गुरुवार, 8 जुलाई 2021

उत्तराखंड में भी अब मुफ्त मिलेगी बिजली


देहरादून. उत्तराखंड में अब लोगों को 100 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी। इसके बाद 200 यूनिट तक बिजली बिल पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलेगी।

सूत्रों के अनुसार इसके लिए जल्द कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा।

ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने यह घोषणा की। ऊर्जा भवन में बुधवार को समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में ऊर्जा मंत्री ने बताया कि राज्य में 26 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इसमें 23 लाख आम घरेलू उपभोक्ता है। यदि प्रतिमाह 100 यूनिट तक बिजली फ्री की जाती है, तो सात लाख के करीब उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। 200 यूनिट तक 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर 13 लाख उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। इस तरह राज्य की एक बड़ी आबादी को सरकार की ओर से राहत दी जाएगी। कहा कि इसके लिए जल्द कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके साथ ही कोरोना के कारण लेट भुगतान करने वालों से भी सरचार्ज नहीं वसूला जाएगा। इसके लिए सरकार 31 अक्तूबर तक सरचार्ज माफ करेगी। इसके लिए भी आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। ताकि कोरोना से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सके।

कावड यात्रा : हरिद्वार से टैंकरों से पड़ौसी राज्यों को पहुंचाया जाएगा गंगाजल


हरिद्वार। कोरोना संक्रमण के बीच उत्तराखंड सरकार ने इस साल भी कांवड़ यात्रा रद्द कर दी है, लेकिन शिव भक्तों के लिए गंगाजल टैंकरों में भरकर दूसरे राज्यों में भिजवाया जाएगा। 

हरिद्वार में शिवभक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित किए जाने के बाद इस बार कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों के लिए सरकार टैंकरों में गंगाजल भरकर उत्तराखंड के पड़ोसी राज्यों में भिजवाने का फैसला लिया है। ऐसे में कावंड़ियों को बिना हरिद्वार आए अपने-अपने शहरों में गंगाजल मिल जाएगा और वे श्रद्धापूर्वक शिवालयों में गंगाजल चढ़ा सकेंगे। सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों में गंगाजल टैंकरों में भरकर भेजने का फैसला लिया है।

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि टैंकर्स में भरकर गंगाजल पड़ोसी राज्यों में भिजवाने की व्यवस्था से कांवड़ियों को अपने-अपने शहरों में ही गंगाजल आसानी से मिल जाएगा। ऐसे में वह अपने-अपने शहरों में शिवालयों में गंगाजल चढ़ा सकते हैं। सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस साल भी कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई है, ऐसे में टैंकरों से गंगाजल पड़ोसी राज्यों में भेजना सही रहेगा।  टैंकरों से गंगाजल भेजने के फैसले का व्यापारी वर्ग विरोध करते हुए कहते हैं कि सरकारी को कांवड़ यात्रा को शुरू करने की अनुमति दे देनी चाहिए। कहा कि कांवड़ यात्रा को शुरू करने के लिए एसओपी जारी करनी चाहिए ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन


शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह नहीं रहे। लंबी बीमारी के चलते गुरुवार तड़के उनका निधन हो गया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह ने 87 साल की उम्र में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, शिमला में आखिरी सांस ली। इस अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ जनक राज ने इसकी जानकारी दी।

किसके लिए क्या लाए सितारे: आज का पंचांग और राशिफल

🌹🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 08 जुलाई 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - ज्येष्ठ)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - चतुर्दशी 09 जुलाई प्रातः 05:17 तक तत्पश्चात अमावस्या*

⛅ *नक्षत्र - मॄगशिरा रात्रि 08:58 तक तत्पश्चात आर्द्रा*

⛅ *योग - वृद्धि शाम 04:20 तक तत्पश्चात ध्रुव*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:24 से शाम 04:04 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:04* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:23* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - मासिक शिवरात्रि, चतुर्दशी आर्द्रा नक्षत्र योग (रात्रि 08:59 से 09 जुलाई प्रातः 05:17 तक) (ॐकार जप अक्षय फलदायी)*

 💥 *विशेष - चतुर्दशी और अमावस्या के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞गुरुवार  को केले की जड़ में दबाएं सिक्का

गुरुवार को केले के पेड़ की जड़ में एक रुपये या पांच रुपये का सिक्का दबा दें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी  की कृपा आप पर बनी रहती है. इससे आपको कभी धन की कमी से जूझना नहीं पड़ता है.


🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷

 ➡ *09 जुलाई 2021 को प्रातः 05:18 से 10 जुलाई को सुबह 06:46 तक अमावस्या है ।*

🏡  *घर में हर अमावस अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।*

      🙏🏻 **

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अमावस्या* 🌷

🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है  (विष्णु पुराण)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷

🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*

🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*

🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*

🔥 *आहुति मंत्र* 🔥

🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*

🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*

🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*

🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*

🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*


 📖 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक आरम्भ

जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm

पंचक अंत

जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm

एकादशी

 

 5 जुलाई- योगिनी एकादशी

 

 20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी

प्रदोष

जुलाई 2021: प्रदोष व्रत


07 जुलाई: प्रदोष व्रत


21 जुलाई: प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार

श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार


अमावस्या


जुलाई, 2021 में अमावस्या तीथि 09 जुलाई, सुबह 5:16 बजे - 10 जुलाई, 6:46 बजे

अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखों की पूर्ति करने वाला रहेगा। आज आपके सोचे हुए काम पूरे होते दिखेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आज आपका कोई रुका हुआ काम बनने से आपको धन लाभ हो सकता है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन किसी अतिथि के आगमन पर आज धन खर्च भी हो सकता है। यदि आज आप अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए यात्रा करेंगे, तो उसमें भी सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से लटका हुआ है, तो इस मामले में आज आपकी किसी अधिकारी से बहसबाजी को सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आप कष्टदायक रह सकता है। आज नौकरी और व्यवसाय दोनों में आपकी सीनियर से किसी मुद्दे पर बहस बाजी हो सकती है, जिससे तनाव भी बढ़ सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज आप अपने घर गृहस्ती के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं, जिसका आपको लाभ भी अवश्य होगा। दांपत्य जीवन कुछ तनावमय रह सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने जीवन साथी के साथ अपने संतान के भविष्य से संबंधित योजनाओं को बनाएंगे, जिसमें आपको उनके साथ की भी आवश्यकता होगी। आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है, जिसके कारण आपका किसी भी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। आज आप अपनी किसी पुरानी बात को सोचकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपको उसे छोड़ कर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। रात्रि के समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आज आप किसी भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। नौकरी पेशा लोगों को आज अपने काम की तारीफ सुनने को मिल सकता है, जिससे उनके मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक परिश्रम करने के बाद आपको कुछ थकान का अनुभव हो सकता है, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान होना होगा क्योंकि उसमें गिरावट देखने को मिल रही है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में आज आपकी पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे व आपकी वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। आज आप अपने किसी ऐसे कार्य को पूरा कर सकते हैं, जो लंबे समय से रुका हुआ था। सामाजिक व धार्मिक कार्य में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। विद्यार्थियों को आज किसी नई प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन संपत्ति के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आज आपने किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बनाया है, तो उसमें आज आपको उत्तम सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपके उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा में इजाफा होगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, इसमें आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। पुराने मित्रों के मिलने से आज मन प्रसन्न रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। जीवनसाथी का आज आपको भरपूर सहयोग व सानिध्य भी मिलता दिख रहा है। संतान की ओर से आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार जाएं कयोंकि उसमें आपकी बहुमूल्य वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है इसलिए सतर्क रहें। आज आपके परिवार में आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिसे देखकर मन प्रसन्न होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप दूसरों की मदद करने में अपना समय व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको कुछ धन भी खर्च करना पड़ेगा और आपको थकान भी महसूस होगी। ऑफिस में आज आपके साथियों का आपकी पदोन्नति देखकर मूड खराब हो सकता है, इसके कारण वह आपके साथ कोई अभद्र व्यवहार कर सकते हैं। आज आपकी तरक्की देखकर आपके शत्रु आपसे जलेंगे, लेकिन आपको उन को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने के बारे में सोचना होगा, नहीं तो आपकी प्रगति रुक सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रहने वाला है। आज आपके आसपास का माहौल थोड़ा नकारात्मक रह सकता है। आज आपको अपने किसी प्रयोजन की मदद के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। वाहन सुख के साधनों में आज वृद्धि होगी। आज आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। रात्रि का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोविनोद में व्यतीत करेंगे। नौकरी में यदि आपके अधिकारियों से आपकी किसी बात पर बहस बाजी होती है, तो उसमें आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप किसी नई डील के फाइनल होने से आश्चर्यचकित हो सकते हैं, लेकिन आज घर में आपके जीवन साथी व आपकी संतान में से किसी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है, जिसके कारण आपको कुछ तनाव होगा व धन भी खर्च होगा। आज आपको यदि किसी काम से यात्रा पर जाना पड़े, तो ध्यान देना होगा कि अपने मन को नियंत्रण में रखें व तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। आज आपको यदि किसी मित्र से सलाह मिलती है कि आप कोई जोखिम भरा कार्य करें, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि उसमें भविष्य में आपको नुकसान ही होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज आपको अपने व्यापार में एक बड़ी सफलता हाथ लग सकती है, जिसकी आपको लंबे समय से तलाश थी। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से आपको संतोष होगा, जिससे आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता भविष्य के लिए कम होगी। यदि आज आपके परिवार के सदस्यों के बीच कोई वाद विवाद होता है, तो उसे बातचीत से ही सुलझा लें, लेकिन सायंकाल के समय आपको कोई ऐसा समाचार सुनने को मिल सकता है, जो आपको थोड़ा तनाव दे सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी सुखद व हर्षवर्धन रहेगा। व्यापारियों का काम धंधा मंदा चल रहा था, तो वह आज फिर तेजी पकड़ सकता है, जो उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी एग्जाम को दिया है, तो उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। बेरोजगार लोगों को कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है। नौकरी में आज अपने सीनियर्स को जो भी आईडिया देंगे, वह उसे मांगते नजर आएंगे, जिसे देख कर आपका मन प्रसन्न होगा। संतान की ओर से आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।


जिनका आज जन्मदिन और विवाह कि सालगिरह है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44



 

शुभ वर्ष : 2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता


 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा

बुधवार, 7 जुलाई 2021

विस्तार के बाद मोदी के मंत्रियों को विभाग भी बांटे


नई दिल्ली. केंद्रीय कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों की घोषणा कर दी गई है. आज हुए विस्तार में 43 मंत्रियों ने मंत्रिपद की शपथ ली है. पीएम के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद मोदी ने पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार किया है. इसके बाद केंद्र सरकार ने सभी मंत्रियों के पोर्टफोलियो की घोषणा की है. पीयूष गोयल को टेक्सटाइल मिनिस्ट्री की जिम्मेवारी सौंपी गई है और वाणिज्य मंत्रालय भी उनके पास रहेगा.

मनसुख मंडाविया को स्वास्थ्य और रसायन व उर्वरक मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास होगी, जोकि पहले डॉ. हर्षवर्धन के पास थी. अमित शाह देश के पहले सहकारिता मंत्रालय की कमान संभालेंगे और पीयूष गोयल से रेल मंत्रालय का चार्ज लेकर अश्विनी वैष्णो को दिया गया है.

धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री बनाया गया है. स्मृति ईरानी अब केवल महिला एवं बाल विकास मंत्री रहेंगी. हरदीप पुरी को पेट्रोलियम और अर्बन डेवलपमेंट मंत्रालय, ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन, पुरुषोत्तम रुपाला को डेयरी व मछली पालन मंत्रालय, अनुराग ठाकुर को खेल और सूचना प्रसारण मंत्रालय, गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास मंत्रालय, पशुपति कुमार पारस को फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय, भूपेन्द्र यादव को श्रम मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. किरेन रिजिजू संस्कृति और पर्यटन मंत्री, भूपेंद्र यादव पर्यावरण मंत्री, सर्बानंद सोनोवाल नॉर्थ ईस्ट मामलों और आयुष के मंत्री बनाए गए हैं.पंकज चौधरी को वित्त राज्य मंत्री बनाया गया है. अनुप्रिया पटेल वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री का पद दिया गया है. एसपी सिंह बघेल को कानून और न्याय मंत्री राज्य मंत्री का जिम्मा सौंपा गया है. राजीव चंद्रशेखर को कौशल विकास और आंत्रप्रन्योरशिप राज्य मंत्री के साथ साथ इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया था.  उडुपी की सांसद शोभा करंदलाजे कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया है. दर्शना विक्रम जार्दोश को टेक्सटाइल्स मिनिस्ट्री में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा गया था. साथ ही उन्हें रेल राज्य मंत्री भी बनाया गया है.

इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए सभी 43 सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल विपिन रावत सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर मौजूद थे. जिन नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली उनमें 26 लोकसभा के सदस्य हैं जबकि आठ राज्यसभा से हैं.

गैस पाइप लाइन में साझेदारी कर साठ लाख हडपे


मुजफ्फरनगर । गैस पाइप लाइन बिछाने की साझेदारी कर एक महिला से साठ लाख रुपये ठग लिए गये। 

पुलिस के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के रुड़की रोड निवासी कांट्रेक्टर फर्म की मालिक मालती रानी ने बताया कि उनकी फर्म ने कपिल कुमार निवासी गांव नंगला कूबड़ा थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार के साथ मिलकर बहादराबाद में 14 किलोमीटर का गैस पाइपलाइन डालने का ठेका लिया था। जिसमें साठ प्रतिशत मालती रानी और चालीस प्रतिशत कपिल की हिस्सेदारी तय की गई थी। इसके चलते पीडिता ने लगभग 60 लाख रुपये आरोपी को दे दिए थे। काम पूरा कराने की जिम्मेदारी कपिल की थी। आरोप है कि आरोपी ने फर्जी कागजात के आधार पर उक्त ठेका अपनी कंपनी के नाम ले लिया। आरोप है कि अब न तो कपिल काम पूरा करा रहा है और न ही उनके रुपये वापस कर रहा है। एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

लापता सीओ साहब महिला सिपाही के साथ होटल के कमरे में मिले


उन्नाव। छुट्टी लेकर घर के लिए चले सीओ के अपने  सर्किल के थाने में तैनात एक महिला सिपाही के साथ मॉल रोड स्थित होटल में मौज मस्ती करते मिलने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 

बताया गया है कि सीओ साहब छुट्टी लेकर घर जाने को निकले थे। जब वह घर नहीं पहुंचे तो चिंतित पत्नी ने उन्नाव में पुलिस अधिकारियों को सूचना देते हुए सीओ की हत्या किए जाने की आशंका जताई। इसके बाद सर्विलांस पर पुलिस अधिकारी की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस मॉल रोड स्थित होटल पहुंच गयी। सीओ गोरखपुर निवासी हैं और उन्नाव में तैनात हैं। मंगलवार को घर जाने के लिए छुट्टी लेकर वे चले । इसी समय उन्हीं के सर्किल के एक थाने में तैनात सिपाही ने भी छुट्टी ले ली। प्राइवेट वाहन से दोनों शाम 5 बजे मॉल रोड स्थित एक होटल में गए। उस दौरान सीओ और महिला सिपाही ने अपनी आईडी के तौर पर आधार कार्ड दिया। दोनों ने अपने असली नाम भी लिखवाए। उसके बाद रूम नम्बर 201 में चले गए। इधर, देर शाम तक सीओ घर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी ने उन्हें कई बार फोन किया। मगर उनका सीयूजी और पर्सनल नम्बर बंद आता रहा। रात में सीओ की पत्नी ने उन्नाव में पुलिस अधिकारियों को फोन कर सूचना दी तो उनकी तलाश करते पुलिस होटल पहुंची तो मामला सामने आया। सीओ ने कोई शादी की बात कर पुलिस को रवाना कर दिया।

उन्नाव पुलिस ने सीओ और महिला सिपाही से पूछताछ की। चूंकि दोनों बालिग हैं और उन्होंने होटल बुक कराते समय अपने-अपने पहचान पत्र दिए थे और सीओ अवकाश पर थे, इसलिए पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और पूछताछ व कुशलक्षेम लेकर लौट गई। हालांकि सबूत के  तौर पर उन्नाव पुलिस सीओ से जुड़े वीडियो अपने साथ ले गई है। होटल में इंट्री करते समय सीओ और उनकी महिला मित्र सीसीटीवी कैमरे में दोपहर करीब चार बजे कैद हुए थे। बुधवार की सुबह सात बजे दोनों ने होटल छोड़ दिया।

इसलिए लटक गयी आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की भर्ती


लखनऊ। प्रदेश में चल रही 53 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सेविकाओं की नियुक्तियों पर ब्रेक लग गया है। अभी लगभग डेढ़ दर्जन जिले ही आवेदन पत्र ले पाए हैं जबकि बाकी जिले अभी आरक्षण की स्थिति साफ न होने के कारण लटके हुए हैं। बताया जाता है कि शासन से भेजे गए पत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का आरक्षण को लेकर प्राविधान नहीं किया गया है। वहीं बाकी आरक्षण की स्थिति भी साफ नहीं की गई है। बाकी जिलों ने शासन को पत्र लिख कर पूछा है कि ज्यादातर जिलों में एसटी वर्ग के लोग उपलब्ध नहीं है लेकिन आदेश में एसटी की जनसंख्या न होने पर एससी से पदों के भरे जाने के बारे में कोई दिशा-निर्देश नहीं दिया गया है। वहीं परियोजना स्तर से पहले से एससी, ओबीसी कोटा अपूर्ण होने की स्थिति में नए केन्द्रों में एससी, ओबीसी का अवशेष कोटा समायोजित करते हुए जिला स्तर पर आरक्षण का कोटा पूरा किया जाएगा या फिर नया कोटा बनाया जाएगा?

बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने मार्च में आदेश जारी करते हुए जिलों को अपने स्तर से रिक्तियों की संख्या आरक्षणवार तय करने का आदेश दिया था। भर्ती मई के दूसरे हफ्ते तक पूरी की जानी थी। यह भर्तियां 2011 के बाद हो रही हैं। चूंकि इतना लम्बा समय बीत जाने के बाद आरक्षण तय करने में दिक्कत आ रही हैं, लिहाजा निदेशालय ने सारा मामला जिलों पर डाल दिया। पहले निदेशालय स्तर से रिक्तियों की संख्या व आरक्षण तय करने की कवायद की गई थी लेकिन इसका ब्यौरा नहीं मिला।

शहर के फर्जी अस्पताल पर नहीं हुई कोई कार्रवाई


मुजफ्फरनगर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह  को एक प्रार्थना पत्र सुमित मलिक द्वारा दिया गया इसमें बताया गया कि जनपद मुजफ्फरनगर में 8.5. 2021 को सीएमओ मुजफ्फरनगर को अपोलो हॉस्पिटल फर्जी डिग्री बनवा कर अस्पताल चला रहा था। इसकी जानकारी उपलब्ध कराकर सुमित मलिक द्वारा शिकायत सीएमओ साहब को की गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा अस्पताल पर छापा मारकर धरपकड़ की गई थी। फर्जी डिग्री एमबीबी एस की मिली। डॉक्टर फर्जी निकला। अस्पताल को सीज कर दिया गया 2 महीने बीत चुके हैं सीएमओ साहब ने अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई करना उचित नहीं समझा। 

उन्होंने सुषमा से अनुरोध कि जल्द से जल्द अपोलो हॉस्पिटल पर कानूनी कार्रवाई करके सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया जाए। जनपद मुजफ्फरनगर में 331 डॉक्टर  पंजीकृत हैं। जनपद मुजफ्फरनगर में सीएमओ ऑफिस के द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती इसके चलते आम आदमी के जीवन के साथ झोलाछाप डॉक्टर खिलवाड़ रहे हैं।  जनपद मुजफ्फरनगर में 10000 से भी अधिक झोलाछाप डॉक्टर फर्जी हॉस्पिटल बनाए रखे हैं जो आम नागरिकों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं उन्हें लूटने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में सबसे ज्यादा झोलाछाप डॉक्टर है तथा शहरी क्षेत्र में फर्जी डॉक्टरों ने फर्जी तरीके से अस्पताल बना रखे हैं जिन पर एमबीबीएस एमडी लिखा हुआ है जिनका लखनऊ में कोई पंजीकरण नहीं है। जनपद मुजफ्फरनगर में आम आदमियों के साथ इस तरह का खिलवाड़ होना अपने आप में बहुत बड़ा अपराध है अपराधियों को सलाखों के पीछे होना चाहिए जिससे आम आदमी के जीवन के साथ खिलवाड़ ना हो सके। सुमित मलिक ने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर में फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों का बोलबाला है उनके खिलाफ कोई धरपकड़ अभियान नहीं चला जाता। यदि चला जाता है तो वह औपचारिकता कर दी जाती है। जनपद में पूर्णा कोविड-19 के चलते फर्जी डॉक्टरों ने आम आदमी को लूटने का प्रयास किया फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त अभियान चलना चाहिए जिससे आम आदमी के जीवन को भी बचा जा सके और उनके जान मान हानि को भी नुकसान ना हो सके। 

हाईवे पर अपने ट्रैक्टर और दूसरे वाहन खड़े कर गुरुवार को हार्न बजाएंगे


गाज़ीपुर । किसान कल हार्न बजाओ दिवस मनाएंगे और अपने ट्रैक्टर हाईवे पर सडक किनारे खड़े कर प्रदर्शन करेंगे। 

अपने आंदोलन के दौरान किसान संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के थाली बजाने के विचार की तर्ज पर वाहनों का 8 मिनट तक हॉर्न बजाएंगे। देशव्यापी इस आंदोलन के लिए सभी किसानों को 8 जुलाई के दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर आने के साथ अपने वाहन सड़क किनारे लगाने हैं।

धर्मेन्द्र मलिक मीडिया प्रभारी भाकियू ने यह जानकारी दी।

अनुप्रिया के मंत्री बनने पर अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न


 मुज़फ्फरनगर । अपना दल(एस) जनपद मुज़फ्फरनगर की महत्वपूर्ण बैठक सदर कार्यालय पर हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय मित्तल व संचालन संजय गुप्ता ने किया। 

आज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जी को देश की मोदी सरकार में राज्य मंत्री बनाए जाने पर मिठाई बांटी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा अनुप्रिया पटेल जी को मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने पर कार्यकर्ता फूली नहीं समा रहे है व जबरदस्त उत्साह व जोश में है! महामंत्री ईश्वर पटेल ने कहा कि यूपी में पार्टी के दो जिला पंचायत अध्यक्ष जीतकर  आए हैं  और पार्टी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी अपना परचम लहरायेगी, युवा जिला अध्यक्ष तरुण सिंह ने अपने साथियों के साथ जोरदार नारेबाजी की। 

प्रदेश सचिव क़ाज़ी तज़कीर मुशीर व सदर विधानसभा अध्यक्ष तरुण शर्मा ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार रखे| बैठक में आईटी सेल के जिलाध्यक्ष राजन सिंघल, मोहित गोयल, जसवीर बलवाखेड़ी, महेंद्र सैनी मीरापुर, मनोज कौशिक, राधे यादव, कुलदीप त्यागी, कपिल सिंह, अमित चौधरी, मनीष शाहपुर, विनीत चौधरी रोहित कुमार, नीटू तितावी, अंकुर गुप्ता, नौशाद छपार, नवीन दोस्तों की साबिर अली, राशिद चौधरी, मदन लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे|

प्रदेशभर में 27 जिला पूर्ति अधिकारियों के तबादले


 लखनऊ । प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद खाद्य व रसद विभाग ने 27 जिला पूर्ति अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 

नाम                           कहां थे/कहां गए

राघवेन्द्र कुमार सिंह        मथुरा/ मेरठ

संजीव कुमार                मुरादाबाद/वाराणसी

सुरेन्द्र यादव                 हाथरस/गोण्डा

सत्यवीर सिंह               कासगंज/बस्ती

रामेन्द्र प्रताप सिंह          बदायूं/ गोरखपुर

सीमा त्रिपाठी               बरेली/ इटावा

अजय प्रताप सिंह         जौनपुर/मुरादाबाद

राकेश कु तिवारी          सोनभद्र/ बाराबंकी

संतोष विक्रम शाही        बाराबंकी/जौनपुर

रमन मिश्र                   बस्ती/ बदायूं

दीपक वार्णेय               वाराणसी/श्रावस्ती

विमल कु शुक्ला         कुशीनगर/रायबरेली

मनीष कु सिंह             बिजनौर/सहारनपुर

उबैदुर्रहमान               मैनपुरी/ बांदा

कमल नयन सिंह        रायबरेली/ कासगंज

दिलीप कुमार             प्रयागराज/कुशीनगर

आनंद कु सिंह           गोरखपुर/प्रयागराज

सतीश कुमार मिश्र      सहारनपुर/मथुरा

अनंत प्रसाद सिंह     पीलीभीत/महाराजगंज

गौरी शंकर शुक्ला     महाराजगंज/ सोनभद्र

क्यामुद्दीन अंसारी    श्रावस्ती/मैनपुरी

राजीव तिवारी        बांदा/महोबा

ध्रुवराज यादव        चित्रकूट/ बिजनौर

विकास कुमार        इटावा/पीलीभीत

नीरज सिंह            मेरठ/ बरेली

वीरेन्द्र कुमार महान  गोण्डा/चित्रकूट

सत्य  प्रकाश शाक्य   महोबा/हाथरस

समाजवादी पार्टी के ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी घोषित


मुजफ्फरनगर । सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने ब्लाक बुढाना पर श्रीमती पाल्लो देवी व ब्लाक बघरा पर श्रीमती अनुराधा एवं ब्लॉक जानसठ पर निवर्तमान प्रमुख योगेश कुमार को सपा प्रत्याशी घोषित किया है।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि अन्य ब्लॉक पर प्रत्याशी के सम्बंध में भी जल्द ही पार्टी के निर्णय की घोषणा पार्टी के सभी नेताओं से विचार के बाद कि जाएगी।

जिले में आठ कोरोना पाजिटिव मिले


मुजफ्फरनगर। जिले में आज आठ कोरोना पाजिटिव मिले हैं । आज दस लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि आज जनपद में आज  13979 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि आज टीकाकरण केंद्रों पर 10618 लोगों को टीकाकरण किया गया जिनमें से 8157 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 2461 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 

जनपद में आज ऑनलाइन स्लॉट लेकर 18 से 44 आयु वर्ग में 3361लोगों ने अपना टीकाकरण कराया।

सडक हादसे में पत्रकार की मौत


मुजफ्फरनगर। भौराकलां में बुढाना के पत्रकार की सड़क हादसे में मौत हो गई। कार चालक फरार हो गया। 

भौराकलां थाना इलाके के गढ़ी नोआबाद में अनियंत्रित कार ने बाइक सवार पत्रकार को टक्कर मार दी। जिसमें पूर्व पत्रकार की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देकर कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थ्ल पर पहुंची और पत्रकार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पत्रकार राकेश कातियान बुढ़ाना कस्बे के निवासी थे। पत्रकारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बारह जुलाई से घर घर दस्तक देंगी आशा और आंगनबाड़ी


मुजफ्फरनगर। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज हो चुका है। ग्राम प्रधानों के सहयोग से गांवों में साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोरोना काल में लोगों ने हाथ धोने की आदत तो अपना ही ली है साथ ही अपने आस-पास भी साफ-सफाई रखें, इसके लिए विभाग की तरफ से प्रेरित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत 12 से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (फ्रंट लाइन वर्कर्स) मुख्य जिम्मेदारी निभाएंगी। प्रशिक्षित फ्रंट लाइन वर्कर्स घर-घर भ्रमण कर विभिन्न रोगों के नियंत्रण एवं उपचार की जानकारी प्रदान करने के लिए प्रचार प्रसार एवं व्यवहार परिर्वतन गतिविधियां संचालित करेंगे। इसके साथ ही आशा- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस अभियान के अंतर्गत कुपोषित बच्चों तथा विभिन्न रोगों के लक्षण युक्त व्यक्तियों का चिन्हीकरण कर सूचीबद्ध करेंगी। उन्हें मुख्य रूप से पांच बिन्दुओं-बुखार, इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) टीबी, कुपोषण और दिव्यांगता पर फोकस करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) व यूनिसेफ के कार्यकर्ता आशा- /आंगनबाड़ी द्वारा दस्तक अभियान के तहत किए गए कार्यों को परखेंगे।

जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिह ने बताया संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 12 से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा, जिले में नौ ब्लॉक शाहपुर, मोरना, जानसठ, मखयाली, बघरा, चरथावल, खतौली, पुरकाजी व सदर में करीब दो हजार आशा व दो हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है, जो घर-घर जाकर लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करेंगी तथा मरीजों की लिस्ट तैयार कर विभाग को सौंपेंगी। इस दौरान कोविड से ठीक हुए मरीजों, एक हफ्ते से ज्यादा बुखार या खांसी रहने वाले लोगों तथा कुपोषित बच्चों पर फोकस रहेगा। अभियान के तहत मिलने वाले मरीजों को संबंधित चिकित्सक से उचित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कुपोषित मिलने वाले बच्चों की सूची बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को सौंपी जाएगी, जिनके माध्यम से बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआऱसी) में रेफर किया जाएगा, इसी तरह टीबी के मरीजों को क्षय रोग विभाग को मरीजों की सूची भेजी जाएगी।

गृह भ्रमण के दौरान आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूछेंगी यह सवाल

1-क्या परिवार में किसी सदस्य को बुखार है।

2-परिवार में किसी सदस्य को दो सप्ताह से कम की खांसी-सांस लेने में भी परेशानी हो रही है।

3-परिवार में कोई ऐसा सदस्य तो नहीं है जिसको दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी आ रही हो या वजन कम हो रहा हो या बलगम में खून आ रहा हो (संभावित क्षय रोगी)।

4-क्या परिवार में किसी बच्चे के स्वास्थ्य का स्तर सामान्य से कम है।

बारह जुलाई को पद ग्रहण करेगी जिले की सरकार


मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के जिला पंचायत अध्यक्ष कि बहुमत व बड़ी जीत के बाद अब 12 जुलाई को प्रदेश भर में जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों को नवनिर्वाचित पदों के लिये शपथ दिलवाई जाएगी। 

 मुजफ्फरनगर में जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र सिंह बीजेपी के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल व सभी जिला पंचायत सदस्यों को कोविड का पालन कराते हुए शपथ दिलवाएंगे।

अजित सिंह बबलू सपा से निष्कासित, भाजपा में शामिल


मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी से नजदीकी की खबर के बाद बुढाना इलाके के नेता अजित सिंह बबलू को सपा से निष्कासित कर दिया गया। बाद में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। 

सपा के जिला मीडिया  प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा के जिला उपाध्यक्ष अजित सिंह उर्फ बबलू को जिला पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सपा से 6 वर्षो के लिए निष्कासित कर दिया है।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने अजित सिंह बबलू को पार्टी की सदस्य्ता से निष्कासित करते हुए इसकी अनुशंसा सपा प्रदेश अध्यक्ष को भेजी है।स पा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त किसी भी सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता को बर्दाश्त नही किया जाएगा।

बाद में सपा से निष्कासित अजीत बबलू ने भारतीय जनता पार्टी की ज्वाइन कर ली। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

महिला आयोग उपाध्यक्ष ने जानी महिलाओं की समस्या और दिए समाधान के निर्देश


मुजफ्फरनगर । उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में महिलाओं को प्राप्त हो रही स्वास्थ्य सेवाओं, गर्भवति महिलाओं एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध हो रहे उपचार, कोविड वैक्सीनेशन तथा कोविड-19 से प्रभावित बच्चों से संवाद स्थापित करने के लिए अनुश्रवण किया गया। मा0 उपाध्यक्ष महोदया ने पूर्वाहन 11ः00 बजे रूडकी रोड स्थित निरीक्षण भवन में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 महावीर सिंह फौजदार, दीपक कुमार उप जिलाधिकारी सदर, जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन, महिला थानाध्यक्ष श्रीमती निधि चैधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका जिला महिला चिकित्सालय, डा0 गरिमा, बाल विकास परियोजना अधिकारी राहुल इत्यादि उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में महोदया के द्वारा जनपद में अब तक कोविड-19 प्रभावित बच्चों, जिनके प्रकरण को जिला टास्क फोर्स के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है एवं जिनकी संख्या 155 है, के परिवारों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, सभी का टीकाकरण, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, राशन कार्ड, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, अनिवार्य शिक्षा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, पुत्रियों की शादि हेतु अनुदान, छात्रवृत्ति योजना, उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, आयुषमान कार्ड एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना इत्यादि का लाभ सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराते हुए दिनांक 18.07.2021 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। 

महोदया द्वारा कोविड-19 प्रभावित बच्चों के परिवारों का कोविड वैक्सीनेशन, स्वास्थ्य परीक्षण, हैल्थ कार्ड एवं आयुषमान कार्ड बनाने के निर्देश दिये गये। सभी घरों में विद्युत कनेक्शन लगाने एवं विरासत स्थानान्तरण का कार्य भी समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।   

समीक्षा बैठक के उपरांत उपाध्यक्ष महोदया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मखियाली एवं जिला महिला चिकित्सालय, मुजफ्फरनगर का स्थलीय निरीक्षण कर कोविड वैक्सीनेशन एवं महिलाओं को उपलब्ध कराये जा रहे उपचार एवं दवाईयों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ उपस्थित व्यक्तियों को पेयजल उपलब्घ कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 महावीर सिंह फौजदार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन भी उपस्थित रहे। चिकित्सालयों के स्थलीय निरीक्षण के उपरांत महोदया द्वारा सम्मानित पत्रकार/मीडिया बंधुओं के साथ भी वार्ता कर महिला एवं बाल संरक्षण के कार्य में सहयोग उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। महोदया के उपरोक्त कार्यक्रम के समय भारतीय जनता पार्टी के जनपदीय नेतागण  अचिंत मित्तल, श्रीमती रेणू गर्ग एवं राजीव सिंह गुर्जर भी साथ रहे। महोदया द्वारा जनपद में महिलाओं एवं बच्चों को सभी योजनाओं में लाभ दिलाये जाने के निर्देश के साथ-साथ महिला एवं बाल संरक्षण हेतु संवेदनशील रहने हेतु निर्देश दिये गये।


संजय मित्तल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन

 


मुजफ्फरनगर। व्यापारियों के हित में व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल के नेतृत्व में अपर जिला अधिकारी राजस्व को पर प्रधानमंत्री का नाम एक सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा सेवा में, 

          माननीय मुख्यमंत्री महोदय

             उत्तर प्रदेश सरकार

 विषय: व्यापारीयो को समस्याओं के संबंध में

 अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मुजफ्फरनगर व्यापारी समाज की विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार को दिया गया

 जिसमें 7 सूत्रीय मांगे मांगी गई

1. प्रदेश में वरिष्ठ व्यापारी पेंशन लागू की जाए

2. कोरोना से मृत व्यापारी को मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत शामिल करते हुए उनके परिजनों को ₹1000000 का मुआवजा दिया जाए

3. बिजली के फिक्स व सर चार्ज माफ किए जाएं

4. उत्तर प्रदेश में दलहन स्टॉक की सीमा हटाई जाए

5. 3 सितंबर को प्रदेश में व्यापारी दिवस घोषित किया जाए

6. लॉकडाउन के समय का दुकानों का 2 माह का बिजली का बिल माफ किया जाए

7. प्रदेश में सक्रिय व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों को व्यापारी कल्याण बोर्ड में सदस्य के रूप में शामिल किया जाए

          अतः आपसे विनम्र आग्रह है कि व्यापारी समाज की प्रमुख मांग को ध्यान में रखते हुए शीघ्र निर्णय लेने का कष्ट करें आपकी अति कृपा होगी ज्ञापन देने वालों में

 संजय मित्तल राजेंद्र सिंघल महेश चौहान प्रमोद त्यागी राकेश ढींगरा जनार्दन विश्वकर्मा जयपाल शर्मा नरेश अरोरा नीरज बंसल अनुराग सिंघल अमित राय जैन अंशुमन अग्रवाल अमित बंटी डॉ पुनीत राजीव कुमार दारा सिंह पाल महमूद आलम अजय गोयल राजेश गोयल श्याम सुंदर मनमोहन मूंदड़ा शिवम तायल आदि उपस्थित थे

समाजवादी पार्टी ने सदर विधानसभा में किया वोटर कैम्प का आयोजन

 


मुजफ्फरनगर। सदर विधानसभा क्षेत्र के गौशाला नदी रोड़ पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सपा नेता राकेश शर्मा के समर्थको द्वारा आयोजित सपा वोटर कैम्प का सपा नेता राकेश शर्मा पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी महिला सभा महानगर अध्यक्ष अलका शर्मा ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

इस मौके पर राकेश शर्मा ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चलाये जा रहे सपा वोटर कैम्प के द्वारा सपा का मिशन प्रत्येक छुटी हुई व नई वोट अंतिम रूप से बनवाने तक सपा हर बूथ क्षेत्र में मेहनत जारी रखेगी। पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी ने कहा कि सपा वोटर कैम्प का मकसद वोटरों में जागरूकता लाना व गली गली गांव तक पहुंचकर सभी की नई वोट व सही वोट कराना है। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने गलत प्रकार से किसी की वोट न कटे व पहली बार मतदाता बनने वाले की शत प्रतिशत वोट बनवाने पर जोर दिया। इस दौरान पूर्व प्रमुख जिल्ल्ले हैदर, युवा सपा नेता डॉ इसरार अल्वी, डॉ नूर हसन सलमानी, रेशु शर्मा, डॉ अविनाश शर्मा, अमलेश शर्मा, के.डी. शर्मा, प्रियांक शर्मा, अखिल शर्मा, अनुज चौधरी, दिलनवाज़ सलमानी, बंटी शर्मा, डॉ निखिल शर्मा, संजू कुमार, मुकेश कुमार, वसीम, संदीप कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

भाजपा ने सदर ब्लॉक प्रमुख के लिए पूर्व प्रमुख की पत्नी को बनाया प्रत्याशी, शाहपुर ब्लॉक अरविंद त्यागी सहित अन्य की भी लिस्ट जारी

 मुजफ्फरनगर। ब्लाक प्रमुख चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए समर्थित प्रत्याशियों की सूची प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी की कर दी गयी हैं। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा जारी की गई सूची में तमाम नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं।


जिले की राजनीति में हलचल, ब्लाक प्रमुखी के लिए सपा छोड भाजपा में शामिल होंगे


 मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के वर्तमान में ब्लाक प्रमुख रहे सपा नेता अजित उर्फ बबलू के सपा पार्टी छोड़कर अब भाजपा का थामने की खबर है। सूत्रों के अनुसार वह भाजपा के बुढ़ाना ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी होंगे। बताया गया है कि अजित उर्फ बबलू, आज देर शाम तक भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।

पंकज मलिक के कांग्रेस छोडने की खबर से सनसनी

 


मुजफ्फरनगर । पूर्व विधायक और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक के कांग्रेस छोडने की अफवाहों से आज सियासी गलियारों में सनसनी फैल गई। इसके बाद पंकज को अपना एक फोटो जारी करने के साथ संदेश जारी करना पडा। इसमें उन्होंने कहा कि साथियों शायद मेरे संदर्भ में किसी को ग़लतफ़हमी हो गयी है,सोशल मीडिया में मेरे पार्टी छोड़ने की बात कही जा रही है वो ग़लत है ,मैं कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता हूँ ,अभी भी ग़ाज़ियाबाद में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू जी के साथ उपस्थित हूँ।

सदर दस्तावेज लेखक संघ का चुनाव संपन्न


 मुज़फ्फरनगर।जिला मुजफ्फरनगर की तहसील सदर इकाई के दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के चुनाव में संपन्न हुए जिनमें अध्यक्ष पद पर विनोद गुप्ता  सचिव पद पर किशोरी लाल गंगा निया कोषाध्यक्ष पद पर बृजमोहन वर्मा निर्वाचित हुए।

शहर के इन इलाकों में गुरुवार को बिजली आपूर्ति होगी बाधित

 मुजफ्फरनगर। आठ जुलाई गुरुवार को 132 केवीए सब स्टेशन भोपा रोड पर पचैंडा रोड गांधी कालोनी के केबल बाक्स एवं पेड की कटिंग का कार्य किया जाएगा जिसके कारण गांधी कालोनी ,पचेंडा रोड एवं जिला अस्पताल की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। अतः सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि कल 08 जुलाई को सुबह 6.00 बजे से 9.00बजे तक क्षेत्र गांधी कॉलोनी, सुभाषनगर, द्वारकापुरी, नई मंडी, आदर्श कॉलोनी, अंकित विहार, बचन सिंह कॉलोनी, गंगा विहार और लालबाग की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।.

दिल्ली के पॉश इलाके में पूर्व मंत्री की पत्नी की सनसनीखेज हत्या


नई दिल्‍ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत पीआर. कुमारमंगलम की पत्‍नी किट्टी कुमारमंगलम की उनके घर में ही हत्‍या कर दी गई है. दक्षिण-पश्चिम दिल्‍ली में किट्टी कुमारमंगलम  वसंत विहार के पॉश इलाके में रहती थीं. इस हत्‍याकांड में एक संदिग्‍ध को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो अन्‍य की तलाश जारी है. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

एक और डबल मर्डर

दिल्‍ली में ही एक और सनसनीखेज में साउथ वेस्ट दिल्ली के पालम इलाके में दोहरे हत्याकांड से पुलिस भी सकते में है. एयरफोर्स में अकाउंटेंट के 27 साल के बेटे और उनकी 52 साल की पत्‍नी की हत्या कर दी गई. हत्या डम्बल से हमला करके की गई. हत्‍या के शिकार हुए शख्‍स के पिता कृष्ण स्वरूप सुधीर एयरफोर्स में एकाउंटेंट हैं. वे पालम एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात हैं. मरने वाले युवक की पहचान गौरव के तौर पर की गई है. गौरव हैदराबाद में डेल कंप्यूटर में नौकरी करते थे, लेकिन वह फिलहाल पिछले एक साल से बेरोजगार थे. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को हत्या की इस वारदात की जानकारी उनके पिता ने दी. हालांकि अभी हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है. मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है.

नहीं रहे दिलीप कुमार


मुंबई। लीजेंड फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया है. काफी समय से सांस लेने में दिक्कत की वजह से वह अस्पताल में बार-बार एडमिट हो रहे थे. 30 जून को दिलीप कुमार को हिंदुजा अस्तपाल के आईसीयू में एडमिट किा था. उनकी पत्नी सायरा बानो लगातार फैंस के साथ दिलीप कुमार का हेल्थ अपडेट शेयर करती जा रही थीं. बीते दिन ही उन्होंने कहा था कि अब दिलीप कुमार की हालत में सुधार है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.

सायरा ने कहा था, ‘दिलीप कुमार साहब की हालत अब ठीक है. वह फिलाहल आईसीयू में हैं, हम उन्हें घर लेकर जाना चाहते हैं, लेकिन डॉक्टर्स के अप्रूवल का इंतजार कर रहे हैं. उनके फैंस की प्रार्थनाओं की जरूरत है. वह जल्द वापस आएंगे.’लेकिन इस बार सायरा बानो की यह उम्मीद पूरी नहीं हो सकी और 55 साल पुराना बंधन टूट गया. दिलीप कुमार के डॉक्टर जलील पारकर ने निधन की खबर को कन्फर्म किया है। दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार आज मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में किया जाएगा. 

 98 वर्षीय दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान था और उनका जन्म अविभाजित भारत के पेशावर में 11 दिसंबर 1922 को हुआ था। उन्होंने साल 1944 में फिल्म 'ज्वार भाटा' से बॉलिवुड डेब्यू किया था। इसके बाद दिलीप कुमार बॉलिवुड के पहले सुपरस्टार बने और उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं. 

दिलीप कुमार को बॉलिवुड का 'ट्रेजिडी किंग' का नाम दिया गया था. उन्होंने अपने करियर में शहीद, मेला, अंदाज, जोगन, बाबुल, दाग, आन, देवदास, आजाद, नया दौर, मधुमती, पैगाम, कोहिनूर, मुगल-ए-आजम, गंगा जमुना, राम और श्याम, आदमी, गोपी, क्रांति, शक्ति, विधाता, कर्मा और सौदागर जैसी एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी थीं.

आज का पंचांग एवँ राशिफल 07 जुलाई 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 07 जुलाई 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - ज्येष्ठ)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - त्रयोदशी 08 जुलाई रात्रि 03:20 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*

⛅ *नक्षत्र - रोहिणी शाम 06:19 तक तत्पश्चात मॄगशिरा*

⛅ *योग - गण्ड शाम 03:36 तक तत्पश्चात वृद्धि*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:44 से दोपहर 02:24 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:03* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:23* 

सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में जिलेवार अंतर संभव है)

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत*

 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाना मना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞अगर कारोबार में मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती और लगता है कि किसी ने कारोबार में कुछ टोना टोटका कर दिया या बांध दिया है या अगर आप कारोबार में सफलता की प्राप्ति चाहते हैं तो बुधवार के दिन गणेश जी के लिए लड्डू लाएं और जो घर में व्यापार का मुख्य कर्ता धर्ता हैं, वे सभी लड्डू उनके ऊपर से उतारकर रख दें. अगले दिन परिवार में से कोई एक व्यक्ति सूर्योदय से पहले उन सभी लड्डुओं को गाय को खिला दें, ध्यान रखें कि गाय सफेद होनी चाहिए.

सफलता अवश्य मिलेगी

🌷 *प्रणव’ (ॐ) की महिमा (चतुर्दशी आर्द्रा नक्षत्र योग : 08 जुलाई 2021 रात्रि 08:59 से 09 जुलाई प्रातः 05:17 तक)*

🙏🏻 *सूतजी ने ऋषियों से कहा : “महर्षियों ! ‘प्र’ नाम है प्रकृति से उत्पन्न संसाररूपी महासागर का | प्रणव इससे पार करने के लिए (नव) नाव है | इसलिए इस ॐकार को ‘प्रणव’ की संज्ञा देते हैं | ॐकार अपना जप करनेवाले साधकों से कहता है – ‘प्र –प्रपंच, न – नहीं है, व: - तुम लोगों के लिए |’ अत: इस भाव को लेकर भी ज्ञानी पुरुष ‘ॐ’ को ‘प्रणव’ नाम से जानते हैं | इसका दूसरा भाव है : ‘प्र – प्रकर्षेण, न – नयेत, व: -युष्मान मोक्षम इति वा प्रणव: | अर्थात यह तुम सब उपासकों को बलपूर्वक मोक्ष तक पहुँचा देगा|’ इस अभिप्राय से भी ऋषि-मुनि इसे ‘प्रणव’ कहते हैं | अपना जप करनेवाले योगियों के तथा अपने मंत्र की पूजा करनेवाले उपासको के समस्त कर्मो का नाश करके यह उन्हें दिव्य नूतन ज्ञान देता है, इसलिए भी इसका नाम प्रणव – प्र (कर्मक्षयपूर्वक) नव (नूतन ज्ञान देनेवाला) है |*

🙏🏻 *इस मायारहित महेश्वर को ही नव अर्थात नूतन कहते हैं | वे परमात्मा प्रधान रूप से नव अर्थात शुद्धस्वरुप है, इसलिए ‘प्रणव’ कहलाते हैं | प्रणव साधक को नव अर्थात नवीन (शिवस्वरूप) कर देता है, इसलिए भी विद्वान पुरुष इसे प्रणव के नाम से जानते हैं अथवा प्र – प्रमुख रूप से नव – दिव्य परमात्म – ज्ञान प्रकट करता है, इसलिए यह प्रणव है |*

🙏🏻 *यध्यपि जीवन्मुक्त के लिए किसी साधन की आवश्यकता नहीं है क्योंकि वह सिद्धरुप है, तथापि दूसरों की दृष्टि में जब तक उसका शरीर रहता है, टीवी तक उसके द्वारा प्रणव – जप की सहज साधना स्वत: होती रहती है | वह अपनी देह का विलय होने तक सूक्ष्म प्रणव मंत्र का जप और उसके अर्थभूत परमात्म-तत्त्व का अनुसंधान करता रहता है | जो अर्थ का अनुसंधान न करके केवल मंत्र का जप करता है, उसे निश्चय ही योग की प्राप्ति होती है | जिसने इस मंत्र का ३६ करोड़ जप कर लिया हो, उसे अवश्य ही योग प्राप्त हो जाता है | ‘अ’ शिव है, ‘उ’ शक्ति है और ‘मकार’ इन दोनों की एकता यह त्रितत्त्वरूप है, ऐसा समझकर ‘ह्रस्व प्रणव’ का जप करना चाहिए | जो अपने समस्त पापों का क्षय करना चाहते हैं, उनके लिए इस ह्रस्व प्रणव का जप अत्यंत आवश्यक है |*

🙏🏻 *वेद के आदि में और दोनों संध्याओं की उपासना के समय भी ॐकार का उच्चारण करना चाहिए | भगवान शिव ने भगवान ब्रम्हाजी और भगवान विष्णु से कहा : “मैंने पूर्वकाल में अपने स्वरूपभूत मंत्र का उपदेश किया है, जो ॐकार के रूप में प्रसिद्ध है | वह महामंगलकारी मंत्र है | सबसे पहले मेरे मुख से ॐकार ( ॐ ) प्रकट हुआ, जो मेरे स्वरूप का बोध करानेवाला है | ॐकार वाचक है और मैं वाच्य हूँ | यह मंत्र मेरा स्वरुप ही है | प्रतिदिन ॐकार का निरंतर स्मरण करने से मेरा ही सदा स्मरण होता है |*

🙏🏻 *मुनीश्वरो ! प्रतिदिन दस हजार प्रणवमंत्र का जप करें अथवा दोनों संध्याओं के समय एक-एक हजार प्रणव का जप किया करें | यह क्रम भी शिवप्रद की प्राप्ति करानेवाला है |*

🙏🏻 *‘ॐ’ इस मंत्र का प्रतिदिन मात्र एक हजार जप करने पर सम्पूर्ण मनोरथों की सिद्धि होती है |*

🙏🏻 *प्रणव के ‘अ’ , ‘उ’ और ‘म’ इन तीनों अक्षरों से जीव और ब्रम्ह की एकता का प्रतिपादन होता है – इस बात को जानकर प्रणव ( ॐ ) का जप करना चाहिए | जपकाल में यह भावना करनी चाहिए कि ‘हम तीनों लोकों की सृष्टि करनेवाले ब्रम्हा, पालन करनेवाले विष्णु तथा संहार करनेवाले रुद्र जो स्वयंप्रकाश चिन्मय हैं, उनकी उपसना करते हैं | यह ब्रम्हस्वरूप ॐकार हमारी कर्मन्द्रियों और ज्ञानेन्द्रियों की वृत्तियों को, मन की वृत्तियों को तथा बुद्धि की वृत्तियों को सदा भोग और मोक्ष प्रदान करनेवाले धर्म एवं ज्ञान की ओर प्रेरित करें | प्रणव के इस अर्थ का बुद्धि के द्वारा चिंतन करता हुआ जो इसका जप करता है, वह निश्चय ही ब्रम्ह को प्राप्त कर लेता है | अथवा अर्थानुसंधान के बिना भी प्रणव का नित्य जप करना चाहिए |* 🙏🏻 *(‘शिव पुराण’ अंतर्गत विद्धेश्वर संहिता से संकलित)*

👉🏻 *भिन्न-भिन्न काल में ‘ॐ’ की महिमा*

➡ *आर्दा नक्षत्र से युक्त चतुर्दशी के योग में (दिनांक 08 जुलाई 2021 रात्रि 08:59 से 09 जुलाई प्रातः 05:17 तक) प्रणव का जप किया जाय तो वह अक्षय फल देनेवाला होता है |*

🙏🏻 *- 

*

📒*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷☘🌹🌺💐🌸🌻🌷🙏🏻 पंचक आरम्भ

जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm

पंचक अंत

जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm

एकादशी

 

 5 जुलाई- योगिनी एकादशी

 

 20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी

प्रदोष

जुलाई 2021: प्रदोष व्रत


07 जुलाई: प्रदोष व्रत


21 जुलाई: प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार

श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार


अमावस्या


जुलाई, 2021 में अमावस्या तीथि 09 जुलाई, सुबह 5:16 बजे - 10 जुलाई, 6:46 बजे

अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ निश्चित परिणाम लेकर आएगा। अगर आज अपनी किसी जरूरी काम की यात्रा पर जाएंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी और आपके उस उद्देश्य की पूर्ति भी अवश्य होगी। यदि आज आप अपने घर व व्यापार किसी का भी कोई कार्य करें, तो बहुत ही सावधानी से करें क्योंकि शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश में लगे हैं। आज यदि अधिकारी से आपका कोई विवाद होता है, तो उसमें किसी से बहस में ना पड़ें क्योंकि नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। सायं काल के समय आपके घर किसी प्रयोजन का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ खर्चा भी करने पड़ सकते है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज भौतिक सुख व साधनों में वृद्धि अवश्य होगी। यदि आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने घर व नौकरी में अपने मन के मुताबिक काम करने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपनी सुख सुविधाओं को बढ़ाने के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे, जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा और आप अपने व्यापार की कुछ नई योजनाएं बनाने में सफल होंगे। आज आपको कुछ ऐसा सीखने का मौका मिल सकता है, जिसके बारे में आप लंबे समय से सोच विचार कर रहे थे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज आपको अप्रिय व्यक्तियो से बचना होगा। संतान पक्ष का सुख व सहयोग भी आज आपको प्राप्त होता दिख रहा है। आज आप अपने पुराने कुछ कर्जा से भी मुक्ति पा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है, तभी सफलता मिलती दिख रही है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि लेकर आएगा। आज आप शुभ व्यय पर भी कुछ खर्चा कर सकते हैं, जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगी और आपको एक विशेष प्रकार की संतुष्टि का अनुभव होगा। यदि आपकी नौकरी में अपने सहयोगियो से अनबन चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आज आप धार्मिक कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे, इसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आज कोई वाद विवाद होता है, तो जीवन साथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष काम करने के लिए होगा। आज आपको अपने पुराने सहयोगियों से लाभ होगा। यदि आपने अपने व्यापार में बुद्धि व विवेक से कोई निर्णय लिया, तो वह आपको सफलता प्रदान करेगा। सायंकाल का समय आप किसी मांगलिक समारोह में भाग ले सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आज आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे व कुछ धन भी व्यय करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने अभी तक यदि अपनी रिया को अपने परिवार वालों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। आज आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। यदि आज आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना खरीदे क्योंकि वह आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। यदि आज आप साझेदारी में कोई व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो वह उत्तम रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करने की सोचेंगे, वह कम परिश्रम से ही पूरा होगा, जिससे आपको खुशी होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने दोस्तों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपका कोई काम बिगड़ा हुआ था, तो वह बनने की पूरी संभावना है और आज नौकरी में भी आपके सहयोगी आपके काम में हाथ बटाते नजर आएंगे। धन प्राप्ति से आज आपके धन कोष में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में विजय प्राप्त होगी। आज आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है। विदेश में रह रहे परिजनों से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आपका लंबे समय से कहीं धन फंसा हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको मन के मुताबिक कार्य करने का मौका मिलेगा, जिनमें सफलता भी अवश्य मिलेगी, लेकिन आज आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, तभी वह आपको उत्तम परिणाम दे पाएंगी। यदि आज आपको पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाएं। ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यो के साथ भाई के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने पर बातचीत करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज आपको अपने विचलित मन को एकाग्र करना होगा, तभी आप अपने अधूरे कार्य को पूरा कर सकेंगे। पूजा पाठ के कार्य में भी आज आपकी रुचि बढ़ी दिखेगी। व्यापार में आज आप कुछ नवीन योजनाएं बनाएंगे और जिन्हें लागू करेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य होगा। आज आपको भाई बहनों का सुख और सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। सायंकाल का समय आज आप किसी मित्र के घर पार्टी में जा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सभी मामलों में सतर्कता रखने वाला रहेगा। आज आपको अपने व्यापार में यदि किसी डील को फाइनल करना है, तो आपको दूसरों की बातों में नहीं आना है व अपने दिल और दिमाग दोनों से सोच कर ही फैसला लेना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी को भी यदि धन उधार देना हो, तो बहुत ही सोच विचार कर दें क्योंकि उसके वापस मिलने की उम्मीद ना के बराबर है। परिवार में आज भाई व बहन से यदि कोई विवाद था, तो वह दूर होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चे वाला रहेगा। आज आप अपनी किसी भूमि के निर्माण कार्य में लगे रहेंगे, जिसमें आपका खर्चा भी अधिक होगा। आज आपको अपने खर्चों को कंट्रोल में रखना होगा क्योंकि आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन्य व्यय करेंगे व घर की साज-सज्जा के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। सायंकाल के वक्त आज आपको किसी धार्मिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुबह से ही शुभ समाचार की लाइन लगी रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और आज आपका सारा दिन सुखद रहेगा। दोस्तों व रिश्तेदारों से भी आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज धार्मिक कार्य में अधिक रूचि रहेगी, जिसमें आप कुछ धन व्यय करेंगे। व्यापार के दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहेगा। यदि व्यापार में आप कुछ निवेश करेंगे, तो वह भी भविष्य में आपको उत्तम लाभ प्रदान करेगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों की सलाह की आवश्यकता होगी।


जिनका आज जन्मदिन है उनको शुभाशीष

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34



 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

मंगलवार, 6 जुलाई 2021

तंत्र मंत्र के जाल में फंसा चार तांत्रिकों ने किया गैंगरेप


मेरठ। तंत्र मंत्र के फंदे में फंसाकर अमरोहा के गजरौला क्षेत्र निवासी एक किशोरी के साथ मेरठ के तांत्रिकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एसएसपी की ओर से सीओ कोतवाली को जांच और मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है। आरोपी तांत्रिक फरार हैं।

बुधवार को परिवार के लोग दुष्कर्म की शिकार बेटी को लेकर एसएसपी मेरठ प्रभाकर चौधरी से मिले और बताया कि उनकी बेटी काफी समय से बीमार थी। इसी दौरान उनके भावनपुर क्षेत्र के रहने वाले तारिक नामक परिचित ने तांत्रिक अफजाल मलिक निवासी रशीदनगर-गली-3 के बारे में बताया। तारिक ने बताया कि अफजाल किशोरी को ठीक कर देगा। वह अफजाल के पास आए थे।

परिवारजनों ने आरोप लगाया कि तांत्रिक अफजाल मलिक के पास ही तारिक, असलम, कारी जुल्फिकार भी तंत्र क्रिया सीखते हैं। इन्हीं आरोपियों ने मिलकर कुछ समय पूर्व किशोरी के साथ गैंगरेप किया। आरोप लगाया कि पांच जुलाई को भी आरोपियों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया, जिसके बाद किशोरी ने सारी बात बताई। एसएसपी की ओर से सीओ कोतवाली को आरोपों की जांच और कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया  है। दूसरी ओर सभी आरोपी तांत्रिक फरार हो गए।

जिले में बुधवार को 87 स्थानों पर कोरोना टीकाकरण


मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में कल 7 जुलाई को 87 स्थानों पर कोरोना टीकाकरण किया जाएगा जिनमें से 15 स्थानों पर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से टीकाकरण होगा, 4 सत्र वर्कप्लेस पर तथा पूरे जनपद में 68 स्थानों पर नागरिक टीकाकरण स्थल पर ही अपना रजिस्ट्रेशन करा कर टीकाकरण करवा सकते हैं। मुज़फ्फरनगर में आज कुल 2 पॉजिटिव केस मिले हैं, 5 ठीक होकर डिस्चार्ज किये गए हैं। अब जनपद में कुल 43 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बताया कि  मुजफ्फरनगर जनपद के नगरीय क्षेत्र मे क्लस्टर अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत नई मंडी, पटेल नगर, लक्ष्मण विहार, जाट कॉलोनी, भरतिया कॉलोनी, अवध विहार, उत्तरी एवं दक्षिणी सिविल लाइन, आर्य पुरी, नुमाइश कैंप, शिक्षक कॉलोनी, केशव पुरी आवास विकास के पास का क्षेत्र लिया गया है जिनमें 1 जुलाई से टीकाकरण किया जा रहा है उन्होंने बताया कि कल से इन क्षेत्रों के लोगों के लिए टीकाकरण के लिए नए स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा जिससे लोग सुविधानुसार अपने घर के पास वाले क्षेत्र में अपना टीकाकरण करा सकते हैं जिनमें एफ सी एस डी पब्लिक स्कूल जाट कॉलोनी, दयानंद धर्मशाला मंडी समिति रोड, सन फ्लावर पब्लिक स्कूल भरतियां कॉलोनी,एस एफ डीएवी पब्लिक स्कूल शाकुंतलम आवास विकास, तथा होली एंजेल्स कॉन्वेंट स्कूल मालवीय चौक में टीकाकरण कैंप लगाए जाएंगे। जहां पर 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग अपना आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि लाकर अपना सीधा रजिस्ट्रेशन कराकर कोरोना का टीकाकरण करा सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नगरीय क्लस्टरों इन्हीं स्थानों पर रहने वाले लोग अपना टीकाकरण कराने आए इन टीकाकरण केंद्रों में प्रथम एवं द्वितीय दोनों डोज नागरिक लगवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा ऐसे नागरिक जो इन क्षेत्रों में निवास नहीं करते हैं अपना कोरोना का टीकाकरण ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से स्लॉट बुक करा कर करा सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में मोरना, चरथावल और शाहपुर ब्लॉक में भी क्लस्टर अभियान चलाया जा रहा है जिन गांवो में क्लस्टर अभियान चलाया जा रहा है वहां पर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग कोरोना टीकाकरण की प्रथम व द्वितीय डोज लगवा सकते हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नागरिक टीकाकरण से संबंधित किसी भी जानकारी , समस्या या शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर 0131- 2440966 पर संपर्क कर सकते हैं। 

मेरठ रेंज में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले

 


मेरठ । आईजी रेंज द्वारा पुलिस विभाग में बंपर तबादले किए गए हैं। 

आपको बता देगी रेंज में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कई वर्षों से 1 जगह जमे पुलिसकर्मियों के आईजी रेंज प्रवीण कुमार द्वारा तबादले किए गए हैं। 

बताया जा रहा है कि आई जी रेंज प्रवीण कुमार द्वारा लगभग 900 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। जिनमें सब इंस्पेक्टर हेड कांस्टेबल और कॉन्स्टेबल के नाम तबादला सूची में शामिल है। इन सभी के तबादले संबंधित जिलों में समय अवधि पूरा करने के पश्चात किए गए हैं।

खंभे पर काम करते समय लाइन मैन बुरी तरह झुलसा


मुजफ्फरनगर। बुढाना इलाके में कुरथल बिजलीघर पर तैनात लाइनमैन राजकुमार खंभे पर काम करते समय करंट की चपेट में आने के कारण झुलस गया। 

बताया गया है कि महलजना गांव में ट्रांसफार्मर बिजली अर्थ ठीक कर रहे राजकुमार को बिजली करंट लग गया। तारों से चिंगारियां उठने से वह बुरी तरह झुलस गया। बाद में बिजली बंद कर उसे खंभे से उतारा गया। उसे मेरठ अस्पताल ले जाया गया वहां उसकी हालात नाजुक बनी हुई है।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने एमडीए का किया औचक निरीक्षण


मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रधानमंत्री योजना के आवास आवास तुरंत आबंटित करने व जनपद के विकास कार्यों को गति प्रदान करने के निर्देश दिए। 

नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि 2022 तक सबका अपना घर हो। इसी कड़ी में उन्होंने कल (05 जुलाई) मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण में पहुँचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन व निर्माणाधीन योजनाओं की वर्तमान स्थिती की जानकारी ली।

मंत्री कपिल देव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार द्वारा सभी जनपदों में विकास कार्यों की गति तीव्रता के साथ आगे बढ़ी है। इस अवसर पर उन्होंने सचिव एम.डी.ए. महेंद्र सिंह को जनपद में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता, महायोजना 2030, नक्शों की स्वीकृति में तीव्रता, शहर व शुकतीर्थ के श्मशान घाटों के सौंदर्यकरण व मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के कार्यालय में 500 सीटिंग वाले एक मीटिंग हॉल की स्थापना के लिए निर्देशित किया।

सचिव महेंद्र प्रसाद ने जनपद में चल रही विकास योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना व आगामी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

विरोधी खेमे के बायकाट के बीच पालिका का दो अरब का बजट पास


मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की बोर्ड बजट बैठक में चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल की अध्यक्षता में मुजफ्फरनगर के विकास कार्यों आदि खर्च हेतु प्रस्ताव 404 विशेष बजट लगभग दो अरब रुपया का बजट सर्वसम्मति से पास हो गया। विरोधी खेमे के सदस्यों ने बैठक का बायकाट किया। 

आज कुल 69 प्रस्ताव एजेंडे में शामिल किए गए थे एवं प्रस्ताव संख्या 403 और 405 से लेकर 471 तक प्रस्ताव सामान्य श्रेणी के रहे। जिलाधिकारी की ओर से बोर्ड बैठक में बोर्ड की कार्यवाही पर नजर रखने हेतु एक मजिस्ट्रेट भी गए जिन्होंने सभासदों की उपस्थिति भी चेक की एवं हाजिरी लगाई। बैठक में कुल 31 सभासद मौजूद रहे। बिना किसी हंगामे के विशेष बजट सर्वसम्मति से पास हो गया। कहा यह भी जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के जो सभासद बोर्ड बैठक से गायब रहे हैं उनकी जांच पार्टी स्तर पर की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जबकि भारतीय जनता पार्टी के कुछ सभासद बिना किसी पूर्व सूचना के बोर्ड बैठक से नदारद रहे। भाजपा सभासद दल के नेता प्रेमी छाबड़ा  एवं उप नेता विपुल भटनागर का बयान भारतीय जनता पार्टी के सभी सभासद नगर विकास में पार्टी की चेयरमैन अंजू अग्रवाल के साथ हैं। आज भाजपा सभासद दल के नेता  प्रेमी छाबड़ा एवं उप नेता विपुल भटनागर ने एक बैठक की बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी सभासद दल के नेता प्रेमी छाबड़ा ने कहा कि बोर्ड मीटिंग में पार्टी के सभी सभासद नगर विकास के लिए बनाए गए एजेंडे के साथ हैं। जैसे कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं की भाजपा सभासद बोर्ड मीटिंग का बहिष्कार करेंगे वह सरासर गलत है। भारतीय जनता पार्टी का सदैव कहना रहा है विकास किया है विकास करेंगे दो या तीन लोग जो बोर्ड मीटिंग का विरोध कर रहे हैं वह उनका निजी विरोध है। पार्टी का उससे कोई मतलब नहीं है। इस मीटिंग में  प्रेमी छाबड़ा व विपुल भटनागर, प्रियांशु जैन, संजय सक्सेना पति सभासद पति सभासद लक्ष्मण, नवनीत कुछल, विकास गुप्ता, भीष्म   सिंह  पवन चौधरी, विवेक चुग, मोहित मलिक इंजीनियर राजू त्यागी  सुषमा पुंडीर आदि सभी साथ हैं परंतु फिर भी भाजपा के कुछ सभासद नदारद रहे एवं मुजफ्फरनगर से बाहर रहे  । कई प्रकार के आरोप भी लगाए गए। कुल मिलाकर नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की बजट बैठक में विरोधी खेमे के गैर मौजूद रहने के साथ मुजफ्फरनगर के विकास कार्यों हेतु विशेष बजट लगभग दो अरब रुपये का सर्वसम्मति से पास हो गया। बोर्ड की बैठक की कार्यवाही का संचालन स्टेनो अध्यक्ष  गोपाल त्यागी ने बहुत ही अच्छे अंदाज में किया कुल मिलाकर बोर्ड बैठक शांतिपूर्वक संपन्न हो गई एवं बजट भी पास हो गया।

नगर पालिका में बोर्ड मीटिंग से पहले चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने विपुल भटनागर को आईआईएम अध्यक्ष और पूनम शर्मा सभासद को उप्र सभासद एसोसिएशन का महामंत्री बनने पर सम्मानित किया।

यूपी में दुकानदारों को मिलेगी बड़ी राहत, जानिए किसमें मिलने वाली है छूट


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना से प्रभावित छोटे, मझोले दुकानदारों और वाणिज्यिक संस्थानो को सरकार अप्रैल से जून तक के बिल में फिक्सड चार्ज में छूट देने पर विचार कर रही है। सरकारी सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी वार्ता ने खबर दी है कि मई से जून तक के बिल में फिक्स्ड चार्ज एवं डिमांड में रिबेट देने के एक प्रस्ताव पर केन्द्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय ने प्रमुख सचिव ऊर्जा और एनटीपीसी के सीएमडी रिपोर्ट मांगी है।

पावर कापोर्रेशन एक दो दिन में इस सिलसिले में अपनी रिपोर्ट भेजेगा जिसके बाद केंद्र सरकार से रिबेट की राशि मिलने पर फैसला हो सकता है। उपभोक्ता परिषद ने अपनी अध्ययन रिपोर्ट में कहा है कि इस बार ऊर्जा मंत्रालय से 200 करोड़ रूपये मिलने की उम्मीद है। इसके पहले पहली कोरोना लहर में 343 करोड़ रूपये रिबेट के रूप में प्राप्त हुये थे।  विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष और राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा नेे पिछली एक जुलाई को प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा से मिलकर ऐसे उपभोक्ताओ को रिबेट दिलाने के लिए एक प्रस्ताव सौंपा था जिसको शर्मा ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को निर्णय लेने के लिए भेजा था। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह के रिबेट देने के लिए अप्रैल मई जून 2०2० और वर्ष 2०21 के अप्रैल मई जून का पूरा बिजली उपभोग का डाटा माँगा है। एक दो दिन में पावर कापोर्रेशन पूरा डाटा केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय को भेज देगा और फिर जल्द ही रिबेट के बारे में केन्द्र सरकार निर्णय लेगा।


समाजवादी व्यापार सभा के नगर अध्यक्ष बने ऋषभ वर्मा


खतौली। विधानसभा मीडिया प्रभारी अभिषेक गोयल ने बताया कि आज  को समाजवादी पार्टी की एक विशाल बैठक मो. तगान होली चौक स्थित सुनारों की धर्मशाला में  आहूत हुई।

इसमें सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, जिला उपाध्यक्ष विनय पाल प्रमुख, जिला अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ सतीश गुर्जर, चेयरमैन काज़ी नबील, जिला सचिव हाजी इकबाल, इरशाद गुर्जर ने फीता काट कर समाजवादी वोटर कैंप का उद्घाटन किया। समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा, जिला महासचिव निधिष राज गर्ग, जिला पंचायत सदस्य इमरान ने ऋषभ वर्मा को समाजवादी व्यापार सभा का नगर अध्यक्ष खतौली मनोनित करते हुए लेटर दिया।  बैठक की अध्यक्षता श्यामलाल बच्ची सैनी व संचालन विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा और पंकज सैनी ने किया मुख्य अतिथि राजीव वर्मा रहे। कार्यक्रम का आयोजक राजकुमार वर्मा के सौजन्य व अभिषेक गोयल की देखरेख में हुआ।

विनायपाल प्रमुख, नगर अध्यक्ष इरशाद जाट ने सतीश गुर्जर , राजीव शर्मा (पत्रकार), डाक्टर  मोइन, समीर सिद्दीकी, अफशांन सिद्दीकी, उसामा खान, समीर हिदायत को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। वरिष्ठ सपा नेता हाजी यूसुफ , काज़ी फसीह अख्तर और नगर उपाध्यक्ष नईम मलिक ने युवाओं से समाजवादी वोटर अभियान में जुड़ने और सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्यरूप से शाहिद कुरेशी पूर्व नगर अध्यक्ष, साजिद सुनार, देवेंद्र कुमार, अरशद मुल्तानी, बृजेश , सौरभ वर्मा, शाजेब एडवोकेट, सुनील सैनी, हाजी वसीम, शादाब कुरेशी, राजेश वर्मा, नादिर, आबिद कस्सार, आकाश पंजाबी , अर्पित गुप्ता अनस , सादिक , अंसार आदि उपस्थित रहे।

सरकार ने एक बार फिर नए सिरे से पाबंदियां लागू करने की चेतावनी दी


नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण और पाबंदियां कम होने के बाद बन रहे नए हालात पर सरकार ने एक बार फिर नए सिरे से पाबंदियां लागू करने की चेतावनी दी है।

पर्यटन स्थलों मनाली, शिमला जैसे हिल स्टेशनों से ऐसी भी तस्वीरें आई हैं, जिनमें लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे जरूरी नियमों का पालन करते नहीं दिख रहे हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने कहा है कि यदि लोग नियमों का सही से पालन नहीं करते हैं तो एक बार फिर पाबंदियों में दी गई ढील वापस ली जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अब तक कोरोना की दूसरी लहर से निपटने में मिली बढ़त को कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने वाले लोग खत्म कर सकते हैं। लव अग्रवाल ने कहा कि लोग हिल स्टेशनों का रुख करने लगे हैं। कोरोना प्रोटोकॉल का भी ऐसे लोग पालन नहीं कर रहे हैं। यदि ऐसा होता है तो फिर हम अब तक दी गई ढील को वापस भी ले सकते हैं।

बडा भाजपा नेता रालोद में शामिल


नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की उपस्थिति में पूर्व एमएलसी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा और राष्ट्रीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामाशीष राय राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए।

स्वास्थ्य विभाग को आई0 ए0 एच0 वी0 ने दी सी पैप मशीन


मुजफ्फरनगर।  यूनाइटेड किंगडम की संस्था आईएएचवी ( इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर   हयूमैन वैल्यू) ने स्थानीय आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यकर्ताओं  व समाजसेवा युवाओ जतिन सिधी  व राजन डाबर के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को बाई पैप मशीन उपलब्ध कराई है  ।दोनों कार्यकर्ताओं ने यह बाई पैप मशीन आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 महावीर सिंह फौजदार  को उनके आफिस मे भेट की । इस दोरान एसीएमओ डा0डॉ एसके अग्रवाल उपस्थित रहे।  

यह जानकारी देते हुए आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े स्थानीय युवा जतिन सिंधी व राजन डाबर ने बताया कि  इस  संगठन ने काफी सामान उपलब्ध कराया है ओर आर्ट ऑफ लिविंग के लोग इसके वितरण मे सहयोग कर रहे है। करोना कॉल में आई ए एच वी बेहतर समाज सेवा कर रही है और यह यूनाइटेड किंगडम से चिकित्सा सेवा के लिए सामान दे रही है। संस्था आईएएचवी  अपना भरपूर सहयोग करोना काल मे देश को दे रही है इससे पहले भी इस संस्था ने ही मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग को 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए थे ।जिनको आर्ट आफ लिविग के माध्यम से जिले को भिजवायें गये था।आज उसी कड़ी में आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यकर्ताओं ने एक बाई पैक मशीन स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई  । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर सिंह फौजदार ने युवा जतिन सिंधी और राजन डाबर  आर्ट ऑफ लिविंग संगठन, की तारीफ की , इस दौरान एसीएमओ डॉ एसके अग्रवाल अग्रवाल व स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।।

कांवड यात्रा हरिद्वार में नो एंट्री, योगी ने जारी की गाईड लाइन

 


देहरादून। एक ओर जहां यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना प्रोटोकाल के तहत कावड यात्रा संपन्न कराने की बात कही है और इसके लिए गाइड लाइन भी जारी की है, वहीं कोविड-19 संक्रमण के चलते उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने प्रदेश के पड़ोसी राज्यों से आने वाले कांवड़ियों से अनुरोध किया है कि वह कांवड़ लेककर उत्तराखंड के किसी भी शहर में प्रवेश न करें। कहा कि हरिद्वार में कांवड़ियों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। कुमार ने कहा कि सावन महीने में यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर सील कर दिया जाएगा। मंगलवार को पुलिस विभागों की अंतर-राजकीय बैठक के बाद, डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि हरिद्वार कुंभ से सबक लेते हुए उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है।

उन्होंने चेताया कि प्रतिबंध के बाद भी कांवड़ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं पर महामारी एक्ट में केस दर्ज किया जाएगा। कहा कि ऐसे श्रद्धालुओं से पुलिस द्वारा सख्ती से निपटा जाएगा। विदित है कि कुंभ मेले के दौरान रियायत दिए जाने की वजह से सरकार को किरकिरी का सामना करना पड़ा है। इसलिए सरकार ने ऐहतियातन कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है।  डीजीपी ने सभी शिवभक्तों से अपील है कि वह अपने आसपास के शिवालयों में ही जल चढ़ाएं। कोरोना संक्रमण से खदु को बचाएं और दूसरों की सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखें। बैठक में पंजाब, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। 

बाद में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने इस मामले को लेकर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री से भी बात की। सावन के महीने में बड़ी तादाद में शिवभक्त उत्तराखंड में गोमुख, देवप्रयाग, ऋषिकेश, हरिद्वार आकर गंगाजल ले जाते हैं। शिवरात्रि के दिन इस गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है।


इंटर कॉलेज के भवन में चल रही तमंचा फैक्ट्री पकडी, चार दबोचे


मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस ने चार शातिरों को दबोचकर दूूधाहेडी गांव के पास  एक इंटर कॉलेज की खाली पडे पुराने भवन में चलाई जा रही तमंचा फैक्ट्री पकडी है।

यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मंसूरपुर थानाप्रभारी के पी सिंह व उप निरीक्षक मशकूर अली व उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर दूधाहेड़ी जाने वाले रास्ते पर रजवाहा के पास महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज की खाली पड़ी पुरानी बिल्डिंग में तमंचा बनाने की फैक्ट्री में तमंचे बनाते हुए चार व्यक्तियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त अवैध हथियार बनाकर बेचते थे। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में तमंचे बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में  इकराम पुत्र साजिद निवासी दूधाहेड़ी थाना मंसूरपुर वह नीरज पुत्र रामपाल निवासी जौहरा थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर व भीकम सिंह पुत्र राजाराम निवासी कवाल थाना जानसठ व  राकेश पुत्र रमेश चंद निवासी अंबेडकर वाली गली अलमासपुर थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर बताए गए हैं। इस दौरान एक आरोपी चंद्रसेन पुत्र नाहर सिंह निवासी ग्राम शेरनगर थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।

पकडे गए अभियुक्तों से दो मस्कट 315 बोर, एक मस्कट 12 बोर, 5 तमंचे 315 बोर, 2 तमंचे 12 बोर, 4 कारतूस जिंदा 12 बोर, 3 जिंदा कारतूस 15 बोर, 10 अनबने तमंचे, जिसमे 2 अधबने तमंचे 12 बोर व 7 अधबने तमंचे 315 बोर व 1 बाड़ी तमंचा, 15 नाल 12 बोर,  7 नाल 12 बोर, शिंकजा एक, ग्राइंडर मशीन एक, ग्राइंडर मशीन ब्लैड 2, ड्रिल मशीन 1, फायरिंग पिन 10, बिट 10 छोटी व बड़ी 6, आरी लौहे की, लोहे की आरी ब्लैड 3, छेनी लोहे की 3, पेंचकस,  हथौड़ी, रेती, स्प्रिंग 28, पलास 2, केबल आदि उपकरण बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियो के खिलाफ पूर्व में भी आधा दर्जन मुकदमे दर्ज  हैं।

सुरेंद्र अग्रवाल ने वीरपाल निर्वाल को दी शुभकामनाएं

 


मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने के बाद वीरपाल निर्वाल को बधाई देने वालों का तांता लगा है। आज प्रमुख व्यापारी नेता,  भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष व समाजसेवी सुरेंद्र अग्रवाल व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं प्रदीप शर्मा और जिला मंत्री वैभव त्यागी ने उनसे मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि जमीन से जुडे वीरपाल निर्वाल जिले के विकास को आगे बढाने के लिए बेहतर काम करेंगे

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...