तीन नवंबर से बुध हो रहे मेहरबान, बरसेगा पैसा
बुध ग्रह तुला राशि में 3 नवंबर को रात 11:20 बजे मार्गी हो रहे हैं। इसके चलते बाजार और व्यापार में रौनक लौटने की संभावना है। बुध 14 अक्टूबर को तुला राशि में ही वक्री हुए थे। 21 दिन बाद अब 3 नवंबर को मार्गी होंगे तो तमाम राशियों पर प्रभाव होगा। इससे पहले बुध ने कन्या राशि से तुला राशि में 22 सितंबर को प्रवेश किया था। बुध के मार्गी होने के कारण सभी राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। धन आगमन का मार्ग खुलेगा और रुपए पैसों की आवक बढ़ेगी। व्यापारी गतिविधियां में सुधार होगा। कामकाज में तेजी आएगी। लोगों को बुद्धि की वजह से फायदा होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगने लगेगा। जानिए अपनी राशि पल प्रभाव मेष: सकारात्मक समय का सदुपयोग करें। पराक्रम में वृद्धि, बुद्धि का सकारात्मक एवं सफल प्रयोग हो सकेगा। वृष: धन को लेकर थोड़े तनाव के बावजूद प्रगति, वाणी में संयम रखने की आवश्यकता। मिथुन: स्वास्थ्य, सुख, विद्या में वृद्धि, संतान के पक्ष में प्रगति संभव। कर्क: माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। गृह व वाहन संबंधित खर्च संभव। सिंह: धन संबंधित कार्यों में अवरोध के