शनिवार, 21 अगस्त 2021

मिशन शक्ति के अंतर्गत जिलाधिकारी और एसएसपी ने किए प्रमाण पत्र वितरित

 


मुजफ्फरनगर । मिशन शक्ति के तहत डीएम चंद्र भूषण सिंह व एसएसपी अभिषेक यादव ने महिला शक्ति को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में सीडीओ आलोक यादव एडीएम प्रशासन अमित कुमार एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह सहित महिला थाना इंचार्ज निधि चौधरी समाज सेविका बिना शर्मा वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज कि प्रिंसिपल डॉ राजेश कुमारी डॉक्टर गीतांजलि वर्मा सहित दर्जनों महिला शक्ति को मिशन शक्ति के तहत प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 

जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को मिशन शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति पुरस्कार पाने वाली महिलाओं में प्रमुखतया ब्लॉक प्रमुख पुरकाजी श्रीमती मालती रानी, ब्लॉक प्रमुख खतौली श्रीमती संजो देवी, प्रोफेसर प्रमोद कुमारी नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा मुजफ्फरनगर, श्रीमती सीमा शर्मा उप निरीक्षक, कविता रानी आरक्षी, श्रीमती सीमा जैदी ग्राम प्रधान ग्राम बिहारी, श्रीमती प्रीती चौधरी ग्राम प्रधान हैदरनगर, श्रीमती मंजू चौधरी ग्राम पंचायत बेहडा सादात, श्रीमती प्रतिभा संजीवनी स्वयं सहायता समूह सैदपुर खुर्द, श्रीमती रश्मी दुर्गा स्वयं सहायता समूह ज्ञाना माजरा, डॉ0 दिव्या वर्मा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती अलका सिंह
जिला मलेरिया अधिकारी, श्रीमती कमलेश आशा कार्यकत्री, श्रीमती कविता गुप्ता प्रधानाचार्य श्री देवी मन्दिर कन्या इ0का0 खतौली, श्रीमती सफिया बेगम प्रधानाचार्या नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इ0का0 मुजफ्फरनगर, श्रीमती उषा रानी प्रा0वि0 जयभगवानपुर वि0क्षे0 पुरकाजी, श्रीमती रीना सिंह सहायक अध्यापिका प्रा0वि0 भैंसी-2, श्रीमती आरती शर्मा प्रधानाध्यापक प्रा0वि0 रूस्तमगढ, डा0 निशा गुप्ता एसोसिएट प्रोफेसर जे0के0पी0 (पी0जी0) कालेज, डा0 रीना एसोसिएट प्रोफेसर, डा0 वर्चसा सैनी असिसटेंट प्रोफेसर जे0के0पी0 (पी0जी0) कालिज मुजफ्फरनगर, कु0 नेहा तोमर अन्तर्राष्ट्रीय शूटर मुजफ्फरनगर, कु0 ज्योति बालियान आर्चरी खिलाडी, कु0 दिव्या काकरान रेसलिंग खिलाडी, कु0 प्रियंका पंवार एथलेटिक्स खिलाडी, श्रीमती विजय आंगनबाडी कार्यकत्री ग्राम मेहलकी, श्रीमती अल्का आंगनबाडी कार्यकत्री ग्राम मखियाली, श्रीमती नीना त्यागी संरक्षण अधिकारी, श्रीमती बीना शर्मा अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, श्रीमती पूनम शर्मा निदेशक चाईल्डलाईन, श्रीमती शिवांगी महिला कल्याण अधिकारी इत्यादि सम्मिलित रहीं। कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट जन श्रीमती सुषमा पुण्डीर जिला महामंत्री भाजपा, श्रीमती रेणू गर्ग जिला मंत्री भाजपा, श्रीमती साधना सिंघल जिला मंत्री भाजपा, श्रीमती कविता सैनी अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत राज अधिकारी श्री अनिल कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री मौहम्मद मुशफेकीन, डा0 राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति एवं श्रीमती मीरा शर्मा सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर द्वारा किया गया। जिला पंचायत राज विभाग एवं महिला कल्याण विभाग के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम सफलतापूर्ण आयोजित किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...