मुजफ्फरनगर l डूडा विभाग में कार्यरत स्पेस कम्बाईन संस्था के जिला कोर्डिनेटर पर आखिरकार गाज गिर ही गई है। प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना को लेकर सर्वे करा रहे जिला कोर्डिनेटर विशाल त्यागी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनके खिलाफ डीएम के पास कई शिकायते आयी है। जिनकी जांच कराने पर जिला कोर्डिनेटर पर लगे आरोप सहीं पाए गए है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों की अनुमति के बिना ही सर्वे करने वाले कर्मचारियों के ट्रांसफर कर दिए और कुछ कर्मचारियों को भी हटाया है।
डूडा विभाग की प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के सर्वे का कार्य शासन स्तर से स्पेस कम्बाईन संस्था को दिया गया है। इसके लिए डूडा विभाग में स्पेस कम्बाईन संस्था के जिला कोर्डिनेटर विशाल त्यागी कार्यरत किया गया था। पिछले काफी समय से जिला कोर्डिनेटर विशाल त्यागी इस योजना के तहत कार्य कर रहे है। लेकिन पूर्व में वे कई बार विवादों में घिरे है। डीएम सेल्वा कुमारी जे. के पास विशाल त्यागी के खिलाफ कई शिकायते आयी है। डीएम ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एडीएम प्रशासन को जांच कराने के निर्देश दिए। जांच कराने पर शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोप सहीं पाए गए है। जिस कारण जिला कोर्डिनेटर विशाल त्यागी को हटा दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें