शनिवार, 14 अक्टूबर 2023

नहाते समय यमुना में डूबे तीन युवक


शामली। शनिवार को तीन युवक यमुना में डूब गये। एक को बचा लिया गया जबकि दो लापता हैं।

सूत्रों के अनुसार अमावस्या के अवसर पर सैकड़ों लोग यमुना में स्नान कर रहे थे, इसी दौरान तीन युवक डूब गए। जिसमें से एक युवक को बचा लिया गया। उसे उपचार के लिए करनाल भिजवाया दिया गया है। यमुना नदी में स्नान करते समय विशाल पुत्र राजकुमार, अक्षय (16) पुत्र नरेश, अनिल पुत्र सियाराम निवासी धर्मपुरा डेरा पटनी परतापुर यमुना में डूब गए। परिजनों के शोर मचाने पर पास में खड़े युवक द्वारा डूबते हुए विशाल को यमुना से निकाल कर बचा लिया। जिसको उपचार के लिए करनाल अस्पताल भिजवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबे दोनों युवकों को तलाश किया लेकिन, उनका कोई पता नहीं लग सका।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मुजफ्फरनगर व शामली की युवतियां हरिद्वार के स्पा सेंटर में कर रही थी देहव्यापार

  हरिद्वार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने मंगलवार को सिडकुल स्थित पेंटागन मॉल में एक स्पा सेंटर पर छापे में देह व्यापार का खुलास...