शनिवार, 14 अक्टूबर 2023

नहाते समय यमुना में डूबे तीन युवक


शामली। शनिवार को तीन युवक यमुना में डूब गये। एक को बचा लिया गया जबकि दो लापता हैं।

सूत्रों के अनुसार अमावस्या के अवसर पर सैकड़ों लोग यमुना में स्नान कर रहे थे, इसी दौरान तीन युवक डूब गए। जिसमें से एक युवक को बचा लिया गया। उसे उपचार के लिए करनाल भिजवाया दिया गया है। यमुना नदी में स्नान करते समय विशाल पुत्र राजकुमार, अक्षय (16) पुत्र नरेश, अनिल पुत्र सियाराम निवासी धर्मपुरा डेरा पटनी परतापुर यमुना में डूब गए। परिजनों के शोर मचाने पर पास में खड़े युवक द्वारा डूबते हुए विशाल को यमुना से निकाल कर बचा लिया। जिसको उपचार के लिए करनाल अस्पताल भिजवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबे दोनों युवकों को तलाश किया लेकिन, उनका कोई पता नहीं लग सका।

*मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न के लिए सपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान*


मुज़फ्फरनगर। सपा संस्थापक व  नेताजी के नाम से विख्यात रहे स्व: मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर समाजवादी पार्टी की ओर से सपा के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में  भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था,उसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए जनपद मुज़फ़्फ़रनगर में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नि० प्रदेश सचिव शमशेर मलिक के द्वारा सपा ज़िला कार्यालय पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

    हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम के संयोजक शमशेर मलिक ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन 22 नवम्बर 2023 तक देश व प्रदेश के कोने कोने में अनवरत चलता रहेगा। 

सपा नेता शमशेर मलिक कई वर्षों से मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की माँग कर रहे हैं। सपा कार्यालय पर आयोजित हस्ताक्षर अभियान में सपा ज़िलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव द्वारा विषम परिस्थितियों में भी किसानों मजदूरो युवाओ महिलाओं के अधिकारों की मजबूती व निडरता से लड़ाई लड़ने के साथ रक्षा मंत्री रहते सेना के मनोबल को बढ़ाने व उनके कल्याण के लिए कार्य किये।

सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी,सपा नेता राकेश शर्मा,सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, सपा ज़िला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने किसानों मजदूरो युवाओ व दबे कुचले वंचितों की मजबूत आवाज़ रहे मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न का हकदार बताते हुए मांग की।

कार्यक्रम में सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, महानगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र त्यागी बॉबी,सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत,पूर्व मंत्री महेश बंसल,सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक,सपा नेता शौकत अंसारी,रोहन त्यागी,असद पाशा,सपा विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला क़ुरैशी,यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,सुमित पंवार बारी,सभासद शहजाद चीकू,हसीब राणा,वीरेंद्र तेजियांन,अरशद मलिक,वसीम राणा, मुकेश वशिष्ठ,महबूब आलम एडवोकेट,मीर हसन, नदीम क़ुरैशी, रामपाल सिंह पाल, राशिद जैदी, फिरोज अख्तर,नदीम राणा मुखिया,पंकज सैनी, नदीम काज़ी,मीर हसन,फैसल राणा, मुरसलीन चौधरी,दुर्गेश पाल आदि द्वारा हस्ताक्षर करके अभियान को प्रारंभ किया गया।

सीएम योगी अभियान के शुभारंभ का लाइव प्रसारण देखा


मुजफ्फरनगर। "मिशन शक्ति फेज-04" के विशेष अभियान के शुभारंभ व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मा0 मुख्यमंत्री  द्वारा सम्मानित किए जाने के कार्यक्रम का रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में लाइव प्रसारण दिखाया गया ।

 मिशन शक्ति फेज-04" के विशेष अभियान के शुभारंभ व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मा0 मुख्यमंत्री  द्वारा सम्मानित किए जाने के कार्यक्रम का रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर मा0 केन्द्रीय मंत्री श्री संजीव बालियान, मा0 राज्यमंत्री श्री कपिलदेव अग्रवाल, जिलाधिकारी श्री अरविंद मलप्पा बंगारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपरजिलाधिकारी श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रामाशीष यादव, प्रतिसार निरीक्षक श्री मु0 नदीम, महिला पुलिसकर्मी, अन्य विभागों की महिलाएं, स्कूली बालिकाएं एवं अन्य सम्मानित जनमानस उपस्थित रहे। मिशन शक्ति फेज-04 के विशेष अभियान के तहत जनपद के सभी थानों पर नियुक्त महिला बीट अधिकारियों/कर्मचारीगण सहित समस्त थानों पर गठित महिला सुऱक्षा विशेष दल (एंटीरोमियो टीम) द्वारा गाँवों में जन चौपाल लगाकर व बस स्टैंड/बाजार/गांव/कस्बा/स्कूल/कॉलेज/सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में वार्ता की जाएगी तथा शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया जायेगा।

आज इन राशियों की होगी पौबारहा, इनके लिए सतर्कता जरूरी

 


*आज का पंचाग *

शनिवार, अक्टूबर 14, 2023

तिथि अमावस्या - 23:27:11 तक

नक्षत्र हस्त - 16:24:37 तक

करण चतुष्पाद - 10:43:28 तक, नाग - 23:27:11 तक

पक्ष कृष्ण

योग एन्द्र - 10:23:35 तक

वार शनिवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय 06:20:57

सूर्यास्त 17:53:07

चन्द्र राशि कन्या - 29:22:07 तक

चन्द्रोदय चन्द्रोदय नहीं

चन्द्रास्त 17:42:59

ऋतु शरद

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत 1945  शोभकृत

विक्रम सम्वत 2080

काली सम्वत 5124

दिन काल 11:32:10

मास अमांत भाद्रपद

मास पूर्णिमांत आश्विन

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त 06:20:57 से 07:07:05 तक, 07:07:05 से 07:53:14 तक

कुलिक 07:07:05 से 07:53:14 तक

कंटक 11:43:57 से 12:30:06 तक

राहु काल 09:13:59 से 10:40:30 तक


गुलिक काल 06:20:57 से 07:47:28 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत 11:43:57 से 12:30:06 तक

दिशा शूल

दिशा शूल पूर्व

* राशिफल *

मेष राशि- शत्रु पराजय संभव है। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुर्जूगो का आर्शीवाद मिलेगा। मन थोड़ा लो फील करेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।



वृषभ राशि- अवसाद की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम में तू-तू, मैं- मैं। सेहत को लेकर के मन परेशान रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।


मिथुन राशि- घरेलू चीजों को बहुत शांत होकर के निपटाएं। अदरवाइस हाथ से बाहर निकल जाएंगे। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक दें। प्रेम- संतान ठीक- ठाक। व्यापार भी ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।



कर्क राशि- व्यापारिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। नकारात्मक विचार आएंगे व्यापार को लेकर। अपनो के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेंगे। स्वंय का स्वास्थ्य भी गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।


सिंह राशि- जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। डूबने का डर है। स्वास्थ्य करीब- करीब ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।


कन्या राशि- आतंरिक ऊर्जा घटती- बढ़ती रहेगी। ज्यादा घटेगा ही बढ़ेगा कम। मन पर दबाव बना रहेगा। प्रेम, संतान ठीक- ठाक। व्यापार अच्छा चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।


तुला राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। पार्टनरशिप में प्रॅाब्लम के संकेत है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार मध्यम रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।


वृश्चिक राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। यात्रा में कष्ट संभव है। आय में बढ़ोतरी के बावजूद भी उतार- चढ़ाव फील करेंगे आप। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। सूर्य को जल देते रहें।


धनु राशि- मान- सम्मान पर कोई रिस्क मत लीजिएगा। मानहानि के संकेत हैं। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।


मकर राशि- यात्रा में कष्ट होगा। कार्य रुक- रुक कर चलेगा। मान- सम्मान पर ध्यान रखिएगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।


कुंभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट- चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। हरी वस्तु पास रखें।


मीन राशि- अपने स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बच्चों की स्थिति और प्रेम की स्थिति भी मध्यम है। नौकरी- चाकरी पर भी ध्यान दें। मध्यम समय दिख रहा है। शि वजी को प्रणाम करते रहें।

इंसानों से अच्छा तो यह बंदर है

 


यह वीडियो अमरोहा का है.


बंदर को पिछले काफी समय से खाना देने वाले की मृत्यु हो गई.. व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी अर्थी पर लिपटकर बंदर खूब रोया और 35 किलोमीटर अर्थी पर बैठकर गंगा घाट भी गया और उसके अंतिम संस्कार में शामिल हुआ।

लेकिन इंसान कितना हैवान है कि मां बाप को वृद्धा आश्रम छोड़कर आ रहा है। मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी में भाई ने भाई की हत्या कर दी। 

इन राशियों को शनि दोष से मुक्ति दिलाएगी शनि अमावस्या

 


14 अक्टूबर को इस साल की अंतिम  शनि अमावस्या  व सर्व पित्र अमावस्या का दुर्लभ योग बन रहा है। यह कई राशियों को शनिदोष से मुक्ति दिलाने वाला है।  जब शनि अमावस्या शनिवार के दिन पड़ती है तो इसे शनिश्चरी अमावस्या कहते है। इस बार शनि अमावस्या 14 अक्टूबर को है। शनि के प्रभाव को कम करने के लिए पूजा और उपाय करना लाभकारी रहेगा।


मेष राशि

मेष राशि के जातकों को आज शनि देव के प्रकोप से मुक्ति मिलेगी। पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करना चाहिए। साथ ही शनि मंदिर में तिल या सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ रहेगा। पूजा करते समय शनिदेव के चरणों का दर्शन करें।


तुला राशि

तुला राशि के जीवन में एक नई दिशा मिलेगी । शनिदेव आपसे प्रसन्न रहेंगे। नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। शनिदेव की पूजा अवश्य करें। आपके लिए बेहतर होगा कि बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर घर से निकला करें।


मकर राशि

मकर राशि वालों को बुरे प्रभाव से राहत व कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे दूर हो जाएंगी। शनिश्चरी अमावस्या पर पूरे मन और सच्ची भावना से शनिदेव की पूजा करें।

शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023

तीस अक्टूबर को राहु-केतु का राशि परिवर्तन चमकाएगा इनकी किस्मत

 


जीवन पर दुष्प्रभाव डालने वाले छाया ग्रह राहु-केतु 30 अक्टूबर सोमवार को दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान में राहु केतु का युति संबंध कयी मामलों में विषमता पैदा कर रहा है। ग्रहों के राशि परिवर्तन करते ही यह युति समाप्त हो जाएगी। 30 अक्टूबर को राहु कन्या राशि तथा चित्रा नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे। वहीं केतु कन्या राशि व चित्रा नक्षत्र के द्वितीय चरण में प्रवेश करेंगे। अब तक राहु केतु की युति होने से विभिन्न राशि के जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

कार्य में बाधा, आय में कमी, स्वास्थ्य खराब रहना आदि ऐसी कई समस्याएं थी, जिसके कारण लोग परेशान थे। लेकिन अब राहु अपने मित्र अनुक्रम से राशि परिवर्तन करते हुए मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं गुरु मेष राशि में मित्रगत होकर अपनी दृष्टियों से अलग-अलग स्थान को देखेंगे। केतु कन्या राशि में रहकर अनुकूलता प्रदान करेंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में सभी बारह राशि वाले जातकों को शुभ समय का अनुभव होगा। बीते दिनों जिन राशियों पर से शनि की ढैया व साढ़ेसाती का प्रभाव समाप्त हुआ था, बावजूद राहु केतु की युति के कारण उन्हें उचित लाभ नहीं मिल पा रहा था।  सभी के लिए आने वाला समय अच्छा होने वाला है। जानें किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव


-मेष : मानसिक शांति व कार्य में उन्नति।


-वृषभ : कार्य में सफलता मिलेगी, रुकावट समाप्त होगी।


-मिथुन : स्वास्थ्य में सुधार, समय अनुकूल।


-कर्क : मान सम्मान में वृद्धि होगी, रुके कार्य बनेंगे।


-सिंह : प्रगति की राह आसान होगी।


-कन्या : आर्थिक प्रगति व सेहत के लिए अच्छा। 


-तुला : राजनीतिक लोगों का विशेष लाभ के अवसर।


-वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में परिवर्तन व लाभदायक समय।


-धनु : आर्थिक प्रगति होगी। रुके कार्य बनेंगे।


-कुंभ : मानसिक शांति व लाभ की संभावना।


-मकर : परिश्रम से वांछित लाभ मिलेगा।


-मीन : व्यवसायिक नजरिए से उत्तम है।

इस बार दशहरा पर तीन दिन की छुट्टी, दिवाली पडेगी रविवार को

 


लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में काम करने वाले सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों  की इस बार मौज रहेगी। इस बार दशहरा पर्व पर तीन दिन छुट्टी भी मिलेगी। हालांकि दिवाली रविवार को पड़ने के कारण एक छुट्टी का घाटा रहेगा। 

इस वर्ष के लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी सार्वजनिक अवकाश सूची के अनुसार दशहरा 24 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन मंगलवार है, वहीं 23 अक्टूबर को महानवमी का अवकाश है, ऐसे में रविवार का साप्ताहिक अवकाश मिलाकर दशहरा पर्व   पर तीन दिन की छुट्टी कर्मचारियों को मिलेगी। इन तीन दिनों में बढ़िया तरीके त्योहारों का आनंद लिया जा सकता है। वहीं, सप्ताह में पांच कार्य दिवस वाले कार्यालयों के कार्मिकों को चार दिन छुट्टी मिलेगी। दिवाली   की छुट्‌टी इस बार 12 नवंबर दिन रविवार को पड़ रही है, इसके अगले दिन गोवर्धन पूजा के पर्व पर 13 नवंबर दिन सोमवार को अवकाश रहेगा। 15 नवंबर, बुधवार को भैया दूज   के पर्व का अवकाश है। अगर मंगलवार 14 नवंबर का अवकाश लेते हैं तो दिवाली के त्योहार पर भी चार दिन की लंबी छुट्टी बिताई जा सकती है।

इस तरह पांच कार्य दिवस वाले कार्यालयों के कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह भी काफी अच्छा रहेगा। इन अवकाशों के बाद गुरु नानक जयंती पर 27 नवंबर का अवकाश रहेगा। इसके अगले महीने में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे की भी छुट्टी रहेगी।

MUZAFFARNAGAR : मोती झील के सौन्दर्यीकरण से शहर में लगेंगे चार चाँद : नरेंद्र बहादुर सिंह

 


मोती झील को निहारते अपर जिला अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह
 

मुजफ्फरनगर । काली नदी स्थित मोती झील का भी अब हो सकता है उद्धार आज एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप व नगर पालिका के अधिकारियों के साथ मोती झील का निरीक्षण किया और उनसे मोती झील के सौंदर्य करण को लेकर बातचीत की और निर्देश दिए की इस मोतीझील का सौंदर्य करण करने के लिए इसकी रूपरेखा नगर पालिका सिटी मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर तैयार करें एडीएम प्रसासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने मोती झील के चारों तरफ का निरीक्षण किया इस मोतीझील के सौंदर्य करण से मुजफ्फरनगर के पानीपत शामली रोड का भी सौंदरीकरण हो जाएगा और मुजफ्फरनगर के प्रवेश द्वार में चार चांद लग जाएंगे और मुजफ्फरनगर वासियों के लिए पिकनिक स्पॉट भी बन जायेगा।

MUZAFFARNAGAR : मंत्री कपिल देव, समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू ने किया पूजन, नारद मोह लीला ने दर्शकों को किया मोहित




 श्री आदर्श रामलीला पटेलनगर में रामलीला मंचन का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा आयोजित श्री रामलीला मंचन का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने अपनी मंचीय प्रस्तुतियों से सभी को मोहित किया। पहले दिन नारद मोह और शिव पार्वती की लीलाओं ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और पहले ही दिन भारी संख्या में दर्शक पटेलनगर रामलीला मैदान पर उमड़े नजर आये। कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कला प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के तत्वाधान में 48वें श्री रामलीला मंचन महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने विधिवत फीता काटकर प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित श्री रामलीला मंचन का उद्घाटन किया। समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमति शैल गर्ग ने अन्य अतिथियों नारायण ऐरन, ज्योति ऐरन, कन्दर्प ऐरन, विनय गुप्ता, सपना गुप्ता के साथ पूजन सम्पन्न कराया। भारतीय प्रेस परिषद् के सदस्य एवं मुजफ्फरनगर बुलेटिन के सम्पादक अंकुर दुआ ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इसके साथ ही अतिथियों ने भगवान श्री गणेश की स्तुति और आरती के साथ उनको भोग लगाया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने श्री रामायण जी, राधा कृष्ण की भी आरती की। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों और गणमान्य लोगों का कमेटी के पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पूजन अनुष्ठान आचार्य पंडित बिजेन्द्र मिश्रा और जितेन्द्र मिश्रा द्वारा सम्पन्न कराया गया। 

पहले दिन श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के तत्वाधान में श्री गणेश वंदना और सरस्वती पूजन के बाद नारद मोह की लीला का सुन्दर मंचन किया गया। कलाकारों से भगवान श्री गणेश से वरदान प्राप्त कर नारद मोह की लीला को सुन्दर ढंग से मंचीय प्रस्तुति में ढाल कर प्रस्तुत किया गया। लीला में भगवान विष्णु द्वारा नारद जी का मोह भंग किया गया। इसके पश्चात भगवान शिव और पार्वती की लीला ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान शिव ने पार्वती को भगवान विष्णु के प्रभु श्रीराम के अवतार और उसकी आवश्यकता की पूरी लीला का वर्णन सुन्दर ढंग से किया, तो पूरा वातावरण भगवान श्रीराम की भक्ति में डूब गया और जय श्रीराम के जयघोष ने वातावरण को धार्मिक बना दिया। अज्जू गोयल और विपुल मोहन ने शिवगणों के रूप में बहुत ही सुन्दर ढंग अभियान कर दर्शकों को मोहित किया। रामलीला में विशाल शर्मा ने नारद मुनि, भगवान शिव सोन सिंह, इन्द्र भगवान देवेन्द्र, कामदेव आकाश गोयल और भगवान गणेश के स्वरूप का अभिनय शिवांश ठाकुर ने करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। 

इस अवसर पर मंत्री कपिल देव ने कहा कि रामलीला के आयोजन हमें धर्म और संस्कृति की पहचान कराते हैं। इन मंचों पर होने वाली भगवान श्रीराम की लीला आधुनिक युग में सोशल साइट और इंटरनेट के साथ जुड़ने वाली युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति की पहचान कराती है। हमें अपने बच्चों के साथ रामलीला में अवश्य आना चाहिए। संस्कृति से जुड़कर ही हम एक संस्कारवान और आस्थावान पीढ़ी तैयार कर पायेंगे। संस्कृति की जानकारी होने से ही धर्म बचेगा और धर्म रहेगा तो समाज भी रहेगा। समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू ने कहा कि आज देश और प्रदेश में धर्म की पताका लहरा रही है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर तैयार हो रहा है। यही रामलीलाएं हमें संस्कृति के सूत्र में बांधते हुए एक दूसरे से जोड़ती हैं। उन्होंने कमेटी के लोगों की सुन्दर आयोजन के लिए सराहना की। 

श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के कार्यक्रम संयोजक पूर्व सभासद विकल्प जैन ने बताया कि इस साल समिति द्वारा 48वें श्री आदर्श रामलीला मंचन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह रामलीला स्थानीय कलाकारों के द्वारा ही मंचित की जाती है। इसमे ं सभी कलाकार समिति के पदाधिकारी या उनके परिवार से ही होते हैं। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन रामलीला मंचन देखने आने के लिए अपील की। इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी मनीष चौधरी, सभासद नवनीत गुप्ता, प्रियांक गुप्ता, प्रशांत गौतम, अनिल गोयल, रविन्द्र प्रधान, केपी चौधरी, वैभव जैन के अलावा रामलीला समिति के अध्यक्ष गोपाल चैधरी, मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक सभासद विकल्प जैन, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, प्रमोद गुप्ता, धर्मेंद्र पंवार नीटू, मुख्य निर्देशक विजय मित्तल, पंकज शर्मा, निर्देशक अमित शर्मा, गोविंद शर्मा, नारायण ऐरन, जितेंद्र नामदेव, विनय गुप्ता टिंकू, पीयूष शर्मा, राकेश बंसल, अनिल गोयल, राकेश मित्तल, अंकुशल गुप्ता, विपुल मोहन, अज्जू जैन, आकाश गोयल, गौरव मित्तल, अनुराग अग्रवाल एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

हत्यारोपी को गिरोह बन्दअधिनियम में 5 वर्ष की सज़ा


मुज़फ्फरनगर। गिरोह बनाकर हत्या कर ज़मीन हड़पने के आरोपी ब्रह्मपालपुत्र कारण सिंह को गिरोह बन्द अधिनियम में 5 वर्ष की सज़ा व 20 हज़ार रुपये का जुर्माना कियागया है जुर्माना अदा न करने पर 15 दिन की अतिरिक्त सज़ा भुगतनी पड़ेगी मामले की सुनवाई विशेष अदालत गगेस्टर कोर्ट के ज़ज़ अशोक कुमार की कोर्ट में हुई अभियोजन की ओर से विशेष अभियोजक दिनेश पुंढीर व राजेश शर्मा ने पैरवी की अभियुक्त गैंगेस्टर ब्रह्मपाल निवासी सोहजनी जाटान थाना बाबरी ज़िले शामली का निवासी है। एम रहमान

महाराजा अग्रसेन जयंती पर होंगे अनेक आयोजन


 मुजफ्फरनगर । वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा 15 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में आर्शीवाद बैकट हॉल में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 

आपको बता दे की जनपद मुजफ्फरनगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम 15 अक्टूबर को आशीर्वाद बैंकट हॉल  लक्ष्मण विहार में धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें दोपहर 2:00 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता वह 3:00 बजे मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और शाम 5:00 मेघावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा इसके बाद बूगी वूगी डांस कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। 

इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण शनिवार को


मुजफ्फरनगर । इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्‍टूबर को सर्वपितृ अमावस्‍या के दिन लगेगा। भारत में यह नजर नहीं आएगा। शनिवार का सूर्य ग्रहण कन्‍या राशि में लगेगा। ग्रहण के समय सूर्य, बुध और चंद्रमा तीनों ही कन्‍या राशि में होंगे। यह अपने आप में एक दुर्लभ ज्‍योतिषीय घटना है।  यह ग्रहण रात को 8 बजकर 34 मिनट पर प्रारंभ और देर रात 2 बजकर 25 मिनट पर मोक्ष होगा। जब सूर्य और पृथ्‍वी के बीच चंद्रमा आता है तो सूर्य ग्रहण लगता है।

भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी नहीं मान्‍य होगा। जिन स्‍थानों पर यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा उन स्‍थानों पर ही सूतक काल मान्‍य होगा। ग्रहण का सूतक काल ग्रहण के आरंभ होने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इसलिए इसका सूतक काल सुबह काल सुबह 8 बजकर 34 मिनट पर आरंभ हो जाएगा और इसकी समाप्ति ग्रहण के समाप्‍त होने के साथ ही होगी।

छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार


मुज़फ्फरनगर। नगर कोतवाली पुलिस ने नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाले मामले में आरोपी सुहैल को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया। 

प्रदूषण विभाग ने राणा स्टील्स को सील किया


मुजफ्फरनगर । प्रदूषण विभाग के द्वारा की बड़ी कार्रवाई करते हुए राणा स्टील्स को सील कर दिया गया है। 

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आकस्मिक निरीक्षण के बाद आज मेरठ रोड स्थित राणा स्टील को सील कर दिया गया है। यूनिट का आयोग की टीम के साथ निरीक्षण किया गया और गैर-अनुपालन पाया गया जिसके कारण मेसर्स राणा स्टील्स लिमिटेड के खिलाफ बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा राणा स्टील के 2 फरनेस को सील कर दिया गया है। प्रदूषण विभाग की यूनिट का आयोग की टीम के साथ निरीक्षण किया गया और गैर अनुपालन पाया गया जिसके कारण मेसर्स राणा स्टील्स लिमिटेड के खिलाफ आदेश जारी किया गया जिसके बाद कार्यवाही करते हुए दो फरनेस को सील कर दिया गया और राणा स्टील पर जुर्माने के लिए प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह द्वारा कार्रवाई सुनिश्चित कर मुख्यालय भेजी गई है।

पुलिस मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों की प्रतिभा देख एसएसपी संजीव सुमन ने दी शाबासी


मुजफ्फरनगर। पुलिस मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान व गणित प्रदर्शनी का आयोजन कर दिखायी गयी अपनी प्रतिभा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा प्रदर्शनी में लगाए गये मॉडल्स की प्रशंसा करते हुए छात्रों को किया प्रोत्साहित।*  

 बच्चों में वैज्ञानिक सोच को विकसित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 13.10.2023 को पुलिस मॉडर्न स्कूल में 'नेशनल ट्रेन योर ब्रेन ' के अवसर पर विज्ञान व गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा गणित व विज्ञान विषयों पर आधारित विभिन्न मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजीव सुमन महोदय द्वारा प्रदर्शनी का निरीक्षण कर छात्रों द्वारा बनाये गये विभिन्न प्रोजेक्ट का अवलोकन कर प्रशंसा की गयी तथा छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए अपना लक्ष्य बना कर उसके लिए कड़ी मेहनत करने हेतु प्रेरित किया गया। महोदय द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि गणित व विज्ञान आधारित ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा के प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। बच्चों के विकास के लिए इस तरह के समारोह आवश्यक हैं जिससे बच्चों में विज्ञान की वास्तविक समझ का विकास हो सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा पुलिस मॉडर्न स्कूल के अध्यापकगण अपस्थित रहे।

जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट


मुजफ्फरनगर । जनपद में शहर समेत कई इलाकों में जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और सीओ सिटी राम आशीष यादव सहित सभी थाना इंचार्ज भारी पुलिस फोर्स के साथ अपने अपने थाना क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं। 

सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान के साथ खालापार में पैदल मार्च किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपील की। 

देशभर में जुमे की नमाज को लेकर हाईअलर्ट है। ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्स्नल लॉ बोर्ड और मौलाना कल्वे जव्वाद के आहवान पर दिल्ली लखनऊ समेत देश के विभिन्न राज्यों में जुमे की नमाज के बाद इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। साथ ही फलिस्तीन की हिमायत और निर्दोष लोगो की हो रही हत्याओ को लेकर विशेष दुआ भी की जाएगी। इस आहवान को लेकर देशभर में हाईअलर्ट जारी किया गया है। 

भाई ने भाई की हत्या कर दी


मुजफ्फरनगर । थाना तितावी क्षेत्र के गाँव नुनाखेड़ा मे आपसी विवाद के चलते बीती रात्रि भाई ने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक तितावी थाना क्षेत्र के गांव नूनाखेड़ा निवासी किसान समरपाल गुरुवार शाम अपने खेत पर काम करने गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो खेत मे ट्यूबवेल के पास उनका गोली लगा शव मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। किसान के एक गोली माथे पर और एक सीने पर लगी है। पुलिस ने मौके से एक कारतूस बरामद किया।

रामपुरी में श्री राम की लीला मंचन का शुभारंभ


मुजफ्फरनगर । श्री रामलीला कमेटी रामपुरी मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में हो रहे श्री रामलीला मंचन में दिनांक 12 अक्टूबर 2023 को श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि शिवराज सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री विपिन कुमार सिंह के द्वारा प्रभु श्री गणेश की आरती व श्री रामायण जी की आरती कर फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया गया इस अवसर श्री विपिन कुमार सिंह जी द्वारा रामपुरी में 37 वर्षों से हो रहे श्री रामलीला मंचन की सराहना करते हुए श्री राम लीला कमेटी रामपुरी के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और पात्रों को शुभकामनाएं दी भूरी भूरी प्रशंसा कर सराहना की और कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि को पटका पहनकर सम्मानित किया गया प्रतीक चिन्ह के रूप में रामायण जी ग्रंथ भेंट किया इस शुभारंभ के अवसर पर श्री रामलीला कमेटी रामपुरी अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए मुख्य अतिथि श्री विपिन कुमार सिंह जी का आभार व्यक्त किया और समस्त रामपुरी वासियों को शुभकामनाएं देते हुए सहयोग की सराहना की और कहा कि डॉक्टर विपिन कुमार सिंह द्वारा हमेशा बड़े भाई की तरह स्नेह मिलता है और श्री रामलीला मंचन में एक बड़ा सहयोग उनके द्वारा हमेशा दिया जाता है इस अवसर पर व्यास पीठ पर मौजूद देवशरण शास्त्री जी ने भी अपने विचार रखे और इस अवसर पर चौधरी शक्ति सिंह अध्यक्ष रामलीला कमेटी के साथ दिवाकर त्यागी कोषाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवी धीमान नीरज कौशिक महामंत्री व निर्देशक आयुष नवीन निशांत गगन जिंदल सतेन्द्र त्यागी निर्देशक अमित तिवारी शौर्य सिंह सक्षम त्यागी कनिष्क अभी धीमान हर्षित शर्मा अंशु शर्मा वंश शर्मा कार्तिक गौरीकांत त्यागी आदि उपस्थित रहे।

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 


🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️ *दिनांक - 13 अक्टूबर 2023*

🌤️ *दिन - शुक्रवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 

🌤️ *मास - आश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - चतुर्दशी रात्रि 09:50 तक तत्पश्चात अमावस्या*

🌤️ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी दोपहर 02:11 तक तत्पश्चात हस्त*

🌤️ *योग - ब्रह्म सुबह 10:06 तक तत्पश्चात इन्द्र*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 10:57 से दोपहर 12:25 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:34*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:15*

👉 *दिशाशूल- पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - चतुर्दशी का श्राद्ध,आग-दुर्घटना-अस्त्र -शस्त्र -अपमृत्यु से मृतक का श्राद्ध*

💥 *विशेष - चतुर्दशी और अमावस्या व व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

      🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *सर्व पितृ अमावस्या* 🌷

🙏🏻 *श्राद्ध पक्ष की अमावस्या को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन सभी ज्ञात-अज्ञात पितरों का श्राद्ध करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस बार 14 अक्टूबर, शनिवार को यह अमावस्या है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, श्राद्ध पक्ष की अमावस्या पर कुछ विशेष उपाय करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष भी कम होता है। इसलिए इस दिन भी ये उपाय किए जा सकते हैं।*

🙏🏻 *पीपल में पितरों का वास माना गया है ।सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं ।*

🙏🏻 *सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर किसी ब्राह्मण को भोजन के लिए घर बुलाएं या भोजन सामग्री जिसमें आटा, फल, गुड़ आदि का दान करें ।*

🙏🏻 *इस अमावस्या पर किसी पवित्र नदी में काले तिल डालकर तर्पण करें ।इससे भी पितृगण प्रसन्न होते हैं ।*

🙏🏻 *सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर अपने पितरों को याद कर गाय को हरा चारा खिला दें ।इससे भी पितृ प्रसन्न व तृप्त हो जाते हैं ।*

🙏🏻 *इस अमावस्या पर चावल के आटे से 5 पिडं बनाएं व इसे लाल कपड़े में लपेटकर नदी में प्रवाहित कर दें ।*

🙏🏻 *अमावस्या पर गाय के गोबर से बने कंड़े को जलाकर उस पर घी-गुड़ की धूप दें और पितृ देवताभ्यो अर्पणमस्तु बोलें ।*

🙏🏻 *इस अमावस्या पर कच्चा दूध, जौ, तिल व चावल मिलाकर नदी में प्रवाहित करें ।ये उपाय सूर्योदय के समय करें तो अच्छा रहेगा ।*

       🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

**

🌷 *सर्व पितृ अमावस्या* 🌷

🙏🏻 *पितृ पक्ष का आखिरी दिन पितृ अमावस्या होती है। इस दिन कुल के सभी पितरों का श्राद्ध किया जा सकता है। फिर चाहे उनकी मृत्यु तिथि पता न हो। तब भी आप पितृ अमावस्या पर उनका तर्पण कर सकते हैं।*

 🙏🏻 *पितृ पक्ष की अमावस्या को सूर्यास्त से पहले ये उपाय करना है। इस उपाय में एक स्टील के लोटे में, दूध, पानी, काले व सफेद तिल और जौ मिला लें। इसके साथ कोई भी सफेद मिठाई, एक नारियल, कुछ सिक्के और एक जनेऊ पीपल के पेड़ के नीचे जाकर सबसे पहले ये सारा सामान पेड़ की जड़ में चढ़ा दें। इस दौरान सर्व पितृ देवभ्यो नम: का जप करते रहें।*

🙏🏻 *ये मंत्र बोलते हुए पीपल को जनेऊ भी चढ़ाएं। इस पूरी विधि के बाद मन में सात बार ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें और भगवान विष्णु से कहें मेरे जो भी अतृप्त पितृ हों वो तृप्त हो जाए। इस उपाय को करने से पितृ तृप्त होते हैं पितृ दोष का प्रभाव खत्म होता है और उनका अशीर्वाद मिलने लगता है। हर तरह की आर्थिक और मानसिक समस्याएं दूर होती हैं।*

पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 04:23 बजे


पंचक समाप्त: शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 पूर्वाह्न 07:31 बजे



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।


जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,


 

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। व्यावसायिक विषयों में आज गति आएगी और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी नए काम को करने का मौका मिल सकता है और उनकी पद में भी वृद्धि होगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप अपनी आंख व काम खुले रखे, नहीं तो कोई आपको धोखा दे सकता है। किसी प्रॉपर्टी के खरीदारी करते समय आप लिखा पड़ी पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आप कहीं गलत हस्ताक्षर के कारण समस्या में आ सकते हैं। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चा भरा रहने वाला है। आप व्यक्तिगत प्रयासों में उत्साह भरेंगे। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अधिकारियों की किसी गलत बात पर हां में हां नहीं मिलनी है। अपनी बात उनके सामने अवश्य रखनी होगी, जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत है, उन्हें आज अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपका सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी महत्वपूर्ण निर्णय को बहुत ही सोच विचारकर लेना होगा और सभी के साथ आप सहजता से आगे बढ़ें। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी काम को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको अत्यधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। बिजनेस कर रहे लोग किसी डील को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। सामाजिक कार्यों में तेजी आएगी। भाई बंधुओं से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा और आप अपने जरूरी काम को लेकर किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आपको उस धन के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपने यदि किसी से कोई वादा किया है, तो आपको उसे पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों में कोई गलती ना करें, नहीं तो अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है और संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। किसी से किए हुए वादे को आप पूरा करें नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। माताजी के सेहत में गिरावट चल रही थी, तो आज उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा और रचनात्मक क्षेत्र में आप अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। अपने आर्थिक स्थिति को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। रचनात्मक कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने कोई काम को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपके भाइयों की मदद से वह पूरा होता दिख रहा है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। लेनदेन के मामले में आप स्पष्टता बनाए रखें और किसी से लिया हुआ धन आपको समय रहते चुकाने की कोशिश करें। आपके बढ़ते खर्चों को लेकर आज आपको योजना बनानी होगी, तभी आप उन्हें आसानी से पूरे कर पाएंगे। लापरवाही से यदि आपने किसी काम को किया, तो इसमें समस्या आ सकती है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए, नहीं तो समस्या हो सकती है और किसी दिल को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज पूरी हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है और आपके प्रभाव -प्रताप में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन संतान आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी धन संपति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। सभी का सहयोग आप पर बना रहेगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। आपका कोई मित्र आपसे यदि कोई धन संबंधित मदद मांगे, तो आप उसे पूरी अवश्य करें और अपने धन का कुछ हिस्सा आप गरीबों की सेवा में लगाएंगे, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों के परीक्षा के परिणाम आने से आज उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप अपने मामले में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। भाग्य के भरोसे आप किसी काम को ना करें, नहीं तो इसमें समस्या आ सकती है। आपको किसी अजनबी से कोई भी लेनदेन ना करें। आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी और धार्मिक गतिविधियों के प्रति आपका पूरा ध्यान रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको सम्मान मिलता दिख रहा है। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें और रक्त संबंधी रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर दूरी आ गई थी, तो वह दूर होगी। आप संबंधित मामलों में अपनी बात स्पष्ट रखें, नहीं तो आपको गलत साबित किया जा सकता है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपने कामों की एक सूची बनाकर आगे बढ़े, तभी आप उन्हें समय रहते पूरा कर सकेंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपका कोई भूमि, भवन आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा या आपका कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमे भी आपको जीत मिलेगी। आप अपने महत्वपूर्ण कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने विरोधियों से किसी बात को लेकर कोई बातचीत ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। माता-पिता से आज आप यदि कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको मिल जाएगी

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...