सोमवार, 23 अगस्त 2021
कल्याण सिंह के निधन पर व्यापारियों ने जताया शोक
मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक नवीन मंडी स्थल में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष अशोक कंसल ने व संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी ने किया। बैठक में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह जी को श्रद्धांजलि देते हुए जिला अध्यक्ष अशोक कंसल ने कहा की स्वर्गीय कल्याण सिंह भाजपा में मंडल व कमंडलके गठजोड़ थे। उन्होंने भाजपा को नया आधार दिया उनके इस प्रयोग से भाजपा सत्ता में आई। कल्याण सिंह जी भाजपा के अकेले नेता थे जिन्हें बाबरी ढांचा ढाई जाने की सजा अदालत ने दी जबकि पार्टी के सब नेता बरी हो गए। जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी ने कहा कि उन्होंने भाजपा की आरक्षण नीति कैसी हो वह उसके सूत्रधार थे । सत्ता व संगठन में पिछड़ों को हिस्सेदारी देने की हिमायत की,भाजपा को अगड़ो की पार्टी के खोल से बाहर निकालकर पिछड़ी राजनीति में व्यापक आधार दिया। नगर अध्यक्ष अजय सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री का पद संभालने से पहले वह अयोध्या गए और राम मंदिर बनाने की शपथ ली जिसे उन्होंने अपनी सरकार की बर्खास्तगी तक निभाया। प्रदेश मंत्री सुनील तायल व प्रदेश प्रचार मंत्री सरदार सुलखन सिंह ने कहा कि उन्होंने फाइल मंगा कर उस पर गोली न चलाने के लिखित आदेश दिए ताकि बाद में किसी अफसर की जवाबदेही ने हो बैठक में राकेश गर्ग बाबूराम मलिक दिनेश बंसल विजेंद्र धीमान प्रवीण खेड़ा संजय मित्तल सलीम हैदर जैदी संजय मिश्रा मनीष चौधरी नरेश गोयल विकास अग्रवाल अमित मित्तल अजय गुप्ता इस जुनेजा अलका शर्मा रोशनी पांचाल नीरज गौतम श्रवणअग्रवाल विजय वर्मा अनिल तायलयश कपूर पंकज अपवेजा अनिल नामदेव अशोक छाबड़ा संजय सिंघल आदि आदि भामाशाह उपस्थित रहे।
मुजफ्फरनगर में राशन मांगने डीलर ने पीटा, वीडियो वायरल
मुजफ्फरनगर ।
मीरापुर के गांव सिकन्दरपुर में राशनडीलर के पुत्र की दंबगई का वीडियो वायरल,अधिकांश ग्रामीणों को नही देता पूरी यूनिट राशन,आरोप है कि विरोध करने पर राशनडीलर का पुत्र करता है ग्रामीणों के साथ मारपीट।आज राशन लेने गए ग्रामीण को राशन देने से स्पष्ट इनकार किया और दोबारा राशन की दुकान पर नही दिखाई देंने की धमकी दी घटना की वीडियो हुई वायरल।वीडियो बनाने वाले ग्रामीण का मोबाईल भी छीनने का प्रयास किया।
जिलाधिकारी इस राशनडीलर पर कार्यवाही जरूरी है।कृपया ध्यान दे।
राजपाल सैनी और उनके बेटे सिवान सैनी का हुआ स्वागत समारोह
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद बसपा के दिग्गज नेता राजपाल सैनी और उनके बेटे सिवान सैनी का मुज़फ्फरनगर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी पूर्व राज्यमंत्री मुकेश चौधरी, पूर्व विधायक अनिल कुमार, राकेश शर्मा और महा नगर अध्यक्ष आलिम सिद्दीकी की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
इस दौरान कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल मीडिया प्रभारी साजिद हसन रामनिवास पाल उमादत्त शर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने राजपाल सैनी व उनके साथी नेताओ के सपा में आने पर 2022 में सपा के लिये जिले की चुनावी राजनीति को मजबूत कदम बताते हुए जनपद की सभी सीटों पर सपा के जितने के अभियान में एक बड़ा मजबूत कदम बताया है।
पूर्व राज्यसभा सांसद व पूर्व मंत्री राजपाल सैनी ने सम्बोधन में कहा कि भाजपा सहित अन्य दलों में पिछडो की वोट लेकर उनको सम्मान व अधिकार न देने के चलते पिछड़े वर्ग के लोग उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
सपा में सभी वर्गों के सम्मान व सभी के अधिकारों के लिए संघर्ष को देखते हुए पिछड़ी जाति के लोग सपा से जुड़कर इस बार अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट है पिछडो व सर्वसमाज की आवाज़ सही मंच से बुलन्द करने के लिए उन्होंने सपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।
पूर्व मंत्री राजकुमार यादव व पूर्व सपा प्रत्याशी चरथावल मुकेश चौधरी ने पूर्व मंत्री राजपाल सैनी,रामनिवास पाल, उमादत्त शर्मा,देवेंद्र सिंह खालसा व हरेंद्र पाल के सपा में आने के फैसले का स्वागत करते हुए जनपद में सपा के मजबूत जनाधार बढ़ने वाला कदम बताया।
पूर्व विधायक अनिल कुमार पूर्व प्रत्याशी राकेश शर्मा ने कहा कि आज मजदूर किसान युवाओ के उत्पीड़न वाली भाजपा सरकार से हर वर्ग के उत्पीड़न व दमन से मुक्ति के लिए सिर्फ सपा सरकार लाना ही एकमात्र विकल्प है तथा इसी विकल्प पर प्रदेश की राजनीती घूम रही है। अन्य दलों से आये मजबूत नेताओ से सपा को चुनाव में बड़ा फायदा होना तय है।
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व कई मंडलो के कोर्डिनेटर रहे सपा में शामिल हुए रामनिवास पाल ने कहा कि की भाजपा व अन्य दलों की पिछड़े वर्ग से उपेक्षा उनको बहुत महंगी पड़ेगी। सपा का पिछडो को सम्मान देना व सत्ता में भागीदारी देना कभी किसी से छुपा नही है इसलिए सपा में आकर पिछड़े वर्ग के लोगो को सपा से जोड़ा जाएगा।
कांग्रेस को अलविदा कहकर सपा में शामिल उमादत्त शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के खिलाफ जो अत्याचार का अभियान भाजपा की योगी सरकार ने चलाया है उसका जवाब ब्राह्मण समाज सपा के साथ जुड़कर 2022 के चुनाव में देने जा रहा है।
खतौली विधानसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी रहे शिवान सैनी व अकाली दल के सरदार देवेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि किसान मजदूर युवाओ के उत्पीड़न, बढ़ती बेरोजगारी महंगाई देने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ मजबूत लड़ाई केवल सपा लड़ने में सक्षम है इसलिए वह सपा में आने के बाद 2022 के चुनाव में सपा की मजबूती के लिए पूरी मेहनत करेंगे।
प्रोग्राम के दौरान अनेक सामाजिक संगठन के लोगो द्वारा भी पूर्व सांसद राजपाल सैनी व सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एवम सपा में शामिल हुए नेताओं का स्वागत किया गया। जनसभा को भाजपा छोड़कर सपा में आये हरेंद्र पाल,वरिष्ठ सपा नेता राशिद सिद्दीकी,अंसार आढ़ती,महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी,सपा नेता मुफ़्ती जुल्फिकार,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेश बंसल सपा नेता गौरव जैन,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, मेराजुद्दीन तेवड़ा,शौकत अंसारी,ठाकुर सुखपाल, राकेश कश्यप,गोल्डी अहलावत,दीपक गम्भीर फिरोज अंसारी,श्रीमति अलका शर्मा,बाला किन्नर,सतबीर त्यागी,इरशाद जाट,सरदार जसबीर सिंह,आदि ने सम्बोधित किया।
सभा में मुख्य रूप प्रवेश कुमार,प्रधान रोशन,हरिओम सैनी,दीप्ति पाल,नरेश उपाध्याय, सलमान त्यागी,सैय्यद फरीद,वीरेंद्र तेजियांन,सावन कुमार एडवोकेट, अन्नू कुरैशी सभासद,ओमकार सभासद ,डॉ आबिद,नवेद रँगरेज,रामपाल सिंह पाल,पवन पाल,जगपाल सिंह गुर्जर,अभिषेक त्यागी,हरीश त्यागी,सन्दीप डबास, डॉ हनीफ अंसारी,विपिन चौधरी एडवोकेट, जोनी अरोरा,कृष्ण पाल मोरना,सरदार गुरमित सिंह,जगतार सिंह,अमनप्रीत सिंह,वकीला बेगम,भूपेंद्र पाल, रोहित शर्मा,इस्लाम त्यागी चेयरमैन, अभिषेक गोयल,बाबर अंसारी,तन्नू कुरैशी, विजय धीमान,मुन्ना ककराला, विनोद पाल,टीटू पाल,सुरेश प्रधान,सतबीर सैनी,करण सिंह सैनी,रामफल सैनी,सोमपाल सैनी,विशाल सैनी,देवेंद्र सिंह,सुभाष प्रजापति सहित हजारो समर्थक मौजूद रहे।
मंत्री भूपेंद्र चौधरी का पुतला फूंका
मुजफ्फरनगर। प्रदेश की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी द्वारा बागपत में किसान मसीहा चौ चरण सिंह पर अमर्यादित टिप्पणी से नाराज रालोद छात्र सभा मुजफ्फरनगर के छात्रों ने आज मंत्री भूपेंद्र सिंह का पुतला फूंककर विरोध व्यक्त कया।
आरोप है कि बागपत में मत्री द्वारा कथित रूप से चौधरी चरण सिंह को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। इसके विरोध में जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान के नेतृत्व में सर्कुलर रोड पर एकत्रित होकर छात्रों ने जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। इसके बाद छात्रों ने भूपेंद्र चौधरी के पुतले को आग के हवाले कर दिया।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से सार्थक लाटियान, अरशद राणा, सरताज, आर्यन, सोनू मलिक, काजी फ़ैज़, विनय, मुकुल सैनी, मोहित, मुकुल, वासु, अनिकेत, रजनीश आदि शामिल रहे।
टाऊनहॉल रोड स्थित डॉ0 देवेन्द्र सैनी के हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद फिर हुआ बवाल
मुज़फ़्फ़रनगर। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान एक कोरोना मरीज की मौत तथा अवैध वसूली के आरोपों को लेकर चर्चाओं में रहे शहर के टाऊनहॉल रोड स्थित एक हॉस्पिटल में बीती रात एक मरीज की मौत के बाद फिर बवाल हुआ। मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। पूर्व मंत्री योगराज सिंह भी मौके पर पहुंचे। बाद में अस्पताल प्रशासनए सिविल लाईन पुलिस व परिजनों के बीच समझौते के बाद मामला निपटा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के भौराकलॉ थाना क्षेत्र के गांव शिकारपुर निवासी रोशन पुत्र राधेश्याम को करीब तीन दिन पूर्व हृदय रोग से पीडित होने के कारण टाऊनहॉल रोड पर स्थित डॉ0 देवेन्द्र सैनी के हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था। मरीज के परिजनों का आरोप है कि उनसे मरीज के भर्ती होते ही 80 हजार रुपये जमा करा लिए गए। उनका आरोप है कि डॉक्टर मरीज को देखने तक नहीं आए। यहां तक कि जब मरीज अस्पताल में जिंदगी ओर मौत से जूझता हुआ तडफ रहा था तो अस्पताल के कर्मचारी भी वहां मौजूद नहीं थे।
परिजनों के अनुसार बीती रात करीब आठ बजे रोशन की मौत हो गईए लेकिन उन्हें 10 बजे इसकी सूचना दी गई। मरीज की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने हंगामा शुरु कर दिया। सूचना पाकर थाना सिविल लाईन पुलिस भी मौके पर पहुंची।
देर रात करीब एक बजे पूर्व मंत्री तथा रालोद नेता योगराज सिंह मौके पर पहुंचेए जिसके बाद अस्पताल प्रशासनए चिकित्सकोंए थाना सिविल लाइन पुलिस व परिजनों के बीच समझौते के बाद यह मामला निपटा।
लापरवाही : मुजफ्फरनगर में तीसरी लहर की तैयारियां जोरों पर, खेत में फैंकी प्रयोग की हुई कोरोना किट, किसानों में दहशत
मुजफ्फरनगर ।शहर के निकटवर्ती गांव में प्रयोग की हुई लगभग 300 कोरोना किट में खेत में मिलने गए वहां काम करने वाले लोगों में एवं किसानों में दहशत फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 300 के करीब इस्तेमाल की हुई कोरोना किट खेत में मिलने से खेत में काम कर रहे मजदूरों एवं किसानों में दहशत का माहौल बन गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस तरह की लापरवाही से लगातार बीमारी का खतरा बना हुआ है।
आज का पंचांग एवँ राशिफल 23 अगस्त 2021
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 23 अगस्त 2021*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत - 1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद*
⛅ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - प्रतिपदा शाम 04:30 तक तत्पश्चात द्वितीया*
⛅ *नक्षत्र - शतभिषा रात्रि 07:26 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*
⛅ *योग - अतिगण्ड सुबह 08:34 तक तत्पश्चात सुकर्मा*
⛅ *राहुकाल - सुबह 07:55 से सुबह 09:30 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:20*
⛅ *सूर्यास्त - 19:01*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *शरद ऋतु में कैसे करें स्वास्थ्य की रक्षा* 🌷
➡ *22 अगस्त 2021 रविवार से शरद ऋतु*
🌷 *शरद ऋतु में ध्यान देने योग्य महत्त्वपूर्ण बातें :*
👉🏻 *१] रोगाणां शारदी माता | रोगों की माता है यह शरद ऋतु | वर्षा ऋतु में संचित पित्त इस ऋतु में प्रकुपित होता है | इसलिए शरद पूर्णिमा की चाँदनी में उस पित्त का शमन किया जाता हैं |*
*इस मौसम में खीर खानी चाहिए | खीर को भोजनों में ‘रसराज’ कहा गया है | सीता माता जब अशोक वाटिका में नजरकैद थीं तो रावण का भेजा हुआ भोजन तो क्या खायेंगी, तब इंद्र देवता खीर भेजते थे और सीताजी वह खाती थी |*
👉🏻 *२] इस ऋतु में दूध, घी, चावल, लौकी, पेठा, अंगूर, किशमिश, काली द्राक्ष तथा मौसम के अनुसार फल आदि स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं |* *गुलकंद खाने से भी पित्तशामक शक्ति पैदा होती है | रात को (सोने से कम-से-कम घंटाभर पहले ) मीठा दूध घूँट – घूँट मुँह में बार-बार घुमाते हुए पियें | दिन में ७ – ८ गिलास पानी शरीर में जाय, यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा है |*
👉🏻 *३] खट्टे, खारे, तीखे पदार्थ व भारी खुराक का त्याग करना बुद्धिमत्ता है | तली हुई चीजें, अचारवाली खुराक, रात को देरी से खाना अथवा बासी खुराक खाना और देरी से सोना स्वास्थ्य के लिए खतरा है क्योंकि शरद ऋतु रोगों की माता है | कोई भी छोटा-मोटा रोग होगा तो इस ऋतु में भडकेगा इसलिए उसको बिठा दो |*
👉🏻 *४] शरद ऋतु में कड़वा रस बहुत उपयोगी है | कभी करेला चबा लिया, कभी नीम के १०-१२ पत्ते चबा लिये | यह कड़वा रस खाने में तो अच्छा नहीं लगता लेकिन भूख लगाता है और भोजन को पचा देता है |*
👉🏻 *५] पाचन ठीक करने का एक मंत्र भी है :*
🌷 *अगस्त्यं कुम्भकर्ण च शनिं च वडवानलम् |*
*आहारपरिपाकार्थ स्मरेद् भीमं च पंचमम् ||*
➡ *यह मंत्र पढ़के पेट पर हाथ घुमाने से भी पाचनतंत्र ठीक रहता हैं |*
👉🏻 *६] बार-बार मुँह चलाना (खाना) ठीक नहीं, दिन में दो बार भोजन करें | और वह सात्त्विक व सुपाच्य हो | भोजन शांत व प्रसन्न होकर करें | भगवन्नाम से आप्लावित ( तर, नम ) निगाह डालकर भोजन को प्रसाद बना के खायें |*
👉🏻 *७] ५० साल के बाद स्वास्थ्य जरा नपा-तुला रहता है, रोगप्रतिकारक शक्तिदबी रहती है | इस समय नमक, शक्कर और घी-तेल पाचन की स्थिति पर ध्यान देते हुए नपा-तुला खायें, थोडा भी ज्यादा खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है |*
👉🏻 *८] कइयों की आँखें जलती होंगी, लाल हो जाती होंगी | कइयों को सिरदर्द होता होगा | तो एक –एक घूँट पानी मुँह में लेकर अंदर गरारा (कुल्ला) करता रहे और चाँदी का बर्तन मिले अथवा जो भी मिल जाय, उसमें पानी भर के आँख डुबा के पटपटाता जाय | मुँह में दुबारा पानी भर के फिर दूसरी आँख डुबा के ऐसा करें | फिर इसे कुछ बार दोहराये | इससे आँख व सिर की गर्मी निकलेगी | सिरदर्द और आँखों की जलन में आराम होगा व नेत्रज्योति में वृद्धि होगी |*
👉🏻 *९] अगर स्वस्थ रहना है और सात्त्विक सुख लेना है तो सुर्योदय के पहले उठना न भूलें | आरोग्य और प्रसन्नता की कुंजी है सुबह-सुबह वायु-सेवन करना | सूरज की किरणें नही निकली हों और चन्द्रमा की किरणें शांत हो गयी हों उस समय वातावरण में सात्तिवकता का प्रभाव होता है | वैज्ञानिक भाषा में कहें तो इस समय ओजोन वायु खूब मात्रा में होती है और वातावरण में ऋणायनों का प्रमाण अधिक होता है | वह स्वास्थ्यप्रद होती है | सुबह के समय की जो हवा है वह मरीज को भी थोड़ी सांत्वना देती है |*
🙏🏻
📖 **
📒 *
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷☘🌺🌸🌳💐🌻🌹🙏🏻पंचक
: 22 अगस्त प्रात: 7.57 बजे से 26 अगस्त रात्रि 10.28 बजे तक
: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक
एकादशी
सितंबर 2021: एकादशी व्रत
03 सितंबर: अजा एकादशी
17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी
प्रदोष
सितंबर 2021: प्रदोष व्रत
04 सितंबर: शनि प्रदोष
18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत
पूर्णिमा
अगस्त 2021
20 सितंबर सोमवार भाद्रपद
अमावस्या
07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या
साप्ताहिक राशिफल (23 से 29 अगस्त):
मेष
मेष राशि के जातकों का इस सप्ताह आर्थिक पक्ष थोड़ा प्रभावित हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कुछ ऐसे खर्च आ सकते हैं, जिसका आपको जरा भी अंदाजा नहीं होगा। हालांकि भाग्य का पूरा साथ मिलने के कारण आप सभी मुश्किलों से पार पा जाएंगे। कार्यक्षेत्र में सतर्क होकर कार्य करने की आवश्यकता है क्योंकि विरोधी आपके खिलाफ षडयंत्र रच सकते हैं। व्यवसाय में यदि कहीं बड़ी पूंजी लगाने की सोच रहे हैं तो सोच-समझकर फैसला करें। प्रेम संबंध और सेहत के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस सप्ताह इन दोनों का बहुत ख्याल रखना है। लव पार्टनर के साथ सोच-समझकर शब्दों का प्रयोग करें, अन्यथा बात बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को अनदेखी न करें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
उपाय : गुड़ एवं गेहूं का दान करें। श्री हनुमान जी की नित्य उपासना करें।
वृषभ
सप्ताह के प्रारंभ से ही वृष राशि के जातकों को अपेक्षा के अनुरूप फल मिलना प्रारंभ हो जाएंगे। इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। वहीं राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति के संकेत मिलेंगे। हालांकि औपचारिक घोषणा के लिए उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा। व्यवासाय के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक होगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कामकाज की कुछ ज्यादा ही व्यस्तता बनी रहेगी। नतीजतन, घर-परिवार अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। इस दौरान अपने जीवनसाथी या लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से विशेष रूप से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा।
उपाय : दूध एवं चीनी का दान करें। प्रतिदिन पूजा में गायत्री मंत्र का पाठ जरूर करें।
मिथुन
सप्ताह की शुरुआत में ही किसी पयर्टन अथवा सगे संबंधी से मुलाकात करने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। घर परिवार किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। परिश्रम एवं प्रयास करने पर आपको पूरा फल प्राप्त होगा। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। यदि आपका धन किसी सरकारी कार्यालय या किसी संस्थान में अटका है तो उसकी प्राप्ति हो सकती है। मनचाहे प्रमोशन या तबादला होने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। भूमि-भवन आदि से जुड़े कार्यों को करने वालों को लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। परिजन आपके प्रेम संबंध पर विवाह की मुहर लगा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। परिजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय : गणपति की पूजा में दूर्वा अवश्य चढ़ाएं और प्रतिदिन गणेश चालीसा का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही विभिन्न क्षेत्रों से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। घर एवं बाहर, दोनों जगह आपको लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के मध्य में घर की साज-सज्जा आदि में अधिक धन खर्च हो सकता है। युवाओं का ज्यादातर समय मौज-मस्ती में बीतेगा। यदि लव पार्टनर के साथ अनबन चल रही थी तो किसी महिला मित्र की मदद से वो खत्म हो जाएगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें क्योंकि पुराने रोग एक बार फिर से उभर सकते हैं।
उपाय : भगवान शिव की प्रतिदिन पूजा करें और शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर चढ़ाएं।
सिंह
इस सप्ताह मन की दुविधा घटेगी और संकल्प की शक्ति बढ़ेगी। किसी प्रिय सदस्य के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। हालांकि आर्थिक चिंताएं बनी रह सकती हैं। इस दौरान अनावश्यक व्यय से बचें। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का निर्णय सोच-विचार कर ले। सप्ताह के उत्तरार्ध में रोजी-रोजगार की दिशा में किये जा रहे प्रयास में सफलता मिलेगी। इस दौरान दूसरों को प्रभावित करने की आपकी कला काफी काम आयेगी। प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय काफी अनुकूल रहेगा। यदि आप किसी के सामने प्रेम या विवाह का प्रस्ताव रखने की सोच रहे हैं तो आपकी बात बन जायेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा चोट-चपेट की आशंका है।
उपाय : पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें
कन्या
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह 'सावधानी हटी, दुघर्टना घटी' का मूलमंत्र हर समय याद रखना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सतर्क होकर काम करने की बहुत जरूरत रहेगी, कयोंकि विरोधी आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। इस दौरान अपने सीनियर्स और जूनियर्स के साथ विनम्रता पूर्वक व्यवहार करें। किसी नई योजना पर काम शुरु करने से पहले खूब सोचविचार कर लें अन्यथा यह कदम आपके लिए जी का जंजाल साबित हो सकता है। कारोबार में धन का लेन-देन करते समय पूरी सावधानी बरतें। छात्रों को कठिन परिश्रम करने पर ही सफलता के योग बनेंगे। पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें। कहने का मतलब यह है कि किसी तरह के प्रलोभन में से बचें। जीवनसाथी हो या फिर लव पार्टनर उसकी भावनाओं की कद्र करें, अन्यथा बात बिगड़ सकती है।
उपाय
बड़ी-बूढ़ी स्त्रियों की सेवा करें और किसी विशेष कार्य को करने के लिए निकलने से पहले उनका आशीर्वाद जरूर लें। प्रतिदिन हनुमान जी की उपासना करें।
तुला
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में ही कुछ एक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्थायी संपत्ति खरीदने के लिए यह समय शुभ नहीं है, भूमि-भवन को खरीदने से पहले किसी शुभचिंतक की सलाह जरूर लें। अतिआत्मविश्वास में आकर कोई निर्णय लेने से बचें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। सप्ताह के मध्य में रोजी-रोजगार के सिलसिले में निरर्थक भाग-दौड़ हो सकती है। इस दौरान किसी को सोच-समझकर धन उधार दें और किसी के फटे में टांग अड़ाने से बचें। इंश्योरेंस और कमीशन का काम करने वालों को कुछ एक उलझनें रहेंगी। कठिन समय में लव पार्टनर आपके साथ पूरी तरह से खड़ा रहेगा। समस्याओं को सुलझाने में ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय: तुला राशि के लोगों भगवान शिव की उपासना शुभ साबित होगी। साथ ही गरीब बच्चों को दूध-दही आदि का दान दें।
वृश्चिक
सप्ताह की शुरुआत में किसी घरेलू विवाद को लेकर मन परेशान रहेगा। परिजनों का सहयोग मिलने के बावजूद मन में कुछ चीजों को लेकर आशंका बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में आर्थिक मामलों, पूंजी निवेश तथा लेन-देन को लेकर सचेत रहें क्योंकि हानि की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायक रहेगा। जरूरी कार्यों को कल पर टालने से बचें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। साथ ही दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपनी समस्याओं को खुद सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की शंका या गलतफहमियों को न पनपने दें। लव पार्टनर को कोई ऐसा वादा न करें, जिसे भविष्य में न पूरा कर पाएं, अन्यथा आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है।
उपाय : हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करें।
धनु
धनु राशि के जातकों को घर एवं बाहर दोनों जगह लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। सौभाग्य का साथ बना रहने के कारण आपके सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। इस सप्ताह आप अपनी वाणी से शत्रु को भी मित्र बनाने में कामयाब होंगे। व्यवसाय में लंबे समय से अटका धन निकल आयेगा। इस दौरान यदि किस विशेष कार्य के लिए प्रयास करेंगे तो उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ पिकनिक या पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। संतान पक्ष की किसी बड़ी उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपाय : प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर
सप्ताह की शुरुआत में अपने क्रोध एवं वाणी पर पूरा नियंत्रण रखें। इस दौरान परिजनों के साथ वाद-विवाद या फिर किसी बात को लेकर उनके विरोध की आशंका है। करिअर-कारोबार की दिशा में उठाए गये कदमों में कुछ एक बाधा आ सकती है। चाहे-अनचाहे सप्ताह के मध्य में छोटी या लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें, अन्यथा परेशान होना पड़ सकता है। विशेष रूप से खान-पान पर पूरा ध्यान दें। किसी भी कार्य को करते समय और वाहन चलाते समय जल्दबाजी से बचें। प्रेम संबंधों को लेकर किसी भी प्रकार का दिखावा करने से बचें अन्यथा बदनामी झेलनी पड़ सकती है। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।
उपाय : सुंदरकांड का पाठ करें।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में तो भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आपको अपने जीवन में कई अनुकूल परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बॉस की कृपा से प्रमोशन और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आय के नये स्रोत बनेंगे। करिअर-कारोबार में सफलता मिलेगी। परिजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में परिवार के साथ लंबी या छोटी यात्रा पर निकल सकते हैं। इस दौरान धार्मिक-सामाजिक कार्यों में खूब मन लगेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। आपके परिजन प्रेम संबंधों को को स्वीकार करते हुए विवाह की हरी झंडी दिखा सकते हैं। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा।
उपाय : किसी दिव्यांग अथवा गरीब व्यक्ति खाने-पीने की वस्तुएं दान करें। श्री हनुमान जी की नित्य उपासना करें।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी राहत भरा साबित होने जा रहा है। लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में आप कामयाब हो जाएंगे। किसी कार्य विशेष को पूरा करने में इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले को समझौते के जरिए बाहर ही खत्म कर लेने में फायदा रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष की किसी बड़ी उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय शुभ साबित होगा। प्रेम संबंधों में उतावलेपन से बचें और लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय : चंदन का टीका लगाएं और भगवान विष्णु की उपासना करें।
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और शुभाशीष
23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
कैसा रहेगा यह वर्ष
वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।
रविवार, 22 अगस्त 2021
सिटी सेंटर में स्पा के नाम पर जिस्म फरोशी, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 16 महिला व पुरुष
देहरादून । सफेदपोशों के देहव्यापार की सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर व नोडल अधिकारी एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग/ क्षेत्राधिकारी नेहरू कालोनी के निर्देशन में आज रविवार को राजपुर रोड पर सिटी सेंटर कॉम्प्लेक्स में स्थित व्हाइट लोटस स्पा और एंजल स्पा पर छापेमारी की गई तो एंजेल स्पा के 4 कमरों से 4 महिला व 5 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले और व्हाइट लोटस स्पा से 2 पुरुष व 2 महिलायें आपत्तिजनक हालत में मिले।
दोनो स्पा से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। पुलिस ने स्पा सेंटरों से 16 महिलाएं व पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ पर पकड़ी गयी 6 महिलाओं द्वारा बताया गया की वह सभी स्पा में स्पा स्वामी राजा कुरेशी व उसकी पत्नी फ़रहा कुरेशी व उमेर राही के प्रलोभन देने पर अनैतिक कार्य करती है। उक्त कार्य के बदले मिलने वाले पैसे में से एक फ़िक्स राशि उक्त स्पा स्वामियों को दी जाती है। व्हाइट लोटस स्पा उमेर राही के नाम से रजिस्टर्ड है व एंजेल स्पा फ़रहा कुरेशी के नाम से रजिस्टर्ड है और उक्त तीनो आपस में पार्टनर है।
स्पा में सन्नी कोरी नामक रिसेपनिस्ट व अंकित कुमार नाम का सर्विस हेतु लड़का भी रखा है, जिन्हें उक्त अवेध धंधे की पूर्ण जानकारी है व वह दोनो भी इस काम में सहयोगी है। मौके पर पकड़े गए 7 लड़कों द्वारा बताया गया की स्पा में मसाज के बीच में लड़कियों द्वारा अनेतिक कार्यों के लिए प्रलोभन दिया जाता है, जिससे ग्राहकों से पेसे लेकर सम्बंध बनाये जा सके। मौके पर मिली कोई भी लड़की थेरपिस्ट या मसाज से सम्बंधित कोई भी डिग्री नहीं दिखा पाई।
मुकल्लमपुर में आयोजित हुआ ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह राटौर का अभिनन्दन समारोह
मीरापुर। कस्बा मीरापुर के मुकल्लमपुर गांव में जानसठ ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह राटौर का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया।क्षेत्र के युवा नेता पं. दीपक कृष्णात्रेय एवं ग्राम कैथोड़ा से क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकुर पहलवान द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी यशपाल सिंह ने की व संचालन शिक्षक जोनी दीवान ने किया।
ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह राटौर के अभिनन्दन समारोह से पूर्व गांव में उनका रोड शो निकाला गया,जो बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर भुम्मा रोड तथा पूरे गांव से होते हुए भूमिया शिव मंदिर के निकट कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा।ब्लॉक प्रमुख के पहुंचने पर ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोर शोर से उनका स्वागत किया।ब्लॉक प्रमुख ने सर्वप्रथम भूमिया शिव मंदिर पहुंचकर भगवान के समक्ष मस्तक नवाया और फिर कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह राटौर ने उनके सम्मान में आयोजित अभिनन्दन समारोह के लिये आयोजक पं. दीपक कृष्णात्रेय व अंकुर पहलवान एवं ग्रामवासियों का आभार प्रकट किया और विकास के कार्यो के लिये मुकल्लमपुर/कैथोड़ा गांव को प्राथमिकता में रखने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि प्रमुखी के चुनाव में कैथोड़ा गांव से 8 में से 6 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उन्हें वोट किया इसके लिये वह सदैव आभारी रहेंगे और गांव में यथासंभव विकास कार्य करायेंगे।ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह राटौर के साथ चौधरी हरेन्द्र प्रधान,चौ.यशपाल सिंह,चौधरी अनंगपाल, दीपक चौधरी एडवोकेट, सुरेंद्र चौधरी,हाजी शमीम,संजय कुमार शर्मा,नीरज शर्मा,नागेश चौहान आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
बीजेपी मण्डल अध्यक्ष सचिन ठाकुर, अजीत तितौरिया,मानवेन्द्र शर्मा,चौधरी रामपाल,शुभम चौधरी,जगमोहन भगत जी,आर्यन चौधरी,वेदु गिरी,बादल गिरी,अर्जुन प्रजापति, बिन्नू चौधरी,राधेश्याम, कालू खटीक,संदीप,अजीत कश्यप,सरफराज, आसिफ,विवेक गुज्जर,वेदु खटीक,रामावतार शर्मा,कृष्णमोहन शर्मा, सचिन खटीक ,अब्बास जैदी,बिल्लू आदि के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
प्रदेशभर में भी न्यायालयों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा
प्रयागराज । उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा दिनांक 23 अगस्त सोमवार को उच्च न्यायालय सहित सभी अधीनस्थ न्यायालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया।
जिले में भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बाजार खुलेंगे
मुजफ्फरनगर । पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के देहांत के बाद प्रदेश में सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। जिसके चलते मुजफ्फरनगर में भी जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान सभी शिक्षण संस्थाएं सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय पूर्ण रुप से बंद रहेंगे इस सार्वजनिक अवकाश का असर बाजारों पर नहीं पड़ेगा।
नया सूट, हाथों में मेहंदी और पांवों में पायल, खेत में मिला शव तो मची सनसनी
मुजफ्फरनगर । रविवार सुबह तितावी क्षेत्र में एक युवती की लाश खेत से मिलने से सनसनी फैल गयी। युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर ही जांच पड़ताल में जुटी है।
पुलिस के अनुसार रविवार को बारिश के बीच ही युवती का शव खेत में पड़े होने की सूचना से पुलिस में हड़कम्प मच गया। तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम लडवा के जंगल में जब लोग खेतों पर जा रहे थे तो युवती का शव वहां पर मिलने से दहशत फैल गयी। युवती ने नया सूट पहन रखा था और हाथों में मेहंदी भी लगी थी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई पहचान नहीं हो पाई।
युवती ने पैरों में चांदी की पाजेब भी पहनी हुई थी। बाद में तितावी थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव भी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवती के गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था, जिससे आशंका है कि युवती की हत्या गला घोंटकर की गयी है। युवती के पास पहचान का कोई भी दस्तावेज नहीं मिला हैै।
सोमवार को जिले में 19 स्थानों पर होगा टीकाकरण
मुजफ्फरनगर । जनपद में दिनांक 23अगस्त,(दिन सोमवार) 2021 को नागरिक निम्नलिखित 19 स्थानों पर अपना कोविड टीकाकरण करा सकते हैं।
चुनावी रंजिश में हुई हत्या में प्रधान पति गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर । चुनावी रंजिश के चलते शाहपुर में शहजाद की हत्या के आरोप में प्रधान पति साबू कुरेशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद कर लिए।
शाहपुर क्षेत्र के गांव बस्ती कला में 3 माह पूर्व चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसमें जमकर फायरिंग व पथराव भी हुआ। फायरिंग के दौरान 32 वर्षीय शहजाद पुत्र अनवर कुरैशी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस संबंध में घायल शहजाद के भाई फरमान ने गांव के ही 6 लोगों को नामजद कराते हुए चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने 4 लोगों को पहले ही जेल भेज दिया था, जबकि प्रधान पति साबू व बाल्ला फरार चल रहे थे। गुरुवार को घायल शहजाद की उपचार के दौरान मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शहजाद का शव गांव में पहुंचते ही जाम लगाकर प्रदर्शन करना चाहा, साथ ही पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए गए।
जाम की सूचना पर गांव बसी कलां में पहुंचे सीओ बुढाना विनय गौतम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि फरार चल रहे सभी आरोपी शीघ्र गिरफ्तार किए जाएंगे। थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने फरार चल रहे आरोपी शाबू पुत्र इस्तयाक को मुखबिर की सूचना के चलते गांव काकड़ा में स्टेडियम के पास से गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने के बाद अभियुक्त की निशानदेही पर फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा बसी नहर पुलिया के निकट खाली पड़े सिंचाई विभाग की कोठी के समीप से बरामद कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त पर मु0आ0स0 169/21 धारा 147/149/452/302 IPC व मु0आ0स0 159/21 धारा147/148/149/188/270/332/336/353/427/307/504/506 ipc गंभीर धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
फैक्ट्री में आग से कार जली
मुज़फ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित कृष्णा पैलेस के सामने स्थित एक ब्रश फैक्ट्री में आग लगने से एक अर्टिगा कार व हज़ारो का सामान जलकर राख हो गया हादसा सुबह लगभग 6:00 बजे के आसपास हुआ।
फैक्ट्री के जिम्मेदार मोहम्मद गुड्डू के पास सुबह 7:00 बजे पास की फैक्ट्री के कर्मचारियों द्वारा कॉल कर जानकारी दी गई तो गुड्डू फैक्ट्री पहुंचे इसी दौरान मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी पहुंच गई और उन्होंने आग पर काबू पा लिया आग बुझ जाने के बाद फैक्ट्री के कर्मचारी अंदर पहुंचे तो वह चौक गए उन्होंने देखा कि अंदर खड़ी कार पूरी तरह जलकर राख बन चुकी है और भी काफी नुकसान हो गया है सीट सीसीटीवी कैमरे के मुताबिक पता चला है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।
फैक्ट्री में जहां पर गाड़ी खड़ी थी उसके बराबर में एक बिजली का बोर्ड का उसमें अचानक चिंगारी उठने के कारण आग लग गई जो आग गाड़ी ने पकड़ ली और गाड़ी जलकर खाक हो गई आसपास की दीवारें और छत भी आप के कारण काली हो चुकी है और भी सामान जल गया।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बांधी राखी
नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान को धर्म भाई मानने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अस्पताल में पहुंचकर तिलक लगाया और हाथों पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा बंधन पर्व मनाया।
केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान की हालत में भी अब सुधार है।
मुज़फ्फरनगर में लिखी थी कल्याण सिंह ने बसपा गठबंधन सरकार गिराने की पटकथा
मुजफ्फरनगर । बसपा के साथ भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन सरकार के पतन की पटकथा मुजफ्फरनगर में कल्याण सिंह ने लिखी थी। हाथ में हथकड़ी और पांव में बेडी वाली सरकार नहीं चाहिए कहने वाले कल्याण सिंह ने मुजफ्फरनगर में एक आयोजन में मायावती सरकार पर तमाम आरोप लगाये। इसके बाद सरकार का पतन हो गया।
सपा-बसपा के गठबंधन से वर्ष 1995 में चल रही सरकार दो जून 95 को हुए गेस्ट हाउस कांड के बाद बसपा के समर्थन वापस लेने के चलते गिर गई। मायावती की ताजापोशी के पीछे भाजपा नेता लालजी टंडन के साथ ही ब्रह्मदत्त द्विवेदी की अहम भूमिका रही। संघ को पल-पल की रिपोर्ट दी गई और बसपा के विधायकों को समर्थन के लिए संघ व केंद्रीय नेतृत्व को राजी किया गया। इसमें अटल बिहारी वाजपेयी के साथ ही मुरली मनोहर जोशी मुख्य भूमिका में रहे। भाजपा ने मायावती को समर्थन दिया और उनकी सरकार बनी। शपथग्रहण में दिल्ली से मुरली मनोहर जोशी भाग लेने लखनऊ आए।
भाजपा का एक खेमा या यूं कहें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह इसके पक्षधर नहीं थे। उनका मानना था कि भाजपा सपा-बसपा के गठजोड़ के बावजूद 183 सीटें लाने में सफल रही है। अन्य पिछड़ों की कमोबेश सभी जातियां जैसे निषाद, कोरी, कुर्मी, कुशवाहा, मौर्या यहां तक की यादवों ने भी उनकी पार्टी के लिए वोट किया है। ऐसे में बसपा को साथ देकर आगे बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने पार्टी मंच पर कई बार इसका प्रबल विरोध भी किया।
कल्याण सिंह के निधन पर रहेगा तीन दिन का राजकीय शोक
लखनऊ । यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.
संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) द्वारा शनिवार रात जारी बयान में बताया गया कि कल्याण सिंह लंबे समय से बीमार थे और उनके अंगों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया. इसके बाद शनिवार शाम उनका निधन हो गया. इसके बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसादे मौर्य, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ में पूर्व सीएम कल्याण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की.
इसी के साथ उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी. देर रात करीब 12 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में कहा गया कि मंत्रिपरिषद कल्याण सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है और परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करती है कि वह उनको अपने श्रीचरणों में स्थान देते हुयए उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करें.
मंत्रिपरिषद की बैठक में कहा गया कि उनके निधन से जो रिक्तता उत्पन्न हुई है उसकी पूर्ति संभव नहीं है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 23 अगस्त को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की है. सिंह का अंतिम संस्कार अलीगढ़ के नरौरा में गंगा तट पर किया जाएगा.
राखी बांधने जा रही मुजफ्फरनगर की महिला व उसके पति की हादसे में मौत
बुलंदशहर। भाई को राखी बांधने जा रही बहन हादसे का शिकार, पति पत्नी की मौत हो गई।
मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव तालड़ा में रहने वाली माया देवी अपने पति सुदेश के साथ बाइक पर सवार होकर अपने भाई को राखी बांधने के लिये अलीगढ़ जा रही थी। रास्ते मे गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव ऐचना के निकट सामने की तरफ से आ रही आई 10 कार ने टक्कर मार दी।
हादसे में सुदेश की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि लहूलुहान अवस्था मे माया देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुलावठी से हायर मैडिकल सेंटर के लिए किया रैफर, इलाज के दौरान थोड़ा दम।
रक्षा बंधन के साथ बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा : आज का पंचांग और राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 22 अगस्त 2021*
⛅ *दिन - रविवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत - 1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद*
⛅ *मास - श्रावण*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - पूर्णिमा शाम 05:31 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
⛅ *नक्षत्र - धनिष्ठा रात्रि 07:40 तक तत्पश्चात शतभिषा*
⛅ *योग - शोभन सुबह 10:40 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*
⛅ *राहुकाल - शाम 05:28 से शाम 07:03 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:20*
⛅ *सूर्यास्त - 19:02*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - श्रावणी पूर्णिमा, रक्षाबंधन, हयग्रीव जयंती, संस्कृत दिवस, श्रावणी उपाकर्म, शरद ऋतु प्रारंभ*
💥 *विशेष - पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *राखी बांधने का शुभ मुहूर्त* 🌷
👉🏻 *रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 22 अगस्त 2021 रविवार को है।*
➡ *मान्यताओं के अनुसार रक्षाबंधन के दिन अपराह्न का समय रक्षाबंधन के लिये अधिक उपयुक्त माना जाता है जो कि हिन्दू समय गणना के अनुसार दोपहर के बाद का समय है।*
💥 *विशेष - भद्र काल के दौरान राखी बांधना अशुभ माना जाता है*
👉🏻 *इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगा ।*
👉🏻 *राखी बांधने का समय सुबह 06:20 से रहेगा ।*
👉🏻 *अपराह्न मुहूर्त दोपहर 01:58 से शाम 4:31 तक*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *लक्ष्मी पूजन तिथि* 🌷
🙏🏻 *स्कंद पुराण में लिखा है पौष मास की शुक्ल पक्ष की दसमी तिथि, चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की और सावन महिने की पूनम (श्रावणी पूनम- 22 अगस्त 2021 रविवार) ये दिन लक्ष्मी पूजा के खास उपाय बताये गये हैं | इन दिनों में अगर कोई आर्थिक कष्ट से जूझ रहा है | पैसों की बहुत तंगी है घर में तो 12 मंत्र लक्ष्मी माता के बोलकर, शांत बैठकर मानसिक पूजा करें और उनको नमन करें तो उसको भगवती लक्ष्मी की प्राप्ति होती है, लाभ होता है, घर में लक्ष्मी स्थायी हो जाती है | उसके घर से आर्थिक समस्याएं धीरे धीरे किनारा करती हैं | बारह मंत्र इसप्रकार हैं –*
🌷 *ॐ ऐश्वर्यै नम:*
🌷 *ॐ कमलायै नम:*
🌷 *ॐ लक्ष्मयै नम:*
🌷 *ॐ चलायै नम:*
🌷 *ॐ भुत्यै नम:*
🌷 *ॐ हरिप्रियायै नम:*
🌷 *ॐ पद्मायै नम:*
🌷 *ॐ पद्माल्यायै नम:*
🌷 *ॐ संपत्यै नम:*
🌷 *ॐ ऊच्चयै नम:*
🌷 *ॐ श्रीयै नम:*
🌷 *ॐ पद्मधारिन्यै नम:*
🙏🏻 *सिद्धिबुद्धिप्रदे देवि भुक्तिमुक्ति प्रदायिनि | मंत्रपूर्ते सदा देवि महालक्ष्मी नमोस्तुते ||*
*द्वादश एतानि नामानि लक्ष्मी संपूज्यय पठेत | स्थिरा लक्ष्मीर्भवेतस्य पुत्रदाराबिभिस: ||*
🙏🏻 *उसके घर में लक्ष्मी स्थिर हो जाती है | जो इन बारह नामों को इन दिनों में पठन करता है |*
🙏🏻
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *रक्षाबंधनः संकल्पशक्ति का प्रतीक* 🌷
🙏🏻 *रक्षाबंधन के दिन बहन भैया के ललाट पर तिलक-अक्षत लगाकर संकल्प करती है कि 'मेरा भाई भगवत्प्रेमी बने। जैसे शिवजी त्रिलोचन हैं, ज्ञानस्वरूप हैं, वैसे ही मेरे भाई में भी विवेक-वैराग्य बढ़े, मोक्ष का ज्ञान, मोक्षमय प्रेमस्वरूप ईश्वर का प्रकाश आये। मेरा भाई धीर-गम्भीर हो। मेरे भैया की सूझबूझ, यश, कीर्ति और ओज-तेज अक्षुण्ण रहे।' भाई सोचे कि 'हमारी बहन भी चरित्रप्रेमी, भगवत्प्रेमी बने।'*
🙏🏻 *इस पर्व पर धारण किया हुआ रक्षासूत्र सम्पूर्ण रोगों तथा अशुभ कार्यों का विनाशक है। इसे वर्ष में एक बार धारण करने से वर्ष भर मनुष्य रक्षित हो जाता है। (भविष्य पुराण)*
🙏🏻 *रक्षाबंधन के पर्व पर बहन भाई को आयु, आरोग्य पुष्टि की बृद्धि की भावना से राखी बाँधती है। अपना उद्देश्य ऊँचा बनाने का संकल्प लेकर ब्राह्मण लोग जनेऊ बदलते हैं।*
🙏🏻 *समुद्र का तूफानी स्वभाव श्रावणी पूनम के बाद शांत होने लगता है। इससे जो समुद्री व्यापार करते हैं, वे नारियल फोड़ते हैं।*
🙏🏻 *क्या करें क्या न करें पुस्तक से*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
📖 *)*
🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक
: 22 अगस्त प्रात: 7.57 बजे से 26 अगस्त रात्रि 10.28 बजे तक
: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक
एकादशी
सितंबर 2021: एकादशी व्रत
03 सितंबर: अजा एकादशी
17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी
प्रदोष
सितंबर 2021: प्रदोष व्रत
04 सितंबर: शनि प्रदोष
18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत
पूर्णिमा
अगस्त 2021
22 अगस्त रविवार श्रावण
सितंबर 2021
20 सितंबर सोमवार भाद्रपद
अमावस्या
07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। नौकरी में व्यापार कर रहे लोगों को आज अत्यधिक लाभ मिलने से वह खुश नजर आएंगे। यदि आपने भविष्य में पहले कभी कहीं निवेश किया हुआ था, तो उससे आज आपको उसका अच्छा लाभ मिल सकता है। आज आपको अपने किसी परिचित के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। आज आप अपने व्यापार में यदि जोखिम लेने की सोच तो बहुत ही सोच विचार कर ले व थोड़ा ही जोखिम ले, ज्यादा जोखिम लिया, तो आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। आज आपका कोई मित्र व रिश्तेदार आप से मदद मांगने के लिए आ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों से सलाह लेनी पड़ेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव भी देखने को मिलेंगे, जिनसे आपको लाभ भी होगा। यदि आज आप स्थान परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। यदि आज किसी को धन उधार दिया, तो उस धन के वापस आने की संभावना कम है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो बहुत ही सोच विचार कर दें। आज आपके परिवार के किसी सदस्य से कुछ अनबन हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो इससे आपके रिश्तो में कटुता आ सकती है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। परिवार के सदस्यों में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह आज फिर से सिर उठा सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान होंगे और आपका किसी भी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा, इसलिए यदि आज आप नौकरी करते हैं, तो किसी से छोटी मोटी नौकझोक हो सकती है, तो उसमें आपको शांति बनाए रखनी होगी, नहीं तो आपका अधिकारियों से भी वाद-विवाद हो सकता है। सायंकाल का समय आज आपने माता पिता के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आप अपने परिजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जो आपको खुशी देगे। माता पिता के आशीर्वाद से किया गया कार्य मे भी आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। यदि आपका लंबे समय से फंसा हुआ धन है , तो वह भी आज आपको प्राप्त हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट देखने को मिल रही है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आप एक विशेष उलझन में फंसे देखेंगे। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए योजना बनाएंगे, जिसके लिए आपको कठिन परिश्रम भी करना पड़ेगा, तभी आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। व्यापार के लिए आज आप किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह ले सकते हैं, जिससे आपके व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको उपहार की प्राप्ति हो सकती है और आपके घर में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी का सहयोग भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपको सुख व समृद्धि देने वाला रहेगा। आज आपके सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेने से आपकी मान पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा और आपका जनसमर्थन भी बढेगा और इसका आपको भरपूर लाभ भी मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने संतान के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि आज आपका किसी से कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उसमें अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही कार्य करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति पर संकट मंडरा सकता है। संतान को यदि आज किसी कोर्स में दाखिला दिलाने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जा सकती है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि यदि आप नौकरी करते हैं, तो नौकरी में व व्यापार कर रहे लोगों को भी आज उनके गुप्त शत्रु परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। सायंकाल के समय किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन व्यय होगा, जिसमे छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। यदि आप के भाई बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर होगी और परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आज आपको आपकी खोई हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, जिससे उत्तम सफलता प्राप्त कर सकेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज यदि आप अपने घरेलु खर्चों पर लगाम लगा रहे, तो आप अच्छा धन अर्जित कर पाएंगे। जिससे आपको भविष्य की चिंता कम होगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं, उनके लिए उपहार भी ला सकते हैं। धन के मामले में आपको अचानक से कहीं से धन प्राप्ति हो सकती है, जिसे देख कर मन प्रसन्न होगा। शासन व सत्ता का भी आज आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपकी अपने किसी मित्र से मुलाकात होगी, जिससे आपका मन लंबे समय से मिलने के लिए कर रहा था।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपको अपने पुराने झगड़े से मुक्ति मिलेगी, जिससे आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। परिवार के सदस्य आज आपके लिए किसी सरप्राइज पार्टी का प्लान कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको कुछ तनाव मिल सकता है, लेकिन उसमें जीवन साथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। आज आपको अपने पिताजी के कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। संतान पक्ष की ओर से आज आपको संतुष्टि का अनुभव होगा।
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और शुभाशीष
दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं
शनिवार, 21 अगस्त 2021
पुलिस को हेकड़ी दिखाना पड़ा भारी, नेता जी पहुंचे हवालात
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाने में आज दोपहर एक नेता जी को हेकड़ी दिखाना भारी पड़ गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पुलिस की जमकर झडप हुई। थाने में सिपाही से दुर्व्यवहार करने पर सिफारिश को गए नेता को पकड़ पुलिस ने केस दर्ज कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति एक लोकदल नेता के साथ दोपहर में मांडला गांव में हुए झगडे के मामले में पुरकाजी थाने पहुंचे थे। उस समय कोतवाल एच एन सिंह थाना कार्यालय में पुलिसजनों की बैठक ले रहे थे।बताया जा रहा है कि नेता एसएचओ दफ्तर में पुलिसजनों की बैठक में ही कुर्सी पकड़ कर बैठ गए। इस दौरान बातचीत में नेता कोतवाल से भिड गए। बैठक में मौजूद सिपाही ने नेता को दफ्तर से निकालने का प्रयास किया। जिस पर नेता ने सिपाही से गाली गलौच कर दी। जिसके बाद वहां हंगामा हो गया।
पुलिस ने नेता को पकड़ थाने में बैठा लिया, तो जिले के नेताओं के फोन खटखटाने शुरू हो गए। पुलिस ने दरोगा सुरेन्द्र राव की और से मोहन प्रजापति पुत्र जगपाल सिंह निवासी रामपुरी मुजफ्फरनगर के खिलाफ सिपाही के साथ दुर्व्यवहार का केस दर्ज कर आरोपी नेता का मेडिकल करा शांतिभंग में चालान कर दिया। कोतवाल एचएन सिंह का कहना था कि नेता ने थाने में ही समझाने पर सिपाही के साथ अभ्रदता की।
जानसठ रोड पुल पर चाइनीज मांझे में फंसकर गर्दन कटी
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड पुल पर फैले चाइनीज मांझे में उलझने से युवक घायल हो गया। उसकी गर्दन कटने से बच गयी। जानसठ रोड पुल पर पुल के दोनों ओर पतंग का मांझा फैला हुआ था। जिसकी वजह से जानसठ पुल से गुजरते समय शुभम जैन के गले में माझा फंसने से गले को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें गला कटने से बाल-बाल बचा। शुभम जैन के छोटे भाई तन्मय जैन ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत 112 को कॉल किया लेकिन वहां से किसी भी प्रकार का कोई रिस्पांस नहीं मिला। उसके बाद उन्होंने चौक पर खड़े पुलिस कर्मियों को जाकर सूचित किया दोनों पुलिस कर्मियों की सहायता से जानसठ पुल से पतंग के मांझे को हटवाकर रास्ता क्लियर किया। अगर वह मांझा पुल पर बना रहता कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। बीट की गश्त पर मुस्तैद दोनों सिपाहियों ने समय रहते सूझबूझ के कारण बड़े हादसे को होने से बचा लिया तन्मय जैन ने दोनों सिपाहियों का सहयोग करने के लिए शुक्रिया अदा किया।
सडक हादसों में महिला समेत दो की मौत
मुज़फ्फरनगर। सडक हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।
शहर में नई मंडी थाना क्षेत्र के भोपा रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। एक घायल को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के श्यामविहार निवासी अभिजीत शनिवार देर रात अपने साथी जय के साथ भोपा रोड पर बाइक पर जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे से उतरा तो तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अभिजीत और उसका साथी घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने अभिजीत को मृत घोषित कर दिया। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घायल जय का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सुबह कवाल के पास एक महिला की हादसे में मौत हो गई। गांव संभलहेड़ा निवासी मेहरबान पुत्र सत्तार गांव कवाल में अपनी बहन की ससुराल आया हुआ था। वह वहां से अपनी बहन साजमा पत्नी राशिद व साजमा की सास हनीफा को मोटरसाइकिल पर लेकर मुजफ्फरनगर खरीदारी करने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गांव से निकलकर पानीपत-खटीमा मार्ग पर कवाल पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो जानसठ की ओर से जा रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे साजमा बाइक से ट्रक के आगे ही गिर गई, जबकि बाकी दोनों आगे जाकर गिर गए। साजमा के उपर से ट्रक का पहिया उतर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मेहरबान व हनीफा भी बाइक से गिरने से घायल हो गई। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक घोषित
मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी जिला मुज़फ्फरनगर द्वारा निम्न मण्डलों के सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजकों की घोषणा कर दी गई है।
नहीं रहे कल्याण सिंह, लखनऊ में ली अंतिम सांस
लखनऊ । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार की शाम निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कल्याण सिंह की सेहत को देखते हुए सबसे पहले उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार जुलाई को उनकी हालत फिर से बिगड़ती तो यहां से उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया, जहां शनिवार की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें पीजीआई में शिफ्ट होने के बाद दिन पर दिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा था। डॉक्टर लगातार उनकी देखभाल में लगे थे। इस बीच सीएम योगी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने समय-समय पर पीजीआई जाकर उनका हालचाल लिया था। कल्याण सिंह के निधन की खबर मिलते ही भाजपा समेत तमाम राजनीतिक दलों में शोक की लहर दौड़ गई है।
चितरंजन स्वरूप को श्रद्धांजलि के साथ गौरव स्वरूप का चुनाव अभियान तेज
मुजफ्फरनगर । एक शाम पूर्वमंत्री स्व चितरंजन स्वरूप जी के नाम कार्यक्रम में पूर्व मंत्री स्वर्गीय चितरंजन स्वरूप को याद किया गया।
अबुपुरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन सेवा समिति द्वारा एक शाम स्व चितरंजन स्वरूप के नाम श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति समाजसेवी व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप और व्यापारी नेता संजय मित्तल मौजूद रहे श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ौत बागपत शामली मेरठ सहारनपुर व अन्य जनपदों से आये वैश्य समाज के सम्मानित लोगों द्वारा स्वर्गीय पूर्व मंत्री स्व चितरंजन स्वरूप को श्रद्धांजलि दी गई। उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली गई। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने 2022 के चुनाव में गौरव स्वरूप को जिताने के लिए अपना समर्थन दिया। सभी अतिथियों ने पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरूप को श्रद्धांजलि दी और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में नगरपालिका सभासद विकल्प जैन, दीपक गोयल, मधुबन रेस्टोरेंट के मालिक ब्रज भूषण गर्ग, गौरव गर्ग, शरद गोयल, प्रवीण जैन, अनिल जैन, नरेश गर्ग रथेड़ी वाले, पूर्व मंत्री महेश बंसल, शरद गोयल, प्रवीण जैन सहित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में वैश्य समाज के सम्मानित लोग व युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष अमित अग्रवाल उर्फ बंटी किनोनो ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित करके शुरुआत की गई। सभी मेहमानों ने व वैश्य युवाओ ने गौरव स्वरूप को जिताने के लिए कमर कसी और गौरव स्वरूप को जिताने के लिए कसम खाई और सबने एक स्वर में कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में गौरव स्वरूप को भारी मतों से वोट देकर चुनाव जताएंगे।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा की तैयारी पूर्ण
मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी0ई0टी0 2021) के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता में आहूत बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
आज अपराह्न 03ः00 बजे अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता में दिनांक 24 अगस्त 2021 को दो पालियों में जनपद मुजफ्फरनगर के 27 परीक्षा केन्द्रों पर होने वाली उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी0ई0टी0 परीक्षा) वर्ष 2021 के सफल संचालन हेतु चौधरी चरण सिंह सभागार कलक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में बैठक आहूत की गयी।
बैठक में अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) मुजफ्फरनगर अमित कुमार सिंह द्वारा निर्देश दिये गये कि उक्त परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिये किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार की पाठ्य-सामग्री, कैलकुलेटर, डॉकुपेन, स्लाइड रूलर, लॉग टेबल तथा कैलकुलेटर की सुविधा वाली इलैक्ट्रानिक किसी भी प्रकार की घडीं, मुद्रिति अथवा लिखित सामग्री, कागज के टुकडे, मोबाइल फोन, पेजर अथवा किसी भी प्रकार का उपकरण परीक्षा कक्ष में लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। उक्त के अतिरिक्त कोविड हेल्प डेस्क बनाने तथा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर प्राप्त मात्रा में मास्क, थर्मल स्केनर तथा सेनेटाइजर की व्यवस्था के भी निर्देश दिये गये। गेट पर सभी अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी। छात्रों के मोबाइल/बैग आदि को जमा करने की उचित व्यवस्था यथा अलग से क्लॉक रूम की व्यवस्था केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा की जाएगी तथा बैग/मोबाइल रख-रखाव हेतु स्टीकर व रबर बैंड से बांधकर सुरक्षित रखा जाए तथा क्लॉक रूम द्वारा किसी भी परीक्षार्थी से कोई शुल्क कदापि न लिया जाए जिससे कि परीक्षा समाप्ति के उपरान्त किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। परीक्षा केन्द्रो पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था कराते हुए दो कक्ष निरीक्षको एवं स्टेटिक मजिस्टं्रेट की उपस्थिति में प्रश्न पत्र खोले जाएंगें। परीक्षार्थियों को प्रथम पाली में अधिकतम् प्रातः 09ः30 बजें तक तथा द्वितीय पाली में अधिकतम् दोपहर 02ः30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश दिया जा सकता है तथा किसी भी परीक्षार्थी कों परीक्षा समाप्ति से पूर्व बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थियों से ओ0एम0आर0 शीट की प्रविष्टि सावधानीपूर्वक भरवाएंगे जिससे कि दूसरी ओ0एम0आर0 शीट देने की स्थिति उत्पन्न न हो। परीक्षार्थी के चेहरे की पहचान तथा गहन तलाशी परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर ही की जाएगी। केन्द्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त किसी को मोबाईल रखने की अनुमति नही होगी। परीक्षा में लगे लोगों से इतर कोई भी बाहरी व्यक्ति परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश नहीं करेगा। वाहन हेतु केन्द्रों पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मुजफ्फरनगर द्वारा यह भी बताया गया कि परीक्षा की शुचिता माननीय मुख्यमन्त्री जी की प्राथमिकताओं में सम्मिलित है। इलैक्ट्रानिक डिवाइस के सम्बन्ध में पूरी सतर्कता बरती जाए। इसके लिये पुलिस प्रशासन को भी निर्देशित कर दिया गया हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त परीक्षा का कार्य तीन चरणो में क्रमशः प्रथम चरण मे परीक्षा की पूर्व की व्यवस्था, द्वितीय चरण में परीक्षा के संचालन की व्यवस्था तथा अंतिम चरण में परीक्षा समाप्ति के उपरान्त की व्यवस्था आयोग द्वारा निर्गत निर्देशानुसार की जायेगी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी परीक्षा केंन्द्रों को 09 सैक्टरों में बांटकर सैक्टर मजिस्ट्रेट्स की तैनाती कर दी गयी है इसके अतिरिक्त प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक एक स्टेटिक मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। परीक्षार्थी को अपने उत्तर केवल काले बॉलपाइंट पैन से ही अंकित करने हैं। उपस्थिति पत्रक पर (व्डत्) का क्रमांक, पुस्तिका की सीरीज, आवेदक के हस्ताक्षर अनिवार्य है। परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर के दायरे में कोई भी फोटो स्टेट की दुकान खुली नहीं रहेगी। परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर वीडियोग्राफी करायी जाएगी। समस्त सैक्टर व स्टेटिक मैजिस्ट्रेट्स परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापकों के लिये अपनी संस्था/कार्यालय का पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। समस्त स्टेटिक मैजिस्ट्रेट परीक्षा प्रारम्भ होने से दो घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्रो पर अनिवार्य रूप से पहुंचेगे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर भौतिक संसाधन यथा विद्युत/जेनरेटर, शुद्व पेयजल, प्रसाधन आदि की समुचित व्यवस्था कर ली जाए।
आयोग द्वारा नामित कार्यदायी संस्था की जिला प्रतिनिधि/प्रबन्धक श्रीमती चंचल सक्सेना के द्वारा परीक्षा संचालन के सम्बन्ध में बिन्दुवार विस्तारपूर्वक स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्राध्याक्षो को जानकारी उपलब्ध करायी गयी तथा यह भी अवगत कराया गया कि परीक्षार्थियों द्वारा प्रवेश पत्र पर अंकित परीक्षा केन्द्र कोड के स्थान विभाग द्वारा आवंटित चार अंको का परीक्षा केन्द्र कोड अंकित किया जायेगा।
आज की बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मुजफ्फरनगर द्वारा की गयी उक्त बैठक में उपजिला मजिस्ट्रेट खतौली, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सी0ओ0 सदर समस्त सैक्टर मजिस्ट्रेट, समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट, समस्त केन्द्र व्यवस्थापक तथा अन्य समस्त अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के अन्त में जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।
संजीव बालियान की स्थिति अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं
मुजफ्फरनगर । केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान का स्वास्थ्य अभी पूरी तरह ठीक नहीं है। उनकी प्लेटलेट्स 25 हजार तक जाने के बाद एम्स में उनका उपचार चल रहा है। हालांकि आज उनकी तबीयत कल से कुछ बेहतर है। तमाम लोगों ने उनसे शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। डा बालियान डेंगू से पीड़ित हैं।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चुनाव संबंधित बैठक हुई सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। शहर के कलेक्ट्रेट परिसर के लोकवाणी सभागार में आज जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में चुनाव के दृष्टिगत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक जानकारी एवं अनेक बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सकुशल चुनाव कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया
बैठक में एडीएम प्रसासन अमित कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह एसडीएम बुढ़ाना अजय अम्बष्ट एसडीएम सदर दीपक कुमार सहित राजनीतिक संघटनो के लोग मोजूद रहे।
जिलाधिकारी के वार रूम में पहली शिकायत का निस्तारण
मुजफ्फरनगर । जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशों पर डी एम वार रूम की स्थापना की गयी थी जिसमे दिनांक 21.08.2021 को शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया था कि गांव के अंदर मौजूद फैक्टरी एमएसए स्टील में जहरीला धुंआ एवं केमिकल युक्त पानी का रिसाव किया जा रहा था जिसकी शिकायत डी एम वार रूम के व्हाट्सएप नंबर पर दर्ज करायी गयी थी जिसका क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए एमएसए स्टील पर 1,31,250 रुपये का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति जुर्माना एवं अग्रेत्तर प्रतिदिन 6,250 रुपये का जुर्माना समाधान न होने तक वसूला जाएगा।
42 महंगे मोबाइल फोन सहित तीन शातिर चोर पकड़े
मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना थाना पुलिस ने तीन शातिर मोबाइल चोर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कब्जे से 42 मोबाइल भी बरामद किये हैं।
21 अगस्त को समय करीब 06.30 बजे थाना बुढाना पुलिस द्वारा कांधला रोड से कुरालसी जाने वाले रास्ते पर तीन शातिर मोबाइल चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम इकबाल राणा पुत्र शहजाद निवासी ग्राम परसौली थाना बुढाना व उम्मेद पुत्र युसूफ निवासी ग्राम परसौली थाना बुढाना व शालिम पुत्र जुम्मा निवासी जेई नगला थाना भावनपुर मेरठ बताये जा रहें हैं। उनके कब्जे से बुढ़ाना पुलिस ने 42 मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनियों के (एंड्रायड व कीपैड के भी बरामद किए है। वहीं बुढ़ाना पुलिस पकड़े गये अभियुक्तगण के अपराधिक इतिहास की जानकारी भी कर रही हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष और सह मीडिया प्रभारी को ब्राह्मा कुमारी की बहनो ने बांधी राखी
मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन के पर्व पर आज प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय से जुडी बहनों ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला तथा सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल को रक्षा सूत्र बांधा।
प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय से जुडी बहनें आज कार्यालय पर पहुंची और उन्होंने वहां भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल को राखी बांधकर समाज में सुख शांति की कामना की।
विधायक उमेश मलिक ने किया प्रमाणपत्रों का वितरण
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति के तहत बुढाना विधायक उमेश मलिक, डीएम चंद्र भूषण सिंह, एसएसपी अभिषेक यादव व नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने महिला शक्ति को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में सीडीओ आलोक यादव एडीएम प्रशासन अमित कुमार एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह सहित महिला थाना इंचार्ज निधि चौधरी समाज सेविका बिना शर्मा वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज कि प्रिंसिपल डॉ राजेश कुमारी डॉक्टर गीतांजलि वर्मा सहित दर्जनों महिला शक्ति को मिशन शक्ति के तहत प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
मिशन शक्ति के अंतर्गत जिलाधिकारी और एसएसपी ने किए प्रमाण पत्र वितरित
मुजफ्फरनगर । मिशन शक्ति के तहत डीएम चंद्र भूषण सिंह व एसएसपी अभिषेक यादव ने महिला शक्ति को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में सीडीओ आलोक यादव एडीएम प्रशासन अमित कुमार एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह सहित महिला थाना इंचार्ज निधि चौधरी समाज सेविका बिना शर्मा वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज कि प्रिंसिपल डॉ राजेश कुमारी डॉक्टर गीतांजलि वर्मा सहित दर्जनों महिला शक्ति को मिशन शक्ति के तहत प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
फिर शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए चलेगा बड़ा अभियान
मुजफ्फरनगर। एक बार फिर शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने योजना बनाई है। पूरे शहर को तीन सेक्टरों नई मंडी, सिविल लाइन और शहर कोतवाली क्षेत्र में बांट कर तीन एसडीएम नोडल अधिकारी बनाए गए है। सभी एसडीएम के नेतृत्व में चार अफसरों की टीमें गठित की जाएगी, जो अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगी। सोमवार से इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह और सीओ सिटी कुलदीप कुमार पर्यवेक्षक बनाए गए है।
नई मंडी में भोपा रोड, जानसठ रोड, रेवले ओवरब्रिज, वकील रोड, शहर में महावीर चौक, शिव चौक, प्रकाश चौक, अस्पताल तिराहा, मालवीय चौक, झांसी रानी चौक, भगत सिंह रोड, रुड़की रोड, मीनाक्षी चौक, अंसारी रोड आदि स्थानों पर जाम लगता है।
नई मंडी में डिप्टी कलेक्टर पुष्कर चौधरी, कोतवाली क्षेत्र में डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार, सिविल लाइन क्षेत्र में डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार नोडल अधिकारी बनाए गए है। इनके नेतृत्व में चार अधिकारी रहेगे, जिनमें संबंधित थानों के इंस्पेक्टर, नगर पालिका के ईओ, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, कर निर्धारण अधिकारी और लोक निर्माण विभगा का एक अधिकारी शामिल रहेगा। सभी टीमों को संसाधन और नगर पालिका की टीम ईओ उपलब्ध कराएंगे।
प्रशासन की ओर से पहले भी शहर को अतिक्रमण और जाम से मुक्त करने के लिए कार्ययोजनाएं बनाई गई थी। बीते चार साल में ई- रिक्शाओं का रुट निर्धारण, शहर के पार्किंग व्यवस्था, शहर में शिव चौक, झांसी रानी चौक, भगत सिंह रोड पर वन वे ट्रेफिक व्यवस्था बनाई गई थी, जो सफल नहीं हो सकी।
सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बताया कि शनिवार (आज) को सभी अफसरों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें सोमवार से चलने वाले अभियान कार्ययोजना बनाई जाएगी। एआरटीओ को भी मिटिंग में बुलाया गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सोमवार से अभियान चलेगा। जिस क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा। एक दिन पहले मुनादी कराई जाएगी। अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना किया जाएगा। इसके बाद भी अतिक्रमण किया तो नगर पालिका की ओर से संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
Featured Post
मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...