सोमवार, 28 दिसंबर 2020

प्रतिक्रिया : सपा के महानगर अध्यक्ष के ब्यान पर सपा और भाजपा के जिलाध्यक्ष क्या बोले

 मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष कलीम सिद्दीकी के बयान को जहां समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बचकाना बताया है वही भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला का कहना है कि भाजपा को किसी की सलाह की जरूरत नहीं है और पार्टी अपने आप में केंद्र और प्रदेश में दोनों स्थानों पर सरकार बनाने में सक्षम है। 

सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी का एक बयान पिछले दिनों वायरल हो रहा है। इसमें अलीम सिद्दीकी ने कैमरे में भाजपा तथा प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की बात कही है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह नेता अभी राजनीति में बच्चे हैं और उन्हें नहीं पता कि उन्हें क्या कहना चाहिए क्या नहीं। दूसरी ओर भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने इस मामले को लेकर अपने बयान में कहा कि भाजपा को किसी किसी की सलाह की जरूरत नहीं है। भाजपा केंद्र और प्रदेश दोनों स्थानों पर मजबूती से अपनी सरकार बनाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि भाजपा पर सांप्रदायिकता का आरोप लगाना गलत है क्योंकि भाजपा की तमाम नीतियां सभी लोगों के लिए हैं और सभी लोगों को इसका लाभ मिल रहा है



गाँधी कॉलोनी में आज 4 बजे तक रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

 मुजफ्फरनगर l गांधी कॉलोनी में आज सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी l 

बताया जा रहा है कि विद्युत आपूर्ति लाइन में सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक गांधी कॉलोनी बिजली घर से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी l


देर रात जनपद में पहुंचे नोडल अधिकारी बी के मौर्या

 मुजफ्फरनगर l सरकार द्वारा किसानों के आंदोलन को मददेनजर रखते हुए सभी जिलों में नोडल अधिकारी बनाएं गए हैं, मुज़फ्फरनगर के नोडल पुलिस अधिकारी के रूप में बी के मौर्या


बनाऐ गए हैं जो पूर्व में मुज़फ्फरनगर के एस एस पी रह चुके हैं तथा ईमानदार एवं निष्पक्ष अधिकारी के रूप में अपनी पहचान रखते हैं, जिले में इनका कार्यकाल सराहनीय एवं प्रशंसनीय रहा था l आशा एवं विश्वास है कि अब वे इस जिम्मेदारी को भी बखूबी निभायेंगे l देर रात्रि वे जनपद में पधारे है l

मुजफ्फरनगर के सपा महानगर अध्यक्ष भी चाहते हैं कि केंद्र में बने मोदी सरकार, देखें वीडियो

 मुजफ्फरनगर l उत्तर प्रदेश में भले ही सपा को भाजपा की मजबूूूत विपक्षी पार्टी के रूप में माना जाता हो मगर इन पिछले लगभग 7 सालों में सपा नेेेता उत्तर प्रदेश में सत्ता् का सुख भोगने को लालायित हो रहे है कि उन्हें कब कहां क्या कहना है यह भी भूलते जा रहे हैं l इसी को लेकर मुजफ्फरनगर में एक सपा नेता का चौंकाने वाला बयान सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है l जिसमें यह सपा नेता एक किसान चौपाल में पब्लिक केेेे सामने यह कहता नजर आ रहा है कि केंद्र् में मोदी की सरकार बनवा दे मगर यूूपी में अखिलेश यादव की सरकार बननी चाहिए दरअसल यह बयान मुजफ्फरनगर के सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी के है जो समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित एक किसान चौपाल में बोलतेे नजर आ रहे हैं जिसमें कह रहे हैं कि सांप्रदायिकता हमें भी छोड़नी पड़ेगी और उन्हें भी छोड़नी पड़ेगी अब तो जनता के बीच जाकर यह कहो कि चलो केंद्र में मोदी की ही सरकार बनवा लो मगर उत्तर प्रदेश में अखिलेश की सरकार बननी चाहिए उन्होंने मीडिया पर भी निशाना सादा उनका कहना है कि सपा सरकार के दौरान मीडिया ने यह गलत खबर फैला दी थी कि केवल कब्रिस्तान की चारदीवारी हुई है श्मशान कि नहीं और ईद पर बिजली आती है दिवाली पर नहीं सपा नेता अलीम सिद्दीकी का यह बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि सपा नेता बयान सुनकर लोग यही अंदाजा लगा रहे है कि .. कहीं सपा का भाजपा से गठबंधन तो नहीं हो गया l


आज का पंचांग और राशिफल 28 दिसंबर 2020

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 28 दिसम्बर 2020*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - मार्गशीर्ष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि -  चतुर्दशी पूर्ण रात्रि तक*

⛅ *नक्षत्र - रोहिणी शाम 03:40 तक तत्पश्चात मॄगशिरा*

⛅ *योग - शुभ शाम 04:18 तक तत्पश्चात शुक्ल*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:36 से सुबह 09:58 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:15* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:04* 

(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे जिलेवार अंतर संभव है)

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - चतुर्दशी वृद्धि तिथि*

 💥 *विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *ससुराल में तकलीफ़ हो तो* 🌷

👩🏻 *सुहागन देवियाँ को अगर ससुराल में बहुत कष्ट है .... अपनी शुभ मनोकामनाएं पूरी न होने की पीड़ा है, उनके लिए महर्षि अंगीरा के बताये अनुसार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को माँ पार्वती का स्मरण करते हुए उनको मन ही मन प्रणाम करें .... " हे माँ मैं अपने घर में सुख ... शांति ... और समृद्धि की वृद्धि हेतु ये व्रत कर रही हूँ "... सुबह ये संकल्प करें और ११ मंत्र से माँ पार्वती को प्रणाम करें ....*

🌷 *ॐ पार्वतये नमः*

🌷 *ॐ हेमवत्ये नमः*

🌷 *ॐ अम्बिकाय नमः*

🌷 *ॐ गिरीश वल्लभाय नमः*

🌷 *ॐ गंभीर नाभ्ये नमः* 

🌷 *ॐ अपर्नाये नमः*

🌷 *ॐ महादेव्यै नमः*

🌷 *ॐ कंठ कामिन्ये नमः*

🌷 *ॐ क्षण मुखाये नमः*

🌷 *ॐ लोक मोहिन्ये नमः* 

🌷 *ॐ मेनका कुक्षी रत्नाये नमः* 

🙏🏻 *ये 11 नाम कम से कम एक बार तो बोल ही लेना, ज्यादा भी बोल सकतें है । जो बहने ये न कर पायें तो उनकी ओर से घर का कोई भी ब्यक्ति उसके लिए कर सकता है  और प्रार्थनाा  करे की इसका पुण्य उन्हें पहुंचे उनके घर में भी सुख शांति बनी रहे ।*

💥 *विशेष - 29 दिसम्बर 2020 मंगलवार को सुबह 07:55 से 30 दिसम्बर, बुधवार को सुबह 08:57 तक मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है ।*

🙏🏻 *

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *बलवर्धक* 🌷

➡ *२ से ४ ग्राम शतावरी का चूर्ण गर्म दूध के साथ ३ माह तक सेवन करें इससे शरीर में बल आता है, साथ ही नेत्र ज्योति भी बढ़ती है*

🙏🏻

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *सुबह उठते वक्त* 🌷

🌞 *सुबह उठकर जो " ॐ ब्रह्मणे नमः " " ॐ ब्रह्मणे नमः" गुरु साक्षात् ब्रह्म स्वरुप है | गुरु का स्मरण करते हुए " ॐ ब्रह्मणे नमः " ऐसा जो मन में बोलता है, और वंदन करता है वो समस्त तीर्थो में स्नान करने और समस्त यज्ञो में भाग लेने का पुण्य प्राप्त करता है |*

🙏🏻 *🙏

पंचक

15 जनवरी सायं 5.04 बजे से 20 जनवरी दोपहर 12.37 बजे तक

12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक

दिसंबर 2020 त्यौहार

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत



मेष 

आज का दिनमान आपके लिए अनुकूल रहेगा। खर्चों में कमी आने से और इनकम बढ़िया होने से आज आप बैंक बैलेंस बढ़ा पाएंगे। काम के सिलसिले में भी दिनमान आपके हक में नतीजे लेकर आएगा और आप काफी मजबूत होंगे। पारिवारिक सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप खुद के अंदर अच्छा कॉन्फिडेंस महसूस करेंगे। सेहत भी मजबूत रहेगी लेकिन खाने पीने पर ध्यान दें, उसकी वजह से सेहत डगमगा सकती है और पेट बिगड़ सकता है।

वृष 

ग्रहों की स्थिति इशारा करती है कि आज आप खुद पर भरोसा करके अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नया सोचेंगे। भाग्य भी आज आपके साथ रहेगा, जिससे कामों में सफलता जरूर मिलेगी। आप के खर्चे थोड़े से रहेंगे लेकिन चिंता नहीं होगी। आज आप काफी चिंताओं से बाहर निकलेंगे और जीवन को एक सही तरीके से देख पाएंगे। निजी जीवन खुशी देने वाला साबित होगा और जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी। आज आप कोई नया मोबाइल खरीद सकते हैं।

मिथुन 

आज ग्रहों की स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए थोड़ी सी सावधानी रखें। अपना पैसा किसी को उधार ना दें और खर्चों पर ध्यान दें। निजी जीवन में जरूर सुख रहेंगे और काम के सिलसिले में आपको कुछ लोगों पर निर्भरता रखनी पड़ेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है और आपके विरोधी भी आज मजबूत स्थिति में नजर आएंगे, इसलिए सावधानी से दिन व्यतीत करें।


कर्क 

आज का दिनमान आपके हक में फैसला सुनाएगा। आपकी आमदनी अच्छी स्थिति में होगी, जो आपके मन में हर्ष की भावना देगी। निजी जीवन में भी दिन खुशियों से भरा रहेगा और अपने प्रिय से दिल की बातें करने में मजा आएगा। जीवनसाथी भी आज आपके बिजनेस में कोई बड़ा योगदान दे सकते हैं। नौकरीपेशा हों या बिजनेस करने वाले, आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा और काम से संबंधित अच्छे नतीजे आपके हाथ लगेंगे। सेहत भी मजबूत नजर आएगी।


सिंह 

ग्रहों की स्थिति कार्य क्षेत्र में आज आपको मजबूती देगी। आप अपनी बुद्धि का पूरा इस्तेमाल करेंगे और मुश्किल से मुश्किल काम को भी आज बेहद आसानी से करने में आपको सफलता मिलेगी, जिससे आपको आज काफी तारीफ भी मिल सकती है। अपने घर से आज कुछ दूरी बनाकर रखेंगे क्योंकि आपका मन घर पर थोड़ा कम लगेगा। निजी जीवन में दिनमान बेहद अनुकूल है और आपको अपने परिवार के लोगों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी, जिससे आप सफल होंगे।


कन्या 

आज भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा, जिससे आपके काम बनते चले जाएंगे। सेहत भी पूरा साथ देगी और घर के लोग भी आपके सपोर्ट में रहेंगे। आज परिवार में लोगों की अच्छी सेहत रहेगी, जिससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। परिवार के छोटे सदस्यों से कुछ कहासुनी हो सकती हैं। आज किसी दोस्त से झगड़ा हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें। इनकम अच्छी रहेगी, जिससे आपके हाथ मजबूत रहेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन आप को सफल बनाएगा।


तुला 

जीवन में बैलेंस पर ध्यान देने वाले आप आज कुछ बैलेंस से बाहर नजर आएंगे। सेहत में गिरावट आ सकती है। मौसम की सर्द हवाएं आपको बीमार बना सकती हैं। सावधान रहें। सेहत के अलावा जो मोर्चा सबसे अधिक ध्यान देने वाला होगा। आपकी आर्थिक स्थिति आज धन हानि के योग बन सकते हैं, इसलिए बेहद सावधान रहें। किसी को भी पैसा ना दें और निवेश करने से भी बचें। बिजनेस करने के लिए दिन बेहद अच्छा है। बिजनेस में अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग भी अपने काम में खुशनजर आएंगे निजी जीवन खुशनुमा होगा।


वृश्चिक 

आज आप मन ही मन खुश नजर आएंगे और निजी जीवन में इतनी प्रसन्नता होगी कि कोई ना कोई गाना गुनगुनाते नजर आएंगे। काफी रोमांटिक भी महसूस करेंगे और आपके अंदर की कोई कल आज बाहर नजर आएगी। गृहस्थ जीवन बेहद खुशनुमा रहेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज अपने रिश्ते में काफी खुश नजर आएंगे। आज सुदूर यात्रा के योग बनेंगे।


धनु 

आज का दिनमान आपके लिए थोड़ा कमजोर ही रहेगा, इसलिए ज्यादा हाथ पाव ना मारे और सामान्य जीवन व्यतीत करें। अपने अंदर किसी बात को लेकर ईगो न पालें क्योंकि यह इंसान की सबसे बड़ी दुश्मन है। गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। खर्चे भी आज आसमान छू सकते हैं और इनकम बेहद सामान्य रहेगी, इसलिए थोड़ी सावधानी रखें और अपने धन का सदुपयोग करने पर जोर डालें। आज किसी कंपटीशन में सफलता मिल सकती है। आज आप लीक से हटकर कुछ करना पसंद करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे।


मकर 

आज मन गुनगुनाने का करेगा और चेहरे पर हल्की मुस्कान दिखाई देगी। आज आप काफी खुश नजर आएंगे। अपने प्रिय से आप दिल की बात कहेंगे और उनसे आपके मन की कोई बात छुपी नहीं रहेगी। इनकम भी आज मजबूत रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आज आप सफलता अर्जित करेंगे। हल्के खर्चों के बावजूद आज का दिन मान आपके लिए काफी सफलता दायक साबित होगा। आपकी शादीशुदा जिंदगी आपको सुख देगी और संतान को लेकर भी आज आप काफी संतुष्ट नजर आएंगे।


कुंभ 

मानसिक तनाव से अगर दूर रह पाए, तो आज का दिन आपको बहुत कुछ प्रदान करेगा। इनकम तो बढ़ेगी ही कहीं से रुका हुआ पैसा भी वापस लौट आएगा। आज धार्मिक कामों में भी मन लगेगा। पूजा-पाठ के लोगों के भले के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। सेहत आपकी ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन चोट ना लगे। इसका ध्यान रखें। आपके अंदर कॉन्फिडेंस जबरदस्त होगा। बिजनेस में उत्तम सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर किसी से झगड़ा ना करें। प्रेम जीवन में खुशी नजर आएगी।


मीन 

आज का दिन ट्रेवलिंग के नाम हो सकता है। दोस्तों या ऑफिस के काम से बाहर घूमने जा सकते हैं। खर्चे ठीक-ठाक रहेंगे, लेकिन इनकम बेहद अच्छी रहेगी। आज आपको कार्यस्थल पर कोई बड़े प्रमोशन की बात हो सकती है या फिर आपको गवर्नमेंट से भी कोई बड़ा बेनिफिट मिल सकता है। भाग्य की सफलता आपको आगे बढ़ने के पूरे मौके देगी, जिससे पैसा भी आपके हाथ में आ जा सकता है। सेहत अनुकूल रहेगी और आप खुश नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए आज आप कुछ और भी करने की कोशिश करेंगे। निजी जीवन खुशनुमा रहेगा।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10  होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।



आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।  




 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 


  

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी

रविवार, 27 दिसंबर 2020

ककरौली थाना क्षेत्र में खेत से सूखी लकड़ी उठाने पर समुदाय विशेष के युवक ने किया दलित महिला पर फावड़े से वार, गंभीर

 मुजफ्फरनगर l गन्ना छीलने गई दलित महिला के साथ खेत से सूखी लकड़ी उठाने के आरोप में मारपीट की गई l जिसके बाद समुदाय विशेष के युवक ने महिला पर फावड़े से वार कर दिया l 


मिली जानकारी के अनुसार ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चोरावाला निवासी 35 वर्षीय दलित महिला गांव के ही विशेष समुदाय के खेत में गन्ना छीलने के लिए गई हुई थी l गन्ना छीलने के बाद उधर से गुजर रही महिला खेत में पड़ी सूखी लकड़ियां ले जाने लगी तभी खेत के मालिक के लड़के दानिश ने उन्हें रोका जिसके बाद दोनों में कहासुनी हुई गुस्से में आए दानिश ने महिला पर फावड़े से वार कर दिया l महिला को गंभीर हालत में भोपा सीएचसी ले जाया गया इसके बाद उसे जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया l ककरौली थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया है कि पीड़ित के तरफ से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है l

बुखार और फेफड़ों में इन्फेक्शन के बाद त्रिवेंद्र रावत अस्पताल में भर्ती


 देहरादून। बुखार और फेफड़ों में संक्रमण के चलते कोरोना पॉजिटिव मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सूत्रों के अनुसार उनको हल्का बुखार है और फेफड़ों में हल्का संक्रमण मिला है। विशेषज्ञों डाक्टरों की टीम ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री बेटी और पत्नी के साथ कई दिनों पहले कोरोना संक्रमित पाये गये थे। रविवार देर शाम हल्के बुखार की शिकायत पर उन्हें अस्पताल लाया गया।

यहां पर उनकी सीटी स्कैन जांच की गई तो उसमें उनके फेफड़ों में हल्का संक्रमण पाया गया है। जिसके बाद डाक्टरों ने उन्हें भर्ती की सलाह दी। उन्हें वीआईपी वार्ड में भर्ती कर रेमडीसिविर थैरेपी शुरू कर दी है।

राकेश टिकैत को लेकर ट्विटर वार के बीच कथित पत्नी के विवादित वीडियो पर माहौल गर्म

 


नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के एक बयान को लेकर उनकी सफाई के बावजूद ट्विटर पर विवाद छिड़ गया है। दूसरी ओर कथित रूप से उनकी पत्नी बताते हुए एक महिला का बयान सोशल मीडिया पर आ रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की गई है। 

सिंघु बॉर्डर पर जमे किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने मंदिरों और पुजारियों के लिए कुछ बातें कहीं जिनसे नाराज लोग ट्विटर पर #राकेश_टिकैत_को_गिरफ्तार_करो ट्रेंड करवा दिया। राकेश टिकैत पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। कोई उन्हें दोहरे विचारों का व्यक्ति कह रहा है तो कोई उन पर हिंदुओं और सिखों में फूट डालने की कोशिश करने का आरोप लगा रहा है। ट्विटर पर एक आवेदन भी वायरल हो रहा है जिसके जरिए राकेश टिकैत के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत की गई है। 

@iAnkurSingh ने राकेश टिकैत का एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि टिकैत ने मंदिरों और पंडितों का अपमान किया है। उन्होंने लिखा, "भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत मंदिरों और पंडितों के खिलाफ बोल रहे हैं कि सबका हिसाब होगा। क्या आपको लगता है कि ये सारी मांगें किसानों की हैं? असली अजेंडा नफरत को हवा देना है। जब उन्हें बेनकाब करेंगे तो वो इन नफरत फैलाने वालों को आड़ देने के लिए आपको किसी बुजुर्ग की तस्वीर दिखा देंगे।"

चार साहिबजादे और माता गुजर कौर की शहादत पर लगाया लंगर

 


मुजफ्फरनगर । पंचायती गुरुद्वारा पंचदरा समिति (रजिo)मुज़फ्फरनगर द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी माता गुजर कौर एवं चार साहिबजादो की लासानी शहीदी को समर्पित सफऱ-ऐ-शहादत सप्ताह पर आज शाम 5 बजे से शिव मूर्ति पर चाय एवं बिस्कुट,पकोडे,मट्ठी का लंगर आमजन के लिये लगाया इस मोके पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री अभिषेक सिँह जी ने पहुंचकर चार साहिबजादे एवं माता गुजर कोर जी को कोटि कोटि नमन किया ! इस मोके पर गुरु घर के सर्वोच्च सम्मान सरोपाओ से सिटी मजिस्ट्रेट एवं अन्य सेवादारो को गुरुद्वारा कैमेटी द्वारा सम्मानित किया गया !  सफऱ-ऐ-शहादत के इस कार्यक्रम मे माता गुजर कौर एवं चार साहिबजादो की लासानी शहीदी को डाक्टर प्रितपाल सिँह ,सरदार सतनाम सिँह हँसपाल ,ज्ञानी गुरुबचन सिँह बांगा,राहुल वर्मा सपा एवं व्यापारी नेता ,मास्टर विजय सिँह ,ज्ञानी सुरजीत सिँह ,सुभाष साहनी ,कपिश वाधवा,सरदार निशु सिँह बांगा,मनीष मखीजा ,केशव झांब, सेवा ज्योति फाउंडेशन चेयरमेन जगप्रीत सिँह छाबड़ा ,सरदार कुलबीर सिँह ग्रोवर ,D.M.ट्रेलर ,इशर दरबार सेवादार प्रभुदयाल सिँह मलिक , सरदार गजेंद्रपाल सिँह भाटिया ,सरदार कुलदीप सिँह भट्टी ,सरदार संता सिँह हँसपाल,आदि संगतो ने पहुंचकर सेवा करते हुये   कोटि-कोटि प्रणाम किया !

किसानों के समर्थन में पंजाब के वकील ने जहर खाकर जान दी

 बहादुरगढ़। आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में पंजाब के एक वकील ने रविवार सुबह हरियाणा के बहादुरगढ़ में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उनके पास से सुसाइड नोट के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी को लिखा एक पत्र बरामद हुआ है। जिसमें उन्होंने तीनों कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताया है और कहा है कि किसान मजदूर और आम आदमी की रोटी मत छीनिए।

टीकरी बार्डर से करीब सात किलोमीटर दूर पकौड़ा चौक के पास किसान आंदोलन में शामिल वकील अमरजीत सिंह ने जहरीला पदार्थ खा


लिया। हालत बिगड़ती देख साथी उन्हें तुरंत बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल लेकर गए। सीएमओ झज्जर डॉ. संजय दहिया ने बताया कि  बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में वे करीब नौ बजकर 22 मिनट पर पहुंचे। 

प्राथमिक दवा देने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य वकील अमरजीत सिंह अपने साथी आंदोलनकारियों के साथ नयागांव चौक के निकट धरनारत थे।

जिले में मिले 26 कोरोना पॉजिटिव


मुजफ्फरनगर। आज जिले में 26 कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए । इनमें 19 शहरी क्षेत्र से पाए गए हैं

जयंत चौधरी के जन्म दिन पर किया रक्तदान


मुज़फ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी जी के 42 वें जन्मदिवस पर किसानों के चल रहे आंदोलन को नैतिक समर्थन देते हुए युवा रालोद कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर बॉर्डर पर रक्तदान शिविर लगाया

 प्राप्त समाचार के अनुसार आज सुबह गाजीपुर बॉर्डर पर यूपी गेट के सामने जयंत चौधरी जी के 42 में जन्म दिवस के उपलक्ष में युवा रालोद कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कैंप लगाया और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर रक्तदान करके किसान आंदोलन को नैतिक समर्थन देते हुए कहा कि किसान आज सड़कों पर है और दिल्ली में बैठी सत्ता बहरी हो चुकी है किसानों के सामने अंग्रेज सल्तनत तक नहीं टिक पाई तो मोदी सरकार अपना अहंकार छोड़ दे वरना किसानों से टकराने का अंजाम बुरा होगा इस अवसर पर सुधीर भारतीय,हर्ष राठी,कृष्णपाल राठी,विदित मलिक,सार्थक लाटियान,आशीष कुमार,विकास बालियान, कुलदीप सिंह, मोंटी कादियान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

तितावी हत्याकांड में थाना प्रभारी और दरोगा लाइन हाजिर


मुजफ्फरनगर । थाना तितावी क्षेत्र के गांव खेड़ी दूधाधारी में गोलीकांड में आज एसएसपी अभिषेक कुमार यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना तितावी के ग्राम दूधाधारी में हुई घटना में बरती गयी लापरवाही के क्रम में हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक कुमैर सिंह एवं थानाध्यक्ष कपिल देव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

राकेश टिकैत को फोन पर धमकी देने वाला गिरफ्तार


नई दिल्ली । भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत को धमकी देने की मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

सर्विलांस के जरिए उसे बिहार के भागलपुर से गिरफ्तार किया गया। कल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को जान से मारने की  धमकी दी थी।

वीडीओ की हत्या पर हंगामा, एसएसपी ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश


मुजफ्फरनगर । थाना तितावी क्षेत्र के गांव खेड़ी दूधाधारी में हुए वीडीओ के मर्डर से पुलिस में हड़कंप मच गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। 

परिजनों के हंगामे के बीच तनाव के चलते जिला अस्पताल में भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ,थाना इंचार्ज कोतवाली अनिल कपरवान, थाना सिविल लाइन इंचार्ज डीके त्यागी सहित अधिकारियों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। 

 तितावी थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद स्थल पर पहुंचे एसएसपी अभिषेक यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। नाली के विवाद में पूर्व प्रधान ने गोलियां चलाई थी। घटनास्थल पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है

सूर्य का स्थान परिवर्तन जानिए किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा


एक बार फिर 28 दिसंबर 2020 की रात्रि 11:45 बजे पर सूर्य देव राशि बदलकर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वे 10 जनवरी की रात्रि 1:45 बजे तक यहीं  रहेंगे। सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन सभी राशि के लोगों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य डालेगा। जानते हैं आपके ऊपर इसका क्या प्रभाव पड़ने वाला है-


मेष राशि : आपको रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना नजर आ रही है। विशेष कामों में प्रभावशाली लोगों की मदद मिलेगी। परिवार से जुड़ा हुआ आप कोई फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है।

सिंह राशि: खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। खास लोगों से मुलाकात होने की संभावना नजर आ रही है। पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी होगी। आमदनी अच्छी रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार प्राप्त होगा।


तुला राशि : सूर्य के नक्षत्र गोचर की वजह से जीवन में बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे। कैरियर के क्षेत्र में आप लगातार तरक्की की तरफ आगे बढ़ेंगे। कार्यालय में जरुरी कामकाज आप समय पर पूरे कर सकते हैं। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। काम के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति करने में सफल हो सकते हैं।


 वृश्चिक : समय अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को साबित करने में सफल हो सकते हैं। कामकाज में मन लगेगा। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। आपके मन में नए आइडिया सकते हैं, जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वाहन सुख मिलने के योग बन रहे हैं।


कुंभ राशि : सूर्य के नक्षत्र गोचर की वजह से तरक्की के नए साधन मिलने के योग बन रहे हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आपका मन खुश रहेगा। घर में छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को भारी मात्रा में लाभ मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगीं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का शीघ्र ही प्रेम विवाह हो सकता है। कुल मिलाकर सूर्य का नक्षत्र गोचर आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।


वृषभ राशि : अपने व्यवहार पर काबू रखने की आवश्यकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आप अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कुछ कामों में दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खर्चों पर लगाम रखना होगा।


मिथुन राशि: मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने रिश्ते में कुछ नयापन महसूस हो सकता है।


कर्क राशि : कामकाज के सिलसिले में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का व्यवहार आपको काफी परेशान करेगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखना होगा अन्यथा इनकी तरफ से कष्ट का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है।



कन्या : सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। ऑफिस में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं, जिसकी वजह से आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य प्राप्त होगा। परिवार से जुड़े हुए काम के लिए थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहने की जरूरत है।



धनु राशि : दांपत्य जीवन में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय आपको थोड़ी नरमी से पेश आना होगा। कामकाज के प्रति आपको धैर्य रखना होगा। कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है परंतु काम में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने का कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है।



मकर राशि : समय मध्यम फलदाई रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विद्यार्थियों का समय मिलाजुला रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत के बल पर आप अपने करियर में सफलता हासिल करेंगे। ऑफिस के काम से आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा कष्टकारी रहेगी।


मीन राशि : समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने बचपन के दोस्त से फोन पर बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अधूरे कामों को पूरा करने पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बिजनेस में नया समझौता हो सकता है। संपत्ति बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला फैसला आप सोच-समझकर ही लीजिए।

पत्रकार ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली

 कुशीनगर । जिले में एक पत्रकार ने अपनी ही रिवाल्वर से गोली मार कर खुदकुशी कर ली। पुलिस विभाग के अफसरों ने मौके का जायजा लिया और रिवाल्वर को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। पत्रकार का शव पोस्टमार्टम हाउस भेजकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

पारिवारिक विवाद को लेकर खुदकुशी किये जाने की बात सामने आ रही है। पडरौना कोतवाली के गांव रतनवा निवासी और एक पोर्टल के पत्रकार सुनील तिवारी ने कनपटी पर रिवाल्वर सटा कर गोली मार ली। जब तक गांव के लोग और परिजन दौड़ कर वहां पहुंचे तब तक पत्रकार सुनील की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस को मौके से रिवाल्वर मिला, जिसे कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा दिया।


मेरा शहर मेरा सम्मान में प्रतिभाओं का सम्मान

 


मुजफ्फरनगर। सृजन एवं न्यू इंडिया वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा गुप्ता रिजोर्ट में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम मेरा शहर मेरा सम्मान एवं मॉडलिंग कार्यक्रम आयोजित कराया गया।  इस कार्यक्रम में बाहर से आए निर्णायक मंडल ने बच्चों की प्रतिभा का निरीक्षण किया। जिसमें निर्णायक मंडल में  रश्मि अरोरा,  सार्थक चौधरी, सपना सिंघल आदि रहे। इसी के साथ साथ मेरा शहर मेरे सम्मान में शहर के उन सभी लोगों को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में उत्तम कार्य किया और मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया इसमें सिद्धार्थ शर्मा, डॉ ए.के. त्यागी, नसीम कुरैशी,शिव सेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा, जिला प्रभारी हिन्दू युवा वाहिनी, अंकुर सैनी, मुकुल दुआ आदि सम्मिलित रहे। इनके अलावा इस कार्यक्रम में सुमित रोहल, अरविंद गुप्ता,मोंटी धीमान, संदीप जैन, काव्या शर्मा, अंकित गुप्ता, डॉक्टर प्रवेश, अजय भार्गव, अश्वनी शर्मा,  आदि रहे। मॉडलिंग के कार्यक्रम में विजेता के रूप में शिवम, जन्नत, स्फूर्ति, विभांशु, मनप्रीत, सांची, सुजीत,शिवानी, अभिषेक,तौकीर आदि रहे। इस कार्यक्रम को सक्षम बनाने में मोहित महेन्दियान, राधिका, स्तुति, अनंत, मानी, हिमांशु, अक्षय, अभिषेक शर्मा, दीप्ति, गुलशन, अभिषेक आदि रहे।

शुक्रताल में श्री राम कथा का समापन, मुरारी बापू रवाना

 मुजफ्फरनगर l तीर्थ नगरी शुक्रताल में चल रही नौ दिवसीय श्री राम कथा के समापन के बाद मोरारी बापू आज शुक्रताल से रवाना हो गएl


 बताया जा रहा है कि नौ दिवसीय श्रीराम कथा के समापन के बाद मुरारी बापू ने आज शुक्रताल से अपनी रवानगी ली

कोविड-19 वैक्सीनेशन कोल्ड चैन स्टोर का नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने किया निरीक्षण



मुजफ्फरनगर l जनपद में शासन द्वारा भेजी गई नोडल अधिकारी कंचन वर्मा द्वारा आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में कोविड-19 वैक्सीन कोल्ड चैन स्टोर का निरीक्षण किया गया इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से कोल्ड चैन स्टोर के बारे में जानकारी ली और व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया ।

जनपद मुजफ्फरनगर की नोडल अधिकारी कंचन वर्मा आज अपने जनपद के दौरे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के परिसर में बन रहे कोविड-19 वैक्सीन कोल्ड चैन स्टोर की व्यवस्थाओं को देखा अधिकारी यहां जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के साथ पहुंची थी यहां उनको अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस०के० अग्रवाल ने कोल्ड चैन कोविड-19 वैक्सीन स्टोर के बारे में विस्तार से टीकाकरण की तैयारियों के बारे में जानकारी दी ,

नोडल अधिकारी को उन्होंने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु नया कोल्ड चैन स्टोर 500 स्क्वायर फीट में बनकर तैयार है शासन से तीन नए आईएलआर रेफ्रिजरेटर 425 लीटर के प्रथम चरण के प्राप्त हो चुके हैं उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 12000 हेल्थ केयर स्टाफ का टीकाकरण होना है। जिसकी कोविड-19 पोर्टल पर डाटा अपलोड किया जा चुका है।कोविड-19 हेतु सभी वैक्सीनेटर की ट्रेनिंग पूरी कर ली गई है। कोविड-19 सीरीज 0.5 एम एल प्राप्त हो गई है जिन्हें विकासखंड स्तर तक वितरित भी कर दिया गया है । डॉ एस० के ०अग्रवाल ने नोडल अधिकारी कंचन वर्मा को बताया कि प्राप्त आई एल आर को कंपनी इंजीनियर द्वारा जल्दी इंस्टालेशन कर दिया जाएगा। उन्होंने नोडल अधिकारी को बताया कि द्वितीय चरण (सेकंड फेज) में तीन और आईएलआर प्राप्त हो जाएंगे ।उन्होनै बताया कि प्रथम फेज में हेल्थ केयर वर्कर के टीकाकरण जिसमें सरकारी एवं प्राइवेट चिकित्सक हेल्थ वर्कर सहित, आशा, ए एन एम आंगनबाड़ी कार्यकत्री हेतु 120 सत्रों की कार्य योजना तैयार की जा रही है जिसमें प्रतिदिन 40 सत्र पर टीकाकरण किया जाएगा प्रत्येक सत्र पर 100 लाभार्थी का टीकाकरण किया जाएगा ।

नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की कोल्ड स्टोर व वैक्सीनेशन हेतु की जा रही तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया इस दौरान नोडल अधिकारी कंचन वर्मा के साथ सीडीओ आलोक यादव ,एडीएम अमित कुमार सिंह व अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सदर बाजार में दिवार को लेकर खूनी संघर्ष

 मुजफ्फरनगर l सदर बाजार में रेडीमेड व्यापारियों में दीवार के विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक व्यापारी ने दूसरा व्यापारी को ईट मारकर लहूलुहान कर दिया l


 मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सदर बाजार स्थित रेडीमेड मार्केट में रेडीमेड के व्यापारियों में विवाद को लेकर झगड़ा हुआ l जिसमें एक व्यापारी ने दूसरे व्यापारी को घायल कर दिया l जिसकी सूचना पुलिस की 112 को दी गई l मौके पर पहुंचे 112 की गाड़ी ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया तथा आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की l

तितावी में खूनी संघर्ष में युवक की मौत


 मुजफ्फरनगर । थाना तितावी क्षेत्र के गांव खेड़ी दूधाधारी में दो पक्षों में संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। गंभीर घायल घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया।  डॉक्टरों ने अर्जुन पुत्र देवेंद्र को किया मृतक घोषित कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। वहां मौजूद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तनाव के कारण फोर्स तैनात कर दी गई है।मृतक 22 वर्षीय अर्जुन पुत्र देवेंद्र देशवाल बघरा ब्लॉक में वीडीओ के पद पर तैनात थे। परिजनों का आरोप वर्तमान प्रधान ओर उसके बेटों पर गोली चलाने कि आरोप है। नाले के विवाद में यह संघर्ष हुआ। वहीं मृतक का भाई इंदु देशवाल भी गोली बारी में गम्भीर घायल हुआ है।



एसएसपी अभिषेक यादव ने किया मंडी कोतवाली का निरीक्षण


मुजफ्फरनगर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा आज थाना नई मंडी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान  थाना कार्यालय, महिला हैल्प डेस्क, बैरक, हवालात, मालगृह एवं परिसर  की साफ-सफाई एवं स्थिति का जायजा लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने पर नियुक्त सभी अधिकारियों व कर्मी गण से वार्ता की गयी एवं उनकी समस्या को जानकर समस्या के तत्काल निस्तारण तथा साथ ही साथ निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश  निर्गत किये गए ।

नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने की धान खरीद व्यवस्था की समीक्षा


मुजफ्फरनगर । जिले की नोडल अधिकारी प्रभारी कंचन वर्मा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। जहां पर उनका जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक कुमार यादव सीडीओ आलोक यादव व एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह ने फूल देकर स्वागत किया l इसके बाद नोडल अधिकारी कचहरी परिसर में बने लोकवाणी सभागार में शासन से नामित नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे सहित जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। नोडल अधिकारी कंचन वर्मा के द्वारा अधिकारियों को आदेश दिए कि वह धान की फसल की खरीदारी के लिए बनाए गए क्रय केंद्र पर जाकर निरीक्षण करें एवं किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का तुरंत ही निस्तारण करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश है कि धान की फसल की बिक्री को लेकर किसी भी तरह की किसानों को समस्याएं नहीं आनी चाहिए। बैठक में नोडल अधिकारी कंचन वर्मा,जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे,सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम फाइनेंस आलोक कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, जिला गन्ना अधिकारी डीके द्विवेदी, डिप्टी डायरेक्टर कृषि अधिकारी जसवीर तेवतिया, एसडीएम सदर दीपक कुमार,एसडीएम खतौली इंद्र कुमार द्विवेदी,एसडीएम कमलजीत कौर सहित जनपद के एफसीसीआई विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

वैश्य समाज की 16 बीघा भूमि कब्जा मुक्त होने पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का जताया आभार

 मुजफ्फरनगर । शहर में मेरठ रोड पर वैश्य समाज की सतियान की करीब 16 बीघा भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई संपन्न होने पर वैश्य समाज ने प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल का आभार जताया है। 

ढाई दशक बाद पूर्व बसपा सांसद कादिर राना, पूर्व विधायक नूरसलीम राना, पूर्व विधायक शाहनवाज राना आदि का राना हाउस में निवास के पास स्थित इस भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने बताया कि राजस्व रिकार्ड में खसरा नंबर 1450 में तालाब व सती वैश्यान की जमीन दर्ज है तथा खसरा नंबर 1451 में दस मीटर चौड़ा रास्ता दर्ज है। तालाब की जमीन को फसली वर्ष 1359 में चकबंदी के दौरान सती वैश्यान की जमीन में दर्ज किया गया था। राना परिवार ने अपनी कोठी के रास्ते के लिए जीटी रोड से सूजडू जाने वाले डेढ़ सौ मीटर मार्ग पर कब्जा करके तालाब साइड में दीवार कर रास्ता बंद कर रखा था। इसके साथ ही सती वैश्यान की 620 मीटर जमीन पर भी अवैध कब्जा कर रखा था। एसडीएम ने बताया कि शनिवार को सती वैश्यान की जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया है। इससे पहले तालाब के पास की दीवार को तुड़वा कर और पेड़ कटवा कर सुजडू को जाने वाले रास्ते को भी खुलवा दिया है। इस कार्रवाई के दौरान कानूनगो रामनारायण, लेखपाल शैलेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि करीब ढाई दशक से यह कब्जा था।

मेरठ रोड पर सती वैश्यान की करीब 16 बीघा जमीन राजस्व रिकार्ड में दर्ज है, जिसमें तालाब भी है। खाली पड़ी इस जमीन पर कब्जा होने की शिकायत कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को मिली थी, जिस पर उन्होंने जिला प्रशासन को पत्र लिख कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने को कहा था।

सती वैश्यान की भूमि कब्जा मुक्त कराने पर वैश्य कुटुम्ब ने किया मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को आभार व्यक्त, पूर्व में संग़ठन द्वारा कई बार खाली कराने की मांग की गई थी। 

प्रदेश में वैश्य समाज की प्रमुख संस्था श्री वैश्य कुटुम्ब सेवा समिति (रजि.) ने गत दिवस मेरठ रोड स्थित सती वैश्यान की भूमि को प्रशाशनिक कार्यवाही द्वारा मुक्त किये जाने पर जनपद के प्रत्येक वैश्य को बधाई दी ।  ये भूमि लगभग 25 साल से कुछ सशक्त हातो में कब्जे में थी । ज़िला अध्यक्ष व भाजपा नेता पवन सिंघल ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को आभार दिया । वैश्य कुटुम्ब द्वारा इसके लिए हर संभव सहयोग का आस्वाशन दिया गया था । ज्ञात रहे मंत्री कपिलदेव ने  मुख्यमंत्री को गत दिनों इससे अवगत कराया था ।स


भी पदाधिकारियों ने महावीर चौक कार्यालय पर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी ।

खुशी कार्यक्रम में महामंत्री नरेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष डॉ. सुधीर कंसल, सौरभ मित्तल, अंकुर जैन, आदित्य जैन, हर्ष गोयल, रोहित गुप्ता, काशिश गोयल, शुभम तायल, स्पर्श गोयल, आदित्य अग्रवाल, नेहा गोयल, नवनीत गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।

राकेश टिकैत अपने ब्यान पर क्या बोले देखे वीडियो


 गाजियाबाद । पलवल में दिए गए बयान पर राकेश टिकैत ने सफाई देते हुए कहा कि उनका बयान किसी विशेष जाति के खिलाफ नहीं था और ब्राह्मण उनके लिए सम्मानित हैं। उन्होंने सिर्फ मंदिरों से किसानों के लिए भंडारे लगाने की अपील की है। लेकिन किसी को ठेस पहुंची है तो मैं फिर भी क्षमा चाहता हूं।

गढ़ी बिजली घर के निकम्मे पन के कारण विद्युत आपूर्ति हुई गुल

 मुजफ्फरनगर l ग्राम सरवट के गढ़ी बिजली घर में कर्मचारियों के हालात यह है कि रात 2:00 बजे से गई हुई विद्युत सप्लाई को दोपहर 12:00 बजे तक चालू नहीं कर पाए l जिसके चलते क्षेत्रवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है l 

विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा लापरवाही की पराकाष्ठा को पार कर दिया है l ना तो किसी का फोन उठाना और ना ही रात 2:00 बजे से गई हुई विद्युत सप्लाई को दोपहर 12:00 बजे तक चालू कर पाए हैं l


जानसठ थाना क्षेत्र से यूपी एसटीएफ एवं फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने किए 2 शूटर गिरफ्तार

 लखनऊ l यूपी एसटीएफ और फरीदाबाद क्राइम ब्रांच द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र से मनोज भाटी हत्याकांड के दो शार्प शूटरो को गिरफ्तार किया है l

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र से यूपी एसटीएफ एवं फरीदाबाद क्राइम ब्रांच के संयुक्त अभियान में मनोज भाटी हत्याकांड के आरोपी शार्प शूटर आर्यन खान और अजय फौजी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई l


वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखना पडेगा महंगा, होंगे सीज


 लखनऊ । उत्तर प्रदेश में वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखना अब भारी पडेगा। 

सडकों पर दौडते कार-बाइक, बस-ट्रक ही नहीं ट्रैक्टर और ई-रिक्शा तक पर 'ब्राह्मण', 'क्षत्रिय', 'जाट', 'यादव', 'मुगल', 'कुरेशी' लिखा हुआ दिख जाता है। मुंबई के उपनगर कल्याण के रहने वाले शिक्षक हर्षल प्रभु ने प्रधानमंत्री का ध्यान इस तरफ दिलाया। उन्होंने आईजीआरएस पर पीएम मोदी से शिकायत की। लिखा कि उप्र व कुछ अन्य राज्यों में वाहनों पर जाति लिखकर लोग गर्व महसूस करते हैं। इससे सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचता है। यह कानून के खिलाफ है। 

भारत वैसे भी जाति आधारित अपराधों के प्रति संवेदनशील है। इस पर तुरंत रोक लगानी चाहिए। पीएमओ ने यह शिकायत उप्र भेजी। इस पर अपर परिवहन आयुक्त मुकेश चंद्र ने ऐसे वाहनों के खिलाफ तुरंत अभियान चलाने का आदेश दिया है। उन्होंने सभी आरटीओ से कहा है कि 'जाति' चाहे वाहन पर लिखी हो या नंबर प्लेट पर, ऐसे वाहनों को तुरंत सीज करें।

स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है शंख


शंख का नाम लेते ही मन में पूजा - और भक्ति की भावना आ जाती है ......

आइये जाने शंख का स्वास्थय में, धर्म में, ज्योतिष में उपयोग . . .

*शंख का स्वस्थ्य में महत्व :*

१ : ~ शंख की आकृति और पृथ्वी की संरचना समान है नासा के अनुसार - शंख बजाने से खगोलीय ऊर्जा का उत्सर्जन होता है जो जीवाणु का नाश कर लोगो को ऊर्जा व् शक्ति का संचार करता है ......

२ : ~ शंख में १००% कैल्शियम है इसमें रात

को पानी भर के पीने से कैल्शियम की पूर्ति

होती है ......

३ : ~ शंख बजाने से योग की तीन क्रियाएं एक साथ होती है - कुम्भक, रेचक, प्राणायाम ......

४ : ~ शंख बजाने से हृदयाघात, रक्तचाप की अनियमितता, दमा, मंदाग्नि में लाभ होता है ......

५ : ~ शंख बजाने से फेफड़े पुष्ट होते है ......

६ : ~ शंख में पानी रख कर पीने से मनोरोगी को लाभ होता है उत्तेजना काम होती है ......

७ : ~ शंख की ध्वनि से दिमाग व् स्नायु तंत्र सक्रिय

रहता है ......


*शंख का धार्मिक महत्व : ~*


८ : ~ दक्षिणावर्ती शंख को लक्ष्मी स्वरुप कहा जाता है इसके बिना लक्ष्मी जी की आराधना पूरी नहीं मानी

जाती है ......

९ : ~ समुन्द्र मंथन के दौरान १४ रत्नो में से ये एक रत्न है, सुख - सौभाग्य की वृद्धि के लिए इसे अपने घर में स्थापित करे ......

१० : ~ शंख में दूध भर कर रुद्राभिषेक करने से समस्त पापो का नाश होता है ......

११ : ~ घर में शंख बजाने से नकारात्मक ऊर्जा का व् अतृप्त आत्माओ का वास नहीं होता ......

१२ : ~ दक्षिणावर्ती शंख से पितरो का तर्पण करने से पितरो की शांति होती है ......

१३ : ~ शंख से स्फटिक के श्री यन्त्र अभिषेक करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है .....


*शंख का ज्योतिष में महत्व :*


१४ : ~ सोमवार को शंख में दूध भर कर शिव जी को चढाने से चन्द्रमा ठीक होता है ......

१५ : ~ मंगलवार को शंख बजा कर सुन्दर काण्ड पढ़ने से मंगल का कुप्रभाव काम होता है ......

१६ : ~ शंख में चावल भर के रखे और लाल कपडे में लपेट कर तिजोरी में रखें माँ अन्नपूर्णा की कृपा बानी रहती है ......

१७ : ~ बुधवार को शालिग्राम जी को शंख में जल व तुलसा जी डाल कर अभिषेक करने से बुध ग्रह ठीक होता है ......

१८ : ~ शंख को केसर से तिलक कर पूजा करने से

भगवन विष्णु व् गुरु की प्रसन्ता मिलती है ...... !

१९ : ~ शंख सफ़ेद कपड़े में रखने से शुक्र ग्रह बलवान होता है ...... !

२० : ~ शंख में जल ड़ाल कर सूर्ये देव को अर्घ्य देने से सूर्य देव प्रस्सन होते है ...... !

२१ : ~ शंख की पूजा करने से ऐश्वर्ये प्राप्त होता है ...🚩🚩🚩🚩🚩🚩

आज का पंचांग एवँ राशिफल 27 दिसम्बर 2020

 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~

⛅ *दिनांक 27 दिसम्बर 2020


*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - मार्गशीर्ष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - त्रयोदशी 28 दिसम्बर प्रातः 06:20 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका सुबह 01:19 तक तत्पश्चात रोहिणी*

⛅ *योग - साध्य शाम 04:01 तक तत्पश्चात शुभ*

⛅ *राहुकाल - शाम 04:44 से शाम 06:06 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:15* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:04* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत*

 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाना नही होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *पिशाच मोचिनी तिथि (श्राद्ध)* 🌷

➡ *पिशाचमोचन श्राद्ध तिथिः मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्दशी जो इस वर्ष 28 दिसम्बर 2020 सोमवार को प्रातः 06:21 से 29 दिसम्बर, मंगलवार को सुबह 07:54 तक मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्दशी है।*

🙏🏻 *इस दिन प्रेत योनि को प्राप्त जीवों (पूर्वजों) के निमित्त तर्पण आदि करने से उनकी सदगति होती है |जिनके घर-परिवार, आस-पडोस या परिचय में किसी की अकाल मृत्यु हुई हो या कोई भूत-प्रेत अथवा पितृबाधा से पीड़ित हो, वे पिशाच मोचिनी तिथि को उनकी सदगति, आत्मशांति और मुक्ति के लिए संकल्प करके श्राद्ध - तर्पण अवश्य करें | भूत-प्रेतादि से ग्रस्त व्यक्ति इसे अवश्य करें |*

➡ *विधिः प्रातः स्नान के बाद दक्षिणमुख होकर बैठें। तिलक, आचमन आदि के बाद पीतल या ताँबे के थाल अथवा तपेली आदि मे पानी लें। उसमें दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, कुम -कुम, अक्षत, तिल, कुश मिलाकर रखें। हाथ में शुद्ध जल लेकर संकल्प करें कि ʹअमुक व्यक्ति (नाम) के प्रेतत्व निवारण हेतु हम आज पिशाचमोचन श्राद्ध तिथि को यह पिशाचमोचन श्राद्ध कर रहे हैं।ʹ हाथ का जल जमीन पर छोड़ दें। फिर थोड़े काले तिल अपने चारों ओर जमीन पर छिड़क दें कि भगवान विष्णु हमारे श्राद्ध की असुरों से रक्षा करें। अब अनामिका उँगली में कुश की अँगूठी पहनकर (ʹૐ अर्यमायै नमःʹ) मंत्र बोलते हुए पितृतीर्थ से 108 तर्पण करें अर्थात् थाल में से दोनों हाथों की अंजली भर-भर के पानी लें एवं दायें हाथ की तर्जनी उँगली व अँगूठे के बीच से गिरे, इस प्रकार उसी पात्र में डालते रहें। ( तर्पण पीतल या ताँबे के थाल अथवा तपेली में बनाकर रखे जल से करना है।)*

🙏🏻 *108 तर्पण हो जाने के बाद दायें हाथ में शुद्ध जल लेकर संकल्प करें कि सर्व प्रेतात्माओं की सदगति के निमित्त किया गया, यह तर्पण कार्य भगवान नारायण के श्रीचरणों में समर्पित है। फिर तनिक शांत होकर भगवद्-शांति में बैठें। बाद में तर्पण के जल को पीपल में चढ़ा दें।

              🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मार्गशीर्ष मास की शुक्ल मास चतुर्दशी* 🌷

🙏🏻 *मस्त्यपुराण कहता है कि - मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि के दिन अगर कोई शिवजी का १७ नामों से पूजन करे या वो १७ मंत्र बोलकर उनको प्रणाम करे | जो शिव है वो गुरु है और जो गुरु है वो शिव है | अपने गुरुदेव का भी स्मरण करते करते करें , तो भी उन तक पहुँच जाता है | और ज्यादा किसी को समस्या है वो विशेष रूप से, १७ नाम मस्त्यपुराण में बताया है | उसी दिन खास महिमा है उसकी, मार्गशीर्ष मास के बारे में जानते होंगे, जो भगवत गीता पाठ करते हैं | तो भगवान ने गीता के १० वे अध्याय में कहाँ है – ‘मासा नाम मार्गशीर्षोंहम’ की जो मार्गशीर्ष मास में भगवान ने अपनी विभूति बताया और उसमे शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी |*

👉🏻 *१७ नाम इस प्रकार* 👈🏻

🌷 १) *ॐ शिवाय नम:*

🌷 २) *ॐ सर्वात्मने नम:* 

🌷 ३) *ॐ त्रिनेत्राय नम:* 

🌷 ४) *ॐ हराय नम:*

🌷 ५) *ॐ इन्द्र्मुखाय नम:* 

🌷 ६) *ॐ श्रीकंठाय नम:*

🌷 ७) *ॐ सत्योजाताय नम:*

🌷 ८) *ॐ वामदेवाय नम:* 

🌷 ९) *ॐ अघोरहृदयाय नम:*

🌷 १०) *ॐ तत्पुरुषाय नम:*

🌷 ११) *ॐ ईशानाय नम:*

🌷 १२) *ॐ अनंतधर्माय नम:* 

🌷 १३) *ॐ ज्ञानभुताय नम:* 

🌷 १४) *ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*

🌷 १५) *ॐ प्रधानाय नम:*

🌷 १६) *ॐ व्योमात्मने नम:*

🌷 १७) *ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*

🙏🏻 *तो जिनको जीवन में कष्ट आदि हैं उनको दूर करने में मदद मिलती है | और दो नाम पार्वतीजी के बोलेंगे उसी दिन – ॐ पुष्ट्ये नम: , ॐ तुष्टये नम: माँ पार्वती को नमन करके ये दो मंत्र उस दिन बोले की मैं श्रद्धा और भक्ति से पुष्ट बनूँ क्योंकि पार्वतीजी ‘भवानी शंकरों वन्दे श्रद्धा विश्वास रुपिनों’ आप श्रद्धा की मूर्ति है माँ मैं श्रद्धा से पुष्ट बनूँ मैं गुरुदेव के प्रति विचार रूपी सात्विक श्रद्धा से पुष्ट बनूँ |* 

🌷 *शिव गायत्री मंत्र – ॐ तत्पुरुषाय विद्महे | महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात् ।।*

🙏🏻 *🙏

पंचक

19 दिसंबर 

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक

दिसंबर 2020 त्यौहार

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


मेष

ग्रहों का इशारा आपके लिए आज यह है कि आज घर में अच्छे पकवान बन सकते हैं। कुछ लोगों का आना जाना हो सकता है, जिससे घर में खुशी का वातावरण रहेगा और आपके पास धन आने के योग बनेंगे। यानी कि आज आप धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। सेहत के प्रति उदासीनता आपको बीमार बना सकती हैं, इसलिए सावधान रहें और ज्यादा सुख भोगने की प्रवृत्ति से बाहर निकले। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा और नौकरीपेशा लोग आज जबरदस्त स्थिति में होंगे तथा बिजनेस करने वालों को भी अच्छा लाभ देखने को मिल सकता है

वृष

आज दिल में कुछ अलग और सबसे हटकर काम करने की इच्छा होगी और जो मन में आएगा। वह करेंगे निजी जीवन उतार-चढ़ाव के बीच खुशियों से भरा रहेगा। आज अपने अंदर गजब का कॉन्फिडेंस देखने को मिलेगा। हालांकि कुछ खर्चा भी रहेंगे। फिर भी आज आपको किसी की परवाह नहीं होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बेहद खुश नजर आएंगे। उन्हे कोई जैकपॉट मिल गया हो। भाग्य आज आपके साथ नजर आएगा, जिससे कार्य सफल रहेंगे।

मिथुन 

ग्रहों की स्थिति दर्शा रही है कि आज किसी बड़ी चिंता में हो सकते हैं। खर्चे भी कुछ लंबे चौड़े होंगे और होंगे बेवजह के इसलिए, अपनी जेब का भी ध्यान रखें। नहीं तो परेशानियों में घिर सकते हैं। विरोधियों से आज सावधान रहें। वह आपको परेशान करने में कोई कमी नहीं रखेंगे। आपकी सेहत जरूर आप को सतर्क रहने की सलाह दे रही है, लेकिन इन सब के इधर आज कुछ अच्छा करने का मन करेगा और आज किसी गरीब की मदद कर सकते हैं या अपने किसी मित्र के लिए कुछ ऐसा कर सकते हैं, जो उन्हें याद रहे। निजी जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

कर्क 

ग्रहों की स्थिति आज उत्तम धन लाभ की ओर इशारा कर रही है। बिजनेस करने वालों को आज उत्तम मुनाफा मिलेगा और जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हें भी आज कहीं ना कहीं से पैसा आने का योग बन सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशी से भरा रहेगा। आप के रिश्ते में नजदीकी बढ़ेगी और अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट लेकर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत मजबूत रहेगा। बिजनेस करने के लिए आज का दिन बेहद उत्तम है। खुद पर कॉन्फिडेंस रहेगा।


सिंह 

आज का दिन मान आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका कॉन्फिडेंट सर चढ़कर बोलेगा, जिससे आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे, लेकिन ओवर कॉन्फिडेंस भी नुकसानदायक होता है, इसलिए संभल कर रहे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आज सफलता मिल सकती है और भाग्य आपका साथ देगा। रुके हुए काम बनेंगे। घर गृहस्थी के कामों में भी कुछ व्यस्तता रहेगी। निजी जीवन सुख दायक रहेगा।

कन्या

आज का दिन बेहद उत्तम रहेगा। किसी लंबी ट्रैवलिंग का प्लान बनेगा और दोस्तों के साथ खूब मौज मस्ती करने जा सकते हैं। यानी आज फुल इंजॉय करने का दिन रहेगा। गवर्नमेंट से कोई बड़ा लाभ आज आपको मिल सकता है।आपकी सेहत बढ़िया रहेगी और आप अपने घर की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। संतान का सुख मिलेगा। ससुराल पक्ष से कुछ दिक्कत हो सकती है।

तुला 

आज का दिनमान संभलकर चलने का है। ग्रहों की स्थिति इशारा कर रही है कि धन हानि हो सकती है, इसलिए कहीं भी पैसों का इन्वेस्टमेंट ना करें और अपना पैसा किसी को उधार भी ना दें। अच्छा भोजन करें क्योंकि भोजन की अव्यवस्था से सेहत कमजोर पड़ सकती है। घर में सुख शांति रहेगी। बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और उनके आशीर्वाद से आप के काम बनेंगे। निजी जीवन में थोड़ी समस्याएं हो सकती हैं। काम के सिलसिले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

वृश्चिक 

अपनी पिछली गलतियों को याद कर उन्हें सुधारने की कोशिश करेंगे। कुछ खर्चा करने की इच्छा मन में जागेगी और कुछ छोटी-छोटी चीजें जो काम की हो। ऐसे गैजेट आप आज खरीद सकते हैं। परिवार के सदस्यों से आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। किसी भी तरह के कंपटीशन में आज आप सफल हो सकते हैं। गवर्नमेंट की किसी योजना का लाभ लेने की कोशिश करेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन काम के सिलसिले में दिनमान आज बेहद अनुकूल रहेगा और आज आप जितना प्रयास करेंगे, उतनी अधिक सफलता अर्जित कर पाएंगे।


धनु 

आज ग्रह आपके पक्ष में ज्यादा अनुकूल नहीं दिख रहे हैं, इसलिए थोड़ा संभल कर रहें। आज बेवजह की उलझन में उलझे रहेंगे।संतान से कुछ समस्या रहेगी और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ कन्फ्यूजन हो सकती है। मानसिक स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, लेकिन शारीरिक तौर पर आप तंदुरुस्त महसूस करेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में आज आप लकी साबित होंगे और आप के लगभग सभी काम बन जायेंगे।

मकर 

आज का दिनमान आपके लिए बेहद अच्छा रहेगा। प्रेमजीवन बिता रहे लोग आज प्यार में सभी हदें तोड़ने को तैयार नजर आएंगे और अपने प्रिय के साथ हर लम्हा बिताने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी यह बेकरारी आपके प्रिय को भी आपके नजदीक लेकर आएगी। इनकम के उद्देश्य से आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा और आपको धन प्राप्ति के सुंदर योग बनेंगे। सेहत में भी सुधार रहेगा और आप लोगों के भलाई के लिए भी कुछ करने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। दांपत्य जीवन बिता रहे लोग आज खुश महसूस करेंगे क्योंकि जीवन साथी आपके लिए कुछ बढ़िया करने की कोशिश में रहेगा।

कुंभ 

ग्रहों की स्थिति आज पारिवारिक द्वंद की ओर इशारा कर रही है। परिवार में किसी बात को मुद्दा बनाकर काफी गहरी बातचीत होगी, जिससे आप थोड़े व्यथित हो सकते हैं। काम के सिलसिले में भी आपको इस समस्या से दो-चार होना पड़ेगा, इसलिए काम में मन कम लगेगा और आपकी परफॉर्मेंस कमजोर हो सकती है। फिर भी पैसों को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। खर्चे भी होते रहेंगे। आपके अंदर अच्छा कॉन्फिडेंस देखने को मिलेगा। सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे और निजी जीवन आपको खुशी दे सकता है।

मीन 

ग्रहों की चाल इशारा कर रही है कि आज आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ भी समय बिताएंगे। काम के सिलसिले में काफी मजबूत नजर आएंगे और आपको गवर्नमेंट से भी अच्छा बेनिफिट मिलने के योग बनेंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन खुशी से भरा रहेगा और जीवन साथी भी कुछ काम करने की सोच रखते हुए आपसे अपने मन की बात जाहिर करेगा। आमदनी अच्छी होने से आप बेहद खुश नजर आएंगे।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।



मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 




 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27   

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

शनिवार, 26 दिसंबर 2020

किसान 29 को फिर करेंगे वार्ता


 नई दिल्ली। किसान 29 दिसंबर को फिर सरकार के साथ वार्ता करेंगे। 

यह जानकारी देते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि वार्ता के लिए हमारे एजेंडे में पहले दो बिंदु हैं- तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने के तौर-तरीके, और एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर कानूनी गारंटी प्रदान करने के लिए कानून लाने के लिए तंत्र और प्रक्रिया तय करना। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए आयोग अध्यादेश 2020 में ऐसे संशोधन जो अध्यादेश के दंड प्रावधानों से किसानों को बाहर करने के लिए जरूरी हैं, किसानों के हितों की रक्षा के लिए विद्युत संशोधन विधेयक 2020 के मसौदे में जरूरी बदलाव।

सिंघु बॉर्डर पर मौजूद स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि हम संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से सभी संगठनों से बातचीत कर ये प्रस्ताव रख रहे हैं कि किसानों के प्रतिनिधियों और भारत सरकार के बीच अगली बैठक 29 दिसंबर 2020 को सुबह 11 बजे आयोजित की जाए।

कार्यकाल पूरा होने से पहले ही जिला पंचायत सदस्यों का विदाई समारोह संपन्न


मुजफ्फरनगर । पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच जिला पंचायत सदस्यों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि मुजफ्फरनगर जिला पंचायत ने अपने पांच साल के कार्यकाल में विकास के तमाम कार्य किए हैं। यह सब उन युवा जिला पंचायत सदस्यों के बल पर ही संभव हो पाया जिन्होंने विकास को तरजीह दी। हो सकता है विपक्षी गुट के जिला पंचायत सदस्यों को पांच साल में कुछ परेशानी रही हो। जिला पंचायत की ओर से आयोजित विदाई पार्टी में तमाम सदस्य और विधायक मौजूद रहे। हालांकि जिला पंचायत का कार्यकाल अगले माह 14 जनवरी तक है लेकिन सभी सदस्यों को गुलाब का फूल, शॉल व स्मृति चिन्ह दिया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने सेवानिवृत्त हुई अपर मुख्य अधिकारी नूतन शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी राकेश कुमार शर्मा को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके कार्य की प्रशंसा की। कार्यक्रम में राज्यमंत्री विजय कश्यप ने कहा कि मुजफ्फरनगर की जिला पंचायत का गठन जब 2016 में हुआ था तो उस समय प्रदेश में सपा की सरकार थी। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि 2019 के चुनावों में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान की जीत में जिला पंचायत सदस्यों की मेहनत भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के कई सदस्यों ने तो अपने क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई। कार्यक्रम में विधायक विक्रम सैनी ने अपने चिर परिचित अंदाज में व्यवस्था पर जबर्दस्त कटाक्ष किया। विक्रम सैनी विधायक बनने से पूर्व इसी जिला पंचायत के 2016 में सदस्य भी करीब एक वर्ष तक रह चुके हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट करते हुए कहा कि जिन 26 सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आंचल तोमर का समर्थन किया था उन्हें ही पांच साल में काम दिए गए। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने जिला पंचायत सदस्य धीरेंद्र सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनके क्षेत्र में जहां भी गए वहां पर उनके विकास कार्यों के पत्थर लगे हुए मिले। जिला पंचायत शामली के अध्यक्ष प्रसन्न चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र कुमार तोमर ने जिला पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर प्रदेश में प्रथम स्थान आने की बात कही तो सभी ने तालियों से स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आंचल तोमर व संचालन अक्षय शर्मा ने किया। इस अवसर पर इंजीनियर कमल किशोर शर्मा, एएमए जितेंद्र कुमार, स्टेनों अक्षय शर्मा को भी केंद्रीय राज्यमंत्री ने उनके अच्छे कार्य के लिए स्मृति चिन्ह दिए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पति अर्जुन तोमर, प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र शर्मा, मुख्य लिपिक एजाज अहमद के साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शर्मा, संजय शर्मा मुंडभर, कोमल प्रसाद गौतम, भाजपा नेता राजेश पराशर, अमित राठी, पुष्पेंद्र शर्मा समेत अधिकांश जिला पंचायत सदस्य और कर्मी उपस्थित रहे।

एसएसपी अभिषेक यादव ने किया पुरकाजी चौकी प्रभारी का पुलिस लाइन स्थानांतरण

 मुजफ्फरनगर l जनता से दुर्व्यवहार के चलते हैं पुरकाजी


चौकी प्रभारी को एसएसपी ने स्थानांतरित कर पुलिस लाइन भेज दिया है l 

मिली जानकारी के अनुसार पुरकाजी थाना क्षेत्र के पुरकाजी चौकी प्रभारी लेखराज सिंह द्वारा जनता से अभद्र व्यवहार किया जा रहा था l जिसकी जानकारी एवं शिकायत एसएसपी अभिषेक यादव से की गई l जिसमें त्वरित कार्यवाही करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने चौकी प्रभारी लेखराज सिंह को स्थानांतरित कर पुलिस लाइन भेज दिया है l

राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी

 


गाजियाबाद । भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत को फोन पर धमकी दी गई है। 

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और कृषि बिलों को लेकर चल रहे कानून के मुख्य किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत को किसी ने उनके फोन नंबर पर फोन करके जान से मारने की धमकी दी है। राकेश टिकैत के सहायक ने गाजियाबाद के कौशांबी थाने में दी तहरीर में इसकी सूचना दी।

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को शनिवार शाम करीब पांच बजे जान से मारने की धमकी मिली। यह धमकी उनके मोबाइल पर कॉल कर दी गई। उनके सहायक ने फोन नंबर के आधार पर कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। कौशांबी पुलिस को दी तहरीर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के सहायक अर्जुन बालियान ने बताया कि शनिवार शाम को वह यूपी गेट पर आंदोलन कर रहे किसानों के बीच थे। इसी दौरान उनके नंबर पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह तरह-तरह की बयानबाजी कर बड़े लीडर बन गए हैं।

आरोप है कि कॉल करने वाले ने अपना नाम नहीं बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। अर्जुन ने बताया कि पुलिस से नंबर की जानकारी जुटाकर आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने और राकेश टिकैत की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिया जाएगा।



श्रीराम ग्रुप के 23 छात्रों का एचसीएल में चयन


मुजफ्फरनगर । एचसीएल टैक्नाॅलोजी प्रालि  में श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज के 23 छात्रों का चयन हुआ है। 

श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज, मुजफ्फरनगर में नोएडा की प्रतिष्ठित कम्पनी स्मार्ट ब्रेन इंजीनियर्स एवं टैक्नोलाॅजीस्ट प्रा0 लि0 ने श्रीराम ग्रुप आॅफ कालेजेज की दोनो संस्थाओं श्रीराम काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग एवं श्रीराम काॅलेज के कम्प्यूटर एप्लीेकेशन संकाय के विद्यार्थियों को चयन हेतु आंमत्रित किया।

कम्पनी प्रतिनिधि बिनीत कुमार, सीनियर एच0आर0 मैनेजर, स्मार्ट ब्रेन इंजीनियर्स एवं टैक्नोलाॅजीस्ट प्रा0 लि0 ने सर्वप्रथम आॅनलाईन प्लेटफार्म पर पाॅवर प्वांइट प्रजेंटेशन द्वारा सभी विद्यार्थियांे को कम्पनी के बारे मंे जानकारी देते हुए बताया कि कम्पनी का मुख्य कार्य साॅफ्टवेअर इंडस्ट्री की मुख्य कम्पनियों जैसे- एच0सी0एल0, टी0सी0एस0, ऐसेनचर आदि के लिये छात्र-छात्राओं को चयनित करना है। वर्तमान चयन प्रक्रिया प्रतिष्ठित कम्पनी एच0सी0एल0 टैक्नोलाॅजीज के लिये की जा रही है। 

प्लेसमेन्ट प्रक्रिया को 2 चरणों मे विभाजित किया गया प्रथम चरण आॅनलाईन लिखित परीक्षा एवम् द्वितीय चरण व्यक्तिगत साक्षात्कार रहा। इस चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण मे श्रीराम गु्रप आॅफ काॅलेजेज के 152 छात्र/छात्राऐं सम्मिलित हुये। जिसमे से 52 छात्र/छात्राऐ द्वितीय चरण के चयनित हुये। चयनित हुये 52 छात्रों को व्यक्तिगत साक्षात्कार की प्रक्रिया के लिए आंमत्रित किया गया। साक्षात्कार के उपरांत 23 विद्याथियों का एच0सी0एल0 टैक्नोलाॅजी के लिये चयनित किया गया। चयनित हुये छात्रों को कम्पनी द्वारा आफर लेटर दिया गया। 

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज, मुजफ्फरनगर के चेयरमैन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनायें दी तथा अचयनित विद्यार्थियों का मनोबल बढाते हुये आश्वासन दिया कि काॅलेज टेªनिंग एवम् प्लेसमैन्टस के लिये लगातार प्रयास कर रहा है तथा भविष्य में उन्हें और भी विकल्प मिलते रहेगें। उन्होनंे कहा कि इंजीनियरिंग के सभी संकाय एवं कम्प्यूटर एप्लीकेशन संकाय रोजगार के क्षेत्र में सदाबहार बताये जाते है, विद्यार्थियांे को स्वकेन्द्रित होकर अपने संकाय की समस्त गतिविधियों तथा नई तकनीक से परिचित रहना चाहिए। उनके अनुसार उद्योगीकरण ने रोजगार के कई साधन विकसित किये हैं अतः विद्यार्थियों को चाहिए कि काॅलेज द्वारा आयोजित हर गतिविधि में भाग लेकर अवसर का लाभ उठायें।  

इस अवसर पर श्रीराम गु्रप आॅफ कॉलेजेज के चीफ टैªनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट काॅड्रिनेटर                       पवन कुमार गोयल ने कहा कि प्लेसमैन्ट की बढ़ती प्रक्रियाओं से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलिजेज के इंजीनियरिंग तथा कम्प्यूटर एप्लीकेशन के विद्यार्थी सभी प्रकार से प्रतिभा सम्पन्न है तथा निश्चित ही वे आगे चलकर अपने जनपद एवम् देश का नाम रोशन करेगें।

इस अवसर पर श्रीराम काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग के निदेशक डा0 आलोक गुप्ता तथा श्रीराम काॅलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम ने कंपनियों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उनसे भविष्य में श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज से जुडे़ रहकर टेªनिंग एण्ड प्लेसमेंट प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने का आग्रह किया एवं सभी चयनित छात्र/छात्राओं को बधाई दी।

संस्थान डीन प्रो0 साक्षी श्रीवास्तव ने सभी चयनित विद्यार्थियांे को बधाई दी एवं संस्था के टेªनिग एण्ड प्लेसमंेट सेल की सराहना करते हुए कहा कि टेªनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल के माध्यम से छात्रों की आकांशाओं को पूरा करने के लिये रोजगार ओर भी विविध अवसर प्रदान किये जा रहे है।

कम्प्यूटर एप्लीकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 निशांत राठी ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

       इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा0 आलोक गुप्ता, डा॰ आदित्य गौतम, डीन एकेडेमिक अफेयर प्रो0 साक्षी श्रीवास्तव, कंप्यूटर एप्लीकेशन विभागाध्यक्ष डा0 निशांत राठी, कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो0 पवन कुमार गोयल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष ई0 रोहिताश सिंह, इलेक्ट्रानिक एण्ड कम्न्यूकेशन विभागाध्यक्ष ई0 अशवनी कुमार, सिविल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो0 अर्जुन सिंह, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष ई0 पवन चैधरी, देवेश मलिक, मौ0 यूसुफ, फिरोज अली, रवि कुमार, अमित गुप्ता आदि प्रवक्ता मौजूद रहे। 

जिले की 170 बसों पर एनजीटी का आदेश भारी, कपिल देव अग्रवाल को सुनाई पीडा


मुजफ्फरनगर। एनजीटी के आदेश पर 1 जनवरी 2021 से जनपद में 170 निजी बसों के पहिये थम जायेंगे।

इस समस्या के समाधान के लिए निजी बस मालिकों ने आज भाजपा नेता संजय अग्रवाल के साथ प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की और अपनी समस्या से अवगत कराया। कपिल देव ने परिवहन मंत्री से वार्ता करते हुए मुजफ्फरनगर की इस समस्या की जानकारी दी और विभागीय स्तर पर समाधान के लिए भी अनुरोध किया। वहीं इन बस मालिकों ने अब सोमवार को लखनऊ कूच की तैयारी कर ली है।

जनपद मुजफ्फरनगर के एनसीआर में आने के साथ ही यहां पर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण एनजीटी के आदेश भी लागू हो गये हैं। एनजीटी ने एनसीआर क्षेत्र में 10 साल पुराने डीजल वाहनों को अमान्य करने के आदेश जारी कर रखे हैं। इन वाहनों को सीएनजी में परिवर्तित करने के लिए एनजीटी द्वारा एक वर्ष का समय देने के साथ ही भारतीय पैट्रोलियम मंत्रालय को एनसीआर के जिलों में एक साल में ही सीएनजी प्रेशर पम्प स्थापित करने को भी कहा था। परिवहन विभाग एनजीटी के आदेशों का अनुपालन करने में जुटा हुआ है और पुराने डीजल वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र इस साल नहीं दिया जायेगा। इसमें निजी बस मालिकों के सामने अपनी दस साल पुरानी बसों का संचालन कराने के लिए बड़ी समस्या पैदा हो गयी है। क्योंकि डीजल वाहन होने के कारण उनका फिटनेस प्रमाण पत्र इस साल नहीं बन पायेगा और जनपद में सीएनजी प्रेशर पम्प नहीं होने के कारण वह इसके सीएनजी में भी परिवर्तित नहीं करा सकते हैं।

अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर । थाना रतनपुरी पुलिस ने चौकी कल्याणपुर के सामने से 02 अभियुक्तगण को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम अमित पुत्र वीर सिंह निवासी बडौली थाना राई सोनीपत हरियाणा व हरिश पुत्र जयनारायण निवासी ग्राम बडौली थाना राई सोनीपत हरियाणा है। 

उसके पास 160 पेटी (कुल 1920 बोतल) अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का और  ढक्कन सील करने वाली मशीन बरामद की गई।

जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग


मुजफ्फरनगर । सामाजिक संस्था प्रबुद्ध जनमंच ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को ले कर सरकार को संबोधित  एक ज्ञापन राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को दिया। 

संस्था के संरक्षक एवं प्रसिद्ध समाज सेवी सतीश गोयल की अध्यक्षता में ca अजय अग्रवाल एवं  श्रीमती रीना अग्रवाल के आवास पर संपन्न बैठक में नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने आह्वान किया कि मोदी सरकार सभी को आवास भोजन शिक्षा चिकित्सा आदि उपलब्ध कराना चाहती है। इस बढती आबादी को कैसे ये सब उपलब्ध कराना संभव है अध्यक्ष निशांक जैन ने कहा भारत से तीन गुना बडे भु भाग वाले अमेरिका से हम सौ करोड ज्यादा हो गए और पूरे यूरोप से दोगुने से ज्यादा कैसे इस छोटे से भूभाग पर इतनी बड़ी आबादी के लिए अन्न उपलब्ध होगा। डा प्रेरणा मित्तल , व्यापारी नेता अमित गर्ग , प्रमोद मित्तल , अनिल कंसल , सुनील अग्रवाल ने कहा कि बढ़ती आबादी आने वाली पीढी के लिए , देश की कानून व्यवस्था , पर्यावरण के लिए बडा खतरा है देश के सभी प्रबुद्ध वर्ग को मिलकर इसके लिए आवाज उठानी चाहिए,  क्योकि सरकार उद्यमियों, व्यापारियों एवं प्रोफेशनल्स से सख्ती से अत्याधिक कर वसूल कर आम जन को फ्री बांटने में लगा रही है मगर फिर भी वो ऊँट के मुंह में जी रा साबित हो रहा है। महामंत्री नीरज गुप्ता ने कहा कि इस बढती आबादी में सभी को रोजगार देना संभव नही होगा और देश को कई  तरह के संकट का सामना करना पडेगा। मंत्री कपिल देव ने कहा र्निश्चत रूप से ये ज्वलंत समस्या है और सरकार इस पर संज्ञान ले रही है , और मै आप लोगों की चिंताओं से प्रधान मंत्री एवं मुख्यमंत्री को अवगत कराऊंगा। सभा में विशेष रूप सभासद विपुल भटनागर, उद्यमी नरेन्द्र गोयल , महेश जिंदल , अनमोल जैन , राजेश बर्मा, जितेन्द्र कुच्छल अनुराधा वर्मा , चारू गुप्ता, कौशल कृष्ण आदि अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

चोरी की पांच बाइकों समेत शातिर गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर । थाना खतौली पुलिस द्वारा बुढाना मोड से एक वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अखलाक पुत्र मुम्ताज नि0 ग्राम तिस्सा थाना भोपा है। 

उसके कब्जे से तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 मोटर साइकिल की फर्जी R.C., पांच अदद चोरी मोटर साइकिल फर्जी नम्बर प्लेट लगी बरामद की गई हैं। 

PULSAR 150CC NO- UP 15 BF 8--3

HERO HONDA SPLENDAR NO- DL 7 SR 7491

HERO HONDA SPLENDAR NO- HR 6005

HERO HONDA SPLENDAR NO- DL 7 SW 7419

HERO HONDA PASION PRO NO- UP 12 AS 3707

फर्जी पत्रकारों के खिलाफ चलेगा अभियान


 मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस एंव जिला प्रशासन के मध्य सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध स्थापित करने के उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे सबसे पहले गत बैठक के बिन्दुओ पर हुई कार्यवाही पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि पत्रकारो की सभी समस्याओं का यथा सम्भव निस्तारण एवं सुझाव उनकी प्राथमिकता में है।

बैठक में जिला स्तरीय स्थायी समिति के सदस्य अनुज मुदगल ने कहा कि जनपद मे बढ रहे फर्जी पत्रकारो पर अंकुश लगाया जाना आवश्यक है जिस पर बैठक में मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सुझाव पर पुलिस एवं पत्रकारो की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाने पर सहमति बनी ताकि फर्जी लोगो का चिन्हित करके कार्यवाही की जा सके।  समिति सदस्य अंकुर दुआ ने शहर में हो रहे अतिक्रमण को हटाने, ई रिक्शा के रिहायशी इलाको में घूमने पर पांबदी लगाये जाने की बात कही। जिलाधिकारी ने कहा कि समिति सदस्य शीघ्र ही क्षेत्रो को चिन्हित कर उनकी स्थानों की सूची लिखित में उपलब्ध करा दे ताकि सम्बन्धित क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया जाये तथा ई रिक्शा के रूट भी तय कराये जायेंगें। समिति सदस्य रोहिताश्व वर्मा ने फर्जी पुलिस व प्रेस लिखे वाहनों की जांच कराये जाने की मांग की। तथा भोपा रोड पर सुुुुबुह के समय ओवर लोड वाहनो के जाम से निजात दिलाने की मांग की। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भोपा रोड पर डयूटी लगाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से कराई जायेगी।

सदस्य कुलदीप त्यागी ने ओवर लोड गन्ना वाहनो पर अंकुश व वाहनो में रिफलेक्टर लगाये जाने की बात कही।  जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस व प्रेस लिखे वाहनों व फर्जी पत्रकारों के विरूद्व कार्यवाही के लिए स्थायी समिति के सदस्यों सहित कमेटी का गठन किया जाये ताकि चैंकिंग के दौरान आवश्यकता पडने पर समिति के सदस्यों को रोटेशनली मदद ली जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस-प्रशासन व पत्रकारांे को आपसी समन्वय से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की पुलिस या प्रशासन से जो भी समस्याएं है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जायेगा। किया जायेंगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही जनपद में संयुक्त अभियान चलाकार फर्जी पत्रकारो पर शिंकजा कसा जायेगा ताकि मूल पत्रकार अपना काम सही तरीके से कर सके।   बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, जिला स्तरीय स्थायी समिति के सदस्य अनुज मुद्गल, अंकुर दुआ, कुलदीप त्यागी व रोहिताश्व वर्मा, संयोजक सदस्य अनमोल त्यागी मौजूद रहे।

इसके पूर्व जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी, मुजफ्फरनगर मेडिकल कोॅलेज के कोविड स्टाॅफ व अधिकारियो के साथ कोविड संक्रमण के रोकथान हेतु समीक्षा की गई तत्पश्चात जिलाधिकारी व एसएसपी द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली व सिविल लाईंस में जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया।

कंपोजिट विद्यालय में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बांटे स्वेटर


मुजफ्फरनगर। कंपोजिट विद्यालय सरवट नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को निशुल्क स्वेटर वितरण कार्यक्रम मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री तथा भाजपा जिला अध्यक्ष  विजय शुक्ला द्वारा प्रारंभ किया गया। विद्यालय में निशुल्क स्वेटर के साथ मिशन प्रेरणा की ई पाठशाला के पम्फलेट तथा सभी बच्चों को कोरोना से बचने के लिए मास्क वितरण किए गए।

मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल ने बच्चों को शिक्षा के साथ स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद तथा अपनी इच्छा के अनुसार किसी खेल में कामयाबी हासिल करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के बच्चों ने खुश होकर राज्य मंत्री से बात की। राज्य मंत्री ने मिशन प्रेरणा लक्ष्य के साथ घर पर रहकर दूरदर्शन, आकाशवाणी तथा व्हाट्सएप से शिक्षा ग्रहण करने की बात समझाई विशिष्ट अतिथि विजय शुक्ला जिला अध्यक्ष ने बच्चों को दीक्षा एप तथा रीड ए लोंग ऐप तथा बच्चों को उनके अधिकार के बारे में विस्तार से समझाया।

स्वेटर वितरण कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम द्वारा अभिभावकों, बच्चों को अपनी कक्षा के हिसाब से विद्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने की अपील की। नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी डॉ सविता डबराल द्वारा बच्चों को ई पाठशाला के पंपलेट के बारे में विस्तार से समझाया गया।

कमपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलशाद अहमद व श्रीमती शैली छाबड़ा तथा श्रीमती अलका त्यागी,समस्त स्टाफ,  सुषमा ,रमेन्द्र  डी, सी सामुदायिक ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि आदि

अधिकारियों तथा बच्चों के अभिभावकों को कार्यक्रम में उपस्थित होने पर धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सलीम तथा वार्ड सभासद आबिद तथा वार्ड सभासद मोहम्मद दिलशाद अपने क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों के साथ उपस्थित रहे । जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग जी जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राजकुमार सिद्धार्थ पूर्व जिला उपाध्यक्ष देश बंधु तोमर अपने मित्रों के साथ तथा प्रधानाध्यापक के मित्रों में  राधे वर्मा तथा नितिन गर्ग, दानिश निसार आदि भी उपस्थित रहे।

पुलिस पर खेल का आरोप लगाते हुए हंगामा


मुजफ्फरनगर । शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रुड़की चुंगी चौकी पर लेनदेन के एक मामले में पुलिस पर खेल करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता रोहताश पाल ने चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह चौहान को सबक सिखाने की धमकी देते हुए पुलिस को वर्दी वाला गुंडा बताया। 

पुलिस पर एक मामले में दूसरी पार्टी से मिले होने का आरोप लगाते हुए चौकी प्रभारी पर तमाम आरोप लगाये। गलती थी इसलिए पुलिस मामले को बर्दाश्त करती रही। मामले को लेकर गर्मा गर्मी के बीच वहां भीड़ एकत्रित हो गई। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार ने मामले को संभाला।

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कमैटी घोषित


मुजफ्फरनगर । शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की एक मीटिंग जुनैद रऊफ अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता और सलीम अंसारी अध्यक्ष शहर कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के संचालन  में  पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई जिसमें अल्पसंख्यक विभाग की कमेटी घोषित करते हुए सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। ततपश्चात मीटिंग को सम्बोधित करते हुए उमर एडवोकेट ने कहा कि आज अल्पसंख्यकों की दयनीय हालत की ज़िम्मेदार समाजवादी पार्टी और उसकी गलत नीतियां है और इन्हीं गलत नीतियों की वजह से भाजपा आज सत्ता में है। सह प्रभारी मनव्वर राणा ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया और कहा कि जबसे अल्पसंख्यक कांग्रेस से दूर हुआ है तभी से अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन होना शुरू हो गया था। इसलिये अपने अधिकारों को हासिल करने के लिये हमें कांग्रेस को सत्तासीन करना होगा,इकबाल कुरैशी ने जिला व शहर कमेटियों को आने वाले सभी प्रोग्राम की सूचना देकर पार्टी हित में काम करने का निर्देश दिया। यू पी उपाध्यक्ष सैयद वसी अहमद रिज़वी ने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी के पास भारत को आगे ले जाने का कोई विज़न नहीं है। इसीलिये आज भारत एशिया में सबसे गरीब देश बनकर सन 1947 से पूर्व की स्थिति में बहुत तेजी से जा रहा है और इसी कड़ी में मोदी जी अपने परम मित्रों को नाजायज़ फायदा पंहुचाने के लिये  किसानों के खिलाफ तीन काले कानून कृषि क्षेत्र में लाये हैं। ये सभी कानून अपने मित्रों की सलाह से ही संसद में पेश किए गए। जुनैद रऊफ शहर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकारें अपनी तानाशाही हठधर्मिता की वजह से कांग्रेस के बड़े नेताओं और शहर जिला स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बेवजह पुलिस से परेशान करवा रही है, क्योंकि कांग्रेसी हर स्तर पर किसान, गरीब, मध्यम वर्गीय और हर वर्ग के लोगों की आवाज़ बिना भेदभाव उठाकर भाजपा की असलियत जनता के सामने ला रहे हैं। लेकिन ये सरकार भूल गई है कि हर कांग्रेसी के खून में देशभक्ति से लबरेज़ खून दौड़ता है जो किसी भी अन्याय के खिलाफ हमेशा उबाल मारता है और हमारा इतिहास हमेशा संघर्षो से भरा हुआ है। इसलिये भाजपा सरकारें होश में आकर आमजनता की परेशानियों को दूर करने की दिशा में कदम बढ़ाए वरना आने वाले चुनावों में जनता इन्हें ऐसा सबक सिखाएगी कि ये हमेशा याद रखेंगे। इस मीटिंग में मुख्यरूप से ताहिर हसन अंसारी जिलाध्यक्ष मेरठ अल्पसंख्यक विभाग, अहसन ज़मीर उपाध्यक्ष, धीरज महेश्वरी महासचिव,  डॉक्टर मो. इसहाक मो बिलाल मो हनीफ राहत फरीदी सभासद  मुकर्रम राव, गय्यूर अली, शाहिद अंसारी मोहसिन, अज़ीम सिद्दीकी, ताहिर अब्बास, इमरान अंसारी और दर्जनों कांग्रेसी शामिल रहे।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...