गुरुवार, 1 जुलाई 2021

शराब ठेके पर विवाद के बाद युवक की हत्या


मुजफ्फरनगर।  भोपा में शराब के ठेके पर हुए विवाद के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के  गाँव बरूकी के निवासी मोहित पुत्र गंगाराम की निकटवर्ती गाँव गादला मे स्थित शराब ठेके पर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि वहां कुछ लोगों के साथ विवाद के बाद उसकी हत्या की गई। तीन व्यक्तियों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। बाद में पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताद के साथ मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। दूसरे आरोपियों की तलाश की जा रही है। बीती देर शाम हुई इस घटना की सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले में तहरीर दी है।

हादसे में महिला की मौत, पति गंभीर


मुज़फ्फरनगर। सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया। 

शाहपुर थाना क्षेत्र के सांझक में सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार दंपत्ति को कार में टक्कर लगने से साइकिल सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई, उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टर ने घायल पति को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने कार को हिरासत में लेकर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

रसोई गैस पर भी महंगाई का तडका, जानिए कितने बढे दाम


नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के बाद अब बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं।  आज यानी 1 जुलाई से  इंडेन के सिलेंडर भरवाने के लिए आपको 25 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। 

मई व जून में घरेलू सिलेंडर के दाम में काेई बदलाव नहीं किया गया था। अप्रैल में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की थी। आज अभी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर का दाम 834 रुपये है। दिल्ली में इस साल जनवरी में एलपीजी सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया। 15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपये कर दिए गए। मार्च में एलपीजी सिलेंडर के दाम को 819 रुपये कर दिया गया।

अखिलेश के शिक्षा गुरू को उम्मीद, एक दिन बनेंगे पीएम


इटावा. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्म दिन पर खास जश्न सपा समर्थक मना रहे हैं। उनके शैक्षिक गुरू अवध किशोर बाजपेई ने अपने शिष्य अखिलेश के 2022 मे फिर से मुख्यमंत्री बनने और आने वाले दिनों में देश का प्रधानमंत्री बनने की उम्मीद जताई है. 

इटावा के सिविल लाइन इलाके में रहने वाले अग्रेजी के प्रवक्ता पद से रिटायर अवध किशेार बाजपेई ने एक टीवी चैनल से बातचीत में भरोसा जताते हुए कहा कि उनका शिष्य अखिलेश 2022 मे एक बार फिर से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन को लेकर उनके जिले इटावा मे खासा जोश है. जगह-जगह बधाई देने से जुडे़ पोस्टर लगाए गए हैं. अवध किशोर बाजपेई इस नाम के बिना अखिलेश की कहानी नहीं सुनाई जा सकती है. इस शिक्षक ने अखिलेश की जिंदगी को अहम भूमिका निभाई है. बाजपेई भी ऐसे चंद ऐसे लोगों में हैं, जिन्हें अखिलेश सबसे अधिक पंसद करते हैं. इटावा शहर की सिविल लाइन में कचहरी रोड पर रहने वाले अवध किशोर बाजपेई कर्म क्षेत्र इंटर कालेज से रिटायर हैं.

बाजपेई बताते हैं कि वह अक्सर अखिलेश के चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ, जो धौलपुर जाकर उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी लिया करते थे. बाजपेई बताते है कि अखिलेश कक्षा सात के रहे होंगे वो शिवपाल और उनकी पत्नी धौलपुर छोड़ने के लिए गये तो अखिलेश ने ताजमहल देखने के इच्छा जताई थी. जिसकी तस्वीर आज भी सुरक्षित रखी हुई है. इसमें छोटे अखिलेश के साथ उसके चाचा शिवपाल यादव भी दिखाई दे रहे हैं. बाजपेई के पास अखिलेश यादव का वो अंर्तरदेशी पत्र आज भी यथावत रखा हुआ है, जो अखिलेश यादव ने धौलपुर से अपने शैक्षिक गुरू अवध किशोर बाजपेई को क्लास मे प्रमोशन के बाद लिखा था. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का धौलपुर राजस्थान से गहरा जुड़ाव रहा है. राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में 12वीं तक पढ़ाई के दौरान अखिलेश धौलपुर में ही रहे हैं.

भाजपा प्रेम के चलते सपा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी पार्टी से निष्कासित


लखनऊ। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी के भाजपा प्रेम के कारण राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्नाव की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी मालती रावत पार्टी से बाहर कर दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देश पर सपा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने मालती को पार्टी से बाहर करने संबंधी पत्र जारी किया। सूत्रों के अनुसार मालती रावत पर नाम वापसी के दिन भाजपा प्रदेश कार्यालय में रहने के कारण यह कार्रवाई की गई। उम्‍मीदवार को पार्टी निकालने  के बाद सपा ने जिला पंचायत अध्‍यक्ष चुनाव के बहिष्कार का भी निर्णय लिया है। गौरतलब है कि 51 सीटों वाली जिला पंचायत में सपा के समर्थन से सर्वाधिक 18 सदस्‍य जीते हैं। अब ये सदस्‍य पार्टी का फैसला आने के बाद अपने मत के बारे में निर्णय लेंगे। 

दूसरी ओर मालतीं ने कहा कि अब वह निर्दलीय उम्‍मीदवार हैं। मालती रावत कहा कि उन्‍हें इस कार्यवाही की जानकारी मिली है। उन्‍होंने कहा कि इसके बावजूद चुनाव को मैं पूरी सक्रियता से साथ लड़ूंगी। पार्टी से अब कोई लेना-देना नहीं लेकिन मैं निर्दलीय प्रत्‍याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हूं। इस सीट पर भाजपा से घोषित प्रत्याशी पूर्व एमएलसी स्व. अजीत सिंह की पत्नी शकुन सिंह हैं। उनके खिलाफ बगावत कर मैदान में उतरे प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह के दामाद अरुण सिंह भी चुनाव लड़ रहे हैं।

नहीं रहे शरद त्रिपाठी, पूर्व सांसद के निधन पर भाजपा में शोक


नई दिल्ली। संतकबीरनगर के पूर्व भारतीय जनता पार्टी सांसद शरद त्रिपाठी का गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह करीब 50 वर्ष के थे। उनके निधन पर कई भाजपा नेताओं ने शोक व्‍यक्‍त किया है।

बताया गया है कि शरद त्रिपाठी को लि‍वर सिरोसिस बीमारी के कारण कुछ दिन पहले मेदांता में भर्ती कराया गया था। पिछले दो-तीन दिन से उनकी हालात बिगड़ने पर सांसद डॉ.रमापति त्रिपाठी और पूरा परिवार गुरुग्राम चला गया था। जिला उपाध्यक्ष के मुताबिक बुधवार की रात 11 बजे शरद त्रिपाठी के निधन की सूचना यहां मिली। फिलहाल उनके रीड साहब धर्मशाला स्थित आवास पर परिवार का कोई सदस्य नहीं है लेकिन उनके समर्थक, शुभचिंतक और जानने वाले लगातार पहुंच रहे हैं।

आज का पंचांग और राशि फल: जानिए किसके लिए सफलता लाए सितारे


⛅ *दिनांक 01 जुलाई 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - ज्येष्ठ)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - सप्तमी दोपहर 02:01 तक तत्पश्चात अष्टमी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद 02 जुलाई रात्रि 03:49 तक तत्पश्चात रेवती*

⛅ *योग - सौभाग्य सुबह 10:47 तक तत्पश्चात शोभन*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:23 से शाम 04:04 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:01* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:23* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा  शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞 आज के दिन केले के वृक्ष की पूजा करें और जल चढ़ाने के बाद उसकी जड़ में एक सिक्का दबा दें इससे अत्यधिक धन लाभ होता है


🌷 *आर्थिक परेशानी रहती हो तो* 🌷

🙏🏻 *अथर्ववेद की गणेश उपनिषद के अनुसार दूर्वा ( जो गणेशजी की पूजा के काम में आता है ) उसे घी में डुबोयें .... और आहुति दें .... ये मंत्र बोलके आहुति डालें ... " ॐ गं गणपतये स्वाहा "*

🙏🏻

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷

🍝 *भोजन के बाद जूठी थाली लेकर अधिक देर तक न बैठें। न ही जूठे बर्तन देर तक सिंक में रखें।*

         🌞 *~  हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अशुद्ध आत्मा से बचने* 🌷

🐄 *गाय २४ घंटा सात्विक ओरा फेंकती | गोझरन व गोबर लेकर कभी स्नान कर लिया करो |गाय झरन जहाँ झारते वहां अशुद्ध आत्मा प्रवेश नहीं होते |*

🙏🏻 *- 


📖 *

📒 *

           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक आरम्भ

जून 28, 2021, सोमवार को 01:00 pm

पंचक अंत

जुलाई 3, 2021, शनिवार को 06:14 am

पंचक आरम्भ

जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm

पंचक अंत

जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm

एकादशी

21 जून- निर्जला एकादशी

 

 5 जुलाई- योगिनी एकादशी

 

 20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी

प्रदोष


22 जून: भौम प्रदोष


जुलाई 2021: प्रदोष व्रत


07 जुलाई: प्रदोष व्रत


21 जुलाई: प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

ज्येष्ठ पूर्णिमा जून 24, बृहस्पतिवार

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार

श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार


अमावस्या


जुलाई, 2021 में अमावस्या तीथि 09 जुलाई, सुबह 5:16 बजे - 10 जुलाई, 6:46 बजे

अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई नई खुशखबरी लेकर आएगा। यदि विद्यार्थियों ने इस समय कोई परीक्षा दी है, तो आज उसका परिणाम उन्हें प्राप्त हो सकता है अन्यथा घर और परिवार में कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आज यदि आपको अपने व्यापार के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत सोच विचार करें। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। आज आपको अक्समात धन की प्राप्ति होने से मन में प्रसन्नता रहेगी और आप कहीं अच्छा निवेश करने का भी मन बनाएंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको मेहनत करने के तुरंत लाभ की आशंका आशा नहीं रखनी है क्योंकि आज आपका किया गया परिश्रम आपको कुछ समय बाद ही फल देगा, इसीलिए आपको उसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है। घर परिवार में चल रही समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज घर का कोई सदस्य जिद पर अड़ सकता है और अपनी बात मनवा सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त होगी। यदि आज आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे भी पूरा करना पड़ सकता है। आज आप अपनी कुछ दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा कभी अपने व्यवसाय में आपको ऐसा लगेगा कि आप को लाभ मिल रहा है, लेकिन कुछ ही पल बाद आप उस से निराश हो सकते हैं। आज आपको नौकरी में भी अपने कार्य को ईमानदारी और मेहनत से पूरा करना होगा, नहीं तो आपके अधिकारियों से आपकी कहासुनी हो सकती है। आज आप अपने घर के जरूरी कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे और माता पिता के साथ कुछ महत्वपूर्ण चर्चाएं भी करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन व्यवसायी वर्ग के लिए नए कार्यों में निवेश करने के लिए दिन उत्तम रहेगा। यदि आज आपको निवेश करने का मौका मिले, तो खुलकर करें क्योंकि भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्य अपने कामों में मस्त रहेंगे। यदि आज आप किसी नई वस्तु की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं, तो उसमें आपको अपने जीवन साथी की सलाह की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में कड़ी मेहनत करके जुटना होगा तभी सफलता मिलती दिख रही है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपने किसी सरकारी विवाद को निपटाने के लिए कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय आपको कुछ थकान का अनुभव हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य भी आज आपको प्राप्त हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी सुख शांति में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आपका कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है, तो वह आज सुलझ सकता है, जिसमें आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपके कार्य करने की गति थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लायक धन कमाने में सफल रहेंगे, जिससे आपकी और आपके परिवार के सदस्यों की जरूरतें आसानी से पूरी हो जाएंगी। विद्यार्थियों को यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह आज कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने कार्यों की पूर्ति के लिए किसी व्यक्ति से मदद लेनी पड़ सकती है, लेकिन आपको भागदौड़ के बाद भी उतना फल नहीं मिलेगा, जितना अपने परिश्रम किया होगा, लेकिन आप अपने धन लाभ से संतुष्टि का अनुभव करेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों की समिति महत्वकांक्षी की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। बहन के विवाह में आ रही बाधा आज किसी परिजन के सहयोग से समाप्त होगी। आज सायंकाल का समय आप अपने माता पिता को कोई सरप्राइस दे सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज यदि आपके कार्य व्यवहार से जुड़े कुछ विवाद हैं, तो वह आज सुलझ सकते हैं। आज आप अपने व्यापार में कुछ नए प्रोजेक्ट्स को लॉन्च करेंगे, यह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक बिजनेस मे यदि आप थोड़ा सा जोखिम उठाएंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। व्यवस्था वर्ग को धन का निवेश करने से बचना होगा। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज यदि आप किसी भी निर्णय को लेंगे, तो उसमें आपका मन एकाग्र नहीं होगा, जिससे आपको परेशानी हो सकती है, लेकिन आपको अपने मन को एकाग्र करके ही निर्णय लेना होगा, तभी सफलता मिलती दिख रही है। आज आप यदि किसी की मदद के लिए आगे आएंगे, तो वह इसे आपका स्वार्थ भी समझ सकते हैं। आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह आप को नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज आपके व्यापार में आ रही बाधाओं से मन परेशान हो सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा और अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। सामाजिक कार्यों में भी आज आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आपकी किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिसमें आपको कोई विशेष सूचना प्राप्त हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपके पुराने कार्य में विलंब होगा, लेकिन धन के आमद होने से आप उसे भूल जाएंगे। आज आप अपने व्यापार में जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उन कार्य में आपको शीघ्र का ही सफलता प्राप्त होगी, जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी और आपके आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है, जिसके कारण घर परिवार के सदस्यों से आपका वाद विवाद हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी में मधुरता को बनाए रखनी होगी


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और शुभ आशीष


दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82



 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

बुधवार, 30 जून 2021

डीएम व एसएसपी से मिले नरेश टिकैत व सतेंद्र बालियान, निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग



मुजफ्फरनगर । गाजीपुर बॉर्डर पर हुए मामले और जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भकियू अध्यक्ष चौ नरेश टिकैत नेप आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव से मुलाकात कर पंचायत चुनाव निष्पक्ष ढंग से कराने की मांग की। 

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत आज डीएम व एसएसपी से मिले। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी सतेंद्र बालियान भी मीटिंग में उपस्थित रहे। 

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने जिला प्रशासन से की निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग करते हुए कहा कि चुनाव में सत्ताधारी पार्टी के षड्यंत्र से लोग नाराज हैं। चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं हो रही। 

एडीएम प्रशासन अमित कुमार भी वार्ता में उपस्थित रहे।

एक्सप्रेस वे से दिल्ली का सफर होगा महंगा, जानिए कब से लगेगा टोल

 


गाजियाबाद। दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेस वे पर सफर जल्द महंगा हो जाएगा। इससे गुजरने वाले वाहनों से अगले माह से टोल वसूला जाएगा। नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है. इस एक्‍सप्रेस-वे से रोजाना औसतन 52000 वाहन गुजर रहे हैं। इनमें से 91 फीसदी वाहनों पर फास्‍टैग लगा हुआ था। देश में पहली बार आटोमैटिक नंबर प्लेट रिकगनाइजेशन सिस्टम के जरिये टोल वसूला जाएगा। इसका ट्रायल भी पूरा हो गया है। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार जुलाई मध्‍य तक सड़क परिवहन मंत्रालय से अप्रूवल मिलने की संभावना है, जिसके बाद वाहनों से टोल लिया जाना लगेगा।

दिल्‍ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर निजामुद्दीन से मेरठ के बीच आठ स्थानों पर लगाए गए कैमरों के जरिये कंट्रोल रूम द्वारा वाहनों के नंबर प्लेट को स्कैन किया जा रहा है। एनएचएआइ द्वारा बनाए गए इस कंट्रोल रूम की विशेषता यह है कि वाहनों को बिना रोके फास्टैग के जरिये टोल टैक्स वसूला जाएगा। दिल्‍ली मेरठ एक्‍सप्रेस वे  पर प्रत्‍येक एंट्री और एग्जिट प्‍वाइंट पर कैमरे लगे हैं, जिसकी मदद से एक्‍सप्रेस वे से निकलने ही टोल चार्ज वाहन पर लगे फास्‍टैग अपने आप ही कट जाएगा. एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार एक्‍सप्रेस वे पर टोल करीब 2 रुपए प्रति किमी लिए जाने की संभावना है। जुलाई में मंत्रालय से स्‍वीकृति मिलने की संभावना है। इस तरह सारी प्रक्रिया शुरू होने में करीब दो सप्‍ताह का समय लग जाएगा। 15 जुलाई के आसपास टोल वसूलना शुरू हो सकता है।

अल्पसंख्यक युवाओं को सस्ते ब्याज पर मिलेगा कर्ज


मुजफ्फरनगर । राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एंव वित्त निगम टर्मलोन योजना के अन्तर्गत ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। 

मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने बताया कि अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम, सिख, इसाई, बौद्ध, पारसी एंव जैन) के बेराजगार युवक एंव युवतियों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एंव वित्त निगम टर्मलोन योजना के अन्तर्गत न्यूनतम रू0 1.00 लाख व अधिकतम रू0 20.00 तक की परियोजनाओं यथा एग्रीकल्चर एण्ड एलाईड, टेक्निकल ट्रेडस, स्माल बिजनेस, आर्टिजन एंव ट्रांसपोर्ट एण्ड सर्विस सेक्टर हेतु 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। इसी क्रम में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एंव वित्त निगम दिल्ली द्वारा संचालित ’नई रोशनी’, सीखों और कमाओं एंव कौशल से कुशलता’ के प्रशिक्षणार्थियों को ’’विरासत योजना’’ के अन्तर्गत दस्तकारों की नकदी जरूरतों और उपकरण/औजार/मशीनरी की खरीद के लिये रू0 10.00 लाख तक का ऋण, पुरूष दस्तकार को 5 प्रतिशत एंव महिला दस्तकार को 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जायेगा।

पात्रता की शर्ते

1-लाभार्थी अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम, सिख, इसाई, बौद्ध, पारसी एंव जैन) वर्ग का हो।

2-लाभार्थी उ0प्र0 का मूल निवासी हो। सम्बधित तहसील द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र।

3-लाभार्थी की पारिवरिक आय शहरी क्षेत्रों में रू0 1,20,000/-व ग्रामीण क्षेत्रों में रू0 98000/-वार्षिक से अधिक न हो । सम्बधित तहसील द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र

4-लाभार्थी का योजना के संचालन एंव राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एंव वित्त निगम के ऋण की वापसी हेतु आधार सीडेड बैंक एकाउन्ट होना आवश्यक है।

5-आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक हो।

6-निगम की मार्जिन मनी/टर्मलोन योजना में इससे पूर्व लाभ प्राप्त कर चुके व्यक्ति इसके पात्र नही होंगे।

7-शैक्षिक/तकनीकी योग्यता का प्रमाण पत्र।

8-रू0 10/- के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र।

  अतः इच्छुक युवक/युवतियां किसी भी कार्यदिवस में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी 309 तृतीय तल विकास भवन मुजफ्फरनगर के कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर समस्त औपचारिकताओं सहित अन्तिम तिथि 20 जुलाई 2021 तक जमा करा दें। अन्तिम तिथि के उपरान्त कोई आवेदन पत्र स्वीकार नही किया जायेगा।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...