मुजफ्फरनगर । जिला पंचायत अध्यक्ष मुजफ्फरनगर के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर वीरपाल निरवाल जी के विजय होने पर भाजपा सभासद खुशी मनाते हुए
कुल-75
भाजपा-65
सपा-6
अन्य-4
मुजफ्फरनगर- भाजपा
फिरोजाबाद-भाजपा
बागपत- RLD
हापुड़- भाजपा
बिजनौर- भाजपा
संभल-भाजपा
बरेली- भाजपा
उन्नाव-भाजपा
बदायूं- भाजपा
अलीगढ़- भाजपा
हाथरस- भाजपा
कासगंज- भाजपा
मथुरा- भाजपा
फिरोजाबाद- भाजपा
मैनपुरी- भाजपा
फर्रुखाबाद- भाजपा
कन्नौज- भाजपा
रामपुर-भाजपा
औरेया- भाजपा
कानपुर - भाजपा
प्रतापगढ़-जनसत्ता दल
जालौन- भाजपा
महोबा- भाजपा
हमीरपुर- भाजपा
कौशांबी- भाजपा
प्रयागराज- भाजपा
रायबरेली- भाजपा
एटा-सपा
हरदोई-भाजपा
लखनऊ- भाजपा
सीतापुर-भाजपा
अमेठी- भाजपा
बाराबंकी-भाजपा
लखीमपुर खीरी-भाजपा
अंबेडकर नगर- भाजपा
सुल्तानपुर-भाजपा
अयोध्या- भाजपा
बस्ती-भाजपा
सिद्धार्थनगर- भाजपा
संतकबीर नगर-सपा
महराजगंज- भाजपा
कुशीनगर-भाजपा
देवरिया- भाजपा
आजमगढ़-सपा
बलिया- सपा
गाजीपुर- भाजपा
चंदौली- गिनती जारी
भदोही- भाजपा
मिर्जापुर- भाजपा
सोनभद्र- अपना दल
जौनपुर-निर्दलीय(श्रीकला रेड्डी)
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि आज जनपद में आज 5816 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया।
उन्होंने बताया कि आज टीकाकरण केंद्रों पर 3735 लोगों को टीकाकरण किया गया जिनमें से 2280 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 1455 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
जनपद में आज ऑनलाइन स्लॉट लेकर 18 से 44 आयु वर्ग में 2081 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया।
विपक्ष की कमजोर और बिखरी ताकत के चलते भारतीय जनता पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. वीरपाल निर्वाल चुनाव जीत गए । उन्हें 43 में से 30 मत प्राप्त हुए है। विपक्ष के प्रत्याशी सतेंद्र बालियान को 4 वोट प्राप्त हुए है। मुजफ्फरनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए चल रही गहमा गहमी के बीच आज तीन बजे तक मतदान का कार्य पूरा हुआ। तीन बजे मतगणना शुरु हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. वीरपाल निर्वाल को 30 वोटें प्राप्त हुई। जबकि सतेंद्र बालियान को 4 वोट मिली। भाजपा ने इस जीत को केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान की रणनीति की विजय माना जा रहा है। चुनाव शुरु होने के समय भाजपा केवल 13 वोटों पर थी। उस समय किसी को उम्मीद नहीं थी कि भारतीय जनता पार्टी इतनी बड़ी जीत हासिल कर पाएगी। लेकिन डॉ. संजीव बालियान ने एक बार फिर अपना वजूद दिखाते हुए लगातार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर दोबारा कब्जा कराया है। जिला पंचायत अध्यक्ष मुजफ्फरनगर के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर वीरपाल निर्वाल के विजय होने पर भाजपा सभासद खुशी मनाते हुई भी नजर आए। 30 मतों से जीते डॉक्टर वीरपाल निर्वाल जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जनपद मुजफ्फरनगर में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर प्रत्याशी डॉक्टर वीरपाल निर्वाल 30 वोटों से जीते विपक्ष को चार 4 मत प्राप्त हुए 43 मतों में से नो जिला पंचायत सदस्यों ने चुनाव का बहिष्कार किया डॉक्टर वीरपाल निरवाल के जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीते ही समर्थकों में जबरदस्त खुशी की लहर फूल माला पहना कर मिठाई खिलाकर किया डॉक्टर वीरपाल निर्वाल का स्वागत किया। डॉक्टर वीरपाल निर्वाल को विधायक उमेश मलिक व विधायक विक्रम सैनी ने फूलमालाएं पहनाई। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ संजीव बालियान को जीत का श्रेय दिया और कहा कि मेरी इस जीत में पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता है जिन जिला पंचायत सदस्य जिन्होंने मुझे वोट दिए। मैं उनका आभार प्रकट करता हूं और उनका अभिनंदन व स्वागत करता हूं। यह जीत भारतीय जनता पार्टी की जीत है और मैं जनता के विकास के कार्यों के लिए लगातार कार्य करता रहूंगा। इस सीट को जिताने के लिए मुझे बहुत प्यार मिला है और सबका साथ सबका विकास के तहत सभी जिला पंचायत सदस्यों ने मुझे अपनी वोट दी है।
विपक्षी नेताओ ने कहा कि मुजफ्फरनगर में लोकतंत्र को कुचल दिया गया है। चुनावी प्रक्रिया को भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर बंधक बना लिया है। इसलिए विपक्षी प्रत्याशी व जिला पंचायत सदस्यों सहित तमाम विपक्षी दल चुनाव का बहिष्कार करते हैं।सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी सहित सभी विपक्षी दलों ने कहा कि अगली रणनीति का वह सभी दलों से विचार विमर्श पश्चात खुलासा करेंगे। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव, पूरे शहर में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के मद्देनजर आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के कुशल मार्गदर्शन में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव एवं अपर जिलाधिकारी वित्त आलोक कुमार एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस अधिकारी अर्पित विजयवर्गीय के नेतृत्व में नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह एवं सीओ सिटी कुलदीप सिंह एवं सीओ सदर हिमांशु गौरव और शहर कोतवाल योगेश शर्मा और मंडी कोतवाल अनिल कपरवान एवं सिविल लाइंस कोतवाल उम्मीद कुमार ने पूरे शहर में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए थे इस दौरान आने-जाने वाहनों की चेकिंग भी हुई संदिग्ध व्यक्तियों को भी चेक किया गया कुल मिलाकर पूरे शहर में जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था पुलिस की नजर आई खास तौर पर शहर कोतवाल योगेश शर्मा ने अपने अधिनस्थ पुलिस कर्मियों के साथ शिव चौक एवं मीनाक्षी चौक आदि क्षेत्रों में सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए एवं आने जाने वालों की जबरदस्त चेकिंग की तथा लॉक डाउन का भी पालन कराया। कुल मिलाकर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के कुशल मार्गदर्शन में संपूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्ष ढंग से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया जिला पंचायत अध्यक्ष बने वीरपाल निरवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया है। विपक्ष को इस बात का मलाल रहेगा कि भाजपा विरोध के नाम पर जिन मुस्लिम सदस्यों पर उसे सबसे ज्यादा भरोसा था वे भी उसके कब्जे से बाहर निकल गये।
विपक्ष के बायकाट के ऐलान के बाद मतगणना से पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने माइक से अनाउंस किया कि जो भी जिला पंचायत सदस्य मतदान से वंचित रह गए हैं वह तुरंत आरओ कार्यालय में संपर्क कर अपना मतदान करें क्योंकि बजे के बाद किसी का भी मतदान नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद कोई भी वोट डालने नहीं आया। बाद में तीन बजे नियमानुसार वोटों की गिनती का काम शुरू किया गया। इसमें 30 वोट बीजेपी को 4 विपक्षी उम्मीदवार को मिले। इस तरह वीरपाल निर्वाल 26 वोट से विजयी घोषित किए गए हैं।
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में विपक्षी दलों ने चुनाव का बहिष्कार करने के साथ ऐलान किया है कि इसे लेकर वे अपनी रणनीति का ऐलान जल्द करेंगे।
मतदान के दौरान हंगामे के बाद चुनाव के बहिष्कार का ऐलान करने के बाद इन नेताओं की संयुक्त बैठक हुई। इसमें विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी सतेंद्र बालियान व सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी, भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज सिंह लाटियान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, आसपा जिलाध्यक्ष जगदीश पाल व पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, अनिल कुमार, सपा नेता सचिन अग्रवाल, राकेश शर्मा, साजिद हसन, आसपा नेता सईदुजम्मा आदि सभी ने जिला पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में भाजपा सरकार व प्रशासन पर भाजपा के पक्ष में चुनाव में व्यापक धांधली और पुलिस प्रशासन के भाजपा के एजेंट के रूप में धांधली के आरोपो के साथ चुनाव का बहिष्कार कर दिया।
विपक्षी नेताआंे ने कहा कि मुजफ्फरनगर में लोकतंत्र को कुचल दिया गया है। चुनावी प्रक्रिया को भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर बंधक बना लिया है इसलि विपक्षी प्रत्याशी व जिला पंचायत सदस्यों सहित तमाम विपक्षी दल चुनाव का बहिष्कार करते है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी सहित सभी विपक्षी दलों ने कहा कि अगली रणनीति का वह सभी दलों से विचार विमर्श पश्चात खुलासा करेंगे।
आज हंगामे और बैरिकेटिंग तोडने की घटना के बाद भाकियू के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान व रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी ने चुनाव बहिष्कार कर मोर्चा छोडने की घोषणा कर दी। चुनाव का बहिष्कार करने के कार्यकर्ताओं को वापस लौटने का ऐलान कर दिया गया। जिसके साथ सभी कार्यकर्ता वापस चले गए। इससे पूर्व ये लोग भाजपा पर सत्ता के बल पर धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा कर रहे थे। भाजपा समर्थक 27 वोटरों के एकजुट होने और इसमें उन मुस्लिम मतदाताओं के भी शामिल होने से विपक्षी खेमे में अचंभा था, जिन्हें वह अपना जेबी वोटर मान रहा था। ऐसे में उनके बहिष्कार की घोषणा का मतलब समझा जा सकता है।
दर्जनों गाड़ियों के बड़े काफिले के साथ भाजपा समर्थक वोटर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इससे तय हो गया कि भाजपा प्रत्याशी वीरपाल निर्वाल की जीत तय है। राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, विधायक विक्रम सैनी, विधायक प्रमोद ऊटवाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला सहित बीजेपी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए कलेक्टर परिसर के बाहर पहुंचे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और विधायक प्रमोद ऊटवाल ने कहा वीरपाल निर्वाल जरूर जरूर चुनाव जीतेंगे। दूसरी और भाकियू और संयुक्त विपक्ष के समर्थक महावीर चैक पर हंगामा करते रहे। उन्हें बैरिकेटिंग कर रोका तो वे वहां धरना देकर बैठ गए। विपक्षियों ने किया प्रकाश चैक पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस एवं विपक्षियों के बीच नोकझोंक के चलते बैरिकेटिंग भी उखाड़ दी।
वीरपाल निर्वाल आज राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी, जिला मंत्री सुधीर खटीक, मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, विजय वर्मा सहित दर्जनों भाजपाई कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पहुंचे। भाजपाई पूरी तरह से जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए और खतौली विधायक विक्रम सैनी ने कहा 30 से ज्यादा वोट भाजपा उम्मीदवार को मिलेंगे।
भारतीय किसान यूनियन के संयुक्त विपक्षी प्रत्याशी सत्येंद्र बालियान जिला पंचायत सदस्य आरिफा और रालोद नेता पूर्व मंत्री योगराज सिंह जिला पंचायत सदस्य इरशाद और अंकित बालियान को लेकर मतदान स्थल पर पहुंचे। विपक्षी प्रत्याशी सत्येंद्र बालियान ने केंद्रीय मंत्री डा संजीव बालियान का नाम लेते हुए कहा कि जब उन्हें मेरी जरूरत थी, मैं उनके साथ था, आज मुझे उनकी जरूरत है वह मेरे खिलाफ है। भाकियू समर्थकों ने महावीर चौक पर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया।
मतदान स्थल पर हालांकि केवल वोटर को ही प्रवेश दिया जा रहा है, लेकिन भाजपा और भाकियू समेत विपक्ष के लिए मूंछ का सवाल बने इस चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हैं।
उनके पति स्वर्गीय सुखबीर पंवार एलम गांव के मूल निवासी थे जो 1970 के आसपास जाट कॉलोनी में बस गए। उन्होंने ही जाट कॉलोनी के आधे से अधिक लोगों के बैनामे कराए। एक तरह से जाट कॉलोनी बसाने वालो में वह उल्लेखनीय थे। वह चो छोटू राम इंटर कोलिज में शिक्षक (पीटीआई) थे। आज़ाद हिंद फौज में रहे सुखबीर सिंह कई बरस लापता रहे। एक समय उन्हें मृत मान उनकी धर्मपत्नी जीतकौर को दूसरे भाई के साथ ब्याहने की बात भी चली। परन्तु जीत कौर ने इनकार कर दिया। बाद में सुखबीर सिंह लौट आए। उन्हें लोग कैप्टन सुखबीर सिंह के नाम से पुकारते थे। कैप्टन सुखबीर सिंह के तीन पुत्र है। 2 बाहर रहते है।
जीतकौर का आज सवेरे निधन हुआ। 2016 में तत्कालीन जिलाधिकारी डीके सिंह और तत्कालीन एसएसपी बबलू कुमार ने उन्हें स्वतंत्रता सेनानी और जनपद के वृद्ध लोगो के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित भी किया था। ईश्वर श्रीमती जीतकौर को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे।
1- चंदौली : भारतीय जनता पार्टी दीनानाथ शर्मा और समाजवादी पार्टी के तेज नारायण यादव के बीच मुकाबला है.
2-. हापुड़ : भारतीय जनता पार्टी की रेखा नागर और समाजवादी पार्टी के रुचि यादव के बीच टक्कर है.
3.सुल्तानपुर: भाजपा की श्रीमती उषा सिंह और समाजवादी पार्टी के केशा यादव के बीच फाइट है.
4. मिर्जापुर : भारतीय जनता पार्टी की राजू कन्नौजिया और समाजवादी पार्टी की आशा देवी मैदान में हैं.
5. रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी की रंजना चौधरी और कांग्रेस की आरती सिंह हैं.
6. मथुरा : भारतीय जनता पार्टी की किशन चौधरी और राष्ट्रीय लोक दल के राजेंद्र सिंह सिकरवार मैदान में हैं.
7. फिरोजाबाद: समाजवादी पार्टी की श्रीमती रुचि यादव और भाजपा की हर्षिता सिंह किस्मत आजमा रहे हैं.
8. बिजनौर: समाजवादी पार्टी की ओर से विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार चरणजीत कौर और भारतीय जनता पार्टी के साकेन्द्र प्रताप चौधरी मैदान में हैं
9. हमीरपुर: भारतीय जनता पार्टी जयंती राजपूत और निषाद पार्टी से दुष्यंत सिंह मैदान में हैं.
10. मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त गठबंधन प्रत्यशी सतेंद्र बालियान और भारतीय जनता पार्टी के वीरपाल निर्वाल हैं.
11. सोनभद्र: समाजवादी पार्टी जय प्रकाश पांडेय उर्फ चेखुर पांडेय और अपना दल (एस) से राधिका पटेल मैदान में उतरी हैं.
12. बलिया: भारतीय जनता पार्टी से सुप्रिया चौधरी और समाजवादी पार्टी से नंद चौधरी प्रत्याशी हैं.
13. गाज़ीपुऱ: समाजवादी पार्टी से कुसुमलता यादव और भाजपा से सपना सिंह के बीच मुकाबला है.
14. उन्नाव: भारतीय जनता पार्टी से श्रीमती शकुन सिंह और भारतीय जनता पार्टी के बागी प्रत्याशी अरुण सिंह के बीच टक्कर है.
15. हरदोई: भारतीय जनता पार्टी से प्रेमावती, समाजवादी पार्टी से मुन्नी देवी गौतम मैदान में हैं.16.कुशीनगर: समाजवादी पार्टी से रीता यादव और भाजपा से सावित्री जायसवाल मैदान में हैं.
17. मैनपुरी : समाजवादी पार्टी से मनोज यादव और भाजपा से अर्चना भदौरिया
18. प्रतापगढ़: भाजपा से छमा सिंह, समाजवादी पार्टी से अमरावती पटेल और राजा भैया की जनसत्ता पार्टी से माधुरी पटेल के बीच मुकाबला है.
19. कन्नौज BG समाजवादी पार्टी से श्याम सिंह यादव और भाजपा से प्रिया शाक्य के बीच टक्कर है.
20. जालौन: भाजपा से घनश्याम अनुरागी और संयुक्त गठबंधन से उर्मिला अनुरागी.
21. महाराजगंज: समाजवादी पार्टी से दुर्गा यादव और भारतीय जनता पार्टी के रविकांत पटेल मैदान में हैं.
22.. संतकबीर नगर: समाजवादी पार्टी से बलराम यादव और भाजपा से कृष्णा चौरसिया मैदान में हैं.
23. लखीमपुर: भाजपा से ओमप्रकाश भार्गव और समाजवादी पार्टी से अंजली भार्गव चुनाव लड़ रहे हैं.
24. बदायूं: भारतीय जनता पार्टी से वर्षा यादव और समाजवादी पार्टी से सुनीता शाक्य मैदान में हैं.
25. प्रयागराज: समाजवादी पार्टी से मालती यादव और भाजपा से डाक्टर वीके सिंह मैदान में हैं.
26.अमेठी: भाजपा से राजेश अग्रहरि औरBG समाजवादी पार्टी से श्रीमती शीलम सिंह
27. भदोही: निर्दलीय अमित सिंह और निर्दलीय अनुरूद्ध त्रिपाठी मैदान में हैं.
28. बाराबंकी: भाजपा से राजरानी रावत और समाजवादी पार्टी से नेहा आनंद चुनाव लड़ रहे हैं.
29. फर्रुखाबाद:BG भाजपा से मोनिका यादव और समाजवादी पार्टी से सुबोध यादव मैदान में हैं.
30. संभल: भारतीय जनता पार्टी से अनामिका और समाजवादी पार्टी से प्रिया यादव किस्मत आजमा रही हैं.
31. बस्ती: भाजपा से संजय चौधरी और समाजवादी पार्टी से वीरेन्द्र कुमार चौधरी मैदान में हैं.
32. फतेहपुर: भारतीय जनता पार्टी BGसे अभय प्रताप उर्फ पप्पू सिंह और समाजवादी पार्टी से संगीता राज पासवान के बीच मुकाबला है.
33: शामली: समाजवादी पार्टी-आरएलडी गठबंधन से अंजलि देवी और भाजपा से मधु गुज्जर मैदान में हैं.
34. अलीगढ़: समाजवादी पार्टी से अर्चना यादव और भाजपा से श्रीमती विजय सिंह मैदान में हैं.
35. जौनपुर: अपना दल (एस) से रीता पटेल, समाजवादी पार्टी से निशी यादव, निर्दलीय श्रीकला सिंह और भाजपा की बागी नीलम सिंह हैं.
36. कासगंज: BGभारतीय जनता पार्टी से रत्नेश कश्यप और समाजवादी पार्टी से समर्थ यादव हैं.
37. आजमगढ़: समाजवादी पार्टी से विजय यादव और भारतीय जनता पार्टी से संजय निषाद मैदान में हैं.
38. सिद्धार्थनगर: समाजवादी पार्टी से पूजा यादव और भाजपा से शीतल सिंह किस्मत आजमा रहे हैं.
39. एटा: भाजपा प्रत्याशी विनीता यादव और BGसमाजवादी पार्टी प्रत्याशी रेखा यादव के बीच टक्कर है.
40. अयोध्या: समाजवादी पार्टी से इंदु सेन और भाजपा के रोली सिंह मैदान में हैं.
41. रामपुर: समाजवादी पार्टी से नसरीन जहां और भाजपा से ख्याली राम लोधी मैदान में हैं.
42. सीतापुर: भाजपा से श्रद्धा सागर, समाजवादी पार्टी से अनिता राजवंशी, निर्दलीय चंद्रप्रभा और निर्दलीय प्रीती रावत मैदान में हैं.
43. औरैया: भाजपा से कमल दोहरे और समाजवादी BGपार्टी से रवि त्यागी मैदान में हैं.
44. महोबा: भाजपा से जयप्रकाश अनुरागी और समाजवादी पार्टी से मृत्युंजय प्रताप सिंह मैदान में हैं.
45.फतेहपुर: भाजपा से अभय प्रताप सिंह और समाजवादी पार्टी से संगीत राज मैदान में हैं.
46. कानपुर: भाजपा से स्वप्निल वरुण और समाजवादी पार्टी से राजू दिवाकर मैदान में हैं.
47. कानपुर देहात: भाजपा से BGनीरज रानी सिंह और समाजवादी पार्टी से रामसिंह यादव में हैं.
48. अम्बेडकर नगर: भाजपा से श्याम सुंदर और समाजवादी पार्टी से अजीत यादव मैदान में हैं.
49. बरेली: भाजपा से रश्मि पटेल BGऔर समाजवादी पार्टी से विनीता गंगवार के बीच मुकाबला है.
50.कौशाम्बी BG भाजपा से कल्पना सोनकर और समाजवादी पार्टी से विजमा दिवाकर मैदान में हैं.
51.हाथरस: भाजपा से सीमा उपाध्याय और रालोद/समाजवादी पार्टी से शशि चौधरी के बीच फाइट है.
52.देवरिया: भाजपा से गिरीश चंद तिवारी और समाजवादी पार्टी से शैलजा यादव मैदान में हैं.
53. लखनऊ: भाजपा से आरती रावत और समाजवादी पार्टी से विजयलक्ष्मी मैदान में हैं.
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के पालम इलाके में सबसे ज्यादा 26 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई। जबकि, सफदरजंग मौसम केन्द्र और लोधी रोड मौसम केन्द्र में पिछले चौबीस घंटों के दौरान 5.2 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी दिल्ली व आसपास के अलग-अलग इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान के 40 डिग्री से नीचे आने की संभावना है। लेकिन, रविवार से फिर गर्मी बढेगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला जाएगा। मानसूनी बारिश आठ जुलाई तक आने की संभावना है।
🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 03 जुलाई 2021*
⛅ *दिन - शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत - 1943*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - ज्येष्ठ)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - नवमी शाम 05:30 तक तत्पश्चात दशमी*
⛅ *नक्षत्र - रेवती सुबह 06:14 तक तत्पश्चात अश्विनी*
⛅ *योग - अतिगण्ड सुबह 11:29 तक तत्पश्चात सुकर्मा*
⛅ *राहुकाल - सुबह 09:22 से सुबह 11:03 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:02*
⛅ *सूर्यास्त - 19:23*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना मना है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *सद्गति के लिए* 🌷
🙏🏻 *जिस किसी के घर में किसी की मृत्यु हो, तो वो चाहे विदेश में रहते हो तो उसकी हड्डियां हरिद्वार भेज न पाएँ लेकिन, आंवले के रस में उसकी हड्डियां धो लें, और वहीं किसी नदी में डाल दे तो दुबारा उस मृतक आत्मा का जन्म नहीं होगा, उसकी सद्गति होगी, ऐसा पुराणों में लिखा है ।*
🙏🏻 *
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *खाँसी में तुरंत लाभ हेतु* 🌷
😫 *१) कच्ची हल्दी का रस पियें |(मात्र:बच्चों के लिए पाँव से आधा तथा बड़ों के लिए १ चम्मच)*
😫 *२) अदरक का छोटा – सा टुकड़ा चूसें |*
😫 *३) २ – ३ काली मिर्च चूसें अथवा काली मिर्च चबाकर गुनगुना पानी पियें |*
😫 *४) अत्यधिक खाँसी में एक-एक चम्मच अदरक व नागरबेल (पान के पत्ते) के गुनगुने रस में थोडा सा पुराना गुड या शहद मिलाकर पीना उत्तम हैं |*
🙏🏻 *
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *कर्जे के भार से बचें* 🌷
👉🏻 *उबटन वाला स्नान* 👈🏻
1⃣ *१ गेहूँ*
2⃣ *२ चावल ( जो ज्वार खाते हों वो ज्वार और जो चावल खाते हों वो चावल ले सकते हैं )*
3⃣ *३ मूँग*
4⃣ *४ चना*
5⃣ *५ उड़द*
6⃣ *६ जौं*
7⃣ *७ तिल कर्जे के भार से छुड़ाने में बड़ा काम करेगा | सप्तधान उबटन का स्नान रोज करो | बहुत मदद मिलेगी .... गृह पीड़ा दूर होगी बहुत फायदा होगा |*
🙏🏻
📖 *
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक आरम्भ
जून 28, 2021, सोमवार को 01:00 pm
पंचक अंत
जुलाई 3, 2021, शनिवार को 06:14 am
पंचक आरम्भ
जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm
पंचक अंत
जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm
एकादशी
21 जून- निर्जला एकादशी
5 जुलाई- योगिनी एकादशी
20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी
प्रदोष
22 जून: भौम प्रदोष
जुलाई 2021: प्रदोष व्रत
07 जुलाई: प्रदोष व्रत
21 जुलाई: प्रदोष व्रत
पूर्णिमा
ज्येष्ठ पूर्णिमा जून 24, बृहस्पतिवार
आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार
श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार
अमावस्या
जुलाई, 2021 में अमावस्या तीथि 09 जुलाई, सुबह 5:16 बजे - 10 जुलाई, 6:46 बजे
अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप किसी कार्य को करने में किसी से सहयोग नहीं मांगेंगे, तो वह भी आज आपको अपने आप ही मिल जाएगा और आपके कार्य पूरे होंगे, लेकिन आज यदि आप किसी को कोई सीख देंगे, तो वह सही की जगह गलत हो सकती है, इसलिए यदि ऐसा करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें। यदि आप अपने घरेलू कार्य को आगे के लिए टालेंगे, तो आपके परिजन आपसे नाराज हो सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने व्यापार में अपनी पुरानी गलतियों से कुछ सीख लेंगे। आज दोपहर के समय आपका अपने परिजनों व किसी परिचित को लेकर मनमुटाव हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते खराब कर सकते हैं। आज आपके घर परिवार के सदस्य आपके खर्चों में बढ़ोतरी कराएंगे, जो आपकी आमदनी से अधिक होगी, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। किसी घर परिवार के सदस्यों से आज आपकी अनबन हो सकती है, इसलिए आपको अपने स्वभाव में नरमी बनाए रखनी होगी, नहीं तो यह आपके रिश्ते में दरार डाल सकती है। आज पारिवारिक बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपके दिमाग में नई-नई योजनाएं आएंगी। आज आपको अपने व्यापार के लिए कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फल दायक रहेगा। आज आपकी घर परिवार में यदि आपके आवश्यकता हो, तो ही अपने विचार रखें अन्यथा आप को मानहानि हो सकती हैं। भाई बंधुओं से किसी पुराने विवाद को लेकर तीखी झड़प होने की आशंका है। आज आपको अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा। आज आपको आपके व्यापार में लाभ कम होगा, बस आपके दैनिक खर्चे ही आसानी से निकाल पाएंगे, लेकिन आपको अपने भविष्य की चिंता सता सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ जरूरी कार्य पर विचार विमर्श कर सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपको धन के साथ-साथ मान-सम्मान भी दिलवाएगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार दिया हुआ है, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने का मन बनाएंगे, जिसमें काफी हद तक आपको सफलता भी प्राप्त होगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप सामाजिक कार्य में भी अधिक रुचि लेंगे। आज आप अपने आसपास के लोगों के खातिरदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आप की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। आज आपने जिस भी कार्य को करने का मन बनाया होगा, वह पूरा होगा और उसमें आपको उत्तम सफलता प्राप्त होगी। यदि आज आप किसी भूमि भवन आदि खरीदने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आपको आसानी से प्राप्त हो सकते हैं। साझेदारी में यदि कोई व्यापार करने का मन बना रहे हैं, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके अंदर एक नई चेतना जागृत करेगा, जिसके कारण आप अपने कार्य को पूरा करने के लिए उतावले रहेंगे। आज आप जो भी कार्य करे वह बहुत ही सोच समझ कर करें ,नहीं तो वह आपको परेशानी की दे सकता है। आज आपके घर व परिवार के सदस्य आपसे अपनी इच्छा पूर्ति कराने की जिद कर सकते हैं, जिसके कारण आपको कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा। आज आप धार्मिक व सामाजिक कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी तीर्थ स्थान पर यात्रा की योजना भी आज बना सकते हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपनी सेहत के प्रति भी ध्यान देना होगा क्योंकि यदि आपको लंबे समय से कुछ तनाव चल रहा था, तो उसके कारण आज आपके शारीरिक कष्ट में वृद्धि हो सकती है। आपको सिर दर्द इत्यादि परेशान कर सकते हैं। सरकारी एवं संपत्ति संबंधित मामलों में आज आपकी कुछ उलझनें बढ़ सकती हैं। आज आपको किसी अपने रिश्तेदार के माध्यम से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपका शांतिप्रिय रहेगा। आज धन संबंधित मामलों में आपकी छवि ईमानदार वाली रहेगी। आज कार्य के आरंभ में आपको ज्यादा काम देखकर घबराहट होगी, लेकिन थोड़ी परिश्रम से ही वह समाप्त होगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों व अपने सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी। आज आपको अपने किसी मित्र या परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता हैं। घरेलू वातावरण में भी आज कुछ छोटे-मोटे खर्च आपको परेशान कर सकते हैं।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभ के साथ-साथ खर्चे वाला भी रहेगा। आज आप जितना लाभ कमाएंगे, उससे ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन को बनाकर रखना होगा, नहीं तो आपको भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण में कुछ मानसिक तनाव भी हो सकता है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप अपने घर अथवा व्यवसाय दोनों के कामों में आवश्यकता से ज्यादा दिमाग लगाएंगे, जिसका आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। ज्यादा समझदारी के कारण आप के लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। आज आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आपको किसी भी प्रकार के जोखिम वाले कार्यों को करने से बचना होगा। यदि आज किसी कार्य में जोखिम उठाया, तो वह भविष्य में आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह के प्रस्ताव को मंजूर करना पड़ सकता है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल फलदायक रहेगा। व्यवसाय में सफलता मिलने पर मन अनैतिक साधनों से कमाई की ओर आकर्षित होगा, लेकिन लेकिन इससे स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है। आज आपका अधिकांश समय प्रियजनों के कारण विचलित हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ भविष्य की योजनाओ पर विचार विमर्श भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य भी आज आपको प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए आज दिन कुछ चुनौती भरा रह सकता है
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और शुभ आशीष
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी
कैसा रहेगा यह वर्ष
घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वन महोत्सव सप्ताह (1 जुलाई से 7 जुलाई तक) को वृक्षारोपण जन आंदोलन के रूप में मनाने तथा इस दौरान 30 करोड वृक्ष लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी कडी में नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर के डी0ए0वी0 इंटर कॉलेज, जैन कन्या डिग्री कॉलेज, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आवास विकास कॉलोनी, एस.वी.एम. योग एण्ड हेल्थ साइंस कॉलेज आदि स्थानों पर वृक्षारोपण कर इस जन आंदोलन का शुभारंभ किया।
मंत्री कपिल देव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में एक सप्ताह के अंदर 30 करोड वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा है वहीं मुजफ्फरनगर में रोपित किये जाने वाले वृक्षों की संख्या 30 लाख होगी।
पेड-पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि महामारी के समय में, वन महोत्सव न केवल मदर नेचर का उत्सव बन जाता है, बल्कि मानव जीवन को नुकसान से बचाने का एक उत्सव भी बन जाता है। ऐसे में, हम सभी को इस जन आंदोलन का हिस्सा बनकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हैं तथा अन्य लोगों को भी पर्यावरण की रक्षा, संरक्षण और विकास के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र सिंह, डी ए वी इंटर कालेज के प्रबंधक अभिनव सुशील, प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव, जैन डिग्री कालेज के अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव रुपेश जैन, प्रधानाचार्य सीमा जैन, सिविल बार संघ के अध्यक्ष सुगंध जैन, आई टी आई प्रधानाचार्य मनोज दुबे, आवास विकास कालोनी के अध्यक्ष विकास बालियान, योगेश शर्मा, जिला वन अधिकारी सूरज कुमार आदि रहे।
खबर आ रही है कि तीरथ सिंह रावत ने ताजा राजीनितक हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश की है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि उनका इस्तीफा मंजूर हुआ है या नहीं।
मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के अंदर बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक एसडीएम अजय अम्बष्ट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वृक्षारोपण कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के अंदर कई जगहों पर वृक्षारोपण किया और क्षेत्र वासियों से अपील की कि सभी लोग वृक्षारोपण करें और जीवन बचाएं।
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...