मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021

जिलाधिकारी और एसएसपी ने ली पीस कमेटी की मीटिंग

 




मुजफ्फरनगर । आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून व्यवस्था कायम रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु। चन्द्रभूषण सिंह, एसएसपी अभिषेक यादव तथा अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा जिला पंचायत सभागार कक्ष में पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया।

मीटिंग में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे का सम्मान करें व उनकी भावनाओं का आदर करें, त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखें, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करे तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। 

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि बाजारों, भीड-भाड वाले स्थानों पर नियमित गश्त करते रहें, असामाजिक तत्वों पर कडी नजर रखें तथा शांति व्यवस्था बिगाडने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करे।

जयंत चौधरी को लखीमपुर जाते रोकने के विरोध में मुजफ्फरनगर में ज्ञापन


 मुजफ्फरनगर। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर आज लोक दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लखीमपुर में जयंत चौधरी को रोकने पर हंगामा करते हुए एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अनूप श्रीवास्तव को सौंपा और कहा कि अगर सरकार अपना तानाशाही रवैया विपक्षियों के प्रति नहीं छोड़ेगी तो पूरा प्रदेश चक्का जाम कर देंगे ज्ञापन लेने में सिटी मजिस्ट्रेट अनुप श्रीवास्तव व सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह मौजूद रहे। 

तानाशाही के खिलाफ लोहिया ने संघर्ष किया : प्रमोद त्यागी


मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने विचार गोष्ठी में संबोधन में कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया को जहां देश की आजादी के लिए  कड़ा संघर्ष करना पड़ा वही आजादी के बाद भी उनको दूसरा संघर्ष देश की निरंकुश सरकार के खिलाफ करना पड़ा। डॉ लोहिया ने तमाम जीवन संघर्ष में अव्यवस्था,भ्रष्टाचार, तानाशाही जहां भी देखी वहीं उन्होंने संघर्ष का बिगुल बजा दिया। प्रमोद त्यागी ने कहा कि आज उनके संघर्ष विचारों को केवल समाजवादी पार्टी ही आगे बढ़ाकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दे रही है।

 पूर्व मंत्री उमा किरण,सपा सपा जिला महासचिव जिया चौधरी सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ लोहिया का पूरा जीवन व जनहितों के लिए उनका ऐतिहासिक संघर्ष आज भी जनता के लिए लोकतंत्र के ग्रंथ की तरह है। उन्होंने समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए तथा डॉ लोहिया को सच्ची श्रद्धांजलि के लिए 2022 में सपा सरकार बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलया।

पूर्व मंत्री महेश बंसल सपा जिला उपाध्यक्ष राजीव बालियान सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी,रोहन त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया ने अपने संघर्ष से जहां आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों को भगाने का काम किया वही आजाद भारत में अंग्रेजी भाषा को पीछे धकेल कर हिंदी भाषा को सम्मान की लड़ाई के लिए भी उनको हमेशा याद किया जाएगा।

विचार गोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी  व संचालन सपा जिला महासचिव जिया चौधरी ने किया।

विचार गोष्ठी को सपा पिछडा  वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यबीर प्रजापति एडवोकेट,सुमित पँवार बारी,सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल,विधानसभा अध्यक्ष पुरकाजी सत्यवीर त्यागी,सपा नगर अध्यक्ष सिसौली आसिफ अली,प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी डॉ इसरार अल्वी,जिलाध्यक्ष युवजन सभा फिरोज अंसारी,युवा नेता बिजेंद्र सिंह बंजारा,सलमान त्यागी ने सम्बोधित किया।

प्रोग्राम में सपा नेता अरशद आबिद,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सन्दीप धनगर,नवेद रँगरेज,सावन कुमार एडवोकेट,मुरसलीन चौधरी, शिवम त्रिपाठी,मुकुल त्यागी,इरशाद मलिक आदि मौजूद रहे।

त्योहारों पर शहर में टनाटन व्यवस्था के पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने दिए निर्देश


मुजफ्फरनगर । पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा पालिका स्थित कार्यालय कक्ष में समस्त अनुभागो के विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आवश्यक संयुक्त बैठक आहूत की गई l बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ उन्होंने त्योहारों के दृष्टिगत समुचित नगरीय सफाई व्यवस्था, फागिंग व्यवस्था, मच्छरों के प्रजनन को रोकने हेतु एंटी लारवा दवाई का स्प्रे करने की व्यवस्था समयबद्ध नगरीय कूड़ा निस्तारण, नालों की सफाई व्यवस्था के अतिरिक्त कूड़ा प्लांट संचालन की पूरी कार्य योजना एवं प्रगति पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रामनवमी ,दशहरा, वाल्मीकि जयंती दीपावली आदि विशेष त्योहारों पर समुचित पथ प्रकाश व्यवस्था एवं क्लोरिनेशन युक्त जलापूर्ति पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष द्वारा दिशा निर्देश दिए गए कि त्योहार पर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाएl इसके  अलावा अमृत योजना के अंतर्गत सौंदर्य करण से अधूरे पढ़ें पार्क तथा रुके हुए विकास कार्यों की प्रगति भी समीक्षा की गई l गृह कर, जलकर एवं जल मूल्य की वसूली तथा पूरी बजट एवं बैलेंस शीट  कर्मचारियों के लंबित पेंशन, बीमा मृतक आश्रित नियुक्ति प्रकरण के साथ-साथ नगर विकास हित में तत्काल आहूत की जाने वाली बोर्ड बैठक के संकलित एजेंडे बैठक के प्रमुख विषय रहे l

  संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये गये कि वे पूरी तत्परता से अपने दायित्व का पालन करें। 


मोदी योगी की नीतियों से मिलेगी जीत: अशोक बाठला

 


सहारनपुर । रामपुर मनिहारान विधानसभा प्रभारी अशोक बाठला ने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी अगला चुनाव मजबूती से लड़ेगी और जीत हासिल करेगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में विधानसभा प्रभारी अशोक बाठला का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद मंडल अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ मिशन 2022 पर चर्चा की गई। सभी से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियो को जन जन तक पहुंचाने की अपील भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रांत संयोजक अशोक बाठला ने की। जिला अध्यक्ष महेंद्र सैनी और महामंत्री सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

वैष्णो देवी मंदिर गांधी कॉलोनी में युवा पंजाबी संगठन ने किया प्रसाद वितरण




मुजफ्फरनगर । युवा पंजाबी संगठन द्वारा वैष्णो देवी मंदिर में प्रसाद वितरण किया। 

माता के नवरात्रों के शुभ अवसर पर मां वैष्णो देवी मंदिर में चल रहे कार्यक्रम में युवा पंजाबी संगठन के सभी सदस्यों ने सम्मिलित होकर वहां सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया और मंदिर कमेटी के सभी लोगों ने युवा पंजाबी संगठन के सभी सदस्यों को पटका पहना कर सम्मानित किया एवं धन्यवाद किया। 

इस कार्यक्रम में अजय ग्रोवर चेयरमैन, नीरज मुंजाल अध्यक्ष, रितेश नागपाल सेक्रेटरी, विजय वर्मा पूर्व चेयरमैन, दर्शन लाल, सुभाष अरोरा, सहगल सीए, दिनेश पुंडीर, ज्ञान जुनेजा, भारत धमीजा, नवनीत, संजय कपूर, प्रशांत मक्कड़, नितेश बक्शी, विपुल धमीजा, भारत अरोरा, गगनदीप, संजय वधावन, आदि लोग उपस्थित रहे ।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 12 अक्टूबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 12 अक्टूबर 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास -अश्विन*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - सप्तमी रात्रि 09:47 तक तत्पश्चात अष्टमी*

⛅ *नक्षत्र - मूल सुबह 11:27 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*

⛅ *योग - शोभन सुबह 08:51 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:21 से शाम 04:49 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:34* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:15*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण- सरस्वती-पूजन* 

 💥 *विशेष - *सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *बुधवारी अष्टमी* 🌷

➡ *13 अक्टूबर 2021 बुधवार को (सूर्योदय से रात्रि 08:08 तक) बुधवारी अष्टमी है ।* 

👉🏻 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि*

🙏🏻 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*

🙏🏻 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है। (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *काम धंधे में सफलता एवं राज योग के लिए*

🙏🏻 *अगर काम धंधा करते समय सफलता नहीं मिलती हो या विघ्न आते हों तो शुक्ल पक्ष की अष्टमी हो.. बेल के कोमल कोमल पत्तों पर लाल चन्दन लगा कर माँ जगदम्बा को अर्पण करने से .... मंत्र बोले " ॐ ह्रीं नमः । ॐ श्रीं नमः । " और थोड़ी देर बैठ कर प्रार्थना और जप करने से राज योग बनता है गुरु मंत्र का जप और कभी कभी ये प्रयोग करें नवरात्रियों में तो खास करें | देवी भागवत में वेद व्यास जी ने बताया है।*

🙏🏻 *

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *दुर्गाष्टमी* 🌷

➡ *13 अक्टूबर, बुधवार को दुर्गाष्टमी है ।*

🙏🏻 *प्राचीन काल में दक्ष के यज्ञ का विध्वंश करने वाली महाभयानक भगवती भद्रकाली करोङों योगिनियों सहित अष्टमी तिथि को ही प्रकट हुई थीं।*

🌷 *नारदपुराण पूर्वार्ध अध्याय 117*

*आश्विने शुक्लपक्षे तु प्रोक्ता विप्र महाष्टमी ।। ११७-७६ ।।*

*तत्र दुर्गाचनं प्रोक्तं सव्रैरप्युपचारकैः ।।*

*उपवासं चैकभक्तं महाष्टम्यां विधाय तु ।। ११७-७७ ।।*

*सर्वतो विभवं प्राप्य मोदते देववच्चिरम् ।।*

🙏🏻 *आश्विन मास के शुक्लपक्ष में जो अष्टमी आती है, उसे महाष्टमी कहा गया है (महाष्टमी 13 अक्टूबर, बुधवार को है ) उसमें सभी उपचारों से दुर्गा के पूजन का विधान है। जो महाष्टमी को उपवास अथवा एकभुक्त व्रत करता है, वह सब ओर से वैभव पाकर देवता की भाँति चिरकाल तक आनंदमग्न रहता है।*

🌷 *भविष्यपुराण, उत्तरपर्व, अध्याय – २६*

*देव, दानव, राक्षस, गन्धर्व, नाग, यक्ष, किन्नर, नर आदि सभी अष्टमी तथा नवमी को उनकी पूजा-अर्चना करते हैं | आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी और नवमी को जगन्माता भगवती श्रीअम्बिका का पूजन करने से सभी शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो जाती है | यह तिथि पुण्य, पवित्रता, धर्म और सुख को देनेवाली है | इस दिन मुंडमालिनी चामुंडा का पूजन अवश्य करना चाहिये |*

🌷 *देवीभागवतपुराण पञ्चम स्कन्ध*

*अष्टम्याञ्च चतुर्दश्यां नवम्याञ्च विशेषतः ।*

*कर्तव्यं पूजनं देव्या ब्राह्मणानाञ्च भोजनम् ॥* 

*निर्धनो धनमाप्नोति रोगी रोगात्प्रमुच्यते ।*

*अपुत्रो लभते पुत्राञ्छुभांश्च वशवर्तिनः ॥*

*राज्यभ्रष्टो नृपो राज्यं प्राप्नोति सार्वभौमिकम् ।*

*शत्रुभिः पीडितो हन्ति रिपुं मायाप्रसादतः ॥*

*विद्यार्थी पूजनं यस्तु करोति नियतेन्द्रियः ।*

*अनवद्यां शुभा विद्यां विन्दते नात्र संशयः ॥*

🙏🏻 *अष्टमी, नवमी एवं चतुर्दशी को विशेष रूप से देवीपूजन करना चाहिए और इस अवसर पर ब्राह्मण भोजन भी कराना चाहिए। ऐसा करने से निर्धन को धन की प्राप्ति होती है, रोगी रोगमुक्त हो जाता है, पुत्रहीन व्यक्ति सुंदर और आज्ञाकारी पुत्रों को प्राप्त करता है और राज्यच्युत राज को सार्वभौम राज्य प्राप्त करता है। देवी महामाया की कृपा से शत्रुओं से पीड़ित मनुष्य अपने शत्रुओं का नाश कर देता है। जो विद्यार्थी इंद्रियों को वश में करके इस पूजन को करता है, वह शीघ्र ही पुण्यमयी उत्तम विद्या प्राप्त कर लेता है इसमें संदेह नहीं है।*

🌷 *नवरात्रि अष्टमी को महागौरी की पूजा सर्वविदित है साथ ही*

🙏🏻 *अग्निपुराण के अध्याय 268 में आश्विन् शुक्ल अष्टमी को भद्रकाली की पूजा का विधान वर्णित है।*

🙏🏻 *स्कन्दपुराण माहेश्वरखण्ड कुमारिकाखण्ड में आश्विन् शुक्ल अष्टमी को वत्सेश्वरी देवी की पूजा का विधान बताया है।*

🙏🏻 *गरुड़पुराण अष्टमी तिथिमें दुर्गा और नवमी तिथिमें मातृका तथा दिशाएँ पूजित होनेपर अर्थ प्रदान करती है ।*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *नवरात्रि की सप्तमी तिथि यानी सातवें दिन माता दुर्गा को गुड़ का भोग लगाएं ।इससे हर मनोकामना पूरी हो सकती है।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *शत्रुओं का नाश करती हैं मां कालरात्रि*

*महाशक्ति मां दुर्गा का सातवां स्वरूप हैं कालरात्रि। मां कालरात्रि काल का नाश करने वाली हैं, इसी वजह से इन्हें कालरात्रि कहा जाता है। मां कालरात्रि की आराधना के समय भक्त को अपने मन को भानु चक्र जो ललाट अर्थात सिर के मध्य स्थित करना चाहिए। इस आराधना के फलस्वरूप भानु चक्र की शक्तियां जागृत होती हैं। मां कालरात्रि की भक्ति से हमारे मन का हर प्रकार का भय नष्ट होता है। जीवन की हर समस्या को पल भर में हल करने की शक्ति प्राप्त होती है। शत्रुओं का नाश करने वाली मां कालरात्रि अपने भक्तों को हर परिस्थिति में विजय दिलाती हैं ।*


📖 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

 15 अक्टूबर 2021 से 20 अक्टूबर 2021 तक। 

. 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 

. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी 

02 अक्टूबर: इन्दिरा एकादशी


16 अक्टूबर: पापांकुशा एकादशी


नवंबर 2021: एकादशी व्रत


01 नवंबर: रमा एकादशी


14 नवंबर: देवुत्थान एकादशी


30 नवंबर: उत्पन्ना एकादशी


दिसंबर 2021: एकादशी व्रत


14 दिसंबर: मोक्षदा एकादशी


30 दिसंबर: सफला एकादशी

प्रदोष

अक्टूबर 2021: प्रदोष व्रत


04 अक्टूबर: सोम प्रदोष


17 अक्टूबर: प्रदोष व्रत


नवंबर 2021: प्रदोष व्रत


02 नवंबर: भौम प्रदोष


16 नवंबर: भौम प्रदोष


दिसंबर 2021: प्रदोष व्रत


02 दिसंबर: प्रदोष व्रत


31 दिसंबर: प्रदोष व्रत

पूर्णिमा

20 अक्टूबर , बुधवार: आश्विन पूर्णिमा


18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा


18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा


अमावस्या

कार्तिक अमावस्या 04 नवम्बर 2021, गुरुवार

मार्गशीर्ष अमावस्या 04 दिसम्बर 2021, शनिवार


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।


आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 



 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9


 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 

 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने दिन का कुछ समय धार्मिक कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज सायंकाल के समय आपके कुछ पड़ोसी व व्यापारी मित्र आपके घर आ सकते हैं, जिनके मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। आज आप अपनी माता जी को कोई उपहार भेट कर सकते हैं, जिससे वह प्रसन्न होंगे। संतान के लिए आज आप कोई ऐसा निवेश करेंगे, जो भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगा। आज आपको अपने भाई व बहनों से किसी भी वाद विवाद में नहीं पड़ना है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आरामदायक रहने वाला है। आप अपने व्यापार के लिए लंबे समय से जो भागदौड़ कर रहे थे, आज वह सफल होगी और आपकी कुछ योजनाओं को गति मिलेगी, जिसके कारण आज आप चैन की सांस लेंगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालेंगे, जिससे उनकी कुछ समस्याओं को भी सुनेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लटका हुआ था, तो आज वह भी पूरा हो सकता है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके हाथ एक साथ कई काम आ सकते हैं, जिससे आपकी व्याकग्रता बढ़ सकती है, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि किसे पहले करूं और किसे बाद में। आज आपको अपनी संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है, जिसमें आपको कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप कुछ सामाजिक कार्यक्रमों से भी जुड़े रहेंगे, जिनका आप भविष्य में लाभ उठाएंगे। आज यदि आप आय को ध्यान में रखकर व्यय नहीं करेंगे, तो भविष्य में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आपके पास कोई अहम काम नहीं होगा, लेकिन आज आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य की ओर रुख करना होगा, तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे। यदि आज आप किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त करने जा रहे हैं, तो उसमें उसके जरूरी कागजात जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपकी यह संपत्ति आपके लिए कोई बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। यदि आज आप अपने माता-पिता से सलाह लेकर किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आपको ऑफिस में कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको बहुत सफलता हाथ लगेगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आज संतान की शिक्षा से संबंधित कोई अहम जानकारी लेने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने सहयोगियों के साथ कहीं पिकनिक पर जाने का मौका भी मिल सकता है। आज आप अपना कुछ धन मौज मस्ती में भी व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी और नौकरी की तलाश में है, तो उसमें भी आज उन्हें सफलता हासिल होगी।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि करवाने पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं और आज आप अपने घर की कुछ जरूरी चीजों के लिए भी शॉपिंग कर सकते हैं, लेकिन आपको इसमें ध्यान देना होगा कि आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करें। नौकरी कर रहे जातकों का आज अपने किसी सहयोगी से कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसमें उन्हें अपने अधिकारियों के कोप का भाजन भी बनना पड़ सकता है। विवाह योग के जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपने साथ-साथ दूसरों की जिम्मेदारियों का बोझ उठाएंगे, जिसके कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी, लेकिन आज आपको ध्यान देना होगा कि दूसरों की मदद देखकर, कहीं लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आज भाई व बहन के रिश्ते में कोई वाद-विवाद पनते है, तो आपको इसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। प्रेम जीवनजी रहे लोगों के बीच आज कोई तनाव आ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए कोई सरप्राइस पार्टी प्लान करनी पड़ सकती है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। जीवनसाथी को भी आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। यदि आपने किसी संपत्ति के खरीदने का मन बनाया है, तो आज आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी, जिससे आपके संपत्ति में इजाफा होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्य के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज का दिन और दिनों की तुलना से बेहतर व्यतीत करेंगे, लेकिन सत्ता पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जो आपको प्रसन्नता देगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यदि किसी कदम को उठाएंगे, तो भविष्य में वह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों से मदद लेनी पड़ सकती है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, लेकिन आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को पदोन्नति व वेतन वृद्धि की शुभ सूचना मिल सकती है। सायंकाल के समय आज आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन इसमें आपको सतर्क रहना होगा, क्योंकि आपकी कोई प्रिय वस्तु चोरी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थियों को आज यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह कर सकते हैं।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए उन्नति भरा रहेगा, लेकिन छोटे व्यापारियों को आज कोई छोटा मोटा नुकसान हो सकता है, जिसके लिए उन्हें सतर्क रहना होगा। नौकरी कर रहे जातक यदि आज किसी छोटे-मोटे रोजगार से जुड़ना चाहते हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज सुबह से ही आपको शुभ सूचनाएं प्राप्त होती रहेंगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आज आपको अपने व्यापार में जोखिम उठाना पड़े,तो बहुत ही सोच विचार कर उठाये, नहीं तो भविष्य में आपको धन के लिए परेशान होना पड सकता है। ससुराल पक्ष भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज उनके पेंडिग काम को करने के लिए चेतावनी मिल सकती है, जिसके कारण उनके अधिकारियो से उन्हे डांट भी खानी पड़ सकती है, इसलिए व्यस्तता अधिक रहेगी, जिसके कारण अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज रात्रि के समय आपके घर कोई रिश्तेदार आ सकता है, जिसके कारण आप सभी व्यस्त रहेंगे। आज यदि आप अपने जीवनसाथी से सलाह लेकर किसी बिजनेस डील को फाइनल करेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ अवश्य देंगी

गाँधी कॉलोनी निवासी चिकित्सक ने भोपा गंग नहर में कूद की आत्महत्या

 


मुजफ्फरनगर । अज्ञात कारणों के चलते एक चिकित्सक ने भोपा गंग नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली l 

मिली जानकारी के अनुसार गांधी कॉलोनी निवासी चिकित्सक ने भोपा गंग नहर पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली l जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन व कई राजनैतिक दलों के नेता सहित एक पार्टी के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे । आदर्श कुमार होम्योपैथी के चिकित्सक थे। 

सोमवार, 11 अक्टूबर 2021

अ भा अग्रवाल सम्मेलन ने किया मेधावी छात्र और छात्राओं का अभिनंदन


मुजफ्फरनगर । अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा अग्रसेन जयंती एवं मेधावी छात्र छात्राओं का अभिनंदन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ इंद्रेश कुमार राष्ट्रीय प्रचारक आरएसएस  प्रेमचंद अग्रवाल अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखंड, कपिल देव अग्रवाल स्वतंत्र प्रभार मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष अग्रवाल सम्मेलन, गोपाल शरण गर्ग  व राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल उपस्थित रहे।

संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। आयोजन में पालिका अध्यक्ष  अंजू अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में अग्र बंधुओं ने भाग लिया। मेधावी छात्र और छात्राओं का अभिनंदन किया गया।



यूपी में जल्द सरकारी नौकरियों का खुलेगा पिटारा


लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों में रिक्त होने वाले पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे पदों पर भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव कार्मिक देवेश चर्तुवेदी ने इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश भेज कर है कि जरूरत तो उच्च स्तर से तत्काल अनुमोदन ले लिया जाए।

जारी शासनदेश में कहा गया है कि शासकीय कामों को तेजी व समयबद्ध निस्तारण सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसलिए विभागों में रिक्त पदों को जल्द भरा जाना जरूरी है। रिक्त पदों को भरने के लिए शासन द्वारा समय-समय पर निर्देश दिए जाते रहे हैं। इस संबंध में विभागों द्वारा पूर्व में खाली पदों को भरने के संबंध में अधियाचन भेजा जा चुका है। अधियाचन भेजे हुए करीब सालभर होने को आ रहा है। इसलिए इस दौरान विभागों में और भी पद रिक्त हो गए होंगे। इसलिए अपने-अपने विभाग से संबंधित शासन स्तर, विभागाध्यक्ष, निदेशालय, मंडल व जिला स्तर पर रिक्त पदों को भरने के लिए कार्यवाही की जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि निकट भविष्य में कार्मिक सेवानिवृत्त हो रहे हो उनकी सेवानिवृत्ति के बाद खाली होने वाले पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके लिए जरूरत हो तो उच्च स्तर से इसके तत्काल अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी कराई जाए।

किसानों को कुचलने वाले आतंकवादी हैं: जयंत


मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना को हमें भूलना नहीं चाहिए। जिन किसानों ने हमारे लिए शहादत दी है उनके नाम याद रखो, चुनाव में जब छिपे चेहरे वोट मांगने आएं तब इन शहीदों के नाम उन्हें बता कर लखीमपुर की घटना को याद दिलाना। जयंत चौधरी ने कहा कि हमें लखीमपुर की घटना का बदला लेना है। यह बदला प्रदेश में सत्ता परिवर्तन कर रालोद की सरकार बनाकर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को कुचलने वाले आतंकवादी हैं।

डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित आशीर्वाद पथ यात्रा के अंतर्गत हुई जनसभा में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रालोद का चुनावी बिगुल फूंका। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार किसानों को छह हजार रुपये दे रही हैं। प्रदेश में रालोद की सरकार आने पर 12 हजार और सीमांत किसानों को 15 हजार रुपए सालाना दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डिफाल्टर चीनी मिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सर्वोदय योजना में सबका विकास किया जाएगा। सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी। पंचायती राज के तहत सभी अधिकार दिए जाएंगे, पश्चिम यूपी के अलावा बुंदेलखंड में भी हाईकोर्ट बेंच की स्थापना कराई जाएगी। 31 अक्टूबर को रालोद का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर मौजूदा सरकार की किसान और जनविरोधी नीतियों को लोगों से बताने का आह्वान किया।

जयंत चौधरी ने मोदी सरकार को पूंजीपतियों के रिमोट कंट्रोल की सरकार और यूपी की योगी सरकार को बिना कंट्रोल की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी ने जो वादे किए थे वह सब यादें झूठे निकले हैं। महंगाई पर रोक नहीं लगी, किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। उन्होंने लोगों से चौधरी चरण सिंह और अजीत सिंह की नीतियों पर चलकर सत्ता परिवर्तन करने का आह्वान किया। इस दौरान कई समाज के लोगों ने पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया। रालोद की जिम्मेदारी अब जयंत चौधरी के कंधों पर है। ऐसे में वह अपने क्षेत्र की जनता को दिल जीतने की कोशिश करने में जुटे हैं।

सपा जिलाध्यक्ष पर लगाए आरोप, पार्टी को किया बाय बाय


मुजफ्फरनगर । बीस साल समाजवादी पार्टी की सेवा करने के बाद सपा के पुराने कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए सपा से  इस्तीफा दे दिया। 

जनपद मुजफ्फरनगर में अब समाजवादी पार्टी की अंदरूनी कलह जगजाहिर होने लगी है वही समाजवादी पार्टी में भी मुजफ्फरनगर में क़ई गुट बने हुए है और अंतर्कलह दिखती नजर आ रही है वही आज सोमवार को सपा नेता सुमित खेड़ा ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सुमित खेड़ा ने जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी पर अपमान करने के आरोप लगाए है।

उन्होंने कहा कि पार्टी में लगातार जिलाध्यक्ष द्वारा पुराने कर्मठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हुए जनाधारविहिन लोगों को पार्टी के मुख्य पदों पर विराजमान किया जा रहा है। जिससे पार्टी की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। इस संबंध में जब जिलाध्यक्ष से बात की जाती है तो वह तानाशाही रवैया दिखाते हैं और पंजाबी व सिख समाज का अपमान करते हैं। जिससे मैं मानसिक रुप से परेशान होकर पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। वहीं आज सपा के क़ई ग्रुपो पर पोस्ट वायरल होती नजर आयी ओर सुमित खेडा अपनी भड़ास निकालते नजर आए। 

डीएम को बताई किसानों की समस्याएं


मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने चरथावल जनप्रतिनिधि ना होने से उत्पन्न क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के संबंध में मुजफ्फरनगर जिला अधिकारी से मुलाकात की।  

भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर  मुजफ्फरनगर जिला अधिकारी से मुलाकात की। ठाकुर पूरन सिंह ने जिला अधिकारी मुजफ्फरनगर को अवगत कराया कि क्योंकि इस समय चरथावल विधानसभा में कोई जनप्रतिनिधि मौजूद नहीं है। जिसकी वजह से चरथावल विधानसभा में कई समस्याएं खड़ी हुई है ,जिसमें मुख्यतः सड़कों की खस्ता हालत, किसानों के गन्ने का पेमेंट ना होना, आवारा पशुओं के खुले  घूमने से फसलों का नुकसान हो जाना और भी कई प्रमुख समस्याएं हैं ।जो कि जनप्रतिनिधि के ना होने की वजह से बनी हुई हैं। इन समस्याओं पर जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर में जल्द ही निवारण का आश्वासन दिया है ।

इसके पश्चात भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग एवं सहसंयोजक भारतीय जनता पार्टी सुभाष चौहान के अग्रवाल मार्केट स्थित कार्यालय पर पहुंचे। सुभाष चौहान के कार्यालय पर ठाकुर पूरन सिंह के साथ पहुंचे चरथावल क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ चरथावल क्षेत्र की राजनीतिक चर्चा हुई ।

ठाकुर पूरन सिंह के साथ पहुंचने वाले अन्य गणमान्य व्यक्तियों में रामअवतार प्रधान जी, कुशल पाल सिंह, डॉक्टर राकेश पुंडीर, मुकेश सोम, संदीप चौहान, दिव्य प्रताप सोलंकी एवं राजकुमार राणा ,मास्टर रमेश सोम,गिरीश भमेला मौजूद रहे।


कपिलदेव अग्रवाल ने किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन


मुजफ्फरनगर । जिला चिकित्सालय परिसर में ब्लड बैंक के सामने विशाल मानसिक स्वास्थ्य जन जागरूकता व उपचार शिविर का आयोजन किया गया इसके साथ ही अंतोदय लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए।इन दोनों कार्यक्रमों का शुभारंभ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  मंत्री  ने कहा कि सरकार द्वारा आम जनमानस के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं एवं कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं,जिनमें से आयुष्मान भारत योजना अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, उन्होंने बताया कि अभी तक इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2011 की एस ई सी सी सर्वे  के अनुसार चयनित लाभार्थियों को ही लाभ दिया जा रहा था, लेकिन सरकार द्वारा इसमें अब मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत अंतोदय राशन कार्ड धारकों को भी शामिल किया गया है, जिसके अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाएं जा रहे हैं ,जो कि सरकार द्वारा एक अत्यंत सराहनीय प्रयास है।  

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री आलोक यादव ने कहा कि अंतोदय लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर बनाए जाएंगे, उन्होंने बताए  जनपद में 19548 अंतोदय लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि प्रति वर्ष 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाता है इसी के परिपेक्ष्य में आज जिला चिकित्सालय परिसर में विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पंकज अग्रवाल ,जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर प्रशांत कुमार ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव निगम ,जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी  डॉ गीतांजलि वर्मा ,मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अर्पण जैन, जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान भारत डॉ आकाश त्यागी, डी जी एम शोजब जैदी,डी आइ एस एम सनी चौधरी,समाजसेवी बीना शर्मा, परामर्शदाता मनोज कुमार ,  कपिल कुमार आदि उपस्थित रहे।

पांच लाख के पटाखों सहित दो गिरफ्तार




मुजफ्फरनगर । पुलिस ने पांच लाख के अवैध पटाखे जब्त कर दो अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। 

थाना जानसठ पुलिस द्वारा बिना लाइसेंस के गोदाम में रखे अवैध पटाखो को जब्त करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम परवेज पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम सादपुर थाना जानसठ व फैजल पुत्र मौहम्मद फरमान निवासी उपरोक्त हैं। 

उनके पास से 100 किलोग्राम अवैध पटाखे-कीमत लगभग 05 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

बूथ स्तर तक मजबूती से ही मिलेगी विजय: संजय भाटिया


मुजफ्फरनगर । गाँधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व करनाल सांसद संजय भाटिया द्वारा आठ चरणों में अलग-अलग पहलुओ पर भाजपा पदाधिकारियो के साथ बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री विनीत कात्यायन द्वारा किया गया। 

सर्वप्रथम मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व सामुहिक वंदेमातरम् के गान के साथ कार्यक्रम शुभारम्भ किया गया । जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया द्वारा मुख्य अतिथि संजय भाटिया को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया । आज भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी संजय भाटिया ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सभागार में आठ चरणों में अलग-अलग पहलुओं पर भाजपा पदाधिकारियो के साथ बैठक में चर्चा की। प्रथम चरण में जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिलध्यक्ष व महामंत्री की बैठक ली गई। द्वितीय चरण में जिला व विधानसभा संचालन समिति की बैठक ली गई। तृतीय चरण में समन्वय समिति (कौर कमैटी) की बैठक ली गई। चतुर्थ चरण में पूर्व व वरिष्ठ पदाधिकारिया की बैठक ली गई। पंचम चरण में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में निर्वाचित एवं नामित सभासदो एवं जिले के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक व सह संयोजक की बैठक ली गई। छठम चरण में सहकारिता विभाग में जिले के निर्वाचित, नामित कार्यकर्ता एवं सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक व सह संयोजक की बैठक ली गई। सप्तम चरण में निगम, बोर्ड में नामित कार्यकर्ता एवं सरकारी वकील की बैठक ली गई।अष्टम चरण में जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक प्रमुख की बैठक ली गई ।

मुख्य वक्ता प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व करनाल सांसद संजय भाटिया जी ने कहा प्रदेश में फिर से भारी बहुमत की सरकार बनेंगी मिशन 2022 की सफलता के लिए उन्होंने योगी सरकार के सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त कार्यकाल के बारे में बताया। उन्होंने ये भी बताया भाजपा अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व योगी की लोकप्रियता के आधार पर 350 का आंकड़ा पार करेगी। आज उत्तरप्रदेश खुद विकास और नेतृत्व शैली का उदाहरण बन गया है यह सब योगी जी के नेतृत्व से सम्भव हुआ है। उन्होंन भाजपा की रीति-नीति के बारे में विस्तार से बताते हुए सभी से आवहान किया कि सरकार की उपलब्धियों को सेक्टर व बूथ स्तर पर घर-घर तक पहुंचाकर 2022 में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने के जुट जाये।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, बुढाना विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० वीरपाल निर्वाल, विधानसभा प्रभारी अमित गगनेजा, संजीव वालिया, तेजपाल वर्मा, प्रमोद सिंह अटटा, अजीत चौधरी, पिछडा आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, सुखदर्शन बेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष चन्द शर्मा, सुधीर सैनी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय मंत्री डॉ० पुरुषोत्तम, जिला महामंत्री विजय सैनी, सुषमा पुण्डीर, जिला उपाध्यक्ष राकेश आडवाणी, बिजेन्द्र पाल, संजय गर्ग, अमित चौधरी, राजीव सिंह गुर्जर, शरद शर्मा, नितिन मलिक, रोहताश पाल, जिला मंत्री वैभव त्यागी, राहुल वर्मा, रेणु गर्ग, साधना सिंघल, सचिन सिंघल, सुधीर खटीक, बोबिन्द्र सहरावत, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, अचिंत मित्तल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित रावल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता सैनी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ, युवा मोर्चा महामंत्री रजत त्यागी, श्याम रहेजा, किसान मोर्चा महामंत्री तरूण त्यागी, रहतू प्रधान, महिला मोर्चा महामंत्री नमिता जौहरी, पिछडा मोर्चा महामंत्री मनोज पांचाल, जिला सयोजक सोशल मीडिया रक्षित नामदेव, सह संयोजक तरूण त्यागी, आदित्य जैन,  जिला सयोंजक आईटी विभाग सचिन सैनी सह संयोजक उत्कर्ष त्यागी आदि उपस्थित रहे।


जयप्रकाश नारायण को सपाईयों ने किया नमन


मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में सपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती पर उनको नमन करते हुए उनके जीवन संघर्ष पर विचार व्यक्त किए।

 सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने उनको नमन करते हुए कहा कि आज जो देश में हालात हैं तथा किसानों मजदूरों युवाओं का दमन करते हुए यूपी व केंद्र में निरंकुश तानाशाही सरकार चल रही है आज भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण के संघर्ष से प्रेरणा लेकर ऐसे ही संघर्ष को आगे बढ़ाकर निरंकुश सरकारों को तानाशाही से रोकने का समय है।

विचार गोष्ठी में पूर्व मंत्री उमा किरण पूर्व विधायक अनिल कुमार व वरिष्ठ सपा नेता कुशलपाल त्यागी ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जैसी महान शख्सियत ने देश की आजादी के संघर्ष के साथ ही देश मे 70 के दशक में निरंकुश कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़कर देश को नई दिशा व दशा देने का काम किया।

विचार गोष्ठी को सपा जिला महासचिव जिया चौधरी सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा नेता अब्दुल्ला राणा,राजीव बालियान चरथावल चेयरमैन सत्येंद्र त्यागी,सपा नेता रविंद्र कुमार एडवोकेट,राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी,उमादत्त शर्मा,सचिन अग्रवाल,अरशद आबिद डॉ इसरार अल्वी,महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट,आशीष त्यागी सत्यवीर त्यागी ने संबोधन करते हुए आज के देश के हालात को लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताते हुए लोकनायक जयप्रकाश नारायण जैसे जेपी आंदोलन की सख्त जरूरत बताते हुए उनके जीवन संघर्ष की गाथा से संकल्प लेने का आह्वान किया।

 मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीप्ति पाल सतीश गुर्जर,रामनिवास पाल,राशिद मलिक,सन्दीप धनगर, सलमान त्यागी,दर्शन सिंह धनगर,रणवीर गुर्जर,डॉ नूरहसन स्लमानी, सावन कुमार एडवोकेट,हरेंद्र पाल,रामपाल सिंह पाल,नवेद रंगरेज सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शहर में बिजली लाइनें होंगी अडर ग्राउंड


 मुजफ्फरनगर । राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विद्युत अधिकारियों को नगर के समस्त चौराहों की विद्युत लाईनों को अंडरग्राउंड करने के निर्देश दिये।

विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर सदर में विद्युत समस्याओं के निस्तारण हेतु नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधीक्षण अभियंता बी.के. मिश्रा, अधिशासी अभियंता ए.के. वर्मा व उप खंड अधिकारी आई.पी. सिंह को बुलाकर सरकार द्वारा संचालित रिवैम्प योजना के अंतर्गत नगर के मुख्य चौराहों की विद्युत लाईनों को अंडरग्राउंड करने तथा जर्जर तारों को बदलने के निर्देश दिये हैं।

मंत्री कपिल देव ने हनुमान चौक, शिव मूर्ति, शामली अड्डा से नदी तक, महावीर चौक, मदीना चौक, लाला लाजपत राय चौक, विश्वकर्मा चौक, अंबेडकर चौक, झांसी रानी, मीनाक्षी चौक, अहिल्याबाई चौक, मालवीय चौक, ईदगाह चौक, फक्कर शाह चौक, बचन सिंह कॉलोनी आदि कॉलोनियों में जर्जर एवं लटके तारों को व्यवस्थित करने के क्रम में इन सभी लाईनों को अंडरग्राउंड करने को कहा।

कपिल देव ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर में बिजली से संबंधित किसी भी समस्या के लिए क्षेत्रवासी उनके कैंप कार्यालय के टेलीफोन नंबर 0131-2603331 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वे क्षेत्रवासियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत है।

अधीक्षण अभियंता बी.के. मिश्रा, अधिशासी अभियंता ए.के. वर्मा व उप खंड अधिकारी आई.पी. सिंह ने विद्युत संबंधी समस्याओं के यथाशीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया है।

कुशपुरी का किया गया उधोगपतियों द्वारा आगरा में भव्य स्वागत

 


आगरा। I लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुश पुरी का आगरा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत।

लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुश पुरी अपने दो दिवसीय आगरा प्रवास पर रविवार को आगरा पहुंचने पर ब्रज क्षेत्र संयोजक अजय गर्ग सह संयोजक अनुज वार्ष्णेय जिला संयोजक आगरा व अन्य प्रदेश पदाधिकारी द्वारा आगरा पहुँचने पर भाजपा के ब्रज क्षेत्र के संयोजक अजय गर्ग व स्थानिय कार्यकर्ताओ द्वारा कुश पुरी का भव्य स्वागत किया गया। 

अपने प्रवास के दौरान कुशपुरी ने आगरा में चाँदी की चैन व तार फैक्ट्री का दौरा कर सम्बन्धित कारीगरों को भाजपा से जोड़ने की मुहिम शुरू की, साथ ही चाँदी पायल मैन्यूफैक्चरों से मिलकर नई नीतियों सम्बन्धित विषय पर गम्भीर चर्चा की।इसके पश्चात कुश पुरी धनकुमार जैन के निवास पर आगरा सर्राफा एसोसिएशन, सर्राफा कमेटी, आगरा सर्राफा मैन्यूफ़ैक्चरिंग के प्रतिनिधियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी लघु उधोग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुशपुरी जी का अभिनंदन किया गया व उनके के साथ सिल्वर ज्वैलरी मैन्यूफ़ैक्चरिंग के सम्बन्ध में गहन चर्चा की एवम आश्वस्त किया कि चांदी उद्योग को भी लघु उद्योग की श्रेणी में लाकर अधिक से अधिक लाभ दिलवाने का उनका प्रयास रहेगा एवं इससे संबंधित जो भी चुनौतियां होगी उन्हें प्रदेश सरकार के माध्यम से दूर करने का प्रयास करेंगे जिससे कि चांदी उद्योग भी आगरा की एक बड़ी पहचान बन सके।

कार्यक्रम में श्रीधन कुमार जैन, आनंद अग्रवाल, श्रीराम, नितेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अजय गर्ग, सुरेंद्र जैन अभिषेक मित्तल और बड़ी संख्या में चांदी की पायल व बर्तनों के निर्माता उपस्थित रहे

देश को लोकनायक जयप्रकाश नारायण जैसे संघर्ष की जरूरत- प्रमोद त्यागी

 


  मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में सपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती पर उनको नमन करते हुए उनके जीवन संघर्ष पर विचार व्यक्त किए।

 सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने उनको नमन करते हुए कहा कि आज जो देश में हालात हैं तथा किसानों मजदूरों युवाओं का दमन करते हुए यूपी व केंद्र में निरंकुश तानाशाही सरकार चल रही है आज भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण के संघर्ष से प्रेरणा लेकर ऐसे ही संघर्ष को आगे बढ़ाकर निरंकुश सरकारों को तानाशाही से रोकने का समय है।

विचार गोष्ठी में पूर्व मंत्री उमा किरण पूर्व विधायक अनिल कुमार व वरिष्ठ सपा नेता कुशलपाल त्यागी ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जैसी महान शख्सियत ने देश की आजादी के संघर्ष के साथ ही देश मे 70 के दशक में निरंकुश कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़कर देश को नई दिशा व दशा देने का काम किया।

विचार गोष्ठी को सपा जिला महासचिव जिया चौधरी सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा नेता अब्दुल्ला राणा,राजीव बालियान चरथावल चेयरमैन सत्येंद्र त्यागी,सपा नेता रविंद्र कुमार एडवोकेट,राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी,उमादत्त शर्मा,सचिन अग्रवाल,अरशद आबिद डॉ इसरार अल्वी,महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट,आशीष त्यागी सत्यवीर त्यागी ने संबोधन करते हुए आज के देश के हालात को लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताते हुए लोकनायक जयप्रकाश नारायण जैसे जेपी आंदोलन की सख्त जरूरत बताते हुए उनके जीवन संघर्ष की गाथा से संकल्प लेने का आह्वान किया।

 मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीप्ति पाल सतीश गुर्जर,रामनिवास पाल,राशिद मलिक,सन्दीप धनगर, सलमान त्यागी,दर्शन सिंह धनगर,रणवीर गुर्जर,डॉ नूरहसन स्लमानी, सावन कुमार एडवोकेट,हरेंद्र पाल,रामपाल सिंह पाल,नवेद रंगरेज सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा के बूथ अध्यक्ष बिजेंदर बंजारा सपा में शामिल

 


मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मीटिंग में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व पूर्व मंत्री उमा किरण सपा नेता साजिद हसन, जिया चौधरी,रामनिवास पाल,डॉ इसरार अल्वी के समक्ष आज भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष ग्राम कासमपुर मोरना बिजेंद्र सिंह बंजारा अपनी कमेटी के अनेक साथियों के साथ भाजपा को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

 सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने भाजपा छोड़कर सपा में आए विजेंद्र सिंह बंजारा व उनके कई साथी कार्यकर्ता राजकुमार,रवि कुमार,कंवरपाल बंजारा,डॉ कर्मपाल,राहुल बंजारा को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि योगी सरकार में यूपी के हालात खराब है। गुंडागर्दी व बढ़ते अपराध ने दहशत का माहौल पैदा कर रखा है। किसानों पर केंद्र व यूपी सरकार के इशारे पर हमले करके उनकी हत्या की जा रही है। व्यापारियों के साथ योगी की पुलिस लूटपाट करके हत्या कर रही है। यूपी को अब केवल समाजवादी पार्टी सरकार की जरूरत है इसी से प्रभावित होकर अन्य पार्टियों के नेता कार्यकर्ता सपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा के बूथ अध्यक्ष पद को छोड़कर सपा में आये विजेंद्र सिंह बंजारा ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की दुर्दशा महंगाई, बेरोजगारी से आहत जनता को जवाब देना मुश्किल हो रहा था इसलिए सबको सम्मान देने वाली समाजवादी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश का भला अब सिर्फ अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने से ही होगा।

इस दौरान मुख्यरूप से पूर्व मंत्री उमा किरण सपा जिला महासचिव जिया चौधरी सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन सपा नेता अरशद आबिद समाजवादी लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी समाजवादी लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अली सपा नेता रामनिवास पाल हरेंद्र पाल सलमान त्यागी रणवीर गुर्जर नवेद रंगरेज फैसल राणा हुसैन सादपुर सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

एसएसपी ने ब्रीफिंग के दौरान कसे पुलिस कर्मियों के पेंच

 




मुजफ्फरनगर। कोविड-19 लॉकडाउन के पश्चात जनपद के स्कूल, कॉलेज एवं ट्यूशन सेन्टर पुनः प्रारंभ हुए है, छात्राओं की सुरक्षा हेतु आज दिनांक एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा नगर क्षेत्र में नियुक्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं एन्टी रोमियो स्कवाड को ब्रीफ किया गया।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस बल को स्कूल/कॉलेज के खुलने व बन्द होने एवं ट्यूशन सेन्टर के आस-पास नियमित गश्त करने हेतु निर्देशित किया गया। 

जनपद में छात्राओं की सुरक्षा हेतु 04 एन्टी रोमियों स्क्वाड को रवाना करते हुए निर्देशित किया गया कि स्कूल/कॉलेज/टयूशन सेन्टर में पढने वाली छात्राओं से नियमित वार्ता कर उनसे फिडबैक लिया जाए, रास्ते में या पढते समय यदि कोई परेशान करे तो तत्काल उसपर तत्काल कार्यवाही की जाए साथ ही स्कूल/कॉलेज/टयूशन सेन्टर के बाहर अनावश्यक खडे व्यक्तियों पर भी आवश्यक कार्यवाही की जाए।

ना कोई अस्तित्व ना ही कोई जान, हम तो ख्याली पुलाव बनाएंगे जनाब

 


मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा आज आशीर्वाद रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें उन्होंने सरकार आने पर बड़ी-बड़ी घोषणाएं अमल में लाए जाने की बात कही है। 2013 से दंगे के बाद और 2019 में स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह के चुनाव हारने के बाद से मुजफ्फरनगर में अस्तित्व खो चुकी राष्ट्रीय लोक दल द्वारा अब दिन में भी सपने देखने शुरू कर दिए है। अपने भाषण में जयंत चौधरी द्वारा कहा गया है कि यदि प्रदेश में हमारी सरकार आती है, तो हम पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित बुंदेलखंड में भी हाईकोर्ट बेंच की स्थापना करेंगे, इससे यह जाहिर हो रहा है कि इस बार राष्ट्रीय लोकदल बिना किसी गठबंधन के अपने बलबूते पर चुनाव लड़ने की जुगत में लगी हुई है। मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को मुख्यमंत्री बनने का सपना दिखाकर उनके जीवन में अलग तरह के ख्याली पुलाव पका रहे हैं। राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह की कोरोना से मृत्यु के बाद जयंत चौधरी लगातार पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित प्रदेश भर में अपने अस्तित्व को तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। पहले सपा के साथ गठबंधन के दौरान एक भी सीट हाथ में लगने के बाद भी अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रस्तावित रैली से पूर्व अपने आशीर्वाद पथ रैली कर अस्तित्व को मजबूत करने के लिए लगे हुए हैं।

पुंछ मुठभेड़ में एक जेसीओ और चार जवान शहीद

 


जम्मू । पुंछ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जेसीओ;जूनियर कमीशंड ऑफिसर चार जवान शहीद हो गए हैं। वहीं चार से पांच आतंकियों का एक समूह घिरा हुआ है। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार सुबह भारतीय सेना ने पुंछ के सुरनकोट क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें एक जेसीओ और चार जवान घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गयाए जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मुठभेड़ जारी है।

 सुरक्षाबलों ने कश्मीर संभाग में दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है। एक आतंकी अनंतनाग और एक बांदीपोरा में मारा गया है। बांदीपोरा में मारे गए आतंकी की पहचान इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई। वह टीआरएफ;द रेजिस्टेंस फ्रंटद्ध का आतंकी थाए,जोकि शाहगुंड में हुई नागरिक की हत्या में शामिल था।


उत्तराखंड में हिली भाजपा की नीव, यशपाल आर्य काँग्रेस में शामिल


 देहरादून । उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और 2 विधायक कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

नई मंडी के युवा मोर्चा के पदाधिकारीयों हुआ जोरदार स्वागत

 


मुजफ्फरनगर । नई मण्डी मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता के नेतृत्व में नवनियुक्त नई मण्डी मण्डल युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की "परिचय बैठक" जिला भाजपा कार्यालय गाँधीनगर पर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने की व सभी पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया व मण्डल के पदाधिकारियों को जिला महामंत्री विनीत कात्यान का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ व उन्होंने मण्डल के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रोशनी पाँचाल उपस्थित रही और नई मण्डी मण्डल सह मीडिया प्रभारी अश्विनी शर्मा , युवा मोर्चा कूकड़ा मण्डल अध्यक्ष प्रशान्त गौतम ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उनके नए दायित्व मिलने पर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पटका पहनाकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री शुभम भारद्वाज , मण्डल उपाध्यक्ष अर्ष सिंघल , केशव झाम्ब , शिवांशु भारद्वाज , पारस कश्यप , मण्डल मंत्री मुकुल भारद्वाज, अर्थव मित्तल, नमन राजवंश, प्रफुल्ल कुमार चाहल, कोषाध्यक्ष मनीष तायल, कार्यालय प्रभारी अमृत बालियान, मीडिया प्रभारी आयुष गोयल, सह मीडिया प्रभारी कुनाल मित्तल, सोशल मीडिया प्रभारी अंकुर शर्मा, मण्डल कार्यकारिणी सदस्य रजनीश सदस्य, माधव सुनेजा, अनुज पाल, सागर सैनी, कामेश शर्मा, निखिल गोयल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।


जिला पंचायत सदस्य श्री भगवान शर्मा ने पार्टी कार्यालय पहुँच कर किया युवा टीम का उत्साह वर्धन 


सोमवार विशेष : आज का पंचांग एवँ राशिफल 11 अक्टूबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 11 अक्टूबर 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास -अश्विन*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - षष्ठी रात्रि 11:50 तक तत्पश्चात सप्तमी*

⛅ *नक्षत्र - जेष्ठा दोपहर 12:56 तक तत्पश्चात मूल*

⛅ *योग - सौभाग्य सुबह 11:50 तक तत्पश्चात शोभन*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:01 से सुबह 09:29 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:33* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:16*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - तप षष्ठी (ओडिशा),सरस्वती आवाहन-स्थापन*

 💥 *विशेष - *षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चिंता, चिडचिडापन व तनाव कम करने हेतु* 🌷

 👉🏻 *जो व्यक्ति स्नान करते समय पानी में ( ५ मि.ली.) गुलाबजल मिलाकर ‘ॐ ह्रीं गंगायै ॐ ह्रीं स्वाहा |’ यह मंत्र बोलते हुए सर पर जल डालता है, उसे गंगा-स्नान का पुण्य होता है तथा साथ ही मानसिक चिंताओं में कमी आती है और तनाव धीरे-धीरे दूर होने लगता है, विचारों का शोधन होने लगता है, चिडचिडापन कम होता है तथा वह अपने – आपको तरोताजा अनुभव करता है |*

🙏🏻 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *भय का नाश करती हैं मां कात्यायनी*

*नवरात्रि के षष्ठी तिथि पर आदिशक्ति दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा करने का विधान है। महर्षि कात्यायनी की तपस्या से प्रसन्न होकर आदिशक्ति ने उनके यहां पुत्री के रूप में जन्म लिया था। इसलिए वे कात्यायनी कहलाती हैं। नवरात्रि के छठे दिन इनकी पूजा और आराधना होती है। माता कात्यायनी की उपासना से आज्ञा चक्र जाग्रृति की सिद्धियां साधक को स्वयंमेव प्राप्त हो जाती हैं। वह इस लोक में स्थित रहकर भी अलौलिक तेज और प्रभाव से युक्त हो जाता है तथा उसके रोग, शोक, संताप, भय आदि सर्वथा विनष्ट हो जाते हैं।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *नवरात्र की षष्ठी तिथि यानी छठे दिन माता दुर्गा को शहद का भोग लगाएं ।इससे धन लाभ होने के योग बनने हैं ।*


📖 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

 15 अक्टूबर 2021 से 20 अक्टूबर 2021 तक। 

. 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 

. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी 

02 अक्टूबर: इन्दिरा एकादशी


16 अक्टूबर: पापांकुशा एकादशी


नवंबर 2021: एकादशी व्रत


01 नवंबर: रमा एकादशी


14 नवंबर: देवुत्थान एकादशी


30 नवंबर: उत्पन्ना एकादशी


दिसंबर 2021: एकादशी व्रत


14 दिसंबर: मोक्षदा एकादशी


30 दिसंबर: सफला एकादशी

प्रदोष

अक्टूबर 2021: प्रदोष व्रत


04 अक्टूबर: सोम प्रदोष


17 अक्टूबर: प्रदोष व्रत


नवंबर 2021: प्रदोष व्रत


02 नवंबर: भौम प्रदोष


16 नवंबर: भौम प्रदोष


दिसंबर 2021: प्रदोष व्रत


02 दिसंबर: प्रदोष व्रत


31 दिसंबर: प्रदोष व्रत

पूर्णिमा

20 अक्टूबर , बुधवार: आश्विन पूर्णिमा


18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा


18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा


अमावस्या

कार्तिक अमावस्या 04 नवम्बर 2021, गुरुवार

मार्गशीर्ष अमावस्या 04 दिसम्बर 2021, शनिवार


दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।


आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।




आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 


 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  

  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आरामदायक रहेगा। आज आप अपने बिजनेस में बहुत लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, जिसके कारण आज आपको थोड़ी राहत मिलेगी। आज आपको अपने परिवार की वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेकर यदि कहीं पर आप निवेश करेंगे,तो वह आपको भरपूर लाभे अवश्य देगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें उनको अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव पनप सकता है। विद्यार्थियों को आज उच्च शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने का रास्ता मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह से संबंधित कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको व आपके परिवार के सदस्यों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके लिए आपको सतर्क रहना होगा। यदि आज आप किसी को धन उधार दे, तो बहुत ही सोच विचार कर दे, क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण अनुकूल रहेगा, जिसके कारण आप किसी भी कार्य को करने में सफल रहेंगे, लेकिन आज आप सुबह से ही अपने अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। यदि आपका भाई बहन से कोई विरोध चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा। आज आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यापार के लिए अपने पिताजी से कोई सलाह ले सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी के प्रति ईमानदार रहना होगा, नहीं तो रिश्ते में दरार पड़ सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। व्यस्तता के कारण आज आप अपने किसी जरूरी काम को भी पूरा नहीं करेंगे, जिसके कारण आगे चलकर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम के बाद ही आपको सफलता होगी, जिसके कारण आपका मन थोड़ा निराश होगा। आज आपको अपने स्वभाव में चंचलता को बनाए रखना होगा, वही स्वाभाव आपका आपको लोगों के सामने सम्मान दिलवाएगा। आज आपको कोई शारीरिक रोग परेशान कर सकता है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपके व्यवसाय की अधिकांश की योजना आपको लाभ देगी, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे, लेकिन कार्य क्षेत्र में आज आपको अपने किसी भी सहयोगी से वाद विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है, जो लोग किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना चाहते हैं,तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने घरेलू खर्चे दिल खोलकर करेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज यदि किसी कार्य को माता-पिता के आशीर्वाद को लेकर करेंगे, तो वह सफल होगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि राजनीति की दिशा में उनको कुछ नए अनुबंध प्राप्त होंगे, जो उनके व्यवसाय की तरक्की की दिशा में गति करेंगे। आप अध्यात्म व साधना के क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी आज लाभ होंगे, लेकिन बेरोजगार व्यक्तियों को आज थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है, क्योंकि आज वह जहां आवेदन करेंगे, उन्हें निराशा ही हाथ लगेगी। आज आप अपनी बुद्धि विवेक से कार्य को करेंगे,तो वह आपको भरपूर सफलता देंगे। आज आपको अपनी दैनिक आवश्यकताओ की वस्तुओं की खरीदारी भी करेंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में एकजुट होकर लगना होगा, तभी वह सफलता पा सकेंगे। आज जीवनसाथी की तरक्की देख आपका मन प्रसन्न होगा। संतान के भविष्य से संबंधित यदि कहीं निवेश करेंगे, आज आप अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके ही निवेश करना होगा।आज आपको मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिसके कारण आपको पेट दर्द, सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज आपके व्यवसाय के प्रयास रंग लाएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अधिकारियों से मीठा बन कर रहना होगा,नही तो वह उनके लिए नुकसानदायक रह सकता है। आज आपके आस-पड़ोस में भी यदि कोई भी बात हो, तो उसमें पडने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। व्यस्तता के बीच आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपके जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों की कुछ फरमाइशे पूरी करने में व्यतीत करेंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जो आपकी आर्थिक स्थिति में भी चार चांद लगाएगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो आपको भविष्य में धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज किसी अच्छे कार्य से आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा, लेकिन नयी योजनाओं पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जो भविष्य में आपको भरपूर लाभ अवश्य देंगे। संतान की शिक्षा से संबंधित आज आप अपने किसी परिजन से सलाह ले सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका मन अकारण ही परेशान रहेगा, लेकिन आपकी यह चिंताएं व्यर्थ की होंगी,लेकिन आपको आज अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आज आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आज किसी व्यक्ति से कोई बहसबाजी भी हो, तो आपको उसमें अपने क्रोध पर नियंत्रण अवश्य बनाना होगा। जमीन जायदाद और लेनदेन से संबंधित यदि कोई मामला है, तो उसमें आपको अपने भाई से सलाह मशवरा करके ही आगे बढ़ना होगा। संतान के लिए आज आप कोई ऐसा कार्य करेंगे, जिससे उनको आप पर गर्व होगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है। आज आप अपने व्यवसाय में मिलने वाले लाभ से संतोष में रहेंगे, लेकिन आज नौकरी से जुड़े जातकों का उनके कार्यकाल में स्वागत होगा और जिसके कारण उनके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। आज वृद्ध जनों की सेवा व पुण्य कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपके मन में हर्ष होगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आज उनके लिए सरदर्द बने रहेंगे। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं के लिए भी कुछ खरीदारी करेंगे

रविवार, 10 अक्टूबर 2021

आरोग्य मेलों में किया स्वास्थ्य परीक्षण



मुजफ्फरनगर । जनपद में समस्त 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, उपचार, जांचें एवं औषधि वितरण की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार के द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरालसी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दूधली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुटेसरा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलवाखेड़ी में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलो का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में आज मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2250 मरीजों को उपचारित किया गया

अखिलेश से पहले बुढाना पर जयंत की चुनावी चढाई का मतलब!


मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की सोमवार को होने वाली सभा की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रस्तावित रैली से पूर्व जयंत की इस सभा को भाजपा से यह सीट छीनने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। कल एक दिग्गज नेता के भी रालोद में शामिल होने की चर्चा है। चुनाव में गठबंधन की तैयारी करने वाली सपा और रालोद के बीच यह सभाएं शक्ति परीक्षण के रूप में देखी जा रही हैं। 

उतर प्रदेश में आगमी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच जयंत चौधरी बुढ़ाना के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में आशीर्वाद पथ जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की जनसभा में लगभग पंडाल मंच और हेलीपैड की व्यवस्था पूर्ण हो चुकी है। राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी उत्तर प्रदेश में लगभग 17 जनसभा को संबोधित करेंगे जिसमें से अब तक दो जनसभा संबोधित कर चुके हैं और तीसरी आशीर्वाद पथ जनसभा बुढाना के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में होगी। राष्ट्रीय लोक दल के नेता कार्यकर्ता और पदाधिकारी रैली को सफल बनाने के लिए पिछले एक माह से तैयारियों में जुटे हुए हैं। कल डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में जयंत चौधरी जनसभा को संबोधित करेंगे जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता किसान व ग्रामीण मौजूद रहेंगे। इस सभा में वह 2022 का चुनाव भी बिगुल फूंकेंगे। पिछले दिनों भाकियू के साथ गठजोड़ और गठवाला खाप की नाराजगी व कांग्रेस नेता पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक की सक्रियता के बीच इस सभा पर तमाम लोगों की निगाह लगी है। एक दिग्गज नेता के रालोद में शामिल होने की भी चर्चा है। हालांकि यहां जमीन तलाश रहे रालोद को मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान अपनी चुप्पी का जवाब देना भारी पड सकता है। दूसरे अगर सपा और रालोद मुस्लिम वोट के मोह में पडते हैं तो इससे भाजपा को फायदा होगा। इससे गठबंधन की उल्टी गिनती भी शुरू हो सकती है। भाकियू की भीड़ को सियासी पैमाने पर नापना सियासी नादानी साबित हो सकता है। 

कश्मीर में हिंदुओं व सिखों की हत्या पर उबला आक्रोश


मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना ने जम्मू कश्मीर में मुस्लिम आतंकवादियों द्वारा हिंदुओं की लगातार हो रही हत्याओं के मामले में  देश के सत्ता पक्ष व विपक्ष की दोगली राजनीति के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ,कांग्रेस नेता राहुल गांधी , प्रियंका वाड्रा , अखिलेश यादव व जयंत चौधरी के चित्रों पर  हिंदुओ के खून का प्रतीक मानते हुए लाल रंग पोता ।

इससे पूर्व क्रांति सेना के सैकड़ों महिला व पुरुष कार्यकर्ता प्रकाश मार्किट स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए यहाँ से प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, महिला शाखा मंडल प्रभारी पूनम अग्रवाल व पूर्व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए प्रकाश चौक पहुँचे। इस अवसर पर क्रांति सेना नेताओं ने  सत्ताधारी दल के अलावा विपक्ष की भूमिका की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जहाँ लखीमपुर में वोटबैंक को हासिल करने के लिए सारा विपक्ष  एकजुट हो गया। वही सत्ताधारी दल ने भी आनन फानन में मुआवजे और मृतक आश्रितों को नौकरी की घोषणा कर दी। कश्मीर में आई डी देखकर आठ हिंदुओं की हत्या के मामले में विपक्ष भी गूंगा हो गया वही सत्ताधारी बीजेपी को भी मृतकों की मदद के नाम पर लकवा मार गया। क्रांति सेना नेताओं ने मांग करी की जम्मू कश्मीर में मारे गए सभी हिंदुओं के परिजनों को 1 करोड़ रु मुआवजा व परिजन को सरकारी नौकरी दी जाए। प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव मनोज सैनी , महिला मंडल अध्यक्ष पूनम अग्रवाल , पूर्व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी , अनुज चौधरी, राजेश कश्यप, अवनीश चौहान, आलोक अग्रवाल, आशीष मिश्रा, बसन्त कश्यप, महिला जिला प्रभारी प्रेम लता शर्मा  रविन्द्र सैनी , शैलेन्द्र शर्मा ,अमित सैनी,कुलदीप सूर्यवंशी, नेहा गोयल, सरला शर्मा,सीमा ठाकुर,रेणु वर्मा ,पारुल चंचल,सुमन प्रजापति, राखी प्रजापति ,अजय सैनी ,जोगिंदर, भोपाल ,राजाराम चौहान  आदि शामिल थे। 

अभाविप का अभ्यास वर्ग संपन्न


मुजफ्फरनगर । अभाविप का अभ्यास वर्ग संपन्न हो गया। 

स्वामी कल्याण देव एसडी इंटर कॉलेज, शुक्रताल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुजफ्फरनगर का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मेरठ प्रांत के प्रांत सह संगठन मंत्री तरुण सिंह रहे। तरुण सिंह ने अभाविप की कार्य पद्धति व सैद्धांतिक भूमिका पर प्रकाश डाला साथ ही साथ जिला संगठन मंत्री पारस चौधरी ने परिचय व प्रस्ताविकी प्रस्तुत की। प्रांत कलामंच प्रमुख मनोज सिंह ने सदस्यता एवं इकाई गठन पर सत्र लिया, वर्ग में जिले के 13 नगरों से आये सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया। वक्ताओं ने मुजफ्फरनगर में 20000 नए सदस्य बनाने व हर विद्यालय में टीम बनाने पर जोर देते हुए कहा विद्यार्थी परिषद प्रत्येक कैंपस के अंदर राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने वाला एक मात्र छात्र संगठन है, जिससे हर विद्यार्थी को जुड़ना चाहिए। वर्ग में युवराज सिंह पुंडीर, हर्ष हार्दिक, रक्षित चौधरी, अंतिम शर्मा, मुस्कान शर्मा, पवन सिवाच, मानसी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी संजय भाटिया सोमवार को मुजफ्फरनगर में


मुजफ्फरनगर। आज गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में दिनांक 11 अक्टूबर को सोमवार को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व करनाल सांसद संजय भाटिया जनपद मुजफ्फरनगर प्रवास कार्यक्रम के बारे में विस्तार चर्चा की एंव सभी पदाधिकारियों को प्रवास से सम्बंधित अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला प्रभारी श्री सतेन्द्र सिसौदिया के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ प्रातः 8:30 बजे भंगेला चैकपोस्ट पर स्वागत किया जायेगा इसके पश्चात मुख्य अतिथि संजय भाटिया प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित बैठकों में उपस्थित रहेंगे।

इसके तहत वे प्रातः 09:30 बजे जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष व महामंत्री की बैठक । प्रातः 10:30 बजे जिला व विधानसभा संचालन समिति की बैठक। प्रातः 11:30 बजे समन्वय समिति (कौर कमैटी) की बैठक।दोपहर 12:30 बजे जिले के पूर्व व वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक। दोपहर 02:30 बजे नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में निर्वाचित एवं नामित सभासदो एवं जिले के स्थानिय निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक व सह संयोजक की बैठक। दोपहर 03:30 बजे सहकारिता विभाग में जिले के निर्वाचित नामित कार्यकर्ता एवं सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक व सह संयोजक की बैठक। शाम 04:30 बजे निगम, बोर्ड में नामित कार्यकर्ता एवं सरकारी वकील की बैठक। शाम 05:30 बजे जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक प्रमुख की बैठक ।

बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री विजय सैनी, सुषमा पुण्डीर, विनीत कात्यायन, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला उपाध्यक्ष राकेश आडवाणी, बिजेन्द्र पाल, संजय गर्ग, अमित चौधरी, राजीव सिंह गुर्जर, जिला मंत्री वैभव त्यागी, राहुल वर्मा, रेणु गर्ग, साधना सिंघल, सचिन सिंघल, सुधीर खटीक, बोबिन्द्र सहरावत, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा का मैं भी पन्ना प्रमुख अभियान तेजी से बढ़ा : अचिंत मित्तल


मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा पन्ना प्रमुख अभियान चलाया जा रहा है जिसमें हम निवास करते हैं उस बूथ की वोटर लिस्ट के पन्ने में हमारा नाम जिस पर अंकित है कि हम पन्ना प्रमुख बनते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता अचिंत मित्तल ने बताया कि 30 वोट एक साइड में 30 वोट एक साइड में टोटल 60 वोट जिन्हें हमें आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में डलवाने का कार्य करना है इसी को पन्ना प्रमुख कहते हैं। जिले भर में यह अभियान भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला के नेतृत्व में व सभी मंडल अध्यक्षों के सहयोग से चल रहा है। 

सैंकड़ों युवा कांग्रेस में शामिल


मुजफ्फरनगर । आज 10 अक्टूबर को पूर्व एमपी हरेन्द्र मलिक के आवास पर विक्रांत पवार जिला अध्यक्ष  युवा कांग्रेस , रजत सिंघल शहर अध्यक्ष, नमन कुमार प्रवक्ता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेतृत्व पर सैकड़ों युवाओं ने यूथ कांग्रेस का दामन थामा। जिसमें जिलाध्यक्ष विक्रांत पवार  ने कहा कांग्रेस सब धर्म, सभी जाति और युवाओं के साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और युवाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। नमन  ने केंद्र और राज्य सरकार को तोड़ने वाली पार्टी करार दिया है। आमिर सैफी ने कहा कांग्रेस पार्टी महिला, दलित, युवा, अल्पसंख्या को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इसी बीच सैकड़ों युवाओं ने युवा कांग्रेस का दामन थामा और शपथ ली। आने वाले विधानसभा चुनाव में जी जान से काम करेंगे और 22 में प्रियंका ग़ांधी  के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। इस दौरान वासु  सैनी, उस्मान, रोहन, विपिन, गौरव , शिव आशीष, सलमान, फैसल, वाजिद, सौरव, अश्वनी आदि सैकड़ों युवाओं ने सदस्यता ली। 

कांग्रेस ने फूंका महंगाई व बेरोजगारी का पुतला


मुजफ्फरनगर। प्रेमपुरी में पूर्व एमपी हरेंद्र मलिक के आवास के पास यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विक्रांत चौधरी व नगर अध्यक्ष रजत सिंघल के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने महंगाई व बेरोजगारी को लेकर सरकार का पुतला फूंका कार्यक्रम में राहुल गांधी प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए गए और युवाओं ने कहा कि सरकार विरोधी यह सरकार नहीं चलेगी सरकार कहती थी कि पकौड़े तलकर भी रोजगार मिलेगा लेकिन पकोड़े तलने के लिए भी इंधन तेल ओर खाद्य पदार्थ इतने महंगे हो गए घर खाने के लिए भी पकौड़े नसीब नहीं होते तो पकोड़ो का क्या व्यापार होगा यह सरकार युवा विरोधी है बेरोजगार विरोधी है वह आदि कई मांगों को लेकर यूथ कांग्रेस ने पुतला फूंका

Featured Post

कर्ज में दबा किसान आज आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है- चौधरी राकेश टिकैत।

मुजफ्फरनगर-भारतीय किसान यूनियन के द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर स्थित किसान भवन में आयोजित मासिक पंचायत में आज क्षेत्रीय किसानों ने...