शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 31 अक्टूबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 31 अक्टूबर 2020*


⛅ *दिन - शनिवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - अश्विन*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - पूर्णिमा रात्रि 08:18 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*


⛅ *नक्षत्र - अश्विनी शाम 05:58 तक तत्पश्चात भरणी*


⛅ *योग - सिद्धि 01 नवम्बर प्रातः 04:27 तक तत्पश्चात व्यतिपात*


⛅ *राहुकाल - सुबह 09:32 से सुबह 10:57 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:41* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:02* 


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - व्रत पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा (व्रत हेतु), नवान्न पूर्णिमा, कार्तिक स्नानारम्भ*


 💥 *विशेष - पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *कार्तिक मास में स्नान की महिमा* 🌷


🙏🏻 *कार्तिक मास में सूर्योदय से पहले स्नान करने की बड़ी भारी महिमा है और ये स्नान तीर्थ स्नान के समान होता है l*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *व्यतिपात योग* 🌷


🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*


🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*


🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*


💥 *विशेष ~ 01 नवम्बर 2020 रविवार को प्रातः 04:28 से 02 नवम्बर, सोमवार को प्रातः 05:19 तक (यानी 01 नवम्बर, रविवार को पूरा दिन) व्यतीपात योग है।*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *कार्तिक मास* 🌷


🙏🏻 *स्कंद पुराण में लिखा है : ‘कार्तिक मास के समान कोई और मास नहीं हैं, सत्ययुग के समान कोई युग नहीं है, वेदों के समान कोई शास्त्र नहीं है और गंगाजी के समान दूसरा कोई तीर्थ नहीं है |’ – ( वैष्णव खण्ड, का.मा. : १.३६-३७)*


🙏नवंबर में गृह प्रवेश (griha pravesh shubh muhurat) करना शुभ माना जाता है। कार्तिक में पहली शुभ तिथि 16 नवंबर को पड़ रही है। यहां जानिए अन्य मुहूर्त के बारे में:


 


16 नवंबर 2020,सोमवार, प्रात: 06:44:53 से अपराह्न 14:37:36 बजे तक 


 


19 नवंबर 2020, गुरुवार, प्रात: 09:38:45 से सायं 22:00:59 बजे तक 


 


25 नवंबर 2020, बुधवार, प्रात: 06:52:04 से 29:12:12 बजे तक 


 


30 नवंबर 2020,सोमवार, अपराह्न 15:01:21 से 30:56:00 बजे तक


 


1. सबसे पहले गृह प्रवेश के लिए दिन, तिथि, वार एवं नक्षत्र को ध्यान में रखते हुए, गृह प्रवेश की तिथि और समय का निर्धारण किया जाता है। गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान जरुर रखें। एक विद्वान ब्राह्मण की सहायता लें, जो विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण कर गृह प्रवेश की पूजा को संपूर्ण करता है। 


 


2. माघ, फाल्गुन, वैशाख, ज्येष्ठ माह को गृह प्रवेश के लिए सबसे सही समय बताया गया है। आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, पौष इसके लिहाज से शुभ नहीं माने गए हैं। 


 


 


3. मंगलवार के दिन भी गृह प्रवेश नहीं किया जाता विशेष परिस्थितियों में रविवार और शनिवार के दिन भी गृह प्रवेश वर्जित माना गाया है। सप्ताह के बाकि दिनों में से किसी भी दिन गृह प्रवेश किया जा सकता है। अमावस्या व पूर्णिमा को छोड़कर शुक्लपक्ष 2, 3, 5, 7, 10, 11, 12, और 13 तिथियां प्रवेश के लिए बहुत शुभ मानी जाती हैं।


 


 


4. पूजन सामग्री- कलश, नारियल, दीपक, फूल शुद्ध जल, कुमकुम, चावल, अबीर, गुलाल, धूपबत्ती, पांच शुभ मांगलिक वस्तुएं, आम या अशोक के पत्ते, पीली हल्दी, गुड़, चावल, दूध आदि।


 


5. मंगल कलश के साथ नए घर में प्रवेश करना चाहिए।


 


6. घर को बंदनवार, रंगोली, फूलों से सजाना चाहिए। 


 


7. मंगल कलश में शुद्ध जल भरकर उसमें आम या अशोक के आठ पत्तों के बीच नारियल रखें। 


 


 


8. कलश व नारियल पर कुमकुम से स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं। 


 


9. नए घर में प्रवेश के समय घर के स्वामी और स्वामिनी को पांच मांगलिक वस्तुएं नारियल, पीली हल्दी, गुड़, चावल, दूध अपने साथ लेकर नए घर में प्रवेश करना चाहिए। 


 


10. भगवान गणेश की मूर्ति, दक्षिणावर्ती शंख, श्री यंत्र को गृह प्रवेश वाले दिन घर में ले जाना चाहिए। 


 


11. मंगल गीतों के साथ नए घर में प्रवेश करना चाहिए। 


 


12. पुरुष पहले दाहिना पैर तथा स्त्री बांया पैर बढ़ा कर नए घर में प्रवेश करें। 


 


13. इसके बाद भगवान गणेश का ध्यान करते हुए गणेश जी के मंत्रों के साथ घर के ईशान कोण में या फिर पूजा घर में कलश की स्थापना करें। 


 


 


14. रसोई घर में भी पूजा करनी चाहिये। चूल्हे, पानी रखने के स्थान और स्टोर आदि में धूप, दीपक के साथ कुमकुम, हल्दी, चावल आदि से पूजन कर स्वास्तिक चिन्ह बनाना चाहिए। 


 


15. रसोई में पहले दिन गुड़ व हरी सब्जियां रखना शुभ माना जाता है। 


 


16. चूल्हे को जलाकर सबसे पहले उस पर दूध उफानना चाहिए। 


 


17. मिष्ठान बनाकर उसका भोग लगाना चाहिए। 


 


18. घर में बने भोजन से सबसे पहले भगवान को भोग लगाएं।


 


19. गौ माता, कौआ, कुत्ता, चींटी आदि के निमित्त भोजन निकाल कर रखें।


 


20. ब्राह्मण को भोजन कराएं या फिर किसी गरीब भूखे आदमी को भोजन करा दें। इससे घर में सुख, शांति व समृद्धि आती है व हर प्रकार के दोष दूर हो जाते हैं।


 


मेष 


आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा, लेकिन पैर में चोट लगने की संभावना बन सकती है, इसलिए बेहद सावधान रहें और वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुशी के पल का आनंद लेंगे। परिवार में पैसों की आवक होगी, जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। महिलाओं से किसी प्रकार का गलत व्यवहार करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बेहद अच्छा है। काम के सिलसिले में आज आप काफी सशक्त नजर आएंगे।


वृष 


आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। खर्चे को कैसे नियंत्रण में रखना है, इसको आप जितने अच्छे से समझेंगे, उतना ही लाभ होगा। इनकम तो अच्छी होगी लेकिन खर्चे ज्यादा होंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जिसका असर आपकी कार्यशैली पर पड़ेगा। काम के सिलसिले में प्रयास ज्यादा और लाभ कम की स्थिति बन रही है, इसलिए ध्यान से काम करें। शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव की रेखाएं स्पष्ट दिखेंगी, जिन से बचने के लिए आपसी तालमेल को बढ़ाने की कोशिश करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में बढ़ते हुए प्रेम और रोमांस से ख़ुश नज़र आएंगे लेकिन इससे आगे बढ़कर भी कुछ सोचें


मिथुन 


आज आपकी इनकम में बढ़त देखने को मिलेगी। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिससे आपके पास पैसा आएगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे लेकिन सेहत के प्रति लापरवाही बरतना नुकसानदायक हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपके लिए दिनमान शुभ रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में क्रिएटिव सोच रख कर आगे बढ़ेंगे और अपने प्रिय को साथ लेकर कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन का आनंद उठाएंगे और जीवन साथी पारिवारिक गतिविधियों में पूरा साथ देगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतें आएंगी। आपको लगेगा कि आपका ध्यान भटक रहा है।


कर्क 


भाग्य का साथ मिलेगा। किसी प्रॉपर्टी की बात चल रही थी तो वह हाथ में आते-आते अटक रही है लेकिन शीघ्र ही वह आपके हाथ में आएगी, थोड़ा धैर्य रखें। काम के सिलसिले में पूरा ध्यान रखें, सफलता जरूर मिलेगी। शादीशुदा लोग अपनी गृहस्थी को लेकर संतुष्ट नजर आएंगे। इसके बावजूद आपके ससुराल में कुछ समस्या हो सकती है, जिसमें आपको जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। आपका प्रिय कहीं दूर घूमने की जिद पकड़ सकता है। दोस्तों से बातचीत होगी और मिलने जुलने का कोई नया प्लान बन सकता है।


सिंह 


सेहत मजबूत रहेगी, जो आपकी सबसे बड़ी शक्ति बन कर उभरेगी। आपमें पूरा कॉन्फिडेंस होगा। हर चुनौती को पूरी तरीके से पूरा करेंगे। काम के सिलसिले में दिन मान बेहद खूबसूरत रहेगा। आप अपनी छोटी-छोटी ट्रिक लगाकर अपने काम को बहुत कम समय में ही पूरा कर डालेंगे और लोगों के लिए एक मिसाल बन सकते हैं। आज किसी नदी किनारे या जल से संबंधित जगह पर घूमने जाना आपको अच्छा लगेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में बढ़ते तनाव और जीवन साथी के बिगड़ते स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का दिन देव गुरु बृहस्पति की कृपा से बहुत बढ़िया जाएगा और आपका प्रिय आज धार्मिक बातें ज्यादा करेगा।


कन्या 


आपने बहुत दिमागी काम किया है, जिसकी वजह से आज मानसिक रूप से थोड़ी थकान महसूस करेंगे। खुद को आराम देने का भी समय निकाल लेंगे। यह जरूरी है, नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं। पैसों को लेकर सोचने की प्रवृत्ति थोड़ी सी कम करें। परिवार के बारे में भी सोचें। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन के तनाव को कम करने की कोशिश में सफल रहेंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में बढ़ती दूरी से परेशान हो सकते हैं। आप जहां काम करते हैं, वहां आपको अच्छी सफलता मिलेगी और आप अपने बैंक में कुछ पैसा जमा कराने भी जा सकते हैं।


तुला 


सेहत के प्रति उदासीन रवैया आपको नुकसान दे सकता है। अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें ताकि कोई लापरवाही ना हो। किसी से कड़वी बातें ना करें, जिससे आपके संबंध बिगड़ें। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर बहुत खुश नजर आएंगे और जीवन साथी में उनका दिल लगेगा। जीवन साथी भी उनके मन की बातें करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश नजर आएंगे और अपने प्रिय को कोई नई ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। आज आप अपने ऑफिस में किसी अलग का रूप रंग में नजर आएंगे और आपका कॉन्फिडेंस आपको बहुत आगे रखेगा। लोग आपकी तारीफ करेंगे।


वृश्चिक 


आज का दिन प्रेम जीवन के लिए निर्णायक दिन साबित हो सकता है। कोई भी फैसला लेने से पहले एक दूसरे की अच्छी बातों के बारे में जरूर सोचें। प्रेम जीवन आसान नहीं होता। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से खुश नजर आएंगे। आपका जीवन साथी एक अलग कॉन्फिडेंस में होगा और आपकी मदद करेगा। आपके लिए कुछ करने की इच्छा उनके मन में जागेगी, जो आपको बहुत पसंद आएगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन इनकम भी हल्की फुल्की हो सकती है। परिवार में पूजा-पाठ और खुशी की बातें होंगी। किसी के जन्म की खुशखबरी मिल सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप अपने काम को लेकर भी काफी व्यस्त रहेंगे।


धनु 


खुद पर कॉन्फिडेंस रखने से आज आप बहुत कामों को बहुत आसानी से सुलझा पाएंगे। कुछ लोग आज आपके पास किसी खास बात के लिए सलाह लेने आएंगे और आपकी सलाह उन्हें बहुत पसंद आएगी। अपने काम में आप मजबूती से डटे रहेंगे और इसकी बदौलत आपको कोई इंसेंटिव मिल सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित काम में भी सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। शादीशुदा लोग आज कुछ नया प्रोग्राम बनाएंगे, जिससे जीवन साथी को साथ लेकर कहीं जाया जा सके। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बेहद खुश और रोमांटिक नजर आएंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पूरी नींद लेना जरूरी होगा।


मकर 


आज आपको खुश नजर आएंगे लेकिन परिवार के छोटे सदस्यों को कोई समस्या हो सकती है। किसी को चोट लगने की संभावना बन सकती है, इसलिए सावधानी रखें। आप आज अपनी मर्जी से विशेष प्यार दिखाएंगे और उनकी सेवा करने की इच्छा मन में जागेगी। काम के लिए दिनमान अच्छा है। आपकी मेहनत सफल रहेगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से प्रफुल्लित नजर आएंगे और उनका जीवनसाथी पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बहुत अच्छे से निभा कर उनके दिल में जगह बनाएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय की अजीबोगरीब डिमांड सुनकर थोड़े आश्चर्यचकित हो सकते हैं।


कुंभ


आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इनकम अच्छी होगी लेकिन खर्चे भी ज्यादा होंगे। आप त्योहारी खरीदारी करने में काफी व्यस्त हो सकते हैं। आज के दिन लोहे और चमड़े की चीजें ना खरीदें, परिवार में अशांति हो सकती है। किसी बात को लेकर झगड़े की स्थिति बन सकती है। आप अपने मुंह से किसी को बुरा ना बोलें क्योंकि आप सबके बुरे बन सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को और बढ़िया बनाने की कोशिश करते नजर आएंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश होंगे और अपने प्रिय के परिवार वालों से मिलकर उन्हें अपने दिल का हाल सुनाएंगे।


मीन 


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में खुशी आएगी। कोई नई इनकम आने की संभावना दिखाई देगी, जिससे सभी लोग बड़े उत्साहित नजर आएंगे। आपका कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर होगा, जिससे आप बिजनेस में भी रिस्क लेंगे। इन्वेस्टमेंट के हिसाब से आज का दिन सामान्य है। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट ज्यादा अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में प्रेम के अंकुर फूटते देख खुश नजर आएंगे। प्रेम जीवन में आप अपने प्रिय के सामान्य व्यवहार से थोड़े से कंफ्यूज होंगे। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको अपने प्रिय से खुलकर बात करनी चाहिए। आपके काम में आपका कॉन्फिडेंस साफ नजर आएगा


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 


 


शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31, 


 


शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57, 


 


 


  


शुभ वर्ष : 2022, 2031, 2040 2060,   


 


ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान, 


 


 


शुभ रंग : नीला, काला, भूरा, 


 


जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल : 


यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...