मंगलवार को हुई हिंसा की वजह से प्रस्तावित मार्च को स्थगित कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा, ''शहीदी दिवस पर हम देशभर में रैली करेंगे। हम एक दिन का व्रत भी रखेंगे। 1 फरवरी को प्रस्तावित संसद मार्च कल हुई हिंसा की वजह से स्थगित कर दी गई है।'' गौरतलब है कि 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश किया जाएगा। बीकेयू (आर) के चीफ राजेवाल ने यह भी आरोप लगाया कि किसानों के प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए यह केंद्र सरकार की साजिश है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

लिव इन रिलेशनशिप के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

  मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को क्रांतिसेना व शिवसेना की जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम चौधरी के नेतृत्व मे भारी संख्या में महिलाओं ने सड़कों पर उतर...