रविवार, 15 अक्टूबर 2023

श्री आदर्श रामलीला पटेलनगर में श्रीराम जन्म की भव्य लीला का मंचन



मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन समिति द्वारा पटेलनगर में प्रभु श्रीराम जन्म लीला का सुन्दर और भाव विभोर कर देने वाला मंचन कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। मंचीय प्रस्तुतियों के कारण दर्शकों को भी अयोध्या जी में ही उपस्थिति का अहसास हुआ। श्रीराम ने जब अयोध्या में अपने तीनों भाईयों के साथ अवतार लिया तो दशरथ के महल से लेकर अयोध्या की गरीब कुटिया तक हर्ष और उल्लास के प्रकाश से रोशन हो गई। चारों ओर हर्ष का वातावरण बना, मिठाईयां और उपहार बांटे गये। इसी के साथ भगवान शंकर का भी वानर अवतार हुआ, तो भगवान भोलेनाथ राजा दशरथ के आंगन में छाई खुशियों में नाचने झूमने के लिए मदारी का स्वरूप लेकर अयोध्या पहुंच गये। 

श्री आदर्श रामलीला भवन समिति पटेलनगर के 48वें श्री रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन श्री राम जन्म लीला का स्थानीय कलाकारों के द्वारा भव्य मंचन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया गया। लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सभासद एवं आईआईए के पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा भटनागर द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विनय गुप्ता व सपना गुप्ता, विनीत गुप्ता मौजूद रहे। अतिथियों ने भगवान श्री गणेश, रामायण जी और श्री बांके बिहारी की आरती कर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों को समृति चिन्ह और प्रसाद देकर सम्मानित किया। 

कलाकारों ने सर्वप्रथम भगवान शिव के अनन्य भक्त भष्मासुर की तपस्या और वरदान तथा इसके पश्चात भगवान श्री विष्णु का मोहिनी अवतार और भष्मासुर के अंत की लीला का मंचन करते हुए रोमांच पैदा किया गया। कलाकारों ने इस लीला को अपने अभिनय से इतना सजीव बनाया कि सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। इसके बार त्रेतायुग में अवतार के लिए भगवान विष्णु और भगवान शंकर के बीच संवाद हुआ। भगवान शंकर ने विष्णु जी को कहा कि तुम बनोगे राम तो मैं हनुमान बनकर आऊंगा। इसके पश्चात पूरी लीला भगवान श्रीराम के जन्म अवतार की अप्रीतम कहानी पर आधारित रही। अयोध्या में निसंतानता के कारण व्याकुल सूर्यवंशी राजा दशरथ गुरू वशष्ठि के आश्रम में पहुंचकर संतान पाने का आशीर्वाद पाकर लौटते हैं। पुत्र येष्टि यज्ञ के बाद अयोध्या में चार राजकुमार के जन्म से हर्ष और उल्लास का वातावरण है। वहीं मारूति नंदन का भी जन्म होता है। चहुंओर खुशियां हैं। नामकरण संस्कार के बाद समय बीता और चारों राजकुमार युवा अवस्था को पहुंचकर अपने पिता राजा दशरथ के साथ राज दरबार में बैठने लगे है। लीला के समापन में वार्ड 33 की सभासद सीमा जैन की ओर से समर्पित दर्शक पुरस्कार के लिए विजेता के नाम का ऐलान किया गया। इस प्रतिस्पर्धा में काफी दर्शक शामिल रहे, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं। विजेता का नाम लक्की ड्रा के माध्यम से निकाला गया और भाग्यशाली दर्शक को रामलीला मंच पर पदाधिकारियों द्वारा चांदी का सिक्का प्रदान का सम्मानित किया गया।

रामलीला समिति के अध्यक्ष गोपाल चैधरी, मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक सभासद विकल्प जैन, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, प्रमोद गुप्ता, धर्मेंद्र पंवार नीटू, मुख्य निर्देशक विजय मित्तल, पंकज शर्मा, निर्देशक अमित भारद्वाज, गोविंद शर्मा, नारायण ऐरन, ज्योति ऐरन, कामिनी भारद्वाज, मीना ऐरन, कन्दर्प ऐरन, जितेंद्र नामदेव, विनय गुप्ता टिंकू, पीयूष शर्मा, राकेश बंसल, अनिल गोयल, राकेश मित्तल, अंकुशल गुप्ता, विपुल मोहन, अज्जू जैन, आकाश गोयल, गौरव मित्तल, अनुराग अग्रवाल एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

यूपी में बिजली तंत्र का किया पुनर्गठन, मुजफ्फरनगर अब सहारनपुर जोन में


लखनऊ। प्रदेश की विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए योगी सरकार ने प्रदेश की विशाल आबादी की जरूरतो के मुताबिक तथा अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए विद्युत तंत्र में व्यापक सुधार किया है। सरकार ने उ0प्र0 पावर कारपोरेशन के सहयोगी वितरण निगमों के अंतर्गत  वर्तमान में क्रियाशील 25 वितरण क्षेत्र (जोन) की संख्या को बढ़ाकर 40 जोन बनाने संबंधी पुनर्गठन का आदेश जारी कर दिया है। इस पुर्नगठन में सभी महानगरों को अलग जोन बना दिया गया है। मंडल मुख्यालय के जोन से जुड़े अन्य जिलों का अलग जोन बना दिया गया है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने जोनल अधिकारियों का कार्य क्षेत्र बड़ा होने तथा कार्य का दबाव अधिक होने से विद्युत कार्यों एवं व्यवस्था की सही से मॉनिटरिंग नहीं हो पाने के साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों का भी समय से समाधान न हो पाने की समस्या को देखते हुए जोन के कार्यक्षेत्र को कम करने के लिए नए जोन बनाने का निर्देश दिया था। 


*पुनर्गठन के बाद ये होंगे नए जोन* 


-पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में पहले 06 जोन थे, पुनर्गठन के बाद अब 09 जोन हो गए। इसमें गोरखपुर को अब गोरखपुर प्रथम एवम् द्वितीय, प्रयागराज को प्रयागराज प्रथम एवम् द्वितीय, वाराणसी को अब वाराणसी प्रथम एवम् द्वितीय में विभाजित किया गया है। आजमगढ़, बस्ती, मिर्जापुर जोन में कोई बदलाव नहीं हुआ। 


-मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में पहले 06 जोन थे, पुनर्गठन के बाद अब 10 जोन हो गए। इसमें बरेली को अब बरेली प्रथम एवम् द्वितीय, लेसा सिस गोमती को लेसा सिस गोमती प्रथम एवम् द्वितीय, लेसा ट्रांस गोमती को लेसा ट्रांस गोमती प्रथम एवम् द्वितीय, लखनऊ को सीतापुर एवम् रायबरेली जोन में विभाजित किया गया है। अयोध्या एवम् देवीपाटन जोन में कोई बदलाव नहीं हुआ। 


-दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में पहले 06 जोन थे, पुनर्गठन के बाद अब 09 जोन हो गए। इसमें अलीगढ़ जोन को अलीगढ़ एवम् एटा, कानपुर को कानपुर प्रथम और द्वितीय, आगरा प्रथम एवम् द्वितीय को मिलाकर अब आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा जोन में बांटा गया है। बांदा व झांसी जोन में कोई बदलाव नहीं किया गया। 


-पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में पहले 06 जोन थे, अब 11 जोन बनाए गए हैं। गाजियाबाद जोन को अब गाजियाबाद प्रथम, द्वितीय व तृतीय जोन में, मेरठ को मेरठ प्रथम एवम् द्वितीय, मुरादाबाद को अब मुरादाबाद एवम् गजरौला में, सहारनपुर को सहारनपुर एवम् मुजफ्फरनगर जोन में बांटा गया है। नोएडा और बुलंदशहर जोन में कोई बदलाव नहीं किया गया। 


- कानपुर विद्युत् आपूर्ति कम्पनी लिमिटेड के अंतर्गत केस्को जोन में भी पुनर्गठन के बाद कोई बदलाव नहीं किया गया।


*बेहतर होगी मॉनिटरिंग*

जारी निर्देश के अनुसार, अब वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, आगरा, मेरठ, मथुरा, बिजनौर जैसे बड़े शहरों व महानगरों के लिए बिजली का अलग जोन बनाया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा दी जा सकेगी। अभी तक यहां नगरीय और ग्रामीण जोन का विभाजन नहीं था। इस विभाजन से उन जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों सहित अन्य इलाक़ों के अलग जोन बन जाएंगे, जिससे उन क्षेत्रों में बेहतर मॉनिटरिंग हो सकेगी। इसी कड़ी में लखनऊ एवं ग़ाज़ियाबाद जैसे बड़े शहरों के जोन को पुनः विभाजित कर और छोटा बनाया गया है, जिससे मॉनिटरिंग बेहतर हो सके। लखनऊ में वर्तमान दो की जगह अब चार जोन होंगे। वहीं गाजियाबाद में वर्तमान एक की जगह अब तीन जोन होंगे। 


*उपलब्ध मानव संसाधन का होगा उपयोग*

नवसृजित जोन सीतापुर, रायबरेली, एटा, फिरोजाबाद, मथुरा, गजरौला तथा मुजफ्फरनगर का मुख्यालय अपने इंगित स्थान पर होगा। अन्य सभी जोन के मुख्यालय पूर्ववत रहेंगे। नवसृजित जोन के लिए नए पदों का सृजन नहीं किया जाएगा। जोन के लिए जरूरी पदों की व्यवस्था संबंधित वितरण निगम द्वारा उपलब्ध मानव संसाधन से की जाएगी। पूर्व से स्वीकृत कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया मूल जोन से ही होगी। नवसृजित जोन के मुख्य अभियंताओं को इन कार्यों के लिए सभी अधिकार 01जनवरी, 2024 से दिए जाएंगे। इस पुनर्गठन से महानगरों की बिजली व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी। मंडल मुख्यालय के जिलों की बिजली वितरण व्यवस्था में भी सुधार होगा। योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी, कार्यों की बेहतर मॉनिटरिंग भी की जा सकेंगी। साथ ही उपभोक्ताओ की शिकयतों का भी त्वरित समाधान किया जा सकेगा।

नवरात्र में इन मंत्रों का करेंगे जाप तो मिलेगी वांछित सिद्धि

 


*विभिन्न इच्छाओ की पूर्ति के लिए देवी के मंत्र, आज प्रथम दिवस से कोई भी मंत्र का निश्चित संख्या में जाप किया जा सकता है*

*सर्वविघ्ननाशक मंत्र*

सर्वबाधा प्रशमनं त्रेलोक् यस्यखिलेशवरी ।

एवमे य त्वया कार् य मस्माद्वैरि विनाशनम्‌ ॥

*ऐश्वर्य प्राप्ति एवं भय मुक्ति मंत्र*

ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग् य सम्पदः ।

शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै ॥

*विपत्तिनाशक मंत्र*

शरणा गतर्दिनार् त परित्राण पारायणे ।

सर्वस्यार्ति हरे देवि नारायणी नमोऽतुते ॥

*स्वप्न में कार्य-सिद्धि के लिए*

दुर्गे देवी नमस्तुभ्य ं सर्वकामार्थसाधिके ।

म म सिद्धिमसिद्धिं वा स्वप्ने सर्वं प्रदर्शय। ।

*दरिद्रता नाश के लिए*

दुर्गेस्मृता हरसि भतिमशेशजन्तो: स्वस्थैं: स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि ।

दरिद्रयदुखभयहारिणी कात्वदन्या सर्वोपकारकरणाय सदार्द्रचित्ता। ।

*सर्वकल्याण के लिए*

सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर् वार्थ साधिके ।

शरण्येत्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुऽते ॥

*आरोग्य एवं सौभाग्य प्राप्ति के लिए*

देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि में परमं सुखम्‌ ।

रूपं देहि जयं  देहि यशो देहि द्विषोजहि ॥

*बाधा मुक्ति एवं धन-पुत्रादि प्राप्ति के लिए*

सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो धन धान् य सुतान्वितः ।

मनुष्यों मत्प्रसादेन भवष्यति न संशय ॥

*सुलक्षणा पत्नी प्राप्ति के ‍‍‍ लिए*

पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम् ।

तारिणीं दुर्ग संसारसागस् य कुलोद्‍भवाम्। ।

*शत्रु नाश के लिए*

ॐ ह्रीं बगलामुखी सर्वदुष्‍टानां वाचं मुखं पदं स्तंभय जिह्वाम् कीलय बुद्धिम्विनाशाय ह्रीं ॐ स्वाहा।


मां के नौ रूपों के बीज मंत्र

नवरात्र के दौरान नव दुर्गा के इन बीज मंत्रों की प्रतिदिन की देवी के दिनों के अनुसार मंत्र जाप करने से मनोरथ सिद्धि होती है. आइए जानें *नौ देवियों के दैनिक पूजा के बीज मंत्र*-

नव दुर्गा देवी के मंत्र-

1. शैलपुत्री- ह्रीं शिवायै नम:।

2. ब्रह्मचारिणी- ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:।

3. चन्द्रघण्टा- ऐं श्रीं शक्तयै नम:।

4. कूष्मांडा- ऐं ह्री देव्यै नम:।

5. स्कंदमाता- ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:।

6. कात्यायनी- क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम:।

7. कालरात्रि - क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:।

8. महागौरी- श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:।

9. सिद्धिदात्री - ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:।

*संजीव शंकर महामंडलेश्वर*

नवरात्र के साथ ही इन राशियों के सितारे चमकेंगे

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️  *दिनांक - 15 अक्टूबर 2023*

🌤️ *दिन - रविवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 

🌤️ *मास - आश्विन*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - प्रतिपदा  रात्रि 12:32 तक तत्पश्चात द्वितीया*

🌤️ *नक्षत्र - चित्रा शाम 06:13 तक तत्पश्चात स्वाती*

🌤️ *योग - वैधृति  सुबह 10:25 तक  तत्पश्चात विष्कंभ*

🌤️ *राहुकाल - शाम 04:47 से शाम 06:15 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:35*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:13*

👉 *दिशाशूल- पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - आश्विन- शारदीय नवरात्र प्रारंभ,घट-स्थापना,मातामह श्राद्ध*

💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

*💥 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *नवरात्रि पूजन विधि* 🌷

➡ *15 अक्टूबर 2023 रविवार से नवरात्रि प्रारंभ ।*

🙏🏻 *नवरात्रि के प्रत्येक दिन माँ भगवती के एक स्वरुप श्री शैलपुत्री, श्री ब्रह्मचारिणी, श्री चंद्रघंटा, श्री कुष्मांडा, श्री स्कंदमाता, श्री कात्यायनी, श्री कालरात्रि, श्री महागौरी, श्री सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। यह क्रम शारदीय शुक्ल प्रतिपदा को प्रातःकाल  शुरू होता है। प्रतिदिन जल्दी स्नान करके माँ भगवती का ध्यान तथा पूजन करना चाहिए। सर्वप्रथम कलश स्थापना की जाती है।*

➡ *कलश / घट स्थापना विधि*

🙏🏻 *देवी पुराण के अनुसार मां भगवती की पूजा-अर्चना करते समय सर्वप्रथम कलश / घट की स्थापना की जाती है। घट स्थापना करना अर्थात नवरात्रि की कालावधि में ब्रह्मांड में कार्यरत शक्ति तत्त्व का घट में आवाहन कर उसे कार्यरत करना । कार्यरत शक्ति तत्त्व के कारण वास्तु में विद्यमान कष्टदायक तरंगें समूल नष्ट हो जाती है। धर्मशास्त्रों के अनुसार कलश को सुख-समृद्धि, वैभव और मंगल कामनाओं का प्रतीक माना गया है। कलश के मुख में विष्णुजी का निवास, कंठ में रुद्र तथा मूल में ब्रह्मा स्थित हैं और कलश के मध्य में दैवीय मातृशक्तियां निवास करती हैं।*

🌷 *सामग्री:*

👉🏻 *जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र*

👉🏻 *जौ बोने के लिए शुद्ध साफ़ की हुई मिटटी*

👉🏻 *पात्र में बोने के लिए जौ*

👉🏻 *घट स्थापना के लिए मिट्टी का कलश (“हैमो वा राजतस्ताम्रो मृण्मयो वापि ह्यव्रणः” अर्थात 'कलश' सोने, चांदी, तांबे या मिट्टी का छेद रहित और सुदृढ़ उत्तम माना गया है । वह मङ्गलकार्योंमें मङ्गलकारी होता है )*

👉🏻 *कलश में भरने के लिए शुद्ध जल, गंगाजल*

👉🏻 *मौली (Sacred Thread)*

👉🏻 *इत्र*

👉🏻 *साबुत सुपारी*

👉🏻 *दूर्वा*

👉🏻 *कलश में रखने के लिए कुछ सिक्के*

👉🏻 *पंचरत्न*

👉🏻 *अशोक या आम के 5 पत्ते*

👉🏻 *कलश ढकने के लिए ढक्कन*

👉🏻 *ढक्कन में रखने के लिए बिना टूटे चावल*

👉🏻 *पानी वाला नारियल*

👉🏻 *नारियल पर लपेटने के लिए लाल कपडा*

👉🏻 *फूल माला*

🌷 *विधि*

🙏🏻 *सबसे पहले जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र लें। इस पात्र में मिट्टी की एक परत बिछाएं। अब एक परत जौ की बिछाएं। इसके ऊपर फिर मिट्टी की एक परत बिछाएं। अब फिर एक परत जौ की बिछाएं। जौ के बीच चारों तरफ बिछाएं ताकि जौ कलश के नीचे न दबे। इसके ऊपर फिर मिट्टी की एक परत बिछाएं। अब कलश के कंठ पर मौली बाँध दें। कलश के ऊपर रोली से ॐ और स्वास्तिक लिखें। अब कलश में शुद्ध जल, गंगाजल कंठ तक भर दें। कलश में साबुत सुपारी, दूर्वा, फूल डालें। कलश में थोडा सा इत्र डाल दें। कलश में पंचरत्न डालें। कलश में कुछ सिक्के रख दें। कलश में अशोक या आम के पांच पत्ते रख दें। अब कलश का मुख ढक्कन से बंद कर दें। ढक्कन में चावल भर दें। श्रीमद्देवीभागवत पुराण के अनुसार “पञ्चपल्लवसंयुक्तं वेदमन्त्रैः सुसंस्कृतम्। सुतीर्थजलसम्पूर्णं हेमरत्नैः समन्वितम्॥” अर्थात कलश पंचपल्लवयुक्त, वैदिक मन्त्रों से भली भाँति संस्कृत, उत्तम तीर्थ के जल से पूर्ण और सुवर्ण तथा पंचरत्न मई होना चाहिए।*

🙏🏻 *नारियल पर लाल कपडा लपेट कर मौली लपेट दें। अब नारियल को कलश पर रखें। शास्त्रों में उल्लेख मिलता है: “अधोमुखं शत्रु विवर्धनाय,ऊर्ध्वस्य वस्त्रं बहुरोग वृध्यै। प्राचीमुखं वित विनाशनाय,तस्तमात् शुभं संमुख्यं नारीकेलं”। अर्थात् नारियल का मुख नीचे की तरफ रखने से शत्रु में वृद्धि होती है।नारियल का मुख ऊपर की तरफ रखने से रोग बढ़ते हैं, जबकि पूर्व की तरफ नारियल का मुख रखने से धन का विनाश होता है। इसलिए नारियल की स्थापना सदैव इस प्रकार करनी चाहिए कि उसका मुख साधक की तरफ रहे। ध्यान रहे कि नारियल का मुख उस सिरे पर होता है, जिस तरफ से वह पेड़ की टहनी से जुड़ा होता है।*

🙏🏻 *अब कलश को उठाकर जौ के पात्र में बीचो बीच रख दें। अब कलश में सभी देवी देवताओं का आवाहन करें। "हे सभी देवी देवता और माँ दुर्गा आप सभी नौ दिनों के लिए इसमें पधारें।" अब दीपक जलाकर कलश का पूजन करें। धूपबत्ती कलश को दिखाएं। कलश को माला अर्पित करें। कलश को फल मिठाई अर्पित करें। कलश को इत्र समर्पित करें।*

🌷 *कलश स्थापना के बाद माँ दुर्गा की चौकी स्थापित की जातीb है।*

🙏🏻 *नवरात्रि के प्रथम दिन एक लकड़ी की चौकी की स्थापना करनी चाहिए। इसको गंगाजल से पवित्र करके इसके ऊपर सुन्दर लाल वस्त्र बिछाना चाहिए। इसको कलश के दायीं ओर रखना चाहिए। उसके बाद माँ भगवती की धातु की मूर्ति अथवा नवदुर्गा का फ्रेम किया हुआ फोटो स्थापित करना चाहिए। मूर्ति के अभाव में नवार्णमन्त्र युक्त यन्त्र को स्थापित करें। माँ दुर्गा को लाल चुनरी उड़ानी चाहिए। माँ दुर्गा से प्रार्थना करें "हे माँ दुर्गा आप नौ दिन के लिए इस चौकी में विराजिये।" उसके बाद सबसे पहले माँ को दीपक दिखाइए। उसके बाद धूप, फूलमाला, इत्र समर्पित करें। फल, मिठाई अर्पित करें।*

🙏🏻 *नवरात्रि में नौ दिन मां भगवती का व्रत रखने का तथा प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करने का विशेष महत्व है। हर एक मनोकामना पूरी हो जाती है। सभी कष्टों से छुटकारा दिलाता है।*

🙏🏻 *नवरात्रि के प्रथम दिन ही अखंड ज्योत जलाई जाती है जो नौ दिन तक जलती रहती है। दीपक के नीचे "चावल" रखने से माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है तथा "सप्तधान्य" रखने से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते है*

🙏🏻 *माता की पूजा "लाल रंग के कम्बल" के आसन पर बैठकर करना उत्तम माना गया है*

🙏🏻 *नवरात्रि के प्रतिदिन माता रानी को फूलों का हार चढ़ाना चाहिए। प्रतिदिन घी का दीपक (माता के पूजन हेतु सोने, चाँदी, कांसे के दीपक का उपयोग उत्तम होता है) जलाकर माँ भगवती को मिष्ठान का भोग लगाना चाहिए। मान भगवती को इत्र/अत्तर विशेष प्रिय है।*

🙏🏻 *नवरात्रि के प्रतिदिन कंडे की धुनी जलाकर उसमें घी, हवन सामग्री, बताशा, लौंग का जोड़ा, पान, सुपारी, कर्पूर, गूगल, इलायची, किसमिस, कमलगट्टा जरूर अर्पित करना चाहिए।*

🙏🏻 *लक्ष्मी प्राप्ति के लिए नवरात्रि  में  पान और  गुलाब की ७ पंखुरियां रखें तथा मां भगवती को अर्पित कर दें*

🙏🏻 *मां दुर्गा को प्रतिदिन विशेष भोग लगाया जाता है। किस दिन किस चीज़ का भोग लगाना है ये हम विस्तार में आगे बताएँगे।*

🙏🏻 *प्रतिदिन कन्याओं का विशेष पूजन किया जाता है। श्रीमद्देवीभागवत पुराण के अनुसार “एकैकां पूजयेत् कन्यामेकवृद्ध्या तथैव च। द्विगुणं त्रिगुणं वापि प्रत्येकं नवकन्तु वा॥” अर्थात नित्य ही एक कुमारी का पूजन करें अथवा प्रतिदिन एक-एक-कुमारी की संख्या के वृद्धिक्रम से पूजन करें अथवा प्रतिदिन दुगुने-तिगुने के वृद्धिक्रम से और या तो प्रत्येक दिन नौ कुमारी कन्याओं का पूजन करें।  किस दिन क्या सामग्री गिफ्ट देनी चाहिए ये भी आगे बताएँगे।*

🙏🏻 *यदि कोई व्यक्ति नवरात्रि  पर्यन्त प्रतिदिन पूजा करने में असमर्थ हैं तो उसे अष्टमी तिथि को विशेष रूप से अवश्य पूजा करनी चाहिए।  प्राचीन काल में दक्ष के यज्ञ का विध्वंश करने वाली महाभयानक भगवती भद्रकाली करोङों योगिनियों सहित अष्टमी तिथि को ही प्रकट हुई थीं।*

         🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है।


अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।


 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


 

शुभ वर्ष : 2022, 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई चिंता सता रही थी, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। आप अपने खर्चों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर किसी नई योजना को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप किसी पर आंख मूंद कर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है।



वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़ें, तभी उनके सभी काम पूरे होंगे। सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। माता-पिता से आप अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। आपकी किसी पुरानी रुकी हुई डील से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आपको उसे समय रहते चुकाना होगा। आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी जिम्मेदारियों को बढ़ा सकते हैं।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में सुधार लेकर आएगा। रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आप अपने व्यर्थ के खर्चों को बढ़ा सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।  संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे, नहीं तो वह किसी गलत राह पर भटक सकते हैं। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। अध्ययन व आध्यात्मिक के प्रति आपकी रुचि जागृत होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कला का अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपकी सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। निजी जीवन में आप सावधानी बरतें। व्यक्तिगत विषयों पर आपका पूरा फोकस बढ़ेगा। भावनात्मक प्रदर्शन में आप सहज रहेंगे । परिवार में आप लोगों के साथ तालमेल बैठा कर चलेंगे। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। 


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में यदि कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए, तो आप उसमें ढील ना बरतें। आपको किसी की कहीसुनी बातों में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है, नहीं तो वह आपके लिए गलत साबित हो सकता है। किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान हैं तो परिजनों की सलाह लें। 


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी योग्यता अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनो से बातचीत कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपकी साख व सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है।  विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ किसी दूसरे काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपके कुछ विरोधी आपसे किसी मुद्दे को लेकर सलाह मश्वरा कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपकी आधुनिक विषयों के प्रति रुचि जागृत होगी। कुछ नए अनुबंधों का आपको लाभ मिलेगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। यदि आपने किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपके लिए कोई नहीं समस्या खड़ी कर सकते है। अपने कामों को आप धैर्य रखकर निपटाएं, तभी वह समय से पूरा हो सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो उसमें आपको सावधानी बरतनी होगी। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है। वरिष्ठ जनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। माताजी से आप किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर्स की मदद से किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतार सकते हैं।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसके बाद आपकी पद में भी वृद्धि होगी, जो लोग नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उन्हें कोई अच्छा अवसर आ सकता है। कार्य क्षेत्र में  आप अपनी वाणी की मधुरता के कारण अधिकारियों से प्रिय बनेंगे। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोग  किसी काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें बहुत ही तोल-मोल कर बोले। आपके कुछ शत्रु  आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों के प्रति अग्रसर होने के लिए रहेगा। आपको दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप कुछ कामों की सूची बनाकर आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कुछ योजना यदि लंबे समय से रुकी हुई थी, तो वह शुरू हो सकती है। व्यापार में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आध्यात्मिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। यदि आपने किसी नए काम को करने का सोचा है, तो आपका वह काम पूरा हो सकता है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखा कर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। किसी जोखिम भरे काम को करने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। अपने खान-पान में अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। परिवार में यदि किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपस में चुप लगाए। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग अपने प्रयासों में कोई कमी ना छोड़े, नहीं तो बाद में उनका पछतावा हो सकता है।

मानसिक तनाव को दूर करने का सर्वाेत्तम उपाय योग


मुजफ्फरनगर । श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस विभाग द्वारा तनाव प्रबंधन एवं स्वास्थ्य नामक शीर्षक पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों में अपनी मानसिक और शारीरिक चिंताओं को दूर करने के लिए पूर्ण योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ दिव्य प्रकाश, आचार्य, गुरूकुल कांगडी, हरिद्वार रहे तथा विशिष्ट अतिथियों में श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल एवं डीन अकादमिक डॉ विनीत कुमार शर्मा, बेसिक साइंस विभाग की विभागाध्यक्षा, डा पूजा तोमर तथा भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा0 मनोज मित्तल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी उपस्थित अतिथियों एवं मुख्य वक्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के बाद डॉ विनीत कुमार शर्मा एवं डॉ मनोज कुमार मित्तल जी ने मुख्य वक्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ दिव्य प्रकाश जी ने अपने व्याख्यान में भारत की प्राचीन संस्कृति के महत्वपूर्ण तथ्यों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्राचीन भारत के ऋषि मुनियों द्वारा भी घटनाएं तथा नियम बहुत पहले से ही प्रतिपादित किये जा चुके हैं जिन पर वर्तमान विश्व आज अनुसंधान कर रहा है। उन्होंने मानसिक तनाव को दूर करने के सर्वाेत्तम उपाय के रूप में योग तथा उसके इतिहास के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि पूर्ण योग ही किसी भी छोटी या बड़ी समस्या से छुटकारा दिला सकता है।

व्याख्यान के अंत में उन्होंने विभिन्न छात्र-छात्राओं के जिज्ञासा भरे कई प्रश्नों का उत्तर भी दिया।

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 प्रेरणा मित्तल एवं महाविद्यालय की अकादमिक डीन डॉ विनीत कुमार शर्मा द्वारा मुख्य वक्ता डॉ दिव्य प्रकाश जी को महाविद्यालय का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन अंजलि गोयल ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकायों के लगभग 200 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बेसिक साइंस विभाग के प्रवक्ता डॉ ऋषभ भारद्वाज, डॉ राहुल आर्य, डॉ रितु पुंडीर, मीनल मान, अंजलि सैनी, हर्षित शर्मा, सचिन शर्मा, विनय कुमार, राहुल, आशीष तिवारी एवं विवेक, मयंक वर्मा आदि मौजूद रहे।

कलश स्थापना के साथ ही नवरात्र प्रारंभ


घरों में घट स्थापना के साथ नवरात्रि शुरू हो गई है। जो कि 23 तारीख तक रहेगी। 24 को दशहरा मनेगा। इस बार नवरात्र पूजा के लिए पूरे नौ दिन मिलेंगे। देवी का वाहन हाथी है। जो कि सुख और समृद्धि का संकेत माना जाता है। इस बार घट स्थापना के लिए दिनभर में एक ही शुभ मुहूर्त है। जो कि सुबह 9.27 से शुरू है। 

क्यों करते हैं कलश स्थापना

कलश स्थापना का अर्थ है नवरात्रि के वक्त ब्रह्मांड में मौजूद शक्ति तत्व का घट यानी कलश में आह्वान करना। शक्ति तत्व के कारण घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। नवरात्रि के पहले दिन पूजा की शुरुआत दुर्गा पूजा के लिए संकल्प लेकर ईशान कोण (पूर्व-उत्तर) में कलश स्थापना करके की जाती है।

1. नवरात्रि में स्थापित कलश नकारात्मक ऊर्जा खत्म कर देता है। इससे घर में शांति रहती है।

2. कलश को सुख और समृद्धि देने वाला माना गया है।

3. घर में रखा कलश माहौल भक्तिमय बनाता है। इससे पूजा में एकाग्रता बढ़ती है।

4. घर में बीमारियां हों तो नारियल का कलश उसको दूर करने में मदद करता है।

5. कलश को भगवान गणेश का रूप भी माना जाता है, इससे कामकाज में आ रही रुकावटें भी दूर होती हैं।




नवरात्रि के व्रत-उपवास में इन बातों का ध्यान रखें

नवरात्रि में वैसे तो नौ दिनों तक बिना अन्न खाए सिर्फ फल खाकर उपवास करने का विधान है, लेकिन इतने कठिन नियम पालन नहीं हो सकते तो दूध और फलों का रस पीकर भी व्रत किया जा सकता है। इतना भी न किया जा सके तो एक वक्त खाना खाकर व्रत कर सकते हैं या पूरे नौ दिनों तक बिना नमक का भोजन करने का भी नियम ले सकते हैं।


नवरात्रि में व्रत-उपवास के दौरान लहसुन, प्याज, तंबाकू, सिगरेट, पान मसाला और किसी भी तरह का नशा नहीं करना चाहिए। इन दिनों गुस्सा करने और झूठ बोलने से भी बचना चाहिए। इन नियमों को ध्यान में रखकर व्रत किया जाना चाहिए। बीमार, बच्चे और बूढ़े लोगों को व्रत नहीं करना चाहिए। साथ ही जिन लोगों को देर रात तक जागना पड़ता है या डिस्टर्ब रूटीन वालों को भी व्रत करने से बचना चाहिए।


ऐसे जलाएं अखंड ज्योत…

1. नवरात्रि में नौ दिन तक अखंड ज्योत जलाई जाती है। घी का दीपक देवी के दाहिनी ओर, तेल वाला देवी के बाईं ओर रखना चाहिए।

2. अखंड ज्योत नौ दिनों तक जलती रहनी चाहिए। जब ज्योत में घी डालना हो या बत्ती ठीक करनी हो तो अखंड दीपक की लौ से एक छोटा दीपक जलाकर अलग रख लें।

3. दीपक ठीक करते हुए अखंड ज्योत बुझ भी जाए तो छोटे दीपक की लौ से फिर जलाई जा सकती है। छोटे दीपक की लौ को घी में डुबोकर ही बुझाएं।

शनिवार, 14 अक्टूबर 2023

जिस मार्ग से माता वैष्णो देवी गई थीं, आजादी के बाद पहली बार खुलेगा

 


जम्मू। मां वैष्णो देवी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आजादी के बाद पहली बार यात्रा के उस प्राचीन व पारंपरिक मार्ग को खोला जा रहा है जिस मार्ग से मां वैष्णो त्रिकूट पर्वत गईं थीं।

जम्मू से 13 किलोमीटर दूर नगरोटा कोल कंडोली मंदिर से देवा माई कटड़ा तक इस 25 किमी रास्ते पर देश के विभाजन से पहले बने कई प्राचीन मंदिर हैं। मान्यता है कि इन मंदिरों के दर्शन किए बिना मां वैष्णो देवी की यात्रा अधूरी है। अभी भी अखनूर, जम्मू व उसके साथ लगते इलाकों के लोग जो इस मार्ग से परिचित हैं, यहीं से होते हुए मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए कटरा पहुंचते हैं। विभाजन से पहले चैत्र नवरात्र पर हर वर्ष इसी मार्ग से यात्रा की शुरूआत की जाती थी। दुर्गम यात्रा होने की वजह से इस मार्ग को केवल चालीस दिन के लिए ही श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता था। अधिकांश श्रद्धालु पाकिस्तान के सियालकोट, लाहौर, कराची सहित देश के दूसरे राज्यों से यात्रा में आते थे। कौल कंडोली मंदिर में मां के आशीर्वाद के साथ श्रद्धालु दुर्गम यात्रा आरंभ करते थे। शुरूआत में यह मार्ग वीरान था और पीने की पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं हुआ करती थी, जिसके बाद कुछ धर्मप्रेमी लोगों ने इस पारंपरिक मार्ग पर आकर्षक मंदिर, सराय, कुओं का निर्माण किया ताकि पैदल व घोड़ों पर आने वाले श्रद्धालु थकान दूर करने के साथ मीठा जल पीकर प्यास बुझा सकें। 

इस प्राचीन मार्ग पर कई मंदिर हैं, जो काफी पुराने हैं। इनमें मां वैष्णो देवी मंदिर पंगोली, ठंडा पानी, शिव शक्ति मंदिर मढ़-द्रावी, राजा मंडलीक मंदिर, काली माता मंदिर गुण्डला, प्राचीन शिव मंदिर बम्याल, देवा माई शामिल हैं। मार्ग के दोनों ओर चीड़ के पेड़ और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर नजारे तथा ऐतिहासिक मंदिर रास्ते को आकर्षित बनाते हैं। भारत पाक बंटवारे के बाद यह मार्ग यात्रा के लिए बंद कर दिया गया लेकिन स्थानीय लोगों के प्रयासों से इसे दोबारा खोला जा रहा है। 

मान्यता के अनुसार इसी मार्ग से मां वैष्णो त्रिकूट पर्वत गईं थीं। इस मार्ग पर सबसे पहले दर्शन कौल कंडोली माता के होते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार द्वापर युग में माता ने यहां पर पांच वर्ष की उम्र में कन्या के रूप में प्रकट हुईं। इसी स्थान पर 12 वर्ष तक तपस्या की और तपस्या वाले स्थान पर पिंडी रूप धारण किया। ऐसी मान्यता है कौल कंडोली माता मंदिर के दर्शन किए बिना यह यात्रा पूरी नहीं होती है। 

पारंपरिक मार्ग पर पड़ने वाले पंगाली गांव में आज भी 137 साल पहले लाहौर पाकिस्तान के प्रसिद्ध हकीम लाला सुरजन अरोड़ा व उनकी पत्नी शिवदई द्वारा बनाया गया मां दुर्गा का मंदिर, सराय व कुआं मौजूद है। मंदिर का रखरखाव मां वैष्णो के परम भगत श्रीधर के वंशज कर रहे हैं।

पिता के दस दिन बाद पुत्र की मौत से कोहराम


मुजफ्फरनगर । खतौली के शराफत कॉलोनी निवासी युवक की कार की टक्कर से मौत हो गई। युवक के पिता की भी दस दिन पहले मौत हो चुकी है। कार चालक मौके से फरार हो गया है। बताया गया है कि खतौली के शराफत कॉलोनी निवासी युवक साजिद पुत्र इरशाद मीट विक्रेताओं को मुर्गे आपूर्ति करने की गाड़ी पर हेल्पर था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे वह घर से काम पर जाने की बात कहकर गया था। वह मुर्गे की गाड़ी पर सवार होकर मीरापुर की तरफ माल लेने जा रहा था।

शनिवार तड़के लगभग साढ़े चार बजे खतौली-मीरापुर मार्ग पर यहियापुर गांव के निकट गाड़ी में पंक्चर हो गया। साजिद गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी कर पंक्चर जोड़ने के लिए जैक लगा रहा था। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से तेज गति से आ रही आल्टो कार ने उसे टक्कर कुचल दिया।

टोल पर भाकियू तोमर का हंगामा व तोड़फोड़ के साथ कैश लूट का आरोप


सहारनपुर । सरसावा टोल प्लाजा पर भाकियू के हंगामे तोड़ फोड़ के साथ कैश लूटने कि आरोप लगाया गया है। पुलिस ने गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। 

सरसावा नेशनल हाइवे टोल प्लाज़ा पर भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट से जुड़े कार्यकर्ताओं का टोल प्लाज़ा पर हंगामा - कैश बूथ के शीशे और एलएडी  स्क्रीन तोड दीं गयी। आरोप है की कैश बूथ से पैसे की भी लूट की गई। लूट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हंगामा के दौरान पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की की गई। पुलिस ने दोनों और से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनाक्रम के अनुसार यूनियन से जुड़े पदाधिकारी  की गाड़ी नही निकलवाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। जिसको लेकर किसान यूनियन से जुड़े कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर धरना दे रहे थे। अचानक धरना हंगामे में बदल गया -सीसीटीवी फुटेज के अनुसार यूनियन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जमकर हगांमा किया। हँगामे के सभी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। टोल प्लाजा पर की गई तोड़फोड़ और कैश लूट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हैं।

नहाते समय यमुना में डूबे तीन युवक


शामली। शनिवार को तीन युवक यमुना में डूब गये। एक को बचा लिया गया जबकि दो लापता हैं।

सूत्रों के अनुसार अमावस्या के अवसर पर सैकड़ों लोग यमुना में स्नान कर रहे थे, इसी दौरान तीन युवक डूब गए। जिसमें से एक युवक को बचा लिया गया। उसे उपचार के लिए करनाल भिजवाया दिया गया है। यमुना नदी में स्नान करते समय विशाल पुत्र राजकुमार, अक्षय (16) पुत्र नरेश, अनिल पुत्र सियाराम निवासी धर्मपुरा डेरा पटनी परतापुर यमुना में डूब गए। परिजनों के शोर मचाने पर पास में खड़े युवक द्वारा डूबते हुए विशाल को यमुना से निकाल कर बचा लिया। जिसको उपचार के लिए करनाल अस्पताल भिजवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबे दोनों युवकों को तलाश किया लेकिन, उनका कोई पता नहीं लग सका।

*मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न के लिए सपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान*


मुज़फ्फरनगर। सपा संस्थापक व  नेताजी के नाम से विख्यात रहे स्व: मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर समाजवादी पार्टी की ओर से सपा के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में  भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था,उसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए जनपद मुज़फ़्फ़रनगर में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नि० प्रदेश सचिव शमशेर मलिक के द्वारा सपा ज़िला कार्यालय पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

    हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम के संयोजक शमशेर मलिक ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन 22 नवम्बर 2023 तक देश व प्रदेश के कोने कोने में अनवरत चलता रहेगा। 

सपा नेता शमशेर मलिक कई वर्षों से मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की माँग कर रहे हैं। सपा कार्यालय पर आयोजित हस्ताक्षर अभियान में सपा ज़िलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव द्वारा विषम परिस्थितियों में भी किसानों मजदूरो युवाओ महिलाओं के अधिकारों की मजबूती व निडरता से लड़ाई लड़ने के साथ रक्षा मंत्री रहते सेना के मनोबल को बढ़ाने व उनके कल्याण के लिए कार्य किये।

सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी,सपा नेता राकेश शर्मा,सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, सपा ज़िला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने किसानों मजदूरो युवाओ व दबे कुचले वंचितों की मजबूत आवाज़ रहे मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न का हकदार बताते हुए मांग की।

कार्यक्रम में सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, महानगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र त्यागी बॉबी,सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत,पूर्व मंत्री महेश बंसल,सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक,सपा नेता शौकत अंसारी,रोहन त्यागी,असद पाशा,सपा विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला क़ुरैशी,यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,सुमित पंवार बारी,सभासद शहजाद चीकू,हसीब राणा,वीरेंद्र तेजियांन,अरशद मलिक,वसीम राणा, मुकेश वशिष्ठ,महबूब आलम एडवोकेट,मीर हसन, नदीम क़ुरैशी, रामपाल सिंह पाल, राशिद जैदी, फिरोज अख्तर,नदीम राणा मुखिया,पंकज सैनी, नदीम काज़ी,मीर हसन,फैसल राणा, मुरसलीन चौधरी,दुर्गेश पाल आदि द्वारा हस्ताक्षर करके अभियान को प्रारंभ किया गया।

सीएम योगी अभियान के शुभारंभ का लाइव प्रसारण देखा


मुजफ्फरनगर। "मिशन शक्ति फेज-04" के विशेष अभियान के शुभारंभ व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मा0 मुख्यमंत्री  द्वारा सम्मानित किए जाने के कार्यक्रम का रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में लाइव प्रसारण दिखाया गया ।

 मिशन शक्ति फेज-04" के विशेष अभियान के शुभारंभ व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मा0 मुख्यमंत्री  द्वारा सम्मानित किए जाने के कार्यक्रम का रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर मा0 केन्द्रीय मंत्री श्री संजीव बालियान, मा0 राज्यमंत्री श्री कपिलदेव अग्रवाल, जिलाधिकारी श्री अरविंद मलप्पा बंगारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपरजिलाधिकारी श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रामाशीष यादव, प्रतिसार निरीक्षक श्री मु0 नदीम, महिला पुलिसकर्मी, अन्य विभागों की महिलाएं, स्कूली बालिकाएं एवं अन्य सम्मानित जनमानस उपस्थित रहे। मिशन शक्ति फेज-04 के विशेष अभियान के तहत जनपद के सभी थानों पर नियुक्त महिला बीट अधिकारियों/कर्मचारीगण सहित समस्त थानों पर गठित महिला सुऱक्षा विशेष दल (एंटीरोमियो टीम) द्वारा गाँवों में जन चौपाल लगाकर व बस स्टैंड/बाजार/गांव/कस्बा/स्कूल/कॉलेज/सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में वार्ता की जाएगी तथा शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया जायेगा।

आज इन राशियों की होगी पौबारहा, इनके लिए सतर्कता जरूरी

 


*आज का पंचाग *

शनिवार, अक्टूबर 14, 2023

तिथि अमावस्या - 23:27:11 तक

नक्षत्र हस्त - 16:24:37 तक

करण चतुष्पाद - 10:43:28 तक, नाग - 23:27:11 तक

पक्ष कृष्ण

योग एन्द्र - 10:23:35 तक

वार शनिवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय 06:20:57

सूर्यास्त 17:53:07

चन्द्र राशि कन्या - 29:22:07 तक

चन्द्रोदय चन्द्रोदय नहीं

चन्द्रास्त 17:42:59

ऋतु शरद

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत 1945  शोभकृत

विक्रम सम्वत 2080

काली सम्वत 5124

दिन काल 11:32:10

मास अमांत भाद्रपद

मास पूर्णिमांत आश्विन

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त 06:20:57 से 07:07:05 तक, 07:07:05 से 07:53:14 तक

कुलिक 07:07:05 से 07:53:14 तक

कंटक 11:43:57 से 12:30:06 तक

राहु काल 09:13:59 से 10:40:30 तक


गुलिक काल 06:20:57 से 07:47:28 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत 11:43:57 से 12:30:06 तक

दिशा शूल

दिशा शूल पूर्व

* राशिफल *

मेष राशि- शत्रु पराजय संभव है। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुर्जूगो का आर्शीवाद मिलेगा। मन थोड़ा लो फील करेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।



वृषभ राशि- अवसाद की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम में तू-तू, मैं- मैं। सेहत को लेकर के मन परेशान रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।


मिथुन राशि- घरेलू चीजों को बहुत शांत होकर के निपटाएं। अदरवाइस हाथ से बाहर निकल जाएंगे। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक दें। प्रेम- संतान ठीक- ठाक। व्यापार भी ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।



कर्क राशि- व्यापारिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। नकारात्मक विचार आएंगे व्यापार को लेकर। अपनो के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेंगे। स्वंय का स्वास्थ्य भी गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।


सिंह राशि- जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। डूबने का डर है। स्वास्थ्य करीब- करीब ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।


कन्या राशि- आतंरिक ऊर्जा घटती- बढ़ती रहेगी। ज्यादा घटेगा ही बढ़ेगा कम। मन पर दबाव बना रहेगा। प्रेम, संतान ठीक- ठाक। व्यापार अच्छा चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।


तुला राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। पार्टनरशिप में प्रॅाब्लम के संकेत है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार मध्यम रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।


वृश्चिक राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। यात्रा में कष्ट संभव है। आय में बढ़ोतरी के बावजूद भी उतार- चढ़ाव फील करेंगे आप। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। सूर्य को जल देते रहें।


धनु राशि- मान- सम्मान पर कोई रिस्क मत लीजिएगा। मानहानि के संकेत हैं। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।


मकर राशि- यात्रा में कष्ट होगा। कार्य रुक- रुक कर चलेगा। मान- सम्मान पर ध्यान रखिएगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।


कुंभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट- चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। हरी वस्तु पास रखें।


मीन राशि- अपने स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बच्चों की स्थिति और प्रेम की स्थिति भी मध्यम है। नौकरी- चाकरी पर भी ध्यान दें। मध्यम समय दिख रहा है। शि वजी को प्रणाम करते रहें।

इंसानों से अच्छा तो यह बंदर है

 


यह वीडियो अमरोहा का है.


बंदर को पिछले काफी समय से खाना देने वाले की मृत्यु हो गई.. व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी अर्थी पर लिपटकर बंदर खूब रोया और 35 किलोमीटर अर्थी पर बैठकर गंगा घाट भी गया और उसके अंतिम संस्कार में शामिल हुआ।

लेकिन इंसान कितना हैवान है कि मां बाप को वृद्धा आश्रम छोड़कर आ रहा है। मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी में भाई ने भाई की हत्या कर दी। 

इन राशियों को शनि दोष से मुक्ति दिलाएगी शनि अमावस्या

 


14 अक्टूबर को इस साल की अंतिम  शनि अमावस्या  व सर्व पित्र अमावस्या का दुर्लभ योग बन रहा है। यह कई राशियों को शनिदोष से मुक्ति दिलाने वाला है।  जब शनि अमावस्या शनिवार के दिन पड़ती है तो इसे शनिश्चरी अमावस्या कहते है। इस बार शनि अमावस्या 14 अक्टूबर को है। शनि के प्रभाव को कम करने के लिए पूजा और उपाय करना लाभकारी रहेगा।


मेष राशि

मेष राशि के जातकों को आज शनि देव के प्रकोप से मुक्ति मिलेगी। पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करना चाहिए। साथ ही शनि मंदिर में तिल या सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ रहेगा। पूजा करते समय शनिदेव के चरणों का दर्शन करें।


तुला राशि

तुला राशि के जीवन में एक नई दिशा मिलेगी । शनिदेव आपसे प्रसन्न रहेंगे। नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। शनिदेव की पूजा अवश्य करें। आपके लिए बेहतर होगा कि बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर घर से निकला करें।


मकर राशि

मकर राशि वालों को बुरे प्रभाव से राहत व कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे दूर हो जाएंगी। शनिश्चरी अमावस्या पर पूरे मन और सच्ची भावना से शनिदेव की पूजा करें।

शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023

तीस अक्टूबर को राहु-केतु का राशि परिवर्तन चमकाएगा इनकी किस्मत

 


जीवन पर दुष्प्रभाव डालने वाले छाया ग्रह राहु-केतु 30 अक्टूबर सोमवार को दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान में राहु केतु का युति संबंध कयी मामलों में विषमता पैदा कर रहा है। ग्रहों के राशि परिवर्तन करते ही यह युति समाप्त हो जाएगी। 30 अक्टूबर को राहु कन्या राशि तथा चित्रा नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे। वहीं केतु कन्या राशि व चित्रा नक्षत्र के द्वितीय चरण में प्रवेश करेंगे। अब तक राहु केतु की युति होने से विभिन्न राशि के जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

कार्य में बाधा, आय में कमी, स्वास्थ्य खराब रहना आदि ऐसी कई समस्याएं थी, जिसके कारण लोग परेशान थे। लेकिन अब राहु अपने मित्र अनुक्रम से राशि परिवर्तन करते हुए मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं गुरु मेष राशि में मित्रगत होकर अपनी दृष्टियों से अलग-अलग स्थान को देखेंगे। केतु कन्या राशि में रहकर अनुकूलता प्रदान करेंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में सभी बारह राशि वाले जातकों को शुभ समय का अनुभव होगा। बीते दिनों जिन राशियों पर से शनि की ढैया व साढ़ेसाती का प्रभाव समाप्त हुआ था, बावजूद राहु केतु की युति के कारण उन्हें उचित लाभ नहीं मिल पा रहा था।  सभी के लिए आने वाला समय अच्छा होने वाला है। जानें किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव


-मेष : मानसिक शांति व कार्य में उन्नति।


-वृषभ : कार्य में सफलता मिलेगी, रुकावट समाप्त होगी।


-मिथुन : स्वास्थ्य में सुधार, समय अनुकूल।


-कर्क : मान सम्मान में वृद्धि होगी, रुके कार्य बनेंगे।


-सिंह : प्रगति की राह आसान होगी।


-कन्या : आर्थिक प्रगति व सेहत के लिए अच्छा। 


-तुला : राजनीतिक लोगों का विशेष लाभ के अवसर।


-वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में परिवर्तन व लाभदायक समय।


-धनु : आर्थिक प्रगति होगी। रुके कार्य बनेंगे।


-कुंभ : मानसिक शांति व लाभ की संभावना।


-मकर : परिश्रम से वांछित लाभ मिलेगा।


-मीन : व्यवसायिक नजरिए से उत्तम है।

इस बार दशहरा पर तीन दिन की छुट्टी, दिवाली पडेगी रविवार को

 


लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में काम करने वाले सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों  की इस बार मौज रहेगी। इस बार दशहरा पर्व पर तीन दिन छुट्टी भी मिलेगी। हालांकि दिवाली रविवार को पड़ने के कारण एक छुट्टी का घाटा रहेगा। 

इस वर्ष के लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी सार्वजनिक अवकाश सूची के अनुसार दशहरा 24 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन मंगलवार है, वहीं 23 अक्टूबर को महानवमी का अवकाश है, ऐसे में रविवार का साप्ताहिक अवकाश मिलाकर दशहरा पर्व   पर तीन दिन की छुट्टी कर्मचारियों को मिलेगी। इन तीन दिनों में बढ़िया तरीके त्योहारों का आनंद लिया जा सकता है। वहीं, सप्ताह में पांच कार्य दिवस वाले कार्यालयों के कार्मिकों को चार दिन छुट्टी मिलेगी। दिवाली   की छुट्‌टी इस बार 12 नवंबर दिन रविवार को पड़ रही है, इसके अगले दिन गोवर्धन पूजा के पर्व पर 13 नवंबर दिन सोमवार को अवकाश रहेगा। 15 नवंबर, बुधवार को भैया दूज   के पर्व का अवकाश है। अगर मंगलवार 14 नवंबर का अवकाश लेते हैं तो दिवाली के त्योहार पर भी चार दिन की लंबी छुट्टी बिताई जा सकती है।

इस तरह पांच कार्य दिवस वाले कार्यालयों के कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह भी काफी अच्छा रहेगा। इन अवकाशों के बाद गुरु नानक जयंती पर 27 नवंबर का अवकाश रहेगा। इसके अगले महीने में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे की भी छुट्टी रहेगी।

MUZAFFARNAGAR : मोती झील के सौन्दर्यीकरण से शहर में लगेंगे चार चाँद : नरेंद्र बहादुर सिंह

 


मोती झील को निहारते अपर जिला अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह
 

मुजफ्फरनगर । काली नदी स्थित मोती झील का भी अब हो सकता है उद्धार आज एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप व नगर पालिका के अधिकारियों के साथ मोती झील का निरीक्षण किया और उनसे मोती झील के सौंदर्य करण को लेकर बातचीत की और निर्देश दिए की इस मोतीझील का सौंदर्य करण करने के लिए इसकी रूपरेखा नगर पालिका सिटी मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर तैयार करें एडीएम प्रसासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने मोती झील के चारों तरफ का निरीक्षण किया इस मोतीझील के सौंदर्य करण से मुजफ्फरनगर के पानीपत शामली रोड का भी सौंदरीकरण हो जाएगा और मुजफ्फरनगर के प्रवेश द्वार में चार चांद लग जाएंगे और मुजफ्फरनगर वासियों के लिए पिकनिक स्पॉट भी बन जायेगा।

MUZAFFARNAGAR : मंत्री कपिल देव, समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू ने किया पूजन, नारद मोह लीला ने दर्शकों को किया मोहित




 श्री आदर्श रामलीला पटेलनगर में रामलीला मंचन का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा आयोजित श्री रामलीला मंचन का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने अपनी मंचीय प्रस्तुतियों से सभी को मोहित किया। पहले दिन नारद मोह और शिव पार्वती की लीलाओं ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और पहले ही दिन भारी संख्या में दर्शक पटेलनगर रामलीला मैदान पर उमड़े नजर आये। कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कला प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के तत्वाधान में 48वें श्री रामलीला मंचन महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने विधिवत फीता काटकर प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित श्री रामलीला मंचन का उद्घाटन किया। समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमति शैल गर्ग ने अन्य अतिथियों नारायण ऐरन, ज्योति ऐरन, कन्दर्प ऐरन, विनय गुप्ता, सपना गुप्ता के साथ पूजन सम्पन्न कराया। भारतीय प्रेस परिषद् के सदस्य एवं मुजफ्फरनगर बुलेटिन के सम्पादक अंकुर दुआ ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इसके साथ ही अतिथियों ने भगवान श्री गणेश की स्तुति और आरती के साथ उनको भोग लगाया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने श्री रामायण जी, राधा कृष्ण की भी आरती की। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों और गणमान्य लोगों का कमेटी के पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पूजन अनुष्ठान आचार्य पंडित बिजेन्द्र मिश्रा और जितेन्द्र मिश्रा द्वारा सम्पन्न कराया गया। 

पहले दिन श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के तत्वाधान में श्री गणेश वंदना और सरस्वती पूजन के बाद नारद मोह की लीला का सुन्दर मंचन किया गया। कलाकारों से भगवान श्री गणेश से वरदान प्राप्त कर नारद मोह की लीला को सुन्दर ढंग से मंचीय प्रस्तुति में ढाल कर प्रस्तुत किया गया। लीला में भगवान विष्णु द्वारा नारद जी का मोह भंग किया गया। इसके पश्चात भगवान शिव और पार्वती की लीला ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान शिव ने पार्वती को भगवान विष्णु के प्रभु श्रीराम के अवतार और उसकी आवश्यकता की पूरी लीला का वर्णन सुन्दर ढंग से किया, तो पूरा वातावरण भगवान श्रीराम की भक्ति में डूब गया और जय श्रीराम के जयघोष ने वातावरण को धार्मिक बना दिया। अज्जू गोयल और विपुल मोहन ने शिवगणों के रूप में बहुत ही सुन्दर ढंग अभियान कर दर्शकों को मोहित किया। रामलीला में विशाल शर्मा ने नारद मुनि, भगवान शिव सोन सिंह, इन्द्र भगवान देवेन्द्र, कामदेव आकाश गोयल और भगवान गणेश के स्वरूप का अभिनय शिवांश ठाकुर ने करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। 

इस अवसर पर मंत्री कपिल देव ने कहा कि रामलीला के आयोजन हमें धर्म और संस्कृति की पहचान कराते हैं। इन मंचों पर होने वाली भगवान श्रीराम की लीला आधुनिक युग में सोशल साइट और इंटरनेट के साथ जुड़ने वाली युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति की पहचान कराती है। हमें अपने बच्चों के साथ रामलीला में अवश्य आना चाहिए। संस्कृति से जुड़कर ही हम एक संस्कारवान और आस्थावान पीढ़ी तैयार कर पायेंगे। संस्कृति की जानकारी होने से ही धर्म बचेगा और धर्म रहेगा तो समाज भी रहेगा। समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू ने कहा कि आज देश और प्रदेश में धर्म की पताका लहरा रही है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर तैयार हो रहा है। यही रामलीलाएं हमें संस्कृति के सूत्र में बांधते हुए एक दूसरे से जोड़ती हैं। उन्होंने कमेटी के लोगों की सुन्दर आयोजन के लिए सराहना की। 

श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के कार्यक्रम संयोजक पूर्व सभासद विकल्प जैन ने बताया कि इस साल समिति द्वारा 48वें श्री आदर्श रामलीला मंचन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह रामलीला स्थानीय कलाकारों के द्वारा ही मंचित की जाती है। इसमे ं सभी कलाकार समिति के पदाधिकारी या उनके परिवार से ही होते हैं। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन रामलीला मंचन देखने आने के लिए अपील की। इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी मनीष चौधरी, सभासद नवनीत गुप्ता, प्रियांक गुप्ता, प्रशांत गौतम, अनिल गोयल, रविन्द्र प्रधान, केपी चौधरी, वैभव जैन के अलावा रामलीला समिति के अध्यक्ष गोपाल चैधरी, मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक सभासद विकल्प जैन, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, प्रमोद गुप्ता, धर्मेंद्र पंवार नीटू, मुख्य निर्देशक विजय मित्तल, पंकज शर्मा, निर्देशक अमित शर्मा, गोविंद शर्मा, नारायण ऐरन, जितेंद्र नामदेव, विनय गुप्ता टिंकू, पीयूष शर्मा, राकेश बंसल, अनिल गोयल, राकेश मित्तल, अंकुशल गुप्ता, विपुल मोहन, अज्जू जैन, आकाश गोयल, गौरव मित्तल, अनुराग अग्रवाल एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

हत्यारोपी को गिरोह बन्दअधिनियम में 5 वर्ष की सज़ा


मुज़फ्फरनगर। गिरोह बनाकर हत्या कर ज़मीन हड़पने के आरोपी ब्रह्मपालपुत्र कारण सिंह को गिरोह बन्द अधिनियम में 5 वर्ष की सज़ा व 20 हज़ार रुपये का जुर्माना कियागया है जुर्माना अदा न करने पर 15 दिन की अतिरिक्त सज़ा भुगतनी पड़ेगी मामले की सुनवाई विशेष अदालत गगेस्टर कोर्ट के ज़ज़ अशोक कुमार की कोर्ट में हुई अभियोजन की ओर से विशेष अभियोजक दिनेश पुंढीर व राजेश शर्मा ने पैरवी की अभियुक्त गैंगेस्टर ब्रह्मपाल निवासी सोहजनी जाटान थाना बाबरी ज़िले शामली का निवासी है। एम रहमान

Featured Post

मुजफ्फरनगर व शामली की युवतियां हरिद्वार के स्पा सेंटर में कर रही थी देहव्यापार

  हरिद्वार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने मंगलवार को सिडकुल स्थित पेंटागन मॉल में एक स्पा सेंटर पर छापे में देह व्यापार का खुलास...