शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2020

विश्व कल्याण और जीवन रक्षा के लिए यज्ञ संपन्न


मुजफ्फरनगर। आर्य समाज द्वारा विश्व कल्याण, राष्ट्रीय एकता और जीवन सुरक्षा के लिए आयोजित यज्ञ में आहुतियां दी गई। स्वामी चंद्रदेव ने कहा कि जिन परिवारों में संतान आज्ञाकारी है। बड़ो का सम्मान होता है, वहीं सुख, शांति, समृद्धि आती है।


पुरुषार्थी कालोनी में आयोजित वैदिक सत्संग और यज्ञ में मेरठ से पधारे आर्य सन्यासी स्वामी चंद्रदेव ने कहा कि यज्ञ श्रेष्ठ कर्म है। परिवार में यज्ञ की परंपरा से संतान संस्कारित बनेगी। वेदों का पढ़ना और पढ़ाना तथा सुनना और सुनना सभी का परम धर्म है। ब्रह्मचर्य जीवन में वेद पढ़े, वानप्रस्थी एवं आचार्य पढ़ाये। गृहस्थी सुने और सन्यासी वेदों की महिमा सुनाए। जहां घरों में विवाद और वियोग होता है, वहां सुख, समृद्धि एवं शांति नहीं रहती है। आचार्य चाणक्य कहते है कि वो जीवित व्यक्ति भी मृत के समान है, जो धर्म और कर्म छोड़ देता है। सबमें स्नेह हो, बड़ो को सम्मान मिले, आपस में मतभेद नहीं हो और पुत्र-पुत्रियां आज्ञाकारी हो, वो परिवार उत्तम है। गुणवान पुत्र कुल का दीपक होता है। पवित्र कमाई के धन से जीवन सफल होता है। परमात्मा की शक्ति पर विश्वास कीजिये। जीवन को ईश्वर की स्तुति प्रार्थना, उपासना में लगाये। दान और परोपकार से लोक-परलोक का कल्याण होता है। स्वामी योगानन्द ने कहा कि यज्ञ की महिमा समझें। सभ्यता और शिष्टाचार नव पीढ़ी को सिखाये। 


वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि आचरण धर्म की कसौटी है। अभिभावक शुद्ध आहार, व्यवहार और सदाचरण से बच्चों के जीवन का निर्माण करें। डीएवी कॉलेज के पूर्व कला विभागाध्यक्ष डॉ. महावीर सिंह ने वैदिक संस्कृति के मूल्यों की व्याख्या की। यज्ञमान प्रदीप एवं मोनिका तथा विशाल एवं प्रीति रहे। ब्रह्म का दायित्व आचार्य सुरेंद्र शास्त्री और सत्यव्रत आर्य ने निभाया। डॉ. सतीश चौधरी ने भजन प्रस्तुत किया। आर्य समाज आनन्दपुरी के प्रधान एवं संयोजक जनेश्वर प्रसाद आर्य ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। आंनद पाल सिंह आर्य, आर.पी.शर्मा, मंगत सिंह आर्य, गजेंद्र राणा, सहदेव सिंह आर्य, मोहित आर्य, ईश्वर सिंह, सोमपाल सिंह आर्य, विनोद त्यागी आदि मौजूद रहे। संचालन आर.पी.शर्मा ने किया।


--------------------------------


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...