मंगलवार, 10 अगस्त 2021

किस पर बरसेगी बजरंगी की कृपा, किस पुष्टि के चढ़ाने से क्या वर देंगे शिव: जानिए पंचांग और राशिफल में


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 10 अगस्त 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - श्रावण*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - द्वितीया शाम 06:05 तक तत्पश्चात तृतीया*

⛅ *नक्षत्र - मघा सुबह 09:53 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*

⛅ *योग - परिघ रात्रि 08:30 तक तत्पश्चात शिव*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:58 से शाम 05:35 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:16* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:10* 

सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में जिलेवार अंतर संभव है

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*

💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शिवपुराण* 🌷

🙏🏻 *श्रावण (सावन) में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अनेक उपाय करते हैं। कुछ ऐसे ही छोटे और अचूक उपायों के बारे शिवपुराण में भी लिखा है। ये उपाय इतने सरल हैं कि इन्हें आसानी से किया जा सकता है। सावन में ये उपाय विधि-विधान पूर्वक करने से भक्तों की हर इच्छा पूरी हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार, भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय इस प्रकार हैं-*

➡ *1. भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।*

➡ *2. तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है।*

➡ *3. जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है।*

➡ *4. गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार, जानिए भगवान शिव को कौन-सा रस (द्रव्य) चढ़ाने से क्या फल मिलता है-*

👉🏻 *1. बुखार होने पर भगवान शिव को जल चढ़ाने से शीघ्र लाभ मिलता है। सुख व संतान की वृद्धि के लिए भी जल द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई गई है।*

👉🏻 *2. तेज दिमाग के लिए शक्कर मिला दूध भगवान शिव को चढ़ाएं।*

👉🏻 *3. शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाया जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है।*

👉🏻 *4. शिव को गंगा जल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।*

👉🏻 *5. शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से टीबी रोग में आराम मिलता है।*

👉🏻 *6. यदि शारीरिक रूप से कमजोर कोई व्यक्ति भगवान शिव का अभिषेक गाय के शुद्ध घी से करे तो उसकी कमजोरी दूर हो सकती है।*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार, जानिए भगवान शिव को कौन-सा फूल चढ़ाने से क्या फल मिलता है-*

🌷 *1. लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।*

🌸 *2. भगवान शिव की पूजा चमेली के फूल से करने पर वाहन सुख मिलता है।*

💐 *3. अलसी के फूलों से शिव की पूजा करने पर मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है।*

🌸 *4. शमी वृक्ष के पत्तों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।*

🍀 *5. बेला के फूल से पूजा करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।*

🌼 *6. जूही के फूल से भगवान शिव की पूजा करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।*

🌺 *7. कनेर के फूलों से भगवान शिव की पूजा करने से नए वस्त्र मिलते हैं।*

🍀 *8. हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।*

🌸 *9. धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है।*

🌺 *10. लाल डंठलवाला धतूरा शिव पूजा में शुभ माना गया है।*


📖 **~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏

पंचक


: 22 अगस्त प्रात: 7.57 बजे से 26 अगस्त रात्रि 10.28 बजे तक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी


18 अगस्त: श्रावण पुत्रदा एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत


03 सितंबर: अजा एकादशी


17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी


प्रदोष


20 अगस्त: प्रदोष व्रत


सितंबर 2021: प्रदोष व्रत


04 सितंबर: शनि प्रदोष


18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

अगस्त 2021

22 अगस्त रविवार श्रावण

सितंबर 2021

20 सितंबर सोमवार भाद्रपद


अमावस्या

8 अगस्त, रविवार श्रावण अमावस्या

07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आप कुछ उधार लेने की सोच रहे हैं, तो आज आपको उसे लेने से बचना चाहिए क्योंकि आपको इसे उतारना मुश्किल होगा। आज जीवनसाथी से भी आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। रात्रि का समय आप अपने प्रियजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। आज आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। पुराने मित्रों के सहयोग से आज आपके और कुछ नए मित्र बनकर दिख रहे है

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकते हैं, लेकिन इसमें आपको सावधानी बरतनी होगी। यदि आज किसी यात्रा पर जाएं, तो सोच विचार कर जाएं क्योंकि इससे आपके पैर में चोट लगने का भय बना हुआ है। आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आज आप किसी योजना में अपना धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन बिल्कुल उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने फिजूल के खर्चे पर रोक लगानी होगी। यदि आपने कुछ ऐसे खर्चे पाले हुए हैं, जिनकी आवश्यकता नहीं है, तो आज उनको उन पर खर्चा करने से आपको रोक लगानी होगी, तभी आप अपने धन का संचय कर पाएंगे। यदि आपको कोई शारीरिक रोग चल रहा है, तो उसके कष्टों  में भी वृद्धि हो सकती है, लेकिन सायंकाल तक आपको उसमें आराम मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम का रहने वाला है। यदि आज आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक गहरा होगा, लेकिन आज आपको अपने मन में किसी के बारे में बुरी भावना नहीं रखनी है। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है। आज आपको अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च नहीं करना है, नहीं तो आपके शत्रु आपकी शान शौकत देख कर परेशान हो जाएंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको सामान्य लाभ देकर जाएगा। ससुराल पक्ष से भी आज यदि आपकी कोई नाराजगी चल रही थी, तो उसमे सुलह हो सकती है। यदि आज आपके पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या थी, तो वह बढ़ सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। भाइयों के सहयोग से आपको आज बिजनेस में लाभ मिलता दिख रहा है। जीवन साथी के लिए आज आप कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिसे देखकर वह प्रसन्नचित्त हो उठेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रहेगा। आज आपको अपने सभी कार्य को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा में आ रही बांधा कठिन परिश्रम से ही दूर होगी। आज आपको अपने माता-पिता का सुख व सहयोग हर जगह मिलता दिख रहा है, लेकिन आज आपकी सेहत को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपको कुछ धन व्यय करना पड़ेगा। आज आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसको आपका स्वार्थ समझेंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज आप की संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। यदि आज आप किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त की सोच रहे हैं, तो आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। सायं काल के समय आपको अपने किसी मित्र से कोई उपहार मिलता दिख रहा है। व्यापार में भी यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त होगा, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपने परिवार की सभी महत्वकांक्षी की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए शांति भरा रहेगा, जिसके चलते आपको अपने घर व व्यापार दोनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से अपने शत्रु पक्ष पर विजय पा लेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आपका कोई वाद विवाद बिजनेस में है, तो आपको इसमें अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके कुछ नये शत्रु पैदा हो सकते है। सायं काल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य की भावना बढ़ेगी और आप धार्मिक क्षेत्र की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को उधार देना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर दें, इससे आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे, जिसे देखकर उनका मन प्रसन्न होगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो आज आपको उसमें कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा। आज आपको अपनी बुजुर्गों के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतिक्षा कर रहे थे, लेकिन इसके साथ-साथ आपके सामने कुछ ऐसी खर्चे भी आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। किसी नए कार्य में यदि आज आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा और भविष्य में उससे आपको भरपूर लाभ भी अवश्य मिलेगा।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आप यदि किसी निर्णय को बुद्धि व विवेक से लेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ देगा और यदि आपने  किसी के कहने पर कोई निर्णय लिया, तो वह आपको भविष्य में नुकसान ही देगा। आज आप अपने बिजनेस की बढ़ती हुई प्रोग्रेस को देखकर प्रसन्न होंगे। परिवार में यदि बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त हो सकती है और कोई उत्तम प्रस्ताव आ सकता है। जीवन साथी के साथ आज आपकी किसी बात पर कोई बहस बाजी हो सकती है, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि ऐसा हो, तो आज उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधी कोई समस्या हैं, तो वह आज समाप्त होगी और नौकरी में खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आज आपके कुछ नए मित्र बनेंगे। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज कुछ नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे उनका जन समर्थन में भी इजाफा होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और शुभाशीष

दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

 

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।



 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

जिले में 6 अक्तूबर तक धारा 144 लागू : अमित सिंह

 मुजफ्फरनगर । जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सिंह ने बताया कि आगामी त्यौहारों स्वतंत्रता दिवस, मोहर्रम, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गांधी जयंती आदि को देखते हुए पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। धारा 144 का उल्लंघन करने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने बताया कि धारा 144 आगामी 6 अक्टूबर तक पूर्ण रुप से लागू रहेगी।


सोमवार, 9 अगस्त 2021

नगर विकास मंत्री 11 अगस्त को मुजफ्फरनगर में


मुजफ्फरनगर । नगर विकास शहरी समग्र विकास तथा नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री आशुतोष टंडन 11 अगस्त को सुबह 11 बजे मुजफ्फरनगर आएंगे। यहां वे  नगर पालिका परिषद के पीएम स्वनिधि योजना के मेगा कैंप का निरीक्षण व जनपद में क़ई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इससे पूर्व वे जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से भेंट भी करेंगे। प्रशासन ने मंत्री के स्वागत को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।



पालिका की 12.76 करोड़ की आर सी पर बिजली विभाग ने थमाया 2.52 अरब बकाया का बिल


मुजफ्फरनगर । नगर पालिका द्वारा पावर कारपोरेशन की करीब 12.76 करोड़ की आरसी जारी करने के जवाब में बिजली विभाग ने नगर पालिका पर करीब 2.52 अरब के बकाया का दावा ठोंका है। पावर कार्पोरेशन के अनुसार यह धनराशि नगर पालिका पर बिजली बिल बकाया की है। एक्सईएन ओपी मिश्रा ने नगर पालिका को 2.52 अरब रुपये जमा कराने के लिए ईओ को पत्र भेजा है, वहीं इस मामले की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी है।

कई साल से बिजली बिल को लेकर पालिका और पावर कारपोरेशन के बीच विवाद चला आ रहा है। पावर कारपोरेशन ने नगर पालिका को बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए नोटिस भेजा था, लेकिन पालिका ने बिल जमा नहीं किया। नगर पालिका ने शहरी क्षेत्र में स्थित टाउन हाल डिवीजन के बिजलीघरों पर कर निर्धारण और कार्यालय पर बकाया किराए को लेकर करीब 12.76 करोड़ रुपये का नोटिस भेज दिया। वहीं पावर कारपोरेशन के एक्सईएन को पत्र जारी किया गया कि बिजली बिल इस धनराशि में से काटकर शेष पैसा पालिका कोष में जमा कराया जाए। इस बात को लेकर विवाद बढ़ता चला गया। बाद में नगर पालिका ने पावर कारपोरेशन की 12.76 करोड़ की आरसी जारी कर दी। वहीं पावर कारपोरेशन ने ईओ को पत्र भेजकर सूचित किया है कि नगर पालिका कार्यालय पर एक करोड़ 82 लाख 3 हजार 86 रुपये का बिजली बिल बकाया है। जलकल के 38 संयोजनों पर एक अरब 13 करोड़ 52 लाख 89 हजार 738 रुपये बिजली बिल बकाया है। वहीं मार्ग प्रकाश के 9 विद्युत संयोजनों पर एक अरब 37 करोड़ 12 लाख 47 हजार 829 रुपये का बिजली बिल बकाया है। इस प्रकार नगर पालिका पर 2 अरब 52 करोड़ 47 लाख 40 हजार 653 रुपये बकाया है। इस धनराशि को जमा करने के लिए एक्सईएन ने ईओ को पत्र भेजा है। वहीं इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी है।शहरी क्षेत्र में पावर कारपोरेशन के दो और डिवीजन के बिजलीघर है। इन बिजलीघरों पर नगर पालिका ने कर निर्धारण नहीं किया है। नगर पालिका ने केवल टाउन हाल डिवीजन के बिजलीघरों पर कर निर्धारण निर्धारित करते हुए 12.76 करोड की आरसी जारी कर दी थी। नगर पालिका कार्यालय, जलकल के 38 संयोजन और मार्ग प्रकाश के 9 संयोजनों पर करीब 2.52 अरब का बिजली बिल बकाया है। इस धनराशि को जमा करने के लिए ईओ को पत्र भेजा है। अगर हम भी नगर पालिका जैसी कार्रवाई कर देंगे तो फिर नगर पालिका को असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अव्यवहारिक त्रुटिपूर्ण आरसी की कार्रवाई स्थगित करने का अनुरोध किया गया है। केवल नगर पालिका ईओ के सरकारी आवास पर पिछले दिनों करीब 3 लाख 96 हजार रुपये का बिल बकाया था। इस बिल को जमा करने के लिए पावर कारपोरेशन ने ईओ को नोटिस भेजा, लेकिन ईओ के द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। बाद में पावर कारपोरेशन ने ईओ के आवास की आरसी जारी कर दी। बाद में ईओ के अनुरोध पर आरसी की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया। अब नगर पालिका ईओ के आवास पर पांच लाख रुपये बिजली बिल हो गया है। अब देखना है कि पालिका क्या करती है।

प्रदेश में इन जातियों को मिलेगा ओबीसी में आरक्षण

 लखनऊ । प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आता देख सभी पार्टियों में ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर सियासत और गर्माने के आसार हैं। विपक्षी दल इस मुद्दे पर सरकार पर जल्द पहल करने का दबाव भी बनाने लगी हैं। वहीं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग प्रदेश की 39 जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए आयोग उत्तर प्रदेश सरकार को संस्तुति भेजेगा। 

प्रदेश में इस समय कुल 79 जातियां ओबीसी की सूची में शामिल हैं। इनकी आबादी प्रदेश की कुल जनसंख्या का 54 प्रतिशत मानी जाती है। उप्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन यशवंत सैनी ने बताया कि अब तक उनके पास कुल 70 जातियों के प्रतिविदेन आए थे जिनमें से 39 प्रतिवेदनों को मानकों के आधार पर विचार करने के लिए चयनित किया गया है। इनमें से 24 जातियों की आबादी व अन्य विषयों पर सर्वे करवाया जा चुका है। सर्वे में आए तथ्यों पर विश्लेषण किया जा रहा है।


इसके अलावा 15 अन्य जातियों का अभी सर्वे करवाया जाना बाकी है। सर्वे पूरा होने के बाद इन जातियों को भी ओबीसी की सूची में अधिसूचित करने पर निर्णय लिया जाएगा। सामाजिक न्याय समिति ने 2019 में यूपी में ओबीसी जातियों की आबादी की रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। यह रिपोर्ट हुकुम सिंह कमेटी पर आधारित बताई जा रही है।


इन जातियों को ओबीसी में शामिल करने की तैयारी

भूर्तिया, अग्रहरि, दोसर वैश्य, जैसवार राजपूत, रूहेला, मुस्लिम शाह, मुस्लिम कायस्थ, हिन्दू कायस्थ, बर्नवाल, कमलापुरी वैश्य, कोर क्षत्रिय राजपूत, दोहर, अयोध्यावासी वैश्य, केसरवानी वैश्य, बागवान, ओमर बनिया, माहौर वैश्य, हिन्दू भाट, भट्ट, गोरिया, बोट, पंवरिया, उमरिया, नोवाना, मुस्लिम भाट।


इन जातियों के लिए सर्वे की लिस्ट में शामिल किया गया है 

विश्नोई, खार राजपूत, पोरवाल, पुरूवार, कुन्देर खरादी, बिनौधिया वैश्य, सनमाननीय वैश्य, गुलहरे वैश्य, गधईया, राधेड़ी, पिठबज।

ममता की पार्टी के गुंडों ने भाजपा नेता की पत्नी से किया गैंग रेप


कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी के साथ गैंगरेप के आरोप में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीन अन्य आरोपी फरार हैं। 

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में शनिवार रात आमता विधानसभा क्षेत्र के बंगनन में यह वारदात हुई। गिरफ्तार आरोपियों में से एक युवा टीएमसी नेता है, जबकि दूसरा एरिया प्रेसीडेंट है। इनके नाम जयानल मलिक और शेख शाहिद बताए गए हैं। घटना की शिकार महिला के पति ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इन सभी का जुड़ाव टीएमसी से बताया गया है। इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। दर्ज शिकायत के मुताबिक जिस दिन घटना हुई भाजपा कार्यकर्ता घर पर नहीं था। आरोपियों ने महिला के घर पहुंचकर आवाज लगाई। महिला ने दरवाजा खोला तो आरोपियों ने जबरन घर में घुसकर गैंग रेप किया। महिला के बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मदद के लिए दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। पीड़िता को उल्बेरिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है। आगे जांच की जा रही है।

जिले में आखिर किस पेपर मिल और स्टील प्लांट के लिए पाबंदी के बावजूद लाया जा रहा है पन्नी का कचरा

 



मुजफ्फरनगर ।पन्नी के कचरा व्यापारियों पर लगातार हो रही कार्रवाई के बावजूद भी जिले में चल रही पेपर मिलो, ईंट भट्टा उद्योग और स्टील के प्लांट में अभी भी लगातार पन्नी के कचरे को जलाकर प्रदूषण फैलाया जा रहा है। आपको बता देगी पिछले कई महीनों से प्रदूषण विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के बाद भी पन्नी के कचरा माफिया लगातार सक्रिय है। जहां एक और पिन्ना के छात्र नेता रहे सुमित मलिक लगातार इन कचरा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पत्र लिख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रदूषण विभाग की नाक के नीचे ही पन्नी के कचरा व्यापारी धड़ल्ले से जिले की पेपर मिलो, ईंट भट्टा उद्योग एवं स्टील प्लांटों को पन्नी की सप्लाई कर रहे हैं। जिससे लगातार जिले का वातावरण प्रदूषित होता जा रहा है। जिन स्थानों पर पन्नी कचरा माफियाओं के गोदाम बने हुए हैं, वहां दूर-दूर तक की जमीन बंजर होती जा रही है, साथ ही उस क्षेत्र में बदबूदार हवाएं भी लोगों का जीना दुश्वार कर रही है। आज भी कार्रवाई के दौरान जौली रोड स्थित त्रिवेणी एल्को के प्लांट के बराबर में पन्नी कचरे का गोदाम पकड़ा गया है। जिसमें भारी मात्रा में पन्नी का कचरा बरामद किया गया है।

भाजपा नेता और उनकी पत्नी को गोलियों अंधाधुंध गोलीबारी कर हत्या


श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में बड़ी आतंकी वारदात हुई है। शहर के लाल चौक पर आतंकियों ने बीजेपी नेता गुलाम रसूल दार और उनकी पत्नी पर फायरिंग कर दी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। जम्मू कश्मीर के बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गुलाम रसूल डार कुलगाम के बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे। बीजेपी के पदाधिकारी होने के अलावा गुलाम रसूल डार सरपंच भी थे। उन्हें पिछले दिनों ही हुए पंचायत चुनावों में चुना गया था। 

वह कुलगाम जिले के रेडवानी गांव के रहने वाले थे। बीते साल उन्होंने जिला विकास परिषद का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दिनदहाड़े चौक पर बीजेपी नेता और उनकी पत्नी की गोलियां मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई है। हाल ही में 5 अगस्त की वह तारीख गुजरी है, जिस दिन जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35ए हटाया गया था और राज्य का पुनर्गठन कर दो केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए थे। इस आतंकी वारदात को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है।

उत्तराखंड में बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, ये पाबंदियां हुई लागू


 देहरादून । उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू एक हफ्ते के लिए और बढ़ाया गया है। जबकि दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए उत्तराखंड की सीमा पर आरटीपीसीआर की 72 घंटें पूर्व की नेगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता बरकरार रखी गई है। मुख्य सचिव एसएस संधु ने यह आदेश जारी किए हैं। सरकार ने पिछले हफ्ते की कोविड कर्फ्यू की गाइड लाइन को यथावत रखते हुए 17 अगस्त की सुबह छह बजे तक के लिए लागू कर दिया है । राज्य में कोरोना संक्रमण की दर में हालांकि काफी गिरावट पाई गई है लेकिन सरकार अभी भी कुछ बंदिशें हटाने के तैयार नहीं है।


मुख्य सचिव ने कहा कि जिन व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज 15 दिन पूर्व लग चुकी है और यदि वह इसका प्रमाण पत्र दिखाते हैं तो उन्हें एअरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या फिर राज्य की सीमा पर प्रवेश की पूर्ण रूप से अनुमति रहेगी, जो व्यक्ति यह प्रमाण पत्र नहीं दिखा सकेंगे, उन्हें 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर, ट्रूनेट व एंटीजन जांच की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दिखानी होगी।

आदेश में कहा गया है कि व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रत्येक दिन रात नौ बजे अनिवार्य रूप से बंद हो जाएंगे, जबकि होटल व रेस्टोरेंट के लिए रात दस बजे तक का समय निर्धारित किया है। वीकेंड पर पर्यटक स्थलों पर भीड़भाड़ पर रोक लगाने के लिए सभी जिलाधिकारियों को अधिकार दिए गए हैं। राज्य के भीतर विभिन्न जिलों में आवाजाही के लिए कोई प्रतिबंध नहीं रखा गया है, अलबत्ता लोगों को कोविड गाइड लाइन का पालन करना जरूरी होगा।

गणपति खाटू श्याम मंदिर में डा निर्वाल और उमेश मलिक ने की आरती



मुजफ्फरनगर । गणपति धाम मंदिर में भव्य आरती का आयोजन किया गया। 

गणपति धाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार पर आज महा आरती का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि बुढाना विधायक उमेश मलिक, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल रहे। महाआरती में मुख्य अतिथि बिंदल ग्रुप के मालिक राकेश जिंदल व अनिल बिंदल भी महाआरती के आयोजन में रहे। गणपति धाम मंदिर में पूरे सावन हर सोमवार को महा आरती का आयोजन किया जाता है। गणपति धाम मंदिर में भगवान शिव परिवार व महाकाल का शिवलिंग स्थापित किया गया है। उसका पूरे सावन जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया जा रहा है। आज मुख्य अतिथियों को गणपति धाम पर मंदिर के अध्यक्ष उद्योगपति भीमसेन कंसल ने भगवान शंकर का स्वरूप प्रसाद और पटका बनाकर स्वागत व सम्मानित किया। महाआरती के आयोजन में बीजेपी के जिला मंत्री सचिन सिंघल व सुरेंद्र अग्रवाल भी मौजूद रहे। महाआरती आयोजन में मंदिर परिसर में भारी भीड़ मौजूद रही।

चौरी चौरा शताब्दी पर शहीद स्मारक पर दीप प्रज्जवलित किए






मुजफ्फरनगर । चौरी चौरा शताब्दी समारोह के अंतर्गत काकोरी कांड के शहीदों को दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

नुमाइश पंडाल स्थित शहीद स्मारक पर आज देर शाम अमृत महोत्सव के अंतर्गत देर शाम काकोरी कांड के शहीदों को शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित कर स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने श्रद्धांजलि दी। यह अमृत महोत्सव फरवरी 2022 तक चलेगा। इस अमृत महोत्सव में प्रदेश के अंदर हर जनपदों में स्कूल कॉलेजों व शहीद स्मारकों पर अलग-अलग विभिन्न तरह के कार्यक्रम शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए किए जाएंगे। काकोरी कांड में शहीद अशफाक उल्ला सहित अंग्रेजों का सरकारी खजाना लूटने के दौरान कई देशभक्त अंग्रेजों की गोलियों से शहीद हो गए थे। उनकी शहादत को सलाम करने के लिए यह चोरी चोरा महोत्सव उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा मनाने का दिशानिर्देश शासन व प्रशासन को दिए गए हैं।


 इस कार्यक्रम में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल  जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल, बीजेपी जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला,पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, डीएम चंद्र भूषण सिंह, सीडीओ आलोक यादव एडीम प्रशासन अमित कुमार एडीम फाइनेंस आलोक कुमार सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर दीपक कुमार व सदर तहसीलदार सहित जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे । सभी लोगों ने शहीद स्मारक पर शहीदों को दीपक जलाकर श्रद्धांजलि दी।

मुहर्रम 11 अगस्त से शुरू होगा


मुजफ्फरनगर ।रुयत-ए-हिलाल कमेटी मुज़फ्फरनगर की मीटिंग में बताया गया है मुहर्रम का महीना 11 अगस्त से शुरू होगा। 

आज मोहर्रम के चाँद को लेकर मस्जिद क़ाज़ीयान घास मंडी में शहर के उलेमा हज़रात की एक मीटिंग हुई। जिसमे ये तय पाया गया कि मोहर्रम का पाक महीना 11 अगस्त से शुरू होगा। और 10 मोहर्रम योमे आशूरा 20 अगस्त 2021 को मनाया जाएगा। इस मीटिंग में शहर क़ाज़ी क़ाज़ी तनवीर आलम साहब, शाही इमाम मौलाना ज़ाकिर साहब, शहर मुफ़्ती मुफ़्ती ज़ुल्फ़िकार अली साहब, मौलाना अरशद साहब, मौलाना गुलज़ार साहब और मेम्बरान कमेटी ने शिरकत कर इजतेमाई तौर पर ये फैसला किया।

मिशन शक्ति के तहत दस अगस्त को करिए मन की बात

 


मुज़फ्फरनगर। जनपद में मिशन शक्ति के अंतर्गत हक़ की बात-जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 10 अगस्त, 2021 मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1 बजे के मध्य कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा, जिसमें यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा तथा दहेज आदि के सम्बंध में संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझावों, सहायताओं के साथ-साथ बालक-बालिकाओं के लिए मनोचिकित्सा व कैरियर काउंसिलिंग के विषय में बालक-बालिकाओं, छात्राओं, महिलाओं द्वारा ऑनलाइन एवं फोन नम्बर 7906551587 पर फोन कॉल के माध्यम से विशेषज्ञों से सलाह/प्रश्न भी पूछे जा सकेंगे।

*YOUTube* के माध्यम से जुड़ने के लिए DPOMuzaffarnagar चैनल क्लिक करें।

http://www.youtube.com/DPOMuzaffarnagar

- मिशन शक्ति के तहत जनपद में दो घंटे के पारस्परिक संवाद का आयोजन।

- स्थानीय मुद्दों के अलावा, अपनी सुरक्षा, संरक्षण, यौन हिंसा व घरेलू हिंसा आदि पर रखेंगे अपनी बात। 

- बालिकाएं भी पोषण, स्वास्थ्य व अन्य मुद्दों पर कर सकतीं हैं बात। 

मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार (10 अगस्त) को महिलाएं और बच्चे अपने जनपद के जिलाधिकारी से सीधे तौर पर ‘हक़ की बात’ करेंगी। इसके लिए जिले में पूर्वाहन 11 बजे से दोपहर 1 बजे के मध्य दो घंटे के पारस्परिक संवाद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिलायें और बच्चे स्थानीय समस्याओं के साथ ही यौन शोषण, घरेलू हिंसा, दहेज़, आर्थिक समस्याओं, शिक्षा तक पहुंच की उपलब्धता की समस्या आदि पर जिलाधिकारी से बात करेंगी, अपने सुझाव देंगी और जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही निवारण हेतु संबधित विभागों या अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जाएंगे। 

जिलाधिकारी से सीधे हक़ की बात करने के लिए जिले में  डेडिकेटेड फोन लाइन, यू Tube, Facebook, Twitter Live Streaming आदि माध्यमों का प्रयोग किया जाएगा। इस आयोजन से महिलाओं को अपनी समस्याओं को उचित फोरम पर उठाने का जहाँ मौका मिलेगा वहीँ अपनी बात को उठाने में आड़े आने वाली हिचक भी दूर होगी। महिलायें तथा बच्चे या उनकी ओर से कोई भी घरेलू हिंसा, दहेज़ शोषण, शारीरिक और मानसिक शोषण, लैंगिक असमानता, बाल विवाह, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, यौनिक हिंसा व छेड़छाड़ आदि मुद्दों पर बात करने के साथ ही इससे निपटने का सुझाव भी जिलाधिकारी के सामने रख सकते हैं। इसके अलावा पोषण और स्वास्थ्य सम्बन्धी मुद्दों तथा अगर किसी महिला या बच्चे की किसी प्रकरण में कहीं सुनवाई नही हो रही है तो भी आने जिलाधिकारी से सीधे बात कर सकते हैं। 

महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति के तहत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के साथ संयुक्त कार्ययोजना बनाकर इसे चलाया जा रहा है।

इन असुरक्षित स्थानों की भी दे सकतीं हैं सूचना : 

- विद्यालय के पास शराब की दुकान।

- विद्यालय के समय आस-पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा। 

- किसी घर में महिला या बच्चे के साथ किसी प्रकार की हिंसा होना। 

- आने-जाने वाले रास्ते में लाइट न होने से अँधेरे में असुरक्षित माहौल। 

- विद्यालय में चहारदीवारी, शौचालय, भेदभाव रहित वातावरण का न होना।

- घरों में शौचालय की व्यवस्था का न होना।

किन्नरों ने काट दिया युवक का गुप्तांग

मुज़फ्फरनगर। बुढाना में किन्नरों ने युवक का गुप्तांग काट दिया। 

सूत्रों के अनुसार चांद मस्जिद के पास किन्नरों ने नशीला पदार्थ देकर युवक का गुप्तांग काट दिया। पीड़ित का कहना है कि किन्नरों ने उसे बंधक बना रखा था। युवक घटना के बाद लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा। पुलिस ने उसकी आपबीती सुनने के बाद पीड़ित युवक को हॉस्पिटल भेज दिया। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के चांद


मस्जिद इलाके के के इस मामले से सनसनी फैल गई।

शान से मनेगा जश्ने आजादी: अमित सिंह


मुजफ्फरनगर। प्रभारी जिलाधिकारी अमित सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को हर्षोलास व भव्यता के साथ सभी के जनसहयोग एंव सहाभागिता के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर देश के गौरवमयी इतिहास तथा स्वतन्त्रता सैनानियों के त्याग को देश की भावी पीढी तक पहुंचाने वाले कार्यक्रम को अधिकारी व शैक्षिक संस्थाएं आयोजित करायें। ताकि देश की नौजवान पीढी देश भाक्ति की धारा मे बह सकें। तथा इन कार्यक्रमों मे अधिक से अधिक जनसहभागिता को भी आमंत्रित करें। उन्होंने कहा कि पूर्ण उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनायें।

प्रभारी जिलाधिकारी अमित सिंह आज विकास भवन के सभागार में  स्वतन्त्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमो का निर्धांरण करते हुए अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे।

प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश दिये कि 15 अगस्त को सभी कार्यालयों में प्रात 9 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा जिसमें सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेगें उन्होने कहा कि सभी कर्मचारी व अधिकारियों की धव्जारोहण के समय व कार्यालय मे उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों को सजा दिया जाये तथा शहर के प्रमुंख चैराहो को प्रकाशमान देशभक्ति गीतो का प्रसारण कराया जायेगा। प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर शहर व तहसील के सभी चैराहों पर प्रकाश की व्यवस्था व देश भक्ति गीत प्रसारित कराये जायेगे। प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिका ई0ओ0 को निर्देश दिये कि सभी महापुरूषों की प्रतिमाओ की साफ सफाई करा ली जाये तथा सभी जगह सफाई होनी चाहिए। उन्होनेे कहा कि इस अवसर पर जनपद मे सभी जगह वृक्षारोपण भी किया जायेगा।

बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी सहित कालेजों व स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद थे।

कोरोना से आजाद होगा जिला, सिर्फ एक एक्टिव केस बचा

 मुजफ्फरनगर । जनपद को जल्द कोरोना से आजादी मिलने की संभावना है। जनपद  में केवल एक कोरोना पॉजिटिव केस बचा है। 

आज की रिपोर्ट में 512 नमूनों में कोई पाजेटिव मरीज नहीं मिला। एक मरीज कोरोना से  ठीक होकर डिस्चार्ज हो गया। अब लग रहा है कि जिला जल्दी ही कोरोना फ्री हो सकता है। सीएमओ डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार लगातार अपनी टीम के साथ कोरोना फ्री करने के लिए प्रयासरत हैं।


जिले में भू-माफिया पर चलेगा डीएम का हंटर


मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने कहा कि सभी विभाग अपने मासिक लक्ष्य का शत प्रतिशत पूर्ति करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मेरी प्रथम प्राथमिकता है जिले में जो भूमाफिया है जो गांव के चकरोड व सरकारी जमीनें कब्जा किये हो उनकेे खिलाफ कडी कार्यवाही की जाये और उन्होंने उप जिलाधिकारियों को र्निदेश देते हुए कहा एक सप्ताह के अन्दर तालाब व 90 चकरोड़ चिन्हित कर तत्काल कार्यवाही की जाये और तालाबों को भूमाफियों से मुक्त कर सुन्दरीकरण कराया जाये।

चन्द्रभूषण सिंह ने आज विकास भवन के सभागार में राजस्व वसूली व कर करेत्तर की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिये कि जो अधिकारी अपने विभागों के निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत वसूली नहीं करेंगे तो उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होने कहा कि बैठक के कार्यवृत की अनुपालन आख्या समय से भिजवाना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी अनुबन्धों में भी स्टाम्प की चोरी नही हेानी चाहिए।

जिलाधिकारी ने ई-स्टाम्प को बढावा दिये जाने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि विभाग राजस्व वसूली बढाये जाने के प्रयास करें। उन्होने एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिये कि विद्युत विभाग के आर सी की वसूली हेतु अभियानों को तेजी के साथ चलाया जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि शासकीय विभाग ई-स्टाम्प का उपयोग करे। उन्होने सभी विभागो की  पेंडिंग आरसी की वसूली में तेजी लाये जानेे के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि वाणिज्य कर टेक्स चोरी न होने पाये इसके लिए प्रवर्तन कार्य में तेजी लायी जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी एसडीएम व तहसीलदार हर रोज कोर्ट में अवश्य बैठे तथा राजस्व वादों की तिथियां प्रतिदिन की लगायें ताकि वादों का निस्तारण मानकों के अनुरूप हो सके। उन्होने कहा कि समस्त वाद कम्प्यूटर पर रजिस्टर्ड होने चाहिए।

जिलाधिकारी ने एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिये कि अपनी कोर्ट में नियमित बैठकर वादों की सुनवाई करें तथा पुराने लम्बित राजस्व वादों में शीघ्र तिथि लगायें ताकि लम्बित प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र किया जा सके। उन्होंने कहा कि नियमित कोर्ट में बैठने से वादों के निस्तारण में अवश्य कमी आयेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि एसडीएम व तहसीलदार वाद निस्तारण का स्वयं लक्ष्य निर्धारित करें उसी अनुरूप वादों को निपटायें। उन्होनें कहा कि पुराने वादों को वरीयता देते हुए केस निपटायें इससे जनता में भी विश्वास की भावना जागृत होगी।

 बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं कर करेत्तर से जुडे सभी सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

युवा दलित नेता समेत बड़ी संख्या में युवा सपा में शामिल


मुजफ्फरनगर । दलित समाज के युवा नेता विपिन कुमार व सोनू कुमार गांधी नगर के साथ नियाजुपुरा व रामलीला टिल्ला के सैकड़ों लोगों ने ज़िलाध्यक्ष  प्रमोद त्यागी व पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप और पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी की मौजूदगी में व महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी के नेतृत्व में व नगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट व मज़दूर सभा के नगर अध्यक्ष आसिफ हव्वारी के प्रयासों से समाजवादी पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता ग्रहण की।

अलीम सिद्दीकी ने बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की लोकप्रियता राष्ट्रीय अध्यक्ष के सर्व समाज के लोगों चाहे वो दलित हो पिछड़ा हो गरीब हो मज़दूर हो सर्व समाज की बुनियादी बातों को लगातार  अखिलेश यादव विपक्ष में रहकर भी उठाते रहे हैं।2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही सबका भला होगा।

आज महानगर कमेटी में शहज़ाद को वार्ड 37 का अध्यक्ष व मोहम्मद इकराम को वार्ड 39 का अध्यक्ष व रहीस मलिक को नगर सचिव व कमरुल हसन क़ाज़ी को नगर कार्यकारिणी में सदस्यहप्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर घोषित किया गया।

इस मौके पर जनार्धन विश्वकर्मा,अब्दुल सत्तार मंसूरी(सभासद), अन्नू कुरेशी (सभासद), वरिष्ठ सपा नेता शमशाद अहमद, फ़राज़ अंसारी, उमर खान, महक सिंह, अमित शील, राहुल धींगान, रहीस मलिक, इरफान अहमद, मोहम्मद ज़ैद, मुकुल त्यागी मौजूद रहे।

पार्टी ज्वाइन करने वालों में ओमवीर जी,अमित कुमार, रोहित कुमार,कपिल कुमार, मनोज कुमार, पंकज कुमार,महिपाल, ललित, पंकज, नीटू, रजनीश, छोटा, अक्षय, मोनू, प्रमोद, विक्की, सेठी, सुधीर, आकाश, छोटू,अशोक, संदीप, बिजेन्दर रहे।

विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने किया क्षेत्र का दौरा, सुनी समस्याएं



मुजफ्फरनगर । क्षेत्र में पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल व रोहाना मंडल अध्यक्ष अशोक धीमान रोहाना मंडल महामंत्री लक्ष्मण शर्मा अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोंटी बाल्मीकि भाजपा नेता प्रवेश त्यागी बहेडी ने आज रोहाना क्षेत्र में तूफानी दौरा कर क्षेत्र के लोगों की समस्या सुनी। 

उन्होंने बहेडी आखलौर रोहाना मिल में पहुंचकर लोगों की जन समस्या सुनी व उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता को समझाया। विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने बहेडी गांव में प्रजापति धर्मशाला बनवाने का आश्वासन दिया। प्रजापति धर्मशाला में महिलाओं के द्वारा कीर्तन में भी बैठे हुए कीर्तन को सुना उसके बाद बाल्मीकि बस्ती में भगवान वाल्मीकि के मंदिर में जाकर वहां की समस्या सुनी और बाल्मीकि बरात घर बनवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के समय में विधायक निधि नही आने के कारण बाल्मीकि बरात घर नहीं बना सबसे पहली योजना आने के साथ ही बहेडी गांव सबसे पहले प्रजापति धर्मशाला व बाल्मीकि बरात घर बनाए जाएगा। उसके बाद आखलौर में भी लोगों की समस्या सुनी। विधायक ओरमोड ऊँटवाल के साथ में  भाजपा नेता लक्ष्मण प्रजापति भाजपा नेता बिरेश बाल्मीकि दिनेश कुमार व क्षेत्रवासी व ग्रामवासी  मौजूद रहे। 

चौरा चौरी महोत्सव पर शहीदों को नमन सेनानियों का सम्मान



मुजफ्फरनगर । जनपद में चोरा चोरी शताब्दी महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। 

आजादी के अमृत महोत्सव एवं चोरा चोरी शताब्दी महोत्सव की आयोजन की संख्या में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर आज नुमाइश पंडाल स्थित शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे। इस कार्यक्रम में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, बुढ़ाना उमेश मलिक, खतौली विधायक विक्रम सैनी जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के अलावा सीडीओ आलोक यादव एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम दीपक कुमार, तहसीलदार  व थाना सिविल लाइन इंचार्ज उम्मेद सिंह सहित जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों ने नुमाइश केम्प पंडाल स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस अवसर पर कपिल देव राज्य मंत्री ने स्वतंत्र सैनानीयों के आश्रितों को श्रीमति किरण देवी , श्रीमति फूलमती, श्रीमति बरफी देवी, श्रीमति गेन्दी श्रीमति शीला, श्रीमति जगवती, मति मूर्ति, श्रीमति बुगली, रविन्द्र, मानकी, श्रीमति महावीरी, विमलेश देवी को सम्मानित किया गया। उन्होने कहा कि देश की आजादी अपने प्राणो की आहूती देने वाले वीरो को मेरा नमन है जिनकी कुर्बानियो के कारण आज हम आजाद भारत मे जीवन यापन कर रहे है। उन्होने कहा की काकोरी काड भी स्वतंत्रता सैनानीयो के जोश का परिणाम था जो देश की आजादी के इतिहास मे अपना अलग महत्व रखता है। हमारी सरकार गरीब लोगो की अनेक प्रकार की योजना चला रही है। इस अवसर पर मै चाहता हू हर पात्र व्यक्ति को योजनाओ का लाभ मिले। इस अवसर पर विक्रम सैनी विधायक जानसठ ने बताया की काकोरी काड से सम्बधित इतिहास के पन्ने पलत ते हुए कहा की काकोरी काड भारतीय स्वतंत्रता के खिलाफ भंयकर युद्व छिडने के कारण ब्रिटिश सरकार की खजाना लूटने वाली घटना एक ऐतिहासिक घटना थी जो 9 अगस्त 1925 को घटी। कार्यक्रम में आए स्वतंत्रता सेनानियों को जनप्रतिनिधियों ने शॉल ओढ़ाकर व मिठाई भेंट कर और उनके चरण स्पर्श कर सम्मानित किया गया। शताब्दी महोत्सव फरवरी 2021 से फरवरी 2022 तक मनाया जाएगा और इसमें लगातार अलग-अलग कार्यक्रम चोरा चोरी  महोत्सव को लेकर किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में आज दर्जनों महिला पुरुष बुजुर्ग  स्वतंत्रता सेनानी मौजूद रहे। स्काउट के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम कर देशभक्ति के गीतों पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका द्वारा किया गया कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को फूल देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, ईओ हेमराज सिंह, सभासद पूनम शर्मा, सभासद नौशाद, जिला उपाध्यक्ष बीजेपी विजेंद्र पाल एसके बिट्टू सभी प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

स्कूलों में प्रवेश शुल्क के विरोध में ज्ञापन सौंपा


मुजफ्फरनगर। निजी स्कूलों में प्रतिवर्ष प्रवेश शुल्क व अन्य नियम विरुद्ध शुल्क वसूले जाने के विरोध में क्रांति सेना के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह से मिलकर एक ज्ञापन सौपा । ओर स्कूलों द्वारा नियम विरुद्ध प्रवेश शुल्क लिये जाने के साक्ष्य दिए ।प्रदेश महासचिव मनोज सैनी व डॉक्टर योगेंद्र शर्मा ने  बताया कि जनपद के अधिकतर स्कूलों द्वारा नियम विरुद्ध प्रवेश शुल्क व अन्य शुल्क लेकर कोरोना काल मे भी अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है । जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि शासनादेश के अनुसार कोई भी विद्यालय प्रति वर्ष प्रवेश शुल्क नही ले सकते उन्होंने तुरंत एक कमेटी गठित कर ऐसे स्कूलों के खिलाफ जांच करने के आदेश जारी किए व क्रांति सेना की अन्य मांग की सभी स्कूल अपनी फीस का वर्णन नोटिस बोर्ड पर लगाये इसके भी आदेश जारी किये । प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महासचिव मनोज सैनी , जिला अध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर, जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, जितेंद्र गोस्वामी शामिल थे।

सड़क किनारे खड़ा बारह टायरा ट्रक चोरी


खतौली। कोतवाली के भूड़ चौकी क्षेत्र में विद्योत्तमा कन्या डिग्री कालेज के बाहर खड़ा 12 टायरा ट्रक रात में अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिया। ट्रक मालिक हरेंद्र निवासी अद्वैत विहार ने बताया कि वह रात्रि 12 बजे तक ट्रक में ही था लेकिन उसके बाद वह अपने घर चला गया सुबह साढ़े चार बजे जब उसने आकर देखा तो ट्रक ग़ायब था। घटना की जानकारी पर मौके पर लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई और ट्रक चोरी की सूचना तुंरत पुलिस को दी गई जिसके बाद पँहुची पुलिस ने आसपास के लोगो से पूछताछ की और घटना की जांच में जुट गई। पुलिस चेक पोस्ट से कुछ ही दूरी पर ऑन रॉड हुई इस वारदात से लोगों में रोष देखा गया।

मिमलाना में पंचायत के बाद 22 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

 

मुजफ्फरनगर। मिमलाना गांव में विशेष संप्रदाय द्वारा मंदिर पर पथराव के विरोध में पंचायत के दौरान तमाम लोगोे ने घटना पर कडी नाराजगी जताई। इसमें प्रशासन को मौके पर बुलाकर सीओ सिटी कुलदीप कुमार कोतवाली नगर संतोष कुमार त्यागी को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दिनों का अल्टीमेटम देकर सख्त कार्यवाही की मांग की गई। मामले को लेकर दो दिन बाद फिर महापंचायत की घोषणा की गई। इस बीच पुलिस ने इस मामले में 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी धरपकड का अभियान शुरू कर दिया है।

मामले को लेकर आज हुई पंचायत में हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष नरेंद्र पवार ने सख्त लहजे में कहां धार्मिक स्थल पर किसी भी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजेश शर्मा, बंटी चौधरी, अंजेश गुर्जर, कमलदीप, रवि वर्मा, कार्तिक जौहरी, अखिलेश पुरी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता व गांव वासी मौजूद रहे। भाजपा नेता सुधीर खटीक भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना पर कडा रोष जताया। गांव में डीजे बजाने को लेकर विवाद के बाद संघर्ष व पथराव की घटना के बाद से तनाव है। भाजपा नेता सुधीर खटीक ने भी गांव में पहुंच कर घटना पर रोष जताया।

याद रहे कि बीती देर रात थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मिमलाना गांव में चल रहे एक कार्यक्रम के दौरान चले जबरदस्त लाठी डंडे,धार दार हथियार और ईट पत्थर जमकर खूनी संघर्ष हुआ। यहां दो पक्षों में उस वक्त जबरदस्त संघर्ष व मारपीट हो गई जब एक पक्ष के यहां पैदा हुए बच्चे की ख़ुशी में महिलाएं एंव युवक व बच्चे नाच कूद रहे थे। आरोप है कि तभी गांव के ही रहने वाले दूसरे समुदाय के लोगों ने कार्यक्रम में महिलाओं के बीच आकर डी जे पर नाचने का प्रयास किया। मना करने पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने एकत्रित होकर पीडितों के साथ जबरदस्त मार पीट कर दी। जिसमे महिलाओं सहित आधा दर्जन के करीब लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। मार पीट और खूनी संघर्ष की सूचना मिलते ही यूपी 112 डायल की कई गाड़ियों सहित थाना प्रभारी संतोष त्यागी भी दल बल के साथ मोके पर पहुंचे और किसी तरह सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया ।

मामले में पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर तत्वरित कार्यवाही करते हुए गांव के दूसरे पक्ष के  22 लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की आरोपी देर रात्रि में ही गांव छोड़कर फरार हो गए इस मामले में कई हिन्दू संगठन के लोग भी पीड़ितों से मिले और जिले के आलाधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं। सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने बताया कि दर्जनों आरोपियों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपियों को किसी भी सूरत में बक्शा नही जाएगा ओर जनपद का माहौल खराब करने वालों को कड़ी कार्यवाही करते हुए सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। सभी आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।




मुजफ्फरनगर महापंचायत में भाजपा सरकारों को उखाडने को बनेगी आर-पार की रणनीति

 


 मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को होने वाली भाकियू की महापंचायत में संयुक्त मोर्चा की मदद से केंद्र और राज्यों की भाजपा सरकारों को उखाड़ने की रणनीति बनाई जाएगी। इसमें आर-पार की रणनीति तैयार होगी। 

टिकैत ने जेवर क्षेत्र में हुई महापंचायत में शिरकत की। किसानों के मंच से हुंकार भरते हुए उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ बनाए गए तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती, तब तक किसानों की घर वापसी नहीं होगी। राकेश टिकैत अपने काफिले के साथ रविवार दोपहर जेवर के झाझर रोड स्थित सबौता अंडरपास पर आयोजित महापंचायत में पहुंचे। यहां हजारों किसानों की मौजूदगी में संगठन के पदाधिकारियों ने उनके सिर पर पगड़ी बांधकर और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। महापंचायत के मंच से टिकैत ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। भाकियू नेता ने कहा कि 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में केंद्र सरकार को उखाड़ने और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रदेश सरकार को रोकने का पूरा प्रयास किया जाएगा। सरकार धर्म के नाम पर हिन्दू-मुस्लिमों के बीच भेदभाव पैदा कर रही है। मुजफ्फरनगर की महापंचायत में यूपी के अलावा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान आदि राज्यों के हजारों किसान शिरकत करेंगे, जहां संयुक्त मोर्चा की मदद से सरकार को उखाड़ने की रणनीति बनाई जाएगी।

उन्होंने केंद्र सरकार से तीनों नए कृषि कानूनों को तुरंत वापस लेने की मांग को दोहराते हुए कहा कि ये कृषि कानून किसान-मजदूर और आमजन के विरोधी हैं। टिकैत ने कहा कि किसानों को बर्बाद करने के लिए बिना मांगे ये कृषि कानून देश के किसानों पर थोप दिए गए हैं, जिससे किसान पहले कर्ज में डूबेगा, फिर धीरे-धीरे पूंजीपति किसानों से उनकी जमीन हड़पने का काम करेंगे। देश के लोग किसान आंदोलन से नहीं वैचारिक क्रांति से जुड़ रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की। टिकैत ने कहा कि सरकार केवल इसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों का आंदोलन बता रही है, लेकिन इसमें 550 से अधिक किसान संगठन जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार यह गलतफहमी छोड़ दे कि किसान थक कर घर वापस चले जाएंगे। महापंचायत में जेवर के अलावा बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा सहित कई जिलों के लोग भी पहुंचे थे।

सुरक्षा फोरम संस्थान ने मोदी से की खुदरा बाजार को बचाने की अपील

 


मुजफ्फरनगर। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल के नेतृत्व में एक ज्ञापन डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम देेेेेेेेेेेेेेेेेेेते हुए बाजार व्यवस्था में छोटे दुकानदारों के हितों की रक्षा की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि मल्टी नेशनल कंपनियों द्वारा ई कामर्स के माध्यम से अत्याधिक माल बाजार में बेचकर खुदरा व्यापार पर एकाधिकार कर लिया गया है। इसके कारण भारतीय खुदरा बाजार लघु व मध्यम उद्योग को मंदी के चपेट में ले लिया है। यह भारत की अर्थव्यवस्था को तोडने का काम है। यह भारत को आत्मनिर्भर बनाने की सोच से किसी भी तरह से मेल नहीं खाता। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि ऑन लाइन व्यापार से संबंधित नीतियों में आवश्यक बदलाव कर भारत में करोडों खुदरा व्यापारियाकें को बचाने के लिए कदम उठाएं क्योंकि खुदरा व्यापार पूरे देश की रीढ है, जिसे संरक्षण देना आवश्यक है।

ज्ञापन देने वालों में विश्वदीप गोयल, राजकुमार रहेजा, आदित्य जैन, मनोज गुप्ता, देवेंद्र चौहान, हर्षित गर्ग, मुकेश गोयल, डौ नितिन जैन, अमित धीमान, कपिल सिंधी, नितिन कुच्छल, राजीव गर्ग, संजय मित्तल, नितिन गुप्ता, अखिल सिंघल, अनुराग जैन, अरूण सपरा, आशुतोष कुमार, सागर अरोरा, सन्मति जैन, शिवकुमार त्यागी, अनमोल वर्मा, सचिन सिंघल, हर्ष गुलाटी, दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

प्रदेश में 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

 


प्रदेश सरकार द्वारा कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिसमें गोरखपुर, रामपुर समेत कई जिलों के एसपी को बदला गया है। जारी लिस्ट में 14 अफसरों के नाम जारी किए गए हैं।


दिनेश कुमार पी को गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बलिया जिले के एसपी विपिन टाडा को अब गोरखपुर का एसएसपी बनाया चित्रकूट, रामपुर, बलिया के कप्तान बदले हैं। चित्रकूट जिले के एसपी अंकित मित्तल अब रामपुर के एसपी बनाए गए हैं। इसके अलावा हापुड़ के एसपी नीरज कुमार जादौन अब बागपत के एसपी बने हैं। पुलिस मुख्यालय से संबद्ध आईपीएस अफसर राजकरन नैय्यर को बलिया का एसपी बनाया गया है। कानपुर कमिश्नरेट के एएसपी निखिल पाठक अब ललितपुर के एसपी बनाए गए हैं।

जिले में साम्प्रदायिक तनाव, हिन्दू संगठनों का जमावड़ा

 



मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मिमलाना रोड पर बीती रात दो समुदायों के लोगों के बीच संघर्ष हुआ। इस दौरान पथराव की भी सूचना है। संघर्ष में कईं लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र में मिमलाना रोड पर बीती रात एक पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच डीजे को लेकर दोनों समुदायों के लोगां के बीच कहासुनी हो गई, जो कि जल्द ही संघर्ष में तब्दील हो गई। बताया जा रहा है कि संघर्ष के दौरान पथराव भी हुआ। संघर्ष में महिलाओं सहित कईं लोगों के घायल होने की सूचना है।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी। घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

योगी सरकार में गन्ने की अधिक पेराई की गई : अशोक बालियान


मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश योगी सरकार के कार्यकाल में अधिक गन्ने की पिराई मिलों द्वारा की गई है। यह कहना है अशोक बालियान,चेयरमैन पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन का। 

उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की हमेशा यह मांग रहती है कि उसके गन्ने का मूल्य बढना चाहिए व् उसका भुगतान भी समय से मिलना चाहिए। योगी सरकार के कार्यकाल में तीन पिराई सत्रों में गन्ने का मूल्य नही बढ़ा है,लेकिन वर्तमान योगी सरकार के कार्यकाल के तीन पेराई सत्रों एवं वर्तमान पेराई सत्र 2020-21 समेत यूपी में कुल 4,289 लाख टन से अधिक गन्ने की पेराई की गई है। प्रदेश में गन्ने की रिकार्ड खरीद होने से गन्ने का मूल्य न बढने पर भी, किसानों को पिछली सरकार के मूल्य बढ़ाने व् लेकिन कम खरीद होने के कारण उसकी अपेक्षा अधिक धनराशी प्राप्त हुई है।   

    मायावती के कार्यकाल (13 मई 2007 से 7 मार्च 2012)  में  उत्तर प्रदेश सरकार ने चालू पेराई सीज़न वर्ष 2010-11 के लिए गन्ने का मूल्य 170 रूपये से 40 रूपये बढ़ाकर 210 रूपये प्रति क्विंटल घोषित किया था इसके बाद चालू पेराई सीज़न वर्ष 2011-11 के लिए गन्ने का मूल्य 210 रूपये से 40 रूपये बढ़ाकर 250 रूपये प्रति क्विंटल घोषित किया था।

   इससे पहले वर्ष 2002 से 2004 तक बसपा सरकार में एक रुपये की वृद्धि नहीं हुई थी। वर्ष 2004 से 2007 तक सत्ता में रही मुलायम सरकार ने तीन साल में गन्ने के मूल्य में महज 18 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी। भाजपा की सरकार ने वर्ष 1999 से 2002 के बीच तीन सालों में 10 रुपये की वृद्धि की थी।

   इस बढ़ोतरी के बाद मुख्यमंत्री मायावती ने अपने कार्यकाल (13 मई 2007 से 7 मार्च 2012) के दौरान राज्य सरकार ने 21 चीनी मिलों की बिक्री की थी और उनपर आरोप लगे थे कि उनकी सरकार ने 10 चालू मिलों सहित 21 मिलों को बाजार दर से कम पर बेचा, जिसके कारण सरकारी खजाने को 1,179 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। 

     मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल (15 मार्च 2012 से 19 मार्च 2017) में पेराई सीज़न वर्ष 2012-13 में गन्ना के समर्थन मूल्य में 40 रुपये की बढ़ोतरी कर गन्ना समर्थन मूल्य 275 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया था। उन्होंने पेराई सीज़न वर्ष 2016-17 गन्ना के समर्थन मूल्य में 25 रुपये की बढ़ोतरी कर गन्ना समर्थन मूल्य 300 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया था।

   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल में पेराई सत्र 2017-18 में गन्ने के दाम में 10 रुपये प्रति क्विटंल की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने तीन पिराई सत्रों में गन्ने के राज्य परामर्श मूल्य (एसएपी) में कोई बढ़ोतरी नहीं की, लेकिन पहले जहां 18 हजार करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा जाता था, अब करीब 36 हजार करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा जा रहा है।

     योगी सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2017-2020 के दौरान साढ़े 4 वर्षों में गन्ना किसानों को 1,37,518 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। बसपा सरकार में गन्नाक किसानों को 52,131 करोड़ रुपए का कुल भुगतान किया गया था, जबकि सपा सरकार के पांच साल में गन्नाक किसानों को 95,215 करोड़ रुपए का कुल भुगतान किया गया था। योगी सरकार ने उत्तरप्रदेश में अखिलेश सरकार के कार्यकाल में गन्ना किसानों के 10659.42 करोड़ रुपये के बकाये का भुगतान भी किसानों को किया था।

   योगी सरकार के कार्यकाल में पेराई सत्र 2020-21 में करीब 10.27 करोड़ टन पेराई की गई है, जबकि पिछली सरकार के कार्यकाल में पेराई सत्र 2016-17 में चीनी मिलों ने करीब 7.5 करोड़ टन गन्ने की पेराई की थी। अर्थात योगी सरकार के कार्यकाल में पेराई सत्र 2020-21 में 2.77 करोड़ टन गन्ने की पेराई अधिक की गई है। प्रदेश में 45.44 लाख से अधिक गन्ना आपूर्तिकर्ता किसान हैं।

   गन्ना मंत्री सुरेश राणा  का कहना है कि वर्तमान में इस सरकार के कार्यकाल में 119 चीनी मिलें चल रही है जबकि पिछली सरकारों में 2007-2017 तक 21 चीनी मिलें बंद हो गई थी। योगी सरकार के कार्यकाल में ही 11 मिलों की क्षमता में 20,600 टी.सी.डी. की वृद्धि हुई है।

    योगी सरकार ने वर्ष 2017 में टैगिंग आदेश के मुताबिक गन्ना मूल्य भुगतान कराने के लिए चीनी मिलों के एस्क्रो एकाउंट खोलने के आदेश दिए थे, जो किसान हित में एक बड़ा कदम था। इस खाते में चीनी विक्रय से प्राप्त हुई धनराशि और सीसीएल लेने वाली मिलों की चीनी बंधक बनाकर दी जाने वाली राशि का 85 प्रतिशत पैसा जमा होता है और इस धनराशि का उपयोग गन्ना मूल्य भुगतान के लिए किया जाता है। अब चीनी मिल मालिक किसान के पैसों का अपने लिए प्रयोग नही कर सकते है।  

   योगी सरकार के कार्यकाल में गन्ना किसानों को भुगतान और बंद पड़ी मिलों को चालू करवाकर, उनकी क्षमता बढ़ाकर किसान हित का कार्य किया है। उत्तर प्रदेश योगी सरकार के कार्यकाल में अधिक गन्ने की पिराई मिलों द्वारा की गई है,जिससे किसानों को अधिक धनराशी प्राप्त हुई है। 

   पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन गन्ने का मूल्य बढाने, गन्ने का बकाया भुगतान कराने के लिए प्रयासरत रहती है और केंद्र सरकार से यह भी मांग करती है कि चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य 31 रूपये प्रतिकिलो से बढाकर कम से कम 35 रूपये प्रतिकिलो किया जाये और चीनी का बफर स्टाक अधिक मात्रा में किया जाये, ताकि किसानों को गन्ने के बकाये का तुरंत भुगतान मिल सके।

     हमने कल इस सम्बन्ध में केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान से भी बात की है उन्होंने कहा है कि हम प्रयास कर रहे है कि गन्ना किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण हो।

खतौली के पास युवक की हादसे में मौत


खतौली । सिंधारा देकर लौट रहे युवक की सडक हादसे में मौत हो गई। 

तीज की कोथली देकर लौट रहे निक्की पुत्र जयसिंह प्रजापत निवासी गंगधाडी की भैसी गांव पेट्रोल पंप के निकट सड़क हादसे में दुखद मृत्यु हो गई। अज्ञात वाहन एक्सीडेंट कर हुआ फरार, निहायती गरीब परिवार से था अकेला लड़का, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसडीएम/खतौली क्षेत्राधिकारी खतौली सभी अधिकारियों ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बॉडी को खतौली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिया भिजवाया। 

शिवानी गर्ग बनी तीज क्वीन

 



मुजफ्फरनगर. मेरठ रोड स्थित एक बैंकट हॉल में लायंस क्लब उन्नति का  हरियाली तीज का शानदार कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ .

लॉयन प्रतिभा बंसल एवं लॉयन  वंदना मित्तल के कुशल संयोजन एवं सचिव लॉयन मनीष बंसल के  कुशल संचालन में आयोजित हुए उक्त कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्यों ने अपनी मनोहारी प्रस्तुतियां दी.मनोरंजक खेलों एवं सर प्राइस क्विज के विजेताओं को आकर्षक उपहार भेंट किए गए.कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने अलग ही समा बांध दिया. देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में कठिन प्रतिस्पर्धा के पश्चात लॉयन शिवांगी गर्ग को तीज क्वीन का ताज पहनाया गया.

 जॉन चेयरमैन लॉयन अमित गर्ग ,अध्यक्ष लॉयन अतुल ऐरन ,सचिव लॉयन मनीष बंसल सीए  ,कोषाध्यक्ष लॉयन अमित मित्तल ,लॉयन अनिल कंसल ,  लायनेड डोली संगल,लॉयन संदीप संगल,लॉयन राहुल माहेश्वरी,लॉयन रचना माहेश्वरी , लॉयन आलोक गुप्ता ,लॉयन रेनू गुप्ता ,लॉयन निखिल मित्तल,लायनेड शालू मित्तल, लॉयन संजय गोयल ,लॉयन डॉ विवेक कुमार, लायन नवनीत अग्रवाल,लॉयनऐड  डॉ बलजीत कौर , लॉयनऐड सुनीता  कंसल,लायनेड ऋतु अग्रवाल,आदि उपस्थित रहे।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 09 अगस्त 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 09 अगस्त 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - श्रावण*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - प्रतिपदा शाम 06:56 तक तत्पश्चात द्वितीया*

⛅ *नक्षत्र - अश्लेशा सुबह 09:50 तक तत्पश्चात मघा*

⛅ *योग - वरीयान् रात्रि 10:15 तक तत्पश्चात परिघ*

⛅ *राहुकाल - सुबह 07:52 से सुबह 09:30 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:16* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:11* 

जिलेवार सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में अंतर संभव है

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - अमावस्यांत श्रावण मासारम्भ, नक्तव्रतारम्भ, शिवपार्थेश्वर पूजन प्रारंभ, शिवपूजनारम्भ, चन्द्र-दर्शन*

 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*

💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *श्रावण में रुद्राभिषेक करने का महत्व* 🌷

 *“रुद्राभिषेकं कुर्वाणस्तत्रत्याक्षरसङ्ख्यया, प्रत्यक्षरं कोटिवर्षं रुद्रलोके महीयते।* *पञ्चामृतस्याभिषेकादमृत्वम् समश्नुते।। ”*

🙏🏻 *श्रावण में रुद्राभिषेक करने वाला मनुष्य उसके पाठ की अक्षर-संख्या से एक-एक अक्षर के लिए करोड़-करोड़ वर्षों तक रुद्रलोक में प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। पंचामृत का अभिषेक करने से मनुष्य अमरत्व प्राप्त करता है।*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *श्रावण मास में भूमि पर शयन* 🌷

🌷 *"केवलं भूमिशायी तु कैलासे वा समाप्नुयात" - स्कन्दपुराण*

🙏🏻 *श्रावण मास में भूमि पर शयन करने से मनुष्य कैलाश में निवास प्राप्त करता है।*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *पार्थिव शिवलिंग* 🌷

🙏🏻 *जो पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर एकबार भी उसकी पूजा कर लेता है, वह दस हजार कल्प तक स्वर्ग में निवास करता है, शिवलिंग के अर्चन से मनुष्य को प्रजा, भूमि, विद्या, पुत्र, बान्धव, श्रेष्ठता, ज्ञान एवं मुक्ति सब कुछ प्राप्त हो जाता है | जो मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण कर शरीर छोड़ता है वह करोड़ों जन्मों के संचित पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त हो जाता है |’*

🙏🏻 *कलियुग में पार्थिव शिवलिंग पूजा ही सर्वोपरि है ।*

*कृते रत्नमयं लिंगं त्रेतायां हेमसंभवम्*

*द्वापरे पारदं श्रेष्ठं पार्थिवं तु कलौ युगे (शिवपुराण)*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार पार्थिव शिवलिंग का पूजन सदा सम्पूर्ण मनोरथों को देनेवाला हैं तथा दुःख का तत्काल निवारण करनेवाला है |*

🌷 *पार्थिवप्रतिमापूजाविधानं ब्रूहि सत्तम ॥*

*येन पूजाविधानेन सर्वाभिष्टमवाप्यते ॥*

🙏🏻 *अग्निपुराण के अनुसार*

🌷 *त्रिसन्ध्यं योर्च्चयेल्लिङ्गं कृत्वा विल्वेन पार्थिवम् ।*

*शतैकादशिकं यावत् कुलमुद्‌धृत्य नाकभाक् ।। ३२७.१५ ।। अग्निपुराण*

🙏🏻 *जो मनुष्य प्रतिदिन तीनों समय पार्थिव लिङ्ग का निर्माण करके बिल्वपत्रों से उसका पूजन करता है, वह अपनी एक सौ ग्यारह पीढ़ियों का उद्धार करके स्वर्गलोक को प्राप्त होता है।*

🙏🏻 *स्कंदपुराण के अनुसार*

*प्रणम्य च ततो भक्त्या स्नापयेन्मूलमंत्रतः॥*

*ॐहूं विश्वमूर्तये शिवाय नम॥*

*इति द्वादशाक्षरो मूलमंत्रः॥ ४१.१०२ ॥* 

🙏🏻 *"ॐ हूं विश्वमूर्तये शिवाय नमः" यह द्वादशाक्षर मूल मंत्र है। इससे शिवलिंग को स्नान कराना चाहिए।*


📖 **

📒 *

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏

पंचक


: 22 अगस्त प्रात: 7.57 बजे से 26 अगस्त रात्रि 10.28 बजे तक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी


18 अगस्त: श्रावण पुत्रदा एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत


03 सितंबर: अजा एकादशी


17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी


प्रदोष


20 अगस्त: प्रदोष व्रत


सितंबर 2021: प्रदोष व्रत


04 सितंबर: शनि प्रदोष


18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

अगस्त 2021

 22 अगस्त रविवार श्रावण

सितंबर 2021

 20 सितंबर सोमवार भाद्रपद


अमावस्या

8 अगस्त, रविवार श्रावण अमावस्या

07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या

साप्ताहिक राशिफल:8 से 14 अगस्त तक


मेष - पॉजिटिव- इस समय ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। अधिकतर काम समय अनुसार बनते चले जाएंगे। घर में खास रिश्तेदारों के आगमन से चहल-पहल और व्यस्तता रहेगी। संतान की तरफ से भी किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

नेगेटिव- अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। परंतु ऐसे लोगों से उलझने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से अपनी व्यवस्था बनाए रखें। आपका सहज और संयमित स्वभाव आपके मान-सम्मान को बनाए रखेगा।

व्यवसाय- सप्ताह की शुरुआत में कुछ दौड़-भाग रहेगी। सप्ताह मध्य से ठहराव आ जाएगा। प्रभावशाली व्यक्ति का सपोर्ट भी मिलेगा। परंतु कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखना जरूरी है।

पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। बच्चे की किसी उपलब्धि से घर में उत्साह भरा वातावरण रहेगा।

स्वास्थ्य- कोई वंशानुगत संबंधी दिक्कत दोबारा हो सकती हैं। रूटीन चेकअप जल्दी करवाएं तथा उचित इलाज लें।


वृष - पॉजिटिव- इस सप्ताह कोई प्रसन्नता दायक घटना घटित होगी। परिवार से जुड़ी किसी समस्या का भी शीघ्रता से निराकरण होगा। ग्रह स्थितियां सुखद है। ऐसे अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा भी वसूल हो जाएगा।

नेगेटिव- युवा वर्ग अपने लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर चिंतित रह सकते हैं। अगर यात्रा का प्रोग्राम बन रहा है तो अपना सामान संभालकर रखें। वाहन के रखरखाव में अधिक खर्चा हो सकता है। ननिहाल पक्ष से किसी प्रकार की अनबन की स्थिति बन रही है।

व्यवसाय- कामकाज के नए मौके मिलेंगे। कोई शुभ घटना भी घटित होगी। इस समय सोच-समझकर किया गया कोई व्यवसायिक निवेश आगे चलकर आपको निश्चित रूप से लाभ देगा। परंतु कुछ महत्वपूर्ण फैसले गलत हो सकते हैं इसलिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना भी उचित रहेगा।

पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। जिससे घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी। प्रेमी/प्रेमिका के बीच में गलतफहमी की वजह से झगड़ा हो सकता है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कुछ कमजोरी और थकान की स्थिति रह सकती है।


मिथुन - पॉजिटिव- इस सप्ताह कोई भी निर्णय प्रैक्टिकल होकर लें। आपको कोई बेहतरीन सफलता मिलने वाली है। आपका कोई सपना साकार होगा। समाज में आपका महत्व व दबदबा बना रहेगा। विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट से संबंधित उपलब्धि हासिल होगी। किसी धार्मिक या शांति स्थल पर जाने की भी योजना बनेगी।

नेगेटिव- वाहन से संबंधित कोई बड़ा खर्चा आ सकता है। इस समय मन में निराशा की भी स्थिति रहेगी। अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें, क्योंकि आप से ही कोई गलती होने की आशंका है। परेशानी की वजह से सहन शक्ति भी जवाब दे सकती है। समय धैर्य पूर्वक व्यतीत करने का है।

व्यवसाय- ये समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों तथा पेमेंट कलेक्ट करने के लिए बहुत ही अनुकूल है। कारोबारी हालात पहले से बेहतर होंगे। परंतु आपकी कोई योजना सार्वजनिक हो सकती है, इसलिए किसी के समक्ष भी अपनी कार्यप्रणाली को जाहिर ना करें। संपत्ति से संबंधित कोई कार्य संपन्न होने की भी संभावना है।

परिवार में उचित व सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा। सभी सदस्य एक दूसरे के प्रति सहयोग और समर्पण की भावना रखेंगे। युवाओं की दोस्ती में और अधिक नजदीकियां बढ़ सकती हैं।

स्वास्थ्य- तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। हारमोंस संबंधी असंतुलन की भी परेशानी सामने आएगी।


कर्क - पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह स्थिति धनदायक है। भाइयों के साथ मिलकर किसी लाभ संबंधी विषय पर विचार विमर्श होगा। आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्य संबंधी आयोजन की योजना भी बन सकती है।

नेगेटिव- परंतु कभी-कभी आप आलस के कारण मिलने वाली उपलब्धियों को आगे टालने की कोशिश करेंगे। जिसकी वजह से कुछ कार्यों में विलंब हो जाएगा। बेहतर यही है कि अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल करके सभी कार्य समय पर करते जाएं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय अनुकूल है। कुछ बाहरी स्रोतों से चल रही बातचीत कोई शुभ अवसर प्रदान करेगी। कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे पर उन पर ध्यान ना देकर अपने कार्य करते चलें। नौकरीपेशा लोगों को कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान बना रहेगा।

घर का माहौल खुशनुमा बनाए रखने में जीवन साथी का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। आपका उन्हें कोई उपहार देना आपसी संबंधों में और नजदीकियां लाएगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गले में कुछ इन्फेक्शन जैसी समस्या महसूस हो सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल आपको स्वस्थ रखेगा।


सिंह - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। परिवार तथा फाइनेंस से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण फैसले लाभदायक रहेंगे। आपके स्वास्थ्य में सुधार आने से अपने अंदर भरपूर ऊर्जा महसूस करेंगे।

नेगेटिव- सप्ताह मध्य से परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। आलस की वजह से कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह जाएगा। यह समय आराम की बजाय काम करने का है। अनिर्णय की स्थिति में घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह अवश्य लें।

व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपके द्वारा किए गए कार्य का श्रेय कोई और ले सकता है। इसलिए अपनी योजना व गतिविधियों को गुप्त ही रखें, तो उचित रहेगा। क्रोध और आवेश पर भी नियंत्रण रखना आपको अपने कार्यों के प्रति फोकस करेगा।

 पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नजदीकियां बढ़ेगी।

स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार तथा थकान की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। ध्यान और मेडिटेशन करना इस समस्या का उचित इलाज है।


कन्या - पॉजिटिव- इस सप्ताह अपनी किसी पसंदीदा जगह पर जाकर समय व्यतीत करने से तनाव मुक्त और खुशी महसूस करेंगे। किसी प्रिय वस्तु की प्राप्ति होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी तथा दुख-सुख साझा करेंगे। कोई सपना साकार करने के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल है।

नेगेटिव- आपका कोई नजदीकी संबंधी ही आपसे बैर रख सकता है। जिसकी वजह से आपकी सोच नकारात्मक रहेगी। व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट ना करें। बातचीत करते समय उचित शब्दों का चयन करें।

व्यवसाय- कपड़ा व्यापारियों के लिए समय व ग्रह स्थितियां अनुकूल है। नौकरी में तरक्की के साथ स्थानांतरण के योग भी बन रहे हैं। मीटिंग्स और कॉन्फ्रेंस में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। इस समय कोई महत्वपूर्ण पदभार मिलने संबंधी भी समाचार मिलेगा।

परिवारजनों के साथ घूमने-फिरने, डिनर आदि का प्रोग्राम बनेगा। आप सभी को आपसी मेलजोल से खुशी महसूस होगी। प्रेम संबंधों के मामले में धैर्य रखना जरूरी है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें।

स्वास्थ्य- शारीरिक रूप से आप फिट व तंदुरुस्त रहेंगे। तथा मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी।


तुला - पॉजिटिव- इस सप्ताह परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल रहेंगी। अगर किसी पॉलिसी आदि में पैसा लगाने जा रहे हैं तो पहले उसके बारे में पूरी जांच- पड़ताल अवश्य करें। आपको निश्चित ही फायदा होगा। दूसरों से मदद की अपेक्षा ना करके अपनी कार्यप्रणाली पर ही विश्वास रखें।

नेगेटिव- अगर किसी पुरानी प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त का प्लान बन रहा है तो उसके पेपर बगैराह सावधानी पूर्वक चेक करें। अनावश्यक खर्चो पर अंकुश लगाएं। क्योंकि दिखावे की प्रवृत्ति की वजह से फिजूलखर्ची हो सकती है।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। परंतु किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से कोई रुकावट आ सकती है। बेहतर होगा कि काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। ऑफिस में किसी भी प्रकार की राजनीति से दूर ही रहें।

 परिवार में चल रहे किसी वाद-विवाद को सुलझाने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।

स्वास्थ्य- पेट की समस्या और कब्ज जैसी परेशानी रहेगी। अधिक तले-भुने भोजन का सेवन ना करें।


वृश्चिक - पॉजिटिव- समाज सेवा तथा लोक कल्याणकारी कार्य मे आपकी रूचि रहेगी। आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। संगीत, कला आदि जैसे क्षेत्रों में आपका खुशनुमा समय व्यतीत होगा। यह समय आत्म विश्लेषण व आत्म मंथन का है। युवाओं को कोई उपलब्धि मिलने से गजब का उत्साह बना रहेगा।

नेगेटिव- सावधान रहें क्योंकि लोग आपकी भावनाओं का गलत फायदा भी उठा सकते हैं। घर में मेहमानों के आगमन से खर्चों की अधिकता रहेगी। तथा इस वजह से कार्यों में भी रुकावटें आएंगी और कई काम पूरे नहीं होंगे। पैसे की उधारी बिल्कुल ना करें।

व्यवसाय- बिजनेस पार्टनर के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर विवाद हो सकता है। इस समय व्यापार व कामकाज को बहुत अधिक गंभीरता से लेने की जरूरत है। कोई ऑफिशियल मीटिंग कामयाब ना होने से तनाव रहेगा। अधिकारियों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है।

 परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा तथा घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। ध्यान रखिए प्रेम प्रसंग उजागर हो सकते हैं।

स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इसमें लापरवाही करना बिल्कुल भी उचित नहीं है।


धनु - पॉजिटिव- राजनीतिक तथा महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनाना लाभदायक साबित होगा। संतान के करियर अथवा शिक्षा संबंधी किसी चिंता का समाधान होगा। समाज में आपकी विशिष्ट पहचान बनेगी। आप अपने बुद्धिबल तथा चतुराई से हर समस्या और मुश्किल का समाधान निकाल लेंगे।

नेगेटिव- इस समय भावुकता और उदारता आपकी कमजोरी रहेगी। अपनी इन कमजोरियों पर विजय पाना जरूरी है। विद्यार्थी लोग इधर-उधर की सारी बातें छोड़कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। तथा सोशल मीडिया और प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाकर रखें। कुछ हद तक खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

व्यवसाय- कारोबार में कोई नई सफलता तथा उपलब्धि आपकी प्रतीक्षा कर रही है। व्यापार में विस्तार संबंधी अगर कोई योजना बनाई है तो उस पर ध्यान पूर्वक अमल करें। ऑफिस में बॉस व वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे।

पारिवारिक सुख-शांति के लिहाज से समय उत्तम है। पति-पत्नी में हल्की-फुल्की नोक-झोंक रहेगी। परंतु समय रहते सारी गलतफहमियां दूर भी हो जाएंगी।

स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम के कारण शारीरिक कमजोरी और घुटनों, टांगो आदि में दर्द की समस्या रह सकती हैं। अपनी जांच अवश्य करवा लें।


मकर - पॉजिटिव- इस सप्ताह कुछ समय अपनी रुचि संबंधी कार्यों को करने में व्यतीत करें। इससे आप अपने आपको फ्रेश महसूस करेंगे। तथा अपनी दिनचर्या संबंधी कार्यों में पूरी ऊर्जा लगाकर ध्यान दे पाएंगे। विद्यार्थियों को किसी विशेष संबंधित परीक्षा में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है।

नेगेटिव- ड्राइव करते समय ट्रैफिक नियमों का पूरा ध्यान रखें, अन्यथा आप किसी कानूनी पचड़े में पड़ सकते हैं। जिसकी वजह से समय भी बर्बाद होगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी अवश्य हासिल कर लें।

व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखना जरूरी है। थोड़ी सी गलतफहमी संबंधों को खराब कर सकती हैं। इस समय अपने सामान की क्वालिटी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस के माहौल में कुछ तनाव रहेगा।

जीवन साथी के साथ घर की किसी समस्या को लेकर वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। समय रहते इनको हल करें तथा घर की बात को बाहर निकालना उचित नहीं है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव रखना जरूरी है।


कुंभ - पॉजिटिव- इस सप्ताह आप आराम और मनोरंजन के मूड में रहेंगे। सामाजिक कार्यों से संबंधित कोई नजदीकी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी में पैसा लगाने के लिए समय अनुकूल है, इसलिए इस विषय पर भी सोच-विचार अवश्य करें।

नेगेटिव- कभी-कभी ज्यादा सोचने-विचारने में समय लगाने से परिस्थितियां हाथ से निकल सकती हैं। दूसरों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें। किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी।

व्यवसाय- व्यावसायिक मामलों में रुकावटें आने के बाद ही कार्य बनेंगे। इस समय ज्यादा मुनाफा कमाने की होड़ में ना रहे, बल्कि जितना भी लाभ हो उसी में तसल्ली करें। नौकरी पेशा लोगों का अपना कोई लक्ष्य पूरा होने से तनाव दूर होगा।

जीवनसाथी का आपके प्रति भावनात्मक लगाव आपके संबंधों में मजबूती लाएगा। व्यवसायिक तनाव को अपने घर-परिवार पर हावी ना होने दें। युवाओं की मित्रता और अधिक गहरी होगी।

स्वास्थ्य- छाती में जलन और दर्द की दिक्कत महसूस होगी। जिसकी वजह गैस और बदहजमी हो सकता है।


मीन - पॉजिटिव- इस सप्ताह आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी। अतः आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। पिछले कुछ समय से आप जिस उचित वक्त का इंतजार कर रहे थे, वह इंतजार खत्म होगा। परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेगी।

नेगेटिव- बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। इसकी वजह से रिश्तेदारों अथवा मित्रों से संबंध भी खराब हो सकते हैं। बेहतर होगा कि समय के अनुसार अपने विचारों में भी सकारात्मक बदलाव लाएं।

व्यवसाय- नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति और अधिक ध्यान दें, इस समय अधिकारियों से संबंध खराब होने जैसी स्थिति बन रही है। अपनी व्यापारिक गतिविधियों को किसी के साथ शेयर ना करें। कोई इसका नाजायज इस्तेमाल कर सकता है।

 काम के तनाव की वजह से घर परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु जीवन साथी व परिवार जनों का सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने खान-पान तथा दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें। तथा योग और व्यायाम पर भी ध्यान दें।


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72



 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

भाजपा ने जिले की महिला मोर्चा की कमान कविता सैनी को सौंपी

 


मुजफ्फरनगर । भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा कविता सैनी को भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बनाया गया है। 

रविवार, 8 अगस्त 2021

हादसों में मौतों से जिलेभर में कोहराम


 मुजफ्फरनगर । बहन का सिंदारा देकर घर वापस लौटते समय भैंसी गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंच कर अज्ञात वाहन चालक के विरूद्व तहरीर दी। शव को पोस्टमार्टम पर भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव गंगधाडी निवासी निक्की पुत्र जय सिंह रविवार को बाइक से शाहपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में अपनी बहन का सिंदारा देने गया था। शाम को घर वापस लौटते समय जीटी रोड भैंसी गांव क समीप पहुंचने पर पीछे से तेज गति से आएं वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया। वाहन युवक को कुचलता हुआ निकल गया।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सडक से उठाकर पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंच कर वाहन चालक को पकडने की मांग को लेकर हंगामा किया। शव को पोस्टमार्टम पर भेजा गया है।बताया गया कि मृतक की करीब तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के विरूद्व तहरीर दी गई है।

उधर, मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव बलीपुरा के निकट कुछ भट्ठा स्वामियों ने पथेर के लिए गहरे गहरे गड्ढे खुदवा रखें हैं। शनिवार की दोपहर में बलीपुरा निवासी रियासत का 18 वर्षीय पुत्र तालिब अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के निकट ही एक भट्ठा स्वामी द्वारा खुदवाए गए उक्त गहरे गड्ढे में भरे हुए पानी में नहाने गया था। नहाते समय तालिब गहरे पानी में डूब गया।जिसके बाद उसके दोस्त घबराकर वहां से अपने घर चले आये और किसी को भी उसके डूबने की जानकारी नहीं दी।

देर शाम तक भी जब तालिब अपने घर नही पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए,तालिब के लापता होने की सूचना पर सैकड़ो ग्रामीण भी परिजनों के साथ उसे तलाशने लगे। रात्रि में करीब 10 बजे तालिब के कपड़े जंगल में एक पेड़ के पास मिले। जिसके बाद ग्रामीणों ने यहां पर बने गहरे गड्ढे में उसकी तलाश की। तो रात भर की मशक्कत के बाद रविवार की सुबह तालिब का शव गहरे गड्ढे में भरें पानी से बरामद हुआ। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही युवक तालिब के शव को घर ले आये।रविवार की दोपहर में गमगीन माहौल में मृतक तालिब के शव को सुपुर्देखाक कर दिया गया। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भट्टा स्वामी ने ईंट पथेर के लिए गहरे गड्ढे खुदवाए हुए हैं।कई बार कहने कब बाद भी भट्टा स्वामियों ने इन गड्ढों को बन्द नहीं कराया है जिसके चलते यह हादसा हुआ है।

कृषि विभाग की चार टीमों ने उर्वरक की करीब 35 दुकानों पर छापेमारी


 मुजफ्फरनगर। डीएम चन्द्र भूषण सिंह के निर्देश पर कृषि विभाग की चार टीमों ने उर्वरक की करीब 35 दुकानों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी में कृषि विभाग की टीमों के साथ संबंधित तहसील के एसडीएम भी मौजूद रहे है। विभागीय टीमों ने उर्वरक के करीब 11 नमूने लिए है और 13 विक्रेताओं को चेतावनी दी है। छापेमारी के दौरान कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर चले गए।रविवार को डीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को उर्वरक की रेड करने के निर्देश दिए। डीएम के आदेश पर रेड करने के लिए कृषि विभाग की चार टीमें बनाई गई। तहसील खतौली में जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया, बुढाना में भूमि संरक्षण अधिकारी तुलसीराम प्रजापति, तहसील सदर में कृषि रक्षा अधिकारी और तहसील जानसठ उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कपिल कुमार ने संबंधित एसडीएम के साथ उर्वरक की छापेमारी की है।

जिला कृषि अधिकारी द्वारा 03, भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा 3 और कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा 2 व उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी द्वारा 3 नमूने ग्रहित किये गए। इस प्रकार कुल 11 नमूने कर प्रयोगशाला भेजे गए है। छापेमारी के दौरान कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर चले गए और कुछ दुकानों पर मालिक नहीं मिले। ऐसे करीब 13 विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी दी गई है। जिला कृषि अधिकारी ने सभी को निर्देशित किया कि कोई भी विक्रेता टैगिंग न करे। उर्वरक बेचे व निर्धारित मूल्य से ज्यादा कोई भी विक्रेता किसान को खाद न बेचे।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...