वृंदावन। दिल्ली के एक भक्त उद्योगपति ने ठाकुरजी को अपने कारोबार में पार्टनर बना रखा है। उसने ठाकुरजी के हिस्से के लाभ की रकम का 2.30 करोड़ का चेक मंदिर प्रबंधन को सौंपा है।
बता दें कि कार के पार्ट्स बनाने का कारोबार करने वाले मदरसन सूमी लिमिटेड कंपनी के मालिक चांद सहगल ने अपने आराध्य को कारोबार में पार्टनर बना रखा है। वे हर साल वित्तीय वर्ष की समाप्ति के साथ ही अप्रैल में ठाकुर जी का हिस्सा उन्हें भेंट करने आते हैं। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण लागू लॉकडाउन में भी वे अपने आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी को नहीं भूले। रविवार को वृंदावन पहुंचे चांद सहगल लॉकडाउन के कारण ठाकुरजी के दर्शन तो नहीं कर पाए, लेकिन देहरी पर माथा जरूर टेका। उद्योगपति ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक प्रशासन मुनीश शर्मा को 2.30 करोड़ का चैक सौंपा। प्रत्येक वर्ष अप्रैल में ही यह चैक सौंपने उद्योगपति आते थे, पर लॉकडाउन के कारण अबकी बार एक महीने से देरी से यह चैक सौंपा गया। सहगल ठाकुर बांकेबिहारी की यह सेवा पिछले 15 साल से लगातार करते चले आ रहे हैं। बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक प्रशासन मुनीश शर्मा ने बताया कि उद्योगपति यह चैक प्रत्येक साल देने आते हैं, वहीं प्रत्येक माह दर्शन भी करते हैं। वहीं वृंदावन के कात्यायनी शक्ति पीठ को 22 लाख का चैक चांद सहगल की ओर से प्रदान किया गया है।
बरसाना। दिल्ली के श्रद्धालु व्यापारी चांद सहगल ने लाड़लीजी मंदिर में भी 21 लाख रुपये का चैक कमेटी में व 2 लाख सेवायत व ब्राह्मणों को दान किए हैं।
सोमवार, 25 मई 2020
भगवान ठाकुर बांकेे बिहारी जी को बनाया बिजनेस पार्टनर, सौंपा 2.30 करोड़ का चेक
सरकार से परमिट लेकर ही दूसरे राज्यों में जाएंगे अब मजदूरःयोगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार प्रवासी मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा और बीमा उपलब्ध कराएगी। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रवासियों को रोजगार देने के इच्छुक अन्य राज्यों को यूपी सरकार की मंजूरी लेनी होगी।
योगी ने कहा कि मजदूरों के साथ कई राज्यों में दुर्व्यवहार की रिपोर्ट सामने आई हैं। अगर कोई राज्य प्रवासी मजदूरों को रोजगार देना चाहता है तो उन्हें इसके लिए सरकार की मंजूरी लेनी होगी। हम मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा की पूरी जिम्मदारी लेते हैं। हम उन्हें बीमा सहित हर तरह की सुरक्षा देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा था कि कामगारों व श्रमिकों को सेवायोजित करने के लिए एक माइग्रेशन कमीशन गठित करने की रुपरेखा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके तहत कामगारों व श्रमिकों की स्किल मैपिंग की जाए और उनका सारा ब्यौरा इकट्ठा किया जाए जिसके बाद उन्हें रोजगार देकर मानदेय दिया जाए। कृषि विभाग और दुग्ध समितियों में ऐसे श्रमिकों व कामगारों को बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध करवाया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी ने ये निर्देश रविवार को अफसरों के साथ हुई समीक्षा बैठक में दिए। कामगारों व श्रमिकों को राज्य स्तर पर बीमे का लाभ देने की व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इससे इनका जीवन सुरक्षित हो सकेगा। ऐसी कार्य योजना तैयार की जाए, जिससे कामगारों व श्रमिकों को जॉब सिक्योरिटी मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से अब तक 23 लाख कामगारों व श्रमिकों को प्रदेश वापस लाया जा चुका है। राज्य सरकार इन सभी की सुरक्षित व सम्मानजनक वापसी के लिए प्रतिबद्घ है। उन्होंने कहा कि आने वाले सभी श्रमिकों व कामगारों की स्क्रीनिंग कर उन्हें आवश्यकतानुसार क्वारंटीन सेंटर या होम क्वारंटीन में भेजा जाए। होम क्वारंटीन किए जाने वाले श्रमिकों व कामगारों को खाद्यान्न किट जरूर दी जाए और इनके राशन कार्ड भी बनवाए जाएं। साथ ही, इन्हें होम क्वारंटीन के दौरान 1,000 रुपये का भरण-पोषण भत्ता भी उपलब्ध करवाया जाए।
कोरोना संकट को जून में नियंत्रित कर लेंगे-योगी आदित्यनाथ
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण काल सजगता से सफलताश् विषय पर आयोजित कार्यक्रम में वेबनियर के जरिए कहा कि कोरोना संकट को जून में काफी हद तक नियंत्रित कर लेंगे। इसके लिए पूरी टीम लगी है।
सीएम ने कहा कि हमारे श्रमिकों कामगार में संक्रमण से जूझने की क्षमता है। वह मेहनत कर पसीना बहाता है। इसलिए सक्रंमित होने पर छह सात दिन में कोरोना निगेटिव में आता है, सामान्य लोग 14 से 20 दिन में ठीक होते हैं। जो लोग श्रमिकों के हित में तमाम नारेबाजी करते हैं, उन्होंने इनकी चिंता की होती तो पलायन को रोका जा सकता था। जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं वह भोगेंगे। अब तक 22 लाख श्रमिक यूपी आ चुके हैं। सबका सम्मान के साथ ख्याल रखा जा रहा है। राज्य कर्मचारियों के भत्तों के खत्म किए जाने व इससे चुनाव में नुकसान के बाबत सवाल पर सीएम ने कहा कि हार जीत की नजर से वह निर्णय नहीं लेते लोकमंगल की भावना से वह काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया की स्वायत्ता के पक्षधर हैं, लेकिन खबरों की विश्वसनीयता भी जरूरी है।
महंत नृत्य गोपाल दास ने 28 साल बाद किए दर्शन, राम मंदिर का निर्माण शुरू
अयोध्या । श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने सोमवार को 28 साल बाद रामलला के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण कार्य आज से शुरू हो गया है। रामलला के टेंट से बाहर निकलकर अस्थाई मंदिर में विराजमान होने के बाद पहली बार रामलला के दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि आज बहुत ही पवित्र दिन है। जहां राम लला विराजमान है उनके दर्शन के लिए हम लोग आए हैं। बहुत ही अच्छे से दर्शन हुए और सभी लोगों से वार्तालाप हुई। महंत ने आगे कहा कि जहां रामलला प्रकट हुए हैं वहां पर आना चाहिए, दर्शन करना चाहिए। मंदिर निर्माण कार्य पर उन्होंने कहा कि जो शिला है वह तैयार हो चुकी है। मंदिर निर्माण कार्य आज से शुरू हो गया है, मशीनें आती रहेंगी और मंदिर बनता रहेगा। हमने आज से मंदिर निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है।
पाकिस्तान से आया टिड्डियों का झुंड यूपी में अलर्ट
नई दिल्ली। राजस्थान और मध्य प्रदेश में कहर ढाने के बाद अब टिड्डियों ने उत्तर प्रदेश का रुख कर लिया है। इसने राज्य के कई जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है और इसके कारण उत्तर प्रदेश सरकार को पूरे राज्य में अलर्ट घोषित करना पड़ा है। टिड्डियों का झुंड अप्रैल के दूसरे हफ्ते पाकिस्तान से राजस्थान पहुंचा था। राजस्थान के 18 और मध्य प्रदेश के करीब 12 जिलों में फसलों को चौपट करने के बाद अब यह उत्तर प्रदेश के झांसी और आगरा पहुंच चुका है। यह समस्या इतनी बड़ी है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में अलर्ट घोषित कर दिया है। टिड्डियों ने उत्तर प्रदेश में 17 जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है। इनमें आगरा, अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, फरुर्खाबाद, औरेया, जालौन, कानपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर और ललितपुर शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक टिड्डियों का बड़ा झुंड एक घंटे में कई एकड़ खड़ी फसल को चौपट कर सकता है। इस स्थिति से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग ने किसानों को जागरूक बनाने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया है। आगरा में जिला प्रशासन ने केमिकल स्प्रे के साथ 204 ट्रैक्टरों को मोर्चे पर लगाया है। 20 मई को टिड्डियों का दल राजस्थान के दौसा जिले में देखा गया था। महज 5 दिन में यह अजमेर से 200 किमी दूर दौसा पहुंचा था और अब उत्तर प्रदेश में घुस चुका है।
एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर
कुलगाम। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में इस समय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है। एनकाउंटर कुलगाम के मंजगाम इलाके में सोमवार तड़के शुरू हुआ था। सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) और कुलगाम पुलिस इस समय एनकाउंटर में मोर्चा संभाला। इस एनकाउंटर में दो आतंकियों के मारे जा चुके हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने इस बात की जानकारी दी है। कुलगाम, नॉर्थ कश्मीर में आता है।
महाराष्ट्र में 24 घंटों के दौरान 51 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित
नई दिल्ली। लॉकडाउन के चौथे चरण की शुरुआत से ही कोरोना वायरस के आंकड़े डरावने रूप में सामने आ रहे हैं। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले महज 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 6977 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 138845 हो गई है। इसके अलावा कोरोना वायरस के कारण 154 लोगों की जान पिछले 24 घंटों में जा चुकी है। कोरोना वायरस के मरीजों में 57720 ठीक हो चुक हैं और फिलहाल एक्टिव केस 77103 हैं।
खतौली में सामूहिक नमाज पर छापा
मुजफ्फरनगर l लॉक डाउन का उल्लंघन कर खतौली में एक मस्जिद में सामूहिक नमाज पढ़ रहे लोगों पर पुलिस ने छापेमारी कर कई लोगों को पकड लिया l उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है l सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर खतौली भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
जानसठ चैपले के पास मौहल्ला काजियान की मस्जिद में सामूहिक नमाज की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने छापा मारते हुए नमाज पढ़ रहे लोगों को नसीहत देकर बाहर निकाला। पुलिस नमाज पढ़ने वाले और मस्जिद के जिम्मेदार लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
लू का रेड अलर्ट, 28 मई के बाद हो सकती है बारिश
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग का अंदाजा है कि अगले चार-पांच दिन भयंकर लू चलेगी। आज से ही 'नौतपा' भी शुरू हो रहा है। ऐसे में अगले कुछ दिन लोगों को भारी गर्मी सहन करनी पड़ सकती है। मौसम विभाग ने कुछ उत्तरी राज्यों में लू के चलते 'रेड' वार्निंग भी जारी की है। इस सीजन में ऐसा पहली बार है जब मौसम विभाग ने 'रेड' वार्निंग जारी की हो।
48 घंटे तक भीषण गर्मी और लू अपने चरम पर होगी। मौसम विभाग ने अनुमान संशोधित करते हुए सोमवार और मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सोमवार एवं मंगलवार के लिए पूरे वेस्ट यूपी में यलो अलर्ट को ऑरेंज में बदल दिया है। 28 मई को धूलभरी आंधी से तापमान में गिरावट हो सकती है। 30-31 मई को बूंदाबांदी के आसार भी हैं। अभी तीन-चार दिन गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में व्यापक बढ़ोतरी होने की आशंका है।
हर साल मई महीने के आखिर में 'नौतपा' लगता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल में एक बार 15 दिन के लिए सूर्य रोहिणी नक्षत्र में आ जाता है। 15 दिन तक यह व्यवस्था रहती है। इसके शुरुआती नौ दिनों के दौरान सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम होती है। उसकी किरणें धरती पर लंबवत पड़ती हैं। इस वजह से तापमान में इजाफा देखने को मिलता है। चिलचिलाती गर्मी पड़ती है। इस साल 'नौतपा' 25 मई से शुरू होकर 8 जून तक चलेगा।
उत्तराखंड के चमोली में स्थित हेमकुड साहिब गुरुद्वारा बर्फ की चादर में ढंक गया है। कोरोना वायरस के कारण घोषित लॉकडाउन के कारण फिलहाल इसे खोलने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। 31 मई तक देश में लॉकजाउन घोषित है। IMD ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लिए 'रेड' वार्निंग दी है। यह वार्निंग अगले दो दिन के लिए जारी की गई है। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए 'ऑरेंज' वार्निंग दी गई है।
एन वक़्त पर दिल्ली से 80 उड़ाने रद्द, यात्री बेहाल
नई दिल्ली। दो महीने के बाद आज 25 मई से घरेलू विमान सेवाएं फिर से शुरू हो गई है। ऐसे में पिछले दो महीनों से फंसे कई लोग अब अपने राज्य वापस जा पा रहे हैं। इसी बीच कई यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मालूम पता चली कि उनकी फ्लाइट कैंसल हो गई है।दिल्ली एयरपोर्ट से जाने और आने वाली करीब 80 फ्लाइट रद्द हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बताया जा रहा है कि कोरोनो वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए कई राज्यों ने विमान के आवाजाही पर प्रतिबंध बरकरार रखा है। सतीश कुमार नामक एक यात्री को दिल्ली से कोलकाता जाना था। लेकिन कोलकाता जाने वाले विमान ने उड़ान नहीं भरी क्योंकि राज्य ने 28 मई तक विमान सेवाएं बहाल ना करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मैं सुबह छह बजे कोलकाता जाने वाले विमान के लिए अंबाला से यहां आया। जब यहां पहुंचा तो पता चला कि उड़ान रद्द हो गई है। अब वापस घर लौट रहा हूं। वहीं, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरार्ष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली उड़ान सुबह 4:45 बजे रवाना हुई। देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-643 ने टर्मिनल-3 से पुणे के लिए उड़ान भरी। यह एयरबस का ए320 विमान है जो सुबह सात बजे पुणे एयरपोर्ट पहुंची। इस विमान में यात्रा करने वाली एक महिला यात्री ने बताया कि फ्लाइट में चढ़ने से पहले वो नर्वस थीं, लेकिन सभी यात्री एहतियात बरत रहे हैं। अभी बहुत कम लोग ही यात्रा कर रहे हैं।
पाकिस्तान को 60 लाख डॉलर की ईदी देगा अमेरिका
इस्लामाबाद। आर्थिक रूप से तबाह हो चुके अपने मुल्क को बचाने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान सार्वजनिक रूप से कई बार दुनियाभर के देशों से खैरात मांग चुके हैं। जिसके बाद अमेरिका ने पाकिस्तान को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।
पाकिस्तान में भयानक तरीके से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए अमेरिका 60 लाख डॉलर की सहायता राशि देगा।
पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत पॉल जोन्स ने शनिवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि यह धनराशि पाकिस्तान को उन स्वास्थ्यकर्मियों को और प्रशिक्षण देने में काम आएगी जो अस्पतालों में कोरोना वायरस संक्रमण के गंभीर हालत वाले मरीजों की देखभाल करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे चिकित्सा केन्द्रों में कोरोना वायरस फैलने से रुकेगा। पॉल जोन्स ने कहा कि इसके अलावा इससे संक्रमित इलाकों में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों की जांच के लिए मोबाइल प्रयोगशाला भी बनाई जाएगी। उन्होंने पाकिस्तान को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि रमजान का महीना पूरा होने पर मैं सभी पाकिस्तानियों को बधाई देना चाहता हूं।
बता दें कि अमेरिकी राजदूत ने हाल ही में पाकिस्तान से प्राप्त चिकित्सा आपूर्ति के लिए इस्लामाबाद का आभार व्यक्त किया। यह आपूर्ति दोनों देशों के बीच मित्रता और साझेदारी के प्रतीक के रूप में की गई थी।
पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक सिंध में 21,645 मामले, पंजाब में 19,557, खैबर-पख्तूनख्वा में 7,685, बलूचिस्तान में 3,306, इस्लामाबाद में 1,592, गिलगित-बाल्तिस्तान में 619 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 197 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कुल 17,198 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं और अब तक कुल 4,73,607 लोगों की जांच की गई हैं।
तबलीगी जमात मुखिया के करीबियों के कागजात जाँच हेतू कब्जे में लिए
टीआर ब्यूरों l
नई दिल्ली l तबलीगी जमात प्रमुख मौलाना साद के खिलाफ दर्ज मामले की जांच में क्राइम ब्रांच ने मरकज प्रबंधन से जुड़े और साद के करीबी पांच नामजद आरोपियों के पासपोर्ट सहित कुछ अन्य दस्तावेज जांच के लिए कब्जे में लिए हैं।
पांचों आरोपी मौलाना साद के करीबी नेटवर्क में होने के कारण मरकज की महत्वपूर्ण यूनिट की कमान संभालते थे। जांच टीम की इस कार्रवाई के बाद अब इनमें से कोई भी आरोपी जांच-पड़ताल की प्रक्रिया पूरी हुए बगैर देश से बाहर नहीं जा पाएगा। बताया जाता है कि इन्हीं आरोपियों की जानकारी में मौलाना साद मरकज से जुड़े सभी बड़े फैसले लेते थे। टीम मौलाना साद के घर और फार्म हाउस पर भी छापे मार चुकी है।
11 की बारीकी से जांच: मौलाना के तीन बेटे और एक भांजा समेत चार लोग जमात से जुड़ी आर्थिक व्यवस्था की कमान संभालते हैं। इसलिए जांच टीम इन चारों सहित करीबी नेटवर्क के कुल 11 लोगों की बारीकी से जांच कर रही है। इनमें से भी साद का बीच वाला बेटा ज्यादा सक्रिय रहता है।
मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को छुड़ाने के लिए पुलिस को धमकी
टीआर ब्यूरों l
मुम्बई l उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले एक आरोपी को महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई से शनिवार को गिरफ्तार किया था. अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है. यूपी पुलिस की सोशल मीडिया हेल्प डेस्क को एक नई धमकी मिली है जिसमें मुंबई से गिरफ्तार किए गए युवक को छोड़ देने के लिए वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा गया है.
खास बात यह है कि महाराष्ट्र एटीएस ने इस युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है. 20 वर्षीय इस युवक को नासिक से गिरफ्तार किया गया है. शनिवार को एटीएस ने 25 वर्षीय कामरान खान को धमकी वाले मामले में मुंबई से गिरफ्तार किया था. कामरान ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. अब कामरान को छोड़ने के लिए नई धमकी देने का मामला सामने आया है.
आन लाइन दी ईद की मुबारकबाद
मुजफ्फरनगर l शाहपुर कन्या इण्टर कालेज शाहपुर की छात्राओ ने एक दूसरे को ऑनलाइन ईद की मुबारकबाद दी l
शाहपुर कन्या इण्टर कालेज शाहपुर की छात्राएँ कोरोना कोविड -19 महामारी के चलते इस बार भले ही एक दूसरे को गले मिल कर मुबारकबाद न दे पाई हो किन्तु विद्यालय में ऑनलाइन शिक्षा हेतु बनाये गए ग्रुप के माध्यम से सभी छात्राओ ने आपस में एक दूसरे को व्हाट्सएप द्वारा सुंदर सुंदर ग्रीटिंग कार्ड भेजकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद के इस मौके पर विद्यालय की ओर से संस्था की अध्यापिकाओं के मार्ग दर्शन में छात्राओं की एक मेहंदी प्रतियोगिता का भी ऑनलाइन आयोजन गया ।इस प्रतियोगिता में छात्राओ ने अपने अपने हाथों पर बहुत ही सुंदर और आकर्षक मेहंदी के डिज़ाइन बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ईद के इस मौके पर ग्रीटिंग कार्ड्स बनाने वाली छात्राओं में शीबा,सबा,रहनुमा,बुशरा,सिमरन, आईला,तस्लीम, सानिया अंसारी आदि के कार्ड्स निर्णायक मंडल द्वारा पसन्द किये गए। मेहंदी प्रतियोगिता में.इंटरमीडिएट स्तर पर बुशरा प्रवीन,रहनुमा,खुशनुमा, वंशिका,शीबा,तसलीम, आईला, प्राची,इशिका,रिंकी,सदफ,सिमरन व हाई स्कूल स्तर पर नरगिस, मुस्कान,शहरीन,सानिया अंसारी, महकनाज,किसाजहरा, अंजली सैनी,इशिका,बुशरा,शगुफ्ता व सदफ खान तथा जूनियर स्तर पर अलीना,इकरा,सोफिया,नविस्ता ,सायमा,नाजिया, जुबैरिया,शीबा के डिज़ाइन निर्णायक मंडल द्वारा पसन्द किये गए।
निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्या उषा अस्थाना, रिंकी रानी, आदेश, शिवानी अरोरा व अंजलि सम्मलित रही।संस्था अध्यक्ष अजय भार्गव एवं प्रबन्धक अरविन्द कुमार गुप्ता सभी छात्राओं को ईद की मुबारकबाद दी। तथा उनके इस रचनात्मक कार्य की सराहना करते हुए उक्त प्रतियोगिताओ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को विद्यालय खुलने पर पुरस्कार देने की घोषणा की।
ईद गाह में सन्नाटा घरों पर हुई नमाज
मुज़फ्फरनगर। ईद पर आज जहां ईद गाह में सन्नाटा रहा वहीं लोगों ने घरों पर नमाज अदा कर फोन से एक दूसरे को मुबारकबाद दी l अधिकारी हालात पर नजर बनाए रहेl
जनपद मे आज ईद - उल - फितर के पर्व पर जिलाधिकारी सेल्वा कु.जे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने ईद की नमाज को लेकर की गई व्यवस्था, शहर के मुख्य चौराहो एवं शहर मे हो रही गतिविधियों का निरीक्षण किया। लॉक डाउन के चलते बिना आवश्यक कार्य के घूम रहे लोगो के आने जाने पर पूर्ण रूप से किए गए प्रतिबंध के बावजूद लोग सडको पर घूमते नजर आये। सड़को पर घूम रहे लोगो को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कड़ी हिदायत दी गई। ईद-उल-फ़ितर व लॉक डाउन के चलते शहर मे ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को लॉक डाउन का उलंघन करने वाले एवं अनावश्यक रूप से शहर की सड़को पर अपने निजी (बाइक कार ) आदि वाहनों से घूमने वालों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए।
तय के समय पर हो सकते हैं त्रिस्तरीय चुनाव
टीआर ब्यूरों l
लखनऊ l लॉकडाउन में ढील बढ़ने के साथ ही अब उत्तर प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही करवाए जाने की तैयारी भी तेजी से शुरू होगी। अगर आने वाले महीनों में स्थितियां बिगड़ी नहीं हुईं तो कोरोना संकट से उपजे हालात में फिलहाल प्रदेश सरकार का पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। राज्य के पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि -'मुझे नहीं लगता कि पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की कोई जरूरत पड़ेगी।' चुनाव की तैयारियों के बाबत उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों के दरम्यान प्रदेश की करीब 1000 ग्राम सभाओं का शहरी क्षेत्र में विलय हुआ है। राज्य के 48 जिले सीमा विस्तार से प्रभावित हुए हैं। इनमें उतने क्षेत्र में ही परिसीमन होगा जो आंशिक रूप से पंचायत में शामिल हुई हैं। मुरादाबाद, संभल और गोण्डा में 2015 के चुनाव में परिसीमन नहीं हो सका था। इन कुल 51 जिलों में नए सिरे से वार्डों का परिसीमन किया जाना है। जैसे वार्ड बन जाएंगे उसके तुरंत बाद ही मौजूदा वोटर लिस्ट राज्य निर्वाचन आयोग को सौंप दी जाएगी, फिर आयोग इस वोटर लिस्ट का वृहद पुनरीक्षण का काम शुरू करवा देगा।
पंचायतीराज मंत्री ने कहा कि वैसे भी मौजूदा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 दिसम्बर तक है। क्षेत्र पंचायतों का अगले साल जनवरी के अंत तक और जिला पंचायतों का अगले साल मार्च तक कार्यकाल है। इस नाते अभी पर्याप्त समय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर जुलाई से भी चुनाव की तैयारियों ने तेजी पकड़ी तो सब कुछ समय से होता चला जाएगा।
1 जून से शुरू हो सकती हैं उत्तर प्रदेश परिवहन की बस सेवा
टीआर ब्यूरों l
कानपुर। उत्तर प्रदेश रोडवेज प्रबंधन ने 1 जून से बसें चलाने की कार्ययोजना बनाई है। बशर्ते इस अवधि में कोई नई व्यवस्था शासनस्तर पर न प्रभावी हो। बसों को हरहाल में 30 मई तक फिट करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। डिपोवार काम भी शुरू करा दिया गया है। बस संचालन के दौरान जारी गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन कराने की जिम्मेदारी बस अड्डा प्रभारी से लेकर ड्राइवर-कंडक्टर की होगी।
रोडवेज अफसरों ने बताया कि मास्क पहने व्यक्ति को ही बस अड्डा परिसर में प्रवेश की छूट रहेगी। बस में कंडक्टर सीट के सामने सेनेटाइजर की बोतल रखी होगी। सेनेटाइज करने के बाद ही यात्री बैठेंगे। कंडक्टर और ड्राइवर को अलग से सेनेटाइजर की बोतल मिलेगी। बस की क्षमता के आधे ही यात्री सफर कर सकेंगे। यह संख्या बस की क्षमता पर तय होगी। सामान्तया 60 सीटर बस में 30 यात्री होंगे।
एक गेट से इन तो दूसरे से आउट
सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए बस अड्डे के एक गेट से यात्रियों की इंट्री होगी तो दूसरे से निकलेंगे। रोडवेज अफसरों से कहा गया है कि यदि कहीं पर एक ही गेट है तो बीच में बेरीकेडिंग लगा आने-जाने का रास्ता अलग-अलग कर दिया जाए।
आज का पंचांग तथा राशिफल 25 मई 2020
🌞 🕉~ *आज का न्पंचांग* ~ 🕉🌞
*।। श्री हरि : ।।*
⛅ *दिनांक - 25 मई 2020*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*
⛅ *मास - ज्येष्ठ*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - रात्रि 01:18 तक तृतीया*
⛅ *नक्षत्र - सुबह 06:11 से आर्द्रा*
⛅ *योग - 26/5 प्रातः 05:06 तक शूल*
⛅ *राहुकाल - सुबह 07:26 से 09:05*
⛅ *सूर्योदय - 05:59*
⛅ *सूर्यास्त - 19:12*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - रम्भा तृतीया*
💥 *विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌷 *कर्ज से मुक्ति हेतु* 🌷
🙏🏻 *शुक्ल पक्ष हो किसी भी मास का, शुक्ल पक्ष के प्रथम मंगलवार को शिवलिंग पर दूध व जल के बाद मसूर की दाल अर्पण करते हुये ये मंत्र बोले –*
🌷 *ॐ ऋणमुक्तेश्वर महादेवाय नम:*
🙏🏻 *तो इससे ऋण, कर्जे से मुक्ति मिलती है ।*
💥 *विशेष - 26 मई 2020 को शुक्ल पक्ष का प्रथम मंगलवार है।*
🌷 *मंगलवारी चतुर्थी* 🌷
➡ *26 मई 2020 (पुण्यकाल सूर्योदय से रात्रि 01:09 तक )*
🌷 *मंत्र जप व शुभ संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष योग*
🙏🏻 *मंगलवारी चतुर्थी को किये गए जप-संकल्प, मौन व यज्ञ का फल अक्षय होता है ।*
👉🏻 *मंगलवार चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना ... जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है...*
🌷 *मंगलवारी चतुर्थी* 🌷
🙏 *अंगार चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना …जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है…*
🌷 *> बिना नमक का भोजन करें*
🌷 *> मंगल देव का मानसिक आह्वान करो*
🌷 *> चन्द्रमा में गणपति की भावना करके अर्घ्य दें*
💵 *कितना भी कर्ज़दार हो ..काम धंधे से बेरोजगार हो ..रोज़ी रोटी तो मिलेगी और कर्जे से छुटकारा मिलेगा।*
🌷 *मंगलवार चतुर्थी* 🌷
👉 *भारतीय समय के अनुसार 26 मई 2020 (सूर्योदय से रात्रि 01:09 तक) चतुर्थी है, इस महा योग पर अगर मंगल ग्रह देव के 21 नामों से सुमिरन करें और धरती पर अर्घ्य देकर प्रार्थना करें,शुभ संकल्प करें तो आप सकल ऋण से मुक्त हो सकते हैं..*
*👉🏻मंगल देव के 21 नाम इस प्रकार हैं :-*
🌷 *1) ॐ मंगलाय नमः*
🌷 *2) ॐ भूमि पुत्राय नमः*
🌷 *3 ) ॐ ऋण हर्त्रे नमः*
🌷 *4) ॐ धन प्रदाय नमः*
🌷 *5 ) ॐ स्थिर आसनाय नमः*
🌷 *6) ॐ महा कायाय नमः*
🌷 *7) ॐ सर्व कामार्थ साधकाय नमः*
🌷 *8) ॐ लोहिताय नमः*
🌷 *9) ॐ लोहिताक्षाय नमः*
🌷 *10) ॐ साम गानाम कृपा करे नमः*
🌷 *11) ॐ धरात्मजाय नमः*
🌷 *12) ॐ भुजाय नमः*
🌷 *13) ॐ भौमाय नमः*
🌷 *14) ॐ भुमिजाय नमः*
🌷 *15) ॐ भूमि नन्दनाय नमः*
🌷 *16) ॐ अंगारकाय नमः*
🌷 *17) ॐ यमाय नमः*
🌷 *18) ॐ सर्व रोग प्रहाराकाय नमः*
🌷 *19) ॐ वृष्टि कर्ते नमः*
🌷 *20) ॐ वृष्टि हराते नमः*
🌷 *21) ॐ सर्व कामा फल प्रदाय नमः*
🙏 *ये 21 मन्त्र से भगवान मंगल देव को नमन करें ..फिर धरती पर अर्घ्य देना चाहिए..अर्घ्य देते समय ये मन्त्र बोले :-*
🌷 *भूमि पुत्रो महा तेजा*
🌷 *कुमारो रक्त वस्त्रका*
🌷 *ग्रहणअर्घ्यं मया दत्तम*
🌷 *ऋणम शांतिम प्रयाक्ष्मे*
🙏 *हे भूमि पुत्र!..महा क्यातेजस्वी,रक्त वस्त्र धारण करने वाले देव मेरा अर्घ्य स्वीकार करो और मुझे ऋण से शांति प्राप्त कराओ..
🙏🏻🌹🌻☘🌷🌺🌸🌼💐🙏🌞 *~* *पंचक*
*10 जून मध्यरात्रि बाद 3.40. से*
*15 जून मध्यरात्रि बाद 3.18 बजे तक!*
*एकादशी:*
*जून 2, मंगलवार, निर्जला एकादशी, ज्येष्ठा, शुक्ला एकादशी*
*शुरू – 14:57, जून 01.*
*खत्म – 12:04, जून 02.*
*प्रदोष व्रत जून 3, 2020, बुधवार,*
*ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी*
*आरंभ- 09:05 AM, जून 03 और समाप्ति- 06:06 AM, जून 04.*
*प्रदोष व्रत जून 18, 2020, गुरुवार*
*आषाढ़, कृष्ण त्रयोदशी*
*आरंभ- 09:39 AM, जून 18 और समाप्ति- 11:01 AM, जून 19.*
*अमावस्या:*
*21 जून 2020 रविवार, को आषाढ़ अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 20 जून सुबह 11 बजकर 52 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 21 जून सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।*
*पूर्णमासी:*
*5. जून 3:15 AM से*
*6. जून 12:42 AM तक*
*(व्रत पूर्णमासी, 5. जून 2020.)*
जिस कन्या का विवाह अशुभ ग्रहों के कारण अथवा आर्थिक संकट से नहीं हो पा रहा है, उसे चाहिए कि भगवान शंकर और पार्वती का चित्र सामने लगाकर उसका नित्य पूजन करे। धूपबत्ती जलाए और जप के स्थान पर एक गमले में अथवा टीन के कनस्तर में केले के पौधे को लगाकर अथवा उसके स्तंभ को रोपकर उस पर 11 बार कलावा लपेट दे और उसकी पूजा करे।
मेष - पॉजिटिव -
ध्यान या अपने दादा/दादी के समान किसी से बातचीत करने से इस चरण में आपको आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि प्राप्त हो सकती है। इस अवधि में आपके बच्चे प्रगति करेंगे। आपका व्यक्तिगत जीवन पहले की तुलना में बेहतर होगा, जिसके परिणामस्वरूप आपके मौजूदा रिश्तों में भी सामंजस्य देखने को मिलेगा।
नेगेटिव - हाल में किसी नाकामयाबी से आपको तनाव हो सकता है। अपनी चिंताओं को रहस्य बनाकर न रखें। अपने दर्द को कम करने के लिए किसी खास व्यक्ति पर विश्वास करें। अकेले या अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए समय बिताना अभी बुद्धिमानी भरा निवेश होगा।
लव - ज़िन्दगी की हक़ीक़त का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। यदि आपका साथी किसी बात को लेकर आपसे जवाब मांगे तो उनपर गुस्सा न हों बल्कि बातों को स्पष्ट करें।
व्यवसाय - यदि आप अपना व्यवसाय चला रहे हैं, तो आपको अपनी आय को बढ़ाने के कई अवसर मिल सकते हैं। चंद्रमा का इस भाव में गोचर "धन योग" बना रहा है, इसीलिए आर्थिक रूप से इस दौरान आप मज़बूत रहेंगे।
स्वास्थ्य - इस गोचर के दौरान आपको अपने स्वास्थ्य, विशेषकर अपनी आंखों का ध्यान रखने की ज़रूरत होगी।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 7
वृष - पॉजिटिव -
इस दौरान नौकरी करने वाले जातकों को अपने क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने काम को लेकर बहुत एक्टिव रहेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए फ़ायदेमंद साबित होगा। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है।
नेगेटिव - आपका दिमाग केवल निजी मामलों और अतीत के मुद्दों पर केंद्रित है। अभी आप अधिक बोलने या खुद को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने के इच्छुक नहीं हैं। आप अपने सवालों के उत्तर अत्तीत में खोज रहे हैं। शांति से सोचने और ध्यान के लिए यह समय उपयुक्त है।
लव - प्रेम जीवन में पिछले कुछ समय से जो दिक्कतें आ रही थीं वो अब दूर हो जाएंगी। अपनी बातों को स्पष्टता के साथ आप अपने लवमेट के सामने रख पाएंगे।
व्यवसाय - पुराने कर्ज़ों को चुकता करने के लिए भी शुभ है। आर्थिक रूप से मज़बूत होने के चलते आप ऐसा कर पाने में सक्षम होंगे।
स्वास्थ्य - जलजनित रोग और संक्रमण होने की बहुत अधिक संभावना है।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9
मिथुन - पॉजिटिव - आप सभी मामलों में काफी सक्रिय रहेंगे। छात्रों के लिए समय बेहद शुभ रहेगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, या नौकरी के लिए इंटरव्यू के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए लाभकारी परिणाम लाएगा।
नेगेटिव - आप अभी भी किसी असफलता या नुकसान से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। खुद के लिए निकाला गया समय आपको मजबूत बनाएगा इसलिए ध्यान और आध्यात्मिक विचारों की खोज के लिए अनुकूल स्थान की तलाश करें।
लव - लवमेट को खुश करने के लिये आप कई तरह के स्वांग रच सकते हैं और उन्हें यह पसंद भी आएगा। विवाहित जातकों की बात की जाए तो इस समय थोड़ा संभलकर रहना होगा।
व्यवसाय - आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। चंद्रमा का यह गोचर आपके आर्थिक और सामाजिक जीवन में सुधार लाएगा।
स्वास्थ्य - आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3
कर्क - पॉजिटिव - अभी आप अपने सामान्य सामजिक समूह से अकेले या दूसरे लोगों से अलग महसूस कर सकते हैं लेकिन किसी नए व्यक्ति शायद विदेशी के जीवन में आने पर आप अच्छा महसूस करेंगे। यह व्यक्ति आपको मार्गदर्शन और सार्थक कंपनी प्रदान करेगा।
नेगेटिव - आपका ध्यान निजी मामलों और अतीत के मुद्दों पर है। यह वो समय है जब आप कम बोलना चाहते हैं। घर या काम पर आप काम का अधिक बोझ महसूस करेंगे। पुराने या बेकार मुद्दों को खींचना और दूसरों के झगडे में पड़ने से बचें।
लव - आपको प्यार के मामले में काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे और जिनसे आप प्रेम करते हैं वह आपके प्रति आकर्षित भी होंगे, लेकिन साथ में शनि का प्रभाव होने से आपके प्यार की परीक्षा भी होगी।
व्यवसाय - इस समय आप अपने काम पर अधिक ध्यान देंगे और अपने कार्यों और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में मन लगाएंगे।
स्वास्थ्य - स्वस्थ रहने के प्रति आप जागरूक रहेंगे|
भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 7
सिंह - पॉजिटिव - आध्यात्मिकता अभी आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। यात्रा करने या शायद विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। अपने पड़ोसियों, सहपाठियों और दोस्तों से रिश्ता आपके लिए प्राथमिकता हो सकती है। आपके जीवन में परिवार और आपके रिश्ते मुख्य भूमिका निभाएंगे।
नेगेटिव - अतीत तब तक आपके भविष्य को सुधारने में आपकी मदद कर सकता है जब तक आप अपनी गलतियों को न सुधारें। क्षणिक ग़ुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें।
लव - प्रेम जीवन में कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियाँ आएँगी, जिन का सामना आपको पूरे मन से करना होगा। वाणी दोष के कारण अपने बोलने की आदत पर आपको कंट्रोल रखना आपके लिए सबसे बड़ी चुनौती होगा।
व्यवसाय - इस दौरान आपको अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने की ओर कार्य करने की ज़रूरत है। आपको अपने लक्ष्य और महत्वाकांक्षाओं के बारे में विचार करना चाहिए, और उन्हें पूरा करने के लिए योजना बनानी चाहिए।
स्वास्थ्य - लम्बी बीमारी से पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा|
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 5
कन्या - पॉजिटिव -
इस दौरान आप अपने पुराने कर्ज और लोन आदि का भुगतान कर पाएंगे। इस समय आपके द्वारा बनाई गयी योजनाएं शुभ परिणाम देंगी। खेल से जुड़े लोगों को लाभ होगा। वहीँ इस राशि के वो जातक जो पब्लिक डीलिंग से जुड़े हैं, उन्हें भी आशाजनक परिणाम मिल सकते हैं।
नेगेटिव- आज आपका जीवन व्यस्त रहेगा और समय का प्रबंधन आपके लिए एक चुनौती हो सकता है। एक कुशल कार्यकर्ता के रूप में, आपका प्राथमिक लक्ष्य बिना निवेश या ऊर्जा के नुकसान के लाभ बढ़ाना होना चाहिए। अपने तर्क का प्रयोग कर के और समझदारी से जोखिम उठाएं।
लव - आपकी बातें प्रेमीजन को चुभ सकती हैं और यदि उनको कुछ बुरा लगा तो सीधा सीधा असर आपकी लव लाइफ पर पड़ेगा। यह हालात तेजी आपके प्रियतम के व्यवहार में थोड़ा बदलाव लेकर आ सकती है।
व्यवसाय - आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक ध्यान, समर्पण और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। आपके भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे और इनके अनुसार ही आपको परिणाम मिलेंगे।
स्वास्थ्य - यह समय चुस्ती फुर्ती से भरा होगा|
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8
तुला - पॉजिटिव - आपको नया वाहन खरीदने का अवसर भी मिलेगा| वैवाहिक जीवन सुखमय होगा और जीवन साथी का पूर्ण साथ मिलेगा| अपने मित्रों और भाई बहनों से सामंजस्य बढेगा| किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी संभव है| संतान के माध्यम से घर की आर्थिक स्थिति सुधरेगी|
नेगेटिव - निडर बने और दिमाग से काम लें। आपके करीबी साथी आपको सुनने के लिए तैयार हैं। घर पर उन लोगों के साथ वक्त बिताएं, जो आपके लिए महत्वपूर्ण और पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। आपके कार्यक्रम आया अप्रत्याशित परिवर्तन दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है।
लव - प्रेमीजन थोड़े गुस्से वाले हो सकते हैं। ऐसे में उन्हें बात बात पर गुस्सा आएगा, तब आपको बहुत ही संभल कर रहना होगा, क्योंकि वे लगातार आपकी बातों से दुखी होते रहे तो, आपका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुँच सकता है।
व्यवसाय - इस दौरान आप अपनी योजना और रणनीतियों को कुशल रूप से लागू करने में सक्षम होंगे, जो आपके लिए शुभ परिणाम लाएगा।
स्वास्थ्य - साफ़ सफाई का ध्यान रखेंगे तो मौसम से होने वाली बिमारियों से बचे रहेंगे|
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 2
वृश्चिक - पॉजिटिव - किसी जगह फंसा हुआ पैसा आने से भी बहुत मदद मिलेगी| आपको बहुत सा आर्थिक लाभ मिलेगा| पारिवारिक जीवन में मित्रों के सहयोग से अपने अधूरे कार्य पूरे करने का अवसर मिलेगा| आपके जीवन में नयी उर्जा का प्रवेश होगा|
नेगेटिव - सोचें, समझें और उसके बाद ही कोई कार्य करें। सावधानी बरतें और यह समझें कि "आप कर सकते हैं " का हमेशा यह मतलब नहीं होता कि "आपको करना चाहिए"। यह समय धैर्य से आगे बढ़ने का है| हो सकता है कि आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति न हो परन्तु प्रयास करते रहें|
लव - शुक्र अपनी ओर से पूर्ण प्रयास करेगा कि आपके रिश्ते में प्यार बना रहे, लेकिन सब कुछ आपके व्यवहार पर निर्भर करेगा। यदि आप विवाहित हैं तो यह समय आपके लिए बहुत कुछ सिखाने वाला होगा।
व्यवसाय - यदि आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी सूझ-बुझ से मुनाफ़ा कमा सकते हैं। कुलमिलाकर यह समय आपके लिए उत्तम है।
स्वास्थ्य - मानसिक शांति के लिए आप आध्यात्म का सहारा ले सकते हैं|
भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 8
धनु - पॉजिटिव - धन की प्राप्ति होगी| अपने उधार चुकाने में भी आप स्वयं को सक्षम बना सकेंगे| यदि आप मेहनत से प्रयास करते रहेंगे तो आप को अपेक्षित नतीजे मिलेंगे| आपकी पढाई नियमित रूप से चलती रहेगी| किसी अच्छे गुरु के मार्गदर्शन की मदद से सफलता प्राप्त होगी|
नेगेटिव - आज आप कार्य और घरेलू जीवन के बीच लटका हुआ महसूस करेंगे क्योंकि दोनों तरफ आपका विशेष महत्व हैं। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले दो बार सोच लें। अपनी हर योजना की चर्चा अपने जीवनसाथी के साथ करें और उनके सुझावों को गंभीरता से लें।
लव - प्यार एक अनोखा एहसास है जो हर किसी के जीवन में नहीं मिलता, इसलिए इसे संजोकर रखने का प्रयास करें और स्थिति के अनुसार ही अपने जीवन में बदलाव लाएं ताकि आपके रिश्ते बने रहें।
व्यवसाय - इस दौरान आपका मन नौकरी में परिवर्तन करने का हो सकता है, लेकिन यह समय इसके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता। इसीलिए आपको सलाह दी जाती है कि जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें।
स्वास्थ्य - फुर्ती और स्फूर्ति बनी रहेगी और फिट रहने के लिए आप प्रयास करते रहेंगे|
भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 6
मकर - पॉजिटिव - जो भी विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं| विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ेगी और उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों की भी पढाई अच्छी चलेगी| यदि आप बैंकिंग एवं प्रबंधन के क्षेत्र में जाने की सोच रहे हैं तो यह समय बहुत अच्छा है|
नेगेटिव - आपको नौकरी और व्यवसाय में समस्याएं बनी रहेंगी| कार्यस्थल में हर प्रकार की सावधानी बरतें और संयम बनाएं रखें| कामकाज के दबाव से ख़ुद को शान्त करने के लिए हो सकता है कि आपको पर्याप्त समय न मिले। दफ़्तर में मशीनों की ख़राबी परेशानी का सबब बन सकती है।
लव - आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर ग़लतफहमी पैदा हो सकती है और आपके रिश्ते में शक का बीज पनप सकता है। आपकी राशि में केतु की उपस्थिति आपके जीवनसाथी के लिए मुश्किलें पैदा करेगी।
व्यवसाय - इस अवधि में आपके जीवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप आप अपने भविष्य के बारे में असुरक्षित महसूस करेंगे।। यात्राओं से व्यावसायिक संबंधों में सुधार होगा।
स्वास्थ्य - आप स्वस्थ महसूस करेंगे|
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 1
कुंभ - पॉजिटिव - अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे और धन भी ख़र्च करेंगे| किसी पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का समाधान मिलने के संकेत मिल रहे हैं| नयी नौकरियों के अवसर मिलेंगे| कारोबारी भी लाभ कमाएंगे| आर्थिक स्थिति में मज़बूती मिलेगी|
नेगेटिव - अपनी वैवाहिक जीवन में शांति बनाये रखने के लिए किसी भी बहस में पड़ने से बचें और जीवन साथी को सम्मान दें| किसी को भी अपने संबंधों को बिगाड़ने का अवसर न दें| आपकी सफलता के कारण आपके विरोधियों में बढ़ोत्तरी होगी| किसी भी व्यक्ति पर बिना सोचे समझे विश्वास न करें|
लव - आपके प्रेमीजन आपको और आपकी भावनाओं को भली प्रकार समझ पाने में सफल नहीं हो पाएंगे और इस वजह से एक दूसरे के प्रति गलत रवैया अपना सकते हैं।
व्यवसाय - आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे- तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी।
स्वास्थ्य - जिन लोगों को कोई बीमारी है वे भी स्वास्थ्य में सुधार देख पाएंगे|
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5
मीन - पॉजिटिव - आपको आर्थिक स्थिति को स्थिर रखने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी| आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयास करते रहें और फालतू ख़र्चों पर नियंत्रण बनाएं| जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी आर्थिक स्थिति में वेतन वृद्धि के माध्यम से सुधार होगा|
नेगेटिव - अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी।
लव - आपका दांपत्य जीवन परेशानियों में घिर सकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी काफी हद तक पीड़ित रह सकता है। ऐसे में आपको उनकी हैल्थ पर नजर रखनी चाहिए।
व्यवसाय - व्यापार के मोर्चे पर कुछ नुकसान हो सकता है, खासकर यदि आप साझेदारी में अपना व्यवसाय करते हैं तो।
स्वास्थ्य - अपने शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के सुधार के लिए डॉक्टर से मिले।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 9
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2023
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।
रविवार, 24 मई 2020
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाला गिरफ्तार
मुम्बई l मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में एसटीएफ की एक टीम ने महाराष्ट्र में डेरा डाला था। आरोपी को यूपी एसटीएफ ने मुंबई पुलिस की मदद से दूसरे दिन ही धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी का नाम कामरान अमीन है और उसकी उम्र 25 साल है।
धमकी भरा संदेश यूपी 112 के हेल्पडेस्क पर जिस व्हाट्सएप नंबर से आया था, वह महाराष्ट्र का है। एसटीएफ के एएसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी को 24 मई तक ट्रांजिट रिमांड पर लेकर यूपी एसटीएफ की टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई है।
शामली की मृतक महिला देहरादून में कोरोंना पॉजिटिव मिली
टीआर ब्यूरों l
देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसीयू में भर्ती शामली (उत्तर प्रदेश) की जिस सात माह की गर्भवती की शनिवार को मौत हुई थी, उसकी कोरोना जाच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चलते अस्पताल प्रबंधन ने उसके पति और भाई को भी भर्ती कर लिया है। पुलिस-प्रशासन ने कुछ रिश्तेदारों की मौजूदगी में महिला का शव चंदरनगर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीज की यह तीसरी मौत है। इससे पहले एम्स ऋषिकेश में भी दो महिलाओं की मौत हो चुकी है।
दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री के अनुसार, महिला का सैंपल पहले ही जाच के लिए भेजा हुआ था, जिसकी देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला के साथ आए पति और भाई को भी भर्ती किया गया है। दोनों की कोरोना जाच कराई जा रही है। इसके लिए उनका सैंपल भेज दिया गया है। उधर, एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि पाच पुलिसकद्दमयों ने इंस्पेक्टर एसएस नेगी व कुछ स्वजनों की मौजूदगी में धाद्दमक रीति-रिवाज के साथ महिला के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। इस मौके पर पुलिसकर्मियों व स्वजनों ने पीपीई किट पहनी हुई थी। कब्र जेसीबी से खुदवाई गई। डिप्टी एमएस के अनुसार महिला 20 मई को शामली से गंभीर स्थिति में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल लाई गई थी। रेड जोन और दूसरे राज्य से आने के कारण उसे दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। महिला को लगातार दौरे पड़ रहे थे। उसके दिमाग में टीबी की गाठ थी। साथ ही उसमें खून की भी कमी थी। चिकित्सकों ने दवा देकर डिलीवरी कराने की कोशिश की, लेकिन ऐसा संभव नहीं हुआ। मृतका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल की मोर्चरी को बंद कर दिया गया है। जिस आइसीयू वार्ड में महिला भर्ती थी, उस वार्ड के एक हिस्से को भी बंद कर दिया गया है। उसे भी अब तीन दिन बाद खोला जाएगा।
चीन ने गाड़े टेंट बना रहा बँकर बढ़ा तनाव
नई दिल्लीl चीन की हरकतों से लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन पैंगोंग त्सो झील और गलवान घाटी में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर लगातार सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है। चीन ने गलवान घाटी में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रहा है। भारतीय सैनिकों के कड़े विरोध के बावजूद दो सप्ताह में उसने करीब 100 टेंट लगा दिए हैं। संभावित रूप से बंकर्स बनाने के लिए मशीने ला रहा है।
बढ़ते तनाव के बीच आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे शुक्रवार को लेह में 14 कॉर्प्स के हेडक्वॉर्टर पहुंचे और टॉप कमांडर्स के साथ एलएसी के विवादित इलाके सहित क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। सैन्य सूत्रों ने कहा कि भारतीय सेना भी पैंगोंग त्सो झील और गलवान घाटी में चीन के निर्माण की बराबरी कर रही है और यह क्षेत्र में कई संवेदनशील इलाकों में अधिक लाभप्रद स्थिति में है।
भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहा है। 5 मई को पूर्वी लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के 250 सैनिकों के बीच हिंसक झड़प। इसमें 100 से अधिक भारतीय और चीनी सैनिक घायल हुए। इसके बाद 9 मई को उत्तरी सिक्किम में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई।
जिले में मिले 6 नये कोरोंना पॉजिटिव
मुजफ्फरनगर जिले में नए 6 पॉजिटिव निकलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है जिलाधिकारी द्वारा जारी की गई ट्वीट में बताया गया है कि जिले में आज 6 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं इसके बाद जिले में मरीजों की संख्या 21 हो गई हैl6 पॉजिटिव केस बढ़े , 5 प्रवासी मजदूर , जो किसान इंटर कॉलेज में क्वारंटाइन है , 1 83 वर्षीय व्रद्ध महिला जो डायलिसिस के लिए जिला अस्पताल में जा रही थी। आज जिलाधिकारी सेल्वा कु. जे ने ट्वीट कर बताया कि जनपद से 116 लोगो की जाँच को भेजे गए सैम्पल की रिपोर्ट मे 110 निगेटिव और 6 पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें तमिलनाडू से आये 5 श्रमिक को ककरौली के एक इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया हुआ था। ककरौली के क्वारंटीन सेंटर से मिले पाँच कोरोना पॉजिटिव मरीज जानसठ क्षेत्र के चर्चित गाँव कवाल के निवासी बताए जा रहे हैं, वही जनपद के मेरठ रोड स्थित रामपुराम की एक महिला कोरोन पॉजिटिव मिलीं। मिली जानकारी के अनुसार रामपुरम से मिली कोरोना पॉजिटिव महिला डाइलेसिस के इलाज के लिए सरकारी हॉस्पिटल पहुंची थी। रामपुराम निवासी महिला (83) वर्षीय उमर द्राज होने के कारण उसका इलाज दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल मे कराने की भी तैयारी थी। रामपुराम मे मिली कोरोना पॉजिटिव मरीज के इलाके को सील करने की तैयारी मे जुटा प्रसाशन। लॉक डाउन के सभी फेजों चारो फेज मे अभी तक 45 केस सामने आ चुके हैं, जिसमें से 24 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं और जनपद मे अब, 21 कोरोना पॉजिटिव केस एक्टिव हैंl
कव्वाल गांव के 28 लोग जो चेन्नई व तमिलनाडु में रहकर कपड़ा, फेरी आदि का कार्य करते थे और लॉक डाउन में वहीं पर फंसे हुए थे। इसके उपरांत 18 मई की रात्रि को उक्त प्रवासी मजदूर एक ट्रक में सवार होकर गांव में आए थे। ग्राम प्रधान पति इस्लाम ने बताया कि जब उन्हें प्रवासी मजदूरों के आने की सूचना मिली तो उन्होंने उन्हें गांव के बाहर ही एक बाग में रुकने के लिए कहा था। परंतु बताया गया है कि कुछ लोग अपने घरों में भी आकर रुके थे। उन्होंने बताया कि 19 जून को पुलिस को भी सूचना दे दी गई थी और सभी को जानसठ सीएससी मैं ले जाकर थर्मल स्कैनिंग भी कराई गई थी। इसी दिन शाम को पुलिस ने सभी 28 प्रवासी मजदूरों को भारतीय किसान इंटर कॉलेज काकरोली ने बनाए गए को सेंटर में क्वॉरेंटाइन कर दिया गया था। वहीं से सभी मजदूरों की जांच सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच को भेजा था। जिनकी जांच रिपोर्ट में आज 5 प्रवासी मजदूरों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने से गांव में हड़कंप मच गया है।
यूपी सरकार ने दिया महाराष्ट्र सरकार को ट्वीट कर जवाब
टीआर ब्यूरों l
लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के ट्विटर हैंडल से शिवसेना को जवाब दिया गया
अपने खून पसीने से महाराष्ट्र को सींचने वाले कामगारों को शिवसेना-कांग्रेस की सरकार से सिर्फ छलावा ही मिला। लॉकडाउन में उनसे धोखा किया, उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया और घर जाने को मजबूर किया।
इस अमानवीय व्यवहार के लिए मानवता श्री उद्धव ठाकरे जी को कभी माफ नहीं करेगी।
अपने घर पहुँच रहे सभी बहनों भाइयों का प्रदेश में पूरा ख्याल रखा जायेगा।अपनी कर्मभूमि को छोड़ने के लिए मजबूर करने के बाद उनकी चिंता का नाटक मत कीजिए-
सभी श्रमिक कामगार बंधु आश्वस्त हैं कि अब उनकी जन्मभूमि उनका हमेशा ख्याल रखेगी, शिवसेना और कांग्रेस आश्वस्त रहे-
श्री @rautsanjay61 जी, एक भूखा बच्चा ही अपनी माँ को ढूंढता है। यदि महाराष्ट्र सरकार ने 'सौतेली माँ' बन कर भी सहारा दिया होता तो महाराष्ट्र को गढ़ने वाले हमारे उत्तर प्रदेश के निवासियों को प्रदेश वापस न आना पड़ता-
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश खुले दिल से और प्रवासी भाई बहनों के गृह प्रदेश में ही आजीविका के वादे के साथ, अपने सभी प्रवासी कामगारों/श्रमिक बंधुओं का स्वागत कर रहा है-
शामली में एक और मिला कोरोना पॉजिटिव
टीआर ब्यूरों l
शामली। शामली में रविवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिले में इस रोग से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने यहां बताया कि आज एक और मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या नौ हो गई है। मरीज को कोविड 19 हॉस्पिटल में उपचार के लिये भेजा गया है। मरीज के संपर्क आये अन्य लोगों को क्वारंटाइन किया गया है तथा उसके घर के आसपास के इलाके को हॉटस्पॉर्ट किए जाने की कार्यवाही की गयी है। हॉटस्पॉट क्षेत्र में अच्छी प्रकार से साफ सफाई के साथ-साथ सैनिटाइजर भी किया गया है।
गन्ने की पेराई न होने तक मिल बंद नहीं होने दिया जाएगा: राकेश टिकैत
टीआर ब्यूरों l
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान धैर्य रखें, उनके खेतों में खडे एक-एक गन्ने की पेराई न होने तक वह चीनी मिलों को बंद नही होने देंगे। अगर किसान का एक पोरी भी गन्ना खेतों में रहा तो वह या तो डीएम के दफ्तर में तुलेगा या फिर मिल अफसरों के दफ्तरों में।
गन्ना किसानों की शिकायत पर मंसूरपुर शुगर मिल में पहुंचे चौ.राकेश टिकैत ने खेतों में खडे गन्ने की पेराई के सम्बन्ध में शुगर मिल उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार दीक्षित व कैन मैनेजर बलधारी सिंह से लम्बी वार्ता की। मिल अधिकारियों ने इस दौरान बताया कि किसानों के बेसिक कोटे से अधिक खेतों में खडे गन्ने का सर्वे करा लिया गया है तथा बहुत जल्द किसानों को पर्चियां जारी कर दी जाऐगी। मिल अधिकारियों ने आगामी 10 जून तक पूरे गन्ने की पेराई हो जाने की सम्भावना जताई तो राकेश टिकैत ने मांग रखी कि भले ही 5 दिन मिल को फ्री करके 15 जून तक चलाना पडे किन्तु किसानों का एक-एक गन्ना लिया जाए। मिल अधिकारियों ने उन्हें पूरे गन्ने की पेराई का आश्वासन दिया। चौ. राकेश टिकैत ने शुगर मिल में गन्ना लेकर आए किसानों से बातचीत करके उनकी समस्याएं पूछी तो उन्होने किसानों के लिए शुगर मिल में टिन शेड और पीने के पानी की सही व्यवस्था कराने की बात रखी। राकेश टिकैत ने मिल अधिकारियों से किसानों की उपरोक्त समस्याओं से अवगत कराते समाधान कराने को कहा। इस दौरान चौ.चांदवीर सिंह, मोहित बालियान, विकास बालियान, संजीव राठी, प्रभात राठी, जगपाल जोहरा, सुबोध प्रधान, राजेश्वर आर्य, अमित राठी व कुलबीर आदि मौजूद रहे।
नगर में की सफाई व्यवस्था दुरुस्त
मुजफ्फरनगर l पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल के निर्देश पर ईद उल फितर पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आज सिटी सेंटर, सरकारी अस्पताल व ईदगाह चौक व भगत सिंह रोड जिलाधिकारी आवास के सामने कूड़ा स्थलों से विशेष रुप से तीन बार ट्रैक्टर ट्रॉली एवं डंपर के माध्यम से कूड़े का डंपिंग ग्राउंड निस्तारण कराया गया l 40 फुटा रोड 30 फुटा रोड तथा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों की विशेष रुप से मस्जिदों के आसपास वह मुख्य सड़कों की सफाई व्यवस्था कराई गई l मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में खराब लाइटों की मरम्मत कराई गई एवं लीकेज ठीक कराए गए l पचेंडा रोड के मुख्य नाले की तली झाड़ सफाई कराई गई व सिल्ट निस्तारण की गई l वार्ड संख्या 35 परवेज आलम सभासद के वार्ड में तथा हॉटस्पॉट तथा क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर पावर स्प्रे सैनिटाइजर का कार्य कराया गया l कई स्थानों पर मैनुअली सैनिटाइजर का कार्य कराया गया l मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में शिकायत के आधार पर खराब पाई गई लाइटों को ठीक कराया गया l शाम के समय क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर फागिंग कराई गई l अभियान में मुख्य रूप से नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविंद्र सिंह राठी, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय पुंडीर ,उमाकांत शर्मा एवं सफाई ,सैनिटाइजर, फागिंग आदि की टीम सम्मिलित रही l
उद्योग व्यापार संगठन रजि ने सोंपे भोजन के पैकेट
टीआर ब्यूरों l
मुजफ्फरनगर l सेवा के 56वे दिन की कड़ी में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के मार्गदर्शन में जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था शशांक जैन जी द्वारा की गयी,
भोजन के 225 पैकिट जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत सिंह को सोशल डिसटनसिंग रखकर वितरण के लिए सौंपे गए
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगो की मदद के लिए सभी व्यपारियो, पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया,भोजन सौपने के दौरान,प्रवीन जैन,तरुण मित्तल,विभोर सिंघल,गौरव जैन(आइडिया),अनिल सिंघल उपस्थित रहे।।
उद्योग व्यापार मंडल ने सोंपे भोजन के पैकेट
टीआर ब्यूरों l
मुजफ्फरनगर l अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा प्रतिदिन की भांति आज भी स्वच्छ मिशन अधिकारी सरदार बलजीत सिंह को बुलाकर जरूरतमंदों के लिए भोजन के पैकेट सोपे गए व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष जयपाल शर्मा जिला युवा अध्यक्ष अंशुमन अग्रवाल युवा नगर अध्यक्ष डॉ पुनीत ने कहा कि अब सभी मार्केटिंग धीरे-धीरे करके खुल गई हैं सभी व्यापारी अपनी अपनी दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग फेस मास्क सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें हमें अपनी सुरक्षा अपने परिवार की सुरक्षा अपने नगर वासियों की सुरक्षा करनी है अगर हम इन सभी चीजों का प्रयोग करेंगे तभी हम वैश्विक महामारी कोरोना से सुरक्षा कर सकते हैं इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल नगर अध्यक्ष जयपाल शर्मा जिला युवा अध्यक्ष अंशुमान अग्रवाल नगर युवा अध्यक्ष डॉ पुनीत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान सईद दीपक राजपूत आदि उपस्थित थे
नए हॉट स्पॉट को सील करने की कार्यवाही शुरू
मुजफ्फरनगर l दक्षिणी खालापार क्षेत्र के रामपुरम कॉलोनी में मिली 83 साल की बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव महिला के घर व 1 किलोमीटर तक के एरिया को किया गया नगर पालिका ईओ विनय मणि त्रिपाठी और नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा सैनिटाइजर और फोगिंग क्षेत्र को सील करने की तैयारी जोर-शोर पर परिवार के दूसरे मेंबरो को भी क्वार्टईन किया जा रहा है
यूपी बोर्ड की कॉपियों की जांच तेज जल्द आएगा परिणाम
प्रयाग राज l उत्तर प्रदेश बोर्ड (यूपीएमएसपी) ने 23 मई तक बोर्ड परीक्षा की 80 प्रतिशत से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है. बोर्ड ने एक बयान में कहा कि ग्रीन और ऑरेज जोन में मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. लेकिन रेड जोन में अभी भी मूल्यांकन की प्रक्रिया होना बाकी है.
“ग्रीन जोन में, 57,11,692 (99.80%) उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है, ऑरेज जोन में 1,28,37,725 (95.67 प्रतिशत) और रेड जोन में 47,19,122 (52.39 प्रतिशत) है. कुल 2.32 करोड़ (2,32,68,539) उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है, इस प्रकार पेपर चेकिंग प्रक्रिया का 82.66 प्रतिशत पूरा हो गया है.
सडक दुर्घटना में बाईक सवार महिला व युवक घायल
टीआर ब्यूरों l
मुजफ्फरनगर l खतौली में बकरी बचाने के चक्कर में बाईक सवार महिला व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए l
सूचना पर दौडी पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है
घायल हुई महिला का नाम सरमिषठा पत्नी बबलू व युवक का नाम गोल्डी पुत्र सरजीत बताया जा रहा है l
दोनों गंग नहर पटरी मार्ग से होते हुए जा रहे थे भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहकडा
थाना क्षेत्र के गांव बुआडा के समीप हुआ हादसा l
तूफ़ान से उखड़ गया दुनिया का सबसे बड़ा बरगद का पेड़
कोलकता l पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में सुपर साइक्लोन अम्फान तूफान के चलते दुनिया का सबसे पुराना बरगद का पेड़ भी गिर गया.
दरअसल, पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित भारतीय वनस्पति उद्यान में लगे 270 वर्ष पुराने बरगद के पेड़ की जड़ें 4.67 एकड़ में फैली हुई थी. ये पेड़ दो चक्रवात झेल चुका था जिसमें एक 1864 और दूसरा 1867 में आया था तब भी इसको थोड़ा नुकसान हुआ था लेकिन अम्फान चक्रवात ने इसको जड़ से उखाड़ दिया.
बताया जा रहा है कि इस बरगद के पेड़ का मुख्य तना 1925 में ही हटा दिया गया था और अब ये पेड़ केवल जड़ों पर टिका हुआ था. अम्फान के बाद इस पेड़ का घनत्व काफी कम हो गया है. इसके अंदर का पूरा भाग खाली दिखाई दे रहा है.
मोबाइल फोन ले जा सकेंगे कोविद अस्पताल, फैसला बदला
लखनऊ l यूपी सरकार ने एल-2 और एल-3 के कोविड-19 के अस्पतालों के आइसोलेशन वार्डों में भर्ती मरीजों के मोबाइल ले जाने पर रोक वापस ले ली है। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डॉ. के.के. गुप्ता ने सभी चिकित्सा विश्वविद्यालयों, चिकित्सा संस्थानों और सभी सरकारी व निजी मेडिकल कालेजों के प्रमुखों को आदेश जारी करते हुए कहा था कि मोबाइल से संक्रमण फैलता है।
चिकित्सा महानिदेशक ने ये भी निर्देश दिए थे कि कोविड अस्पताल के इंचार्ज को दो मोबाइल फोन उपलब्ध कराएं जाएं, ताकि मरीज अपने परिजनों से और परिजन अपने मरीज से बात कर सकें। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक का यह आदेश कोरोना संक्रमित मरीजों के कोविड अस्पतालों में आने के दो महीनों के बाद जारी होने पर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा था । जानकार लोगों का कहना है कि दरअसल, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज कोविड अस्पतालों की हालत की फोटो व जानकारी अपने मोबाइल से भेज रहे थे। इसीलिए मरीजों को मोबाइल ले जाने पर रोक लगाई गई थी l अब इसे वापस लेते हुए कहा गया है कि मोबाइल फोन ले जा सकेंगे पर किसी अन्य के साथ शेयर नहीं करेंगे l
कश्मीर और केरल में मनाई गई ईद
नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर और केरल में आज ईद मनाई जा रही है, जबकि लद्दाख में शनिवार को ईद मनाई गई. लद्दाख में शुक्रवार को चांद देखा था.
जम्मू-कश्मीर और केरल में आज यानी रविवार को ईद मनाई जा रही है. इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने लोगों को ईद की बधाई दी. पुलिस महानिदेशक ने जम्मू-कश्मीर के लोगों, शहीदों के परिवारों, पुलिस व सुरक्षा बलों के जवान और उनके परिवारों को ईद की मुबारकबाद दी.
डीजीपी ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि यह त्योहार जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ-साथ पुलिस, उनके परिवार और शहीद के परिवार के लिए खुशियां लेकर आएगा. साथ ही उन्होंने इस त्योहार को जम्मू-कश्मीर में शांति और खुशहाली से मनाए जाने की कामना की.
बिजनौर - 6 कोरोंना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन में हड़कंप
टीआर ब्यूरों l
बिजनौर। बिजनौर में छह और कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिले में हड़कम्प मच गया। जनपद में अब एक्टिव केस की संख्या 30 तक पहुंच गई है। शनिवार को आई 120 सैम्पल की रिपोर्ट में 114 आये केस निगेटिव आये हैं। जनपद में अब कुल 76 कोरोना संक्रमित में से 44 मरीज ठीक हुए और दो की मौत हो गई। सीएमओ डा विजय यादव ने की पुष्ठि ।
सोमवार से शराब की दुकानें अनिश्चितकाल के लिए बंद
टीआर ब्यूरों l
लखनऊ l प्रदेश भर में अंग्रेजी शराब की दुकाने सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद हो जाएगी। ठेकेदारों ने शनिवार को आबकारी अधिकारियों से वार्ता के बाद बंदी वापिस लेने से इनकार कर दिया।
प्रदेशभर की दुकानों में बंदी की सूचना के पोस्टर लगा दिए गए हैं। ठेकेदारों कहना है कि लॉकडाउन के चलते शराब कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ऐसे में पिछले साल से करीब 40 प्रतिशत ज्यादा कोटा बेचने की बाध्यता ठेकेदार पूरी नहीं कर सकते।
कारोबारी रामकुमार जायसवाल ने बताता की संयुक्त आयुक्त से वार्ता में शनिवार को मांगों का कोई हल नहीं निकला। ऐसे में अब बंदी की के सिवा कोई विकल्प नहीं।
पिछले साल जो कोटा मुश्किल से बिका इस बार सरकार ने उसको 40 प्रतिशत बढ़ा दिया। लॉक डाउन और दुकान बंदी के चलते पहले ही भारी नुकसान हो गया।
ये भी हैं मांगे
कोविड टैक्स हटाया जाए
मार्च या उस से पहले का जो स्टॉक ना उठा हो उसका रिफंड मिले
नवीनीकरण दुकानों में अवशेष स्टॉक अधिभार का रिफंड मिले
शराब और बियर पर लाभ 25 प्रतिशत कर दिया जाए
लॉकडाउन में नवीनीकरण फीस और लाइसेंस फीस माफ की जाए
शराब कारोबारियों पर दर्ज मुकदमे वापिस हों
कहीं खुले बाजार तो कहीं बंद कराए l
टीआर ब्यूरों l
मुजफ्फरनगर l लॉक डाउन के चलते आज खुले बाजारों में भीड़ नदारद ही दिखाई दी जिला प्रशासन द्वारा समय में परिवर्तन करने के बाद आज बाजार में भीड़ ओर दिन के मुकाबले कम दिखाई दी l कहीं बाजार खुले रहे तो कहीं हॉटस्पॉट के चलते बाजारों को पुलिस ने बंद करा दिया l शहर का सारा बाजार खुला होने के बावजूद अस्पताल से लेकर नावल्टी चौराहे तक हॉट स्पॉट होने के कारण पुलिस द्वारा क्षेत्र की दुकानों को बंद करा दिया गया l
ज्ञात रहे जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा गत दिवस बाजारों को खोलने के समय में परिवर्तन किया गया था l उसी परिवर्तन के दौरान आज बाजार सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक खुले l जिसमें ग्राहकों की संख्या और दिन के मुकाबले कम दिखाई दीहो
आज आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, त्रिभुज आकर में दिखेंगे चंद्रमा, बुद्ध और शुक्र
लखनऊ l रविवार को बुध ग्रह, शुक्र ग्रह व चन्द्रमा एक त्रिभुज के आकार में आकाश में पश्चिम दिशा में दिखाई पड़ेंगे। शुक्र ग्रह चन्द्रमा के बाद सबसे चमकीला पिंड है। जबकि बुध ग्रह इसकी अपेक्षा कम चमकदार होता है। मगर शुक्र के साथ होने से यह आसानी से पहचाना जा सकता है।
चन्द्रमा और बुध के बीच की कोणीय दूरी मात्र 2°46' रह जाएगी। ये दोनों शाम 7.08 से दिखाई देना शुरू होंगे और क्षितिज पर रात 8.27 बजे तक दिखाई देंगे। इसी प्रकार चन्द्रमा और शुक्र ग्रह के बीच की कोणीय दूरी 3°41' होगी। चन्द्रमा शुक्र के दक्षिण में होगा। ये भी शाम 7.06 बजे से पश्चिम दिशा में दिखाई देना शुरू हो जाएंगे और रात करीब 8.09 मिनट तक दिखेंगे। सबसे पहले शुक्र ग्रह अस्त होगा। इस प्रकार तीनों पिंड त्रिभुज के आकार में शाम 7.06 से रात 8.09 तक नजर आएंगे।
कोरोंना टेस्ट कराने से मना करने पर भाई की हत्या
बिजनौर l में एक युवक की उसके चचेरे भाइयों ने हत्या कर दी क्योंकि दिल्ली से लौटने के बाद उसने कोरोना टेस्ट कराने से इनकार कर दिया था। यह घटना बिजनौर जिले के मलकपुर गांव में हुई। बताया जा रहा है कि मंजीत सिंह (23) की शुक्रवार को मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
रविवार को नहटौर पुलिस स्टेशन में मृतक कल्याण सिंह के पिता द्वारा दायर एक शिकायत पर मंजीत के चचेरे भाई, कपिल और मनोज, उनकी मां पुनिया और मनोज की पत्नी डॉली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नहटौर थाना के एसएचओ सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। खबरों के मुताबिक मंजीत की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई।
उपचार के दौरान डॉक्टरों द्वारा कोरोना वायरस परीक्षण के लिए उनका नमूना एकत्र नहीं किया गया था बिजनौर के एडिशनल एसपी संजय कुमार ने कहा, 19 मई को दिल्ली से बिजनौर पहुंचने पर उसकी थर्मल स्क्रीनिंग की थी। रिपोर्ट नकारात्मक थी इसलिए उसका नमूना एकत्र नहीं किया गया था।
सरकारी अस्पताल में लाखों की चोरी
मुजफ्फरनगर l मंसूरपुर स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में लाॅकडाउन के दौरान ही अज्ञात चोरों ने हाथ साफ करते हुए वहां रखा फ्रिज, बेंट्रा, इन्वर्टर और माइक सिस्टम समेत हजारों रूपये का सामान चोरी कर लिया। इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हडकम्प मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार लाॅकडाउन के दौरान ही मंसूरपुर स्वास्थ्य केन्द्र में गत रात्रि अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। इस दौरान अज्ञात चोरों ने वहां रखा फ्रिज, बेंट्रा, इन्वर्टर और माइक सिस्टम चोरी कर लिया। इस बात का पता आज प्रातः के समय चला। मामले की जानकारी मंसूरपुर थाना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हडकम्प मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
ठेलों की जगह को लेकर झगड़ा
टीआर ब्यूरों l
मुजफ्फरनगरl जिले में जिलाधिकारी द्वारा आज बाजार को खोलने की अनुमति के बाद झांसी की रानी पर लगने वाले ठेलो के मालिकों में जगह को लेकर झगड़ा हो गया l बताया जा रहा है कि नगर के झांसी रानी चौक स्थित लगने वाले ठेलो के मालिकों में ठेलों की जगह को लेकर झगड़ा हो गया l जिसकी सूचना सिविल लाइन थाने को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा कर रहे ठेला मालिकों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया जिसके बाद सभी ने अपना काम शुरू कियाl
महाराजा रणजीत सिंह जिन्होंने मुग़लों के दांत किए थे खट्टे
--महाराजा रणजीत सिंह एक महान राजा व अजेय योद्धा
प्राचीन भारत का इतिहास गौरवशाली एवम वैभवता से परिपूर्ण रहा है प्राचीन भारतीय इतिहास अनेक राजा महाराजा व सम्राट हुए जिनकी यशकीर्ति सम्मपूर्ण भारत व दूसरे देशों तक भी फ़ैली उन्होंने भारत के बड़े भूभाग पर शासन किया तथा राजव्यवस्था को लोककल्याण के प्रति उत्तरदायी बनाया यह सिलसिला सम्राट हर्षवर्धन तक चलता रहा ,इसी समयकाल में अरब में एक नए धर्म इस्लाम का उद्भभव हुआ जिसका प्रभाव कालांतर में निरंतर बढ़ता गया
हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात उत्तरी भारत मे समाजिक धार्मिक व राजनीतिक अस्थिरता का एक लंबा दौर चला जिसने स्थानीय समाजिक ताने बाने में उथल पुथल मचा दी क्षत्रिय समाज अनेक जातियो में विभक्त हो गया और समस्त उत्तरी भारत मे अनेक छोटे छोटे राज्य स्थापित हो गए इन राज्यों के राजा आपस मे ही अपनी शक्ति व वीरता का परीक्षण करते रहे इसी समय भारत की पश्चिमी दिशा से अनेक इस्लामिक धार्मिक उन्मादियों ने धर्म के प्रचार प्रसार एवम यहां की धन संपदा को लूटने के उद्देश्य से अनेकों बार आक्रमण किये यह सिलसिला 711ईसवी से प्रारम्भ होकर 1761 तक निरंतर चलता रहा भारतीय राजाओ ने आपसी युद्धों में चाहे जो वीरता दिखाई हो परन्तु विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध निर्णायक युद्धों जिनमे भारत के भविष्य का निर्णय होने वाला था के परिणाम को अपने पक्ष में करने में विफल रहे ये एक कटु सत्य है जो प्रत्येक भारतीय के मन मस्तिष्क बेचैन करता है
इन परिस्थितियों में राणा सांगा व सम्राट हेमू के झुझारूपन व महाराणा प्रताप ,सिख गुरुओं द्वारा आजादी व स्वाभिमान के लिए किया गया संघर्ष वीर शिवाजी के नेतृत्व में मराठाओ का विजयी अभियान पेशवाओं द्वारा उसको दिया गया विस्तार तथा आगरा मथुरा क्षेत्र के जाटों के नेतृत्व में जाट ,गूजरो व अहीरों व अन्य किसान जातियों द्वारा मुगलो की बिल्कुल नाक के निचे किया गया विद्रोह एवम मुगलिया सल्तनत को दी गई चुनौती हमे गर्व की अनुभूति कराती है
1761 में जब अब्दाली ने मराठो को हर दिया तो उसने दिल्ली के लालकिले में अपना दरबार लगाया और घोषणा की कि अफगानिस्तान की सीमाएं अब सतलज नदी तक होगी अब्दाली की मौत के पश्चात उसके वंशजो द्वारा इस क्षेत्र पर शासन किया
ऐसी परिस्थितियों में 1780 ईस्वी में पंजाब की भूमि पर सुकरचकिया मिस्ल के सरदार महासिंह जाट के घर मे एक बालक ने जन्म लिया जिसका नाम रणजीत सिंह था
रणजीत सिंह ने 1799 में लाहौर पर आक्रमण कर दिया 1801 तक रणजीत सिंह ने लाहोर पर पूर्ण एवम स्थाई अधिकार कर महाराजा की उपाधि धारण की 1801 में लाहौर से शुरू हुआ उसका विजय अभियान अमृतसर, कसूर ,जम्मू,मुल्तान, कागड़ा, शिमला,कश्मीर,लद्दाख़, अटक ,पेशावर ,जमरूद होता हुआ काबुल तक पहुचा उनकी जीत का यह क्रम 1801 से उनकी मृत्यु तक चलता रहा जम्मू जीतकर अपनी फ़ौज के कमांडर गुलाब सिंह को उसका प्रशासक नियुक्त किया जो बाद में जम्मू कश्मीर का राजा बना
महाराजा रणजीत सिंह ने अफगानी आक्रांताओ को पीट पीट कर पंजाब की भूमि से बहार खदेड़ दिया अफगानी इतने डर गए कि गुफाओ में दुबक गए और खैबर के दर्रे की तरफ कोई भी विदेशी आक्रांता आंखे उठाने की हिम्मत नही जुटा सका 40 वर्षों तक खैबर के दर्रे से जिहादी आक्रांताओ का आगमन बन्द हो गया
महाराजा रणजीत सिंह द्वारा लगभग 11से12 लाख वर्ग किलोमीटर भूमि को विजित किया गया सम्राट हर्षवर्धन के पश्चात महाराजा रणजीत सिंह के अलावा किसी भी अन्य राजा के द्वारा इतने बड़े भूभाग पर शासन नही किया गया उन्हे काबुल विजय में जो सोना प्राप्त हुआ उसका आधा भाग स्वर्ण मंदिर परिसर व आधा भाग काशी विश्वनाथ मंदिर को भेंट स्वरूप दिया तथा इनका जीर्णोद्धार कराया
बी बी सी द्वारा कराए गए एक सर्वे में महाराजा रणजीत सिंह को दुनिया की तमाम ऐतिहासिक हस्तियों में सर्वकालिक महान शासक चुना गया इन महान हस्तियों में ब्रिटिश महरानी एलिजाबेथ प्रथम, विस्टन चर्चिल,फ्रांसीसी क्रांतिकारी जान आफ आर्क, अब्राहम लिंकन मुगल बादशाह अकबर को शामिल किया गया ये हमारे लिए गर्व का विषय है
परन्तु भारतीय इतिहासकारो ने ऐसे महान विजेता ,कुशल प्रशासक,वीर प्रतापी सेनानायक एवम झुझारू योद्धा को शेर ए पंजाब कहकर एक निश्चित दायरे में समेटने का जो कुत्सित प्रयास किया गया वह निंदनीय है भारत माँ के ऐसे सच्चे सपूत को शेर ए पंजाब नही शेर ए हिंदुस्तान कहा जाये तो कोई अतिश्योक्ति नही होगी
डा0 अजीत देशवाल
(लेखक सामाजिक राजनैतिक मामलो के जानकार हे ओर ये लेख इनका निजी शोध व विचार है)
फोन÷9756824242
एसे ही नहीं माना गया गौ माता को पूज्य
गौ माता का शास्त्र पुराणों में माहात्मय
🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸
• स्वप्न में गौ अथवा वृषभ के दर्शनसे कल्याण लाभ एवं व्याधि नाश होता है । इसी प्रकार स्वप्नमे गौ के थन को चूसना भी श्रेष्ठ माना पाया है । स्वप्नमे गौका घरमें ब्याना, वृषभ की सवारी करना, तालाबके बीचमें घृत मिश्रित खीरका भोजन भी उत्तम माना गया है । घी सहित खीर का भोजन तो राज्य प्राप्ति का सूचक माना गया है ।
इसी प्रकार स्वप्न में ताजे दुहे हुए फेनसहित दुग्धका पान करनेवाले को अनेक भोगो की तथा दहीके देखने से प्रसन्नता की प्राप्ति होती है । जो वृषभ से युक्त रथपर स्वप्न में अकेला सवार होता है और उसी अवस्थायें जाग जाता है, उसे शीघ्र धन मिलता है । स्वप्न में दही मिलनेसे धनकी, घी मिलनेसे यशकी और दही खानेस भीे यशकी प्राप्ति निश्चित है ।
यात्रा आरम्भ करते समय दही और दूधका दीखना शुभ शकुन माना गया है । स्वप्नमें दही भातका भोजन करनेसे कार्य सिद्धि होती है तथा बैलपर चढ़नेसे द्रव्य लाभ होता है एवं व्याधिसे छुटकारा मिलता है । इसी प्रवार स्वप्रमे वृषभ अथवा गौ का दर्शन करनेसे कुटुम्ब की वृद्धि होती है । स्वप्नमे सभी काली वस्तुओ का दर्शन निन्द्य माना गया है, केवल कृष्णा गौ का दर्शन शुभ होता है । (स्वप्न में गोदर्शन का फल, संतो के श्री मुख से सुना हुआ)
• वृषभो को जगत् का पिता समझना चाहिये और गौएं संसार की माता हैं । उनकी पूजा करनेसे सम्पूर्ण पितरों और देवताओं की पूजा हो जाती है । जिनके गोबरसे लीपने पर सभा भवन, पौंसलेे, घर और देवमंदिर भी शुध्द हो जाते हैं, उन गौओ से बढकर और कौन प्राणी हो सकता है ?जो मनुष्य एक सालतक स्वयं भोजन करनेके पहले प्रतिदिन दूसरे की गायको मुट्ठी भर घास खिलाया करता है, उसको प्रत्येक समय गौकी सेवा करनेका फल प्राप्त होता है ।(महाभारत, आश्वमेधिकपर्व, वैष्णवधर्म )
• देवता, ब्राह्मण, गो, साधु और साध्वी स्त्रीयोंके बलपर यह सारा संसार टिका हुआ है, इसीसे वे परम पूजनीय हैं । गौए जिस स्थानपर जल पीती हैं, वह स्थान तीर्थ है । गंगा आदि पवित्र नदियाँ गोस्वरूपा ही हैं ।
जहा जिस मार्ग से गो माताए जलराशि को लांघती हुई नदी आदि को पार करती है,वहां गंगा, यमुना, सिंधु, सरस्वती आदि नदियाँ या तीर्थ निश्चित रूप से विद्यमान रहते है।(विष्णुधर्मोत्तर पुराण . द्वी.खं ४२। ४९-५८)
• हे ब्राह्मणो ! गायके खुरसे उत्पन्न धूलि समस्त पापो को नष्ट कर देनेवाली है । यह धूलि चाहे तीर्थकी हो चाहे मगध कीकट आदि निकृष्ट देशोंकी ही क्यो न हो । इसमें विचार अथवा संदेह करने की कोई आवश्यकता नहीं । इतना ही नहीं वह सब प्रकार की मङ्गलकारिणी, पवित्र करनेवाली और दुख दरिद्रतारूप अलक्ष्मी को नष्ट करनेवाली है ।
गायो के निवास करनेसे वहाँक्री पृथिवी भी शुद्ध हो जाती है । जहां गायें बैठती हैं वह स्थान, वह घर सर्वथा पवित्र हो जाता है । वहां कोई दोष नहीं रहता । उनके नि: श्वास की हवा देवताओंके लिये नीराज़न के समान है । गौओ को स्पर्श करना बडा पुण्यदायक है और उससे समस्त दु-स्वप्न, पाप आदि भी नष्ट हो जाते हैं । गौओ के गरदन और मस्तकके बीच साक्षात् भगवती गंगा का निवास है । गौएं सर्वदेेवमयी और सर्वतीर्थमयी हैं । उनके रोएँ भी बड़े ही पवित्रताप्रद और पुण्यदायक हैं । (विष्णुधर्मोत्तर पुराण ,भगवान् हंस ब्राह्मणों से)
• ब्राह्मणो! गौओ के शरीरको खुजलानेसे या उनके शरीरके कीटाणुओ को दूर करनेसे मनुष्य अपने समस्त पापोंको धो डालता है । गौओ को गोग्रास दान करनेसे महान् पुण्य की प्राप्ति होती है । गौओं को चराकर उन्हें जलाशयतक घुमाकर जल पिलानेसे मनुष्य अनन्त वर्षोतक स्वर्गमे निवास करता है । गौओ के प्रचारणके लिये गोचरभूमि की व्यवस्था कर मनुष्य नि:संदेह अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त करता है । गौओ के लिये गोशालाका निर्माणकर मनुष्य पूरे नगरका स्वामी बन जाता है और उन्हें नमक खिलाने से मनुष्य को महान सौभाग्यकी प्राप्ति होती है । (विष्णुधर्मोत्तर पुराण ,भगवान् हंस ब्राह्मणों से)
•विपत्तिमें या क्रीचड़मे फंसी हुई या चोर तथा बाघ आदिके भयसे व्याकुल गौ को क्लेशस्ने मुक्त कर मनुष्य अश्वमेधयज्ञका फल प्राप्त करता है । रुग्णावस्थामे गौओ को औषधि प्रदान करनेसे स्वयं मनुष्य सभी रोगोंसे मुक्त को जाता है । गौओ को भयसे मुक्त करनेपर मनुष्य स्वयं भी सभी भयोसे मुक्त हो जाता है ।
चांडाल के हाथसे गौ को खरीद लेने पर गोमेधयज्ञका फल प्राप्त होता है तथा किसी अन्य के हाथसे गाय को खरीदकर उसका पालन करनेसे गोपालक को गोमेधयज्ञका फल प्राप्त होता है । गौओंकी शीत तथा धूपसे रक्षा करनेपर स्वर्गकी प्राप्ति होती है । (विष्णुधर्मोत्तर पुराण ,भगवान् हंस ब्राह्मणों से)
•गोमूत्र, गोमय, गोदुग्ध, गोदधि, गोघृत और कुशोदक यह पञ्चगव्य स्नानीय और पेयद्रव्योंमें परम पवित्र कहा गया है । ये सब मङ्गलमय पदार्थ भूत, प्रेत, पिशाच, राक्षस आदिसे रक्षा करनेवाले परममङ्गल तथा कलिके दुख-दोषो को नाश करनेवाले हैं । गोरोचना भी इसी प्रकार राक्षस, सर्पविष तथा सभी रोगों को नष्ट करनेवाली एवं परम धन्य है ।जो प्रात:काल उठकर अपना मुख गोघृतपात्रमें रखे घीमे देखता है उसकी दुख: दरिद्रता सर्वदाके लिये समाप्त हो जाती है और फिर पाप का बोझ नहीं ठहरता ।
(विष्णुधर्मोत्तर पुराण, राजनीति एवं धर्मशास्त्रके सम्यक ज्ञाता पुष्कर जी भगवान् परशुराम से)
•गायो,गोकुल, गोमय आदिपर थूक-खखार नहीं छोड़ना चाहिये । (पुष्कर परशुराम संवाद)
•जो गौओ के चलनेके मार्गमें, चरागाहमें जलकी व्यवस्था करता है, वह वरुणलोक को प्राप्तकर वहां दस हजार वर्षोंतक विहार करता है और जहां जहां उसका आगे जन्म होता है वह वहां सभी आनन्दो से परितृप्त रहता है । गोचरभूमि को हल आदिसे जोतनेपर चौदह इन्द्रों पर्यन्त भीषण नरक की प्राप्ति होती है ।हे परशुराम जी ! जो गौओ के पानी पीते समय विघ्न डालता है, उसे यही मानना चाहिये कि उसने घोर ब्रह्महत्या की । सिंह, व्याघ्र आदिके भयसे डरी हुई गायकी जो रक्षा करता है और कीचड़में फंसी हुई गायका जो उद्धार करता है, वह कल्पपर्यन्त स्वर्गमें स्वर्गीय भोगो का भोग करता है । गायों को घास प्रदान करनेसे वह व्यक्ति अगले जन्ममे रूपवान हो जाता है और उसे लावण्य तथा महान सौभाग्यकी प्राप्ति होती है । (पुष्कर परशुराम संवाद)
•हे परशुरामजी ! गायों को बेचना भी कल्याणकारी नहीं है। गायोंका नाम लेने से भी मनुष्य पापो से शुद्ध हो जाता है । गौओका स्पर्श सभी पापोंका नाश करनेवाला तथा सभी प्रकारका सौभाग्य एवं मङ्गलका विधायक है । गौओका दान करनेसे अनेक कुलोंका उद्धार को जाता है ।
मातृकुल, पितृकुल और भार्याकुलमे जहां एक भी गो माता निवास करती है वहां रजस्वला और प्रसूतिका आदिकी अपवित्रता भी नहीं आती और पृथ्वी में अस्थि, लोहा होनेका, धरतीके आकार प्रकार की विषमताका दोष भी नष्ट हो जाता है । गौओ के श्वास प्रश्वास से घरमे महान् शान्ति होती है । सभी शास्त्रो में गौओके श्वास प्रश्वास को महानीराजन कहा गया है । हे परशुराम ! गौओ को छु देने मात्रसे मनुष्योंके सारे पाप क्षीण हो जाते हैं ।(पुष्कर परशुराम संवाद)
• जिसको गायका दूध, दही और घी खानेका सौभाग्य नहीं प्राप्त होता, उसका शरीर मल के समान है । अन्न आदि पाँच रात्रितक, दूध सात रात्रितक, दही बीस रात्रितक और घी एक मासतक शरीरमे अपना प्रभाव रखता है । जो लगातार एक मासतक बिना गव्यका(बिना गौ के दूध से उत्पन्न पदार्थ)भोजन करता है उस मनुष्यके भोजनमें प्रेतों को भाग मिलता है, इसलिये प्रत्येक युुग में सब कार्योंके लिये एकमात्र गौ ही प्रशस्त मानी गयी है । गौ सदा और सब समय धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष ये चारों पुरुषार्थ प्रदान करनेवाली है ।(पद्मपुराण, ब्रह्माजी और नारद मुनि संवाद)
•गायो से उत्पन्न दूध, दही, घी, गोबर, मूत्र और रोचना-ये छ: अङ्ग (गोषडङ्ग) अत्यन्त पवित्र हैं और प्राणियोंके सभी भापों को नष्ट कर उन्हें शुद्ध करनेवाले हैं । श्रीसम्पन्न बिल्व वृक्ष गौओके गोबरसे ही उतपन्न हुआ है । यह भगवान् शिवजी को अत्यन्त प्रिय है । चूँकि उस वृक्षमें पद्महस्ता भगवती लक्ष्मी साक्षात् निवास करती हैं, इसीलिये इसे श्रीवृक्ष भी कहा गया है । बादमें नीलकमल एवं रक्तकमलके बीज भी गोबरसे ही उत्पन्न हुए थे । गौओ के मस्तकसे उत्पन्न परम पवित्र गोरोचना है समस्त अभीष्टो की सिद्धि करनेवाली तथा परम मङ्गलदायिनी है ।
अत्यन्त सुगन्धित गुग्गुल नामका पदार्थ गौओ के मूत्रसे ही उत्पन्न हुआ है । यह देखनेसे भी कल्याण करता है । यह गुग्गुल सभी देवताओं का आहार है, विशेषरूप भगवान् शंकर का प्रिय आहार है । संसारके सभी मङ्गलप्रद बीच एवं सुन्दर से सुन्दर आहार तथा मिष्टान्न आदि सब के सब गौके दूधसे ही बनाये जाते हैं । सभी प्रक्रार की मङ्गल कामनाओ को सिद्ध करनेके लिये गायका दही लोकप्रिय है । देवताओ को तृप्त करनेवाला अमृत नामक पदार्थ गायके घीसे ही उत्पन्न हुआ है । (भविष्यपुराण, उत्तरपर्व, अ.६९, भगवान् श्रीकृष्ण युधिष्ठीर संवाद)
•गौओ को खुजलाना तथा उन्हें स्नान कराना भी गोदानके समान फल वाला होता है । जो भयसे दुखी (भयग्रस्त) एक गायकी रक्षा करता है, उसे सौं गोदानका फल प्राप्त होता है । पृथ्वी में समुद्रसे लेकर जितने भी बड़े तीर्थ-सरिता-सरोवर आदि हैं, वे सब मिलकर भी गौ के सींग के जलसे स्नान करनेके षोडशांश के तुल्य भी नहीं होते।(बृहत्पराशर स्मृति, अध्याय ५)
• राम-वनवास के समय भरत १४ वर्षतक इसी कारण स्वस्थ रहकर आध्यात्मिक उन्नति करते रहे, क्योंकि वे अन्न के साथ गोमूत्रका सेवन करते थे ।
गोमूत्रयावकं श्रुत्वा भ्रातरं वल्कलाम्बरम्।।
(श्रीमद्भागवत ९ । १० । ३४)
• गोमाताका दर्शन एवं उन्हें नमस्कार करके उनकी परिक्रमा केरे । ऐसा करने से सातों द्विपोसहित भूमण्डल की प्रदक्षिणा हो जाती है । गौएँ समस्त प्राणियो की माताएँ एवं सारे सुख देनेवाली हैं । वृद्धिकी आकांक्षा करनेवाले मनुष्य को नित्य गो माताओ की प्रदक्षिणा करनी चाहिये ।
• जिस व्यक्तिकें पास श्राद्धके लिये कुछ भी न हो वह यहि पितरो का ध्यान करके गो माता को श्रद्धापूर्वक घास खिला दे तो उसको श्राद्धका फल मिल जाता है । (निर्णयसिंधुु)
• गौ माताए समस्त प्राणियोंकी माता हैं और सारे सुखों को देनेवाली हैं, इसलिये कल्याण चाहनेवाले मनुष्य सदा गोओंकी प्रदक्षिणा करें । गौओ को लात न मारे । गौओ के बीचसे होकर न निकले। मङ्गलकी आधारभूत गो-देवियोंकी सदा पूजा को । (महा ,अनु ६९ । ७-८)
• जब गौए चर रही हों या एकांत में बैठी हों, तब उन्हें तंग न करें । प्यास से पीडित होकर जब भी क्रोध से अपने स्वामी की ओर देखती है तो उसका बंधुबांधवोसहित नाश हो जाता है । राजाओ को चाहिये कि गोपालन और गोरक्षण करे । उतनी ही संख्यामे गाय रखे, जितनीका अच्छी तरह भरण-पोषण हो सके । गाय कभी भी भूखसे पीडित न रहे, इस बातपर विशेष ध्यान रखना चाहिये ।
• जिसके घरमें गाय भूखसे व्याकुल होकर रोती है, वह निश्चय ही नरक में जाता है । जो पुरुष गायोंके घरमें सर्दी न पहुँचने का और जलके बर्तन को शुद्ध जलसे भर रखनेका प्रबन्ध कर देता है, वह ब्रह्मलोकमे आनन्द भोग करता है ।
• जो मनुष्य सिंह, बाघ अथवा और किसी भयसे डरी हुई, कीचड़ में धसी हुई या जलमें डूबती हुई गायको बचाता है वह एक कल्पतक स्वर्ग-सुख का भोग करता है । गायकी रक्षा, पूजा और पालन अपनी सगी माताके समान करना चाहिये । जो मनुष्य गायों को ताड़ना देता है, उसे रौरव नरक की प्राप्ति होती है । (हेभाद्रि)
• गोबर और गोमूत्र से अलक्ष्मी का नाश होता है, इसलिये उनसे कभी घृणा न करे। जिसके घरमें प्यासी गाय बंधी रहती है, रजस्वला कन्या अविवाहिता रहती है और देवता बिना पूज़नके रहते हैं, उसके पूर्वकृत सारे पुण्य नष्ट हो जाते हैं । गायें जब इच्छानुसार चरती होती हैं, उस समय जो मनुष्य उन्हें रोकता है, उसके पूर्व पितृगण पतनोन्मुख होकर काँप उठते हैं । जो मनुष्य मूर्खतावश गायों को लाठी से मारते हैं उनको बिना हाथके होकर यमपुरीमें जाना पड़ता है ।(पद्मपुराण, पाताल .अ १८)
• गायको यथायोग्य नमक खिलाने से पवित्र लोककी प्राप्ति होती है और जो अपने भोजनसे पहले गाय को घास चारा खिलाकर तृप्त करता है, उसे सहस्त्र गोदानका फल मिलता है । (आदित्यपुराण)
• अपने माता पिताकी भांती श्रद्धापूर्वक गायोंका पालन करना चाहिये । हलचल, दुर्दिन और विप्लवके अवसर पर गायों को घास और शीतल जल मिलता रहे, इस बातका प्रबन्ध करते रहना चाहिये । (ब्रह्मपुराण)
• गोमाताका दर्शन एवं उन्हें नमस्कार करके उनकी परिक्रमा केरे । ऐसा करने से सातों द्विपोसहित भूमण्डल की प्रदक्षिणा हो जाती है । गौएँ समस्त प्राणियो की माताएँ एवं सारे सुख देनेवाली हैं । वृद्धिकी आकांक्षा करनेवाले मनुष्य को नित्य गो माताओ की प्रदक्षिणा करनी चाहिये ।
•जिस व्यक्तिकें पास श्राद्धके लिये कुछ भी न हो वह यहि पितरो का ध्यान करके गो माता को श्रद्धापूर्वक घास खिला दे तो उसको श्राद्धका फल मिल जाता है । (निर्णयसिंधुु)
•महर्षि वसिष्ठ जी ने अनेक प्रकार से गो माता की महिमा तथा उनके दान आदिकी महिमा बताते हुए मनुष्यो के लिये एक महत्त्वपूर्ण उपदेश तथा एक मर्यादा स्थापित करते हुए कहा –
नाकीर्तयित्वा गा: सुप्यात् तासां संस्मृत्य चोत्पतेत्। सायंप्रातर्नमस्येच्च गास्तत: पुष्टिमाप्नुयात्।।
गाश्च संकीर्तयेन्नित्यं नावमन्येेत तास्तथा ।
अनिष्ट स्वप्नमालक्ष्य गां नर: सम्प्रकीर्तयेत्।।
(महाभा, अनु ७८। १६, १८)
अर्थात् ‘ गौओ का नामकीर्तन किये बिना न सोये । उनका स्मरण करके ही उठे और सबेरे-शाम उन्हें नमस्कार करे। इससे मनुष्य को बल और पुष्टि प्राप्त होती है । प्रतिदिन गायो का जाम ले, उनका कभी अपमान न को । यदि बुरे स्वप्न दिखायी दें तो मनुष्य गो माता का नाम ले ।
इसी प्रकार वे आगे कहते हैं की जो मनुष्य श्रद्धापूर्वक रात-दिन निम्न मन्त्रका बराबर कीर्तन करता है वह सम अथवा विषम किसी भी स्थितिमें भयसे सर्वथा मुक्त हो जाता है और सर्वदेवमयी गोमाताका कृपा पात्र बन जाता है ।
मन्त्र इस प्रकार है –
गा वै पश्याम्यहं नित्यं जाब: पश्यन्तु मां सदा ।
गावोsस्माकं वयं तासां यतो गावस्ततो वयम्।।
(महाभा, अनु ७८ । २४)
अर्थात् मैं सदा गौओका दर्शन करू और गौए मुझपर कृपा दृष्टि करें । गौए हमारी हैं और हम गौओकै हैं । जहां गौए रहें, वहीं हम रहें, चूँकी गौए हैं इसीसे हमलोग भी हैं।
आचार्य डॉ0 विजय शंकर मिश्र
🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸
महाभारत में कौन किसका अवतार है क्या आपको पता है
क्या आप जानते हैं महाभारत में कौन किसकेे अवतार थेे?????
यह सभी नायक किसी ना किसी परम पुरूष के अवतार थे, कोई देवताओं का तो कोई गंधर्व का तो खुद भगवान नेे भी कृष्ण अवतार लेकर इसमें भाग लिया था। ...
भारत का प्राचीन इतिहास ग्रंथ 'महाभारत' कई रहस्यों से भरा हुआ है। इसका प्रत्येक पात्र अपने आप में एक रहस्य है। क्या आप जानते है महाभारत में कौन किसका अवतार था महाभारत एक बहुत ही महान युद्ध को दिखाता है, जो धर्म और अधर्म के बीच में हुआ था।
विजय धर्म की हुई थी। महाभारत में वैसे तो बहुत पात्र हैं पर कुछ महान पात्र भी हैं जिन्हें महाभारत का नायक कहा जाये तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। यह सभी नायक किसी ना किसी परम पुरूष के अवतार थे, कोई देवताओं का तो कोई गंधर्व का तो खुद भगवान नेे भी कृष्ण अवतार रखकर इसमें भाग लिया था।
महाभारत में जितने भी प्रमुख पात्र थे वे सभी देवता, गंधर्व, यक्ष, रुद्र, वसु, अप्सरा, राक्षस तथा ऋषियों के अंशावतार थे। उनमें से शायद ही कोई सामान्य मनुष्य रहा हो। महाभारत के आदिपर्व में इसका विस्तृत वर्णन किया गया है। आओ जानते हैं कि कौन किसका अवतार था।
भगवान श्रीकृष्ण : - चौंसठ कला और अष्ट सिद्धियों और नौ निधियों से पूर्ण श्रीकृष्ण को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। माना जाता है कि वे अपने पिछले जन्म में मनु थे।
बलराम : - महाबली बलराम शेषनाग के अंश थे। जब कंस ने देवकी-वसुदेव के 6 पुत्रों को मार डाला, तब देवकी के गर्भ में भगवान बलराम पधारे। योगमाया ने उन्हें आकर्षित करके नंद बाबा के यहां निवास कर रही श्रीरोहिणीजी के गर्भ में पहुंचा दिया इसलिए उनका एक नाम संकर्षण पड़ा।
बलवानों में श्रेष्ठ होने के कारण उन्हें बलभद्र भी कहा जाता है। कृष्ण के बड़े भाई होने के कारण उन्हें 'दाऊजी' कहा जाता है। बलरामजी का विवाह रेवती से हुआ था। महाभारत युद्ध में बलराम तटस्थ होकर तीर्थयात्रा के लिए चले गए। यदुवंश के संहार के बाद उन्होंने समुद्र तट पर आसन लगाकर अपनी लीला का अंत कर लिया था। उनके शौर्य की गाथाएं अनेक हैं।
भीष्म : - कृष्ण के बाद भीष्म का नंबर आता है, जो महाभारत के प्रमुखों में से एक थे। 'द्यु' नामक वसु ने ही भीष्म के रूप में जन्म लिया था। वसिष्ठ ऋषि के शाप व इंद्र की आज्ञा से आठों वसुओं को शांतनु-गंगा से उत्पन्न होना पड़ा। 7 को तो गंगा ने नदी में बहा दिया जबकि 8वें वसु 'द्यु' जिंदा रह गए वहीं भीष्म थे जिनका प्रारंभिक नाम 'देवव्रत' था।
द्रोणाचार्य : - भीष्म के बाद द्रोणाचार्य को सबसे अहम माना जाता है। देवगुरु बृहस्पति ने ही द्रोणाचार्य के रूप में जन्म लिया था।
अश्वत्थामा : - उपरोक्त के बाद अश्वत्थामा सबसे अहम है। गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र थे अश्वत्थामा। पिता- पुत्र की जोड़ी ने मिलकर महाभारत में कोहराम मचा दिया था। अश्वत्थामा को महादेव, यम, काल और क्रोध के सम्मिलित अंश से उत्पन्न किया गया था।
कर्ण : - देवताओं में सबसे प्रमुख सूर्यदेव के पुत्र थे कर्ण। कर्ण सूर्य के अंशावतार थे। कर्ण के बारे में सभी जानते हैं कि वे सूर्य-कुंती पुत्र थे। उनके पालक माता-पिता का नाम अधिरथ और राधा था। उनके गुरु परशुराम और मित्र दुर्योधन थे। हस्तिनापुर में ही कर्ण का लालन-पालन हुआ। उन्होंने अंगदेश के राजसिंहासन का भार संभाला था। जरासंध को हराने के कारण उनको चंपा नगरी का राजा बना दिया गया था।
दुर्योधन : - दुर्योधन कलियुग का तथा उसके 100 भाई पुलस्त्य वंश के राक्षस के अंश थे। दुर्योधन हस्तिनापुर के महाराज धृतराष्ट्र और गांधारी के 100 पुत्रों में सबसे बड़ा पुत्र था। वेद व्यास के वरदान से ही गांधारी के 100 पुत्रों का जन्म हुआ था। दुर्योधन के असंख्य कुकृत्य के कारण अंततोगत्वा कौरव और पांडवों में युद्ध आरंभ हो गया। दुर्योधन गदा युद्ध में पारंगत था और श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का शिष्य था। दुर्योधन ने कर्ण को अपना मित्र बनाया था। गांधारी द्वारा देखे जाने से उसका शरीर वज्र के समान हो गया था लेकिन कृष्ण के छल के कारण उसके गुप्तांग का स्थान कठोर नहीं हो पाया जिसके चलते महाभारत युद्ध में भीम ने दुर्योधन को उसकी जंघा से पकड़कर उसके दो फाड़ कर दिया और इस तरह दुर्योधन मारा गया।
अर्जुन : - इनके धर्मपिता पांडु थे, लेकिन असल में वे इन्द्र-कुंती के पुत्र थे। देवराज इन्द्र ने अर्जुन को बचाने के लिए कर्ण के कवच और कुंडल उनसे छल द्वारा छीन लिए थे। देवराज इन्द्र एक ब्राह्मण के वेश में पहुंच गए कर्ण के द्वार और उनसे दान मांग लिया।
भीम : - भीम को पवनपुत्र कहा जाता है। हनुमानजी भी पवनपुत्र ही थे। कहते हैं कि भीम में 10 हजार हाथियों का बल था। भीम ने बलराम से गदा युद्ध सीखा था। भीम ने ही दुर्योधन और दुःशासन सहित गांधारी के 100 पुत्रों को मारा था। द्रौपदी के अलावा भीम की पत्नी का नाम हिडिंबा था जिससे भीम का परमवीर पुत्र घटोत्कच पैदा हुआ था। घटोत्कच ने ही इन्द्र द्वारा कर्ण को दी गई अमोघ शक्ति को अपने ऊपर चलवाकर अर्जुन के प्राणों की रक्षा की थी।
युधिष्ठिर : - युधिष्ठिर धर्मराज-कुंती के पुत्र थे। युधिष्ठिर के धर्मपिता पांडु थे और वे 5 पांडवों में से सबसे बड़े भाई थे। वे सत्यवादिता एवं धार्मिक आचरण के लिए विख्यात थे। अनेकानेक धर्म संबंधी प्रश्न एवं उनके उत्तर युधिष्ठिर के मुख से महाभारत में कहलाए गए हैं। उनके पिता धर्मराज ने यक्ष बनकर सरोवर पर उनकी परीक्षा भी ली थी। द्रौपदी के अलावा उनकी देविका नामक एक और पत्नी थी। द्रौपदी से प्रतिविंध्य और देविका से धौधेय नामक उनके 2 पुत्र थे। ये सशरीर स्वर्गारोहण कर गए थे।
नकुल व सहदेव : - ये 33 देवताओं में से 2 अश्विनीकुमारों के अंश से उत्पन्न हुए थे। ये 2 अश्विनी कुमार थे- 1. नासत्य और 2. दस्त्र। सहदेव त्रिकालदर्शी था। उसने महाभारत युद्ध के होने और इसके परिणाम की घटनाओं को पहले से ही जान लिया था लेकिन श्रीकृष्ण ने उसे इस घटना को किसी को भी बताने से इंकार कर दिया था।
कृपाचार्य : - रुद्र के एक गण ने कृपाचार्य के रूप में अवतार लिया।
शकुनि : - द्वापर युग के अंश से शकुनि का जन्म हुआ।
धृतराष्ट्र और पांडु : - अरिष्टा के पुत्र हंस नामक गंधर्व धृतराष्ट्र तथा उसका छोटा भाई पाण्डु के रूप में जन्मे।
विदुर : - सूर्य के अंश धर्म ही विदुर के नाम से प्रसिद्ध हुए।
कुंती-माद्री : - कुंती और माद्री के रूप में सिद्धि और धृतिका का जन्म हुआ था।
गांधारी : - मति का जन्म राजा सुबल की पुत्री गांधारी के रूप में हुआ था।
रुक्मणी-द्रौपदी : - राजा भीष्मक की पुत्री रुक्मणी के रूप में लक्ष्मीजी व द्रौपदी के रूप में इंद्राणी उत्पन्न हुई थीं।
अभिमन्यु चंद्रमा के पुत्र वर्चा का अंश था। मरुतगण के अंश से सात्यकि, द्रुपद, कृतवर्मा व विराट का जन्म हुआ था। अग्नि के अंश से धृष्टधुम्न व राक्षस के अंश से शिखंडी का जन्म हुआ था।
विश्वदेवगण द्रौपदी के पांचों पुत्र प्रतिविन्ध्य, सुतसोम, श्रुतकीर्ति, शतानीक और श्रुतसेव के रूप में पैदा हुए थे।
दानवराज विप्रचित्ति जरासंध व हिरण्यकशिपु शिशुपाल का अंश था।
कालनेमि दैत्य ने ही कंस का रूप धारण किया था।
इंद्र की आज्ञानुसार अप्सराओं के अंश से 16 हजार स्त्रियां उत्पन्न हुई थीं।
- डॉ0 विजय शंकर मिश्र
24 घंटे में 7,000 के करीब पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड *6,767* नए मामले सामने आए हैं और 147 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या *1,31,868* हो गई है। जिसमें से 73,560 सक्रिय मामले हैं, 54,441 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 3,867 लोगों की मौत हो चुकी है।
जानिए मन्त्रों का प्रताप
मंत्रो को शीघ्र जागृत करने का रहस्य ?
〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰
मंत्र जाप मम दृढ़ बिस्वासा।
पंचम भजन सो बेद प्रकासा॥
कोई मंत्र कब होता है सिद्ध, एक लाख बार जपने पर या कि 108 बार जपने पर ही सिद्ध हो जाता है? तब क्या होता है? यह तो सवाल आपके मन में जरूर होंगे तो चलो इस बारे में बताते हैं।
मंत्र मुख्यत: 3 प्रकार के होते हैं- 1.वैदिक 2.तांत्रिक और 3.शाबर मंत्र।..पहले तो आपको यह तय करना होगा कि आप किस तरह के मंत्र को जपने का संकल्प ले रहे हैं। साबर मंत्र बहुत जल्द सिद्ध होते हैं, तांत्रिक मंत्र में थोड़ा समय लगता है और वैदिक मंत्र थोड़ी देर से सिद्ध होते हैं। लेकिन जब वैदिक मंत्र सिद्ध हो जाते हैं और उनका असर कभी समाप्त नहीं होता है।
मंत्र जप तीन प्रकार हैं:- 1.वाचिक जप, 2. मानस जप और 3. उपाशु जप। वाचिक जप में ऊंचे स्वर में स्पष्ट शब्दों में मंत्र का उच्चारण किया जाता है। मानस जप का अर्थ मन ही मन जप करना। उपांशु जप का अर्थ जिसमें जप करने वाले की जीभ या ओष्ठ हिलते हुए दिखाई देते हैं लेकिन आवाज नहीं सुनाई देती। बिलकुल धीमी गति में जप करना ही उपांशु जप है।
मंत्र नियम : मंत्र-साधना में विशेष ध्यान देने वाली बात है- मंत्र का सही उच्चारण। दूसरी बात जिस मंत्र का जप अथवा अनुष्ठान करना है, उसका अर्घ्य पहले से लेना चाहिए। मंत्र सिद्धि के लिए आवश्यक है कि मंत्र को गुप्त रखा जाए। प्रतिदिन के जप से ही सिद्धि होती है। किसी विशिष्ट सिद्धि के लिए सूर्य अथवा चंद्रग्रहण के समय किसी भी नदी में खड़े होकर जप करना चाहिए। इसमें किया गया जप शीघ्र लाभदायक होता है। जप का दशांश हवन करना चाहिए और ब्राह्मणों या गरीबों को भोजन कराना चाहिए।
मन का तंत्र : मंत्र को सिद्ध करने के लिए पवित्रता और मंत्र के नियमों का पालन तो करना जरूरी ही है साध ही यह समझना भी जरूरी है कि मंत्र को सिद्ध करने का विज्ञान क्या है। मन को एक तंत्र में लाना ही मंत्र होता है।
उदाहरणार्थ यदि आपके मन में एक साथ एक हजार विचार चल रहे हैं तो उन सभी को समाप्त करके मात्र एक विचार को ही स्थापित करना ही मंत्र का लक्ष्य होता है। यह लक्ष्य प्राप्त करने के बाद आपका दिमाग एक आयामी और सही दिशा में गति करने वाला होगा।
जब ऐसा हो जाता है तो कहते हैं कि मंत्र सिद्ध हो गया। ऐसा मंत्र को लगातार जपते रहने से होता है। यदि आपका ध्यान इधर, उधर भटक रहा है तो फिर मंत्र को सिद्ध होने में भी विलंब होगा। कहते हैं कि 'करत-करत अभ्यास से जडमति होत सुजान। रसरी आवत-जात से सिल पर पड़त निसान॥'
इसी तरह लगातार जप का अभ्यास करते रहने से आपके चित्त में वह मंत्र इस कदर जम जाता है कि फिर नींद में भी वह चलता रहता है और अंतत: एक दिन वह मंत्र सिद्ध हो जाता है। दरअसल, मन जब मंत्र के अधीन हो जाता है तब वह सिद्ध होने लगता है। अब सवाल यह उठता है कि सिद्ध होने के बाद क्या होता है या कि उसका क्या लाभ?
मंत्र सिद्ध होने पर क्या होता है : मंत्र से किसी देवी या देवता को साधा जाता है, मंत्र से किसी भूत या पिशाच को भी साधा जाता है और मंत्र से किसी यक्षिणी और यक्ष को भी साधा जाता है। मंत्र जब सिद्ध हो जाता है तो उक्त मंत्र को मात्र तीन बार पढ़ने पर संबंधित मंत्र से जुड़े देवी, देवता या अन्य कोई आपकी मदद के लिए उपस्थित हो जाते हैं।
ऐसे भी कई मंत्र होते हैं जिनमें किसी बाधा को दूर करने की क्षमता होता है तो उन्हें जपने से वे बाधाएं दूर हो जाती है। 'मंत्र साधना' भौतिक बाधाओं का आध्यात्मिक उपचार है। यदि आपके जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या या बाधा है तो उस समस्या को मंत्र जप के माध्यम से हल कर सकते हैं।
मंत्र के द्वारा हम खुद के मन या मस्तिष्क को बुरे विचारों से दूर रखकर उसे नए और अच्छे विचारों में बदल सकते हैं। लगातार अच्छी भावना और विचारों में रत रहने से जीवन में हो रही बुरी घटनाएं रुक जाती है और अच्छी घटनाएं होने लगती है। यदि आप सात्विक रूप से निश्चित समय और निश्चित स्थान पर बैठक मंत्र प्रतिदिन मंत्र का जप करते हैं तो आपके मन में आत्मविश्वास बढ़ता है साथ ही आपमें आशावादी दृष्टिकोण भी विकसित होता है जो कि जीवन के लिए जरूरी है।
अंत में मंत्र जिन्न के उस चिराग की तरह है जिसे रगड़ने पर उक्त मंत्र से जुड़े देवता सक्रिय हो जाते हैं। मंत्र एक प्रकार से मोबाइल के नंबरों की तरह कार्य करता है।
आचार्य डॉ0 विजय शंकर मिश्र
〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰
बारह ज्योर्तिलिंग. जहां शिव साक्षात विराजमान हैं
शिव के बारह ज्योतिर्लिंग की महिमा
〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️
द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्र
〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️
सौराष्ट्रे सोमनाथं च श्रीशैले मल्लिकार्जुनम्।
उज्जयिन्यां महाकालमोङ्कारममलेश्वरम्॥1॥
परल्यां वैद्यनाथं च डाकिन्यां भीमशङ्करम्।
सेतुबन्धे तु रामेशं नागेशं दारुकावने॥2॥
वाराणस्यां तु विश्वेशं त्र्यम्बकं गौतमीतटे।
हिमालये तु केदारं घृष्णेशं च शिवालये॥3॥
एतानि ज्योतिर्लिङ्गानि सायं प्रात: पठेन्नर:।
सप्तजन्मकृतं पापं स्मरणेन विनश्यति॥4॥
इस स्तोत्र के जप मात्र से व्यक्ति को शिवजी के साथ ही सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त हो जाती है। जो भी व्यक्ति इस स्तोत्र को नियमित जप करता है, उसे महालक्ष्मी की कृपा हमेशा प्राप्त होती है
क्या आप जानते हैं भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंग देश के अलग-अलग भागों में स्थित हैं। इन्हें द्वादश ज्योतिर्लिंग के नाम से जाना जाता है। इन ज्योतिर्लिंग के दर्शन, पूजन, आराधना से भक्तों के जन्म-जन्मातर के सारे पाप समाप्त हो जाते हैं।
सोमनाथ👉 सोमनाथ ज्योतिर्लिंग भारत का ही नहीं अपितु इस पृथ्वी का पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। यह मंदिर गुजरात राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित है। शिवपुराण के अनुसार जब चंद्रमा को दक्ष प्रजापति ने क्षय रोग होने का श्राप दिया था, तब चंद्रमा ने इसी स्थान पर तप कर इस श्राप से मुक्ति पाई थी। ऐसा भी कहा जाता है कि इस शिवलिंग की स्थापना स्वयं चंद्रदेव ने की थी।
मल्लिकार्जुन👉 यह ज्योतिर्लिंग आन्ध्र प्रदेश में कृष्णा नदी के तट पर श्री शैल नाम के पर्वत पर स्थित है। इस मंदिर का महत्व भगवान शिव के कैलाश पर्वत के समान कहा गया है। अनेक धार्मिक शास्त्र इसके धार्मिक और पौराणिक महत्व की व्याख्या करते हैं। कहते हैं कि इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने मात्र से ही व्यक्ति को उसके सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
महाकालेश्वर👉 यह ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी कही जाने वाली उज्जैन नगरी में स्थित है। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की विशेषता है कि ये एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। यहां प्रतिदिन सुबह की जाने वाली भस्मारती विश्व भर में प्रसिद्ध है। महाकालेश्वर की पूजा विशेष रूप से आयु वृद्धि और आयु पर आए हुए संकट को टालने के लिए की जाती है।
ओंकारेश्वर👉 ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध शहर इंदौर के समीप स्थित है। जिस स्थान पर यह ज्योतिर्लिंग स्थित है, उस स्थान पर नर्मदा नदी बहती है और पहाड़ी के चारों ओर नदी बहने से यहां ऊं का आकार बनता है। ऊं शब्द की उत्पति ब्रह्मा के मुख से हुई है। इसलिए किसी भी धार्मिक शास्त्र या वेदों का पाठ ऊं के साथ ही किया जाता है। यह ज्योतिर्लिंग औंकार अर्थात ऊं का आकार लिए हुए है, इस कारण इसे ओंकारेश्वर नाम से जाना जाता है।
केदारनाथ👉 केदारनाथ स्थित ज्योतिर्लिंग भी भगवान शिव के 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में आता है। यह उत्तराखंड में स्थित है। बाबा केदारनाथ का मंदिर बद्रीनाथ के मार्ग में स्थित है। केदारनाथ का वर्णन स्कन्द पुराण एवं शिव पुराण में भी मिलता है। यह तीर्थ भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। जिस प्रकार कैलाश का महत्व है उसी प्रकार का महत्व शिव जी ने केदार क्षेत्र को भी दिया है।
भीमाशंकर👉 भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के पूणे जिले में सह्याद्रि नामक पर्वत पर स्थित है। भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग को मोटेश्वर महादेव के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर के विषय में मान्यता है कि जो भक्त श्रृद्धा से इस मंदिर के प्रतिदिन सुबह सूर्य निकलने के बाद दर्शन करता है, उसके सात जन्मों के पाप दूर हो जाते हैं तथा उसके लिए स्वर्ग के मार्ग खुल जाते हैं।
काशी विश्वनाथ👉 विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह उत्तर प्रदेश के काशी नामक स्थान पर स्थित है। काशी सभी धर्म स्थलों में सबसे अधिक महत्व रखती है। इसलिए सभी धर्म स्थलों में काशी का अत्यधिक महत्व कहा गया है। इस स्थान की मान्यता है, कि प्रलय आने पर भी यह स्थान बना रहेगा। इसकी रक्षा के लिए भगवान शिव इस स्थान को अपने त्रिशूल पर धारण कर लेंगे और प्रलय के टल जाने पर काशी को उसके स्थान पर पुन: रख देंगे।
त्र्यंबकेश्वर👉 यह ज्योतिर्लिंग गोदावरी नदी के करीब महाराष्ट्र राज्य के नासिक जिले में स्थित है। इस ज्योतिर्लिंग के सबसे अधिक निकट ब्रह्मा गिरि नाम का पर्वत है। इसी पर्वत से गोदावरी नदी शुरू होती है। भगवान शिव का एक नाम त्र्यंबकेश्वर भी है। कहा जाता है कि भगवान शिव को गौतम ऋषि और गोदावरी नदी के आग्रह पर यहां ज्योतिर्लिंग रूप में रहना पड़ा।
वैद्यनाथ👉 श्री वैद्यनाथ शिवलिंग का समस्त ज्योतिर्लिंगों की गणना में नौवां स्थान बताया गया है। भगवान श्री वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग का मन्दिर जिस स्थान पर अवस्थित है, उसे वैद्यनाथ धाम कहा जाता है। यह स्थान झारखण्ड प्रान्त, पूर्व में बिहार प्रान्त के संथाल परगना के दुमका नामक जनपद में पड़ता है।
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग👉 यह ज्योतिर्लिंग गुजरात के बाहरी क्षेत्र में द्वारिका स्थान में स्थित है। धर्म शास्त्रों में भगवान शिव नागों के देवता है और नागेश्वर का पूर्ण अर्थ नागों का ईश्वर है। भगवान शिव का एक अन्य नाम नागेश्वर भी है। द्वारका पुरी से भी नागेश्वर ज्योतिर्लिंग की दूरी 17 मील की है। इस ज्योतिर्लिंग की महिमा में कहा गया है कि जो व्यक्ति पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ यहां दर्शनों के लिए आता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग👉यह ज्योतिर्लिंग तमिलनाडु राज्य के रामनाथ पुरं नामक स्थान में स्थित है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक होने के साथ-साथ यह स्थान हिंदुओं के चार धामों में से एक भी है। इस ज्योतिर्लिंग के विषय में यह मान्यता है, कि इसकी स्थापना स्वयं भगवान श्रीराम ने की थी। भगवान राम के द्वारा स्थापित होने के कारण ही इस ज्योतिर्लिंग को भगवान राम का नाम रामेश्वरम दिया गया है।
धृष्णेश्वर मन्दिर👉 घृष्णेश्वर महादेव का प्रसिद्ध मंदिर महाराष्ट्र के संभाजीनगर के समीप दौलताबाद के पास स्थित है। इसे धृष्णेश्वर या घुश्मेश्वर के नाम से भी जाना जाता है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से यह अंतिम ज्योतिर्लिंग है। बौद्ध भिक्षुओं द्वारा निर्मित एलोरा की प्रसिद्ध गुफाएं इस मंदिर के समीप स्थित हैं। यहीं पर श्री एकनाथजी गुरु व श्री जनार्दन महाराज की समाधि भी है।
आचार्य डॉ0 विजय शंकर मिश्र
〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️
जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद सुबह 7:00 बजे से खुला बाजार
टीआर ब्यूरों l
मुजफ्फरनगर l जिलाधिकारी का आदेश होगा ताक पर रखकर अधिक पर बाजार सुबह 7:00 बजे से खुला रहा जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बाजार को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक खोलने के आदेश जारी किए थे जिसे उन दुकानदारों ने नजर बाजार को सुबह 7:00 बजे से ही खोल दिया था जहां पर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां बखूबी उड़ाई गई पिछले कई दिनों से चल रहे सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक के बाजार को लोगों ने आज भी जारी रखा जिसमें आलू मंडी सदर बाजार रेलवे स्टेशन रोड अन्य बाजार सुबह 7:00 बजे से खुले हुए नजर आए इस कदर थी कि लोगों लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग नाम की कोई चीज नजर नहीं आई
Featured Post
मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...