गुरुवार, 17 सितंबर 2020

जिले में तीन इंस्पेक्टर समेत 20 दरोगा बदले

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने 3 इंस्पेक्टरों सहित 20 सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।


आज का पंचांग तथा राशिफल 18 सितंबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 18 सितम्बर 2020*


⛅ *दिन - शुक्रवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - अधिक अश्विन*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - प्रतिपदा दोपहर 12:50 तक तत्पश्चात द्वितीया*


⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी सुबह 07:00 तक तत्पश्चात हस्त*


⛅ *योग - शुक्ल शाम 07:43 तक तत्पश्चात ब्रह्म*


 


⛅ *राहुकाल - सुबह 11:01 से दोपहर 12:33 तक*


 


⛅ *सूर्योदय - 06:27* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:36* 


(अलग अलग जिलों के लिए अलग अलग हो सकता है)


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - अधिक-षुरूषोत्तम-मल मास प्रारंभ, चन्द्र-दर्शन*


 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन की हानि करता है


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 


 


🌷 *अमिट पुण्य अर्जित करने का अवसर-पुरुषोत्तम मास* 🌷


 


 ➡️ *18 सितम्बर से 16 अक्टूबर तकपुरुषोत्तम/अधिक मास*


 


  🙏🏻 *अधिक मास में सूर्य की सक्रांति (सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश) न होने से इसे ‘मल मास’ (मलिन मास) कहा गया है। स्वामीरहित होने से यह मास देव-पितर आदि की पूजा तथा मंगल कर्मों के लिए त्याज्य माना गया। इससे लोग इसकी घोर निंदा करने लगे।*


🙏🏻 *मल मास ने भगवान को प्रार्थना की, भगवान बोले- “मल मास नहीं, अब से इसका नाम पुरुषोत्तम मास होगा। इस महीने जो जप, सत्संग, ध्यान, पुण्य आदि करेंगे, उन्हें विशेष फायदा होगा। अंतर्यामी आत्मा के लिए जो भी कर्म करेंगे, तेरे मास में वह विशेष फलदायी हो जायेगा। तब से मल मास का नाम पड़ गया ‘पुरुषोत्तम मास’।”*


💥 *विशेष लाभकारी*


🙏🏻 *अधिक मास में आँवला और तिल के उबटन से स्नान पुण्यदायी है और स्वास्थ्य प्रसन्नता में बढ़ोतरी करने वाला है अथवा तो आँवला, जौ तिल का मिश्रण बनाकर रखो और स्नान करते समय थोड़ा मिश्रण बाल्टी में डाल दिया। इससे भी स्वास्थ्य और प्रसन्नता पाने में मदद मिलती है। इस मास में आँवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करना अधिक प्रसन्नता और स्वास्थ्य देता है।*


🙏🏻 *आँवले व पीपल के पेड़ को स्पर्श करने से स्नान करने का पुण्य होता है, सात्त्विकता और प्रसन्नता की बढ़ोतरी होती है। इन्हें स्नान करने के बाद स्पर्श करने से दुगुना पुण्य होता है। पीपल और आँवला सात्विकता के धनी हैं।*


🙏🏻 *इस मास में धरती पर (बिस्तर बिछाकर) शयन व पलाश की पत्तल पर भोजन करे और ब्रह्मचर्य व्रत पाले तो पापनाशिनी ऊर्जा बढ़ती है और व्यक्तित्व में निखार आता है। इस पुरुषोत्तम मास को कई वरदान प्राप्त हैं और शुभ कर्म करने हेतु इसकी महिमा अपरम्पार है।*


❌ *अधिक मास में वर्जित* ❌


➡️ *पुरुषोत्तम मास व चतुर्मास में नीच कर्मों का त्याग करना चाहिए। वैसे तो सदा के लिए करना चाहिए लेकिन आरम्भ वाला भक्त इन्हीं महीनों में त्याग करे तो उसका नीच कर्मों के त्याग का सामर्थ्य बढ़ जायेगा। इस मास में शादी-विवाह अथवा सकाम कर्म एवं सकाम व्रत वर्जित हैं। जैसे कुएँ, बावली, तालाब और बाग़ आदि का आरम्भ तथा प्रतिष्ठा, नवविवाहिता वधू का प्रवेश, देवताओं का स्थापन (देव-प्रतिष्ठा), यज्ञोपवीत संस्कार, नामकरण, मकान बनाना, नये वस्त्र एवं अलंकार पहनना आदि। इस मास में किये गये निष्काम कर्म कई गुना विशेष फल देते हैं।*


✅ *अधिक मास में करने योग्य* ✅


➡️ *जप, कीर्तन, स्मरण, ध्यान, दान, स्नान आदि तथा पुत्रजन्म के कृत्य, पितृस्मरण के श्राद्ध आदि एवं गर्भाधान, पुंसवन जैसे संस्कार किये जा सकते हैं।*


🙏🏻 *देवी भागवत के अनुसार यदि आदि की सामर्थ्य न हो तो संतों-महापुरुषों की सेवा (उनके दैवी कार्य में सहभागी होना) सर्वोत्तम है। इससे तीर्थ, तप आदि के समान फल प्राप्त होता है। इस माह में दीपकों का दान करने से मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। दुःख-शोकों का नाश होता है। वंशदीप बढ़ता है, ऊँचा सान्निध्य मिलता है, आयु बढ़ती है। इस मास में गीता के 15वें अध्याय का अर्थसहित प्रेमपूर्वक पाठ करना चाहिए। भक्तिपूर्वक सदगुरु से अध्यात्म विद्या का श्रवण करने से ब्रह्महत्याजनित पाप नष्ट हो जाते हैं तथा दिन प्रतिदिन अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है। निष्काम भाव से यदि श्रवण किया जाय तो जीव मुक्त हो जाता है।*


🌷 *व्रत विधि* 🌷


🙏🏻 *भगवान श्रीकृष्ण इस मास की व्रत विधि एवं महिमा बताते हुए कहते हैं- “इस मास में मेरे उद्देश्य से जो स्नान (ब्राह्ममुहूर्त में उठकर भगवत्स्मरण करते हुए किया गया स्नान), दान, जप, होम, गुरु-पूजन, स्वाध्याय, पितृतर्पण, देवार्चन तथा और जो भी शुभ कर्म किये जाते हैं, वे सब अक्षय हो जाते हैं। जो प्रमाद से इस मास को खाली बिता देते हैं, उनका जीवन मनुष्यलोक में दारिद्र्य पुत्रशोक तथा पाप के कीचड़ से निंदित हो जाता है, इसमें संदेह नहीं।*


🙏🏻 *शंख की ध्वनि के साथ कपूर से आरती करें। ये न हों तो रूई की बाती से ही आरती कर लें। इससे अनंत फल की प्राप्ति होती है। चंदन, अक्षत और पुष्पों के साथ ताँबे के पात्र में पानी रखकर भक्ति से प्रातःपूजन के पहले या बाद में अर्घ्य दें।*


शंख से वास्तु दोष भी मिटाया जा सकता है। शंख को किसी भी दिन लाकर पूजा स्थान पर पवित्र करके रख लें और प्रतिदिन शुभ मुहूर्त में इसकी धूप-दीप से पूजा की जाए तो घर में वास्तु दोष का प्रभाव कम हो जाता है। शंख में गाय का दूध रखकर इसका छिड़काव घर में किया जाए तो इससे भी सकारात्मक उर्जा का संचार होता है।


भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को शंख बहुत प्रिय बताया गया है. धार्मिक मान्यता है जिस घर में शंख होता हैं वहां भगवान विष्णु उपस्थित होते हैं जहां भगवान विष्णु होते हैं वहीं मां लक्ष्मी भी आ जाती हैं. ऐसी मान्यता है जिस घर में शंख नहीं होता है वहां पर मां लक्ष्मी अपना निवास नहीं बनाती हैं.


🙏🏻 *पुरुषोत्तम मास का व्रत दारिद्र्य, पुत्रशोक और वैधव्य का नाशक है। इसके व्रत से ब्रह्महत्या आदि सब पाप नष्ट हो जाते हैं।*


🌷 *विधिवत सेवते यस्तु पुरुषोत्तममादरात्।*


*कुलं स्वकीयमुद्धृत्य मामेवैष्यत्यसंशयम्।।*


🙏🏻 *पुरुषोत्तम मास के आगमन पर जो व्यक्ति श्रद्धा-भक्ति के साथ व्रत, उपवास, पूजा आदि शुभ कर्म करता है, वह निःसंदेह अपने समस्त परिवार के साथ मेरे लोक में पहुँचकर मेरा सान्निध्य प्राप्त करलेता है।*


🙏🏻 💐🙏🏻


 


पंचक


 


 


28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक


 


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


 


पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020


 


परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020


 


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


 


प्रदोष


 


29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )


 


14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


 


अमावस्या


 


शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)


 


 


पूर्णिमा


 


 


गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


 


मेष


आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप के खर्चों में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी होगी जो आपकी चिंता का कारण बन सकती है। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा। घर में सुख रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान ठीक-ठाक रहेगा।


वृष 


आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में हल्की फुल्की झड़प के योग बनेंगे। थोड़ा ध्यान रखना जरूरी होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान बढ़िया रहेगा। आज अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखना जरूरी होगा नहीं तो इमोशनल होकर बहुत कुछ कह सकते हैं जिससे आपका प्रिय दुखी हो सकता है। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी


मिथुन 


आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए परिवार के सदस्यों की बिगड़ते सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी सेहत ठीक ठाक रहेगी। काम के सिलसिले में मेहनत करने से और सही दिशा में प्रयास करने से सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मान बढ़िया रहेगा। आपसी समझदारी रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिनमान सामान्य रहेगा।


कर्क 


आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मन में खुशी होगी। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। काम के सिलसिले में दिन काफी बढ़िया रहेगा। आपकी मेहनत सफल होगी। साथी कर्मचारियों का सपोर्ट मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन समझदारी से आगे बढ़ेगा। रिश्ते में रोमांस भी रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज किसी बात को लेकर थोड़े गंभीर होंगे।


सिंह 


आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में पैसों की आवक होगी जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया होगी लेकिन परिवार में किसी बात को लेकर तनाव का माहौल रहेगा। हल्के खर्चे होंगे लेकिन इनकम भी ठीक रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान ठीक रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ सकता है।


कन्या 


आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। आप किसी बड़े काम में आज हाथ डालने की कोशिश करेंगे। भविष्य में अच्छी सफलता के लिए अभी से प्रयास चालू करें। इनकम में बढ़ोतरी रहेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। एक दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा।


तुला 


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप के खर्चे यकायक बढ़ जाएंगे जो आप को चिंता में डाल सकते हैं। कुछ लोगों को लंबी ट्रैवलिंग पर जाना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में आज का दिन आपको बिजी रखेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में जीवन साथी आज कुछ अच्छी उपलब्धि पा सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिनमान सामान्य रहेगा। अपने प्रिय को घर वालों से इंट्रोड्यूस करा सकते हैं।


वृश्चिक 


आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी जिससे आपका मन हर्षित होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। रिश्ते में रोमांस के साथ साथ आपसी समझदारी बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन को घंटों बातचीत में बिताएंगे और दिल खोल कर बात करेंगे। काम के सिलसिले में आप को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।


धनु 


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा जिससे आपकी काम पर पकड़ मजबूत होगी। पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। घर में सुख शांति आएगी। सेहत अच्छी रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा सा तनावपूर्ण हो सकता है।


मकर 


आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। भाग्य प्रबल होगा जिससे अटके हुए भी कुछ काम पूरे हो जाएंगे। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज खुशी महसूस करेंगे।


कुंभ 


आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी और सेहत में गिरावट आ सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं। बेवजह की चिंताएं आपको परेशान करेंगी और इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा इसलिए इनसे बचने की कोशिश करें। काम के सिलसिले में दिनमान मध्यम रहेगा। आपको अपनी कार्यकुशलता पर भरोसा रखना होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान तनावपूर्ण रहेगा लेकिन प्रेम जीवन के लिये बहुत बढ़िया दिन है।


मीन 


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव में कमी आएगी। एक-दूसरे से प्यार बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा। आप अच्छी तरह से अपने काम को समझ कर उसे अंजाम तक पहुंचाएंगे। सेहत के मामले में दिनमान अच्छा रहेगा


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। 


 


आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 9, 18, 27   


 


शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


 


 


शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045


 


ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी


पंकज मलिक और कांग्रेसियों ने बेचे पकौड़े

मुजफ्फरनगर । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रिंयका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आवाह्न पर बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक पंकज मलिक मुख्य अतिथि रहे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जुनैद रऊफ के नेतृत्व में युवा बेरोजगारों ने काले झंडे, और काले रिबन बांधकर स्थानीय शामली बस स्टैंड पर बेरोजगारी दिवस के उपलक्ष्य में पकौड़े बेचकर आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना करते हुए विरोध प्रर्दशन किया। और सोई हुई सरकार को जगाने का काम किया। जैसा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन है जिसे सभी युवाओं ने बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया जिसमें शहर के सैकड़ों लोगों ने अपना विरोध प्रदर्शित किया।आज के विरोध प्रर्दशन में पूर्व प्रदेश सचिव गुफरान काजमी,कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष राहुल भारद्वाज, सेवादल शहर अध्यक्ष मुकेश चौहान, महिला नेत्री गीता काकरान, याकुब प्रधान,अजय चौधरी, अहसन जमीर, सलीम अहमद अंसारी सभासद, धीरज महेश्वरी,अनिता रानी, दिलशाद (मुन्ना)सभासद, सगीर मलिक,प्रहलाद कौशिक, फैय्याज सलमानी, बृजमोहन नौटियाल, युवा विधानसभा अध्यक्ष रजत सिंघल,यश बंसल,सबीह अनवर,रजत गुप्ता,शंशाक पाल, अपूर्व गुप्ता,शुभम त्यागी, मोहसिन,दीपक, सरफराज आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पट्टे की जमीन वापस मांगी

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को राजा महेंद्र प्रताप द्वारा दी गई जमीन उनके वंशजों ने वापस मांगी है। 


मिली जानकारी के अनुसार लीज के 90 साल पूरा होने पर राजा महेंद्र प्रताप के वंशज ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी इंतजामियां को पत्र लिखकर जमीन वापस करने को कहा है। सोमवार को विवि की अकादमिक काउंसिल की बैठक में वीसी प्रो. तारिक मंसूर की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। यह समिति अकादमी की अगली बैठक में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। 


विवि में आयोजित ईसी की मीटिंग में बताया गया कि राजा महेंद्र प्रताप के वंशज की ओर से विश्वविद्यालय को एक पत्र लिखा गया है। जिसमें कहा है कि एएमयू का तिकोनिया पार्क व सिटी स्कूल दोनों राजा महेंद्र प्रताप की जमीन पर बने हैं। विश्वविद्यालय को यह जमीन 90 साल पहले लीज पर दी गई थी, जिसकी अवधि अब समाप्त हो गई है।


उन्होंने बताया कि उनके वंशज की ओर से प्रपोजल दिया गया कि तिकोनिया पार्क की जमीन उनको वापस कर दी जाए। साथ ही उनकी जमीन पर बने यूनिवर्सिटी के सिटी स्कूल का नाम राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से करने की मांग की । एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में वाइस चांसलर के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया है।


कोरोना संक्रमित महिला की मौत

मुज़फ्फरनगर । मोरना ब्लॉक क्षेत्र में कोरोना के मरीज़ की मौत से हड़कंप मच गया। 


इस इलाके में कोरोना से पहली मौत हो गई। 45 वर्षीय महिला की मौत से परिवार में छाया मातम छा गया। 


मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या


मुजफ्फरनगर l भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा मोरना में अज्ञात लोगों ने मारी मेडिकल संचालक को गोली मार कर हत्या कर दी l इस दौरान कई राउंड चली l मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ सीओ भोपा भी पहुंचे l घायल अनुज कर्णवाल को जिला अस्पताल भेजा गया l वहां घायल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम मोरना में अनुज कर्णवाल पुत्र सुशील कर्णवाल का मेडिकल स्टोर है। रात्रि 9 बजे के करीब अनुज कर्णवाल अपने घर पर मौजूद था तथा कुछ दुकानें खुली हुई थी, तभी चार बदमाश बाइक पर पहुंचे और अनुज के घर में घुस गये। बदमाशों ने तमंचे से अनुज पर फायर कर दिया, जिससे अनुज को 2 गोलियां लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश हवा में तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि बदमाशों ने अनुज पर हमला करने से पूर्व बाजार में कई राउंड फायर किए, जिससे बाजार में दहशत फैल गई।


घटना की सूचना मिलने पर भोपा पुलिस मौके पर पहुंच गई और अनुज को गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, जहाँ रास्ते में उसकी मौत हो गई।




जिले में मिले 113 कोरोना पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर । 


 Rtpcr-- सैंपल प्राप्त-473


आज पॉजिटिव-- 113


09 Rtpcr


88 RYapid antigen test 


16 Pvt Lab


= 113


----------------------


 


आज ठीक/डिस्चार्ज -94


टोटल डिस्चार्ज- 2512


आज चरथावल थाने के कार्यवाहक एसओ भी संक्रमित मिले हैं, जबकि तितावी थानाध्यक्ष भी कोरोना पाजिटिव पाये जाने से पुलिस विभाग में हलचल मची रही। सूत्रों के अनुसार तितावी थानाध्यक्ष कपिल देव ने गुरूवार को अपनी कोविड जांच कराई। उनकी तबियत दो तीन दिनों से कुछ खराब चल रही थी। इसमें रैपिड एंटीजन टेस्ट में एसओ तितावी कपिल देव को कोरोना पाजिटिव बताया गया है। सूत्रों ने बताया कि उनके स्वैब सैम्पल की आरटीपीसीआर रिपोर्ट अभी नहीं मिली है, लेकिन रैपिड टेस्ट में पाजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। उनके पाजिटिव आने से तितावी थाने में अन्य पुलिस कर्मियों में भी हलचल मची रही। थाने के एसएसआई ने मीडिया को फोन पर बताया कि आज ही एसओ कपिल देव ने अपना कोविड टेस्ट कराया। दूसरी ओर चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह यादव के कोरोना पाजिटिव पाये जाने के बाद से थाने से लगातार संक्रमण की तस्वीर सामने आ रही है। एसओ के बाद दो सिपाही और एक चैकीदार कोरोना पाजिटिव हुए तो वहीं आज थाने के कार्यवाहक एसओ उप निरीक्षक प्रमोद गिरी को भी कोरोना संक्रमण ने घेर लिया। प्रमोद गिरी ने तबियत बिगड़ने पर अपना कोविड-19 टेस्ट कराया तो रैपिड एंटीजन रिपोर्ट में वह पाजिटिव बताये गये हैं। रिपोर्ट आने के साथ ही उप निरीक्षक प्रमोद गिरी ने थाने का चार्ज छोड़ दिया और अपने कमरे पर ही होम आइसोलेट हो गये हैं। चरथावल थाने का कार्यवाहक चार्ज अब उप निरीक्षक योगेन्द्र चौधरी संभाल रहे हैं।


आज सीएमओ दफ्तर में ही दो कर्मचारी कोरोना पाजिटिव पाए जाने की सूचना है। कोरोना का मामला जनपद में जितना भयावह रूप लेकर सामने आ रहा है, उतनी ही लापरवाही हर स्तर पर सामने आ रही है। कोरोना मरीज मिलने के बाद हड़कम्प की स्थिति तो मिलती है, लेकिन पूर्व में जिस प्रकार कोरोना मरीज मिलने पर उसको लेकर स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन और सामाजिक स्तर पर लोग सावधानी बरतते थे, वह कहीं नजर नहीं आती है। सीएमओ कार्यालय में आज दो कर्मचारी कोरोना पाजिटिव पाये गये। इसको लेकर कार्यालय में हड़कम्प मचा नजर आया। इन दोनों कर्मचारियों को सीएमओ कार्यालय से ही कोरोना के उपचार के लिए निर्धारित फार्मूले के अन्तर्गत दवाईयों की एक पूरी किट उपलब्ध कराते हुए घर में आइसोलेट रहने की हिदायत के साथ अकेले ही घर जाने के लिए सीएमओ दफ्तर से रवाना कर दिया गया। रैपिड एंटीजन टेस्ट में दो कर्मचारी पोजिटिव पाये गये है। इन दोनों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट बाद में स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध होगी, लेकिन रेपिड टेस्ट में ये दोनों कर्मचारी पाजिटिव आये तो कार्यालय में हड़कम्प की स्थिति बन गयी।


अस्थाई जेल कवाल से फिर 27 बंदी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। एक्सिस बैंक की कोर्ट रोड शाखा से एक कर्मचारी संक्रमित मिला, जबकि गांधी कॉलोनी से आज फिर पांच कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गांव पचैंडा कला से भी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसी प्रकार साउथ सिविल लाइन से एक, साकेत कालोनी से एक, लक्ष्मण विहार से एक, पंचशील कॉलोनी से एक, कम्बलवाला बाग से दो, सदरबाजार से एक, भोपा रोड से एक, नार्थ सिविल लाइन से एक, एटूजेड कॉलोनी से एक, द्वारिकापुरी से एक, कायस्थवाडा से एक, नवाब कॉलोनी से एक, एनईपीसी काम्पैलेक्स से एक, कच्ची सड़क से दो, रेशू विहार से एक, प्रेमपुरी से तीन, शिवपुरी से एक, अंसारी रोड से एक, जनकपुरी से एक, साकेत कॉलोनी से दो, शिक्षक कॉलोनी से एक, नार्थ सिविल लाइन से दो, अग्रसैन विहार से दो, रामपुरी से छह, नई मंडी से दो, अवध विहार से एक, कल्याणपुरी से एक, इंदिरा कॉलोनी से एक, सिविल लाइन से एक, खांजापुर बुढाना मोड से एक, अम्बा विहार से एक, फ्रैंडस कॉलोनी से एक, सर्राफा बाजार से एक, लुहारी खुर्द से एक, पलडी से एक, शाहपुर से एक, काकड़ा से एक, बुढीना कला से एक, तितावी से एक, सीएचसी खतौली से एक, शिवपुरी से तीन, मौहल्ला देवीदास से एक, जुम्मा पीठ से एक, सीएचसी जानसठ से एक, जंधेडी से एक, पीएचसी मोरना से एक, भोपा से एक, कस्बा मोरना से एक, चांदपुर से एक, अलमासपुर से एक, मुस्तफाबाद पचैंडा रोड से एक, सुरेन्द्र नगर से एक, नरा से एक, पीएचसी छपार से एक व बरला से एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।व केस- 1175



डीएम ने किया कारीगरों का सम्मान

मुजफ्फरनगर । विश्वकर्मा जयंती तथा प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर उ0प्र0 के परम्परागत कारीगरों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत विभिन्न ट्रेड जैसे- हलवाई, कुम्हार, लुहार, राजमिस्त्री, टोकरी बुनकर व अन्य को टूल किट वितरण का आयोजन प्रदेश के सभी जिलों में एनआईसी सभागार में किया गया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लखनऊ में विभिन्न टेªड के प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूल किट व मुद्रा योजना के अन्तर्गत ऋण वितरित किया । जनपद में जिलाधिकारी द्वारा 05 करीगरों को जिसमें श्री सुमित कुमार को बढ़ई, श्री दीपक कुमार को हलवाई, श्रीमती रोमा विक्टोरिया को हलवाई, मौ0 असलम को लुहार व श्री राजेन्द्र को कुम्हार का टूल किट वितरण कर सम्मानित किया गया । विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से जुडे हुए कारीगरों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने हेतु जनपद के 04 लाभार्थियों जिनमें मौ0 शाहिद खान को रू0 40,000/- दर्जी ट्रेड, श्रीमती सविता, श्रीमती शिखा, व श्रीमती कोमल रानी को 50-50 हजार रूपये का प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अन्तर्गत ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। इस आयोजन में एन0आई0सी0 सभागार में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, अपर साख्यंकीय अधिकारी व अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे ।


संस्था का जिला कोऑर्डिनेटर निलंबित, डूडा से भी हटाया

मुजफ्फरनगर l डूडा विभाग में कार्यरत स्पेस कम्बाईन संस्था के जिला कोर्डिनेटर पर आखिरकार गाज गिर ही गई है। प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना को लेकर सर्वे करा रहे जिला कोर्डिनेटर विशाल त्यागी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनके खिलाफ डीएम के पास कई शिकायते आयी है। जिनकी जांच कराने पर जिला कोर्डिनेटर पर लगे आरोप सहीं पाए गए है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों की अनुमति के बिना ही सर्वे करने वाले कर्मचारियों के ट्रांसफर कर दिए और कुछ कर्मचारियों को भी हटाया है।


डूडा विभाग की प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के सर्वे का कार्य शासन स्तर से स्पेस कम्बाईन संस्था को दिया गया है। इसके लिए डूडा विभाग में स्पेस कम्बाईन संस्था के जिला कोर्डिनेटर विशाल त्यागी कार्यरत किया गया था। पिछले काफी समय से जिला कोर्डिनेटर विशाल त्यागी इस योजना के तहत कार्य कर रहे है। लेकिन पूर्व में वे कई बार विवादों में घिरे है। डीएम सेल्वा कुमारी जे. के पास विशाल त्यागी के खिलाफ कई शिकायते आयी है। डीएम ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एडीएम प्रशासन को जांच कराने के निर्देश दिए। जांच कराने पर शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोप सहीं पाए गए है। जिस कारण जिला कोर्डिनेटर विशाल त्यागी को हटा दिया गया है।


कृषि विधेयकों के विरोध में अकाली दल की एकमात्र सांसद ने मोदी केबिनेट से दिया इस्तीफा

 


नईदिल्ली  l संसद में लाए गए कृषि संबंधी विधेयकों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल की नेता और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने मोदी सरकार से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल ने लोकसभा में कहा था कि हरसिमरत कौर इस्तीफा देंगी। 


हरसिमरत कौर ने ट्विटर पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए कहा, 'मैंने किसान विरोधी अध्यादेशों और कानून के विरोध में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। किसानों के साथ उनकी बेटी और बहन के रूप में खड़े होने का गर्व है।'


कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सुविधा) विधेयक-2020 और कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 पर चर्चा में भाग लेते हुए सुखबीर बादल ने कहा था, 'शिरोमणि अकाली दल किसानों की पार्टी है और वह कृषि संबंधी इन विधेयकों का विरोध करती है।'


कामरेड सुरेंद्र जैन की स्मृति में रक्तदान शिविर 24 को

मुजफ्फरगर। जनमंच के वरिष्ठ सदस्य राजीव जैन (इवान हास्पिटल)हर वर्ष अपने पिताजी स्व सुरेंद्र कुमार जैन की स्मृति में रक्तदान शिविर लगवाते ह्रै। इस वर्ष भी 24 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है इसमें भाग ले कर इस पुण्य के काम में भागी बने। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में इस शिविर का आयोजन किया जाएगा।


रतनपुरी थाना क्षेत्र के समोली में तनाव ,पंचायतें शुरू

मुजफ्फरनगर l रतनपुरी थाना क्षेत्र के समौली गांव में महिला से हुई छेड़छाड़ के बाद गांव में दो पक्षों के लोगों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामले को निपटारा कराने के लिए गांव में पिछले दो दिनों से पंचायत का दौर चल रहा है। तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर एक समाज के लोगों में रोश बना हुआ है। जिस तरह से गांव में तनाव की जानकारी मिली है उससे कभी भी बड़ा बवाल होने के संकेत मिल रहे है।


दो दिन पूर्व एक समाज की महिला दोपहर को जंगल में दिशा शौच के लिए जा रही थी। गन्ने के खेत में घुसते ही दूसरे समाज के युवक ने महिला को दबोच लिया। शोर मचाने पर युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। युवक के चंगुल से छुटकर घर पहुंची महिला ने ससुरालियों को घटना की जानकारी दी। प्रकरण की जानकारी होते ही ससुराल पक्ष के लोग युवक के परिजनों के पास पहुंच गए। युवक की हरकत के बारे में परिजनों को बताया तो उन्होने अपने लड़के को झूठा फंसाने की बात कहते हुए गाली-गलौच की। युवक के परिजनों की बाते सुनकर महिला पक्ष के समाज के लोगों में तनाव की स्थिति बन गई। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंच कर घटना की तहरीर दी। तहरीर देने की जानकारी युवक के समाज के लोगों को लगी तो तनाव बन गया। मामले को निपटाने के लिए गांव में पंचायत का दौर शुरू हो गया।


ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो दिन से एक समाज की लगातार पंचायत हो रही है। मामले को गांव में ही निपटाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन महिला समाज के लोग कार्रवाई पर अड़े हुए हैं। पंचायत में कोई निर्णय न होने पर दोनो समाज के लोगों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। अगर पुलिस ने मामल में जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की तो बड़ा बवाल हो सकता है। उधर प्रकरण के बारे में रतनपुरी इंस्पेक्टर राजेन्द्र गिरि ने बताया कि उनको घटना की जानकारी नहीं है। थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।


प्राइमरी टीचर्स को घर के पास मिलेगी नौकरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के टीचर समय से स्कूल पहुंच सके, इसके लिए उन्हें निवास स्थान के पास ही तैनाती देने की तैयारी की जा रही है। बीएसए ने इसके लिए शिक्षकों के निवास स्थान का ब्योरा मांगा है। शासन के इस कदम से शिक्षकों को काफी राहत मिलेगी। करीब प्रदेश के कई परिषदीय स्कूलों में हजारों शिक्षक तैनात हैं। इसमें बड़ी संख्या में शहरी शिक्षकों को सुदूर ग्रामीण इलाकों में नियुक्ति दी गई है। ग्रामीण इलाकों के शिक्षकों को भी अपने ब्लॉक से काफी दूर विद्यालयों में तैनाती मिलने से वे भी समय से अपने स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं।


शासन ने इस परेशानी को देखते हुए विभाग को दिशा-निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग का कहना है कि शिक्षकों को उनके निवास स्थान से 9 किलोमीटर के दायरे में किसी स्कूल में तैनाती दी जानी है। इसके लिए बीईओ के माध्यम से सभी शिक्षकों के बारे में यह सूचना एकत्र की जा रही है कि किस शिक्षक का निवास स्थान कहां है और उनकी नियुक्ति कहां है। शिक्षकों का कहना है कि शासन के इस फैसले के बाद शिक्षकों को हर दिन समय से स्कूल पहुंचने में काफी आसानी होगी। इसके साथ ही उनका बच्चों को पढ़ाई कराने में और ज्याद मन लग जाएगा।


शिक्षकों का कहना है कि शहरी क्षेत्र के शिक्षकों को भत्ता मिलता है। इसलिए भी शिक्षक ग्रामीण इलाकों के स्कूल में जाना नहीं चाहते। अगर शहर की तरह ग्रामीण इलाकों के शिक्षकों को भी भत्ता मिले तो स्थिति और भी बेहतर हो सकेगी। बीएसए सभी अध्यापकों के निवास स्थान के बारे में ब्योरा मांगा गया है। नए शासनादेश में शिक्षकों को उनके निवास स्थान के पास नियुक्ति दी जानी है


विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजा संपन्न

 मुजफ्फरनगर । भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस पर विश्वकर्मा चौक मुज़फ्फरनगर पर हवन यज्ञ एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया। हवन पुरोहित घनश्याम आर्य ने कराया। हवन में यजमान सपत्नी सवित धीमान एवं निशांत धीमान रहे । कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ नरेश विश्वकर्मा रहे। मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल व वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्री भगवान शर्मा ने हवन यज्ञ में आहूति दी। हवन में उमेश धीमान, शेरपाल पांचाल, जगदीश पांचाल, बाबूराम पांचाल, मुकेश धीमान, भीष्म धीमान सभासद, योगेश धीमान, उमेश धीमान, वेदप्रकाश शर्मा, नीर धीमान, प्रदीप धीमान, सीताराम धीमान, मा० निर्मल सिंह, विपिन पांचाल, सुरेंद्र धीमान, ओजस्वी विश्वकर्मा, सुभाष जांगिड़, प्रमोद धीमान, ओमप्रकाश धीमान, अशोक धीमान एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने हवन में आहुतियां प्रदान कर और प्रसाद लेकर भगवान विश्वकर्मा के जयकारे जय विश्वकर्मा जय विज्ञान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।


24 साल बाद सिसौली में फिर जुटा किसानों का हुजूम

सिसौली( कमल मित्तल)। कस्बे में आज लगभग चौबीस वर्ष बादआज 17 तारीख़ की पंचायत हुई। भारतीय किसान यूनियन की इस मासिक पंचायत मे आज किसानों में पहले जैसा जोश नजर आया।हजारो की संख्या किसान ट्रेक्टर ट्रालियों , गाड़ियों से जयकारे लगाते हुए सिसौली पहुंचे।पंचायत में आज राकेश टिकैत ने कहा कि 21 तारीख को मुज़फ्फरनगर,शामली ओर सहारनपुर के जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करके ज्ञापन दिया जाएगा और 25 तारीख को कमिश्नरी पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 21 से 25 तारीख तक किसान क्रांति सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।और इस आंदोलन को हल क्रांति का नाम दिया जाएगा।


सभी किसान भाई अपने वाहनों भैसा बुग्गी , ट्रेक्टर ट्रॉलियों आदि में अपने खेतों में प्रयोग होने वाले औजारों के साथ कमिश्नरी पर जाएंगे और सभी अपने साथ कपड़े ,खाने पीने का लगभग आठ दिनों का सामान साथ मे लेकर जाएंगे । राकेश टिकैत ने कहा कि


अधिकारी किसी की सुन नही रहे है और अपने किये वायदो से मुकर रहे है। किसानों की खड़ी फसलों को उजाडा जा रहा है और मुआवजा भी नही दिया जा रहा है। किसानों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दास्त नही की जाएगी।किसान 15 दिन में अपनी फसल काटकर सरकार को कब्जा दे देगा, अगर इससे पहले कोई ठेकेदार खेत पर जबरन कब्जा करता है तो उसकी जेसीबी,डम्पर आदि में आग लगा दी जाएगी।अधिकारी संविधान के दायरे में रहकर काम करेंगे।हमे रोब देने का काम न करे।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर पर कड़ा रुख जताते हुए चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि वह पंचायत में कराए गए फैसलों को नही मान रहे है ,जो कि सुप्रीम कोर्ट में भी मान्य है।अब हम एसएसपी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से बात न करके कमिश्नर ओर डी आई जी से बात करेंगे।


किसानों को पथ भ्रष्ट किया जा रहा है ,किसान गन्ना पेमेंट ओर भाव को भूलकर पर्ची में उलझ कर रह गया है।


चौधरी टिकैत ने कहा कि किसानों से दस रुपए की पर्ची कटवाकर किसान सदस्यता ग्रहण कराई जाएगीऔर आपस के झगड़ो को निपटाने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी ,जो हर 17 तारीख में झगड़ो को निपटारा करेगी।


भाकियू सुप्रीमो चौ नरेश टिकैत ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को और अधिक मेहनत करनी होगी । किसानों के लिए हर प्रकार के रास्ते बंद हो गए है। आमदनी कम खर्चे ज्यादा है। इसलिए संगठन को मजबूत करे, जिससे किसानों की आवाज सरकार तक पहुंच सके।


संचालन ओमपाल मलिक ओर अध्यक्षता किरनपाल ने की।


पंचायत में ,राजू अहलावत, धीरज लाटियान,दिगम्बर सिंह ,ओमपाल भौंरा कलां, मैनपाल,धर्मेंद्र मलिक,रेशपाल अक्खी , मांगेराम त्यागी आदि लोग मौजूद रहे मौजूद रहे।


सपा 21 को करेगी आंदोलन :प्रमोद त्यागी

मुजफ्फरनगर । भ्रष्टाचार, उत्पीड़न, किसान व युवाओं की बदहाली के विरुद्ध सपा 21 सितम्बर को करेगी आंदोलन करेगी। 


सपा कार्यालय पर आयोजित विशेष मीटिंग में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने अपने सम्बोधन में कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार यूपी सरकार में कोरोना संकट काल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में भारी अनियमितता,भृष्टाचार की शिकायतो व जनता के साथ सरकारी उत्पीड़न में व्रद्धि,बेहाल किसान,युवाओं में बेरोजगारी के सम्बंध में सपा प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत जनपद की सभी तहसीलों पर जोरदारआंदोलन के जरिये आवाज उठाएगी उन्होंने कहा कि कोरोना की आड़ में अब सरकार के उत्पीड़न घोटालों व जनविरोधी नीतियों को सपा बर्दाश्त नही करेगी,पूरे जनपद में इस लड़ाई को हर तहसील पर लड़ा जाएगा।


प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सभी तहसीलों पर आंदोलन का नेतृत्व करने के लिये सदर तहसील पर लगने वाली चरथावल, पुरकाजी व सदर विधान सभा के सभी पूर्व प्रत्याशी तथा पार्टी के महानगर अध्यक्ष,विधानसभा अध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष सहित क्षेत्र के प्रमुख सपा नेता कमान सम्भालेंगे। 


सपा जिलाध्यक्ष द्वारा इसी प्रकार खतौली तहसील पर खतौली विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी व विधानसभा,ब्लॉक व नगर अध्यक्ष को जिम्मेदारी के साथ जानसठ तहसील पर मीरापुर विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी,विधानसभा अध्य्क्ष,ब्लॉक,नगरध्यक्ष सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख नेता जिम्मेदारी सम्भालेंगे।वंही बुढाना तहसील पर भी इसी प्रकार सपा नेताओं द्वारा आंदोलन करने की रणनीति बनाई गई।मीटिंग में मुख्य रूप से सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी,पूर्व प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाक़त अली,सपा नेता साजिद हसन,समाजवादी युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव जैन,सपा नेता शौकत अंसारी,सचिन अग्रवाल,बॉबी त्यागी,अंसार आढ़ती,असद पाशा,शलभ गुप्ता एडवोकेट,अमरनाथ सिंह पाल,पवन बंसल,तन्नू क़ुरैशी,अजित सिंह प्रमुख,हरीश कुमार,डॉ नूरहसन सलमानी,सोमपाल सिंह भाटी,विनयपाल,डॉ इसरारअल्वी,धीर सिंह,नोशादअली,नासिर राणा,इकराम प्रधान,विक्रांत सिंह,सतीश गुर्जर,अरविंद त्यागी,फिरोज अंसारी,अरशद मलिक,टीटू पाल,काजी सरफराज,मा मासूम अली सहित अनेक सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


गांधी वाटिका में अंजू बाठला ने किया फल वितरण

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर आज गांधी वाटिका में फल वितरण कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री श्रीमती अंजू बाठला तथा गांधी वाटिका के सभापति पवन छाबड़ा, नई मंडी मंडल के महामंत्री डाॅ अशोक अग्रवाल एवं विधानसभा प्रभारी अशोक बाठला महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजलि चैधरी एवं रोशनी पांचाल व सुषमा मोरिया की उपस्थिति में फल वितरण किया गया। इस मौके पर सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर बडी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


थानाध्यक्ष तितावी कोरोना पॉजिटव

टीआर ब्यूरो l


मुज़फ्फरनगर l जिले में पुलिस विभाग पर कोरोना लगातार कहर बरपा रहा है एसपी सिटी, शहर कोतवाल, कोतवाली प्रभारी मंडी सहित कई पुलिस वाले  कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे l उसी के साथ आज थानाध्यक्ष तितावी कोरोना पॉजिटव आये।


अब नेपाल ने देहरादून को बताया अपना शहर

काठमांडू। नेपाल की सरकार और सत्ताधारी दल पिछले काफी दिनों से कोई ना कोई अजीब-ओ-गरीब विवाद पैदा कर रहे हैं। पहले कहा गया कि असली अयोध्या नेपाल में है। अब देहरादून को उन्होंने नेपाल का शहर बता दिया।


चीनी भाषा बोल रहे नेपाल के नेता मौके बेमौके कोई ना कोई नया कैंपेन चलाकर अपनी फजीहत कराने में जुटेहैं। कुछ दिन पहले कालापानी विवाद खुद पैदा किया और जब कुछ नहीं हुआ तो एक मनमर्जी नक्शा भी पेश कर दिया। अब उसने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पर भी अपना दावा जता दिया है। इसके लिए बकायदा ग्रेटर नेपाल कैंपेन चलाया जा रहा है। नेपाल में सत्ताधारी दल ने वहां के नागरिकों को भी झांसा देकर इस के कैंपेन में शामिल कर लिया है। इसके लिए कई ट्विटर अकाउंट्स और फेसबुक पेज बनाए गए हैं। भारतीय शहरों को अपना बताने के लिए नेपाल ने साल 1816 में हुए सुगौली संधि से पहले की तस्वीरें दिखा कर अपने नागरिकों से ही धोखा दे रहा है। इस कैपेन में विदेश में रहने वाले नेपाली नागरिको को जोडा गया हैं। इन लोगों के जरिए वहां कि सरकार भारत के खिलाफ ग्रेटर नेपाल यूट्यूब चैनल और ट्विटर पर जहर उगल रहा है। इस कैंपेन में पाकिस्तानी युवक भी शामिल हैं। केपी शर्मा ओली की सरकार आने के बाद से ग्रेटर नेपाल की मांग जोर पकड़ रही है।


मेरठ में होटल मैनेजर ने पत्नी सहित की आत्महत्या, बच्ची की हालत गंभीर

मेरठ। एक होटल मैनेजर ने पत्नी संग खुदकुशी कर ली। 5 साल की बच्ची को भी जहर देकर मारने का प्रयास किया गया। घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। 


भैंसाली बस डिपो के पास एवरेस्ट गेस्ट हाउस में अरविंद (40 वर्षीय) मैनेजर है। अरविंद पत्नी और बच्ची के साथ पिछले 10 दिन से होटल के एक कमरे में रह रहा था। गुरुवार सुबह होटल मालिक की सूचना पर सदर बाजार थाना पुलिस गई और कमरे का गेट खोला तो अरविंद की लाश फांसी पर लटकी हुई थी, जबकि उसकी पत्नी बेड पर पड़ी थी। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी ने जहर खाया है, जबकि अरविंद ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। बेड पर ही अरविंद की 5 साल की बेटी भी बेसुध पड़ी हुई थी। उसके मुंह से भी झाग निकल रहे थे। पुलिस ने तत्काल उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कैंट एएसपी डॉक्टर ईरज राजा ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर है। अभी कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अरविंद के बारे में और ज्यादा जानकारियां की जा रही हैं। इससे पहले वह शहर के दूसरे होटलों में भी मैनेजर रह चुका है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


प्रधान मंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपाइयों ने फल व जरूरी चीजें बांटी

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिलेमेे बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा सप्ताह के तौर पर सफाई अभियान के साथ गरीबों और जरूरतमंदों को उनकी जरूरत का सामान बांटा।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा सप्ताह में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक की हर एक इकाई के कार्यकर्ता जरूरतमंदों की सेवा मेे जुटे। आज शहर के अलावा नई मंडी और गांधी कालोनी के तमाम इलाकों में फल वितरण आदि किए गए। इस मौके पर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, अशोक कंसल, वैभव त्यागी, राजेश पराशर, अजलि चैधरी, रजत त्यागी, प्रियांक गुप्ता, रोशनी पांचाल, रेणु गर्ग, विपुल भटनागर, अचिंत मित्त्लल, सचिन सिंघल, विपुल त्यागी, मनीष चौधरी समेत बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह सेवा सप्ताह 20 सितंबर तक चलेगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 14 सितंबर को इसकी शुरुआत की।


भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर । विश्वकर्मा पूजा देवी शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के प्रति श्रद्धा और आस्था प्रकट करने का दिन है. ऐसी मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा का जन्म भाद्रकृष्ण पक्ष की संक्रांति तिथि को हुआ था। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज के हिसाब से 17 सितंबर की तिथि थी। आज भगवान विश्वकर्मा का जन्मोत्सव यानी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया।


नगर में विभिन्न आयोजन किए गए। विश्वकर्मा चौक और पाल धर्मशाला में कार्यक्रम हुए। 


इनमें मुकेश धीमान, बलविंदर स‍िंह, जगदीश पांचाल, उमेश धीमान, योगेश धीमान, अरूण धीमान, परवेदर धीमान, नीर धीमान, नरेश धीमान, आदि मौजूद रहे ।


भ्रष्टाचार के मामले में अरूण शौरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। 


जोधपुर में स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने 2002 में सरकार द्वारा संचालित होटल में कथित भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के मामले में अरुण शौरी, पूर्व विनिवेश सचिव प्रदीप बैजल और तीन अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।


सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पूरन कुमार शर्मा ने यह भी आदेश दिया कि उदयपुर के लक्ष्मी विलास पैलेस होटल को राज्य सरकार को सौंप दिया जाए। अदालत ने यह आदेश लक्ष्मी विलास होटल को बाजार मूल्य से बहुत कम दाम में बेचने के मामले में दिया है। इस होटल को पहले भारतीय पर्यटन विकास निगम द्वारा चलाया जाता था, मगर 2002 में इसे भारत होटल्स लिमिटेड को बेच दिया गया, जो अब ललित ग्रुप ऑफ होटल्स चलाता है।


होटल की बिक्री से सरकार को 244 करोड़ रुपये के कथित नुकसान के मामले में CBI की एक क्लोजर रिपोर्ट पर सुनवाई करते हुए जज ने यह आदेश दिया। सीबीआई रिपोर्ट में कहा गया था कि विनिवेश प्रक्रिया में अभियुक्तों के खिलाफ अभियोजन शुरू करने के लिए कोई सबूत नहीं थे।


श्रीनगर में मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे, महिला की मौत

श्रीनगर । आज बाटामालू इलाके में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया। इस दौरान दो जवान घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई। आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है कि वे किस आतंकी संगठन से जुड़े थे। 


सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि बाटामालू के फिरदौशाबाद इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने रात करीब 2.30 बजे सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में कौंसर रियाज नामक महिला की मौत हो गई है। इसके अलावा, दो सीआरपीएफ के जवान भी घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मोदी को जन्मदिन पर बधाइयों का ताँता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 70 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में पार्टी कार्यकर्ता सेवा सप्ताह मनाया जा रहा। पीएम मोदी के जन्मदिन पर सुबह से ही सोशल मीडिया में बधाईयों का तांता लगा हुआ है। लोग उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं।


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैँ। राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्रम मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपने भारत के जीवन-मूल्यों व लोकतांत्रिक परंपरा में निष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया है। मेरी शुभेच्छा और प्रार्थना है कि ईश्वर आपको सदा स्वस्थ व सानन्द रखे तथा राष्ट्र को आपकी अमूल्य सेवाएं प्राप्त होती रहें।'


बुधवार, 16 सितंबर 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 17 सितंबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 17 सितम्बर 2020*


⛅ *दिन - गुरुवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077


 (अंग्रेज़ी वर्ष से 57वर्ष अधिक)


⛅ *शक संवत - 1942*


(अंग्रेजी वर्ष से 78वर्ष कम)


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - भाद्रपद*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - अमावस्या शाम 04:29 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*


⛅ *नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी सुबह 09:49 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*


⛅ *योग - शुभ रात्रि 11:53 तक तत्पश्चात शुक्ल*


⛅ *राहुकाल - दोपहर :02:05 शाम 03:36 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:27* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:38* 


(अलग अलग जिलों के लिए सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे अंतर होता है)


⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - चतुर्दशी का श्राद्ध, सर्वपित्री दर्श अमावस्या का श्राद्ध, महालय श्राद्ध समाप्त*


 💥 *विशेष - अमावस्या, श्राद्ध और व्रत के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷


🏡 *घर में हर अमावस अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर या साथ मे गौझरण अर्क ,कपूर और फिटकरी भी डाल सकते हैं ।*


   


🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *अमावस्या* 🌷अश्विन अमावस्या मुहूर्त


अमावस्या तिथि शुरू: 19:58:17 बजे से (सितंबर 16, 2020) 


अमावस्या तिथि समाप्त: 16:31:32 बजे (सितंबर 17, 2020)


🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है (विष्णु पुराण)*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


सर्व पितृ अमावस्या 


यह श्राद्ध का अंतिम दिन होता है। इसलिए यह पितरों की विदाई का दिन माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि इस दिन उन पितरों का श्राद्ध कर्म किया जाता है जिनकी मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं होती है। इसके अलावा यदि किसी का श्राद्ध भूल गए हैं तो इस दिन उनका श्राद्ध किया जाता है। 


 


 


इस दिन पितरों की होती है विदाई


जब श्राद्ध पक्ष प्रारंभ होता है तो मृत्यु लोक से पितृ धरती लोक में अपनी संतानों से मिलने आते हैं और आश्विन माह की अमावस्या के दिन वे वापस अपने लोक में लौट जाते हैं। माना जाता है कि जो व्यक्ति श्रद्धा और विश्वास से नमन कर पितरों को विदा करते हैं उनके घर में सुख-शांति का आगमन होता है। 


 


 


पीपल की सेवा और पूजा


सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों की शांति के लिए और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए गीता के 7वें अध्याय का पाठ करने का विधान है। इस दिन पीपल की सेवा और पूजा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। इस निमित्त लोटे में दूध पानी काले तिल शहद और जौ मिला लें और पीपल की जड़ में अर्पित कर दें। ऐसा करके अपने पितृ के लौटने से पूर्व उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। 


 


पितृ पक्ष की अमावस्या पर जरूरतमंद को धन और अनाज का दान करें। इच्छानुसार आप कपड़े भी दान कर सकते हैं। मंदिर में या गौशाला में भी दान करना शुभ होता है। अमावस्या की शाम घर के मंदिर में और तुलसी के पास दीया जलाएं। वहीं मुख्य द्वार पर और घर की छत पर भी दीया जलाकर रखें। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और चारों तरफ सकारात्मक वातावरण बनता है।


🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷


🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*


🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*


🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*


🔥 *आहुति मंत्र* 🔥


🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*


🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*


🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*


🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*


🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


चीटियों को खिलाएं यह भोजन


सर्व पितृ अमावस्या पर काली चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं। ऐसा करने से आपको सभी पापों से मुक्ति मिलेगी।


यदि पितृ दोष के कारण आपका संघर्षमयी जीवन हो तो गौ माता को प्रतिदिन रोटी, गुड़, हरा चारा आदि खिलाएं। अगर प्रतिदिन ना खिला सके तो सिर्फ हर अमावस्या के दिन खिलाने से भी पितृ दोष समाप्त होता है।


🌷 *अधिकमास (पुरषोत्तम मास) में दीप दान* 🌷


🙏🏻 *पुरषोत्तम मास (18 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2020) में पूरा दीप दान करना | मंदिर में दीप जलाके रख दिया, पीपल के नीचे रख दिया, तुलसी को रख दिया | दीप दान की बड़ी महिमा है , पुरषोत्तम मास मे दीप दान से हर आफत शराफत से छूट जायेंगी |*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *बरकत बढ़ाने (अधिक मास विशेष)*


➡ *अधिक मास :- 18 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2020 तक*


🙏🏻 *पुरुषोत्तम मास पूरा दोपहर को खाना खाने से पहले भगवत गीता का १५ वां अध्याय पढ़के फिर ही भोजन करना | घर में से बरकत कभी जायेगी ही नहीं | कोई ऐसा है जो भगवत गीता का १५ वां अध्याय पूरा नहीं भी पढ़ सकता तो १५ वें अध्याय का एक श्लोक ही पढ लें | पर १५ वां अध्याय उतना बड़ा नहीं है, चाहें तो पूरा पढ़ सकते हैं |*


🙏🏻 *पुरुषोत्तम मास में अनुष्ठान भी किया जाता है ...जप ज्यादा किया जाता है | अधिक मास में जप की अधिक महिमा है | जिसको अनुष्ठान करना हो वे भाई-बहनें पुरुषोत्तम मास का फायदा जरुर उठायें | अनुष्ठान ना कर सकें .......नौकरी धंधे में से समय नहीं मिलता तो जप ज्यादा कर दें | रात को सोने से पहले जप कर लें |*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *गंगा स्नान का मंत्र* 🌷


🙏🏻 *गंगा स्नान के लिए रोज हरिद्वार तो जा नही सकते, घर में ही गंगा स्नान का पुन्य मिलने के लिए एक छोटा सा मन्त्र है ..*


🌷 *ॐ ह्रीं गंगायै ॐ ह्रीं स्वाहा*


🙏🏻 *ये मन्त्र बोलते हुए स्नान करें तो गंगा स्नान का लाभ होता है |*


🙏🏻 💐🙏🏻


पंचक


 


 


28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक


 


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


 


पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020


 


परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020


 


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


 


प्रदोष


 


29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )


 


14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


 


अमावस्या


 


शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)


 


 


पूर्णिमा


 


 


गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


 


 


मेष 


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। शाम तक का समय बड़ा अच्छा रहेगा। आप दिल से खुश होंगे, लेकिन उसके बाद कुछ चिंताएं बढ़ेंगी। विरोधी परेशान करेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है। काम के सिलसिले में दिनमान मजेदार रहेगा। आप अपने काम को इंजॉय करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बड़ा अच्छा रहने वाला है


वृष 


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी सभी जिम्मेदारियों को निभा कर खाली बैठेंगे और इंजॉय करेंगे। एंटरटेनमेंट में वक़्त गुजरेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय का दिल जीतेंगे और खुश रखेंगे। शादीशुदा लोगों के जीवन में तनाव रहेगा, फिर भी एक दूसरे के प्रति जिम्मेदारी रखिए। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा। मेहनत पर ध्यान दें। मन में अच्छे विचार आएंगे।


मिथुन 


आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। अपनी मेहनत से काम में सफलता पाएंगे। दोपहर बाद परिवार के साथ वक्त बिता कर खुद को हल्का महसूस करेंगे। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। परिवार के लोगों का सपोर्ट मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन अपने रिश्ते से काफी खुश होंगे और प्रिया से प्यार भरी बातें करेंगे। काम के सिलसिले में दिन मजबूत रहेगा।


कर्क


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों की आवक होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हल्के खर्चे रहेंगे। दोपहर बाद परिवार के छोटे सदस्यों से कोई काम की बात जानने को मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया है। मेहनत का फल मिलेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांच बढ़ेगा। समझदारी बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन फिर भी प्यार में जमे रहेंगे।


 


सिंह 


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खुद और परिवार वालों के साथ कुछ महत्वपूर्ण बातों पर विचार विमर्श करेंगे। हल्के खर्चे रहेंगे, लेकिन मन को खुशी देंगे। इनकम बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में ट्रैवलिंग करनी पड़ सकती है। शादीशुदा लोगों का ग्रहस्थ जीवन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने जीवन साथी के अच्छे का विचार करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।


कन्या 


आज का दिन आप के लिए बढ़िया रहेगा। सेहत मजबूत रहेगी। परेशानियों से पीछा छूटेगा और आज काफी हल्का महसूस करेंगे। परिवार में कोई पूजा पाठ हो सकता है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी बुद्धिमानी से जीवन साथी को खुश रखेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। रिश्ते में रोमांस करेंगे। काम के सिलसिले में आप पूरा दिमाग लगाकर नहीं करेंगे और अच्छे नतीजे पाएंगे।


तुला 


आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। दोपहर बाद तक स्थिति बढ़िया रहेगी। इनकम बढ़ेगी, लेकिन उसके बाद यह खर्चों में बढ़ोतरी होगी। थोड़ा सी मानसिक चिंता बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान शाम के समय में रखना जरूरी होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग जिसको एंजॉय करेंगे। आप अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट लेकर आएंगे।


वृश्चिक 


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे। काम पर पकड़ मजबूत होगी। आपके बॉस भी आपसे प्रभावित होंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। अगर आज सैलरी इनक्रीज की बात करेंगे, तो संभव है सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। रिश्ते में रोमांस भी रहेगा और जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन मान सामान्य रहेगा।


 


धनु 


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक से बिगड़ते हुए काम बनने लगेंगे, जिससे आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। दोपहर बाद अपने काम में मजबूती दिखेगी। आपके प्रमोशन की बात चल सकती है। मन में मजबूती आएगी। कुछ अच्छा सोचेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए वेतनमान अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है, लेकिन किसी भी बात को लेकर जल्दबाजी करना गलत होगा। इससे आपके रिश्ते पर गलत असर पड़ सकता है।


मकर 


आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। शाम तक आप किसी बात को लेकर बड़े चिंतित रहेंगे। मन में बेचैनी रहेगी। खाना पीना भी ठीक नहीं रहेगा, लेकिन उसके बाद एकदम से बदलाव आएगा। जैसे आपकी कोई इच्छा पूरी हो गई हो और आप मन से हर्षित होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। कामों में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में बहुत ही रोमांटिक समय रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत मजबूत है।


कुंभ 


आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। दोपहर तक अपने जीवन साथी के साथ बड़े अच्छे से पेश आएंगे, लेकिन दोपहर बाद कुछ परिस्थिति में बदलाव होगा। ससुराल के लोगों से किसी बात पर झड़प हो सकती है। इससे आपके गृहस्थ जीवन पर भी असर पड़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। जो लोग खुद पर नियंत्रण नहीं रखेंगे। उनको आज सेहत से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है।


 


 


मीन 


आपके लिए आज का दिन मान मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। चुनौतियों में दोपहर बाद कमी आएगी और खर्चों में भी कमी आने के योग बनेंगे। आप अपने गृहस्थ जीवन पर अच्छा खासा ध्यान देंगे और जीवनसाथी की बातों को बड़े ध्यान से सुनेंगे और उन्हें मानने की भी कोशिश करेंगे। बिजनेस के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बड़ा रोमांटिक रहेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और अपने काम को लेकर काफी लंबी रहेंगे।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।  


 


शुभ दिनांक : 8, 17, 26 


 


शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 


 


 


  


शुभ वर्ष : 2024, 2042


 


ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   


 


 


शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी    


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे


देखिये विडियो : कैसे दुम दबाकर भागना पड़ा चीनी सैनिकों को

https://youtu.be/GQBXaZaFwuk


लेह । लद्दाख में भारत-चीन के बीच सीमा विवाद में महीनों बीत जाने के बाद भी कोई कमी नहीं आई है। चार दशक से भी ज्यादा समय बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पिछले दिनों गोलीबारी हुई। भारत-चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर पिछले 20 दिनों में कम से कम तीन बार फायरिंग की घटना हो चुकी है। हमारे जवानों के हौसले किस तरह बुलंद हैं ये वीडियो बताती है किस तरह चीनी सैनिकों को दुम दबाकर भागना पड़ा।


विश्वकर्मा चौक के सौंदर्यकरण का अंजू अग्रवाल ने किया उद्घाटन

मुजफ्फरनगर । आज पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी द्वारा श्री विश्वकर्मा चौक के कराए गए भव्य सौंदर्यीकरण का आज उद्घाटन किया क्योंकि कल भगवान श्री विश्वकर्मा का जन्मदिन भी है उद्घाटन पहले पालिका अध्यक्ष आरती मैं भी शामिल हुई वहां पर मौजूद विश्वकर्मा समाज के लोगों ने पालिका अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा वैसे तो भगवान सभी के होते हैं और सभी का सौंदर्य करण होना चाहिए और हम करा भी रहे हैं मगर विश्वकर्मा समाज के लोगों के आग्रह पर ही यह सौंदर्यीकरण कराया गया है और आगे भी सभी महापुरुषों एवं चौराहों का सौंदर्य करण कराया जाएगा इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी प्रमुख उद्योगपति श्री अभिषेक अग्रवाल सभासद भीष्म सिंह नरेश खटीक सचिन कुमार विकास गुप्ता प्रियांशु जैन कार्यालय अधीक्षक पूरन चंद पाल लिपिक बिजेंदर सिंह राजीव बालियान गोपीचंद संजय गुप्ता अशोक धींगरा प्रवीण कुमार विश्वकर्मा समाज से वेद प्रकाश डॉ नरेश पंचाल मुकेश धीमान राकेश धीमान स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू एवं विश्वकर्मा समाज के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे


शिल्प विज्ञान के प्रवर्तक भगवान विश्वकर्मा

*17 सितंबर भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस*


-------------------------------------------------


*शिल्पकला एवं विज्ञान के प्रवर्तक ऋषि विश्वकर्मा*


---------------------------------------------------


'देव मानो तो उन्हीं कारीगरों को मानो जिन शिल्पियों ने मंदिर बनाया है।' 


*- सत्यार्थ प्रकाश*



ब्रह्मा के सप्तपुत्र ऋषियों में अंगिरा ऋषि की पुत्री योगसिद्धा वेदों की मर्मज्ञ थी। उसका विवाह प्रभास ऋषि से हुआ और उनसे विश्वकर्मा जी पैदा हुए। देवों का महान शिल्पी विश्वकर्मा पृथ्वी का प्रथम शिल्पाचार्य था। ब्रह्मा जी को प्रथम विमान बनाकर विश्वकर्मा जी ने दिया। 


*तदेष: त्रिदशाचार्य सर्वसिद्धि प्रवर्तक:। सुत: प्रभासस्य विभो: स्वत्रीयश्च बृहस्पते।।*


अर्थ- वह ईश विश्वकर्मा-शिल्पशास्त्र का कर्त्ता एवं समस्त देवों का आचार्य है, आठों प्रकार की ऋद्धि-सिद्धियों का जनक है। प्रभास ऋषि का पुत्र और महर्षि अंगिरा के ज्येष्ठ पुत्र देवगुरु बृहस्पति का भांजा है। 


विश्व को प्राचीनतम ग्रन्थ वेदों से ऋषियों द्वारा रचित ज्ञान मिला। महर्षि अंगिरा ने अथर्ववेद की रचना की, जिसका उपवेद अर्थवेद यानि शिल्प शास्त्र है, जिसमें सारे शिल्प- विज्ञान का वर्णन है। इसमें सुई से लेकर विमान निर्माण तक की विद्या का ज्ञान हैं। इसी वंश में ऋषि विश्वकर्मा हुए, जिन्होंने मानव कल्याण और भूमंडल की रचना को शिल्प विज्ञान के आविष्कार किये। वेदों में विश्वकर्मा जी की महिमा के अनेक मंत्र है।


वाल्मीकि रामायण में गुरु वशिष्ठ शिल्प कर्म में लगे शिल्पियों को यज्ञकर्म में व्यस्त बताकर उनकी पूजा का आदेश देते है..


*यज्ञ कर्मसु अव्यग्रा पुरुष शिल्पीस्तथा। तेषामि विशेषण: पूजा कार्य यथा क्रमम:।।*


ऋग्वेद में विश्वकर्मा जी को धरती तथा स्वर्ग का निर्माता कहा है- 


*यतो भूमि जनयम विश्वकर्मा विद्याम आर्णात।*


यजुर्वेद में महर्षि दयानंद सरस्वती के भाष्य में कहा गया है- 


*विश्व सर्वेकर्म क्रियामाणं यस्य स: विश्वकर्मा।* अर्थात विश्व के सभी कर्म , जिनके अपने किये होते है, ये वही विश्वकर्मा है।


शिल्प-संहिता के 18वें अध्याय में वर्णन है कि मनु के आग्रह पर विश्वकर्मा जी ने दूरदर्शन (दूरबीन)का अविष्कार किया था। संसार में मिस्र के पिरामिड, अजंता की गुफाएं, चीन की दीवार, आगरा का ताजमहल, पीसा की मीनार, वियना के मंदिर आदि के निर्माणकर्ता ऋषि विश्वकर्मा के वंशज है। विश्वकर्मा जी के पांच पुत्र हुए, जो विज्ञानाचार्य थे। मनु, मय, त्वष्ठा, शिल्पी और देवज्ञ। मय नामक शिल्पी ने युधिष्ठिर का महल बनाया था, जिसमें जल की जगह थल तथा थल के स्थान पर जल दृष्टिगोचर होता था। योगिराज श्री कृष्ण का सुदर्शन चक्र, रामायणकालीन पुष्पक विमान, दधीचि की हड्डियों से अमोघ शास्त्र बनाने वाले विश्वकर्मा जी थे।


*त्वष्टास्मे वज्र स्वयं ततक्ष- ऋग्वेद* 


श्री राम के लिए समुंद्र पर पुल बांधने वाले नल और नील विश्वकर्मा थे, जो सर्वविदित है।


*कैलाश शिखराकारो त्रिकुट शिखरे स्थिताम। लँकामीक्षस्य वैदेही निर्मितां विश्वकर्मणा।* श्री राम ने कहा- ''हे वैदेही ! विश्वकर्मा जी ने सोने की लंका कितनी सुंदर बनायी, देखो त्रिकुट पर्वत पर ऐसी दिख रही है, मानो कैलाश शिखर के ऊपर बनी हो।''


भाप इंजन का अविष्कारक जेम्सवाट विश्वकर्मा पुत्र था। बिजली बल्ब का अविष्कार बढ़ई के बेटे एडिसन ने किया। फ्रायड लुहार का बेटा था। डायनामाइट के आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल लुहार का कार्य करता था। महान दार्शनिक सुकरात तथा दास प्रथा को खत्म कर अमेरिका का राष्ट्रपति बने अब्राहम लिंकन बढ़ई के घर जन्में थे। आदि शंकराचार्य, शिक्षा ऋषि 'पदम् भूषण'वीतराग स्वामी कल्याणदेव, गीता प्रेस साहित्य के रचयिता पूज्य रामसुख दास जी और क्रांतिकारी व देशभक्त भजनोपदेशक आर्य सन्यासी स्वामी भीष्म, गायत्री परिवार के संस्थापक श्री राम शर्मा आचार्य विश्वकर्मा वंश में जन्मी महान विभूतियां है। विश्वकर्मा समाज मनुर्भवः का पालन करते हुए वैदिक पथ पर चलता रहे। शिल्प विज्ञान एवं चरित्र निर्माण से भारत को गौरवांवित करता रहे। नव पीढ़ी तकनीकी शिक्षा, सदाचार और देशभक्ति का मूलमंत्र जीवन में अपनाये। 


*- आचार्य गुरुदत्त आर्य*


*संयोजक, वैदिक संस्कार चेतना अभियान,*


पत्ता: 2047, दक्षिणी सिविल लाइन, संतोष विहार, सरकुलर रोड़, जिला-मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)


फोन: 0131- 2622665


---------------------------------


कल्याण सिंह की हालत में सुधार नहीं


गाजियाबाद । पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह की तबीयत में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। बुधवार दोपहर उन्‍हें लखनऊ के एसजीपीजीआई से गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी में शिफ्ट किया गया था । वह एयर एंबुलेंस से लखनऊ से हिंडन एयरबेस लाए गए। 


88 वर्षीय पूर्व मुख्‍यमंत्री को सोमवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। उन्‍हें हल्का बुखार, सूखी खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी। इसके चलते उनकी कोविड-19 जांच करवाई गई जिसमें उनमें संक्रमण की पुष्टि हो गई। 


मकान की छत गिरने से महिला की मौत

मुजफ्फरनगर । रतनपुरी क्षेत्र के गांव नंगला में मंगलवार रात करीब ढाई बजे इमरान के मकान की छत अचानक गिरने से इमरान की पत्नी गुलफसा (21 वर्ष) की मलबे में दबकर मौत हो गई। जबकि इमरान समेत दो लोग घायल हो गए। इस हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह तीनों को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने गुलफसा को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। 


अपडेट :जिले में आज 103 नए कोरोना के मामले पाए गए, एक की मौत

 मुजफ्फरनगर l जिले में आज कोरोना के 103 नए मामले पाए गए। कोरोना संक्रमण से मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक जिले में 54 व्यक्ति दम तोड चुके हैं। बुधवार को जिले में कोरोना के 103 नए केस आने पर जिले में कोरोना के कुल केस 3624 पर पहुंच गए हैं। जिले में कोरोना के बुधवार को जो केस सामने आए हैं उनमें सुरेंद्र नगर में 5, रामपुरी में पांच, आदर्श कालोनी में चार, एचडीएफसी बैंक में 3, गांधीनगर में 3, महावीर रेजीडेंसी में 3, खतौली की गीता कालोनी में तीन, जाट कालोनी में 3, केशवपुरी में दो, जानसठ में दो, खतौली के दयालपुरम में दो, पटेलनगर में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बसेडा, बिलासपुर, कमालपुर, नसीरपुर, मेघाखेडी, मोरना, भोपा, टंडेढा, मंडी भोपा, खतौली की दीपचंद मंडी व शिवपुरी, पीएनबी बघरा, तितावी शुगर मिल, रूकनपुर, भंटवाडा बुढाना, रोहाना, सोंहजनी तगान, ईदगाह, निरमाना, शाहपुर, इंदिरा कालोनी, लक्षमण विहार, आनंद पुरी, मुजफ्फरनगर शहर, सराफा बाजार, इंदिरा कालोनी, कांशीराम कालोनी, शिवपुरी, ब्रहमपुरी, आनंदविहार, भोपा रोड, पीरजादगान, जानसठ रोड, योगेंद्र पुरी, प्रकाश चौक, सिविल लाइन्स, देवपुरम, घटायन, सुभाष नगर में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। 


आज कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए कुल 310 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 103 मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इनमें पांच के आरटीपीसीआर, 86 के रैपिड टेस्ट, 12 के प्राइवेट लैब तथा एक के ट्रूनेट मशीन के जरिए कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जनपद में आज 81 और कोरोना मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जिसके बाद जनपद में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1156 हो गई है। जनपद में अब तक कोरोना के कुल 2418 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।


सैंपल प्राप्त-310


आज पॉजिटिव-- 103


05 Rtpcr


86 RYapid antigen test 


12 Pvt Lab


01 ट्रू नॉट


= 94


----------------------


आज ठीक/डिस्चार्ज -81


टोटल डिस्चार्ज- 2418


टोटल एक्टिव केस- 1156


नितिन गडकरी भी कोरोना संक्रमित मिले


नई दिल्ली । केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


केन्द्रीय मंत्री ने खुद को अलग कर लिया है और जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं उन्हें आवश्यक प्रोटोकॉल्स का पालन करने को कहा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, सोमवार को कमजोरी महसूस होने के गडकरी ने स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर से संपर्क किया। चेकअप के बाद वह कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। गडकरी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।


 


गडकरी ने ट्विट पर कहा- मैं दुआओं से अच्छा महसूस कर रहा हूं और सभी के लिए हमारी शुभकामनाएं हैं। मैंने खुद को अलग कर लिया है।  


सिसौली में पहले की तरह अब हर माह हुआ करेगी भाकियू की पंचायत

मुजफ्फरनगर । पहले की तरह अब हर माह की 17 तारीख को सिसौली में भाकियू कार्यकर्ताओं की पंचायत हुआ करेगी। 


चौधरी नरेश टिकैत ने बुधवार को बताया कि आपस में मिल बैठने से हमें एक दूसरे की समस्याओं का पता चलता है और हम उनका समाधान कराने के लिए उचित कदम उठाते हैं।


भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा है कि भारतीय किसान यूनियन के उदय के बाद परंपरागत रूप से हर माह की 17 तारीख को सिसौली में विशाल पंचायत होती रही हैं। किसान हितों के लिए उनमें अनेक फैसले भी हुए हैं। कई बार 17 तारीख की पंचायत में ही राजनेताओं के भविष्य का फैसला भी सिसौली की इस मासिक 17 तारीख की पंचायत में हुए हैं।


विधायक उमेश मलिक ने सेवा सप्ताह के दौरान बुढ़ाना में चलाया सफाई अभियान

 


बुढ़ाना l विधायक व भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में बुढ़ाना कस्बे में चलाया सफाई अभियान


मोदी जी के 70 वे जन्मदिन पर बुढ़ाना में भाजपा विधायक सभासद व कार्यकर्ताओं ने बुढ़ाना कस्बे दयानंद चोक पर सफाई अभियान चलाया l


विधायक उमेश मलिक ने स्वयं, सभासद व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सफाई कर कूड़े को कूड़ेदान में डाला l


सेवा सप्ताह के अंतर्गत सफाई अभियान में विधायक उमेश मलिक, जिला महामंत्री विनीत कात्यान, चेयरमैन भूमि विकास बैंक विनोद सैनी, मण्डल अध्यक्ष सुधीर सैनी, मुकेश शर्मा, नामित सभासद कुलदीप बागड़ी, मुकेश शर्मा, प्रवीण कुमार, योगेश प्रजापति, राष्ट्रीय निशानेबाज मोनू मलिक, एबीवीपी पुनीत पंवार, अंकुश राठी मंडल मंत्री आदि लोग उपस्थित रहे।


पित्र अमावस्या पर हरिद्वार में गंगा स्नान की अनुमति

हरिद्वार। गुरुवार को पितृ अमावस्या पर श्रद्धालुओं को सरकारी गाइड लाइन का पालन करते हुए हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान की इजाजत दी गई है । हालांकि पितृ अमावस्या के दिन नारायणी शिला पूरी तरह से सील रहेगी। बुधवार शाम नारायणी शिला को सील कर दिया है।


पित्र पक्ष का समापन गुरुवार को पितृ अमावस्या के साथ हो रहा है। हरिद्वार में इस दिन काफी संख्या में लोग स्नान और नारायणी शिला में कर्मकांड करने को पहुंचते थे। लेकिन इस साल कोरोना काल के कारण नारायणी शिला पर लगने वाले मेले पर रोक लगाई गई है। नारायणी शिला बंद होने के कारण यात्री अन्य गंगा घाटों पर कर्मकांड करा सकेंगे। हरकी पैड़ी, कुशावृत घाट समेत अन्य घाटों पर स्नान और कर्मकांड की अनुमति होगी।


सहारनपुर में गर्भपात कराने के आरोप में अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

सहारनपुर । बिना परमीशन चल रहे अल्ट्रासाउंड सेन्टर को सील कर दिया गया है। जांच में अनियमितता पाए जाने पर नर्सिंगहोम संचालक को चेतावनी दी गई ।


सूत्रों ने बताया कि बुधवार को एसीएमओ डा. ओपी गुप्ता के नेतृत्व में रामपुर मनिहारान सीएचसी प्रभारी डा. अजीत राठी तथा डा. चमन सिंह की एक टीम ने नगर के एक प्रसिद्ध नर्सिंग होम में युवती का गर्भपात करने की शिकायत पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने नर्सिंगहोम के अभिलेखों की भी जांच की। जिनमें अनियमितता पाए जाने पर नर्सिंग होम संचालक को सख्त चेतावनी दी गई है। जांच के बाद एसीएमओ डा. ओपी गुप्ता ने बताया कि युवती उल्टी-दस्त से पीडित होने पर भर्ती कराई गई थी। जबकि नर्सिंग होम में बिना परमिशन चल रहे अल्ट्रासाउंड सैन्टर को सील कर दिया गया है। टीम की इस कार्रवाई के दौरान नगर के क्लीनिक संचालकों में हडकम्प मचा रहा


चालीस लाख की लूट का खुलासा, माल बरामद

अलीगढ़। बन्‍ना देवी थाना क्षेत्र में इन बदमाशों ने सारसौल चौराहे के नजदीक सुंदर ज्वेलर्स शोरूम से करीब 40 लाख रुपए का सोना और 40 हजार रुपए कैश लूट के मामले के आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। 


इस सनसनीखेज वारदात के बाद अलीगढ़ पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया । बुधवार को इनका सुराग लगने के बाद सेक्‍टर 20 थाना की पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उन्‍होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में तीनों बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक तीनों बदमाश अलीगढ़ क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। उनके पास से लूटा गया माल बरामद कर लिया गया है। 


किसानों की फसल पर चला बुलडोजर, विरोध करने वाले रालोद नेता हिरासत में, रिहा

मुजफ्फरनगर । मंसूरपुर में धरने के वादे के अनुरूप आज वार्ता के लिए रालोद नेता कलक्ट्रेट पहुंचे। इधर वार्ता चल रही थी कि उधर किसानों की फसलों पर बुलडोजर चला दिया गया। इसका पता लगने पर रालोद नेता पदाधिकारी मौके पर पहुँचे और आलाधिकारियों को काम रोकने को कहा। इसके बाद मौके से ही रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी, संजय राठी, पंकज राठी, सुधीर भारतीय, विकास कादियान आदि के साथ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर मंसूरपुर थाने ले आये। बाद में सभी रालोद नेताओ को मंसूरपुर थाने से ही छोड़ दिया गया।


प्रशासन की ओर से एस डी एम खतौली इन्द्रकांत द्विवेदी co आशीष co धनंजय कुशवाहा थानाध्यक्ष मनोज चहल आदि भारी फोर्स के साथ मौजूद रहे।


आक्सीजन गैस फैक्ट्री पर छापे से मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर। जिले में लाखों का ऑक्सीजन गैस घोटाला पकडा गया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने छापेमारी कर इस मामले में कार्रवाई की । फैक्ट्री को सील करने की तैयारी की जा रही है। मौके पर पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। 


बताया गया है कि 170 रुपए का ऑक्सीजन सिलेंडर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज सहित क़ई जनपदों में 350 रुपए प्रति सिलेंडर के रेट से बाबा गेस एजेंसी सप्लाई कर रही थी। 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी की सूचना पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को छापेमारी के आदेश दिये थे। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में बाबा गैस एजेंसी की फैक्ट्री पर ड्रग इंस्पेक्टर लव कुमार ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। इस फैक्ट्री में आक्सीजन गैस के सिलेण्डर तैयार करने के बाद सप्लाई किए जा रहे हैं। 


जांच में यह पता चला है कि बाबा गैस एजेंसी को ट्रेडिंग का लाइसेंस दिया गया था, जबकि इस लाइसेंस पर बाबा गैस एजेंसी के मालिक द्वारा आक्सीजन की मैन्युफैक्चरिंग की जा रही थी। इस कंपनी के द्वारा मुजफ्फरनगर मेडिकल काॅलेज बेगराजपुर में बनाये गये कोविड अस्पताल के साथ ही शामली में बनाये गये कोविड अस्पताल में भी आक्सीजन गैस की आपूर्ति की जा रही थी।


ट्रक से कुचलने पर महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

मुजफ्फरनगर। ट्रक के बाइक सवार महिला और पुरुष युवक को कुचलने के बाद महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला व युवक घायल हो गया। महिला की लाश को मौके से उठाने के लिए पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। 


मिली जानकारी के अनुसार सिखेड़ा थाना क्षेत्र के जौली रोड पर ट्रक ने बाइक सवार दो महिलाओं एक युवक को कुचल दिया। एक महिला की मौत मौके पर ही हो गई। ट्रक के कुचलने से एक महिला व युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला का नाम सिखेड़ा निवासी रेश्मा बताया गया है। पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची तथा लाश को घटनास्थल से उठाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने महिला की लाश को ना उठाने के लिए जमकर हंगामा किया। पुलिस को बल का प्रयोग भी करना पड़ा। बाद में ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया तथा महिला की लाश को परीक्षण हेतु भेज दिया।


फीस जमा ना करने पर नहीं निकाल पाएंगे क्लास से


मुजफ्फरनगर । अब फीस जमा ना करने के चलते आनॅलाइन क्लास या ट्यूशन से बच्चों को नहीं निकाल पाएंगे। जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर कहा है कि ऐसा करने पर स्कूल या ट्यूशन संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


ढाई महीने बाद भी कोरोना से विदेश में मरे व्यक्ति का शव नहीं मिला


मुजफ्फरनगर। करीब ढाई माह से एक महिला रियाद में मृत अपने पति के शव के लिए भटक रही है।


जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची एक आरती ने बताया कि उसके पति धर्मेन्द्र कुमार पुत्र भोपाल करीब 3 वर्ष से रियाद सऊदी अरब में इलैक्ट्रिशियन के पद पर नौकरी करते थे। शुगर व कोविड -19 से 23 जून को मृत्यु हो गयी । अभी भी उनका शव वहीं रखा हुआ है। आरती ने बताया कि उसके पति के शव सउदी सरकार ने अभी तक अंतिम संस्कार नहीं किया है और ना ही इसे वापस भेजा है। महिला ने अपने पति के अंतिम संस्कारके लिये पावर आफ एटाॅनी द्वारा शादाब अहमद पुत्र मुश्तक को सभी कागज भेज दिये है, लेकिन सरकार ने अभी उसके पति का अंतिम संस्कार नहीं किया है और उसके पति की बकाया सैलरी भी कम्पनी मालिक ने नहीं दी है। महिला ने ज्ञापन में मांग की है कि सउदी सरकार से उसके पति का अंतिम संस्कार कराया जाये और कम्पनी मालिक से बकाया सैलरी दिलाई जाये।


महावीर चौक पर मिले 30 नए कोरोना पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर l कोरोना वायरस को लेकर की जा रही महावीर चौक पर कोविड-19 के जाँच सेंटर में आज 95 कोरोना सैंपल जांच के लिए लिए गए उसके बाद उसने 30 नए मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए


नई मंडी थाना क्षेत्र के दो चौकी प्रभारी निलंबित

मुजफ्फरनगर l एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जनता से दुर्व्यवहार के चलते दो चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है l इनमें गांधी नगर चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह नादर और नई मंडी थाने के उपनिरीक्षक अनिल कुमार को जनता से दुर्व्यवहार के एवं अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता कोरोना पॉजिटिव

 


नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर दी।


उन्होंने ट्विटर पर जानकारी दी कि पिछले हफ्ते हल्का बुखार होने के बाद मैंने कोविड-19 का टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लगातार अस्वस्थ महसूस करने के कारण मैंने फिर से कोरोना का टेस्ट कराया जो पॉजिटिव आया है। वैसे तो मैं पिछले एक हफ्ते से क्वारंटीन हूं, फिर भी कोई मेरे संपर्क में आया हो तो वह अपनी जांच करा ले।


सफाई अभियान में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

मुजफ्फरनगर ।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा_सप्ताह के अंतर्गत आज मुजफ्फरनगर नई मंडी मण्डल में प० मदन मोहन मालवीय जी व शहीद मेजर आशाराम जी के मूर्तियों, हनुमत मण्डल में हनुमान चौक और केशव मण्डल में जिला चिकित्सालय पर कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान चलाया । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, राजेश पराशर, रोहित तायल, कपिल त्यागी , विजेंद्र पाल जी, सचिन सिंघल जी एवम कार्यकर्ता गण मौजूद रहे ।


हरिद्वार में गंगा स्नान पर रोक

हरिद्वार। पित्र अमावस्या के मौके पर हर की पौड़ी पर गंगा स्नान पर रोक लगा दी गई है। 


कोरोना संक्रमण के चलते जिला प्रशासन ने लगाई रोक लगा दी है। नारायण शिला मंदिर भी बंद रहेगा। पित्र अमावस्या के मौके पर लोग अपने पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण करने के लिए नारायण शिला मंदिर और हर की पौड़ी पहुंचते हैं। 


आज शाम से हर की पैड़ी जाएगी सील कर दी जाएगी। कल 17 सितंबर को पित्र अमावस्या है।


तेज भूकम्प से हिला नेपाल

काठमांडू। भूकंप के तीव्र झटकों से नेपाल हिल गया । बुधवार की सुबह नेपाल में रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.0 का भूकंप आया । भूकंप का केंद्र काठमांडू के पूरब में सिंधुपालचौक जिले के रामचे इलाके में था। 


नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, आज सुबह 5.19 मिनट पर यह भूकंप आया। फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। भूकंप के झटके बाद लोग सहम गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। 


इस भूंकप के झटकों ने लोगों को 2015 भूकंप की याद दिला दी। 2015 में भूकंप से बड़ी तबाही हुई थी और करीब 10 हजार लोगों की मौत हुई थी


मनाली को लेह से जोड़ने वाली दुनिया की सबसे बड़ी टनल तैयार

मनाली। मनाली को लेह से जोड़ने वाली दुनिया की सबसे लंबी हाइवे सुरंग 'अटल सुरंग' का निर्माण पूरा हो गया । 


दस वर्षों में 10,000 फीट की टनल बनी है। छह साल पहले ही इसका निर्माण पूरा कर लिया गया। अटल सुरंग, मनाली को लेह से जोड़ता है, यह दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग है, जिसकी लंबाई 10,000 फीट से अधिक है। इस सुरंग को पूरा करने की अनुमानित अवधि 6 साल से कम थी, लेकिन इसे 10 साल में पूरा किया गया। इसमें हर 60 मीटर पर सीसीटीवी कैमरे हैं और सुरंग के अंदर हर 500 मीटर पर आपातकालीन निकास सुरंग हैं। सुरंग मनाली और लेह के बीच की दूरी को 46 किलोमीटर कम कर देगी और चार घंटे बचाए जा सकते हैं।  आग लगने की स्थिति में सुरंग के अंदर फायर हाइड्रेंट भी लगाए गए हैं।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...